https://www.facebook.com/share/r/152kDQ28ia9/
रविवार को बहादुरगढ़ में एडवोकेट बलबीर सिंह के आवास पर नवदंपति को आशीर्वाद देते मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी।
रविवार को बहादुरगढ़ में एडवोकेट बलबीर सिंह के आवास पर नवदंपति को आशीर्वाद देते मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी।

मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
सेक्टर-15 ओमेक्स सिटी में एडवोकेट बलबीर सिंह के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’
डीसी वर्षा खांगवाल और पुलिस आयुक्त सिमरदीप सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत’

बहादुरगढ़, 22 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को बाद दोपहर बहादुरगढ़ के सेक्टर-15 स्थित ओमेक्स सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने एडवोकेट बलबीर सिंह के आवास पर पहुंचकर नवदंपति के रूप में बेटी नितिका व उनके पति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इससे पहले मुख्यमंत्री के आगमन पर बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, डीसी वर्षा खांगवाल और पुलिस आयुक्त सिमरदीप सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन आपसी विश्वास, समर्पण और सहयोग की मजबूत नींव पर आगे बढ़ता है। उन्होंने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य एवं परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एडवोकेट बलबीर सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और परिवार के साथ शुभकामनाएं साझा कीं। इस अवसर पर पारिवारिक माहौल में आत्मीयता और प्रसन्नता का वातावरण रहा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नवविवाहित बेटी नितिका को जीवन के नए सफर की शुरुआत पर बधाई देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहने की मंगलकामना की। इस अवसर पर बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा, भाजपा जिला प्रभारी हरविंद्र कोहली, जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला परिषद के चैयरमेन कप्तान सिंह बिरधाना, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कौशिक सेवामूर्ति व संजय कबलाना, नगर परिषद की चैयरपर्सन सरोज राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, दिनेश शेखावत, दिनेश गोयल, बिजेंद्र दलाल, दिनेश शास्त्री,जसबीर सैनी, सचेत कुमार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास में बास्केटबॉल में जोश, जुनून और जीत का शानदार संगम
झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जबरदस्त जोश, जुनून और खेल भावना का प्रदर्शन किया। सभी हाउस के खिलाड़ियों ने अनुशासन और टीम भावना का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। कक्षा 9 से 12 की बालिका वर्ग में रिस्पेक्ट हाउस ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि करेज हाउस दूसरे स्थान पर रहा और ऑनेस्ट हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 9 से 12 के बालक वर्ग में करेज हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया, ट्रस्ट हाउस दूसरे स्थान पर रहा और रिस्पेक्ट हाउस तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा 6 से 8 के बालक वर्ग में ट्रस्ट हाउस ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया, ऑनेस्ट हाउस दूसरे स्थान पर रहा और रिस्पेक्ट हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर संस्था के संचालक डॉ. महिपाल यादव जी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार नहीं है, खेल हमें अनुशासन, टीम-वर्क और हार कर भी दोबारा खड़े होने की हिम्मत सिखाता है। मुझे गर्व है कि हमारे बच्चों ने यह सब करके दिखाया। अंत में सभी विजेता हाउस को बधाई दी गई और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

एआई के माध्यम से स्टार्टअप और उद्यमिता को मिला नया आयाम, संस्कारम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन नवाचारों और भविष्य की तकनीकों पर हुआ मंथन
झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन प्ब्।प्म्ज्दृ2026 (म्दहपदममतपदह जीम थ्नजनतम ूपजी ।प्ए प्ददवअंजपवद – ैउंतज ज्मबीदवसवहपमे) के दूसरे दिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीकी नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप और उद्यमिता की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। सम्मेलन के दूसरे दिन का मुख्य केंद्र विद्यार्थियों के नए विचारों को प्रोत्साहित करना, आधुनिक तकनीक के व्यावहारिक उपयोग को समझना और नवाचारों को उद्यमिता से जोड़ना रहा। इस अवसर पर देश-विदेश के 25 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें कुछ विशेषज्ञ विदेशों से ऑनलाइन माध्यम से भी सम्मेलन से जुड़े। कार्यक्रम में श्री युधवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्कारम विश्वविद्यालय के चांसलर एवं वाइस चांसलर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डॉ. स्वाति ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में राजनीश वाधवा ने चेयरपर्सन, डॉ. गणेश ने कन्वीनर तथा डॉ. निशांत ने को-कन्वीनर की भूमिका निभाई। वहीं, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से ’’श्री सर्वेश कौशिक’’ ने भी सम्मेलन में सहभागिता की। सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों के स्टार्टअप आइडिया और नवाचारों को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान प्रस्तुत किए गए विभिन्न विचारों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऐप आधारित चार्जिंग नेटवर्क का आइडिया विशेष रूप से चर्चा का विषय बना। इस अभिनव विचार के लिए विद्यार्थी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मॉडल के अंतर्गत ऐसे लोग, जिनके घरों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध है, एक मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी चार्जिंग सुविधा अन्य ईवी चालकों के लिए उपलब्ध करा सकेंगे और इसके बदले निर्धारित शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को आसपास ही चार्जिंग की सुविधा मिलेगी तथा घरों में उपलब्ध चार्जिंग संसाधनों का बेहतर उपयोग भी संभव होगा। यह विचार तकनीकी नवाचार के साथ-साथ स्वरोजगार और नए स्टार्टअप की संभावनाओं को भी प्रदर्शित करता है। दूसरे दिन आयोजित पहले तकनीकी सत्र में सुश्री ममता दहिया ने जियोस्पेशियल सैटेलाइट तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की सहायता से इमेज ट्रैकिंग एवं पोजिशनिंग सिस्टम के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक किस प्रकार सैटेलाइट आधारित सूचनाओं के विश्लेषण और विभिन्न क्षेत्रों में सटीक जानकारी प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉ. पीयूष ने डेटा के माध्यम से भविष्य की स्वायत्त तकनीकों और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि डेटा आधारित तकनीकी विकास आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यप्रणाली और संभावनाओं को नया स्वरूप प्रदान करेगा। वहीं, के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय की सुश्री रेनू बत्रा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने तकनीकी विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास को ध्यान में रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके सत्र में इस बात पर विशेष चर्चा हुई कि एआई के बढ़ते उपयोग के साथ उसके पर्यावरणीय प्रभावों को समझना और जिम्मेदार तकनीकी विकास को अपनाना भी जरूरी है। सम्मेलन के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अपने स्टार्टअप आइडिया, तकनीकी समाधान और नवाचार संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए उन्हें व्यावहारिक रूप देने, बाजार की आवश्यकताओं को समझने और नई तकनीकों के माध्यम से समाज की समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इन सत्रों ने विद्यार्थियों को केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित न रहकर रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता बनने की दिशा में भी सोचने का अवसर दिया। दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों, विशेषज्ञों के व्याख्यानों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने इसे ज्ञान एवं नवाचार का प्रभावी मंच बनाया। सम्मेलन ने अनुसंधान, अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग और युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में संस्कारम विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया तुलसी विवाह उत्सव
तुलसी विवाह पूजन भारतीय संस्कृति, आस्था और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक: डॉ राजेश भाटिया

फरीदाबाद, 22 नवम्बर, अभीतक: मार्केट नंबर-1 स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में तुलसी विवाह पूजन श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तुलसी माता को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार चुनरी ओढ़ाई गई और विवाह की सभी रस्में पूरे विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न कराई गईं। इस अनुष्ठान में तुलसी माता की ओर से अमित नरूला एवं उनकी धर्म-पत्नी अर्चना नरूला व् शालीग्राम जी की ओर से कुमार शाश्वत एवं उनकी धर्म-पत्नी रानी सिंह द्वारा हवन व् पूजा की गईद्य इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। आगे मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि तुलसी विवाह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और हमारी गहरी आस्था का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि तुलसी माता को हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है और तुलसी विवाह का पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, परिवार में सुख-समृद्धि तथा धार्मिक मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि मंदिर में समय-समय पर इस प्रकार के धार्मिक आयोजन करवाने का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने आयोजन में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बंसी लाल कुकरेजा, अनिल चावला, रिंकल भाटिया, सचिन भाटिया, जान्हवी भाटिया, प्रीतम भाटिया, रविंदर गुलाटी, प्रवेश अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, अरविन्द शर्मा, व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

एसआईआर-2026’
एएसडीडी वोटर से तय समय में हो गणना प्रपत्र वितरण और एकत्रीकरण कार्य: डीसी’
आगामी 22 दिसम्बर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची’
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश’

झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों अनुरूप चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। ऐसे में एएसडीडी वोटर से 30 नवंबर तक गणना प्रपत्र वितरण और एकत्रीकरण का कार्य पूरा किया जाए। इसके लिए सभी अधिकारी और बीएलओ आपसी समन्वय से कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें। डीसी ने बताया कि एसआईआर 2026 के तहत जारी सभी नोटिस पर सुनवाई की तिथि बढ़कर अब 15 दिसम्बर हो गई है। ऐसे में यह कार्य हर हाल में शुक्रवार 15 दिसम्बर तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। पुनरीक्षण से संबंधित प्रत्येक गतिविधि निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नोटिस की सुनवाई में बरती जाए पारदर्शिता
डीसी ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत जारी नोटिस पर सुनवाई का कार्य जारी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शेष नोटिस की सुनवाई 15 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से पूरी की जाए। संबंधित मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाने, उन्हें सुनवाई का अवसर देने और प्रत्येक मामले का नियमानुसार निपटान करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मामलों का निस्तारण निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार किया जाए।
फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों का भी हो समय पर निपटारा
डीसी ने अधिकारियों को एसआईआर के दौरान प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदनों का भी नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने से संबंधित दावों के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन सहित अन्य निर्धारित सेवाओं के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाता है। इन आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए।
राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई है दावे-आपत्तियों की सूची
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से जिला के चारों निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं। दावों और आपत्तियों से संबंधित सूचियां प्रत्येक सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की जा रही हैं, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों की सुपर-चेकिंग का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।
जिलाभर में 807 मतदान केंद्रों पर तैनात हैं बीएलओ
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 31 जुलाई 2026 तक जारी प्रारूप मतदाता सूची में कुल 6 लाख 68 हजार 832 मतदाता दर्ज हैं। जिला के सभी 807 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की तैनाती की गई है। इनके कार्यों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन की ओर से पुनरीक्षण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि अभियान के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके।
आगामी 22 दिसम्बर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसम्बर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा को ध्यान में रखते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। साथ ही, मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक कार्रवाई में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को उपडेट और विश्वसनीय बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

झज्जर में उमड़ा जनसैलाब, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने फिर दिखाया जेजेपी का दमखम, 6 दिसंबर की महेंद्रगढ़ रैली का दिया न्योता
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चैटाला व पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चैटाला का झज्जर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
पार्टी स्थापना दिवस पर महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
डॉ अजय सिंह चैटाला ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- प्रदेश में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों ने जनता को परेशान किया
दुष्यंत सिंह चैटाला ने कहा- युवाओं को रोजगार देने के वादे करने वाली सरकार आज रोजगार के सवाल पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है

झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चैटाला एवं हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चैटाला के झज्जर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ ने एक बार फिर झज्जर की धरती पर जेजेपी के मजबूत संगठन और बढ़ते राजनीतिक कारवां की झलक दिखाई। कार्यकर्ताओं के उत्साह और भारी जनसमर्थन से पूरा कार्यक्रम जोश और उत्साह से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं ने आगामी 6 दिसंबर को जेजेपी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित होने वाली विशाल रैली के लिए कार्यकर्ताओं एवं आमजन को निमंत्रण दिया। नेताओं ने कहा कि यह रैली प्रदेश की राजनीति में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी और हरियाणा के कोने-कोने से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन इसमें भागीदारी करेंगे।
डॉ अजय सिंह चैटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, बढ़ते अपराध और जनविरोधी नीतियों पर उठाए सवाल
पार्टी सुप्रीमो डॉ अजय सिंह चैटाला ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में आज आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश में बढ़ते अपराध, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। भाजपा सरकार ने चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज जनता उन वादों का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने प्रदेश के किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा सभी वर्गों को निराश किया है। सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय प्रचार और राजनीतिक दिखावे तक सीमित रह गई है। डॉ अजय सिंह चैटाला ने राजस्थान में ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली राजनीतिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह जनता के बदलते मिजाज का संकेत है। जनता अब केवल नारों और प्रचार से प्रभावित होने वाली नहीं है, बल्कि सरकारों के कामकाज का हिसाब भी ले रही है।
डॉ. अजय सिंह चैटाला बोले- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे सरकार
जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चैटाला ने अपने संबोधन में प्रदेश के युवाओं की बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं में प्रतिभा और मेहनत की कोई कमी नहीं है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं करवाने के कारण युवाओं को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान लाखों रोजगार देने और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के वादे किए गए थे, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सरकारी भर्तियों में देरी, भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर उठते सवाल और रोजगार के सीमित अवसर युवाओं की परेशानियों को बढ़ा रहे हैं। डॉ. अजय सिंह चैटाला ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार और अपने प्रदेश में आगे बढ़ने के अवसर चाहिए। सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ राजनीति करने के बजाय रोजगार के ठोस अवसर उपलब्ध करवाने चाहिए। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि नायब सैनी पंजाब दोरों में बिजी और पंजाब में जाकर कर रहे गुमराह। दुष्यंत चैटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में जाकर हरियाणा की तर्ज पर बड़े-बड़े वादे करना आसान है, लेकिन पहले हरियाणा की जनता से किए गए वादों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को आज भी रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री को दूसरे प्रदेशों में जाकर वादे करने से पहले अपने प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
6 दिसंबर की महेंद्रगढ़ रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली पार्टी स्थापना दिवस की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि जेजेपी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और आमजन के विश्वास से मजबूत हुआ है। पार्टी प्रदेश के किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और युवाओं के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। झज्जर में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ और कार्यकर्ताओं के जोश ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जेजेपी का संगठन लगातार सक्रिय है और आने वाले समय में पार्टी प्रदेश के जनहित के मुद्दों को लेकर और मजबूती से जनता के बीच जाएगी। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चैटाला ने कहा की जनता ने हर बार सत्ताधिकारियों का तोड़ा है घमंड। प्रेस से हुई वार्ता में उन्होंने ैप्त् के मुद्दे पर कहा की सरकार वोट चोरी नहीं बल्कि वोटों की डकैती कर रही हैं। उन्होंने कहा की जो लाखों वोट कटी है तो कोन थे वो लोग जिन्होंने 2024 के चुनाव मे वोट किया था। उन्होंने आगे कहा की जेजेपी का संकल्प है कि जनता की आवाज को सदन से सड़क तक बुलंद किया जाएगा और हरियाणा के अधिकारों, युवाओं के रोजगार तथा आमजन के सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी। आज के इस अवसर पर रैली प्रभारी रमेश खटक, राज सिंह दहिया, राकेश जाखड़, जिला अध्यक्ष अजय गुलिया, जिला प्रभारी उपेंद्र कादियाँन, महिला जिला प्रधान शीला गोदारा, जिला प्रवक्ता डॉ विकास पाराशर, मिंटू ठेकेदार, राजीव दलाल, बलवान हसनपु, संदीप अहलावत, राजू दलाल, भूपेंद्र गहलावत, मनोज पांचाल काला रोहद, धर्मेंद्र गुलिया, नसीब भारतीय, नसीब सोनू, प्रीतम कुकड़ौला, डॉ अमित दलाल, सतबीर मैनेजर, लव प्रीत दलाल,आशीष कादयान, राकेश बहू, विजेंद्र व हजारों की संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता।

वर्क फ्रॉम होम और ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में जम्मू-कश्मीर के तीन आरोपी गिरफ्तार
साइबर क्राइम थाना झज्जर की टीम ने जम्मू-कश्मीर से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा तथा दो आरोपियों को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया’

झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: डीसीपी मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना झज्जर की टीम ने वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में जम्मू-कश्मीर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
ईंशान शर्मा वासी माडल टाउन गांगयाल हाल प्रित नगर नजदीक डिगयाना शहर जिला जम्मु जम्मु एण्ड कश्मीर। हरजोत सिहं वासी मकान नम्बर 286, दसमेश नगर, डीगीयाना जम्मु जिला जम्मु, जम्मु एण्ड कश्मीर। रोहित शर्मा वासी 91ए एक्सचेन्ज रोड, नजदीक फोरेस्ट आफिस, डोगरा हाल, जम्मु जिला जम्मु, जम्मु एण्ड कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी ईशान शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी सुशीला ने शिकायत देकर बताया था कि 3 अगस्त को उसके मोबाइल पर वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया था। इसके बाद उसे टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग सिखाने और घर बैठे पैसे कमाने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने उसे डमहं ब्व. स्ज्क् ज्ंेा ळतवनच में जोड़कर अलग-अलग टास्क दिए। शुरुआत में छोटी रकम का भुगतान कर विश्वास जीता गया। इसके बाद अकाउंट रिपेयर और टैक्स भुगतान के नाम पर अलग-अलग किस्तों में उससे पैसे जमा करवाए गए। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना झज्जर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संबंधित बैंक खातों की जानकारी प्राप्त की गई। बैंक रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने जम्मू-कश्मीर पहुंचकर ईशान शर्मा को जांच में शामिल किया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर हरजोत सिंह और रोहित शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार एक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और अन्य दो को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की आमजन से अपील:
किसी भी अनजान व्यक्ति के वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन टास्क या ट्रेडिंग के माध्यम से कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लालच में न आएं। किसी भी अनजान व्यक्ति या ग्रुप के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।

नशे से दूर रहकर सुरक्षित और जिम्मेदार समाज के निर्माण में करें सहयोग: निरीक्षक दयानंद गोरा’
साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की दी जानकारी

झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: डीसीपी मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी टीम द्वारा लगातार आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी प्रभारी निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में उनकी टीम ने राधा स्वामी कॉलोनी के निवासियों को नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।इस दौरान निरीक्षक दयानंद गोरा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे की लत न केवल व्यक्ति का भविष्य बर्बाद करती है, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक परेशानियों में डाल देती है। उन्होंने कॉलोनी वासियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के युवाओं को भी शिक्षा, खेलकूद तथा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।यातायात जागरूकता के दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।साइबर अपराधों के संबंध में टीम ने लोगों को अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी निवेश योजनाओं, ओटीपी साझा करने और डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से सतर्क रहने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।

नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम, नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों में बनाएं अपनी पहचान: निरीक्षक दयानंद गोरा
झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव छुछकवास के ग्रामीणों तथा डिवाइन लाइब्रेरी में विभिन्न गांवों से आए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक’

झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी टीम के निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में गांव छुछकवास के ग्रामीणों तथा डिवाइन लाइब्रेरी में अलग-अलग गांवों से आए युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।इस दौरान निरीक्षक दयानंद गोरा ने युवाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे की शुरुआत अक्सर गलत संगत और शौक के रूप में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के भविष्य को बर्बाद कर देती है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, मेहनत और सकारात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को सोशल मीडिया पर दिखावे और गलत आदर्शों से प्रभावित होने के बजाय मेहनती, ईमानदार और सफल व्यक्तियों को अपना आदर्श बनाना चाहिए। अपराध और नशे की दुनिया कभी किसी का भविष्य उज्ज्वल नहीं कर सकती। असली सफलता अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हासिल की जाती है।उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें और यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे की चपेट में आता दिखाई दे तो उसे समझाकर सही रास्ते पर लाने का प्रयास करें। नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और ग्रामीणों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।

बादली क्षेत्र में मकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया’
बादली, 22 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा उनमें संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम ने गांव गुभाना में मकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम ने आरोपी सचिन निवासी गांव गुभाना को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बादली प्रबंधक ने बताया कि गांव गुभाना निवासी रोहित की शिकायत पर 9 अक्टूबर 2026 को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, परिवार के सदस्य पिछले 4-5 महीनों से अपने मामा के यहां रह रहे थे। इसी दौरान मकान में चोरी की वारदात हुई। अज्ञात व्यक्ति मकान के दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान, एलईडी, इन्वर्टर-बैटरी, पानी की मोटर तथा अन्य सामान चोरी करके ले गए थे।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक सोमवार को’
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में होगी बैठक’

झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से गठित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक सोमवार, 23 नवम्बर को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे। सीटीएम ऋतु ने बताया कि बैठक में कुल 15 परिवाद रखे जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने और परिवादों से संबंधित पूर्ण जानकारी के साथ भाग लेने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं स्थायी समाधान किया जा सके।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लाडो लक्ष्मी योजना मददगार: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने पात्र महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाने का किया आह्वान’

झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के तहत नए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला की पात्र महिलाओं से आह्वान किया है कि वे योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं पंजीकरण करवाकर सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर योजना
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2100 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
डीसी ने पात्र महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे योजना की पात्रता एवं पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर समय रहते अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण पहल है और पात्र महिलाओं को इसका लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए।
महिलाओं को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी दें अधिकारी
डीसी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण के लिए आने वाली महिलाओं को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पंजीकरण प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना की पात्र कोई भी महिला जानकारी के अभाव में पंजीकरण से वंचित न रहे। डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने आसपास की पात्र महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दें तथा उन्हें पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

झज्जर जिला के पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाने का कार्य शुरू’
बिना वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र वाले वाहनों पर रहेगी विशेष नजर’

झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: जिलाभर में वायु प्रदूषण की रोकथाम तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में
एएनपीआर कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो गया है। एसडीएम एवं जिला परिवहन अधिकारी रवि मीणा ने बताया कि झज्जर जिला के सभी पेट्रोल पंपों पर चरणबद्ध तरीके से आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से पेट्रोल एवं डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर आने वाले वाहनों की नंबर प्लेट को स्वचालित तकनीक से स्कैन किया जाएगा तथा वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र की वैधता की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन वाहनों का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र समाप्त हो चुका होगा अथवा वैध नहीं होगा, ऐसे वाहनों की पहचान एएनपीआर प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। ऐसे वाहनों की पहचान होने पर संबंधित वाहन के पंजीकरण नंबर के साथ अलर्ट एवं सायरन के माध्यम से सूचना प्राप्त होगी, जिससे संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिला में कोई भी वाहन बिना वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र के संचालित न हो तथा वाहन मालिक समय पर अपने वाहनों का प्रदूषण प्रमाण-पत्र बनवाएं और नवीनीकरण करवाएं। इससे वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा वायु गुणवत्ता में सुधार करने में सहायता मिलेगी। डीटीओ रवि मीणा ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र की वैधता अवश्य जांच लें तथा प्रमाण-पत्र समाप्त होने से पहले उसका नवीनीकरण करवाएं। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों से भी इस व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वायु सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए आमजन यातायात एवं प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
झज्जर जिला में एक पेट्रोल पंप पर चालू एएनपीआर कैमरा।

पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने के लिए झज्जर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ’
झज्जर जिले में 1.27 लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य’

झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: भारत के पड़ोसी देशों अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पोलियो के मामले लगातार सामने आने के कारण भारत में भी पोलियो वायरस के प्रवेश का खतरा बना हुआ है। वर्ष 2025 में अफगानिस्तान में 21 तथा पाकिस्तान में 31 पोलियो के मामले सामने आए थे। वहीं, वर्ष 2026 में अब तक अफगानिस्तान में 50 तथा पाकिस्तान में 9 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा 22 नवंबर 2026 को हरियाणा के 8 जिलों में पल्स पोलियो अभियान संचालित करने का निर्णय लिया गया। झज्जर जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को नागरिक अस्पताल झज्जर के प्रांगण में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर किया। यह अभियान जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में तथा सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान की अगुवाई में संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कप्तान बिरधाना ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक की जिम्मेदारी है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा अवश्य पिलवाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आमजन का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन सभी टीमें बूथों पर बच्चों को दवा पिलाएंगी तथा दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेंगी कि कोई भी बच्चा पोलियोरोधी खुराक से वंचित न रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजविंदर सिंह मलिक ने बताया कि झज्जर जिले में लगभग 1,27,604 पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए लगभग 600 बूथ, 21 ट्रांजिट टीमें और 109 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा अभियान की निगरानी के लिए 150 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल टीमें ईंट-भट्ठों, निर्माणाधीन इमारतों तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। वहीं, ट्रांजिट टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक देंगी। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ राजविंदर सिंह मलिक, डॉ अंचल त्रिपाठी, डॉ साहिल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुरानी रंजिश के चलते दो व्यक्तियों पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
गांव ढाकला में विकास व बलराम पर की गई थी फायरिंग, उपचार के दौरान बलराम की हुई थी मौत
एसटीएफ रोहतक व सीआईए झज्जर की संयुक्त कार्रवाई में पहले दो आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार
सीआईए झज्जर की टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए 4 अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
तीन आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया

झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की सीआईए टीम ने गांव ढाकला में दो व्यक्तियों पर जानलेवा फायरिंग करने तथा एक व्यक्ति की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत दिल्ली निवासी सिद्धार्थ को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रितिक निवासी नूना माजरा तथा आशीष और सागर निवासी गांव सिलोठी जिला झज्जर को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि सिद्धार्थ से पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है।मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 12 नवंबर 2026 को गांव ढाकला में विकास और बलराम पर फायरिंग की वारदात हुई थी। गोली लगने से घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बलराम की मृत्यु हो गई, जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया था। शिकायत के आधार पर थाना सदर झज्जर में हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की गई। इससे पहले एसटीएफ रोहतक और सीआईए झज्जर की संयुक्त कार्रवाई में मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद सीआईए झज्जर की टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए वारदात की साजिश, आरोपियों के आपसी संपर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल की। इसी क्रम में रितिक, आशीष और सागर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दिल्ली निवासी सिद्धार्थ को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है।निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात की योजना, वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों एवं वाहनों तथा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं, आरोपी सिद्धार्थ से भी पूछताछ जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।झज्जर पुलिस द्वारा मामले की प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए वारदात में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।

चेक बाउंस के 59 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा’
219 मामलों में से 59 का निपटारा, 1 करोड़ 77 लाख 50 हजार 788 रुपये की राशि पर हुआ समझौता

झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के चेयरमैन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेशनुसार जिला झज्जर में एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस से जुड़े कुल 219 मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया, जिनमें से 59 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कर निस्तारण किया गया।
मामलों का विवरण
कुल रखे गए मामले: 219
निपटाए गए मामले: 59
कुल बकाया राशि: 1,60,05,788 रुपये
समझौता राशि: 1,77,50,788 रुपये
पक्षों ने आपसी सहमति से समझौते पर हस्ताक्षर कर मामलों को सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त किया। लोक अदालत में निपटाए गए मामलों में पक्षकारों को कोर्ट फीस वापस की जाएगी और लोक अदालत का निर्णय अंतिम होगा, जिसके विरुद्ध कोई अपील नहीं हो सकेगी। सीजेएम-सह-सचिव, डी.एल.एस.ए. झज्जर श्री विशाल ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य त्वरित व सस्ते न्याय को सुनिश्चित करना है। आमजन को विवादों के जल्द निपटारे से राहत मिलती है और अदालतों पर भार भी कम होता है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन
रेवाड़ी, 22 नवम्बर, अभीतक: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी में शनिवार को दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चेयरपर्सन एस.एन. शर्मा उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संस्थान से प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रत्येक ट्रेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी वर्गों के अनुदेशक एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एस.एन. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्योग जगत की कार्यप्रणाली, औद्योगिक अनुशासन, कार्य संस्कृति एवं इंडस्ट्री में अपेक्षित व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन, समय की पाबंदी, मेहनत, टीम भावना और सकारात्मक कार्य व्यवहार भी सफल करियर के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल का निरंतर विकास करते हुए उद्योगों में बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सुधीर कुमार ने सभी स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा संस्थान से प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्राप्त तकनीकी शिक्षा और कौशल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब विद्यार्थियों के सामने अपने हुनर को वास्तविक कार्यक्षेत्र में साबित करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ें तथा न केवल अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन करें, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज संस्थान से निकलने वाले यही कुशल युवा भविष्य में देश की औद्योगिक प्रगति के मजबूत आधार बनेंगे और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में अपना अहम योगदान देंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को उनके सफल प्रशिक्षण की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
राजकीय आईटीआई रेवाड़ी में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य एवं संस्थान के स्टाफ सदस्य।

गुड गवर्नेंस पुरस्कार के लिए करें आवेदन: डीसी
सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा पुरस्कार, 51 हजार रुपये तक की नकद राशि
डीसी अभिषेक मीणा ने दी जानकारी, सरकारी कर्मचारी 25 नवंबर 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रेवाड़ी, 22 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, नवाचार और बेहतर प्रशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 (हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026) के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के अनुसार, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 51,000 रुपये प्रति सदस्य तथा जिला स्तर पर चयनित कर्मचारियों को 31,000 रुपये प्रति सदस्य नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
राज्य स्तर पर मिलेंगे दो श्रेणियों में पुरस्कार
डीसी ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत राज्य स्तर पर दो श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें राज्य फ्लैगशिप पुरस्कार और राज्य पुरस्कार शामिल हैं। दोनों श्रेणियों में अधिकतम पांच-पांच पुरस्कार प्रदान किए जा सकेंगे। राज्य स्तर के पुरस्कार विजेताओं को 51,000 रुपये प्रति सदस्य की दर से नकद राशि मिलेगी। साथ ही, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रशस्ति पत्र की प्रति संबंधित प्रशासनिक सचिव के माध्यम से कर्मचारी की सर्विस बुक में भी रखी जा सकेगी।
जिला स्तर पर भी होंगे सम्मानित
जिला स्तर पर प्रत्येक जिला में अधिकतम पांच पुरस्कार दिए जा सकेंगे। इन पुरस्कारों के तहत चयनित कर्मचारियों को 31,000 रुपये प्रति सदस्य नकद राशि, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर के पुरस्कारों के लिए प्रशस्ति पत्र संबंधित मंडलायुक्त द्वारा जारी किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त की सिफारिश आवश्यक होगी। पुरस्कारों की स्वीकृति संबंधित जिला के उपायुक्त द्वारा दी जाएगी।
चार कर्मचारियों की टीम भी कर सकेगी आवेदन
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत कोई कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से या अधिकतम चार सदस्यों की टीम के रूप में आवेदन कर सकता है। टीम के प्रत्येक सदस्य को समान राशि प्रदान की जाएगी, चाहे उसका पद या रैंक कुछ भी हो। इस योजना का लाभ हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक प्राधिकरणों, मिशनों, समितियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों और सरकार के स्वामित्व एवं नियंत्रण वाले सार्वजनिक उपक्रमों के पात्र कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें ग्रुप-ए, बी, सी और डी के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा अधिसूचना में निर्धारित विभिन्न माध्यमों से नियुक्त संविदात्मक कर्मचारियों को भी पात्रता दी गई है।
1 जनवरी 2025 से 30 अक्टूबर 2026 तक के कार्यों पर होगा विचार
हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत पुरस्कारों के लिए कर्मचारियों के प्रदर्शन की मूल्यांकन अवधि 1 जनवरी 2025 से 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों और योजनाओं के प्रभाव के आधार पर आवेदनों पर विचार किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। राज्य स्तर और जिला स्तर के पुरस्कारों के लिए विजेताओं का चयन अधिमानतरू 15 दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
पुरस्कार के लिए आवेदन निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना अनिवार्य होगा। आवेदन का लिंक
ींतलंदंहववकहवअमतदंदबमंूंतकेण्ींतलंदंण्हवअण्पद है। आवेदन संबंधित कार्यालयाध्यक्ष या विभागाध्यक्ष के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। विभागाध्यक्ष अपनी विस्तृत टिप्पणी के साथ आवेदन संबंधित प्रशासनिक सचिव को भेजेंगे। इसके बाद प्रशासनिक सचिव अपनी टिप्पणी और सिफारिश सहित आवेदन को सामान्य प्रशासन विभाग (अनुसंधान इकाई) के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। राज्य स्तर पर पुरस्कारों के लिए आवेदन सीधे सशक्त समिति के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए जा सकेंगे। संबंधित प्रशासनिक सचिव विभागाध्यक्षों से परामर्श करके पात्र कर्मचारियों या टीमों के नामों की सिफारिश भी कर सकेंगे।
आवेदन के साथ देने होंगे ये दस्तावेज
आवेदकों को अपने आवेदन के साथ अधिकतम 200 शब्दों का परियोजना विवरण देना होगा। इसमें संबंधित कार्यक्रम या पहल, क्रियान्वयन की रणनीति, कार्यान्वयन अवधि, उल्लेखनीय उपलब्धियां, परिणाम, सकारात्मक प्रभाव, विस्तार की संभावनाएं और स्थायित्व का उल्लेख करना होगा। इसके अतिरिक्त अधिकतम 10 स्लाइड की पावरपॉइंट प्रस्तुति, कर्मचारी का नाम, पदनाम, तैनाती का स्थान तथा एचआरएमएस के अनुसार पेयी कोड देना अनिवार्य होगा।
समितियां करेंगी आवेदनों की जांच

राज्य स्तर के पुरस्कारों के लिए सरकार द्वारा गठित सशक्त समिति आवेदनों की समीक्षा कर पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश करेगी। अंतिम स्वीकृति हरियाणा सरकार द्वारा दी जाएगी। जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय सशक्त समिति आवेदनों पर विचार करेगी।

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण, बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण के प्रति किया जागरूक
रेवाड़ी, 22 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार व संगीता राय सचदेव जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के आदेश अनुसार एवं डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की देखरेख में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (क्स्ै।), रेवाड़ी के तत्वावधान में श्सुरक्षित बचपन अभियानश् के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (च्व्ब्ैव् ।बज), 2012 तथा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने की। इस अवसर पर जिला कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (च्व्ब्ैव् ।बज), 2012 के बारे में जागरूक करना है। राष्ट्रीय स्तर पर संचालित इस अभियान के प्रथम चरण में 26 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों द्वारा बच्चों को च्व्ब्ैव् अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय से एक महिला एवं एक पुरुष शिक्षक को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये शिक्षक विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आगामी नवंबर माह तक विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के अन्य वर्गों को बाल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मिताली अग्रवाल ने च्व्ब्ैव् अधिनियम, 2012 के महत्वपूर्ण प्रावधानों, अनिवार्य रिपोर्टिंग, बाल अनुकूल न्यायिक प्रक्रिया तथा पीड़ित बच्चे की पहचान गोपनीय रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बताया कि 26 नवंबर 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी, जिला रेवाड़ी में एक मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला रेवाड़ी के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे ताकि आमजन को सुविधा दी जा सके। इस बारे में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने उपस्थित अध्यापकों से आग्रह किया कि वे मेगा लीगल सर्विस कैंप के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा आमजन इसका फायदा उठा सके।

चेक बाउंस केसेस के लिए स्पेशल लोक अदालत का किया आयोजन
रेवाड़ी, 22 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की देखरेख में शनिवार को रेवाड़ी कोर्ट, बावल कोर्ट तथा कोसली कोर्ट में चेक बाउंस केसेस के लिए स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें आकाश सरोहा, सिविल जज, जूनियर डिवीजन रेवाड़ी, विश्वास खटक, सिविल जज, जूनियर डिवीजन रेवाड़ी, अशोक कुमार, अध्यक्ष, सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी, कोसली, प्रदीप कुमार सिविल जज, जूनियर डिवीजन, बावल की कोर्ट द्वारा आपसी समझौते के द्वारा केसों को सुलझाया गया। डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बताया कि लोक अदालत में फैसला होने पर समय और धन दोनों की ही बचत होती है तथा जल्दी न्याय मिलता है। दोनों पार्टियों के बीच में भाईचारा बढ़ता है। लोक अदालत में जो केस किसी भी कोर्ट में पेंडिंग होते हैं अथवा प्री लिटिगेशन स्टेज पर भी लोक अदालत में केस रखवाए जा सकते हैं। इसके साथ ही डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बताया कि लोक अदालत में फैसला होने पर पूरी कोर्ट फीस वापस की जाती है तथा लोक अदालत का फैसला दोनों पक्षो को मान्य होता है। इसकी कोई अपील नहीं हो सकती है। इसके साथ ही डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के पैनल अधिवक्ता, मेडिएटर्स तथा पैरा लीगल वालंटियर को समय-समय पर उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि वे लोक अदालत के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दें और आमजन इसका फायदा उठा सके। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 तथा अपने नजदीकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भी इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं।

भिवानी में कांग्रेस की बड़ी बैठक, वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान तेज
भिवानी पहुंचे हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने किया संबोधित
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव की मांग पर अडिग कांग्रेस्र 26 नवंबर को पंचकूला में होगा संविधान रक्षा मार्च: संजय दत्त
भाजपा शासनकाल में बिना विटामिन एम के फाइल नहीं बढ़ती, ईडी-सीबीआई भाजपा के प्रकोष्ठ बन गए, सीएम विदेश दौरों में व्यस्त: संजय दत्त
सत्ता में बैठी भाजपा ही संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लोकतंत्र को खत्म कर रही है: राव नरेंद्र सिंह

भिवानी, 22 नवम्बर, अभीतक: कांग्रेस पार्टी के वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती देने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय जैन चैक स्थित तिलक भवन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मुख्य रूप से शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी एवं जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरूद्ध चैधरी ने की। वही मंच का संचालन भिवानी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने किया। बैठक में राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान की अगली कड़ी वोट रक्षक अभियान की रूपरेखा साझा की गई। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूल चंद मुलाना के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान इनेलो छोडकर कांग्रेस में आए पार्षद कर्मवीर यादव व पार्षद कविता यादव तथा भाजपा एससी सैल उपाध्यक्ष सुरेश डुलगच के कांग्रेस ज्वााईन करने पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस पर पंचकूला में प्रदेश स्तरीय संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान की रक्षा के लिए सभी संविधान प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो पार्टी खुद 12 साल से देश और प्रदेश की सत्ता में है, उनके नेता कह रहे हैं कि लोकतंत्र को खतरा है। वास्तव में जो सत्ता में है वही संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लोकतंत्र को खत्म कर रही है। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत हो रही चैपालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष थमा नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उनके कार्यों की समीक्षा होनी चाहिए, दर्ज एफआईआर रद्द होनी चाहिए और आने वाले चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए। उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद किया। साथ ही राजस्थान उपचुनावों के नतीजों को लोकतंत्र और कांग्रेस की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने वोट की चोरी करने वालों को जवाब दिया है और आगामी चुनावों में भी इंडिया गठबंधन की जीत होगी। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने मतदाता सूची में कथित गड़बडियों, प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर वोट रक्षक तैनात कर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सडक पर संघर्ष करती है, तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी डर जाते हैं। गुरुग्राम में काले झंडे दिखाने वाले साथियों और उनके परिवारों को प्रताडित किया गया। आंदोलन के समय बिना वारंट हमारे जिला अध्यक्षों को हाउस अरेस्ट किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रदेश की समस्याओं का समाधान करने के बजाय कभी पंजाब, बिहार, हिमाचल तो कभी सिंगापुर और स्वीडन के विदेश दौरों में व्यस्त हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जवाबदेही तय करते हुए संजय दत्त ने कहा कि पिछले 12 सालों से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। आज सरकारी दफ्तरों में बिना विटामिन एम (पैसे) के कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती। ईडी और सीबीआई भाजपा के प्रकोष्ठ बनकर काम कर रहे हैं। विपक्ष में रहते जिन नेताओं पर भाजपा करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप लगाती थी, भाजपा में शामिल होते ही उनकी किस वाशिंग मशीन से सारे आरोप धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिना टेलीप्रॉन्प्टर के भाषण नहीं दे सकते, जबकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हर 7-10 दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता के सवाल उठाते हैं और विदेशों में भी बिना टेलीप्रॉन्प्टर के भारत के लोकतंत्र और इतिहास पर अपनी बात रखते हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी एवं जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरूद्ध चैधरी ने की ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया कि भिवानी जिले के प्रत्येक ब्लॉक, गांव और शहरी क्षेत्र में बूथ स्तर पर वोट रक्षक तैयार किए जाएंगे और 26 नवंबर के पंचकूला मार्च में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के प्रत्येक गांव, वार्ड और बूथ पर एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा, जो मतदाता सूची की निगरानी कर पात्र मतदाताओं के नाम कटने से बचाएगा और गलत तरीके से हटाए गए नामों को दोबारा जुड़वाने में मदद करेगा। अभियान को संगठित करने के लिए आई एम वोट रक्षक वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। इसके साथ ही आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, पूर्व विधायक रामकिशन फौजी, पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज, संदीप तंवर, पवन बुवानीवाला, देवराज महता, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण जोगेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष बवानीखेड़ा अनिल नेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष खरक-कलिंगा सतबीर, रूपेंद्र ग्रेवाल जिला पार्षद, विरेंद्र ग्रेवाल, अशोक ढ़ोला, बलवान पूर्व पार्षद, जगदीश सिंह, लक्ष्मण वर्मा, अमन तंवर राघव, अजय हालुवास, डा फूल सिंह धनाना, कामरेड रवि खन्ना, संजीव जागलान, मा. बलवंत घणघस, रवि सोलंकी, सुमित जांगड़ा, सुमित बराड़, डा. जयवीर गोयत, रघवीर नंबरदार, हरेंद्र जाखड़, रणदीप हुड्डा, मुकेश पहाड़ी, अनिता देवी, रोबिन चैहान, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रताप सरपंच, ईश्वर शर्मा प्रधान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षित घणघस, व्यापार मंडल अध्यक्ष जेपी कौशिक, इंटक भिवानी अध्यक्ष रातोतार, रिटायर्ड कर्मचारी नेता कर्ण सिंह गोठड़ा, अधिवक्ता रजनीश रेढू केकेसी प्रधान, दिलबाग ब्लॉक अध्यक्ष तोशाम, मुकेश कुमार डीएनटी जिला अध्यक्ष डा. स्वाति भारद्वाज महिला अध्यक्ष भिवानी, सुनील खिच्ची, हरेंद्र जाखड़, महेंद्र सिंह, राजेश कुमार, अनिल बामला, रामकिशन, अजय सिंह, महेंद्र ओड, विजयंत परमार, राजीव, श्रीकांत परमार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

20 दिसंबर को तेजा खेड़ा में लौहपुरुष चैधरी ओम प्रकाश चैटाला की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे पूर्व उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़
चैधरी ओम प्रकाश चैटाला की विचारधारा, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक बनेगी उनकी प्रतिमा: चैधरी अभय सिंह चैटाला
सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और चैधरी ओम प्रकाश चैटाला के विचारों में विश्वास रखने वाले लोगों से इस अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का किया आहवान

चंडीगढ़, 22 नवम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि लौहपुरुष चैधरी ओम प्रकाश चैटाला जी का जीवन संघर्ष, अनुशासन, जनसेवा और किसान-कमेरे वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपना पूरा जीवन चैधरी देवीलाल की विचारधारा और जनहित के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में लगाया। उनकी स्मृतियां, उनके विचार और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे तेजा खेड़ा फार्महाउस, सिरसा में माननीय स्वर्गीय चैधरी ओम प्रकाश चैटाला की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह प्रतिमा केवल एक व्यक्तित्व की स्मृति नहीं, बल्कि उस संघर्षशील विचारधारा, दृढ़ संकल्प और जनसेवा के भाव का प्रतीक होगी, जिसके लिए चैधरी ओम प्रकाश चैटाला जी जीवनभर समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि चैधरी ओम प्रकाश चैटाला जी ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और हर परिस्थिति में किसान, मजदूर, गरीब और ग्रामीण समाज की आवाज बुलंद की। उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन आने वाली पीढयिों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। चैधरी अभय सिंह चैटाला ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और चैधरी ओम प्रकाश चैटाला जी के विचारों में विश्वास रखने वाले लोगों से इस अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का निमंत्रण भी दिया।

नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम, नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों में बनाएं अपनी पहचान रू निरीक्षक दयानंद गोरा’
झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव छुछकवास के ग्रामीणों तथा डिवाइन लाइब्रेरी में विभिन्न गांवों से आए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक’

झज्जर, 22 नवम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी टीम के निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में गांव छुछकवास के ग्रामीणों तथा डिवाइन लाइब्रेरी में अलग-अलग गांवों से आए युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।इस दौरान निरीक्षक दयानंद गोरा ने युवाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे की शुरुआत अक्सर गलत संगत और शौक के रूप में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के भविष्य को बर्बाद कर देती है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, मेहनत और सकारात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को सोशल मीडिया पर दिखावे और गलत आदर्शों से प्रभावित होने के बजाय मेहनती, ईमानदार और सफल व्यक्तियों को अपना आदर्श बनाना चाहिए। अपराध और नशे की दुनिया कभी किसी का भविष्य उज्ज्वल नहीं कर सकती। असली सफलता अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हासिल की जाती है।उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें और यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे की चपेट में आता दिखाई दे तो उसे समझाकर सही रास्ते पर लाने का प्रयास करें। नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें।कार्यक्रम के दौरान युवाओं और ग्रामीणों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।

बादली क्षेत्र में मकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया’
बादली, 22 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा उनमें संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम ने गांव गुभाना में मकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम ने आरोपी सचिन निवासी गांव गुभाना को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बादली प्रबंधक ने बताया कि गांव गुभाना निवासी रोहित की शिकायत पर 9 अक्टूबर 2026 को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, परिवार के सदस्य पिछले 4-5 महीनों से अपने मामा के यहां रह रहे थे। इसी दौरान मकान में चोरी की वारदात हुई। अज्ञात व्यक्ति मकान के दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान, एलईडी, इन्वर्टर-बैटरी, पानी की मोटर तथा अन्य सामान चोरी करके ले गए थे।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

मोदी सरकार की नीतियों से देश में अब तक 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर: वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर 23 नवंबर को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की अध्यक्षता में होगा महामंथन
कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालयों की कार्यशाला में आगे की रणनीति होगी तयरू शेष गरीब परिवारों का जीवन स्तर तेजी से ऊंचा उठाने के लिए होगा विमर्श: शिवराज सिंह

नई दिल्ली, 22 नवम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट (अक्टूबर 2026) के अनुसार, वर्ष 2011 से 2023 के बीच देश में करीब 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और गरीबी की दर 57.70 प्रतिशत से घटकर 16.10 प्रतिशत पर आ गई है। इस बड़ी उपलब्धि में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाओं का भी अहम योगदान रहा है। इसी ऐतिहासिक सफलता को आगे बढ़ाने और शेष गरीब परिवारों को तेजी से गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की पहल पर कल, 23 नवंबर (सोमवार) को नई दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला का विषय ष्भारत में गरीबी कम करने में कृषि एवं ग्रामीण विकास की भूमिका और योगदानष् रखा गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में दोनों मंत्रालयों के राज्य मंत्रीगण श्री रामनाथ ठाकुर, श्री भागीरथ चैधरी, श्री चंद्रशेखर पेम्मासानी और श्री कमलेश पासवान तथा चारों सचिवों सहित दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन में अब तक मिली सफलता में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना है। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान इस अवसर पर सभी कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे के लक्ष्यों के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यशाला में इस बात पर गहन मंथन किया जाएगा कि वर्तमान में जो लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें कृषि और ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से और अधिक तेजी से गरीबी के दुष्चक्र से बाहर कैसे निकाला जाए। बैठक के दौरान योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के श्गरीब कल्याणश् और श्विकसित भारतश् के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कार्यशाला एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

चिंतन शिविर में हुए विचार-विमर्श से प्रधानमंत्री के सशक्त श्रम शक्ति और विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में प्रगति को गति मिलेगी: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त व्यावहारिक जानकारियां श्रम संहिताओं के प्रभावी जमीनी-स्तर के कार्यान्वयन को गति देंगी: डॉ. मनसुख मांडविया
प्रत्येक श्रमिक के लिए गरिमा और अवसर के विजन को साकार करने हेतु केंद्र और राज्यों के बीच मजबूत समन्वय तथा शिकायतों का सक्रियता से समाधान आवश्यक: राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एनसीएस वन पोर्टल, ई-श्रम आजीविका प्रोफाइल मॉड्यूल और दो प्रमुख प्रकाशनों का विमोचन किया
डॉ. मनसुख मांडविया ने देशभर में आठ करिअर लाउंज का वर्चुअल शुभारंभ किया
गांधीनगर में राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम, रोजगार एवं उद्योग मंत्रियों का दो दिवसीय चिंतन शिविर संपन्न हुआ

नई दिल्ली, 22 नवम्बर, अभीतक: श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात के गांधीनगर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम एवं रोजगार मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन भारत के श्रम एवं रोजगार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से कई तरह की पहलों का शुभारंभ किया। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा 21-22 नवंबर, 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे के साथ-साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। डॉ. मनसुख मांडविया ने ई-श्रम आजीविका प्रोफाइल मॉड्यूल के साथ-साथ वॉयस बॉट, चैट बॉट और व्यावसायिक कमी सूचकांक (ओएसआई) जैसी नई सुविधाओं वाले राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) वन पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ किया। राष्ट्रीय करिअर सेवा (एनसीएस) ओपन नेटवर्क फॉर एम्प्लॉयमेंट (वन) पोर्टल नौकरी चाहने वालों के ऐप, नियोक्ताओं के ऐप, राज्य रोजगार पोर्टलों, निजी जॉब प्लेटफॉर्म और शैक्षणिक परिसरों को आपस में जोड़ता है, जबकि व्यावसायिक कमी सूचकांक (ओएसआई) श्रम बाजार में मांग और आपूर्ति के बीच की कमियों का आकलन करने के लिए एक डेटा-आधारित उपकरण है। ओएसआई नौकरी चाहने वालों को सोच-समझकर करिअर संबंधी विकल्प चुनने, नियोक्ताओं को कमी वाले क्षेत्रों की पहचान करने और भर्ती की योजना बनाने, शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को उद्योग की मांग के अनुरूप कौशल विकास, पुनःकौशल विकास और कौशल उन्नयन को संरेखित करने तथा नीति निर्माताओं को लक्षित रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी हस्तक्षेप करने में मदद करेगा। ई-श्रम आजीविका प्रोफाइल में श्रमिक की आजीविका संबंधी जानकारी के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा के पांच आवश्यक संरक्षणों (पंच सुरक्षा) का विवरण दर्ज किया जाता है। इनमें खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, जीवन बीमा, दुर्घटना एवं दिव्यांगता से सुरक्षा और पेंशन सुरक्षा शामिल हैं। मंत्रालय की करिअर लाउंज पहल के महत्वपूर्ण विस्तार के तहत, केंद्रीय मंत्री ने जयपुर, लुधियाना, भुवनेश्वर, कानपुर, बेंगलुरु, वाराणसी, हैदराबाद और गुवाहाटी में आठ करिअर लाउंज का वर्चुअल शुभारंभ किया। राष्ट्रीय करिअर सेवा (एनसीएस) ढांचे के तहत मॉडल करिअर केंद्रों (एमसीसी) के रणनीतिक विस्तार के रूप में करियर लाउंज स्थापित किए जा रहे हैं। उद्योग भागीदारों के सहयोग से, विशेष रूप से टियर-प्प् और टियर-प्प्प् शहरों में रोजगार कार्यालयों, विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में 200 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। करिअर लाउंज में करिअर मार्गदर्शन, कौशल एवं अभिरुचि आकलन, मार्गदर्शन, रोजगारपरक प्रशिक्षण, उद्योग जगत के साथ संवाद, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इनके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसरों, वैश्विक श्रम बाजार के रुझानों, अंतरराष्ट्रीय कौशल आवश्यकताओं और व्यावसायिक मानकों की जानकारी भी दी जाएगी। इसमें भाषा संबंधी तैयारी और विभिन्न संस्कृतियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की तैयारी भी शामिल होगी। इससे भारत के युवाओं की वैश्विक रोजगार क्षमता बढ़ेगी और उन्हें घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय श्रम बाजारों में उभरते अवसरों से जोड़ा जा सकेगा। डॉ. मनसुख मांडविया ने इस अवसर पर दो प्रकाशनों का भी विमोचन किया। ये हैं- एडेंडम टु द नेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ ऑक्युपेशंस (एनसीओ-2015) और कंपाइलेशन ऑफ एग्जिस्टिंग एंड इमर्जिंग ग्रीन ऑक्युपेशंस। अपने समापन संबोधन में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि दो दिवसीय चिंतन शिविर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के व्यावहारिक सुझावों, जमीनी अनुभवों और नीतिगत दृष्टिकोणों की विस्तृत श्रृंखला सामने आई। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप इन विचार-विमर्शों पर निर्णायक कार्रवाई विकसित भारत के मार्ग पर देश को आगे बढ़ाने के साथ-साथ भारत की श्रम शक्ति को सशक्त बनाने में मार्गदर्शन करेगी। डॉ. मांडविया ने आगे कहा कि सम्मेलन के दौरान साझा किए गए सुझाव और अनुभव श्रमिकों के हितों की रक्षा और उन्हें सुदृढ़ करने के साथ-साथ श्रम संहिताओं के अधिक प्रभावी जमीनी कार्यान्वयन में मदद करेंगे। केंद्र और राज्यों के बीच निरंतर साझेदारी के महत्त्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों और साझा संकल्प से देशभर में एक उत्तरदायी, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार श्रम एवं रोजगार पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में मदद मिलेगी। चिंतन शिविर के विचार-विमर्श का सार प्रस्तुत करते हुए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा एमएसएमई राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों एवं सुझावों को साझा करने में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। केंद्र और राज्यों के बीच मजबूत समन्वय तथा युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता पर जोर देते हुए उन्होंने मामलों के न्यायालय तक पहुंचने से पहले ही शिकायतों के सक्रिय समाधान के लिए वकीलों और सलाहकारों को प्रशिक्षित करने पर बल दिया। यह उल्लेख करते हुए कि भाग लेने वाले हितधारक कार्यबल के हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने प्रत्येक श्रमिक के लिए गरिमा और अवसर के माननीय प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया। राज्यों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए और समूह-चर्चा सत्रों से समयबद्ध परिणामों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने निष्कर्षों का संकलन करने का आग्रह किया, जिससे प्राप्त जानकारियों पर कार्रवाई की जा सके और उन्हें संस्थागत रूप दिया जा सके। चिंतन शिविर के दूसरे दिन श्रम एवं रोजगार स्टैक और अंतरराष्ट्रीय श्रम गतिशीलता के लिए करिअर लाउंज पर सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में अधिकारियों ने प्रस्तुतियां दीं। भाग लेने वाले राज्यों ने सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर आधारित वीडियो भी साझा किए। दोनों दिनों के दौरान आयोजित विषयगत पूर्ण सत्रों में श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन, रोजगार संबंधी पहलों और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सुधारों, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के सुधारों तथा श्रम सांख्यिकी के साथ-साथ असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। राज्यध्केंद्र शासित प्रदेशों के क्षेत्रीय अधिकारियों के लिए समानांतर समूह-चर्चा सत्रों में एमएसएमई के साथ सहभागिता, जमीनी स्तर की पहल और विश्वास-आधारित इलेक्ट्रॉनिक अनुपालन पर ध्यान केंद्रित किया गया। इनमें केंद्र और राज्य की शिकायत निवारण व्यवस्थाओं, राष्ट्रीय व्यवसाय वर्गीकरण (एनसीओ) और जिला रोजगार प्रोफाइल रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इसके बाद दोनों दिनों के समूह-चर्चा सत्रों से प्राप्त जानकारियों और सिफारिशों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। चिंतन शिविर में 21 नवंबर, 2025 को श्रम संहिताओं के लागू होने का एक वर्ष पूरा होने के अवसर को चिह्नित किया गया। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी सर्वोत्तम कार्यप्रणालियां साझा कीं। दो दिवसीय सम्मेलन में वी. वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान (वीवीजीएनएलआई), नोएडा और गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (जीएनएलयू), गांधीनगर ने ज्ञान भागीदार के रूप में भूमिका निभाई। केंद्रित विचार-विमर्श और साझा संकल्प के माध्यम से इस आयोजन ने केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने, डिजिटल सेवा वितरण को बेहतर बनाने तथा विकसित भारत के विजन की दिशा में श्रम सुधारों और सामाजिक सुरक्षा पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने के लिए सहकारी संघवाद को सुदृढ़ किया।

संविधान दिवस के अवसर पर देशभर के 26,000 स्थानों पर फिट इंडिया के 99वें ‘संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने दांडी कुटीर में 99वें संस्करण के समारोह का नेतृत्व किया
29 नवंबर को 100वां संस्करण भारत में ओलंपिक आंदोलन का जश्न मनाएगा

नई दिल्ली, 22 नवम्बर, अभीतक: गुजरत का गांधीनगर, 22 नवंबर 2026रू फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 99वें संस्करण का आयोजन रविवार को देशभर के 26,000 स्थानों पर किया गया। संविधान दिवस की थीम पर आधारित इस आयोजन ने फिटनेस, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में सामूहिक भागीदारी के संदेश को और मजबूत किया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर स्थित दांडी कुटीर और महात्मा मंदिर में समारोह का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों, खिलाड़ियों और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के साथ मिलकर सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया। डॉ. मांडविया ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं का फिट, स्वस्थ और नशामुक्त होना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से साइकिल चलाने को अपना जुनून बनाने और इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। डॉ. मांडविया ने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रही हैं। संडेज ऑन साइकिल के 99वें संस्करण में देशभर के 26,000 स्थानों पर लोगों की भागीदारी इस अवसर को विशेष बनाती है, खासकर तब जब हम 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने जा रहे हैं। फिटनेस केवल कुछ घंटों या किसी विशेष दिन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। डॉ. मांडविया ने कहा कि साइकिल चलाना केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह फिटनेस को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का एक माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को न केवल अपने करियर के प्रति, बल्कि अपनी फिटनेस और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लेकर भी जागरूक होना चाहिए। डॉ. मांडविया ने साइकिल चलाने को लोकप्रिय जीवनशैली विकल्प बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि साइकिल चलाने में अधिक जनभागीदारी से फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा और एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि जब छोटे-छोटे व्यक्तिगत प्रयास एक साथ मिलते हैं, तो वे बड़ा बदलाव ला सकते हैं और विकसित भारत के दृष्टिकोण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा, फिट इंडिया का सरल मंत्र है कि प्रत्येक नागरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने। जब हमारे नागरिक फिट होंगे, तो हमारा समाज स्वस्थ होगा और एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ समाज आवश्यक है। आइए हम सभी मिलकर फिटनेस को प्राथमिकता दें और विकसित भारत की यात्रा में योगदान करें।
100वां संस्करण भारत में ओलंपिक आंदोलन का जश्न मनाएगा
देशभर में बढ़ती जनभागीदारी को आगे बढ़ाते हुए डॉ. मांडविया ने घोषणा की कि 29 नवंबर 2026 को संडेज ऑन साइकिल का 100वां संस्करण देश में ओलंपिक आंदोलन का जश्न मनाएगा। यह ऐतिहासिक संस्करण ओलंपिक मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और नागरिकों, विशेषकर युवाओं के बीच खेल और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराएगा। गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी ने संडेज ऑन साइकिल में देशभर में बढ़ती जनभागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिटनेस को अपनी नियमित आदत बनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *