https://www.facebook.com/share/v/1DUK9Rrpm5/
https://www.facebook.com/share/r/1VsrRQT6Z3/
https://www.facebook.com/share/v/18xxbWxELx/
https://www.facebook.com/share/v/1DTbaB8DjP/
https://www.facebook.com/share/v/1cyrzEw6kM/

एल. ए. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर में सीबीएसई की तरफ से केपस्टी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत एजुकेटिंग पेरेंट्स अबाउट एजुकेशन कार्यशाला आयोजित
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक: एल.ए. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के क्षमता निर्माण कार्यक्रम (ब्ंचंबपजल ठनपसकपदह च्तवहतंउउम) के अंतर्गत ष्एजुकेटिंग पेरेंट्स अबाउट एजुकेशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावना को समझकर बच्चों को शिक्षित करना रहा। कार्यक्रम में सीबीएसई रिसोर्स पर्सन एस केजिया कल्पाल्था एवं सीमा हुड़्डा ने शिक्षकों को एजुकेटिंग पेरेंट्स अबाउट एजुकेशन के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की सुरक्षित करना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानपूर्ण और भेदभाव-मुक्त वातावरण प्रदान करना प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है। विद्यालय के प्रबंधक के.एम. डागर ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र से नर्सरी से कक्षा 12वीं तक विद्यार्थियों में विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय की मैनेजर सर ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिक्षकों को समयानुकूल शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा विद्यार्थियों में समानता एवं संवेदनशीलता के मूल्यों का विकास करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता स्कूल मैनेजर के. एम. डागर ने की। इस अवसर पर विद्यालय संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया एवं नीलम दहिया ने सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन्स तथा सभी प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में द्वितीय अभिभावक- अध्यापक मिलन समारोह का किया गया आयोजन
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक: एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सत्र का द्वितीय अभिभावक- अध्यापक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पीटीएम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, व्यवहार, नियमितता तथा सर्वांगीण विकास के संबंध में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना रहा। बैठक में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों तथा विद्यालय में उनकी प्रगति के बारे में शिक्षकों से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की विषयवार प्रगति, कक्षा में सहभागिता, गृहकार्य, अनुशासन एवं अन्य गतिविधियों में रुचि के संबंध में अभिभावकों को अवगत कराया। साथ ही विद्यार्थियों की कमजोरियों को दूर करने तथा उनकी क्षमताओं को और अधिक निखारने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चे के विकास में विद्यालय के साथ-साथ परिवार की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। अभिभावकों एवं शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का विकास किया जा सकता है। प्राचार्या नमिता दास ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि पीटीएम केवल परीक्षा परिणाम जानने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थी की शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत प्रगति को समझने और उसके भविष्य की बेहतर योजना बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के साथ नियमित संवाद रखें, उनकी रुचियों को समझें तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला, रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए भी उन्हें प्रोत्साहित करें। पीटीएम के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के प्रति विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की खुब प्रशंसा व्यक्त की। शिक्षकों ने अभिभावकों के सुझावों को गंभीरता से सुना और विद्यार्थियों के हित में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। पीटीएम का वातावरण सकारात्मक, सौहार्दपूर्ण एवं संवादात्मक रहा। बैठक के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से विद्यार्थी शिक्षा, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे।

शिव परिवार की प्रतिमा के साथ हरिद्वार से पैदल चलकर झज्जर पहुंचे कावड़िये

हरिद्वार से पैदल चलकर शिव परिवार की प्रतिमा के साथ शिविर में पहुंचे शिव भक्त
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक: सावन के महीने में भगवान शिव की कावड़ लाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। श्रद्धा और आस्था के साथ 11अगस्त को शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। शिवरात्रि के दिन हरिद्वार से कावड़ लाने वाले भोले भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी धार्मिक यात्रा को पूर्ण करते है। कावड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ सेवा शिविर लगाएं गए हैं ताकि कावड़िये शिविर में विश्राम कर स्नान, जलपान, भोजन आदि ग्रहण कर सकें। झज्जर-सांपला मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने बिट्टू होटल पर सब्जी मंडी शिव सेवक ग्रुप द्वारा संचालित कावड़ सेवा शिविर के सदस्य अन्नू नागपाल ने बताया कि इस शिविर में कावड़ियों के लिए विश्राम, भोजन एवं चिकित्सा जैसी सुविधाओं की निस्वार्थ भाव से व्यवस्था की गई है। भक्त मुकेश सुखीजा ने बताया कि भक्तों को धर्म के साथ जोडने के लिए कावड़ शिविर में पूजा-अर्चना करने के लिए भगवान शंकर का दरबार लगाया गया है। उन्होंने ने बताया कि गोल्डी वर्मा, गुलशन, जयंत, रोकस्टार, केशव, रिषु, ढिल्लू कार्तिक व पुनीत सुखीजा सहित कावड़ियों का शिविर में पंहुचने पर समिति के सदस्यों ने स्वागत अभिनंदन किया। हरिद्वार से पैदल चलकर रंग बिरंगी लाइटों से सजी शिव परिवार की पालकी आकर्षक का केंद्र रही। इस मौके पर संजय मक्कड़, भूषण चुघ, पुनीत सुखीजा, दीपक मक्कड़, अन्नू नागपाल सहित अन्य सेवक मौजूद रहे।

शनिवार को गुरुग्राम रोड स्थित वाटर वर्क्स में पानी की सफाई करते कर्मचारी।

जल शोधन प्रक्रिया पर विशेष निगरानी, पूरी तरह फिल्टर पानी ही होगा सप्लाई: एक्सईएन
झज्जर स्थित गुरुग्राम रोड वाटर वर्क्स की क्षतिग्रस्त दीवार की तत्काल मरम्मत, जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित

झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक: शहर के गुरुग्राम रोड स्थित जलघर की दीवार क्षतिग्रस्त होने के तुरंत बाद ही जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा मलबा हटाकर जीआई सीट से दीवार को कवर कर दिया गया है और शहरवासियों को पूरी तरह फिल्टर युक्त पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। यह जानकारी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन अश्वनी सांगवान ने दी।
वाटर वर्क्स परिसर की सुरक्षा के लिए जीआई शीट से अस्थायी बैरिकेडिंग
एक्सईएन ने बताया कि इस जलघर से शहर के एक तिहाई आबादी क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति की जाती है। चारदीवारी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त चारदीवारी का मलबा हटवा दिया गया तथा वाटर वर्क्स परिसर की सुरक्षा के लिए जीआई शीट से अस्थायी बैरिकेडिंग कर दी गई है।
नई चारदीवारी का निर्माण होने के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी
कार्यकारी अभियंता अशवनी सांगवान ने बताया कि भारी बारिश के समय वाटर वर्क्स के कच्चे पानी के भंडारण टैंक पहले से ही पूरी क्षमता के करीब भरे हुए थे। बारिश के दौरान टैंक की पैरापेट वॉल के आसपास सीमित मात्रा में वर्षा का पानी कुछ तैरती हुई सामग्री के साथ पहुंचा, जिसे विभागीय टीम द्वारा हटाया गया है।
जल शोधन प्रक्रिया पर विभाग का विशेष ध्यान
एक्सईएन ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल शोधन प्रक्रिया में निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पानी के उचित फिल्ट्रेशन के लिए कोएगुलेंट के रूप में पॉली एल्युमिनियम क्लोराइड पाउडर का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही पानी के कीटाणुशोधन के लिए प्री-क्लोरीनेशन और पोस्ट-क्लोरीनेशन की प्रक्रिया भी पहले से लागू है। शहरवासियों को क्लोरिनेटिड वाटर की सप्लाई दी जा रही है। जल शोधन की प्रक्रिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है और नागरिकों को केवल उचित रूप से फिल्टर एवं शुद्ध किया हुआ पानी ही सप्लाई किया जाएगा। वाटर वर्क्स की व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने तथा जलापूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय टीमें सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है, विभाग स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए सजगता से कार्य कर रहा है।

जलभराव पर प्रशासन की पैनी नजर, बारिश के दौरान भी जल निकासी में एक्टिव रहे विभाग: डीसी
मानसून सीजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ झज्जर शहर के जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण
बारिश के बाद सड़कों व गलियों में ज्यादा देर तक जमा न रहे पानी, विभाग जरूरी उपकरण व संसाधन पहले से रखें तैयार- डीसी

झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक: मानसून सीजन के मद्देनजर जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सिंचाई, जनस्वास्थ्य और स्थानीय शहरी निकाय विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से जलनिकासी व्यवस्था करने में एक्टिव रहे और बरसात के दौरान भी जलभराव वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संसाधन से जल निकासी प्रभावी रूप से करते नजर आए। डीसी वर्षा खांगवाल ने शनिवार को बरसात के उपरांत नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी के साथ शहरी निकाय, सिंचाई व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित झज्जर शहरी क्षेत्र में जल निकासी प्रबंधों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि बरसात के शुरू होने से लेकर समाप्ति तक व उसके बाद जल निकासी प्रबंधों से संबंधित हर परिस्थिति पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है और यथा संभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर बरसाती पानी की निकासी व्यवस्थित ढंग से हो इसके लिए संबंधित विभागों की टीम फील्ड में एक्टिव रही और जहां कहीं भी निचले स्थानों पर पानी निकासी नहीं हो पा रही थी वहां वैकल्पिक व्यवस्था से पानी निकासी प्रबंध किए गए। डीसी ने शहर के कच्चा बादली रोड, बेरी रोड, छारा चुंगी रोड, पुराना तलाव रोड के साथ साथ शहर के छोटे बाईपास के साथ लगती ड्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पर्याप्त उपकरणों का प्रयोग करते हुए जलभराव न होने देने के आदेश दिए। साथ ही अन्य संभावित जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
बारिश के बाद ज्यादा देरी तक न हो जलभराव
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि बरसात के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन की आवाजाही, यातायात और दैनिक गतिविधियां प्रभावित न हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले स्थानों पर पहले से आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखें और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद ज्यादा देरी तक सडकों अथवा गलियों में जलभराव न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है। इसके लिए जलभराव वाले स्थानों की लगातार निगरानी के साथ-साथ वहां त्वरित प्रतिक्रिया की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में करें निगरानी, संयुक्त टीम भी रहें सतर्क
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ और बादली के एसडीएम अपने-अपने उपमंडल क्षेत्रों में जल निकासी कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की संयुक्त निरीक्षण टीम संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का नियमित दौरा कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर पूर्व में जलभराव की समस्या सामने आई है, वहां विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए।
कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव, हेल्पलाइन नंबर जारी
डीसी ने बताया कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लघु सचिवालय, झज्जर में 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक किसी भी जलभराव या संबंधित समस्या की सूचना 01251-254270 हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर सिंचाई विभाग की एक्सईएन प्रतिभा मुदगिल, जनस्वास्थ्य विभाग से कार्यकारी अभियंता अश्वनी सांगवान, नगर परिषद के ईओ दविन्दर कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
झज्जर में शनिवार को बरसात के दौरान शहर में जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेती डीसी वर्षा खांगवाल।
झज्जर बाईपास के साथ लगती ड्रेन का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था प्रबंधन का जायजा लेती डीसी वर्षा खांगवाल।

रिलायंस MET ने मुनिमपुर हादसे के चार दिवंगत ग्रामीणों के परिवारों को कुल ₹20 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की
झज्जर, 8 अगस्त। सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए रिलायंस मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप (MET) ने मुनिमपुर गांव में कुएं में गिरे बछड़े को बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवाने वाले चार ग्रामीणों के परिवारों को कुल ₹20 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहायता के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख का चेक प्रदान किया गया। रिलायंस MET के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक (Whole Time Director) श्री एस. वी. गोयल ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत ग्रामीणों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका साहस, मानवता और निस्वार्थ सेवा का भाव समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रिलायंस डम्ज् इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ा है। कार्यक्रम में बादली के बीडीपीओ श्री सुमित बेनीवाल, मुनिमपुर के सरपंच रोहित, पूर्व सरपंच सुभाष, चांद सिंह ठेकेदार, बिजेंद्र कुमार (सदस्य), के.सी. गुलिया, राजपाल, सतीश नंबरदार, परवीन नंबरदार, सुनील गुलिया, पूल सिंह, राज सिंह, नवीन चाचिया, सूरजभान, सुरेश, प्रदीप (सरपंच, कलोई) तथा पवन दीक्षित सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रिलायंस MET की ओर से श्री कैलाश गुप्ता, श्री रोमेल रजैन, श्री सोमवीर सुखाला, श्री प्रेम शेखावत, श्री लोकेश कापसे, श्री राजकुमार एवं श्री संजय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने रिलायंस METका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने दु:ख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 आज से शुरू
जिला में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

रेवाड़ी, 08 अगस्त, अभीतक: सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ होगा जोकि 17 अगस्त तक व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों में आधिकारिक स्वरूप में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी कराया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों सहित जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढ़कर प्रतिभागिता करते हुए सेल्फी अपलोड करने का आह्वान किया। डीसी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राज्य स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसका राज्य स्तरीय समारोह जिला गुरूग्राम में आयोजित होगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, नाट्य मंचन, विभाजन पीड़ित परिवारों के अनुभव साझा करना, मौन श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च तथा शैक्षणिक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा विभाजन से प्रभावित परिवारों की कहानियों का संकलन कर नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। डीसी ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर साल 14 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन www.mygov.in/ माय गोव क्विज प्लेटफॉर्म पर देश के विभाजन के दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद में विशेष राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि जिला से माय गोव पोर्टल पर क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत राज्य एवं जिला स्तर पर देशभक्ति आधारित तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा शोभायात्राएं, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, सरकारी भवनों पर तिरंगा रोशनी, विशाल तिरंगा रंगोली आदि देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2027 के लिए अब 15 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया- राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर किए जा सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रेवाड़ी, 08 अगस्त, अभीतक: केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी)-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले के ऐसे प्रतिभाशाली एवं असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन अनुशंसा दर्ज करवा सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित छह श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक 2026 तक 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे, जिन्होंने किसी क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की हो अथवा समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य किया हो, पुरस्कार के लिए नामांकित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला के शिक्षा विभाग, खेल विभाग, सामाजिक संस्थाएं, विद्यालय, अभिभावक तथा आम नागरिक अपने आस-पास के ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर, जिन्होंने किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हों, उनके नाम पुरस्कार के लिए भेज सकते हैं। डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन एवं अनुशंसाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएंगी। यह पुरस्कार बच्चों की प्रतिभा, नवाचार, साहस और सामाजिक उत्तरदायित्व को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिले के अधिक से अधिक योग्य बच्चों के नाम इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए भेजे जा सकते हैं, ताकि उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान मिल सके। इन पुरस्कार का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा अन्य बच्चों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत पीओ आरोपी गिरफ्तार
एचपीसीएल पाइपलाइन से छेड़छाड़ कर तेल चोरी का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहा था आरोपी, पहले से करीब सात आपराधिक मामले दर्ज

बहादुरगढ़, 08 अगस्त, अभीतक: हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत झज्जर पुलिस की ओर से पीओ (उद्घोषित अपराधी) और बेल जंपर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के मार्गदर्शन में इसी दिशा में स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की पाइपलाइन से छेड़छाड़ कर तेल चोरी का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे एक पीओ आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील निवासी नाहरा, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से संबंधित मामले में फरार चल रहा था और अदालत द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी (च्व्) घोषित किया गया था। स्पेशल स्टाफ झज्जर की टीम ने आरोपी के संबंध में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें उसके खिलाफ पहले से करीब सात आपराधिक मामले दर्ज होना सामने आया है। रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016, 2017, 2021 और 2025 के दौरान झज्जर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज रहे हैं। इनमें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम से संबंधित मामले भी शामिल हैं।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से उसके आपराधिक रिकॉर्ड और पूर्व में फरार रहने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। झज्जर पुलिस का ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान लगातार जारी है और पीओ, बेल जंपर तथा अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा विशेष रूप से कार्रवाई की जा रही है।

कांवड़ यात्रा और बारिश के मौसम को देखते हुए डीसीपी शुभम सिंह ने वाहन चालकों के लिए जारी की एडवाइजरी’
कांवड़ मार्गों पर 17 विशेष नाके, पुलिस-पीसीआर व राइडर टीमें रहेंगी तैनातय धीमी गति, सुरक्षित दूरी और यातायात नियमों का पालन करने की अपील’

झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक: कांवड़ यात्रा और लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर डीसीपी अपराध एवं यातायात शुभम सिंह ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिले के प्रमुख मार्गों से गुजर रहे हैं। ऐसे में वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।डीसीपी ने बताया कि झज्जर जिले में कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल, पीसीआर व राइडर लगातार गश्त कर रहे हैं। तीन प्रमुख कांवड़ मार्गों पर विशेष व्यवस्था की गई है। इनमें एनएच-334बी मेरठ-लोहारू मार्ग पर सांपला, आसंडा सीमा, छोटा टोल प्लाजा, गिरावड़, झज्जर बाईपास, खेड़ी खुम्मार, जहाजगढ़ और छुछकवास होते हुए चरखी दादरी की ओर जाने वाला मार्ग शामिल है। दूसरा एनएच-71 रोहतक-रेवाड़ी मार्ग है, जो डीघल टोल प्लाजा, दुजाना चैक, झज्जर बाईपास, सिलानी चैक, माछरौली चैक व कुलाना चैक होते हुए रेवाड़ी की ओर जाता है। तीसरा प्रमुख मार्ग सोनीपत-बहादुरगढ़ मार्ग है, जो खरखौदा, निलोठी, जसौर खेड़ी, आसौदा और जाखौदा होते हुए बहादुरगढ़ तक जाता है।
17 स्थानों पर विशेष नाके
कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए आसौदा मोड़ दिल्ली-रोहतक रोड, बादली चैक, झज्जर-सांपला रोड गिरावड़ चैक, सांपला फ्लाईओवर के नीचे, डीघल चैक, मदाना चैक, जूपिटर होटल के आगे बाईपास, जहाजगढ़ चैक, ग्वालीसन चैक, कोसली चैक, भागलपुरी चैक, जहाजगढ़ गांव, छुछकवास चैक, सासरौली चैक, कुलाना चैक, सुरहेती मोड़ तथा सुखाना चैक पर विशेष नाके लगाए गए हैं।डीसीपी शुभम सिंह ने कहा कि बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें फिसलन भरी होने तथा जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है। वाहन चालक मौसम और सड़क की स्थिति के अनुसार गति रखें, ओवरटेकिंग से बचें और पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अचानक ब्रेक लगाने से भी बचें। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। रात के समय हेडलाइट, ब्रेक लाइट और वाइपर दुरुस्त रखें। जलभराव वाले मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन न ले जाएं और कांवड़ियों के निर्धारित मार्ग में किसी भी प्रकार का वाहन प्रवेश न कराएं।कांवड़ मार्गों पर पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। किसी मार्ग पर यातायात बाधित होने या आपात स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। दुर्घटना, यातायात अवरोध या किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना तुरंत डायल-112 पर दें। डीसीपी ने वाहन चालकों से पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने में सहयोग करने की अपील की।

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह आयोजित’
पहली बार SWAT Analysis के माध्यम से अभिभावकों को दी गई विद्यार्थियों की प्रगति की जानकारी

झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक: डी. ए. वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सर्वांगीण प्रगति पर चर्चा करना था। इस बार च्ज्ड को विशेष बनाने के लिए विद्यालय ने पहली बार प्रत्येक विद्यार्थी कीSWAT Analysis करवाई। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों की Strengths, Weaknesses, Action Plan और Teachers Recommendations का विस्तृत विश्लेषण कर उसे अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों, व्यवहार, अनुशासन, रुचियों और व्यक्तिगत क्षमताओं पर विस्तार से चर्चा की। SWAT Analysis के माध्यम से विद्यार्थियों के मजबूत पक्षों को उजागर करने के साथ-साथ कमजोर क्षेत्रों में सुधार के लिए ।Action Plan तैयार किया गया और शिक्षकों की ओर से Recommendations भी दी गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज वालिया ने इस अवसर पर कहा कि अभिभावक और शिक्षक मिलकर ही विद्यार्थी के व्यक्तित्व को सही दिशा प्रदान कर सकते हैं। विद्यार्थियों की क्षमताओं एवं सुधार के क्षेत्रों की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन देना विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे विद्यालय के साथ मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करें। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा शुरू की गई SWAT Analysis की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों की वास्तविक क्षमताओं को समझने और उनके बेहतर भविष्य की योजना बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत छेड़खानी के आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज, पुलिस ने पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी कराई जांच

झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक: हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर झज्जर पुलिस ने लड़की का पीछा करने, बिना सहमति उसकी फोटो व वीडियो बनाने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देने के मामले में आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया है।मामले की शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनकी लड़की का पीछा करता था तथा उसकी फोटो और वीडियो बनाता था। आरोपी द्वारा मोबाइल पर लड़की की फोटो भेजकर उसे पहचानने की बात पूछी गई और बाद में लगातार उसका पीछा कर उसे परेशान किया गया। शिकायत पर थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज होना सामने आया है। इनमें झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, चरखी दादरी तथा दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट व अन्य आपराधिक धाराओं से संबंधित मामले भी दर्ज पाए गए हैं।

संत गरीबदास फाउंडेशन छुड़ानी धाम का एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम रविवार को
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक: संत गरीबदास फाउंडेशन की प्रथम संरक्षक व मेरी ब्रह्मलीन पूज्य माता ओमवती के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार, 9 अगस्त को प्रातः 11 बजे गाँव छुड़ानी धाम में 1008 वृक्षारोपण का लक्ष्य है। संत गरीबदास फाउंडेशन छुड़ानी धाम के अध्यक्ष आनन्द सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण अपने कर कमलों से करेंगे। बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, उपायुक्त झज्जर श्रीमती वर्षा खांगवाल, बहादुरगढ़ के उप मंडल अधिकारी श्री अभिनव सिवाच बतौर वशिष्ठ अतिथि शिरकत करेंगे। श्रीमहन्त दया सागर के आशीर्वाद से भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री विकास वाल्मीकि, जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान सिंह, श्री संजय कबलाना व श्री दिनेश कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।

रोहतक: आज तेज बारिश के कारण कालोनियों के जलभराव से एक बच्चा खाली प्लाट के पानी भरे होने कारण डूबा
मृतक का नाम संतोष उम्र 8- 9 साल बिहार हाल राजीव कॉलोनी के रूप में हुई पहचान
मृतक बच्चे का परिवार बिहार से रोहतक में मजदूरी करने आया हुआ है,
400 गज के प्लांट के अंदर बारिश के खड़े पानी में डूब गया,
बच्चे को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया,
पुलिस द्वारा मृतक बच्चे को सिविल हॉस्पिटल में ले जाया गया

झज्जर शहर में जलभराव का इनेलो जिला अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
झज्जर, 08 अगस्त, अभीतक: शहर में बारिश के बाद जगह-जगह हुए जलभराव को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष ने शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और जलभराव के कारण हो रही परेशानियों का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई इलाकों में बारिश का पानी सड़कों के साथ-साथ घरों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की निकासी करवाने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। इनेलो जिला अध्यक्ष ने कहा कि बारिश के बाद शहर के हालात चिंताजनक हैं। प्रशासन को जल निकासी की व्यवस्था को लेकर गंभीरता से काम करना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पंप लगाकर पानी निकलवाने तथा नालियों और सीवरेज व्यवस्था की सफाई करवाने की मांग की।

गिलाकोर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारियाँ जोरों पर
जोधपुर, 08 अगस्त, अभीतक: चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री मंगल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियाँ जोरों पर हैं। व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि विद्यालय परिसर में परेड, सामूहिक पीटी, साफ-सफाई, सजावट तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की तैयारियाँ उत्साहपूर्वक की जा रही हैं। प्राध्यापक किशोर कुमार ने बताया कि शारीरिक शिक्षक रूपा राम एवं विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएँ देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य कार्यक्रमों का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, आकर्षक एवं अनुशासित बनाने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उमंग का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर व्याख्याता ओम प्रकाश, बाबू सिंह राजपुरोहित, रावल सिंह, भगवान सिंह गिलाकोर, ओमप्रकाश, भेराराम बरबड़, खुशाल चंद्र, नरेंद्र कुमार, समु कंवर, छात्र छात्रा प्रतिनिधि मनीष, भोम सिंह एवं कविता कंवर सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

नईं दिल्ली: आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि लोन डिफॉल्ट होने पर वे लेनदारों के मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप लॉक या बंद नहीं कर सकेंगे।
यह नया नियम 1 जनवरी, 2027 से लागू होगा।
बैंक सिर्फ उसी उपकरण को बंद कर सकेंगे जिसके लिए लोन लिया गया था, और शुरुआत में भी उसे पूरी तरह बंद नहीं कर सकेंगे।
प्रतिबंध लगाने पर भी इनकमिंग कॉल, ैडै और इमरजेंसी ैव्ै जैसी जरूरी सुविधाएं चालू रहनी चाहिए।
यह फैसला कर्ज वसूली के दौरान लेनदारों को धमकाने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की बढ़ती शिकायतों के बाद लिया गया है।

9 अगस्त को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस सम्मेलन कानून मंत्री होंगे मुख्य अतिथि: भानु प्रकाश
व्यापारियों की सभी समस्याओं को रखा जाएगा राष्ट्रीय व्यापारी दिवस सम्मेलन में: भानु प्रकाश

भिवानी, 08 अगस्त, अभीतक: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव एवं नगर व्यापार मंडल की प्रधान भानु प्रकाश ने कहा 9 अगस्त को कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर विशाल व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर गहनता से विचार किया जाएगा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा शिरकत करेंगे नगर व्यापार मंडल ने आज व्यापारियों की समस्याओं को जानने के लिए व्यापारियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जाना सभी समस्याओं को सम्मेलन में रखा जाएगा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी जलभराव की स्थिति काफी गंभीर है दुकानों के अंदर पानी भर जाने से काफी दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस अवसर पर सतीश डालमिया, मुकेश कुमार, मनोज बुवानी वाला, बिहारी लाल मित्तल, सुमित कुमार, बजरंग लाल गुप्ता, बांके बिहारी गोयल, संजय गोयल आदि मौजूद थे।

थैलसीमिया पीडितों के लिए प्रेरणादायी कदम: एडवोकेट मुकेश गुलिया ने 38वीं बार व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने किया 148वीं बार रक्तदान
भिवानी, 08 अगस्त, अभीतक: भिवानी में थैलसीमिया से पीडित बच्चों के जीवन को संबल देने के लिए मानवता का एक अनूठा और प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। जिले के समर्पित और जागरूक रक्तदाताओं ने एक बार फिर समाज के सामने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए थैलसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर एडवोकेट मुकेश गुलिया ने 38वीं बार रक्तदान कर समाज सेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया, वहीं शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने अपने जीवन का 148वां रक्तदान कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। इन दोनों रक्तदाताओं का यह अनुकरणीय कदम यह साबित करता है कि नियमित रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में सकारात्मकता और संवेदना का संदेश भी प्रसारित होता है। इस प्रेरणादायक आयोजन को सफल बनाने में चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े समर्पित कर्मियों का भी विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डा. रोहित महला, स्टॉफ नर्स ममता, लैब टेक्निशियन प्रदीप, नवीन कुमार की देखरेख और सहयोग से रक्तदान शिविर अत्यंत सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ। इस मौके पर एडवोकेट मुकेश गुलिया व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने कहा कि थैलसीमिया एक आनुवंशिक बीमारी है, जिससे ग्रस्त बच्चों को अपने जीवन की रक्षा के लिए बार-बार रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में नियमित रक्तदाताओं का आगे आना इन बच्चों के लिए वरदान साबित होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मानवीय प्रयास न केवल थैलसीमिया पीडितों के परिवारों का हौसला बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में एक स्वैच्छिक रक्तदान संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं। भिवानी की यह पहल अन्य जिलों और लोगों को भी संकट के समय जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने को प्रेरित करती है।

पति से नाखुश पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार….’
उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि वह उसके सांवले रंग और फिजिकल रिलेशन से असंतुष्ट थी। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कैलाश नगर बस्ती से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हुआ यूं है कि आगरा की रहने वाली एक युवती की शादी करीब एक महीने पहले एक युवक से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी पति के सांवले रंग और शारीरिक संबंधों को लेकर असंतुष्ट थी, जिसके चलते उसने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया।

तेलंगाना के खम्मम जिले में एक महिला पर अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है।’ पीड़ित पति का दावा है कि उसने पत्नी के फोन में वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर प्रेमी को भेजे गए खौफनाक मैसेज पकड़े। मैसेज में पत्नी ने प्रेमी से कहा था कि पति को घर के बाहर किसी एक्सीडेंट में मरवा दो।

पीसीआई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 2016 में शुरू होने के बाद से यूपीआई उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त रहा है और आगे भी बिना किसी लेनदेन शुल्क के डिजिटल भुगतान जारी रहेगा। परिषद ने यह भी साफ किया कि किराना दुकानों सहित छोटे व्यापारियों को यूपीआई भुगतान स्वीकार करने पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क नहीं देना होगा। इसके साथ ही पीसीआई ने कहा कि भविष्य में यदि बड़े कारोबारियों पर मर्चेंट सेवा शुल्क लगाया जाता है, तब भी यूजर्स को यूपीआई इस्तेमाल करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत के आंतरिक मामलों में किसी बाहरी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। यह प्रतिक्रिया अमेरिकी सांसद राइली मूर के उस आरोप के बाद आई है, जिसमें उन्होंने प्रस्तावित एफसीआरए संशोधन विधेयक को ईसाइयों पर हमला बताया था।

मूर्तियां और पूजा सामग्री फेंकने के मामले में अर्जुन अवॉर्डी एसीपी दिनेश कुमार को कोर्ट ने जारी किया नोटिस
बहादुरगढ, 08 अगस्त, अभीतक: बहादुरगढ़ में मूर्तियां और पूजा सामग्री फेंकने के मामले में अर्जुन अवॉर्डी एवं एसीपी दिनेश कुमार को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में उन्हें 18 अगस्त तक न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता रोहित यादव और तरुण यादव के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में एसीपी दिनेश कुमार से जुड़े कई वीडियो उन्हें मिले थे। इनमें से एक वीडियो में एसीपी बहादुरगढ़ में पूजा सामग्री हटाने और फेंकने दिखाई दे रहे थे। यह देख उन्होंने एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पेन ड्राइव और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस स्तर पर भी जांच हुई, जिसमें एसीपी पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया गया था। तरुण यादव का आरोप है कि पुलिस ने जांच में लीपापोती की, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब इस मामले में 18 अगस्त को सुनवाई होगी। उधर, एसीपी दिनेश कुमार ने कहा कि मुझे खुद नहीं पता कि मैंने कब पूजा सामग्री फेंकी। ऐसा मैं कभी नहीं कर सकता। मैं खुद एक धार्मिक इंसान हूं और सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। मुझे मामले में अभी तक कोई नोटिस भी नहीं मिला है।

पलवल जिले के डबचिक में उस समय बड़े अधिकारियों के बीच हडकंप मच गया, जब हरियाणा सीएम नायब सैनी और उनकी पत्नी के समुन सैनी को परोसे जाने वाले घेवर के डिब्बे पर बिना मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी की डेट नही लिखी हुई थी। आनन-फानन में अधिकारियों ने सीएम के मेन्यू से घेवक को गायब कर दिया। घेवर होडल के एक स्थानीय मिठाई विक्रेता से मंगवाया गया था। घटना के बाद डीसी पलवल डॉ. जयेन्द्र कुमार छिल्लर ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को संबधित दुकान और दूसरी दुकानों से मिठाईयों को सैंपल लेने के निर्देश दिए, लेकिन इस घटना से एक बार फिर से मिठाइयों की गुणवत्ता और पैकेजिंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए है।

https://www.facebook.com/share/v/1DUK9Rrpm5/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *