


https://www.facebook.com/share/v/1ELT1P46so


एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने एसओएफ ओलम्पियाड में हिंदी विषय में किया बेहतरीन प्रदर्शन
झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने एसओएफ ओलम्पियाड में हिंदी विषय में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा नौवीं कि छात्रा अमनदीप ने इंटरनेशनल 8 वीं रेंक प्राप्त कर मेरिट सर्टिफिकेट के साथ दो हजार पाँच सौ का कैस प्राइज प्राप्त किया। कक्षा सिकस्थ (6) से टेंथ (10) के 74 बच्चों ने एक्सीलेनस गोल्ड मैडल प्राप्त किए। बच्चों की इस सुनहरी सफलता पर स्कूल प्राचार्या निधि कादयान व स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने खुशी का इजहार करते हुए सभी बच्चों को व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रदान की। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने इस सफलता खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी कड़ी मेहनत कर हिंदी विषय के ओलम्पियाड में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। हिंदी प्राध्यापिका सुदेश,पूनम गुलिया, स्नेहलता, ज्योति शर्मा को बच्चों के मार्गदर्शन के लिए मिडल विंग एचऑडी पिंकी अहलावत ने मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने बच्चों के साथ मिलकर अपने स्कूल सॉन्ग को गाकर सभी में जोश भरने का कार्य किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने इस मौके पर अपनी खुशी का इजहार कर सभी बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की।

गांव सांखोल से देश की सुरक्षा तक मेजर जनरल विकास चौधरी को राष्ट्रपति ने किया अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित
बहादुरगढ़, 02 जुलाई, अभीतक: झज्जर जिले के गांव सांखोल ने देश की सैन्य सेवा के क्षेत्र में एक और गौरवशाली उपलब्धि अपने नाम की है। सांखोल मूल के भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल विकास चौधरी को उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वह राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ( एनएसजी ) ट्रेनिंग अकादमी में बतौर इंस्पेक्टर जनरल ट्रेनिंग अकादमी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। मेजर जनरल विकास चौधरी ने वर्ष 1991 में इंडियन मिलिट्री अकादमी से पासिंग आउट के बाद 3 राजपूताना राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया। वह नेशनल डिफेंस अकादमी के पूर्व छात्र भी हैं। अपने तीन दशक से अधिक के सैन्य करियर में उन्होंने सिक्किम, पंजाब, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा भारत-चीन सीमा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने राजपूताना राइफल्स की बटालियन-3 में कमान संभालने के साथ-साथ चीन में भारतीय दूतावास में डिफेंस अटैची के रूप में भी सेवाएं दीं। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में एक इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान संभाली। नेशनल डिफेंस कॉलेज का कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें मेजर जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और बाद में उन्हें एनएसजी ट्रेनिंग अकादमी का नेतृत्व सौंपा गया। मेजर जनरल विकास चौधरी को इससे पहले ऑपरेशनल क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए युद्ध सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में उन्हें विशिष्ट सैन्य सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया। मेजर जनरल विकास चौधरी मूल रूप से झज्जर जिले के सांखोल गांव के निवासी हैं। उनका परिवार लंबे समय से देश सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता कर्नल कृष्ण चौधरी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनके भाई रिटायर्ड विंग कमांडर विशाल चौधरी भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में रिटायर्ड मेजर सुधीर राठी सेवाएं दे चुके हैं और मेजर राहुल राठी भी सेना में फिलहाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाचा देवेन राठी व चाची रानी राठी ने बताया कि मेजर जनरल विकास चौधरी की इस उपलब्धि से पूरा गांव और परिवार गौरवान्वित है। ग्रामीणों का कहना है कि बहादुरगढ़ क्षेत्र से मेजर जनरल के पद तक पहुंचकर एनएसजी ट्रेनिंग अकादमी के आईजी बनने वाले वह पहले सैन्य अधिकारी हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।


एसआईआर को लेकर जिलाभर में जागरूकता गतिविधियां जारी’
पेंटिंग, पोस्टर, बैनर और सेल्फी सरीखे स्वीप कार्यक्रमों से आमजन को जागरूक कर रहे स्कूली विद्यार्थी’
गणना प्रपत्र संग्रहण कार्यो में बीएलओ का सहयोग करें वोटर : डीसी’
जिलाभर में 14 जुलाई तक चलेगा गणना प्रपत्र और डिजिटाइजेशन कार्य’
झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरवाने सहित अन्य विधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके तथा कोई भी योग्य मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।
’वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने में प्रत्येक नागरिक की हो भागीदारी’
डीसी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 14 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रदान किए गए गणना प्रपत्रो को भरवाने उपरांत डिजिटाइजेशन करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसे त्रुटिरहित तथा अद्यतन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
स्वीप एक्टिविटी के जरिये आम जन को किया जा रहा जागरूक
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिलाभर में स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोरल पार्टिसिपेशन) गतिविधियां जारी है। गुरुवार को गांव हसनपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से पेंटिंग,पोस्टर एवं स्लोगन हस्ताक्षर अभियान, बैनर-पोस्टर प्रदर्शन तथा अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देना और उन्हें इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। डीसी ने बताया कि गांवों, कस्बों और शहरों के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पार्कों, सामुदायिक केंद्रों तथा सरकारी कार्यालयों में भी जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की जा रही है।
वोटर लिस्ट को त्रुटि रहित बनाना एसआईआर का उद्देश्य
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। अभियान के दौरान नए पात्र मतदाताओं का स्थान परिवर्तन, नाम, आयु अथवा अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन तथा अपात्र प्रविष्टियों की पहचान का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डीसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचें तो उन्हें पूरा सहयोग दें और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों का सहयोग इस अभियान की सफलता की कुंजी है। प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करे तथा मतदाता सूची में दर्ज अपने विवरणों की जांच अवश्य करे।
प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे एसआईआर से जुड़ी जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि अभियान की जानकारी जिले के प्रत्येक गांव, प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक घर तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से आने वाले दिनों में भी व्यापक स्तर पर स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला के नागरिकों के सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होगा और एक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी।




एसआईआर-2026
गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य को गति प्रदान करें अधिकारी: डीसी
एएसडी वोटर की पहचान में बीएलओ सहयोग करें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिलावासियों से किया आह्वान
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ एसआईआर 2026 को लेकर की समीक्षात्मक बैठक
झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत जिला झज्जर में इन दिनों एसआईआर को लेकर गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य निरन्तर जारी है। वोटर लिस्ट त्रुटी रहित बनाने में राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बीएलओ के सहयोग से इस कार्य को पूरा करवाने में सहयोगी बनें। यह बात डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक में कही। डीसी गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में एसआईआर 2026 को लेकर मुख्य निर्वाचन आयोग की वीसी उपरांत सम्बंधित अधिकारियों की बैठक में एसआईआर कार्यो की विस्तार से समीक्षा की।
एएसडी वोटर का अलग से तैयार हो डाटाबेस
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि गणना प्रपत्र के वितरण और संग्रहण कार्य के दौरान एएसडी लिस्ट का डाटाबेस तैयार किया जाए, जरूरत अनुरूप राजनीतिक दलों से जानकारी सांझा करते हुए एसआईआर की प्रगति से अवगत कराया जाए,ताकि एएसडी वोटर तक पहुंच सुनिश्चित हो सके। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी जांच एवं सत्यापन के उपरांत ही एसआईआर-2026 की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं।
पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो,यही एकमात्र उद्देश्य
डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना व किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से रोकना है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 तक चल रहे गणना चरण के दौरान प्रत्येक वर्तमान मतदाता को बूथ लेवल अधिकारी द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग किए प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
प्रत्येक मतदाता से प्राप्त हो हस्ताक्षर युक्त गणना प्रपत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होगा, उनका नाम केवल निर्धारित परिस्थितियों में ही जैसे डुप्लीकेट अथवा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकरण, मृत मतदाता, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता, अनुपस्थित अथवा पता न चलने वाले मतदाता तथा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों में बीएलओ स्थानीय जांच व निर्धारित प्रक्रिया और रिकॉर्ड के आधार पर ही कार्रवाई करेगा। डीसी ने बताया कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होंगे, उनके संबंध में बीएलओ स्थानीय जांच के आधार पर संभावित कारण जैसे अनुपस्थिति, स्थानांतरण, मृत, डुप्लीकेट सूची तैयार करेगा। इस सूची पर बूथ लेवल अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की जाएगी तथा सूची को संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड एवं विभागीय वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा।
सभी पात्र मतदाताओं को मिलेगा अवसर
डीसी ने कहा कि 14 जुलाई तक वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची 2026 में शामिल किया जाएगा। गणना चरण के दौरान किसी भी प्रकार का दस्तावेज जमा नहीं कराया जाएगा। मतदाता स्वयं, परिवार का कोई वयस्क सदस्य व ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भर सकता है।
प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना पक्ष रखने का मिलेगा पूरा अवसर
डीसी ने कहा कि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलेगा। अफवाह, भ्रामक और गलत सूचना पर विश्वास न करें नागरिक
डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा गलत प्रचार पर विश्वास न करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र अवश्य जमा करें, ताकि उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में सुरक्षित रूप से शामिल किया जा सके।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच,एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार सहित एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।


समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: एसडीएम
शिकायतों के निस्तारण की अद्यतन रिपोर्ट भी समय पर प्रस्तुत करें अधिकारी
बेरी, 02 जुलाई, अभीतक: बेरी स्थित लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित उपमंडलीय समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग शिकायतों के निस्तारण की अद्यतन रिपोर्ट भी समय-समय पर प्रस्तुत करें। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविरों की निगरानी कर रहे हैं और उनके स्पष्ट निर्देश हैं कि जनता के प्रति अधिकारियों की जवाबदेही तय हो। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार माना जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से जनसेवा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आमजन को जल्द राहत मिले और समाधान शिविरों का उद्देश्य सफल हो, इसके लिए सभी विभाग गंभीरता से काम करें। इस दौरान एसईपीओ सत्यवान अहलावत,पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, बीएओ डॉ अशोक रोहिल्ला, एसडीई वीरेंद्र सिंह, जेई प्रवीण अहलावत, जेई अनिल कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



हरियाणा सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध
झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के अनुसार, हरियाणा सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में निदेशालय मौलिक शिक्षा, हरियाणा द्वारा निजी गैर-सहायता प्राप्त विद्यालयों में धारा 12(1)(सी) के अंतर्गत आरक्षित सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। आवेदन तिथिरू 30 जून 2026 से 06 जुलाई 2026 (रात्रि 11ः59 बजे तक) आवेदन लिंक ीजजचरूध्ध्103ण्171ण्96ण्34ध्तजमऋंकउपेेपवदध् आयु पात्रता (31.03.2026 तक)रू नर्सरी हेतु न्यूनतम 3 वर्ष, स्ज्ञळ हेतु 4 वर्ष, न्ज्ञळ हेतु 5 वर्ष तथा कक्षा पहली हेतु 6 वर्ष पूर्ण आयु आवश्यक है। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे परिवार पहचान पत्र एवं बच्चे के आधार कार्ड की स्कैन प्रति अपलोड करें तथा अपने निवास स्थान से 0-1 किलोमीटर की परिधि में स्थित विद्यालयों का चयन करें। पंजीकृत आवेदकों को मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित ब्लॉक स्तरीय समिति के समक्ष सत्यापन हेतु उपस्थित होना अनिवार्य होगा। कंप्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से विद्यालय आवंटन किया जाएगा तथा सफल अभ्यर्थियों को 5 दिनों के भीतर आवंटित विद्यालय में रिपोर्ट करना होगा। किसी भी तकनीकी समस्या हेतु आवेदक तजमण्ंकउपेेपवदण्ीतलमकन/हउंपसण्बवउ पर ईमेल कर सकते हैं अथवा हेल्पडेस्क नंबर 0172-5049801 पर सोमवार से शुक्रवार, सुबह 09रू00 बजे से शाम 05रू00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर, श्रीमती राजबाला मलिक ने अपील करते हुए कहा कि झज्जर जिले के सभी पात्र अभिभावक इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने बच्चों का पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि विभाग हर पात्र बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु संकल्पबद्ध है और आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला विद्यालय शिक्षा विभाग पूर्ण सहयोग के लिए तत्पर है।






बी-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले झज्जर पुलिस के 130 जवानों की परेड एवं वेपन हैंडलिंग परीक्षा आयोजित’
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष समिति ने लिया परीक्षण, जल्द मिलेगा मधुबन में प्रशिक्षण’
झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस विभाग में अनुसंधानकर्ता बनने की प्रक्रिया के तहत बी-1 विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 130 पुलिस जवानों की आज पुलिस लाइन झज्जर में परेड एवं वेपन हैंडलिंग परीक्षा आयोजित की गई।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह और उनके द्वारा गठित विशेष समिति की देखरेख में यह परीक्षण निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह की मुख्य मौजूदगी में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान तथा एसीपी शमशेर सिंह शामिल रहे। समिति ने सभी जवानों की परेड, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं वेपन हैंडलिंग कौशल का गहन परीक्षण किया।इस दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने भी प्रशिक्षण एवं परीक्षण प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सक्षम अनुसंधानकर्ता बनने के लिए कानूनी ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन, शारीरिक दक्षता और हथियारों के सुरक्षित संचालन का व्यावहारिक ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है।परीक्षण के दौरान जवानों से परेड करवाई गई तथा वेपन हैंडलिंग टेस्ट में हथियारों को सुरक्षित तरीके से खोलने, पुन जोड़ने तथा उनके सुरक्षित संचालन संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं का मूल्यांकन किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा सभी जवानों की कार्यकुशलता का आकलन कर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।बी-1 परीक्षा एवं यह परीक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले जवानों को आगामी चरण में हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में अनुसंधान एवं अन्य व्यावसायिक विषयों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद नियमानुसार उन्हें मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। झज्जर पुलिस आधुनिक एवं दक्ष अनुसंधानकर्ताओं के निर्माण के लिए लगातार गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि आमजन को और अधिक प्रभावी एवं पेशेवर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।



सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व जुआ सामग्री बरामद
बहादुरगढ़, 02 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइनपार बहादुरगढ़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम नियमित गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान अनाज मंडी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए काबू कर लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान अजय, सोनू तथा आशीष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते तथा कुल 2,230 रुपये की जुआ राशि बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही जुआ सामग्री एवं बरामद नकदी को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में बस चालकों को नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
बहादुरगढ़ 02 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में आमजन को सुरक्षित यातायात एवं नशामुक्त समाज का संदेश देने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश द्वारा बहादुरगढ़ स्थित सेक्टर-9 मोड़ के पास बस चालकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बस चालकों को बताया गया कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे चालक, यात्रियों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन को भी गंभीर खतरा होता है। उन्हें हमेशा पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं सतर्क अवस्था में वाहन चलाने की सलाह दी गई।उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चालक की छोटी-सी लापरवाही भी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक चालक का दायित्व है कि वह जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ वाहन चलाए।इसके साथ ही बस चालकों से अपील की गई कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक करें।



गैर-निगमित क्षेत्र उद्यमों के लिए गांव दादनपुर और आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के लिए पाटौदा तथा बहादुरगढ़ क्षेत्र चिन्हित
राष्ट्रीय सांख्यिकी संबंधी सर्वेक्षणों में सहयोग करें नागरिक
सर्वेक्षणों में प्राप्त आंकड़ों के आधार पर योजनाएं, नीतियां व विकास कार्यक्रम होते है निर्धारित
झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) वर्ष 1950 से देशभर में परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से विभिन्न प्रकार की सूचनाएं एकत्रित कर रहा है। इन सूचनाओं का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर योजनाओं के निर्माण, नीतियों के निर्धारण तथा विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में किया जाता है।
विभागीय प्रवक्ता ने यह जानकारी गुरुवार को यहां दी। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे विभाग के सर्वेक्षणों में सही सूचना उपलब्ध करवाकर पूर्ण सहयोग करें। घरेलू सर्वेक्षणों में जानकारी परिवार के मुखिया अथवा परिवार के किसी जानकार सदस्य से प्राप्त की जाती है, जबकि उद्यम सर्वेक्षणों में आवश्यक जानकारी संबंधित उद्यम के स्वामी अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। सर्वेक्षणों के दौरान एकत्रित की गई सभी सूचनाएं पूर्णतरू गोपनीय रखी जाती हैं। किसी भी परिवार, व्यक्ति अथवा प्रतिष्ठान की पहचान को किसी रिपोर्ट या प्रकाशित आंकड़ों में उजागर नहीं किया जाता। एकत्रित आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है तथा इनका किसी अन्य प्रयोजन के लिए उपयोग नहीं किया जाता। प्रवक्ता ने बताया कि एनएसओ द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले नमूना सर्वेक्षणों के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्रों से संबंधित एक सुदृढ़ आंकड़ा तंत्र विकसित किया गया है, जो केंद्र एवं राज्य सरकारों को विकासोन्मुखी निर्णय लेने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करता है। एनएसओ के प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारी वैज्ञानिक आधार पर चयनित परिवारों, उद्यमों, गांवों एवं शहरी क्षेत्रों का दौरा कर सूचनाएं एकत्रित करते हैं। इसके लिए वे ई-सिग्मा सॉफ्टवेयर युक्त हैंडहेल्ड डिजिटल उपकरणों (टैबलेट) तथा सुरक्षित वेब पोर्टलों का उपयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 के दौरान झज्जर जिला में एनएसओ द्वारा विभिन्न सर्वेक्षण संचालित किए जा रहे हैं। इनमें गैर-निगमित क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, राष्ट्रीय पारिवारिक आय सर्वेक्षण तथा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त थोक मूल्य सूचकांक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक तथा गैर-निर्माण सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के अंतर्गत चयनित इकाइयों से भी समय-समय पर संपर्क कर आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। कार्यशील सहकारी समितियों के त्वरित सर्वेक्षण के अंतर्गत भी चयनित समितियों से सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला में गैर-निगमित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के तहत गांव दादनपुर को चयनित किया गया है। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के लिए गांव पाटौदा तथा बहादुरगढ़ क्षेत्र चयनित हैं। राष्ट्रीय पारिवारिक आय सर्वेक्षण के लिए बहादुरगढ़ और झज्जर क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसी प्रकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण के लिए अकेहड़ी मदनपुर, झज्जर तथा जसौरखेड़ी, बहादुरगढ़ क्षेत्रों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से प्राप्त आंकड़े सरकार को जनहितकारी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में सहायता प्रदान करते हैं, जिससे विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नागरिक राष्ट्रीय महत्व के इन सर्वेक्षणों में बढ़-चढकर सहयोग करेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम 11 जुलाई को पंचकूला में
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा- जन जागरूकता से नशे पर रोक लगाने के लिए आयोजित होंगी गतिविधियां
झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत आयोजित जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को नशे की बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित हरियाणा उदय आउटरीच अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम लोगों में नई ऊर्जा का संचार करने में सहभागी बनेगा। कार्यक्रम की तैयारियों एवं जिलों से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। झज्जर में वीसी उपरांत डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 जुलाई को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संगठनों, गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओ), मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में जिला से भी उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। डीसी ने पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा उदय आउटरीच अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान समयानुसार चलाए जाएंगे। विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा केवल सरकार का अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक संकल्प है। जनसहयोग, सामाजिक सहभागिता और प्रभावी प्रशासनिक प्रयासों से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीईईओ राजबाला मलिक व डीआईपीआरओ दिनेश कुमार मौजूद रहे।
समाधान शिविर – जनसमस्याओं का हो रहा स्थाई निदान : डीसी
हर शिकायत के समाधान के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे है समाधान शिविर
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा – जनसेवा की दिशा में सरकार निभा रही प्रभावी जिम्मेदारी
झज्जऱ, 02 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार की ओर से जनसेवा को समर्पित होते हुए लगाए जा रहे समाधान शिविर जरूरतमंद लोगों की शिकायतों का निदान करने में अहम हैं। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने कही। डीसी ने समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के यथाशीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। प्राथमिकता के आधार पर समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है ताकि लोगों को मौके पर राहत मिल सके। डीसी लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास व एसडीएम रवि मीणा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ नागरिकों की शिकायतें सुन रही थी।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एक छत के नीचे नागरिकों की शिकायतों के यथाशीघ्र निपटारे के उद्देश्य से सोमवार व गुरुवार कार्य दिवस पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौके पर उपस्थित हैं और शिकायतों का जल्द निपटारा किया जा रहा है। समाधान शिविर में आई अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान किया गया। मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिविर में आई शिकायतों के निपटारे की कार्रवाई शुरू की। समाधान शिविर में राजस्व विभाग, परिवार पहचान पत्र, जनस्वास्थ्य विभाग, पुलिस, बिजली विभाग इत्यादि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। गौरतलब है कि झज्जर लघु सचिवालय सभागार में सोमवार व गुरुवार कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक हर नागरिक की हर शिकायत के निदान के उद्देश्य से ही समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर भी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाकर आमजन की शिकायतों की सुनवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
झज्जर लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर में जन सुनवाई करती डीसी वर्षा खांगवाल।




सेल पावंट पैक्स काकोडिया पर खाद का वितरण शुरू, किसानों ने जताया आभार
रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: जिला के गांव गंगायचा अहीर सेल पावंट पैक्स काकोडिया पर पिछले 10 वर्षों से बंद पडे सेल प्वाइंट पर कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डा. ईश्वर जाखड़ ने किसानो को अपनी मौजूदगी में डीएपी खाद वितरित करवाया। इतने लंबे समय के अंतराल के बाद गंगायचा अहीर गांव में खाद बटने से सभी किसानों ने खुशी जाहिर की। कृषि विभाग के अधिकारी क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डा. ईश्वर जाखड़ ने पैक्स प्रबंधक व सभी किसानों का सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी खाद की पूरी उपलब्ध करवाने बारे किसानों को आश्वासन दिया। उन्होंने डीसी अभिषेक मीणा के अथक प्रयासो का आभार जताया तथा कृषि विभाग के उप-निदेशक जितेंद्र अहलावत का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर किसानों को संतुलित मात्रा में खाद का प्रयोग करने बारे जानकारी दी। इस मौके पर पैक्स प्रबंधक मुकेश कुमार, सेल्समैन अजीत कुमार, काकोडिया पैक्स के निदेशक बिजेंद्र कुमार, गांव की सरपंच पूजा यादव, पूर्व सरपंच शमसेर व गांव के कई किसान मौजूद रहे।




प्रतिभा का सम्मान, भविष्य का निर्माणरू कॉलेज स्टडीन्न् ने 400़ मेधावी छात्रों को किया गौरवान्वित’
मेधा महापर्व में कॉलेज स्टडी ने कहा: ये छात्र राष्ट्र की पूंजी हैं
रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: मेधा को मंच, परिश्रम को पहचान और सपनों को उड़ान देने के संकल्प के साथ ऋब्वससमहम ैजनकल दृ ज्तनेजमक ।कउपेेपवद ळनपकम च्वतजंस ने प्रतिष्ठित ऋमेधावी छात्र सम्मान समारोहऋ में सहयोगी की भूमिका निभाते हुए प्रतिभा का भव्य अभिनंदन किया। यह ऐतिहासिक समारोह 30 जून 2026 को के.एल.पी. कॉलेज, रेवाड़ी के मुख्य ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। समारोह में भ्ठैम् एवं ब्ठैम् बोर्ड की 10वीं तथा 12वीं कक्षा के 400 से अधिक उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 80ः से अधिक अंक अर्जित कर रेवाड़ी जिले का मान बढ़ाया। प्रत्येक प्रतिभाशाली छात्र को ऋब्वससमहम ैजनकलन्न्ऋ के आधिकारिक लोगो से अंकित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाणपत्र मात्र सम्मान नहीं, बल्कि उनके वर्षों के तप, अनुशासन और संकल्प का साक्ष्य है दृ जो आने वाले कल के लिए प्रेरणा-स्तंभ बनेगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. अशीम मिगलानी, कुलपति, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, ऋष्ये मेधावी छात्र केवल अंक लाने वाले नहीं, बल्कि भारत के भविष्य के निर्माता हैं। शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाती है। आज का सम्मान आपके कल की जिम्मेदारी है। ऋब्वससमहम ैजनकलन्न्ऋ के ’फाउंडर एवं सीईओ राज कुमार यादव’ ने अपने उद्बोधन में कहा, ऋष्यह सम्मान अंकों का नहीं, आपके जज्बे का है। रातों की नींद, त्याग और माता-पिता के सपनों का है। कॉलेज स्टडीन्न् का वादा है दृ हम प्रवेश से लेकर प्लेसमेंट तक हर मोड़ पर आपके साथ खड़े रहेंगे। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी प्रतिभा सही मार्गदर्शन के अभाव में न रुके। आप आगे बढ़ें, देश का नाम रोशन करें। ऋब्वससमहम ैजनकलन्न्ऋ की ’कोफाउंडर आरती यादव’ ने कहा, ऋष्हमारी संस्था का ध्येय केवल सर्टिफिकेट देना नहीं है। हम हर छात्र को उसका सही करियर, सही कॉलेज और सही कौशल दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रवेश मार्गदर्शन, करियर काउंसलिंग और स्किल डेवलपमेंट दृ इन तीन स्तंभों पर ब्वससमहम ैजनकलन्न् हर बच्चे का भविष्य गढ़ रहा है। आज का यह आयोजन उसी मिशन की एक कड़ी है। शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने इस अवसर पर कॉलेज स्टडी के संस्थापक राजकुमार यादव एवं आरती यादव को बधाई देते हुए कहा, ऋष्जब समाज प्रतिभा को पहचानता है, तभी प्रतिभा समाज को दिशा देती है। कॉलेज स्टडीन्न् का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। राज कुमार यादव एवं आरती यादव का शिक्षा के प्रति यह समर्पण युवाओं के लिए नई राह खोलेगा। 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाना केवल बुद्धिमत्ता नहीं, चरित्र की दृढ़ता का प्रमाण है। इन बच्चों में मैंने कल का वैज्ञानिक, शिक्षक, प्रशासक और उद्यमी देखा है। इस पहल ने न केवल छात्रों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के मन में भी गर्व का संचार किया। समारोह का समापन उस गौरवपूर्ण दृश्य के साथ हुआ जब सैकड़ों छात्रों ने एक साथ अपने प्रमाणपत्र लहराए दृ पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर श्री हरभजन सिंह, अजीत यादव, नितिन यादव, रघुनंदन, पूनम सहित जिले के अनेक शिक्षाविद, प्रधानाचार्यगण, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



एसआईआर-2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी अफवाहों पर न दें ध्यान -डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जिले वासियों से की अपील
रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल वे सोशल मीडिया व अन्य डिजीटल प्लेटफार्म पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने संबंधी किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा गलत प्रचार पर विश्वास न करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र अवश्य जमा करें, ताकि उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में सुरक्षित रूप से शामिल किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होगा, उनका नाम केवल निर्धारित परिस्थितियों में ही जैसे डुप्लीकेट अथवा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकरण, मृत मतदाता, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता, अनुपस्थित अथवा पता न चलने वाले मतदाता तथा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों में बीएलओ स्थानीय जांच व निर्धारित प्रक्रिया और रिकॉर्ड के आधार पर ही कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होंगे, उनके संबंध में बीएलओ स्थानीय जांच के आधार पर संभावित कारण जैसे अनुपस्थिति, स्थानांतरण, मृत, डुप्लीकेट सूची तैयार करेगा। इस सूची पर बूथ लेवल अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की जाएगी तथा सूची को संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड एवं विभागीय वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा। डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना व किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से रोकना है। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चल रहे गणना चरण के दौरान प्रत्येक वर्तमान मतदाता को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग किए प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
सभी पात्र मतदाताओं को मिलेगा अवसर
डीसी ने कहा कि 14 जुलाई तक वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची 2026 में शामिल किया जाएगा। गणना चरण के दौरान किसी भी प्रकार का दस्तावेज जमा नहीं कराया जाएगा। मतदाता स्वयं, परिवार का कोई वयस्क सदस्य व ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भर सकता है।
दावा व आपत्ति का अवसर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलेगा। कोई भी पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक संशोधन कराने के लिए आवेदन कर सकता है।


हरियाणा उदय के तहत आउटरीच कार्यक्रम
नशा मुक्त हरियाणा को लेकर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम
रेवाड़ी जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी मैराथन
मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रधान सचिव व मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी ने वीसी कर दिए दिशा निर्देश
रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता तथा मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी (सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच) पंकज नैन ने वीरवार को आउटरीच कार्यक्रम हरियाणा उदय के अंतर्गत 11 जुलाई 2026 को पंचकूला में नशा मुक्त हरियाणा जागरूकता के तहत होने वाले कार्यक्रम व रेवाड़ी सहित विभिन्न जिलों में अलग-अलग तिथियों में होने वाली मैराथन को लेकर प्रदेश के सभी डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ वीसी की। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से अधिक से अधिक एनजीओ व अन्य प्रतिभागी शामिल हों इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वीसी की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सचिव अरुण गुप्ता एवं मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी पंकज नैन ने बताया कि 11 जुलाई को पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम में नशा मुक्त हरियाणा जागरूकता के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में नशा मुक्त हरियाणा को लेकर मैराथन का आयोजन विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। रेवाड़ी जिला में 6 सितंबर को मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि नशा मुक्त हरियाणा के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ मैराथन का आयोजन करके युवाओं समेत प्रदेशवासियों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने वीसी उपरांत अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा को लेकर रेवाड़ी में 6 सितंबर को प्रस्तावित मैराथन को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी जाएं। इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस मैराथन में जिला से सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पंचकूला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जिला के एनजीओ और मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल होंगे। साथ ही जो भी सामाजिक संस्थाएं इस विषय को लेकर कार्य कर रही है उसे भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाएं। डीसी ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा केवल सरकार का अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक संकल्प है। जन सहयोग, सामाजिक सहभागिता और प्रभावी प्रशासनिक प्रयासों से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी हरियाणा उदय अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एसडीएम सुरेश कुमार व सीटीएम जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।




जन शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करें अधिकारी-डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का किया निदान
रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि समाधान शिविर में आई सभी शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचना चाहिए। डीसी अभिषेक मीणा गुरुवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुए समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। गांव गोकलगढ़ में अवैध रूप से फैलाई जा रही गंदगी की शिकायत पर डीसी ने एचएसवीपी के अधिकारियों को तुरंत समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। शहर के शक्ति नगर में सीवर लाइन की सफाई न होने की शिकायत पर डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीवरेज लाइन की सफाई करवाने के निर्देश दिए। विजय नगर में गली नंबर 14 में पेयजल की समस्या की शिकायत पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नियमित आपूर्ति करने के निर्देश दिए। गांव हासांका में घर के ऊपर से बिजली का तार गुजरने की शिकायत पर डीसी ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शिविर में पेंशन, परिवार पहचान पत्र, अवैध कब्जा सहित अन्य प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविर में आई शिकायतों पर निगरानी रख रहे हैं। इसलिए अधिकारी इन शिकायतों का निपटारा करने के लिए गंभीरता से कार्य करें तथा समाधान होने के बाद उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को अवश्य भिजवाई जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनकर समाधान करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

विधवा अनुदान योजना के तहत महिलाओं को बनाया जा रहा है आत्मनिर्भर-डीसी
रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार की ओर से हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से महिलाओं के उत्थान व स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता प्रदान कर रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में विधवा अनुदान योजना शुरू की है जिसके तहत महिलाओं को तीन लाख रुपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए वही महिलाएं पात्र होंगी जिनकी पारिवारिक आय तीन लाख रुपए या फिर इससे कम हो तथा महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो। उन्होंने बताया कि कोई भी महिला द्वारा पहले किसी ऋण मामले में डिफाल्टर न हो और वह हरियाणा की निवासी हो वह महिला इस योजना का लाभ ले सकती है। डीसी ने बताया कि यह योजना महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर है तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि विधवा अनुदान योजना के तहत बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा वहन की जायेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए या 3 वर्ष जो भी पहले होगी। इस ऋण के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करके दूसरे नागरिकों को भी रोजगार प्रदान कर सकेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम की विधवा अनुदान योजना के तहत विधवा महिलाएं डेयरिंग, वाहन के तहत ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, पापड़ बनाना, अचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टॉल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, स्कूल यूनिफार्म सिलना आदि बनाने का काम शुरु कर सकती।
ये दस्तावेज अनिवार्य
हरियाणा महिला विकास निगम के प्रवक्ता ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ जमा कराने होंगे, इन दस्तावेजों में आवेदन पत्र, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र ,पासपोर्ट आकार फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ट्रेनिंग प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि शामिल है। इसके अलावा सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां होनी आवश्यक है। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी के कार्यालय लोटस गार्डन के सामने, नासियाजी रोड़, शांति नगर, रेवाड़ी या दूरभाष नंबर 1274-225294 पर संपर्क कर सकते हैं।




उत्तराखंड चारधाम यात्रा-2026
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य
उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइजरी
रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा-2026 के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की है। यात्रा के तहत यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं सुगम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण व्यवस्था लागू की गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के बारे में बताया कि जिले से चार धाम की यात्रा पर जाने से पहले यात्रियों को आधार प्रमाणीकरण के साथ पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद यात्रियों को क्यूआर कोड युक्त रजिस्ट्रेशन पत्र और यूनिक आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। धामों में प्रवेश से पहले दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा दर्शन टोकन जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु ऑनलाइन पोर्टल तथा टूरिस्ट केयर उत्तराखंड मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए केवल अधिकृत आईआरसीटीसी पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
यात्रा शुरू करने से पहले स्वास्थ्य जांच कराएं श्रद्धालु
डीसी ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कम ऑक्सीजन, अत्यधिक ठंड और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराना, नियमित व्यायाम करना तथा पर्याप्त गर्म कपड़े और आवश्यक दवाइयां साथ रखना जरूरी है। 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, गर्भवती महिलाओं तथा हृदय, उच्च रक्तचाप, अस्थमा और मधुमेह के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सरकार ने ओवरस्पीडिंग, शराब-तंबाकू का सेवन, कूड़ा फैलाने, बिना अनुमति वीडियोध्रील बनाने और निजी वाहनों का टैक्सी के रूप में उपयोग करने पर रोक लगाने की अपील की है।
चारधाम यात्रा के लिए कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन
डीसी ने बताया कि चार धाम यात्रा के लिए श्रृद्घालु ऑनलाइन पंजीकरण तमहपेजतंजपवदंदकजवनतपेजबंतम.ना.हवअ.पद या ज्वनतपेज ब्ंतम न्जजंतंाींदक मोबाइल ऐप पर पंजीकरण कर सकते है। हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.ीमसपलंजतं.पतबजब.बव.पद का प्रयोग कर सकते है। उन्होंने यात्रियों से यात्रा पर रवाना होने से पहले मौसम की जानकारी लेने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। उन्होंने यात्रियों से यात्रा पर रवाना होने से पहले मौसम की जानकारी लेने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1364, 0135-2559898, 0135-2552627 तथा ईमेल आइडी बवदजतवसतववउनजकइ/हउंपस.बवउ – जवनतपेजबंतम.नजजंतंाींदक/हउंपस.बवउ पर संपर्क कर सकते हैं।

एनआई एक्ट संबंधी केसों के लिए 18 जुलाई को लगाई जाएगी विशेष लोक अदालत
रेवाड़ी, बावल व कोसली न्यायिक परिसर में किया जाएगा आयोजन
रेवाड़ी, 02 जुलाई, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 18 जुलाई (शनिवार) को जिला में रेवाड़ी, बावल, कोसली न्यायिक परिसर में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (सेक्शन 138 एनआई एक्ट) केसों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य न्यायालयों में लंबित चेक बाउंस (एन.आई. एक्ट) से जुड़े मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर अंतिम समाधान करना है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि इस स्पेशल लोक अदालत का उद्देश्य लंबित चेक बाउंस (एन.आई. एक्ट) से जुड़े मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर अंतिम समाधान करना है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के अपने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कर सकते हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है तथा अदालतों पर मामलों का बोझ भी कम होता है।
सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा जुलाई-2026 के प्रवेश-पत्र किए जारी
आज से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर होंगे उपलब्ध
भिवानी, 02 जुलाई, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने आज यहां संयुक्त रूप से बताया कि सीनियर सैकेण्डरी कंपार्टमैंटध्आंशिक अंक सुधारध्अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा एवं सैकेण्डरी कंपार्टमैंटध्आंशिक अंक सुधारध्अतिरिक्त विषय की परीक्षा जुलाई-2026 के प्रवेश-पत्र 02 जुलाई, 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर लाईव कर दिए गए हंै। परीक्षार्थी अपना प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से पिछला अनुक्रमांकध्नाम, पिता का नाम, माता का नाम भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं मेें 50 हजार 867 परीक्षार्थी प्रविष्ठ होंगे। परीक्षाओं की शुचिता, विश्वसनीयता व गरिमा को बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी कंपार्टमेंट व अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा 09 जुलाई (वीरवार) को संचालित होगी। इस परीक्षा में प्रदेशभर में 24 हजार 888 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 15676 छात्र तथा 9212 छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार सैकेण्डरी कंपार्टमैंट(म्.प्.व्.च्), आंशिक अंक सुधार व अतिरिक्त विषयों की परीक्षाएं 10 जुलाई से 18 जुलाई तक संचालित करवाई जाएंगी। इस परीक्षा में 25 हजार 979 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हो रहे हैं, जिनमें 16269 छात्र तथा 9710 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थियों का परिणाम यू.एम.सी. की पुनरू अपील की सुनवाई व पुनरूजांचध्पुनर्मूल्यांकन उपरांत अनुत्तीर्ण से कंपार्टमेंट संशोधित हुआ है, ऐसे परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क तथा जिन परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई, ऐसे परीक्षार्थी 1000 रूपये विलंब शुल्क सहित रि-अपीयर विषय की परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व बोर्ड कार्यालय में दस्ती तौर पर प्रतिवेदन देते हुए ऑफलाइन आवेदन करते हुए प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम पुनरूजांचध्पुनर्मूल्यांकन उपरांत कंपार्टमेंट से उत्तीर्ण संशोधित हुआ है, वे आंशिक अंक सुधार की परीक्षा दे सकते हैं। बोर्ड सचिव ने आगे बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने उपरान्त सभी विवरण भली भांति जांच लें। यदि विवरणों में कोई भी त्रुटि है तो बोर्ड कार्यालय में आकर निर्धारित अवधि में शुद्धि अवश्य करवा लें, बाद में त्रुटि ठीक करवाने बारे दिये गए प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि किसी परीक्षार्थी का अनुक्रमांक किसी कारण से रोका गया है, तो परीक्षार्थी किसी भी कार्यदिवस में बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर वांछित दस्तावेज उपलब्ध करवाते हुए अपना प्रवेश-पत्र जारी करवा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की सुविधा लेनी है तो ऐसे परीक्षार्थी संबंधित दस्तावेज बोर्ड कार्यालयध् परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक दस्तावेज जमा करवाते हुए परीक्षा आरंभ होने से पहले लेखक की अनुमति लेना सुनिश्चित करें। केन्द्र अधीक्षक द्वारा जिन परीक्षार्थियों को लेखक उपलब्ध करवाया गया है उनके दस्तावेज संबंधित शाखाओं की मेल आई.डी. पर भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया कि सभी परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साईज पेपर पर ही प्रिन्ट करें। परीक्षार्थी अपना वही रंगीन फोटो प्रवेश-पत्र पर चिपकाएं जो आवेदन फार्म भरते समय अपलोड किया गया था तथा प्रवेश पत्र को किसी सरकारीध्गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य, मुख्याध्यापक या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र एवं मूल आई.डी. कार्डध्आधार कार्ड के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र को लेमिनेशन न करवाएं क्योंकि प्रवेश-पत्र पर तिथि अनुसार परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होने अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्र में इलैक्ट्रोनिक सामान जैसे मोबाईल, कैलकुलेटर व स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोग वर्जित होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड वेबसाइट पर जारी हैल्पलाइन नं० 01664-254309, सैकेण्डरी शाखा की ई-मेल ंेेमब/इेमी.वतह.पद व सीनियर सैकेण्डरी शाखा की ई-मेल ंेेते/इेमी.वतह.पद पर तुरन्त संपर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें।
.

स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ भिवानी ने एमपीएचई एसोसिएशन की मांगों के समर्थन में रोष प्रदर्शन में भाग लिया
भिवानी, 02 जुलाई, अभीतक: स्वास्थ्य मंत्री के रेवाड़ी आवास पर स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ भिवानी एमपीएचई एसोसिएशन हरियाणा की मांगों के समर्थन में रोष प्रदर्शन में लेगें बढ़ चढ़कर भाग। स्वास्थ्य स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ भिवानी की जिला प्रधान श्रीमती शीला देवी स्वास्थ्य निरीक्षक एवं श्री रामकुमार स्वास्थ्य निरीक्षक ने संयुक्त प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि सरकार एमपीएचई राज्य कार्यकारिणी के बार-बार प्रयासों के बावजूद हरियाणा सरकार द्वारा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की सभी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इसी कारण एमपीएचई राज्य कार्यकारिणी की सभी मांगों का तथा कार्यकारिणी द्वारा लिए गए रोष प्रदर्शन के निर्णय का स्वास्थ्य स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ जिला इकाई पूर्ण समर्थन करती है।
जिसमे मुख्य मांगे
- सभी प्रमोशनल स्केल जैसे – एमपीएचएस मेल और एमपीएचएस फीमेल का वेतनमान एफ.पी.एल सात तथा एस.एम.आई. का वेतनमान एफ.पी.एल. आठ में संशोधित करने की अधिसूचना जल्द से जल्द जारी करना स
- महिला सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर तुरंत प्रभाव से पदोन्नति सूची जारी करना।
- एमपीएचएस फीमेल को राजस्थान राज्य की तर्ज पर पदोन्नति के ज्यादा अवसर प्रदान करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खंड स्वास्थ्य सुपरवाइजर तथा जिला स्तर पर जिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर का नया पद सृजित करवाना स
- जिला स्तर पर सिविल सर्जन कार्यालय में स्वीकृत एस.एम.आई. के पद का पदनाम बदलकर जिला मल्टीपर्पज हेल्थ ऑफिसर या चीफ मल्टीपर्पज हेल्थ ऑफिसर या पूर्व की भांति असिस्टेंट यूनिट ऑफिसर के पदनाम में संशोधित करवाना स
- स्वास्थ्य सुपरवाइजर को पीएचसी के क्षेत्र में दौरा करने के लिए प्रतिमाह ₹6000 नियत यात्रा भत्ता दिलवाया जाए तथा सिनियर मलेरिया इंस्पेक्टर को 10000 प्रतिमाह नियत यात्रा भत्ता दिलवाया जाए स
- परिवार कल्याण कार्यक्रम में कार्यरत सभी कर्मचारीगण को प्रतिमाह निर्धारित वेतन दिवस पर वेतन दिया जाए।
- जनसंख्या के अनुसार हर जिले में नए उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएं स
- सभी शहरी क्षेत्र में यूपीएचसी तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (मेल तथा फीमेल ) स्वास्थ्य निरीक्षक मेल तथा फीमेल के नए पद सृजित किए जाएं ।
उन्होंने कहा कि आगामी 5 जुलाई को एमपीएचई एसोसिएशन हरियाणा 00421 के आह्वान पर हरियाणा की माननीया स्वास्थ्य मंत्री के रेवाड़ी में रामपुरा आवास पर होने वाले प्रदर्शन में जिला भिवानी के समस्त स्वास्थ्य सुपरवाइजर उनकी मांगों के समर्थन में अपना समर्थन देंगे और उसमें बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। विडियो कॉन्फ्रेंस में जिला भिवानी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रध् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से स्वास्थ्य सुपरवाइजर पूर्व राज्य महासचिव श्री हरी निवास, सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर श्री राजवीर सिंह, पूर्व राज्य उपप्रधान राजेश, पूर्व जिला कैशियर विनोद शर्मा, सलोचना देवी, सुखवंती, बिमला, कमलेश,सुनीता देवी,प्रेम, राजकपूर, राजेन्द्र,सुनील,रमेश राजकुमार, सुमेर सहित जिला भिवानी के सभी स्वास्थ्य सुपरवाइजर उपस्थित थे।
महिलाओं का सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य: मीना परमार
महिलाओं को सशक्त बनाना महिला आयोग के एजेंडे में मुख्य रूप से शामिल है: मीना परमार
महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया जिला कारागार, नागरिक अस्पताल, वन स्टॉप सेंटर तथा महिला थाना का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मीना परमार ने महिला सुरक्षा, महिला चिकित्सा व स्वास्थ सेवाएं और कानूनी जागरूकता बारे अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
भिवानी, 02 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने वीरवार को जिला कारागार, नागरिक अस्पताल, वन स्टॉप सेंटर तथा महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा हरियाणा महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य है। महिलाओं को सशक्त बनाना महिला आयोग के एजेंडे में मुख्य रूप से शामिल है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश की महिला सरपंचों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि महिला पंचायत प्रतिनिधि स्वयं अपना कार्य करें। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर भी महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण लगाए जाएंगे, जिनमें उनको अपनी सुरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला आयोग हर समय महिलाओं के साथ खड़ा है। वहीं उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे महिला सुरक्षा व हितों के लिए बनाए गए कानून का दुरुपयोग ना करें। उपाध्यक्ष मीना परमार ने जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों से बात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने वहां पर स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा स्वच्छता का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला बंदियों को सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके उपरांत उन्होंने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर महिला मरीजों के उपचार, प्रसूति सेवाओं, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां आपातकालीन वार्ड, महिला वार्ड और नीकू वार्ड में विशेषकर महिला मरीजों से बात की और उनको मिली सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सक भगवान का रूप होता है। सरकार द्वारा अस्पतालों में बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को तत्काल प्रभाव से मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाएं।
मीना परमार ने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया और महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही कानूनी सहायता, परामर्श, चिकित्सा एवं पुनर्वास संबंधी सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिंसा से पीडित महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा प्रत्येक पीडिता के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वन स्टाप के टोल फ्री नंबर 181 व महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 के बारे में महिलाओं में जागरूकता लाई जाए ताकि जरूरतमंद महिला मदद ले सके। इसके बाद उन्होंने महिला थाना भिवानी का निरीक्षण कर महिलाओं से जुड़े मामलों के निस्तारण, शिकायतों की सुनवाई तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित महिला पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान किया जाए, महिला शिकायतकर्ता के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार के उत्पीडन, अन्याय की स्थिति में बिना डर महिला आयोग एवं संबंधित विभागों से संपर्क करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी अनूप कुमार, सिविल सर्जन डा. रघुवीर शांडिल्य, पीएमओ डा. बलवान सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा, संरक्षण अधिकारी हरबंस कौर, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी अंजू, जिला कारागार के अधिकारियों के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी बबीता तंवर, शकुंतला प्रधान, रेणूबाला सेनी, वीणा तंवर और सुनील डावर मौजूद रहे।
एसआईआर को लेकर नागरिक भ्रमित ना हों: साहिल गुप्ता
सभी बीएलओ गणना प्रपत्रों को निर्धारित श्रेणियों में समयबद्ध तरीके से अपलोड करें
गणना प्रपत्र जमा नहीं होने पर उनकी सूची पंचायत, नगर निकाय तथा संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी
भिवानी, 02 जुलाई, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने मुख्यालय द्वारा वीसी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं का पता नहीं चल रहा है, उनके संबंध में पड़ोसियों एवं स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त कर वास्तविक स्थिति दर्ज की जाए। विदेशी नागरिकों अथवा भारतीय नागरिकता छोड़ चुके व्यक्तियों के नाम यदि मतदाता सूची में पाए जाते हैं तो निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए। सभी बीएलओ गणना प्रपत्रों को निर्धारित श्रेणियों में समयबद्ध तरीके से अपलोड करें। उन्होंने जिला के आमजन से आह्वान किया है कि वे एसआईआर को लेकर किसी भी प्रकार से भ्रमित ना हों। एसआईआर कार्य मतदाता सूची को शुद्घिकरण के लिए है, जो भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समय पर होता रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट तथा विदेशी नागरिकों की श्रेणी में आने वाले मतदाताओं की सही पहचान कर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा नहीं हुए हैं, उनकी सूची पंचायत, नगर निकाय तथा संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी ताकि आमजन भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा सकें। उन्होंने कहा कि एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं का नाम केवल उसी निर्वाचन क्षेत्र में रखा जाएगा, जहां उन्होंने हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा किया है। मृत मतदाताओं के मामलों में परिवार के सदस्य से बिना हस्ताक्षर वाला गणना प्रपत्र लेकर मृत्यु का कारण दर्ज किया जाए तथा उपलब्ध होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र भी संलग्न किया जाए। स्थायी रूप से अन्य स्थान पर जा चुके मतदाताओं के संबंध में भी स्थानीय सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। डीसी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और गंभीरता के साथ पूरा किया जाए। लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चैटाला
चैनत गांव को पानी नहीं देना चाहती बीजेपी सरकार, इसकी आड़ में शहर और गांव के लोगों को बांटना चाहती है: अभय सिंह चैटाला
मुख्यमंत्री के लिखा पत्र – कांग्रेस के खिलाफ 200 पेजों की दी गई चार्जशीट, बीजेपी सरकार में 20 से अधिक हुए घोटालों, सीडी कांड और स्वास्थ्य विभाग में निकल कर आए 300 करोड़ रुपए के घोटाले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की मांग
जब तक एसवाईएल का पानी हमें नहीं मिलता तब तक किसी को भी हमारा पानी नहीं देने देंगे
चंडीगढ़, 02 जुलाई, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ में मीडिया से रूबरू होकर कहा कि इनेलो पार्टी हर साल 25 सितंबर को चैधरी देवीलाल के सम्मान दिवस को मनाते हैं। इसके लिए 5 जुलाई को 2 बजे हिसार में राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। उससे पहले 12 बजे चैनत गांव के लोगों के बुुलावे पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाएंगे और गांव वालों को बता कर आएंगे कि बीजेपी इस पर गंदी राजनीति कर रही है। साथ ही मीडिया के माध्यम से चैधरी अभय सिंह ने प्रदेश भर के लोगों से वहां पहुंचने का भी आह्वान किया। उन्होंने बीजेपी सरकार से भी कहा कि जो जिद बीजेपी सरकार ने पकडी हुई है उसे छोडकर चैनत गांव को पानी दें। बीजेपी सरकार इस पर राजनीति कर रही है क्योंकि इनकी नीयत में खोट है। विपक्ष का काम है कि जब सरकार कोई गलत निर्णय ले तो उसका पूरजोर विरोध करे जो हम पूरी ताकत से कर रहे हैं। हमने पहले भी मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से कहा था कि उनको गांव वालों की बात को सुनना चाहिए और समाधान निकालना चाहिए। जब सरकार ने यह फैसला कर ही लिया था कि उस लाइन से पानी नहीं देना है तो क्यों टी लगवाई गई, उसके बाद टी को क्यों उखाड़ा गया, जिन्होंने टी को उखाड़ा उनके नाम उजागर क्यों नहीं किए गए, गांव के 1500 लोगों के खिलाफ पर्चे क्यों दर्ज किए गए और सबसे बड़ी बात चैनत गांव की 11 सदस्यीय कमेटी को चंडीगढ़ क्यों बुलाया गया। सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री के कहने पर ही टी लगाई गई थी और मनोहर लाल खट्टर के आदेश पर टी उखाड़ी गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी डमी है और स्वयं कोई फैसला नहीं ले सकते। यही वजह है कि प्रदेश में अफसरशाही बेहद हावी हो चुकी है। दरअसल बीजेपी पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है इसलिए गांव और शहर के लोगों को आपस में बांटना चाहती है। हम चाहते हैं कि सभी को भरपूर पानी मिले, टूटी सडकें बनाएं, स्कूलों में अध्यापकों की कमी है उसे पूरा करें, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है उसे पूरा करें और कमीशन खाने के लिए किए जा रहे अनावश्यक कामों को छोड़ कर विकास के काम करें। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमें जब मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री थे तब उनको कांग्रेस के खिलाफ 200 पेज की एक चार्जशीट दी थी। मनोहर लाल ने विधानसभा में आश्वासन दिया था कि इसकी जांच करवाएंगे। क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस आपस में मिली हुई थी इसलिए उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विधानसभा और राज्यसभा के चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस की मिलीभगत प्रदेश के लोगों के सामने आ चुकी है। पत्र में बीजेपी सरकार में हुए 20 से अधिक घोटालों के साथ साथ सीडी कांड जिसमें कांग्रेस और बीजेपी के लोग शामिल थे उनकी भी जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज द्वारा किए जाने की मांग की गई है। आज स्वास्थ्य विभाग का एक और 300 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला निकल कर आया है उसकी भी जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज द्वारा करवाई जाए।
राजस्थान को पानी देने के हुए समझौते पर कहा कि 1994 में कांग्रेस ने भी ऐसा एमओयू साइन किया था जिसमें लिखा था कि जब तक 3 डैम नहीं बनेंगे तब तक पानी नहीं दिया जाएगा। अब चूंकि राजस्थान में चुनाव आने वाले हैं तो लोगों को मुर्ख बनाने के लिए मात्र एमओयू किया गया है। जब तक एसवाईएल का पानी नहीं मिलता तब तक हमारा पानी किसी को भी नहीं लेने देंगे।
निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें रू स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
टीबी मुक्त भारत ऐप’ के पंजीकरण में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा हरियाणा
चंडीगढ़, 02 जुलाई, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य के लोगों से निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने श्टीबी मुक्त भारत ऐपश् का उपयोग भी बड़े पैमाने पर करने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्री ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री के श्टीबी मुक्त भारतश् के सपने को साकार करने की दिशा में हरियाणा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों में नए लॉन्च किए गए श्टीबी मुक्त भारत ऐपश् का उपयोग बड़े पैमाने पर बढ़ाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (छज्म्च्) के तहत यह ऐप मरीजों, निक्षय मित्रों, स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) और स्वास्थ्य अधिकारियों को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ने का काम कर रहा है। आरती सिंह राव ने बताया कि इस ऐप पर अब तक कुल पंजीकरणों की संख्या 32,643 तक पहुंच गई है, जिससे हरियाणा कुल पंजीकरण के मामले में देश भर में दूसरे स्थान पर आ गया है। इस ऐप पर हरियाणा के 22,266 स्वयंसेवकों ने मरीजों को भोजन की टोकरी (पोषण किट) के वितरण और मानसिक-सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि 1,997 नए निक्षय मित्रों ने मरीजों को गोद लेने और उन्हें पोषण संबंधी व नैदानिक सहायता देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। स्वास्थ्य मंत्री ने ऐप की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस ऐप में श्खुशी ई-संगिनीश् नाम से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) आधारित चैटबॉट शामिल है, जो 12 भाषाओं में उपलब्ध है। यह चैटबॉट टीबी के लक्षणों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ जीपीएस (ळच्ै) के जरिए उपयोगकर्ताओं को नजदीकी जांच केंद्र ढूंढने में भी मदद करता है। यह ऐप पूरी तरह से मरीज-केंद्रित है, जहां टीबी के मरीज अपनी श्निक्षय आईडीश् (छप-ोींल प्क्) का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और अपना व्यक्तिगत उपचार चार्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, मरीजों को समय पर दवा लेने के लिए प्रेरित करने के लिए इसमें दैनिक दवा रिमाइंडर (अलार्म) की विशेष सुविधा दी गई है ताकि उनका इलाज बीच में न छूटे। आरती सिंह राव ने इस डिजिटल इकोसिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कॉर्पोरेट घराने, गैर-सरकारी संगठन (छळव्) और आम नागरिक भी इस ऐप के माध्यम से आसानी से निक्षय मित्र के रूप में पंजीकरण कर मरीजों को पोषण और नैदानिक सहायता दे सकते हैं। स्वयंसेवक भोजन के पैकेटों के भौतिक वितरण की जिम्मेदारी उठा सकते हैं और पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डिलीवरी के समय जियो-टैग्ड (स्थान की जानकारी युक्त) और टाइम-स्टैम्प (समय की जानकारी युक्त) वाली तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आम जनता भी इस ऐप का उपयोग टीबी के लक्षणों, रोकथाम के तरीकों को जानने और इस बीमारी से जुड़े भ्रमों को दूर करने के लिए कर सकती है। नेशनल हैल्थ मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक डॉ. आर एस ढिल्लों ने बताया कि ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों जैसे एसटीएस (ैज्ै), एसटीएलएस (ैज्स्ै), टीबीएचवी (ज्ठभ्ट) और सीएचओ (ब्भ्व्) को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया है ताकि वे मरीजों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाकर उनके दैनिक दवा रिमाइंडर को सेट करने में मदद कर सकें। डॉ. ढिल्लों ने आम जनता से अपील की है कि वे गूगल प्ले स्टोर से श्टीबी मुक्त भारत ऐपश् को जरूर डाउनलोड करें। उन्होंने लोगों से टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक रहने और निक्षय मित्र बनकर इस सामाजिक कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान किया है, ताकि सक्रिय जनभागीदारी के माध्यम से हरियाणा देश का पहला टीबी मुक्त राज्य बनने की राह पर अग्रणी बना रहे।
अग्निपथ योजना’ के तहत हरियाणा में होंगी सेना भर्ती रैलियां
20 जुलाई से चार चरणों में होगी भर्ती
अग्निवीरों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने को बनेगा पोर्टल
सरकारी स्कूलों में ’नो योर आर्म्ड फोर्सेज’ नाम से कॉर्नर स्थापित करने का प्रस्ताव
चंडीगढ़, 02 जुलाई, अभीतक: हरियाणा में ’अग्निपथ योजना’ के तहत भारतीय सेना की भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैलियां 20 से 27 जुलाई तक चार चरणों में आयोजित की जाएंगी। राज्य सरकार ने इस व्यापक भर्ती अभियान के सफल संचालन के लिए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को सेना अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित कर भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। राज्य स्तरीय संचालन समिति (स्टेट स्टीयरिंग कमेटी) की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने भर्ती कार्यक्रम, जिला-वार तैयारियों तथा विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा का देश की सशस्त्र सेनाओं में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में राज्य प्रशासन की जिम्मेदारी है कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहयोग मुहैया कराया जाए। बैठक में अम्बाला स्थित जोनल भर्ती कार्यालय (जेडआरओ) के उप-महानिदेशक ब्रिगेडियर आर.एस. चिब ने बताया कि पहली भर्ती रैली 20 जुलाई से 27 जुलाई तक रोहतक में आयोजित की जाएगी, जिसमें झज्जर, पानीपत, रोहतक और सोनीपत जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। दूसरी रैली 2 से 18 सितंबर तक भिवानी में आयोजित की जाएगी, जिसमें भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीसरी रैली 12 से 25 अक्टूबर तक अंबाला में आयोजित होगी, जिसमें अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर तथा चंडीगढ़ के अभ्यर्थी भाग लेंगे। अंतिम चरण की भर्ती रैली जनवरी से मार्च, 2027 के बीच हिसार में आयोजित की जाएगी, जिसमें हिसार, हांसी, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को विस्तृत जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) से संपर्क करने की सलाह दी गई है। मुख्य सचिव ने भर्ती रैलियों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इनमें भर्ती स्थलों की तैयारी, अभ्यर्थियों एवं सेना के अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, परिवहन, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाएं, एम्बुलेंस, अग्नि सुरक्षा तथा अन्य नागरिक सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने संबंधित उपायुक्तों को व्यक्तिगत रूप से तैयारियों की निगरानी करने तथा रैलियों के आरंभ होने से पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सेना भर्ती संगठन के साथ नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने पर भी बल दिया। श्री रस्तोगी ने प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए, जो सैन्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे तथा भर्ती रैलियों के आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक सहयोग उपलब्ध कराएंगे। बैठक में अधिक से अधिक युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने संबंधी पहल पर भी चर्चा की गई। इस दौरान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ’नो योर आर्म्ड फोर्सेज’ (अपने सशस्त्र बलों को जानें) नामक विशेष कॉर्नर स्थापित करने के प्रस्ताव की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने स्कूल शिक्षा विभाग को स्कूलों में उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। जोनल भर्ती कार्यालय सेना में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने तथा विद्यार्थियों को सैन्य सेवा के लिए प्रेरित करने संबंधी प्रदर्शन सामग्री विकसित करेगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि अग्निवीरों का समग्र डिजिटल डाटाबेस तैयार करने के लिए एक समर्पित डिजिटल पोर्टल विकसित किया जाए। इस पोर्टल पर अग्निवीरों की योग्यता, कौशल, प्रशिक्षण तथा अनुभव संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे विभिन्न सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। इस पहल का उद्देश्य सशस्त्र बलों में चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को बेहतर रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। बैठक में सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेन्द्र कुमार, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के महानिदेशक श्री संजय जून तथा सूचना, जन संपर्क, एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा जुलाई-2026 के प्रवेश-पत्र किए जारी
आज से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर होंगे उपलब्ध
चंडीगढ़, 02 जुलाई, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी कंपार्टमैंटध्आंशिक अंक सुधारध्अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा एवं सैकेण्डरी कंपार्टमैंटध्आंशिक अंक सुधारध्अतिरिक्त विषय की परीक्षा जुलाई-2026 के प्रवेश-पत्र 02 जुलाई, 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर लाईव कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से पिछला अनुक्रमांकध्नाम, पिता का नाम, माता का नाम भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं मेें 50 हजार 867 परीक्षार्थी प्रविष्ठ होंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी कंपार्टमेंट व अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा 09 जुलाई (वीरवार) को संचालित होगी। इस परीक्षा में प्रदेशभर में 24 हजार 888 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 15676 छात्र तथा 9212 छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार सैकेण्डरी कंपार्टमैंट, आंशिक अंक सुधार व अतिरिक्त विषयों की परीक्षाएं 10 जुलाई से 18 जुलाई तक संचालित करवाई जाएंगी। इस परीक्षा में 25 हजार 979 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हो रहे हैं, जिनमें 16269 छात्र तथा 9710 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थियों का परिणाम यू.एम.सी. की पुनरू अपील की सुनवाई व पुनःजांच, पुनर्मूल्यांकन उपरांत अनुत्तीर्ण से कंपार्टमेंट संशोधित हुआ है, ऐसे परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क तथा जिन परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई, ऐसे परीक्षार्थी 1000 रूपये विलंब शुल्क सहित रि-अपीयर विषय की परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व बोर्ड कार्यालय में दस्ती तौर पर प्रतिवेदन देते हुए ऑफलाइन आवेदन करते हुए प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम पुनरूजांचध्पुनर्मूल्यांकन उपरांत कंपार्टमेंट से उत्तीर्ण संशोधित हुआ है, वे आंशिक अंक सुधार की परीक्षा दे सकते हैं। श्री धूपड़ ने आगे बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने उपरान्त सभी विवरण भली भांति जांच लें। यदि विवरणों में कोई भी त्रुटि है तो बोर्ड कार्यालय में आकर निर्धारित अवधि में शुद्धि अवश्य करवा लें, बाद में त्रुटि ठीक करवाने बारे दिये गए प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि किसी परीक्षार्थी का अनुक्रमांक किसी कारण से रोका गया है, तो परीक्षार्थी किसी भी कार्यदिवस में बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर वांछित दस्तावेज उपलब्ध करवाते हुए अपना प्रवेश-पत्र जारी करवा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की सुविधा लेनी है तो ऐसे परीक्षार्थी संबंधित दस्तावेज बोर्ड कार्यालयध् परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक दस्तावेज जमा करवाते हुए परीक्षा आरंभ होने से पहले लेखक की अनुमति लेना सुनिश्चित करें। केन्द्र अधीक्षक द्वारा जिन परीक्षार्थियों को लेखक उपलब्ध करवाया गया है उनके दस्तावेज संबंधित शाखाओं की मेल आई.डी. पर भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साईज पेपर पर ही प्रिन्ट करें। परीक्षार्थी अपना वही रंगीन फोटो प्रवेश-पत्र पर चिपकाएं जो आवेदन फार्म भरते समय अपलोड किया गया था तथा प्रवेश पत्र को किसी सरकारीध्गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्यध्मुख्याध्यापक या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र एवं मूल आई.डी. कार्डध्आधार कार्ड के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र को लेमिनेशन न करवाएं क्योंकि प्रवेश-पत्र पर तिथि अनुसार परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होने अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्र में इलैक्ट्रोनिक सामान जैसे मोबाईल, कैलकुलेटर व स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोग वर्जित होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड वेबसाइट पर जारी हैल्पलाइन नं० 01664-254309, सैकेण्डरी शाखा की ई-मेल ंेेमब/इेमी.वतह.पद व सीनियर सैकेण्डरी शाखा की ई-मेल ंेेते/इेमी.वतह.पद पर तुरन्त संपर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें।
