https://www.facebook.com/share/v/199ZWE8pZE

बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, युवाओं का भविष्य भाजपा के साथ सुरक्षित: डॉ. अर्चना गुप्ता’
झज्जर में मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठकय घर-घर संपर्क, बूथ सशक्तिकरण, युवा जोड़ो अभियान और सामाजिक समरसता पर दिया विशेष जोर’

झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुवार को झज्जर स्थित श्झज्जर कमलमश् में मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका बूथ और उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार के अभियान को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में जिला प्रभारी हरविन्द्र कोहली, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, जिला परिषद चेयरमैन कैप्टन बिरधाना, भाजपा नेता संजय कबलाना, दिनेश कौशिक सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होता, बल्कि वर्षभर समाज सेवा, जनसंपर्क और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुटा रहता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें आयोजित हों, प्रत्येक परिवार से संपर्क स्थापित किया जाए तथा नए कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान तेज किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और स्वरोजगार जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों का जीवन बदला है और इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। प्रदेश अध्यक्ष ने सामाजिक समरसता पर विशेष बल देते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन समानता, भाईचारे और मानवता का प्रेरक संदेश देता है। उन्होंने वाराणसी से आई संत रविदास जी की पावन मिट्टी को गांव-गांव और घर-घर सम्मानपूर्वक पहुंचाकर सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश फैलाने का आह्वान किया। युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और पारदर्शी भर्ती जैसी पहल ने युवाओं के लिए नए अवसर खोले हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोड़ें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का विषय बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना मजबूत संगठन के साथ-साथ स्वच्छ और हरित वातावरण से ही साकार होगा। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण की समीक्षा भी की गई। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रमुखों ने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वे संगठन के प्रत्येक निर्देश का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे, सामाजिक समरसता के अभियान को गति देंगे तथा आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।
प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का स्रोत: विकास वाल्मिकी’
भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण के लक्ष्य को लेकर पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है और संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

श्री औमप्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय सचिव, भाजपा।
बग्गी कावड़ के साथ शिवभक्त तरुण।

बोल बम – बोल बम के नारों से शिवमय हुआ माहौल
321 किलो गंगा जल लेकर आ रही चांदोल धाम के लिए बग्गी वाली कावड़ चहुओर चर्चा
झज्जर पहुँचने पर क्षेत्र के समाजसेवियों और नेताओं ने किया बग्गी वाली कावड़ का स्वागत
युवा तरुण बोले बग्गी कावड़ क्षेत्र के सच्चे हितैषी एवं भाजपा नेता औमप्रकाश धनखड़ की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए

झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: श्रावण मास में पवित्र कावड़ यात्रा से पूरा क्षेत्र बोल बम बोल बम के नारों से शिवमय हो गया है। हर आयु वर्ग के शिव भक्त कावड़ लेकर अपने अपने गांव की ओर अग्रसर है। शिवभक्तों ने भी कावड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाए हुए है। आज चांदौल गांव से तरुण व अजीत द्वारा 321 किलो गंगा जल लेकर लाई जा रही चांदोल धाम के लिए बग्गी वाली कावड़ चहुओर चर्चा का केंद्र बन गई। कावड़िया शिव भक्त तरुण ने बताया कि हमारे क्षेत्र का विकास पूर्व मंत्री औम प्रकाश धनखड़ जी ने कराया है। मंत्री जी समाज के हर वर्ग के दुख सुख में भागीदार रहते है। हाल ही मुनीमपुर में आयोजित मुख्यमंत्री से 200 करोड़ रुपए से अधिक कार्यों को मंजूरी दिलाई। सड़कों के सुधार के लिए धनराशि जारी भी करवा दी। हमारी कामना है कि ऐसे नेता स्वस्थ रहे और लंबे समय तक क्षेत्र की सेवा करें, ताकि हमारा क्षेत्र भी विकास में भागीदार बना रहे। कावड़ की चर्चा सुनते ही भाजपा नेता जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, वरिष्ठ भाजपा नेता सहित काफी संख्या में शिव भक्त और समाज सेवी कावड़ का स्वागत करने के लिए झज्जर पहुंचे। तरुण बोले, धनखड़ साहब को माना है अपना आदर्श इसलिए उठाई हैं कावड़। धनखड़ साहब भी सनातन और अध्यात्म में पूर्ण रूप से लीन रहकर विश्वास करते हैं।
सभी शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो बोले धनखड़
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने यह सूचना मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पवित्र श्रावण मास में सभी शिव भक्तों की मनोकामना पूरी हों। अपने क्षेत्र से काफी संख्या में शिव भक्त विशेषकर युवा वर्ग कावड़ लाते हैं। यह हमारी सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ा रहे है। मेरी भगवान शिव से प्रार्थना है कि सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो। शिव भक्तों की मनोकामनों के अनुरूप हमारे क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आए।

संस्कारम विद्यालय के छात्रों ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में लहराया परचम
झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: लिगर लिटरेसी झज्जर के तत्वाधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में संस्कारम विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कुल दस प्रतियोगिताओं में से आठ प्रतियोगिताओं में संस्कारम विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। इन प्रतियोगिताओं में कविता पाठ में चेष्टा, वाद-विवाद प्रतियोगिता में आन्शी व हीना, प्रश्नोत्तरी में प्रांजल, गुंजन व अंशुल, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में रिया, स्लोगन राइटिंग में दृष्टि, स्किट में वर्षा, छवी, कशीश, वैष्णवी, संगम, हर्षिता व गुंजन, पीपीटी में प्रभाषी तथा डॉक्यूमेंट्री फिल्म में लक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। स्कूल प्राचार्या डॉ० प्रीति गोयल ने सभी विजेता छात्रों को उनकी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षिकाओं श्रीमती किरण, ममता, ज्योति, रजनी एवं कविता के निरंतर मार्गदर्शन और अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के सहयोग से ही विद्यार्थी इस प्रकार की उपलब्धियाँ प्राप्त कर पाते हैं। संस्कार शिक्षण संस्थान के चेयरमेन डॉ० महिपाल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी और प्रतिभागियों के के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

एल. ए. स्कूल में एनएसएस यूनिट के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई
झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में एनएसएस यूनिट के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई। एनएसएस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अनिल ढुल के नेतृत्व में व प्रोग्राम ऑफिसर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा की उपस्थिति में स्कूल के सैकड़ो बच्चों ने हर घर तिरंगा यात्रा में भाग लिया। हर घर तिरंगा यात्रा कि शुरुआत आज एल. ए. स्कूल शुरू हुई है जो 15 अगस्त तक जारी रहेगी। स्कूल प्राचार्य निधि कादयान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनएसएस यूनिट के तत्वाधान में इस यात्रा कि शुरुआत हुई है। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों के दिल में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और 80वें स्वतंत्रता दिवस को अच्छे ढंग से सेलिब्रेट करना रहा। स्कूल प्रबंधन के. एम. डागर ने बताया कि बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने अपनी हाथों से इस यात्रा कि शुरुआत की। स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब ने एनएसएस यूनिट के बच्चों व प्रोग्राम ऑफिसर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा के कार्य की प्रशंसा की।

रिलायंस मेट ने STEM on Wheels मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी, अब सरकारी स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगात्मक विज्ञान शिक्षा
झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित STEM के प्रति रुचि विकसित करने तथा उन्हें गतिविधि-आधारित एवं प्रयोगात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिलायंस मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप (Reliance MET) नेSTEM on Wheels मोबाइल साइंस लैब का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिलायंस मेट के वर्किंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री श्रीवल्लभ गोयल ने मोबाइल साइंस लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर श्री अनिल श्योराण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। अपने संबोधन में श्री श्रीवल्लभ गोयल ने कहा, देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर आधारित है। यदि बच्चों को विज्ञान को केवल पढ़ाया ही नहीं, बल्कि उसे स्वयं समझने और प्रयोग करने का अवसर मिले, तो उनमें नवाचार और वैज्ञानिक सोच स्वतः विकसित होती है। STEM on Wheels इसी दिशा में रिलायंस मेट का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने आगे कहा, ष्रिलायंस मेट का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के समुदायों, विशेषकर बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनना है। हमें विश्वास है कि यह पहल विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता को नई दिशा देगी तथा उन्हें भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करेगी। अनिल श्योराण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गतिविधि-आधारित शिक्षण आज की आवश्यकता है।STEM on Wheels के माध्यम से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान शिक्षा का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण मजबूत होगा।STEM on Wheels एक अत्याधुनिक मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला है, जिसमें 100 से अधिक कार्यशील विज्ञान मॉडल स्थापित किए गए हैं। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान एवं गणित के सिद्धांतों को स्वयं प्रयोग कर समझेंगे। प्रशिक्षित STEM प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों, प्रयोगों एवं नवाचार आधारित सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में यह मोबाइल साइंस लैब झज्जर एवं बहादुरगढ़ ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों का भ्रमण करेगी और हजारों विद्यार्थियों तकSTEM शिक्षा को उनके विद्यालय परिसर में ही पहुंचाएगी। रिलायंस मेट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व से ही अनेक अभिनव पहलें संचालित की जा रही हैं। STEM on Wheels इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं प्रयोगात्मक शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना है। इस अवसर पर रिलायंस मेट की ओर से इंफ्रा हेड श्री राकेश सिन्हा, सीएसआर हेड श्री रोमेल रजैन, श्री सतीश कुमार, श्री अविनाश जायसवाल, सीएसआर लीड श्री लोकेश कापसे, सुश्री नीलम सिंह, श्री अक्षय राजकुमार एवं सुश्री चंचल उपस्थित रहे। अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से रीजनल हेड श्री मुकेश खुशवाला, प्रोग्राम लीड श्री आलोक द्विवेदी एवं श्री संदीप यादव, इग्नेटर श्री वसीम अकरम, श्री मनीष लाम्बा, श्री विकास ठाकरण एवं श्री दुश्यंत, कैटेलाइजर श्री दीपक सैनी, श्री विवेक, श्री यशवीर एवं श्री मोहित उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग की ओर से श्री मनोज मलिक सहित विभागीय अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

बहादुरगढ़ सेक्टर 12 में विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव के दौरान पौधारोपण करते मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा। साथ में हैं डीसी वर्षा खांगवाल।
बहादुरगढ़ गोरैया पर्यटन केंद्र में वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा।
वन महोत्सव कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों के साथ उपस्थित मुख्य अतिथि कार्तिकेय शर्मा, विधायक राजेश जून व डीसी वर्षा खांगवाल।

हरियाली बढ़ाने के साथ पेड़-पौधों का संरक्षण भी जरूरी: कार्तिकेय शर्मा
पर्यावरण सरंक्षण भविष्य से जुड़ा विषय, इसे आगे बढ़ाना युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी- बोले राज्यसभा सांसद
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान
एचएसवीपी ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण कर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया वन महोत्सव का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
बहादुरगढ़ गोरैया पर्यटन केंद्र में विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

बहादुरगढ़, 07 अगस्त, अभीतक: बहादुरगढ़ स्थित सेक्टर 12 एचएसवीपी ग्रीन बेल्ट व गोरैया पर्यटन केंद्र में शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं वन विभाग की ओर से विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पौधारोपण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर एक पेड़ मां के नाम थीम से वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के मानेसर से राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दूसरे चरण का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर किया गया। डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए अपने स्वागत संबोधन में कहा कि जिला झज्जर में वन महोत्सव के दूसरे चरण का कार्यक्रम है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा आने वाली पीढ़ी यदि पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं होंगे तो आने वाली स्थिति काफी भयावह होगी। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे पर्यावरण सरंक्षण को लेकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, वन विभाग और आमजन के सामूहिक सहयोग से पौधारोपण अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप दिया जा रहा है।
जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की अहम भूमिका: कार्तिकेय शर्मा
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भारत वर्ष युवाओं का देश है और आज पर्यावरण संरक्षण भविष्य से जुड़ा विषय है, इसे आगे बढ़ाना युवाओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से पौधारोपण को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे निरंतर अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को सदैव पूजनीय स्थान दिया गया है। वर्तमान समय में पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, प्रदूषण और जल संकट जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में पौधारोपण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता है।
पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने का संदेश
मुख्य अतिथि कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी का स्पथ्म् यानी स्पमिेजलसम वित म्दअपतवदउमदज का संदेश हमें पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम मुहिम की शुरुआत कर अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है जो हमें पौधरोपण से जोड़ने का काम कर रहा हैं। एनसीआर क्षेत्र में अक्सर जो प्रदूषण का स्तर रहता है वह काफी चिंतनीय है। इसे दूर करने का पौधारोपण ही एकमात्र उपाय है।
सरकार हरित आवरण बढ़ाने के लिए कर रही निरंतर प्रयास: कार्तिकेय शर्मा
वन महोत्सव कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्राण वायु देवता,नगर वन की स्थापना सहित अन्य कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण में मददगार साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना है। इसके लिए पौधों की देखभाल और संरक्षण को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जा रहा है।
पौधारोपण अभियान में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी: राजेश जून
बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम सरकार की सराहनीय पहल है। प्रत्येक व्यक्ति ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को उत्सव की तरह मनाते हुए परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो।
मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतिभागियों को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने का संकल्प लिया। वन एवं शिक्षा विभाग की ओर से वन महोत्सव की थीम पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के भागीदार प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मंच संचालन प्रवक्ता पूजा शर्मा ने किया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान,नगर परिषद झज्जर चेयरमैन जिले सिंह सैनी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, भीम प्रणामी के अतिरिक्त जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, सीटीएम रितु, डीएफसी साहिथी रेड्डी, डीईओ रतिंद्र सिंह, डीपीसी अनिल शर्मा व डीआईओ अमित बंसल,आशीष कादयान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बहादुरगढ़ लघु सचिवालय में शुक्रवार को मुख्य सचिव हरियाणा के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान की तैयारियों की जानकारी देती डीसी वर्षा खांगवाल।

हर घर पर तिरंगा सजेगा व वंदे मातरम से गुंजायमान होगा जिला झज्जर: डीसी
झज्जर जिला में 9 से 17 अगस्त तक दिखेगा देशभक्ति का रंग
वंदे मातरम् अभियान को जनआंदोलन बनाने की तैयारी
13-14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होंगे विशेष आयोजन
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश, हर घर तक तिरंगा पहुंचाने और व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

बहादुरगढ़, 07 अगस्त, अभीतक: हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक झज्जर जिला देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आएगा। उन्होंने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक जिला के प्रत्येक घर, सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और प्रतिष्ठान पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। गांव हो या शहर, हर घर पर तिरंगा लहराए, यही जिला प्रशासन का लक्ष्य है। डीसी वर्षा खांगवाल शुक्रवार को मुख्य सचिव हरियाणा के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और गणमान्य नागरिकों को साथ लेकर इन अभियानों को व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया जाए।
हर घर तक पहुंचेगा तिरंगा, सम्मान के साथ फहराने के लिए किया जाएगा प्रेरित
डीसी ने कहा कि अभियान के तहत नागरिकों को अपने घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान और संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाए। राजस्व विभाग के अधिकारी और पटवारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सरकारी भवनों पर भी ध्वज संहिता के अनुरूप राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विभाजन की पीड़ा और इतिहास से रूबरू होंगे युवा
13 और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिलेभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धांजलि सभाओं, कैंडल मार्च, संवाद कार्यक्रमों, अनुभव साझा सत्रों और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को देश के इतिहास एवं विभाजन की त्रासदी से अवगत कराया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।
विद्यालयों और महाविद्यालयों में गूंजेगा देशभक्ति का संदेश
अभियान के दौरान स्कूलों और महाविद्यालयों में व्याख्यान, विचार गोष्ठियां, निबंध, भाषण, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही तिरंगा यात्राएं, साइकिल व बाइक रैलियां, वंदे मातरम् आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा रंगोली, प्रदर्शनी और ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसी गतिविधियों के जरिए आमजन को अभियान से जोड़ा जाएगा।
राष्ट्रीय ध्वज की जानकारी बढ़ाएगी ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी
डीसी ने युवाओं और विद्यार्थियों से 15 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय ध्वज ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रश्नोत्तरी के माध्यम से युवा राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, ध्वज संहिता और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे।
तिरंगे के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश
डीसी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को भी गति दी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लघु सचिवालय में मिलेगा तिरंगा, राशन डिपो पर भी होगी व्यवस्था
आमजन को आसानी से राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के लिए लघु सचिवालय परिसर में स्वयं सहायता समूह के सहयोग से तिरंगा सेल काउंटर स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा बीपीएल परिवारों के लिए जिले की सभी सरकारी राशन दुकानों पर निर्धारित शुल्क के साथ तिरंगा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, मांगी जाएगी गतिविधियों की रिपोर्ट
डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि उन्हें सौंपे गए कार्यक्रमों का समयबद्ध और प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करें। प्रत्येक गतिविधि की रिपोर्ट जिला प्रशासन को समय पर उपलब्ध कराने के साथ विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् अभियान को जिला में भव्य, प्रभावी और यादगार बनाया जाए। बैठक में एडीसी जगनिवास, एसडीएम अभिनव सिवाच, सीटीएम रितु, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

वीबीजी राम जी बने विकसित ग्राम का आधार: डॉ. चैहान
झज्जर स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित
नई योजना पर जिला पंच सम्मेलन में मंथन

झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: पंचायत प्रतिनिधि जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि प्रत्येक गांव विकास और सुशासन का आदर्श बन सके। ये टिप्पणी हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चैहान ने की। डॉ चैहान शुक्रवार को राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में आयोजित विकसित भारत जी राम जी अधिनियम-2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में जिले के सरपंच, पंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वीबीजी राम जी अधिनियम-2025 से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा
निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चैहान ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव आत्मनिर्भर, सशक्त और विकास की मुख्यधारा से जुड़े होंगे। उन्होंने कहा कि वीबीजी राम जी अधिनियम-2025 ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से रोजगार, पारदर्शिता और स्थायी विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से जनभागीदारी के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग गांवों से होकर गुजरता है और जब पंचायतें सशक्त, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनेंगी, तभी आत्मनिर्भर गांवों का निर्माण संभव होगा। उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा के अंतर्गत 100 दिनों के रोजगार की गारंटी थी, जिसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इसके साथ ही मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक अथवा अधिकतम 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया है तथा स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण, पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष बल दिया गया है, जिससे गांवों का समग्र और सतत विकास सुनिश्चित हो सके। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि सशक्त पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे गांवों में नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आमजन को जागरूक करें।
पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से ही ग्रामीण विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा और गांवों का समग्र विकास संभव होगा।
पंचायतों की कार्यक्षमता बढ़ाने में समय समय पर प्रशिक्षण जरूरी
जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को नवीन कानूनों एवं विकास योजनाओं की समुचित जानकारी देकर उन्हें अधिक सक्षम बनाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे सम्मेलन पंचायतों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के समन्वयक एवं हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के सहायक आचार्य कमलदीप सांगवान ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को विकसित भारतदृवीबीजी राम जी अधिनियम-2025 के प्रावधानों, पंचायतों की जिम्मेदारियों तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना है।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर डीडीपीओ निशा तंवर बीडीपीओ मातनहेल डॉ अंजली शर्मा,सुमित बेनीवाल बीडीपीओ बादली, बीडीपीओ झज्जर भारती शर्मा, बीडीपीओ बेरी धर्मपाल, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन साल्हावास, डॉ. नीलम छिकारा (प्लानिंग एंड मैनेजमेंट डेवलपमेंट एक्सपर्ट, एसपीआरसी)परियोजना अधिकारी लखविंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

सुनवाई का नोटिस मिले तो तय तारीख पर जरूर पहुंचे मतदाता: डीसी
वोटरों की सुविधा के लिए बूथ अनुसार एईआरओ नियुक्त
एसआईआर-2026 के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी, 28 सितंबर तक होगा निपटारा
प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं तो 30 अगस्त तक फॉर्म-6 से जुड़वाएं नाम, गलती होने पर फॉर्म-8 से कराएं सुधार

झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने मतदाताओं से अपील की है कि प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरण अवश्य जांचें। यदि किसी दावे या आपत्ति के संबंध में सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो निर्धारित तिथि पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष जरूर रखें। उन्होंने कहा कि इससे दावे-आपत्तियों का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा। डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। अब 30 अगस्त 2026 तक नाम जुड़वाने, विवरण में संशोधन कराने तथा अन्य त्रुटियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा और 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
नाम नहीं है तो घबराएं नहीं, फॉर्म-6 से मिलेगा नाम जुड़वाने का अवसर
डीसी ने कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे नागरिक 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रारूप सूची में नाम नहीं मिलने का अर्थ यह नहीं है कि किसी नागरिक का वोट स्थायी रूप से कट गया है। पहले सूची में अपना नाम जांचें और नाम नहीं मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।
मतदाता विवरण में गलती मिले तो फॉर्म-8 से कराएं संशोधन
डीसी ने बताया कि नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर मतदाता फॉर्म-8 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से संबंधित ईआरओध्एईआरओ के पास 30 अगस्त से पहले आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता अपनी जानकारी बमवींतलंदं.हवअ.पद पर भी जांच सकते हैं तथा किसी भी सहायता के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता जरूर जांचें अपना नाम
डीसी ने कहा कि झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदाता प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण सावधानीपूर्वक जांचें। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। सुनवाई के लिए एईआरओ और बूथ के अनुसार स्थान निर्धारित दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई के लिए संबंधित एईआरओ तथा बूथ के अनुरूप स्थान निर्धारित किए गए हैं। डीसी ने कहा कि जिन नागरिकों को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया जाता है, वे नोटिस में दी गई तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों सहित अपना पक्ष रखें।
1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान जारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से हट गया है तो वह निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर पुनः नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।
त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए नागरिक और राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका
डीसी ने नागरिकों और राजनीतिक दलों से एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। प्रत्येक नागरिक अपनी मतदाता संबंधी जानकारी जांच कर और आवश्यक होने पर समय रहते आवेदन करके इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

पोक्सो अधिनियम और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशअनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पोक्सो अधिनियम, कुपोषण उन्मूलन, मानव तस्करी और गुमशुदा बच्चों से संबंधित कानूनी जानकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीजेएम विशाल ने बताया कि इन जागरूकता कार्यक्रमों में एक पैनल एडवोकेट व एक पैरा लीगल वालंटियर की ड्यूटी लगाई गई है। जो विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम पोक्सो के प्रावधानों ,बच्चों के अधिकारों अपराध की सूचना देने की प्रक्रिया और पीड़ित बच्चों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण की जानकारी देते हैं उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण या अनुचित व्यवहार के खिलाफ बिना किसी भय के आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल ने बताया कि बताया कि बच्चों से संबंधित कोई अपराध होता है या किसी को किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी के लिए वह हमारे हेल्पलाइन नंबर 01251 – 252013 पर कार्य दिवस पर सुबह 09.30 बजे से श्याम 05.00 बजे तक संपर्क कर सकते है या नालसा टॉल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला बाल कल्याण समिति झज्जर के अध्यक्ष सतीश जाखड़ ने बताया कि जिला झज्जर में पोक्सो अधिनियम के तहत होने वाले अपराध के लिए बच्चों की मदद के लिए चार सपोर्ट पर्सन नियुक्त किए गए हैं। जो बच्चों को अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों अपराधों की जांच प्रक्रिया, दोषियों के लिए निर्धारित दंड तथा पीड़ित बच्चों को उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताएंगे। नियुक्त सपोर्ट पर्सन इस प्रकार हैं। नीतू पांचाल मोबाइल नंबर 7988163750, अनीता मोबाइल नंबर 7056937112, कोमल देवी मोबाइल नंबर 7082885757, कर्मजीत छिल्लर मोबाइल नंबर 9050891964 है। जिला बाल कल्याण समिति झज्जर के अध्यक्ष श्री सतीश जाखड़ ने लोगों से अपील की है कि बच्चों से संबंधित कोई भी अपराध होता है तो उपरोक्त सपोर्ट पर्सन से संपर्क करके मदद ले सकते हैं।

झज्जर पुलिस के 27 सिपाहियों को मिला पदोन्नति का तोहफा’
झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: झज्जर पुलिस में तैनात 27 सिपाहियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति सिंह द्वारा पुलिस विभाग में 12 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर कमिश्नरेट के विभिन्न स्थानों पर तैनात सिपाहियों को पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार 27 सिपाहियों को मुख्य सिपाही (ईएचसी) के पद पर पदोन्नत किया गया।पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मचारियों में सुरेश कुमार, बजेंद्र सिंह, राजपाल, मनोज कुमार, राज कंवर, संत राम, सत्य प्रकाश, अजीत, सुरेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, अजमेर, तेजिंदर सिंह, ईश्वर सिंह, मनजीत कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, करमजीत सिंह, नरेश, परविंदर कुमार, प्रदीप, कृष्ण, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, जितेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, कुलदीप सिंह तथा महेश कुमार शामिल हैं।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी पदोन्नत कर्मचारी नए पद पर नए उत्साह, मेहनत, लगन, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार, उत्कृष्ट कार्यशैली और अनुशासित सेवा के माध्यम से सभी कर्मचारी पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत दो आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ जारी’
एक आरोपी पर 9 और दूसरे पर 3 आपराधिक मामले दर्ज, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों व हथियारों की तलाश में जुटी पुलिस’

झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट झज्जर में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के मार्गदर्शन में थाना सदर झज्जर पुलिस ने अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील पुत्र सूरजमल निवासी पहाड़ीपुर, जिला झज्जर तथा अभिषेक उर्फ सोनू पुत्र राजेश निवासी खुड्डन, जिला झज्जर के रूप में हुई है। थाना सदर झज्जर के प्रबंधक निरीक्षक परमजीत कुमार ने बताया कि गांव बरहाणा निवासी प्रमोद ने शिकायत दी थी कि 14 जुलाई 2026 को वह अपने साथी विजय के साथ कार में जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी कार को रोक लिया। हथियारों के बल पर दोनों को जबरन नीचे उतारकर मारपीट की गई तथा अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दोबारा हमला किया गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर थाना सदर झज्जर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान घटना में प्रयुक्त हथियार, डंडे व अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के साथ-साथ वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक उर्फ सोनू के विरुद्ध पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, धोखाधड़ी, मारपीट सहित अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं सुनील के खिलाफ 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही रिमांड अवधि के दौरान महत्वपूर्ण बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई लगातार जारी है।

इंस्टाकार्ट कंपनी में मोबाइल फोन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद

झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर में पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर झज्जर की पुलिस चैकी दुलीना ने इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, याकूबपुर में मोबाइल फोन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश निवासी जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश), हाल किरायेदार फरुखनगर, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चैकी दुलीना के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर मोबाइल फोन चोरी का मामला दर्ज कर जांच मुख्य सिपाही धर्मेंद्र कुमार द्वारा शुरू की गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले राजस्थान निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार’
झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कि है। मामले की जानकारी देते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर प्रभारी निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये जमा करवा लिए गए। बाद में पीड़ित को न तो कोई लाभ मिला और न ही उसकी राशि वापस की गई। शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम थाना झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक चांदराम की पुलिस टीम ने जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के केवाईसी रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण करते हुए पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आगे की जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान निवासी शाहरुख खान को भी गिरफ्तार किया गया।आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा साइबर ठगी से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है।

नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा सरकारी स्कूल छुछकवास में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ दिलाई शपथ’
झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: पुलिस मुख्यालय झज्जर की पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में नशा मुक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में गांव छुछकवास स्थित राजकीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने परिवार, विद्यालय और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 सेवा की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए सोशल मीडिया, फर्जी लिंक, ओटीपी और बैंकिंग धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। इसके अलावा सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत भमभेवा गांव में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित
समय रहते माता-पिता को करवानी चाहिए अपने बच्चों की काउंसलिंग

झज्जर, 07 अगस्त, अभीतक: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले में किशोर-किशोरियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सिविल सर्जन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा उप सिविल सर्जन डॉ. ममता त्यागी के निर्देशानुसार जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भमभेवा में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या रीटा मलिक ने की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक परिवर्तनों, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, एनीमिया से बचाव, साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड कार्यक्रम, मासिक धर्म स्वच्छता, नशे से बचाव, साइबर सुरक्षा, जीवन कौशल, तनाव प्रबंधन तथा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमित रूप से आयरन एवं फोलिक एसिड की गोली का सेवन एनीमिया की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा स्वस्थ शरीर के साथ बेहतर एकाग्रता और पढ़ाई में भी मदद करता है। जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में कई किशोर पढ़ाई के दबाव, प्रतियोगी परीक्षाओं, सोशल मीडिया, पारिवारिक परिस्थितियों तथा अन्य कारणों से मानसिक तनाव और चिंता का सामना करते हैं। ऐसे समय में अभिभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। माता-पिता अपने बच्चों से प्रतिदिन खुलकर संवाद करें, उनकी भावनाओं को समझें, उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें तथा उनके व्यवहार में किसी भी प्रकार का असामान्य परिवर्तन दिखाई देने पर उसे नजरअंदाज न करें। समय पर की गई काउंसलिंग और भावनात्मक सहयोग बच्चों को सकारात्मक दिशा देने में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी किशोर या किशोरी को मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, पढ़ाई का दबाव, नशे की समस्या, पोषण संबंधी परेशानी अथवा किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे बिना किसी झिझक के मित्रता क्लीनिक (।कवसमेबमदज थ्तपमदकसल भ्मंसजी ब्सपदपब. ।थ्भ्ब्), नागरिक अस्पताल झज्जर में उपलब्ध निःशुल्क एवं पूर्णतः गोपनीय परामर्श सेवाओं का लाभ उठाएं। यहां प्रशिक्षित स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा किशोरों को आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

रेवाड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

जिला में गरिमापूर्ण तरीके मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: डीसी
तिरंगा यात्राएं निकालने के साथ आयोजित करवाए जाएंगे देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम
9 अगस्त से व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान
14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ’
जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित

रेवाड़ी, 07 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ तथा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ना, देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के इतिहास एवं उससे जुड़े बलिदानों की स्मृतियों से अवगत कराना है। डीसी अभिषेक मीणा ने इस संबंध में शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी ने प्रदेशभर के डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय बैठक लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों का आयोजन पूरे देश भक्ति भाव और राष्ट्र प्रेम के साथ किया जाए। राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान और 14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों की स्मृति में राज्य स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों में आधिकारिक स्वरूप में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी कराया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों सहित जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढ़कर प्रतिभागिता करते हुए ीजजचेरूध्ध्ींतहींतजपतंदहं.बवउध् पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने का आह्वान किया।
तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनी, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ सहित देशभक्ति से ओतप्रोत करवाए जाएंगे कार्यक्रम
डीसी ने बताया अभियान के अंतर्गत देशभक्ति आधारित तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा यात्राएं, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, सरकारी भवनों पर तिरंगा रोशनी, विशाल तिरंगा रंगोली आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकारी भवनों को तिरंगा लाइट से जगमग किया जाए।
विभाजन विभीषिका दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम
डीसी ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, नाट्य मंचन, विभाजन पीड़ित परिवारों के अनुभव साझा करना, मौन श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च तथा शैक्षणिक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर वर्ष 14 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन ूूू.उलहवअ.पदध् माय गोव क्विज प्लेटफॉर्म पर देश के विभाजन के दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद में विशेष राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला से माय गोव पोर्टल पर क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए।
विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय में होंगे विशेष आयोजन
डीसी ने बताया कि जिला के सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा व जिला युवा अधिकारी सुमित यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को
लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे मामले- सीजेएम डा. रेनू सोलखे

रेवाड़ी, 07 अगस्त, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने बताया कि रेवाड़ी जिला स्थित न्यायिक परिसर में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। डालसा सचिव एवं सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने आमजन से अपील की है कि शनिवार, 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं। कोर्ट में अपने लंबित मामलों को आपसी सहमति से हल करवा लेने में ही फायदा है, जिससे कि समय कम लगे और मामूली खर्च में ही विवाद का निपटारा हो जाए। कोई भी केस में कोर्ट में चलता है तो लोगों को उसके लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और धन व समय भी खर्च होता है। लोक अदालत में आदमी आकर विवाद को सुलझा ले तो यह वहीं समाप्त हो जाता है।

वन स्टॉप सेंटर का दौरा कर दिए दिशा निर्देश
रेवाड़ी, 07 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर, रेवाड़ी का दौरा किया। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर हिंसा और संकट से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी सलाह, पुलिस सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श और अस्थायी आश्रय प्रदान करने वाली भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर, रेवाड़ी के उपस्थित स्टाफ मेंबर को उचित दिशा निर्देश दिए।

नशा मुक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा की
रेवाड़ी, 07 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने शुक्रवार को नशा मुक्ति केंद्र रेवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा की। नशा मुक्ति केंद्र में संदीपा काउंसलर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में कुल 9 रोगियों में से 8 रोगी फिलहाल उपस्थित हैं तथा एक छुट्टी पर है रोगियों की समय समय पर काउंसलिंग की जाती है व उन्हें नशा छोड़ने के प्रति जागरूक किया जाता है। सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है। इस दौरान डॉ. रेनू सोलखे ने सभी को नशा न करने के बारे में प्रेरित किया तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे में उनको अवगत करवाया।

ऐतिहासिक पायलट चैक पर मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को मिला भारी जनसमर्थन
बैठक में महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित
आम नागरिकों के कठिनाइयोंभरे हालातों में जल्द बदलाव की जरूरत : अशोक प्रधान

रेवाड़ी, 07 अगस्त, अभीतक: स्थानीय गढ़ी बोलनी रोड स्थित ऐतिहासिक पायलट चैक के समीप बैठक में आसपास के नागरिकों ने राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान में भागीदारी व्यक्त करते हुए जोरदार समर्थन व्यक्त किया। लोगों ने एकसुर में कहा कि सरकार को जनहितकारी मुद्दों पर तत्काल सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। पायलट चैक एरिया के लोगों के बुलावे पर सेवानिवृत्त शिक्षाविद प्रो. रणधीर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,जगमोहन यदुवंशी,विजय सिंह यादव उनके साथ थे। प्रो. रणधीर सिंह यादव ने कहा कि पिछले करीब आठ माह से लोक सेवा मंच का बड़ी संख्या में आम नागरिकों से संवाद का जो सिलसिला लगातार जारी है वह पूर्णतया जनहितकारी एवं सामाजिक महत्व का है। उन्होंने कहा कि मेगा मिशन जनसम्पर्क अभियान के तहत सीनियर सिटीजंस, महिलाओं, बच्चों, बेरोजगार युवावर्ग व नर्सों, मजदूरों, किसानों, ड्राइवर्स, ऑटो मैकेनिक्स, व्यापारियों-व्यवसायियों आदि की रोजमर्रा जिंदगी से जुड़ी ज्वलंत समस्याएं उजागर हुई हैं जिनका तुरंत समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंच के जनहितकारी अभियान से समाज-राष्ट्र के लोगों को समस्याओं से राहत दिलाकर प्रगति के रास्ते तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सीए नरेश चैहान, एडवोकेट दाताराम शर्मा, राजवीर यादव, कैप्टन वीर सिंह, भोपाल सिंह रावत, अमन जांगड़ा, सोमपाल गुर्जर, प्रकाश गुप्ता, चंदन पहलवान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अशोक प्रधान ने कहा कि मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को लोगों के मिल रहे भारी समर्थन के बलबूते जन समस्याओं की आवाज समाधान होने तक बुलंद की जाएगी। उन्होंने लोगों के कठिनाइयोंभरे सामाजिक हालातो में जल्द बदलाव की जरूरत बताई। इस सिलसिले में पीएम मोदीजी व सीएम नायब सिंह सैनी जी को स्मरण पत्र लिखे जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
मानेसर में आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री का संबोधन’
यह केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति अपना ऋण चुकाने का संकल्प- मुख्यमंत्री
यह संकल्प को संस्कार में और संस्कार को जन आंदोलन में बदलने का दिन
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और हरित हरियाणा के निर्माण में जुटे हर नागरिक को बधाई
दुनिया आज पर्यावरण संरक्षण की बात कर रही है लेकिन भारत ने हजारों वर्ष पहले ही प्रकृति को पूजा का विषय बना दिया
हमारे लिए प्रकृति की रक्षा कोई आधुनिक विचार नहीं बल्कि हमारी सनातन संस्कृति का मूल संस्कार
इस वन महोत्सव का पहला चरण गत 30 जुलाई को करनाल में किया गया आयोजित- मुख्यमंत्री
इस वर्ष हमने निर्णय लिया कि हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव किए जाएंगे आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सब देशवासियों को एक पेड़ मां के नाम लगाने का भावपूर्ण मंत्र दिया- मुख्यमंत्री
हमने इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का किया काम- मुख्यमंत्री
मानेसर और गुरुग्राम की पहचान हरियाली, स्वच्छ हवा और प्रकृति से भी बनी रहे यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
पंचायत और सार्वजनिक भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने का लिया निर्णय
दुर्लभ तथा संकटग्रस्त वृक्ष प्रजातियों के संरक्षण के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की योजना भी बनाई जा रही है
हमने वर्ष 2025 -26 के दौरान प्रदेश में कुल 1 करोड़ 52 लाख पौधे लगाए
औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश में 58 हर्बल पार्क किए स्थापित- मुख्यमंत्री
प्राकृतिक ऑक्सीजन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के हर गांव में पंचवटी के नाम से किया जा रहा है पौधारोपण
प्रदेश में 610 वन मित्र हरियाली बढ़ाने और पौधों की देखभाल में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं
महत्वपूर्ण वृक्षों को सम्मान देते हुए प्राण वायु देवता योजना को बढ़ाया आगे- मुख्यमंत्री
विकास का अर्थ प्रकृति को पीछे छोड़ देना नहीं बल्कि विकास वही जिसमें सड़क भी हो और छायादार वृक्ष भी
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और भिंडावास वन्य जीव अभ्यारण्य को रामसर स्थलों के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली
मुख्यमंत्री ने हर नागरिक से अपने-अपने क्षेत्र में स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधा लगाने का किया आग्रह
हरियाणा की हरियाली हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री

बिजली निगम प्रभावशाली कंपनियों को बिना एक भी यूनिट बिजली लिए पैसा दे रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं के हितों की कर रहे हैं अनदेखी: सम्पत सिंह
जब एफएसए की राशि उपभोक्ताओं को वापस करनी थी, तब निगमों ने कोई याचिका दाखिल नहीं की, लेकिन जैसे ही वसूली उनके पक्ष में हुई उन्होंने तुरंत दो याचिकाएं दायर कर दी
अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग एक स्वतंत्र नियामक संस्था के रूप में कानून के अनुसार निर्णय देगा, या फिर सरकार और बिजली निगमों के दबाव में काम करेगा?

चंडीगढ़, 07 अगस्त, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मंत्री प्रो. सम्पत सिंह ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया कि हरियाणा के बिजली वितरण निगम प्रदेश की जनता को लूट रहे हैं। ये निगम, उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा देने के बजाय उन्हें अपनी वित्तीय गलतियों, कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार की कीमत चुकाने का माध्यम बना रहे हैं। बिजली निगमों ने विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) से मल्टी ईयर टैरिफ 2024 में नियमों में राहत देने का अनुरोध किया। उन्होंने मांग की है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रति यूनिट 47 पैसे का मासिक एफएसए वसूलने की बजाय 1,134.54 करोड़ रुपये तथा उस पर कैरीइंग कॉस्ट (ब्याज) को आने वाले वर्षों में सभी उपभोक्ताओं से समान प्रति यूनिट दर पर वसूलने की अनुमति दी जाए। प्रो. सम्पत सिंह ने बताया कि बिजली वितरण निगमों के अनुसार इस समय वे 27,915 करोड़ रुपये के घाटे में चल रहे हैं और उन पर 27,248 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके बावजूद अक्टूबर 2025 में निगमों ने बिना एक भी यूनिट बिजली लिए सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड (ग्रीनको समूह) को 1,300 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। इसके तुरंत बाद संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रभावशाली कंपनियों के लिए पैसा उपलब्ध है, लेकिन उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी की जाती है। बिजली निगमों ने स्वयं स्वीकार किया है कि नवंबर 2025 में मांगी गई 1,134.54 करोड़ रुपये की राशि में से लगभग 950.09 करोड़ रुपये (84 प्रतिशत) सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के कारण उत्पन्न हुई देनदारी है। यह राशि वास्तव में पिछले वित्तीय वर्षों के ट्रांसमिशन शुल्क, विलंब भुगतान अधिभार और अतिरिक्त बिलों से संबंधित है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वर्तमान में की जा रही वसूली वित्तीय वर्ष 2022-23 से संबंधित है, जबकि नियमों के अनुसार ऐसी राशि अधिकतम दो वर्ष के भीतर वसूल की जानी चाहिए। इसके साथ ही बिजली निगमों का दोहरा रवैया भी सामने आया है। जब एफएसए की राशि उपभोक्ताओं को वापस करनी थी, तब उन्होंने कोई याचिका दाखिल नहीं की। लेकिन जैसे ही वसूली उनके पक्ष में हुई, उन्होंने तुरंत दो याचिकाएं दायर कर दीं। इतना ही नहीं, वे अपनी देरी से होने वाली वसूली पर ब्याज भी चाहते हैं, जबकि उपभोक्ताओं का पैसा महीनों तक रोकने पर उन्हें कोई ब्याज देने को तैयार नहीं हैं। साथ ही, डिस्कॉम विनियम 68.1(3) में निर्धारित उस प्रावधान से भी बचना चाहते हैं, जिसके अनुसार समय पर राशि न वसूलने पर उसका अधिकार समाप्त हो जाता है। वे इसके लिए नियमों में छूट लेने के प्रावधानों का सहारा ले रहे हैं। जबकि सर्वोच्च न्यायालय और विद्युत अपीलीय अधिकरण पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इन प्रावधानों का उपयोग नियमों में बदलाव करने या समाप्त हो चुके अधिकारों को दोबारा जीवित करने के लिए नहीं किया जा सकता। सर्वोच्च न्यायालय ने सितंबर 2024 और अगस्त 2025 के अपने महत्वपूर्ण निर्णयों में स्पष्ट कहा है कि राज्य विद्युत नियामक आयोग सरकार के अधीन नहीं हैं। सरकार आयोग के न्यायिक अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती। न्यायालय ने आयोगों की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और दक्षता बनाए रखने तथा नियामकीय विफलता और नियामकीय कब्जे से बचने पर भी जोर दिया है। न्यायालय ने यह भी कहा कि बिजली एक सार्वजनिक सेवा है और उपभोक्ताओं पर अनावश्यक वित्तीय बोझ डालना नियामकीय विफलता का संकेत है। अब कानून स्पष्ट है, तथ्य भी स्पष्ट हैं। उम्मीद है कि हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग संविधान, कानून और हरियाणा के 84 लाख बिजली उपभोक्ताओं के हित में निष्पक्ष निर्णय देगा। अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग एक स्वतंत्र नियामक संस्था के रूप में कानून के अनुसार निर्णय देगा, या फिर सरकार और बिजली निगमों के दबाव में काम करेगा? डॉ. पवन बुवानीवाला ने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी श्री संजय दत्त जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि ष्आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हरियाणा कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास, जनसेवा और सामाजिक न्याय के नए आयाम स्थापित करेगा। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। आपका नेतृत्व प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायी बना रहे।

गरीबों के आशियाना पर चल रहा डीटीपी का बुल्डोजर, विधायक के परिवार की अवैध काॅलोनी सेफ
समाधान शिविर में दी शिकायत ही अधिकारियों ने कर डाली गायब, डेढ माह से नहीं कोई संज्ञान

भिवानी, 07 अगस्त, अभीतक: जिला नगर योजनाकार(डीटीपी) का बुल्डोर गरीबों की खून पसीने की कमाई से बनाए आशियाने पर चल रहा है, लेकिन विधायक के परिवार द्वारा काटी गई अवैध काॅलोनी पूरी तरह से सेफ है। उपायुक्त साहिल गुप्ता की तरफ से अगस्त माह में अवैध काॅलोनियों में निर्माण हटाने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। छह अगस्त को त्रिवेणी जोहडी क्षेत्र में डीटीपी की टीम ने उन गरीबों के सपनों पर बुल्डोर चला दिया,जिन्होने पाई-पाई जोडकर इसे तैयार किया था। लेकिन तोशाम रोड जागृति काॅलोनी जूई फीडर नहर के समीप टीआईटी ग्राउंड में 4.2 एक डमें काटी गई अवैध काॅलोनी की तरफ डीटीपी की टीम ने आंख उठाकर देखा तक नहीं कार्रवाई करना तो दूर की बात है। स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन की तरफ से 25 जून 2026 को समाधान शिविर में अवैध काॅलोनी के संबंध में शिकायत दी गई थी, मगर विधायक के कुनबे द्वारा काटी गई अवैध काॅलोनी की शिकायत को ही अधिकारियों ने गायब कर डाला और पिछले डेढ माह बाद भी यह तक पता नहीं है कि आखिर शिकायत कहां है समाधान और कार्रवाई करना तो दूर की बात है। शहर के आम लोगों से भी गुजारिश है कि जिन अवैध काॅलोनियों में डीटीपी की टीम घरों को तोडने पहुंच रही है, उनसे पूछे कि विधायक के कुनबे की अवैध काॅलोनी में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। आम आदमी अवैध निर्माण और विधायक के कुनबे के अवैध निर्माण में भी अंतर है क्या। टीआईटी ग्राउंड की अवैध काॅलोनी में जिला प्रशासन के संरक्षण में रातोंरात बनाकर तैयार किए गए मकानों की बाहरी लिपाई पुताई कर करा दी गई है, ताकि ये मकान काफी पुराने लगे और तोडफोड के दौरान धूल झोंकी जा सके कि ये मकान कई साल पुराने हैं, जबकि जिला प्रशासन और शातिर अधिकारी यह भूल गए हैं कि गुगल मैप से साफ पता चल जाएगा कि ये अवैध निर्माण कब खडा किया गया है। जबकि स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन ने भी विधायक के कुनबे की अवैध काॅलोनी में चल रहे अवैध निर्माण की हर स्टेज पर वीडियोग्राफी लोकेशन के हिसाब से कराई गई है, जिसमें यह स्पष्ट है कि ये निर्माण कब कितना हुआ और कब पूरा हुआ। अब शहरवासियों के जागरूक होने की बारी है, ताकि ताकतवर लोगों द्वारा चुनिंदा अधिकारियों के संरक्षण में किए गए अवैध कार्यों को जायज ठहराया जा रहा है जबकि आम आदमी के अवैध काॅलोनी में बने मकानों पर बुल्डोर चलाया जा रहा है।

अवैध कॉलोनी पर प्रशासन के बुलडोजर ने 24 डीपीसी और 7 निर्माण किए ध्वस्त
भिवानी, 07 अगस्त, अभीतक: जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों एवं अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहरी क्षेत्र भिवानी में बड़ी कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी अनुराग सांगवान तथा थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के सहयोग से भिवानी-लोहारू बाईपास पर त्रिवेणी रोड़ स्थित एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। जिला नगर योजनाकार जयदीप ने बताया कि अवैध निर्माण अभियान की कार्रवाई के दौरान लगभग 2.75 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में 24 डीपीसी, पांच चारदीवारी तथा दो निर्माणों को तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि बिना विभागीय अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियों एवं निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले सभी दस्तावेजों एवं विभागीय स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें। साथ ही शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्रों तथा अधिसूचित सडकों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पूर्व संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति लेना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *