


https://www.facebook.com/share/v/1GpDC3sUdd

एल. ए. सी. सै. स्कूल के बच्चों ने डिस्ट्रिक्ट लेवल के खेलकूद प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9,के बच्चों ने डिस्ट्रिक्ट लेवल के खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्रा अंतिम ने बेडमिंटन में स्टेट लेवल पर क्वालीफाई किया। छात्रा डिम्पी ने स्केटिंग में सेकिंड पोजीसन हासिल की। अब इन दोनों छात्राएं स्टेट लेवल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उनकी इस कामयाबी में स्कूल डीपीई अमित लोहचब, विशाल सिँह व महेंद्र सैनी का अभिनय योगदान रहा। स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया व स्कूल प्रबन्धक के.एम. डागर, स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने दोनों छात्राओं को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने डीपीई अमित लोहचब, विशाल व महेंद्र सैनी के कार्य की प्रशंसा कर सभी सफल खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य की कामना की।

एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं ‘मिसाइल मैन’ भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. कलाम के विचार ‘सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते’ को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास ने कहा कि डॉ. कलाम का संपूर्ण जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति, वैज्ञानिक सोच और शिक्षा के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर ज्ञान, चरित्र और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने डॉ. कलाम के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने भी उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. कलाम सदैव युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति मानते थे और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर भारत के महान सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की डेयरी क्षेत्र एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में 5 बड़ी घोषणाएं
वीटा को दूध उपलब्ध कराने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों तथा महिला सीएम पैक्स (CMPACS) दोनों को ₹10 प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि की जाएगी प्रदान
गांवों में पंचायत भूमि पर ‘सांझी डेयरी’ की जाएगी स्थापित
महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य के पशुओं के लिए आधुनिक सामुदायिक डेयरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी
इससे महिलाओं को पशुपालन के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उनकी आय में होगी वृद्धि
हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ (HDDCF) महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिला सीएम पैक्स की सदस्य महिलाओं को दुग्ध पशु खरीदने के लिए रियायती ब्याज दरों पर ऋण कराएगा उपलब्ध
मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ (HDDCF) को दूध आपूर्ति करने वाले दुग्ध उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा की
ग्रीष्मकाल में प्रोत्साहन राशि ₹5 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹7 प्रति लीटर तथा शीतकाल में ₹3 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹5 प्रति लीटर होगी
राज्य सरकार किसानों और महिलाओं की आय बढ़ाने, डेयरी क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा सहकारिता आंदोलन को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा को डेयरी विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारा लक्ष्य- मुख्यमंत्री

हिट एंड रन मामलों के संबंध में हुई बैठक
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: जिला एवं सत्र न्यायाधीश झज्जर राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल के निर्देशन मे हिट एंड रन मामलों के संबंध मे एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के दौरान सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल द्वारा हिट एंड रन मामलों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। इस बैठक मे उपमंडल अधिकारी (ना) व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर को न्यायिक परिसर झज्जर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा परिवादी इस नेशनल लोक अदालत मे सुलह व समझौते के लिए स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों का निस्तारण करा सकते हैं राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा ।




मतदाता सूची की शुद्धता सजग लोकतंत्र की पहचान: डीसी
झज्जर लघु सचिवालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित’
डीसी वर्षा खांगवाल ने निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित एसआईआर प्रक्रिया के लिए अधिकारियों को दिए विस्तृत दिशा-निर्देश’
ईआरओ, एईआरओ सहित चुनाव से जुड़े अधिकारियों को दावे-आपत्तियों के निस्तारण की दी गई विशेष ट्रेनिंग’
प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र व्यक्ति का नाम न रहे, यही प्रशिक्षण का उद्देश्य’
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर-2026 अभियान के अंतर्गत निर्वाचन अधिकारियों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण, नोटिस जारी करने, सुनवाई प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन तथा ईसीआईनेट पोर्टल पर की जाने वाली ऑनलाइन कार्यवाही के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
त्रुटिरहित मतदाता सूची ही स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला’
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वच्छ, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची ही स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला है। निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अधिकारियों को नवीन दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया है।
अधिकारी निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ करें कार्य
डीसी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं उत्तरदायित्वपूर्ण दायित्व है। इसमें कार्यरत प्रत्येक अधिकारी को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को नवीन प्रावधानों, कानूनी प्रक्रियाओं तथा डिजिटल मॉड्यूल से भली-भांति अवगत कराना है ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ संपन्न हो सके।
भारत निर्वाचन आयोग के हर दिशा-निर्देशों की हो पालना
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रत्येक दिशा-निर्देश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि जिला झज्जर की मतदाता सूची पूरी तरह अपडेट, शुद्ध एवं विश्वसनीय बन सके।
एसआईआर अभियान 2026 के अनुरूप कार्य करें अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसकी शुद्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का प्रभावी उपयोग करते हुए निर्वाचन आयोग की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे तथा जिला में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाएंगे। प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) प्रत्येक मामले में उपलब्ध दस्तावेजों, बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की रिपोर्ट तथा आवश्यक जांच के आधार पर ही अंतिम निर्णय लेंगे। किसी भी आवेदन को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने की स्थिति में उसके स्पष्ट कारण दर्ज किए जाएंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
’डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर विशेष फोकस’
इस दौरान अधिकारियों को ईसीआईनेट पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें नोटिस जनरेट करना, सुनवाई निर्धारित करना, दस्तावेज अपलोड करना, फील्ड सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त करना, अंतिम आदेश दर्ज करना तथा विभिन्न श्रेणियों के मामलों का ऑनलाइन निस्तारण करना शामिल रहा। प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया गया ताकि सभी कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सकें।
विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए हो प्रत्येक आवेदन का निस्तारण
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद प्राप्त होने वाले दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित नियमों एवं समयसीमा के भीतर किया जाएगा। पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों में संशोधन, पते में बदलाव तथा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने से संबंधित सभी मामलों का निष्पक्ष परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक आवेदन का निस्तारण विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए किया जाएगा तथा आवश्यक होने पर फील्ड वेरिफिकेशन एवं व्यक्तिगत सुनवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
यह अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु, निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप सहित सभी एईआरओ -1 और एईआरओ -2 उपस्थित थे।

एसआईआर के चलते पोस्ट ड्राफ्ट चरण के लिए 28 जुलाई से विधानसभावार प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे आयोजित’
नोटिस निस्तारण एवं सुनवाई प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए निर्वाचन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण’
सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रितु ने दी जानकारी’
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में एसआईआर कार्यक्रम के चलते पोस्ट ड्राफ्ट प्रकाशन के अंतर्गत नोटिस निस्तारण एवं सुनवाई प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से 28 जुलाई से विधानसभावार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रितु ने सोमवार को यहां दी। सीटीएम रितु ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पोस्ट ड्राफ्ट चरण में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण तथा आवश्यक सुनवाई की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस चरण को त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एएईआरओ), बीएलओ सुपरवाइजर तथा बीएलओ को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान नोटिस जारी करने, सुनवाई की प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन, ऑनलाइन मॉड्यूल के उपयोग तथा निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया आयोग की मंशा के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इसके साथ ही प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार के प्रकरणों के व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
’यह रहेगा प्रशिक्षण का शैड्यूल’
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रितु ने बताया कि 64-बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण 28 जुलाई 2026 को आईटीडीआर भवन, बालौर रोड, बहादुरगढ़ में आयोजित होगा। प्रथम सत्र प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक पोलिंग स्टेशन संख्या 1 से 140 तथा द्वितीय सत्र दोपहर 1ः00 बजे से 2ः30 बजे तक पोलिंग स्टेशन संख्या 141 से 233 के लिए रहेगा। इसी प्रकार 66-झज्जर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण 28 जुलाई 2026 को संवाद भवन, झज्जर में आयोजित होगा। प्रथम सत्र में साढ़े दस बजे से 12 बजे तक पोलिंग स्टेशन संख्या 1 से 100 तथा द्वितीय सत्र में दोपहर 1 बजे से ढाई बजे तक 101 से 190 तक के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
29 जुलाई को संवाद भंवन में होगी बादली विधानसभा क्षेत्र की ट्रेनिंग’
सीटीएम ने बताया कि 65-बादली विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण 29 जुलाई 2026 को संवाद भवन, झज्जर में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र में सुबह साढ़े दस बजे से 12 बजे तक पोलिंग स्टेशन संख्या 1 से 100 तथा द्वितीय सत्र में दोपहर 1 बजे से ढाई बजे तज 101 से 198 तक के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं एएईआरओ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि 67-बेरी विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण 30 जुलाई 2026 को संवाद भवन, झज्जर में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र में सुबह साढ़े दस बजे से 12 बजे तक पोलिंग स्टेशन संख्या 1 से 90 तथा द्वितीय सत्र में दोपहर 1 बजे से ढाई बजे तक 91 से 186 तक के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं एएईआरओ प्रशिक्षण में भाग लेंगे। सीटीएम रितु ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने निर्धारित प्रशिक्षण सत्र में समय से उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन में सहायक सिद्ध होगी तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पोस्ट ड्राफ्ट चरण को सफलतापूर्वक, पारदर्शी एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रत्येक प्रक्रिया को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।




समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के स्थाई समाधान का बेहतरीन प्लेटफार्म: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं
अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में जिलाभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसीपी धारणा यादव भी उपस्थित थीं। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि एक ही स्थान पर उनकी शिकायतों की सुनवाई और समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान किया जाए।
अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।
जिला व उपमंडल स्तर पर नियमित लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर
डीसी ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनसमस्याओं का समाधान करना शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराने का आह्वान किया।
यह अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीटीएम रितु, डीडीपीओ निशा तंवर,जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीबीएसई परीक्षाओं के चलते धारा 163 लागु
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 28 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक प्रतिबंध लागू किए हैं। आदेशों के तहत परीक्षा केन्द्रों से 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के हथियार लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी। परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी तथा वाहनों की पार्किंग की भी अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में वाई-फाई, ब्लूटूथ अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों के उपयोग, लाउडस्पीकर बजाने तथा गैर कानूनी रूप से भीड़ एकत्र करने एवं अन्य अवांछित गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सुनिश्चित किया जा सके। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा-223 सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।




सुरक्षित और जाम फ्री यातायात सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता: एडीसी
एडीसी जगनिवास की अध्यक्षता में सडक सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: जिला की सीमा में सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।सुरक्षित और जाम फ्री यातायात सुविधा को लेकर सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें। यह निर्देश एडीसी जगनिवास ने सोमवार को सडक सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिए। इस बीच डीटीओ रवीश हुड्डा ने एडीसी जगनिवास का स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।
सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विभागीय तालमेल जरूरी
एडीसी जगनिवास ने कहा कि सडक दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और ठोस प्रयास जरूरी हैं। सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में विभाग अपने स्तर पर निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करें। सडक दुर्घटना की संभावित लोकेशन की पहचान करें । सडक के डिजाइन में कोई गलती है तो उसकी रिपोर्ट तैयार करें। उक्त स्थानों पर भविष्य में सडक दुर्घटनाएं घटित ना हों इस दिशा में ठोस कदम उठाएं। सभी सड़क मार्गों पर साइन बोर्ड लगाए जाएं।
म्हारी सडक पोर्टल को लेकर भी दिए जरूरी दिशा निर्देश
एडीसी ने कहा कि सडक सुरक्षा के तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आमजन को जागरूक करने के लिए भी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने रोड सेफ्टी से जुड़े मामलों में विभागों की एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) की समीक्षा के साथ म्हारी सडक पोर्टल से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूल वाहन जो सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत नियमों को पूरा नहीं करते उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। चालु माह के दौरान 956 स्कूल बसों की जांच की गई। सडक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा करते हुए एडीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा बेहद गंभीर विषय है और सडक दुर्घटनाओं को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में
शामिल है। रोड सेफ्टी से जुड़े किसी भी विषय में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सडक सुरक्षा के निर्धारित मानक तुरन्त लागु हों
एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि झज्जर जिला की सीमा से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर सडक सुरक्षा के निर्धारित मानकों को पूरी गंभीरता के साथ लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सडक दुर्घटनाओं को कम करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को विशेष रूप से सजग रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सडकों पर आवश्यक संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग, स्ट्रीट लाइट और क्रैश बैरियर जैसे सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे।
सडकों पर ब्लाइंड व शार्प मुड़ाव को चिन्हित करें
एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे ब्लाइंड व शार्प मुड़ाव को चिन्हित करें जहां दुर्घटनाएं घटित होने की संभावना रहती हैं। ऐसे स्पॉट पर सडक दुर्घटनाएं रोकने के लिए तत्काल और स्थायी समाधान की रिपोर्ट तैयार करें। इसके अलावा सडकों पर टहनियों की ट्रिमिंग और ब्लाइंड मोड पर झाडियों की सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। शहरों के सभी प्रवेश व निकास प्वाइंट पर रोड मार्किंग, सेफ्टी डिवाइस जैसे रोड स्टैंड्स, कैट्स आई लगाए जाएं। जहां सडक मार्ग, अंडर पास, फ्लाइओवर आदि के निर्माण के लिए प्रक्रिया चल रही हैं वहां साइन बोर्ड व अन्य जरूरी व्यवस्था की जाएं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो।
ट्रैफिक नियम तोडने वालों का करें चालान
एडीसी जगनिवास ने कहा कि ट्रैफिक नियम तोडने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाएं। ओवर स्पीड, मोबाइल यूज, ड्रंकन एंड ड्राइव, बिना सीट बेल्ट आदि से संबंधित चालान अधिक से अधिक किया जाए ताकि आमजन सडक सुरक्षा से संबंधित नियमों का गंभीरता से पालन करें।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम रितु, एसीपी यातायात अखिल कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, एडीटीओ राजेश मलिक सहित सडक सुरक्षा समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित रहे।
झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत (28 जुलाई मंगलवार) आज
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज 28 जुलाई मंगलवार को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बिजली अदालत तथा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी।




डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर के खिलाड़ियों ने डीएवी क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम
कुश्ती, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग एवं रिले रेस में जीते अनेक स्वर्ण एवं रजत पदक’
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर के खिलाड़ियों ने हरियाणा के विभिन्न डी.ए.वी. विद्यालयों में आयोजित ’क्।ट क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक ’स्वर्ण एवं रजत पदक’ जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष एवं गर्व का माहौल है।
पदक विजेताओं की सूची
कुश्ती – बालक वर्ग
अंडर-19’: दीपांशु (57 किग्रा) – स्वर्ण पदक
अंडर-17’: अंकित (45 किग्रा), समरदीप (45 किग्रा), कार्तिक (48 किग्रा), वंश कुमार (71 किग्रा), हिमांशु (92 किग्रा) – स्वर्ण पदक
अंडर-14’: दुर्गेश (38 किग्रा), दिशु (48 किग्रा), निखिल (75 किग्रा) – स्वर्ण पदक: रक्षित (44 किग्रा), मुकुल (52 किग्रा) – रजत पदक
कुश्ती – बालिका वर्ग’
अंडर-17’: पलक (43 किग्रा), प्रिया (57 किग्रा) – स्वर्ण पदक
बॉक्सिंग’
अंडर-19’: अंशुल (81-91 किग्रा) – रजत पदक
एथलेटिक्स – अंडर-14 बालिका वर्ग’
रक्षिता (100 मीटर) – स्वर्ण
लक्ष्या (200 मीटर) – स्वर्ण
अवनी (400 मीटर) – स्वर्ण
काव्या (800 मीटर) – स्वर्ण
4×100 मीटर रिले’: रक्षिता, अवनी, काव्या, लक्ष्या – रजत पदक
विद्यालय के ’प्रधानाचार्य श्री पंकज वालिया’ ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करते हैं। हमारे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से विद्यालय को गौरवान्वित किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

झज्जर पुलिस में 55 एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) के पदों पर होगी भर्ती: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग’
29 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक सुबह 9ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक पुलिस लाइन, झज्जर में जमा होंगे आवेदन’
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस में 55 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग ने बताया कि भर्ती के लिए सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (ब्।च्थ्), हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (भ्ैप्ैथ्) तथा हरियाणा सशस्त्र पुलिस (भ्।च्) के भूतपूर्व जवान आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक पुलिस लाइन, झज्जर में अपने आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए विभाग की ओर से गठित समिति पात्र उम्मीदवारों का चयन करेगी।
भर्ती के लिए पात्रता
आवेदक की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच हो।
सेना या संबंधित बल में कम से कम 5 वर्ष की सेवा की हो।
सेवा से सेवानिवृत्ति के समय मेडिकल कैटेगरी श्एश् तथा चरित्र प्रमाण-पत्र अनुकरणीय होना चाहिए।
अनुशासनहीनता, कदाचार अथवा चिकित्सीय अयोग्यता के कारण सेवा से हटाए गए उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
सेना में सक्रिय सशस्त्र कार्य, आपूर्ति कोर, चिकित्सा कोर, एनएसजी कमांडो अथवा अन्य विशेष दक्षता प्राप्त कोर्स करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आरक्षित वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण नियम
- चयनित एसपीओ को हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय पर एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा।
- चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती उनके गृह थाना क्षेत्र में नहीं की जाएगी।
- नियुक्ति के समय दो जोड़ी वर्दी, एक जोड़ी जूते एवं अन्य आवश्यक वर्दी सामग्री के लिए ₹3,000 की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।
- एसपीओ को हरियाणा पुलिस के सिपाहियों के समान नियमानुसार आकस्मिक अवकाश का लाभ मिलेगा।
- हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित अनुग्रह राशि का लाभ भी दिया जाएगा।
- आवश्यकता पड़ने पर चयनित एसपीओ को हरियाणा के किसी भी जिले में अस्थायी रूप से तैनात किया जा सकेगा।
- भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या शारीरिक मापतौल नहीं होगी। चयन समिति द्वारा साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग ने पात्र भूतपूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के पूर्व जवानों से निर्धारित तिथियों के दौरान पुलिस लाइन, झज्जर में पहुंचकर आवेदन जमा कराने की अपील की है।




सीआईए झज्जर ने 454 पेटी अवैध शराब से भरा कैंटर पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार’
करीब 31 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर छिपाई गई थी पहचान, फीड (चारा) की आड़ में हो रही थी तस्करी’
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल द्वारा चलाए जा रहे श्नशा मुक्ति हरियाणाश् अभियान के तहत तथा पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 31 लाख रुपये कीमत की 454 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर से भरे एक कैंटर को पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम शमशेर सिंह दहिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि सीआईए झज्जर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग का टाटा-1916 कैंटर, जिसके पीछे तिरपाल लगा हुआ है, बेरी की तरफ से जहाजगढ़ की ओर जाएगा और उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बेरी-जहाजगढ़ रोड पर गांव एमपी माजरा मोड़ के पास एक निजी स्कूल के नजदीक नाकाबंदी कर दी।कुछ समय बाद संदिग्ध कैंटर मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया और केटर को काबू किया गया।जांच के दौरान पाया गया कि वाहन की नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर वास्तविक नंबर को छिपाने का प्रयास किया गया था, ताकि पुलिस और सीसीटीवी कैमरों की नजर से बचा जा सके।पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान मनीष दहिया निवासी शादिपुर, जिला रेवाड़ी तथा परिचालक ने बिट्टू निवासी नारंगी बांदा, आसाम के रूप में बताई। दोनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुए बताया कि वाहन में पशुओं का फीड (चारा) भरा हुआ है। पुलिस को संदेह होने पर जब तिरपाल हटाकर कैंटर की तलाशी ली गई तो उसके अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां बरामद हुईं।मौके पर आबकारी विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। संयुक्त जांच के दौरान कुल 454 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें रॉयल मेंशन गोल्ड व्हिस्की, इम्पीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग सहित विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब तथा किंगफिशर बीयर शामिल थी। जांच में यह भी सामने आया कि अधिकांश पेटियों पर क्यूआर कोड नहीं थे तथा कई पेटियों के लेबल फटे हुए थे, जिससे अवैध तस्करी की आशंका और मजबूत हो गई।पुलिस द्वारा शराब के परिवहन से संबंधित लाइसेंस, परमिट एवं अन्य वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद आबकारी विभाग की मौजूदगी में शराब की गिनती, सैंपलिंग एवं जब्ती की कार्रवाई पूरी कर कैंटर को भी कब्जे में ले लिया गया।दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि अवैध शराब की खेप कहां से लाई गई थी, इसे कहां पहुंचाया जाना था तथा इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।इस अवसर पर एसीपी क्राइम शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि झज्जर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर इसमें शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



झज्जर: नीट की परीक्षा लेने वाली एजेंसी एनटीए पर पूर्व शिक्षा मंत्री भुक्कल ने फिर उठाए सवाल
कहा: इस एजेंसी के रहते पूरी तरह से पारदर्शिता से पेपर होना सम्भव नहीं
नए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री जोशी से जताई उम्मीद, व्यवस्था में होगा सुधार,भरे जाएगें विभागीय रिक्त पद
झज्जर में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रही थी पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल
प्रधान के इस्तिफे के लिए फिर थपथपाई छात्रों की पीठ,कहारूकांग्रेस नेताओं के साथ-साथ पूरी पार्टी खड़ी थी छात्रों के साथ
कहा: कांग्रेस और छात्रों के संघर्ष के सामने हठधर्मीता दिखाने वाली सरकार को आखिर झुकना पड़ा
भुक्कल बोली, नए शिक्षा मंत्री जोशी ऐसी करे व्यवस्था की छात्रों को न बैठना पड़े दोबारा से धरने पर
कहा: सरकार को होना चाहिए सख्त,छात्र हित में अब आगे बढ़कर दिखाना होगा देश के युवाओं के लिए काम
अच्छी शिक्षा, बेहतर रोजगार का प्रबन्ध करे सरकार, ताकि डंकी के रास्ते से परिवार छोड़कर विदेश न भागे युवा
नशे और अपराध की तरफ युवाओं को जाने से रोकने के लिए केन्द्रीय सरकार को करनी होगा बेहतर व अच्छी व्यवस्था
चंडीगढ: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बयान
उन्होंने कहा की मुझे लग रहा था की आज सेशन चलना चाहिए
क्योंकि विपक्ष नीट पेपर को लेकर मुद्दा उठा रहा था लेकिन यह सब चीजें निपट गई
जनता के मुद्दे ही लोकसभा और राज्यसभा मे डिसकस किये जाते हैं
जनहित में सदन को चलने देना चाहिए
सदन नहीं चलने की इन्होंने अगर इहोंने ठाना होगा इसका नुकसान भी विपक्ष को होगा
जनता चाहती है की सदन चले, अगर यह जनता के विपरीत काम करेंगे तो इन्होंने पहला भी इसका नुकसान उठाया है आगे भी उनको नुकसान होगा



नूँह: ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में परिवाद की सुनवाई के दौरान कांग्रेस विधायक मामन खान और पूर्व विधायक भाजपा नेता नसीम अहमद के बीच हुई नोंकझोंक
विधायक आफताब अहमद नूँह और राजस्व एवं आपदा मंत्री विपुल गोयल को देनी पड़ी दखल
रिगड गांव की पेयजल समस्या को लेकर रखे गए परिवाद की सुनवाई के दौरान हुई कहासुनी
झज्जर: सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग
हरियाणा विधानसभा की महिला सशक्तिकरण समिति विधानसभा में करेगी रोक लगाने की मांग
समिति की चैरपर्सन भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा का ब्यान
शक्ति रानी शर्मा ने कहा
विधानसभा में समिति रिपोर्ट करेगी पेश
समिति की सदस्य कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने भी इस विषय पर जताई सहमति
गीता भुक्कल ने अश्लील कंटेंट पर चिंता जताते हुए रोक लगाए जाने की मांग का किया समर्थन
चंडीगढ़: मोहनलाल बडौली ने संभाला हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन का कार्यभार।
चंडीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मोहनलाल बडौली ने हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन का कार्यभार ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोहनलाल बडौली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मोहनलाल बडौली ने कहा कि वह सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान,
झज्जर, 27 जुलाई, अभीतक: आज एम. डी. हाई स्कूल, मातनहेल (झज्जर) में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। सभी को यह संदेश दिया गया कि ष्पेड़ केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। आइए, हम सभी मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ, पर्यावरण को हरा-भरा बनाएँ और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। एक पेड़ माँ के नाम, हरियाली का सम्मान, माँ का अभिमान।





सरकार की कल्याणकारी योजना से कोई पात्र ना रहे वंचित-डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं
रेवाड़ी, 27 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला में समाधान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सचिवालय सभागार में आयोजित किए जा रहे है। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। डीसी ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए। समाधान शिविर में गांव नंदरामपुर बास में रास्ते पर कूड़ा डालने की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को रास्ते से कूड़ा करकट हटवाने व सफाई करवाने के निर्देश दिए ताकि रास्ता अवरुद्ध न हो। निजी संस्थान द्वारा बच्चे के दस्तावेज न दिए जाने की शिकायत पर डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को संस्थान से बच्चे के दस्तावेज दिलवाने के निर्देश दिए। गांव जड़थल में बीपीएल प्लॉटों का इंतकाल न चढ़ाने की शिकायत पर डीसी ने डीआरओ को संबंधित गांव में बीपीएल प्लेटो के इंतकाल चढ़वाने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं तथा बिजली, पानी, सीवरेज व अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मकानों को नियमित कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- डीसी
ग्राम पंचायत की भूमि पर 31 मार्च 2004 से पूर्व बने मकानों का होगा नियमितीकरण
रेवाड़ी, 27 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा धारा 5ए(1ए), हरियाणा ग्राम सामान्य भूमि (विनियमन) अधिनियम, 1961 के तहत ग्राम पंचायत (शामलात) भूमि पर 31 मार्च 2004 से पूर्व निर्मित मकानों के नियमितीकरण के लिए समाधान पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक https://samadhan.haryanadp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि आवेदन के साथ शपथ पत्रध्आवेदन पत्र, नवीनतम जमाबंदी, वर्ष 2004 अथवा उससे पूर्व की जमाबंदी, नवीनतम खसरा गिरदावरी, अक्स-शजरा, निशानदेही रिपोर्ट एवं फील्ड बुक, मकान के सभी दिशाओं से रंगीन फोटोग्राफ, 31 मार्च 2004 से पूर्व कब्जा सिद्ध करने वाले दस्तावेज (जैसे बिजली या पानी का कनेक्शन अथवा अन्य वैध अभिलेख), वास्तुकार द्वारा तैयार साइट प्लान, मूल्य निर्धारण संबंधी दस्तावेज तथा आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। पोर्टल पर अपलोड की जाने वाली सभी फाइलें स्पष्ट, पठनीय एवं पीडीएफ प्रारूप में होनी चाहिए। अधूरे अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा ऐसे आवेदन वापस भी किए जा सकते हैं। डीसी ने बताया कि जिन आवेदकों ने पहले नियमितीकरण के लिए ऑफलाइन आवेदन जमा किए थे, उन्हें भी अपने आवेदन समाधान पोर्टल https://samadhan.haryanadp.gov.in/ पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज करने होंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद ही प्रकरणों की जांच एवं आगामी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार त्वरित गति से की जा सकेगी। इसलिए सभी संबंधित आवेदक अपने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि उनके मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके। डीसी ने जिले के पात्र नागरिकों से अपील की कि यदि उनका मकान ग्राम पंचायत की भूमि पर 31 मार्च 2004 से पूर्व बना हुआ है और वे नियमितीकरण के पात्र हैं, तो वे निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।





विश्व हेपेटाइटिस दिवस – 2026
आओ इसे तोड़ते हैं थीम के साथ मनाया जा रहा विश्व हेपेटाइटिस दिवस
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किए गए जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम
रेवाड़ी, 27 जुलाई, अभीतक: सिविल सर्जन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र दहिया ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक रहने तथा समय पर जांच, टीकाकरण और उपचार कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम ष्आओ इसे तोड़ते हैंष् (भ्मचंजपजपेरू स्मजश्े ठतमंा प्ज क्वूद) रखा गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के बारे में सही जानकारी देकर इसके प्रति जागरूक बनाना है और इसकी जांच, उपचार, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी बाधाओं को समाप्त करना है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. बारूच ब्लंबर्ग के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। डॉ. ब्लंबर्ग ने वर्ष 1967 में हेपेटाइटिस-बी वायरस की खोज की तथा इसके टीके के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस अमूल्य योगदान के सम्मान में प्रतिवर्ष 28 जुलाई को यह दिवस मनाकर वायरल हेपेटाइटिस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।
हेपेटाइटिस के बचाव के उपाय
राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. जोगेंद्र तंवर ने बताया कि हेपेटाइटिस एक साइलेंट किलर है। विशेष रूप से हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी संक्रमण लिवर सिरोसिस तथा लिवर कैंसर के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस के बचाव के विभिन्न प्रकार के उपाय है। हेपेटाइटिस ए एवं ई दूषित भोजन एवं पानी के माध्यम से फैलता है। इससे बचाव के लिए स्वच्छ पानी का उपयोग करें, भोजन की स्वच्छता बनाए रखें तथा नियमित रूप से हाथ धोएं। हेपेटाइटिस बी असुरक्षित इंजेक्शन, संक्रमित रक्त चढ़ाने, असुरक्षित यौन संपर्क तथा संक्रमित मां से नवजात शिशु में फैल सकता है। इससे बचाव के लिए सुरक्षित एवं प्रभावी टीका उपलब्ध है। हेपेटाइटिस-सी मुख्यतरू संक्रमित रक्त के संपर्क से फैलता है। इसकी समय पर जांच एवं उपचार अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाई रिस्क ग्रुप को लक्षित करते हुए विशेष जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन जोखिम समूहों की समय पर पहचान एवं जांच से संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है तथा गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव है। हाई रिस्क ग्रुप में विशेष रूप से बार-बार रक्त या रक्त उत्पाद प्राप्त करने वाले व्यक्ति, डायलिसिस पर रहने वाले मरीज, इंजेक्शन द्वारा नशा करने वाले व्यक्ति, एचआईवी संक्रमित व्यक्ति, संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सदस्य एवं यौन साथ, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य जोखिम वाले व्यवसायों से जुड़े व्यक्ति आदि शामिल है। डॉ. जोगेंद्र तंवर ने बताया कि रेवाड़ी जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों (उप-स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, सीएचसी, उपमंडल नागरिक अस्पताल व जिला नागरिक अस्पताल) में हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी की निःशुल्क जांच, हेपेटाइटिस-बी का निरूशुल्क टीकाकरण उपलब्ध है। इसके अलावा हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी का निरूशुल्क उपचार तथा गोपनीय परामर्श, फॉलोअप एवं रेफरल सेवाएं आदि सुविधाएं भी उपलब्ध है।
हाई रिस्क ग्रुप के व्यक्तियों से अपील, हेपेटाइटिस की अवश्य करवाएं जांच
सिविल सर्जन रेवाड़ी डॉ. नरेंद्र दहिया ने जिलावासियो विशेषकर हाई रिस्क ग्रुप से संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपमंडल नागरिक अस्पताल तथा जिला नागरिक अस्पताल में जाकर अपनी जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और उपचार से हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है तथा हेपेटाइटिस-बी से टीकाकरण द्वारा प्रभावी सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है।

वन स्टॉप सेंटर का सराहनीय कार्य, बुजुर्ग महिला का परिवार से करवाया पुनर्मिलन
संकटग्रस्त एवं जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षा, परामर्श एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए वन स्टॉप सेंटर कर रहा निरंतर कार्य- ललिता कालड़ा
रेवाड़ी, 27 जुलाई, अभीतक: वन स्टॉप सेंटर रेवाड़ी के समन्वित प्रयासों से एक बुजुर्ग महिला का उसके परिवार से सफलतापूर्वक पुनर्मिलन कराया गया। लंबे समय बाद अपनों से मिलकर बुजुर्ग महिला एवं उनके परिजन भावुक हो उठे तथा उन्होंने रेवाड़ी पुलिस एवं वन स्टॉप सेंटर की टीम का आभार व्यक्त किया। वन स्टॉप सेंटर की संचालिका ललिता कालड़ा ने बताया कि रोहड़ाई थाना पुलिस को लगभग 62 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला सावित्री (काल्पनिक नाम) लावारिस एवं परेशान अवस्था में मिली। महिला अपनी मानसिक स्थिति एवं घबराहट के कारण अपने घर का सही पता बताने में असमर्थ थी। महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोहड़ाई थाना पुलिस द्वारा उन्हें तत्काल वन स्टॉप सेंटर रेवाड़ी में आश्रय एवं काउंसिलिंग के लिए भेजा गया। वन स्टॉप सेंटर में महिला को सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनकी काउंसलिंग की गई। भाषा संबंधी कठिनाइयों के बावजूद महिला द्वारा दिए गए सीमित एवं धुंधले सुरागों के आधार पर सेंटर की टीम ने लगातार प्रयास किए। जांच के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि महिला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के तलेन क्षेत्र की रहने वाली हैं। संबंधित थाना तलेन में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। इसके उपरांत राजगढ़ पुलिस के सहयोग एवं समन्वय से महिला के परिजनों का पता लगाया गया तथा उनके पुत्र को सूचना दी गई। महिला के परिजन वन स्टॉप सेंटर रेवाड़ी पहुंचे, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत सावित्री (काल्पनिक नाम) को सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। ललिता कालड़ा ने बताया कि केंद्र संकटग्रस्त एवं जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षा, परामर्श एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग एवं विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के कारण यह मानवीय पुनर्मिलन संभव हो सका।


डीएलएसए रेवाड़ी द्वारा पोक्सो एक्ट पर स्पेशल कैंप का आयोजन
रेवाड़ी, 27 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव भाड़ावास, रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तथा स्कूल में उपस्थित बच्चों को पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि पोक्सो एक्ट 2012 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और अश्लीलता से बचाने के लिए है। इस एक्ट के तहत पीड़ित बच्चे की पहचान मीडिया या सार्वजनिक रूप से करना कानूनी अपराध है। इस कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी से पैनल अधिवक्ता विकास यादव ने उपस्थित बच्चों को उनके कानूनी अधिकार एवं कर्तव्य तथा बच्चों के लिए नालसा की मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। इसके साथ ही वृक्षारोपण अभियान के तहत डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने स्कूल विद्यार्थियों तथा अध्यापक गण के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य हरीश चैहान, अध्यापकगण एवं स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।




कारगिल के वीर शहीदों को हरित श्रद्धांजलि- पौधारोपण कर शहीदों के अदम्य साहस को किया नमन: डॉ. रेनू सोलखे
डीएलएसए रेवाड़ी, लायंस क्लब रेवाड़ी एवं किशन लाल पब्लिक कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण अभियान चलाया
रेवाड़ी, 27 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा लायंस क्लब रेवाड़ी तथा किशन लाल पब्लिक कॉलेज, रेवाड़ी के एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को हरित श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स, प्राध्यापकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक लगाया गया पौधा हमारे वीर शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा आने वाली पीढियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित भारत की दिशा में एक सार्थक कदम है। इस अवसर पर डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सच्ची देशभक्ति केवल शहीदों को याद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र और प्रकृति की रक्षा का दायित्व निभाने में भी निहित है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा हमारे अमर शहीदों को एक जीवंत श्रद्धांजलि है, जो आने वाली पीढियों को उनके बलिदान की याद दिलाता रहेगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाना भी देश सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। डीएलएसए रेवाड़ी ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम समाज में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कराएं पूरा: डा. कृष्ण कुमार
बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों एवं जनसेवाओं की समीक्षा बैठक
बैठक में विभागीय कार्यों में गति और समन्वय बढ़ाने के दिए निर्देश
बावल, 27 जुलाई, अभीतक: बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने सोमवार को बी एंड आर विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए तथा सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों का शीघ्र निपटारा करने पर भी जोर दिया। विधायक ने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों की निगरानी करने और समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विधायक ने आमजन की ओर से प्राप्त शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति से विधायक को अवगत कराया तथा निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, बीडीपीओ शुभम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
गुरु वंदन कला केंद्र का प्रथम पग सम्पन्न’
भिवानी, 27 जुलाई, अभीतक: शहर के जाने-माने कत्थक गुरु दम्पति विपिन शर्मा और तान्या शर्मा द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति और गुरु शिष्य परम्परा को समर्पित गुरु वंदन कला केंद्र का प्रथम वार्षिक महोत्सव आज रविवार को सांस्कृतिक सदन में सम्पन्न हुआ। आज के समय में जहां फूहड़ता भरे गानों के साथ रील बना रहे हैं वहीं कला केंद्र में बच्चों ने शास्त्रीय और उप शास्त्रीय नृत्य सीख कर इस महोत्सव की शोभा बढ़ा दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर धर्मवीर ढिल्लों, विशिष्ट अतिथि डाक्टर वीके चुघ रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से जयपुर घराना से जय कुमार जावड़ा (कत्थक गुरु), सांवर मल (हारमोनियम), परमेश्वर लाल (तबला) और दयाम अली (सारंगी) ने कार्यक्रम को एक सूत्र में बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से की गई, जिसमें कला केंद्र के छोटे बच्चों ने मन मोहने वाली प्रस्तुति दी गई। पश्चात चार कत्थक नृत्य की प्रस्तुतियां बच्चों ने दी और दर्शकों को बार बार तालियां बजाने को बाध्य किया। एक प्रस्तुति उप शास्त्रीय नृत्य की भी बच्चों द्वारा दी गई। जयपुर घराना से जय कुमार जावड़ा ने कत्थक के थोड़े, टुकड़े आदि से शुरुआत करके अंत में मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो प्रस्तुत करके दिखा दिया कि गुरु क्या होते हैं। .जयपुर घराना से ही सांवर मल कत्थकश्ने अपनी गायन प्रस्तुति केसरिया बालम से सभी का मन मोह लिया। अंतिम प्रस्तुति दृष्टिका बच्ची की रही। इस कार्यक्रम में 6 साल की बच्ची से लेकर 50 साल की महिला ने अपना-अपना हुनर दिखाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर धर्मवीर ढिल्लों ने अपने उद्बोधन में कहा कि भिवानी में मैंने ऐसा कार्यक्रम आज तक नहीं देखा जिसमें बच्चे शास्त्रीय नृत्य कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि डाक्टर शिवकांत शर्मा ने कहा कि भिवानी जैसे छोटे शहर में शास्त्रीय नृत्य का कार्यक्रम करना ही अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। विपिन और तान्या ने बच्चों को नृत्य में पारंगत करना ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया है। डाक्टर शिवकांत ने आए हुए सभी लोगों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को ऐसे ही गुरु की संगत में रखें और इन दोनों पति-पत्नी का हौंसला बढ़ाएं।कार्यक्रम को सभी अतिथिगण सारी प्रस्तुतियां देख कर मंत्रमुग्ध रह गये और बार बार तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। विपिन और तान्या के गुरु और जयपुर घराना के जय कुमार जावड़ा को आश्चर्य हुआ कि दक्षिण हरियाणा के भिवानी शहर में भी में शास्त्रीय नृत्य जैसी विधा में भी बच्चे अपना भविष्य बनाने में रुचि ले रहे हैं। भिवानी जैसे छोटे शहर में इस अनूठे कार्यक्रम का होना यह साबित करता है कि पाश्चात्य नृत्य शैलियों को छोड़ कर बच्चों में शास्त्रीय नृत्य के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं जब यहां शास्त्रीय नृत्य संगीत की धूम होगी।
हरियाणा के भिवानी जिले के बड़ेसरा गांव की उभरती मुक्केबाज प्रीति पंवार राष्ट्रमंडल खेल-2026 में पदक से अब सिर्फ एक जीत दूर हैं। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले गए महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रीति ने मलावी की डेबोरा मतेनजे को दूसरे राउंड में रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट (त्ैब्) के जरिए एकतरफा अंदाज में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पहली घंटी बजते ही प्रीति ने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने लगातार तेज, सटीक और दमदार पंचों से प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा। मलावी की मुक्केबाज प्रीति के हमलों का जवाब नहीं दे सकीं। दूसरे राउंड में मुकाबला पूरी तरह एकतरफा होता देख रेफरी ने बीच में ही बाउट रोक दी और प्रीति को विजेता घोषित कर दिया।
कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कार की रफ्तार कम की और तुरंत बाहर निकल गया। ड्राइवर के उतरते ही कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी। घटना शाहाबाद के रतनगढ़ गांव के पास हुई। कार चला रहे नीतिश चोपड़ा पंजाब के रहने वाले हैं। वह दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उन्हें कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत कार की स्पीड कम की और सड़क किनारे रोककर बाहर निकल गए।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को सुबह पंचकूला पहुंचे। इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के अमरावती स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ओमप्रकाश धनखड़ ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष भी धनखड़ के आवास पहुंचे। उनके साथ प्रदेश सरकार के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे।
जयपुर से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट सोमवार को देरी से रवाना होने पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधा है। सांसद बेनीवाल को संसद की कार्यवाही में शामिल होने और विपक्ष के साथी सांसदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए दिल्ली जाना था। एअर इंडिया की जयपुर-दिल्ली उड़ान (।प् 1834) निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकी। विमान अपने निर्धारित समय सुबह 8ः50 के बजाय करीब 10ः10 बजे रवाना हुआ। सांसद बेनीवाल ने लिखा- देश में आए दिन उड़ानों में हो रही देरी और अव्यवस्था से लाखों यात्री परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू इस गंभीर समस्या पर मौन हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि भारत सरकार का एयरलाइंस के संचालन और समयबद्धता पर कोई प्रभावी नियंत्रण ही नहीं बचा है।
दिग्विजय चैटाला ने कहा युवाओं ने अपने हकों की लड़ाई जीती है। हमने उनका समर्थन करते हुए उनके साथ खड़े रहे। वहां एक युवक मुझे उकसाने (प्रोवोक) की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैं पीछे हट गया। वह जिस मुद्दे पर बात करना चाहता था, उसका वहां के आंदोलन से कोई संबंध नहीं था। मुझे लगता है कि वह किसी न किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ होगा, तभी वह वहां ऐसी बातें कर रहा था। दिग्विजय चैटाला ने कहा, ष्इनेलो के लोग इस वीडियो को ज्यादा शेयर कर रहे हैं। उन्हें यह बात हजम नहीं हो रही है। हालांकि, इन चीजों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम युवाओं के मुद्दों को लेकर आगे भी उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना एक संवैधानिक अधिकार है, जिसे छीना नहीं जा सकता। केवल प्रदर्शन या आंदोलन होने पर पुलिस की बर्बरता या सख्ती को सही नहीं ठहराया जा सकता। मामले पर सुनवाई करते हुए ब्श्रप् सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले होना उतनी ही चिंता की बात है और सरकार से इस पर जवाब मांगा जा सकता है। चीफ जस्टिस ने कहा कि पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए एक समान नियम (प्रोटोकॉल) और तय जगह होनी चाहिए, ताकि लोग शांति से अपनी बात रख सकें और उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटा जा सके। कोर्ट दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। इन याचिकाओं में आरोप था कि नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने ज्यादती की। ये याचिकाएं 20 जुलाई के संसद मार्च से जुड़ी हैं, जिसे कॉकरोच जनता पार्टी ने आयोजित किया था।
हरियाणा की जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चैटाला को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। एक युवक ने उनके पास पहुंचकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। युवक ने कहा, ष्अगर आप हरियाणा में बगावत करते तो आज ये हाल नहीं होते। युवक के विरोध दर्ज कराने पर दिग्विजय चैटाला के साथ मौजूद इनसो के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक उसे पकड़कर वहां से दूसरी ओर ले गए। दिग्विजय और युवक के बीच करीब 26 सेकेंड तक बातचीत हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, दिग्विजय चैटाला 24 जुलाई को अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे थे। दिग्विजय का विरोध करने वाला युवक कौन है, उसका पता नहीं चल पाया।
अंबाला छावनी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम अब होगा आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, नीति में आवश्यक छूट प्रदान करने के दिए निर्देश
भारतीय संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्रभाषा के महान पुरोधा आचार्य रघुवीर के नाम पर होगा महाविद्यालय: शिक्षा मंत्री
चंडीगढ़, 27 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के महान शिक्षाविदों एवं राष्ट्र निर्माण के योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला छावनी स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम बदलकर ष्आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबाला छावनीष् किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करते हुए वर्तमान नीति में आवश्यक छूट देने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आचार्य रघुवीर एक प्रख्यात शिक्षाविद, भाषाविद, संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के महान विद्वान तथा राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में अमूल्य योगदान दिया। उनके नाम पर महाविद्यालय का नामकरण किए जाने से विद्यार्थियों को उनके आदर्शों, विद्वता और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिलेगी। श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को देश के महान महापुरुषों और उनके आदर्शों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह निर्णय नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह दिखाते हैं: मुख्यमंत्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जींद के उझाणा गांव में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में की शिरकत
उझाणा में सामुदायिक केंद्र बनवाने के लिए 1 करोड़ रुपये तथा गांव के विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की
चंडीगढ़, 27 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। उनके आदर्श मानवता, सेवा, समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हैं। वर्तमान पीढ़ी को उनके जीवन मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि समाज में सद्भाव और संस्कारों की भावना और अधिक मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात सोमवार को जींद जिले के गांव उझाना में श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी महाराज के नवनिर्मित समाधि स्थल पर आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, रोहतक स्थित मठ अस्थल बोहर के महंत तथा राजस्थान के तिजारा से विधायक महंत बालक नाथ, उझाना मठ के महंत राज नाथ, महंत पूर्ण नाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उझाना में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये तथा गांव के अन्य विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप गांव में सड़क निर्माण, कुंड तालाब के जीर्णोद्धार, पानी निकासी का स्थाई समाधान तथा गांव के स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू करवाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में मत्था टेका तथा यज्ञ में पूर्णाहुति दी और ध्वजारोहण भी किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी महा मानव की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का अर्थ केवल विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाना नहीं होता बल्कि अपने जीवन में श्रद्धा को प्रतिष्ठित करना, अपने आचरण में सत्य को अपनाना, अपने व्यवहार में करुणा को उत्पन्न करना तथा समाज में सेवा तथा सद्भाव को प्रतिष्ठित करना है। उन्होंने खुशी जाहिर की कि उझाना का पावन मठ लगभग 600 वर्षों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति हमारी आध्यात्मिक परंपरा में है। श्री नायब सिंह सैनी ने उझाना के धाम द्वारा गौशाला के संचालन की सराहना करते हुए कहा कि गौशाला भारतीय संस्कृति की करुणा और संवेदना का जीवंत प्रतीक है। हमारी परंपरा में गौसेवा धार्मिक आस्था होने के साथ-साथ सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। प्रकृति और गौमाता की रक्षा व सम्मान की संस्कृति ही भारत को विश्वगुरु बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों ने सदैव समाज को एकजुट करने, मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया है। जब-जब समाज भटका है, तब-तब संतों ने दीपक बनकर समाज को नई रोशनी दिखाई है। संतों के बताए मार्ग पर चलकर ही सशक्त और संस्कारित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार संत-महापुरुषों के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने ‘संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना’ शुरू की है, जिसके माध्यम से महापुरुषों की जयंतियां और स्मृति दिवस व्यापक स्तर पर मनाए जा रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों को नई पहचान दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। मोदीजी के नेतृत्व में जहां एक तरफ देश में आधुनिक ढांचे और सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ हमारी प्राचीन आध्यात्मिक परंपराएं संवर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के समय लिए गए 217 संकल्पों में से डेढ़ साल के समय में 66 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं जबकि शेष संकल्पों को पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा की तीसरे कार्यकाल में हरियाणा में देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है, गरीब महिलाओं की रसोई में 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है, मरीजों के लिए मुफ्त डायलिसिस तथा जिला अस्पतालों के जीर्णोद्धार तथा नए मेडिकल कॉलेज खोलने का कार्य हरियाणा में तेज गति से करवाया जा रहा है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के कल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की नीति पर कार्य कर रही है और प्रदेश में पारदर्शी तथा जनहितैषी शासन व्यवस्था स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने उपस्थितगण से संतों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, समाज सेवा और मानव कल्याण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
संत समाज के महापुरुष और मुख्यमंत्री का एकसाथ होना अद्भुत संगम: कृष्ण बेदी
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जींद की धरती पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम विशेष शुभ मुहूर्त में बना है। आज हम सबका यह सौभाग्य है कि हम सब अपने संत समाज के महापुरुषों और प्रदेश के मुख्य सेवक यानी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक साथ देख पा रहे हैं। सेवक और संत दोनों के एक ही मंच पर दर्शन होना सौभाग्य की बात होती है। यह संगम प्रदेश में विकास, सुख, शांति और समृद्धि की बहार को और तेज करने वाला है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री की सरलता और कार्यशैली से सभी प्रभावित: डॉ. कृष्ण मिड्ढा’
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के हर परिवार की जरूरत के अनुसार योजनाएं और नीतियां लागू की हैं। सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं व नीतियों का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री के इस कार्य की पूरे देश में चर्चा हो रही है। दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी हरियाणा के मुख्यमंत्री जैसी मुस्कुराहट, सरलता, कार्यशैली की तारीफ करने के साथ-सा खुद भी इसी व्यवहार को अपनाने का प्रयास कर रहे हैं।
हरियाणा में हो रहे हैं तेज गति से विकास कार्य: विधायक महंत योगी बालक नाथ’
राजस्थान के तिजारा से विधायक महंत योगी बालक नाथ ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तीव्र गति से विकास कार्य करवा रहे हैं। राजस्थान में अभी बहुत विकास कार्यों की जरूरत है, पर हरियाणा में भाजपा सरकार ने तो खेतों के रास्ते तक भी पक्के कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानव जाति के उत्थान के लिए बाबा खाकनाथ जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचकर मानव कल्याण का कार्य करें।
चंडीगढ़: मोहनलाल बडौली ने संभाला हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन का कार्यभार।
चंडीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मोहनलाल बडौली ने हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन का कार्यभार ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोहनलाल बडौली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मोहनलाल बडौली ने कहा कि वह सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
