


https://www.facebook.com/share/v/1DQQJE8Dtu
https://www.facebook.com/share/r/1LXu9ZyLvW
https://www.facebook.com/share/v/18eBNMCQjJ



संस्कारम पब्लिक स्कूल में मेरा युवा भारत झज्जर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ कार्यक्रम संपन्न
झज्जऱ, 05 अगस्त, अभीतक: निकटवर्ती गांव खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को जिला स्तरीय ‘नशा मुक्त युवादृविकसित भारत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था ‘मेरा युवा भारत’ (डल् ठींतंज), झज्जर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्कारम पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती प्रीति गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा विद्यार्थियों व युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ महिपाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय पहुँचने पर अतिथियों का आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। डॉ महिपाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। युवाओं में असीम ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता होती है। यदि यही ऊर्जा शिक्षा, खेल और रचनात्मक दिशा में लगाई जाए, तो युवा न केवल अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं, बल्कि ‘विकसित भारत/2047’ के सपने को भी साकार कर सकते हैं।
नशामुक्त समाज की स्थापना ही विकसित भारत की नींव: आयोजक बृजेश कौशिक
कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज की स्थापना ही एक सशक्त एवं समृद्ध भारत की आधारशिला है। श्मेरा युवा भारतश् के माध्यम से युवाओं को खेलों, सामाजिक सेवाओं व सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनकी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग किया जा रहा है।
आयोजित प्रतियोगिताएं एवं निर्णायक मंडल
कार्यक्रम में जिलाभर के युवाओं ने भाषण एवं वक्तृत्व कला, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ (ैसंउ च्वमजतल) तथा समूह लोक नृत्य व लोक संगीत जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में पारदर्शी मूल्यांकन हेतु महादेव, रजनी, मोहन, मनीष, ममता, किरण एवं मुकेश तंवर टीम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संस्कार विद्यालय की समूह गान की टीम ने जिसमें मानसी, सृष्टि, प्रियांशी, सृष्टि, मेघा, दृष्टि व नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा समूह नृत्य में तनीषा व आरसी की टीम ने (दिव्या, तनीषा, प्रियंका, प्रतीक्षा, राशि, दीक्षा, दीपांशु, अनु,अनोखी, वंशिका) शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। पेंटिंग में आकाश ने प्रथम नक्षिता ने द्वितीय तथा भूपेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन लेखन में दृष्टि ने प्रथम, हंसिका ने द्वितीय तथा दिया नेतृत्व स्थान पर कब जमाया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रीति गोयल एवं जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।



बुधवार को झज्जर लघु सचिवालय में सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करती डीसी वर्षा खांगवाल।
सरकारी कार्यालय प्रशासन की सकारात्मक कार्य संस्कृति का परिचायक: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने किया लघु सचिवालय परिसर के दोनों फेज का निरीक्षण
डीसी ने दिए निर्देश-लघु सचिवालय परिसर में साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दें अधिकारी
डीसी ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों का लिया जायजा, कर्मचारियों को व्यवहार कुशलता और समयबद्ध कार्य निष्पादन के दिए निर्देश
झज्जऱ, 05 अगस्त, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को लघु सचिवालय परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यालयों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय तथा अन्य नागरिक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिक हितैषी कार्यालय प्रशासन की सकारात्मक कार्य संस्कृति का परिचायक होते हैं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ करें, जिससे शासन की जनहितकारी सेवाओं का लाभ नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
आमजन को स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्था प्रदान करना हर विभाग का दायित्व
डीसी ने कहा कि लघु सचिवालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक अपने विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं। ऐसे में परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्था और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालयों के भीतर और बाहर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की गंदगी या अव्यवस्था दिखाई नहीं देनी चाहिए।
नागरिकों के साथ विनम्र, व्यवहारकुशल रवैया अपनाएं अधिकारी-कर्मचारी
विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे आमजन के साथ विनम्र, व्यवहारकुशल और सहयोगात्मक रवैया अपनाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक अनुभव मिलना चाहिए।
कार्यालय परिसर के रखरखाव, रिकॉर्ड की हो सुव्यवस्थित व्यवस्था
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसरों के रखरखाव, रिकॉर्ड की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। यदि कहीं किसी प्रकार की कमी दिखाई देती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, नगराधीश रितु, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुमित कुमार सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




एसआईआर 2026 : वोटर लिस्ट में नाम जांचना न भूलें, गलती हो तो 30 अगस्त तक करें दावा : डीसी
एसआईआर के तहत मतदाताओं को मिला सुधार और नाम जुड़वाने का अवसर, दावे-आपत्तियों का 28 सितंबर तक होगा निपटारा
सुनवाई का नोटिस मिलने पर निर्धारित तिथि पर अधिकारी के समक्ष जरूर रखें अपना पक्ष – डीसी वर्षा खांगवाल
झज्जऱ, 05 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि 30 अगस्त तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निपटान के दौरान यदि किसी आवेदक को सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो वह निर्धारित तिथि पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें। इससे आवेदन का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा। नागरिक अपनी मतदाता संबंधी जानकारी बमवींतलंदं.हवअ.पद पर भी जांच सकते हैं तथा किसी भी जानकारी के लिए अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
मतदाता की डिटेल में कोई गलती है तो भरें फॉर्म संख्या -8
डीसी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 30 अगस्त 2026 तक नाम जोड़ने, नाम में संशोधन कराने तथा अन्य त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। यदि किसी मतदाता की डिटेल में कोई गलती है तो वह फॉर्म-8 एवं घोषणा पत्र भरकर अपने संबंधित ईआरओध्एईआरओ के पास 30 अगस्त से पहले जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि नागरिकों से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने पर प्रक्रिया अनुसार करें आवेदन
डीसी ने जिला के मतदाताओं से अपील की है कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारम्भिक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे नागरिक 30 अगस्त 2026 तक अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन करते हुए अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को यह नहीं समझना चाहिए कि उसका वोट स्थायी रूप से कट गया है। सबसे पहले प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और नाम नहीं मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।
प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम व विवरण की करें जांच
डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। अब जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों झज्जर, बेरी, बादली व बहादुरगढ़ क्षेत्र के नागरिक अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
मतदाता सूची को अपडेट बनाने में नागरिक निभाएं जिम्मेदारी डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला झज्जर के सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी मतदाता संबंधी जानकारी अवश्य जांचें। उन्होंने कहा कि यदि नाम सूची में नहीं है अथवा किसी विवरण में त्रुटि है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित फॉर्म भरकर आवेदन करें। उन्होंने नागरिकों एवं राजनीतिक दलों से एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करते हुए मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटि रहित बनाने में योगदान देने की अपील की।
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा बनवा सकते हैं अपना वोट
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से हट गया है तो वह निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए पुनः अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकता है।



संत रविदास जी के नाम पर भाजपा की कलश यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री गीता भुक्कल का बड़ा हमला
कहारू राजनीति में कम से कम भगवान,संत समाज और महापुरूषों को तो बक्श दे भाजपा
झज्जर में मीडिया के सवालों को अपने आवास पर जवाब दे रही थी कांग्रेस विधायक भुक्कल
पूर्व मंत्री ने भाजपा की कलश यात्रा को बताया मुद्दों से ध्यान भटकाने की भाजपा की सबसे बड़ी साजिश
भुक्कल बोली,अच्छा व बेहतर होता कि कलश यात्रा निकालने से पहले संत शिरोमणी की वाणी सुनने का काम करती भाजपा
संत रविदास की वाणी में सप्ष्ट है कि मन चंगा तो कटौती में गंगा और ऐसा चाहूं राज मैं जहां सभी को मिले अन्न
कहारू भाजपाईयों का मन तो चंगा है नहीं ऐसे में यह लोग एक तरह से गंगा नहाने की बात करते है
कांग्रेस विधायक बोली,इस प्रकार के इवेंट करने की बजाय शिक्षा, रोजगार पर ध्यान दे हरियाणा की भाजपा सरकार
हरियाणा में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली होने का लगाया आरोप,प्रदेश के युवाओं की बजाय बाहरी लोग





दहकोरा के ग्रामीणों की समस्या का निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी एसडीएम अभिनव सिवाच के नेतृत्व में गठित अधिकारियों की टीम ने किया ग्राम पंचायत दहकोरा की भूमि का संयुक्त निरीक्षण
बहादुरगढ़, 05 अगस्त, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देशानुसार एसडीएम अभिनव की अध्यक्षता में गठित अधिकारियों की टीम ने बुधवार को ग्राम पंचायत दहकोरा की लगभग 10 एकड़ पंचायत भूमि का निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा प्राप्त शिकायतों के संबंध में गठित समिति द्वारा मौका निरीक्षण किया गया, ताकि सभी पक्षों की वस्तुस्थिति का निष्पक्ष आकलन कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा सके। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नियमों के अनुरूप समाधान सुनिश्चित करना शासन प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित कर गांव दहकोरा की 10 एकड़ भूमि का निरीक्षण कराया गया है। समिति द्वारा तैयार की जाने वाली विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों, पर्यावरण संरक्षण तथा जनहित के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सभी संबंधित पक्षों की बात सुनना और तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लेना है। किसी भी मामले में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण के दौरान समिति ने भूमि की वर्तमान स्थिति, आसपास के क्षेत्र तथा संबंधित पहलुओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मत्स्य, वन्य जीव, कृषि, सिंचाई तथा खंड विकास एवं पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।


महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर आयोग पूरी तरह सजग : मीना परमार
वन स्टॉप सेंटर व महिला थाना का निरीक्षण कर उपाध्यक्ष ने पीड़ित महिलाओं से जाना हाल, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया झज्जर का दौरा
झज्जऱ, 05 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने बुधवार को जिला झज्जर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग लगातार सक्रियता से कार्य कर रहा है। उपाध्यक्ष मीना परमार ने झज्जर स्थित लघु सचिवालय में डीसी वर्षा खांगवाल से मुलाकात कर महिलाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की। इसके उपरांत उन्होंने महिला पुलिस स्टेशन और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। वन स्टॉप सेंटर पहुंचने पर डीपीओ नेहा दहिया और सेंटर प्रभारी सुमन यादव सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपाध्यक्ष मीना परमार का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सेंटर के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया तथा वहां महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली।
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सरकार सजग
आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सजगता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान,स्वाभिमान,सुरक्षा और शिक्षा को लेकर सरकार व आयोग प्रतिबद्ध है। महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने महिलाओं से आहवान किया कि वे बगैर किसी डर और भय के माहौल से जीवन यापन करें। बैठक में महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने, पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था, महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता अभियान चलाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पीड़ित महिलाओं से फोन पर भी जाना वर्तमान स्थिति का हाल
निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने वन स्टॉप सेंटर के रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का अवलोकन किया। उन्होंने कई पीड़ित महिलाओं से फोन पर बातचीत कर उनकी वर्तमान स्थिति जानी। उन्होंने सेंटर के काउंसलर को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले की कम से कम तीन से चार महीने तक लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में रैंडम कॉल करके भी यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित महिला वर्तमान में किसी समस्या अथवा शोषण का सामना तो नहीं कर रही है और सुरक्षित जीवन जी रही है।
वन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं को एक ही स्थान पर मिलती है कई सुविधाएं
उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए एकीकृत सुविधा केंद्र के रूप में कार्य करता है, जहां पीड़ित महिलाओं को कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक परामर्श, अस्थायी आश्रय, पुलिस एवं न्यायिक सहायता तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि सेंटर का उद्देश्य पीड़ित महिला को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
महिलाएं अत्याचार के खिलाफ खुलकर उठाएं आवाज : मीना
महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार और महिला आयोग महिलाओं के साथ खड़े हैं। प्रत्येक महिला को सुरक्षित एवं शोषण-मुक्त जीवन जीने का अधिकार है। इस दौरान एसीपी अनिरुद्ध चैहान भी मौजूद रहे।




हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाएं, 9 से 17 अगस्त तक राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहेगा झज्जर रू डीसी
हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों की डीसी ने की समीक्षा
13 व 14 अगस्त को होंगे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में समयबद्ध जिम्मेदारियां निभाने तथा व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
झज्जऱ, 05 अगस्त, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और जनभागीदारी का महाअभियान है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि 9 से 17 अगस्त तक पूरे जिले में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बने तथा 9 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान के साथ फहराया जाए। उन्होंने कहा कि गांव हो या शहर, जिला में ऐसा कोई घर नहीं रहना चाहिए जहां तिरंगा न लहराए। डीसी वर्षा खांगवाल बुधवार को अधिकारियों की बैठक में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों तथा गणमान्य नागरिकों के सहयोग से अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दें। उन्होंने बताया कि एडीसी जगनिवास इस विशेष कार्यक्रम के ओवर ऑल इंचार्ज रहेंगे।
हर घर पर फहराया जाएगा तिरंगा
डीसी ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान एवं संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाए। राजस्व विभाग के अधिकारी एवं पटवारी अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज सम्मान पूर्वक फहराया जाए। साथ ही सभी सरकारी भवनों पर भी राष्ट्रीय ध्वज ध्वज संहिता के अनुरूप लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
13 व 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 13 व 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिलेभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें श्रद्धांजलि सभाएं, कैंडल मार्च, संवाद कार्यक्रम, अनुभव साझा सत्र तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर युवाओं को देश के इतिहास और विभाजन की त्रासदी से अवगत कराया जाएगा, ताकि उनमें राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना और अधिक मजबूत हो।
स्कूल और महाविद्यालयों में होंगे देशभक्ति कार्यक्रम
डीसी ने बताया कि अभियान के दौरान सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्याख्यान, विचार गोष्ठियां, निबंध, भाषण, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त तिरंगा यात्राएं, साइकिल एवं बाइक रैलियां, वंदे मातरम् आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा रंगोली, प्रदर्शनी तथा सेल्फी विद तिरंगा जैसी गतिविधियों के माध्यम से आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
राष्ट्रीय ध्वज ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का किया आह्वान
डीसी ने युवाओं एवं विद्यार्थियों से 15 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय ध्वज प्रश्नोत्तरी में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, ध्वज संहिता तथा राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी मिलेगा बढ़ावा
डीसी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ-साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी गति दी जाएगी। सभी विभाग अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
लघु सचिवालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के लिए बनेगा सेल काउंटर
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर घर तिरंगा अभियान के चलते आमजन को आसानी से तिरंगा उपलब्ध हो, इसके लिए लघु सचिवालय परिसर में स्वयं सहायता समूह के सहयोग से सेल काउंटर स्थापित किया जाए। इसके अलावा बीपीएल परिवारों के लिए जिला में राशन की सभी सरकारी दुकानों पर निर्धारित शुल्क के साथ तिरंगा झंडा की व्यवस्था की जाए।
सभी विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि उन्हें सौंपे गए कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से आयोजन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक गतिविधि की रिपोर्ट जिला प्रशासन को समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान जिले में भव्य, प्रभावी और यादगार रूप से आयोजित किया जा सके।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम रवि मीणा, अभिनव सिवाच, रेणुका नांदल, विशाल कुमार, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम रितु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बेरी विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स से दावे व आपत्तियां प्राप्त करने के लिए एईआरओ नियुक्त, स्थान भी हुए निर्धारित रू डीसी
विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्)-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए निर्धारित एईआरओ कार्यालयों में करें संपर्क नागरिक
झज्जऱ, 05 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्)-2026 अभियान के अंतर्गत मतदाता सूचियों को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों के माध्यम से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम विलोपित करने, संशोधन कराने तथा दावे एवं आपत्तियों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। डीसी वर्षा खंगावल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर आधारित है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या आवश्यक संशोधन करवाने से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
बेरी विधानसभा क्षेत्र में वोटर से दावे व आपत्ति निपटान के लिए बूथ अनुसार स्थान निर्धारित : एसडीएम
एसडीएम बेरी एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रेणुका नांदल ने बताया कि पोलिंग स्टेशन 01 से 10 (गांव सिवाना, चिमनी एवं ढराणा) के वोटर के लिए मार्किट कमेटी कार्यालय बेरी का स्थान निर्धारित गया है,मतदाता कमेटी सचिव विजय गुरान से संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार बूथ संख्या 11 से 21 (गांव बिसहान, गोच्छी एवं शेरिया) के वोटर के लिए नायब तहसीलदार, तहसील कार्यालय बेरी में नायब तहसीलदार मनोज कुमार, बूथ संख्या 22 से 31 (गांव लकड़िया, धांधलान एवं डीघल) के लिए एसडीएम कार्यालय बेरी में, डॉ नरेश कुमार, बूथ संख्या 32 से 41 (गांव डीघल व भम्भेवा) के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में, डॉ नरेश दहिया बूथ संख्या 42 से 51 (गांव दीमाना, गांगटान व बहराणा) के वोटर एसडीएम कार्यालय, बेरी में डॉ संजय कुमार से संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम ने आगे बताया कि पोलिंग स्टेशन 52 से 56 तथा 68 से 72 (गांव भापड़ौदा व खरहर) के वोटर एसडीएम कार्यालय, बेरी में डॉ गौतम राम तथा बूथ संख्या 73 से 83 (गांव छारा) के वोटर ब्लॉक कृषि अधिकारी कार्यालय बेरी में डॉ अशोक रोहिल्ला से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 57 से 67 (गांव आसंडा, रोहद व दहकोरा) के वोटर एसडीएम कार्यालय, बेरी में डॉ. रवि प्रकाश भोकवाल, बूथ संख्या 84 से 90 (गांव छोछी, मदाना कलां व मदाना खुर्द) के वोटर एसडीएम कार्यालय, बेरी में डॉ. रवि राठी,
बूथ संख्या 91 से 100 के वोटर नगरपालिका कार्यालय बेरी में
पवितर गुलिया तथा बूथ संख्या 101से 105,139 से 143 ( बेरी,बाकरा, बाघपुर व वजीरपुर)के वोटर नगरपालिका कार्यालय बेरी में एसडीओ अमन सोनी से संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार बूथ संख्या 106 से 116 तक ( गांव दूबलधन विध्यान, धिकयान और किरमान )के वोटर बीडीपीओ कार्यालय बेरी में धर्मपाल बीडीपीओ,बूथ संख्या 117 से 123 (गांव माजरा -दूबलधन) के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में एसडीओ राजीव यादव से संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि बूथ संख्या 124 से 132(गांव मलिक पुर,सफीपुर, पहाड़ीपुर, अच्छेज और गोधडी )के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में अजय हुड्डा एसडीओ, बूथ संख्या 133 से 138 व 144 से 148 (गांव जहाजगढ़, पलड़ा और एमपी माजरा ) के वोटर बीडीपीओ कार्यालय बेरी में इशवेंद्र एसडीओ से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि बूथ संख्या 149 से 159 (गांव धौड़, दुजाना व चमनपुरा) के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में डॉ. संदीप कुमार और बूथ संख्या 160-164 व 167 से 171 तक (गांव महराणा व मातन )के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में डॉ. अजय कुमार, बूथ संख्या 165 से 166 और 176 से 183 तक (गांव रेवाड़ी खेड़ा, छुड़ानी व दुल्हेड़ा )के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में डॉ जितेंद्र सिंह और बूथ संख्या 172 से 175 व 184 से 186 तक (गांव सिलौठी, खरमान, डाबौदा खुर्द )के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में दीपक कुमार से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त सभी सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को उनके निर्धारित क्षेत्रों में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने तथा उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रारूप मतदाता सूची को लेकर जारी किया गया शेड्यूल
एसडीएम रेणुका नांदल ने बेरी विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है अथवा नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में संशोधन करवाना है तो वे 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर अपने बूथ से संबंधित सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी को आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत करें। सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
मतदाता सूची से संबंधित इन कार्यों के लिए नागरिक करें संपर्क
नया नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना।
नाम, पता, आयु अथवा अन्य विवरण में संशोधन करवाना।
मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाता का नाम हटवाना।
निर्धारित एईआरओ कार्यालय में दावे एवं आपत्तियां जमा करवाना।
समय रहते आवेदन कर अपने मताधिकार को सुरक्षित एवं सुनिश्चित बनाएं।




हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ 05 अगस्त, अभीतक: हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के दिशा-निर्देशन में थाना सदर बहादुरगढ़ के प्रबंधक उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।थाना सदर बहादुरगढ़ में दर्ज मामले के अनुसार शिकायतकर्ता नवदीप राठी निवासी गांव सांखोल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी कार्य से बहादुरगढ़ न्यायालय आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल न्यायालय परिसर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने डायल-112 पर सूचना दी और थाना सदर बहादुरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई।मामले की जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान सोमबीर निवासी सोनीपत के तौर पर हुई उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान में मिली सफलता, जानलेवा हमला मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
झज्जऱ, 05 अगस्त, अभीतक: हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त अपराध शुभम सिंह के निर्देशन में सीआईए झज्जर की टीम ने जानलेवा हमला एवं मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना साल्हावास क्षेत्र के गांव रेढूवास में पुरानी जमीन संबंधी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला किए जाने की घटना हुई थी। शिकायतकर्ता हर्ष कुमार गौतम, निवासी शास्त्री नगर, बहादुरगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी नानी को लेने के लिए गांव रेढूवास गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा उस पर फायरिंग की। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही थाना साल्हावास पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए झज्जर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन तथा दिलबाग, दोनों निवासी गांव रेढूवास, जिला झज्जर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। संगीन अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए झज्जर पुलिस पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।


झज्जर :हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। झज्जर ब्लॉक का अध्यक्ष ’श्री राम प्रकाश (नीटू भदानी) को तथा साल्हावास मातनहेल ब्लॉक का अध्यक्ष ’श्री शमशेर सिंह जाखड़ को नियुक्त किया गया। श्रीमती गीता भुक्कल विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा के निवास स्थान पर दोनों ’नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों’ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर ’श्रीमती गीता भुक्कल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहितकारी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।



मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026
बहादुरगढ़ विधानसभा के लिए एईआरओ की बूथवार ड्यूटी जारी
बहादुरगढ़, 05 अगस्त, अभीतक: जिला निर्वाचन कार्यालय, झज्जर द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र-64 के लिए सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बूथवार ड्यूटी एवं कार्यालयों की सूची जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक अधिकारी अपने निर्धारित कार्यालय में उपस्थित रहकर संबंधित बूथों के मतदाताओं के दावे, आपत्तियां तथा पुनरीक्षण से जुड़े अन्य कार्यों का निपटारा करेंगे। जारी सूची के अनुसार बूथ नंबर 51 से 64 के लिए अमन मोर (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पब्लिक हेल्थ) दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कार्यालय में मौजूद रहेंगे। बूथ नंबर 65-68, 127-129, 134 तथा 182-186 के लिए अनिल रोहिल्ला (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर) रेस्ट हाउस, दिल्ली-रोहतक रोड में तैनात रहेंगे। बूथ नंबर 108, 123-126 और 135-138 के लिए खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह रेलवे रोड स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। बूथ नंबर 1 से 14 के लिए प्राचार्य कर्मवीर सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जसौर खेड़ी में तथा बूथ नंबर 15 से 27 के लिए प्राचार्य रवि धनखड़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लड़रावण में उपस्थित रहेंगे। बूथ नंबर 28 से 40 के लिए प्राचार्य ऋषि कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आसौदा तथा बूथ नंबर 41 से 50 के लिए प्राचार्य कप्तान सिंह राजकीय विद्यालय कुलासी में तैनात रहेंगे। बूथ नंबर 75 से 87 के लिए प्राचार्या चेतनया शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छारा में रहेंगी। बूथ नंबर 69-74, 88, 89, 93 एवं 94 के लिए नवीन कुमार (सब डिवीजनल ऑफिसर, सिंचाई विभाग) ओल्ड ज्यूडिशियरी कोर्ट कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। बूथ नंबर 158, 159, 163-165 एवं 177-181 के लिए संजय रोहिल्ला (कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद बहादुरगढ़) नगर परिषद कार्यालय में मौजूद रहेंगे। बूथ नंबर 166 से 176 के लिए डॉ. आदर्श रानी एएच एंड डी कार्यालय, झज्जर रोड में उपस्थित रहेंगी। बूथ नंबर 147-154 तथा 220-221 के लिए अजय (सब डिवीजनल ऑफिसर) सेक्टर-6 एचएसपीसीबी कार्यालय में तैनात रहेंगे। बूथ नंबर 110-113 एवं 122 के लिए सुनील कौशिक (एसडीओ) कृषि विभाग कार्यालय, ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स तथा बूथ नंबर 114-121 के लिए संदीप (एसडीओ) पब्लिक हेल्थ कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। बूथ नंबर 100-103 एवं 187-191 के लिए शिवराज (एसडीओ, यूएचबीवीएन) नई बस्ती स्थित कार्यालय में तैनात रहेंगे, जबकि बूथ नंबर 104-107 एवं 109 के लिए अमित दहिया (एईई) सेक्टर-6 एचएसपीसीबी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। बूथ नंबर 95-99, 194-196, 204 एवं 205 के लिए नितिन (एसडीओ) पीएचईडी मेन वाटर वर्क्स कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। बूथ नंबर 197, 199, 201-203 एवं 206-212 के लिए राजेश मलिक (एडीटीओ) जिला परिवहन कार्यालय में सेवाएं देंगे। बूथ नंबर 90-92, 213-219 तथा 225-227 के लिए प्रियांक (एसडीओ, यूएचबीवीएन) नई बस्ती स्थित कार्यालय में तथा बूथ नंबर 222-224 एवं 228-230 के लिए राजेश तोमर (एसडीओ) पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) रेस्ट हाउस में उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार बूथ नंबर 145, 146, 155-162 एवं 231-233 के लिए अजय मेहता (ईटीओ) जिला सैनिक बोर्ड रेस्ट हाउस के प्रथम एवं द्वितीय तल पर तैनात रहेंगे। बूथ नंबर 139 से 144 के लिए पीडब्ल्यूडी (बी एंडआर) रेस्ट हाउस में संबंधित सब डिवीजनल अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। वहीं बूथ नंबर 130-133, 192, 193, 198 एवं 200 के लिए चारु हुड्डा (ईटीओ) जिला सैनिक बोर्ड रेस्ट हाउस के प्रथम एवं द्वितीय तल पर मौजूद रहेंगी। जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान संबंधित बूथों के मतदाता अपने निर्धारित सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी से संपर्क कर दावे, आपत्तियां तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों का निस्तारण करवा सकते हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को सीजेएम
झज्जऱ, 05 अगस्त, अभीतक: जिला झज्जर परिसर में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव सीजेएम विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है लोक अदालत में ट्रैफिक चालान बैंक रिकवरी मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम पारिवारिक विवाद दीवानी एवं फौजदारी मामले श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण बिजली पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम विशाल ने आमजन से अपील की हैं कि शनिवार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं।




कैप्टन हरद्वारी सिंह अहलावत से कांप उठी ब्रिटानिया हुकूमत
बहादुर योद्धा के साथ हरद्वारीसिंह को लोग हॉकी के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, समाजसेवी और गौभक्त के तौर पर सराहते हैं
झज्जऱ, 05 अगस्त, अभीतक: मेहनत और हिम्मत को जिसने अपनी जिंदगी बना ली। जीत उसकी नियती बन गई। जिसकी बहादुरी की गाथा दुश्मनों की जुबान भी गुनगुनाती। दोस्त साथी और अधिकारी जिन्हें जीत का दूत समझते। जिनकी तारीफ भारत माता के वीर सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस भी करते नहीं थकते थे। वीरता और बहादुरी की भूमि हरियाणा के झज्जर जिले के डीघल गाँव में जन्में आजाद हिंद फौज के महान स्वतंत्रता सेनानी शेर-ए-हिन्द कैप्टन हरद्वारी सिंह अहलावत को भला कोन भुला सकता है। 1939 के द्वितीय विश्वयुद्ध में अंग्रेजों ने भारतीय फौजियों को युद्ध की भ्टटी में झोंक दिया। इस युद्ध में देश के काफी नौजवान योद्धा मारे गए। 1941 में सिंगापुर में जापान के खिलाफ अंग्रेजों की लड़ाई हुई, जिसमें 400 सैनिक और अधिकारी मारे गए। अंग्रेजी फौज ने जापानी फौज के सामने हथियार डाल दिए, उन्हें जापान के युद्ध कैदी बना दिया गया। इसके बाद कैप्टन हरद्वारीसिंह अहलावत नेताजी के संपर्क में आए और 1942 में आजाद हिंद फौज का हिस्सा बन देश की आजादी में जुट गए। इनके साथ इनके अपने गांव डीघल के 32 सैनिकों ने हरद्वारीसिंह अहलावत के नेतृत्व में आई. एन. ए. में शामिल होकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया जिसमें चार सैनिक शहीद हुए और 28 सैनिक वापिस घर लौटे। इस दौरान हिंदुस्तान और बर्मा के नजदीक लेजिपोपा हिल्स के आस-पास के क्षेत्र को अंग्रेजों से आजाद कराया। इसके बाद हिंदुस्तानी और जापानी फौज की नाक में दम करने वाले 7 से 8 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर बनी पोस्ट चैकी पर जो दो तरफ से नदी और दो तरफ से चीढ़ के पेड़ों से घने जंगलों से घिरी हुई थी। उस चैकी पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस 500 अंग्रेज सैनिकों में से 250 अंग्रेजो को मौत के घाट उतार दिया और वहां भारत का झंडा फहरा दिया। उनकी बहादुरी की कहानी सुन नेता जी भावुक हो गये और उनकी पीठ थपथपाते हुए बोले कैप्टन तुम महान हो। हिंदुस्तान को तुम पर गर्व है। जिस ऊँची पहाड़ी पर बनी चैकी को हिन्दुस्तानी और जापानी भी नहीं जीत सके जो अंग्रेजों की मजबूत और सुरक्षित चैकी थी, उस चैकी पर 250 के लगभग अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतार कर भारी अनमेशन, हथियार और गोला बारूद को अपने कब्जे में लेकर जो बहादुरी की उसकी मिसाल नहीं मिलती। रानी झांसी रेजिमेंट जो ब्रिटिश सेना के घेरे में आ गई थी उसको मुक्त करवाने के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने कैप्टन हरद्वारीसिंह अहलावत को मोर्चे पर तैनात किया। कैप्टन हरद्वारीसिंह ब्रिटिश सैनिकों पर भूखे शेर की तरह टूट पड़े और उन्होंने दोनों मशीनगनों से बारी-बारी एक ही रात में 4 हजार के लगभग गोलियां बरसाई जो कि एक विश्व रिकार्ड है। इस युद्ध में अंग्रेजों के लगभग 300 सैनिक मारे गए और झांसी रेजिमैंट को सकुशल मुक्त कराया। नेताजी ने कहा तुम हिन्दुस्तान की शान हो। नेताजी ने कैप्टन हरद्वारीसिंह अहलावत की पीठ थपथपाते हुए कहा यू आर ग्रेट हिन्दुस्तान को तुम पर गर्व है। तुम हिन्दुस्तान की शान हो और नेता जी सुभाषचन्द्र बोस ने कैप्टन हरद्वारीसिंह अहलावलत को आई एन ए का सर्वोच्च वीरता अवार्ड शेर-ए-हिन्द देकर सम्मानित किया। कैप्टन साहब की बहादुरी और योग्यता को देखकर नेताजी ने कैप्टन हरद्वारीसिंह अहलावत को अपना पी एस ओ कम ए डी सी नियुक्त किया। आप नेताजी के साथ सिंगापुर, मलाया, बर्मा, सुमाट्रा, फिलिपिंस, जर्मनी, जापान आदि देशों मे गए। 1945 में आजाद हिंद फौज ने जनरल शाहनवाज खान के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के आगे आत्म समर्पण कर दिया। अंग्रेजों द्वारा आई. एन. ए. के 17 हजार सैनिकों को दिल्ली के लाल किले में बंदी के तौर पर रखा गया। 31 दिसम्बर, 1945 को ब्रिटिश सरकार ने हरद्वारीसिंह अहलावत सहित सभी युद्ध बंदियों को आजाद कर दिया जिसके बाद कैप्टन हरद्वारीसिंह देश और समाज सेवा में जुट गए। 2 जून, 1981 को कैप्टन साहब का स्वर्गवास हो गया।
जन्म से ही होनहार
कैप्टन हरद्वारी सिंह अहलावत का जन्म 8 नवंबर, 1911 को गांव डीघल जिला झज्जर, हरियाणा के एक जाट किसान परिवार में हुआ था, उनके पिता चै अमीलाल क्षेत्र के मशहूर आर्यसमाजी थे और अंग्रेजों के जुल्म और यातनाओं से शहीद हुए थे। हरद्वारीसिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। वह पढ़ाई में होनहार थे। गांव बेरी में छठी से आठवीं की पढ़ाई पूरी की, उसके बाद रोहतक के जाट स्कूल में दाखिला लिया और वहीं पर नौंवी और 10वीं की परिक्षाएं पास की और वह पढ़ाई में हमेशा पहले स्थान पर रहे। उनका मन समाज सेवा और गौसेवा में खूब लगता था। कैप्टन हरद्वारीसिंह अहलावत का विवाह 1932 में गांव बादली जिला झज्जर के चै रामसिंह गुलिया की बेटी कमला देवी से सम्पन्न हुआ। कमला देवी से पांच संताने हुई जिनमें तीन लडके और दो लड़किया हुई और अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग खिलाड़ी मास्टर चाँदसिंह अहलावत के पिता है।
खेल की दुनिया के रहे बादशाह
कैप्टन हरद्वारी सिंह को बचपन से ही हॉकी खेलना बहुत पंसद था। स्कूल और कॉलेज स्तर पर वह अपने खेल के दम पर कप्तान चुने जाते रहे। उनकी खेल प्रतिभा की खबर सुन जाट सेंटर बरेली के अंग्रेज कमांडिंग अफसर ने उन्हें मैच के लिए चुनौती दी। इस खेल में हरद्वारीसिंह अहलावत की जाट हाई स्कूल रोहतक की टीम ने जबरदस्त जीत दर्ज की। जिसके बाद उन्हें अंग्रेज अफसर ने 1927 में 16 वर्ष की आयु में सेना में भर्ती कर जाट सेंटर बरेली की टीम का कप्तान बना दिया। इस दौरान उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्राप्त हुआ। जिसके बाद कैप्टन हरद्वारीसिंह ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ढ़ेरो मैच खेले और सब में अपनी जीत का झंडा बुलंद किया। 1934 में प्रथम पश्चिमी एशियाई हॉकी प्रतियोगिता में भारत को जीत दिलाई। अपनी खेल प्रतिभा से उन्होंने सेना में पद और प्रतिष्ठा खूब बटोरी साथ ही देश की जनता और सरकार के भी वह चहेते हो गए। गौरतलब है कि मेजर ध्यानचंद और कैप्टन हरद्वारी सिंह आर्मी के भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी थे।
मास्टर चाँदसिंह अहलावत
सुपुत्र स्वंतत्रता सेनानी ‘‘शेर-ए-हिन्द’’ कैप्टन हरद्वारीसिंह अहलावत
म.न. 149 वार्ड 22 लक्ष्मी नगर, रोहतक – 124001 हरियाणा




आकांक्षी खंड नाहड़ में ‘मिशन समर्थश् का किया आगाज
एडीसी राहुल मोदी ने कुपोषण से बचाने के बारे में अभिभावकों को दी जानकारी
अति कुपोषित बच्चों के लिए विशेष रेसिपी और गर्भवती महिलाओं की कराई गई गोद भराई
रेवाड़ी, 05 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में आकांक्षी खंड नाहड़ में बुधवार को एडीसी राहुल मोदी द्वारा ‘मिशन समर्थश् का आगाज किया गया। इस कार्यक्रम में नाहड़ खंड के मई 2026 के गंभीर तीव्र कुपोषण (एसएएम) बच्चों और उनके माता-पिता को बुलाया गया। कार्यक्रम में संबंधित गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और सरपंच भी शामिल रहे। कार्यक्रम में एडीसी राहुल मोदी द्वारा एसएएम बच्चों के माता-पिता के साथ संवाद करते हुए उन्हें अपने बच्चों को कुपोषण से बचाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभाग की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं जैसे बच्चों को दोगुना राशन दिया जाएगा और बच्चों का हाईट-वेट आंगनबाड़ी केंद्र में प्रत्येक माह करवाने के साथ-साथ अपने बच्चों की सेहत से संबंधित संपूर्ण जानकारी लेने के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि ‘मिशन समर्थश् का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गंभीर रूप से कुपोषित (एसएएम) प्रत्येक बच्चे को समय पर देखभाल, उचित पोषण और निरंतर निगरानी मिले ताकि उनका स्वस्थ विकास हो सके। एडीसी ने बताया कि ‘मिशन समर्थश् यह सुनिश्चित करने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि नाहर ब्लॉक के प्रत्येक बच्चे को एक स्वस्थ और मजबूत भविष्य के लिए आवश्यक पोषण, देखभाल और सहायता मिले। एडीसी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एसएएम और अंडरवेट बच्चों के लिए चूरमा और बांकली की रेसिपी की शुरुआत अति कुपोषित बच्चों को स्वयं खिलाकर की। इसके साथ गर्भवती माताओं की गोद-भराई भी एडीसी राहुल मोदी और एसडीएम विजय कुमार यादव द्वारा की गई। एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि नाहड़ खंड को कुपोषण मुक्त करने के साथ अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी एसएएम बच्चों को खंड स्तर के अधिकारियों द्वारा गोद लिया गया है ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इसके साथ ही सुशासन सहयोगी सीएमजीजीए नैंसी द्वारा भी अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीडीपीओ नाहड़ अनिल यादव, सीएचसी नाहड़ से जयबीर, सरपंच इन्द्रजीत झाड़ौदा, सरपंच किरण देवी कोहारड़, सीडीपीओ कमलेश, सुपरवाइजर पिंकी शर्मा, उगंता, नीतू यादव, उपदेश, संतोष, सहायक प्रियंका यादव और क्लर्क राहुल मेहरा आदि उपस्थित रहे।
मिशन समर्थ के तहत ये रहेंगी प्रमुख पहल’
एसएएम बच्चों की नियमित निगरानी . चिह्नित सभी एसएएम बच्चों के पोषण स्तर को ट्रैक करने और हरी श्रेणी (स्वस्थ स्थिति) में उनकी समयबद्ध रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए उनके वजन और लंबाई की नियमित निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग का अभिसरण रू’ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता माताओं व परिवार के सदस्यों के साथ नियमित गृह भ्रमण (होम विजिट) और परामर्श सत्र आयोजित करेंगी, ताकि गंभीर कुपोषण (एसएएम) की गंभीरता और उचित पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।
केवल स्तनपान को बढ़ावा’
0 से 6 महीने के शिशुओं की माताओं को बच्चे के स्वस्थ विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल स्तनपान कराने के महत्व पर सलाह दी जाएगी। ’सूक्ष्म पोषक तत्व एवं पूरक खुराक निगरानी रू’ आशा कार्यकर्ता एसएएम बच्चों को समय पर सूक्ष्म पोषक तत्व (माइक्रोन्यूट्रिएंट्स) और मल्टीविटामिन सप्लीमेंट देने व उनकी निगरानी सुनिश्चित करेंगी।
पंचायतों के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी
पंचायत प्रतिनिधि चिह्नित एसएएम बच्चों को गोद लेंगे, उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा करेंगे और अभिभावकों को पौष्टिक भोजन तथा उचित देखभाल प्रदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
समयबद्ध पोषण सहायता
पूरक पोषण कार्यक्रम (एसएनपी) के तहत अतिरिक्त टेक होम राशन (टीएचआर) समय पर प्रदान किया जाएगा। बच्चों की रिकवरी में सहायता के लिए चूरमा और बांकली जैसे पौष्टिक स्थानीय खाद्य पदार्थ भी दिए जाएंगे।




सुनहरा अवसर : महिलाओं को मिलेगा 1.50 लाख रुपए तक ऋण
सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की व्यक्तिगत ऋण योजना
रेवाड़ी, 05 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए व्यक्तिगत ऋण योजना शुरू की है, जिसके तहत बैंकों के माध्यम से 1.50 लाख रुपए तक का ऋण दिलवाने के व्यवस्था की गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा व्यक्तिगत ऋण योजना हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से चलाई जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत जिला रेवाड़ी के लिए 2026-27 में 74 केसों का लक्ष्य रखा गया है। एक लाख 80 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाली व हरियाणा की स्थायी निवासी महिला इस योजना के लिए पात्र होंगी। ऋण के लिए आवेदन के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। योजना के तहत अन्य श्रेणी की महिला को 10000 रुपए तथा अनुसूचित श्रेणी की महिला को 25000 रुपए अनुदान राशी हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से दी जाएगी। डीसी ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम की योजना के तहत उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोडकर अन्य सभी गतिविधियां शामिल है। इन गतिविधियों में परचून की दुकान, कपड़े की दुकान, सैलून, सिलाई सेंटर,ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, हलवाई की दुकान, फूड स्टाल, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरु कर सकती है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए लोटस गार्डन के सामने, नासियाजी रोड शांति नगर, रेवाड़ी स्थित हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय या फोन नंबर – 01274 225294 से संपर्क कर सकते हैं।
ये चाहिए दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा कराने होंगे। इन दस्तावेजों में आवेदक पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार फोटो आदि शामिल है और सभी दस्तावेजों की दो-दो कॉपी होनी चाहिए।
सुनवाई का नोटिस मिलने पर वोटर अवश्य रखें अपना पक्ष : डीसी
जिला में मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रभावी रूप से जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने राजनीतिक दलों और नागरिकों से किया सहयोग का आह्वान
रेवाड़ी, 05 अगस्त, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जा चुका है। अब सभी नागरिक अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर 30 अगस्त 2026 तक में दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है। ऐसे मतदाता निर्धारित तिथि तक अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। संबंधित अधिकारियों को नवीन दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया है ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जा सके। नागरिक अपनी वोटर डिटेल अवजमते.मबप.हवअ.पदध्कवूदसवंक-मतवसस?ेजंजमब्वकम=ै07 व बमवींतलंदं.हवअ.पदध् पर चैक कर सकते हैं।
18 वर्ष पूरी करने वाले युवा भी बनवा सकते हैं वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपना वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आवश्यक संशोधन कराने में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी कारणवश सूची से हट गया है तो वह निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर पुनरू अपना नाम जुड़वा सकता है। डीसी ने बताया कि दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत यदि किसी आवेदक को सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो वह तय तिथि पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें, ताकि आवेदन का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची होगी प्रकाशित
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 30 अगस्त 2026 तक नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। अगर किसी वोटर की डिटेल में कोई गलती है तो वे फार्म 8 एवं घोषणा पत्र भरकर अपने ईआरओध्एईआरओ को 30 अगस्त से पहले जमा कराएं। नागरिकों से प्राप्त सभी आवेदनों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नागरिक अधिक जानकारी के लिए अपने बीएलओ से संपर्क करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी मतदाता संबंधी जानकारी अवश्य जांचें और आवश्यकता होने पर समय रहते निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग दें।









सिम्युलेटेड ड्रोनध्एयर स्ट्राइक पर राज्य स्तरीय नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का किया आयोजन
रेवाड़ी, 05 अगस्त, अभीतक: जिला प्रशासन के समन्वय में बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एमसीटी रेवाड़ी टर्मिनल), गांव भवरी, रेवाड़ी में सुरक्षा के दृष्टिगत पेट्रोल टैंक पर ड्रोनध्हवाई हमले पर राज्य स्तरीय नागरिक सुरक्षा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस अभ्यास को तैयारी, आपातकालीन संचार, अंतर-एजेंसी समन्वय, निकासी, अग्नि प्रतिक्रिया, बचाव अभियान, हताहत प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा उपायों का आकलन करने के लिए किया गया। एसडीएम बावल संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मॉक ड्रिल में ड्रोनध्हवाई हमला का परिदृश्य किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पेट्रोलियम भंडारण टैंक की आपातकाल, आग, उत्पाद रिसाव, संभावित द्वितीयक विस्फोट, आस-पास की सुविधाओं को नुकसान, कई हताहतों, लापता कर्मियों, घना धुआं और निकासी की आवश्यकताएं शामिल रहीं। इंडस्ट्री की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने तत्परता से लेवल 3 आपातकालीन योजना और आपातकालीन सायरन को सक्रिय कर दिया। वहीं सूचना उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी), पुलिस नियंत्रण कक्ष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, और अन्य संबंधित अधिकारियों को दी गई। आपातकालीन प्रतिक्रिया के एकीकृत समन्वय और कमान को स्थापित करने के लिए इंसिडेंट कमांड सिस्टम को सक्रिय किया गया। इस आपदा प्रबंधन टीम द्वारा मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि अभ्यास के दौरान, भाग लेने वाली टीमों ने आग बुझाने और फोम अनुप्रयोग, टैंक कूलिंग, साइट सुरक्षा और घेराबंदी, यातायात डायवर्जन, निकासी और भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा ट्राइएज और प्राथमिक चिकित्सा, एम्बुलेंस तैनाती, खोज और बचाव, हताहतों से निपटने, उपयोगिता समन्वय, सार्वजनिक चेतावनी और आपातकालीन संचार का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल ने जिला घटना प्रतिक्रिया प्रणाली को मान्य करने, आपातकालीन संचार चैनलों का परीक्षण करने, अंतर-विभागीय समन्वय का आकलन करने और आगे सुधार के लिए परिचालन अंतराल की पहचान करने का अवसर प्रदान किया। इस अभ्यास ने औद्योगिक आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाने, जीवन और संपत्ति की रक्षा करने और किसी भी बड़ी आपातकालीन या आपदा की स्थिति के लिए समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में प्रतिबद्धता को मजबूत किया। इस अभ्यास में डीडीएमए, पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, राजस्व विभाग, एम्बुलेंस सेवाएं, आपदा मित्र स्वयंसेवक, पीएचईडी, नगर परिषद, पीडब्ल्यूईडी, जिला औद्योगिक सुरक्षा प्राधिकरण, जिला सूचना और जनसंपर्क विभाग, रेडक्रॉस सोसाइटी, इंडियन ऑयल और जिला अभ्यास योजना में अन्य संबंधित विभागोंध्एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर डीएसपी पवन कुमार और डीआरओ प्रदीप देसवाल सहित संबंधित विभागों व इंडस्ट्री के अधिकारी, कर्मचारी, वॉलिंटियर आदि मौजूद रहे।
जिला जेल में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का सफल समापन
22 बंदियों को प्रमाण-पत्र किए वितरित
रेवाड़ी, 05 अगस्त, अभीतक: जिला जेल रेवाड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), रेवाड़ी के सहयोग तथा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत आयोजित मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 22 बंदियों ने सफलतापूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डा. रेणु सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी, राकेश लोहचब, उप अधीक्षक, जिला जेल, रेवाड़ी तथा सीपी यादव, प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बंदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम बंदियों के पुनर्वास, आत्मनिर्भरता एवं समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक पुनर्स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला जेल, रेवाड़ी द्वारा भविष्य में भी विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के सहयोग से बंदियों के कौशल विकास, शिक्षा एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।



स्वर्ण पदक विजेता दक्ष विद्यालय का गौरव एवं प्रेरणास्रोतरू डॉ नम्रता सचदेवा’
रेवाड़ी, 05 अगस्त, अभीतक: शहीद दीन दयाल ब्ड म्म्म् राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी के कक्षा 10 के छात्र ’दक्ष सुपुत्र अजय कुमार’ ने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में ’40 मीटर थ्रो स्पर्धा’ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।दक्ष की यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का अनुपम उदाहरण है।इस गौरवमयी सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या ’डॉ. नम्रता सचदेवा’ ने दक्ष को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका सुषमा शर्मा एवं पीटीआई तमन्ना ने भी दक्ष को शुभकामनाएँ दीं और आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि दक्ष अपनी प्रतिभा और परिश्रम से आगे चलकर विद्यालय, जिला एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित करेगा।
सेक्टर- 3 के जागरूक नागरिकों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को दिया जोरदार समर्थन
महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण सहित अनेक मसलों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
लोकशाही में जनता की मांगों पर सरकार को संवेदनशीलता से काम करना चाहिए :अशोक प्रधान
रेवाड़ी, 05 अगस्त, अभीतक: स्थानीय सेक्टर- 3 के जागरूक निवासियों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के माध्यम से जनहित में बुलंद किए जा रहे सामाजिक मुद्दों पर सरकार से तुरंत कदम उठाने का जोरदार आग्रह किया। इस सिलसिले में स्थानीय हरनारायण पैलेस के सामने ग्रीन बेल्ट पार्क में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। जाने-माने हेल्थ एक्सपर्ट उक्त सेक्टर के निवासी विक्रम सोनी के बुलावे पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता देशराज यादव ने की। बैठक में मुख्य वक्ता बनकर पहुंचे राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक अशोक प्रधान लोक सेवा मंच तथा कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,जगमोहन यदुवंशी,विजय सिंह यादव का सेक्टर वासियों ने जोरदार स्वागत किया। सेक्टर वासियों ने कहा कि वे विगत करीब 7 माह से लगातार चलाई जा रही लोक सेवा मंच की जनहितकारी मुहिम का जोरदार समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसदी आरक्षण तुरंत प्रदान करने की मांग बहुत व्यावहारिक और समय के अनुकूल है। सामाजिक न्याय के तहत सरकार को इस मांग पर तुरंत विचार करना चाहिए। मंच की ओर से सीनियर सिटीजंस को लेकर जिन सुविधाओं और मुद्दों की आवाज बुलंद की जा रही है, वे बुजुर्गों की ज्वलंत आवश्यकताएं हैं। प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार को सीनियर सिटीजंस को ट्रेन-एरोप्लेन ट्रेन-बस-एरोप्लेन के किराए में 70 फीसदी रियायत, सीनियर सिटीजन रेजिडेंशियल सेक्टर बनाने, सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल लागू करने तथा सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन चलाने पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। हेल्थ एमरजैंसीज के कारण बढ़ती मौतों पर विराम लगाने के लिए जगह-जगह फर्स्टएड सेंटर (मेडिकल केयर यूनिट्स) खोले जाने चाहिए। इस कड़ी में मांग उठी कि शिक्षित युवा बेरोजगारों के लिए राष्ट्रीय रोजगार नीति बनाने, पहला रोजगार मिलने तक बेरोजगार आवेदनकर्ताओं से किसी भी प्रकार की आवेदन फीस नहीं लेने तथा जॉब वैकेंसीज को नियत समय पर भरे जाने के लिए जॉब कैलेंडर घोषित करने की दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिएं। अपने संबोधन में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि लोकशाही में सरकार को जनता- जनार्दन की मांगों पर संवेदनशीलता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान होने तक मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। अभियान का मकसद राष्ट् में संतुष्ट और प्रगतिशील समाज की स्थापना है। अभियान को लोगों का जोरदार समर्थन मिल रहा है।
राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी के 6 छात्रों ने थ्व्ब्न्ै 200 में दर्ज कराई सफलता प्राचार्य विनोद यादव ने दी बधाई’
चयनित छात्र राष्ट्र निर्माण की नींव रू मनोज वशिष्ठ’
रेवाड़ी, 05 अगस्त, अभीतक: राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। विद्यालय के 6 होनहार छात्रों का थ्व्ब्न्ै 200 प्रतिभा विकास कार्यक्रम में चयन हुआ है, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। बुधवार को विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव ने कार्यालय में चयनित छात्रों संचित, व्रत, राहुल, दीप, लक्ष्यवीर और ईशान्त शर्मा का माला व पुष्प भेंट कर भव्य अभिनंदन किया। प्राचार्य ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
’चयनित छात्रों का विवरण
- संचित – सुपुत्र श्री जसवंत सिंह
- व्रत – सुपुत्र श्री जयपाल
- राहुल – सुपुत्र श्री प्रदीप कुमार
- दीप – सुपुत्र श्री दिनेश कुमार
- लक्ष्यवीर – सुपुत्र श्री दीपक तंवर
- ईशान्त शर्मा – सुपुत्र श्री विनोद कुमार
प्राचार्य विनोद यादव ने वक्तव्य में कहा, ष्थ्व्ब्न्ै 200 में 6 छात्रों का चयन हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह सफलता छात्रों की अथक मेहनत, विषय अध्यापकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में उच्च पदों पर पहुंचकर समाज और देश की सेवा करेंगे। शिक्षाविद साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, ष्आज के ये छात्र ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं,ये चयनित छात्र राष्ट्र निर्माण की नींव है। इनकी लगन, अनुशासन और मेहनत ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। थ्व्ब्न्ै 200 जैसे मंच इन प्रतिभाओं को निखारने का काम करेंगे तथा इन्हें हीरे की तरह तराश कर राष्ट्र को अर्पित करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता विकास, प्रवक्ता जितेन्द्र दखोरा, प्रवक्ता रश्मि शर्मा एवं अशोक बेरवाल सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यालय प्रबंधन ने चयनित सभी छात्रों के अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व रू डॉ राजेश भाटिया
जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में मुहूरत सम्पन्न
फरीदाबाद, 05 अगस्त, अभीतक: जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया की अध्यक्षता में मुहूरत संपन्न। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने शिरकत की। हर वर्ष की भांति इस बार में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के लिए मुहूरत किया गया। इस कार्यक्रम के उपरांत संबोधित करते हुए मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व हिन्दू समाज का महत्वपूर्ण त्यौहार होता है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए यह पर्व पुरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है। उन्होनेे कहा कि हर बार की तरह इस बार भी जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से संजाया जाएगा और सुंदर सुंदर झांकियां बनाई जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को साक्षात मथुरा-वृंदावन के दर्शन की अभिभूति यहां हो सके। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में आये हुए मुख्यातिथि के रुप में आए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा का प्रधान राजेश भाटिया ने स्वागत किया। श्री वोहरा ने कहा कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर हर पर्व को धूमधाम से मनाता है और जन्माष्टमी पर्व भी इस बार और बेहतर तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके पर सुरेंदर गेरा, बब्बू भाटिया, रवि कपूर, परविंदर सिंह, विपिन भाटिया, इन्दर चावला, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, राकेश कुमार (रक्कू), रविंद्र गुलाटी, भरत कपूर, आशीष अरोड़ा, मुकुल कपूर, सौरभ रतडा, अमित कपूर, अमित नरुला, प्रीतम भाटिया, अजय शर्मा, प्रदीप भाटिया व अन्य गनमान्ये लोग उपस्थित रहे
बिजली बिल में संशोधन एवं नया मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले डीएचबीवीएन के क्लर्क और लाइनमैन को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 05 अगस्त, अभीतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ैट-।ब्ठ), गुरुग्राम की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (क्भ्ठटछ), नूंह में कार्यरत एक क्लर्क तथा एक लाइनमैन को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान खान, लिपिक (एलडीसी), डीएचबीवीएन, नूंह तथा फारुख, लाइनमैन, डीएचबीवीएन, उजीना, जिला नूंह के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसका बिजली बिल लगभग ₹44,000 आया है। बिल में संशोधन कराने तथा नया बिजली मीटर लगाने के एवज में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा उससे ₹14,000 से ₹15,000 रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लाइनमैन फारुख तथा क्लर्क सलमान खान को शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। रिश्वत की राशि आरोपियों के वाहन से बरामद की गई। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में एफआईआर संख्या 26 दिनांक 04.08.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (ठछैै), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पूर्णतः पालन किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
भिवानी में स्थापित हो राष्ट्रीय स्तर का खेल विश्वविद्यालय रू वैश्य एलुमिनाई एसोसिएशन
खेल प्रतिभाओं की कर्मभूमि भिवानी को मिले विश्वस्तरीय खेल शिक्षा व प्रशिक्षण का केंद्र कृ एसोसिएशन
भिवानी, 05 अगस्त, अभीतक: भिवानी में राष्ट्रीय स्तर के खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर वैश्य एलुमिनाई एसोसिएशन
के प्रधान डॉ. अनिल पिंकी ने कहा कि हरियाणा का भिवानी जिला वर्षों से देश की खेल प्रतिभाओं की कर्मभूमि रहा है। वर्ष 2008 के ओलंपिक से शुरू हुई भिवानी की स्वर्णिम खेल यात्रा आज एक गौरवपूर्ण मुकाम तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के कॉमनवेल्थ खेलों में भारत द्वारा जीते गए 5 स्वर्ण पदकों में भिवानी जिले के खिलाड़ियों का योगदान इस जिले की खेल प्रतिभा और क्षमता को दर्शाता है। यह उपलब्धि भिवानी ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। एसोसिएशन के महासचिव मुकेश बंसल ने कहा कि भिवानी ने समय-समय पर ऐसे अनेक खिलाड़ी देश को दिए हैं, जिन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई खेलों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जिले की प्रतिभा, अनुशासन और खेल संस्कृति पूरे देश के लिए उदाहरण है, लेकिन इसके बावजूद यहां विश्वस्तरीय खेल शिक्षा, खेल अनुसंधान, आधुनिक प्रशिक्षण और खेल विज्ञान से जुड़ी सुविधाओं का अभाव है। कार्यकारिणी सदस्य पंकज कसेरा ने कहा कि भारत सरकार, खेल मंत्रालय एवं माननीय प्रधानमंत्री से विनम्र आग्रह है कि भिवानी जिले में राष्ट्रीय स्तर के खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय में आधुनिक खेल विज्ञान, खेल चिकित्सा, खेल पोषण, खेल मनोविज्ञान, कोचिंग, अनुसंधान तथा उच्चस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी अपने ही जिले में विश्वस्तरीय अवसर मिल सकेंगे। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि भिवानी में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों के लिए नई ऊर्जा का केंद्र बनेगी। इससे खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, शिक्षा और अनुसंधान की सुविधाएं मिलेंगी तथा भविष्य में अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के माध्यम से भारत ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ और अन्य वैश्विक प्रतियोगिताओं में और अधिक स्वर्ण पदक जीतने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकेगा। एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि भारत सरकार खिलाड़ियों के हित और देश के उज्ज्वल खेल भविष्य को ध्यान में रखते हुए भिवानी में खेल विश्वविद्यालय की इस जनहितकारी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
भिवानी में कांग्रेस की शहरी जिला कमेटी की मासिक बैठक आयोजित, एसआईआर अभियान की रणनीति हुई तय
कॉमनवेल्थ में खिलाडियों की उपलब्धि पर बांटी मिठाई, नवनियुक्त एनएसयूआई जिला अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी नेताओं का कांग्रेस मे आने पर किया स्वागत
एसआईआर अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारियां की गई तय :प्रदीप गुलिया जोगी
भिवानी, 05 अगस्त, अभीतक: स्थानीय रोहतक रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस की शहरी जिला कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने की। इस दौरान पिछले माह आयोजित किए गए सांगठनिक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई और आगामी महीने में चलाए जाने वाले अभियानों तथा सांगठनिक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में विशेष रूप से हाल ही में चल रहे एसआईआर अभियान में कार्यकर्ताओं की भूमिका, सक्रियता और भावी रणनीति पर गहन चर्चा हुई। संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अक्षित कुमार का सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से परिचय कराया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। राजनीतिक दृष्टिकोण से बैठक उस समय और महत्वपूर्ण हो गई जब आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी छोडकर शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर सभी नए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही खेल नगरी भिवानी के खिलाडियों द्वारा कॉमनवेल्थ खेलों में 5 गोल्ड और 2 सिल्वर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने पर बैठक में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर मा. बलवंत घणघस ने गांव धनाना की मुक्केबाज बेटियों साक्षी चैधरी और प्रिया घणघसके स्वर्ण पदक जीतने पर विशेष रूप से पनीर की जलेबी वितरित कर अपनी खुशी साझा की। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए और पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और जमीनी मुद्दों की लड़ाई हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर लड़ती आई है। पिछले माह हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस सक्रियता के साथ सांगठनिक कार्यक्रमों को सफल बनाया है, उसी ऊर्जा को हमें आगे भी बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहा एसआईआर अभियान संगठन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अभियान को गति देने और जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमने बूथ स्तर पर विशेष रचना तैयार की है। प्रत्येक बूथ पर 10-10 समर्पित कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। ये कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे और अभियान के तहत तय लक्ष्यों को पूरा करेंगे। जोगी ने कहा कि अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि जनता और नेताओं का भरोसा अब पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। हम नए साथियों का स्वागत करते हैं और मिलकर भिवानी में पार्टी के जनाधार को और अधिक मजबूत करेंगे। इस अवसर पर दिनेश शास्त्री, सतबीर परमार, जोगिेंद्र ग्रेवाल, शिवकुमार चांगिया, विरेंद्र बापोड़ा एससी अध्यक्ष, रूपेंद्र ग्रेवाल, ईश्वर प्रधान, संजय गांधी, जयभगवान, संगठन महासचिव मा. बलवंत घणघस, शीला गौरा, रवि सोलंकी, लक्ष्मणा वर्मा सैन, श्यामलाल चारण, मुकेश पहलावन, पुनीत नुनीवाल, बलबीर सरोहा, रमेश ढिगाव, कृष्ण प्रजापत, सुमित बराड़, प्रवीण बूरा, धीरज टिकाणिया, कैप्टन रामहेर जांगड़, प्रेम, मनोज, शिव कुमार धानक, अजय, विकास, अमित, सौरभ, सूरज, मोहित, अंकित, आर्यन, सचिन, शुभम, सुमित, अमन, सावन, चीटू, जतिन सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
व्यापारियों की हुंकार : जागो सरकार, जागो – फेस्टा व्यापारी संवाद सम्मेलन संपन्न
विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यापारियों को सुरक्षित माहौल, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर देना जरूरी रू भानु प्रकाश शर्मा
भिवानी, 05 अगस्त, अभीतक: फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन (पंजीकृत) रू फेस्टा के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में फेस्टा व्यापारी संवाद सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में पुरानी दिल्ली की 120 व्यापारिक संस्थाओं और सदर बाजार की 83 व्यापारिक एसोसिएशनों के पदाधिकारियों सहित लगभग 250 प्रमुख व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने एक स्वर में जागो सरकार, जागो का नारा बुलंद करते हुए अपनी समस्याओं के स्थायी समाधान और व्यापारी एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस सम्मेलन में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद श्याम बिहारी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव हेमंत गुप्ता तथा भिवानी से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव भानुप्रकाश शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने पारंपरिक बाजारों की दयनीय स्थिति और बुनियादी आधारभूत ढांचे की लगातार हो रही उपेक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने मुख्य रूप से जर्जर बुनियादी ढांचे का संकट, ऐतिहासिक विरासत पर मंडराता खतरा, सरकारी तंत्र पर माफिया का प्रभाव, प्रशासनिक अधिकारियों की अकर्मण्यता और सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने जैसे गंभीर मुद्दों को रेखांकित किया। व्यापारिक हितों की रक्षा और प्रशासनिक संवाद को सुगम बनाने के लिए सम्मेलन में दिल्ली के सभी व्यापारी संगठनों को मिलाकर एक स्वतंत्र और गैर-सरकारी व्यापारी ट्रेड बोर्ड बनाने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया। यह बोर्ड सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान की नियमित समीक्षा करेगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भिवानी से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव भानुप्रकाश शर्मा ने कहा कि व्यापारी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ होते हैं। यदि व्यापारी समाज को सुरक्षित माहौल, पारदर्शी नीतियां और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिले, तो वे भारत को विकसित भारत रू 2047 के लक्ष्य तक पहुंचाने में ऐतिहासिक योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ प्रभावी बातचीत की जाएगी और इंफ्रास्ट्रक्चर के कायाकल्प के लिए सरकार से एक ठोस व दीर्घकालिक नीति तैयार कराई जाएगी। सम्मेलन का समापन इस दृढ़ संकल्प के साथ हुआ कि व्यापारी अपनी एकजुटता के बल पर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखते रहेंगे और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
हरियाणा के कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी – खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
7 अगस्त को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं और प्रतिभागियों को मिलेगी 13.47 करोड़ रुपये की सम्मान राशि
7 स्वर्ण पदक विजेताओं को 1.50-1.50 करोड़, 2 रजत विजेताओं को 75-75 लाख और कांस्य विजेता को 50 लाख रुपये से किया जाएगा पुरस्कृत
13 प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप मिलेंगे 7.50-7.50 लाख रुपये
खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- खेल राज्य मंत्री
चंडीगढ़, 05 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए 7 अगस्त, 2026 को एक भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में संपन्न होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कॉमनवेल्थ खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं, जिनमें 7 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, 2 खिलाड़ियों ने रजत पदक और 1 खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया है। हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को 13.47 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। खेल मंत्री ने बताया कि गोल्ड मेडल हासिल करने वाले 7 खिलाड़ियों में से प्रत्येक को 1.50-1.50 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।सिल्वर मेडल विजेता 2 खिलाड़ियों को 75-75 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। कांस्य पदक जीतने वाले 1 खिलाड़ी को 50 लाख रुपये की राशि से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 13 प्रतिभागी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें 7.50-7.50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक आधुनिक खेल सुविधाएं और उत्कृष्ट प्रशिक्षण वातावरण प्रदान करना है। सरकार का लक्ष्य है कि खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर हर संभव मदद मिले ताकि वे निडर होकर वैश्विक प्रतियोगिताओं में भाग लें और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक जीतें। गौरतलब है कि खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने मंगलवार को स्वयं दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) पहुंचकर स्कॉटलैंड से वापस लौटे हरियाणा के कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार नागरिक अभिनंदन व स्वागत किया था।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किए बांके बिहारी के दर्शन
बृज की पावन धरा वृंदावन में पूजा-अर्चना कर की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्ण कृपा धाम में किया प्रथम तल का शिलान्यास
चंडीगढ़, 05 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार देर सायं अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी व सुपुत्र अनिकेत और सुपुत्री वंशिका के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित विश्वविख्यात श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ठाकुर श्री बांके बिहारी की मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे आज यहां वृंदावन की पावन धरती पर श्री बांके बिहारी लाल सहित राधा वल्लभ लाल जी और अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने यहां अनेक लीलाएं रची है और यहां का कण कण पवित्र है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण हरियाणा प्रदेश की पवित्र धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में यहीं से परिवार सहित गए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वृंदावन पहुंचे, जहां मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, किसानों की समृद्धि, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी परिवार सहित श्री राधा वल्लभ लाल जी मंदिर और और श्री कृपाधाम पहुंचे और वहां सपरिवार भगवान के दर्शन किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी धर्मपत्नी सुमन सैनी व बेटा और बेटी साथ मंदिर परिसर में कुछ समय तक रुके और श्रद्धा एवं भक्ति भाव से ठाकुर जी के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और धार्मिक आस्था के इस पावन अवसर को साझा किया।
वृंदावन की धूल भक्तों के लिए चंदन के समान है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि वृंदावन की पावन भूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। श्री बांके बिहारी जी के दर्शन से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। वृंदावन की धूल भक्तों के लिए चंदन के समान है। यह केवल वृंदावन नहीं, बल्कि वह पावन भूमि है जहां प्रेम का परमात्मा से पूर्ण मिलन हुआ। यही वह धरा है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल की दिव्य लीलाएं कीं, माखन चोरी की, कालिया नाग का मर्दन किया और गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर आना उनका परम सौभाग्य है। यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु अपने भीतर ईश्वर की अनुभूति करता है। आज उन्हें भी इस पवित्र धरा पर आने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। इसके लिए उन्होंने गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रीकृष्ण कृपा धाम में किया प्रथम तल का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने यहां पर किए गए प्रस्तावित सत्संग एवं आवासीय परिसर के प्रथम तल शिलान्यास की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे यहां आने वाले भक्तों को काफी सुविधा और लाभ मिलेगा। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि हरियाणा निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे, प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे तथा समाज में भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम पहुंचकर प्रस्तावित सत्संग एवं आवासीय परिसर के प्रथम तल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के आशीर्वाद से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास कर परिसर के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों में संस्थान की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान उनके साथ हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर, हरियाणा भाजपा संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
पलवल के मंडकोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा
स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
चंडीगढ़, 05 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने पलवल जिले के मंडकोला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार के इस दूरगामी फैसले से मंडकोला गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों और दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली एक बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के समीप ही उपलब्ध हो सकेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चालू वर्ष के मार्च माह में पेश किए गए बजट में मंडकोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का वादा किया था। मुख्यमंत्री ने जनहित में ली गई अपनी इस बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए आधिकारिक मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता को दी गई हर गारंटी और बजट घोषणा को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा। अब स्थानीय निवासियों को सामान्य इलाज के साथ-साथ प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग और सामान्य सर्जरी जैसे विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। इसके अलावा, केंद्र में 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं, बेडों की संख्या में बढ़ोतरी, आधुनिक लैब टेस्ट, एक्स-रे और अन्य जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलने लगेंगी। इससे मंडकोला और उसके पड़ोसी गांवों के हजारों लोगों को अब छोटी-मोटी बीमारियों या आपातकालीन स्थिति में जिला अस्पताल पलवल या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की भारी बचत होगी। क्षेत्रीय निवासियों ने सरकार के इस जनहितैषी कदम का जोरदार स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया है।
सीवर हादसों को रोकने के लिए बड़ा कदमरू मंत्री रणबीर गंगवा के निर्देशों पर विभाग ने बनाई उच्चस्तरीय निगरानी समिति
हिसार, जींद, अंबाला, कैथल, सिरसा, भिवानी, झज्जर, नारनौल, रोहतक, रेवाड़ी, करनाल, सोनीपत, पलवल और गुरुग्राम के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी सर्किलों में होगा विशेष निरीक्षण
चंडीगढ़, 05 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा के निर्देशों पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने प्रदेश में सीवर कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय निगरानी समिति का गठन किया है। समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सीवर कार्यों के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण सीवर दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो। विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार समिति में मुख्यालय के मुख्य अभियंता, संबंधित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी सर्किल के अधीक्षण अभियंता तथा संबंधित डिवीजन के कार्यकारी अभियंता शामिल होंगे। मुख्यालय के मुख्य अभियंता श्री प्रदीप कुमार को हिसार एवं जींद, श्री राजीव बटिश को अंबाला एवं कैथल, श्री राजेश बंसल को सिरसा एवं भिवानी, श्री शैलेंद्र सिंह को झज्जर एवं नारनौल, श्री टी.आर. पंवार को रोहतक एवं रेवाड़ी, श्री डी.के. सैनी को करनाल एवं सोनीपत तथा श्री जसवंत सिंह को पलवल एवं गुरुग्राम जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी सर्किलों के निरीक्षण एवं निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का समय-समय पर दौरा करेगी और मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करेगी कि सीवर कार्यों के दौरान सभी सुरक्षा मानकों, सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन हो रहा है। निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की कमी या लापरवाही सामने आती है तो उसे तत्काल दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विभाग के आदेशों के अनुसार समिति अपनी निरीक्षण रिपोर्ट तुरंत मुख्य अभियंता हरियाणा को सौंपेगी। इसके बाद यह रिपोर्ट जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, ताकि आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।
औचक निरीक्षण करेगी कमेटी : मंत्री रणबीर गंगवा
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सीवर कार्यों के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों अथवा एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य प्रदेश में सीवर कार्यों को पूरी तरह सुरक्षित बनाना तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि की पुनरावृत्ति रोकना है। बनाई गई कमेटी समय समय पर औचक निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगी।
अब देशभर के शोधकर्ताओं को होगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं का लाभ
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने अनुसंधान सुविधाओं के उपयोग के लिए ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल किया लॉन्च किया
राष्ट्रीय अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने एवं सहयोगात्मक शोध को मिलेगा बढ़ावा
फरीदाबाद, 05 अगस्त, अभीतक: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने अपनी अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाएं देशभर के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों तथा उद्योग जगत के विशेषज्ञों के लिए उपलब्ध करवाने की पहल करते हुए सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी (सीआरएफ) का एक ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से बाहरी शोधकर्ता निर्धारित शुल्क पर ऑनलाइन बुकिंग कर उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग कर सकेंगे, जबकि विश्वविद्यालय के आंतरिक शैक्षणिक उपयोगकर्ताओं को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध होगी। यह पहल सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देने, उन्नत शोध सुविधाओं के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पोर्टल (ीजजचेरूध्ध्रबइवेमनेज.ंब.पदध्वनजतमंबीध्बतध्बितऋिइववापदह) का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने एचबीटीयू, कानपुर के कुलपति प्रो. शमशेर की गरिमामयी उपस्थिति में किया। विश्वविद्यालय के आईटी सेल द्वारा विकसित इस पोर्टल को अंकित पन्नू, सिस्टम एनालिस्ट तथा डॉ. अनुराग प्रकाश सुंडा, उप निदेशक (सीआरएफ) के विशेष प्रयासों से तैयार किया गया है। इस अवसर पर डॉ. अनुज आर्य, उप निदेशक (सीआरएफ) एवं डॉ. सोमवीर बाजर, एसोसिएट निदेशक (सीआरएफ) भी उपस्थित रहे। सीआरएफ के निदेशक डॉ. रवि कुमार ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ने हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग, डीएसटी-पर्स तथा रूसा वित्तीय अनुदान से लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी स्थापित की है। यहां पदार्थ विश्लेषण, रासायनिक एवं जैविक विश्लेषण, कम्प्यूटेशनल अध्ययन तथा बहुविषयक अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी के अतिरिक्त इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी तथा सीमेंस मेकाट्रॉनिक्स सेंटर जैसे उभरते क्षेत्रों में सेंटर्स ऑफ एक्सेलेंस विकसित कर रहा हैं, जिससे विश्वविद्यालय का अनुसंधान एवं नवाचार तंत्र और अधिक मजबूत होगा। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने अपने एआईसीटीई में कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत स्थापित उन्नत अनुसंधान सुविधाएं अक्सर केवल संबंधित संस्थानों तक सीमित रहने के कारण पर्याप्त रूप से उपयोग में नहीं आ पातीं। प्रोजेक्ट समाप्त होने के बाद सीमित उपयोग के कारण इन सुविधाओं के रखरखाव में भी कठिनाइयां आती हैं। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं को अन्य संस्थानों के शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराने से सार्वजनिक संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित होगा, अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा ऐसे संस्थानों और शोधकर्ताओं को भी लाभ मिलेगा जिनके पास महंगे वैज्ञानिक उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। इस अवसर पर प्रो. शमशेर ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में उपलब्ध कई अत्याधुनिक अनुसंधान उपकरण देश के अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों में भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सुविधा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करेगी तथा शोधकर्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
एमडीयू कुलपति ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति से की शिष्टाचार भेंट
रोहतक, 05 अगस्त, अभीतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने बुधवार को लोक भवन, चंडीगढ़ में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार, शोध को बढ़ावा देने तथा विश्वविद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने विश्वविद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में राज्यपाल द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं, कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए शुभकामनाएं देते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
