


https://www.facebook.com/share/v/1HT3ZCoaLb



विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दे गया कारगिल युद्ध: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि
शहीद वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों का किया सम्मान, युवाओं से शहीदों के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
झज्जर, 26 जुलाई, अभीतक: जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष एवं डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि 26 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास का वह अध्याय है जो साहस, त्याग व राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सेना ने 1999 में कारगिल युद्ध में जो अदम्य साहस का परिचय दिया वह राष्ट्र सर्वोपरि का साक्षात उदाहरण है। डीसी रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर झज्जर जिला मुख्यालय स्थित बाल भवन परिसर में कारगिल ऑपरेशन विजय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को नमन कर रही थी। उन्होंने जिला प्रशासन व इंडियन वेटर्नस ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा के सहयोग से आयोजित सम्मान समारोह में कारगिल युद्ध के शहीद वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। गौरतलब है कि झज्जर जिला से 11 वीर सपूतों ने कारगिल युद्ध में शहादत दी थी। डीसी वर्षा खांगवाल ने शहीद के परिजनों व युवा शक्ति से सीधा संवाद करते हुए कहा कि हमारे रणबांकुरों की वीर गाथाएं आज भी हर भारतीय को यह याद दिलाती है कि आजादी व सुरक्षा का मूल्य केवल शब्दों से नहीं बल्कि वीर सपूतों के बलिदानों से चुकाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज हमारी जिम्मेदारी केवल उनके बलिदान को याद रखने में ही सीमित नहीं है बल्कि हमें वीर योद्धाओं के दिखाए मार्ग पर आगे बढकर स्वर्णित एवं विकसित भारत बनाने में अपना अतुलनीय योगदान देना होगा। युवा शक्ति सकारात्मक दृष्टिड्ढकोण से आगे बढ़ेगी तो निश्चित तौर पर हमारी वीर शहीदों को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी और यही कारगिल विजय दिवस पर सबसे बड़ा संदेश होगा। डीसी ने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और अद्वितीय वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की शहादत राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उनका त्याग, साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ीयों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। डीसी ने कहा कि सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारों का सम्मान करना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जिन परिवारों ने अपने बेटे, पति या पिता को देश की रक्षा के लिए समर्पित किया है, उनका योगदान भी किसी बलिदान से कम नहीं है। प्रशासन सदैव सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके कार्यों को सरकारी कार्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर इंडियन वेटर्नस ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष वेटनर सुरेंद्र सिंह यादव, कैप्टन राजकिशन हरित, कारगिल योद्धा कैप्टन सत्यवीर सिंह, सैनिक संघ हांसी जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष डॉ.गोपी, हिसार जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तथा प्रशासन की ओर से जिला सैनिक बोर्ड के सचिव राजीव कुंडू, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा, पूर्व सैनिक, शहीद वीरांगनाओं ने अमर शहीदों को नमन किया।
हरियाणा JBT मेवात कैडर 1456 पद के अभ्यर्थियों के Marks आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना Marks देख सकते हैं।

त्रुटिरहित मतदाता सूची ही लोकतंत्र का मुख्य आधार: डीसी
मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट प्रकाशन उपरांत 30 अगस्त तक दर्ज होंगे दावे एवं आपत्तियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने दी जानकारी- सोमवार को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
झज्जर, 26 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में त्रुटिरहित मतदाता सूची का अहम योगदान है। एक जुलाई 2026 को अहर्ता तिथि मानते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर-2026 प्रक्रिया संचालित की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2026 को झज्जर जिला के सभी चारों बेरी,बहादुरगढ़, झज्जर और बादली विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
1 अगस्त से 30 अगस्त तक दर्ज होंगे दावे एवं आपत्तियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन कराने अथवा अन्य त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे प्रारूप सूची में अपना नाम, पता तथा अन्य विवरण सावधानीपूर्वक जांचें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि के भीतर अपना दावा या आपत्ति अवश्य प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप होगी पूरी प्रक्रिया
डीसी ने एसआईआर-2026 प्रक्रिया के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रत्येक गतिविधि को समयबद्ध, पारदर्शी और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया का प्रत्येक चरण पूरी सतर्कता और शुद्धता के साथ संपन्न होना चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही विवरण के साथ मतदाता सूची में शामिल हो सके।
लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक सजग मतदाता की भागीदारी जरूरी
डीसी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक सजग मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची का सत्यापन करें और आवश्यकता होने पर निर्धारित अवधि में दावा एवं आपत्ति दर्ज कराकर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मतदाता सूची में अपने नाम व विवरण का समय रहते सत्यापन अवश्य करें।
सोमवार को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला झज्जर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए 27 जुलाई को चुनाव अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। डीसी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जुलाई को दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में जिला के सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण में सभी चिन्हित अधिकारियों की उपस्थिति बेहद अनिवार्य है।



जन समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय सहित बेरी, बादली और बहादुरगढ़ में आज लगेंगे समाधान शिविर
झज्जर लघु सचिवालय में जिला स्तरीय और उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़ और बादली लघु सचिवालयों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर
झज्जर, 26 जुलाई, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सोमवार, 27 जुलाई को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान डीसी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगी।
तीनों सब डिवीजन में भी लगेंगे समाधान शिविर
उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार और बेरी लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला-बादली
अंत्योदय मेलों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में सहभागी बन रही सरकार रू एडीसी
बादली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का हुआ आयोजन
एडीसी जगनिवास ने स्टाल का किया अवलोकन, लाभार्थियों से किया संवाद
बादली, 26 जुलाई, अभीतक: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजना से जोडकर उसको आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सकारात्मक जनहितकारी सोच के परिणामस्वरूप आज प्रदेश भर में विधानसभा क्षेत्र अनुरूप अंत्योदय मेले लगे हैं जिनके माध्यम से एक साथ जरूरतमंद पात्र परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह बात एडीसी जगनिवास ने कही। वे रविवार को झज्जर जिला के बादली विधानसभा क्षेत्र में लगे अंत्योदय मेले में लाभार्थियों से सीधा संवाद कर रहे थे। रविवार को दिनभर हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत बादली स्थित बीडीपीओ कार्यालय में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन हुआ। एडीसी जगनिवास ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर अधिकारियों को पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोडकर आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र परिवार को उसकी आवश्यकता के अनुरूप स्वरोजगार, कौशल विकास, ऋण सुविधा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। किसी भी पात्र व्यक्ति को जानकारी के अभाव में योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। एडीसी जगनिवास ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। मेले में पहुंचे लाभार्थियों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन की पहल की सराहना की। एडीसी जगनिवास ने कहा कि मेले से पहले प्री-काउंसलिंग टीम ने गांव-गांव जाकर पात्र लाभार्थियों से संपर्क किया तथा उन्हें आवश्यक दस्तावेजों और योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मेले में 19 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां पात्र नागरिकों के आवेदन भी मौके पर स्वीकार किए गए और दस्तावेजों के सत्यापन के साथ उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।
19 विभागों के स्टॉल पर लाभार्थियों को मिली योजनाओं की जानकारी
एसडीएम बादली विशाल कुमार ने बताया कि अंत्योदय मेले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ, महिला विकास निगम, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा कौशल विकास निगम, एमएसएमई विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य पालन विभाग, रोजगार विभाग, रेडक्रॉस, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग सहित 19 विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। विभागीय अधिकारियों ने स्वरोजगार, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा, ऋण सुविधा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मेले के सफल संचालन के लिए एसडीएम बादली विशाल कुमार ने अपनी प्रभावी जिम्मेवारी निभाई। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर लाभार्थियों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान
केंद्र सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों पर कठोर कानूनी व्यवस्था लाने जा रही है- मुख्यमंत्री
यह करोड़ों युवाओं की मेहनत और उनके भविष्य की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम होगा- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री भविष्य को ध्यान में रखकर लेते हैं निर्णय और युवाओं के हितों को देते हैं सर्वोच्च प्राथमिकता
पेपर लीक माफिया, नकल गिरोह और युवाओं का भविष्य लूटने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा – मुख्यमंत्री
हरियाणा में पहले ही ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ के संकल्प को धरातल पर उतारकर पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती व्यवस्था स्थापित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं के हित सर्वोपरि रहेंगे
युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा
पेपर लीक हर सरकार में होते रहे, 1986 में भी पेपर लीक पर चर्चा हुई लेकिन क़ानून नहीं बन सका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में इसपर क़ानून बना जिसे और भी सख्त किया जा रहा है
विपक्ष ने तो हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर हमेशा से देश को किया गुमराह- मुख्यमंत्री








मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में योजनाओं से जुड़ लाभार्थियों ने जताया संतोष
महिलाओं ने स्वयं सहायता समूहों से मिली आत्मनिर्भरता की बताई कहानी, युवाओं ने स्वरोजगार और रोजगार योजनाओं में दिखाई रुचि
बादली, 26 जुलाई, अभीतक: बादली स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने पहुंचे लाभार्थियों ने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन की पहल की सराहना की। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा मिलने से लाभार्थियों ने इसे जनहित में उपयोगी कदम बताया। गांव मारौत की पिंकी तथा गांव गंगड़वा की मंजू ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि समूह के माध्यम से उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिला, जिससे वे आज बेहतर तरीके से अपनी आजीविका चला रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। उन्होंने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के अंत्योदय मेले लगने से नागरिकों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है, जिससे पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ लेने में काफी सुविधा होती है। मेले में पहुंची निशा ने बताया कि अंत्योदय मेले के दौरान उन्हें रोजगार विभाग के स्टॉल पर बेरोजगारी भत्ता योजना की विस्तृत जानकारी मिली। आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के बाद उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने भी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मेले युवाओं के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं, क्योंकि यहां एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा उपलब्ध हो जाती है। गांव जहांगीरपुर के सौरभ और रोहित ने बताया कि उन्होंने मेले में वीटा बूथ आवंटन योजना तथा पशुपालन विभाग की डेयरी फार्म एवं पशुओं पर ऋण संबंधी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर आवेदन प्रक्रिया भी पूरी की। दोनों युवाओं ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के मेलों से स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिलती है और पात्र युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होता है। लाभार्थियों ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले जैसे आयोजन पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के मेले आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।




सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने की सफल पहल है अंत्योदय मेला: डा. कृष्ण कुमार
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का किया शुभारंभ
विधायक ने बावल नगर पालिका में आयोजित मेले में विभिन्न विभागों की स्टॉलों का किया निरीक्षण
मेला में 800 से अधिक नागरिकों का विभिन्न योजनाओं में लाभ लेने के लिए किया गया पंजीकरण
बावल, 26 जुलाई, अभीतक: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत रविवार को नगर पालिका, बावल परिसर में अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का आयोजन किया गया। मेले में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, एडीसी राहुल मोदी तथा एसडीएम संजीव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ष्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासष् की भावना के साथ देश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। विधायक ने बताया कि प्रदेश में यह मेला 22 विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है। इनमें बावल विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बावल में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से तेजी से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। बावल में विकास कार्यों को लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
पात्र नागरिकों के पंजीकरण एवं उन्हें प्रदान की जा रही सेवाओं की ली जानकारी
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के तहत पात्र नागरिकों के पंजीकरण एवं उन्हें प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
नागरिकों से बातचीत कर योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान
निरीक्षण के दौरान विधायक ने मेले में आए नागरिकों से भी संवाद किया और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लगाए जा रहे मेले पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने नागरिकों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया।
मेले में 19 विभागों ने स्टॉल लगाकर लाभपात्रों के किए पंजीकरण
अंत्योदय मेले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ, महिला विकास निगम, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा कौशल विकास निगम, एमएसएमई विभाग, उद्यान विभाग, रोजगार विभाग, रेडक्रॉस, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग सहित 19 विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। विभागीय अधिकारियों ने स्वरोजगार, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा, ऋण सुविधा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा 800 से अधिक पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणु बाला, जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, बीडीपीओ शुभम, नायब तहसीलदार श्यामसुंदर, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चैहान, मंडल अध्यक्ष रमेश, पूर्व पार्षद कुमारी गीता, अर्जुन चैकन, ईश्वर सिंह चनेजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से किया वर्चुअल संवाद
लघु सचिवालय में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में वर्चुअल कार्यक्रम किया आयोजित
रेवाड़ी, 26 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (वीवीवीपी) के अंतर्गत देशभर के 245 जिलों के 403 प्रतिभागियों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। जिला में इस वर्चुअल संवाद में जुड़ने के लिए लघु सचिवालय से डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले से कार्यक्रम की प्रतिभागी खुशबू यादव ने भी सहभागिता की। इसके साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से मेरा युवा भारत के 20 स्वयंसेवकों ने जिला सचिवालय, रेवाड़ी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों से सीमावर्ती गांवों में उनके अनुभव, वहां की संस्कृति, स्थानीय लोगों के साथ उनके जुड़ाव तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के विकास एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के उपरांत डीसी अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी जिले की प्रतिभागी खुशबू यादव से विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दौरान उनके अनुभव साझा करने को कहा। उन्होंने सीमावर्ती गांवों के जनजीवन, वहां की परिस्थितियों तथा स्थानीय संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने मेरा भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध हो रहे विभिन्न अवसरों की भी जानकारी ली तथा जिले के अधिक से अधिक युवाओं से मेरा भारत से जुड़कर राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही प्रतिभागी खुशबू यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खुशबू यादव ने कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अपने अनुभव सभी स्वयंसेवकों के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम ने उन्हें देश के सीमावर्ती क्षेत्रों की संस्कृति, जीवनशैली एवं चुनौतियों को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए मेरा भारत युवा मंच के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, मेरा भारत सुमित यादव तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सचिन पंडित आदि उपस्थित रहे।
बहादुरगढ़: नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी पर स्टैम्प ड्यूटी चोरी के लगे आरोप।
इनेलो नेता और पैक्स डायरेक्टर कपूर राठी ने लगाए आरोप।
पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी की धर्मपत्नी दर्शना और बेटे कमल पर भी स्टैम्प ड्यूटी कम भरने के लगे आरोप।
20 लाख 25 हजार 676 रुपए स्टैम्प चोरी का मामला।
सब रजिस्ट्रार ने स्टैम्प ड्यूटी भरने के लिए जारी किया पत्र।
वसीका नंबर 1715 और 3515 में कमी स्टैम्प का मामला।
वसीका नंबर 1715 का 1 जून 2017 को हुआ था रजिस्ट्रेशन।
वसीका नंबर 3515 का 14 जुलाई 2025 को हुआ था रजिस्ट्रेशन।
वसीका 1715 में 7 लाख 62 हजार 960 रुपए की स्टैम्प वसूली के लिए 26 जून 2026 को जारी किया था पत्र।
वसीका नंबर 3515 में 12 लाख 62 हजार 716 रुपए की स्टैम्प वसूली के लिए 10 जुलाई को जारी किया था पत्र।
सब रजिस्ट्रार बहादुरगढ़ ने सरोज राठी, दर्शना, कमल, रमेश और नरेश को जारी किया निर्णय पत्र।
भारतीय स्टाम्प एक्ट की धारा 47 ए के तहत किया गया निर्णय।
कपूर राठी का आरोप जानबूझकर स्टैम्प ड्यूटी की करी गई चोरी।
भाजपा चेयरपर्सन सरोज राठी और भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी के परिजनों पर है आरोप।
भाजपा के बड़े नेता और बड़े अधिकारी पर दोषियों को बचाने के लगाए आरोप।
कपूर राठी ने प्रशासन से कार्यवाही की करी मांग।




झज्जर:झज्जर के सिलानी गांव की प्राची ने इंडोनेशिया में बॉक्सिंग के अंदर जीता गोल्ड
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
प्राची के स्वागत में ग्रामीणों ने बिछाए पलख पांवड़े
प्राची बोली, गोल्ड जीतने से खुश, लेकिन अभी देश के लिए बहुत कुछ करने का है प्रयास
अंडर-19 में इंडोनेशिया के अंदर हुई प्रतियोगिता में प्राचीन ने जीता है गोल्ड
पुणे के अंदर एक अकेडमी में प्राची करती है प्रैक्टिस
कोच का भी किया गया ग्रामीण द्वारा स्वागत
सोनीपत: सोनीपत के मुरथल स्थित नागे बाबा धाम में हुई आंतिल चैबीसे की महापंचायत
आसपास के कई गांवों के गणमान्य लोग और ग्रामीण महापंचायत में पहुंचे
महापंचायत में गद्दीनशीन महंत मसाननाथ को हटाने का लिया गया फैसला
पंचायत में महंत पर डेरे की देखभाल में लापरवाही के लगाए गए आरोप
दावा किया गया कि महंत मसाननाथ पिछले करीब एक महीने से डेरे से है बाहर
साधु-संतों और सेवकों के साथ दुर्व्यवहार करने के भी लगाए गए आरोप
ग्रामीण बोले गौशाला में गायों की देखभाल भी ठीक ढंग से नहीं हो रही
महापंचायत में डेरे की व्यवस्था को लेकर जताई गई नाराजगी
पंचायत के दौरान कुछ देर के लिए गरमाया माहौल, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर माहौल कराया शांत
महापंचायत में डेरे के संचालन के लिए नई कमेटी बनाने का लिया गया फैसला
गोहाना: गांव कथूरा में तीन युवकों पर चाकू से हमला
देर रात की बताई जा रही है वारदात
फूल सिंह कब्बडी एकेडमी में हुई वारदात,
एक युवकों मौत जबकि दो युवक चाकू लगने से हुए घायल
मृतक का नाम मोंटी उम्र 20 साल गांव गढ़ी बोहर जिला रोहतक के रूप में पहचान
दो अन्य घायलो को रोहतक पीजीआई में करवाया गया है भर्ती,
मृतक मोंटी अपने मामा के घर आया हुआ था गांव कथूरा
पुलिस ने परिजनों को शिकायत पर दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच,
हमले के पीछे मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा होना बताया जा रहा है
पुलिस जांच के बाद हो सही वजह का पता चल पाएगा
नशा मुक्ति अभियान के तहत झज्जर पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक
झज्जर, 26 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार व उनकी टीम ने गांव चिमनी की ग्राम पंचायत के साथ बैठक कर नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामवासियों से संवाद करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई।पुलिस टीम ने लोगों को आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 सेवा के प्रभावी उपयोग तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह देते हुए किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों ने अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया।





महिलाओं को वांछित 50 फीसदी हिस्सेदारी मिलने तक आवाज बुलंद करेगा लोक सेवा मंच
महिलाओं को श्गिफ्टश् नहीं,अपने वाजिब हक चाहिए: अशोक प्रधान
मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में जानीं महिलाओं की समस्याएं, समाधान की उठी जोरदार आवाज
रेवाड़ी, 26 जुलाई, अभीतक: राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में लगातार जारी मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के सिलसिले में ऐतिहासिक नाईवाली चैक के समीप महिलाओं की बैठक में ज्वलंत समस्याएं जानकर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने वक्तव्य दिया। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि रोजगार, शिक्षा, जनप्रतिनिधित्व सहित हर वांछित क्षेत्र में न्यूनतम 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का हक मिलने तक मंच की ओर से जोरदार आवाज बुलंद की जाएगी। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि समाज-राष्ट्र में आबादी का लगभग आधा हिस्सा महिलाओं का है, इसलिए कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सेदारी की बात न केवल न्यायसंगत है बल्कि उनका हक बनता है। केंद्र-राज्य सरकारों को इस दिशा में तुरंत प्रस्ताव पास करके महिलाओं को पूरा हक प्रदान करना चाहिए। इस क्रम में उन्होंने अन्य ज्वलंत सामाजिक मुद्दों और महिलाओं की रोजमर्रा समस्याओं पर लोक सेवा मंच के विचारों से अवगत कराया,जिनका महिलाओं ने एकजुट भाव से भरपूर समर्थन व्यक्त किया। इस मौके पर कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह, नंदलाल यादव भी उपस्थित थे। महिलाओं ने एकसुर में कहा कि उन्हें सरकार से उपहार (गिफ्ट) के तौर पर सुविधाओं,घोषणाओं की बजाय राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के माध्यम से लगातार बुलंद किए जा रहे उनके सभी वाजिब हक मिलने का बहुत इंतजार है। महिलाओं और बच्चों के उत्थान को लेकर अशोक प्रधान ने कहा कि सरकार को हर गांव व शहर के हर वार्ड-सेक्टर में वुमन क्लब्स, चिल्ड्रन क्लब्स जल्द खोलने चाहिएं जिनमें इनडोर-आउटडोर गेम्स, पार्क, एलईडी स्क्रीनयुक्त थिएटर्स, कैंटीन, खेल के मैदान आदि सभी सुविधाएं हों । उन्होंने देश-विदेश में हायर एजुकेशन के लिए (20 लाख रुपए सालाना इनकम से कम परिवारों के) बच्चों का पूरा खर्च जनहित में सरकार द्वारा वहन किए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 20 लाख से 20 करोड़ रुपए तक के लोन लंबी अवधि के लिए 5 प्रतिशत ब्याज दर पर स्वरोजगार के लिए मिलने का प्रावधान तुरंत होना चाहिए। अन्यथा रोजगार व लोन सुविधा से वंचित शिक्षित महिलाओं को ₹20000 मासिक जॉब्लेस क्लेम प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोक सेवा मंच की ओर से इन विषयों को लेकर त्वरित समाधान के लिए जनहित में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवा शक्ति तथा लोकतंत्र की जीत – ओ पी सिहाग
पंचकूला, 26 जुलाई, अभीतक: जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि युवा शक्ति के आगे आखिर सरकार को झुकना पड़ा। भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा देना पड़ा। ओ पी सिहाग ने कहा कि यह देश की युवा शक्ति की जीत है, उनके संघर्ष की जीत है तथा लोक की तंत्र पर जीत है। उन्होंने जजपा की तरफ से सभी संघर्ष करने वाले युवाओ, छात्र – छात्राओं तथा इस न्याय की लड़ाई में साथ देने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी वो लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए सदेव तैयार रहेंगे। उन्होंने जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चैटाला को भी विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की तरफ से उनके नेतृत्व में युवाओ ने इस न्याय की लड़ाई में दिन रात मेहनत की तथा इस जीत में बहुत बड़ा योगदान दिया।



25वीं सिल्वर जुबली जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी प्रताप रहे मुख्यातिथि
भिवानी, 26 जुलाई, अभीतक: स्थानीय राजपूत धर्मशाला में आज जिला कराटे संघ भिवानी के तत्वाधान में 25वीं सिल्वर जुबली जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद भिवानी अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी प्रताप मुख्यातिथि रहे। उनके साथ संजय वधवा वाइस चेयरमैन मार्किट कमेटी, डॉक्टर बृजपाल सिंह (अध्यक्ष हरियाणा राजपूत सभा) अभिषेक दुग्गल अवधेश और बसंत मेहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के संचालक डॉक्टर प्रवीण गहलोत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला भिवानी शहर और अनेक गांवों के लगभग 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो इस प्रतियोगिता में सब जूनियर जूनियर सीनियर महिला एवं पुरुष स्पर्धा में अपना जौहर दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अगले माह कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भिवानी की टीम का हिस्सा होंगे। इस अवसर पर आज अभी तक के मुकाबले में रक्षित और कबीर, जयेश, जरीक भिवानी, चिराग खरक, अरीजीत भिवानी एवं लड़कियों में किंजल यशस्वी पारीका लिनीशा में इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने वजन एवं आयु वर्ग में फाइनल में प्रवेश किया। सभी फाइनल मुकाबला आज देर रात्रि तक चलेंगे। इस अवसर पर संघ के प्रधान भानु प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत यादव, उपाध्यक्ष अनिल रोहिल्ला, सह सचिव रमेश टाक, कानूनी सलाहकार ललित शर्मा, एडवोकेट संघ सदस्य पवन कुमार आदि ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और संघ की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉक्टर प्रवीण गहलोत मुख्य कोच भिवानी व प्रतियोगिता संचालक ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले आज ही फाइनल कर दिए जाएंगे और देर रात्रि तक सभी परिणाम घोषित किए जाएंगे। शाम को पुरस्कार वितरण समारोह में संघ के अध्यक्ष कंवर लाल सिंह तवर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करेंगे। इस अवसर पर सिरसा से मुख्य रूप से आमंत्रित रेफरी अंग्रेज सिंह सुखविंदर कौर, महक, बवानी खेड़ा से सुशील कुमार बिट्स स्कूल से अंजलि कलिंगा गांव की टीम से ममता रेलवे अकैडमी टीम से सतबीर सिंह नसीबपुर गांव से सुई से जतिन गहलोत आदि कोच एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।
कैंसर मरीजों के लिए विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर भाईचारा ग्रुप लगाएगा रक्तदान शिविर
भिवानी, 26 जुलाई, अभीतक: विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में भिवानी फोटोग्राफर भाईचारा गु्रप की एक मीटिंग स्थानीय एलआईसी रोड स्थित हैप्पी स्टूडियो में वरिष्ठ फोटोग्राफर देवेंद्र वर्मा उर्फ डीके की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मीटिंग में समाजसेवा की अनूठी पहल करते हुए 16 अगस्त को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शिविर में एकत्रित किया गया रक्त एम्स बाड़सा की टीम द्वारा विशेष रूप से कैंसर पीडितों के इलाज और सहायता हेतु ले जाया जाएगा। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ फोटोग्राफर देवेंद्र उर्फ डीके ने कहा कि फोटोग्राफी सिर्फ तस्वीरें खींचने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज के रंगों और संवेदनाओं को सहेजने की कला है। विश्व फोटोग्राफी दिवस हमारे लिए केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। कैंसर से जूझ रहे मरीजों को रक्त की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए इस बार हमने एम्स बाड़सा की टीम के साथ मिलकर कैंसर पीडितों के लिए यह रक्तदान शिविर समर्पित किया है। वे शहर के सभी फोटोग्राफर भाइयों और आम जनता से अपील करते है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। इस मौके पर शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि आपका दिया हुआ रक्त किसी मरते हुए इंसान को नई जिंदगी दे सकता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की एक-एक बूंद बेहद कीमती होती है। भिवानी फोटोग्राफर भाईचारा गु्रप का यह कदम बेहद सराहनीय है। वे सभी युवाओं से आह्वान करते है कि कि वे आगे आएं और इस पावन कार्य में सहभागी बनकर किसी की जिंदगी बचाने का जरिया बनें। मीटिंग के अंत में गु्रप के सभी सदस्यों ने इस शिविर को सफल बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर डीके देवेंद्र वर्मा, राजेश डुडेजा, मनोज घोष, अमन सभ्रवाल, भूपेंद्र सिंह, राजू जिंदल, सुमित ग्रेवाल, विजय रोहिल्ला, शमीम, नितिन अरोड़ा भी मौजूद रहे।



लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही तय करने की मांग की है। लेटर में उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग, पैलेट गन के इस्तेमाल और कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को लेकर कई सवाल उठाए हैं।राहुल गांधी ने अमित शाह को संबोधित करते हुए लेटर में लिखा, दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल आखिरकार आपके ही अधीन हैं, इसलिए मैं पूछता हूं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी ने लेटर शेयर किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? लेटर में राहुल गांधी ने लिखा- छात्र निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर अंधाधुंध बल प्रयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्र घायल हुए हैं। साथ ही महिला छात्रों पर पुलिसकर्मियों ने हमला किया, जिसमें जानबूझकर उनके निजी अंगों को निशाना बनाया गया। राहुल गांधी ने अपने लेटर में दावा किया कि मीडिया और सोशल मीडिया में सामने आई रिपोर्टों में पैलेट गन से गंभीर रूप से घायल लोगों की तस्वीरें और वीडियो दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक 19 वर्षीय छात्र साहिल का जिक्र करते हुए लिखा, पैलेट गन लगने के कारण उसकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा है।
गृहमंत्री अमित शाह से पूछे दो सवाल
गृह मंत्री के तौर पर, क्या आपने छात्रों के खिलाफ पैलेट गन समेत जानलेवा बल के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी? अगर नहीं, तो किसने दी थी?
सादे कपड़ों में छात्रों पर लाठियां बरसाते हुए जो लोग दिख रहे हैं, क्या वे पुलिसकर्मी हैं या स्वयंसेवक? उन्हें तैनात करने का आदेश किसने दिया?
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की अंत्योदय मेले के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
लाडवा में आयोजित मेले में मुख्यमंत्री का संबोधन
आज लाडवा में अंत्योदय परिवारों की आशाओं का मेला लगा, अवसरों का मेला लगा और आत्मनिर्भरता का मेला लगा- मुख्यमंत्री
सरकार की प्रत्येक योजना, प्रत्येक संसाधन और प्रत्येक प्रयास अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के लिए
अंत्योदय केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि संस्कृति का संस्कार- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना दूरियों को समाप्त करने का मार्ग
इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं बल्कि हर जरूरतमंद परिवार को स्थाई आजीविका से जोड़ना
प्रदेश में अब तक 166 स्थानों पर अंत्योदय मेलों का किया गया आयोजन- मुख्यमंत्री
इन मेलों में चार लाख 24 हजार 278 परिवारों को आमंत्रित किया गया
इनमें से 1 लाख 35 हजार 435 आवेदनों को सैद्धांतिक स्वीकृति की गई प्रदान
23 जुलाई 2026 तक 42 हजार 103 पात्र व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध करवाया जा चुका है- मुख्यमंत्री
अब मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के माध्यम से इस अभियान को अधिक प्रभावी पारदर्शी और गतिशील बनाया गया
इस चरण में प्रदेश के कुल 22 विधानसभा क्षेत्र में प्रथम दौर के मेले आयोजित किया जा रहे हैं- मुख्यमंत्री
आगे चलकर हरियाणा की सभी 90 विधानसभा में चरणबद्ध रूप से अंत्योदय मेले आयोजित करने की योजना
अंत्योदय का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब सरकार प्रशासन बैंक और लाभार्थी एक टीम की तरह करेंगे काम
युवा साथी सरकार की कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं का उठाएं लाभ- मुख्यमंत्री
इन अंत्योदय मेलों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, ऋण और स्वरोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता
यह मेला केवल एक दिन का आयोजन नहीं यह आपके जीवन की नई यात्रा की शुरुआत- मुख्यमंत्री




