


झज्जर रेवाड़ी रोड पर पैदल जा रही महिला की चेन तोड़ने का प्रयास
सेक्टर 6 के पास कार सवार महिला ने किया पीड़िता के गले की चेन तोड़ने का प्रयास
पीड़िता ने बहादुरी दिखा आरोपी महिला को कार से पकड़कर नीचे खींचा
घटना के बाद कार का चालक कार को लेकर फरार
घटना के बाद सेक्टर 6 की महिलाओं ने मौके पर बुलाई पुलिस, आरोपी महिला को किया गया पुलिस के हवाले
आरोपी महिला को थाने में लाकर पुलिस कर रही है पूछताछ
घटना के बाद बहादुरी दिखाने वाली महिला की चारों तरफ चर्चा
झज्जर सेक्टर 6 की रहने वाली है पीड़िता महिला बबीता
दूध लेकर सेक्टर में पैदल जा रही बबीता के साथ हुई थी घटना
इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों का ैव्थ् ओलंपियाड के द्वितीय स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन
झज्जर, 16 जुलाई, अभीतक: इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों ने ैव्थ् (साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन) द्वारा आयोजित ओलंपियाड के द्वितीय स्तर में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के बल पर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ैव्थ् ओलंपियाड देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें विद्यार्थियों की विषयगत समझ, तार्किक क्षमता तथा विश्लेषणात्मक सोच का मूल्यांकन किया जाता है। इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया। ैव्थ् ओलंपियाड के द्वितीय स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय के विद्यार्थी खुशी, हिमांश और समक्ष को नकद पुरस्कार (चेक), प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कक्षा चैथी की छात्रा प्रज्ञा को गणित ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹500 का गिफ्ट वाउचर एवं प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के विद्यार्थियों निलांशी, भूमिका, वंश, वत्सल, पियूष, वीरिका, दीपिका एवं अपेक्षा ने भी मैथ ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के निदेशक श्री विजेंद्र कादियान ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी निरंतर प्रोत्साहित करता है। प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि भविष्य में भी इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम देशभर में रोशन करते रहेंगे।



ग्रामीण प्रतिभा को तराशना मेरा लक्ष्यः विकास सांगवान आईआरएस
एचडी मैनेजमेंट चलेगी सफलता तक साथ-साथ
क्षेत्र का पहला स्कूल आॅपटेटिव इक्जाम और भविष्य की तैयारी हेतु तत्पर और इस तरह की पहल कर एक मिसाइल कायम की एचडी स्कूल बिरोहड़ ने उच्च अधिकारियों से सफल व्यक्तित्व पर्सनालिटी से मिलकर क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रयास, सारी टीम का एचडी मैनेजमेंट ने किया दिल से धन्यवाद
झज्जर, 16 जुलाई, अभीतक: एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड़ के ‘संस्कार सभागार’ में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ऑनलाइन प्रेरणादायक एवं करियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की प्रतिष्ठित ‘मार्गदर्शन’ टीम के मुख्य सदस्यों, जिनमें आईएएस विकास सांगवान, अंकित शर्मा, आनंद पूनिया और यूपीएससी अधिकारी दीपक फौगाट शामिल रहे। सेमीनार के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए सफलता के तीन जादुई नियम साझा किए। उन्होंने बताया कि पहला कदम डेडिकेशन (समर्पण) है, जहां विद्यार्थियों को अपने तय लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित होना चाहिए। दूसरा कदम सैटिस्फेक्शन (संतुष्टि) है, जिसमें दैनिक प्रगति से स्वयं को संतुष्ट महसूस कराना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आवश्यक है। तीसरा सबसे महत्वपूर्ण कदम कंसिस्टेंसी (निरंतरता) है। अधिकारियों ने विशेष बल देते हुए कहा कि केवल निरंतर अभ्यास और नियमित पढ़ाई ही एक औसत छात्र को सफलता के शिखर पर पहुंचा सकती है। इसके साथ ही मार्गदर्शन टीम ने विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं से ही न्यूजपेपर रीडिंग (समाचार पत्र पढ़ना) को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी, ताकि देश-विदेश की घटनाओं की समझ गहरी हो सके। उन्होंने परीक्षा के समय प्रभावी तैयारी के लिए स्वयं के हाथों से संक्षिप्त नोट्स बनाने की कला के महत्व को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में, एचडी स्कूल के निदेशक बलराज फौगाट ने मार्गदर्शन टीम के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सत्र बच्चों की प्रशासनिक सोच को विकसित करने में मील का पत्थर साबित होते हैं। स्कूल की प्राचार्या नमिता दास और उप-प्राचार्या नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाना है। रजत फौगाट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि वे सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ें तो देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उच्च अधिकारियों से सफल व्यक्तित्व प्रसनलटी से मिलकर क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रयास, सारी टीम का एचडी मैनेजमेंट ने किया दिल से धन्यवाद। आईएएस विकास सांगवान ने बताया कि सीएस मार्गदर्शन (सिविल सर्विसेज मार्गदर्शन) उन कार्यरत सिविल सेवकों की एक नॉन-प्रॉफिट ऑनलाइन पहल है, जो समाज और अपनी जड़ों के लिए कुछ करना चाहते हैं। यह खास तौर पर ग्रामीण इलाकों के उन युवा छात्रों के लिए एक गाइडेंस प्रोग्राम है जो सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं। हम गांवों से बेहतरीन टैलेंट को आगे लाने वाला एक प्लेटफॉर्म हैं, जो उन्हें सेल्फ-स्टडी और करियर प्लानिंग के लिए फ्री गाइड करते हैं। सेमिनार का विद्यार्थियों ने भरपूर लाभ उठाया। विद्यार्थियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन, अध्ययन की रणनीति तथा करियर चयन से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल एवं प्रेरणादायक तरीके से उत्तर दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि इस मार्गदर्शन सत्र से उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और आत्मविश्वास प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को देश के श्रेष्ठ अधिकारियों से सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता रहे।
18 को शहीदी पार्क पहुंचेगी गुरुकुल की यज्ञ एवं वेद प्रचार यात्रा
आर्य समाज झज्जर द्वार होगा भव्य स्वागत
समाज की शिक्षाओं और वैदिक यज्ञ के महत्व को जन जन तक पहुंचना है उद्देश्य
आज गुरुकुल झज्जर से होगा आगाज, 25 को छपार गांव में होगा समापन
झज्जर, 16 जुलाई, अभीतक: गुरुकुल झज्जर द्वारा आज से यज्ञ एवं वेद प्रचार यात्रा शुरू की जाएगी। यात्रा के अंतर्गत आर्य समाज की शिक्षाओं और वैदिक यज्ञ के महत्व को आमजन तक पहुंचाने के लिए गुरुकुल झज्जर के विद्यार्थी और आचार्यगण हवन यज्ञ करते हुए झज्जर शहर ओर जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचेंगे। गुरुकुल के अधिष्ठाता आचार्य विजयपाल के सानिध्य में होने वाली इस यात्रा के लिया बाकायदा 17 जुलाई से 25 जुलाई तक शेड्यूल भी जारी किया गया है। आज गुरुकुल मोड़ झज्जर से शुरू होने वाली इस यात्रा का समापन 25 जुलाई को गांव छपार में होगा। आर्य समाज झज्जर के नव नियुक्त प्रधान लाला प्रकाशवीर एवं महामंत्री नरेश देसवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन 18 जुलाई का यह यात्रा झज्जर के शहीदी पार्क में पहुंचेगी जहां आर्य समाज समिति द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। यहां आर्य समाज के सभी सदस्यगण सामूहिक आहुतियां डाल विश्व शान्ति के कामना करते हुए आर्य समाज की शिक्षाओं का प्रसार करेंगे।
जैविक खेती व पशुपालन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया
झज्जर, 16 जुलाई, अभीतक: झज्जर जिले के छपार गाँव में जैविक खेती ओर पशुपालन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान संघ सतीश छिकारा एवं डॉ मनीष डबास उप निदेशक पशुपालन विभाग झज्जर ने बतौर वक्ता संबोधन किया। डॉ मनीष डबास ने उपस्थित पशु पालकों को विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और पशुओं की देखभाल, बीमारियों से बचाव,स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ओर नस्ल सुधार बारे पशु पालकों को समझाया। गौ आधारित जैविक खेती करने बारे प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान संघ सतीश छिकारा ने अपने संबोधन में बताया कि आज के दौर में खेती में जहर खाने से हार्ट अटैक ओर कैंसर जैसी घातक बीमारियां चरम सीमा पर हैं इस लिये किसानों के लिए जरूरी है कि वो गौ आधारित जैविक खेती करे।ताकि हर जीव का जीवन बचे,धरती माता जहर से बचे, पर्यावरण बचे, जल बचे, कैमिकल खादों की कीमत व उन पर मिलने वाली सब्सिडी बचे,किसान को उचित पैसा मिले तथा उनकी उ े च की चिंता दूर हो। कार्यक्रम का आयोजन मनीष खत्री एरिया इंचार्ज हेस्टर बायोसाइंस लिमिटेड कंपनी किया गया ओर मंच संचालन डॉ सुनीलओर डॉ प्रवेश धनखड़ ,रोहित श्रावत ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मबीर गुलिया, रमेश कटारिया, सज्जन बेनी वाल, सरपंच श्रीभगवान, सरपंच न्योला भंवर सिंह चैहान ओर अनेक गणमान्य किसान पशुपालक मौजूद रहे।
राजकीय आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में दाखिला प्रक्रिया शुरू, पहली काउंसलिंग आज से
17 से 22 जुलाई तक चलेगी पहली काउंसलिंग, शनिवार-रविवार को भी खुला रहेगा संस्थान
झज्जर, 16 जुलाई, अभीतक: आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि प्रथम मेरिट कटऑफ सूची 17 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके साथ ही पहली काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन 21 जुलाई तक किया जाएगा, जबकि दाखिला शुल्क शुक्रवार 17 जुलाई से 22 जुलाई तक जमा कराया जा सकेगा।
दाखिले के लिए ये दस्तावेज हैं अनिवार्य
उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, ई-मेल आईडी, 10वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक खाते की प्रति, मोबाइल नंबर तथा फैमिली आईडी सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे।
15 ट्रेडों में 444 सीटों पर होंगे प्रवेश
प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान में 15 ट्रेडों की कुल 444 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। इन ट्रेडों में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, सिलाई प्रौद्योगिकी, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, ड्राफ्ट्समैन सिविल, वायरमैन, सोलर टेक्नीशियन तथा मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं।
दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली से मिलेगा उद्योगों में ट्रेनिंग का अवसर
उन्होंने बताया कि सेविंग टेक्नोलॉजी, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, सोलर टेक्नीशियन और वेल्डर सहित सात ट्रेड सरकार की दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अंतर्गत संचालित किए जा रहे हैं। इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को संस्थान में प्रशिक्षण के साथ-साथ उद्योगों में जाकर व्यावहारिक कार्य सीखने का अवसर भी मिलेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता और अधिक बढ़ेगी।
छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा संस्थान
उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया को सुचारु एवं सुविधाजनक बनाने के लिए संस्थान शनिवार और रविवार को भी खुला रहेगा। इसके अलावा संस्थान में स्थापित हेल्पडेस्क पर अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया, दस्तावेजों तथा अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय पर काउंसलिंग में भाग लेकर अपने पसंदीदा ट्रेड में प्रवेश सुनिश्चित करें।
नागरिकों को समयबद्ध व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सजग: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने लघु सचिवालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र का किया निरीक्षण
ऑटो म्यूटेशन प्रणाली के अंतर्गत दर्ज हों इंतकाल- डीसी
झज्जर, 16 जुलाई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र का दौरा कर नागरिक सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सरल केंद्र में आमजन को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्धता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई ऑटो म्यूटेशन प्रणाली के तहत इंतकाल दर्ज किए जाएं, अगर किसी प्रकार की कोई तकनीकी अड़चनें हैं तो उन्हें तुरंत दूर किया जाए।
अंत्योदय सरल केंद्र सरकार और आमजन के बीच मजबूत कड़ी
डीसी ने कहा कि अंत्योदय सरल केंद्र सरकार और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी परेशानी के निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने निरीक्षण के दौरान ऑटो म्यूटेशन व पेपरलेस रजिस्ट्रेशन प्रणाली, टोकन व्यवस्था, जमाबंदी सेवाएं, प्रतीक्षा कक्ष, बैठने की व्यवस्था, हेल्प डेस्क, सूचना पट्ट, साफ-सफाई तथा विभिन्न सेवा काउंटरों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। डीसी ने कहा कि अंत्योदय सरल केंद्र की कार्यप्रणाली जितनी अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह होगी, उतना ही नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत होगा। उन्होंने बिजली बैकअप, आईटी सिस्टम की सुचारू कार्यप्रणाली तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
सरकारी सेवाओं और योजनाओं की हो प्रभावी मोनिटरिंग
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरल केंद्र के माध्यम से प्रदान की जा रही सेवाओं और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। नागरिकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर सेवाओं में निरंतर सुधार लाते हुए प्रशासनिक सेवाओं को और अधिक जनहितैषी बनाया जाए।
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, डीआरओ मनबीर सिंह सांगवान, डीआईओ अमित बंसल,तहसीलदार शेखर नरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे
झज्जर लघु सचिवालय में गुरुवार को अंत्योदय सरल केंद्र का निरीक्षण करती हुई डीसी वर्षा खांगवाल।
विकसित भारत-विकसित हरियाणा कार्यक्रम आज, सभी तैयारियां पूरी: डीसी
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में आज आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जींद कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
झज्जर, 16 जुलाई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि विकसित भारत-विकसित हरियाणा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 17 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम केंद्र एवं राज्य सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं, जनकल्याणकारी पहलों तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जींद में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम एवं संबोधन का वर्चुअल प्रसारण होगा। इसके माध्यम से जिला के नागरिक प्रधानमंत्री के संबोधन को सीधे सुन सकेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होंगे। कार्यक्रम में बहादुरगढ़ से विधायक राजेश जून,पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़, जिला परिषद झज्जर के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश कौशिक व संजय कबलाना, हरियाणा हाउसफेड के चेयरमैन सुभाष बंसल व भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा प्रत्येक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामयी आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें। डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेनसेट परियोजना का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना भारतीय रेल के इतिहास में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ विकसित भारत, ग्रीन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक आधारभूत ढांचे के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता इस परियोजना के माध्यम से और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि विकसित हरियाणा-विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से ही नहीं बल्कि जनसहभागिता से ही साकार होगा। ऐसे कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास यात्रा से जोड़ने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनते हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, मंच प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए।
झज्जर जिला मुख्यालय पर होगा कार्यक्रम लाइव प्रसारण
डीसी ने बताया कि राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, तथा आम नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे उपस्थित लोग विकास से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में आमजन की रहेगी सक्रिय भागीदारी
डीसी ने बताया कि कार्यक्रम को इको-फ्रेंडली स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र लाभार्थी, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े नागरिक सक्रिय भागीदारी करेंगे। इसके अलावा युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रहेगी, जिससे कार्यक्रम जनभागीदारी का एक सशक्त उदाहरण बनेगा।
यह अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला प्रभारी हरविंदर कोहली,कोषाध्यक्ष हरिप्रकाश यादव,एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फौगाट, सीटीएम रितु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
झज्जर स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में गुरुवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए डीसी वर्षा खांगवाल।
विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ ही संस्कारवान बनाएं शिक्षक: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कबलाना स्थित शहीद सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
विद्यार्थियों को परोसे जा रहे मिड डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता की परखी व्यवस्था
डीसी वर्षा खांगवाल ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से पूछे हड़प्पा सभ्यता, मानसून और डायमंड से जुड़े सवाल
बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अभी से शुरू करने के लिए किया प्रेरित
झज्जर, 16 जुलाई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने गुरुवार को गांव कबलाना स्थित शहीद सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, पुस्तकालय तथा मिड डे मील व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बीच स्कूल प्राचार्य अजय कुमार खोखर डीसी वर्षा खांगवाल को स्कूल की दैनिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी माता पिता के बाद शिक्षक की बातें मानता है,ऐसे में शिक्षक विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ ही संस्कारवान बनाएं।
विद्यार्थियों को मेन्यू के अनुसार उपलब्ध कराएं मिड डे मील
डीसी वर्षा खांगवाल ने विद्यालय में संचालित मिड डे मील का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों से भोजन के स्वाद, गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल प्राचार्य को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक, संतुलित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि भोजन तैयार करने और परोसने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। डीसी ने अधिकारियों से भोजन तैयार करने में उपयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जानकारी ली। रसोई परिसर में स्वच्छता के मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विद्यार्थियों से की संवादात्मक चर्चा, सामान्य ज्ञान और विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे
निरीक्षण के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल विभिन्न कक्षाओं में पहुंचीं और विद्यार्थियों से पढ़ाई तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से इतिहास, हड़प्पा सभ्यता, मानसून, डायमंड के उदाहरण सहित सामान्य ज्ञान और पाठ्यक्रम से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के साथ सामान्य ज्ञान के विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने उन्हें नियमित अध्ययन और पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अभी से शुरू करें विद्यार्थी
डीसी ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी अभी से शुरू करें। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और योजनाबद्ध अध्ययन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश
डीसी ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा मूलभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाए ताकि मिड डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं की सतत निगरानी बनी रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़े प्रत्येक पहलू पर गंभीरता से कार्य करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
शिक्षकों की आवश्यकता अनुसार तैनाती के लिए बने टीचर डाटा बैंक
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में शिक्षकों का एक समग्र डाटा बैंक तैयार किया जाए, ताकि आवश्यकता के अनुरूप शिक्षकों की रोटेशन आधार पर विभिन्न विद्यालयों में तैनाती सुनिश्चित की जा सके और शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह, डीपीसी अनिल शर्मा तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
गांव कबलाना स्थित शहीद सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से मिड डे मील की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लेती हुई डीसी वर्षा खांगवाल।
कक्षाओं में विद्यार्थियों से विषय संबंधी प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन करती हुई डीसी वर्षा खांगवाल।
विद्यालय परिसर स्थित पुस्तकालय में विद्यार्थियों के साथ सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर चर्चा करती हुई डीसी वर्षा खांगवाल।
समाधान शिविर जनसमस्याओं के त्वरित निवारण का बेहतरीन प्लेटफार्म : डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल निपटान के निर्देश
झज्जर, 16 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर चल रहे समाधान शिविरों में आमजन की समस्याओं का तत्काल निवारण हो रहा है। समाधान शिविरों के क्रम में गुरुवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर आमजन के लिए भरोसेमंद मंच
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।
अधिकारी जन शिकायतों का जल्द करें निवारण: डीसी
शिविर के दौरान डीसी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।
बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में भी लगाए गए समाधान शिविर
डीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में भी समाधान शिविर आयोजित किए गए, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन आगे भी नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करेगा।
यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम रितु, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीडीपीओ निशा तंवर,एमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल, कष्ट निवारण समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
झज्जर लघु सचिवालय स्थित सभागार में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की शिकायतें सुनती हुई डीसी वर्षा खांगवाल।
एसआईआर 2026: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं मतदाता – डीसी
24 जुलाई का इंतजार ना करते हुए शेष बचे मतदाता आज ही भरें गणना प्रपत्र- डीसी
गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत संकलन और डिजिटाइजेशन, व्यापक सत्यापन और जन जागरूकता पर प्रशासन का विशेष फोकस
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने झज्जर जिला के शेष मतदाताओं से किया आज ही गणना प्रपत्र भरते हुए बीएलओ को सौंपने का आह्वान
झज्जर, 16 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत गणना चरण के लिए बेशक 24 जुलाई तक समय प्रदान किया गया है लेकिन झज्जर जिला के ऐसे वोटर जिन्होंने अभी तक अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा नहीं कराया है, वे आज ही बिना विलम्ब के तुरंत प्रपत्र भरकर बीएलओ को दें ताकि तत्काल डिजिटाइजेशन हो सके।
डीसी ने सभी सुपरवाइजर, बीएलओ व संबंधित अधिकारियों को मिशन मोड में अधिकतम गणना प्रपत्र एकत्रित करने, मतदाता विवरणों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने तथा अभियान को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
चिह्नित मामलों का होगा दोबारा गहन सत्यापन
डीसी ने बताया कि जिन मामलों को सत्यापन की आवश्यकता के लिए चिह्नित किया गया है, उनका गहन सत्यापन कराया जाए ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या चूक की संभावना समाप्त हो सके। आवश्यकता होने पर संबंधित क्षेत्रों में पुनः भ्रमण कर सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक बूथ स्तर अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी ऐसे मामलों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करेगा तथा पर्यवेक्षक भी इसकी पुष्टि करेंगे। इसके साथ ही निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी द्वारा भी चयनित मामलों का पुनः परीक्षण किया जाए।
गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत संग्रह सुनिश्चित करने के निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, उनसे अधिकतम संख्या में प्रपत्र वापस प्राप्त किए जाएं। जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने प्रपत्र जमा नहीं किए हैं, उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें प्रपत्र भरने एवं जमा कराने के लिए प्रेरित किया जाए। आवश्यकतानुसार बूथ स्तर अधिकारियों द्वारा दोबारा घर-घर जाकर संपर्क भी किया जाए।
विभिन्न प्रचार माध्यमों से एसआईआर के प्रति मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने की बढ़ी हुई अवधि की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत समाचार माध्यमों, सोशल मीडिया, शहरी स्थानीय निकायों के वाहनों, शिक्षण संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा अन्य सामुदायिक माध्यमों के जरिए ऐसे मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है जिन्होंने किसी कारणवश अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को नही दिया है। ऐसे में अधिक से अधिक पात्र मतदाता समय रहते अपने गणना प्रपत्र जमा कर सकें।
कम प्रपत्र प्राप्त होने वाले मतदान केंद्रों पर विशेष फोकस
डीसी ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्रों की प्राप्ति अपेक्षाकृत कम है, उनकी प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती, नियमित निरीक्षण तथा विशेष संपर्क अभियान चलाकर पात्र मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित की जा रही है, ताकि निर्धारित अवधि के भीतर अधिकतम गणना प्रपत्र प्राप्त किए जा सकें।
मतदाता सूचियों का 31 जुलाई को ड्राफ्ट पब्लिकेशन
डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्रो के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन उपरांत 31 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, उनका निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
अधिकारी मिशन मोड में पूरा करें विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए अतिरिक्त समय का पूर्ण उपयोग करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को मिशन मोड में पूरा किया जाएगा। अभियान के दौरान अधिकतम कवरेज, शुद्धता, व्यापक सत्यापन तथा सभी निर्धारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने पुनः जिला के वोटरों से आह्वान किया कि वे 24 जुलाई का इंतजार ना करते हुए तुरंत अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दें।
वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
जिला में 24 जुलाई तक जारी रहेगा एसआईआर कार्य: डीसी
केवल आठ दिन शेष, मतदाता गणना पत्र भरकर बीएलओ के पास करवाए जमा
रेवाड़ी, 16 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के संशोधित शेड्यूल अनुसार जिला रेवाड़ी में मतदाता सत्यापन का कार्य निर्बाध रूप से जारी है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा शुक्रवार 24 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। वहीं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्था का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को होगा। इसके बाद शुक्रवार 31 जुलाई से रविवार 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। दावों और आपत्तियों का निस्तारण शुक्रवार 31 जुलाई से सोमवार 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा शनिवार 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि जिन मतदाताओं को नाम जोड़ना, हटाना या किसी प्रकार का संशोधन कराना है, वे निर्धारित अवधि में अपना दावाध्आपत्ति अवश्य दर्ज करें।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
जिम खाना क्लब में होगा वर्चुअल कार्यक्रम, विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि
रेवाड़ी, 16 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ-साथ विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वर्चुअल माध्यम से एचएसवीपी जिम खाना क्लब रेवाड़ी में किया जाएगा। एडीसी राहुल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली, चेयरमैन जिला परिषद मनोज यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। एडीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली इको-फ्रेंडली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर रेवाड़ी में इको-फ्रेंडली जागरूकता रैली का आयोजन भी किया जाएगा। यह जागरूकता रैली रेजांगला पार्क से जिम खाना क्लब आयोजन स्थल तक निकाली जाएगी। इस रैली में इलेक्ट्रिक वाहन और ई-रिक्शा का प्रयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जागरूक किया जाएगा।
समाधान शिविर में एसपी हेमेंद्र मीणा व एडीसी राहुल मोदी ने सुनी आमजन की समस्याएं
रेवाड़ी, 16 जुलाई, अभीतक: एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का हल करते हुए उनके जीवन को सरल और सुगम बनाना ही जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। एडीसी राहुल मोदी गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में संबोधित कर रहे थे। समाधान शिविर में एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा व एडीसी राहुल मोदी ने आमजन की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में शहर के शक्ति नगर पार्ट-2 में सीवरेज ब्लॉकेज की शिकायत पर एडीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों जल्द से जल्द शिकायत का निपटारा करने के निर्देश दिए। गांव बैरियावास के सत्यवीर को बैटरी वाली ट्राई साइकिल देने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अधिकारियों को निर्देश दिए। रेवाड़ी शाहजहांपुर रोड पर गांव भाडावास में बिजली बोर्ड के पास अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर एडीसी ने डीडीपीओ को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दएि। सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड में ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे होने पर जलभराव होने की शिकायत पर एडीसी ने एचएसवीपी के अधिकारियों को जांच करते हुए अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में मुख्य रूप से बिजली, पानी, जर्जर सडकों की मरम्मत, ड्रेनेज व्यवस्था और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिसका एसपी व एडीसी ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत और समयबद्ध निवारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए एसपी हेमेंद्र मीणा व एडीसी राहुल मोदी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
जिम खाना क्लब में होगा वर्चुअल कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी मुख्य अतिथि
रेवाड़ी, 16 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ-साथ विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वर्चुअल माध्यम से एचएसवीपी जिम खाना क्लब रेवाड़ी में किया जाएगा। एडीसी राहुल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली, चेयरमैन जिला परिषद मनोज यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। एडीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली इको-फ्रेंडली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर रेवाड़ी में इको-फ्रेंडली जागरूकता रैली का आयोजन भी किया जाएगा। यह जागरूकता रैली रेजांगला पार्क से जिम खाना क्लब आयोजन स्थल तक निकाली जाएगी। इस रैली में इलेक्ट्रिक वाहन और ई-रिक्शा का प्रयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जागरूक किया जाएगा।
सेना भर्ती: कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी
वेबसाइट पर देखें सूची, एडमिट कार्ड भी करें डाउनलोड
रेवाड़ी, 16 जुलाई, अभीतक: सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी ने बताया कि कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई)- 2026-27 में भाग लेने वाले जेसीओ रिलीजियस टीचर, सोल्डर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, हवलदार(एजुकेशन) और सेपॉय फार्मा श्रेणी के चयनित उम्मीदवारों की सूची 12 जुलाई 2026 को ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। उम्मीदवार अपना रैली एडमिट कार्ड जेआईए वेबसाइट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के इन श्रेणी के उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोहतक में 26 जुलाई 2026 को सुबह 4 बजे होगा। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या बिचैलियों से सावधान रहें। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतरू पारदर्शी एवं योग्यता आधारित होगी।
एसवाईएल के पानी, दादुपुर नलवी नहर, हांसी बुटाना नहर को लेकर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
बीजेपी नहीं चाहती एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले: अभय सिंह चैटाला
मनोहर लाल खट्टर और नायब सैनी ने मुख्यमंत्री रहते कभी प्रधानमंत्री के सामने एसवाईएल का मुद्दा नहीं रखा
पंजाब और हरियाणा के दोनो मुख्यमंत्री डमी हैं, हरियाणा के मुख्यमंत्री को मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री को अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं
कांग्रेस और बीजेपी मिले हुए हैं, न तो बीजेपी ने कांग्रेस के राज में हुए घोटालों की जांच करवाई और न ही भाजपा के राज के घोटालों की जांच की जा रही
चंडीगढ़, 16 जुलाई, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 17 जुलाई को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम बनने के बाद ये मोदी का हरियाणा का 18वाँ दौरा है। जब ओम प्रकाश चैटाला मुख्यमंत्री थे तब वे यहां के प्रभारी रहे हैं। एसवाईएल को लेकर हरियाणा के हक में फैसला आया था, उसी वक्त भी मोदी हरियाणा के प्रभारी थे। भाजपा की सरकार बने हुए 11 साल से ज्यादा हो गए लेकिन बीजेपी के लोगों ने उनके सामने कभी मुद्दा नहीं उठाया। ना मनोहर लाल ने और न ही नायब सैनी ने सीएम रहते हुए प्रधानमंत्री के सामने कभी एसवाईएल का मुद्दा उठाया। आज इनेलो की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिऋी लिखी है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि हरियाणा से विशेष लगाव है, तो हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलवाए। ओपी चैटाला साहब किसान के हक की बात जानते थे, इसलिए वे लगातार आवाज उठाते रहे। पहले 2002, फिर 2004 में हमारे हक में फैसला आया। एसवाईएल कुल 214 किलोमीटर की नहर है ये, 122 किलोमीटर पंजाब में है, 92 किलोमीटर हरियाणा में है। हरियाणा में तो नहर बन गई, पंजाब में बनवाने की जिम्मेदारी केंद्र की थी। जब मैं नेता विपक्ष था तब गडकरी से मिला, राजनाथ से मिला। मुख्यमंत्री को कहा कि जो भी फैसला लोगे हम साथ हैं। हम इसको लेकर राष्ट्रपति से भी मिले, वो भी हमारी बात से सहमत थे कि हरियाणा को पानी मिलना चाहिए। लेकिन भाजपा नहीं चाहती थी कि हरियाणा को पानी मिले। एसवाईएल का पानी तो दिलवाया नहीं, लेकिन दादुपुर नलवी नहर जो बनी थी, उसे भी बीजेपी ने डिनोटिफाई कर दिया। दादूपुर नलवी नहर से यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और अंबाला में भूमिगत जल में सुधार होना था। बारिश के दिनों में यमुना नदी का अतिरिक्त पानी दादुपुर नलवी नहर में छोड़ जाना था। लेकिन जब हाई कोर्ट ने नहर अधिग्रहण की जमीन का मुआवजा बढ़ाया तो हरियाणा सरकार ने नहर को डीनोटिफाई कर दिया। खुद हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि उन्हें नहर की जरूरत नहीं है। ये सब इसलिए कहा था ताकि किसानों को ज्यादा मुआवजा न देना पड़े। दादुपुर नलवी नहर का कुछ क्षेत्र इनेलो सरकार के टाइम में बना, कुछ कांग्रेस के समय बना। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि अब एक बार फिर यह राजस्थान के साथ समझौता कर हरियाणा के किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। इससे पहले 1994 में कांग्रेस ने राजस्थान में राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के लिए यह समझौता किया था। लेकिन इनेलो ने इसे लागू नहीं होने दिया था। इनेलो राजस्थान के साथ हुए जल समझौते को अभी भी लागू नहीं करने देगी। जिस दिन पानी देने के लिए पाइप बिछाने का काम शुरू किया जाएगा इनेलो डटकर विरोध करेगी। किसी भी कीमत पर पाइपलाइन बिछाने नहीं दी जाएगी। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करते हैं कि वह एसवाईएल नहर को जल्द से जल्द बनवाए। साथ ही दादुपुर नलवी नहर को भी दोबारा शुरू करवाएं। अभय सिंह चैटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। पंजाब और हरियाणा में डमी मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री को मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री को अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं। जब तक मनोहर लाल और अरविंद केजरीवाल की बैठक नहीं होगी, तब तक एसवाईएल का मुद्दा नहीं सुलझेगा। हिसार जिले के चैनत गांव का हवाला देते हुए अभय सिंह चैटाला ने कहा कि एक बार फिर साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री नायक सैनी डमी मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री नायक सैनी पहले कहते थे कि अमृत योजना के तहत हांसी के लिए जो पाइपलाइन बन रही है उसमें टी प्वाइंट नहीं लग सकती। नायब सैनी ने टी लगावा भी दी लेकिन मनोहर लाल ने उसे हटवा दिया। जब इंटेलिजेंस ने रिपोर्ट दी कि यदि चैनत गांव का धरना समाप्त नहीं हुआ तो प्रधानमंत्री का जींद कार्यक्रम रद्द हो सकता है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हांसी पहुंचे और टी पॉइंट लगाने की मंजूरी देकर धरना खत्म करवाया। सच्चाई यह है कि किसी भी राज्य में उसका मुख्यमंत्री और मंत्री ही इस तरह का फैसला कर सकते हैं। केंद्र सरकार का कोई मंत्री हस्तक्षेप नहीं कर सकता। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए अभय सिंह चैटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने हांसी बुटाना नहर बनाकर भी जनता के 600 करोड रुपए बर्बाद कर दिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दक्षिण हरियाणा में मजबूत पकड़ बनाने के लिए नहर का निर्माण करवा दिया। लेकिन इसमें पानी लाने के लिए बीबीएमबी, सीडब्लूसी और पंजाब सरकार से कोई बातचीत नहीं की। हुड्डा की गलती के चलते आज हांसी बुटाना नहर मानसून सीजन में लोगों के लिए परेशानी बन गई है। कांग्रेस शासन में लाखों एकड़ जमीनों के सीएलयू किए गए यह बहुत बड़ा घोटाला था। सीडी कांड हुआ जिसमें स्टिंग ऑपरेशन में कांग्रेस नेता कैमरे पर रुपयों के लेन देन की बात करते पकड़े गए। अब उनमें से बीजेपी के विधायक भी हैं। भूपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री रहते जितने भी घोटाले हुए उनकी 200 पेजों की एक चार्जशीट सबूतों के साथ मनोहर लाल खट्टर को विधानसभा में दी गई। मनोहर लाल खट्टर ने उस चार्जशीट का अध्ययन करने और कार्रवाई करने का आश्वासन सदन में दिया था। लेकिन आज तक भूपेंद्र हुड्डा पर किसी भी भ्रष्टाचार के मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे साबित होता है कि दोनों मिले हुए हैं। बीजेपी शासन में दो दर्जन से अधिक बड़े घोटाले हुए हैं। यह साफ है कि ये घोटाले बीजेपी सरकार की शह पर किए गए। शराब घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, आईडीएफसी बैंक घोटाला, भर्ती घोटाला, पेपर लीक घोटाला, धान घोटाला, गेहूं घोटाला, कूड़ा घोटाला, अवैध खनन, अवैध कॉलोनियां काटने समेत श्रम विभाग में 1500 करोड़ रुपए का घोटाला खुद मंत्री अनिल विज ने उजागर किया। बीजेपी के केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भरी सभा में बीजेपी विधायकों की मौजूदगी में हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए थे। बीजेपी ने भी हरियाणा के हितों को बेचा। इनेलो दोनों पार्टियों से अलग है और केवल इनेलो ही हरियाणा हित की लड़ाई लड़ रहा है।
पंजाब की विरासत: साहस, बलिदान और शांति की प्रेरणादायक यात्रा
जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म श्सतलुजश् को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक बार फिर पंजाब के उग्रवाद के दौर को सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बना दिया है। यह अवसर हमें इतिहास के इस संवेदनशील अध्याय को संतुलित दृष्टिकोण, संवेदनशीलता और तथ्यों के साथ समझने का अवसर प्रदान करता है। जसवंत सिंह खालड़ा द्वारा कथित अवैध शवदाह और लापता लोगों के मामलों को सामने लाने के प्रयास पंजाब के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। न्यायिक प्रक्रिया ने पंजाब पुलिस के कुछ कर्मियों द्वारा उनके अपहरण और हत्या को स्थापित किया, जो कानून के शासन और जवाबदेही के महत्व को रेखांकित करता है। साथ ही, आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान हुए मानवाधिकार उल्लंघनों को भी स्वीकार किया गया है। पंजाब में उग्रवाद के दौर में 20,000 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई, जिनमें आम नागरिक, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवान तथा उग्रवादी शामिल थे। आतंकवादी हिंसा में हजारों निर्दोष लोगों की जान गई। ऐतिहासिक रिकॉर्ड बताते हैं कि पीड़ितों में सिख, हिंदू और अन्य समुदायों के लोग शामिल थे। बसों और ट्रेनों में हुए नरसंहार तथा चुनिंदा हत्याओं ने पंजाब के सामाजिक ताने-बाने पर गहरा प्रभाव डाला। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 1,700 से अधिक पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। कई अधिकारी ड्यूटी से बाहर होने के बावजूद आतंकियों के निशाने पर रहे और उनके परिवारों ने भी अपार व्यक्तिगत क्षति झेली। उनके साहस, समर्पण और बलिदान ने पंजाब में शांति और सामान्य जीवन की बहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंजाब में उग्रवाद के दौर के दौरान कई दर्दनाक घटनाओं ने राज्य की सामूहिक स्मृतियों पर गहरी छाप छोड़ी। इनमें लालड़ू बस नरसंहार, लुधियाना ट्रेन, सोहियां ट्रेन, धिलवां बस हत्याकांड, खुड्डा (होशियारपुर), मुक्तसर बस और वर्ष 1988 में गांवों में हुए सामूहिक नरसंहार शामिल हैं। इन घटनाओं में मुख्य रूप से बसों और ट्रेनों में यात्रा कर रहे निर्दोष नागरिकों तथा गांवों में रहने वाले लोगों को निशाना बनाया गया, जिससे उस समय पूरे पंजाब में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया था। वहीं, इतिहास से जुड़े कुछ पहलुओं पर आज भी विभिन्न मत मौजूद हैं। पूरे राज्य में लापता लोगों की सटीक संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं। जसवंत सिंह खालड़ा द्वारा बताए गए लगभग 25,000 अवैध शवदाह और गुमशुदगी के आंकड़े को किसी एक आधिकारिक राज्यव्यापी जांच द्वारा अंतिम रूप से स्थापित नहीं किया गया है। विभिन्न संगठनों और जांच एजेंसियों ने अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग आंकड़े और भौगोलिक दायरे प्रस्तुत किए हैं। शिक्षाविद् राजविंदर कौर ने कहा कि पंजाब के इतिहास को किसी एक दृष्टिकोण तक सीमित नहीं किया जा सकता। हमें हर निर्दोष पीड़ित का सम्मान करना चाहिए, पुलिस और सुरक्षा बलों के बलिदान को याद रखना चाहिए तथा न्याय और मानवाधिकारों के मूल्यों को सर्वोपरि मानना चाहिए। पंजाब की पहचान केवल उसके संघर्षों से नहीं, बल्कि उसके साहस, बलिदान, सामाजिक सौहार्द और शांति की पुनर्स्थापना से भी है। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम इतिहास के प्रत्येक पहलू को सम्मानपूर्वक स्वीकार करें और आने वाली पीढ़ियों को शांति, न्याय और एकता का संदेश दें।
लावारिस शव का मानव अधिकार मिशन के सहयोग से किया अंतिम संस्कार
रेवाड़ी, 16 जुलाई, अभीतक: रामपुरा थाना पुलिस को एक व्यक्ति का लावारिशा शव मिला था, रामपुरा थाना पुलिस ने इस लावारिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर पहचान की अपील करते हुए, रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया था, आज दिनांक 16-7-26 तक 72 घंटों से भी ज्यादा समय होने पर रामपुरा थाना पुलिस ने मानव अधिकार मिशन के समाज सेवक के सहयोग से इस लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार। नेक व पूर्ण के कार्य में एसएचओ संजय, एसआई करण, विक्रम सिंह, रोहन और मानव अधिकार मिशन के समाज सेवक विनोद सक्सेना मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लिया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से करेंगे भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, कार्यक्रम होगा इको-फ्रेन्डली
चंडीगढ़, 16 जुलाई, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को जींद पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों व प्रबंधों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सभी कार्यक्रम पूरी तरह से इको-फ्रेन्डली होंगे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग तथा उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा सहित अनेक उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार को जींद स्थित चै. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री के जींद में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के प्रबधों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने जींद रेलवे स्टेशन पहुंचकर हाईड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को प्रबंधों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां उन्होंने आमजन व वीआईपी एंट्री, एग्जीक्यूटिव लॉन्ज, कैफेटेरिया तथा रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया और यात्रियों के लिए सुविधाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने एकलव्य स्टेडियम के सामने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण मैदान में आयोजित होने वाली ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आमजन के बैठने, पार्किंग व्यवस्था, पब्लिक के लिए तैयार की जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रैली में आने वाले लोगों को पीने के पानी की कोई समस्या न आने पाए। इस अवसर पर हांसी विधायक श्री विनोद भ्याणा, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, चै. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामपाल सैनी, भाजपा नेता श्री जवाहर लाल सैनी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष लोहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
गोहाना : सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल का राममंदिर को लेकर विवादित बयान,
उनके सोशल मीडिया पर जारी वीडियो हो रहा वायरल
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता के सामने दिया राममंदिर चढ़ावे को चोरी को लेकर बयान
झज्जर: झज्जर के रेवाड़ी रोड पर पैदल जा रही महिला की चेन तोड़ने का प्रयास
सेक्टर 6 के पास कार सवार महिला ने किया पीड़िता के गले की चेन तोड़ने का प्रयास
पीड़िता ने बहादुरी दिखा आरोपी महिला को कार से पकड़कर नीचे खींचा
घटना के बाद कार का चालक कार को लेकर फरार
घटना के बाद सेक्टर 6 की महिलाओं ने मौके पर बुलाई पुलिस, आरोपी महिला को किया गया पुलिस के हवाले
आरोपी महिला को थाने में लाकर पुलिस कर रही है पूछताछ
घटना के बाद बहादुरी दिखाने वाली महिला की चारों तरफ चर्चा
झज्जर सेक्टर 6 की रहने वाली है पीड़िता महिला बबीता
दूध लेकर सेक्टर में पैदल जा रही बबीता के साथ हुई थी घटना
