





संत महापुरुष संपूर्ण समाज की धरोहर: धनखड़
संत शिरोमणि रविदास का संदेश आज भी प्रासंगिक और आगे भी रहेंगी : बोले धनखड़
झज्जर के कार्यकर्ता समरसता संकल्प यात्रा का 26 नवंबर को सोनीपत में करेंगे स्वागत: धनखड़
यूपी में फिर से योगी और पंजाब में बदलाव का मूड
धनखड़ ने किया दीनबंधु छोटूराम को किया याद
झज्जर, 24 नवम्बर, अभीतक: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए संत रविदास की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी की शिक्षाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए 18 नवंबर से तीन दिसंबर तक देशव्यापी समरसता संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही हैं। पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सच खंड बल्ला से शुरू होकर हरियाणा में यात्रा 25 नवंबर को प्रवेश करेगी और 28 नवंबर को पलवल होते हुए काशी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री, केंद्रीय मंत्री पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता और नागरिक यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत करेगी। झज्जर जिला के नागरिक और कार्यकर्ता 26 नवंबर को यात्रा में भागीदार होंगे। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने कर्म करने और फल से संतुष्ट होने का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाएं सर्व समाज के लिए हितकारी हैं। इसलिए 650 वर्ष बाद भी उनको याद किया जा रहा है और आगे भी याद किया जाता रहेगा। पत्रकार वार्ता से पहले किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने दीन बंधु छोटूराम जी की फोटो पर पुष्पांजलि करते हुए नमन किया। उन्होंने दीन बंधु को किसानों का सच्चा हितैषी बताया और कहा कि मोदी सरकार उनकी किसान हितैषी सोच को आगे बढ़ा रही है। पत्रकार वार्ता में दुष्यंत चैटाला के सवाल पर धनखड़ ने करारा जवाब देते हुए कहा कि शानदार तरीके से बनने जा रही है यूपी में योगी की सरकार। धनखड़ बोले, कहने के लिए नहीं, हकीकत में है योगी आदित्यनाथ योगी। योगी आदित्यनाथ के सीएम रहते हर वर्ग को सुरक्षा और शांति विकास का भरोसा मिला है। पंजाब चुनाव को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि पंजाब की जनता खुशी का रास्ता चुनने जा रही है और भाजपा अकाली दल गठबंधन सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भगवत मान सरकार ने पंजाब में ट्रक भर – भर कर नशा परोसा है। उन्होंने दावा किया कि निराशा बहुत है पंजाब में, जनता चाहती है बदलाव। पंजाब की मौजूदा खराब हालत के लिए पूरी तरह से आप पार्टी की भगवन्त सरकार जिम्मेदार है। इस दौरान जिला प्रभारी हरविंदर कोहली, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि,जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, अशोक मुंडाखेड़ा, जिला महिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद बाढसा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील जांगड़ा, सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिक्षा की गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं पर शासन- प्रशासन का फोकस: डीसी’
स्कूल गोद लेने की जिम्मेदारी सजगता से निभाएं अधिकारी – डीसी’
प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी स्कूल गोद लेकर करेंगे नियमित निरीक्षण’
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश’
झज्जर, 24 नवम्बर, अभीतक: जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अधिकारियों को स्कूल गोद लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारी सरकारी स्कूलों का नियमित निरीक्षण करेंगे और वहां उपलब्ध शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उपरांत अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस बीच डीईओ रतिंद्र सिंह ने जिलाभर के सभी 520 स्कूलों की जानकारी साँझा की।
स्कूल निरीक्षण करने के साथ ही विद्यार्थियों के साथ संवाद भी करें अधिकारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अधिकारी अपने गोद लिए गए स्कूलों में नियमित रूप से पहुंचकर कक्षाओं की साफ-सफाई, शिक्षकों की उपलब्धता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करें। स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का आकलन करने के साथ-साथ जहां भी कमियां मिलें, उन्हें संबंधित विभागों के सहयोग से दूर करवाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल स्कूलों का निरीक्षण करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें विद्यार्थियों के साथ संवाद भी करना होगा। अधिकारी बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, शिक्षा के महत्व को समझने और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। डीसी ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं को समझने तथा अपने लक्ष्य तय करने में मदद मिलेगी।
नियमित निरीक्षण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में होगा सुधार
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूल गोद लेने की जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और नियमित निरीक्षण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम रवि मीणा, डीएफसी साहिती रेडडी, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीएमजीजीए खुशी कौशल, डीडीपीओ निशा तंवर, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा, रोडवेज महाप्रबंधक अनित यादव, डीईईओ राजबाला मलिक, सीएमओ डॉ मंजू कादयान, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणुबाला, एमएसएमई की संयुक्त निदेशक संजीत कौर सहित सम्बंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।





समरसता केवल एक विचार नहीं, भाजपा की मूल विचारधारा है, छत्तीस बिरादरी का भाईचारा हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत: ओम प्रकाश धनखड़
सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज का समतामूलक समाज का संदेश हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत, उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी समरसता संकल्प यात्रा
पूर्ववर्ती सरकारों ने संत-महापुरुषों की विरासत को अपेक्षित महत्व नहीं दिया, भाजपा सभी समाजों के महापुरुषों को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध: धनखड़
हरियाणा के आठ जिलों से गुजरेगी मुख्य यात्रा, झज्जर सहित शेष 15 जिलों से निकलने वाली उपयात्राएं भी होंगी शामिल
25 नवंबर को कुरुक्षेत्र के उमरी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विशाल जनसभा, सभी वर्गों से भागीदारी का आह्वान
झज्जर, 24 नवम्बर, अभीतक: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि समरसता केवल एक विचार नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा है। हरियाणा की छत्तीस बिरादरी का आपसी विश्वास, सम्मान और भाईचारा प्रदेश की सबसे बड़ी सामाजिक ताकत है। समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब सभी वर्ग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें और बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ें। सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने सदियों पहले इसी सामाजिक एकता और समानता का मार्ग दिखाया था। उनके 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा इसी महान संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। ओम प्रकाश धनखड़ मंगलवार को झज्जर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज की बुराइयों को दूर करने और मानवता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां किसी व्यक्ति की पहचान जाति या जन्म के आधार पर नहीं, बल्कि उसके कर्म और आचरण से हो। उनकी शिक्षाओं में सामाजिक न्याय, समान अवसर, प्रेम और मानवीय गरिमा का व्यापक संदेश समाहित है।
संत-महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, संपूर्ण मानवता की धरोहर: धनखड़
पूर्व कृषि मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि संत-महापुरुषों को जातियों और वर्गों की सीमाओं में बांधकर नहीं देखा जाना चाहिए। महापुरुषों के विचार किसी एक समुदाय की संपत्ति नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की साझा विरासत होते हैं। सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की शिक्षाएं समाज की प्रत्येक बिरादरी और हर पीढ़ी के लिए समान रूप से उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में अनेक संतों और समाज सुधारकों के योगदान को वह व्यापक सम्मान और प्राथमिकता नहीं मिल सकी, जिसके वे अधिकारी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने समाज को जातियों के आधार पर बांटकर राजनीति को प्राथमिकता दी, जबकि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और संत-महापुरुषों की साझा विरासत का सम्मान करने की नीति पर कार्य कर रही है। श्री धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र में सामाजिक समरसता और अंत्योदय की भावना निहित है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, समान अवसर और कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीस बिरादरी की एकजुटता ही मजबूत और समृद्ध हरियाणा का आधार है।
झज्जर सहित प्रदेश के सभी जिलों को जोड़ेगी समरसता संकल्प यात्रा
श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष पर 18 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक देशव्यापी समरसता संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां से प्रारंभ हुई यह यात्रा लगभग 2,402 किलोमीटर का सफर तय करते हुए विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों के करीब 47 शहरों से गुजरेगी तथा वाराणसी स्थित सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में यह यात्रा 25, 26 और 28 नवंबर को तीन दिनों में आठ जिलोंकृयमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवलकृसे होकर गुजरेगी। इसके अतिरिक्त झज्जर सहित शेष 15 जिलों से उपयात्राएं निकाली जाएंगी, जो निर्धारित स्थानों पर मुख्य यात्रा में सम्मिलित होंगी। श्री धनखड़ ने कहा कि उपयात्राओं के माध्यम से प्रदेश के सभी 23 जिलों की सहभागिता का प्रयास किया जा रहा है। इससे मुख्य यात्रा के मार्ग से दूर रहने वाले क्षेत्रों तक भी सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचेगा। यह आयोजन हरियाणा की विभिन्न बिरादरियों, संत समाज, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को साझा मंच प्रदान करेगा।
25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा
श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि 25 नवंबर को समरसता संकल्प यात्रा यमुनानगर से हरियाणा में प्रवेश करेगी और अंबाला होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र के उमरी में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में संत समाज, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा प्रदेश की छत्तीस बिरादरी के लोगों की व्यापक भागीदारी की तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को यात्रा करनाल, पानीपत और सोनीपत से होकर गुजरेगी। सोनीपत के बहालगढ़ में भी जनसभा आयोजित होगी। इसके बाद 28 नवंबर को यात्रा दिल्ली से पुनः हरियाणा में प्रवेश करेगी, जहां फरीदाबाद में विशाल जनसभा के उपरांत यह पलवल और होडल होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर प्रस्थान करेगी।
समाज को जोड़ने वाली सोच ही सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की शिक्षाओं का सार
श्री धनखड़ ने कहा कि सामाजिक समरसता का अर्थ केवल एक मंच पर एकत्र होना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मान, सहयोग और अपनत्व की भावना विकसित करना है। हमारे गांवों की सामाजिक परंपरा में छत्तीस बिरादरी के भाईचारे का विशेष महत्व रहा है। इस परंपरा को और मजबूत बनाकर ही सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के समतामूलक समाज के आदर्श को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने झज्जर जिले के नागरिकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं तथा सभी बिरादरियों से समरसता संकल्प यात्रा में सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब समाज की सभी बिरादरियां एक-दूसरे के सम्मान और सहयोग के लिए खड़ी होती हैं, तभी सच्ची सामाजिक समरसता का निर्माण होता है। यही इस यात्रा का मूल संदेश है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विकास वाल्मीकि, जिला प्रभारी श्री हरविंदर कोहली, जिला परिषद चेयरमैन श्री कप्तान बिरधाना, बेरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे श्री संजय कबलाना तथा जिला महामंत्री श्री दयाकिशन सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एचआईवी, एड्स अधिनियम 2017 के अनुपालन को लेकर सभी विभागों के शिकायत अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित: सीजेएम विशाल’
झज्जर, 24 नवम्बर, अभीतक: सिविल सर्जन झज्जर’ के कार्यालय द्वारा ’जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से कांफ्रेंस हॉल, जिला एडीआर सेंटर, झज्जर’ में एचआईवीध्एड्स पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विशाल जी’ ने की। उन्होंने कहा कि एचआईवी, एड्स अधिनियम 2017 का उद्देश्य पीड़ित व्यक्तियों को कानूनी सुरक्षा, सम्मान और भेदभाव से मुक्ति दिलाना है। प्रत्येक विभाग को अपने शिकायत अधिकारी को सक्रिय करना चाहिए ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके। कार्यशाला में जिले के सभी विभागों कृ ’रेड क्रॉस, हरियाणा रोडवेज, महिला एवं बाल विकास, श्रम, समाज कल्याण, शिक्षा, खाद्य एवं आपूर्ति, पीएनबी बैंक, पीडब्ल्यूडी, बिजली, जन स्वास्थ्य, सिंचाई, वन स्टॉप सेंटर, आईएमए एवं सभी सीएचसीध्पीएचसी’ सहित कुल 21 विभागों के अधिकारियों एवं उनके ’नामित शिकायत अधिकारियों (ब्वउचसंपदज व्ििपबमत)’ ने भाग लिया। इस अवसर पर ’क्।ब्व् अधिकारी डॉ. निधि मोमिया’ ने अधिनियम के प्रावधानों, शिकायत अधिकारी की भूमिका एवं भेदभाव की रोकथाम पर विस्तार से प्रकाश डाला। ’दिशा क्लस्टर मैनेजर सुश्री प्रीति नरवाल’ ने एचआईवीध्एड्स कार्यक्रम, दिशा परियोजना एवं सामुदायिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। एआरटी इंचार्ज डॉ. अतुल’ ने एचआईवी की जांच, उपचार एवं एआरटी सेवाओं के बारे में बताया कि जिले में एआरटी केंद्र पर निःशुल्क उपचार उपलब्ध है और समय पर उपचार से व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। काउंसलर अंजू एवं देव’ ने आईसीटीसी केंद्रों पर ’निःशुल्क एवं गोपनीय जांच’, काउंसलिंग प्रक्रिया एवं ’हेल्पलाइन 1097’ के बारे बताया। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने एवं जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।




गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व घुमधाम से मनाया
झज्जर, 24 नवम्बर, अभीतक: गुभाना गांव के लोकहित पुस्तकालय में सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व घुमधाम से मनाया गया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी को शांति और सेवा के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। जिन्होंने लंगर सेवा की प्रथा शुरू की जो आज भी जारी है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से गुरु नानक देव जी की तरह ही समाज में रहते हुए समाज हित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सूबेदार मेजर सुरेश कुमार पहलवान रामकुमार सतबीर सिंह सुदेश कौशिक दीपक कौशिक साहिल समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
मछली पकड़ने वाले मजदूरों के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन व जाल छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार’
आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मछली पकड़ने वाला जाल बरामद, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया’
झज्जर, 24 नवम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस ने मछली पकड़ने वाले मजदूरों के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन व जाल छीनने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को प्रदीप निवासी गांव कासनी ने शिकायत देते हुए बताया था कि गांव चढवाना में नहर पर उसकी लेबर मछली पकड़ने का कार्य करती है। इस दौरान कुछ व्यक्ति वहां रखी किश्ती व जाल चोरी करने लगे। लेबर द्वारा पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीनकर मछली पकड़ने वाला जाल लेकर फरार हो गए और जान से मारने की धमकी दी। जिस शिकायत पर थाना साल्हावास में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में पहले आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल निवासी गांव बिलोचपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मछली पकड़ने वाला जाल बरामद किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।




माता भीमेश्वरी मंदिर में महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी करने के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार रुपये बरामद
बेरी, 24 नवम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस ने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी करने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने चोरीशुदा जेवरात बेचकर प्राप्त किए गए 45 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।मामले की जानकारी देते हुए चैकी बेरी प्रभारी उपनिरीक्षक सागर ने बताया कि बेरी निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को वह अपने परिवार के साथ माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थी। इस दौरान उसके गले में सोने का मंगलसूत्र था। पूजा करने के बाद वापस लौटने पर उसका मंगलसूत्र गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया था। शिकायत पर थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही रविंद्र कुमार की पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला निवासी फरीदाबाद को नियमानुसार गिरफ्तार किया। आरोपी महिला को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी महिला द्वारा दिए गए संशोधित खुलासे के आधार पर चोरीशुदा जेवरात बेचकर प्राप्त किए गए 45 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस टीम ने उक्त राशि को नियमानुसार बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी महिला अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए ग्रामीणों का आपसी सहयोग और बच्चों की शिक्षा व खेलकूद में भागीदारी जरूरी: झज्जर पुलिस’
झज्जर, 24 नवम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव छुछकवास में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम से मुख्य सिपाही सपना और एसपीओ संजीत कुमार ने ग्रामीणों से घर-घर जाकर संपर्क किया और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूक किया।उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखना, पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखना और मिलजुलकर रहना बेहद जरूरी है। आपसी सहयोग और जागरूकता से सामाजिक बुराइयों एवं अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है। उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा और खेलकूद पर पूरा ध्यान दें। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें तथा उनकी दिनचर्या, संगति और गतिविधियों पर नजर रखें। बच्चों की समस्याओं को समझें और सही मार्गदर्शन देकर उनका सहयोग करें।झज्जर पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं, ताकि आपसी सहयोग, भाईचारे और जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।




गुड गवर्नेंस पुरस्कार के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि: डीसी
सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा पुरस्कार, 51 हजार रुपये तक की नकद राशि
डीसी अभिषेक मीणा ने दी जानकारी
रेवाड़ी, 24 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, नवाचार और बेहतर प्रशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 (हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026) के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के अनुसार, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 51,000 रुपये प्रति सदस्य तथा जिला स्तर पर चयनित कर्मचारियों को 31,000 रुपये प्रति सदस्य नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
राज्य स्तर पर मिलेंगे दो श्रेणियों में पुरस्कार
डीसी ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत राज्य स्तर पर दो श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें राज्य फ्लैगशिप पुरस्कार और राज्य पुरस्कार शामिल हैं। दोनों श्रेणियों में अधिकतम पांच-पांच पुरस्कार प्रदान किए जा सकेंगे। राज्य स्तर के पुरस्कार विजेताओं को 51,000 रुपये प्रति सदस्य की दर से नकद राशि मिलेगी। साथ ही, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रशस्ति पत्र की प्रति संबंधित प्रशासनिक सचिव के माध्यम से कर्मचारी की सर्विस बुक में भी रखी जा सकेगी।
जिला स्तर पर भी होंगे सम्मानित
जिला स्तर पर प्रत्येक जिला में अधिकतम पांच पुरस्कार दिए जा सकेंगे। इन पुरस्कारों के तहत चयनित कर्मचारियों को 31,000 रुपये प्रति सदस्य नकद राशि, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर के पुरस्कारों के लिए प्रशस्ति पत्र संबंधित मंडलायुक्त द्वारा जारी किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त की सिफारिश आवश्यक होगी। पुरस्कारों की स्वीकृति संबंधित जिला के उपायुक्त द्वारा दी जाएगी।
चार कर्मचारियों की टीम भी कर सकेगी आवेदन
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत कोई कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से या अधिकतम चार सदस्यों की टीम के रूप में आवेदन कर सकता है। टीम के प्रत्येक सदस्य को समान राशि प्रदान की जाएगी, चाहे उसका पद या रैंक कुछ भी हो। इस योजना का लाभ हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक प्राधिकरणों, मिशनों, समितियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों और सरकार के स्वामित्व एवं नियंत्रण वाले सार्वजनिक उपक्रमों के पात्र कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें ग्रुप-ए, बी, सी और डी के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा अधिसूचना में निर्धारित विभिन्न माध्यमों से नियुक्त संविदात्मक कर्मचारियों को भी पात्रता दी गई है।
1 जनवरी 2025 से 30 अक्टूबर 2026 तक के कार्यों पर होगा विचार
हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत पुरस्कारों के लिए कर्मचारियों के प्रदर्शन की मूल्यांकन अवधि 1 जनवरी 2025 से 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों और योजनाओं के प्रभाव के आधार पर आवेदनों पर विचार किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। राज्य स्तर और जिला स्तर के पुरस्कारों के लिए विजेताओं का चयन अधिमानत : 15 दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
पुरस्कार के लिए आवेदन निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना अनिवार्य होगा। आवेदन का लिंक
haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in है। आवेदन संबंधित कार्यालयाध्यक्ष या विभागाध्यक्ष के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। विभागाध्यक्ष अपनी विस्तृत टिप्पणी के साथ आवेदन संबंधित प्रशासनिक सचिव को भेजेंगे। इसके बाद प्रशासनिक सचिव अपनी टिप्पणी और सिफारिश सहित आवेदन को सामान्य प्रशासन विभाग (अनुसंधान इकाई) के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। राज्य स्तर पर पुरस्कारों के लिए आवेदन सीधे सशक्त समिति के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए जा सकेंगे। संबंधित प्रशासनिक सचिव विभागाध्यक्षों से परामर्श करके पात्र कर्मचारियों या टीमों के नामों की सिफारिश भी कर सकेंगे।
आवेदन के साथ देने होंगे ये दस्तावेज
आवेदकों को अपने आवेदन के साथ अधिकतम 200 शब्दों का परियोजना विवरण देना होगा। इसमें संबंधित कार्यक्रम या पहल, क्रियान्वयन की रणनीति, कार्यान्वयन अवधि, उल्लेखनीय उपलब्धियां, परिणाम, सकारात्मक प्रभाव, विस्तार की संभावनाएं और स्थायित्व का उल्लेख करना होगा। इसके अतिरिक्त अधिकतम 10 स्लाइड की पावरपॉइंट प्रस्तुति, कर्मचारी का नाम, पदनाम, तैनाती का स्थान तथा एचआरएमएस के अनुसार पेयी कोड देना अनिवार्य होगा।
समितियां करेंगी आवेदनों की जांच
राज्य स्तर के पुरस्कारों के लिए सरकार द्वारा गठित सशक्त समिति आवेदनों की समीक्षा कर पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश करेगी। अंतिम स्वीकृति हरियाणा सरकार द्वारा दी जाएगी। जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय सशक्त समिति आवेदनों पर विचार करेगी।
गांव मसानी में प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 26 नवंबर को
डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद
रेवाड़ी, 24 नवम्बर, अभीतक: जिला प्रशासन की ओर से 26 नवंबर को गांव मसानी में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगराधीश जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। सीटीएम ने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान परिवार पहचान पत्र व राशन कार्ड से संबंधित समस्या के लिए हैल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।




बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बावल के वार्ड -2 में बाल विवाह की रोकथाम व घरेलू हिंसा के बारे में दी गई जानकारी
जिला में चलाए जा रहे 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत किया जा रहा प्रेरित
रेवाडी, 24 नवम्बर, अभीतक: बाल विवाह मुक्त भारत के तहत मंगलवार को बावल वार्ड नंबर-2 की आंगनवाड़ी केंद्र में 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रति जागरूक किया गया। बावल की वार्ड नंबर-2 की आंगनवाड़ी केंद्र को नटेरा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल द्वारा सीएसआर के तहत 10 लाख रुपए की राशि से नवीनीकरण व शौचालय का कार्य भी करवाया गया है। जिला बाल संरक्षण कार्यालय के प्रमोद बागड़ी ने लोगों से बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने और ऐसी किसी भी संभावित घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की। इस अवसर पर कम्पनी के प्रबंध निदेशक दाईजोरो कानाजावा, एचआर हेड राहुल यादव, वाईस चेयरमैन अर्जुन चैकन, वार्ड नंबर-2 पार्षद रेणु, वार्ड नंबर-1 पार्षद शीला देवी व अन्य व्यक्ति मोजूद रहे।




46वीं सीनियर जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
रेवाडी, 24 नवम्बर, अभीतक: जिला वालीबॉल संघ की ओर से स्थानीय सेक्टर चार स्थित शिक्षा सदन के खेल मैदान में 46वीं सीनियर जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खेल नर्सरी धवाना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान सोनीपत में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का भी चयन किया गया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले श्री चेतन्या टैक्नो स्कूल की प्रिंसिपल हिमा सलुजा व संघ के उपप्रधान एडवोकेट निशांत यादव ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संघ उपाध्यक्ष निशांत यादव ने बताया कि जिला वालीबॉल संघ का एकमात्र उद्देश्य वालीबॉल खेल की उभरती प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है। संघ के बैनर तले अनेकों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर मुकाम हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाना चाहिए। आज का युवा खेलों में भी अपना बेहतरीन भविष्य बना रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिलेभर की 16 टीमों ने अपना दमखम दिखाया। जिसमें खेल नर्सरी धवाना की टीम ने प्रथम, खेल नर्सरी मंदोला ने दूसरा तथा आरवी अकेडमी रेवाड़ी की टीम ने तीसरा स्थान अर्जित किया। उन्होंने बताया कि संघ के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर बेहतरीन खिलाडियों की जिला टीम का भी चयन किया। यह टीम आगामी 27 से 29 नवंबर तक सोनीपत में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी। संघ पदाधिकारियों ने चयनित रेवाड़ी टीम को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि रेवाड़ी की टीम स्टेट लेवल पर भी अपना लोहा अवश्य मनवाएगी। सभी विजेता खिलाडियों को मेडल व प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युद्धवीर कोच जिला वालीबॉल संघ व संघ सचिव, स्कूल डीन बलजीत पांडेय, सीनियर कोच सतीश पीटीआई, नर्सरी कोच कार्तिक तंवर, राकेश चंद्र, ब्रहमप्रकाश, संदीप, कोच सुधीर, कोच चेतन, गजेंद्र मनेठी समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।








शिक्षाविद डॉ. राज कुमार यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान – यदुकुल योद्धा और समाज सेवा में सर्वोच्य सम्मान ष्यादव गौरवष् से सम्मानित किया गया
रेवाडी, 24 नवम्बर, अभीतक: शिक्षाविद व समाज सेवी डॉ. राज कुमार यादव सुपुत्र श्री मोहनलाल यादव, निवासी मुंडिया खेड़ा को समाज व राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए नवंबर माह में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया गया है। यदुकुल योद्धा सम्मान – 18 नवंबर 2026 को श्री कृष्ण यादव महासभा (पंजीकृत) दिल्ली द्वारा शौर्य दिवस एवं यदुकुल सम्मान दिवस के अवसर पर तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित भव्य राष्ट्रीय समारोह में डॉ. राज कुमार यादव को यदुकुल योद्धा सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान व्यक्तिगत क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों और समाज सेवा के लिए दिया गया। सम्मान के अंतर्गत यदुकुल योद्धा पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश यादव एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि अमित यादव रेवाडी सहित महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सरकार व श्रीमती रेखा गुप्ता, मुख्यममत्री दिल्ली सरकार रहे। महासभा के पदाधिकारियो ने डॉ. राजकुमार यादव द्वारा प्राप्त की गई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उप्लब्धधियो की सराहना करते हुए भूरी भूरी प्रसंशा की है। यादव गौरव सर्वोच्य सम्मान – 22 नवंबर 2026: यादव कल्याण सभा रेवाड़ी द्वारा आयोजित 12वें वार्षिक प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह में डॉ. राज कुमार यादव सुपुत्र श्री मोहनलाल यादव, निवासी मुंडिया खेड़ा रेवाड़ी को समाज सेवा में उत्कृष्ट सेवाओं एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सर्वोच्य सम्मान यादव गौरव से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सभा के मुख्य संरक्षक महंत लालदास महाराज, मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. सुषमा यादव, विशिष्ट अतिथि एच् पी एस सी सदस्य ममता यादव, पूर्व प्रोफेसर लाली यादव व सभा के अध्यक्ष श्री रामबीर यादव एवं महासचिव श्री जसवंत सिंह यादव ध् प्रो. सतीश कुमार यादव द्वारा प्रदान किया गया। मंचासीन अतिथियों ने डॉ. राजकुमार यादव को बधाई देते हुए कहा है कि उनकी उपलब्धियां समाज के लिए गर्व की बात है व ऐसे ही लगातार समाज व राष्ट्रहिट कार्य करते रहे।



ग्राम उत्सव में फरमाना ने जीती कबड्डी, मांगावास ने वॉलीबॉल
पलड़ा में दो दिवसीय ग्राम उत्सव का भव्य समापन
खेल प्रतियोगिताओं में दिखा ग्रामीणों में उत्साह
युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था मकसद
झज्जर, 24 नवम्बर, अभीतक: शहीदों एवं वीर सैनिकों के गांव पलड़ा में दो दिवसीय ग्राम उत्सव का समापन रविवार की देर शाम हुआ। भारत निर्माण युवा दल के द्वारा आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में सीएम हरियाणा के पूर्व में ओएसडी एवं युवा दल के अध्यक्ष अभिमन्यु राव ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा की गांव के शहीदों की याद में यह आयोजन उन वीरों को श्रद्धांजलि है तथा आने वाली पीढ़ियों को उन वीर शहीदों से प्रेरणा ले कर देश हित में काम करें। खेलों से युवाओं को सही दिशा मिलती है तथा युवा नशे से दूर रहता है। अभिमन्यु ने कहा कि जिस देश का युवा सशक्त होगा, तो वह राष्ट्र भी सशक्त होगा। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा स्टाइल कबड्डी, वॉलीबॉल सहित कई खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कबड्डी में सोनीपत जिले के फरमाना गांव की टीम 15 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही जबकि दूसरा स्थान सोंगल गांव की टीम ने प्राप्त किया। इस मैच में बेस्ट राइडर देसी फरमाना रहे जबकि बेस्ट कैचर का अवॉर्ड मोहित फरमाना को मिला। वॉलीबॉल में मांगावास गांव प्रथम, पलड़ा द्वितीय व वजीरपुर तीसरे स्थान पर रहा। महिलाओं की हुई रस्साकस्सी प्रतियोगिता में माजरा (दुबलधन) प्रथम, पलड़ा द्वितीय व दूबलधन तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की साइकिल रेस में अंडर 14 में सृष्टि प्रथम, अंकिता द्वितीय और आशु तृतीय रहे। वही महिलाओं की ओपन साइकिल रेस में दीपांशी प्रथम, सपना द्वितीय और भूमिका तृतीय रहे। मटका दौड़ में रामों प्रथम, भतेरी द्वितीय और शर्मिला तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान किसानों को जैविक खेती के लिये यशपाल खोला, प्रधान अरावली कलब रेवाड़ी ने प्रेरित किया। कार्यक्रम में बेरी नपा के प्रधान बिल्लू कादयान, राजेन्द्र शर्मा, चेयरमैन मार्केटिंग बोर्ड बेरी, उदय सरपंच जहाजगढ़, रमेश सरपंच खातीवास, महेंद्र पूर्व सरपंच छुछकवास, दारा सरपंच खापड़वास, मनोज मांगवास सरपंच, अनिल सरपंच दुबलधन व पंकज चेयरमैन ब्लॉक समिति बोंद भी उपस्थित रहे।




बाल विवाह के खिलाफ जिला स्तरीय समन्वय बैठक का किया आयोजन: सीजेएम विशाल
झज्जर, 24 नवम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के ए डी आर सैंटर के कान्फ्रेंस हाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर एवं जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एम डी डी आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक जिला स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। यह जिला स्तरीय समन्वय बैठक बाल विवाह समाप्त करने तथा बाल यौन शौषण एवं दुर्वयवहार से कैसे निपटा जाए इसके संबंध में की गई। जिला स्तरीय समन्वयक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री विशाल ने शिरकत की। मीटिंग की शुरुआत जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एम डी डी आफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार ने की। इसमें में बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई व गैर कानूनी अपराध है जो लड़कियो की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य व विकास में बाधा है और उनके सपनों को साकार करने से रोकता है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता 2023 में कहा गया है कि 18 वर्ष से कम आयु की अपनी पत्नी के साथ किया गया यौन संबंध या यौन कृत्य बलात्कार है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी माना है कि यदि किसी बालिका का पति उसके साथ यौन उत्पीडन करता है तो वह यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर यौन हमला होगा। इसके साथ ही बाल विवाह को लेकर बताया गया है देश में बाल विवाह को समाप्त करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने 27 नवंबर 2024 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान शुरू किया तथा फिर भारत सरकार तथा जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन के अथक प्रयासों से 4 सितंबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 नवम्बर को बाल, विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित करने का प्रस्ताव पास किया और अब 27 नवंबर को भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह के उन्मूलन के रूप में जोर शोर से मना रही है इसलिए इस कड़ी में सभी सरकारी विभाग व स्वयं सेवी संस्थाएं जैसे जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एम डी डी आफ सभी मिलकर एकजुटता से कार्य करें तो हमारा झज्जर जिला शीघ्र ही बाल विवाह मुक्त जिला घोषित हो पाएगा। इस पर सभी विभागों ने अपनी अपनी राय दी तथा कहा कि 27 नवम्बर के दिन को रेलिया निकालकर कैंडल मार्च करके समूह चर्चा के माध्यम से तथा अन्य तरीके से ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इसके साथ ही 100 दिवसीय अभियान को सफल बनाने के लिए भी सभी एकजुटता के साथ कार्य करेंगे, साथ यह भी कहा गया कि जिले को बाल विवाह मुक्त जिला घोषित करना, जिसमें गांव को सुरक्षित बाल ग्राम बाल विवाह गांव के रूप में घोषित करने का प्रयास किया जाएगा। गांव स्तर पर बाल कल्याण सुरक्षा समिति को कार्यात्मक बनाने पर जोर दिया जाएगा और विद्यालय में बच्चों के नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री विशाल जी ने कहा कि झज्जर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों व स्वयं सेवी संस्थाओं को मिलकर अपनी जवाब देही तय करते हुए कार्य करना होगा तथा बाल विवाह होने पर इसकी रिपोर्टिंग करना भी जरूरी होगा तभी बाल विवाह पर अंकुश लगेगा। आज के इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज संस्थान,डी एल एस ए, जिला बाल संरक्षण इकाई, हरियाणा रोडवेज तथा जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एम डी डी आफ इंडिया के कार्यकर्ता मोजूद रहे।

महाविद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, सेपकटकरा में स्वर्ण और एथलेटिक्स में जीते रजत पदक
झज्जर, 24 नवम्बर, अभीतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित 51वीं वार्षिक अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेपकटकरा में स्वर्ण तथा एथलेटिक्स की भाला फेंक और चक्का फेंक स्पर्धाओं में दो रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। सेपकटकरा में दिनेश बी०ए० प्रथम वर्ष, निखिल कुमार बी०ए० द्वितीय वर्ष, सचिन बी०ए० तृतीय वर्ष एवं रितिक बी०ए० प्रथम वर्ष की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इनमें से तीन खिलाड़ियों का चयन एम.डी.यू. के 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए भी हुआ है। शिविर के बाद ये खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी गेम्स में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, भाला फेंक में गौरव बी०ए० प्रथम वर्ष तथा चक्का फेंक में दिव्या बी०ए० द्वितीय वर्ष ने रजत पदक जीते। उल्लेखनीय है कि दिव्या पूर्व में भी राज्य स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) दलबीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की। प्रशासनिक प्रभारी डॉ० मोहन कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। नवनियुक्त खेल प्रभारी डॉ० मदन सिंह ने बताया कि खिलाड़ी पूर्व में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर डॉ० सुरीला, डॉ० देवेंद्र सिंह, डॉ० योगेश जांगड़ा, डॉ० अजय कुमार एवं डॉ० नरेंद्र सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



जागरूकता बढ़ाएं, संक्रमण नहीं
स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया
विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के तहत लोगों को किया गया जागरूक
रेवाड़ी, 24 नवम्बर, अभीतक: सिविल सर्जन डॉ नरेंद्र दहिया ने बताया कि विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस यानी रोगाणुरोधी प्रतिरोध के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। यह जागरूकता सप्ताह 18 से 24 नवंबर तक मनाया गया। इस वर्ष की थीम ष्वन हेल्थ, वन एक्शन रू प्रिवेंट एएमआर नाउष् (व्दम भ्मंसजी, व्दम ।बजपवदरू च्तमअमदज ।डत् छवू) रखी गई। सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस आज वैश्विक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। एएमआर का संबंध केवल मानव स्वास्थ्य से ही नहीं, बल्कि पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण से भी है। इसी उद्देश्य से इस वर्ष वन हेल्थ की अवधारणा पर जोर दिया गया है। डॉ. दहिया ने बताया कि इस अभियान में डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, पशु चिकित्सकों, किसानों और आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि हम सभी को मिलकर एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करें। दवाओं का उपयोग चिकित्सक के निर्देशानुसार ही करें तथा स्वयं से दवाइयां शुरू करने या बंद करने से बचें। साथ ही दूसरों की बची हुई दवाओं का इस्तेमाल न करें और एंटीबायोटिक दवाओं को अनावश्यक रूप से उपयोग में न लाएं। उप सिविल सर्जन डॉ जोगेन्द्र तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है। सामूहिक जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर ही भविष्य में दवाओं की प्रभावशीलता को बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि रोगाणुरोधी प्रतिरोध वह स्थिति है जब बैक्टीरिया, वायरस, कवक और परजीवी जैसे सूक्ष्मजीव उन दवाओं के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं, जो उनके संक्रमण के इलाज के लिए बनाई गई हैं। इससे दवाएं बेअसर हो जाती हैं, बीमारी का इलाज कठिन हो जाता है और संक्रमण फैलने व गंभीर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को दवाओं के जिम्मेदाराना इस्तेमाल के प्रति जागरूक होना चाहिए। संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
मेगा लीगल सर्विस कैंप का अधिक से अधिक आमजन उठाएं लाभ: सचिव डा. रेनू सोलखे
गांव मसानी में 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा मेगा लीगल सर्विस कैंप
रेवाड़ी, 24 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार व संगीता राय सचदेव जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के आदेश अनुसार एवं डा. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की अध्यक्षता में 26 नवंबर 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में एक मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ पंजीकरण भी किए जाएंगे। डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने आमजन से अपील की है कि वे इस मेगा लीगल सर्विस कैंप में पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 तथा अपने नजदीकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भी इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं।
रोहतक: कांग्रेस के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बीजेपी-अकाली गठबंधन पर तंज पहले भी साथ ही थे
दोनों पार्टियों का राजनीतिक आधार खिसक चुका है
हरियाणा में कांग्रेस अपने दम पर मजबूत, गठबंधन की जरूरत नहीं
गन्ना किसानों के समर्थन में उतरे हुड्डा
सरकार से 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव देने की मांग
शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना
723 प्राइमरी स्कूलों में एक-एक शिक्षक होने का किया दावा
हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोप दोहराए, मतदान प्रतिशत पर उठाए सवाल
सोनीपत:
दहेज में ब्रेजा मांगने के आरोपों के मामले में पर दूल्हे की बढ़ी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज
दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही कुलदीप पर एफआईआर दर्ज
दुल्हन के पिता सुभाष की शिकायत पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
शादी वाले दिन बारात लौटने और दहेज मांगने के लगाए गए थे आरोप
इस मामले में दोनों पक्षों को दिया गया था दो दिन का टाइम
दोनों पक्षों में नहीं बनी सहमति तो हुआ मामला दर्ज
दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद अब मामले में पुलिस की एफआईआर से आया नया मोड़
सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस मामले की कर रही गंभीरता से जांच
ख्24ध्11, 6रू36 चउ, च्तंजींउ ैींतउंरू कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की लेकिन बदले में सपा सिर्फ 26 सीटें देने के लिए राजी हुई है।
अब देखना है सीटों की संख्या बढ़ेगी या नहीं.?
हरियाणा के चरखी दादरी में गेट पर भैंस के गोबर को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की हत्या तक पहुंच गया। एक महिला ने गेट पर भैंस का गोबर करने पर कुछ युवकों को टोका तो वे भड़क गए। आरोप है कि युवकों ने महिला के पति को कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया। रोहतक च्ळप् में उपचार के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। पति की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार शाम 5 बजे दादरी-पातुवास रोड पर जाम लगा दिया। आरोपी पकड़े जाने की मांग पर परिवार रातभर सड़क पर बैठा रहा। मंगलवार सुबह 10 बजे बाढ़ड़ा विधायक उमेद पातुवास मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद 17 घंटे से लगा जाम खोला गया। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मृतक की पहचान गांव महराणा निवासी मनोज (40) के रूप में हुई है। वह खेतीबाड़ी करता था और उसके एक बेटा व एक बेटी हैं।
दिग्विजय सिंह चैटाला ने 6 दिसम्बर जन जन अधिकार रैली के लिए की विशेष प्रैस वार्ता’
हरियाणा के सबसे बड़े मैदान और सबसे बड़े पंडाल में होगी 6 दिसम्बर की रैली: दिग्विजय चैटाला’
हरियाणा में हरियाणा के ही युवाओं को पक्की नौकरी मिले इसके लिए आंदोलन करेंगे: दिग्विजय चैटाला’
कामनवेल्थ गेम्स गुजरात की बजाऐ हरियाणा के भिवानी में आयोजित होने चाहिए जजपा इसकी मांग करती है: दिग्विजय चैटाला’
भिवानी, 24 नवम्बर, अभीतक: जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चैटाला ने बडा ब्यान देते हुए कहा की महेन्द्रगढ में हरियाणा के सबसे बड़े मैदान में 6 दिसम्बर की रैली आयोजित की जा रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया की यह रैली हरियाणा के इतिहास में निम दर्ज करवाऐगी। प्रैस वार्ता के दौरान पत्रकारों के बड़े नेताओं के शामिल होने के सवाल पर बोलते हुए दिग्विजय चैटाला ने कहा की रैली में बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं का आना स्वाभाविक है। हांसी में भी जजपा ने ऐसा करके दिखाया है। उन्होंने कहा की मैदान की लम्बाई चैड़ाई को यदि मापा जाऐ तो यह हरियाणा का बड़ा मैदान है।
हरियाणा में हरियाणा के युवाओं को ही मिले नौकरी
दिग्विजय चैटाला’ ने प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 6 दिसम्बर से बड़े जनांदोलन का आगाज होगा। हरियाणा के युवाओं को स्थाई नौकरियां देने और केवल हरियाणा में हरियाणा के युवाओं को ही नौकरी मिले इसके लिए जजपा बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया की जजपा हरियाणा के युवाओं को स्थाई नौकरियां देने की लड़ाई भाजपा सरकार से लड़ेंगी। आज हरियाणा में बाहरी लोगों को नौकरियां देने का खेल भाजपा सरकार खेल रही है जिसके खिलाफ जजपा बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी।
कामनवेल्थ गेम्स गुजरात की बजाऐ हरियाणा के भिवानी में आयोजित होने चाहिए: दिग्विजय’
भिवानी, 24 नवम्बर, अभीतक: जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष ने अगामी कामनवेल्थ गेम्स को लेकर बड़ी बात कही है। भाजपा सरकार को खेल विरोधी करार देते हुए कहा कि जब मेडल हरियाणा के खिलाड़ी सबसे ज्यादा लेकर आ रहे हैं तो फिर गुजरात में कामनवेल्थ खेलों का आयोजन किस आधार पर किया जा रहा है। दिग्विजय चैटाला ने हरियाणा के भिवानी में आगामी कामनवेल्थ गेम्स आयोजित करने की मांग उठाई और स्पष्ट किया की जननायक जनता पार्टी हरियाणा के भिवानी में आगामी कामनवेल्थ गेम्स आयोजित करने के पक्ष में है। भविष्य में भाजपा के साथ कभी जाएगी जजपा.. दिग्विजय चैटाला’ ने कहा की भाजपा के साथ जाना जजपा की बड़ी भूल थी। भाजपा का एजेंडा देश को बांटकर राज करने का था और जजपा का एजेंडा किसान,कमेरा, मजदूरो के हकों को साथ लेकर आगे बढ़ने का था। भाजपा के साथ जाना उनकी पार्टी की बड़ी भूल थी जिसे वह भविष्य में कभी नहीं दोहराएंगे। साथ ही चैटाला ने कहा की आज के परिदृश्य में भाजपा का सुपड़ा साफ होना देश हित में होगा। भाजपा ने देश में अराजकता का माहौल बना दिया है।
संविधान को खत्म करने की सोच वाली भाजपा किस आधार पर लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है: दिग्विजय’
भाजपा का सड़कों पर लोकतंत्र को बचाने के ढोंग पर दिग्विजय चैटाला ने कहा की भाजपा स्वयं लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। आज सत्ता पर बैठी भाजपा को यदि संविधान की इतनी चिंता है तो वह संविधान के अनुरूप काम क्यों नहीं करती। भाजपा चाहती है की बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर के संविधान को खत्म करके मनमानी करें लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। चैटाला ने कहा कि भाजपा के सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र बचाने के किये आंदोलन करने से विदेशों में भी देश की छवि खराब हुई है। आज विदेशी यह कहकर देश की हंसी उठा रहे हैं की जो राज कर रहा है वहीं लोकतंत्र को बचाने की बात कर रहा है यह कैसा आंदोलन है। इस मौके कर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, हल्का अध्यक्ष एडवोकेट अवतार सांगवान,प्रवक्ता राजू मेहरा, मदनलाल जुसवाला, इनसो अध्यक्ष जयदीप ग्रेवाल,सज्जन प्रजापत,विकास तालू,अशोक सिहाग, सिद्धार्थ टाइगर,आशु बाल्मिकी, अजमेर मिताथल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।।।
भिवानी में भाजपा के संगठनात्मक नेतृत्व पर भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया अध्यक्ष ने उठाए सवाल’
’भाजपा में पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की हो रही है अनदेखी: सुरेश अरोड़ा’
समय रहते भाजपा नहीं संभली तो उठाना पड़ सकता है राजनीतिक नुकसान : सुरेश अरोड़ा’
भिवानी, 24 नवम्बर, अभीतक: भिवानी में जिस भाजपा ने अपनी संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय राजनीतिक भूमिका के दम पर तेजी से लोकप्रियता हासिल करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया था, उसी पार्टी की जिला इकाई की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठने लगे हैं। भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया अध्यक्ष सुरेश अरोड़ा ने जिला भाजपा के वर्तमान नेतृत्व पर पुराने निष्ठावान पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष में बदलाव के बाद से संगठन में ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं, जिनसे पार्टी के पुराने और अनुभवी कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। सुरेश अरोड़ा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जिला संगठन में एक सूत्रीय कार्यक्रम के तहत पुराने निष्ठावान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निष्क्रिय करने तथा उन्हें राजनीतिक गतिविधियों से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के भिवानी दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि जब प्रदेश अध्यक्ष पहली बार पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देने और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से भिवानी पहुंचीं, उस दौरान उन्हें सम्मानित करने के लिए मंच पर पहुंचे दो पंजाबी नेताओं को कथित तौर पर अपमानित कर मंच से नीचे उतार दिया गया। अरोड़ा के अनुसार ये दोनों नेता पूर्व में जिला संगठन में पदाधिकारी रह चुके हैं और संगठनात्मक अनुभव के लिहाज से भी वरिष्ठ हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समर्पित कार्यकर्ताओं के मनोबल को प्रभावित करती हैं। उन्होंने जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन में सभी समुदायों और वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। किसी एक समुदाय को प्राथमिकता देकर अन्य समुदायों के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने का संदेश नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या अन्य समुदायों के समर्पित कार्यकर्ता केवल नारे लगाने, दरी बिछाने और कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं संभालने के लिए ही संगठन में बने रहेंगे। सुरेश अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुशल संगठनात्मक रणनीति तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांतों के कारण ही कार्यकर्ताओं का पार्टी से जुड़ाव बना हुआ है। अन्यथा जिला स्तर पर पैदा हो रही परिस्थितियों से कई पुराने कार्यकर्ता पार्टी से दूरी बना सकते थे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे भिवानी जिला कार्यकारिणी और उसके नेतृत्व की गतिविधियों का गंभीरता से संज्ञान लें। संगठन में वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान, उचित जिम्मेदारी और भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। यदि समय रहते संगठनात्मक असंतोष और आपसी खींचतान को दूर नहीं किया गया तो आने वाले समय में पार्टी को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
