रन फॉर यूनिटी में संस्कारम पब्लिक स्कूल के 230 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने दिया ष्एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन झज्जर द्वारा महर्षि दयानंद स्टेडियम में ष्रन फॉर यूनिटीष् का आयोजन किया गया। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन लाल कौशिक मुख्य अतिथि रहे। उपायुक्त श्रीमती वर्षा खंगवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रतिंदर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल के 230 विद्यार्थियों व अध्यापकों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।
तिरंगे और संदेश-पट्टिकाओं के साथ निकले विद्यार्थी
सुबह स्टेडियम परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। संस्कारम के विद्यार्थी तिरंगे लेकर अनुशासित पंक्तियों में खड़े हुए। उनके हाथों में ष्रन फॉर यूनिटीष्, ष्एक भारत, श्रेष्ठ भारत, यही है हमारी दौड़ का संकल्पष्, ष्जाति-पाति के बंधन तोड़ो, एकता की शक्ति से भारत को जोड़ोष् और ष्हम एक हैं, एक रहेंगे, यही हमारा नारा हैष् की तख्तियां थीं। विद्यालय के सदन ध्वज भी टीम के आगे रहे।
सरदार पटेल को किया नमन
कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। वक्ताओं ने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने युवाओं से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की गई।
अध्यापक भी दौड़ में रहे शामिल
विद्यार्थियों के साथ अध्यापक और खेल प्रशिक्षक भी दौड़ में शामिल हुए। संस्कारम टीम के अनुशासन और उत्साह की सराहना हुई।
चेयरमैन डॉ महिपाल जी ने दी बधाई
संस्कार शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ महिपाल जी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों व अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम, एकता की भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

विश्वकर्मा स्कूल पाटोदा में हरियाणा दिवस व सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ये दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: शनिवार को विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में हरियाणा दिवस व सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पेंटिंग प्रतियोगिता डांस प्रतियोगिता स्लोगन प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भागलिया। इसके बाद प्रबंधक महोदय व सभी बच्चों ने रन फॉर यूनिटी दौड़ में हिस्सा लिया और एकता का संदेश दिया। प्रबंधक बलवंत सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रबंधक महोदय जी ने उचित इनाम देकर सम्मानित किया। प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने हरियाणा दिवस व सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के बारे में बताते हुए बच्चों को बताया कि 1 नवंबर 1966 में हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी। हरियाणा राज्य का जन्म पंजाब से हुआ है। 1966 में पंजाब तथा हरियाणा के क्षेत्रों को विभाजित किया गया था जिसे हरियाणा वासी प्रत्येक वर्ष बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के रूप में मनाते हैं। आगे उन्होंने बताया कि भारत के इतिहास में 31 अक्टूबर का दिन विशेष महत्व रखता है। इसी दिन देश के महान नेता और लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म हुआ था। वर्ष 2026 में हम उनकी 151वीं जयंती मना रहे हैं। सरदार पटेल को भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। उनकी जयंती को हर साल देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस (छंजपवदंस न्दपजल क्ंल) के रूप में मनाया जाता है। अंत में प्रबंधक बलवंत सिंह ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को हरियाणा दिवस व सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की बधाई दी।


The Heights Academy
में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: The Heights Academy में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों के बौद्धिक विकास और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त समाज विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डिजिटल सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक हरीशचंद ने बच्चों को बढ़ते साइबर फ्रॉड के खतरों से आगाह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय ठगी से सुरक्षित रहने के व्यावहारिक व महत्वपूर्ण उपाय सिखाए। इसके साथ ही, एकेडमी के निदेशक नवेन्द्र कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में केवल निरंतर सतर्कता और सावधानी बरतकर ही साइबर अपराधों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विजेता विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है
कक्षा 8वीं, 9वीं व 10वीं वर्ग:प्रथम स्थान पर दिलजीत कौर, द्वितीय स्थान पर वंशिका और तृतीय स्थान पर अनमोल रहे।
हिन्दी माध्यम वर्ग: प्रथम स्थान कनिष्का और द्वितीय स्थान चेतन ने प्राप्त किया।
कक्षा 11वीं व 12वीं वर्ग: प्रथम स्थान पर रिया, द्वितीय स्थान पर कनिष्का और तृतीय स्थान पर भावेश रहे।
इस सफल आयोजन ने न केवल स्कूली बच्चों को समाज से भ्रष्टाचार मिटाने के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित और समझदारी से उपयोग करने की अमूल्य प्रेरणा भी दी।

एचडी स्कूल बिरोहड़ में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में किया गया का भव्य आयोजन
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: एचडी स्कूल बिरोहड़ में हरियाणा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम में हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा संगम देखने को मिला। बच्चों द्वारा घर से लाए गए बाजरे की रोटी, सरसों का साग और चुरमा का स्टाफ ने बच्चों के साथ बैठकर दोपहर के भोजन का खुब आनंद उठाया। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में रसोई घर, कुँआ, चैपाल, चक्की, बैल गाड़ी, तबेला, ऊखल-मूसल, मनियारी, बनिया, वैद्य और हल आदि के माध्यम से हरियाणवी झांकी भी निकाली गई। इस झांकी में हरियाणवी संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन की झलक को प्रदर्शित किया गया। बच्चों ने हरियाणवी वेशभूषा धारण कर लोक नृत्य जैसे नं वन हरियाणा, चोगरद धूम मचा रा यो म्हारा हरियाणा, राम ओर लक्ष्मण दशरथ के बेटे, दोनों बण-ठण जाए’, ‘इसा ऐंडी म्हारा हरियाणा’ आदि की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत कर दिया। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने हरियाणा दिवस के इस खास मौके पर छात्रों को बच्चों को हरियाणवी संस्कृति के गौरव को बनाए रखने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आग्रह किया। अंत में विद्यालय की ओर से प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यापकों ने भी बच्चों की मेहनत की सराहना की और इस आयोजन को बेहद सफल बताया। विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास एवं उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल ने सभी को हरियाणा दिवस की बधाई दी और इस आयोजन को सफल बनाने में सभी की भूमिका की सराहना की।

सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में योगदान दें युवा : मोहन लाल कौशिक
झज्जर में रन फॉर यूनिटी के माध्यम से दिया एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश’
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को किया रवाना, युवाओं को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ’
डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह’

झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को झज्जर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम परिसर में रन फॉर यूनिटी एवं राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी वर्षा खांगवाल ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहन लाल कौशिक सहित अन्य अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि मोहन लाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इस दौरान अतिथिगण ने स्वयं भी दौड़ में भागीदारी करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। स्टेडियम परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों ने एकजुटता, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा
श्री कौशिक ने कहा कि समारोह का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान से परिचित कराना तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक प्रयासों से बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीटीएम ऋतु, जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और युवा प्रतिभागी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता संजय शर्मा ने किया।

पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाणपत्र पहली नवंबर से होंगे जमा: डीटीओ
जिला के खजाना एवं उपखजाना कार्यालयों में जमा करवा सकेंगे प्रमाणपत्र
स्मार्टफोन से ऑनलाइन जमा करने की भी सुविधा’
जिला कोषाधिकारी ने पेंशनभोगियों से की समय रहते प्रमाणपत्र जमा करवाने की अपील’

झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: जिला खजाना कार्यालय एवं उपखजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाणपत्र पहली नवंबर से जमा किए जाएंगे। पेंशनभोगी संबंधित खजाना कार्यालयों के अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करवा सकते हैं। यह जानकारी जिला कोषाधिकारी संजय फोगाट ने दी।
कॉमन सर्विस सेंटर और डाकघरों में भी मिलेगी सुविधा
जिला कोषाधिकारी संजय फौगाट ने बताया कि पेंशनभोगी अपने जीवन प्रमाणपत्र कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से भी ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा डाकघरों द्वारा घर पर भी जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाने की सुविधा स्मार्टफोन के माध्यम से भी उपलब्ध है और इस प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
स्मार्टफोन से घर बैठे जमा कर सकते हैं प्रमाणपत्र
खजाना अधिकारी संजय फोगाट ने बताया कि पेंशनभोगी या उनके परिवार का कोई भी सदस्य स्मार्टफोन के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकता है। इसके लिए मोबाइल फोन में जीवन प्रमाण फेस ऐप और आधार फेस आईडी दोनों एप्लीकेशन प्ले स्टोर से डाउनलोड करनी होंगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी करके पेंशनभोगी का जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खजाना कार्यालयों में शुरुआती दिनों में अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए पेंशनभोगी ऑनलाइन एवं अन्य उपलब्ध माध्यमों का लाभ उठाएं। विशेष रूप से अधिक उम्र के बुजुर्ग पेंशनभोगियों को कार्यालय में स्वयं आने की परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक सुविधाओं का उपयोग करने की सलाह दी।
ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी’
जिला कोषाधिकारी ने बताया कि खजाना कार्यालय में जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाने आने वाले पेंशनभोगी अपने साथ आधार कार्ड की मूल प्रति, पैन कार्ड और पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) की फोटो प्रति अवश्य लेकर आएं। इसके अलावा पेंशन खाते से जुड़े मोबाइल नंबर वाला फोन भी साथ रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर ओटीपी के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने सभी पेंशनभोगियों से निर्धारित समय पर अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाने की अपील की।

दिल्ली की सीमा में आज से बीएस-6 से नीचे के वाहन की नो एंट्री: डीटीओ
1 नवंबर से 30 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगे नए प्रतिबंध, बाहरी राज्यों में पंजीकृत मालवाहक वाहनों और बसों पर भी लागू होगा नियम’
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई – डीटीओ रवीश हुड्डा

बहादुरगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने वाहनों के आवागमन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत रविवार 1 नवंबर से दिल्ली में बीएस-6 से नीचे मानक वाले बाहरी राज्यों में पंजीकृत वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 30 जनवरी 2027 तक लागू रहेगा। इसके दायरे में मालवाहक वाहन और बसें भी शामिल हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी जिला परिवहन अधिकारी रवीश हुड्डा ने शनिवार को यहां दी। डीटीओ ने बताया कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लागू किए जा रहे इन दिशा-निर्देशों के प्रति वाहन चालकों और परिवहन संचालकों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रवेश करने से पहले वाहन चालक अपने वाहन का उत्सर्जन मानक अवश्य जांच लें। बीएस-6 से नीचे के मानक वाले दिल्ली के बाहर पंजीकृत वाहन लेकर दिल्ली की सीमा में प्रवेश न करें, ताकि कार्रवाई और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
इन वाहनों को प्रतिबंध से रखा गया है बाहर
डीटीओ रवीश हुड्डा ने बताया कि नए दिशा-निर्देशों के तहत इलेक्ट्रिक (ईवी), सीएनजी और एलएनजी से संचालित वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं और सरकारी संप्रभु कर्तव्यों के निर्वहन में लगे वाहनों को भी इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। उन्होंने बस संचालकों, मालवाहक वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्ट यूनियनों से आग्रह किया कि वे नए नियमों की जानकारी अपने सभी वाहन चालकों तक पहुंचाएं।
प्रदूषण नियंत्रण में वाहन चालक निभाएं जिम्मेदारी: रवीश हुड्डा
डीटीओ रवीश हुड्डा ने कहा कि वाहनों से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में शामिल है। ऐसे में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए निर्धारित उत्सर्जन मानकों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नियमों की पालना सुनिश्चित करें और दिल्ली में प्रवेश से पहले अपने वाहन की पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने दिए निर्देश-पटाखों के निर्माण से लेकर भंडारण, बिक्री और आतिशबाजी तक पर रोकय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी नहीं खरीद सकेंगे पटाखे’
आदेशों की अवहेलना करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’

झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:एनसीआर क्ष्रेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने और आमजन के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पटाखों को लेकर सख्त आदेश जारी किए गए हैं । यह जानकारी डीसी वर्षा खांगवाल में शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार एनसीआर क्षेत्र में सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और आतिशबाजी पर तुरंत प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इतना ही नहीं, ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स वेबसाइटों के माध्यम से भी पटाखों की बिक्री और डिलीवरी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
प्रदूषण की स्थिति नियंत्रित रखने के लिए पटाखों के उत्पादन से लेकर बिक्री पर रोक
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के साथ-साथ नागरिकों को प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। एनसीआर क्षेत्र में पटाखों के उपयोग से निकलने वाला धुआं और हानिकारक कण वायु गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। ऐसे में प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पटाखों के उत्पादन से लेकर उनकी बिक्री और उपयोग तक पर प्रतिबंध लगाया गया है।
पटाखों की ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी पर भी रहेगी रोक
डीसी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध केवल बाजारों में पटाखों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाली बिक्री और डिलीवरी पर भी लागू होगा। कोई भी व्यक्ति या कारोबारी ऑनलाइन माध्यम से पटाखों का ऑर्डर, बिक्री या आपूर्ति नहीं कर सकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा जारी आदेशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए और प्रतिबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।
प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सतर्क
डीसी ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी पत्र के माध्यम से राज्य सरकार के प्रतिबंध संबंधी आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एनसीआर क्षेत्र में सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लागू किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, विक्रेताओं और अन्य संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियामानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पर्यावरण संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें नागरिक: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से अपील की कि वे सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और पटाखों की खरीद-बिक्री एवं आतिशबाजी से दूर रहें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों के सहयोग से ही वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयास सफल हो सकते हैं।

संस्कारम् विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन, रंगारंग प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां
नवागंतुक विद्यार्थियों का गर्मजोशी से हुआ स्वागतय संगीत, नृत्य, रैंप वॉक और मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह को बनाया यादगारय अनमोल बने मिस्टर फ्रेशर और भावना ने हासिल किया मिस फ्रेशर का खिताब

पाटौदा, 31 अक्तूबर, अभीतक: संस्कारम् विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके विश्वविद्यालय जीवन की सुखद शुरुआत के उद्देश्य से भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में उमंग, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत की मधुर धुनों और विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गरिमा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य, गायन, संगीत, रैंप वॉक और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों को एक-दूसरे से परिचित होने, नए मित्र बनाने और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से जुड़ने का अवसर मिला। समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और रैंप वॉक में विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अनमोल को मिस्टर फ्रेशर और भावना को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इस उपलब्धि पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दोनों को बधाई दी। विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर नवागंतुक विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्कारम् विश्वविद्यालय युवा ऊर्जा, नवीन विचारों और असीम संभावनाओं का केंद्र है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना को नई ऊंचाइयां प्रदान करते हैं। विश्वविद्यालय का संकल्प विद्यार्थियों को उत्कृष्ट अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक और व्यावहारिक गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी विश्वविद्यालय तभी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है, जब उसके विद्यार्थी अपने सपनों को लक्ष्य में बदलने और उन्हें साकार करने का सामर्थ्य रखते हों। आज की यह फ्रेशर पार्टी केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, आत्मीयता, सकारात्मक सोच और प्रेरणा का संदेश देने वाला आयोजन है। उन्हें विश्वास है कि सभी विद्यार्थी संस्कारम् परिवार का अभिन्न हिस्सा बनकर अपने ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अजीत सिंह ने अपने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। फ्रेशर पार्टी जैसे आयोजन विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद, मित्रता, टीम भावना और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है और ऐसे मंच उस प्रतिभा को पहचानने तथा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों और शानदार प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। पूरे समारोह में उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली। फ्रेशर पार्टी ने नवागंतुक विद्यार्थियों को संस्कारम् विश्वविद्यालय परिवार से जोड़ने के साथ-साथ उनके नए शैक्षणिक सफर को यादगार शुरुआत प्रदान की। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पुरोधा: धनखड़
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में धनखड़ के साथ दौड़े बादली हलकावासी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश की एकता व अखंडता का प्रतीक रू बोले धनखड़
धनखड़ ने हरियाणा के 61 वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

बादली, 31 अक्तूबर, अभीतक: सरदार वल्लभ भाई पटेल देश की एकता व अखंडता के पुरोधा हैं। वर्तमान भारत के स्वरूप के शिल्पकार हैं। सरदार पटेल की 151 वीं जयंती पर बादली स्थित चैधरी धीरपाल राजकीय कॉलेज में आयोजित रन फॉर यूनिटी में भागीदारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए मिट्टी एव लोग संग्रहण समिति के राष्ट्रीय संयोजक औमप्रकाश धनखड़ ने यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि अंग्रेजों ने आजादी देते समय देश को 562 रियासतों में विभाजित कर रखा था। सरदार पटेल जी ने दूरदर्शिता के साथ निर्णय लेते हुए सभी रियासतों को जोडकर वर्तमान भारत का स्वरूप बनाया। जो सदियों से सांस्कृतिक रूप से एक राष्ट्र रहा है। आज पूरा देश उनकी 151जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केवडिया में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा दुनिया में भारत की एकता एवं अखंडता की प्रतीक स्टेच्यू आफॅ यूनिटि को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में भागीदार बने हैं। आज पूरा देश सरदार पटेल को भावपूर्ण नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संकल्प ले रहा है। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को समर्पित अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि हैदराबाद रियासत को 1948 में भारत में शामिल करने पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया था। आज भी हैदराबादी लोग सरदार पटेल के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर सरदार पटेल के सपनों को पूरा करने का काम किया है। धनखड़ ने कहा कि आजादी के बाद देश की जनता चाहती थी कि पटेल देश का प्रधानमंत्री बनें। लेकिन कुछ कांग्रेसियों ने मिलकर देश के लोगों की भावनाओं के खिलाफ जाकर नेहरू को देश का प्रधानमंत्री बना दिया। देशभर में आज भी चर्चा होती है कि अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार पटेल होते तो भारत की तस्वीर ही अलग होती।
हरियाणा हांगे कै
धनखड़ ने हरियाणा के 61 वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पिछले छह दशकों में हरियाणा ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। हरियाणा हांगे कै सै और हरियाणा के लोगों ने हांगे को फोकस करना सीख लिया है। अब हरियाणा और तेजी से प्रगति करेगा। अन्न उत्पादन में हमारे किसान, सीमा पर हमारे जवान, खेल मैदान में हमारे खिलाड़ी अग्रणी हैं। ट्रैक्टर उत्पादन हो या दुपहिया वाहन हो या कार निर्माण सभी जगह हरियाणा अग्रणी है। प्रदेश की नायब सरकार शुचिता और पारदर्शिता के साथ सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। निश्चित रूप से हरियाणा विकसित भारत नींव बनकर उभरेगा। रन फॉर यूनिटी में पहुंचने पर मुख्य अतिथि औमप्रकाश धनखड़ का क्षेत्र की सरदारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने जोरदार अभिनंदन किया। धनखड़ ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एसडीएम विशाल, नायब तहसीलदार अरविंद चैधरी, प्रिंसिपल आनन्द कादियान, सरपंच बादली आनन्द , चिन्टू सरपंच माजरा, अमित गुभाना, विनोद बाढसा, सीमा लाडपुर, भूपेन्द्र देवरखाना, रमेश चेयरमैन प्रतिनिधि बादली,समयपाल,विजय बादली, भूपेंद्र यादव सहित महिलाओं, युवाओं और छात्रों ने सरदार पटेल की स्मृति में आयोजित रन फॉर यूनिटी में भाग लेते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ली।

आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर झज्जर में हरियाणा दिवस पर अंतर-सदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादनपुर, झज्जर में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में अंतर-सदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया, जिनमें कनिष्ठ वर्ग (कक्षा छठी से आठवीं) तथा वरिष्ठ वर्ग (कक्षा नौवीं से बारहवीं) शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन बारहवीं कक्षा की छात्रा सृष्टि ने हरियाणवी लोक वेशभूषा में बड़े ही प्रभावशाली एवं आकर्षक अंदाज में किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सीजू गहलावत एवं प्राचार्य श्री गौरव कुमार ठाकुर द्वारा तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम में सातवीं कक्षा की छात्रा चंचल ने अपने भाषण के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं यहां की प्रसिद्ध विशेषताओं से सभी को परिचित करवाया तथा युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। वहीं सातवीं कक्षा की छात्रा योगिता ने हरियाणवी बोली में सुंदर कविता प्रस्तुत कर हरियाणा के वीर युवाओं, बेटियों एवं अन्नदाता किसानों का सजीव वर्णन किया। कनिष्ठ वर्ग में नेहरू सदन से शगुन, सुभाष सदन से दिशिता, तिलक सदन से हंशिका तथा गांधी सदन से नैंसी ने भाग लिया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में नेहरू सदन से दीक्षा, तिलक सदन से मुस्कान, सुभाष सदन से आयशा तथा गांधी सदन से निशिका ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने श्हरियाणा तो बदल गयाश्, श्ईसा अंडी म्हारा हरियाणाश्, श्मैं हरियाणा की छोरीश् जैसे लोकप्रिय हरियाणवी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक वेशभूषा, पारंपरिक आभूषणों, मनमोहक हाव-भाव एवं विभिन्न प्रॉप्स के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। किसी ने हरियाणवी छोरी का पारंपरिक रूप धारण किया तो किसी ने अपने नृत्य में ग्रामीण जीवन, लोक परंपराओं एवं हरियाणा की माटी की खुशबू को बखूबी दर्शाया। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों, आत्मविश्वास और मंच पर उनकी अद्भुत अभिव्यक्ति ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक रहीं, जिसके कारण निर्णायक मंडल के लिए विजेताओं का चयन करना भी चुनौतीपूर्ण रहा। एकल नृत्य प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में गांधी सदन से नैंसी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी आकर्षक हरियाणवी वेशभूषा, पारंपरिक आभूषणों एवं विभिन्न प्रॉप्स के शानदार प्रयोग से हरियाणा की लोकसंस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। उनकी प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। तिलक सदन से हंसिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने शानदार नृत्य कौशल, सुंदर भाव-भंगिमाओं एवं गीत के अनुरूप आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। सुभाष सदन से दिशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति, लयबद्ध कदमों एवं आत्मविश्वास से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन से आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर हरियाणवी लोकसंस्कृति को अपनी आकर्षक वेशभूषा, पारंपरिक आभूषणों एवं विभिन्न प्रॉप्स के शानदार प्रयोग से मंच पर जीवंत कर दिया तथा अपनी प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। गांधी सदन से निशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी शानदार नृत्य शैली, लयबद्ध कदमों एवं भावपूर्ण अभिव्यक्ति से सभी को प्रभावित किया। नेहरू सदन से दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी सुंदर नृत्य मुद्राओं, ऊर्जा एवं मनमोहक मंच प्रस्तुति से दर्शकों की सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम के लिए सभागार की सजावट कुमारी भावना, श्रीमती कविता एवं श्रीमान अभय ने विभिन्न छोटी-छोटी कलात्मक वस्तुओं के माध्यम से की। सजावट में हरियाणा की लोकसंस्कृति, ग्रामीण परिवेश एवं पारंपरिक जीवनशैली की सुंदर झलक दिखाई दी, जिसने पूरे वातावरण को हरियाणवी रंग में रंग दिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री गौरव कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। निदेशिका श्रीमती सीजू गहलावत ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हरियाणा की लोकसंस्कृति हमारी पहचान और गौरव है। इसे संजोकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में अपनी मातृभूमि, लोकसंस्कृति एवं हरियाणवी विरासत के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में मनाई सरदार पटेल की जयंती
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: गुभाना गांव के लोकहित पुस्तकालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वल्लभ भाई झावेर भाई पटेल सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे। उन्होंने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।वह एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे,जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और भारतीय गणतंत्र के संस्थापक पिता थे। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अपनी भूमिका निभाई। एक एकीकृत स्वतंत्रत राष्ट् में एकीकरण का मार्गदर्शन किया। स्वतंत्रता के समय देश में 562रियासतों को मिलकर एक अखंड भारत का निर्माण कराया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सूबेदार मेजर सुरेश कुमार पहलवान रामकुमार सतबीर सिंह ब्रह्म सिंह नम्बदार,काला, दीपक कौशिक, समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।

नवभारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान अतुलनीय: ओम प्रकाश धनखड़’
पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना’
बादली स्थित चै.धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ’

बादली, 31 अक्तूबर, अभीतक: पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल राष्टीय एकता के अनोखे शिल्पकार थे। उन्होंने देश के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोते हुए नव भारत का निर्माण करने में अतुलनीय भूमिका निभाई। उन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को मूर्त रूप दिया, जिसके लिए राष्ट्र उनका सदैव ऋणी रहेगा। पूर्व मंत्री शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर बादली स्थित चै.धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे। इस उपरांत उन्होंने उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर एसडीएम विशाल कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश धनखड़ ने महाविद्यालय बादली से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता को समर्पित रन फॉर यूनिटी आमजन में आपसी सहयोग व सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ ही राष्ट्र की एकता व अखंडता का संदेश देते हुए उद्देश्यों की सार्थकता को सिद्ध कर रही है। रन फॉर यूनिटी महाविद्यालय बादली से शुरू होकर देवीलाल द्वार बादली में आकर समाप्त हुई।
देशभक्त पटेल के जीवन चरित्र से प्रेरणा ले युवा पीढ़ीः ओमप्रकाश धनखड़’
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने उपस्थित युवाओं को कहा कि हमें आज के दिन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। यही हमारी ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देशभक्त पटेल के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए तभी हमारा समाज व देश तरक्की करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों व युवाओं को इस पुनीत अभियान में भागीदार बनने पर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अरविंद, महाविद्यालय के प्राचार्य आनंद कादियान, गांव बादली के सरपंच आनंद गुलिया सहित विनोद बाढ़सा, अमित गुभाना, सीमा लाडपुर, भूपेंद्र यादव, सुरेंद्र गुभाना, श्यामपाल विजय बादली सहित गांव बादली के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गरिमामय समारोह में डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई, महाविद्यालय से हुए सेवानिवृत्त
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: जिले के राजकीय महाविद्यालय, बहु के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज आज अपनी दीर्घकालीन एवं गौरवपूर्ण सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उनके पारिवारिक सदस्यों सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. भारद्वाज के साथी डॉ. नरेश कानौजिया वेटरनरी सर्जन, संजीव कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढाणा लाडनपुर, उनकी माताजी, धर्मपत्नी सुनीता, पुत्री, पुत्र एवं अन्य पारिवारिक सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजकीय महाविद्यालय, बहु में कार्य करना उनके लिए सदैव गर्व और आत्मसंतोष का विषय रहा है। उन्होंने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान उन्हें महाविद्यालय के प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का भरपूर सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ। किसी भी संस्थान की प्रगति सामूहिक प्रयासों, आपसी विश्वास और समर्पण से ही संभव होती है। उन्होंने महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न स्मृतियों को साझा करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी महाविद्यालय और यहां से जुड़े लोगों के साथ उनका आत्मीय संबंध सदैव बना रहेगा। अंत में उन्होंने महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की। महाविद्यालय का प्रशासनिक प्रभार वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मोहन कुमार को सौंपा गया। इस अवसर पर डॉ. मोहन कुमार ने कहा कि डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज का कार्यकाल महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन एवं दूरदर्शिता से महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका अनुभव, मार्गदर्शन एवं कार्यशैली सदैव महाविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. भारद्वाज एक कर्मठ, अनुशासित एवं सहयोगी व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलने की भावना के साथ कार्य किया। उनके साथ कार्य करने के अनुभव सदैव स्मरणीय रहेंगे। हिंदी के प्राध्यापक डॉ. सुखवीर सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी व्यक्ति की कार्ययात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय का शुभारंभ है। डॉ. भारद्वाज ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया। उनका सरल स्वभाव, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मीय व्यवहार सभी के लिए यादगार रहेगा। समारोह के दौरान उपस्थित पारिवारिक सदस्यों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने डॉ. भारद्वाज के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल भविष्य की कामना की। मंच संचालन डॉ. रविन्द्र सिंह ने किया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर कुलबीर सिंह, डॉ रीना, डॉ पंकज, पूजा शर्मा, नरेंद्र कुमार, सुनील कलकल, डॉ सुचित्रा, मोनिका, रेखा बाई व महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

निपुण हरियाणा मिशन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 6 दिवसीय खण्ड स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण रेवाड़ी बॉयज स्कूल में प्रारम्भ’
रेवाड़ी , 31 अक्तूबर, अभीतक: विद्यालय शिक्षा विभाग हरियाणा के तत्वाधान में निपुण हरियाणा मिशन के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खण्ड स्तरीय 6 दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी (2540) में किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी के आदेशानुसार दिनांक 28 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ हुआ है। प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन प्रातः 7ः45 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के सुचारू संचालन हेतु श्री आनंद कुमार एबीआरसी बिठवाना व श्रीमती रेखा बीआरपी को नोडल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। मेजबान विद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद यादव ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों का विद्यालय प्रांगण में हार्दिक स्वागत किया और प्रशिक्षण की समस्त व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रशिक्षण की तकनीकी व्यवस्था हेतु छप्च्न्छ डैशबोर्ड पर बैच निर्माण एवं दैनिक उपस्थिति हेतु श्रीमती साधना, ळैैै सहरानवास व श्रीमती रेणु, डाटा ऑपरेटर ठत्ब् रेवाड़ी की ड्यूटी लगाई गई है। बैच-वार ज्ञत्च् के रूप में बैच-प् में श्रीमती सरिता व श्रीमती मीना, बैच-प्प् में श्रीमती सीमा व श्रीमती ज्योति तथा बैच-प्प्प् में श्री विनेश कुमार व श्रीमती पूजा कुमारी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। यह प्रशिक्षण हरियाणा के हर बच्चे को निपुण बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैकांक में आयोजित पुरूष एवं महिला मास्टर्स अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मास्टर चाँदसिंह अहलावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक जीते
मास्टर चाँदसिंह अहलावत ने शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जेवलियन थ्रो मुकाबले में स्वर्ण पदक जीते

झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: गत दिवस 25 से 30 अक्तूबर 2026 तक थाईलैण्ड के बैकांक शहर में आयोजित पुरूष एवं महिला मास्टर्स अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता एथलेटिक्स का आयोजन हुआ जिसमें शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जेवलियन थ्रो मुकाबले में मास्टर चाँदसिंह अहलावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चाँदसिंह अहलावत ने 3 स्वर्ण पदक जीते। मूल रूप से गांव डीघल जिला झज्जर निवासी और हाल में रोहतक के लक्ष्मी नगर निवासी ने 85$ आयु वर्ग मुकाबले में 3 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की टीम में जगह बनाई। चाँदसिंह अहलावत ने आगे बताया कि 46वीं राष्ट्रीय पुरूष एवं महिला मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो चेन्नई में हुई जिसमें चाँदसिंह अहलावत ने तीनों इवेन्टों में 3 स्वर्ण पदक जीते थे इनका जीत का सिलसिला थमा नहीं है बल्कि जारी है। प्रतियोगिता के समापन पर एस.बी.के.एफ. के अध्यक्ष पंकज गावले ने प्रतियोगिता में चाँदसिंह अहलावत द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर भारत देश को भी गर्व है और चाँदसिंह अहलावत को गोल्डमैन की उपाधि प्रदान की।

बाल अधिकारों की शिक्षा ही वास्तविक शिक्षा की नींव: डॉ नम्रता सचदेवा’
सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

रेवाड़ी , 31 अक्तूबर, अभीतक: केंद्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के दिशा-निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी संगीता राय सचदेव के निर्देशानुसार और डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की देखरेख में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत सीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जज चंचल न्यायिक मैजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा किसी भी प्रकार के शोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप रहने के बजाय विश्वसनीय व्यक्ति की सहायता लेना और उचित माध्यम से शिकायत करना आवश्यक है। इस अवसर पर छात्रा राधा ने पॉक्सो एक्ट एवं बाल श्रम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने विभिन्न धाराओं एवं प्रावधानों के माध्यम से बाल सुरक्षा के महत्व को समझाया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक बनाया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने त्योहारों और परंपराओं के बारे में तो बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन कई बार अपने अधिकारों के प्रति उतने जागरूक नहीं होते। एक बेहतर और सुरक्षित जीवन के लिए अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों, दोनों के प्रति जागरूक होना और उनमें संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी देना उन्हें सुरक्षित, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि बाल अधिकारों की शिक्षा ही वास्तविक शिक्षा की असली नींव है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों,गुड टच बेड टच,साइबर क्राइम, सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा बाल श्रम जैसी सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

जिला साइंस प्रदर्शनी में दीक्षा प्रथम एवं स्नेह का रहा द्वितीया स्थान
जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में ब्डम्म्म् राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानोंदा की छात्रा दीक्षा प्रथम एवं स्नेह का रहा द्वितीय स्थान

झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर श्री रतिंदर कुमार एवं डीपीसी श्री अनिल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। स्कूल प्राचार्य श्रीमती सरोज देवी ने बताया किइस आयोजन में मुख्य रूप से सात थींम पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें एआई, ग्रीन एनर्जी ,मैथमेटिकल मॉडलिंग, हेल्थ एंड हाइजीन, डिजास्टर मैनेजमेंट, इंडीजीनस एग्रीकल्चर,साइंस इन रूरल और ट्रांसफॉर्मेशन का आयोजन किया गया था जिसमें इंडीजीनस एग्रीकल्चर, में कु. दीक्षा सुपुत्री जगबीर मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कुमारी स्नेह सुपुत्री श्री पवन कुमार ने हेल्थ एंड हाइजीन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब इनमें से कुमारी दीक्षा राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में एससीईआरटी गुड़गांव से भाग लेंगी। दोनो हीं छात्राओ द्वारा अपने इस अचीव का श्रेय है जीव विज्ञान की प्रवक्ता मीनाक्षी हुड्डा को दिया। श्रीमती सरोज देवी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बच्चों को बधाई दी
जारी कर्ता

राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ द्वारा तैराकी प्रतियोगिता मंे तृतीय स्थान प्राप्त करने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ मंे प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) दलबीर सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय द्वारा तैराकी प्रतियोगिता मे तृतीय स्थान प्राप्त करने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे महाविद्यालय के विद्यार्थी मनीष, बी०ए० प्रथम वर्ष को सम्मानित किया गया। महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी, रोहतक मे आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थी मनीष, बी०ए० प्रथम वर्ष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण एवं 4 कांस्य पदक हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की ओर से मनीष को ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) दलबीर सिंह, प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह एवं खेल प्रभारी डॉ० वीरेंद्र सिंह ने मनीष को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मनीष आगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। मनीष की इस शानदार उपलब्धि के आधार पर उनका चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी हुआ है।

दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर रणनीति के साथ करें शिक्षण कार्य : जिला शिक्षा अधिकारी
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय, मातनहेल में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (थ्स्छ) के अंतर्गत आयोजित छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण के सफल आयोजन एवं मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेश पाल सुहाग का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं बीआरपी वेद प्रकाश ने प्रशिक्षण के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं रिसोर्स पर्सन प्रमिला, सुधा यादव एवं सरिता ने शिक्षकों को बुनियादी शिक्षा की आधुनिक, नवाचारी एवं प्रभावशाली शिक्षण तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास करवाया। प्रशिक्षण के दौरान अध्यापकों को बाल वाटिका, हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषयों में विभिन्न नवाचारों और गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में सिखाने के लिए प्रेरित किया गया। समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक को प्रतिदिन के शिक्षण लक्ष्य निर्धारित करके सुनियोजित रणनीति के साथ कार्य करना चाहिए। शिक्षण प्रक्रिया बच्चों के वास्तविक सीखने के स्तर पर आधारित होनी चाहिए, न कि हमारी धारणाओं एवं अनुमानों पर। उन्होंने कहा कि कक्षा-कक्ष में रचनात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दें तथा ऐसी रणनीतियाँ अपनाएँ, जिनसे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि, जिज्ञासा और उत्साह विकसित हो। जब बच्चे स्वयं सीखने के लिए प्रेरित होंगे, तो अपेक्षित अधिगम परिणाम प्राप्त करना आसान हो जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सहभागिता के लिए विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मंजू (जीपीएस मारौत) को पंक्चुअलिटी अवार्ड, राजेश कुमार (जीएमपीएस बहू) को एक्टिव पार्टिसिपेंट अवार्ड तथा कालूराम (जीपीएस रेढ़ूवास) को लर्निंग चैंपियन अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी 38 प्रतिभागी अध्यापकों को प्रशिक्षण समापन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश पाल सुहाग ने सभी अधिकारियों, रिसोर्स पर्सन एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों एवं गतिविधियों को अपने विद्यालयों के कक्षा-कक्षों में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माछरौली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित: सीजेएम विशाल’
पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध और बच्चों के कानूनी अधिकारों की दी जा रही जानकारी

झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के चेयरपर्सन राजकुमार यादव के दिशा-निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल के मार्गदर्शन में सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत झज्जर जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। अभियान के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, झज्जर, साइबर क्राइम पुलिस थाना, झज्जर तथा किशोर न्याय बोर्ड से जुड़े सदस्यों एवं संबंधित विभागों के रिसोर्स पर्सन्स द्वारा विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही न्यायिक अधिकारी भी विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में माननीय सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर विशाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मछरौली का दौरा किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन नीलम झांझरिया ने विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया। इसी अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल व सिविल जज जूनियर डिवीजन नीलम झांझरिया ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मछरौली में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को पोक्सो अधिनियम, 2012, गुड टच एवं बैड टच, बाल विवाह की रोकथाम, बाल अधिकारों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें और आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करें। विद्यालय में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं किट्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बाल सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा सुरक्षित वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अधिवक्ता सविता ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।
नालसा राष्ट्रीय विधिक सेवा हेल्पलाइन: 15100
चाइल्ड हेल्पलाइनः 1098
पुलिस एवं आपातकालीन सहायताः 112
साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर हेल्पलाइन: 01251-252013

इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सुरक्षित बचपन अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण, बाल अधिकारों, बाल विवाह की रोकथाम तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, संरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिल सके।

राष्ट्र प्रथम साथी अभियान का आगाज, दर्जनों युवा बने साथी’
चार जिलों के लगभग 700 गाँवों और 22 कस्बों में 9,000 साथी जोड़ने का लक्ष्य

गुरुग्राम, 31 अक्तूबर, अभीतक: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सशक्त युवा फाउंडेशन की पहल पर आज स्टारैक्स यूनिवर्सिटी से ‘राष्ट्र प्रथम साथी अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रदेश युवा संपर्क प्रमुख जफरुद्दीन बागोरिया के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों युवा विद्यार्थियों ने राष्ट्र प्रथम साथी बनकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक श्री मुकेश वशिष्ठ मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री एन.पी. सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा साथियों की विशेष भूमिका होगी। राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं की ऊर्जा, संवेदनशीलता और सेवा भावना को समाज की सकारात्मक शक्ति बनाना आवश्यक है। ‘राष्ट्र प्रथम साथी अभियान’ इसी उद्देश्य से युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को एक साझा संकल्प से जोड़ने का प्रयास है। अभियान की प्रदेश महिला संयोजिका श्रीमती रश्मि चैकसे राय ने कहा कि ‘जुड़ेंगे साथी, मजबूत होगा भारत’ के संदेश के साथ शुरू हुआ यह अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता के आदर्शों और वतनपरस्त शहीद राजा हसन खाँ मेवाती की राष्ट्रनिष्ठा से प्रेरित है। अभियान से जुड़ने वाले साथी अपने-अपने गाँवों और कस्बों में सामाजिक समरसता, सद्भाव तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँगे। कुलसचिव श्री एन.पी. सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी केवल सरकारों की नहीं है। युवा भी इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। सेवा कार्यों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में आपसी विश्वास, सहयोग और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। अभियान के प्रदेश युवा संपर्क प्रमुख जफरुद्दीन बागोरिया ने बताया कि नूंह (मेवात), पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के लगभग 700 गाँवों एवं 22 कस्बों में करीब 9,000 राष्ट्र प्रथम साथी जोड़े जाएंगे। कोई भी युवा 635-985-2636 पर मिस्ड कॉल देकर तथा गूगल फॉर्म भरकर राष्ट्र प्रथम साथी बन सकता है। उन्होंने बताया कि सभी साथियों का महासम्मेलन 14 मार्च 2027 को आयोजित किया जाएगा। वतनपरस्त शहीद राजा हसन खाँ मेवाती के 500वें बलिदान दिवस से एक दिन पूर्व आयोजित होने वाला यह महासम्मेलन उनकी राष्ट्रनिष्ठा और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा सेवा के संकल्प को समर्पित होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी साथियों ने खड़े होकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की शपथ ली। इस अवसर पर प्रवेश विभाग के प्रमुख श्री हितेश कादियान, छात्र कल्याण अधिष्ठाता श्री दिलबाग सिंह एवं श्री सौरभ वर्मा सहित अनेक प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बस मेकेनिक हरज्ञान को बिदाई पार्टी में उनको सम्मान की पगड़ी बांधकर विधाई देते परिवहन विभाग के अधिकारी।

हरियाणा राज्य परिवहन के मेकेनिक हरज्ञान सिंह हुए सेवानिवृत
हरियाणा राज्य परिवहन में 32 वर्ष 3 माह की सेवा उपरांत विभाग ने दी विदाई पार्टी

झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर में बतौर मेकेनिक के पद पर कार्यरत हरज्ञान 32 वर्ष व 3 माह की उल्लेखनीय सेवा उपरांत 31 अक्टूबर को सेवानिवृत हुए। डीएम सुमित कुमार सहित विभागीय स्टॉफ ने हरज्ञान को सम्मानपूर्वक विदाई दी। डीएम सुमित कुमार ने सेवाकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि सहज और सरल स्वभाव के धनी हरज्ञान हरियाणा राज्य परिवहन के वर्कशाॅप के नियमों के अच्छे जानकार रहे हैं। उन्होंने अपनी अच्छी कार्यशैली की बदौलत अपने अधिकारियों का विश्वास जीता और कर्मचारियों का सही तरीके से मार्गदर्शन कर सम्मान पाया। हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर को उनकी कार्यशैली और लंबे अनुभव की कमी जरूरी खलेगी। विभागीय कर्मचारियों ने भी हरज्ञान की कार्यशैली की प्रशंसा की और सेवानिवृति उपरांत उनकी स्वास्थ्य व लंबी आयु की कामना की। उल्लेखनीय है बस मेकेनिक हरज्ञान विभाग में 2003 में प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई पाॅलिसी में स्थाई हुए थे। उनका ज्यादातर सेवाकाल चरखी दादरी व झज्जर जिले का रहा। इस अवसर पर एसएसआई धर्मबीर व रामराज तथा एचएम सतीश, अनिल, रमेश विभागीय अधिकारियों सहित कैप्टन जयपाल सिंह, राकेश कुमार, विजेंद्र कुमार, निसांत व मयंक उपस्थित रहे।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर झज्जर पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
पुलिस आयुक्त कार्यालय सहित जिले के सभी थानों व चैकियों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ’

झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: राष्ट्र के लौह पुरुष एवं देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को झज्जर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय झज्जर सहित जिले के सभी थाना, चैकियों एवं अपराध अन्वेषण इकाइयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली।पुलिस आयुक्त कार्यालय झज्जर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत को एक मजबूत और अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।इस अवसर पर डीसीपी फैसल खान ने कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से पुलिस बल की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दायित्व है कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने, आपसी सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चैकियों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के महत्व का संदेश दिया गया।

मानद निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पुलिस विभाग में 38 वर्ष से अधिक की सराहनीय सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त
पुलिस लाइन झज्जर में आयोजित किया गया विदाई समारोह

झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद मानद निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाइन झज्जर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मानद निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मूल रूप से गांव अचीना, जिला चरखी दादरी के निवासी हैं। वे 16 नवंबर 1987 को हरियाणा पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान 38 वर्ष 11 माह 11 दिन तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पांचवीं बटालियन तथा कमांडो कोर्स सहित विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त उनकी तैनाती हिसार, फतेहाबाद और झज्जर में रही। अलग-अलग स्थानों पर सेवाएं देते हुए उन्होंने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, अनुशासन और जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया।पुलिस लाइन झज्जर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान निरीक्षक युद्धवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। सभी ने उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाणा दिवस
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक: डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण हरियाणवी संस्कृति, परंपराओं और गौरव के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जो हरियाणा दिवस को समर्पित रही। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हरियाणा राज्य के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और राज्य की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने अपने विचारों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणा की पहचान, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हरियाणा की लोकसंस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों, खान-पान, वेशभूषा और लोककला के महत्व से भी अवगत करवाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने की भावना विकसित करना था। विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज वालिया ने सभी को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा अपनी वीरता, मेहनत, खेल प्रतिभा, कृषि और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखता है। हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करना चाहिए तथा प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का समापन हरियाणवी संस्कृति एवं गौरव को बनाए रखने और एक प्रगतिशील, शिक्षित एवं विकसित हरियाणा के निर्माण में योगदान देने के संदेश के साथ हुआ।

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के मद्देनजर झज्जर पुलिस अलर्ट, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली जाने वाले वाहनों की होगी सख्ती से जांचय नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को नहीं मिलेगा दिल्ली में प्रवेश’
बहादुरगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक: दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक लागू रहने वाले प्रतिबंधों के मद्देनजर झज्जर पुलिस ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों पर निर्धारित नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष निगरानी एवं जांच की जाएगी। इस संबंध में डीसीपी यातायात झज्जर शुभम सिंह ने यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।डीसीपी यातायात शुभम सिंह ने बताया कि निर्धारित प्रतिबंधों के तहत दिल्ली में केवल सीएनजी (ब्छळ), इलेक्ट्रिक तथा बीएस-टप् (ठै.टप्) मानक वाले डीजल वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। निर्धारित ईंधन एवं उत्सर्जन मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखते हुए वाहनों की जांच की जाएगी।उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस द्वारा बस ऑपरेटरों, ट्रांसपोर्ट यूनियनों, टूर ऑपरेटरों तथा स्कूलों एवं अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों को नए नियमों के प्रति जागरूक किया गया है, ताकि वाहन संचालक प्रतिबंधों की जानकारी रखते हुए नियमों का पालन करें। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रतिबंधों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।डीसीपी यातायात ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे 1 नवंबर से 31 जनवरी तक लागू रहने वाले प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली जाने से पहले अपने वाहनों के ईंधन प्रकार एवं उत्सर्जन मानकों की जांच अवश्य कर लें। पर्यावरण संरक्षण और आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डॉग स्क्वॉड की सहायता से थाना क्षेत्र व पार्कों में चलाया गया सर्च अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा’
बहादुरगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में बहादुरगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा डॉग स्क्वॉड की सहायता से थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों एवं पार्कों में सर्च अभियान चलाया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ के उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर गहनता से जांच की। अभियान के दौरान संदिग्ध वस्तुओं एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। इसके साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए आमजन से अपील की गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग एवं सर्च अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

15 व 16 नवंबर को दो दिवसीय छठ पूजा महापर्व समारोह में भाग लेगा लोक सेवा मंच
लोक सेवा मंच को समारोह में आमंत्रित करने पहुंचे पूर्वांचल छठ पूजा समिति के अध्यक्ष
छठ पूजा घाट के लिए स्थायी जगह अलॉट करने को लेकर सीएम-पीएम को स्मरण पत्र लिखेगा लोक सेवा मंच

रेवाड़ी, 31 अक्तूबर, अभीतक: छठ पूजा महापर्व को धूमधाम से मनाने के लिए आगामी 15 नवंबर व 16 नवंबर को बड़ी संख्या में लोग,खासकर पूर्वांचली समाज के नागरिक देश-प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर इकट्ठा होंगे । रेवाड़ी शहर में पूर्वांचल छठ पूजा समिति की ओर से श्रीश्याम वाटिका,कोनसीवास रोड. पर भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं समाजविद अशोक प्रधान लोक सेवा मंच को यह जानकारी देते हुए उक्त समिति के प्रधान राजीव कुमार ने उन्हें मंच की कोर कमेटी सहित समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इस सिलसिले में निमंत्रण पत्र देने आए पूर्वांचल छठ पूजा समिति के प्रधान राजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने छठ पूजा के लिए राज्य व केंद्र की सरकारों से स्थायी तौर पर सेक्टर एरिया में छठ पूजा घाट के लिए जमीन अलॉट करके घाट परिसर के निर्माण में सहायता उपलब्ध कराने की जोरदार मांग बुलंद की ,जिसको लेकर पूर्ण पूर्वांचल समाज बहुत आशान्वित,जरूरतमंद एवं प्रयासरत है । उन्होंने बताया कि पूर्वांचली समाज को छठ पूजा के लिए स्थायी जगह अलॉट नहीं होने के कारण उन्हें हर वर्ष किराए पर जगह लेकर छठ पूजा घाट आदि व्यवस्थाएं करने में मजबूरन बहुत धन खर्च करके अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं समाजविद अशोक प्रधान लोक सेवा मंच के साथ कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक,बीके राम सिंह,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,डॉ. सुरेश कुमार,सुरेश शर्मा तथा विश्वकर्मा समाज के सीनियर लीडर नरेश शर्मा,जांगिड़ ब्राह्मण शाखा सभा के प्रधान सतपाल जांगड़ा आदि उपस्थित रहे। अशोक प्रधान ने पूर्वांचल छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार को आश्वस्त किया कि पूर्वांचल समाज की जायज मांगों का समाधान होने तक मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से लगातार जनहितकारी आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि छठ पूजा हिन्दू पूर्वांचली समाज का पवित्र महापर्व है जिसमें पूर्वांचल से आए नागरिकों के अलावा स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में छठ पूजा घाटों के लिए स्थायी जगहें अलॉट करने को लेकर सीएम व पीएम मोदी जी को स्मरण पत्र लिखे जाएंगें।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी’
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को किया रवाना, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

रेवाड़ी, 31 अक्तूबर, अभीतक: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की एकजुटता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के बल पर देश की रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इसी योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव का विषय है। विधायक ने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ जैसे आयोजन देशवासियों में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एएसपी दीपिका अग्रवाल, एसडीएम दलबीर सिंह और सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए 1 से 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
रोजगार विभाग के पोर्टल पर आमंत्रित किए जा रहे हैं आवेदन

रेवाड़ी, 31 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने के लिए 1 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। पात्र अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ूूू.ीतमगण्हवअण्पद पर निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन कर सकते हैं। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदकों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। आवेदक के पास निवासी प्रमाण-पत्र (डोमिसाइल) तथा परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण 1 नवंबर 2026 को कम से कम तीन वर्ष पुराना होना चाहिए तथा उसकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक के परिवार की आवासीय एवं वाणिज्यिक संपत्ति का मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए अथवा कृषि भूमि दो हेक्टेयर से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या दसवीं के बाद दो वर्षीय पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में विद्यार्थी, प्रशिक्षु या अप्रेंटिस के रूप में कार्यरत अभ्यर्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। विवाहित महिला आवेदक के मामले में परिवार की पात्रता निर्धारित करते समय उसके ससुराल पक्ष के परिवार को शामिल किया जाएगा, न कि माता-पिता एवं भाई-बहन के परिवार को। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से अपील है कि वे आवेदन करने से पहले सभी निर्धारित शर्तों की जांच कर लें और अंतिम तिथि से पूर्व विभागीय पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करना सुनिश्चित करें।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम
रेवाड़ी, 31 अक्तूबर, अभीतक: मेरा युवा भारत रेवाड़ी, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय के अंतर्गत पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन आरबीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बासदूदा में किया गया। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उनमें सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। संस्था की निदेशक मुकेश ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर अनुशासित, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने ‘नशा मुक्त युवा’ विषय पर डेमो संसद का मंचन कर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्तिक, जयंत, हर्ष, प्रिंस, प्रियांशु, पायल, गीतिका, कशिश एवं महक ने विभिन्न संसदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने विचारों के माध्यम से बताया कि यदि सरकार, प्रशासन और समाज मिलकर सामूहिक प्रयास करें तथा युवाओं को जागरूकता अभियान से जोड़ा जाए, तो नशे रूपी इस सामाजिक राक्षस को परास्त किया जा सकता है। आगामी हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। मेरा युवा भारत, रेवाड़ी से यतिन चरण ने हरियाणवी संस्कृति एवं नशे के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावशाली काव्य प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जयंत ने किया। सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ की शपथ लेकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत, रेवाड़ी से प्रशासनिक सहायक विनय राव, सुशील, विद्यालय की उपप्रधानाचार्य प्रभा, मुनेश, आकाश, मीना, पवन, रितु, दौलत, महेश, मनोज, मयंकपाल सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इनेलो पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए दस-दस बूथों पर नियुक्त करेगी एक जोन अध्यक्ष
जिला स्तरीय प्रभारियों की नियुक्ति, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला

चंडीगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी दस-दस बूथों पर एक जोन अध्यक्ष नियुक्त करेगी। इसके लिए प्रदेश के सभी 23 जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी करवाकर जोन प्रधानों का चयन करेंगे। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि इनेलो का उद्देश्य संगठन को केवल कागजों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि प्रत्येक गांव, बूथ और घर तक जननायक चैधरी देवीलाल की विचारधारा एवं जनहित की आवाज पहुंचाना है। बूथ स्तर पर मजबूत संगठन तैयार करके कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। जोन अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त प्रभारियों में सिरसा, फतेहाबाद और हिसार की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह को सौंपी गई है। जींद, कैथल और सोनीपत के लिए प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला और करनाल के लिए पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, भिवानी और चरखी दादरी के लिए पूर्व विधायक एवं पीएसी अध्यक्ष वासूदेव शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल की जिम्मेदारी विधायक आदित्य देवीलाल, रोहतक और झज्जर की राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, पानीपत और कुरुक्षेत्र की पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर तथा रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदोला को सौंपी गई है।

दीपावली से पहले सीएम फ्लाइंग की मिठाई और खाद्य तेल की दुकानों पर रेड, तीन जगह से सैंपल लिए
मिठाई प्रतिष्ठानों पर 3330 किलो रसगुल्ले समेत भारी मात्रा में मिठाइयां मिलींय पाम ऑयल, वनस्पति और सोरबिटोल के भी सैंपल भरे’
दीपावली के त्योहारी सीजन में मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाली मिठाइयों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ शनिवार को शहर में तीन स्थानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान एक मिठाई प्रतिष्ठान पर मिठाइयां बनाने से संबंधित लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने मौके पर मिली मिठाइयों, खाद्य तेल और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजने की कार्रवाई की।

प्लास्टिक नोट पर आया बड़ा अपडेट, अप्रैल 2027 से शुरू हो सकता है ट्रायल
आरबीआई 1-अप्रैल 2027 से ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए नोटों का आकार मौजूदा कागजी नोटों जैसा ही रहेगा ताकि बैंकों को एटीएम में बदलाव पर अतिरिक्त खर्च न करना पड़े। गौरतलब है कि ये प्लास्टिक नोट सामान्य नोटों की तुलना में 2 से 4 गुना अधिक टिकाऊ होंगे।

चेतना का 79वां सेमिनार दीवाली युद्ध अंधेरे से का आयोजन आज
नई दिल्ली, 31 अक्तूबर, अभीतक: सनातन संस्कृति और वैचारिक जागरूकता को समर्पित संस्था श्चेतना – सुरभि सनातनश् की द्वारा अपने 79वें सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस बार सेमिनार का विषय है श्दीवाली : युद्ध अंधेरे सेश् कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 01 नवंबर को वात्सल्य सेवा सदन, सेक्टर-07, रोहिणी, दिल्ली में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9ः30 बजे होगी। चेतना के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय कवि एवं देश के जाने-माने एंकर राजेश चेतन ने बताया कि संस्था चेतना भारतीय सनातन संस्कृति के उच्च आदर्शों के प्रसार और जन जन तक सामाजिक सरोकारों के विस्तार के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी
प्रातः 10:30 बजे – दीप प्रज्ज्वलन
प्रातः 10:45 बजे – भजन क्लबिंग
दोपहर 12:00 बजे – मुख्य व्याख्यान
दोपहर 1:30 बजे – राष्ट्रगान
दोपहर 1:35 बजे – स्नेहभोज एवं दिवाली मिलन
राजेश चेतन ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुनील विश्वनाथ देवघर (पूर्व राष्ट्रीय सचिव, भारतीय जनता पार्टी) और जय भगवान अग्रवाल (पूर्व विधायक, दिल्ली विधानसभा) अपने विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित अविनाश अद्वैत द्वारा भजन क्लबिंग प्रस्तुति दी जाएगी।

नवंबर की पेंशन के लिए 30 तक जमा करवाएं जीवन प्रमाण पत्र
भीड़ से बचने के लिए नाम के पहले अक्षर के अनुसार शिड्यूल जारी

भिवानी, 31 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के निर्देशानुसार ई-पेंशन प्रणाली के माध्यम से पेंशन ले रहे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नवंबर 2026 की पेंशन जारी रखने के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला खजाना कार्यालय, भिवानी ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला खजाना अधिकारी ने बताया कि सभी पेंशन धारक एक नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक लघु सचिवालय स्थित जिला खजाना कार्यालय या अपने संबंधित उप-खजाना कार्यालय में जाकर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं।
भीड़ से बचने के लिए बनाया अल्फाबेटिक शिड्यूल
खजाना कार्यालय में वरिष्ठ नागरिकों को लंबी लाइनों और असुविधा से बचाने के लिए नाम के पहले अक्षर के अनुसार तारीखें तय की गई हैं:
। से म् अक्षर: 02 से 10 नवंबर तक
थ् से श्र अक्षर: 11 से 16 नवंबर तक
ज्ञ से व् अक्षर: 17 से 20 नवंबर तक
च् र्से अक्षर: 21 से 25 नवंबर तक
घर बैठे भी कर सकते हैं डिजिटल जमा
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो बुजुर्ग या अस्वस्थ पेंशनभोगी कार्यालय आने में असमर्थ हैं, वे केंद्र सरकार के जीवन प्रमाण पोर्टल या ऐप के माध्यम से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके अलावा डाकिए के माध्यम से भी इसे घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र न देने पर दिसंबर में आने वाली नवंबर महीने की पेंशन रुक सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *