https://www.facebook.com/share/v/1BcyDx6aUt

एल. ए. स्कूल के बच्चों ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन
झज्जर, 24 जुलाई, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9, के बच्चों ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन। एथलेटिक्स इवेंट्स में ऋषभ ने 400 मीटर रेस में प्रथम, छात्रा अंतिम ने बेडमिंटन व हृडल रेस में प्रथम, छात्रा अमरजीत ने बेडमिंटन में सेकिंड, यांशी ने हृडल रेस में थर्ड, माहि ने योगा में पाँचवी रेंक व सोनाक्षी ने योगा में सातवीं रेंक, जेसीका ने चैथी पोजीसन प्राप्त कि। सीनियर गर्ल्स में छात्रा हिमांशी हृडल रेश में प्रथम व छात्रा खुशबु ने 800 मीटर रेश में सेकिंड पोजीसन प्राप्त कि। वहीं कुश्ती प्रतियोगिताओं में छात्र दीपांशु ने 110 केजी भार में फर्स्ट, लक्ष्य ने 97 केजी भार में फर्स्ट, इशांत ने 92 केजी भार में फर्स्ट, चिराग ने 70 केजी भार में सेकिंड, ऋषभ ने 400 मीटर में रेस में फर्स्ट पोजीसन प्राप्त कर जिले स्तर होने वाली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। उनकी इस कामयाबी में स्कूल डीपीई अमित लोहचब, विशाल सिँह व महेंद्र सैनी का अभिनय योगदान रहा। स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया व स्कूल प्रबन्धक के.एम. डागर, स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी खिलाड़ियों को नगद राशि देकर सम्मानित किया। स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने डीपीई अमित लोहचब, विशाल व महेंद्र सैनी के कार्य की प्रशंसा कर सभी सफल खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य की कामना की।

पहले शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का हो इस्तीफा, फिर हो चर्चा: दीपेन्द्र हुड्डा
गांव मुनीमपुर पहुँचकर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने हादसे में जान गँवाने वाले 4 लोगों के परिवारजनों से मिलकर शोक प्रकट किया
बीजेपी सरकार ने तो अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मों को भी पीछे छोड़ दिया: दीपेन्द्र हुड्डा
छात्रों पर पुलिस बर्बरता के जिम्मेदार अधिकारियों और नेताओं पर सख्त कार्रवाई हो: दीपेन्द्र हुड्डा
हरियाणा के युवा साहिल को बीजेपी सरकार प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल कर बुरी तरह किया जख्मी
रोज रोज पेपर आउट होने से देश भर का युवा भयंकर आक्रोश में है, सरकार तुरंत छात्रों से माफी मांगे: दीपेन्द्र हुड्डा

झज्जर, 24 जुलाई, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश के युवा, छात्रों, विपक्ष की मांग है कि पहले शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का हो इस्तीफा, फिर संसद में शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में बदलावों पर चर्चा हो। उसके पहले बातचीत का कोई औचित्य नहीं है। रोज रोज पेपर आउट होने से देश भर का युवा भयंकर आक्रोश में है। दुर्भाग्य की बात है कि सरकार उसे हलके में ले रही है। ये सरकार की नासमझी है। उन्होंने कहा कि कल देश के प्रधानमंत्री जी ने अपने वीडियो में छात्रों की असली मांगों का कहीं संज्ञान तक नहीं लिया। बल्कि उनकी मांगों को पूरी तरह अनदेखा कर उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने सवाल किया कि क्या किसी छात्र ने एजुकेशन सेक्रेटरी बदलने, फास्ट ट्रैक कोर्ट या कोई नया कानून बनाने की मांग रखी थी? कानून में तो पहले ही सजा के बहुत से प्रावधान हैं। देश के युवा, छात्रों, विपक्ष की स्पष्ट मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। छात्रों पर पुलिस बर्बरता के जिम्मेदार अधिकारियों और नेताओं पर सख्त कार्रवाई हो और सरकार छात्रों से तुरंत माफी मांगे। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज गाँव मुनीमपुर पहुंचे और पिछले दिनों हुए दर्दनाक हादसे में जान गँवाने वाले 4 लोगों के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढाँढ़स बँधाया। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने तो अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है और हमारे देश के युवा, छात्रों पर क्रूर ढंग से आक्रमण कर रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार के उस झूठ को सबूतों के साथ उजागर कर दिया जिसमें वो दावा कर रही थी कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ। हरियाणा के युवा साहिल पर बीजेपी सरकार ने निर्दयिता और क्रूर तरीके से पेपर लीक घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल किया जिससे इनके शरीर पर गंभीर जख्मों के साथ ही आंख खराब होने जैसी हालत हो गई है, दिखना बंद हो गया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली से देश का युवा पूरी तरह निराश है और उसे अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। जिस देश में युवाओं का भविष्य अंधकारमय होगा उस देश का भविष्य उज्ज्वल कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि संसद मार्च के दौरान देश के नौजवान छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज अंग्रेजी साम्राज्य के दौरान भारतीयों पर होने वाले अत्याचारों की याद दिला रहा था। इसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। लाठियाँ बरसाकर यह सरकार देश के युवाओं की आवाज कुचल नहीं सकती। न युवाओं की आवाज दबेगी, न विपक्ष की आवाज दबेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में नौकरी हो या अड्मिशन सबके पेपर लीक हो रहे हैं। बीजेपी सरकार को याद रखना चाहिए कि पैसों से छम्म्ज् का पेपर आउट कराकर काबिल बच्चों पीछे धकेलने वाले नाकाबिल युवा जब डॉक्टर बनेंगे तो वो मरीजों के साथ क्या करेंगे, ये सोचकर ही रूह कांप जाती है। उन्होंने आगे कहा कि यूं ही छम्म्ज् का पेपर आउट कराओगे तो अच्छे डॉक्टर कहाँ से लाओगे।

ऑफिसर काॅलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में भण्डारा 29 जुलाई को – कपूर
झज्जर, 24 जुलाई, अभीतक: आॅफिसर काॅलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भण्डारे का भी आयोजन होगा। श्री हनुमान मंदिर के पुजारी अनिल कपूर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यों के अतिरिक्त भण्डारे का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 28 जुलाई मंगलवार को प्रातः 8 बजे सुंदरकांड पाठ से होगा। इसके पश्चात 29 जुलाई बुधवार को प्रातः 8 बजे हवन, 11 बजे कन्या पूजन एवं ब्राह्मण भोज तथा दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तगणों से आह्वान किया है कि वे अपने परिवार सहित इस धार्मिक कार्यक्रम में 28 व 29 जुलाई को शामिल होकर कार्यक्रम की शौभा बढ़ाए।

ब्लॉक स्तरीय कल्चरल फेस्ट का सफल आयोजन, विजेता प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
झज्जर, 24 जुलाई, अभीतक: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुजाना में ब्लॉक स्तरीय कल्चरल फेस्ट का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी (ठम्व्) सुनीता देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
स्किट प्रतियोगिता (कक्षा 5 से 8)
प्रथम: राजकीय उच्च विद्यालय जोन्धी
द्वितीय: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदानी
तृतीय: रावमावि डावला
स्किट प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12)
प्रथम: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डावला
द्वितीय: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुजाना
तृतीय: रावमावि, जहांगीरपुर
रागनी प्रतियोगिता में (कक्षा 5 से 8)
प्रथम: रावमावि, दुजाना
द्वितीय: रावमावि, कबलाना
तृतीय: रावमावि, खेड़ी खुमार
रागनी प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12)
प्रथम: रावमावि, दुजाना
द्वितीय: रावमावि, डावला
तृतीय: उटलोढ़ा स्कूल
समूह नृत्य (कक्षा 5 से 8)
प्रथम: जीएमएस, याकूबपुर
द्वितीय: रावमावि, कबलाना
तृतीय: जीएमएस, बाबरा
समूह नृत्य (कक्षा 9 से 12)
प्रथम: जीजीएचएस, उतलोढा
द्वितीय: रावमावि, खेड़ी आशरा
तृतीय: रावमावि, कबलाना
एकल नृत्य (कक्षा 5 से 8)
प्रथम: जीजीएचएस, उन्थलोदा
द्वितीय: रावमावि, खेड़ी आशरा
तृतीय: जीएमएस, याकूबपुर
एकल नृत्य (कक्षा 9 से 12)
प्रथम: रावमावि,दुजाना
द्वितीय: जीजीएचएस, उन्थलोदा
तृतीय: रावमावि, डाबला ने बाजी मारी।
कार्यक्रम में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

एसआईआर-2026 के अगले चरण की तैयारी तेज, 31 जुलाई को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची: डीसी
भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी पुनरीक्षण प्रक्रिया, 30 अगस्त तक दर्ज कराई जा सकेगी दावे एवं आपत्तियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सभी चरण पूरे करने के निर्देश

झज्जर, 24 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत नियमानुसार मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2026 को जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को एसआईआर-2026 अभियान के अगले चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का प्रत्येक चरण पारदर्शिता और शुद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही विवरण के साथ मतदाता सूची में शामिल हो।
31 जुलाई से शुरू होगी दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया
डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा अन्य त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इन सभी दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने कहा कि प्रारूप सूची प्रकाशित होने के बाद सभी मतदाता अपने नाम एवं अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा या आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं।
त्रुटि रहित मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव के लिए शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि आयोग द्वारा निर्धारित प्रत्येक गतिविधि को समयबद्ध, पारदर्शी और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

पंचायती भूमि पर बने आवासों को मिलेगा कानूनी मालिकाना हक: सीईओ
समाधान पोर्टल के माध्यम से होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पांच चरणों में मिलेगा स्वामित्व प्रमाण पत्र

झज्जर, 24 जुलाई, अभीतक: जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंचायत (शामलात) भूमि पर बने पात्र आवासों को कानूनी मालिकाना हक प्रदान करने के उद्देश्य से समाधान पोर्टल शुरू किया गया है। इस पहल से वर्षों से पंचायत भूमि पर निवास कर रहे पात्र परिवारों को उनके आवास का वैध स्वामित्व प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2004 से पहले पंचायत भूमि पर बने पात्र आवासों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित नियमों के अनुसार 500 वर्ग गज तक के मकानों का नियमितीकरण किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी, जिससे आवेदकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सीईओ मनीष फोगाट ने बताया कि आवेदन से लेकर स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी होने तक की प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में समाधान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दूसरे चरण में ग्राम पंचायत द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। तीसरे चरण में संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन प्रस्तुत करेंगे। चैथे चरण में मुख्यालय स्तर पर आवेदन की स्वीकृति दी जाएगी तथा पांचवें एवं अंतिम चरण में पोर्टल के माध्यम से डिजिटल स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
योजना का लाभ उठाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप समय पर करें आवेदन
सीईओ ने बताया कि आवेदन करते समय आवेदक को अपना जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का चयन करना होगा। इसके साथ ही फैमिली आईडी, आधार संख्या, मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन जमा किया जा सकेगा। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदक को एसएमएस के माध्यम से सूचना भी प्राप्त होगी। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर आवेदन करें और पंचायत भूमि पर बने अपने आवास का कानूनी मालिकाना हक प्राप्त करें।

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल प्रारूप

पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक: डीसी
प्रतिभाशाली बच्चों के लिए अपनी उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर
राष्ट्रीय वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर को होगी पुरस्कारों की घोषणा

झज्जर, 24 जुलाई, अभीतक: बच्चों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार के लिए पात्र बच्चे 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने इस संदर्भ में बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के सर्वोच्च बाल सम्मान में शामिल है, जिसके माध्यम से उन बच्चों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा, लगन, मेहनत और उपलब्धियों से समाज व देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के अंतर्गत बहादुरी, नवाचार, खेल, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीक, कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों द्वारा नामांकन किए जा सकते हैं। विभिन्न श्रेणियों में देशभर से कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। डीसी ने कहा कि जिला में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बच्चे शिक्षा, खेल, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में अपनी मेहनत से जिला का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा में आवेदन करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों, स्कूल प्रबंधकों, शिक्षकों और संबंधित विभागों से आह्वान किया कि वे योग्य बच्चों की पहचान कर उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि जिला की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 से संबंधित पात्रता, दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ंूंतकेण्हवअण्पदध् पर उपलब्ध है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक पोर्टल के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं।

झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्रों में बरसात के मौसम के मद्देनजर नियमित रूप से चल रहा है जल निकासी प्रबंधन व सफाई अभियान।

मानसून तैयारी: शहरी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए शहरी स्थानीय निकाय अलर्ट
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा-जलभराव रोकने पर जिला प्रशासन का विशेष फोकस
डीएमसी जगनिवास बोले-बरसात के मौसम में झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी में विशेष सफाई अभियान जारी
संबंधित एसडीएम ने अपने अधिकार क्षेत्र में लिया व्यवस्था प्रबंधन का जायजा

झज्जर, 24 जुलाई, अभीतक: बरसात के मौसम में शहरों को जलभराव और गंदगी से मुक्त रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग अलर्ट मोड में रहकर जल निकासी प्रबंधन व्यवस्था करने में सजगता बनाए है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों को जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने झज्जर, बेरी व बहादुरगढ़ उपमंडल के संबंधित एसडीएम को जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं जिनकी अनुपालना करते हुए सभी संबंधित एसडीएम अपने अधिकार क्षेत्र में फील्ड में पहुंचे और जल निकासी व सफाई व्यवस्था प्रबंधन का जायजा लिया। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला के शहरी क्षेत्रों में बरसात के कारण होने वाले जलभराव को रोकने के लिए जिला प्रशासन योजनाबद्ध ढंग से कदम बढ़ाते हुए हर पहलू पर विशेष फोकस कर रहा है। जल निकासी प्रबंधन के साथ ही सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के लिए एडीसी एवं डीएमसी जगनिवास स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निरंतर दिए जा रहे हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देश पर व डीएमसी जगनिवास के मार्गदर्शन में नगर परिषद झज्जर, नगर परिषद बहादुरगढ़ व नगर पालिका बेरी की टीम लगातार फील्ड में उतरकर नालों, नालियों और जल निकासी तंत्र की व्यापक सफाई कर रही हैं ताकि बरसात का पानी बिना किसी रुकावट के निकासी मार्गों से गुजर सके। बरसात के मौसम में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत मुख्य सडकों, बाजारों, रिहायशी क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों तथा जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। सफाई कर्मियों द्वारा नालों और नालियों से सिल्ट, कूड़ा-कचरा तथा प्लास्टिक अपशिष्ट निकालकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कचरे का नियमित उठान सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि बरसाती मौसम में संक्रमण और बीमारियों की आशंका को कम किया जा सके।
जल निकासी प्रबंधन के साथ सफाई कार्यों की होगी निगरानी: डीएमसी
डीएमसी एवं एडीसी जगनिवास ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सफाई कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा जहां कहीं भी जलभराव या जल निकासी संबंधी समस्या सामने आए, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान स्वच्छता और बेहतर जल निकासी व्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे नालियों और नालों में प्लास्टिक, मलबा या अन्य कचरा न डालें तथा घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। स्वच्छता बनाए रखने में आमजन की भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है जितनी प्रशासन की जिम्मेदारी। डीएमसी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मानसून अवधि के दौरान सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। संबंधित विभागों की टीमें नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेंगी ताकि झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी के नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव मुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देते एडीसी जगनिवास।

राष्ट्रप्रेम की भावना से मनाया जाएगा देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस: एडीसी
एडीसी जगनिवास ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर ली अधिकारियों की बैठक
जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर भी मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

झज्जर, 24 जुलाई, अभीतक: झज्जर जिला में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के मद्देनजर शुक्रवार को एडीसी जगनिवास ने लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के राष्ट्रीय पर्व में गरिमामयी उत्कृष्ट व बेहतरीन कार्यक्रमों का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत होने के साथ-साथ प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद हों। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं आपसी समन्वय से पूर्ण करते हुए सुनिश्चित की जाएं। गौरतलब है कि झज्जर जिला मुख्यालय सहित उपमंडल बहादुरगढ़, बेरी व बादली में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामयी व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों की तैयारियों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, साज-सज्जा, स्वागत गेट, आसपास की सड़कों की मरम्मत, स्टेज प्रबंधन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। एडीसी ने कहा कि 15 अगस्त को जिलाभर में स्थापित शहीद स्मारकों और प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर शहादत को नमन किया जाएगा। बैठक में एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल व सीटीएम रितु सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुने गए 16 परिवाद, 8 का मौके पर निपटारा किया

रेवाड़ी, 24 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि अधिकारी समय पर आम नागरिकों की शिकायतों का निवारण करें। किसी भी शिकायत को अधिक समय तक लंबित रखे जाने की वजह से ही लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा शुक्रवार को बाल भवन के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कुछ मामले ऐसे आए, जो कि विभाग में दस-बारह सालों से ही लंबित चले आ रहे हैं और आज तक उनमें फरियादी को न्याय नहीं मिल पाया है। बैठक में कुल 16 शिकायतें रखी गई, जिनमें से 8 का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। रेवाड़ी के मनजीत ने शिकायत रखी कि उनको वर्ष 2014 में एचएसवीपी से प्लॉट कागजी तौर पर मिला था, लेकिन प्लॉट का कब्जा आज तक नहीं मिला। लोक निर्माण मंत्री ने निर्देश दिए कि एक माह में शिकायतकर्ता को प्लॉट का फिजिकल कब्जा दिलवाया जाए। इस मामले में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सादत नगर निवासी गजराज सिंह ने शिकायत रखी कि कोसली में उनकी कालोनी को सरकार ने नियमित कर दिया है, किंतु आज तक इसका प्रशासनिक व सामाजिक दृष्टि से सही प्रारूप तैयार नहीं हो पाया है। उनके प्लॉट में भी आम रास्तों को नक्शा में दिखाया गया है। मंत्री रणबीर गंगवा ने इस मामले में एडीसी राहुल मोदी को जांच करने और जिला नगर योजनाकार कार्यालय में शिकायत का निवारण ना होने के कारणों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में गांव लाखनौर निवासी हरपाल ने बताया कि उनके गांव में मिट्टी का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है, जिस कारण उनके खेत का रास्ता ही बंद हो गया है। मंत्री रणबीर गंगवा ने इस मामले में निर्देश दिए कि प्रशासन की ओर से मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करवाई जाए और जो भी दोषी हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाए। दुर्गा कालोनी के निवासियों ने सीवरेज जाम रहने की समस्या को अध्यक्ष के समक्ष रखा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री को बताया गया कि अमृत योजना के तहत यहां सीवरेज लाइन बिछाई गई थी, जो कि नगर परिषद के अंतर्गत आती है। मंत्री ने निर्देश दिए कि इस लाइन की सफाई करवाई जाए। पब्लिक हेल्थ व एमसी रेवाड़ी के अधिकारी ठेकेदार के खिलाफ प्रभावी एक्शन लें। ठेकेदार को लाइन बिछाने के बाद 5 साल तक उसकी देखरेख करनी होती है। इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल को निर्देश दिए कि जो लोग सीवरेज लाइनों में पालतू पशुओं का गोबर बहा रहे हैं, उनके चालान काटे जाएं। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक शुरु होने से पहले लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बाल भवन सभागार के नवीकरण स्वरूप का लोकार्पण किया। सभागार के नवीनीकरण कार्य में 27 लाख की राशि खर्च की गई है। बैठक में कोसली के विधायक अनिल यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, डीसी अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, डीएमसी ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम विजय कुमार यादव, एसडीएम संजीव कुमार, धारूहेड़ा पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, अधीक्षक अंभियंता पब्लिक हेल्थ सतीश राठी, बीएंडआर के एसई पंकज गौड़, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रदीप यादव, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देसवाल, उदयभान डागर, अनिल भारद्वाज, राजकुमार कतोपुरा आदि मौजूद रहे।

विपक्ष के नेता को संवैधानिक पद का सम्मान करना चाहिए- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा
रेवाड़ी, 24 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के हितों को सर्वोपरि मानते हुए नीट पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने इस मामले में केवल युवाओं को गुमराह करने काम किया है। मंत्री रणबीर गंगवा जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद स्थानीय मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में विपक्ष के नेता के पद पर आसीन होते हुए अपने पद की गरिमा नहीं रख पाए। उन्हें दिल्ली के अति सुरक्षा वाले एरिया में प्रदर्शन नहीं करना चाहिए था। सरकार ने संसद में कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को इस विषय पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन विपक्ष ने इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 में भारत जब विकसित राष्टड्ढ्र होगा, तब हरियाणा विकसित राज्य के तौर पर नजर आएगा। विकास की दृष्टि से सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सडकें, उद्योग आदि सभी क्षेत्रों में ठोस कार्यक्रम लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए सरकार सुपर सकर मशीनें खरीद रही है। फिलहाल 6 सुपर सकर मशीन काम कर रही हैं। इस अवसर पर उनके साथ रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली के विधायक अनिल यादव, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, भाजपा के जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल आदि मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत की भूमि पर 31 मार्च 2004 से पूर्व बने मकानों को नियमित कराने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन : डीसी
रेवाड़ी, 24 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा धारा 5ए(1ए), हरियाणा ग्राम सामान्य भूमि (विनियमन) अधिनियम, 1961 के तहत ग्राम पंचायत (शामलात) भूमि पर 31 मार्च 2004 से पूर्व निर्मित मकानों के नियमितीकरण के लिए समाधान पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक ीजजचेरूध्ध्ेंउंकींदण्ींतलंदंकचण्हवअण्पदध् पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि आवेदन के साथ शपथ पत्रध्आवेदन पत्र, नवीनतम जमाबंदी, वर्ष 2004 अथवा उससे पूर्व की जमाबंदी, नवीनतम खसरा गिरदावरी, अक्स-शजरा, निशानदेही रिपोर्ट एवं फील्ड बुक, मकान के सभी दिशाओं से रंगीन फोटोग्राफ, 31 मार्च 2004 से पूर्व कब्जा सिद्ध करने वाले दस्तावेज (जैसे बिजली या पानी का कनेक्शन अथवा अन्य वैध अभिलेख), वास्तुकार द्वारा तैयार साइट प्लान, मूल्य निर्धारण संबंधी दस्तावेज तथा आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। पोर्टल पर अपलोड की जाने वाली सभी फाइलें स्पष्ट, पठनीय एवं पीडीएफ प्रारूप में होनी चाहिए। अधूरे अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा ऐसे आवेदन वापस भी किए जा सकते हैं। डीसी ने बताया कि जिन आवेदकों ने पहले नियमितीकरण के लिए ऑफलाइन आवेदन जमा किए थे, उन्हें भी अपने आवेदन समाधान पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेंउंकींदण्ींतलंदंकचण्हवअण्पदध् पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज करने होंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद ही प्रकरणों की जांच एवं आगामी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार त्वरित गति से की जा सकेगी। इसलिए सभी संबंधित आवेदक अपने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि उनके मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके। डीसी ने जिले के पात्र नागरिकों से अपील की कि यदि उनका मकान ग्राम पंचायत की भूमि पर 31 मार्च 2004 से पूर्व बना हुआ है और वे नियमितीकरण के पात्र हैं, तो वे निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।

रविवार को होगा बावल में अंत्योदय मेला का आयोजन
हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: एडीसी

रेवाड़ी, 24 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत प्रदेश में अंत्योदय मेले आयोजित किए जा रहे है। जिसके तहत अंत्योदय परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। एडीसी राहुल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिला रेवाड़ी में रविवार 26 जुलाई को नगर पालिका बावल के परिसर में मेले का आयोजन होगा। इस मेले में बावल विधानसभा क्षेत्र के स्वरोजगार, कौशल विकास, पशुपालन, डेयरी, एमएसएमई और महिला सशक्तिकरण समेत कई विभागों की योजनाएं शामिल होंगी। इसमें बावल क्षेत्र के तीन हजार से अधिक पात्र परिवारों को पोर्टल के माध्यम से चिह्नित कर प्री-मेला काउंसलिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है तथा प्री-मेला काउंसलिंग के माध्यम से पात्र परिवारों को जागरूक किया जा रहा है। एडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अंत्योदय मेले में बावल विधानसभा क्षेत्र के अति गरीब परिवारों की आय को बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन सभी लाभार्थियों को 26 जुलाई को नगर पालिका बावल परिसर में आयोजित अंत्योदय मेले में आमंत्रित किया गया है ताकि सभी लाभार्थियों को अंत्योदय मेले में सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि मेले में प्रत्येक लाभार्थी को उसकी पात्रता के अनुरूप योजनाओं से जोडने में पूरी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए है। एडीसी ने बताया कि पात्र लोगों से अपील की कि वे 26 जुलाई को अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

कैरियर को निखारने के लिए विद्यार्थियों को किया मार्गदर्शित
जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हुआ व्यावसायिक मार्गदर्शन का आयोजन

रेवाड़ी, 24 जुलाई, अभीतक: जिला रेवाड़ी में रोजगार विभाग द्वारा 20 से 24 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया गया।
इस व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान सहायक रोजगार अधिकारी रेवाड़ी दिनेश तंवर द्वारा स्वामी उमा भारती वमावि, रेवाड़ी रा.क.व.मा.वि. बावल, रा.व.मा.वि. गोकलगढ़, रा.व.मा.वि. बीकानेर में तथा सहायक रोजगार अधिकारी कोसली द्वारा रा.क.व.मा.वि. कोसली, रा.व.मा.वि. गुडियानी, रा.व.मा.वि. नाहड़, रा.व.मा.वि. कोसली, राजकीय आई.टी.आई कोसली में विद्यार्थियों को उनके व्यावसायिक लक्ष्य निर्धारण के बारे में व उनके कैरियर को विभिन्न क्षेत्रों में निखारने के बारे में मार्गदर्शन किया गया। इसके तहत लगभग 550 विद्यार्थियों को विज्ञापित रिक्तियों, स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण व अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

गांव चिमनी के राजकीय बाल एवं बालिका उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
झज्जर, 24 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम झज्जर की ओर से निरीक्षक सतीश कुमार की पुलिस टीम ने गांव चिमनी स्थित राजकीय बाल एवं राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में जागरूक किया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।इसके अलावा विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने नशा मुक्त, अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।

झज्जर: दीपेन्द्र हुड्डा की दो टूक,पहले प्रधान दे इस्तिफा, फिर हो सदन में चर्चा
मुनीमपुर गांव में हुई त्रासदी पर शोक जताने पहुंचे थे दीपेन्द्र हुड्डा
कहा: प्रधानमंत्री ने जारी विडियो में छात्रों की असली मांगों का नहीं किया जिक्र
मुनीमपुर में पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना,परिजनों का बंधाया ढांढस
दीपेन्द्र हुड्डा बोले, भाजपा सरकार ने अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मों को भी काफी पीछे छोड़ा
कहारू युवाओं में है निराशा,अपना भविष्य अंधकारमय होता देख रहे है युवा,सभी में आक्रोष

सोनीपत: नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोनीपत में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कांग्रेसियों ने खुद को बेड़ियों में जकड़कर सरकार के खिलाफ जताया विरोध ओर हरियाणा तक से की खास बातचीत
छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
बोले झूठे वादों से आंदोलन खत्म करवाना चाहती है सरकार
नीट पेपर लीक पर बने सख्त कानून,आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की उठाई मांग
छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए नए कानून बनाने की उठाई मांग
कांग्रेस नेता बोले छात्रों को न्याय दिलाने के लिए किया जा रहा अनोखे ढंग से प्रदर्शन
छात्रों को न्याय दिलवाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे लड़ाई, छात्रों को जल्दी मिले न्याय
अंग्रेजों के समय होती थी इतनी बेहरमी से पिटाई
केंद्र सरकार अपना होश खो चुकी है और तानाशाही होते हुए छात्रों पर इस तरह से लाठीचार्ज की है

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (प्ठश्र।) के मुताबिक, एक किलो चांदी 2,924 रुपए घटकर 2.19 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,848 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए पर आ गया है। एक दिन पहले चांदी 2.22 लाख रुपए और सोना 1.44 लाख रुपए पर था।

कांग्रेसी आज निकालेंगे कैंडल मार्च, प्रदेशाध्यक्ष होंगे शामिल
भिवानी, 24 जुलाई, अभीतक: पेपर लीक, दिल्ली में युवाओं में लाठीचार्ज की घटना के विरोध में शनिवार सायं को कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर में कैंडल मार्च निकालेंगे। जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शामिल होंगे। कांग्रेस शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने बताया कि बार-बार हो रहे पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपनों और वर्षों की मेहनत को दांव पर लगा दिया है। यह केवल परीक्षा का नहीं, बल्कि देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ का मामला है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज बुलंद कर रहे हैं। अब समय है कि सभी लोग इस न्याय की लड़ाई में शामिल होकर अपने बच्चों, युवाओं का भविष्य बचाने में अपना योगदान दें। कैंडल मार्च सायं को नेहरू पार्क से शुरू होगा। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष अनिरूद्ध चैधरी व शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी संयुक्त रूप से करेंगे। सभी आमजन, युवाओं, छात्रों, उनके अभिभावकों से अपील है कि इन जन आंदोलन का हिस्सा बने और अपने बच्चों का भविष्य बचाए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंडित लक्ष्मी चंद जयंती एवं साहित्यकार सम्मान समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन’
सूर्य कवि दादा लख्मीचंद की जयंती के उपलक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में आना मेरा सौभाग्य
अमर सपूत, लोक साहित्य के उज्जवल नक्षत्र सूर्य कवि दादा लख्मीचंद जी के चरणों में शत-शत नमन- मुख्यमंत्री
सम्मानित किए जाने वाले साहित्यकारों, कवियों और कला साधकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
पंडित लख्मीचंद हरियाणवी संस्कृति, संगीत, अभिनय कला और सांग के क्षेत्र में रखते हैं सर्वोपरि स्थान- मुख्यमंत्री
पंडित लख्मीचंद की रचनाएं हमारे लिए जीवन का पाठ और हमें आगे बढ़ने की देती है प्रेरणा
साहित्य और साहित्यकार समाज का दर्पण होते हैं- मुख्यमंत्री
जो समाज अपने साहित्य, संस्कृति और विरासत का सम्मान करता है वही आने वाली पीढियां के लिए उज्जवल भविष्य का करता है निर्माण
हमारी सरकार साहित्य, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
रोहतक के उच्च शिक्षण संस्थान का नाम पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स रखा
विभिन्न भाषाओं, साहित्य और संस्कृति के विकास के लिए हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी कार्यरत
अकादमी द्वारा साहित्यिक एवं सामाजिक विमर्श के तहत अनेक सेमिनारों, अभियानों और कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
हरियाणा वह भूमि जहां दादा लख्मीचंद जैसे सूर्य कवियों ने लोक संस्कृति की अलख जगाई

सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया वीडियो संदेश
पेपर लीक के गुनहगारों को पकड़ कर जेल में डाला गया- प्रधानमंत्री
सरकार ने विधार्थियों का साल खराब होने से बचाने के लिए 22 लाख के करीब बच्चों का नीट का पेपर कराया- प्रधानमंत्री
19 तारीख को नीट का रिजल्ट भी घोषित किया- प्रधानमंत्री
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर विभागों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर दंड का मसौदा तैयार किया
कल की महत्वपूर्ण केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में उस मसौदे को दिया जाएगा अंतिम रूप- प्रधानमंत्री
सोमवार से संसद सत्र के दूसरे सप्ताह में जल्द से जल्द बिल को पारित कराने का प्रयास करेगी सरकार- प्रधानमंत्री

जनता की मांग संसद और रेल मंत्रालय तक पहुंची, संजय भाटिया की पहल पर नरायणा रेलवे फाटक पर त्व्ठ प्रस्ताव की जांच शुरू
नई दिल्ली, 24 जुलाई, अभीतक: राज्यसभा सांसद एवं करनाल के पूर्व लोकसभा सांसद संजय भाटिया संसद के मानसून सत्र के दौरान लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित मांग को रेल मंत्रालय तक पहुंचाया, जिस पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रस्ताव की जांच कराने तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पानीपत जिले के नरायणा, डोढ़पुर, टिटाना, डिडवाड़ी, बुड़शाम, खलीला प्रह्लादपुर, मनना सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को संयुक्त ज्ञापन सौंपकर समालखा-नरायणा रेलवे फाटक संख्या-43 पर निर्माणाधीन रेलवे अंडर ब्रिज (त्न्ठ) के साथ रेलवे ओवर ब्रिज (त्व्ठ) के निर्माण की मांग की थी। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख संपर्क कड़ी है। उनका कहना था कि भविष्य में केवल त्न्ठ बनने की स्थिति में बरसात के दौरान जलभराव, किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं कृषि उपकरणों की आवाजाही, स्कूल बसों तथा अन्य बड़े वाहनों के आवागमन में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए क्षेत्र की दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए त्न्ठ के साथ त्व्ठ का निर्माण आवश्यक है। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए संजय भाटिया ने 3 जून 2026 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया कि निर्माणाधीन त्न्ठ से तत्काल राहत अवश्य मिलेगी, लेकिन भविष्य की यातायात आवश्यकताओं, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए रेलवे फाटक संख्या-43 पर त्न्ठ के साथ त्व्ठ का निर्माण जनहित में आवश्यक है। उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। संजय भाटिया की पहल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 22 जुलाई 2026 को भेजे अपने उत्तर में अवगत कराया कि उनके सुझाव का संज्ञान लिया गया है तथा नरायणा (समालखा) रेलवे फाटक संख्या-43 पर त्व्ठ निर्माण के प्रस्ताव की तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। करनाल लोकसभा क्षेत्र से जुड़े इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय को केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर संजय भाटिया ने एक बार फिर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि प्रस्ताव की जांच शुरू होने से उनकी लंबे समय से लंबित मांग के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है।

इनेलो पार्टी की युवा विंग, छात्र विंग आईएसओ और कानून प्रकोष्ठ ने पूरे हरियाणा के सभी जिलों में नीट पेपर लीक मामले पर जोरदार प्रदर्शन किए और सभी जिलों के उपायुक्तों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे
देश अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा है, जो सरकार अपने युवाओं से डरती है वह देश का भविष्य नहीं बना सकती: प्रो. सम्पत सिंह
जो सरकार अपने ही युवाओं से डरती है, वह देश का भविष्य नहीं बना सकती, लाठीचार्ज करवाने पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री देश के छात्रों और उनके अभिभावकों से सार्वजनिक रूप से मांगे माफी

चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक एवं हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री प्रो. सम्पत सिंह ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया कि आज इनेलो पार्टी की युवा विंग, छात्र विंग आईएसओ और कानून प्रकोष्ठ ने पूरे हरियाणा के सभी जिलों में नीट पेपर लीक मामले पर जोरदार धरना प्रदर्शन किए और सभी जिलों के उपायुक्तों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे। उन्होंने जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक विवाद को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और छात्राओं पर पुलिस द्वारा नुकीली कील लगी लाठियों से किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह केवल छात्रों पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और देश के भविष्य पर हमला है। नीट पेपर लीक की न्यायिक जांच करवाए सरकार। प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि सरकार छात्रों के सवालों का जवाब देने की बजाय डराने और बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। उन्होंने कहा कि देश धीरे-धीरे अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा है। लोकतंत्र में जनता की आवाज सुनी जाती है, उसे लाठियों से नहीं दबाया जाता। उन्होंने कहा कि आज के युवा और छात्र देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि सरकार उनकी आवाज को कुचलने का प्रयास करेगी तो इसका नुकसान पूरे देश को होगा। इतिहास गवाह है कि जनता की आवाज को ताकत के बल पर दबाने वाली सरकारें कभी सफल नहीं होतीं। प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि एक शिक्षक होने के नाते उन्हें सबसे अधिक पीड़ा इस बात की है कि किताबें लेकर चलने वाले छात्रों का स्वागत न्याय से नहीं बल्कि बैरिकेड और लाठियों से किया गया। कोई भी छात्र अपनी पढ़ाई छोडकर सडक पर बैठने के लिए मजबूर नहीं होता, जब तक व्यवस्था उसे निराश न कर दे। उन्होंने कहा कि हर पेपर लीक केवल एक परीक्षा नहीं बिगाड़ता, बल्कि लाखों छात्रों की मेहनत और उनके माता-पिता के वर्षों के त्याग और सपनों को भी तोड़ देता है। छात्र किसी प्रकार की राहत या दान नहीं मांग रहे हैं, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और पेपर लीक मुक्त परीक्षा व्यवस्था तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अपना संवैधानिक अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फास्ट ट्रैक अदालत की बात कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि पहले भी कई बार फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई गई लेकिन उनका केस निपटाने की दर मात्र 9 प्रतिशत ही रही है। प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनने से प्रधानमंत्री तानाशाह बन गए हैं इसलिए देश की विपक्षी पार्टियों को तोड़ रहे हैं। इनेलो पार्टी संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखती है। लोकतंत्र डर और दमन से नहीं चलता। सरकारें जनता की बात सुनकर विश्वास जीतती हैं, आवाज दबाकर नहीं। छात्रों ने देश को निराश नहीं किया है, बल्कि सरकार अपने छात्रों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है। प्रो. सम्पत सिंह ने मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री देश के छात्रों और उनके अभिभावकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई की जांच किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराई जाए। जिन छात्रों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। छात्र प्रतिनिधियों से तुरंत बातचीत शुरू की जाए।

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला आज नीट पेपर लीक मुद्दे पर जंतर मंतर पहुंचे और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपिके से मिल के इनेलो पार्टी की तरफ़ से पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब हरियाणा उठता है तो बदलाव की शुरुआत होती है, युवाओं की इस लड़ाई में हम आपके साथ हैं। आज का युवा देश का भविष्य है और हम इनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रयासरत हैं। यही युवा देश में बदलाव लाने की तरफ़ अग्रसर है और इनेलो पार्टी तन मन धन से इनके साथ है।

oplus_2097152

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला: इनेलो
झज्जर, 24 जुलाई, अभीतक: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में आज इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) द्वारा जिला झज्जर के मिनी सचिवालय में जिला उपायुक्त (डीसी) झज्जर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से इनेलो ने मांग की कि छात्रों पर बल प्रयोग करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाए। इनेलो जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है। किसी भी लोकतांत्रिक देश में युवाओं की आवाज को लाठियों के दम पर दबाने का प्रयास निंदनीय है। सरकार को दमन की नीति छोड़कर संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य और अधिकारों की बात कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। यह घटना सरकार की असहिष्णु और तानाशाही सोच को दर्शाती है। लोकतंत्र में विरोध और अभिव्यक्ति का अधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इनेलो नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज केवल युवाओं पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की भावना पर भी आघात है। जब सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग करती है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। इनेलो हमेशा छात्रों, युवाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत कादयान ने कहा कि देश का युवा रोजगार, शिक्षा और पारदर्शिता की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार उन्हें न्याय देने के बजाय लाठियां दे रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। इनेलो युवाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर संघर्ष में उनके साथ खड़ी रहेगी। इनेलो नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी और दमनकारी नीतियों पर चल रही है। विपक्ष की आवाज हो या छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन, हर जगह बल प्रयोग लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। सरकार को तुरंत इस घटना पर जवाब देना चाहिए, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान महेंद्र सेन ढाकला , देवेंद्र जाखड़, रमेश सिलानी, बलराज खरहर, सुखबीर सरोहा,अमित गुलिया, पवन धनखड़, सुनील कढ़ोदा, मंजीत बाकरा, धर्मबीर दरोगा, अशोक परनाला,एडवोकेट विपिन ,अमित दलाल, डॉ आकाश भारद्वाज, राकेश भारद्वाज, परवीन राठी, शेखर राठी, राजपाल खत्री, योगेश सैनी ,सागर राठी, आजाद छिकारा,सुरेंद्र शर्मा व वीरू आदि मौजूद रहे।

नवोदय विद्यालय की कक्षा छह के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है तथा परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सभी राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को परीक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए तथा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें। इस विषय में विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इस जानकारी को पहुंचाया जाए। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं परीक्षा तिथि संबंधी जानकारी समयबद्ध रूप से प्रदान की जाए ताकि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी पंजीकरण कर सके।

दादा लख्मीचंद हरियाणा की आत्मा और हमारी लोक संस्कृति के अमर स्वर: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
कहा, हरियाणा की लोक संस्कृति और साहित्य हमारी सबसे बड़ी धरोहर, इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार का है संकल्प’
जिस समाज का साहित्य जीवित रहता है, उसकी संस्कृति कभी समाप्त नहीं होती’
साहित्य समाज की चेतना को देता है दिशा, कलाकार संस्कृति को रखते है जीवित
हरियाणा सरकार भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध’
मुख्यमंत्री ने दादा लख्मी चंद जयंती पर साहित्यकार सम्मान समारोह में साहित्यकारों, कवियों एवं कलाकारों को किया सम्मानित’

चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सूर्य कवि पंडित दादा लख्मी चंद केवल एक कवि नहीं थे, बल्कि हरियाणा की आत्मा, लोक संस्कृति के प्रहरी और जन-जन के शिक्षक थे। उन्होंने अपनी रागनियों और सांगों के माध्यम से सत्य, त्याग, धर्म, निष्ठा और मानवीय मूल्यों को समाज तक पहुंचाया। दादा लख्मी चंद ने केवल मनोरंजन नहीं किया, बल्कि पीढियों का चरित्र निर्माण किया और लोक संस्कृति को नई पहचान दिलाई। श्री नायब सिंह सैनी रोहतक में दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय के केंद्रीय सभागार में विश्वविद्यालय तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में सूर्यकवि दादा लख्मी चंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने दादा लख्मी चंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया, विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन से विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न भाषाओं के साहित्यकारों, कवियों व कलाकारों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी ऊंची इमारतों या आर्थिक प्रगति से नहीं, बल्कि उसकी भाषा, साहित्य, संस्कृति और कलाकारों से होती है। इतिहास घटनाओं को दर्ज करता है, लेकिन साहित्य एक युग की संवेदनाओं को अमर बना देता है, जो समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करता है, वही भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता को अपनाना आवश्यक है, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े रहना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। श्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित होने वाले साहित्यकारों, कवियों और कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लेखनी केवल शब्दों का सृजन नहीं करती, बल्कि समाज की चेतना को दिशा देती है। उनकी कला केवल मनोरंजन नहीं करती, बल्कि संस्कृति को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवित रखने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों का सम्मान वास्तव में समाज की सृजनशील चेतना का सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा की भाषा, साहित्य, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल कलाकारों और साहित्यकारों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढियों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोडना भी है। इसी सोच के तहत रोहतक स्थित विश्वविद्यालय का नाम दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय रखा गया है। यह केवल नामकरण नहीं, बल्कि हरियाणा की सांस्कृतिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सरकार का संकल्प है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा हिंदी में विश्वविद्यालय स्तर की विभिन्न विषयों की पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है, जिससे मातृभाषा में उच्च शिक्षा को नई गति मिल रही है। साथ ही फारसी लिपि में उपलब्ध दुर्लभ हिंदी साहित्य को देवनागरी में प्रकाशित करने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया जा रहा है, ताकि ऐतिहासिक धरोहर नई पीढ़ी तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भाषा, साहित्य, इतिहास और संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पंचकूला स्थित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बन चुका है, जबकि राखीगढ़ी स्थित सप्त सिंधु हड़प्पा ज्ञान केंद्र भारत की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी सांस्कृतिक चेतना का निर्माण करना है, जिससे नई पीढ़ी अपनी भाषा, इतिहास, परंपराओं और राष्ट्र पर गर्व कर सके। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा अपनी समृद्ध भाषा, साहित्य और लोक संस्कृति के बल पर देश और दुनिया में नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने पंडित लख्मीचंद के पौत्र विष्णु दत्त कौशिक को स्मृतिचिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। पंडित लख्मी चंद के प्रपौत्र चेतन कौशिक व विश्वविद्यालय के विद्यार्थी योगेश ने दादा लख्मी चंद की रचनाओं की प्रस्तुति दी।
पंडित लख्मी चंद ने अपने समय में कलयुग का किया है वर्णन – सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा’
प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पंडित लख्मी चंद ने वर्षों पूर्व वर्तमान समय की वास्तविकताओं का अपनी रचनाओं में वर्णन किया है। उन्होंने अपने समय में कलयुग के बारे में भी वर्णन किया। उन्होंने इस अवसर पर हरियाणवीं संस्कृति में सामण और फाल्गुन महीनों में गाये जाने वाले गीतों को भी गुनगुनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हमेशा साहित्यकारों, कवियों व कलाकारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व प्रदेश के पूर्व मंत्री मनोहर लाल ने इस विश्वविद्यालय का नाम सूर्य कवि पंडित लख्मी चंद के नाम पर रखा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. राम बिलास शर्मा ने भी इस संदर्भ में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
डीएलसी सुपवा के कुलगुरु अमित आर्य ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथिगण का स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया सम्मान
डीएलसी सुपवा के कुलगुरु डॉ. अमित आर्य ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को शॉल, स्मृतिचिन्ह तथा चित्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने समारोह के अन्य अतिथिगण को भी शॉल व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह में हिंदी व हरियाणवीं भाषा साहित्यकार अभिनंदन योजना, संस्कृत भाषा साहित्यकार अभिनंदन योजना, पंजाबी साहित्यकार अभिनंदन योजना, उर्दू साहित्यकार अभिनंदन योजना के तहत साहित्यकारों, कलाकारों व कवियों को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गण व साहित्यकारों का स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. अमित आर्य विश्वविद्यालय को उन्नति के शिखर की और अग्रसर कर रहे है। कार्यक्रम के शुभारंभ में राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी गई। विश्वविद्यालय का कुलगीत भी प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सीताराम व्यास,पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, रोहतक के मेयर राम अवतार वाल्मीकि, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढखालसा, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पिता के निधन पर तथा प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य बत्रा के निधन पर जताया शोक, व्यक्त की गहरी संवेदना
चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महम के पूर्व विधायक श्री बलराज कुंडू के पिता स्वर्गीय श्री जिले सिंह कुंडू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री वीरवार को रोहतक के सेक्टर-14 स्थित श्री बलराज कुंडू के आवास पर पहुंचे और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जिले सिंह कुंडू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने रोहतक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य बत्रा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने डॉक्टर बत्रा के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर शामिल रहे।

नीट मामले में युवाओं को गुमराह कर रहा है विपक्ष- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
संसद में चर्चा को तैयार तक नहीं है कांग्रेस नेता राहुल गांधी
पिछली सरकारों में भी हुए थे परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले

चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों में दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करने तथा जांच कर उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द सजा दिलवाने के आदेश दे दिए हैं। इसके विपरीत विपक्ष इस मामले में युवाओं को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को रोहतक एमडीयू में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के सुरक्षित भविष्य को सर्वोपरि मानते हुए नीट पेपर लीक मामले सहित अन्य मामलों में कड़ा संज्ञान लिया है, जब कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस विषय पर संसद में चर्चा करने को तैयार नहीं है। विपक्ष के पास इस मामले में कोई सकारात्मक सुझाव है तो वह भी उन्हें केंद्र सरकार को देना चाहिए। यूपीए सरकार में भी पेपर लीक के अनेक मामले सामने आए थे लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विगत सरकार ने शिक्षा का बजट केवल 8225 करोड़ रुपए निर्धारित किया था, जब कि वर्तमान केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर एक लाख 39 हजार करोड़ रुपए कर दिया है। मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्य पंजाब का हवाला देते हुए बताया कि वहां एक प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम में गलत नामों के परीक्षार्थियों का चयन कर कैसे उन्हें पास कर दिया गया, जिस रिजल्ट पर हाई कोर्ट ने अब रोक लगा दी है। इसके विपरीत हरियाणा सरकार ने राज्य में पिछले साढे 11 सालों के दौरान बिना खर्ची और बिना पर्ची के एक लाख 83 हजार युवाओं को नौकरी दी है। कांग्रेस सरकार के समय 86 हजार युवाओं को नौकरी दी गई थी। सरकार ने परीक्षाओं की पवित्रता को बनाए रखने के लिए हरियाणा लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण विधेयक 2021 पारित किया है, जिसमें दो से दस साल तक की सजा का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दलों को छात्रों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए, न कि भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के पास कोई सुझाव हैं तो उन्हें संसद में रखकर सार्थक चर्चा करनी चाहिए, ताकि परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन शंकर लाल धूपड़ आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश में 100 प्रतिशत मतदाताओं को SIRफॉर्म आवंटित
गणना प्रपत्र बीएलओ को वापस जमा कराने के लिए अब केवल एक दिन का समय शेष

चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक कुल 2,06,55,221 (100ः) मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 1,72,49,753 (83.51ः) गणना प्रपत्र बीएलओ के माध्यम से डिजिटाइज्ड एवं अपलोड किए जा चुके हैं। गणना प्रपत्र बीएलओ को वापस जमा कराने के लिए अब केवल एक दिन का समय शेष है। 31 जुलाई 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे, जिनके हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को प्राप्त हो चुके होंगे। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होंगे, उनके नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। ऐसे मतदाता अवजमते.मबप.हवअ.पद पोर्टल के माध्यम से भी अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। 23 जुलाई 2026 तक 34,02,917 (16.47ः) ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं, अनुपस्थित हैं, मृतक हैं अथवा जिनके नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि के रूप में दर्ज हैं। ऐसे मतदाताओं के नाम प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में शामिल नहीं किए जाएंगे। इन मतदाताओं की सूची मतदान केंद्रवार तैयार कर सभी बीएलओ के माध्यम से राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए को उपलब्ध कराई गई है तथा यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी। प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं का मिलान विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त सूचनाओं से किया जाएगा। जिन मतदाताओं के संबंध में कोई आपत्ति या विसंगति पाई जाएगी, उन्हें संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी द्वारा सुनवाई का नोटिस जारी किया जाएगा। ऐसे मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया गया है, ताकि उनका नाम 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। जिन मतदाताओं ने किसी कारणवश अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा नहीं कराया है, वे 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, पहले से दर्ज प्रविष्टियों में सुधार अथवा पताध्स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट कोई भी मतदाता 15 दिनों के भीतर संबंधित जिलाधिकारी के समक्ष तथा जिलाधिकारी के निर्णय के विरुद्ध 30 दिनों के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील कर सकता है।

च्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
रोहतक में मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से आए मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सरकारी स्कूलों में 391 एसटीईएम लैब और 250 विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की

चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिभावान, संस्कारवान, ज्ञानवान, कुशल युवाओं की एक नई पीढ़ी तैयार कर रही है। इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा में नवाचार, अनुसंधान, तकनीकी दक्षता को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सरकार ने एक ऐसी योजना तैयार की है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाया जाएगा, जिससे कि उनका दृष्टिकोण और बौद्धिक विकास हो सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के राधाकृष्णन सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई दसवीं, बारहवीं व ओलंपियाड में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल एक डिग्री धारण करना नहीं है, शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो कि एक युवा को इस योग्य बनाए कि वह नौकरी मांगने वाला नहीं, अपितु स्वयं रोजगार का सृजन करने में सक्षम बन सके। प्रदेश के सभी जिलों से आए मेधावी विद्यार्थियों को उन्होंने कहा कि यह मंजिल नहीं, लंबी यात्रा का पड़ाव है। अभी उन्हें और ऊंचाइयों को छूना है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डिजीटल शिक्षा, एआई, रोबोटिक व इसरो, डीआरडीओ आदि की नई तकनीक बच्चों को सिखाने के लिए सरकारी स्कूलों में 391 एसटीईएम लैब स्थापित की जा चुकी हैं। राज्य के 250 विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब 25 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित की जा रही हैं। प्रदेश में हर दस किलोमीटर की दूरी पर राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय स्थापित किए गए हैं। आज प्रदेश में 468 पीएम श्री व मॉडल संस्कृति विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। राज्य में 250 उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित किए जाएंगे, जिनमें हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है इस बात की कि आज 103 सरकारी स्कूलों में मिशन बुनियाद व सुपर 100 कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आईआईटी, एनआईटी व आईआईएम में 277 विद्यार्थियों को दाखिला मिला है तथा 61 बच्चे मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया का वैश्वीकरण तेजी से बढ़ता जा रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की है जिसके माध्यम से युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलवाया जा रहा है। इसके अलावा विद्यालयों में विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग दिए जाने पर काम शुरु कर दिया गया है। सरकार ने 60 शिक्षकों को फ्रेंच भाषा का प्रशिक्षण दिलवाया है। मुख्यमंत्री ने स्नेह पूर्वक सभी बच्चों को सम्मानित किया तथा उनके साथ मंच पर सेल्फी भी ली। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर धूपड़, संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उदय कुमार, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, सीएम के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, रेणु डाबला इत्यादि मौजूद रहे।

हरियाणा में निःशुल्क वायरल हेपेटाइटिस उपचार सेवाओं का होगा विस्तार, 10 नए उपचार केंद्र होंगे स्थापित
राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मरीजों को घर के नजदीक मिलेगी निःशुल्क जांच, दवा और उपचार की सुविधा
नए केंद्रों के शुरू होने के बाद हरियाणा में वायरल हेपेटाइटिस उपचार केंद्रों की संख्या 26 से बढ़कर हो जाएगी 36

चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने वायरल हेपेटाइटिस बी और सी से पीड़ित मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचसीपी) के तहत राज्य में 10 नए वायरल हेपेटाइटिस उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे मरीजों को निःशुल्क जांच, निदान, दवाइयां तथा दीर्घकालिक उपचार की सुविधा अपने घर के नजदीक उपलब्ध हो सकेगी। नए केंद्रों के शुरू होने के बाद हरियाणा में वायरल हेपेटाइटिस उपचार केंद्रों की संख्या 26 से बढ़कर 36 हो जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह विस्तार राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत वायरल हेपेटाइटिस से प्रभावित मरीजों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और किफायती उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष रूप से उन जिलों में उपचार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जहां हेपेटाइटिस बी और सी के मामलों की संख्या अधिक है।
वर्तमान में यहां संचालित हो रहे हैं उपचार केंद्र
डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में पीजीआईएमएस रोहतक में एक मॉडल उपचार केंद्र, जिला नागरिक अस्पतालों में 22 उपचार केंद्र तथा सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में चार उपचार केंद्र संचालित हैं। भारत सरकार ने राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सभी 36 उपचार केंद्रों को स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे राज्य में वायरल हेपेटाइटिस उपचार सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।
यहां खुलेंगे 10 नए उपचार केंद्र
डॉ. मिश्रा ने बताया कि फरीदाबाद स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक नया उपचार केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे शहर के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों तथा ईएसआई लाभार्थियों को विशेष सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त फतेहाबाद जिले के रतिया और टोहाना, जींद के नरवाना, कैथल के गुहला, करनाल के असंध और नीलोखेड़ी, सिरसा के डबवाली और ऐलनाबाद तथा पानीपत के समालखा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पतालों में भी नए उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
नेटवर्क विस्तार से घर के समीप मिलेगी उपचार सुविधा
उन्होंने कहा कि उपचार केंद्रों के विस्तारित नेटवर्क से मरीजों को बड़ी चिकित्सा संस्थाओं या मेडिकल कॉलेजों तक जाने की आवश्यकता कम होगी। अब उन्हें अपने निकट ही निःशुल्क स्क्रीनिंग, रोग की पुष्टि, प्रयोगशाला जांच, दवाइयां, परामर्श तथा नियमित फॉलो-अप उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे रोग की समय पर पहचान, उपचार की निरंतरता और वायरल हेपेटाइटिस से होने वाली गंभीर जटिलताओं को कम करने में मदद मिलेगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्थापित किए जा रहे सभी नए उपचार केंद्र आवश्यक संसाधनों एवं प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों से सुसज्जित होंगे और शुरू होते ही मरीजों को निरंतर उपचार सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
प्रत्येक गर्भवती महिला की जांच आवश्यक
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला की हेपेटाइटिस-बी की जांच कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि संक्रमण को मां से नवजात शिशु तक फैलने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि यदि कोई गर्भवती महिला हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित पाई जाती है, तो उसके नवजात शिशु को जन्म के 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस-बी इम्यूनोग्लोब्युलिन (एचबीआईजी) तथा हेपेटाइटिस-बी का टीका लगाया जाना चाहिए। ये दोनों सुविधाएं हरियाणा के सभी जिला नागरिक अस्पतालों में पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हरियाणा के राज्यपाल से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, स्वास्थ्य एवं आयुष क्षेत्र के विस्तार पर हुई चर्चा
रेवाड़ी में निर्माणाधीन एम्स एवं पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की प्रगति की समीक्षा की
दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने को दी जाये सर्वोच्च प्राथमिकता – प्रो. असीम कुमार घोष

चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: केंद्रीय आयुष तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने लोक भवन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के बीच हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं तथा आयुष क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रेवाड़ी में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि इस परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र के लोगों को इसकी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस पर केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि संस्थान में प्रतिदिन ओपीडी के माध्यम से मरीजों को परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संस्थान का विधिवत उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल को हरियाणा सहित देशभर में आयुष चिकित्सा पद्धति को सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे प्रत्येक नागरिक, विशेषकर दूरदराज एवं वंचित क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं एवं वंचित लोगों सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को समान, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना तथा चिकित्सा सेवाओं का निरंतर सुदृढ़ीकरण आवश्यक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य अवसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार – प्रतापराव जाधव
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने राज्यपाल को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य अवसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समग्र एवं समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष चिकित्सा पद्धति को भी समान रूप से प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भी स्वास्थ्य अवसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है तथा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीब एवं वंचित लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ एडवोकेट मनोज बख्शी भी उपस्थित थे।

अटेली के गांव उनींदा में 15.87 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक रेस्ट हाउस: रणबीर गंगवा
चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र के गांव उनींदा में 15.87 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। इसके निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि यह रेस्ट हाउस सभी जरूरी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके बनने से क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में सरकारी कामकाज को भी और अधिक सुचारु ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना की सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। रेस्ट हाउस में बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य तय समय में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है और विकास का लाभ प्रदेश के हर हिस्से तक पहुंचाया जा रहा है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट
चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके आवास में शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश के समग्र विकास व सड़क ढांचे के संबंध में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा में शिक्षा के बुनियादी ढांचे और राजमार्गों की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश भर में सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास हुआ है। हरियाणा में भी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के विस्तृत जाल से विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आम जनमानस का आवागमन अत्यंत सुगम और सुरक्षित हुआ है। श्री ढांडा ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश के दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक विद्यार्थियों की निर्बाध एवं सुरक्षित पहुंच के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क बेहद आवश्यक है। बैठक के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के समीप यातायात सुरक्षा प्रबंधों और संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि श्री नितिन गडकरी का अनुभव और दूरगामी दृष्टिकोण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। आज की इस शिष्टाचार भेंट में हरियाणा के युवाओं और विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे के विस्तार पर बेहद सार्थक चर्चा हुई है। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में शिक्षा एवं अवस्थापना विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

हरियाणा के राज्यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव, स्वास्थ्य एवं आयुष क्षेत्र के विस्तार पर हुई चर्चा
रेवाड़ी में निर्माणाधीन एम्स एवं पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की प्रगति की समीक्षा की
दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने को दी जाये सर्वोच्च प्राथमिकता – प्रो. असीम कुमार घोष

चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: केंद्रीय आयुष तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज यहां लोक भवन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के बीच हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं तथा आयुष क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रेवाड़ी में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि इस परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र के लोगों को इसकी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। बैठक के दौरान उन्होंने पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस पर केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि संस्थान में प्रतिदिन ओपीडी के माध्यम से मरीजों को परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संस्थान का विधिवत उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल को हरियाणा सहित देशभर में आयुष चिकित्सा पद्धति को सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे प्रत्येक नागरिक, विशेषकर दूरदराज एवं वंचित क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं एवं वंचित लोगों सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को समान, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना तथा चिकित्सा सेवाओं का निरंतर सुदृढ़ीकरण आवश्यक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य अवसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार – प्रतापराव जाधव
केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने राज्यपाल को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य अवसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समग्र एवं समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष चिकित्सा पद्धति को भी समान रूप से प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भी स्वास्थ्य अवसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है तथा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीब एवं वंचित लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ एडवोकेट मनोज बख्शी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की और लोगों की समस्याओं को सुना। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का किन्नू ऐसा पहला फल है जिसे जीआई टैग मिला है। इस जीआई टैग से सिरसा के किन्नू की पहचान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे किन्नू के उत्पादन और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए इस पहचान को बरकरार रखें। जीआई टैग से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों को जीआई टैग मिलने पर बधाई भी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों, अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बड़ागुढ़ा के प्रगतिशील किसान निखिल मेहता, ऐलनाबाद के प्रगतिशील किसान मनोज कुमार, डबवाली के प्रगतिशील किसान कृष्ण कुमार तथा एचडीओ सीमा कंबोज को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की। जिला उद्यान अधिकारी दीन मोहम्मद ने बताया कि सिरसा का किन्नू हरियाणा राज्य का पहला स्वतंत्र जीआई टैग प्राप्त कृषि उत्पाद बन गया है। इससे पहले बासमती और फुलकारी को संयुक्त रूप से जीआई टैग प्राप्त था, लेकिन सिरसा किन्नू ने हरियाणा की विशिष्ट कृषि उपज के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। दीन मोहम्मद ने बताया कि अब तक स्वतंत्र जीआई टैग नहीं होने के कारण सिरसा का किन्नू अन्य राज्यों के किन्नू के साथ मिश्रित होकर बिकता था, जिससे किसानों को उनकी गुणवत्तापूर्ण उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। अब स्वतंत्र जीआई टैग मिलने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर बाजार मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगी और सिरसा किन्नू की ब्रांड वैल्यू भी मजबूत होगी।
युवाओं के साथ मिलकर काम कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री
एक अन्य प्रश्र के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सीईटी और नीट की परीक्षा के दौरान कोई परेशानी नहीं आई और यातायात की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। विपक्ष ने युवाओं को भडकाने व बरगलाने का काम किया है, लेकिन सरकार गंभीरता से युवाओं के साथ काम कर रही है। विपक्ष को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि उनके समय में युवाओं के साथ किस प्रकार का बर्ताव होता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही विजन है कि युवाओं को सशक्त और मजबूत करना। इस अवसर पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन शांति स्वरूप, चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक
बैठक में 18 परिवादों का किया गया समाधान
मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय वन महोत्सव पौधारोपण अभियान का भी किया शुभारंभ
डबवाली वीटा दुग्ध चिलिंग सेंटर और इंटीग्रेटेड ड्रग रिकवरी सेंटर का किया लोकार्पण

चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को सिरसा में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों की सुनवाई की। बैठक में रखी गई 19 शिकायतों में से 18 का मौके पर समाधान व निपटान किया गया, जबकि एक शिकायत को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। बैठक में ओडिशा के पूर्व गवर्नर प्रो. गणेशी लाल भी उपस्थित रहे। गांव गंगा निवासी परमजीत सिंह की शिकायत थी कि गांव झुट्टीखेड़ा निवासी सुल्तान सिंह की 11 जून 2000 को मृत्यु हो चुकी है और उनकी कोई शादी नहीं हुई थी, उनकी 40 कनाल एक मरला जमीन को फर्जी वसीयत से नाम करवा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में विजिलेंस से जांच करवाने के निर्देश दिए हैं, इससे पहले इस मामले की जांच जिला राजस्व अधिकारी द्वारा की गई थी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोलर पैनल लगाने वाली एमएस सोम कॉर्पोरेशन हिसार द्वारा स्थापित सोलर पैनलों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में गांव गुड़िया खेड़ा के विनोद कुमार की ओर से रखा गया, जिसमें बताया कि 18 दिसंबर 2024 को आवेदन किया था। इस कंपनी ने अदायगी के बाद भी उसके सोलर पैनल नहीं लगाए और न ही राशि वापस लौटाई। बैठक में इसी कंपनी के खिलाफ गलत सोलर पैनल संबंधी अन्य शिकायतें भी आई। मुख्यमंत्री ने मारपीट के मामले में थाना रानियां के ढाणी सतनाम निवासी कमलेश कौर की शिकायत पर दोषी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कमलेश कौर ने बताया कि उनके ऊपर हमला हुआ था और इस मामले में दूसरे पक्ष से पंचायत ने समझौता दिखाया गया और इस समझौते में उनके नाबालिग बच्चे के हस्ताक्षर करवाए गए। मुख्यमंत्री ने नाबालिग बच्चे से समझौते पर हस्ताक्षर करवाने को गंभीर माना और कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बैंक द्वारा राशि काट लेने के बावजूद मुआवजा न देने के मामले में बैंक के खिलाफ कार्रवाई और ब्याज सहित राशि देने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में रूपावास निवासी सुशील कुमार ने शिकायत दी थी कि वर्ष 2022 रबी फसल के लिए बीमा राशि काट ली गई लेकिन बीमा क्लेम दिया गया। जिला भिवानी के गांव बड़सी निवासी अनूप सिंह की शिकायत थी कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग से बीएलईओ शमशेर सिंह 31 मार्च 2019 को सेवानिवृत्त हुए और 27 नवंबर 2024 को कैंसर से उनका देहांत हो गया तथा वे अविवाहित थे और उनकी मां विद्या देवी उन्हीं की पेंशन पर आश्रित है। महालेखाकार को पेंशन संबंधी दस्तावेज भेजने थे, परंतु एसडीओ ने स्थानीय स्तर पर ही केस रिजेक्ट कर दिया। मुख्यमंत्री ने इस मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने सेक्टर 21 में फ्लैट अलॉट होने के मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए है। शिकायत विजय कुमार निवासी आनंद विहार की ओर से रखी गई कि उसे फ्लैट अलॉट हुआ था, पहले 55 हजार रुपये भरवाए गए और फिर एक लाख 30 हजार रुपये भरवाए गए, इसके बाद अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया गया और उसे भौतिक कब्जा नहीं मिला और न ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के लंबित सभी मामलों का निपटान किया जाए। इस शिकायत को अगली बैठक में पुनः रखने के निर्देश दिए।
दिव्यांगों को नए नोटिफिकेशन से मिलेगी पेंशन
गांव पोहडकां निवासी रामपाल की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के दिव्यांगों के लिए दिव्यांगता श्रेणी के प्रमाणपत्र में परिवार की आय के मामले में नया नोटिफिकेशन हो गया है, जिसके अनुरूप बढी हुई आय के अनुसार पेंशन का लाभ मिलेगा। कल्याण नगर निवासी रूप चंद ने शिकायत की कि उसने 2021 में रामजी लाल से जमीन खरीदी थी, जिस पर ट्यूबवेल लगा हुआ है, जबकि ट्यूबवेल कनेक्शन किसी ओर के नाम पर है, यह ट्यूबवेल कनेक्शन उसके नाम किया जाए। जबकि जिसके नाम कनेक्शन है, वह उसे बंद नहीं करवाना चाहता। मुख्यमंत्री ने दूसरे की जमीन पर ट्यूबवेल कनेक्शन देने के मामले में तत्कालीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई व एडीसी को जांच करने के निर्देश दिए हैं। निगम के अधीक्षण अभियंता ने माना कि वर्ष 2010 में कनेक्शन देते समय चूक हुई। मुख्यमंत्री ने दोनों किसानों को अलग-अलग कनेक्शन देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने गांव छतरियां के किसान महेंद्र व अन्य की शिकायत पर एडीसी को जांच के निर्देश दिए। इसी तरह मंडी डबवाली निवासी सुखदेव सिंह व रूप चंद की शिकायत पर पुलिस को कार्रवाई करने को कहा।
दो परियोजनाओं का किया लोकार्पण
बैठक से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चैधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव अभियान के तहत पौधारोपण किया। इसके उपरांत उन्होंने दो परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल के प्रांगण में डबवाली में वीटा दुग्ध चिलिंग सेंटर का लोकार्पण किया। इस पर तीन करोड़ 30 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है और इस चिलिंग सेंटर की प्रतिदिन की क्षमता 20 हजार लीटर दूध भंडारण की है। इस केंद्र से डबवाली के 35 से अधिक गांवों के दुग्ध उत्पादकों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल में इंटिग्रेटिड ड्रग रिकवरी सेंटर का भी यहां लोकार्पण किया है। इस केंद्र में छह बैड का इंडोर पुनर्वास वार्ड स्थापित किया गया है, 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस केंद्र को एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर सीएसआर के तहत बनाया गया है, इस केंद्र में मनोरोग, परामर्श कक्ष, व्यक्तिगत परामर्श कक्ष, मनोवैज्ञानिक थेरेपी क्षेत्र, ग्रुप थेरेपी एवं गतिविधि कक्ष तथा ई-लाइब्रेरी की सुविधा है। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन शांति स्वरूप, चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

सामाजिक समरसता के नए अध्याय के सूत्रधार बने नायब सिंह सैनी
महापुरुषों की जयंतियों पर संगत के बीच बैठकर सुनते हैं भजन-कीर्तन, समाज को देते हैं एकता का संदेश

चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: हरियाणा में सामाजिक समरसता को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी संत-महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान को निरंतर गति दे रहे हैं। वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा ही नहीं, बल्कि राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में भी महापुरुषों की जयंती समारोहों में भाग लेकर सामाजिक एकता का संदेश दिया है। उनकी सादगी, सहजता और मिलनसार व्यक्तित्व ने समाज के सभी वर्गों के बीच विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री का मानना है कि संत-महापुरुष किसी एक जाति, वर्ग या समुदाय के नहीं होते, बल्कि उनके विचार संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं। हरियाणा सरकार ष्हरियाणा एकदृहरियाणवी एकष् के मूल मंत्र पर चलते हुए संत-महापुरुषों की जयंती और सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व सरकारी स्तर पर आयोजित कर सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ कर रही है। वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पहली बार सरकारी स्तर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने की शुरुआत की थी। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब संत शिरोमणि रविदास, संत कबीरदास, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित अनेक संत-महापुरुषों की जयंतियां पूरे सम्मान के साथ सरकारी स्तर पर मनाई जा रही हैं। इन आयोजनों के लिए बजट का प्रावधान किया गया है तथा राज्य सरकार के वार्षिक कैलेंडर में इन्हें विशेष दिवस के रूप में स्थान दिया गया है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन चुका है, जहां विभिन्न संत-महापुरुषों की जयंतियां सरकारी स्तर पर नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिख गुरुओं के प्रकाश पर्वों को भी सरकारी समारोहों का हिस्सा बनाया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत विशेष रेल सेवाएं भी संचालित की गई हैं।
संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजनाश् से घर-घर पहुंच रहे महापुरुषों के विचार
युवा पीढ़ी को संत-महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने श्संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजनाश् प्रारंभ की है। इस योजना के तहत राज्य, जिला और खंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर महापुरुषों के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग भी इस योजना के माध्यम से सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री के इन प्रयासों को समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संस्थाओं, धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इन पहलों ने हरियाणा में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार किया है।

हमारे शिक्षकों की क्षमता, समर्पण और कुशलता पर है पूर्ण विश्वास – शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा’
नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय शिक्षा मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने प्रस्तुत किया राज्य की समग्र एवं भविष्य परक शिक्षा का खाका

चंडीगढ़, 24 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि उन्हें प्रदेश के शिक्षकों की क्षमता, समर्पण और कुशलता पर पूर्ण विश्वास है। शिक्षक ही बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार कर विकसित भारत-2047 के निर्माण की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं। उन्होंने यह बात नई दिल्ली स्थित पूसा के भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में 22 एवं 23 जुलाई, 2026 को आयोजित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान कही। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा के साथ स्कूली शिक्षा के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
शिक्षा केवल बौद्धिक विकास नहीं, चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम
इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना या बौद्धिक विकास तक सीमित रहना नहीं है। वास्तविक शिक्षा वही है जो बच्चे के चरित्र, नैतिक संस्कारों, आत्मविश्वास और भावनात्मक समझ को मजबूती प्रदान करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की शिक्षा नीति का ध्येय हर बच्चे को उसकी विशिष्ट रुचि और क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का समान अवसर देना है। राज्य में विद्यालयों को केवल पढ़ाई के केंद्र न बनाकर ऐसे जीवंत संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां बच्चों के सपनों, प्रतिभा और व्यक्तित्व को सही और सकारात्मक दिशा मिल सके।
प्रारंभिक शिक्षा, कौशल और खेलों पर है विशेष बल
मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बुनियादी साक्षरता एवं सीखने के स्तर को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। विद्यार्थियों में कौशल विकास व स्वरोजगार की भावना विकसित करने के लिए व्यावहारिक पाठ्यक्रम लागू कर रही है। स्कूली स्तर से ही खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध करा रही है।
शिक्षक ही हैं श्विकसित भारत-2047श् के वास्तविक शिल्पकार
शिक्षकों की भूमिका को सर्वोपरि बताते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक हमारी शिक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं। वे केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, बल्कि बच्चों में अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। हमारे शिक्षक प्रतिदिन कक्षाओं में देश का भविष्य गढ़ रहे हैं और यही श्विकसित भारत-2047श् के निर्माण की वास्तविक नींव तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शिक्षकों की क्षमता, समर्पण और कुशलता पर पूर्ण विश्वास है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सभी गुरुजनों को शत-शत नमन किया।
आईटीआई, आईआईएमटी, आईआईएम और सीएसआईआर के सहयोग से सशक्त होगा शिक्षक प्रशिक्षण
शिक्षकों के ज्ञान और कौशल को निरंतर अपडेट करने की आवश्यकता पर बल देते हुए शिक्षा मंत्री ने एक दूरदर्शी सुझाव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी, आधुनिक और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए देश के शीर्ष संस्थानों जैसे आईटीआई, आईआईएमटी, आईआईएम और सीएसआईआर का प्रत्यक्ष सहयोग लिया जाना चाहिए। इससे शिक्षकों को अत्याधुनिक शिक्षण विधियों और शोध- आधारित तकनीकों का लाभ मिल सकेगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय दहिया तथा राज्य परियोजना निदेशक श्री स्वप्निल रविंद्र पाटिल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *