https://www.facebook.com/share/v/1DnTWjNkkV/
https://www.facebook.com/share/v/1DJDxMUvhA/
https://www.facebook.com/share/v/1Bpb9DAKvi/
https://www.facebook.com/share/v/1UDwYe13ak/

सेवा मेरा योगदान थीम पर लुहारी व रोहद में लगे आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आयुष पद्धति के प्रति किया जागरूक

झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक: जिलाभर में 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी है। अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा गांव लुहारी और गांव रोहद में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया। आयुष अधिकारी डॉ. पवन देसवाल ने बताया कि दोनों गांवों में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनकर आवश्यक परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार लोगों को आयुष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी उचित सलाह भी दी गई।
समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
डॉ. देशवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। आयुष विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविर आयोजित कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित दिनचर्या रखने तथा योग एवं आयुष पद्धतियों को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव मुक्त जीवन शैली स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने ग्रामीणों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उपचार लेने का आह्वान किया।
ग्रामीणों को आयुष पद्धतियों से कराया रूबरू
शिविरों के दौरान ग्रामीणों को आयुष विभाग की स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध उपचार पद्धतियों की जानकारी भी दी गई। विभाग की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता संदेश देते हुए कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति समाज की भलाई में अपनी भूमिका निभा सकता है।
गांव लुहारी व गांव रोहद में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक।

बाढ़सा एम्स परिसर के 10 मंजूरशुदा संस्थानों का काम जब तक पूरा नहीं होगा तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे: दीपेन्द्र हुड्डा
एम्स परिसर के सभी 11 संस्थान बनते तो हरियाणा व आस पास के करोड़ों लोगों को न केवल बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिलती, बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार भी मिलता: दीपेन्द्र हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में चुनावी वायदे करने से पहले हरियाणा में अपने चुनावी वायदों को पूरा करें: दीपेन्द्र हुड्डा
कांग्रेस सरकार के समय रेल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार समेत हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए: दीपेन्द्र हुड्डा
मुख्यमंत्री को हरियाणा की चिंता कम और दूसरे प्रदेशों में जाकर बीजेपी का प्रचार करने की चिंता ज्यादा है: दीपेन्द्र हुड्डा
12 वर्षों में हरियाणा में किसी स्कूल या कॉलेज में एक नयी ईंट नहीं लगी। लेकिन हर जगह बीजेपी के फाइव स्टार कार्यालय जरूर बने: दीपेन्द्र
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा झज्जर और मातनहेल-साल्हावास ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज झज्जर और मातनहेल-साल्हावास ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश प्रदेश का काफी नुकसान कर दिया है। झज्जर में भी 12 साल में विकास का कोई काम नहीं हुआ। हरियाणा में पार्ट-टाइम मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें हरियाणा की चिंता कम और दूसरे प्रदेशों में जाकर बीजेपी का प्रचार करने की चिंता ज्यादा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में चुनावी वायदे करने से पहले हरियाणा में अपने चुनावी वायदों को पूरा करें। पिछले 12 वर्षों में झज्जर समेत पूरे हरियाणा में कोई स्कूल या कॉलेज में एक नई ईंट नहीं लगी, लेकिन बीजेपी के बड़े-बड़े 5 स्टार कार्यालय जरूर दिखाई देंगे। शिक्षा संस्थानों के बारे में बताते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जिले की दिशा बैठक में पता चला कि शिक्षा विभाग के बजट में कंस्ट्रक्शन का जो बजट सामने आया उसमें पूरे हरियाणा का मात्र 1ःबजट पूरे झज्जर को मिला। जबकि यहाँ स्कूलों के हालात बदतर हैं, लगातार स्कूल भवन तोड़े जा रहे हैं। पिछले 12 सालों में एक भी नया स्कूल बनाया नहीं और अलग-अलग करीब 100 बिल्डिंग्स में 350 के करीब कमरे कंडम घोषित कर बिल्डिंग डिस्मेंटल कर दी गई। नयी बिल्डिंग बनने का कोई प्रपोजल नहीं है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने बताया कि उन्होंने जिले के सभी खेल स्टेडियमों के ऑडिट करवाकर अगली दिशा मीटिंग में स्कूलों के साथ साथ कहां-कहां खेल स्टेडियम की दुर्दशा है उसकी पूरी ऑडिट रिपोर्ट रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय हमने झज्जर विधानसभा में रेल लाइन, थर्मल प्लांट, कारखाने, मातनहेल में सीएचसी, साल्हावास पीएचसी, छुछकवास, 50 बेड का अस्पताल, 100 बेड का अस्पताल झज्जर में बना, आज अस्पतालों का बुरा हाल है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि उन्होंने काफी मेहनत करके बाढ़सा एम्स-2, राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के साथ ही एम्स परिसर में 10 अन्य राष्ट्रीय संस्थान मंजूर कराए। सरकार के दस्तावेजों में ये आज भी मंजूर है। यदि ये सारे संस्थान बनते तो इससे हरियाणा व आस पास के करोड़ों लोगों को न केवल बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिलती, बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार भी मिलता। एम्स-2 बाढ़सा परिसर में हजारों करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संस्थानों में 710 बेड वाले राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (छब्प्) के अलावा दृ नेशनल कार्डियोवैस्कुलर सेंटर – 600 बेड, नेशनल सेंटर फॉर चाइल्ड हेल्थ – 500 बेड, नेशनल ट्रांस्प्लांटेशन सेंटर – 500 बेड, जनरल पर्पस हॉस्पिटल – 500 बेड, डाइजेस्टिव डिजीज सेंटर – 500 बेड, नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर जिरियाटिक्स – 200 बेड, सेंटर फार ब्लड डिसार्डर – 120 बेड, कॉम्प्रिहेंसिव रिहेबिलिटेशन सेंटर, सेंटर फॉर लेबोरेटरी मेडिसिन, नेशनल सेंटर फॉर नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च प्रमुख हैं। उन्होंने अब तक इनका काम न होने पर गहरा दुख जाहिर करते हुए कहा कि न्च्। सरकार के समय केन्द्रीय कैबिनेट से मंजूर कराकर देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य परिसर यहाँ लाया गया था। लेकिन बीजेपी सरकार बनने के बाद कोई नयी परियोजना तो मिली नहीं बल्कि हमारे द्वारा मंजूरशुदा परियोजना पर भी फुल स्टॉप लगा दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जब तक ये परियोजना पूरी नहीं होगी तब तक वो चैन की सांस नहीं लेंगे। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कांग्रेस सरकार के समय कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि छुछुकवास, सुबाना, बराही, मातन बाईपास 2013 में मंजूर कराया उनपर कोई काम नहीं हुआ। हमने पूरे प्रदेश में 4 शहरों को जोड़कर 82 किलोमीटर मेट्रो बनवाई, लेकिन पिछले 12 वर्षों में मेट्रो का एक खंबा आगे नहीं बना। जबकि बहादुरगढ़ वाली मेट्रो रोहतक तक, सांपला तक और झज्जर तक मेट्रो पहुँच जानी चाहिए थी। साल्हावास आईटीआई, मातनहेल आईटीआई, बादली आईटीआई बनीय कॉलेज, स्कूल, मातनहेल में केंद्रीय विद्यालय मंजूर कराया वो बना। मॉडल स्कूल बने, पूरे प्रदेश में दो गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बने जिसमें से एक इस इलाके के अंदर बना इसी प्रकार अनेक शिक्षा संस्थान आए। झज्जर में तीन कॉलेज बेरी, बहु और मातनहेल में गवर्नमेंट कॉलेज बना। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 12 साल में देश-प्रदेश को विकास, खुशहाली की पटरी से उतार दिया। 12 वर्षों में झज्जर समेत पूरे हरियाणा में कोई स्कूल या कॉलेज में एक नयी ईंट नहीं लगी। लेकिन रोहतक गुरुग्राम समेत हर जगह बीजेपी के फाइव स्टार होटल जैसे बड़े-बड़े कार्यालय जरूर बन गए। देश में अगर कहीं विकास हुआ तो बीजेपी के कार्यालयों का हुआ, बीजेपी नेताओं के खातों का विकास हुआ है। कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस पार्टी के खाते में मात्र कुछ सौ करोड़ रुपये ही हैं जबकि, भारतीय जनता पार्टी के खाते में 15,000 करोड़ रुपये घोषित रूप से जमा हैं। छोटी-छोटी पार्टियों के खातों में करोड़ों रुपये का चंदा इकठ्ठा हो रहा है, ऐसी ज्यादातर पार्टियां गुजरात में पंजीकृत हैं। हरियाणा इलेक्शन से पहले फरीदाबाद में भी एक पार्टी रजिस्टर्ड हुई त्ळच् जिसके पास ₹250 करोड़ का चंदा आया। जबकि इस पार्टी ने चुनाव में कोई उम्मीदवार भी नहीं दिया फिर भी उसे ₹250 करोड़ का चंदा मिला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 12.5 साल में विकास की कोई बड़ी परियोजना का जिक्र नहीं है। बीजेपी सरकार को हरियाणा के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। आज हमारे खेल स्टेडियम दुर्दशा का शिकार हैं, स्कूल बदहाल पड़े हैं, मेडल विजेता खिलाड़ियों की दुर्गति हो रही है। किसान हो या मजदूर व्यापारी हो या कर्मचारी हर वर्ग बीजेपी सरकार से परेशान है और अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 12.5 साल के बाद अखबारों में तो इश्तिहार बड़े गुलाबी थे, बड़े सुनहरे थे। लेकिन बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड ये है, कि देश का भविष्य हमारे बच्चे सड़कों पर आ गया और सरकार से सवाल पूछने लगा कि उनका भविष्य चैपट क्यों हो गया? देश में रोजगार क्यों नहीं है? देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा व्यवस्था चैपट क्यों हो गई? युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों दिखाई दे रहा है? पहले तो सरकार ने हर वर्ग की तरह उनकी आवाज को भी कुचलने का प्रयास किया। जंतर मंतर पर बच्चों पर बर्बरता की, उन पर लाठियाँ, आँसू गैस के गोले, पैलेट गन चलवाए तो बिहार में एके-47 से गोलियाँ चलवाई। जब युवा पीछे नहीं हटे तब जाकर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा करवाया। इस अवसर पर विधायक गीता भुक्कल, विधायक कुलदीप वत्स, जिलाध्यक्ष संजय यादव, सुभाष गुर्जर, राव उदयभान, ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रकाश (नीटू भदानी), ब्लॉक अध्यक्ष शमशेर जाखड़, ब्लॉक अध्यक्ष कमल अरोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष सीटू बराही, ब्लॉक अध्यक्ष पवन दलाल, पार्षद शिव खोरडा, पार्षद अनिल पहलवान, पार्षद टेकचन्द, पार्षद फोर्ड माजरा, दीपक धनखड़, जिलाध्यक्षा महिला कांग्रेस माया नेहरा, नरेश हसनपुर, सूरजभान जाखड़, वीरेन्द्र कौशिक, रमेश बाल्मिकी, सोमवीर जाखड़, चरण सिंह, सौतराम नम्बरदार, भारत दीवान, सुनील जाखड़, सत्यवान पूर्व सरपंच, डॉ. विजय, नाहर सिंह यादव, शीशपाल मलिक, महेन्द्र यादव पूर्व सरपंच, शीला देवी, रमेश जाखड़, सत्ते पहलवान, सुरेन्द्र मारौत, यशवंत दुल्हेड़ा कर्मवीर मेहराणा, साधु पूर्व सरपंच, संजीत गुलिया, सतपाल पहलवान, दया पहलवान, धर्म सिंह वाल्मीकि, चांद पहलवान, भूप सिंह प्रधान, रामफल कोसलिया, वरुण गुलिया छैन्प् जिला प्रधान, संतलाल, सरपंच बिजेंदर कप्तान, रमेश सरपंच, चिंटू पूर्व सरपंच, विकास अहलावत, राहुल ऐडवोकेट, बलराज खाचरोली, कुलदीप अहलावत, मनराज कादयान, नानक चंद यादव, देवेंद्र कौशिक, जयचंद मुदगिल, महेंद्र यादव, सुरेंद्र अहलावत, समर पहलवान, यशवंत गुलिया, सोबिन जाखड़ समेत स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फार्मेसी विद्यार्थियों ने समझी मेडिकल राइटिंग और वैज्ञानिक संचार की उपयोगिता
झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा एवं औषधि उद्योग की व्यावसायिक आवश्यकताओं से परिचित कराने के उद्देश्य से मेडिकल राइटिंग एवं वैज्ञानिक संचार रू फार्मेसी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा उद्योग के बीच सेतु विषय पर विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा लेखन एवं व्यवसाय विकास के क्षेत्र की विशेषज्ञ डॉ. पर्ल बत्रा, चिकित्सा लेखन एवं व्यवसाय विकास सलाहकार, मेडिसेप्शन साइंस प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। व्याख्यान के दौरान डॉ. पर्ल बत्रा ने मेडिकल राइटिंग और वैज्ञानिक संचार की बढ़ती प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि फार्मेसी एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में केवल विषयगत एवं तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक जानकारी को स्पष्ट, सटीक, प्रमाण-आधारित एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता भी आज के पेशेवर वातावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेडिकल राइटिंग, वैज्ञानिक लेखन, वैज्ञानिक संचार तथा मेडिकल अफेयर्स से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विषय में विशेष रुचि दिखाई और विशेषज्ञ के साथ संवाद करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने मेडिकल राइटिंग, वैज्ञानिक संचार तथा फार्मा एवं हेल्थकेयर इंडस्ट्री में करियर से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं विशेषज्ञ के समक्ष रखीं, जिनका डॉ. पर्ल बत्रा द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। संवादात्मक सत्र ने विद्यार्थियों को विषय को व्यावहारिक एवं उद्योग-केंद्रित दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्रदान किया। संस्कारम विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए निरंतर ऐसे शैक्षणिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की शिक्षा के साथ विशेषज्ञों के अनुभव, उद्योग की जानकारी और व्यावहारिक कौशल से भी जोड़ा जाए, ताकि वे अपने चुने हुए क्षेत्र में बेहतर पेशेवर अवसरों के लिए तैयार हो सकें। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. नीलम धनखड़ के निर्देशन में किया गया, जिसमें डॉ. नीलम धनखड़ ने आयोजक के रूप में तथा डॉ. ज्योति यादव ने कार्यक्रम समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक: एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर सुंदर एवं आकर्षक चित्र बनाए तथा विद्यालय परिसर में उनकी प्रदर्शनी लगाई गई प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले व प्रतिभागी विद्यार्थियों को विद्यालय की तरफ से ईनाम देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों में प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता, देशभक्ति एवं मानवीय मूल्यों से संबंधित विभिन्न विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से समाज के प्रति अपने सेवा भाव एवं सकारात्मक सोच को दर्शाया। विद्यालय के ड्राइंग शिक्षक कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि चित्रकला बच्चों की रचनात्मक सोच, कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को कला के माध्यम से सामाजिक एवं पर्यावरणीय विषयों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी हरिओम शास्त्री ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यालय के आई.टी. विभागाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत करने में योगदान दिया। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट, प्राचार्या नमिता दास एवं उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों एवं पेंटिंग का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की कला, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय प्रबंधन ने चित्रकला प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों और आयोजन से जुड़े शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

झज्जर की पत्रकारिता और साहित्य का रहा है स्वर्णिम इतिहास – डाॅ दयानंद कादयान
स्वर्गीय बाबू बालमुकुंद गुप्त साहित्य सम्मान मेरे लिए है उनकी आत्मा का आशीर्वाद – कादयान

झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दयानंद कादयान ने बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति साहित्य महोत्सव में अंलकंरण के बाद में झज्जर की पत्रकारिता और साहित्य के इतिहास पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बाबू बालमुकुंद गुप्त का झज्जर की साहित्यिक रूप से उर्वर भूमि से विशेष लगाव और जुड़ाव रहा है। क्योंकि उनके पूर्वजों का निकास झज्जर जिले के डीघल गांव से हुआ था। उनके परिवार को गुड़ियानी में भी डीघलिया सेठों के नाम से ही जाना जाता है। उन्हें लेखन व पत्रकारिता के लिए प्रेरित और उत्साहित झज्जर के आदि पत्रकार और सनातन साहित्य मनीषी पंडित दीनदयालु शर्मा ने किया था। पं दीनदयालु भी राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार व संपादक थे। पं दीनदयालु जी ने 1886 में सनातन धर्म सभा की स्थापना झज्जर में की थी।अतः झज्जर की माटी से खुशबूमान बाबू बालम मुकुंद गुप्त की कलम ने ब्रिटिश साम्राज्य के छक्के छुड़ाने का काम किया था। पंडित विशंभर दास शर्मा, पंडित श्रीराम शर्मा व मौलीचंद शर्मा जैसे झज्जर के कलममनीषियों ने अंग्रेजों को नाको चने चबाए थे। यहां के नवाब अब्दुल रहमान के नेतृत्व में 1857 की क्रांति में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया था। उनके दरबार झज्जर से 1857 में उर्दू का अखबार निकलता था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जुवियुर रहमान सिद्दीकी की शोध के अनुसार उर्दू के समाचार पत्रों के राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों और संपादकों में झज्जर के पंडित दीनदयालु शर्मा और बाबू बाल मुकुंद गुप्त जैसे कई पत्रकार रहे हैं। पंडित श्रीराम शर्मा ने 1923 में हरियाणा तिलक उर्दू भाषा में समाचार पत्र झज्जर से शुरू किया था तथा 90 के दशक तक इस समाचार पत्र ने जनता की बड़ी सेवा की है। इस अखबार से स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास के लिए सटीक तथ्य मिलते हैं। अतः इस समाचार पत्र की कॉपियों से हरियाणा के इतिहास को समृध्द किया जा सकता हैं। झज्जर गुरुकुल के आर्यमनीषी स्वामी ओमानंद सरस्वती ने हिंदी साहित्य व पत्रकारिता के इतिहास में अपना स्वर्णिम योगदान दिया है। उन्होंने झज्जर से 1953 में समाज पोषित पत्रिका सुधारक की शुरुआत की थी। वे वीर-अर्जन और प्रताप अखबार में दैनिक रिपोर्टिंग किया करते थे। शाह आयोग की रिपोर्ट इन समाचार पत्रों में आचार्य भगवान देव पूर्व नाम स्वामी ओमानंद सरस्वती नाम से 1965 में बाई लाइन छपी थी। अतः झज्जर के साधु-संतो,पीर-फकीरों और सन्याशियो-महात्माओं ने भी पत्रकारिता और साहित्य में अपना सराहनीय योगदान दिया है। छुड़ानी के महंत गरीबदास, जैतराम तथा माजरा के स्वामी नितानंद महाराज का अध्यात्म साहित्य आज भी मानवता के कल्याण के लिए कालजयी है। झज्जर के संत महात्मा और खेल सेलिब्रिटी अच्छे मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। स्वामी इंद्रवेश और अग्निवेश आदि ने भी वैदिक अखबारों में पत्रकारिता की है। बादली गांव के प्रोफेसर हरि सिंह ने चैधरी छोटू राम के विचारों को एक मासिक पत्रिका के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। गोच्छी गांव की संतोष गोच्छी ने तीजिका समाचार पत्र का लंबे समय तक संपादन और संचालन किया। सतवीर सैनी ने लंबे समय तक एक साहित्यिक समाचार पत्र का संचालन और संपादन किया। झज्जर के छारा गांव के संत हरद्वारी लाल ने उर्दू और अंग्रेजी के राष्ट्रीय अखबारों में फ्रीलांसिंग की है तथा प्रोफेसर शेर सिंह ने बृहत हरियाणा और आर्य समाज के सर्व हितकारी अखबारों में हरियाणा के हितो के आंकड़ों की विश्वसनीय रिपोर्ट प्रकाशित की थी। अतः वे अपने जमाने के राष्ट्रीय स्तर के स्तंभकार रहे हैं। खरहर गांव के चैधरी चांदराम ने जागता इंसान अखबार से दलितों व शोषितों की आवाज को बुलंद किया था। झज्जर जिले के मांडोठी गांव के कामरेड मांगेराम वत्स ने राष्ट्रीय आंदोलन में पत्रकारिता की थी तथा उनके साहित्य पर अंग्रेजों ने प्रतिबंध लगा दिया था। इसी गांव के तेजपाल दलाल ने कुश्ती के इतिहास को पुस्तकों में प्रकाशित करने का ऐतिहासिक काम किया है।डॉ मनमोहन शर्मा और प्रोफेसर यशवीर सिंह ने भी इतिहास की कड़ियों को जोड़ने का काम पत्रकारिता के जरिए किया है। छारा गांव के अमित भारद्वाज और ब्रदर्ज ने लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान ही नहीं दिया बल्कि नेहरू कॉलेज में पत्रकारिता के विद्यार्थियों को शिक्षित और दीक्षित कर रहे हैं। झज्जर के डॉक्टर प्रवीन खुराना ने लंबे समय तक पत्रकारिता की, एजुकेशन टाइम्स समाचार पत्र का संपादन किया तथा बाबू बाल मुकुंद गुप्त पर अनुपम शोध किया। इसी प्रकार झज्जर के सभी पत्रकार दैनिक साहित्य और पत्रकारिता के माध्यम से जन सेवा कर रहे हैं। इन्हीं पत्रकारों में से लोक संपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक राज सिंह कादयान,संयुक्त निदेशक हरियाणा नीरज टूटेजा तथा दिनेश शर्मा जिला झज्जर के लोक संपर्क एवं सूचना अधिकारी है। बेरी के डॉक्टर ओम प्रकाश कादयान दंपति भी साहित्य सृजन के अनुष्ठान में जनूनी ढंग से लगे हुए हैं। डॉक्टर अश्विनी शर्मा ने भी पत्रकारिता के जरिए सूचना और जनसंपर्क विभाग में सहायक सूचना अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। झज्जर के गूजर खेङका गांव की माटी में पले-बढे प्रोफेसर संतराम देशवाल दंपति द्वारा सृजित साहित्य फलक के आगे पद्मश्री पुरूस्कार की चमक-दमक भी फीकी मालूम पङती है। झज्जर स्थित संस्कारम विश्वविद्यालय पत्रकारिता व साहित्य के क्षेत्र में देश-विदेश के विद्यार्थी और शोधार्थियों को शिक्षित-दीक्षित कर रहा है। डॉक्टर कादयान ने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान मेरे लिए महज पुरस्कार नहीं बल्कि महान पत्रकार बाबू बालमुकुंद गुप्त की स्वर्गीय आत्मा का आशीर्वाद और झज्जर की गौरवशाली साहित्यिक परंपरा के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। इसी प्रकार झज्जर की पत्रकारिता और साहित्य सृजन का इतिहास बड़ा ही गौरवमयी रहा है।

सेवा संकल्प अभियान- चित्र सेवा
विद्यार्थियों ने चित्रों में दिखाई विकसित भारत 2047 की कल्पना
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाकर विकसित भारत में योगदान का लिया संकल्प
शिक्षण संस्थानों में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा, प्रतियोगिता में करीब 43 हजार विद्यार्थियों ने लिया भाग

झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक: झज्जर जिला में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला के सरकारी एवं निजी विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारतकृचित्र सेवा’ मॉड्यूल के माध्यम से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में करीब 43 हजार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने आधुनिक शिक्षा, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता विषयों पर बनाई पेंटिंग
डीईओ रतिंद्र सिंह ने बताया कि झज्जर जिला के विद्यालयों में विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 और विभिन्न विकासात्मक विषयों पर अपनी कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छ एवं सुंदर भारत, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक शिक्षा, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और देश की प्रगति जैसे विषयों को अपनी रचनाओं में स्थान दिया।
सेवा संकल्प अभियान से जुड़ रहे विद्यार्थी
डीईओ ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका समझने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने के साथ-साथ देश के भविष्य के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करने का अवसर मिल रहा है।
जनभागीदारी से मजबूत हो रहा सेवा और सुशासन का संकल्प
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। जिले के स्कूलों में हजारों विद्यार्थियों की भागीदारी इस अभियान को व्यापक जनसहभागिता से जोड़ रही है। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों में देश के उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत के प्रति उनकी सोच और आकांक्षाएं स्पष्ट रूप से दिखाई दीं।
730 राजकीय व निजी स्कूल में रहा उत्साहपूर्ण माहौल
जिला के सभी क्षेत्रों में स्थित सरकारी एवं निजी स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। करीब 43 हजार विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर अपने सपनों और विचारों को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारा। इस दौरान शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
झज्जर जिला के स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

30 सितंबर का इंतजार न करें पात्र युवा, तुरंत भरें फॉर्म-6: डीसी
सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जारी

झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जारी है। उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र युवाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों से अपील की कि वे 30 सितंबर की अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए पात्रता पूरी होने पर तुरंत फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं, 28 अक्टूबर तक उनका निपटान होगा और 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार कराया जा सकता है। मतदाता सूची से संबंधित सहायता के लिए नागरिक बीएलओ, ईआरओ, एईआरओ से संपर्क करने के साथ मतदाता हेल्पलाइन 1950 का भी उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम व विवरण मतदाता सूची में अवश्य जांचने की अपील की।

सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान
स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए चला स्वच्छता अभियान
सेवा मेरा योगदान थीम पर झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी में जनप्रतिनिधियों व आमजन ने दिया स्वच्छता का संदेश

झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सेवा मेरा योगदान थीम के साथ झज्जर जिला में स्वच्छता अभियान प्रभावी रूप से चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाने का संदेश देना रहा। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित मॉड्यूल अनुसार जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन जिला में किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में शहरी निकाय व ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से जिला में जनप्रतिनिधियों द्वारा आमजन के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया है। सेवा मेरा योगदान थीम पर केंद्रित स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को झज्जर में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, बहादुरगढ़ में भाजपा नेता दिनेश कौशिक तथा बेरी में भाजपा नेता संजय कबलाना ने स्वयं सफाई कार्य करते हुए अपनी भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सफाई की गई और लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने भी स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई कार्य करते हुए जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन और बेहतर वातावरण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि हमें केवल अभियान के दौरान ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से अपने घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की सफाई का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने की अपील की। बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में सेवा मेरा योगदान में भागीदार बनते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में प्रशासन के साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। धर्मनगरी बेरी में स्वच्छता अभियान के शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेता संजय कबलाना ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब हर व्यक्ति इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल शहर और गांव सुंदर बनते हैं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य और स्वच्छ जीवन के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। सेवा मेरा योगदान थीम अनुसार झज्जर नगर परिषद की ओर से भी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। गंदगी न फैलाने की शपथ भी दिलाई गई। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास गंदगी न फैलाने का संकल्प भी लिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला में जनकल्याण और जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं।
झज्जर जिला में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाते जनप्रतिनिधि।

महाविद्यालय बिरोहड़ में महिला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध लेखन एवं कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन
झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह के दिशा-निर्देशन तथा प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ के अनर्तगत निबंध व कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रश्मि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी प्रतिभा एवं विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं संचार कौशल का विकास करना हैं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में जिया ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय तथा कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. वीरेन्द्र सिंह, नीतू एवं डॉ. पवित्रा देवी ने भूमिका निभाई। कविता पाठ प्रतियोगिता में जिया ने प्रथम, भारती ने द्वितीय तथा पारुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. नरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, डॉ. पवित्रा देवी एवं डॉ. सीतू सिंह ने अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रश्मि ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्राओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के लिए निरंतर ऐसे मंच उपलब्ध कराए जाने का आश्वाशन दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला प्रकोष्ठ की सदस्य अंजना, नीतू देवी, डॉ. रीना एवं मंजू का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अंत में महिला प्रकोष्ठ टीम की ओर से सभी प्रतिभागियों और विजेता छात्राओं को बधाई व दोनों प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

आर्य समाज पर कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर गुरुकुल झज्जर के आचार्य विजयपाल का बयान सामने आया
कथित तौर पर ‘लठ मारने’ जैसी भाषा के प्रयोग पर गुरुकुल झज्जर ने जताई कड़ी आपत्ति
आचार्य विजयपाल बोले, आर्य समाज हमेशा सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ खड़ा रहा है

झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक: आर्य समाज को लेकर कथित रूप से दिए गए आपत्तिजनक बयान के मामले में गुरुकुल झज्जर के आचार्य विजयपाल का बयान सामने आया है। उन्होंने बयान में प्रयुक्त कथित तौर पर ‘लठ मारने’ जैसी भाषा पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की भावना के विपरीत बताया। आचार्य विजयपाल ने कहा कि आर्य समाज का मूल उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों, पाखंड और अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक करना रहा है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज हमेशा से सामाजिक सुधार और वैचारिक जागरूकता की दिशा में कार्य करता आया है तथा समाज में कुरीतियां फैलाने वालों के विरोध में खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करते समय भाषा की मर्यादा और सामाजिक सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। उनका कहना था कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन किसी भी संस्था या विचारधारा के प्रति असम्मानजनक भाषा का प्रयोग सामाजिक वातावरण के लिए उचित नहीं है। आचार्य विजयपाल ने अपने बयान में धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इंसान कभी भगवान नहीं हो सकता। इसी संदर्भ में उन्होंने रामपाल के समर्थकों को भी भाषा में शालीनता बरतने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी विचार या मत का विरोध तर्क और शालीन संवाद के माध्यम से किया जा सकता है। समाज में आपसी सम्मान बनाए रखने के लिए सार्वजनिक संवाद में संयमित और मर्यादित भाषा का इस्तेमाल आवश्यक है। गुरुकुल झज्जर की ओर से कहा गया कि आर्य समाज सामाजिक सुधार, शिक्षा, पाखंड और अंधविश्वास के विरोध तथा समाज में जागरूकता फैलाने के अपने मूल सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है। ऐसे में आर्य समाज के संबंध में की गई किसी भी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते समय तथ्यों और मर्यादित भाषा का ध्यान रखा जाना चाहिए। आचार्य विजयपाल के इस बयान के बाद आर्य समाज से जुड़े लोगों के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक और वैचारिक मतभेदों के बावजूद संवाद का आधार आपसी सम्मान और शालीनता होना चाहिए।

दुकान में बैनर पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 22,260 रुपये बरामद’
बहादुरगढ़, 18 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर बहादुरगढ़ की सेक्टर-9 पुलिस टीम ने बाग वाली गली, बालौर चुंगी के पास एक दुकान में जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22,260 रुपये की नकदी, गाय, खरगोश, कबूतर आदि के चित्र वाला बैनर तथा पर्चियां चिपका हुआ एक कागज का गत्ता बरामद किया है।सेक्टर-9 बहादुरगढ़ प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध की पड़ताल के लिए एरिया में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि बाग वाली गली, बालौर चुंगी के पास एक दुकान में कुछ युवक गाय, खरगोश, कबूतर आदि के बैनर पर पैसे लगाकर पर्चियां निकालकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना विश्वसनीय पाए जाने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान में छापेमारी की।पुलिस टीम ने मौके से पंकज निवासी नया गांव बहादुरगढ़, शिवम निवासी नया गांव बहादुरगढ़, प्रशान्त उर्फ पिंकी निवासी मोहन नगर बहादुरगढ़, विनोद उर्फ सीनू निवासी संजय कॉलोनी बहादुरगढ़, प्रशान्त उर्फ नितिन निवासी महावीर पार्क बहादुरगढ़, जितेन्द्र निवासी तेजापुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल बराही फाटक बहादुरगढ़, राकेश कुमार निवासी शास्त्री नगर बहादुरगढ़, साहिल निवासी नया गांव बहादुरगढ़, प्रकाश निवासी कमई जिला अमेठी उत्तर प्रदेश हाल संजय कॉलोनी बालौर चुंगी बहादुरगढ़ तथा मुकेश निवासी कानौन्दा को काबू किया।मौके से बरामद 22,260 रुपये की नकदी तथा अन्य सामान को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जन्मदिन को यादगार बनाने की अनोखी पहल
जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान युधिष्ठिर वत्स के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 21 वकीलो ने किया रक्तदान
मानव सेवा की दिशा में सर्वोत्तम कार्य है रक्तदान रू युधिष्ठिर वत्स एडवोकेट

भिवानी, 18 सितम्बर, अभीतक: किसी भी खास मौके या जन्मदिन को खुशियों के साथ समाजसेवा के रूप में मनाना एक मिसाल बन जाता है। शुक्रवार को सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से जिला बार एसोसिएशन भिवानी के नवनियुक्त प्रधान युधिष्ठिर वत्स एडवोकेट के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय फ्रीडम ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं और वकीलों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया और रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। शिविर के दौरान पहुंचे सभी 21 युवा रक्तदाताओं को बैज लगाकर और प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बार प्रधान युधिष्ठिर वत्स, एडवोकेट कांति कौशिक और शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने स्वयं प्रत्येक रक्तदाता को बैज लगाया और उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की और उपस्थित लोगों को प्रेरित किया कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य शुभ अवसरों पर रक्तदान करने की स्वस्थ परंपरा को अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान जिला बार एसोसिएशन के प्रधान युधिष्ठिर वत्स ने रक्तदान करने के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन तो हर वर्ष आता है, लेकिन अगर इस दिन किसी जरूरतमंद की जान बचाने का मौका मिले तो इससे बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे मरीजों के लिए एक यूनिट रक्त भी नया जीवन बनकर सामने आता है। उन्होंने शहर के युवाओं से अपील की कि वे रक्तदान की इस मुहिम से जुड़ें और इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इस मौके पर शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा व समाज सेविका नेहा अत्रि ने अपने पत्ति एडवोकेट प्रवीण अत्री के साथ रक्तदान किया और कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह न केवल किसी मरीज की जिंदगी बचाता है, बल्कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। हमें हर खुशी के अवसर पर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य को अपनाना चाहिए, ताकि हमारे समाज में कभी भी रक्त की कमी से किसी की सांसें न थमें। शिविर में एकत्रित हुए रक्त को जरूरतमंद मरीजों, विशेषकर थैलेसीमिया से पीडित बच्चों और आपातकालीन स्थिति में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस आयोजन ने शहरवासियों को यह सकारात्मक संदेश दिया कि खुशियों का असली जश्न दूसरों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाकर ही मनाया जा सकता है। इस अवसर पर एडवोकेट राजेश शर्मा कुंडल, जितेंद्र पाल तंवर ललित शर्मा, ललित कौशिक, कुलदीप अत्री,अरविंद शर्मा लोहानीवाला, पवन परमार, आकाश पाल, बजरंग शर्मा, महेश भारद्वाज, श्री कांत भारद्वाज, कन्हैया लाल, साहिल कौशिक, हरीश अत्री आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

एम.एन.एस. राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित : सेवा मेरा योगदान पहल को मिला भारी जनसमर्थन
युवओं में संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक के गुण विकसित करना भी शिक्षण संस्थानों का कार्य: प्राचार्य जगबीर सिंह

भिवानी, 18 सितम्बर, अभीतक: स्थानीय महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में आज सहारा चेरिटेबल के सहयोग से शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा मेरा योगदान थीम पर आधारित इस शिविर ने कॉलेज परिसर में देशभक्ति और सामाजिक सेवा की नई अलख जगा दी। सुबह से ही कॉलेज के छात्रों और स्थानीय नागरिकों में रक्तदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। शिविर का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य श्री जगबीर सिंह जगबीर सिंह ने किया। आयोजन का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों यूनिट 1 के प्रभारी सुरेंद्र सिंह, यूनिट 2 की प्रभारी दीपिका रानी और यूनिट 3 की प्रभारी मंजू बाला के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान एम्स बाड़सा की एक अनुभवी मेडिकल टीम ने सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच और रक्तदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया। शिविर का आयोजन शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा की देखरेख में हुआ। इस दौरान 44 स्वयं सेवकों ने रक्तदान किया। इस मौके पर प्राचार्य जगबीर सिंह ने कहा कि यह हमारे महाविद्यालय और विशेष रूप से हमारी एनएसएस इकाइयों के लिए एक गर्व का क्षण है। सेवा मेरा योगदान थीम के तहत आज हमारे छात्रों और समाज ने एकजुट होकर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। कॉलेज का उद्देश्य न केवल अकादमिक शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि छात्रों में एक संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक के गुण विकसित करना भी है। आज का शिविर इस बात का प्रमाण है कि हमारे युवा सामाजिक बदलाव के लिए तैयार हैं। शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने कहा कि रक्त का एक कतरा किसी की जान बचा सकता है और यह समझना कि हमारा खून किसी और को दूसरा जीवन दे सकता है एक बेहद भावनात्मक और सशक्त अनुभव है। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कॉलेज प्रबंधन और एनएसएस अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर आनंद प्रकाश, हरिओम, कुलबीर सिंह बरसर प्रोफेसर आँचल रविकांत, सतीश, अनुज, राहुल, अमरजीत, प्रखर दीक्षित आदि मौजूद

लंपी बीमारी को लेकर भाजपा सरकार की लापरवाही ने पशुपालकों को तबाही के कगार पर पहुंचाया: अभय सिंह चैटाला
सरकार की लापरवाही और कमजोर तैयारियों के कारण प्रदेश में लगभग 7600 गायें लंपी वायरस की चपेट में आ चुकी हैं और 70 से अधिक गायों की हो चुकी है मौत

चंडीगढ़, 18 सितम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने हरियाणा में तेजी से फैल रही लंपी बीमारी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही और कमजोर तैयारियों के कारण प्रदेश में लगभग 7600 गायें लंपी वायरस की चपेट में आ चुकी हैं और 70 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। बीमारी के बढ़ते प्रकोप से पशुपालकों में दहशत का माहौल है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि पशुपालकों की आजीविका पशुधन पर निर्भर है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी इस गंभीर समस्या के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार के पास बीमारी की रोकथाम के लिए समय था, संसाधन थे और इनेलो ने समय रहते सरकार को संभावित खतरे से आगाह भी किया था, लेकिन सरकार ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। आज सरकार की इसी लापरवाही का खामियाजा प्रदेश के पशुपालकों को अपने पशुधन की कीमत चुकाकर भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में इनेलो पार्टी की तरफ से लंपी बीमारी की रोकथाम और उपचार को लेकर सरकार से सवाल किया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। सरकार ने 19 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, जबकि उस समय तक केवल 13 लाख 42 हजार पशुओं का ही टीकाकरण हो पाया था। इससे साफ है कि सरकार के दावे और जमीन पर किए गए काम में बड़ा अंतर है। अभय सिंह चैटाला ने मांग की कि सरकार युद्धस्तर पर टीकाकरण और उपचार अभियान चलाए, प्रत्येक गांव में पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाए तथा लंपी बीमारी से पशु गंवाने वाले पशुपालकों को तत्काल उचित आर्थिक मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि सरकार को अब भी चेत जाना चाहिए, क्योंकि पशुपालकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

अनाज मंडी में सिविल सोसायटी के ईमानदार लोगों सहित कृषि-मार्केटिंग बोर्ड के उच्च अधिकारियों व विजिलेंस टीमें तैनात करने की उठी जोरदार मांग
किसानों की समस्याएं जानने के लिए लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने किया अनाज मंडी का दौरा
बाजरा को तुरंत एमएसपी रेट पर खरीदने व अन्य मांगों को लेकर लोक सेवा मंच ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
अन्नदाता किसानों की राष्ट्र-समाज को मजबूत बनाने में अहम भूमिका : अशोक प्रधान लोक सेवा मंच

रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: खरीफ की प्रमुख फसल बाजरा की अनाज मंडी में आवक शुरू होने पर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने स्थानीय अनाज मंडी का दौरा करके किसानों के हित में खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया । जनहित में जारी मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत मंच के पदाधिकारियों ने अनेक अन्नदाता किसानों से मुलाकातें कीं और उनका कुशलक्षेम पूछते हुए उनकी ज्वलंत समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि राष्ट्र-समाज को आगे बढ़ाने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है । लोकशाही में सरकार की ओर से किसानों को अपना उत्पादन बढ़ाने और उसे सही दामों पर बेचने के बुनियादी हकों पर पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए । पिछले करीब 9 माह से लगातार सामाजिक सरोकार एवं जनहित में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच समाज के सभी समुदायों,विशेषकर किसानों,सीनियर सिटीजंस,महिलाओं,बच्चों,शिक्षत बेरोजगार युवाओं,नर्सिंग स्टाफ,कोर्ट्स व तहसील परिसरों में कार्यरत जनसहायकों, कर्मचारियों,शिक्षकों,मजदूरों,ड्राइवर्स आदि की समस्याएं जानकर उनके हितों की आवाज बुलंद करता आ रहा है। सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि बाजारा का प्रदेश सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2900 रुपए प्रति क्विंटल है,जिससे कम रेट पर बाजरा की खरीद हरगिज नहीं की जानी चाहिए । मगर अनेक किसानों ने कहा कि बाजरा की खरीद एमएसपी से नीचे लगभग 2000 से 2150 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास की जा रही है जो नियमों के विरुद्ध किसानों के साथ सरासर अन्याय,आर्थिक शोषण एवं धोखाधड़ी के समान है । किसानों की पुरजोर मांग है कि बाजरा घोषित एमएसपी रेट ₹2900 प्रति क्विंटल से नीचे कतई नहीं खरीदा जाना चाहिए । किसानों ने बताया कि मंडी में जनसुविधाओं का भारी अभाव है। अशोक प्रधान ने जनहित में सरकार से किसानों के खरीफ उत्पादन बाजरा को सुनिश्चित तौर पर एमएसपी रेट से नीचे नहीं खरीदे जाने व मंडी में आनेवाले किसानों को खान-पान,शौचालय,पेयजल जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाएं निरूशुल्क उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनहित,नियमों की निगरानी के लिए प्रदेशभर की अनाज मंडियों में सिविल सोसायटी के ईमानदार लोगों सहित कृषि एवं मार्केटिंग बोर्ड के उच्च अधिकारियों एवं विजिलेंस की टीमों को तुरन्त तैनात किया जाना चाहिए। इस सिलसिले में मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का निर्णय लिया। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों,अशोक प्रधान लोक सेवा मंच, कोर कमेटी के सदस्यों महेश कौशिक,बीके राम सिंह,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,दयाराम आर्य,नंदलाल यादव डॉ. सुरेश कुमार, जगमोहन यदुवंशी आदि ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया कि सितंबर-अक्टूबर माह के दौरान स्थानीय अनाज मंडी में अनेक बार मौका पर आकर बाजरा की खरीद प्रक्रिया के सभी पहलुओं को देखा जाएगा और समाधान होने तक किसानों के हितों की आवाज बुलंद करने के प्रयास किए जाएंगे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक सरोकार एवं अभिव्यक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को खंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी खंडों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा तथा अन्य समसामयिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खंड स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के सभी स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचार प्रभावी एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव गांव काकोडिया में करेंगी जनसभा
रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव शनिवार को गांव काकोडिया में सुबह 10.30 बजे जनसभा करेंगी। इससे पहले नया गांव में नरेंद्र यादव के आवास पर जलपान कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को दोपहर बाद 4 बजे गांव बुढ़पुर में प्रशांत सन्नी के आवास पर जलपान कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगी।

विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करवाना सुनिश्चित करें अधिकारी : एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने बैठक कर गांवों में होने वाली ग्राम सभाओं को लेकर दिए दिशा निर्देश

रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: एडीसी राहुल मोदी ने शुक्रवार को बाल भवन रेवाड़ी में ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन एवं वेरिफिकेशन कार्य को लेकर जिला के खंड विकास एवं पंचायत और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित किए शेड्यूल के अनुरूप विशेष ग्राम सभाएं करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि इन विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से परिवार पहचान पत्र से संबंधित विभिन्न प्रकार की वेरिफिकेशन का कार्य पंचायत स्तर पर किया जाएगा, ताकि पात्र परिवारों का सही डाटा अपडेट हो सके और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जिला की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं में फैमिली आईडी वेरिफिकेशन के तहत एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) परिवारों की वेरिफिकेशन, एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आय वेरिफिकेशन, कच्ची छत की फिजिकल वेरिफिकेशन तथा परिवार पहचान पत्र में परिवार के सदस्यों के व्यवसाय की वेरिफिकेशन अलग-अलग रूप से की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य अति आवश्यक है। एडीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जिन संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वें परिवार पहचान पत्र से जुड़े सभी आवश्यक वेरिफिकेशन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर बीडीपीओ और संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायतों में आयोजित की जाने वाली विशेष ग्राम सभाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एडीसी राहुल मोदी।

आरकेवीवाई स्कीम के तहत उपलब्ध कृषि यंत्रों का किया जाएगा भौतिक सत्यापन
21 से 25 सितंबर तक नई अनाज मंडी रेवाड़ी में होगा सत्यापन कार्य

रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आरकेवीवाई स्कीम के तहत किसानों को वर्ष 2026-27 के फसल अवशेष प्रबन्धन घटक के तहत विभिन्न कृषि यन्त्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाया जाना है। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरकेवीवाई स्कीम वर्ष 2026-27 के तहत जिन चयनित किसानों द्वारा अपने फसल अवशेष कृषि यंत्रों के बिल विभागीय पोर्टल पर अपलोड करवा दिए गए है तथा निर्माता द्वारा अप्रूव कर दिए गए हैं। उन किसानों के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 21 सितम्बर से 25 सितंबर तक जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी द्वारा नई अनाज मंडी रेवाड़ी में किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि 21 सितंबर को स्ट्रॉ बेलर, शर्ब मास्टरध्रोटरी स्लेशर, 22 सितंबर को सुपर सीडर, 23 सितंबर को अन्य मशीनें तथा 25 सितंबर को डीएसआर मशीन का प्रातः 11 बजे भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों को आह्वान किया कि उक्त कार्यक्रमानुसार निर्धारित स्थान पर अपने कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन करवाने के लिए निर्धारित समय पर पहुंचे।

डीएलएसए रेवाड़ी ने पोक्सो एक्ट पर स्पेशल कैंप का किया आयोजन
रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ विद्यालय, बावल में पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तथा स्कूल में उपस्थित बच्चों को ष्पोक्सो एक्ट 2012” के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यशाला में डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया की ष्पोक्सो एक्ट 2012” 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और अश्लीलता से बचाने के लिए है। इस एक्ट के तहत पीड़ित बच्चे की पहचान मीडिया या सार्वजनिक रूप से करना कानूनी अपराध है। इस अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, यौन दुर्व्यवहार और बाल पोर्नोग्राफी से बचाकर उनकी सुरक्षा करना और उनकी गरिमा को बनाए रखना है। इस कार्यशाला में सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी, बावल से पैनल अधिवक्ता प्रीति ने उपस्थित बच्चों को उनके कानूनी अधिकार एवं कर्तव्य तथा बच्चों के लिए नालसा की मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। इस अवसर पर स्कूल स्कूल प्राचार्य कमलेश, अध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

वृद्धआश्रम रेवाड़ी का किया निरीक्षण
रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा शुक्रवार को वृद्ध आश्रम रेवाड़ी का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में डॉ. रेनू सोलखे ने वृद्धजनों की जरूरी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्ध जनों को मिलने वाले भोजन व अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच की तथा उनको और बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी कहा। उन्होंने सभी उपस्थित स्टाफ मेंबर को उचित दिशा निर्देश दिए ताकि वे बुजुर्गों का अच्छे से ख्याल रखें। इससे वृद्धजनों का अकेलापन भी दूर होगा तथा उनमें एक नई चेतना का संचार होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग रहने को मजबूर हैं तो उनकी वहां पर संभाल के लिए भी हम सभी को आगे आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत की तथा उनका हाल जाना।

आस्था कुंज बाल गृह का किया औचक निरीक्षण
रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा शुक्रवार को आस्था कुंज बाल गृह रेवाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 16 बच्चे उपस्थित थे। डॉ. रेनू सोलखे ने सभी बच्चों से बातचीत की तथा उनके बारे में उनके खानपान के बारे में तथा पढ़ाई के बारे में जाना एवं आस्था कुंज के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बच्चों से संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए। डॉ. रेनू सोलखे ने दत्तक ग्रहण अभिकरण का भी निरीक्षण किया जिसमें 7 बच्चे थे। डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। आस्था कुंज का स्टाफ अपनी ड्यूटी सही तरीके से कर रहा है। डा. रेनू सोलखे ने बच्चों को देने वाले खाने का भी निरीक्षण किया जो सही निकला तथा बच्चों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी निरीक्षण किया वह सही एवं दुरुस्त मिली।

जिला में 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा 100 दिवसीय एनीमिया नियंत्रण अभियान
डीसी अभिषेक मीणा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश

रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: जिला में एनीमिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए 17 सितंबर से 25 दिसंबर 2026 तक 100 दिवसीय एनीमिया नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बच्चों, किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच कर एनीमिया से प्रभावित लाभार्थियों को आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने अभियान के संबंध में शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। डीसी ने पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत प्राप्त स्वास्थ्य अनुदान राशि का विभिन्न कार्यों में उपयोग के संबंध में भी जिला स्तरीय कमेटी के साथ बैठक की। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 100 दिवसीय एनीमिया नियंत्रण अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष जांच सत्र आयोजित किए जाएं। एनीमिया से ग्रस्त लाभार्थियों की उपचार के साथ-साथ पुनः हीमोग्लोबिन जांच एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। गंभीर एनीमिया के मामलों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक उपचार के लिए भेजा जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने परिवार के पात्र सदस्यों की हीमोग्लोबिन जांच करवाएं तथा एनीमिया पाए जाने पर चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार पूरा करें। इस अवसर पर अर्बन नोडल ऑफिसर डा. परवीन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुनीष, डा. ज्ञानेंद्र मिश्रा और डिप्टी डीईओ अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

रेवाड़ी में सड़क निर्माण कार्य के चलते बाईपास एनएच 11 से रामपुरा मोड़ की ओर जाने वाले यातायात मार्ग में परिवर्तन
नाईवाली से बाईपास एनएच 11 की ओर जाने वाले सिंगल रोड से ही व्यवस्था अनुरूप होगा आवागमन

रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: रेवाड़ी शहर में सड़क निर्माण कार्य के चलते एचएसआरडीसी बाईपास, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 से रामपुरा मोड़ की ओर जाने वाले यातायात मार्ग में परिवर्तन किया गया है। नाईवाली से बाईपास एनएच 11 की ओर जाने वाले सिंगल रोड से ही व्यवस्था अनुरूप वाहन चालक आना जाना कर सकेंगे। यह व्यवस्था 19 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। पीडब्ल्यूडी बी एंड आर बावल सब डिवीजन इंजीनियर दलबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य के दौरान उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। वाहन चालकों की सुविधा तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। एचएसआरडीसी बाईपास की ओर से आने वाले वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से रेवाड़ी शहर की ओर जा सकेंगे। नारनौल चैक, रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डे की ओर जाने वाले वाहन भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे। गोपाल देव चैक, रामपुरा मोड़ तथा नारनौल पुल के आसपास यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा। वाहन चालकों से अपील है कि वे मौके पर लगाए गए यातायात संकेतों का पालन करें तथा यातायात कर्मचारियों द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। आमजन से अपील है कि निर्माण कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें तथा अनावश्यक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।

पीएम श्री जेएनवी नैचाना में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर
रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.05.2012 से 31.07.2014 दोनो तिथि को मिलाकर आवेदन कर सकते है। जिसका लिंक ीजजचेरूध्ध्बइेमपजउेण्दपबण्पदध्2026ध्दअेपगऋ9 है। कक्षा 11वीं में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.06.2010 से 31.07.2012 दोनो तिथि को मिलाकर आवेदन कर सकते है। जिसका लिंक ीजजचेरूध्ध्बइेमपजउेण्दपबण्पदध्2026ध्दअेगपऋ11 है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सुषमा यादव, पीजीटी कंप्यूटर विज्ञान के मोबाइल नंबर 9416132633 पर संपर्क कर सकते हैं।

निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 21 से 29 सितंबर तक लगाए जाएंगे जांच शिविर
रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जिला रेवाड़ी में 21 से 29 सितंबर तक जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बिजेंद्र सौरोत ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहायक उत्पादन केंद्र नई दिल्ली के सौजन्य से पात्र वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यागजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण दिए जाएंगे। इसके लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना, 22 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली, 24 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड खोल, 25 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड डहीना, 28 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल तथा 29 सितंबर को जिला रैडक्रास सोसायटी अम्बेडकर चैक, रेवाड़ी में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने वृद्धाश्रम का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कालका गांव में वाटर वर्क्स और नागरिक अस्पताल में वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था का किया निरीक्षण

रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य, भोजन, रहने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। विधायक ने वृद्धजनों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कालका गांव स्थित वाटर वर्क्स का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से पानी की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा रखरखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। विधायक ने नागरिक अस्पताल में स्थापित वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जल संरक्षण आज समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। वाटर हार्वेस्टिंग जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से वर्षा जल का बेहतर उपयोग किया जा सकता है और भूजल स्तर को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यकतानुसार सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को सेवा संकल्प अभियान जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। हरियाणा में 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा और कृतज्ञता के भाव से जनभागीदारी के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनहित से जुड़े कार्यों की जमीनी स्तर पर समीक्षा करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।इस अवसर पर दीपक मंगला, अजय काटीवाल, संदीप यादव, कैप्टन देवदत्त, राम सिंह, बहादुर सिंह, विजय, अमित यादव आदि मौजूद रहे।

महाविद्यालय बिरोहड़ में विज्ञान में करियर के अवसर विषय पर करियर कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह के दिशा-निर्देशन तथा प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान मे व भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभागों के सहयोग से “विज्ञान में करियर के अवसर” विषय पर करियर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों, उच्च शिक्षा, अनुसंधान, सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा रोजगार के विभिन्न विकल्पों के प्रति जागरूक करना था। प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के करियर जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने तथा सही दिशा चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अपने निर्धारित लक्ष्य के लिए अनुशासित तरीके से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ० संदीप कुमार, प्रवक्ता, राजकीय महाविद्यालय मातनहेल (झज्जर) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विषयगत ज्ञान के साथ-साथ मात्रात्मक योग्यता, तार्किक क्षमता, संचार कौशल एवं समय प्रबंधन को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ० नरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक कौशल, संचार क्षमता, विषयगत ज्ञान एवं आत्मविश्वास भी विकसित करना चाहिए। गणित विभाग प्रभारी डॉ० निशा रानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि गणित विज्ञान के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का भी महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों को मात्रात्मक योग्यता एवं तार्किक क्षमता की नियमित तैयारी करनी चाहिए तथा गणितीय समस्याओं को हल करने के लिए उचित रणनीति एवं समय प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान प्रभारी श्री राजेश ने कहा कि विज्ञान विषयों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा, अनुसंधान, शिक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार करियर का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल के सदस्य अंजना, मृणाल, अमित, डॉ० मोनिका एवं डॉ० रीना ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य सीतू सिंह, मंजू, डॉ० जयप्रकाश शर्मा, डॉ० राजपाल गुलिया एवं सतपाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

भिवानी: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, सोशल मीडिया पोस्ट डालकर बदमाशों ने ली जिम्मेदारी!
दिलेर खरकिया की लग्जरी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना के वक्त गाड़ी में नहीं थे सिंगर
भिवानी के सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर बनी निशाना, फायरिंग के बाद बदमाशों की पोस्ट वायरल
हरियाणवी कलाकार दिलेर खरकिया की गाड़ी पर गोलियां चलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग का मामला, सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा
9 साल की उम्र से रागनी मंच पर कदम, अब दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग से सनसनी

फरीदाबाद: फरीदाबाद में पूर्व सरपंच के घर डेढ़ करोड़ की चोरी।
बल्लभगढ़ के शाहुपुरा गांव में देर रात बड़ी वारदात।
पूर्व सरपंच देवी के घर दीवार कूदकर घुसे चोर।
70 तोले सोना, ढाई किलो चांदी और 3.5 लाख रुपये कैश चोरी
परिवार के सदस्यों को कमरों में बाहर से कुंडी लगाकर किया बंद।
चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही।
सुबह करीब 5 बजे परिवार को वारदात का पता चला।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए, ब्ब्ज्ट फुटेज खंगालने में जुटी
आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी

भिवानी: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, सोशल मीडिया पोस्ट डालकर बदमाशों ने ली जिम्मेदारी!
दिलेर खरकिया की लग्जरी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना के वक्त गाड़ी में नहीं थे सिंगर
भिवानी के सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर बनी निशाना, फायरिंग के बाद बदमाशों की पोस्ट वायरल
हरियाणवी कलाकार दिलेर खरकिया की गाड़ी पर गोलियां चलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग का मामला, सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा
9 साल की उम्र से रागनी मंच पर कदम, अब दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग से सनसनी

झज्जर: दीपेंद्र के सामने मंच से उठाई कांग्रेस विधायक वत्स ने मांग
विधानसभा चुनाव में हो विधायक के रिपोर्ट कार्ड पर टिकट का चयन
लोगों में रहे, लोगों की करें बात उसी विधायक को मिले दोबारा टिकट
कहा: उनका स्वयं का भी हो रिपोर्ट कार्ड खराब तो बेशक न दी जाए टिकट
कुलदीप वत्स की बात सुनते ही तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा पंडाल
दीपेंद्र की मुस्कुराहट ने बगैर कुछ बोले दिखाई सहमति

झज्जर: मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर दीपेंद्र ने साधा निशाना
कहा: कार्यक्रम को लेकर आम जनता ने बनाई दूरी, युवाओं का रिएक्शन भी आया सामने
दीपेंद्र बोले, हरियाणा में सवा करोड़ दिए जलाने का दावा करने वाली भाजपा ने केवल सरकारी इमारत पर दीए जलाकर बनाई कार्यक्रम की शोभा
झज्जर में मातनहेल, साल्हावास और झज्जर ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे दीपेंद्र हुड्डा
दीपेंद्र बोले,भाजपा में उसके मंत्री उन्हें लगातार ले रहे हैं निशाने पर, समय आने पर जनता देगी उन्हें जवाब
कहा: वह और उनकी पार्टी लड़ रही है हरियाणा के लोगों की जनहित की लड़ाई
प्रदेश में केंद्र की भाजपा को बताया संविधान और लोकतंत्र विरोधी
हरियाणा में शिक्षा तंत्र को बर्बाद करने की साजिश रचने का लगाया आरोप
भाजपा से पूछा सवाल, झज्जर के विकास और शिक्षा को लेकर भाजपा दे जवाब क्या झज्जर हरियाणा में नहीं पाकिस्तान में है
यूपीआई को लेकर पूछे गए सवाल पर भी बोले दीपेंद्र हुड्डा
कहा: दुनिया भर में देश की अर्थव्यवस्था को खोखला करने का केंद्र सरकार कर रही है काम
दीपेंद्र के साथ विधायक गीता भुक्कल ने कार्यक्रम को किया सम्बोधित

सीजेएम विशाल के आदेश पर एक बच्ची को रेस्कयू कर कराया मुक्त
झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेशनुसार बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, व गुमशुदा बच्चों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल द्वारा एक टीम गठित की गई। जो समय समय पर बाल श्रम कर रहे बच्चों की चेकिंग करते है इस कड़ी मे आज एक गुप्त सूचना मिली कि बाराही रोड गौशाला के सामने एक नाबालिक लड़की को करीब 2 महीने से बंधक बना रखा है। जिस पर सीजेएम विशाल ने तुरंत कारवाही करने के आदेश दिए जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा चेकिंग की गई और बच्ची को रेस्कयू किया गया। बच्ची से बातचीत करने पर उसने अपने माता पिता के बारे में बताया। उसके परिवार से बात करने पर पता लगा कि परिवार ने एक रिपोर्ट लाईनपार पुलिस स्टेशन बहादुरगढ़ में गुमशुदगी बारे दर्ज करा रखी हैं। जिस पर संबंधित थाना से संपर्क करके संबंधित इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर को सूचित करके बच्ची को आगामी कारवाही हेतु शोप दिया। बच्ची को उसके परिवार से मिलवाया। गठित टीम मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, मानव तस्करी विरोधी ईकाई, लेबर डिपार्टमेंट, जिला बाल संरक्षण इकाई, व जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एम डी डी आफ इंडिया शामिल रहे। सीजेएम विशाल ने आह्वान किया कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी स्तर पर अगर किसी के साथ गलत होता हुआ देखता है तो उसकी सूचना विभाग को दे सकता है, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और उसकी पहचान भी स्पष्ट नहीं होगी।

भिवानी में बेहतर दुनिया के लिए सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के मानक दृैक्ळ 7 पर स्पॉटलाइट: किफायती और साफ ऊर्जा पर स्टेकहोल्डर्स का सम्मेलन आयोजित किया गया
भिवानी, 18 सितम्बर, अभीतक: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की हरियाणा शाखा कार्यालय ने 17 सितंबर 2026 को बया टूरिस्ट रिजॉर्ट, भिवानी में श्एक बेहतर दुनिया के लिए सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मानकश् पर हितधारकों के सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 14 अक्टूबर 2026 को श्बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण – एसडीजी 7 पर स्पॉटलाइट: किफायती और स्वच्छ ऊर्जा विषय के थीम पर मनाए जाने वाले विश्व मानक दिवस 2026 समारोह के अग्रिम कार्यक्रम रूप में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सरकारी विभाग, शिक्षा जगत, डैडम्, उद्योग संघों, और अन्य हितधारक संगठनों के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिससे मानकीकरण, गुणवत्ता आश्वासन, अनुरूपता मूल्यांकन और सतत औद्योगिक विकास पर चर्चा के लिए एक संवादात्मक मंच मिला। मुख्य अतिथि, श्री विपिन कुमार सिंह, उप वन संरक्षक, भिवानी ने अपने भाषण में, सतत औद्योगिक विकास के महत्व और औद्योगिक विकास को पर्यावरणीय जिम्मेदारी, टिकाऊ प्रथाओं और संसाधनों के कुशल उपयोग के साथ संतुलित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सतत प्रथाओं को बढ़ावा देने और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति का समर्थन करने में मानकों द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला, जिससे हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होंगे। श्रीमती मधुरिमा माधव, वैज्ञानिक-ई-निदेशक एवं प्रमुख, हरियाणा शाखा कार्यालय, बीआईएस ने विश्व मानक दिवस 2026 के उद्देश्यों और इसके समग्र विषय और एसडीजी 7 – किफायती और स्वच्छ ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन उद्देश्यों को प्राप्त करने में सहायक प्रमुख भारतीय मानकों की भूमिका पर विस्तार से बताया, जिसमें आईएसध्आईएसओ 50001 और डछत्म् के सौर प्रणालियों, उपकरणों और घटकों के सामान आदेश, 2025 के तहत शामिल मानकों का उल्लेख किया, जो प्रासंगिक उत्पादों के लिए निर्दिष्ट मानकों के अनुपालन को अनिवार्य करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लगभग 96 प्रतिशत बीआईएस लाइसेंस डैडम् के पास हैं, जो उन्हें बीआईएस के सबसे महत्वपूर्ण हितधारकों में से एक बनाता है, और कहा कि सम्मेलन से उभरने वाले उनके विचार, चिंताएं और सुझाव बीआईएस के लिए महत्वपूर्ण महत्व के होंगे। उन्होंने डैडम् को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का निर्माण करने, प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और बाजार पहुंच का विस्तार करने में सक्षम बनाने में भारतीय मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने भारतीय मानकों के प्रभावी कार्यान्वयन और मानकीकरण प्रक्रिया में डैडम् की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया, प्रतिभागियों को प्रासंगिक हितधारक परामर्श तंत्र के माध्यम से मानकों के विकास में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। बीआईएस के वैज्ञानिक-डी संयुक्त निदेशक, हरियाणा शाखा कार्यालय, श्री चंदन कुमार द्वारा एक तकनीकी सत्र में सिंचाई उपकरण, कृषि उत्पादों और उपकरणों, कपड़ा उत्पादों, पीईध्पीवीसी पाइप, बिजली के केबल, पेवर ब्लॉक और ग्वार गम से संबंधित भारतीय मानकों को कवर करने वाले मानकीकरण परिदृश्य का अवलोकन प्रदान किया गया। सत्र ने प्रतिभागियों को इन क्षेत्रों में लागू मानकों और प्रमुख गुणवत्ता आवश्यकताओं से परिचित कराया। उन्होंने एस डी जी 7 – किफायती और स्वच्छ ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करते हुए नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादों पर एक सत्र का भी आयोजन किया। सत्र में नवीकरणीय ऊर्जा पहलों का समर्थन करने में भारतीय मानकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादों और डैडम् क्षेत्र के लिए प्रासंगिक मानकों के पारिस्थितिकी तंत्र का अवलोकन प्रदान किया गया, जिसमें प्रमुख राष्ट्रीय पहलों जैसे राष्ट्रीय सौर मिशन, राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन और पीएम-कुसुम का संदर्भ दिया गया। स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव के साथ-साथ जिला डैडम् सेंटर, भिवानी के साथ संयुक्त रूप से एक डैडम् बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसके दौरान बीआईएस के वैज्ञानिक-सीध्निदेशक, हरियाणा शाखा कार्यालय, श्री अनंत कुमार ने बीआईएस उत्पाद प्रमाणन योजना और कारोबार करने में आसानी के उद्देश्य से हाल के सुधारों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रमाणन दिशानिर्देशों, गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (फब्व्) और मानक ऑनलाइन पोर्टल में संशोधनों के प्रमुख पहलुओं को समझाया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पोर्टल और कैप्सूल कोर्स, शिकायत प्रबंधन पोर्टल और बीआईएस केयर ऐप सहित विभिन्न बीआईएस ई-संसाधनों के बारे में भी जानकारी दी। श्री सतीश रोहिल्ला, औद्योगिक विस्तार अधिकारी, जिला डैडम् सेंटर, भिवानी ने अपने संबोधन में, डैडम् को उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी दी, जिसमें वित्तीय सहायता, प्रौद्योगिकी उन्नयन, गुणवत्ता प्रमाणन, बाजार विकास से संबंधित प्रावधान शामिल हैं। कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक सत्र के साथ हुआ, जिसके दौरान हितधारकों ने भारतीय मानकों, बीआईएस प्रमाणन, फब्व् और अन्य अनुरूपता आवश्यकताओं से संबंधित प्रश्न पूछे जिसे बीआईएस अधिकारियों द्वारा संबोधित किया गया, जिससे प्रतिभागियों को लागू आवश्यकताओं और बीआईएस प्रक्रियाओं पर अधिक स्पष्टता मिली। इस कार्यक्रम ने बीआईएस को डैडम् क्षेत्र और अन्य हितधारकों के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करने और गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धा और सतत विकास का समर्थन करने में मानकों की भूमिका के बारे में अधिक जागरूकता को बढ़ावा देने का अवसर भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *