


https://www.facebook.com/share/v/182JScMmBX
https://www.facebook.com/share/v/1PwG8pKsjb








युवा शक्ति के संकल्प से नशामुक्त बनेगा हरियाणा: नायब सिंह सैनी
रेवाड़ी मैराथन में श्नशा मुक्त हरियाणा – खेल युक्त हरियाणाश् थीम पर दौड़े 50 हजार से अधिक नागरिक, मैराथन को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी
नशे की समस्या को राजनीतिक नहीं, युवाओं और परिवारों के भविष्य से जोड़कर देख रही हरियाणा सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने में युवाओं से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने पुष्प वर्षा कर 50 हजार से अधिक धावकों का बढ़ाया उत्साह
मुख्यमंत्री ने मैराथन ट्रैक पर पहुंचकर धावकों का किया उत्साहवर्धन
फ्लैग ऑफ मंच तथा मैराथन ट्रैक पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया युवाओं का जोश
मुख्यमंत्री ने विजेताओं को नगद पुरुस्कार से किया सम्मानित, शानदार आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की
रेवाड़ी, 06 सितम्बर, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की युवा शक्ति ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का संकल्प लिया है और युवाओं का यही जोश प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने नशे की चुनौती से निपटने के लिए कार्रवाई, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास के चारों स्तरों पर मजबूत व्यवस्था तैयार की है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, खेल, कौशल, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर सकारात्मक दिशा देना है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को ‘नशा मुक्त हरियाणा, खेल युक्त हरियाणा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे के खिलाफ मजबूत सामाजिक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित हाफ मैराथन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। ‘नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ थीम पर आयोजित इस भव्य मैराथन में रेवाड़ी के विधायक श्री लक्ष्मण यादव, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक श्री अनिल यादव तथा नलवा के विधायक श्री रणधीर पणिहार, मैराथन की ब्रांड एंबेसडर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
नशे की समस्या को राजनीतिक नहीं, युवाओं और परिवारों के भविष्य से जोड़कर देख रही हरियाणा सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को फ्लैग ऑफ करने से पूर्व अपने संबोधन में कहा कि रेवाड़ी जैसी वीरता, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति की धरती पर नशे जैसी सामाजिक बुराई के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या अचानक पैदा नहीं हुई, बल्कि लंबे समय से चली आ रही चुनौती है, जिस पर पहले अपेक्षित गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। पिछले 12 वर्षों में हरियाणा सरकार ने इस समस्या को राजनीतिक चश्मे से नहीं, बल्कि हरियाणा के परिवारों और युवाओं के भविष्य से जोड़कर देखा है। सरकार नशे के खिलाफ प्रभावी एवं ठोस कदम उठाते हुए युवाओं को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त युवा ही खुशहाल परिवार की आधारशिला है, हुनरमंद युवा ही समृद्ध हरियाणा का निर्माण करेगा और संकल्पवान युवा ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की ताकत बनेगा।
मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने में युवाओं से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की बिक्री या ड्रग पैडलिंग जैसी गतिविधियों में संलिप्त है, तो वे चुप न रहें। उनकी एक सूचना किसी परिवार के चिराग को बुझने से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक युवा कम से कम 10 अन्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी ले, तो यह संकल्प शीघ्र ही एक विराट जनआंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने बताया कि नशा पीड़ितों की सहायता तथा ड्रग पैडलिंग की गतिविधियों की सूचना देने के लिए टोल-फ्री एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 9050891508 शुरू किया गया है। इसके अलावा नशीले पदार्थों से संबंधित शिकायतें ‘मानस’ पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1933 के माध्यम से भी दर्ज कराई जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है, इसलिए नागरिक बिना किसी भय के नशे के खिलाफ इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित जन नशे के खिलाफ जारी अभियान में सहभागिता की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने पुष्प वर्षा कर 50 हजार से अधिक धावकों का बढ़ाया उत्साह
हाफ मैराथन के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फ्लैग ऑफ मचान से 50 हजार से अधिक धावकों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस आत्मीय स्वागत से धावकों में जोश और उमंग का माहौल बना रहा। मुख्यमंत्री ने स्वयं पुष्प वर्षा करते हुए मैराथन में भाग ले रहे हजारों युवाओं एवं अन्य प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। वहीं, मैराथन ट्रैक पर ड्रोन के माध्यम से भी 50 हजार से अधिक धावकों पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे पूरा ट्रैक उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। आसमान से बरसते फूलों और जोश के साथ दौड़ते धावकों का यह दृश्य आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा। पुष्प वर्षा के बीच धावकों ने भी उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और पूरे जोश के साथ मैराथन में भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने मैराथन ट्रैक पर पहुंचकर धावकों का किया उत्साहवर्धन
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा युवाओं को इस सार्थक अभियान से जोड़ने के लिए कितने सजग और प्रतिबद्ध हैं, इसका अद्भुत नजारा रेवाड़ी मैराथन के दौरान देखने को मिला। 5 किलोमीटर फन रन में शामिल हजारों धावकों को फ्लैग ऑफ करने के बाद मुख्यमंत्री स्वयं मैराथन ट्रैक पर पहुंचे और धावकों के साथ दौड़ लगाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच दौड़ता देखकर धावकों में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मैराथन में भाग ले रहे प्रतिभागियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मैराथन ट्रैक के साथ ग्रीनबेल्ट में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
फ्लैग ऑफ मंच तथा मैराथन ट्रैक पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया युवाओं का जोश
मैराथन के दौरान फ्लैग ऑफ मंच से लेकर मैराथन ट्रैक तक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। फ्लैग ऑफ मंच पर गायक नवीन पुनिया एवं सत्यन लांबा की प्रस्तुतियों ने माहौल में जोश और उमंग भरा। वहीं, मैराथन ट्रैक पर बनाए गए विभिन्न कल्चरल पॉइंट्स पर जिला के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से धावकों में जोश भरने का कार्य किया। इसके साथ सैंड आर्ट और नशामुक्त हरियाणा का संदेश देते हुई प्रदर्शनियों ने जागरूकता का संदेश दिया। आरपीएस विद्यालय धारूहेड़ा के बैंड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हंसाका, सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आरपीएस स्कूल रेवाड़ी, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और आरडीएस कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी नृत्य, राजकीय मॉडल प्राइमरी स्कूल और राज इंटरनेशन स्कूल, अहीर कॉलेज का ऑर्केस्ट्रा, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएम श्री राजकीय मॉडल स्कूल बोडिया कमालपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हंसाका के विद्यार्थियों की रागिनी तथा राजकीय मॉडल स्कूल ढालियावास के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, पुलिस की प्रदर्शनी, चरण सिंह टीम की सैंड आर्ट, आंगनबाड़ी वर्कर का हरियाणवी गीत के अलावा बीन और नगाड़ा ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
मुख्यमंत्री ने विजेताओं को नगद पुरुस्कार से किया सम्मानित, शानदार आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रिकार्ड भागेदारी के साथ संपन्न हुई रेवाड़ी मैराथन के विजेता प्रतियोगियों को राव तुलाराम स्टेडियम के सामने बने मंच पर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सुबह 6 बजे आरंभ हुई 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में मोनू कुमार ने पहला स्थान हासिल कर दौड़ अपने नाम की। रेस में दूसरे नंबर पर धर्मेंद्र रहे तथा तीसरा पुरस्कार रामसंगरुप ने जीता। इसी मैराथन के महिला वर्ग में सरिता पाल पहले स्थान पर रही। दूसरा पुरस्कार सोनिका व तृतीय पुरस्कार नीता रानी ने मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त किया। सुबह 7 बजे शुरू हुई 5 किलोमीटर की मैराथन में यश को पुरुष वर्ग में पहला पुरस्कार मिला। इसी दौड़ में पंकज ने द्वितीय तथा शंकरदयाल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। महिला वर्ग में पूजा सबसे आगे रही। दूसरे स्थान पर सोनिया व तीसरे स्थान पर नीलम ने बाजी मारी। मुख्यमंत्री ने 10 किलोमीटर के प्रथम तीन विजेताओं को क्रमशः एक लाख, 50 हजार व 21 हजार रुपए का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसी प्रकार 5 किलोमीटर के पहले तीन स्थान हासिल करने वाले धावकों को 5100, 3100 व 2100 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रायोजक कंपनी हीरो, पीएनबी, एसाई, मुसाबी व कंपनी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन का शानदार आयोजन करने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। उन्होंने रेवाड़ी के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली के विधायक अनिल यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, नलवा के विधायक रणदीप पनिहार व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल, पीपीपी के स्टेट कोआर्डिनेटर डा. सतीश खोला, पूर्व चेयरमैन डा. अरविंद यादव, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, धारुहेड़ा पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा, मा. हुकमचंद, सुनील मुसेपुर, पूर्व चेयरमैन कृष्ण इंजीनियर, जिला उपाध्यक्ष बलजीत यादव, जिला महामंत्री कुलदीप चैहान व हिमांशु पालीवाल, रत्नेश बंसल इत्यादि मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से समारोह में पुलिस महानिरीक्षक ओपी नरवाल, आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एएसपी दीपिका अग्रवाल, एसडीएम दलबीर सिंह, बावल के एसडीएम संजीव कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।





सीबीएसई क्लस्टर 15 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ का शानदार प्रदर्शन
अंडर-14 व अंडर-17 में विद्यालय की दोनों टीमों ने हासिल किया प्रथम स्थान, 22 खिलाड़ियों का सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर पर चयन
झज्जर, 06 सितम्बर, अभीतक: श्री साईं पब्लिक स्कूल, तामसपुरा-बरानी, झज्जर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-15 वॉलीबॉल गेम्स-2026 में एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 लड़कों की दोनों टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता सीबीएसई गुरुग्राम क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें गुरुग्राम क्षेत्र के 10 जिलों से विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ की दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और शानदार रणनीति का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के खिलाड़ियों का वॉलीबॉल के क्षेत्र में यह प्रदर्शन कोई नया नहीं है। इससे पहले भी विद्यालय के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। विद्यालय की खेल प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 22 खिलाड़ियों का सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो चुका है। कोच अमनदीप ने बताया कि अब एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के चयनित खिलाड़ी अगले चरण में सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कसौली, हिमाचल प्रदेश जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से खिलाड़ियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। जिला शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट ने विद्यालय के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दोनों आयु वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और विद्यालय तथा जिले का नाम गौरवान्वित करती हैं। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय की प्रधानाचार्या नमिता दास ने भी विजेता टीमों और चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करना विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि में खिलाड़ियों के कोच अमनदीप तथा पीटीआई सुंजीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, तकनीकी प्रशिक्षण और बेहतर रणनीति के माध्यम से प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। विद्यालय के उप-प्राचार्य नवीन सनसनवाल तथा आईटी एचओडी मुकेश कुमार ने भी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के खिलाड़ी लगातार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति ने विश्वास जताया कि सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर पर भी एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। प्रबंधन समिति ने सभी चयनित खिलाड़ियों को सीबीएसई क्लस्टर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


एल. ए. स्कूल में पीटीएम का आयोजन किया गया
झज्जर, 06 सितम्बर, अभीतक: एल.ए.सी.सै. स्कूल, सेक्टर -9, झज्जर में पी.टी. 2 ( परियोडीक टेस्ट ) परिणाम को लेकर कक्षा प्री – नर्सरी से कक्षा बाहरवी के बच्चों के लिए पीटीएम का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि बच्चों के लिए पीटी -2 परीक्षा को लेकर यह रिपोर्ट तैयार की गईं । जिसका परिणाम सभी अभिभावकों को पेश किया गया । बच्चों के सर्वागींण विकास को लेकर अभिभावकों को अध्यापकों ने अभी सुझाव दिए व उनके सुझावों को नोट किया गया । स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने सभी अभिभावकों को बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इस पीटीएम की सार्थकता के बारे में बताया । स्कूल डायरेक्टर जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया,योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने सभी अभिभावकों को स्कूल प्रांगण में पहुँचनें पर आभार व्यक्त किया । इस पीटीएम को सफल बनाने में एचओडी रविंद्र लोहचब ,पूजा कादयान,डीपीई अमित लोहचब , विशाल कुमार, रितिका व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा का विशेष योगदान रहा ।









युवाओं के कैरियर निर्माण की टकसाल बनेगा बीएमडी पुस्तकालय: प्रो. कुलताज सिंह
झज्जर, 06 सितम्बर, अभीतक: माजरा स्थित बाबा मोहन दास पुस्तकालय एवं वाचनालय के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह में शिक्षाविदों, अध्यापकों, समाजसेवियों और युवाओं ने पुस्तकालय को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. कुलताज सिंह ने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबें पढ़ने का स्थान नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को गढ़ने का साधना स्थल होता है। नियमित स्वाध्याय के माध्यम से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बाधाओं को पार कर रोजगार और उज्ज्वल कैरियर की ओर बढ़ सकते हैं। प्रो. सिंह ने कहा कि बाबा मोहन दास पुस्तकालय में अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया गया है। यह पुस्तकालय माजरा ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के युवाओं के लिए भी कैरियर निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल और योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि माजरा की कठिन परिस्थितियों में अभ्यास और मेहनत कर अनेक प्रतिभाओं ने सफलता हासिल की है, तो आज के युवा भी दृढ़ संकल्प और अनुशासन से अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। सेवानिवृत्त बीईओ शिव नारायण शास्त्री ने पुस्तकालय को नियमित स्वाध्याय के लिए अनुकूल केंद्र बताया। संस्कारम विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. दयानंद कादयान ने कहा कि यह पुस्तकालय युवाओं की तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।समाजसेवी व पूर्व जिला पार्षद मास्टर जय भगवान ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक तकनीकी सुविधाएं और विशेषज्ञों के व्याख्यान उपलब्ध करवाए जाएंगे। पुस्तकालय संचालक महंत छतर साहब ने कहा कि बाबा मोहन दास के आशीर्वाद से पुस्तकालय युवाओं की निस्वार्थ सेवा करता रहेगा। समारोह में शिक्षकों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें कुमारी दिशा, पूजा, नैंसी, रितिका, सपना, प्रदीप, राहुल, आयुष, हर्ष,विनोद, प्रिंस,सौरभ आदि को पुस्तकालय में आयोजित परीक्षा में बाजी मारने पर नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।इस मौके पर धर्मवीर सिंह,राजेश कुमार,अलका कुमारी, संतोष कुमारी, राजकुमार ,सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार व अतर सिंह सहित सैकड़ो अध्यापकों को बच्चों द्वारा सम्मानित किया गया।इस मौके पर अनूप सिंह दलबीर सिंह,राजबीर सिंह,जयवीर सिंह सहित सैकड़ो पर प्रबुद्धजनों ने यथासंभव पुस्तकालय को सहयोग देने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने युवाओं से पुस्तकालय का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया।

जनहितकारी मुद्दों को लेकर लोक सेवा मंच का मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान जोरों पर
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव
लोक अदालत के लिए सात बैंचों गठन किया
झज्जर, 06 सितम्बर, अभीतक: जिला झज्जर एवं बहादुरगढ़ परिसर में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है लोक अदालत में ट्रैफिक चालान बैंक रिकवरी मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम पारिवारिक विवाद दीवानी एवं फौजदारी मामले श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण बिजली पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा । राजकुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सात बैंचों का गठन किया है जिसमें प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट श्री प्रवीण कुमार लाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमित गर्ग, अतिरिक्त सिविल जज सिनियर डिवीजन रवि, सिविल जज जूनियर डिवीजन विनीत कुमार , सिविल जज जूनियर डिवीजन आदित्य वर्मा , सिविल जज सीनियर डिवीजन विवेक तोमर, सिविल जज जूनियर डिवीजन मनीषा की कोर्ट मामलों की सुनवाई करेगी।राजकुमार यादव ने आमजन से अपील की हैं कि शनिवार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं।




आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
झज्जर, 06 सितम्बर, अभीतक: दादनपुर में स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं भव्य वातावरण के साथ शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री गौरव ठाकुर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उत्तम शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ समाजहित में भी कार्य करना चाहिए तथा अपने प्रत्येक कर्तव्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए। कार्यक्रम में श्री अभय ने मंच संचालन का दायित्व संभालते हुए गुरु की महिमा का सुंदर गुणगान किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों और प्रतिभा से उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। दसवीं कक्षा की छात्राओं ने अपने समूहगान के माध्यम से यह संदेश दिया कि गुरु की डाँट में भी स्नेह और अपनत्व की भावना छिपी होती है। वहीं बारहवीं कक्षा की छात्रा ने अपने प्रभावशाली भाषण के माध्यम से गुरु की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु के बिना जीवन की दिशा अधूरी है। इस दिन को और भी विशेष बनाने के लिए विद्यालय की उपप्राचार्या श्रीमती सुनील कुमारी, श्री आदित्य एवं श्री विक्रम चैहान के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा अपने अध्यापकों के लिए अनेक रोचक एवं अप्रत्याशित खेलों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के प्रति प्रेम, सम्मान और अपनत्व की अनूठी भावना को व्यक्त किया।इसके साथ ही अनेक मनोरंजक गतिविधियों एवं नृत्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक अध्यापक को विशेष सम्मान और अपनत्व का अनुभव कराया गया तथा उन्हें यह महसूस कराया गया कि वे विद्यालय परिवार के लिए वास्तव में अत्यंत विशिष्ट और अमूल्य हैं। बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने चहेते अध्यापकों की भूमिका निभाते हुए विभिन्न कक्षाओं में शिक्षण कार्य किया तथा सभी अध्यापकों को रोचक एवं आकर्षक टाइटल देकर उनका सम्मान किया। विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों की भूमिका इतनी कुशलता से निभाई कि सभी ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। नौवीं कक्षा की छात्राओं ने गुरु की महिमा पर आधारित गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा ने अपनी कविता के माध्यम से संदेश दिया कि अध्यापक कठिन परिश्रम करने वाले, अमूल्य योगदान देने वाले तथा समाज के भविष्य को आकार देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। रंगारंग कार्यक्रम को देखकर विद्यालय के अध्यापक भी भावुक हो उठे और उन्होंने अपने जीवन में अपने गुरुओं से जुड़ी स्मृतियों एवं विचारों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। सातवीं कक्षा के छात्र प्रशान्त ने अपने भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया कि हमें सदैव अपने अध्यापकों का सम्मान करना चाहिए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी अभिनय कला के माध्यम से यह संदेश दिया कि एक विद्यार्थी के जीवन में गुरु का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। बच्चों ने विभिन्न अध्यापकों की भूमिका और महिमा का ऐसा सुंदर चित्रण किया कि सभी अध्यापकगण स्वयं को गौरवान्वित महसूस करने लगे। विद्यालय के निदेशक श्री अमित गहलावत ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। वह समाज को सही दिशा प्रदान करता है और आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवारता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य है कि वह अपने गुरु का सदैव सम्मान करे। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सीजू गहलावत ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी अध्यापकगणों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी भरता है। शिक्षक ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने सभी अध्यापकों के समर्पण, मेहनत और विद्यालय के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय की प्रगति में प्रत्येक शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस प्रकार आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादनपुर में शिक्षक दिवस का यह आयोजन उत्साह, सम्मान, मनोरंजन और भावनाओं से भरपूर रहा। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा अध्यापकों के सम्मान में किए गए विशेष आयोजन ने इस दिन को सभी के लिए अविस्मरणीय बना दिया।

युवाओं के कैरियर निर्माण की टकसाल बनेगा बीएमडी पुस्तकालय: प्रो. कुलताज सिंह
झज्जर, 06 सितम्बर, अभीतक: माजरा स्थित बाबा मोहन दास पुस्तकालय एवं वाचनालय के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह में शिक्षाविदों, अध्यापकों, समाजसेवियों और युवाओं ने पुस्तकालय को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. कुलताज सिंह ने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबें पढ़ने का स्थान नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को गढ़ने का साधना स्थल होता है। नियमित स्वाध्याय के माध्यम से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बाधाओं को पार कर रोजगार और उज्ज्वल कैरियर की ओर बढ़ सकते हैं। प्रो. सिंह ने कहा कि बाबा मोहन दास पुस्तकालय में अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया गया है। यह पुस्तकालय माजरा ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के युवाओं के लिए भी कैरियर निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल और योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि माजरा की कठिन परिस्थितियों में अभ्यास और मेहनत कर अनेक प्रतिभाओं ने सफलता हासिल की है, तो आज के युवा भी दृढ़ संकल्प और अनुशासन से अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। सेवानिवृत्त बीईओ शिव नारायण शास्त्री ने पुस्तकालय को नियमित स्वाध्याय के लिए अनुकूल केंद्र बताया। संस्कारम विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. दयानंद कादयान ने कहा कि यह पुस्तकालय युवाओं की तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।समाजसेवी व पूर्व जिला पार्षद मास्टर जय भगवान ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक तकनीकी सुविधाएं और विशेषज्ञों के व्याख्यान उपलब्ध करवाए जाएंगे। पुस्तकालय संचालक महंत छतर साहब ने कहा कि बाबा मोहन दास के आशीर्वाद से पुस्तकालय युवाओं की निस्वार्थ सेवा करता रहेगा। समारोह में शिक्षकों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें कुमारी दिशा, पूजा,नैंसी,रितिका, सपना, प्रदीप, राहुल, आयुष, हर्ष,विनोद, प्रिंस,सौरभ आदि को पुस्तकालय में आयोजित परीक्षा में बाजी मारने पर नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।इस मौके पर धर्मवीर सिंह,राजेश कुमार,अलका कुमारी, संतोष कुमारी, राजकुमार ,सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार व अतर सिंह सहित सैकड़ो अध्यापकों को बच्चों द्वारा सम्मानित किया गया।इस मौके पर अनूप सिंह दलबीर सिंह,राजबीर सिंह,जयवीर सिंह सहित सैकड़ो पर प्रबुद्धजनों ने यथासंभव पुस्तकालय को सहयोग देने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने युवाओं से पुस्तकालय का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया।




डबल मर्डर केस मामले में थाना सदर झज्जर की पुलिस टीम ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार’
आरोपी को पूछताछ के लिए 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
झज्जर, 06 सितम्बर, अभीतक: डीसीपी झज्जर धारणा यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर झज्जर पुलिस ने डबल मर्डर के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच करते हुए वारदात से जुड़े आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।थाना प्रबंधक सदर झज्जर ने बताया कि शिकायतकर्ता हकीकत निवासी जोला, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) ने शिकायत देते हुए बताया था कि 06 जुलाई 2026 को थाना सदर झज्जर क्षेत्र में झज्जर-गुरुग्राम रोड स्थित एक निजी स्कूल के सामने झाड़ियों से दो युवकों कामिल एवं इरशाद उर्फ भोलू के शव बरामद हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों युवकों की गोली लगने तथा शरीर पर मारपीट के निशान पाए जाने की पुष्टि हुई थी। इस संबंध में थाना सदर झज्जर में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम शुभम सिंह द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधिकारियों एवं जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर झज्जर में तैनात उप निरीक्षक मोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल निवासी बोरिंग बरड़ौद, जिला अलवर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार अदालत झज्जर में पेश किया। मामले में आगामी पूछताछ एवं वारदात से जुड़े तथ्यों की जानकारी हासिल करने के लिए माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपी को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

सेक्टर 6 थाना पुलिस, बहादुरगढ़ द्वारा नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले दो आरोपी काबू, भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद
झज्जर, 06 सितम्बर, अभीतक: थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक सत्यवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सेक्टर 6 बहादुरगढ़ स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास मार्किट में नशीली टेबलेट व एविल इंजेक्शन बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर विश्वास करते हुए एएसआई राजेश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मुखबर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशीष निवासी सेहरी खांडा, जिला सोनीपत, हाल निवासी वत्स कॉलोनी बहादुरगढ़ बताया। राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 प्रतिबंधित नशीली गोलियां (ठनचतमदवतचीपदम व छंसवÛवदम युक्त) तथा एविल के 40 इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी न तो इन दवाओं का कोई वैध लाइसेंस या परमिट दिखा सका और न ही डॉक्टरी पर्ची पेश कर सका।बरामद सामान को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में अभियोग दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में तैनात एएसआई धर्मेन्द्र को सौंपी गई।पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष ने पुलिस को बताया कि उसने यह प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बब्लू निवासी गांव साखौल से खरीदा था। आरोपी की इस निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सप्लायर बब्लू उर्फ बंटी को भी दबोच लिया। इस प्रकार नशा तस्करी की इस चेन में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया।दोनों आरोपियों का मैडिकल परीक्षण करवाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगामी जांच जारी है ताकि नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। थाना प्रबंधक ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को थाना पुलिस के साथ सांझा करें, सूचनादाता का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा।





’एसआईआर 2026ः ’प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचे वोटर – डीसी’
मतदाता सूची में सुधार का अंतिम अवसर, 30 सितंबर तक दर्ज कराएं दावे-आपत्तियां’
6 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, 28 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियों का होगा निपटान’
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने पात्र मतदाताओं से किया आह्वान’
झज्जर, 06 सितम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को पारदर्शी और अपडेट बनाने के लिए जिला झज्जर के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान मिशन मोड़ में जारी है। प्रशासन का पूरा फोकस है कि पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे इसके लिए अधिकारी अभियान को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। यह बात डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कही। डीसी वर्षा खांगवाल ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एसआईआर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब पात्र नागरिक 30 सितंबर तक मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। दावे एवं आपत्तियों का निपटान 28 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। डीसी ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम और अन्य विवरण अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना और सूची का त्रुटिरहित एवं अद्यतन रहना निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाया जा सकता है।
नाम सूची में नहीं है तो फॉर्म-6 से करें आवेदन’
डीसी ने बताया कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह निर्धारित दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकता है। पात्र नागरिक निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं। डीसी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की गलती होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित दस्तावेज एवं आवश्यक घोषणा-पत्र संलग्न करना होगा।
मृत या अपात्र मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7’
डीसी ने बताया कि किसी मृत, अपात्र, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। नागरिक अपने दावे एवं आपत्तियां संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) अथवा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
नागरिक बीएलओ, ईआरओ और एईआरओ से भी ले सकते हैं सहायता’
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी नागरिक मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ से संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी एवं कर्मचारी नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे। डीसी ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे 30 सितंबर की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण जांचें और आवश्यकता होने पर समय रहते दावे या आपत्तियां दर्ज कराएं।

जन समस्याओं के समाधान के लिए झज्जर में जिला स्तरीय समाधान शिविर आज’
उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़ और बादली लघु सचिवालयों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर’
झज्जर, 06 सितम्बर, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सोमवार 7 सितंबर को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान डीसी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगी।
’तीनों सब डिवीजन में भी लगेंगे समाधान शिविर’
उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार और बेरी लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा।





शिक्षक दिवस पर जिले के अलग-अलग विधालयो से आए प्रधानाचार्य, प्राध्यापक और अध्यापकों को किया सम्मानित’
झज्जर, 06 सितम्बर, अभीतक: जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एम डी डी आफ इंडिया ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के संयुक्त तत्वावधान में ए डी आर सैंटर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया।इस समारोह में झज्जर जिले के अलग अलग विधालयो से आए 85 प्रधानाचार्य, प्राध्यापकों तथा शिक्षकों ने भाग लिया।इन सभी शिक्षको को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री विशाल ने शिरकत की। अपने संबोधन में सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री विशाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर ने उपस्थित शिक्षको को शिक्षक दिवस की बधाई दी तथा कहा शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं तथा उन्हें देश के निर्माण में अपना योगदान देते रहना चाहिए।इस दौरान उन्होंने उपस्थित शिक्षको को प्रशस्ति पत्र तथा पौधा देकर सम्मानित किया तथा साथ ही पर्यावरण को लेकर संदेश दिया कि शिक्षको को बच्चों को शिक्षा के साथ साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को कहा गया। जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एम डी डी आफ इंडिया के जिला संयोजक मनोज कुमार ने उपस्थित शिक्षको को शिक्षा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा गहना है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण भुमिका निभाता है इसलिए शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते रहना चाहिए। इस दौरान जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एम डी डी आफ इंडिया से मनोज कुमार ने शिक्षको के साथ बाल विवाह रोकथाम में शिक्षकों की भुमिका को लेकर एक गहन चर्चा की तथा इस चर्चा के दौरान उन्होंने शिक्षकों से बाल विवाह रोकथाम में अपना सम्पूर्ण योगदान देने की बात कही । उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन है इसलिए बाल विवाह का खात्मा जरूरी है। प्राध्यापक नीरज शर्मा ने कहा कि एक शिक्षक होने की नाते हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम बच्चों का बेहतर भविष्य बनाएं और बाल विवाह पर रोकथाम लगाकर हम बच्चों को उनके बेहतर भविष्य बनाने में मदद कर सकते हैं इसलिए बाल विवाह पर रोकथाम लगानी जरूरी है इसके लिए उन्होंने कहा कि हम पैरंट टीचर मीटिंग में माता-पिता को लगातार जागरूक करके और समय-समय पर स्कूलों में बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाकर,बच्चों के साथ बाल विवाह रोकथाम संदर्भ में वाद विवाद प्रतियोगिता करवा कर , बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके बाल विवाह जैसी बुराई को जड़ से खत्म कर सकते हैं। इस दौरान मनोज कुमार ने 4 सितंबर 2026 को यूनाइटेड नेशन में हुई मीटिंग के बारे में बताया कि कैसे जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन के संस्थापक श्री भुवन ऋभु के अथक प्रयासों के चलते 27 नवंबर का दिन अन्तर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के रूप में घोषित हुआ। इसके साथ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ पवन देशवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षकों को सेहतमंद रहने के लिए जागरूक किया उन्होंने कहा कि शिक्षकों को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए ताकि वह स्वस्थ रह सके। आर्ट ऑफ लिविंग से राजवीर यादव ने शिक्षको को मेडिटेशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन से आत्मबल बढ़ता है , किसी भी विषय के प्रति एकाग्रता बनती है इसलिए सुबह के समय समय निकालकर मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल दीपक गहलोत ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही स्कीम शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बाल यौन शोषण गुड टच -बैड टच के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बाल यौन शोषण के मामले दबाने नहीं चाहिए बल्कि रिपोर्ट करना चाहिए। इस दौरान एम डी डी आफ इंडिया जोकि जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था है से जिला समन्वयक मनोज कुमार ने सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री विशाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी पवन देशवाल तथा आर्ट ऑफ लिविंग से राजवीर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


नगरपालिका कर्मियों के बाद अब ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी उतरेगें सकें पर, सरकार पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप मतलौडा में 11 सितंबर से 3 दिन दिवसीय पड़ाव और 14 सितम्बर से करेंगें पदयात्रा शुरू
झज्जर, 06 सितम्बर, अभीतक: प्रदेश की भाजपा सरकार की वायदा खिलाफी से खफा ग्रामीण सफाई कमियों ने अपना आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय राज्य प्रधान बसाऊराम की अध्यक्षता में हुई गत रात्रि एक वर्चुअल मीटिंग में लिया गया। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के प्रधान बसाऊराम, महासचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, उपमहासचिव देवीराम और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने संयुक्त प्रेस ब्यान जारी करते हुए दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार वायदा करके मुकरने में अपना रिकॉर्ड बना चुकी है। पहले नगरपालिका के।साथ समझौता किया जिसको लागू नहीं किया और बाद में 29 मई को ग्रामीण सफाई कर्मियों के साथ समझौता किया जो आज 3 महीने से ज्यादा का समय गुजरने के बाद भी लागू नहीं किया। सरकार के इस व्यवहार से साफ पता चलता है कि दलित हितैषी होने का सिर्फ नाटक करती है लेकिन काम दलित विरोधी करती है। प्रदेश के 10 हजार ग्रामीण सफाई कमियों ने 15 मई से 29 मई तक हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान 29 मई को पानीपत में ग्रामीण सफाई कर्मियों के साथ भी पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने पंचायत विभाग के आला अधिकारियों की मौजूदगी में 18 में से 17 मांगों पर समझौता किया था और कहा था कि हम 30 जून तक सभी पत्र जारी कर देंगें। लेकिन इस सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के साथ धोखा किया। सरकार ने केवल 2100 रुपए वेतन बढौतरी का अधूरा पत्र जारी किया है। क्योंकि सरकार के साथ जनवरी 2026 से ये वेतन बढौतरी देने का समझौता हुआ था, जिसको सरकार ने जुलाई से लागू करके 12600 रूपये प्रति कर्मचारी हजम कर लिया और बाकी 16 मांगों पर बनी सहमति के आज तक पत्र जारी नहीं किए। यूनियन नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार वायदा खिलाफी करना बंद करे और 29 मई का समझौता लागू करे अन्यथा 11, 12 और 13 सितम्बर को प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारी पंचायत मंत्री के आवास पर मतलौडा में राज्य स्तरीय पड़ाव डालेंगे और 14 सितम्बर को मतलौडा से कुरुक्षेत्र तथा 15 सितम्बर को कैथल से कुरुक्षेत्र दो पदयात्रा शुरू करेंगें और 20 सितंबर को राज्य स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन सीएम आवास कुरुक्षेत्र में किया जायेगा। आंदोलन के कारण होने वाली अव्यवस्था की।जिम्मेदार हरियाणा सरकार होगी।

बीजेपी ने हरियाणा को 5.53 लाख करोड़ के कर्ज में डुबोया, किश्त देने के लिए भी सरकार ले रही नया कर्जा- हुड्डा
सफाई और कौशल कर्मियों के साथ धोखा कर रही बीजेपी सरकार- हुड्डा
कांग्रेस ने 3 साल की नीति के तहत किया था कच्चे कर्मियों को पक्का, बीजेपी क्यों नहीं कर रही?- हुड्डा
भिवानी, 06 सितम्बर, अभीतक: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व मन्त्री जगन्नाथ की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने भिवानी पहुंचे। उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा को कर्ज में डुबो दिया है। आज प्रदेश पर 5 लाख 53 हजार करोड़ का कर्जा है। हालत इतनी खराब है कि कर्जे की किश्त देने के लिए भी सरकार को नया कर्जा लेना पड़ रहा है। खुद केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक फिस्कल हेल्थ के मामले में हरियाणा 18 बड़े राज्यों में 14वें नंबर पर फिसल गया है। सफाई कर्मियों की हड़ताल पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि बीजेपी सरकार सफाई कर्मियों और कौशल निगम के बहुत बड़ा धोखा कर रही है। सरकार ने विधानसभा के भीतर इन कच्चे कर्मचारियों को लेकर झूठ बोला। सरकार ने कहा कि सफाई कर्मियों की मांग नहीं मानी जा सकती और उन्हें पक्का करने की 2 साल वाली कोई नीति नहीं बन सकती। उन्होंने यह भी झूठ बोला कि कांग्रेस ने भी 10 साल से कार्यरत कर्मियों को पक्का करने की नीति बनाई थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान 16 जून 2014 और 18 जून 2014 को दो नीति ऐसी बनाई गई थी, जिनमें 3 साल से कार्यरत कर्मियों को पक्का करने का फैसला लिया था। इतना ही नहीं, इन नीतियों को हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने जायज ठहराया है। जबकि भाजपा ने हमारी नीति के तहत पक्के हुए कर्मचारियों को नौकरी से हटाने और उन्हें पक्का ना होने देने के लिए पूरा जोर लगाया था। इतना ही नहीं, हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने तो बाकायदा 2 साल के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति बनाई हुई है। यानी बीजेपी झूठ बोलकर इन कच्चे कर्मचारियों को अपने हकों से वंचित रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में झूठ बोलकर कौशल कर्मियों का वोट लिया और उन्हें रिटायरमेंट तक पक्का करने का चुनावी जुमला उछाला। अब जब कांग्रेस मांग कर रही है कि भाजपा अपने चुनावी वादे को पूरा करे तो खुद मुख्यमंत्री ने सदन में कहा है कि कौशल निगम सिर्फ एक वैकल्पिक व्यवस्था है। और इसके तहत काम करने वाले कर्मियों को कभी भी नौकरी से हटाया जा सकता है। यानी खुद ही सरकार ने अपने झूठ को सदन के जरिए पूरे प्रदेश के सामने उजागर कर दिया है। यही वजह है कि आए दिन कौशलकर्मियों को नौकरी से हटाया जा रहा है। कई कर्मी हमें मिले हैं और उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अचानक नौकरी से बाहर कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के मामले में भी आखिरकार कांग्रेस की नीति ही कोर्ट में स्टैंड कर पाई। आखिरकार पदक विजेता खिलाड़ियों को एचसीएस और एचपीएस के पदों पर नियुक्ति देनी पड़ी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन खिलाड़ियों को अपना हक पाने के लिए आठ वर्ष तक अदालत में संघर्ष करना पड़ा। भाजपा सरकार ने उन्हें उनके पद, सम्मान और हक से वंचित रखने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन अंततः पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार की नीति के तहत इन खिलाड़ियों को एचसीएस और एचपीएस में नियुक्त कर भाजपा सरकार को करारा तमाचा मारा। इतना ही नहीं, न्यायालय ने सरकार पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस मामले ने एक बार फिर भाजपा की खेल और खिलाड़ी विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। केवल खिलाड़ी ही नहीं, यह सरकार हरियाणा के कर्मचारियों, कच्चे कर्मचारियों और नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे बेरोजगार युवाओं से भी नफरत करती है। यही कारण है कि हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गई नियमितीकरण की नीति के पक्ष में फैसले आने के बावजूद भाजपा सरकार आंदोलनरत गेस्ट टीचर्स को भी पक्का करने के लिए तैयार नहीं है। ना ही बीजेपी पक्के कर्मचारियो को ओपीएस का लाभ देना चाहती है। इतना ही नहीं, सरकार नंबरदारी व्यवस्था को भी खत्म करने में लगी है। जबकि नंबरदार सरकार और गांव के बीच एक कड़ी का काम करता है और बरसों से यह व्यवस्था चलती आ रही है। कांग्रेस सरकार बनने पर इस व्यवस्था को फिर से बहाल किया जाएगा। अभय चैटाला द्वारा की जा रही अनर्गल बयानबाजी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनको हमने नोटिस भेज दिया है, अगर जवाब नहीं दिया तो जल्द ही दूसरा नोटिस भी भेजूंगा। गुरुग्राम में जलभराव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान गुरुग्राम में कभी भी इस तरह का जलभराव, गंदगी और अव्यवस्था नहीं देखी गई। लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, हर बारिश के बाद जलभराव, जाम और आम लोगों की परेशानियां नजर आती हैं। आज पूरे गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि बारिश के मौसम में गंदगी की वजह से कई बीमारियाँ फैल रही हैं। इस मौके पर हुड्डा के साथ पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया, अनिरुद्ध चैधरी, संदीप सिंह, प्रदीप नरवाल, जितेंद्र नाथ, जयन्त नाथ और नीरजा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।





फिटनेस और स्वच्छ पर्यावरण के संदेश के साथ RedTape 10K Run Delhi का भव्य आयोजन
BFG के 54 धावकों ने 5 किलोमीटर व 10 किलोमीटर दौड में लिया हिस्सा, शानदार प्रदर्शन से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
फिटनेस और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए RedTape 10K Run Delhi – 2nd Edition का भव्य आयोजन आज बहादुरगढ़, 06 सितम्बर, अभीतक: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के 54 धावकों ने 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। Run for a Cleaner Tomorrow के संदेश के साथ आयोजित इस रन में बीएफजी के धावकों ने फिटनेस के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की। अलग-अलग आयु वर्ग के धावकों ने पूरे जोश, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ दौड़ पूरी की। आयोजन के दौरान धावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
नरेंद्र कुमार का प्रेरणादायक नेतृत्व
बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के एडमिन श्री नरेंद्र कुमार, जो दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं, की भूमिका इस फिटनेस अभियान में विशेष रूप से सराहनीय रही। नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ फिटनेस के लिए समय निकालना और युवाओं को नियमित रनिंग के लिए प्रेरित करना उनके समर्पण और जुनून को दर्शाता है। नरेंद्र कुमार स्वयं भी नियमित रनिंग में सक्रिय रहते हैं और अपने प्रदर्शन व अनुशासन से ग्रुप के सदस्यों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उनका मानना है कि फिटनेस केवल शरीर को मजबूत बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर सोच, अनुशासन और आत्मविश्वास की नींव है। उनके नेतृत्व में ठथ्ळ लगातार विभिन्न रनिंग आयोजनों में भाग लेकर युवाओं को खेल, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
हरीश कुमार ने दिया फिटनेस का संदेश
इस अवसर पर हरीश कुमार ने कहा कि फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आज की आवश्यकता है। दौड़ स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवनशैली का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे और नकारात्मक आदतों से दूर रहकर खेल एवं फिटनेस से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
बीएफजी के धावकों की शानदार भागीदारी
10 किलोमीटर रन
सुनील धनखड़, नरेंद्र कुमार, विजेंद्र मलिक, नरेश सहरावत, विनोद कुमार, अंकित अहलावत, जितेंद्र, अनिल फोगाट, विकास रेढू, मक्खन सिंह, संदीप, पश्चिम कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरीश कुमार, संदीप मेहरा, देविंदर, मनजीत सिंह, प्रकाश चंदर, संदीप डॉ., मुकेश, अजीत सिंह, प्रदीप कसाना, शीशपाल सिंह, आशीष एवं अमित कुमार।
5 किलोमीटर रन
मोंटी अमित मलिक, सतीश देसवाल, रेयांश सहरावत, दीपक शर्मा, हर्ष रेढू, सोनू दहिया, यश दहिया, दिक्षांत दहिया, अमित दुग्गल, प्रमोद कुमार, हर्ष, राकेश कुमार, जितेंद्र, हितेश, भागीरथ, ललित, लोकेश, प्रिंस, संजीत, ललित, शुभम, जोगिंदर, उमेश, हर्ष-2, गंगा यादव, बृजेश, जैश, जतिन एवं प्रेम चंद मीणा। बीएफजी के सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है। बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप की पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुद्दों के समर्थन में सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके पंजाबी समुदाय के लोगों ने की सरकार से समाधान की पुरजोर मांग
शहर के पंजाबी भवन में अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने बैठक को किया संबोधित
रेवाड़ी, 06 सितम्बर, अभीतक: मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत जनहितकारी मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच जोरदार आवाज बुलंद कर रहा है। इस सिलसिले में स्थानीय गढी बोलनी रोड स्थित पंजाबी भवन में आयोजित बैठक में अनेक मुद्दों के समर्थन में लोगों ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके सरकार से समाधान की पुरजोर मांग की। शहर के पंजाबी समुदाय के नागरिकों का कुशलक्षेम पूछने सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंदलाल यादव, राजीव कुमार, देशराज यादव आदि पंजाबी भवन पहुंचें। सीनियर सिटीजन एवं रेलवेज के रिटायर्ड ऑफिसर नरेश कालरा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच एवं कोर कमेटी सदस्यों ने पंजाबी समाज के प्रधान सचिन मलिक एडवोकेट व उक्त समाज के अग्रणी पदाधिकारियों नरेंद्र मेहंदीरत्ता, कपिल अरोड़ा, अनिल ठकराल, प्रो. अनिल मखीजा आदि से लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में उठाए जा रहे ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से सामूहिक चर्चा की। इसके उपरांत पंजाबी भवन में बैठक को संबोधित करते हुए अशोक प्रधान ने कहा कि राष्ट्र-समाज की आधी आबादी महिलाओं की सामाजिक बराबरी के लिए हर क्षेत्र में 50 फीसदी आरक्षित हिस्सेदारी, बेरोजगार महिलाओं को बस-ट्रेन-एरोप्लेन के टिकट किराये में 50 फीसदी रियायत, स्वरोजगार के लिए 20 करोड़ तक के लॉन्ग टर्म लोन दिये जाने चाहिए। उन्होंने सीनियर सिटीजंस के लिए सरकार से हेल्पलाइन शुरू करने,निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा, वृद्धावस्था में हर नागरिक को गारंटिड सामाजिक सुरक्षा पेंशन,बस-ट्रेन-एरोप्लेन के किरायों में 70 फिसदी छूट देने, टोल मुक्त आवागमन,वृद्धावस्था पेंशन को न्यूनतम ₹10 हजार मासिक किये जाने का भी आग्रह किया। उन्होंने युवाओं को अधिकाधिक रोजगार-स्वरोजगार देने तथा इनसे वंचित युवा बेरोजगारों को न्यूनतम ₹20 हजार मासिक जॉब्लेस क्लेम देने की बात कही। उन्होंने आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने के लिए प्रदेश में धार्मिक- सांस्कृतिक संस्थाओं को रिपेयरिंग एवं ब्यूटीफिकेशन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए ग्रांट देने की मांग भी उठाई। बैठक में उपस्थित लोगों ने लोक सेवा मंच की ओर से लगातार बुलंद की जा रही उपरोक्त मांगों का जोरदार समर्थन करते हुए सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके सरकार से समाधान की जोरदार मांग की। अध्यक्षीय संबोधन में नरेश कालरा ने सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के जनहित में किये जा रहे प्रयासों को सकारात्मक बताते हुए उठाए जा रहे मुद्दों को विचारणीय बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान जनसेवा की आवाज बनकर समाज-राष्ट्र को आगे की ओर ले जाने में अहम योगदान दे रहे हैं जिसे समस्यापीड़ित लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।





विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
रेवाड़ी, 06 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, पंचकुला के वार्षिक एक्शन प्लान-2026 के दिशा निर्देशानुसार, जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, डॉ. रेनू सोलखे द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार कक्ष में गैर-सरकारी संगठन एमडीडी इंडियाश् के सहयोग से एक सम्मान, जागरूकता एवं बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लीगल लिटरेसी मिशन (कानूनी साक्षरता मिशन) से जुड़े अध्यापकों व सहयोगियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में कानूनी साक्षरता के प्रसार को मजबूती देना रहा। इस कार्यक्रम में हरीश कुमार शर्मा, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता दिव्या राजपाल ने उपस्थित अध्यापकों को कानूनी सेवाओं, किसान सशक्तिकरण एवं चेतना, नशा मुक्ति जागरूकता और वैलनेस नेवीगेशन, जागृति स्कीम, बाल अधिकार एवं संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. रेनू सोलखे के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी के माध्यम से अधिक से अधिक अध्यापकों व संबंधित हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई।
CM के कार्यक्रम में फिर नहीं आए राव इंद्रजीत
पोस्टरों पर नाम, नायब सैनी ने सवाल टाला
आरती बोल चुकीं-अन्याय के खिलाफ चुप रहना पाप
गोहाना
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज 32वां दिन
गोहाना में कई जिलों के सफाई कर्मी गोहाना में केबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के आवास का घेराव करने पहुंचे
कच्चे कर्मचारियों की पक्का और ठेका प्रथा खत्म करने की कर रहे मांग
सोनीपत: बारिश के बाद तालाब में तब्दील हुई सोनीपत की सड़कें, पानी पानी हुआ शहर
बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल, सड़कें बनीं तालाब
सड़कों पर भरा पानी, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीर भी परेशान
जलभराव से शहर की बदहाल तस्वीर आई सामने
हर बारिश के बाद सामने आ रही जलनिकासी की समस्या
शहरवासी बोले भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा विकास का पैसा
करोड़ों रुपए खर्च के बावजूद नहीं मिली जलभराव से राहत
बारिश थमते ही सड़कों पर जमा पानी बना लोगों के लिए आफत
दिल्ली: दिल्ली के मोतीबाग में गिरी 5 मंजिला बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका।’



रोहतक: रोहतक में 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और महिला का शव देखकर आसपास के लोग भी सहम गए।
वारदात के बाद आरोपी खुद सदर थाना पहुंच गया और पुलिस को मां की हत्या करने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव ब्राह्मणवास पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
जींद: कांग्रेस सांसद जय प्रकाश ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
बीजेपी सरकार थूक कर चाटने वाली सरकार है कांग्रेस ने पदक लाओ पद पाओ कि बनाई थी बीजेपी के खिलाफ खिलाड़ी कोर्ट गये अब सरकार पॉलसी के अनुसार डीएसपी आईएएस लगाने का काम कर रहे है अब बीजेपी सरकार खिलाड़ियों को पद, कर्मचारियों को पक्का करने का काम कर रही है
बीजेपी सरकार कि हमेशा कर्मचारी के विरोधी रही है केंद्र सरकार मजदूरों को राष्ट्र का निर्माता कहते है और दूसरी और मजदूरों से बात भी नहीं कर रहे है बीजेपी सरकार मे घमंड नजर आ रहा है बीजेपी सरकार हरियाणा प्रदेश को विनाश कि तरफ लेकर जा रही है
संसद के अंदर बीजेपी के लोगो ने संसद को नहीं चलने दिया हमारे नेता राहुल गाँधी ने बीजेपी से यही सवाल किया था गृह मंत्री अमित शाह सदन मे आकर बताये पेल्ट गन का इस्तेमाल हुवा या नहीं किसने भेजी छात्रों के आंदोलन मे
विधानसभा सेशन ने भूपेंद्र हुड़्डा ने मुख्य मंत्री से कहा था जब आप कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर सकते तो पॉलसी बनाते क्यूँ हो हुड़्डा के राज मे कर्मचारियों के लिए पॉलसी का प्रावधान था बीजेपी ने कांग्रेस कि पॉलसी को खत्म करने का काम किया
कॉमनवेल्थ गेम 2030 का आयोजन गुजरात मे क्यूँ करवाया जा रहा है जब हरियाणा के युवा मेडल लाते है तो गुजरात मेजबानी क्यूँ करे
हरियाणा मे जहाँ कांग्रेस ने राजीव गाँधी के नाम से खेल स्टेडियम बनाएं थे आज वहा बीजेपी के राज मे स्टेडियम के अंदर पशु चरते है वहा गो साला बनाई गईं है
झज्जर: शिक्षक संजय शर्मा को एक ही दिन में तीन संस्थाओं ने दिया सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान
शिक्षक दिवस पर राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को संस्थाओं ने भी किया सम्मानित
सोनीपत: सोनीपत में दिनदहाड़े पूर्व डीएफओ की निर्मम हत्या, पत्थरों से वार कर उतारा मौत के घाट
गन्नौर के अगवानपुर रोड पर एसटीपी के पास दिया वारदात को अंजाम
पत्थरों से बेरहमी से वार कर जयपाल राठी को उतारा मौत के घाट
मृतक की पहचान राजलु भोगीपुर निवासी जयपाल राठी के रूप में हुई
वन विभाग में डीएफओ पद से सेवानिवृत्त थे जयपाल राठी
निजी काम से गन्नौर जा रहे थे जयपाल राठी, रास्ते में पत्थरों से हमला कर की हत्या
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हत्याकांड की गन्नौर थाना पुलिस कर रही गंभीरता से जांच
वारदात से जुड़े हर पहलू और सुराग को खंगाल रही पुलिस
