



हांसी में अमर शहीद राजा राव तुलाराम की प्रतिमा अनावरण व जनसभा को लेकर यादव महासभा झज्जर की प्रधान वीरेंद्र सिंह दरोगा की अध्यक्षता में हुई बैठक
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: हांसी में आयोजित होने वाले अमर शहीद राजा राव तुलाराम जी की प्रतिमा अनावरण व जनसभा से संबंध में यादव महासभा झज्जर की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण मीटिंग श्री वीरेंद्र सिंह दरोगा जिला अध्यक्ष यादव महासभा झज्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण मीटिंग में श्री वीरेंद्र यादव दरोगा ने समस्त कार्यकारणी को कार्यक्रम से सम्बद्ध में जिम्मेदारियां सौंपी व समस्त समाज को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आव्हान किया। श्री वीरेंद्र सिंह दरोगा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 सितंबर को हांसी में प्रदेश स्तरीय शहीदी दिवस मनाया जाएगा जिसका आयोजन हांसी जिले की यादव महासभा के दिशानिर्देश में होगा व मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री राव इंद्रजीत सिंह जी होंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमारी आरती सिंह राव,स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार, चैधरी धर्मबीर सिंह सांसद भिवानी महेंद्रगढ़, श्री ओमप्रकाश यादव विधायक नारनौल, श्री श्री राव बहादुर सिंह चेयरमैन यदुवंशी शिक्षा निकेतन होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता हांसी विधायक श्री विनोद भयाना करेंगे। इसके साथ साथ श्री वीरेंद्र दरोगा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 सितंबर को सुबह 8 बजे अमर शहीद राजा राव तुलाराम जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर 300 गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान किया जाएगा। इस मौके पर श्री वीरेंद्र यादव दरोगा के साथ श्री कृष्ण यादव पलड़ा, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर, श्री उदय सिंह सरपंच जहाजगढ़, यादव सभा झज्जर उप प्रधान श्री महेंद्र यादव पूर्व सरपंच छुछकवास, विजय यादव महासचिव यादव महासभा झज्जर, श्री रमेश यादव सरपंच प्रतिनिधि खातीवास, श्री रामनिवास यादव सरपंच प्रतिनिधि पलड़ा, श्री अजीत यादव सरपंच चमनपुरा ,दिनेश काले पार्षद झज्जर, श्री पुष्कर पूर्व सरपंच मुंडाहेडा, श्री साधु यादव पूर्व सरपंच खेड़ी, श्री पवन यादव खेड़ी खातीवास, डॉक्टर परवीन यादव मुंडाहेडा, श्री विजय नम्बरदार पटौदा, श्री सहदेव यादव मुंडाहेडा, श्री रण सिंह यादव पूर्व उपप्रधान यादव महासभा झज्जर, कुलदीप पहलवान, विजय यादव महासचिव यादव महासभा झज्जर, सर्वेश यादव दुजाना आदि उपस्थित रहे।





विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटौदा में धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का स्थापना दिवस
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: सोमवार को विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटौदा में विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक श्री बलवंत सिंह व चीफ गेस्ट श्री हरिनानंद गिरि महाराज पंजाबी बाबा मंदिर ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके की! सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जैसे नृत्य कविताएं भाषण और स्लोगन विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्टाफ के सदस्यों ने इस खुशी के अवसर पर भाषण द्वारा व अन्य कार्यक्रम द्वारा अपनी खुशी का इजहार किया। कुछ अध्यापकों ने इस अवसर पर सामूहिक नृत्य भी किया ! दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रबंधक श्री बलवंत सिंह को उपहार देकर स्थापना दिवस की बधाई दी। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने एक्वेरियम देकर प्रबंधक महोदय को स्थापना दिवस की बधाई दी। वही रुपेश सर ने ₹11000 देकर प्रबंधक महोदय श्री बलवंत सिंह जी को सम्मानित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में शुद्ध देसी घी के भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थियों ने भरपेट भोजन किया।अंत में प्रबंधक श्री बलवंत सिंह बच्चों ने वी. के. स्कूल की उपलब्धियों के बारे में बच्चों को अवगत कराया और बताया की वी. के. स्कूल का सफर बड़ा ही शानदार रहा है वी. के. स्कूल की शुरुआत 150 बच्चों से आज 1100 के करीब बच्चों की संख्या पहुंचना स्टाफ के सदस्यों की मेहनत और लगन से ही संभव हो पाया है अपनी कर्मठता व शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण ही अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमारे स्कूल में से पढ़े विद्यार्थी आज उच्च पदों पर अच्छी अच्छी नौकरियों में कार्यरत हैं। प्रबंधक ने सभी बच्चों व स्टाफ के सदस्यों का धन्यवाद किया और विद्यालय की स्थापना दिवस की सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को बधाई दी।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था रहे पुख्ता: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने झज्जर वेयरहाउस का लिया जायजा
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को झज्जर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई तथा अग्निशमन प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल ने वेयर हाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। डीसी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए तथा वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था में तकनीकी एवं भौतिक दोनों स्तरों पर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा प्रभावी रूप से बनी रहे।
इस अवसर पर निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप सहित अन्य संबंधित कर्मचारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।






सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ सेवा सेतु कैंप
नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने किया कैंप का शुभारंभ, विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग ने की स्वास्थ्य जांच
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को दो दिवसीय सेवा सेतु कैंप का आयोजन पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर के सभागार में किया गया। कैंप का शुभारंभ नगर परिषद झज्जर के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने किया। प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झज्जर मनीष फोगाट मौजूद रहे। कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को विभागीय योजनाओं, सरकारी सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। विभागों की ओर से पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया और योजनाओं से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया। कैंप में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। यहां आने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया गया। आयुष विभाग की ओर से नागरिकों को आयुष पद्धति एवं स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को नागरिकों तक सहज एवं सरल तरीके से पहुंचाना है। ऐसे कैंप के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझने में सुविधा मिलती है। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मनीष फोगाट ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु कैंप जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि यह कैंप आज मंगलवार को भी आयोजित किया जाएगा ज्यादा से ज्यादा नागरिक कैंपों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यूओ रेणु बाला व ईओ नगर परिषद देवेंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।





सेवा मेरा योगदान थीम पर आयुष विभाग ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
जिला झज्जर के 57 स्कूलों में दिनचर्या, ऋतुचर्या और योगाभ्यास को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में सेवा सेतु कैंप के दौरान 30 लोगों की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम पर आयुष विभाग द्वारा सोमवार को जिलाभर में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योगाभ्यास करने तथा आयुष पद्धति के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
जिला के 57 स्कूलों में विद्यार्थियों को दिनचर्या व ऋतुचर्या की दी जानकारी
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि आयुष विभाग की टीम द्वारा जिलाभर के 57 स्कूलों में विद्यार्थियों को दिनचर्या तथा ऋतुचर्या के विषय पर संबोधित किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 3016 विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, उचित दिनचर्या और मौसम के अनुसार स्वास्थ्य का ध्यान रखने के संबंध में जानकारी दी गई।
2527 विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास
कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को योगाभ्यास भी करवाया गया। कुल 2527 विद्यार्थियों ने योगाभ्यास में भाग लिया। विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
सेवा सेतु कैंप में 30 लोगों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में आयोजित सेवा सेतु कैंप के दौरान आयुष विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में कुल 30 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। डॉ. सुमन ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और योगाभ्यास का विशेष महत्व है। आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए निरोगी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों में निरंतर सहभागिता निभाई जा रही है।

हरिराम जांगडा अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जांगिड़ व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नंबरदार बिलासपुर ने बहादुरगढ़ के वत्स कॉलोनी निवासी हरिराम जांगिड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हरिराम जांगड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष हनुमान प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र नंबरदार का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। हरिराम जांगडा ने कहा कि उनको जिस अपेक्षा के साथ जिम्मेदारी सौंप गई है, वह उस अपेक्षा पर खड़ा उतरेंगे और समाज को संगठित करने और समाज में राजनैतिक जागरूकता पैदा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। हरिराम जांगड़ा ने अश्वनी जांगड़ा पुत्र रामचंद्र जांगडा पूर्व सांसद राज्यसभा सांसद का भी आभार व्यक्त किया है और कहा कि वह समाज की भलाई के लिए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे।









युवा मैदान को अपनी ताकत बनाएं, नशे से दूरी बनाएं: डॉ. अरविंद शर्मा
नूना माजरा में नमो क्रिकेट लीग के समापन समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़
खिलाड़ियों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
बहादुरगढ़, 21 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव नूना माजरा स्थित शहीद राजेश जून खेल स्टेडियम में सेवा मेरा योगदान थीम पर आयोजित नमो क्रिकेट लीग के समापन समारोह में सोमवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को खेल के मैदान से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रतियोगिता में झज्जर जिले की 93 टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का खेल मैदान में उतरना नशे के खिलाफ सकारात्मक और मजबूत संदेश है।
डीयू छात्रसंघ चुनाव का किया जिक्र
कैबिनेट मंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि एबीवीपी को केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर मिली जीत युवाओं के रुझान को दर्शाती है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियों के प्रति युवाओं के समर्थन से जोड़ते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी को मिला समर्थन युवाओं की सोच और उनकी प्राथमिकताओं का संकेत है।
खेल और फिटनेस से जुड़ने का किया आह्वान
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से युवाओं को खेल एवं फिटनेस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जिस युवा के हाथ में बल्ला और गेंद है तथा मन में जीतने का जुनून है, उसे नशे की जरूरत नहीं है। नशा युवाओं की क्षमता को कमजोर करता है, जबकि खेल उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं की पहचान खेल, मेहनत और उपलब्धियों से होनी चाहिए।
खिलाड़ियों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
समापन समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने दोस्तों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रतियोगिता की ट्रॉफी भले ही किसी एक टीम के हिस्से आए, लेकिन अनुशासन, मित्रता और अनुभव लेकर मैदान से बाहर निकलने वाला प्रत्येक खिलाड़ी अपने आप में विजेता है।
खेल फिर से खड़ा होना सिखाता है धनखड़
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने समापन समारोह पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए का कहा खेल हार को हजम करना सीखाता है खेल फिर से खड़ा होना और संघर्ष करना सीखाता है खेल के मैदान में किताबों से ज्यादा सीखने को मिलता है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि ध्यान में बैठने की बजाय खेल मैदान पर जाकर प्रेक्टिस करो यह आपके लिए भी अच्छा होगा और देश के लिए भी। इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, नमो क्रिकेट लीग के प्रभारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन जून, भाजपा नेता दिनेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, पालेराम शर्मा, दिनेश शेखावत, प्रधान मंजीत तथा आयोजन से जुड़े दीपक, कपिल, शशि, चमन और विजय मौजूद रहे।

खरीफ फसल खरीद की तैयारियों को लेकर डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश
मंडियों में खरीद, उठान, परिवहन व श्रमिक व्यवस्था की नियमित निगरानी के निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल ने ली अधिकारियों की बैठक
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: खरीफ खरीद सीजन 2026-27 के दौरान किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेकर खरीद सीजन के दौरान मंडियों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों एवं खरीद केंद्रों में खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जाए तथा किसानों, आढ़तियों, श्रमिकों और खरीद एजेंसियों से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंडियों में फसल की खरीद के साथ-साथ उठान, परिवहन और श्रमिकों की उपलब्धता पर भी विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
मंडियों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को मंडियों एवं खरीद केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए गेट पास के माध्यम से प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसानों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं। इसके अलावा सतह का समतलीकरण, अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, पेयजल, अस्थायी शौचालय तथा श्रमिकों के लिए बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
डीसी ने खरीद प्रक्रिया के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा विभिन्न शिकायतों के समयबद्ध निवारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर संबंधित विभाग आपसी समन्वय से उसका समाधान सुनिश्चित करें। परिवहन, श्रमिकों तथा मंडियों से फसल के उठान से जुड़े मामलों की भी नियमित निगरानी की जाए।
डीसी ने किसानों से की फसल साफ व सुखाकर लाने की अपील
डीसी वर्षा खांगवाल ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को मंडी में लाने से पहले अच्छी तरह साफ और सुखाकर लाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसान निर्धारित मापदंडों के अनुसार अपनी फसल मंडी में लेकर आएं, जिससे खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम ऋतु, डीएफएससी आदित्य कौशिक सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारी गंभीरता से करें कार्य: ओएसडी
मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने लघु सचिवालय में की समीक्षा बैठक
समाधान शिविर, जनसंवाद व सीएम विंडो पोर्टल पर आई शिकायतों के त्वरित निपटान के दिए निर्देश
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जनसेवा और सुशासन के निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन द्वारा सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं और जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में समाधान शिविर, जनसंवाद पोर्टल तथा सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई। ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
नागरिकों की समस्याओं का हो त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान
ओएसडी ने समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और निर्धारित समयसीमा में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को सुगम एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनसंवाद पोर्टल व सीएम विंडो की शिकायतों का हो शीघ्र निपटान
जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए ओएसडी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी की जाए और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाए।
इस अवसर पर सभी विभागों से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कौशल विकास व शिक्षुता को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाएं अधिकारी: डीसी
विद्यार्थियों को रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी देने तथा प्रतिष्ठानों को शिक्षुता से जोड़ने पर दिया जोर
मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से की प्रगति सत्र की राज्य स्तरीय समीक्षा, पीएम-सेतु व राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना की हुई समीक्षा
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में कौशल विकास एवं शिक्षुता को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। सोमवार को मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार की अध्यक्षता में प्रगति सत्र के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय (टियर-2) समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पीएम-सेतु योजना तथा राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। वीसी के दौरान जिला स्तर पर दोनों योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं शिक्षुता से जोड़ने तथा अधिक से अधिक संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों की भागीदारी सुनिश्चित करने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने जिला कौशल समिति तथा जिला शिक्षुता एवं आत्मनिर्भर समिति की समीक्षा बैठकें समयबद्ध तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लान को शीघ्र तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कौशल विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए। डीसी वर्षा खांगवाल ने वीसी में पीएम-सेतु योजना के झज्जर जिला में क्रियान्वयन की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, छारा को क्लस्टर के तौर पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके माध्यम से कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा युवाओं को प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने पर चर्चा हुई। वीसी के उपरांत डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को उनकी पेशेवर योग्यता, रोजगार के अवसरों तथा विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के बारे में शिक्षा एवं प्रशिक्षण के दौरान ही जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण के अवसरों से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाए। डीसी ने जिला के अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों को शिक्षुता कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठानों को शिक्षुता के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही, अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों को शिक्षुता पोर्टल पर पंजीकृत करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने जिला कौशल समिति तथा जिला शिक्षुता एवं आत्मनिर्भर समिति की बैठकें निर्धारित समय-सीमा के अनुसार आयोजित करने के निर्देश दिए। डीसी ने स्थानीय आवश्यकताओं और रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि कौशल विकास एवं शिक्षुता से संबंधित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार एवं व्यावहारिक अनुभव के बेहतर अवसर मिल सकें।





अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को उमड़ेगा 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का सैलाब, देश के कोने कोने से पहुंचेगे श्रद्धालु
यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केन्द्र बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का महापर्व
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: महाराजा अग्रसेन की पावन नगरी अग्रोहा में आगामी 25 अक्टूबर को एक ऐतिहासिक, विशाल और भव्य राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय मेंले में देश भर से 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का सैलाब उमडेगा। यह जानकारी देते हुए अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता डा. राजकुमार गोयल ने बताया कि यह ऐतिहासिक मेला न केवल एक धार्मिक आयोजन है बल्कि समाज की एकता, सेवा, संस्कृतिक और सामाजिक समरसता का राष्ट्रीय महापर्व भी है। इस राष्ट्रीय मेले के दौरान शक्ति सरोवर स्नान, मंदिरों में आरती व पूजा, भव्य महिला कलश यात्रा, श्री महालक्ष्मी जी का छप्पन भोग, विशाल भंडारा, ध्वजारोहण और विशाल सम्मेलन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मेले के दौरान महासम्मेलन का भी आयोजन होगा जिसमें समाज के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधि एवं विशिष्टजन शामिल होकर समाज हित और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करेंगे। मेले में देश की जानी मानी हस्तियों, संत महात्माओं एवं भजन गायकों की उपस्थिति भी समारोह की शोभा बढ़ाएगी। समाजहित और राष्ट्रहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाली देश प्रदेश की विशिष्ट प्रतिभाओं को इस राष्ट्रीय मेले में सम्मानित भी किया जाएगा। इस मेले श्रद्धालुगण माता महालक्ष्मी देवी, महाराज अग्रसेन, माता सरस्वती, माता वैष्णो देवी, अमरनाथ जी की बर्फानी गुफा, तिरुपति बालाजी, भैरो बाबा, रामेश्वर धाम, मां गंगा अवतरण झांकी, 90 फुट ऊंची बाबा हनुमान जी की प्रतिमा, श्री कृष्ण लीला, श्री राम लीला की विद्युत संचालित झांकियों के दर्शन कर धर्म लाभ उठा सकेंगे। साथ ही इस मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक झूलों की व्यवस्था भी रहेगी। गोयल ने बताया कि अग्रोहा धाम करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर वर्ष आयोजित होने वाला राष्ट्रीय मेला समाज को एकजुट करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने एकता, सहयोग, समानता और परोपकार का संदेश दिया था। अग्रोहा धाम का राष्ट्रीय मेला इन्हीं आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। गोयल ने देशभर के श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि 25 अक्टूबर को परिवार सहित अग्रोहा धाम पहुंचे और इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय मेले का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता से यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का भी भव्य संदेश पूरे देश तक पहुंचाएगा।

वोटर लिस्ट में हर पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना अनिवार्य: डीसी
30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराएं, पात्र युवा तुरंत भरें फॉर्म-6
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिला झज्जर के नागरिकों से की अपील
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला झज्जर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र नामों को हटाकर सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपनी और परिवार के पात्र सदस्यों की जानकारी मतदाता सूची में अवश्य जांचें। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज करवाएं। पात्र युवाओं से उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वे मतदाता बनने के लिए तुरंत आवेदन करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
आगामी 30 सितंबर तक दर्ज कराएं दावे-आपत्तियां
डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निपटारा 28 अक्टूबर तक होगा तथा अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता नाम, पता, आयु, फोटो सहित अन्य विवरणों की जांच कर त्रुटि मिलने पर समय रहते सुधार के लिए आवेदन करें।
पात्र मतदाता फॉर्म-7 व 8 से भी कर सकते हैं आवेदन
डीसी ने बताया कि मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 तथा मृत, अपात्र या अन्य स्थान पर पंजीकृत मतदाता के नाम पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईआरओ अथवा एईआरओ से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। डीसी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का आह्वान किया।





सेवा मेरा योगदान मॉड्यूल के तहत ‘स्वस्थ कदम यात्रा’ से गांव-गांव पहुंचा जागरूकता का संदेश
गांव गांगटान से धौड़ गांव तक 18.54 किलोमीटर पैदल चले परिवहन विभाग के कर्मचारी, युवा व ग्रामीण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और नशे से दूर रहने का दिया संदेश
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला में जारी हैं जनभागीदारी गतिविधियां
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान मॉड्यूल अनुसार विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा राज्य परिवहन, झज्जर द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के तहत ‘सेवा संकल्प स्वस्थ कदम यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित पैदल चलने, सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग, ईंधन एवं विदेशी मुद्रा की बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया गया।
गांव गांगटान से धौड़ गांव तक 18.54 किलोमीटर की पैदल यात्रा
यात्रा का शुभारंभ गांव गांगटान से हुआ। यात्रा डीघल, बराहणा, धंधलान, गोच्छी, बेरी एवं वजीरपुर होते हुए धौड़ पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने कुल 18.54 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की तथा रास्ते में आने वाले गांवों में ग्रामीणों से संवाद करते हुए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
यात्रा का नेतृत्व हरियाणा राज्य परिवहन, झज्जर के यातायात प्रबंधक दीपक कुमार ने किया। यात्रा में गांगटान के सरपंच दलबीर सिंह, 38 बार रक्तदान कर चुके इतिहास प्राध्यापक जोगेंद्र सिंह, परिचालक नरेंद्र सिंह तथा युवा अश्मित, आदित्य, नितिन एवं यश सहित परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया यात्रा का उत्साह
यात्रा को विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का भी उत्साहपूर्ण सहयोग मिला। बराहणा के सरपंच ऋषिपाल, धंधलान के सरपंच विजय कुमार तथा वजीरपुर के सरपंच नरेंद्र ने यात्रा के साथ कई किलोमीटर तक पैदल चलकर सहभागिता की। मार्ग में आने वाले प्रत्येक गांव में सरपंचों एवं ग्रामीणों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।
धौड़ में उत्साह के साथ हुआ यात्रा का समापन
पैदल यात्रा के धौड़ गांव में पहुंचने पर गांव के सरपंच सत्यनारायण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय कबलाना भी उपस्थित रहे। उन्होंने ‘सेवा संकल्प स्वस्थ कदम यात्रा’ को स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताते हुए दीपक कुमार तथा पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, फिटनेस एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को निरंतर जारी रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को इनसे जोड़ना चाहिए।
स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्ति का दिया संदेश
पैदल यात्रा के दौरान गांव गांगटान से धौड़ तक मार्ग में पड़ने वाले गांवों में ग्रामीणों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया गया। लोगों को नियमित पैदल चलने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने, ईंधन एवं विदेशी मुद्रा की बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों, युवाओं, सरपंचों एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के तहत आयोजित इस गतिविधि का संदेश गांव-गांव तक पहुंचा।
स्वस्थ नागरिक, समृद्ध हरियाणा’ का दिया संदेश
हरियाणा राज्य परिवहन, झज्जर की इस पहल का उद्देश्य केवल पैदल यात्रा करना नहीं, बल्कि ‘स्वस्थ नागरिक, समृद्ध हरियाणा’ के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना रहा। 18.54 किलोमीटर की इस यात्रा में ग्रामीणों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सहभागिता ने सेवा संकल्प अभियान के ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के जनभागीदारी संदेश को मजबूती दी। यातायात प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि ऐसी गतिविधियां आगे भी जारी रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम एवं पैदल चलने की आदत के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति का संदेश देना है। विभिन्न गांवों के ग्रामीणों, सरपंचों, युवाओं एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों का मिला सहयोग उत्साहवर्धक रहा। इस अवसर पर यात्रा के सफल संचालन एवं प्रबंधन में सुभाष शिमली, अशोक कुमार, रणसिंह, बेरी बस स्टैंड इंचार्ज रविंद्र, मुकेंद्र, मनोज राज्याण, गुणवीर व दीपक राठी सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऑटो चालकों को निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने तथा सड़क सुरक्षा नियमों की पालना के लिए किया जागरूक’
बहादुरगढ़, 21 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त यातायात शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में यातायात पुलिस बहादुरगढ़ द्वारा ऑटो चालकों को निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने तथा सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया गया। यातायात पुलिस बहादुरगढ़ के निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने नई कोर्ट के सामने ऑटो चालकों को निर्धारित ड्रेस कोड के संबंध में आवश्यक हिदायतें दीं।मामले की जानकारी देते हुए एसआई देवेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा ऑटो चालकों को सरकार द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर ही ऑटो चलाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक यूनिफॉर्म पहनने के साथ-साथ अपने पहचान संबंधी दस्तावेज भी साथ रखें तथा यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं और वाहन को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें।उन्होंने बताया कि ऑटो चालकों को सड़क पर वाहन चलाते समय अन्य वाहन चालकों तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया गया। चालकों को समझाया गया कि यातायात नियमों की पालना करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकता है।एसआई देवेंद्र ने बताया कि ऑटो चालकों को बिना आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित ड्रेस कोड के विपरीत अथवा यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही ऑटो चालक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी संपर्क कर सभी चालकों को निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने तथा नियमों की जानकारी देने के लिए कहा गया है।यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को लगातार यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य सड़क पर सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा आमजन को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है।




सीआईए टीम ने 4 किलो 40 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने थाना सदर झज्जर क्षेत्र से एक आरोपी को 4 किलो 40 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सीआईए झज्जर की पुलिस टीम थाना सदर झज्जर क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि रवि निवासी मदनपुर डबास, दिल्ली मादक पदार्थ गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है और आज रासलवाला चैक से कुछ दूरी पहले बहादुरगढ़ की तरफ खड़ा है।इस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात उप निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को प्लास्टिक के कट्टे सहित काबू कर लिया।पकड़े गए युवक के पास मादक पदार्थ होने का संदेह होने पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचना दी गई। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कट्टे से मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच करने पर वह गांजा पाया गया, जिसका वजन करने पर कुल 4 किलो 40 ग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान रवि निवासी मदनपुर डबास, दिल्ली के रूप में की गई। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को पुनः अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार’
बहादुरगढ़, 21 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलैग्जेंडर निवासी आंध्र प्रदेश, हाल दिल्ली के रूप में हुई है।मामले की जानकारी देते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के थाना प्रबंधक ने बताया कि अभिषेक निवासी बहादुरगढ़ ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि वह आसाम में नौकरी करता है। गत 13 मई को उसकी पत्नी और मां मकान पर ताला लगाकर असम चले गए थे। इसके बाद पड़ोसी द्वारा सूचना दी गई कि मकान का ताला टूटा हुआ है। घर की जांच करने पर पता चला कि मकान से सोने-चांदी के आभूषण सहित कीमती सामान चोरी हो गया है।शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी अलैग्जेंडर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया।



भिवानी गौशाला में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री रामचंद्र कंबोज का आगमन: डॉ. पवन बुवानीवाला
भिवानी गौशाला में आज गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री रामचंद्र कंबोज का आगमन हुआ। इस अवसर पर गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम दास जी सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर गौशाला ट्रस्ट के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं ट्रस्टी डॉ. पवन बुवानीवाला ने बताया कि गौ सेवा हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौशाला में गोवंश की सेवा, संरक्षण एवं बेहतर व्यवस्थाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को गौ सेवा के कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए।
’15 अक्टूबर से 2000 से ज्यादा का पेट्रोल भरवाया, तो भुगतान न्च्प् से नहीं, कैश से होगा
ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत चार्ज वसूलने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि 15 अक्टूबर के बाद 2000 रुपये से अधिक का पेट्रोल-डीजल डलवाने पर उपभोक्ताओं से नगद भुगतान ही लिया जाएगा।
सोनीपत: गोहाना सोनीपत रोड पर एक गाड़ी पर कुछ बदमाशों ने किए अंधाधुंध फायरिंग
कोर्ट से गवाही देकर वापस घर जा रहे थे तो हुई फायरिंग
गोहाना के खरखोदा मोड पर हुई फायरिंग
घात लगाए बैठे बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग
बुलेट प्रूफ गाड़ी होने के चलते हुआ बचाव नहीं तो जा सकती थी जान
स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार लोगों पर की गई फायरिंग
बदमाश फायरिंग कर हुए फरार
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
रेवाड़ी: अनाज मंडी में किसानों का बड़ा बवाल
एमएसपी पर बाजरा खरीद को लेकर भाकियू चढूनी ने जड़ा मंडी के मुख्य गेट पर ताला
पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़प: यूनियन प्रधान को घसीटा, महिला किसानों से धक्का-मुक्की का आरोप
अनाज मंडी गेट पर करीब 15 मिनट तक चला पुलिस और किसानों के बीच भारी हंगामा
सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम: समय रहते बाजरा खरीद शुरू नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
एसडीएम के दखल के बाद शांत हुआ मामला: मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, प्रशासन ने दिया खरीद का भरोसा
पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद किसानों ने गेट पर लगाया ताला, गेट के आगे धरने पर बैठे किसान
भाकियू चढूनी के प्रधान समय सिंह का आरोप: पिछली बार भावांतर भरपाई न मिलने से किसानों को हुआ भारी नुकसान
प्रशासन ने दिया आश्वासनकृसरकार तक पहुंचेगी मांग, बाजरे का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार.
गाँव भुरावास,: गीता भुक्कल, विधायक झज्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा’ ने गाँव भुरावास में निर्माणाधीन पार्क एवं सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित लोगों से कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता को लेकर जानकारी ली। इस मौके सरपंच श्री जय भगवान व अन्य लोग मौजूद रहे।



नारनौल के पॉलिटेक्निक कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
नारनौल, 21 सितम्बर, अभीतक: पॉलिटेक्निक कॉलेज नारनौल में आज उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करना, उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना तथा व्यवसाय के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठक श्रीमान कुलदीप पुनिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व, स्वावलंबन, नवाचार तथा अपने कौशल के आधार पर रोजगार सृजन करने के विषय में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से पारंपरिक नौकरी के साथ-साथ उद्यमिता को भी भविष्य के एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अनिल यादव ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास और उद्यमशील सोच भी आवश्यक है। कार्यक्रम में उद्यमी के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के भिवानी विभाग संयोजक राजेश शास्त्री, डॉ आनंद प्रकाश, नरेंद्र, संदीप उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अनुभवों एवं उद्यमिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राहुल नारंग, भिवानी विभाग पूर्णकालिक, की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के अध्यापकगण एवं विद्यार्थी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उद्यमिता एवं स्वरोजगार से संबंधित विषयों को रुचिपूर्वक समझा और अपने भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनने की सोच को विकसित करना रहा। कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

सेवा संकल्प अभियान-सेवा की कहानी
सरकारी योजना का सहारा, मेहनत और परिवार के सहयोग से सुमन बनी असिस्टेंट प्रोफेसर
सक्षम योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता को पढ़ाई में किया उपयोग, मई 2026 में मिली असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: जिला के गांव मातन निवासी सुमन पुत्री रामकिशन ने अपनी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से अपने सपनों को नई उड़ान दी है। आर्थिक परिस्थितियों के बीच पढ़ाई जारी रखते हुए सुमन ने रोजगार विभाग की सक्षम योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग अपनी शिक्षा पर किया। आज वह अपनी मेहनत और सरकारी योजना से मिले सहयोग के बल पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। मई 2026 में मिली नियुक्ति उनके संघर्ष और सफलता की कहानी को नई पहचान देती है। सुमन ने हरियाणा सरकार की पारदर्शी बिना पर्ची बिना खर्ची योजना पर भी आभार व्यक्त किया और कहा कि मेहनत व योग्यता के आधार पर ही उन्हें रोजगार मिला है।
मार्च 2024 को सक्षम योजना में कराया नाम दर्ज
सुमन ने बताया कि उन्होंने मार्च 2024 को रोजगार विभाग की सक्षम योजना के तहत अपना नाम दर्ज करवाया था। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनकी पढ़ाई को जारी रखने में सहयोग दिया। उन्होंने प्राप्त राशि का उपयोग अपनी शिक्षा से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में किया और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ती रहीं।
सरकारी सहायता को पढ़ाई का मजबूत आधार बनाया
सुमन के लिए सक्षम योजना के तहत मिला लाभ केवल आर्थिक सहायता नहीं था, बल्कि यह उनके लिए अपने सपनों को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना। उन्होंने योजना के तहत मिली राशि का सदुपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के साथ उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य तय किया और उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास किए।
मेहनत और लगन से हासिल किया असिस्टेंट प्रोफेसर का मुकाम
सुमन ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उनके सामने कई चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। सरकारी योजना से मिले सहयोग, परिवार के प्रोत्साहन और स्वयं की मेहनत को आधार बनाकर उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने की दिशा में लगातार प्रयास किए। उनकी मेहनत रंग लाई और मई 2026 में उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिली।
सरकारी योजना ने सपनों को दी नई दिशा
आज सुमन बादली स्थित चै.धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। उनका कहना है कि सक्षम योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने उनकी पढ़ाई में सहयोग दिया। परिवार के समर्थन और अपनी मेहनत के साथ इस सहायता का सदुपयोग करते हुए उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल किया। सुमन की सफलता यह दर्शाती है कि सही अवसर, निरंतर मेहनत और सहयोग मिलने पर युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
युवाओं के सपनों को साकार करने में सहायक बन रही हैं योजनाएं: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाना है। सक्षम योजना के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुमन की सफलता इस बात की प्रेरणादायक मिसाल है कि सरकारी योजना से मिले सहयोग का सदुपयोग, परिवार का साथ और स्वयं की मेहनत मिलकर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।




नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
गांव लाडपुर में युवाओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लिया नशा मुक्ति का संकल्प
युवाओं ने नशामुक्ति का संदेश देने के साथ प्रश्नोत्तरी में भी उत्साहपूर्वक लिया भाग

बादली, 21 सितम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेरा युवा भारतदृझज्जर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गांव लाडपुर, खंड बादली में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ राष्ट्रीय संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक अर्शदीप ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशा मुक्ति के इस संकल्प को केवल शपथ तक सीमित न रखते हुए अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा स्वयं नशे से दूर रहते हुए अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभा सकता है।
हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लिया नशा मुक्ति का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें युवाओं एवं नागरिकों ने नशामुक्त भारत के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। युवाओं ने नशामुक्ति का संदेश देने के लिए चित्र खिंचवाने की गतिविधि में भी भाग लिया। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं नागरिकों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर मेरा युवा भारतदृझज्जर से नीलम, पूनम, हनी, दीपक और रवि उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए युवाओं को नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

सेवा सेतु मॉड्यूल के तहत 15 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर लगेंगे विशेष कैंप
नगर परिषद, नगरपालिका, ब्लॉक मुख्यालयों और गांवों में आयोजित होंगे सेवा सेतु कैंप
नागरिकों को नजदीकी स्थान पर मिलेंगी विभिन्न सरकारी सेवाएं
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला झज्जर में नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मनीष फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। सीईओ ने बताया कि 22 सितंबर को झज्जर नगर परिषद की ओर से पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर , 23-24 सितंबर को नगर परिषद बहादुरगढ़ तथा 25 सितंबर को नगरपालिका बेरी में सेवा सेतु कैंप आयोजित होगा। इसके बाद 26 सितंबर को झज्जर ब्लॉक मुख्यालय व गांव मांडोठी, 28 सितंबर को गांव दुजाना, 29 सितंबर को गांव सिलाना तथा 30 सितंबर को बहादुरगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में कैंप लगाया जाएगा। इसी क्रम में 1 अक्टूबर को गांव रोहद, 3 अक्टूबर को गांव दिग्घल, 5 अक्टूबर को गांव दुबलधन, 6 अक्टूबर को बादली ब्लॉक मुख्यालय व मातनहेल ब्लॉक मुख्यालय, 7 अक्टूबर को गांव बुपनिया तथा 8 अक्टूबर को गांव गुभाना में सेवा सेतु कैंप आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को गांव खानपुर खुर्द व गांव पाटोदा, 10 अक्टूबर को गांव बिरोहड़, 12 अक्टूबर को माछरौली ब्लॉक मुख्यालय व गांव ढाकला, 13 अक्टूबर को गांव खुड्डन, 14 अक्टूबर को साल्हावास ब्लॉक मुख्यालय तथा 15 अक्टूबर को गांव भुरावास में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। सीईओ मनीष फोगाट ने बताया कि सेवा सेतु कैंप के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ नजदीकी स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें भी इन कैंपों में दर्ज करवाकर उनका समाधान करवा सकेंगे।
अंत्योदय के सिद्धांत पर जन सेवा में सजग है प्रशासन: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने समाधान शिविर में की जनसुनवाई
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए जनसेवा करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुनवाई के लिए समाधान शिविर लोगों की शिकायतों के निदान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने कही। वे सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में लगे समाधान शिविर में उपस्थित अधिकारियों व शिकायत लेकर आये लोगों से संवाद कर रही थी। डीसी ने समाधान शिविर में आये लोगों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविर लोगों की समस्याओं के निदान का केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को जिला व उपमंडल स्तरीय पर आयोजित समाधान शिविर में अधिकारी जनसमस्याओं का निराकरण करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन से साझा भी कर रहे हैं। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि हर वर्ग की समस्या को सुना जाए और उनका त्वरित समाधान किया जाए। इसी उद्देश्य से हरियाणा में आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्या के निवारण के लिए अहम साबित हो रहे हैं। आमजन द्वारा शिविर की सराहना की जा रही है क्योंकि उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए एक बेहतर मंच मिला है, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे मौजूद रहकर उनकी समस्या का निराकरण करते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान किया जाए। इन समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि हर नागरिक को सरकारी सेवाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो।

प्रशासनिक स्तर पर सजग हैं विभाग: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में आ रहे हैं और जिला प्रशासन समस्याओं के निदान को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। आमजन की समस्याओं को लेकर जिला के अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। समाधान शिविर में अब तक रखी गई ज्यादातर शिकायतों का समाधान किया जा चुका है व जो लंबित हैं उनका भी समाधान जल्द सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने समस्याओं के निर्धारित समय में त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर के दौरान नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं तथा पुलिस विभाग से जुड़े मुद्दे लेकर पहुंचे थे। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास सहित प्रॉमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल व सुरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

कुंजिया में 765 केवी सिकर-प्प् -नरेला ट्रांसमिशन लाइन के स्ट्रिंगिंग कार्य का शुभारंभ
डीसी वर्षा खांगवाल ने किया स्ट्रिंगिंग कार्य का शुभारंभ
डीसी ने कहा-विद्युत संप्रेषण ढांचे को मिलेगा मजबूती का आधार
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: जिला झज्जर के गांव कुंजिया में 765 केवी डीध्सी सिकर-प्प्दृनरेला ट्रांसमिशन लाइन के स्ट्रिंगिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। पावरग्रिड और केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण विद्युत सम्प्रेषण परियोजना के स्ट्रिंगिंग कार्य के शुभारंभ अवसर पर डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने डीसी वर्षा खांगवाल का स्वागत किया और ट्रांसमिशन लाइन से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। 765 केवी की यह ट्रांसमिशन लाइन क्षेत्र के विद्युत पारेषण नेटवर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है। डीसी वर्षा खांगवाल ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को कार्य के दौरान निर्धारित मानकों, सुरक्षा नियमों तथा पर्यावरणीय प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े विद्युत पारेषण प्रोजेक्ट जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र में विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना के कार्यों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया। डीसी ने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बेहतर तालमेल के साथ जो यह प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है वह पूरे प्रदेश व देश के विकास में अहम है। इस अवसर पर पावर ग्रिड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वाई के दीक्षित, के ई सी से एन के गुप्ता व पावरग्रिड जीएम गिरधर खंडेलवाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


आईआईएम रोहतक के विद्यार्थियों ने किया झज्जर का शैक्षणिक दौरा
डीसी वर्षा खांगवाल से की मुलाकात, प्रशासनिक व्यवस्था और ग्रामीण विकास योजनाओं पर की चर्चा
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत झज्जर जिला का दौरा किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को नजदीक से समझा। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने डीसी वर्षा खांगवाल से मुलाकात की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता अभियानों तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों ने प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन को लेकर उत्सुकता से सवाल पूछे। डीसी वर्षा खांगवाल ने विद्यार्थियों के सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा विभागीय समन्वय, नियमित निगरानी और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब प्रशासन के साथ आमजन भी सक्रिय रूप से जुड़कर अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियानों में नागरिकों की सहभागिता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी निशा तंवर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में ग्राम पंचायतों, संबंधित विभागों और फील्ड स्तर की टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और ग्रामीण विकास की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्राप्त किया। इस दौरे के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं के निर्माण से लेकर उनके जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन तक की प्रक्रिया को समझने में उपयोगी अनुभव मिला।
विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में आज उन विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने पिछले दिनों बहू बालमुकुंद गुप्त समृद्धि सत्ता के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया था। निबंध शिवाक्षी(12वीं), महक दसवीं, शिवम अहिरवार को कमशः , को प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने पर मेडल प्रदान किये गए। चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता सपना (12वीं) रही। प्रतिभागियों को आज प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री को ओएसडी वीरेंद्र सिंह बड़खालसा ने मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के अलावा अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। एसएमसी सदस्य राजवीर दहिया भी इस अवसर पर मौजूद रहे। सीएम के ओएसडी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थी की प्रतिभा बढ़ती है और ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हमेशा भाग लेना चाहिए इससे उनका ज्ञान भी बढ़ेगा और उन्हें व्यक्ति का जीवन में भी लाभ होगा।

निर्धारित ड्यूटी के अलावा ऐसा कार्य करें जिससे समाज में अलग पहचान बने: वीरेंद्र सिंह बड़खालसा
सीएम के ओएसडी ने झज्जर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, झज्जर ने किया निरीक्षण
झज्जर, 21 सितम्बर, अभीतक: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में सोमवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बड़खालसा ने विद्यालय का दौरा कर शैक्षणिक गतिविधियों व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रार्थना सभा में उन्होंने विद्यार्थियों के साथ समय बिताया, उनकी गतिविधियाँ देखीं और उन्हें सुना। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी ड्यूटी के अलावा जीवन में कम से कम एक ऐसा कार्य जरूर करना चाहिए जिससे समाज में उसकी अलग पहचान बने। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षक पढ़ाने के अलावा समय निकालकर बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ें, पौधारोपण करें या कोई अन्य सामाजिक कार्य करें तो यह उनकी अलग पहचान बनाने में महत्वपूर्ण होगा। ओएसडी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्कूलों में अच्छा माहौल हो, इसके लिए एसएमसी के सदस्यों को सक्रियता से हिस्सेदारी करनी चाहिये। परिवार और समाज को जोड़ने का इसी से होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपनत्व की भावना के साथ काम करने को भी प्रेरित किया। इससे पूर्व सुबह की प्रार्थना सभा में उन्होंने सक्रिय हिस्सेदारी की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रत्येक सप्ताह प्रार्थना सभा में कम से कम एक बार गायत्री मंत्र का अर्थ सहित प्रस्तुतीकरण करें। साथ ही उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ गीत के अर्थ को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और इसके निमित कार्य करना चाहिये। बाद में उन्होंने प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के साथ समस्त स्टाफ की बैठक ली। उन्होंने इस मीटिंग में कहा विद्यार्थियों के लिये सभी शिक्षक सामूहिक चिंतन करें। ऐसा कार्य करें कि विद्यार्थी आपको आदर्श मानें। विद्यार्थियों के हित में अधिक से अधिक कार्य करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता से ज्यादा महत्वपूर्ण अध्यापक होता है। विद्यालय के विद्यार्थियों के लिये अध्यापक सारी दुनिया होती है, इसलिये नैतिक जिम्मेदारी शिक्षक की होती है। अपने स्कूल के आज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की। स्कूल में लगे स्मार्ट बोर्ड के उपयोग बारे भी जानकारी ली।




रा.व.मा.वि. रेवाड़ी (2540) में विश्व शांति दिवस पर विशेष संगोष्ठी
शांति में निवेश ही भावी मानवता की अनिवार्य शर्त: मनोज वशिष्ठ’
रेवाड़ी, 21 सितम्बर, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी (2540) में प्राचार्य विनोद यादव के दिग्दर्शन में तथा आज की इंचार्ज श्रीमती नीलम एवं समस्त प्रबुद्ध स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय विश्व शांति दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं वैचारिक गंभीरता के साथ मनाया गया।संगोष्ठी के मुख्य वक्ता शिक्षाविद, साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा,ष्मानव सभ्यता का इतिहास इस शाश्वत सत्य का साक्षी रहा है कि युद्ध की विभीषिका में चाहे कोई भी पक्ष विजय का दंभ भरे, अंततः पराजय केवल और केवल मानवता की ही होती है।ष्उन्होंने बताया कि इस दिवस की वैचारिक यात्रा 1981 में संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव 36-67 से शुरू हुई थी। 21 सितंबर 1982 को पहली बार यह दिवस मनाया गया। उण्अंपकरंहतंद/हउंपसण्बवउ और 2001 में प्रस्ताव 55-282 के तहत इसे श्वैश्विक युद्धविराम और अहिंसा दिवसश् घोषित किया गया। न्यूयॉर्क स्थित जापानी शांति घंटी, जो 60 से अधिक देशों के बच्चों के सिक्कों से बनी है और 1954 में जापान द्वारा भेंट की गई थी, इस दिवस का सबसे सशक्त प्रतीक है।वर्ष 2026 की थीम – ष्प्दअमेज पद च्मंबम दृ थ्वत म्अमतलवदमए म्अमतलूीमतमए म्अमतल क्ंलष् पर प्रकाश डालते हुए श्री वशिष्ठ ने कहा कि शांति में निवेश का अर्थ सैन्य विस्तार नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निष्पक्ष न्याय प्रणाली, मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी ढाँचों को मजबूत करना है, जो हिंसा को मूल से समाप्त करते हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा चिन्हित शांति के रोजमर्रा के शिल्पकार – सामान्य नागरिकों, शिक्षकों और संस्थाओं की भूमिका को रेखांकित किया।वर्तमान वैश्विक चुनौतियों – मानवीय संघर्ष, परमाणु प्रतिस्पर्धा, शरणार्थी संकट और जलवायु परिवर्तन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ैक्ळ लक्ष्य-16 के अनुसार शांति के बिना कोई भी विकास संभव नहीं है।भारत की भूमिका पर उन्होंने कहा कि उपनिषदों के ष्सर्वे भवन्तु सुखिनःष् और ष्वसुधैव कुटुम्बकम्ष् के साथ बुद्ध और गांधी की धरा ने विश्व को शांति का मार्ग दिखाया है। शांति का निर्माण कक्षा से शुरू होता है, जब शिक्षक असहमति में भी संवाद की कला सिखाता है।अंत में उन्होंने आह्वान किया – शांति कोई निष्क्रिय अवस्था नहीं, बल्कि एक जीवंत जीवन पद्धति है। आइए, हम अपने भीतर, समाज में और प्रकृति के साथ शांति स्थापित करें, क्योंकि जब एक छोटा सा दीया जलता है तो अंधकार को स्वतः हटना ही पड़ता है।


₹10 में भरपेट भोजन प्रदान करनेवाली अटल कैंटीन योजना के नेटवर्क, मीनू के विस्तार की पुरजोर मांग
रेवाड़ी की अनाज मंडी में खुली है अटल कैंटीन, अन्य अनेक जगहों पर खोले जाने की बहुत आवश्यकता
भरपेट भोजन का हर नागरिक को सहज ढंग से मिले सुनिश्चित अधिकार: अशोक प्रधान लोक सेवा मंच
समाधान होने तक जनहित में लोक सेवा मंच का मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा
रेवाड़ी, 21 सितम्बर, अभीतक: लोगों को ₹10 में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की सरकारी योजना अटल कैंटीन के नेटवर्क का जनहित में तुरंत विस्तार किये जाने की आवश्यकता को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने जोरदार आवाज बुलंद की। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत मजदूरों, किसानों, ऑटो मिस्रियों, मैकेनिक्स,ड्राइवर्स, राहगीरों सहित कम आय वर्ग के लोगों की समस्याएं जानने के दौरान हुई बैठक में मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का सर्वसम्मत निर्णय लिया। इस सिलसिले में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की कोर कमेटी ने राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच के नेतृत्व में शहर-गांवों में अनेक जगहों का दौरा किया। मसले पर मंच के पदाधिकारियों ने स्थानीय बीएमजी मॉल के सामने सेक्टर-5,सेक्टर-3 के समीप ढालियावास चैक,ऐतिहासिक घंटेश्वर मंदिर के निकट मोती चैक,डबल फाटक पार कंकरवाली शिव मंदिर के सामने प्रतिदिन काम के लिए एकत्रित होने वाले मिस्रियों-मजदूरों तथा नई अनाज मंडी,राव तुलाराम पार्क के नजदीक नाईवाली चैक,झज्जर चैक,महाराणा प्रताप चैक,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे रोड चैक आदि जगहों पर ड्राइवर्स,दुकानों के कामगारों,राहगीरों,रेहड़ी पर सामान विक्रेताओं,सफाई कर्मियों,रेहडी चालकों आदि सहित बड़ी संख्या में शहर में आए लोगों व अनेक गांवों के निवासियों से बातचीत की। लोगों की पुरजोर मांग है कि ₹10 में भरपेट खाना प्रदान किया जाना कमजोर आय वर्ग के लोगों के भोजन के अधिकार में सहायक है। इसलिए सरकार की अटल कैंटीन योजना का शहर-गांवों में आवश्यकतानुसार तुरंत नेटवर्क एवं मीनू (खाने में शामिल चीजों की सूची) विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में तत्काल कदम उठाने की जोरदार मांग की। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का सर्वसम्मत निर्णय लिया। पत्र में अनुरोध किया जाएगा कि रेवाड़ी जिला सहित प्रदेशभर की अन्य जगहों पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस योजना का विस्तार किया जाना चाहिए। लोगों की मांग है कि संतुलित आहार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अटल कैंटीन में परोसे जाने वाले खाने की सूची में सुबह नाश्ते में पौष्टिक पराठा-दही,दोपहर को रायता अथवा लस्सी,मिष्ठान तथा रात के खाने में दूध तथा सप्ताह में एक बार खीर को शामिल किया जाना चाहिए। स्थानीय अनाज मंडी स्थित अटल श्रमिक किसान कैंटीन के समीप हुई बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच, कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डॉ. सुरेश कुमार, नंदलाल यादव, जगमोहन यदुवंशी आदि के अतिरिक्त अनेक किसानों व श्रमिकों ने अपने विचार रखें।


ग्रामीण सहभागिता कार्यक्रम के तहत आईआईएम रोहतक के विद्यार्थियों ने राजकीय महाविद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का किया भ्रमण
रेवाड़ी, 21 सितम्बर, अभीतक: भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक के ग्रामीण सहभागिता कार्यक्रम 2026 के प्रथम दिन सोमवार को विद्यार्थियों ने रेवाड़ी स्थित राजकीय महाविद्यालय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने दोनों संस्थानों की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की आकांक्षाओं, कौशल विकास एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने डीसी अभिषेक मीणा से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा समन्वय अधिकारी शुभम बेनीवाल और भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक के समन्वयक सौरभ यादव ने महाविद्यालय एवं विद्यालय के प्राचार्य तथा अन्य प्राध्यापकों और शिक्षकों से मुलाकात की। संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं तथा स्थानीय स्तर पर शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक के विद्यार्थियों ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद करते हुए क्षेत्रीय अध्ययन के लिए आवश्यक जानकारी एकत्रित की। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास, रोजगार के अवसर, उच्च शिक्षा और करियर संबंधी आकांक्षाओं को समझने का अवसर मिला। ग्रामीण सहभागिता कार्यक्रम के तहत 21 से 25 सितंबर तक भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक के विद्यार्थी रेवाड़ी जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा सरकारी विभागों का भ्रमण कर स्थानीय परिस्थितियों एवं संस्थागत व्यवस्थाओं का अध्ययन करेंगे।

सेवा संकल्प अभियान : रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त एकत्र, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया शुभारंभ
रेवाड़ी, 21 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियानश् के तहत सोमवार को धारूहेड़ा कस्बा स्थित सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे नागरिकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें इस सामाजिक कार्य के लिए बधाई दी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि ष्रक्तदान महादान है।ष् उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में निर्णायक साबित हो सकता है। विधायक ने यह भी साझा किया कि रक्तदान करने के मामले में पूरे देश में हरियाणा राज्य प्रथम स्थान पर है, जो प्रदेशवासियों की सेवा भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सत्यदेव यादव ने भी सभी रक्तदाताओं की सराहना की और इस नेक पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मंडल धारूहेड़ा द्वारा आयोजित इस सफल शिविर के दौरान नगरपालिका के उप प्रधान अमन राव, दीपक मंगला, अशोक कोसल्या, राहुल सेन, अजित, खेम चंद, सैनी रामनिवास प्रजापति समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सेवा सेतु अभियान के तहत खोल खंड में लगाया शिविर
एडीसी राहुल मोदी ने पात्र परिवारों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान
रेवाड़ी, 21 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत श्सेवा सेतुश् के माध्यम से आयोजित किए जा रहे खंड स्तरीय शिविरों की कड़ी में सोमवार को खोल खंड में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र परिवारों को दी गई तथा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पात्र नागरिकों का पंजीकरण भी किया गया। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने पात्र परिवारों से आह्वान किया कि वे सेवा सेतु अभियान के तहत लगाए जा रहे खंड स्तरीय शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। शिविर में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नागरिकों को योजनाओं के लिए निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा आवेदन एवं पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। पात्र लाभार्थियों के मौके पर ही पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की गई। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं सुविधा उपलब्ध कराना है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।


सीटीएम ने समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं
रेवाड़ी, 21 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम जितेंद्र कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी।ंसस जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई शिकायतों का अधिकांश का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए। समाधान शिविर में गांव निमोठ की गौचर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सीटीएम ने बीडीपीओ डहीना को जांच करवाकर भूमि का कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। शहर के अभय सिंह चैक से फाटक तक बाईपास रोड की बंद स्ट्रीट लाइट की शिकायत पर सीटीएम ने एचएसवीपी के अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट शुरू करवाने के निर्देश दिए। गांव बगथला में अवैध कब्जे की शिकायत पर सीटीएम ने बीडीपीओ धारूहेड़ा को जांच करते हुए कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, बिजली, पानी, सीवरेज व पुलिस विभाग से संबंधित आई शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। सीटीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सचिवालय सभागार में लगाए जा रहे समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर डीएसपी संजीव व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।



सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष स्वास्थ्य जागरूकता कैंप आयोजित
आमजन के स्वास्थ्य की जांच के साथ स्वस्थ जीवन शैली के प्रति किया जागरूक
रेवाड़ी, 21 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष स्वास्थ्य जागरूकता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन तथा जिला आयुष अधिकारी डा. बसंत के नेतृत्व में जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य जागरूकता कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के दौरान आयुष विभाग की टीमों द्वारा आमजन के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतें अपनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित योग एवं व्यायाम करने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है। आयुष विभाग द्वारा नागरिकों को आयुष पद्धतियों के महत्व और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए अपनाई जा सकने वाली प्राकृतिक एवं जीवनशैली आधारित उपायों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। कैंप में आने वाले नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान करने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए भी परामर्श दिया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डा. बसंत ने आमजन से अपील की है कि वे इन स्वास्थ्य जागरूकता कैंपों का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इन कैंप का काफी संख्या में आमजन लाभ उठा रहे हैं।

फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत किसानों के कृषि यंत्रों का किया गया भौतिक सत्यापन
रेवाड़ी, 21 सितम्बर, अभीतक: उप कृषि निदेषक, डाॅ0 राकेश कुमार ने उपायुक्त द्वारा गठित जिला स्तरीय कमेटी के साथ सरकार द्वारा जारी अनुसूचि के अनुसार स्ट्रा बेलर व रोटरी स्लेशर यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया तथा किसानों को फसल अवशेष प्रबन्धन कृषि यंत्रो बारे विस्तृत जानकारी दी। सहायक कृषि अभियन्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन घटक के तहत सोमवार को स्ट्रा बेलर व रोटरी स्लेशर कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार 22 सितंबर को 7 सुपर सीडर मशीन, 23 सितंबर को अन्य 11 मशीनों का उपायुक्त द्वारा गठित जिला स्तरीय कमेटी द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा के वरिष्ठ समन्वयक डा. कपूर सिंह, ईटीओ नरेश चैधरी, कृषि विकास अधिकारी (कृषि यन्त्र) इंजी. सुनिल कुमार, इंजी. जोगेन्द्र पाल व सम्बन्धित किसान मौजूद रहे।

महिलाओं को दी सरकार की रोजगारपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
रेवाड़ी, 21 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के मार्गदर्शन में महिलाओ के कल्याण, स्वरोजगार और उधमिता को बढ़ावा देने के उदेशय से अनेक योजनाए संचालित की जा रही है। इन्ही प्रयासों के तहत हरियाणा महिला विकास निगम प्रदेश भर की महिलाओं को सरकारी योजनाओ से जोड़कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न रोजगारपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को नया व्यवसाय या गृह उद्योग शुरू करने के लिए आसान शर्तों पर ऋण और वितीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सुनीता दांगी ने कहा की जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो उसका लाभ पूरे परिवार और समाज को मिलता है। स्वयं सहायता समूह महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति का विकास कर रहे है, जिससे वे आत्मनिर्भर भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस कार्यक्रम के दौरान 21 महिलाओं को हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा उपलब्ध करवाए गए ऋण की 8,05,807ध्- रुपए की राशि बतौर अनुदान राशि के चेक मुख्य सुनीता दांगी द्वारा वितरित की गई।इस अवसर पर विनोद कुमारी, प्रसासनिक अधिकारी राज्य मुख्यालय हरियाणा महिला विकास निगम, राजकुमार, जिला प्रबंधक, हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा उपस्थित महिलाओं को निगम द्वारा प्रयोजित योजनाओ की विस्तार से जानकारी उलब्ध करवाई गई ताकि ज्यादा से ज्यादा महिला निगम से जुड़कर फायदा उठा सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉ. कविता, राज्य समन्वय-सेवा संकल्प अध्यक्ष, हुकम चंद, पूर्व अध्यक्ष, दीप भारद्वाज, हेमलता तंवर, सुनीता गुड़ियाना, कृपा पोमिनी, परिषा शर्मा ने अपने विचार साझा करते हुए विशेष योगदान दिया। इस वर्ष भी हरियाणा महिला विकास निगम के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा समूह महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक राजकुमार, स्टाफ सदस्य हितेश और जगबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
