झज्जर कैंप कार्यालय से समग्र शिक्षा व पीएम पोषण अभियान की गतिविधियों बारे मुख्य सचिव को वीसी में अवगत कराती डीसी वर्षा खांगवाल।

विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ आधारभूत ढांचागत विकास पर है सरकार का फोकस: डीसी
समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर डीसी वर्षा खांगवाल ने की समीक्षा’

झज्जर, 18 जुलाई, अभीतक: राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के साथ ही विद्यालय भवन के आधारभूत ढांचागत विकास पर सरकार पूरा फोकस कर रही है। ऐसे में ड्राप आउट व आउट आफ स्कूल वाले बच्चों को स्कूल सिस्टम से जोडने में शिक्षा विभाग अपनी जिम्मेदारी प्रभावी रूप से निभाएं। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने कही। वे शनिवार को कैंप कार्यालय से शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समग्र शिक्षा व पीएम पोषण अभियान को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा प्रदेश भर के डीसी द्वारा ली गई वीडियो कांफ्रेंस उपरांत आवश्यक जानकारी दे रही थी। वीसी के बाद डीसी ने जिला में शिक्षा विभाग की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि झज्जर जिला में शैक्षणिक माहौल बेहतर प्रदान किया गया है और शिक्षा विभाग की सजगता व सक्रियता से बोर्ड परीक्षाओं में सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण (मिड-डे मील) अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को डीसी ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास पर विशेष ध्यान देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अब जो बच्चे किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके अथवा जो अभी तक स्कूल में दाखिल नहीं हो पाए हैं उन्हें नैतिक जिम्मेदारी के साथ स्कूल में दाखिल करवाने के लक्ष्य से कार्य करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कौशल विकास पर आधारित कोर्स भी जिला में चल रहे हैं, ऐसे में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रीत होकर स्कील मजबूत करने में शिक्षक कार्य करें। शिक्षक अभिभावकों से निरंतर जुड़ाव रखते हुए बच्चों की शिक्षा को लेकर चर्चा करें ताकि बच्चे पूरी संजीदगी के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकें। डीसी ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं का विकास, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए समावेशी शिक्षा तथा डिजिटल शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए। पीएम पोषण योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक, ताजा एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, रसोईघरों की साफ-सफाई, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण तथा पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। श्रीमती खांगवाल ने अधिकारियों से विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, नामांकन, ड्रॉपआउट दर तथा शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में अधिकारियों ने समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण योजना की वर्तमान प्रगति, लंबित कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना से भी डीसी को अवगत कराया। इस अवसर पर डीईओ रतेंद्र सिंह व डीपीसी अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

शेष बचे मतदाता तत्काल भरें गणना प्रपत्र, अंतिम अवसर न गंवाएं: डीसी
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 24 जुलाई का इंतजार न करते हुए बीएलओ को तुरंत गणना प्रपत्र जमा कराएं’
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रपत्रों का तुरंत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश

झज्जर, 18 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत भले ही गणना प्रपत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है मगर शेष बचे मतदाता को इस तिथि का इंतजार नहीं करना है और तुरंत बीएलओ द्वारा दिए गए गणना प्रपत्र को भरकर बीएलओ को दें। यह आह्वान डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिला के मतदाताओं से किया है। डीसी ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं अथवा ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भरकर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा हो सके।
समय पर गणना प्रपत्र जमा करना प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि गणना प्रपत्र प्राप्त होते ही उनका तत्काल डिजिटाइजेशन किया जाएगा, जिससे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का आधार है, इसलिए प्रत्येक पात्र मतदाता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
ऑनलाइन सुविधा से घर बैठे करें गणना प्रपत्र जमा
डीसी ने बताया कि झज्जर जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों बेरी, बहादुरगढ़, बादली और झज्जर के सक्षम मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर स्वयं ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन सुविधा अपनाने से समय की बचत होगी और प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी अधिक तेजी से संभव होगा।
प्राप्त सभी प्रपत्रों का तुरंत डिजिटाइजेशन करें बीएलओ
डीसी वर्षा खांगवाल ने निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाले सभी गणना प्रपत्रों का तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। जिन मतदाताओं के प्रपत्र प्राप्त नहीं हो रहे हैं, उनके संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक टिप्पणी दर्ज की जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो। डीसी ने कहा कि जिला के जिन मतदाताओं ने अभी तक गणना प्रपत्र जमा नहीं कराए हैं वे मतदाता अंतिम तिथि का इंतजार ना करते हुए बिना विलंब किए अपना गणना प्रपत्र भरें और अपने मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने में सहयोग करें। उन्होंने नागरिकों से निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढकर भागीदारी निभाने की अपील की।

एल.ए. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर में प्री-प्राइमरी विंग द्वारा जंगल डे का उत्साहपूर्वक आयोजन
झज्जर, 18 जुलाई, अभीतक: एल.ए. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर के प्री-प्राइमरी विंग में आज जंगल डे सेलिब्रेशन का रंगारंग एवं आनंदमय आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. निधि कादयान एवं प्रबंधन समिति सदस्य श्रीमती अनीता गुलिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न जंगली जानवरों की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने स्वयं सुंदर एनिमल फेस मास्क तैयार किए तथा विभिन्न पशु-पक्षियों पर आधारित गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इसके साथ ही बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैम्प वॉक कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह, ऊर्जा और खुशी देखने योग्य रही। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक के. एम.डागर, स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, अनीता दहिया, जयदेव दहिया, नीलम दहिया की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी गणमान्य अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय श्रीमती सपना अहलावत के कुशल मार्गदर्शन एवं निरीक्षण में किया गया। उनके नेतृत्व में समस्त शिक्षकों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया, जिससे यह आयोजन बच्चों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों के लिए यादगार बन गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. निधि कादयान एवं अनीता गुलिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास तथा प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में वर्किंग मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
झज्जर, 18 जुलाई, अभीतक: एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार क्षमता एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्किंग मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्राथमिक से वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, पर्यावरण, सामाजिक विज्ञान तथा तकनीक आधारित आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का अवलोकन विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट, रजत फौगाट, प्राचार्या नमिता दास, उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल एवं प्रीति पाहवा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की सराहना करते हुए उनके कार्य करने के तरीके, उपयोगिता एवं नवाचार से संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडलों का प्रदर्शन एवं उनकी कार्यप्रणाली का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी, वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ट्रैफिक प्रबंधन, जल संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, ज्वालामुखी मॉडल, सिंचाई प्रणाली, रोबोटिक्स, स्मार्ट होम, प्रदूषण नियंत्रण तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आधारित अनेक कार्यशील मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक को दैनिक जीवन से जोड़ते हुए उपयोगी समाधान प्रस्तुत किए, जिन्हें अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी खूब सराहा। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या समाधान की क्षमता, आत्मविश्वास एवं नवाचार की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से सीखने के अधिक अवसर मिलने चाहिए। रजत फौगाट ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों एवं आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर सीखने और नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के वैज्ञानिक, इंजीनियर एवं नवप्रवर्तक हैं, इसलिए उन्हें अपनी जिज्ञासा और रचनात्मकता को निरंतर विकसित करना चाहिए। प्राचार्या नमिता दास ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल से भी सशक्त बनाना है। उन्होनें बताया कि प्रदर्शनी में छोटे बच्चों ने भी अपनी आयु के अनुरूप अत्यंत सुंदर एवं रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा तथा सीखने के प्रति उत्साह और अधिक विकसित हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत किया।

गांव भागलपुरी में नशा मुक्ति टीम ने युवाओं को किया जागरूक, नशे से दूर रहने का दिया संदेश’
झज्जर, 18 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने थाना बेरी क्षेत्र के गांव भागलपुरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने गांव के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।नशा मुक्ति टीम ने युवाओं को बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इसके साथ ही टीम ने आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 सेवा की उपयोगिता तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। युवाओं से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें और स्वयं भी जागरूक रहें तथा दूसरों को भी जागरूक करें। पुलिस का यह जनजागरूकता अभियान जिलेभर में लगातार जारी है।

इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, झाड़ली के सीईओ ने किया राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ का दौरा
झज्जर, 18 जुलाई, अभीतक: इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, झाड़ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ब्म्व्) श्री दिलीप कैबोर्ट्टा, एजीएम (एचआर) श्री उमेश कुमार तथा परियोजना के अन्य अधिकारियों के साथ राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ का दौरा किया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य एवं समस्त संकाय सदस्यों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने महाविद्यालय में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का एक विस्तृत ज्ञापन मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सुविधाओं के विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दिलीप कैबोर्ट्टा तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पौधारोपण किया गया। बैठक के दौरान सीईओ श्री दिलीप कैबोर्ट्टा ने महाविद्यालय की आवश्यकताओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि प्रबंधन कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी निधि के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों में यथासंभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास करेगा। महाविद्यालय परिवार ने पावर प्रोजेक्ट, झाड़ली प्रबंधन, ग्राम पंचायत एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि इस सहयोग से महाविद्यालय के विकास को नई गति मिलेगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर बिरोहड़ ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि श्री रविंद्र सहरावत, भूतपूर्व सरपंच श्री प्रदीप कुमार सहरावत तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ जिसमें डॉ. रश्मि, निशा रानी, डॉ. नरेंद्र सिंह, श्री राजेश कुमार, डॉ. वीरेंदर सिंह, अमित कुमार, डॉ. अजय कुमार, अमित कुमार, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, मिस अंजना मौजूद रहे।

गांव नूना माजरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अटल टिंकरिंग लैब प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों का प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर।

अटल टिंकरिंग लैब विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का प्रभावी मंच: डीईओ’
जिला के दस सरकारी स्कूलों में नवाचार की नई शुरुआतरू अटल टिंकरिंग लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
’चार दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों ने सीखी रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग व डिजाइन थिंकिंग की आधुनिक तकनीक’
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम, सरकारी विद्यालयों में विज्ञान एवं तकनीक आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा’

बहादुरगढ़, 18 जुलाई, अभीतक: गांव नूना माजरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में 10 सरकारी विद्यालयों में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब के प्रभावी संचालन के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीईओ रतिंद्र सिंह ने किया था, जबकि सीएमजीजीए खुशी कौशल ने प्रशिक्षण के दौरान कार्यशाला का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग हरियाणा व समग्र शिक्षा हरियाणा परिषद के निर्देशानुसार जिला के 10 सरकारी विद्यालयों में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से 15 से 18 जुलाई तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक अनिल शर्मा की देखरेख में हुआ।
विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मक सोच विकसित करना विभाग की प्राथमिकता
डीईओ रतिंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं 21वीं सदी के कौशल विकसित करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने का प्रभावी मंच है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से अटल टिंकरिंग लैब को नवाचार, अनुसंधान एवं रचनात्मक शिक्षा का प्रभावी केंद्र बनाने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों में नवाचार करने की क्षमता विकसित करना वर्तमान समय की जरूरत: सीएमजीजीए
प्रशिक्षण अवधि के दौरान सीएमजीजीए खुशी कौशल ने कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ डिजाइन थिंकिंग विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को केवल उत्तर याद करवाने के बजाय उनमें समस्याओं का समाधान खोजने और नवाचार करने की क्षमता विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग, 3डी प्रिंटिंग एवं डिजाइन थिंकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
शिक्षकों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग में दक्ष बनाना ही कार्यशाला का एकमात्र लक्ष्य
जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसबीर दलाल ने बताया कि प्रशिक्षण में संबंधित विद्यालयों तथा सभी पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी शिक्षकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग में दक्ष बनाना है, ताकि वे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता तथा समस्या समाधान क्षमता का प्रभावी विकास कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर आकाश ने प्रतिभागियों को 3डी प्रिंटर, रोबोटिक्स किट, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट्स, डिजिटल मल्टीमीटर, ब्रेड बोर्ड, एलईडी, बैटरी सहित विभिन्न आधुनिक उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही इन संसाधनों का उपयोग विज्ञान एवं गणित की कक्षाओं को अधिक प्रयोगात्मक और प्रभावी बनाने के तरीकों की भी जानकारी दी।
इन अधिकारियों की रही विशेष भूमिका
चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीपीसी अनिल शर्मा के अलावा रिसोर्स पर्सन के रूप में मदन सिंह, पुनीता चैधरी एवं वंदना भारद्वाज ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गांव हसनपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एसएमसी मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते डीईओ रतिंद्र सिंह।

मुख्यमंत्री से आज सीधे जुड़ेगा हसनपुर का मॉडल संस्कृति विद्यालय’
’एसएमसी मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम को लेकर डीईओ रतिंद्र सिंह ने लिया तैयारियों का लिया जायजा’

झज्जर, 18 जुलाई, अभीतक: निकटवर्ती गांव हसनपुर का राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 19 जुलाई रविवार को आयोजित होने वाले ष्एसएमसी मुख्यमंत्री संवादष् कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सीधे जुड़ेगा। कार्यक्रम से पहले शनिवार को विद्यालय में पायलट रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें ऑनलाइन कनेक्टिविटी, कैमरा, ध्वनि प्रणाली और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का सफल परीक्षण किया गया। डीईओ रतिंद्र सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। डीईओ ने बताया कि विद्यालय अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और आधुनिक सुविधाओं के लिए जिले में अलग पहचान रखता है। यह संवाद कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालय विकास और सामुदायिक सहभागिता को नई दिशा देगा। स्कूल प्राचार्य सुनील दत्त ने बताया कि मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में एसएमसी सदस्यों की व्यापक भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर डीपीसी अनिल शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष प्रवीण जांगड़ा, मांगेराम ,सोमवीर, रामचंद्र,रविन्द्र,प्रवक्ता संजय शर्मा सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

छात्रवृत्ति का लाभ पाने के लिए बैंक खाते को आधार से अवश्य जोड़ें संस्थान: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने बैंक खाते को आधार से जोडने तथा सक्रिय रखने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों से किया आह्वान’
भुगतान संबंधी त्रुटियों से बचने के लिए समय रहते पूरी करें सभी आवश्यक औपचारिकताएं’

झज्जर, 18 जुलाई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा है कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विद्यार्थियों का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना तथा बैंक खाता सक्रिय अवस्था में होना आवश्यक है। डीसी ने बताया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पूर्व माध्यमिक एवं उत्तर माध्यमिक छात्रवृत्ति योजनाओं सहित अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत कुछ विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि का भुगतान केवल इसलिए नहीं हो पा रहा है क्योंकि उनके बैंक खाते आधार से जुड़े नहीं हैं अथवा बैंक खाते निष्क्रिय हो गए हैं। ऐसी स्थिति में छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया बाधित हो जाती है और भुगतान अस्वीकार हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा भारत आधार सीडिंग सक्षम प्रणाली (बेस) नामक सुविधा विकसित की गई है। इसके माध्यम से बैंक खाते के साथ आधार जोडने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई है। यह सुविधा सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में उपलब्ध है।
’पात्र विद्यार्थी का बैंक खाता ,नियमित रूप से हो संचालित’
डीसी ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के बैंक खाते को आधार से जोडने के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा आवश्यकता पडने पर विशेष शिविर आयोजित कर इस प्रक्रिया को पूरा करवाएं। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करें कि उनका बैंक खाता नियमित रूप से संचालित हो रहा हो और उसमें किसी प्रकार की तकनीकी या बैंक संबंधी समस्या न हो। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति की राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है। ऐसे में बैंक खाते को आधार से जोडना और उसे सक्रिय रखना प्रत्येक लाभार्थी की जिम्मेदारी है। यदि किसी विद्यार्थी के बैंक खाते में आधार नहीं जुड़ा है अथवा खाता निष्क्रिय है तो वह शीघ्र अपने संबंधित बैंक से संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ले।
छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे पात्र विद्यार्थी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में सभी पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक व्यापक स्तर पर जानकारी पहुंचाई जाए। अगर कारणवश किसी विद्यार्थी का भुगतान नहीं हो पाया है तो उनकी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने जिला के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के मुखियाओं से भी इस दिशा में विशेष अभियान चलाकर विद्यार्थियों को जागरूक करने का आह्वान किया है।

गांव भागलपुरी में नशा मुक्ति टीम ने युवाओं को किया जागरूक, नशे से दूर रहने का दिया संदेश’
झज्जर, 18 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने थाना बेरी क्षेत्र के गांव भागलपुरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने गांव के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।नशा मुक्ति टीम ने युवाओं को बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इसके साथ ही टीम ने आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 सेवा की उपयोगिता तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। युवाओं से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें और स्वयं भी जागरूक रहें तथा दूसरों को भी जागरूक करें। पुलिस का यह जनजागरूकता अभियान जिलेभर में लगातार जारी है।

मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक संगठन का करेगी विस्तार: चंद्र शेखर धरणी’
नारायणगढ़ की बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकार कल्याण योजनाओं और सरकार को सौंपे गए मांगपत्र पर हुई विस्तृत चर्चा’

नारायणगढ़, 18 जुलाई, अभीतक: मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की महत्वपूर्ण बैठक नारायणगढ़ में उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उत्तर भारत के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, अंबाला के जिलाध्यक्ष राजीव ऋषि, हरियाणा आईटी सेल के संयोजक पीयूष जैन सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। नारायणगढ़ से राजेश वर्मा, वीरेंद्र मोहन वालिया, सुशील शर्मा, प्रमोद वर्मा, धर्मवीर कौशिक,सुशील बरौली,बराड़ा से अनिल शर्मा शुभम इत्यादि मौजूद थे। बैठक में संगठन की कोर कमेटी द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि एमडब्ल्यूबी अब पूरे हरियाणा में उपमंडल (सब डिवीजन) स्तर पर संगठन का विस्तार करेगी। प्रत्येक उपमंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष तथा पांच सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ये इकाइयां जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करेंगी। आने वाले समय में उपमंडल एवं ब्लॉक स्तर पर गोष्ठियां, प्रशिक्षण शिविर और पत्रकार हितों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धरणी ने कहा कि एमडब्ल्यूबी वर्तमान में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संगठन पिछले छह वर्षों से पत्रकारों को बिना किसी सदस्यता शुल्क के 10-10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 10-10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा संस्थापक सदस्यों एवं उनके परिवारों को 33 लाख रुपये तक की कैशलेस मेडिकल पॉलिसी भी निःशुल्क प्रदान की जा रही है।
एमडब्ल्यूबी के प्रयासों से पहले भी पूरी हुईं महत्वपूर्ण मांगें
चंद्र शेखर धरणी ने कहा कि संगठन ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में पत्रकार पेंशन 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करवाने के लिए लगातार प्रयास किए थे। मांग पूरी होने पर संगठन ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनका आभार भी व्यक्त किया था। इसके अलावा पत्रकारों के विरुद्ध मामला दर्ज होने पर सरकारी सुविधाएं बंद करने संबंधी अधिसूचना को निरस्त करवाने में भी एमडब्ल्यूबी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर विस्तृत मांगपत्र सौंपा गया है। संगठन ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अधिकारियों से भी इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आग्रह किया है।
मांगपत्र में पत्रकार हितों से जुड़े प्रमुख सुझाव
एमडब्ल्यूबी ने पत्रकारों की मासिक पेंशन न्यूनतम 30 हजार रुपये करने, पेंशन नियमों को सरल और पारदर्शी बनाने तथा पांच वर्ष की अनिवार्य मान्यता (एक्रीडिटेशन) की शर्त समाप्त करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इससे डिजिटल एवं स्वतंत्र पत्रकारों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही 15 वर्ष की सक्रिय पत्रकारिता सेवा पूरी करने वाले पत्रकारों को पेंशन का अधिकार तथा पेंशन की न्यूनतम आयु 58 वर्ष निर्धारित करने की भी मांग रखी गई है। संगठन ने सोशल मीडिया नीति को सरल एवं समावेशी बनाने, पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए राजस्थान मॉडल की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, पत्रकार की मृत्यु के बाद परिवार को पारिवारिक पेंशन देने तथा सरकारी बसों में पत्रकारों के लिए सीटें आरक्षित करने और निजी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है। इसके अतिरिक्त पंचकूला में संगठन के मुख्यालय के लिए रियायती दरों पर सरकारी भूमि उपलब्ध कराने, पत्रकारों के लिए विशेष आवासीय योजनाएं शुरू करने तथा पत्रकारों के बच्चों को शिक्षा संस्थानों एवं सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी मांगपत्र में शामिल की गई है। धरणी ने कहा कि एमडब्ल्यूबी पहले भी कैंसर, किडनी प्रत्यारोपण तथा अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पत्रकारों की आर्थिक सहायता करती रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार पत्रकार कल्याण से जुड़े इन सुझावों पर सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश के पत्रकारों को और अधिक सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी।

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 20 जुलाई को दोपहर एक बजे पंचायत भवन में
प्रदेश के खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर करेंगे बैठक की अध्यक्षता

भिवानी, 18 जुलाई, अभीतक: स्थानीय पंचायत भवन में 20 जुलाई को दोपहर एक बजे जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर करेंगे और बैठक में रखे जाने वाले परिवादों की सुनवाई करेंगे तथा परिवादों के समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे। नगराधीश अनिल कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 परिवाद रखे जाएंगे, जिनमें तीन परिवाद पुराने और दस परिवाद नए हैं। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक को लेकर डीसी साहिल गुप्ता द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।

जिला न्यायालय परिसर में एनआई एक्ट धारा 138 से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया
झज्जर, 18 जुलाई, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के आदेशनुसार शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में एनआई एक्ट धारा 138 से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 132 मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें से 42 मामलों का आपसी सहमति से मौके पर निपटारा किया गया। कुल सेटलमेंट राशि 133,61,127 है। सचिव ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए इन विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को भी विशेष समझौता अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए याचिकाकर्ताओं और प्रतिवादियों को नोटिस जारी हो चुके हैं। प्राधिकरण ने पक्षकारों से अपील की है कि वह लोक अदालत के माध्यम से समय और धन की बचत करें।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी को दी करोड़ों रुपये की सड़कों की सौगात: लक्ष्मण सिंह यादव
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जताया आभार, कहाकृशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को मिलेगी नई गति

रेवाड़ी, 18 जुलाई, अभीतक: रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण एवं विशेष मरम्मत कार्यों के लिए लगभग 65 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय रेवाड़ी के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान अनेक महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं विशेष मरम्मत कार्य करवाए गए हैं। इनमें रेवाड़ी शहर की प्रमुख सड़कों के साथ-साथ विभिन्न गांवों की एप्रोच रोड, संपर्क मार्गों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ने वाली सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के तहत रेवाड़ी शहर के साथ विभिन्न गांवों की एप्रोच रोड, संपर्क मार्गों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ने वाली सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्यों को जल्द करवाया जाएगा।
वर्ष 2025-26 के तहत इन सड़कों का करवाया जा चुका है निर्माण और सुदृढ़ीकरण
सर्कुलर रोड निर्माण (बावल चैक से धारूहेड़ा चुंगी तक), धारूहेड़ा चुंगी से अभय सिंह चैक तक, कालूवास की ढाणी से रेलवे फाटक तक, खलियावास एप्रोच रोड, ढाकिया से लोकरी एप्रोच रोड, जांटी एप्रोच रोड, कालाका एप्रोच रोड, मीरपुर एप्रोच रोड, पीएचसी मीरपुर एप्रोच रोड, रामगढ़ भगवानपुर से भगवानपुर तक, माढ़ैया एप्रोच रोड, बालावास अहीर एप्रोच रोड, बालावास बुढ़पुर से लाखनौर तक, नया गांव एप्रोच रोड, घुड़कावास एप्रोच रोड, भूरथल ठेठर से हरिजन बस्ती तक, रेवाड़ीदृकोटकासिम रोड से पदैयावास तक, तातारपुर से मालाहेड़ा तक, रोजका से असदपुर रोड, बीकानेर से घुड़कावास रोड, बालावास अहीर से बुढ़पुर रोड, असदपुर से मालाहेड़ा रोड और रेवाड़ीदृकोटकासिम सड़क का निर्माण और सुदृढ़ीकरण करवाया जा चुका है।
2026-27 के तहत इन सड़कों का करवाया जाएगा निर्माण और सुदृढ़ीकरण का कार्य
हुड्डा चैक से हरिनगर (वाया नई वाली), तीतरपुर से जीतपुरा रोड, माजरा गुरदास से कालाका सांगवाड़ी रोड, जोनियावास एप्रोच रोड, मुंडिया खेड़ा से खिजूरी रोड, श्योराज माजरा से सांगवाड़ी रोड, पीएसआर से खलीलपुरी रोड, भूडला से एनएच-8 तक, मसानी से फदनी रोड, सांगवाड़ी से एनएच-71 तक, कालाका से एनएच-8 तक, रसगण एप्रोच रोड, जांट से दौलताबाद रोड, नया गांव से घुड़कावास तक, गोकलगढ़ से कालूवास रोड, लिसाना से गोकलपुर रेलवे फाटक तक, बीकानेर से नया गांव तक, गिंदोखर से बीकानेर रोड, एप्रोच रोड से खड़गवास तक, राजावास से नूरपुर एप्रोच रोड, शेखपुर शिकारपुर से किशनगढ़ तक, बुढ़पुर से कालूवास की ढाणी तक, भूरथल जाट से नूरपुर घुड़कावास रोड, गिंदोखर से किशनगढ़ रोड, माजरा गुरदास एप्रोच रोड, गिंदोखर एप्रोच रोड, कुतुबपुर चिल्हड़ एप्रोच रोड और कापड़ीवास से दारनपुर एप्रोच रोड का निर्माण और सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाया जाएगा।
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर गति पकड़ रहे विकास कार्य
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, लोक निर्माण विभाग तथा प्रदेश सरकार का रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी को दी करोड़ों रुपये की सड़कों की सौगात: लक्ष्मण सिंह यादव
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जताया आभार, कहाकृशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को मिलेगी नई गति

रेवाड़ी, 18 जुलाई, अभीतक: रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण एवं विशेष मरम्मत कार्यों के लिए लगभग 65 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय रेवाड़ी के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान अनेक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण एवं विशेष मरम्मत परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें रेवाड़ी शहर की प्रमुख सड़कों के साथ-साथ विभिन्न गांवों की एप्रोच रोड, संपर्क मार्गों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ने वाली सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
इन सड़कों का किया जाएगा निर्माण और सुदृढ़ीकरण
’वर्ष 2025-26 के तहत-’ सर्कुलर रोड निर्माण (बावल चैक से धारूहेड़ा चुंगी तक), धारूहेड़ा चुंगी से अभय सिंह चैक तक, कालूवास की ढाणी से रेलवे फाटक तक, खलियावास एप्रोच रोड, ढाकिया से लोकरी एप्रोच रोड, जांटी एप्रोच रोड, कालाका एप्रोच रोड, मीरपुर एप्रोच रोड, पीएचसी मीरपुर एप्रोच रोड, रामगढ़ भगवानपुर से भगवानपुर तक, माढ़ैया एप्रोच रोड, बालावास अहीर एप्रोच रोड, बालावास बुढ़पुर से लाखनौर तक, नया गांव एप्रोच रोड, घुड़कावास एप्रोच रोड, भूरथल ठेठर से हरिजन बस्ती तक, रेवाड़ीदृकोटकासिम रोड से पदैयावास तक, तातारपुर से मालाहेड़ा तक, रोजका से असदपुर रोड, बीकानेर से घुड़कावास रोड, बालावास अहीर से बुढ़पुर रोड, असदपुर से मालाहेड़ा रोड और रेवाड़ीदृकोटकासिम सड़क विशेष मरम्मत कार्य शामिल हैं। 2026-27 के तहत -हुड्डा चैक से हरिनगर (वाया नई वाली), तीतरपुर से जीतपुरा रोड, माजरा गुरदास से कालाका सांगवाड़ी रोड, जोनियावास एप्रोच रोड, मुंडिया खेड़ा से खिजूरी रोड, श्योराज माजरा से सांगवाड़ी रोड, पीएसआर से खलीलपुरी रोड, भूडला से एनएच-8 तक, मसानी से फदनी रोड, सांगवाड़ी से एनएच-71 तक, कालाका से एनएच-8 तक, रसगण एप्रोच रोड, जांट से दौलताबाद रोड, नया गांव से घुड़कावास तक, गोकलगढ़ से कालूवास रोड, लिसाना से गोकलपुर रेलवे फाटक तक, बीकानेर से नया गांव तक, गिंदोखर से बीकानेर रोड, एप्रोच रोड से खड़गवास तक, राजावास से नूरपुर एप्रोच रोड, शेखपुर शिकारपुर से किशनगढ़ तक, बुढ़पुर से कालूवास की ढाणी तक, भूरथल जाट से नूरपुर घुड़कावास रोड, गिंदोखर से किशनगढ़ रोड, माजरा गुरदास एप्रोच रोड, गिंदोखर एप्रोच रोड, कुतुबपुर चिल्हड़ एप्रोच रोड और कापड़ीवास से दारनपुर एप्रोच रोड शामिल हैं।
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर गति पकड़ रहे विकास कार्य
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, लोक निर्माण विभाग तथा प्रदेश सरकार का रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

चेक बाउंस केसेस के लिए स्पेशल लोक अदालत का आयोजन
रेवाड़ी, 18 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की देखरेख में शनिवार को रेवाड़ी कोर्ट, बावल कोर्ट तथा कोसली कोर्ट में चेक बाउंस केसेस में समझौते के लिए स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें आकाश सरोहा, सिविल जज, जूनियर डिवीजन रेवाड़ी, आलोक आनंद, अध्यक्ष, सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी, बावल, प्रदीप कुमार सिविल जज, जूनियर डिवीजन, बावल तथा अशोक कुमार, अध्यक्ष, सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी, कोसली निशा, सिविल जज, जूनियर डिवीजन, कोसली की कोर्ट द्वारा आपसी समझौते के 34 केसो को सुलझाया गया। इस संदर्भ में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बताया कि इस लोक अदालत में दो केस ऐसे हैं जो करीब 7 से 8 साल पुराने हैं इन केसो का भी आज लोक अदालत में निपटारा हो गया तथा पार्टी ने राहत की सांस ली। डॉ रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बताया कि लोक अदालत में फैसला होने पर समय और धन दोनों की ही बचत होती है तथा जल्दी न्याय मिलता है तथा दोनों पार्टियों के बीच में भाईचारा बढ़ता है लोक अदालत में जो केस किसी भी कोर्ट में पेंडिंग होते हैं अथवा प्री लिटिगेशन स्टेज पर भी लोक अदालत में केस रखवाए जा सकते हैं। इसके साथ ही डॉ.रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बताया कि लोक अदालत में फैसला होने पर पूरी कोर्ट फीस वापस की जाती है तथा लोक अदालत का फैसला दोनों पक्षो को मान्य होता है इसकी कोई अपील नहीं हो सकती। इसके साथ ही डॉ.रेनू सोलखे ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के पैनल अधिवक्ता, मेडिएटर्स तथा पैरा लीगल वालंटियर को समय-समय पर उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि वे लोक अदालत के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दें और आमजन इसका फायदा उठा सके। इसके अलावा नागरिक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 तथा अपने नजदीकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भी इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं।

डीएलएसए रेवाड़ी द्वारा पोक्सो एक्ट पर स्पेशल कैंप का आयोजन
रेवाड़ी, 18 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं डॉ.रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा शनिवार को को जैन स्कूल रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तथा स्कूल में उपस्थित बच्चों को ष्पोक्सो एक्ट 2012” के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यशाला में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि ष्पोक्सो एक्ट 2012 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और अश्लीलता से बचाने के लिए है। यह लड़के और लड़की दोनों को समान रूप से सुरक्षा प्रदान करता है एवं इस एक्ट के तहत पीड़ित बच्चे की पहचान मीडिया या सार्वजनिक रूप से करना कानूनी अपराध है। इस कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी से पैनल अधिवक्ता निशा सैनी ने उपस्थित बच्चों को उनके कानूनी अधिकार एवं कर्तव्य तथा बच्चों के लिए नालसा की मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। इस कार्यशाला में जैन स्कूल के संरक्षक मोहित जैन, प्रिंसिपल विजया गुप्ता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी से पैनल अधिवक्ता निशा सैनी उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण अभियान के तहत लगभग 600 पौधे किए वितरित

रेवाड़ी, 18 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं डॉ.रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने शनिवार को आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में वृक्षारोपण अभियान के तहत रोटरी क्लब रेवाड़ी के सहयोग से लगभग 600 पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य, अध्यापकगण और बच्चे उपस्थित रहे।

बावल की सड़कें होंगी दुरुस्त, 27 करोड़ से अधिक की राशि को दी स्वीकृत: डा. कृष्ण कुमार
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार
बावल विधानसभा क्षेत्र की 32 सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार कार्यों के लिए 27.22 करोड़ रुपए की राशि को दी गई है स्वीकृति
विधायक ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को विधानसभा सत्र में भी प्रमुखता से उठाया

बावल, 18 जुलाई, अभीतक: बावल विधानसभा क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा बावल विधानसभा क्षेत्र की 32 सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार कार्यों के लिए 27.22 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से बावल में तेजी से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। बावल विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वीकृत राशि से क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, मजबूतीकरण और आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे, जिससे आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा और लोगों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा और जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वीकृत सड़क परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी करवाकर कार्य करवाया जाएगा शुरू
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्य कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र की 32 सड़कों के विशेष मरम्मत, सुदृढ़ीकरण एवं सुधार कार्यों के लिए 27.22 करोड़ की राशि शामिल की गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी करवाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों के लोगों द्वारा नंदरामपुर भटसाना एप्रोच रोड सहित अन्य सड़कों के सुधार की मांग की जा रही थी। उनके द्वारा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों को कार्य कार्यक्रम में शामिल करवाने के साथ ही ग्रामीणों की मांग को मार्च अप्रैल के विधानसभा सत्र में भी प्रमुखता से उठाया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इन सड़कों को किया जाएगा दुरुस्त
विधायक ने बताया कि बावल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 27.23 करोड़ रुपए की राशि से ग्रामीण क्षेत्रों की 32 सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भटसाना एप्रोच रोड(2.5 किलोमीटर) के लिए 2.17 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। इसी प्रकार हरजीपुर से नगली बलिहार रोड के लिए 1.63 करोड़, नारनौल रोड से चिताडूंगरा रोड के लिए 1.63 करोड़ और बासदुदा से कोलाना रोड के लिए 1.58 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इनके अलावा गांव नंदरामपुर बास से ततारपुर खास बास रोड, नंदरामपुर बास से राबड़का रोड राजस्थान बॉर्डर तक, बावल से ओढ़ी मोड़ वाया रेलवे फाटक, निगानियावास से जड़थल रोड, पनवाड गांव से अहीर भगोला, गांव नंदरामपुर बास से थारा, बखापुर एप्रोच रोड, कासौली से कोटकासिम रोड, मामारिया ठेठर से ढाणी गोठड़ा, धारण गोविंदपूर से बेरवाल, रणसी माजरी से मानका रोड, काठुवासदृशाहबाजपुर खालसा रोड, नंगली परसापुर नांगल शहबाजपुर, साल्हावास से कसोला, चिताडूंगरा से राजस्थान बॉर्डर, खेड़ी डालू सिंह से रामसिंहपुरा, डीजे रोड से केशोपुर, रेवाड़ीदृबावल रोड से गुर्जरिवास रोड, बावल प्राणपुरा से टिकला पनवाड, सहारनवास एप्रोच रोड, डीजे रोड से रामसिंहपुरा, डालियावास एप्रोच रोड, मुकुंदपुर बसई से साल्हावास, धामलावास से ठोठवाल, नांगल जमालपुर से ढाणी कोलाना, डीजे रोड से बावल रोड और बखापुर से दीओढी रोड आदि शामिल हैं।
डा. कृष्ण कुमार, विधायक बावल।

ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाएं विशेष अभियान: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश

रेवाड़ी, 18 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय पोर्टल पर डेटा अपलोड, प्रगति रिपोर्ट तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। डीसी अभिषेक मीणा ने शनिवार को लघु सचिवालय सभागार में शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी जिलों के डीसी और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समग्र शिक्षा अभियान, विद्यालयों में चल रहे सिविल कार्यों, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों आदि की समीक्षा की। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि स्कूल छोड़ चुके बच्चों (ड्रॉपआउट) की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालयों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही निजी विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि अभिभावकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। डीसी ने निर्देश दिए कि जिला के विद्यालयों में चल रहे सिविल वर्क्स, अधोसंरचना विकास परियोजनाओं तथा पेयजल व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जा सकें। लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा विभागीय उत्तर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों एवं लंबित परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं के प्रस्ताव अंतिम चरण में हैं, उन्हें शीघ्र स्वीकृति दिलाकर कार्य प्रारंभ किया जाए तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, डीपीसी संतोष कुमारी, डिप्टी डीईओ अरविंद, बीईओ जोगिंद्र धनखड़, बीईओ फतेह सिंह, बीईओ सरोज और बीईओ दुष्यंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *