https://www.facebook.com/share/v/19HJ7sNjkY

https://www.facebook.com/share/v/1EvwvxxbWp

जींद को राजनीति नहीं, विकास और नवाचार की पहचान दी भाजपा ने : सुभाष बराला
जींद से मिलेगी हरित विकास को नई रफ्तार, 17 जुलाई भविष्य की तकनीक का बनेगा ऐतिहासिक दिन
हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर चमकेगा जींद, हरियाणा बनेगा ग्रीन मोबिलिटी हब
प्रधानमंत्री का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगा
17 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी का दौरा हरियाणा के लिए बनेगा ऐतिहासिक, हाइड्रोजन ट्रेन और आधारभूत ढांचे की परियोजनाओं से खुलेगा विकास का नया अध्याय

जींद, 10 जुलाई, अभीतक: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि 17 जुलाई का दिन हरियाणा के विकास के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा केवल उद्घाटन कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित हरियाणा के नए विजन, आधुनिक तकनीक और मजबूत आधारभूत ढांचे की दिशा में निर्णायक कदम है। शुक्रवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में बराला ने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से हरियाणा का केंद्र रहे जींद को वर्षों तक विपक्षी दलों ने केवल राजनीतिक प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा सरकार ने इसे विकास, निवेश और आधुनिक तकनीक का केंद्र बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक से जुड़ी परियोजना की शुरुआत जींद से होना हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इससे जींद स्वच्छ और आधुनिक परिवहन तकनीक के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा, स्वच्छ परिवहन और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत केवल नई तकनीकों का उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि उनके विकास और नवाचार में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जींद से शुरू होने वाली यह पहल उसी दूरदर्शी सोच का प्रमाण है। बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा में बड़े आधारभूत ढांचा निवेश का स्पष्ट संकेत है। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे, एनएच-352ए, अंबाला-कालेअम्ब कॉरिडोर तथा बीकानेर-सिवानी-सोनीपत कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई गति देंगी। इससे कृषि, उद्योग और व्यापार को लाभ मिलेगा, परिवहन लागत घटेगी तथा निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि एमएसएमई, स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को भी इन परियोजनाओं से नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य हरियाणा को उत्तर भारत का सबसे मजबूत लॉजिस्टिक्स और ग्रीन मोबिलिटी हब बनाना है। आधुनिक औद्योगिक क्लस्टर, वेयरहाउसिंग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देकर प्रदेश को भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। बराला ने कहा कि सरकार का विकास मॉडल केवल सड़क और रेल परियोजनाओं तक सीमित नहीं है। मेडिकल कॉलेजों के विस्तार से स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिलेगी, वहीं कुरुक्षेत्र में बनने वाला आधुनिक सिख संग्रहालय धार्मिक, सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन को नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रदेश के प्रत्येक जिले तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जींद में आयोजित होने वाला कार्यक्रम प्रधानमंत्री के ‘मिशन लाइफ’ के अनुरूप पर्यावरण-अनुकूल स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विकसित भारत-2047 के संकल्प में हरियाणा की अग्रणी भूमिका को और सशक्त करेगा। प्रदेशवासियों से 17 जुलाई को जींद पहुंचने का आह्वान करते हुए बराला ने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि जनभागीदारी, आधुनिक तकनीक, मजबूत आधारभूत ढांचा और सुशासन ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी पहचान होंगे। प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, प्रदेश प्रवक्ता राजवीर रोहिल्ला, विधानसभा उपाध्यक्ष के मीडिया प्रभारी सन्नी मग्गू तथा जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी भी उपस्थित रहे।

संस्कारम स्कूल की छात्रा अनिषा देशवाल ने सीए बनकर लहराया परचम
छात्रों की करियर कांउसलिंग की

झज्जर, 10 जुलाई, अभीतक: खातीवास स्थित संस्कारम स्कूल की छात्रा अनिषा ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बनकर अपने विद्यालय, प्रदेश अभिभावकों व अध्यापकों का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि अनिषा देशवाल सत्र 2021-2022 में संस्कारम स्कूल खातीवास से बारहवीं (कॉमर्स) कक्षा उत्तीर्ण की थी। संस्थान चेयरमैन डॉ महिपाल जी ने बताया कि अनिषा शुरू से ही अध्ययनशील, अनुशासित, मेहनती व प्रतिभाशाली रही। अनिषा ने अथक प्रयास करते हुए यह दिखा दिया कि कठिन परिश्रम व सच्ची लग्न से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। गौरतलब है कि संस्थान के अन्य छात्रों कनुप्रिया, हर्ष व योगिता ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। संस्थान पहुँचने पर विद्यालय प्रशासन द्वारा अनिषा का भव्य स्वागत किया गया। अनिषा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन को दिया। उसने छात्रों को प्रेरित करते हुए व उनकी करियर काउंसलिंग करते हुए बताया कि कॉमर्स में बहुत सारे जॉब विकल्प हैं बस जरूरत है सच्ची लग्न व मेहनत की। उसने छात्रों को विभिन्न विषय विकल्पों से अवगत कराया। संस्कारम् शिक्षण संस्थान चेयरमैन डॉ महिपाल ने अनिषा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की व अभिभावकों, प्राचार्य व अध्यापकों को इस उपलब्धि की बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रतिभा हर विद्यार्थी में होती है बस जरूरत है उसे निखारने की। इसके लिए संस्कारम शिक्षण संस्थान कृत संकल्प है।

झज्जर लघु सचिवालय में शुक्रवार को आयोजित एनकोर्ड समिति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

जिला झज्जर के 126 गांव और 26 वार्ड नशा मुक्त घोषित: डीसी
जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य करें विभाग-डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में एनकोर्ड समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

झज्जर, 10 जुलाई, अभीतक: लघु सचिवालय में शुक्रवार को डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीपी दीप्ति गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वस्थ समाज ही देश की प्रगति का आधार है। समाज की मुख्यधारा से भटककर नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को पुनः सामान्य जीवन से जोड़ना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को मिशन मोड में कार्य करना होगा। जिला में अब तक 126 गांव,26 वार्ड,14 सैक्टर और सोसाइटी और 6 कालोनी नशा मुक्त घोषित हो चुकी हैं।
नशा की रोकथाम के लिए सभी विभाग मिलकर करें कार्य
डीसी ने कहा कि जिला में नशे की प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मेडिकल स्टोर संचालक बिना चिकित्सकीय पर्ची के किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवा उपलब्ध न कराएं। साथ ही नशे के आदी युवाओं के पुनर्वास, शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा पीढ़ी को नशे जैसी बीमारी से बचाव को लेकर जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। स्कूलों के साथ साथ कॉलेजों में भी नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
’नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी’
डीसीपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं तथा नशे के आदी लोगों की पहचान कर उन्हें उपचार एवं पुनर्वास से जोड़ा जा रहा है।
’नशा मुक्त अभियान को मिलेगा और विस्तार’
बैठक में जिला में चल रहे नशा मुक्त अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा इसे और गांवों में अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
’ये अधिकारी रहे उपस्थित’
इस अवसर पर जिला न्यायवादी अनुज कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ रतिंद्र सिंह,डीपीओ नेहा दहिया, डीपीसी अनिल शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खाद्य सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करे विभाग: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय फूड सेफ्टी एडवाइजरी कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश’

झज्जर, 10 जुलाई, अभीतक: जिला में आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाया जाए और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियामानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश डीसी वर्षा खांगवाल ने दिए। डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार जिला स्तरीय फूड सेफ्टी एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रही थी। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला में खाद्य सुरक्षा के मानकों को सख्ती से लागू किया जाए ताकि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजेश वर्मा ने जिला में खाद्य सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर बाजारों, होटल-ढाबों, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उनकी जांच करवाई जाती है ताकि लोगों को मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचाया जा सके।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी खाद्य व्यवसाय संचालक फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) के नियमों का पालन करें और आवश्यक लाइसेंस व पंजीकरण करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और जहां कहीं भी नियमों की अनदेखी पाई जाए वहां तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा आम जनता को भी खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए ।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और खाद्य सुरक्षा को लेकर समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक आदित्य कौशिक, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ रतिंद्र सिंह, एसएमएस देवेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
झज्जर लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक में फूड सेफ्टी से जुड़े मामलों की समीक्षा करती डीसी वर्षा खांगवाल।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।
भारत निर्वाचन आयोग की वोटर के लिए वेबसाइट का प्रारूप।

मतदाता 14 जुलाई का न करें इंतजार, आज ही भरें गणना प्रपत्र : डीसी
जिला के मतदाता स्वयं भी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भर सकते हैं गणना प्रपत्र
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने पात्र मतदाताओं से ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने का किया आह्वान

झज्जर, 10 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चल रही एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत वोटर से हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता 14 जुलाई का इंतजार न करें और आज ही अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को जमा कर दें ताकि गणना प्रपत्र का तत्काल डिजिटाइजेशन किया जा सके। डीसी ने कहा कि झज्जर जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के ऐसे मतदाता जो अपने गणना प्रपत्र स्वयं ऑनलाइन भरने में सक्षम हैं, वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पर जाकर ऑनलाइन एनमरेशन फॉर्म खुद भी भर सकते हैं। इससे मतदाताओं के समय की बचत होगी और प्रक्रिया भी अधिक सुगम बनेगी,साथ ही गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन भी आसान होगा।
ऑनलाइन एनमरेशन फार्म भरने पर मतदाता करें फोकस
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र भरने के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता आसानी से अपनी जानकारी उपलब्ध करा सकें। डीसी ने कहा कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पूरी तरह सकारात्मक ढंग से संचालित हो रहा है और मतदाताओं का अच्छा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का तुरंत बिना विलंब के डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो रहे हैं, उनके संबंध में नियमानुसार टिप्पणी अंकित की जाए, ताकि पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वर्षा खांगवाल ने झज्जर जिला के सभी मतदाताओं से समय रहते गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
14 जुलाई का इंतजार न करें, आज ही अपना गणना प्रपत्र भरें।
हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को तुरंत जमा करें।
स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं: अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद
ऑनलाइन फॉर्म भरने से समय की बचत होगी और प्रक्रिया होगी आसान।
ऑनलाइन एनुमरेशन से गणना प्रपत्र का तत्काल डिजिटाइजेशन संभव होगा।
झज्जर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अधिक से अधिक ऑनलाइन सुविधा अपनाने की अपील।
भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें।
सही और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

झज्जर शहर के मतदाता बूथ पर गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण करते प्रधान सचिव मलय मल्लिक व डीसी वर्षा खांगवाल।
झज्जर में अधिकारियों के साथ एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा बैठक लेते भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव मलय मल्लिक। साथ हैं डीसी वर्षा खांगवाल।

एसआईआर प्रक्रिया को समयबद्ध पूरा करें सम्बन्धित अधिकारी: मलय मल्लिक
भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव मलय मल्लिक ने की झज्जर जिला में चल रही एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा
अपडेट मतदाता सूची चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने में सहयोगी
प्रधान सचिव के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने झज्जर शहर में मतदाता बूथ पर लिया डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा- निर्धारित समयावधि में एसआईआर प्रक्रिया पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता

झज्जर, 10 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के तहत झज्जर जिला में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा के लिए शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव मलय मल्लिक के नेतृत्व में आयोग की टीम झज्जर पहुंची और जिला में एसआईआर गतिविधियों की समीक्षा की। झज्जर पहुंचने पर डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने प्रधान सचिव मलय मल्लिक व उनकी टीम का स्वागत करते हुए एसआईआर गतिविधियों, गणना प्रपत्रों के संग्रह, डिजिटाइजेशन तथा अभियान की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आयोग की ओर से सहायक अनुभाग अधिकारी तेजिंदर सिंह तथा कनिष्ठ सचिवालय सहायक दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के उपरांत प्रधान सचिव ने डीसी वर्षा खांगवाल के साथ बूथों पर गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा भी लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि निर्धारित समयावधि में एसआईआर प्रक्रिया पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रधान सचिव मलय मल्लिक ने अधिकारियों की बैठक में एसआईआर की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एसआईआर 2026 के विभिन्न चरणों को समयबद्ध पूरा करना बेहद जरूरी है,इसके लिए सभी अधिकारी दृढ़तापूर्वक इस कार्य को पूरा करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची होना जरूरी: मलय मल्लिक
प्रधान सचिव मलय मल्लिक ने कहा कि शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि सही मतदाता सूची से चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और अपात्र प्रविष्टियों को हटाया जा सके।
एसआईआर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की प्रक्रिया
प्रधान सचिव ने कहा कि एसआईआर किसी भी मतदाता का अधिकार छीनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि पात्र मतदाताओं को शामिल कर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और सटीक बनाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में होना और सूची का अद्यतन रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा अपनी मतदाता संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध कराने की अपील की।
एएसडीडी वोटर की पहचान में बीएलओ का सहयोग करें नागरिक
प्रधान सचिव मलय मल्लिक ने फील्ड विजिट के दौरान कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अपना गणना प्रपत्र भरकर दूसरे लोगों को भी प्रेरित किया जाए। एएसडीडी वोटरों की पहचान में क्षेत्र व मोहल्ले के नागरिक बीएलओ का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही त्रुटिरहित, अद्यतन एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सकती है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
हर मतदाता से प्राप्त गणना प्रपत्र का तत्काल डिजिटाइजेशन करें बीएलओ: प्रधान सचिव
प्रधान सचिव मलय मल्लिक ने डीसी वर्षा खांगवाल के साथ झज्जर शहर के बूथ नम्बर 63, 70, 71, 72 पर वोटर से प्राप्त गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसका तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग की तरफ से ऑफलाइन के साथ- साथ ऑनलाइन एनमरेशन फार्म भरने की सुविधा प्रदान की गई है। आनलाइन गणना फार्म भरने में सक्षम मतदाता अवजमते.मबप.हवअ. पद पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और ऑनलाइन आवेदन करें,जिससे आवेदन को डिजिटाइज करना आसान होगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित की जा रही हैं।
निर्धारित शैड्यूल के अनुरुप आगे बढ़ रहा है एसआईआर अभियान
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 14 जुलाई तक गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है,लेकिन नागरिकों से वे अपील करती हैं कि वे तत्काल गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपे, ताकि उनका डिजिटाइजेशन हो सके। इसके बाद 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 21 जुलाई से 18 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर उनका निस्तारण किया जाएगा तथा सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु, निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप सहित एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

दुर्गा शक्ति टीम ने सरकारी स्कूल नया गांव में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का दिया प्रशिक्षण
बहादुरगढ़, 10 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ स्थित गवर्नमेंट स्कूल नया गांव में सेल्फ डिफेंस जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झज्जर पुलिस की मुख्य सिपाही टीना ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रभावी तरीके सिखाए तथा विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी दी।मुख्य सिपाही टीना ने छात्राओं को बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक तकनीकों तक सीमित नहीं है, बल्कि सतर्कता, आत्मविश्वास और सही समय पर उचित निर्णय लेना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने छात्राओं को हाथ पकड़ने, पीछे से पकड़ने तथा अन्य सामान्य हमलों से बचने की सरल और प्रभावी तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर अभ्यास कराया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को घर, स्कूल, सार्वजनिक स्थानों और यात्रा के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करने तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े उपलब्ध पुलिस संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।मुख्य सिपाही टीना ने छात्राओं से कहा कि वे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, धमकी या संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वासी बनने, निर्भीक होकर अपनी बात रखने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

दुर्गा शक्ति टीम ने सरकारी स्कूल नया गांव में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का दिया प्रशिक्षण
बहादुरगढ़, 10 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ स्थित गवर्नमेंट स्कूल नया गांव में सेल्फ डिफेंस जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झज्जर पुलिस की मुख्य सिपाही टीना ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रभावी तरीके सिखाए तथा विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी दी।मुख्य सिपाही टीना ने छात्राओं को बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक तकनीकों तक सीमित नहीं है, बल्कि सतर्कता, आत्मविश्वास और सही समय पर उचित निर्णय लेना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने छात्राओं को हाथ पकड़ने, पीछे से पकड़ने तथा अन्य सामान्य हमलों से बचने की सरल और प्रभावी तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर अभ्यास कराया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को घर, स्कूल, सार्वजनिक स्थानों और यात्रा के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करने तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े उपलब्ध पुलिस संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।मुख्य सिपाही टीना ने छात्राओं से कहा कि वे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, धमकी या संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वासी बनने, निर्भीक होकर अपनी बात रखने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकार संकल्पित: आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 30 एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रेवाड़ी, 10 जुलाई, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शुक्रवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा गांव से 30 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ से प्रदेशभर के लिए 40 एएलएस एंबुलेंस को रवाना किया था। इस प्रकार कुल 70 आधुनिक एंबुलेंस प्रदेशवासियों की सेवा के लिए समर्पित की गई हैं। इस मौके पर विशेष रूप से बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि नई एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल अथवा गंभीर बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान आवश्यक जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विशेषकर ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने को लेकर लगातार कार्य कर रही है। सरकार द्वारा हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जा रहा है। मंत्री आरती सिंह राव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पौधारोपण से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लेने का आग्रह किया।
प्रत्येक मतदाता 14 जुलाई से पहले अपना फार्म भरकर बीएलओ को कराएं जमा
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपना फॉर्म जमा नहीं कराया है, वे 14 जुलाई से पहले निर्धारित प्रपत्र भरकर अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को अवश्य जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। आपकी आवाज और आपका वोट दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण हैं इसलिए सभी पात्र मतदाता समय रहते अपनी निर्वाचन संबंधी औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूर्ण रूप से भागीदारी निभा सकें। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा, भाजपा जिला महामंत्री पं. हिमांशु पालीवाल, जिला महासचिव दिनेश टीट, जिला सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया, उप सिविल सर्जन डॉ. भंवर सिंह सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

समाज के उत्थान में जांगिड़ ब्राह्मण समाज का महत्वपूर्ण योगदान: आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
समिति के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा

रेवाड़ी, 10 जुलाई, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने अपने परिश्रम, कौशल, सामाजिक चेतना और सेवा भाव के बल पर समाज के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह समाज अपनी समृद्ध परंपराओं, उत्कृष्ट कारीगरी और सामाजिक एकता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। स्वास्थ्य मंत्री रेवाड़ी स्थित जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति के वार्षिकोत्सव समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने समिति के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। समारोह में पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वास्थ्य मंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समान विकास और सामाजिक संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सामाजिक संगठन शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार ऐसे संगठनों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों तथा समाजसेवियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही युवाओं का आह्वान किया कि वे शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और सामाजिक सेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाकर राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज भविष्य में भी अपनी सामाजिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा। समारोह में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी समाज की एकजुटता और विकास कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा, भाजपा जिला महामंत्री पं. हिमांशु पालीवाल, कैलाश चंद जांगिड़, संतोष जांगिड़, माया शर्मा, सतपाल, खुशीराम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आईटीआई में दाखिला हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई
रेवाड़ी, 10 जुलाई, अभीतक: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा द्वारा राज्य के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के दाखिला हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दी गई हैं। प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के पास पंजीकरण हेतु शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण व स्थाई निवासी प्रमाण-पत्र, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर, मेल आईडी व आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेज होने चाहिए। विभिन्न दाखिला चरणों में मेरिट एवं सीट अलॉटमेंट जारी करने के कार्यक्रम बारे सूचना दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे दाखिला वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। इसके अतिरिक्त, पंजीकृत अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ंकउपेेपवदेण्पजपींतलंदंण्हवअण्पद पर 15 जुलाई, 2026 तक ट्रैड व संस्थान का चयन कर सकते हैं।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
31 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तिथि

रेवाड़ी, 10 जुलाई, अभीतक: नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, इसके लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट ूूूण्दंअवकंलंण्हवअण्पद अथवा ीजजचेरूध्ध्बइेमपजउेण्तबपसण्हवअण्पदध्दअेध् के माध्यम से किए जा सकते हैं। प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान मान्यता प्राप्त सरकारी अथवा गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत हैं। साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को जिले के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभिभावक अधिक जानकारी के लिए एनवीएस वेबसाइट या पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में संपर्क कर सकते है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले जेएनवीएसटी की आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्दंअवकंलंण्हवअण्पद पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर क्लास छठी (2027-28) लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा। अंत में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर फार्म सबमिट कर दें।

जिला स्तरीय परियोजना मूल्यांकन एवं अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में सहायक है पीएम-अजय योजना: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने की जिला स्तरीय परियोजना मूल्यांकन एवं अभिसरण समिति के साथ बैठक

रेवाड़ी, 10 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। डीसी अभिषेक मीणा गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय परियोजना मूल्यांकन एवं अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने योजना के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एक केंद्रीय योजना है। योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि, कौशल विकास तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध तरीके से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं विभागीय अभिसरण पर भी बल दिया। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सिंचाई विभाग के एसई प्रदीप यादव, डीआईओ सचिन, डा. ज्योति यादव, बीडीपीओ शुभम और जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पौधारोपण करने के साथ देखभाल की भी लें जिम्मेदारी: डा. कृष्ण कुमार
रामपुरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक डा कृष्ण कुमार ने किया पौधारोपण

बावल, 10 जुलाई, अभीतक: ग्राम पंचायत रामपुरा में वीरवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बावल के विधायक डा.कृष्ण कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर सरपंच नरेश यादव नरू सहित गणमान्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि पीपल, बरगद और नीम की त्रिवेणी भारतीय संस्कृति, आस्था तथा प्रकृति का अद्भुत संगम है। विधायक ने कहा कि पौधे ना केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते है बल्कि आने वाली पीढियों के लिए भी अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें जीवित रखने की भी हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट, महामंत्री प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर, सरपंच चेतन अहरोद, सरपंच हेमंत हेमू, सरपंच महेश यादव बोहतवास और धर्मपाल नंबरदार आदि मौजूद रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी बाल के प्राचार्य विनोद यादव को भ्रातृ शोक
रेवाड़ी, 10 जुलाई, अभीतक: अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी बाल के प्राचार्य विनोद यादव के अग्रज स्वर्गीय श्री विजय यादव, आयु 59 वर्ष का निधन दिनांक 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को हो गया। स्व. श्री विजय यादव कोऑपरेटिव सोसाइटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार कार्यालय से सेवानिवृत्त थे। वे सरल स्वभाव, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। स्व. श्री विजय यादव अपने पीछे पत्नी एवं इकलौती सुपुत्री को छोड़ गए हैं। शोकाकुल परिवार शिक्षित एवं संपन्न है तथा डॉ. राज सिंह, कुलपति, बेनेट यूनिवर्सिटी, श्रीमती संयोगिता व्याख्याता संस्कृत सहित परिवार के सभी सदस्य विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। स्व. श्री विजय यादव जी का अंतिम संस्कार व अंतिम दर्शन 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को पहाड़ी (पटौदी), जिला गुरुग्राम, हरियाणा में संपन्न हुआ। इस दौरान उनकी इकलौती सुपुत्री दीक्षा के साथ उनके अनुज प्राचार्य विनोद यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंत्येष्टि में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिवार रेवाड़ी बाल से शिक्षाविद् साहित्यकार मनोज वशिष्ठ, व्याख्याता जितेन्द्र दखोरा, विकास एवं अशोक बेरवाल भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार का ढांढस बंधाया। इस अवसर पर शिक्षाविद् साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने कहा कि स्वर्गीय श्री विजय यादव सरलता, सज्जनता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे। परिवार एवं समाज के लिए उनका जाना अपूरणीय क्षति है। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस अपूर्णीय क्षति पर विद्यालय परिवार, शिक्षा जगत एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
एसडीएम सुरेश कुमार ने बीएलओ के कार्य में सहयोग करने और गणना प्रपत्र शीघ्र जमा करवाने का किया आह्वान
रेवाड़ी, 10 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत 74-रेवाड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) रेवाड़ी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सायं 4 बजे उनके कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी-1 एवं तहसीलदार रेवाड़ी रमन कुण्डु, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी-2 एवं नायब तहसीलदार रेवाड़ी रिंकू सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी युधिष्ठिर, अतिरिक्त निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, निर्वाचन कानूनगो अजय यादव तथा भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट-1 (बीएलए-1) उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सुरेश कुमार ने बीएलए-1 से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर नियुक्त बीएलए-2 के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उसके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को जमा नहीं करवाए हैं, उन्हें शीघ्र प्रपत्र जमा करवाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समयावधि में सुचारु रूप से पूर्ण किया जा सके। एसडीएम ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा मतदाताओं को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से ही शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार की जा सकेगी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से बीर सिंह छावड़ी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ओपी यादव, बहुजन समाज पार्टी से जगदीश चंद्र, आम आदमी पार्टी से एससी अग्रवाल, कपिल और इंडियन नेशनल लोकदल से वरुण गांधी आदि मौजूद रहे उपस्थित रहे।

सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही करें अधिकारी : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने सीएम विंडो की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

रेवाड़ी, 10 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन डिजीटल प्लेटफार्म पर प्रभावी रूप से किया जा रहा है। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित समस्याओं व शिकायतों का निवारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे सीएम विंडो पर आने वाली लंबित शिकायतों का एक सप्ताह में निवारण सुनिश्चित करें तथा इन पर प्राथमिकता के आधार पर एक्शन लेते हुए समाधान करें। डीसी अभिषेक मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में सीएम विंडो की विभागवार समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें, इसमें कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों ने सीएम विंडो से संबंधित शिकायत अंडरटेक नहीं की हैं वे शिकायतें अंडरटेक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर जो शिकायतें ज्यादा समय से लंबित हैं, उनका जवाब जल्द से जल्द दिया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो का निवारण होने उपरांत एक्शन टेकन रिपोर्ट अवश्य अपलोड की जाएं। बैठक से पहले मानव संसाधन विभाग के के आयुक्त एवं सचिव पीसी मीणा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। डीसी ने कहा कि सीएम विंडो सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसकी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के संदर्भ में सही दस्तावेज ही पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। सभी अधिकारी सीएम विंडो के संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की रोजाना व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखें। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
सीएम विंडो की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

बहादुरगढ़: थाईलैंड में बहादुरगढ़ के पहलवानों का दमदार प्रदर्शन
हिन्द केसरी सोनू पहलवान अखाड़ा के खिलाड़ियों ने एशियाई चैंपियनशिप में लहराया परचम।
रोहित दलाल ने अंडर-20 फ्री स्टाइल 57 किलो वर्ग में जीता कांस्य पदक।
अंडर-15 के 57 किलो वर्ग में नितेश ने रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान।
भारतीय टीम के कोच अर्जुन अवार्डी धर्मेंद्र दलाल बोलेकृ आने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और ओलंपिक में भी बहादुरगढ़ के पहलवान करेंगे कमाल।
अखाड़े में लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर।

फतेहाबाद: फतेहाबाद रतिया ईलाके के गांव बादलगढ़ में 12 वर्षीय बालक की पड़ोसी किशोर ने कैंची से हमला कर की हत्या।
दोनों के बीच फास्ट फूड खाने के दौरान हुआ था विवाद।
विवाद इतना बढ़ गया कि किशोर ने नुकीली चीज छाती में दे मारी। इससे बालक की मौत हो गई।
मृतक स्कूली स्तर पर कबड्डी का अच्छा प्लेयर था।
पुलिस ने केस दर्ज करके शुरू की जांच।

झज्जर: झज्जर में हैवानियत : नाबालिग को रोहतक ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म
जिले के एक युवक पर आरोप,गाड़ी में घुमाने के बहाने ले गया था रोहतक
दुष्कर्म के बाद गांव के पास छोड़ा,तबीयत बिगड़ने पर पीजीआई रोहतक में करवाया भर्ती
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर दुजाना थाने में जीरो एफआईआर दर्ज
मामले की जांच अब आईएमटी थाना रोहतक को सौंपी गई

झज्जर पुलिस प्रशासन हुआ सख्त
कई व्यापारियों के मोटरसाइकिल हुई इंपाउंड

झज्जर, 10 जुलाई, अभीतक: झज्जर शहर में कोई भी स्कूटर या मोटरसाइकिल 15 साल पुरानी है तो उसे सरकार के आदेश पर तुरंत इंपाउंड किया जा रहा है और 20-21000 जुर्माना भी किया जा रहा है। कृपया जिसके पास भी 15 साल पुराना टू व्हीलर हो, कृपया सावधान रहें। आपका वाहन इंपाउंड हो सकता है। तुरंत ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के चारों तरफऑनलाइन चालान काटने से किसी की सिफारिश भी ट्रैफिक पुलिस नहीं मान रही। पुलिस थाने में चालान कांटे मोटरसाइकिल और स्कूटर की भरमार हो गई है।

चरखी दादरी: कस्बा बाढड़ा में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला का भाजपा पर पलटवार, चैधरी देवीलाल ने ही भाजपा को हरियाणा में चलना सिखाया
अगर चैधरी देवीलाल डॉ. मंगल सेन को साथ न लेते, तो हरियाणा में भाजपा का जन्म ही न होता
कहा, मैंने सरकार चलाना अपने परदादा से सीखा है, किसी और से नहीं
हरियाणा में पिछले दो साल के दौरान पर्ची और खर्ची का खेल दोगुना हुआ
अब तो भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी खुलेआम खर्ची मांग रहे हैं
दुष्यंत ने सरकार को बताया हाथी के दांत, कहा कि इनके खाने के दांत कुछ और, दिखाने के कुछ और हैं
दुष्यंत का दावा, अमेरिकी एजेंसी एफबीआई को भारत सरकार को बताना पड़ रहा है कि जेलों से धमकियां आ रही हैं
अमृत-2 योजना पर बोले, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी न देकर जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है
चनौत में प्रशासन और सरकार की मंशा लोगों को पानी देने की नहीं
सत्ता स्थायी नहीं है, दोबारा ताकत मिलते ही सभी अधूरे काम पूरे करेंगे

सोनीपत: सोनीपत के कुंडली में लगी भयंकर आग
जेडी इंजीनियर नाम फैक्ट्री में लगी भीषण आग
कुंडली 53 सेक्टर में बनी फैक्ट्री में जूसर ग्राइंडर बनाने काकाम होता था
आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग की 10 गड़िया मौके पर
फायर विभाग के अधिकारियों कर्मचारी मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास
कुंडली थाना पुलिस भी मौक पर मौजूद

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद पानीपत जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बिशनस्वरूप कॉलोनी में चल रहे चार नामचीन कोचिंग सेंटरों को प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही सील कर दिया। इन सेंटरों में बच्चों की सुरक्षा के लिए फायर फाइटिंग (दमकल) और आपातकालीन निकासी के पर्याप्त पुख्ता इंतजाम नहीं थे। हैरानी और संवेदनशीलता की बात यह रही कि कार्रवाई की भनक लगते ही कई संचालक अपनी एकेडमी के बच्चों को आनन-फानन में बाहर निकालकर, ताला जड़कर मौके से भाग खड़े हुए। इस वजह से कड़कड़ाती धूप व गर्मी में बच्चों को बाहर गली में खड़ा होना पड़ा

मुख्यमंत्री ने 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 50.20 लाख लाभार्थियों के खातों में जारी किए 1,582.14 करोड़ रुपये
लाडो लक्ष्मी की 9वीं किस्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, हर घर-हर गृहिणी और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा
डीबीटी सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक :मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 10 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को विभिन्न 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 50 लाख 20 हजार 442 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1 हजार 582 करोड़ 14 लाख रुपये की राशि जारी की। जारी की गई राशि में महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा जारी की गई राशि में ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना की 9वीं किस्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना, हर घर-हर गृहिणी योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार समाज के प्रत्येक पात्र नागरिक को आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और बेहतर जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना की 9वीं किस्त जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना की 9वीं किस्त जारी की गई है। इसके तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन-बेटियों के खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसे मिलाकर अब तक 9 किस्तों में 1 हजार 832 करोड़ 69 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गत 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ ऐप का शुभारंभ किया गया था। चालू वित्त वर्ष के बजट में इस योजना के लिए 6 हजार 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
34.83 लाख लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन
मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के खातों में सीधे 1 हजार 121 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि भेजी गई है। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए ‘प्रो-एक्टिव मॉडल’ अपनाया है। इसके तहत परिवार पहचान पत्र डेटाबेस के आधार पर पात्रता स्वतः निर्धारित होती है और पात्र नागरिकों को बिना दफ्तरों के चक्कर लगाए तथा बिना आवेदन किए घर बैठे ही भत्ते का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा यह भुगतान सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि सरकारी सहायता प्रत्येक जरूरतमंद तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
दयालु योजना के तहत 3,295 परिवारों को आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री ने बताया कि दयालु योजना के तहत 3 हजार 295 परिवारों को 125.11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जारी की गई सहायता को मिलाकर अब तक 77 हजार 590 परिवारों को 2 हजार 925 करोड़ 49 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर से प्रदेश में कुत्ते के काटने, आवारा पशुओं जैसे गाय, सांड, बैल, गधे, कुत्ते, नीलगाय और भैंस आदि के हमले से हुई आकस्मिक मृत्यु, दिव्यांगता अथवा चोट लगने की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से दयालु योजना-2 लागू की गई है।
हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत मई माह की सब्सिडी जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 5 लाख 16 हजार बहनों के बैंक खातों में मई माह की 18 करोड़ 97 लाख रुपये की सब्सिडी भी जारी की गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज जारी की गई राशि को मिलाकर अब तक 14 लाख 43 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 320 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि डाली जा चुकी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 20,165 लाभार्थियों को सहायता
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 20 हजार 165 पात्र लाभार्थियों के खातों में मकान निर्माण के लिए 107 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस योजना के तहत अब तक 827 करोड़ 22 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में 76 हजार 466 मकान स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 41 हजार 260 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 35 हजार 206 मकानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, हाउसिंग फॉर आल के महानिदेशक श्री जे. गणेशन, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय भी मौजूद थे।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री की संवेदनशीलता से उपजी योजना हर माह बचा रही सैंकड़ों लोगों की जान
टेली-ईसीजी सेवा दिल के मरीजों को दे रही जीवनदान
गोल्डन ऑवरश् में इलाज से 131 गंभीर मरीजों की बचाई गई जान
यह तकनीक ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य क्रांति लाने का करेगी काम: आरती सिंह राव

चंडीगढ़, 10 जुलाई, अभीतक: जिस प्रकार से किसी स्टार्टअप को एक आईडिया हिट होकर उसको यूनिकॉर्न बनाने में मदद करता है, ठीक इसी प्रकार कोई घटना दिल को छू जाए तो मानवीय संवेदना उसको सेवा में बदल कर समाज में परिवर्तन ला देती है। ऐसा ही एक वाक्यात हुआ हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के साथ। उनके समक्ष आई एक दुःखदायी पीड़ा ने जन्म दिया हरियाणा में ष्टेली-ईसीजी सेवाष् नाम की योजना को। यह योजना आज हरियाणा में दिल के मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। ष्टेली-ईसीजी सेवाष् धरातल पर कितनी कारगर साबित हो रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआत के कुछ ही समय के भीतर अब तक राज्य भर में 2,688 मरीजों को यह सेवा प्रदान की जा चुकी है। आपको यहां बताना वाजिब होगा कि इस क्रांतिकारी टेली-ईसीजी सेवा की शुरुआत के पीछे प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की गहरी मानवीय संवेदना और जनता के प्रति उनकी जवाबदेही जुड़ी है। दरअसल, कुछ समय पहले स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में एक अत्यंत दुखद मामला आया था, जहाँ एक उप-मंडल स्वास्थ्य केंद्र में दिल के दौरे से पीड़ित एक मरीज समय पर इलाज न मिलने के कारण दम तोड़ बैठा। उस केंद्र पर ईसीजी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण मरीज के दिल की वास्तविक स्थिति और हार्ट अटैक के अंदेशे का समय रहते पता नहीं चल सका। यदि वहां ईसीजी की व्यवस्था होती, तो रिपोर्ट के आधार पर मरीज को श्गोल्डन ऑवरश् के भीतर ही तुरंत किसी बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में रेफर कर उसकी जान बचाई जा सकती थी। एक आम नागरिक की इस तरह ईसीजी न होने के कारण हुई अकाल मृत्यु की खबर ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को अंदर तक झकझोर दिया और वे बेहद भावुक हो उठीं। उन्होंने इस त्रासदी को केवल एक घटना के रूप में नहीं देखा, बल्कि तुरंत कड़ा संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी उप-मंडल स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक हर स्तर पर ईसीजी की अनिवार्य सुविधा शुरू की जाए। स्वास्थ्य मंत्री की इसी संवेदनशीलता, दूरदर्शी सोच और तत्परता का नतीजा है कि आज हरियाणा के 600 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवा धरातल पर उतर चुकी है, जो अब तक 131 से अधिक गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो चुकी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टेली-ईसीजी सेवा की इस त्वरित जांच प्रणाली के माध्यम से मात्र सवा महीने में 131 बेहद गंभीर (क्रिटिकल) मामलों की समय रहते पहचान की गई, जिससे उन्हें तुरंत उचित इलाज मिल सका और उनकी जान बचाई जा सकी। आपको बता दें कि इस दूरदर्शी स्वास्थ्य सेवा का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से 29 मई 2026 को किया था, इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी उपस्थित थी। इस योजना के तहत राज्य के कुल 600 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को कवर किया गया है। इनमें 71 जिला नागरिक अस्पताल एवं उप-मंडल नागरिक अस्पताल, 121 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ब्भ्ब्) और 408 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (च्भ्ब्) शामिल हैं। इस सेवा के चालू होने से अब ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को उनके घर के नजदीक ही विशेषज्ञ हृदय रोग निदान की सुविधा मिलने लगी है, जिससे मरीजों को बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत कम होगी और इलाज में होने वाली देरी से बचा जा सकेगा। हरियाणा सरकार की इस पहल को राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को डिजिटल रूप से मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। दिल की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के त्वरित इलाज और सटीक जांच के लिए राज्य में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर टेली-ईसीजी सेवाओं की शुरुआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी डिजिटल स्वास्थ्य पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी जिला नागरिक अस्पतालों, उप-मंडल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर हृदय संबंधी आपातकालीन स्थितियों, जैसे कि एक्यूट मायोकार्डियल इन्फार्क्शन (हार्ट अटैक), अतालता (।ततीलजीउपं) और अन्य गंभीर विकारों के प्रबंधन को मजबूत करना है।
गोल्डन ऑवर में मिलेगी संजीवनी, मौतों में आएगी एक-तिहाई कमी
चिकित्सा विज्ञान में दिल का दौरा पड़ने के बाद का पहला घंटा श्गोल्डन ऑवरश् माना जाता है, जिसमें तुरंत इलाज मिलने पर मरीज की जान बचाई जा सकती है। यह टेली-ईसीजी सेवा इसी गोल्डन ऑवर के दौरान मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इस पहल का दीर्घकालिक लक्ष्य हृदय रोगों (ब्ंतकपवअंेबनसंत क्पेमंेमे) के कारण होने वाली अकाल मौतों में एक-तिहाई (1ध्3) तक की कमी लाना है। विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट की रिपोर्टिंग और परामर्श समय पर मिलने से मरीजों के स्वास्थ्य परिणामों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।
मात्र 89 रुपये में ईसीजी के साथ 10 मिनट में मिल रही विशेषज्ञ रिपोर्ट इस पूरी सेवा को बेहद किफायती और तीव्र बनाया गया है। आंकड़ों के अनुसार, प्रति ईसीजी की दर मात्र 89 रुपये निर्धारित की गई है। इस न्यूनतम राशि में न केवल ईसीजी का संचालन शामिल है, बल्कि टेली-रिपोर्टिंग तकनीक के माध्यम से मात्र 10 मिनट के भीतर विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) द्वारा ईसीजी की व्याख्या और रिपोर्ट प्रदान करना भी सुनिश्चित किया गया है। इस परियोजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा रिकॉर्ड ऑफ प्रोसीडिंग्स (त्वच्) 2026-27 के तहत मंजूरी दी जा चुकी है। श्राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रमश् (छच्-छब्क्) के तहत नई पहलों और नवाचारों के अंतर्गत कुल 2.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
राज्य भर में सालाना लगभग 3,28,320 ईसीजी होंगे
प्रदेश में जिला नागरिक अस्पतालों, उप-मंडल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की कुल संख्या 192 है जिनमें प्रति केंद्र औसतन 100 ईसीजी प्रति माह होने का अनुमान है, जिससे सालाना 2,30,400 ईसीजी होंगे। इस पर 2.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 408 है जहां पर प्रति केंद्र औसतन 20 ईसीजी प्रति माह होने की उम्मीद है, जिससे सालाना 97,920 ईसीजी होंगे। इस पर करीब 87.14 लाख रुपये का खर्च आएगा। कुल मिलाकर राज्य भर में सालाना लगभग 3,28,320 ईसीजी किए जाने का अनुमान है।
टेली-ईसीजी ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य क्रांति लाने का काम करेगी: आरती सिंह राव
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस योजना की सफलता और भविष्य के रोडमैप पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि टेली-ईसीजी सेवा राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है और आने वाले समय में यह तकनीक हरियाणा के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य क्रांति लाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य ध्येय राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी विश्वस्तरीय और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में हृदय रोगों के इलाज में श्गोल्डन ऑवरश् (क्रिटिकल समय) के दौरान होने वाली देरी अक्सर जानलेवा साबित होती थी। लेकिन इस डिजिटल पहल के माध्यम से हमने विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट्स की सेवाओं को सीधे गाँवों और कस्बों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (च्भ्ब्) तक पहुँचा दिया है। मात्र 89 रुपये में 10 मिनट के भीतर ईसीजी की विशेषज्ञ रिपोर्ट मिलना इस बात का प्रमाण है कि हम तकनीक के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को न केवल सुलभ, बल्कि बेहद किफायती भी बना रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम आने वाले समय में डिजिटल स्वास्थ्य के ऐसे और भी नवाचारों को पूरे हरियाणा में लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, ताकि प्रदेश का हर नागरिक स्वस्थ और सुरक्षित रह सके।

कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम कियाश्
कांग्रेस ने गरीबों को केवल झूठे वादे दिए, डबल इंजन सरकार ने हर पात्र तक पहुंचाया योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
आजादी के बाद पहली बार पात्र लाभार्थियों को घर बैठे मिल रहा है योजनाओं का लाभ
गरीब, किसान, युवा और बुजुर्ग के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है डबल इंजन सरकार

चंडीगढ़, 10 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने पारदर्शिता, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का उद्देश्य गरीब, किसान, युवा, महिला, बुजुर्ग और समाज के वंचित वर्गों का जीवन आसान, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा निवास में डीबीटी कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में गरीबों, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के नाम पर केवल वादे किए, जबकि वर्तमान सरकार ने उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनावी घोषणाओं और झूठे वादों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास करती रही हैं, जबकि डबल इंजन सरकार जनता से किए गए प्रत्येक संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बनवाने के लिए वर्षों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। उन्हें जगह-जगह सिफारिशें करनी पड़ती थीं और अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के कारण प्रत्येक पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में सरकारी सहायता सीधे पहुंच रही है। आजादी के बाद पहली बार ऐसी व्यवस्था बनी है, जिसमें पात्र व्यक्ति को सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबों की स्थिति बदलने के बजाय उन्हें और अधिक गरीबी की ओर धकेला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के साथ सबसे बड़ा मजाक किया। कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के आंसू पोंछने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज गरीब वर्ग के जीवन में जो बदलाव दिखाई दे रहा है, वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों से 100 गज के प्लॉट देने जैसे अनेक वादे किए, लेकिन न तो प्लॉट दिए और न ही किसी को उसका अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे आश्वासनों और चुनावी वादों तक सीमित रही है। आज जनता कांग्रेस की वास्तविकता को भली-भांति समझ चुकी है और उसके झूठे वादों पर विश्वास नहीं करती। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। चाहे गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराना हो, मुफ्त राशन देना हो, आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाएं हों अथवा सीधे बैंक खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाने की व्यवस्था, प्रत्येक योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है। पंजाब सरकार का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पड़ोसी राज्य में भी जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए, लेकिन उन्हें धरातल पर नहीं उतारा गया। उन्होंने कहा कि किसानों से उनकी फसल खरीदने और युवाओं को रोजगार देने जैसे अनेक वादे केवल वोट हासिल करने के लिए किए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ और सत्ता के लालच में जनता से झूठे वादे किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत हरियाणा सरकार ने युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां देने की व्यवस्था लागू की है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान राज्य सरकार 50 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी सेवाओं में नियुक्त कर चुकी है। आज हरियाणा में प्रतिभा और योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी स्थिति थी कि कई बार पिता नौकरी के लिए अधिकारियों और नेताओं के चक्कर लगाते थे और योग्य युवा भी परीक्षा देने से पहले ही व्यवस्था से निराश हो जाते थे। आज सरकार ने उस व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। अब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित है, जिससे प्रत्येक योग्य युवा को समान अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने पंजाब में नशे की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस ने राज्य को नशे के दलदल में धकेला और अब आम आदमी पार्टी भी इस चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अवसर देने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कार्य करने की आवश्यकता है, केवल घोषणाएं करने से काम नहीं चलता। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा लागू की गई डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था उसकी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आज सरकारी सहायता बिना किसी बिचैलिए के सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचे और जनता से किए गए हर वादे को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया जाए। पंजाब में आयोजित अपने एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वहां के लोगों को हरियाणा में गरीबों और पात्र परिवारों को उपलब्ध कराए गए आवासों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली तो वे आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कहा कि वहां के लोगों ने महसूस किया कि उनकी सरकार केवल वादे करती है, जबकि हरियाणा सरकार अपने संकल्पों को धरातल पर उतारने का कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकारें हैं, वहां जनता के सामने नियमित रूप से सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया जाता है। जनता को बताया जाता है कि सरकार ने क्या कार्य किए और किन संकल्पों को पूरा किया। इसके विपरीत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनावी घोषणा पत्रों को केवल जनता को गुमराह करने का माध्यम बनाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल हर चुनाव में पुराने वादों को नया रंग-रोगन कर दोबारा जनता के सामने प्रस्तुत कर देते हैं, जबकि उनके पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर शासन किया, लेकिन देश को अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ा सकी। उन्होंने कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस देश की तस्वीर बदलने में सफल नहीं हुई। इसके विपरीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है। आज भारत की उपलब्धियों की चर्चा देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आज दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित अनेक राज्यों में जनता का विश्वास खो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और आज विश्व मंच पर भारत की भूमिका पहले से अधिक मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित हरियाणा दौरे के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जब-जब हरियाणा आए हैं, राज्य को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देकर गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार का दौरा भी हरियाणा के विकास को नई गति देने वाला सिद्ध होगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के बेहतर प्रबंधन के लिए बोरवेल बनाए जा रहे हैं तथा जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

गुरुग्राम एनकाउंटर में ढेर शूटर्स पर चैंकाने वाले खुलासे: एक जेवलिन थ्रो प्लेयर, दूसरा कांवड़ लाने की कहकर निकलाय पिता बोले-टांग में मार देते गोली
झज्जर, 10 जुलाई, अभीतक: गुरुग्राम एनकाउंटर में मारे गए चारों शूटर्स अंकित, नितिन और आर्यन और संदीप उर्फ दीपा के बारे में चैंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अंकित, नितिन और आर्यन रोहतक के गांव भालोट के रहने थे, जबकि दीपा फतेहाबाद का निवासी था। शुक्रवार की सुबह परिवार को पुलिस ने चैकीदार भेजकर चारों के एनकाउंटर की सूचना दी। बेटों की मौत की खबर मिलते ही परिवार के होश उड़ गए। तुरंत ही सारा काम छोड़कर परिवार के लोग गुरुग्राम पहुंचे। यहां पता चला कि पुलिस ने देर रात चारों को दीपक नांदल गैंग का शॉर्प शूटर बताकर एनकाउंटर में मार गिराया। मगर, परिवार ने लोगों ने इस पर सवाल खड़ा किया। आर्यन के पिता प्रदीप फोगाट ने बताया कि उसका बेटा जेवलिन थ्रो का खिलाड़ी था। वह दो दिन पहले घर से गया था। इसके बाद से उसका फोन नहीं मिला। कहा कि मेरा बच्चा नादान था। उसे एक मौका तो मिलना चाहिए था। गोली टांग में भी लग सकती थी, छाती में नहीं मारनी चाहिए थी। वहीं, अंकित के पिता अनिल ने बताया कि उसका दो दिन पहले कांवड़ लाने की बात कहकर घर से निकला था। आज सुबह एनकाउंटर की जानकारी मिली। केवल फतेहाबाद के संदीप उर्फ दीपा पर 14 मुकदमे दर्ज मिले है। नितिन के बारे में भी रोहतक पुलिस ने जानकारी दी है कि वह कुछ दिन पहले मुठभेड़ में पकड़ा गया था।
आर्यन के पिता ने बेटे के बारे में बताई ये बातें… 17 साल का था बेटा, जेवलिन खेलता था
प्रदीप ने बताया कि वह भालोट गांव का रहने वाला हैं। कल रात को जो एनकाउंटर हुआ है, उसमें मेरा 17 साल का बेटा भी था। उसका नाम आर्यन है और वह जेवलिन (भाला फेंक) का खिलाड़ी था। वह 2 साल से प्रैक्टिस कर रहा था, उसकी अच्छी पकड़ हो गई थी और वह 55-60 मीटर फेंक रहा था। वह 12वीं क्लास में पढ़ रहा।

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा का स्वास्थ्य कुशलक्षेम जाना
नारनौल, 10 जुलाई, अभीतर्क: । हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह अपने भाई राव देवेंद्र सिंह तथा अपने साढ़ू राजकुमार यादव कोटिया के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रो. शर्मा का स्वास्थ्य हालचाल जाना, उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भले ही वे और प्रो. रामबिलास शर्मा अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हैं, लेकिन सुख-दुख में एक-दूसरे का हालचाल जानना और साथ खड़ा होना ही मानवता और राजनीतिक मर्यादा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि प्रो. रामबिलास शर्मा तथा उनके पिता स्वर्गीय राव बंसी सिंह अलग-अलग राजनीतिक दलों से कई बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं और लोकतांत्रिक परंपराओं में आपसी सम्मान का विशेष महत्व होता है। इसी क्रम में बीते रोज महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके बलवान फौजी, यादव महासभा के पदाधिकारी रमेश पायलट तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी प्रो. रामबिलास शर्मा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा पिछले कई महीनों से पैर में तकलीफ के कारण अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, उनके भाई राव देवेंद्र सिंह तथा अन्य सहयोगी चंडीगढ़ स्थित आवास पर पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *