महाविद्यालय में इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय बिरोहड में जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में इको क्लब के तत्वावधान में भूगोल विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रशासनिक प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनका संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में भूगोल विभागाध्यक्ष ओमबीर, पवन कुमार, नीतू देवी, अंजना, प्रदीप कुमार, डॉ. वीरेंदर सिंह एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

https://www.facebook.com/share/v/19Qcxk886H

https://www.facebook.com/share/v/1ASPu7rX6g/
झज्जर में शनिवार को एचटेट लेवल 3 के लिए बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी वर्षा खांगवाल।

प्रशासन की सक्रियता से एचटेट लेवल-3 परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
डीसी वर्षा खांगवाल ने परीक्षा संपन्न होने तक हर पहलू पर रखी पारखी नजर
सभी परीक्षा केंद्रों का किया दौरा, जरूरत अनुरूप दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एचटेट लेवल-3 में 8 परीक्षा केंद्रों पर 2469 परीक्षार्थी में से 2039 रहे उपस्थित, 430 अनुपस्थित
अभिभावकों की सुविधा के लिए परीक्षा अवधि के दौरान पेयजल, छबील के साथ बैठने व पार्किंग के रहे बेहतरीन प्रबंध
रविवार 5 जुलाई को लेवल-2 व लेवल-1 की होगी झज्जर व बहादुरगढ़ में परीक्षा

झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक: जिला प्रशासन की सक्रियता व सजगता के साथ शनिवार को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-एचटेट लेवल-3 की परीक्षा नकल रहित शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के आरंभ होने से संपन्न होने तक डीसी वर्षा खांगवाल ने परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए हर पहलू पर पारखी नजर रखी। उन्होंने एचटेट लेवल 3 के लिए बनाए गए झज्जर क्षेत्र के सभी 8 परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया और जरूरत अनुरूप संबंधित केंद्र अधीक्षकों व शिक्षा बोर्ड अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि एचटेट लेवल-3 में 8 परीक्षा केंद्रों पर 2469 परीक्षार्थी में से 2039 उपस्थित रहे जबकि 430 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावकों की सुविधा के लिए भी जिला प्रशासन ने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर परीक्षा अवधि के दौरान पेयजल व्यवस्था, छबील के साथ ही बैठने व पार्किंग के बेहतरीन प्रबंध किए थे, ऐसी व्यवस्था की सराहना अभिभावकों द्वारा की गई। गौरतलब है कि रविवार 5 जुलाई को लेवल-2 व लेवल-1 की एचटेट परीक्षा झज्जर व बहादुरगढ़ में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर होगी। शनिवार को सांयकालीन सत्र में हुई एचटेट लेवल 3 परीक्षा के मद्देनजर डीसी वर्षा खांगवाल ने दिनभर फील्ड में एक्टिव रहते हुए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली, सीसीटीवी निगरानी, बायोमैट्रिक सत्यापन तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसी वर्षा खांगवाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण उपरांत बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी गई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य एचटेट परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना है। डीसी वर्षा खांगवाल ने झज्जर जिला में शनिवार को बनाए गए संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास के चारों परीक्षा केंद्रों, एलए स्कूल, एब्लेज स्कूल, आरईडी स्कूल झज्जर, इंडो अमेरिकन स्कूल झज्जर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनी रहें।
लेवल-3 एचटेट में 8 परीक्षा केंद्रों पर बैठक 2039 परीक्षार्थी
जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र कुमार ने बताया कि झज्जर जिला में शनिवार को हुई एचटेट लेवल-3 की परीक्षा में संस्कारम स्कूल खातीवास में बने परीक्षा केंद्र एक पर 320 में से 273 परीक्षार्थी उपस्थित हुए वहीं इसी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र दो में 320 में से 260 परीक्षार्थी, परीक्षा केंद्र तीन में 320 में से 256 परीक्षार्थी व संस्कारम स्कूल में बने चैथे परीक्षा केंद्र में 320 में से 268 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। एल.ए स्कूल झज्जर में 300 में से 247 परीक्षार्थी, एब्लेज स्कूल फोर्टपुरा में 300 में से 256, आरईडी स्कूल झज्जर में बने परीक्षा केंद्र पर 300 में से 252 परीक्षार्थी तथा इंडो अमेरिकन स्कूल झज्जर में 289 में से 227 परीक्षार्थी शामिल हुए।
रविवार को दो सत्रों में होगी एचटेट लेवल 2 व 1 की परीक्षा
डीसी ने बताया कि रविवार, 5 जुलाई को प्रातरूकालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक तथा सायं कालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5ः30 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिला में एचटेट परीक्षा के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 केंद्र झज्जर तथा 3 केंद्र बहादुरगढ़ में स्थापित किए गए हैं। तीनों स्तरों की परीक्षाओं में कुल 8,318 परीक्षार्थी शामिल होने संभावित हैं।
परीक्षार्थियों की सहायता के लिए सक्रिय डायल-112 सेवा
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 5 जुलाई रविवार को भी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए डायल 112 सेवा जारी रहेगी यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परिवहन, मार्ग या अन्य किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह तुरंत डायल-112 सेवा से सहायता प्राप्त कर सकता है। आवश्यकता पड़ने पर डायल-112 की टीम परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में भी सहयोग करेगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए डीईओ कार्यालय में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01251-253711 भी सहायता एवं जानकारी के लिए उपलब्ध रहेगा।

झज्जर जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा गणना फार्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य जारी है।

एसआईआर को लेकर चारों विस क्षेत्रों में डिजिटलाइजेशन का कार्य सुचारू रूप से जारी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा-14 जुलाई से पहले पूरा हो गणना फार्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य
डीसी का राजनीतिक दलों से आह्वान- एएसडी वोटर की पहचान में बीएलओ का करें सहयोग

झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झज्जर जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में गणना अभियान के तहत वोटर से हस्ताक्षर युक्त गणना फार्म संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, ऐसे में राजनीतिक दलों के बीएलए और आमजन बीएलओ का सहयोग करें। एसआईआर कार्य में आपका यह सहयोग त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में कारगर होगा। यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने दी। डीसी ने सभी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार झज्जर जिला में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार अपने बूथ लेवल एजेंटस की बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित करें। मतदाता सूचियों का यह विशेष गहन पुनरीक्षण 14 जुलाई तक जारी रहेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर, 2026 को होना निर्धारित किया गया है।
एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में अपना पंजीकरण करवाने का हकदार नहीं मतदाता
डीसी ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिन मामलों में गणना फॉर्म वापिस नहीं मिले हैं, वहां बूथ स्तर के अधिकारी पड़ोस के निवासियों से पूछताछ कर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लिकेट जैसे संभावित कारणों की पहचान कर सकते हैं और उसी के अनुसार रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अधिनियम 1950 की धारा 17 व 18 के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवाने का हकदार नहीं है। बीएलए भी मतदाताओं से गणना फॉर्म एकत्र कर बीएलओ को सौंप सकते हैं। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे जानकारी एकत्र करने के लिए ऐसे प्रत्येक घर का आयोग के नियमनुसार दौरा करें।
मृत मतदाता का नाम विशेष गहन निरीक्षण 2026 की ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं होगा शामिल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रोजगार, शादी या किसी अन्य कारणों से मतदाता स्थायी रूप से किसी दूसरी पोलिंग स्टेशन में शिफ्ट हो गए हैं और ऐसे मतदाताओं ने पिछले पंजीकृत पोलिंग स्टेशन से अपना नाम नहीं कटवाया है तो ऐसे स्थायी रूप से शिफ्ट हुए मतदाताओं के गणना पत्र उसके परिवार के किसी सदस्य को संबंधित बीएलओ को वापिस करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान कोई मतदाता मौजूद नहीं है, तो परिवार का कोई भी व्यस्क सदस्य फॉर्म पर हस्ताक्षर करके उसे बीएलओ को सौंप सकता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की श्रेणियों जैसे कि मृत्यु या किसी अन्य कारण से मृत मतदाता का नाम विशेष गहन निरीक्षण 2026 की ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जायेगा।
स्वयं गणना फार्म भरने के बाद तत्काल बीएलओ को सौंपे नागरिक
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने पात्र मतदाताओं का आह्वान किया कि वे स्वयं अपने गणना फार्म बीएलओ को सौंपने के साथ साथ अपने मोहल्ले और आस पड़ोस के नागरिकों को भी तत्काल गणना फार्म भरने के लिए प्रेरित करें। साथ ही एएसडी वोटरों की पहचान में बीएलओ की सहायता करें, ताकि गणना फार्मो का जल्द से जल्द डिजिटाइजेशन हो सके।

राष्ट्रीय काव्य उत्सव-2026 में भाग लेकर विद्यार्थी दिखाएं अपनी साहित्यिक प्रतिभा
कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण

झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक: विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने तथा उनकी सृजनात्मक एवं वाचन प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्टड्ढ्रीय काव्य उत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। पंजीकरण के लिए एवं प्रविष्टि जमा करने के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को अपनी कविता के वाचन का वीडियो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थी पहले डेमो वीडियो देखकर निर्धारित दिशा- निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके उपरांत ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी प्रविष्टि जमा कर सकते हैं।
श्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को मिलेगा सर्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस
प्रवक्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित श्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को प्रदान किया जाएगा, जबकि सभी वैध प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस प्रदान किया जाएगा। जिसके साथ ही विद्यार्थियों को साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। प्रवक्ता ने जिला के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस राष्ट्रीय काव्य उत्सव में भाग लेकर अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी, डेमो वीडियो एवं पंजीकरण की सुविधा राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय के पोर्टल पर उपलब्ध है। आवश्यक जानकारी के लिए प्रतिभागी 9319703004 पर संपर्क कर सकते हैं या तंेीजतपलंमचनेजंांसंलं/हउंपसण्बवउ पर ईमेल भेज सकते हैं।

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न हो: सीजेएम विशाल
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के आदेशनुसार अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के तत्वाधान में जिला एडीआर सेंटर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला एडीआर सेंटर में आने वाले नागरिकों को जुट के बैग वितरित कर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आह्वान किया है। सीजेएम विशाल ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाना है उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बैग पर्यावरण जल स्रोतों भूमि और वन्य जीवों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग से प्रदूषण के साथ मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े जुट और अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्री से बने बैग अपनाना चाहिए। खरीदारी के लिए घर से ही थैला लेकर निकलने की आदत प्लास्टिक कचरा कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में क्लर्क संजय, आकाश, सोमबीर, अभिषेक, पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर, ओमप्रकाश शर्मा,पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि स्टाफ मौजूद रहे।

नशा मुक्ति टीम द्वारा एमबीडी इंटरनेशनल स्कूल, बेरी में नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत थाना बेरी क्षेत्र के एमबीडी इंटरनेशनल स्कूल, बेरी में नशा मुक्ति टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में निरीक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।इसके साथ ही विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, डायल-112 आपातकालीन सेवा का सही उपयोग करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, अज्ञात कॉल, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। साथ ही साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा मानस हेल्पलाइन 1933 के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श संबंधी सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी दी।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता संदेशों को गंभीरता से सुना और नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

झज्जर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 किलो 100 ग्राम चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी एंटी नारकोटिक्स सेल’
बादली, 04 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल झज्जर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम ने थाना बादली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को 1 किलो 100 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक मारुति ब्रेजा कार में नशीला पदार्थ लेकर बादली-बहादुरगढ़ रोड स्थित केएमपी फ्लाईओवर के नीचे ग्राहकों को बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोक लिया। नियमानुसार दोनों व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया तथा राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान कार से 1 किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीनू तथा हरेंद्र निवासी गांव गुभाना, जिला झज्जर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना बादली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि बरामद चरस हिमाचल प्रदेश से खरीदकर लाई गई थी और उसे क्षेत्र में बेचने की योजना थी। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है, ताकि इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लायरों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे पूछताछ के दौरान और महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा सकेंगी।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि झज्जर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान को और मजबूत किया जा सके।

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने एचटेट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पहले दिन 8 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही परीक्षा, रविवार को 14 केंद्रों पर दो शिफ्टों में होगी एचटेट’

झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने शनिवार को जिले में आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शनिवार को प्रथम चरण की परीक्षा जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। पुलिस एवं प्रशासन की प्रभावी निगरानी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 2 डीसीपी, 3 एसीपी सहित करीब 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत वाहनों की आवाजाही एवं अनावश्यक भीड़ पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा पीसीआर, राइडर तथा डायल-112 की टीमें लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों एवं आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वहीं, डीसीपी मुख्यालय दीप्ति सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रविवार को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर एचटेट परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। इसके लिए सुरक्षा एवं यातायात के सभी आवश्यक प्रबंध पहले से सुनिश्चित कर दिए गए हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

चालक और पुलिसकर्मियों के बीच वाहन चैकिंग को लेकर जमकर हुआ विवाद
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक: झज्जर से उत्तर प्रदेश लेबर का सामान लेकर जा रहे एक चालक और पुलिसकर्मियों के बीच वाहन चैकिंग को लेकर जमकर विवाद हो गया। चालक के मुताबिक, गाड़ी में कुछ मजदूर भी सवार थे। उसका आरोप है कि टोल पार करते ही अंधेरे में उसकी गाड़ी रोककर लाइसेंस मांगा गया। जब उसने वजह पूछी तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह सवारियां बैठाकर ले जा रहा है। चालक का कहना है कि उसने चालान करने को कहा, लेकिन कागजात जांचने के अधिकार पर सवाल उठाया। ड्राइवर वहां से निकल आया तो इसके बाद मामला पास के एक ढाबे तक पहुंच गया, जहां करीब 3 से 4 घंटे तक बहस चलती रही। चालक का दावा है कि उसने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। आखिरकार अन्य ड्राइवरों के समझाने पर ड्राइवर के माफी मांगने के बाद ही मामला शांत हुआ। फिलहाल, यह पूरा मामला चालक के आरोपों पर आधारित है। पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई है अंतिम तिथि
खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां अर्जित करने वाले बच्चे कर सकते हैं आवेदन

रेवाड़ी, 04 जुलाई, अभीतक: महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां अर्जित की हो। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की एक प्रतिष्ठित पहल है। इस पुरस्कार का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले बच्चों को पहचान प्रदान करना तथा अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है। उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठनों से आह्वान किया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली एवं योग्य बच्चों की पहचान कर उनके नामांकन समय पर सुनिश्चित करें, ताकि रेवाड़ी जिले के अधिक से अधिक बच्चों को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामित किया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय नागरिक बच्चे, जो भारत में निवास कर रहे हैं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु पात्र हैं। इच्छुक बच्चे स्वयं अथवा किसी अन्य व्यक्ति, संस्था द्वारा नामित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक एवं अनुशंसाकर्ता ीजजचेरूध्ध्ंूंतकेण्हवअण्पदध् पर जाकर ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में डीएलएसए रेवाड़ी की पहल
महिला अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वालंटियर्स को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

रेवाड़ी, 04 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत संचालित विशेष अभियान स्वस्थ बालक, सशक्त राष्ट्र दृ कुपोषण के विरुद्ध अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा शनिवार को ए.डी.आर. सेंटर, रेवाड़ी में महिला पैनल अधिवक्ताओं एवं महिला पैरा लीगल वालंटियर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. रेनू सोल्खे के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पैनल अधिवक्ताओं एवं महिला पैरा लीगल वालंटियर्स को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, कुपोषण की रोकथाम, महिलाओं एवं बच्चों के विधिक अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करना था, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं एवं अधिकारों की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचा सकें। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी की पैनल अधिवक्ता निशा रानी ने महिलाओं एवं बच्चों के विधिक अधिकारों, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालतों की उपयोगिता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं, बच्चों तथा अन्य पात्र वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करना उनका कानूनी अधिकार है। उन्होंने महिला पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वालंटियर्स से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक विधिक अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें न्याय प्राप्त करने में सहयोग दें। सिविल अस्पताल, रेवाड़ी के डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एनीमिया की रोकथाम, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा शिशुओं के जीवन के प्रथम एक हजार दिनों में उचित पोषण के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता, समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रतिभागियों से पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया। महिला एवं बाल विकास विभाग, रेवाड़ी की जिला कार्यक्रम सहायक अंशिका ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (छथ्ै।), आंगनवाड़ी सेवाओं, पूरक पोषण आहार, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा बच्चों के पोषण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुपोषण की रोकथाम के लिए समय पर पोषण सेवाएं उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिला पैनल अधिवक्ताओं एवं महिला पैरा लीगल वालंटियर्स से अपने-अपने क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कुपोषण के कारण, उसके दुष्परिणाम, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्तनपान के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, महिलाओं एवं बच्चों के विधिक अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. रेनू सोल्खे ने कहा कि स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब विधिक जागरूकता, स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण संबंधी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि महिला पैनल अधिवक्ता एवं महिला पैरा लीगल वालंटियर्स समाज में जागरूकता की मजबूत कड़ी हैं और उनके माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा विधिक अधिकारों संबंधी जानकारी व्यापक स्तर पर आमजन तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों से संबंधित योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लाभार्थियों को इनका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने विशेष अभियान ष्स्वस्थ बालक, सशक्त राष्ट्र दृ कुपोषण के विरुद्ध अभियानष् के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कुपोषण मुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी के अधिकारीगण, महिला पैनल अधिवक्ता, महिला पैरा लीगल वालंटियर्स तथा स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एचटेट परीक्षा -2026: जिला में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई लेवल-3 की परीक्षा
नकल रहित व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध

रेवाड़ी, 04 जुलाई, अभीतक: जिला में शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की लेवल-3(पीजीटी) की परीक्षा जिला के 14 परीक्षा केंद्रों पर सायंकालीन सत्र में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशन में नकल रहित व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों की पूर्ण चैकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। आज लेवल-2 और लेवल -1 की होगी परीक्षा
आज, 5 जुलाई को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। डीसी अभिषेक मीणा ने अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि सुरक्षा जांच, बायोमीट्रिक सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।

डॉ. रेनू सोलखे ने जिला कारागार में किया पौधारोपण, वृहद अभियान के तहत कारागार परिसर में लगाए 100 पौधे
रेवाड़ी, 04 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा चलाए जा रहे वृहद पौधारोपण अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला कारागार, रेवाड़ी सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी डॉ. रेनू सोलखे ने जिला कारागार, रेवाड़ी में पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर जिला कारागार परिसर में लगभग 100 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर डॉ. रेनू सोलखे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है। वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों को भी निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार संचालित यह वृहद पौधारोपण अभियान जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी के पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा विधिक स्वयंसेवकों ने भी जिले के विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। उनके द्वारा लगभग 200 पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

सड़क हादसे में घायल की हुई मौत’
रेवाड़ी, 04 जुलाई, अभीतक: रेवाड़ी से गढ़ी बोलनी रोड पर थाना कसौला क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर को एक युवक शहबाजपुर खालसा का रहने वाला दिनेश बताया गया। जो कि अपने निजी काम से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़ी बोलनी की तरफ जा रहा था। तभी लालपुर – डवाना वाली बड़ी नहर के पास ट्राला के साथ उसका एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उसको गंभीर चोटें आई। तुरंत प्रभाव से मौके पर डायल 112 की एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल के परिवार भी आ गया था। जिसको तुरंत प्रभाव से अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में घायल को ज्यादा चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रॉला को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। इस मामले में कसौला थाना पुलिस आगे की कार्यवाही के रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस अपनी आगामी कार्यवाही में लगी हुई थी।

यह हैं ब्लड डोनेशन के फायदे
ब्लड डोनेशन से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। डॉक्टर्स का मानना है कि डोनेशन से खून पतला होता है, जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है।
एक नई रिसर्च के मुताबिक नियमित ब्लड डोनेट करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
ब्लड डोनेट करने के बाद बोनमैरो नए रेड सेल्स बनाता है। इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदुरुस्ती भी मिलती है।
ब्लड डोनेशन सुरक्षित व स्वस्थ परंपरा है। इसमें जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है। ब्लड का वॉल्यूम तो शरीर 24 से 72 घंटे में ही पूरा बन जाता है।
इसलिए जरूरी है रक्तदान
ब्लड डोनेट कर एक शख्स दूसरे शख्स की जान बचा सकता है।
ब्लड का किसी भी प्रकार से उत्पादन नहीं किया जा सकता और न ही इसका कोई विकल्प है।
देश में हर साल लगभग 250 सीसी की 4 करोड़ यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है, जबकि सिर्फ 5,00,000 यूनिट ब्लड ही मुहैया हो पाता है।
हमारे शरीर में कुल वजन का 7ः हिस्सा खून होता है।
आंकड़ों के मुताबिक 25 प्रतिशत से अधिक लोगों को अपने जीवन में खून की जरूरत पड़ती है।
इन तथ्यों को भी जानें
ब्लड देने से पहले छोटा सा ब्लड टेस्ट होता है। इसमें हीमोग्लोबिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर व वजन लिया जाता है। ब्लड डोनेट करने के बाद इसमें हेपेटाइटिस बी व सी, एचआईवी, सिफलिस व मलेरिया आदि की जांच की जाती है। इन बीमारियों के लक्षण पाए जाने पर डोनर का ब्लड न लेकर उसे तुरंत सूचित किया जाता है।
ब्लड की कमी का एकमात्र कारण जागरूकता का अभाव है।
18 साल से अधिक उम्र के स्त्री-पुरुष, जिनका वजन 50 किलोग्राम या अधिक हो, वर्ष में तीन-चार बार ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
ब्लड डोनेट करने योग्य लोगों में से अगर मात्र 3 प्रतिशत भी खून दें तो देश में ब्लड की कमी दूर हो सकती है। ऐसा करने से असमय होने वाली मौतों को रोका जा सकता है।
शतकवीर रक्तदाता -राजेश डुडेजा -9355642551, रक्तवीर मनीष वर्मा -8950800506

रेवाड़ी: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती आरती सिंह राव के जन्मदिन कार्यक्रम में बवाल
जिला पार्षदों में जमकर हुई हाथापाई
ग्रांट वितरण के लिए बुलाई गई थी जिला परिषद की बैठक
बैठक से पहले काटा जाना था स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन का केक
इससे पहले ही आपस में भिड़े गए जिला पार्षद
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है हो रही है वीडियो

भिवानी में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, अनिरुद्ध चैधरी बोले- रिश्वत लेते गिरफ्तार कानूनगो के सिपहसालारों की जांच हो
प्रदीप गुलिया ने कहा- राम मंदिर चोरी प्रकरण की सीटिंग जज करें जांच

भिवानी, 04 जुलाई, अभीतक: कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चैधरी एवं शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि राम मंदिर चोरी प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से जांच करवानी चाहिए। राम मंदिर के साथ करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। लेकिन लोगों द्वारा दिया गया करोड़ों रुपए का चंदा चोरी कर लिया गया और इस मामले में सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त जांच होनी चाहिए। वहीं ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चैधरी ने कहा कि छोटे से चोरी के केस में कोई गिरफ्तारी होती है तो आरोपी को रिमांड पर लिया जाता है। लेकिन राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपियों को रिमांड पर भी नहीं लिया गया। इस मामले की सीटिंग जज से न्यायिक जांच होनी चाहिए और मामला जनता के सामने स्पष्ट रूप से आना चाहिए। अनिरुद्ध बोले- गिरफ्तार कानूनगो ने नेताओं संग लगाए थे पोस्टर, होनी चाहिए जांच
पत्रकार वार्ता में ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चैधरी ने कहा कि तोशाम में जो कानूनगो 65 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। जिसके फोटो राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ लगे हुए थे। ऐसे में उनकी जांच होनी चाहिए। साथ ही आरोपी के बेटे के नाम पर ही एक पैमाईश कंपनी है, जिसके माध्यम से सभी पैमाईश करवाई जाती थी। उसकी भी जांच होनी चाहिए। इसके अलावा आरोपी कानूनगो के फोन रिकार्ड की जांच हो। अनिरुद्ध चैधरी ने कहा कि इस तरह का काम बिना संरक्षण के नहीं हो सकता, यह भी जांचना चाहिए कि इसके पीछे किसका हाथ है। अब एक शिकायतकर्ता ने यह मुद्दा उठाया तो एसीबी ने आरोपी को पकड़ा। बताया जा रहा है कि जब गिरफ्तारी के दौरान वीडियो बना रहे थे तो उसको भी तोड़ने का प्रयास किया। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने बिना नाम लिए अपनी चाची व बहन को भी निशाने पर लिया और कहा कि जिसकी आस्था व लगाव किसी नेता के साथ होता है तो वह अपने नेता के पोस्टर व विज्ञापन पर अपना फोटो लगाता है। ऐसा ही मामला आरोपी कानूनगो ने भी पोस्टर पर फोटो लगवाए हुए थे। आरोपी कानूनगो द्वारा एक दुकान का उद्घाटन भी किया गया, वह उद्घाटन मंत्री द्वारा किया गया था।
मनोहर लाल खट्टर के बयान पर किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा पूर्व सीएम बंसीलाल को लेकर दिए बयान पर भी अनिरुद्ध चैधरी ने पलटवार किया। अनिरुद्ध चैधरी ने कहा कि इस बयान को लेकर मनोहर लाल खट्टर माफी मांगे। क्योंकि भाजपा नेताओं द्वारा पहले पूर्व सीएम भजनलाल व चैधरी देवीलाल को लेकर भी टिप्पणी की गई थी। इस तरह की बयानबाजी गलत है। उन्होंने कहा कि जो लोग चैधरी बंसीलाल के नाम पर अपनी राजनीति करते हैं, उनको मनोहर लाल खट्टर पर दबाव बना चाहिए और माफी मंगवानी चाहिए। क्योंकि चैधरी बंसीलाल से जुड़े लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। वहीं लोगों ने विरोध स्वरूप मनोहर लाल खट्टर का पुतला भी फूंका। अगर समय रहते उन्होंने माफी नहीं मागी तो आने वाले चुनाव में लोग उनको अपना रोष व आईना दिखाने का काम करेंगे। वहीं शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे में उनको जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में जो पूर्व सीएम रहे, उनमें से सबसे ज्यादा हरियाणा के विकास में चैधरी बंसीलाल का सबसे अधिक योगदान रहा है। सभी मुख्यमंत्रियों ने हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम किया। लेकिन इस तरह की टिप्पणी गलत है।
इथेनॉल व खादी किल्लत पर सरकार को घेरा
शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल में इथेनॉल मिलाया जा रहा है। जिससे गाड़ियों की एवरेज खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी पहले 14 किलोमीटर प्रति लीटर की औसत देती थी, जो अब 7 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है। साधारण परिवार द्वारा जीवन में एक बार ही गाड़ी खरीदी जाती है। ऐसे में उनकी गाड़ी खराब हो जाती है तो उनके साथ धोखाधड़ी है और सपनों से खिलवाड़ है। वहीं ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चैधरी ने कहा कि अभी से खाद की किल्लत होने लगी है। लोगों को लाइनों में लगना पड़ रहा है और खाद मिल भी नहीं रही। ऐसे में सरकार को समय रहते उचित प्रबंध करने चाहिए थे। अगर पहली बार किल्लत होती तो यह मान सकते थे कि इनका अनुभव नहीं है। लेकिन बार-बार यही हालात बन रहे हैं, तो ना मंत्री ध्यान दे रहे हैं और ना ही मुख्यमंत्री।

दुखद समाचार: भिवानी में दर्दनाक हादसा, स्कूल ड्रेस बदलते समय गले का फंदा बनी टाई, जिससे 7 वर्षीय मासूम की दम घुटने से गई जान।

भारत देश में कुछ भी संभव है, यह ल्यो एक और नया कांड रू आगरा में एक पत्नी ने पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, ऊपर टाइलें लगवाई, 45 दिन तक लापता होने का किया ड्रामा। पुलिस ने बाथरूम का फर्श तोड़कर मृतक का कंकाल बरामद किया।

भिवानी: हरियाणा प्रदेश में अध्यापक पात्रता परीक्षा के लेवल-3 की परीक्षा शुरू
दो दिनों तक चलने वाली परीक्षा में 2 लाख 33 हजार 294 परीक्षार्थी 338 परीक्षा केंद्रों पर लेंगे हिस्सा रू बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड
परीक्षा के पहले दिन पीजीटी लेवल-3 की परीक्षा में 73 हजार 91 परीक्षार्थी 238 परीक्षा केंद्रों पर दे रहे परीक्षा: बोर्ड चेयरमैन
प्रदेश के 19 जिलों में पुलिस की चाक चैबंध व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों के बीच करवाया जा रहा परीक्षा का आयोजन
बोर्ड चेयरमैन ने भिवानी स्थित बोर्ड परिसर में बने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, प्रदेा भर के परीक्षा केंदं्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को बोर्ड में बने कंट्रोल रूम के माध्यम से रखी जा रही मॉनिटरिंग
बोर्ड चेयरमैन बोले रू रैपिड एक्शन, प्रशासन व अधिकारियों की निगरानी में जिला ट्रेजरियों में पहुंचा दिए गए थे प्रश्र पत्र, इन प्रश्र पत्रों को पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ परीक्षा केंद्रों में पहुंचाकर ली जा रही परीक्षा
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों ने कहा: नहीं हुई आने-जाने में परेशानी, रोड़वेज की बेहतर व्यवस्था के चलते परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे
परीक्षार्थी बोले: है अच्छी तैयारी , बेहतर परिणाम की उम्मीद

चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरी हुई रोडवेज बस, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से बरामद
फास्टैग की मदद से लोकेशन का पता लगा

चरखी दादरी, 04 जुलाई, अभीतक: भिवानी जिले के लोहारू सब डिपो की हरियाणा रोडवेज बस चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरी होने का मामला सामने आया है। बस शुक्रवार रात अपने निर्धारित रूट से चरखी दादरी पहुंची थी और नाइट स्टे के लिए बस स्टैंड पर खड़ी की गई थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति बस लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही रोडवेज अधिकारियों और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। तकनीकी सहायता और फास्टैग की मदद से बस को ट्रेस किया गया, जिसके बाद वह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से बरामद कर ली गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। भिवानी रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने बताया कि लोहारू सब डिपो की बस शुक्रवार रात लोहारू से चरखी दादरी पहुंची थी। रात को विश्राम (नाइट स्टे) के कारण बस को बस स्टैंड पर खड़ा किया गया था। रात करीब 9 बजे अज्ञात व्यक्ति बस को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चालक-परिचालक ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। बस चोरी होने के बाद रोडवेज अधिकारियों ने बस पर लगे फास्टैग की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की। बस जैसे-जैसे विभिन्न टोल प्लाजा से गुजरती रही, फास्टैग से टोल कटने के संदेश मिलते रहे। इन्हीं संकेतों के आधार पर बस की लोकेशन का पता चलता गया और आखिरकार राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में बस बरामद कर ली गई। चरखी दादरी बस स्टैंड के सहायक प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि लोहारू सब डिपो की बस शुक्रवार रात बस स्टैंड पर खड़ी थी। रात करीब 8रू53 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बस लेकर चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया और बस की तलाश शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि चोरी करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चरखी दादरी सिटी थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि बस चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। जांच के दौरान पता चला कि बस राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पहुंच गई है। वहां के चंदोरिया थाना पुलिस से संपर्क कर बस को रुकवाया गया। चरखी दादरी पुलिस की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। बस मिलने के बाद अब यह जांच की जा रही है कि आरोपी बस को किस उद्देश्य से लेकर गया था और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। पुलिस का कहना है कि बस को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। अब आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही बस चोरी के पीछे की मंशा और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

फतेहाबाद जिले में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या
फतेहाबाद 04 जुलाई, अभीतक: फतेहाबाद जिले में शनिवार शाम एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना खाराखेड़ी गांव की है, जहां पूर्व सरपंच राजेंद्र बिश्नोई (50) एक ढाबे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावर पहुंचे और उन पर करीब 15 राउंड फायरिंग कर दी। गंभीर गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है। राजेंद्र खिलेरी स्थानीय राजनीति में सक्रिय थे और फतेहाबाद के पूर्व विधायक व भाजपा नेता दुड़ाराम के करीबी माने जाते थे। उनका संबंध पूर्व मुख्यमंत्री चैधरी भजनलाल के परिवार से भी बताया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले रामदेव मंदिर के मेले के दौरान खासा ढाणी के कुछ लोगों से उनका विवाद हुआ था। आरोप है कि खिलेरी ने उनके तूड़ी से भरे ट्रैक्टरों के चालान कटवा दिए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई थी। पुलिस इस एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

मेहनत और हौसले से एमडीयू के दिव्यांग क्रिकेटर संदीप खन्ना ने पाई सफलता
कुलपति ने किया सम्मानित, कहा- प्रतिभा के आगे कोई बाधा नहीं

रोहतक, 04 जुलाई, अभीतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग इंडियन क्रिकेट लीग में उपविजेता रही टीम का हिस्सा बनने वाले विश्वविद्यालय के छात्र संदीप खन्ना को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जालंधर (पंजाब) में 28 जून से 2 जुलाई तक आयोजित दिव्यांग इंडियन क्रिकेट लीग में संदीप खन्ना ने अपनी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब डेफ क्रिकेट फेडरेशन ने ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ डेफ से संबद्ध होकर किया था। प्रतियोगिता में उनकी टीम उपविजेता रही, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संदीप को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि संदीप खन्ना ने अपनी लगन, मेहनत और प्रतिभा से यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। उनकी उपलब्धि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि संदीप भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने भी संदीप की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *