https://www.facebook.com/share/v/1jwd1D6J9Z/

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के राज्य स्तरीय समारोह में संस्कारम के नन्हे सितारे चमके, ग्रुप डांस में प्रथम, फन गेम्स में द्वितीय और सोलो डांस में तृतीय स्थान
झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: बाल दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण एवं बाल दिवस समारोह तथा राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और झज्जर जिले का नाम रोशन किया। वर्ष 1970-71 में पंजीकृत हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए हर वर्ष इस तरह के राज्य स्तरीय आयोजन करती है, जिसमें प्रदेश भर के विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस वर्ष भी विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के राज्यपाल एवं परिषद के प्रधान प्रो. असीम कुमार घोष मौजूद रहे, जिन्होंने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परिषद के अन्य पदाधिकारी, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे। संस्कारम के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में ग्रुप डांस में अपनी शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीतते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गर्ल्स फन गेम्स (तृतीय ग्रुप) में विद्यालय की प्रतिभागी ने द्वितीय स्थान और सोलो डांस (द्वितीय ग्रुप) में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय की झोली में तीन पुरस्कार डाले। मंच पर ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र थामे नन्हे विजेताओं के चेहरों की खुशी देखते ही बन रही थी, और सभागार तालियों से गूंज उठा। विजेताओं की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा। संस्कार शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, ष्राज्य स्तर पर हमारे बच्चों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। मुझे गर्व है कि हमारे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कला और खेलों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। मेरी शुभकामना है कि वे इसी तरह आगे बढ़ते रहें और विद्यालय व प्रदेश का नाम रोशन करते रहें। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

दा हाईट्स स्कूल, खुड्डन में बाल दिवस पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: बाल दिवस के उपलक्ष्य में दा हाईट्स स्कूल, खुड्डन में 13 व 14 नवंबर को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेन्द्र कुमार, विकास कुमार, सुनील कुमार, योगेन्द्र एवं अन्य सभी अध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गयज्ञं दो दिवसीय खेल महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए दौड़, लम्बी कूद, कबड्डी, खो-खो और रस्साकशी जैसी कई रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इनमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में भारी उत्साह, जोश और खेल भावना देखने को मिली।
दौड़ प्रतियोगिता के विजेता
प्राइमरी ग्रुपरू लवण्या बछराज, अनन्या, इशिका और रैविक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छठी से आठवीं ग्रुपरू प्रिन्स, मुस्कान और अर्जुन प्रथम स्थान पर रहे। नौवीं से बारहवीं ग्रुपरू श्वेता, बरखा और माही ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक श्री नवीन्द्र कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जेएस स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस
झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: गांव भदानी स्थित जे एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चाचा नेहरू का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक जोगेंद्र देशवाल, प्राचार्या कृष्णा देवी तथा सभी अध्यापकों ने चाचा नेहरू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान बच्चों ने डांस ,नाटक ,मिमिक्री,समूह गान, भाषण, पोयम, कॉमेडी, देश भक्ति गीत आदि अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लक्ष्मीबाई हाउस द्वारा प्रस्तुत डांस को प्रथम, कल्पना चावला हाउस की कॉमेडी को द्वितीय तथा ध्यानचंद हाउस द्वारा प्रस्तुत समूह गान को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इस दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसके जूनियर वर्ग में हर्ष को प्रथम, कनिका को द्वितीय तथा आयशा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में भूमि ने प्रथम इशिका द्वितीय और दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक महोदय और प्राचार्या ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और बताया कि हमें चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलकर समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। 12वीं की छात्रा कोमल को उनके शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्था के सर्वोच्च एकलव्य पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान एनएससीए झज्जर की क्रिकेट टीम के कप्तान और विद्यालय के छात्र मोहित बेहवाल को अंडर 16 कप जीतने पर विद्यालय की तरफ से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

एच.डी. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 पर एक दिवसीय सीबीएसई क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में सीबीएसई के तत्वाधान में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (National Curriculum Framework for School Education – NCF-SE 2023) विषय पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (Capacity Building Programme) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उनके आदर्शों एवं विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को विद्यालयी शिक्षा में प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मकता, तार्किक चिंतन, व्यावहारिक कौशल एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में सीबीएसई की रिसोर्स पर्सन नीलम छिल्लर एवं अर्चना झा ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों, अनुभवात्मक अधिगम, योग्यता आधारित शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा कक्षा-कक्ष में नवीन शिक्षण तकनीकों के प्रभावी प्रयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभिन्न गतिविधियों, उदाहरणों एवं समूह चर्चा के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में झज्जर एवं चरखी दादरी, दोनों जिलों के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों के साथ-साथ एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के शिक्षकगणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की तथा शिक्षण की नवीन तकनीकों, प्रभावी गतिविधियों और विद्यार्थियों को सीखने की प्रक्रिया से जोड़ने के विभिन्न तरीकों के बारे में ज्ञान अर्जित किया। कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावशाली बनाने में सभी शिक्षकों का योगदान अतुलनीय रहा। शिक्षकों ने पूरे उत्साह, सक्रियता एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण की प्रत्येक गतिविधि में भाग लिया। इस अवसर पर सीबीएसई कोऑर्डिनेटर एवं आईटी विभागाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों के लिए इस प्रकार के क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों को नई शिक्षा नीति, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सीखने को मिलती हैं। इससे शिक्षकों के ज्ञान एवं शिक्षण कौशल में वृद्धि होती है और वे कक्षा-कक्ष में अधिक प्रभावी एवं नवाचारपूर्ण ढंग से शिक्षण कार्य कर पाते हैं। विद्यालय प्राचार्या नमिता दास ने रिसोर्स पर्सन नीलम छिल्लर एवं अर्चना झा का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोनों रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शैक्षिक बदलावों से परिचित करवाने के साथ-साथ शिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकगणों एवं सहयोगियों द्वारा दिए गए सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

झज्जर में ग्रेप नियमों की पालना के चलते निर्माण कार्य रुकवाती नगरपरिषद की टीम।

वायु प्रदूषण नियंत्रण में सभी विभाग गंभीरता से करें कार्य: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रोड डस्ट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और निर्माण स्थलों पर नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी कार्रवाई
डीसी ने दिए निर्देश-प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के चालान के साथ किए जाएं इंपाउंड, होटल व ढाबों पर तंदूर से होने वाले प्रदूषण पर भी रखें नजर
डीसी की जनता से अपील-कचरा न जलाएं, निर्माण सामग्री ढककर रखें और प्रदूषण नियंत्रण में प्रशासन का सहयोग करें

झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ग्रेप-तीन के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के लिए डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी संबंधित विभागों को गंभीरता से कार्य करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी करते हुए ठोस कार्रवाई करें। डीसी ने निर्देश दिए कि सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। रोड डस्ट वाले क्षेत्रों की पहचान कर नियमित आवश्यकतानुसार पानी का छिड़काव तथा धूल नियंत्रण के अन्य उपाय सुनिश्चित किए जाएं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान किए जाएं और कचरे के अनुचित निस्तारण पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
शहरी स्थानीय निकायों की टीमें कर रही निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण स्थलों की नियमित साइट विजिट करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान धूल उड़ने से रोकने के लिए निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। निर्माण सामग्री को ढककर रखने, धूल नियंत्रण के उपाय अपनाने तथा निर्धारित पर्यावरणीय मानकों का पालन करने की जांच की जाए। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। झज्जर में ईओ दविन्दर सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम लगातार निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं। वहीं एंटी समाग गन और टेंकरो से छिड़काव किया जा रहा हैं।
प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के चालान और इंपाउंडिंग सुनिश्चित करें अधिकारी
डीसी ने यातायात और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की पहचान कर उनके चालान किए जाएं। आवश्यक कानूनी प्रावधानों के तहत ऐसे वाहनों को इंपाउंड करने की कार्रवाई भी की जाए। वाहन प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित जांच और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों में जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
होटल और ढाबों में तंदूर से होने वाले प्रदूषण पर भी सख्त नजर
डीसी ने होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तंदूर के इस्तेमाल से होने वाले प्रदूषण पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि तंदूर और ईंधन का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप हो तथा प्रदूषण नियंत्रण मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। डीसी ने कहा कि झज्जर जिला में ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी यदि कूड़ा करकट जलता है तो सम्बन्धित सरपंच जिम्मेदार होंगे।
डीसी की अपील-प्रदूषण रोकने में निभाएं अपनी जिम्मेदारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से अपील की कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में प्रशासन का सहयोग करें और पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी समझें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कूड़ा-कचरा और पत्तियां खुले में न जलाएं, कचरे का उचित निस्तारण करें, निर्माण सामग्री को ढककर रखें और अनावश्यक धूल उड़ने से रोकने में सहयोग दें। वाहन चालकों से अपील है कि अपने वाहनों की नियमित सर्विसिंग कराएं और प्रदूषण संबंधी निर्धारित मानकों का पालन करें। होटल, ढाबा संचालक और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी प्रदूषण नियंत्रण नियमों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। जनसहभागिता और विभागीय समन्वय से ही स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। सभी नागरिक नियमों का पालन करें और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से बचें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।

गुड गवर्नेंस अवार्ड के लिए आवेदन 25 नवम्बर तक: डीसी
सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, 51 हजार रुपये तक की नकद राशि

झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, नवाचार और बेहतर प्रशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 (हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026) अधिसूचित की है। इस योजना के तहत असाधारण एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राज्य स्तर और जिला स्तर पर प्रदान किए जाएंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के अनुसार, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 51,000 रुपये प्रति सदस्य तथा जिला स्तर पर चयनित कर्मचारियों को 31,000 रुपये प्रति सदस्य नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत राज्य स्तर पर दो श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें राज्य फ्लैगशिप पुरस्कार और राज्य पुरस्कार शामिल हैं। दोनों श्रेणियों में अधिकतम पांच-पांच पुरस्कार प्रदान किए जा सकेंगे। राज्य स्तर के पुरस्कार विजेताओं को 51,000 रुपये प्रति सदस्य की दर से नकद राशि मिलेगी। साथ ही, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रशस्ति पत्र की प्रति संबंधित प्रशासनिक सचिव के माध्यम से कर्मचारी की सर्विस बुक में भी रखी जा सकेगी।
जिला स्तर पर भी होंगे सम्मानित
जिला स्तर पर प्रत्येक जिला में अधिकतम पांच पुरस्कार दिए जा सकेंगे। इन पुरस्कारों के तहत चयनित कर्मचारियों को 31,000 रुपये प्रति सदस्य नकद राशि, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर के पुरस्कारों के लिए प्रशस्ति पत्र संबंधित मंडलायुक्त द्वारा जारी किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त की सिफारिश आवश्यक होगी। पुरस्कारों की स्वीकृति संबंधित जिला के उपायुक्त द्वारा दी जाएगी।
चार कर्मचारियों की टीम भी कर सकेगी आवेदन
डीसी ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत कोई कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से या अधिकतम चार सदस्यों की टीम के रूप में आवेदन कर सकता है। टीम के प्रत्येक सदस्य को सम्मान राशि प्रदान की जाएगी, चाहे उसका पद या रैंक कुछ भी हो। इस योजना का लाभ हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक प्राधिकरणों, मिशन, समितियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों और सरकार के स्वामित्व एवं नियंत्रण वाले सार्वजनिक उपक्रमों के पात्र कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें ग्रुप-ए, बी, सी और डी के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा अधिसूचना में निर्धारित विभिन्न माध्यमों से नियुक्त संविदात्मक कर्मचारियों को भी पात्रता दी गई है।
1 जनवरी 2025 से 30 अक्टूबर 2026 तक के कार्यों पर होगा विचार
हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत पुरस्कारों के लिए कर्मचारियों के प्रदर्शन की मूल्यांकन अवधि 1 जनवरी 2025 से 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों और योजनाओं के प्रभाव के आधार पर आवेदनों पर विचार किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। राज्य स्तर और जिला स्तर के पुरस्कारों के लिए विजेताओं का चयन अधिमानतरू 15 दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
पुरस्कार के लिए आवेदन निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना अनिवार्य होगा। आवेदन का लिंक www.haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in है। आवेदन संबंधित कार्यालयाध्यक्ष या विभागाध्यक्ष के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। विभागाध्यक्ष अपनी विस्तृत टिप्पणी के साथ आवेदन संबंधित प्रशासनिक सचिव को भेजेंगे। इसके बाद प्रशासनिक सचिव अपनी टिप्पणी और सिफारिश सहित आवेदन को सामान्य प्रशासन विभाग (अनुसंधान इकाई) के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। राज्य स्तर पर पुरस्कारों के लिए आवेदन सीधे सशक्त समिति के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए जा सकेंगे। संबंधित प्रशासनिक सचिव विभागाध्यक्षों से परामर्श करके पात्र कर्मचारियों या टीमों के नामों की सिफारिश भी कर सकेंगे।
आवेदन के साथ देने होंगे ये दस्तावेज
आवेदकों को अपने आवेदन के साथ अधिकतम 200 शब्दों का परियोजना विवरण देना होगा। इसमें संबंधित कार्यक्रम या पहल, क्रियान्वयन की रणनीति, कार्यान्वयन अवधि, उल्लेखनीय उपलब्धियां, परिणाम, सकारात्मक प्रभाव, विस्तार की संभावनाएं और स्थायित्व का उल्लेख करना होगा। इसके अतिरिक्त अधिकतम 10 स्लाइड की पावरपॉइंट प्रस्तुति, कर्मचारी का नाम, पदनाम, तैनाती का स्थान तथा एचआरएमएस के अनुसार पेयी कोड देना अनिवार्य होगा।
समितियां करेंगी आवेदनों की जांच
राज्य स्तर के पुरस्कारों के लिए सरकार द्वारा गठित सशक्त समिति आवेदनों की समीक्षा कर पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश करेगी। अंतिम स्वीकृति हरियाणा सरकार द्वारा दी जाएगी। जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय सशक्त समिति आवेदनों पर विचार करेगी। इस समिति में पुलिस अधीक्षक अथवा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), अतिरिक्त उपायुक्त और अध्यक्ष द्वारा सहयोजित अन्य अधिकारी शामिल हो सकेंगे। डीसी ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को बेहतर प्रशासन, नवाचार, पारदर्शिता और जनहित में प्रभावी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से प्रदेश में सुशासन की संस्कृति मजबूत होगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

जिला झज्जर में कल से पेट्रोल पंपों पर लगने शुरू होंगे ANPR कैमरे, बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं पुराने वाहनों की होगी पहचान
झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: पर्यावरण संरक्षण एवं मोटर वाहन नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने की दिशा में हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। परिवहन आयुक्त, हरियाणा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिला झज्जर में कल से ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। जिले में वर्तमान में संचालित पेट्रोल पंपों पर ये कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इस कार्य के लिए परिवहन विभाग द्वारा M/s Godawari Advanced Technology Pvt- Ltd-] Plot No- 02] Kishan Colony, Sirsi, Jhotwara, Jaipur, Rajasthan-302012 के साथ अनुबंध किया गया है। संबंधित कंपनी द्वारा कल से जिले के पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इन ANPR कैमरों को वाहन पोर्टल से लिंक किया जाएगा। कैमरों में आधुनिक तकनीक के माध्यम से वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन होते ही संबंधित वाहन का पंजीकरण विवरण एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इससे बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के चल रहे वाहनों तथा निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों की पहचान करना आसान होगा। इस व्यवस्था के तहत विशेष रूप से 10 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके डीजल वाहनों तथा 15 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके पेट्रोल वाहनों पर नजर रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं होगा, उनकी भी पहचान की जा सकेगी। ऐसे वाहनों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा प्रथम चरण में यह व्यवस्था हरियाणा के चार जिलों झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद एवं सोनीपत में लागू की जा रही है। इन जिलों में पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे स्थापित कर वाहनों की निगरानी को तकनीक आधारित एवं प्रभावी बनाया जाएगा। इस आधुनिक तकनीक के लागू होने से वाहनों की जांच एवं नियमों की पालना सुनिश्चित करने में परिवहन विभाग को काफी मदद मिलेगी। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों तथा निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों की पहचान करने में भी सुविधा होगी। परिवहन विभाग की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण तथा मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करना है।

झज्जर में इनेलो युवा सम्मेलन में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब, करण सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला
नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नफे सिंह राठी का किया जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में युवाओं ने इनेलो की नीतियों में जताया विश्वास

झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह चौटाला आज झज्जर पहुंचे, जहां उन्होंने इनेलो के झज्जर जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित युवा कार्यकर्ताओं के जिला स्तरीय सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान झज्जर शहर के बीचों-बीच स्थित पार्टी कार्यालय में युवाओं का भारी जनसैलाब देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता करण सिंह चैटाला को सुनने और उनसे मिलने पहुंचे। सम्मेलन में युवाओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह चैटाला ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नफे सिंह राठी का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान कई युवाओं ने इनेलो की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया। इसे जिले में युवा संगठन के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करण सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल झूठे वादे करके लोगों के वोट हासिल करने का काम करती है। धरातल पर विकास और जनहित के कार्य दिखाई नहीं देते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और आम जनता परेशान हैं। करण सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश को ऐसी सरकार की जरूरत है जो किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के हितों की बात करे। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा में जनता के हितों की सच्ची सरकार बन सकती है तो वह अभय सिंह चैटाला के नेतृत्व में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार होगी। इनेलो हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाएं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें। इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह चौटाला, नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नफे सिंह राठी, जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान, ऑफिस सेक्रेटरी पवन धनखड़, बेरी हलका अध्यक्ष बलराज खरर, युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत कादयान, झज्जर युवा हलका अध्यक्ष सुनील, बादली युवा हलका अध्यक्ष रमेश सिलानी, स्टेट यूथ वाइस प्रेसिडेंट अमित सिंगुलिया तथा झज्जर हलका अध्यक्ष देविंदर जाखड़ सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी योगेश सैनी, प्रेस प्रवक्ता, जिला झज्जर द्वारा दी गई।

सेठ ताराचंद के सांग का मंचन देखकर भाव विभोर हुए दर्शक
बहादुरगढ़। सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति द्वारा आयोजित हरियाणवी सांग महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को प्रसिद्ध सांगी पंडित विष्णुदत्त ने सेठ ताराचन्द के सांग का शानदार मंचन किया। कार्यक्रम में मुख्य तौर भाजपा नेता दिनेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी मार्केट कमेटी अध्यक्ष विनोद कौशिक, दिनेश शेखावत, नम्बरदार एसोसिएशन के प्रधान सतीश राठी, पहलवान राज सिंह खरहर, पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, बिरजू शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

भिवानी के अशोक बुवानीवाला को महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित
दिल्ली की मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बुवानीवाला होंगे सम्मानित
कर्म पथ पर चार दशक के बाद अग्र अलंकरण समारोह में अशोक को मिलेगा सम्मान

भिवानी।अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित अग्र अलंकरण समारोह 2026 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मितल,राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मितल की उपस्थिति में भिवानी के अशोक बुवानीवाला को मिलेगा ग्लोबल अवार्ड। भिवानी में 22 जून 1969 को जन्में अशोक बुवानीवाला में समाजसेवा का संस्कार बचपन से है। व्यवसाय से जुड़ा उनका परिवार समाजसेवा को ही परम ध्येय मानता रहा है। अशोक के जन्म के समय उनके पिता नगर पालिका भिवानी के चेयरमेन (1967-1988) थे। अशोक पर बचपन से ही पिता की समाजसेवा का संस्कार पडऩा स्वाभाविक था। नारी शिक्षा को समाज निर्माण की आधारशिला मानने वाले उनके पिता ने भिवानी में जिस आदर्श महिला महाविद्यालय की स्थापना की उसे ऊंचाईयों पर पहुंचाना वे अपना प्रथम कर्तव्य समझते हैं। अनेक सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज निर्माण की दिशा में कुछ नया करने का भाव अशोक में मौजूद है। कर्मपथ के पथिक अशोक बुवानीवाला का व्यक्तित्व यह संदेश देता है कि शुभ कर्मों के माध्यम से ही मनुष्य जीवन सार्थक बनता है।भिवानी शहर से लगभग 20 मील दूर स्थित है कस्बा बवानीखेड़ा।यही इनका मूल स्थान है। व्यापार के उद्देश्य से पूर्वज भिवानी आए और मूल स्थान की पहचान के उद्देश्य से नाम के साथ जुड़ गया शब्द – बुवानीवाला। जाति के स्थान पर मूल स्थान को महत्व देता हुआ यह उपनाम परिवार द्वारा स्वीकृत हुआ। अशोक का जन्म भिवानी में ही हुआ। धर्मपरायण माता शकुंतला देवी का वात्सल्य और कर्मयोगी पिता भगीरथमल बुवानीवाला का अनुशासन, इन दोनों ने मिलकर उनके स्वभाव की निर्मिति की। यह वही उम्र थी जहाँ एक साधारण बालक का असाधारण व्यक्तित्व आकार ले रहा था। अपने साथ अपने आस-पड़ोस की भी चिंता करना उनके परिवार की विशेषता रही है। अशोक की उच्च शिक्षित संतानों में उनके बड़ें सुपुत्र कोणार्क उनकी व्यावसायिक कम्पनी दादू इम्पैक्स को अपना कुशल नेतृत्व दे रहे हैं और बड़ी बहू पूजा बुवानीवाला दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। छोटे सुपुत्र प्रणव और उनकी अर्धांगिनी स्मृति बुवानीवाला दोनों विज्ञापन और मार्केटिंग से जुड़ी अपनी कम्पनी काईट्स क्रिएशन चला रहे हैं तथा पुत्री तनीषा अपनी कम्पनी श्वेत: नाम से फैशन-डिजाईन के क्षेत्र से जुड़ी है। अशोक बुवानीवाला के पिता स्वर्गीय भगीरथमल बुवानीवाला सन् 1967 से 1988 तक नगर पालिका भिवानी के चेयरमेन तथा उसके पश्चात सन् 1988 से 1990 तक इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट भिवानी के चेयरमेन रहे। वे मूल्यवादी राजनीति के मानक समझे जाते थे। अशोक के जीवन पर उनका गहरा प्रभाव है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद रहे बाबू बनारसी दास गुप्ता जी उनके पिता के परम मित्र थे।जीवन पर उन्ही का गहरा प्रभाव इन पर पड़ा।राजनीतिक विषयों पर अशोक से विचार-विमर्श करके निर्णय लेते थे। वे अशोक जी को भविष्य का कुशल, दूरदर्शी राजनेता मानते थे। यही वजह है कि राजनीतिक एवं सामाजिक जागरूकता के लिए अग्रणी संगठन अग्रवाल वैश्य समाज का लगातार 9वीं बार अध्यक्ष मनोनीत होना अशोक बुवानीवाला की प्रसिद्धि और कार्यशैली का जीवंत प्रमाण है। खासतौर पर प्राथमिक विद्यालयों में जहां भारत की यूनिवर्सिटीज को हार्वर्ड की तर्ज पर विकसित करना एक दीर्घकालिक लेकिन लक्ष्य है।अशोक बुवानीवाला वर्ष 2003 से 2006 तथा पुन: 2008 से जनवरी 2014 तक उन्होंने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। वर्ष 2008 से 2010 के दौरान हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक के रूप में कार्य करते हुए प्रशासन एवं मीडिया के बीच सशक्त संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में उद्योग एवं व्यापार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं।उन्हें वर्ष 2012 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (कुमाऊँ मंडल) तथा दिल्ली नगर निगम चुनाव (पश्चिमी क्षेत्र) में पर्यवेक्षक, 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव (सूरत) एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (नालागढ़), तथा 2018 में राजस्थान विधानसभा चुनाव (जयपुर) एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एआईसीसी पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गई। वर्ष 2025 में उन्हें गुरुग्राम नगर निगम चुनाव हवर्ष 2004 से 2011 तक वे अखिल भारतीय वैश्य फेडरेशन, नई दिल्ली के सचिव रहे, वहीं 1994 से 1996 तक रोट्रैक्ट जिला कृषि एवं पर्यावरण समिति (1990) के अध्यक्ष के रूप में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों का नेतृत्व किया। वर्ष 1985 से 2010 तक ऑर्बिट ऑर्गेनाइजेशन, हरियाणा के अध्यक्ष रहते हुए सामाजिक जागरूकता एवं जनहित गतिविधियों को नई दिशा प्रदान की। इसके अतिरिक्त 2006 से 2009 तक राष्ट्रीय युवा वैश्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी के महासचिव, आदर्श शिक्षा समिति, भिवानी के सचिव तथा वैश्य एडेड प्राइमरी स्कूल, भिवानी के प्रबंधक, वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, व्यंकटेश विद्यालय एवं देवालय भिवानी के पदाधिकारी के रूप में शिक्षा के विकास हेतु निरंतर कार्य करते रहे हैं।

स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर 6 जिलों में लगेंगे विशाल स्वास्थ्य, नेत्र चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर
पहली बार एक साथ कई जिलों में चलेगा जनसेवा अभियान, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें देंगी सेवाएं

चरखी दादरी, 14 नवंबर। स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह के जन्मदिवस को जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के रूप में मनाने के उद्देश्य से मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन द्वारा हरियाणा के 6 जिलों में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य, नेत्र चिकित्सा एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पहली बार एक साथ इतने बड़े स्तर पर विभिन्न जिलों में चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से दिवंगत जननेता को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संगठन के प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता डॉ. अनिल बलवान साहू ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में विभिन्न चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी जिले के मकड़ाना, झोझू, कादमा, बाढड़ा, पैंतावास, डूडीवाला, इमलोटा, बोंद खुर्द एवं फतेहगढ़ सहित विभिन्न गांवों में मेडिकल एवं नेत्र चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। रोहतक में आईक्यू केयर एवं आईक्यू हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम तथा झज्जर में ऑस्कर की टीम चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगी। अन्य निर्धारित स्थानों पर भी सहयोगी चिकित्सा संस्थानों की टीमें अपनी सेवाएं देंगी। इन शिविरों में वेदांता मेडिसिटी, गीतांजलि हॉस्पिटल, पवनदीप की मेडिकल टीम, ओम आई हॉस्पिटल, सुविधा हॉस्पिटल, ऑस्कर, सांवरिया लैब सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के वरिष्ठ चिकित्सक एवं विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और नेत्र परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही मोतियाबिंद सहित अन्य उपयुक्त नेत्र ऑपरेशनों के लिए मरीजों का चयन भी किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें चरखी दादरी के उद्यम सिंह राजकीय अस्पताल की ब्लड बैंक टीम वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुनेश सहरावत के मार्गदर्शन में सेवाएं प्रदान करेगी। डॉ. साहू ने बताया कि संगठन द्वारा स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह की स्मृति में पहले भी अनेक चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इस बार छह जिलों में एक साथ जनसेवा का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं तथा जरूरतमंद लोगों को भी इन शिविरों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नेत्रदान किसी दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी लौटाने का माध्यम बन सकता है। डॉ. साहू ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि केवल आयोजनों तक सीमित न रहकर उनके विचारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने में है। रक्तदान, नेत्रदान, चिकित्सा सेवा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य ही किसी जननेता की स्मृतियों को समाज में जीवंत रखते हैं। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

बाल दिवस पर उमंग बाल गृह बहादुरगढ़ व सवेरा स्कूल झज्जर में लगा हेल्थ चेकअप कैंप’
झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री विशाल जी के आदेशनुसार’ बाल दिवस के अवसर पर जिला झज्जर में बच्चों के स्वास्थ्य और अधिकारों को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में ’उमंग बाल गृह, बहादुरगढ़’ तथा ’सवेरा स्कूल, झज्जर’ में बच्चों के लिए ’निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप’ लगाया गया। कैंप में डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, वजन, ऊंचाई, आंख, दांत, त्वचा एवं पोषण स्तर की जांच की गई। बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, संतुलित आहार और बीमारियों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया। बाल दिवस पर बच्चों के बीच मिठाई, फल, किताबें, कॉपियां और शिक्षा सामग्री भी वितरित की गई। बच्चों को शिक्षा के अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह और बाल शोषण के विरुद्ध उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री विशाल जी’ ने कहा कि ऋ“बच्चों का स्वस्थ रहना ही उनका सबसे बड़ा अधिकार है। बाल दिवस सिर्फ उत्सव का दिन नहीं है, यह हमारे दायित्व को याद दिलाने का दिन है कि हर बच्चे तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पहुंचे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21क के तहत 6 से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का मौलिक अधिकार प्राप्त है। अनुच्छेद 39(च) राज्य को निर्देश देता है कि बच्चों को स्वस्थ और गरिमापूर्ण तरीके से विकास के अवसर दिए जाएं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी ’स्वतः संज्ञान रिट याचिका (सिविल) संख्या 6ध्2021 – प्द त्मरू ब्ीपसकतमद पद ैजतममज ैपजनंजपवदे में बच्चों की पहचान, बचाव, पुनर्वास और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर द्वारा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, के सहयोग से आयोजित किया गया। कैंप में उमंग बाल गृह और सवेरा स्कूल के बच्चों के साथ-साथ स्टाफ, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स, उपस्थित रहे।

गाड़िया लोहार बस्ती में बाल दिवस मनाकर नेहरू जी को किया याद
बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री एवं मिठाइयां, बस्ती की समस्याओं को लेकर प्रशासन से मिलने का फैसला

झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: कांग्रेस सेवादल झज्जर की ओर से आज गाड़िया लोहार बस्ती में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवादल के साथियों ने बस्ती के गरीब बच्चों को मिठाइयां, पेंसिल, कॉपियां, ज्योमेट्री बॉक्स, रबर, पेन तथा अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बस्ती में चैपाल कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सेवादल के साथी बस्तीवासियों के साथ उनकी चारपाइयों पर बैठकर उनसे आत्मीयता से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। कांग्रेस कार्यसमिति अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशहाली ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव है। सेवादल जिला अध्यक्ष रमेश जाखड़ ने कहा कि गाड़िया लोहार बस्ती के बच्चों और उनके परिवारों की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा। सेवादल उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाएगा और राशन, साफ पानी, सफाई तथा शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगा। बस्ती के अभिभावकों ने बातचीत के दौरान बताया कि चुनाव के समय ही राजनीतिक लोग उन्हें याद करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनकी समस्याओं की सुध लेने वाला कोई नहीं होता। उन्हें राशन, पेयजल, सफाई और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

प्राकृतिक खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने किसानों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त फसलों की पहचान सुनिश्चित करें कृषि अधिकारी

झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने और इसे बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल खेती की लागत कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। ऐसे में किसानों को चाहिए कि वे पारंपरिक खेती के साथ प्राकृतिक खेती की संभावनाओं को भी अपनाएं और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं।
फसलों के चयन के साथ उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना हो तैयार
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला की जलवायु, मिट्टी और कृषि परिस्थितियों के अनुरूप प्राकृतिक खेती के लिए उपयुक्त फसलों की पहचान की जाए। इन फसलों के चयन के साथ उनके उत्पादन को बढ़ावा देने, किसानों को प्रोत्साहित करने और उत्पादों के बेहतर विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि केवल फसलों की पहचान तक सीमित न रहते हुए उनके उत्पादन से लेकर बाजार तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था पर गंभीरता से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि हल्दी, लाल मिर्च और अदरक जैसी फसलों की खेती की संभावनाओं का भी आकलन किया जाए, ताकि किसानों को परंपरागत फसलों के अतिरिक्त वैकल्पिक फसलों की जानकारी मिल सके। संबंधित अधिकारी इन फसलों की उत्पादन क्षमता, स्थानीय परिस्थितियों में उनकी उपयोगिता और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार करें।
किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाना जरूरी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती को सफल बनाने के लिए किसानों को जागरूक करना और उन्हें तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाना जरूरी है। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीकों, उपलब्ध सरकारी योजनाओं और फसलों के विविधीकरण के लाभों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि किसानों की सक्रिय भागीदारी और विभागों के समन्वित प्रयासों से जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को नई दिशा दी जा सकती है।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरना जरूरी: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा- एसआईआर के दौरान नाम छूटने पर नए सिरे से आवेदन कर सकते हैं नागरिक

झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार एसआईआर 2026 के दौरान यदि किसी नागरिक का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो उसे परेशान होने या किसी कानूनी कार्रवाई की आशंका रखने की जरूरत नहीं है। पूर्व में मतदाता रह चुके पात्र नागरिक भी फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल इस आधार पर कि संबंधित व्यक्ति का नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज था, उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
ड्राफ्ट सूची में नाम नहीं तो नए सिरे से करना होगा आवेदन
डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 3 नवंबर को जारी स्पष्टीकरण में स्पष्ट किया है कि एसआईआर के दौरान प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिन पात्र नागरिकों के नाम शामिल नहीं हैं, उन्हें अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरकर नए सिरे से आवेदन करना होगा। यह व्यवस्था सभी पात्र नागरिकों पर समान रूप से लागू होगी, चाहे वे पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन कर रहे हों या पहले भी मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज रहा हो।
फॉर्म-6 भरने पर गलत घोषणा या मुकदमे का नहीं रहेगा डर
डीसी ने स्पष्ट किया कि पूर्व में मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद फॉर्म-6 भरना अपने आप में गलत घोषणा नहीं है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा केवल इस आधार पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कार्रवाई नहीं की जाएगी कि आवेदक का नाम पहले मतदाता सूची में शामिल था और उसने एसआईआर के दौरान अथवा इसके बाद फॉर्म-6 प्रस्तुत किया है। हालांकि, संबंधित व्यक्ति का नाम किसी अन्य संसदीय या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पहले से दर्ज नहीं होना चाहिए तथा उसके द्वारा की गई घोषणा कानून के अनुरूप होनी चाहिए।
अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी मिलेगा नाम जुड़वाने का अवसर
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में भी शामिल नहीं होता है, वे अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार आगामी विशेष अभियान अथवा मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के दौरान फॉर्म-6 भरकर अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की कड़ाई से पालना करने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक तक सही जानकारी पहुंचे। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि यदि एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं है, तो किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की आशंका के बिना निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाएं। कोई भी पात्र नागरिक जानकारी के अभाव या किसी भ्रम के कारण अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।

पहले गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशा सप्लायर सुमित को किया गिरफ्तार
6.43 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामदगी के मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई, पहले गिरफ्तार आरोपी ने 20 हजार रुपये में खरीदी थी हेरोइन’

झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चैकी छुछकवास की टीम ने हेरोइन (स्मैक) बरामदगी के मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ के सप्लायर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार सप्लायर की पहचान सुमित निवासी गांव दुबलधन, जिला झज्जर के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चैकी छुछकवास प्रभारी उपनिरीक्षक सतबीर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 6.43 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित गिरफ्तार किए गए आरोपी आशीष कुमार निवासी गांव अच्छेज से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी आशीष कुमार बरामद हेरोइन को सुमित निवासी गांव दुबलधन से 20 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ’झज्जर पुलिस की अपीलरू नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।’

बाबा हरिदास समाधि वाले मंदिर में चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार’
आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी व मुकुट बरामद, अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा’

झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और उनमें संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना साल्हावास की पुलिस टीम ने गांव भुरावास स्थित बाबा हरिदास समाधि वाले मंदिर में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद निवासी गांव भुरावास, जिला झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी व मुकुट बरामद किया है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक बलराज ने बताया कि दयानंद निवासी गांव भुरावास ने शिकायत देते हुए बताया था कि 13 नवंबर 2026 को करीब 10 बजे अरविंद मंदिर में आया और वहां तोड़फोड़ करके मुकुट व नकदी चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना साल्हावास में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में मामले की गंभीरता से जांच करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों की पालना करते हुए थाना साल्हावास में तैनात मुख्य सिपाही जितेंद्र कुमार की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर मंदिर से चोरी की गई नकदी व मुकुट भी बरामद कर लिया।पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सोमानी प्राइवेट लिमिटेड में झज्जर पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
महिलाओं को डायल 112 की आपातकालीन सेवा के बारे में दी जानकारी, किसी भी संकट की स्थिति में घबराने की बजाय तुरंत 112 पर कॉल करें’

बहादुरगढ़, 14 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा आमजन के साथ-साथ औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीसीपी मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने सोमानी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल, अनजान लिंक, ओटीपी साझा करने तथा सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से महिला कर्मचारियों को डायल 112 की आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें जानकारी दी गई कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति, छेड़छाड़, पीछा करने या असुरक्षा महसूस होने पर घबराएं नहीं और तुरंत डायल 112 पर कॉल करें। पुलिस सहायता के लिए यह सेवा उपलब्ध है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

डीघल गऊशाला का चैक विधायक हरेन्द्र रामरतन ने गऊशाला कमेटी को डीघल को दिया, कमेटी ने जताया आभार
गौसेवा एवं गोवंश संरक्षण के लिए 76 लाख रुपये की अनुदान राशि भेंट

झज्जर, 14 नवम्बर, अभीतक: डीघल स्थित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में बेरी विधानसभा प्रभारी एवं होडल से विधायक श्री हरेंद्र रामरतन के साथ गौशाला के विकास एवं गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के लिए 76 लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक भेंट किया। इस अवसर पर अहलावत खाप के प्रधान श्री जयसिंह अहलावत ने पगड़ी पहनाकर आत्मीय सम्मान एवं स्वागत किया। उनके इस स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम के उपरांत श्री मनोज नंबरदार के निवास पर जलपान के लिए पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहां भी विधायक श्री हरेंद्र रामरतन व बीजेपी नेता संजय कबलाना का पगड़ी पहनाकर पारंपरिक रीति-रिवाज से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री सतीश पहलवान (गोला), किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री राम अहलावत, श्री मनोज नंबरदार, श्री सतपाल पहलवा, पूर्व सरपंच श्री मांगे राम जी, रणबीर सेक्रेटरी, श्री वेदपाल, श्री सुल्तान, श्री राजपाल, श्री सुरेश थानेदार, गौशाला कमेटी के सम्मानित सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। गौसेवा हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का अभिन्न अंग है। गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण करना हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। 76 लाख रुपये की यह अनुदान राशि गौशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, गोवंश के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा गौमाता की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गौसेवा केवल एक सेवा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, श्रद्धा और संस्कारों का प्रतीक है।इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। गौमाता की सेवा एवं संरक्षण के लिए हम सभी सदैव संकल्पित रहेंगे।

लोक सेवा मंच ने संत कबीर साहेब चैक पर संत कबीर जी की प्रतिमा लगवाकर चैक के सौंदर्यकरण की उठाई जोरदार मांग
क्रांतिकारी समाज सुधारक और महान कवि थे संत कबीर जी
संतों,समाज सुधारकों, महापुरुषों,शहीदों और धार्मिक आराध्यों के रास्ते जनहित की आवाज बुलंद करेगा लोक सेवा मंच : अशोक प्रधान

रेवाड़ी, 14 नवम्बर, अभीतक: राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने स्थानीय हूडा-सनसिटी बाईपास रोड स्थित संत कबीर साहेब चैक पर संत कबीर जी की फोटो पर माल्यार्पण करके गगनभेदी जयकारे बुलंद किए। उपस्थित लोगों ने सरकार से संत कबीर साहेब चैक पर संत कबीर जी की भव्य प्रतिमा लगवाकर प्रतिदिन माल्यार्पण व्यवस्था,समुचित साज-सज्जा,भव्य रखरखाव,साफ-सफाई तथा चैक का सौंदर्यकरण कराने की जोरदार मांगें बुलंद कीं । अनेक लोगों ने मांग उठाई कि इस विशाल चैक पर राहगीरों व आसपास के लोगों के लिए सिटिंग एवं पेयजल व्यवस्था,टीन शेड,सिटी बस स्टॉप शेल्टर तथा ग्रीन पार्क बनवाने की बहुत आवश्यकता है जिस पर सरकार व संबंधित प्रशासन को तुरंत गौर करना चाहिए। इस सिलसिले में मंच की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। इसी क्रम में मंच पूर्व में भगवान विश्वकर्मा जी व महाराजा शूर सैनी जी की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण समारोह आयोजित करके प्रतिमाओं के रखरखाव एवं सौंदर्यकरण की आवाजें बुलंद कर चुका है। संत कबीर साहेब चैक पर आयोजित माल्यार्पण समारोह में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं समाजविद अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि संतों, समाज सुधारकों, धार्मिक आराध्यों,महापुरुषों तथा शहीदों से समाज को सही राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। आज भी महान कवि एवं समाज सुधारक संत कबीर जी के विचारों का समाज में बहुत महत्व है। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच संत कबीर सरीखे महापुरुषों,समाज सुधारकों,सभी धर्मों के आराध्यों,शहीदों के विचारों से प्रेरित होकर मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत जनहित की आवाज लगातार बुलंद करता रहेगा। अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि संत कबीर जी ने निर्गुण ब्रह्म में विश्वास जताते हुए अवतारवाद, मूर्तिपूजा तथा बाह्य आडंबरों का कड़ा विरोध किया। उन्होंने हिंदू व मुस्लिम धर्मों की रूढ़ियों, पाखंडों और जाति-पाति के भेदभाव पर तीखे प्रहार किएं। उन्होंने संदेश दिया कि ईश्वर एक है,चाहे उसे राम कहें या अल्लाह। उन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव को खूब बढ़ावा दिया। मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक ने कहा कि संत कबीर दास 15वीं शताब्दी के महान संत,कवि और समाज-सुधारक थे। वे निराकार और सर्वव्यापी ईश्वर (अद्वैतवाद) को मानते थे। उनकी भाषा को सधुक्कड़ी या पंचमेल खिचड़ी कहा जाता है,जिसमें अवधि,ब्रज और भोजपुरी के शब्दों का मेल है। अनेक भाषाओं पर उनकी गहरी समझ के सम्मानस्वरूप सुप्रसिद्ध आचार्य-कवि हजारी प्रसाद द्विवेदी ने उन्हें भाषा का डिक्टेटरष् कहा। कबीर जी की रचनाओं का मुख्य संग्रह बीजक है। उनके दोहे समाज को सही मार्ग दिखाते हैं। संत कबीर जी ने जीवन और भक्ति में सच्चे गुरु के मार्गदर्शन को सबसे ऊपर स्थान दिया। स्वामी रामानंद उनके गुरु थे। उनके विचारों से प्रभावित होकर ही श्कबीर पंथश् की स्थापना हुई,जो आज काफी प्रचलित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं श्संत कबीर कुटीरश् में आवास करते हैं। संत कबीर की वाणियां सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल की गईं। इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंदलाल यादव, हरि यादव, समाजसेवी दारा सिंह, शीशराम बागड़ी, सूबे सिंह, रमेश सैनी, दौलतराम शर्मा, ललित रेवाड़िया, कर्ण सिंह, श्रीमती मैना देवी, हिमांशी जड़ोदिया, भूमिका, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, रिंकू गोकलगढ़, अजय सिंह, मनोज कुमार आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।

डीसी अभिषेक मीणा

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की बढ़ाई अंतिम तिथि
पात्र संस्थान 20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की पांच श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

रेवाड़ी, 14 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक कार्यस्थल सुनिश्चित करने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से महिला समर्थ संस्थान अवार्ड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 20 नवंबर 2026 कर दी गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पात्र संस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की वेबसाइट के माध्यम से इस अवार्ड के लिए अब 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कुल 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों को पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिनमें सरकारी संस्थान, निजीध्औद्योगिक क्षेत्र, एमएसएमई, शिक्षा क्षेत्र तथा एनजीओध् सेवा क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी में पांच पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए कुल 23.75 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थानों के मूल्यांकन में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं जेंडर-संवेदनशील कार्यस्थल, पोश एक्ट, 2013 का प्रभावी अनुपालन, महिलाओं की नियुक्ति एवं नेतृत्व, बाल देखभाल की सुविधाएं, लचीली कार्य व्यवस्था तथा शिकायत निवारण व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। डीसी ने जिला के सभी पात्र सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, निजी कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों, एमएसएमई, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, सेवा संस्थानों एवं महिलाओं को रोजगार देने वाले गैर-सरकारी संगठनों से लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र, पात्रता मानदंड, मूल्यांकन प्रक्रिया, दिशा-निर्देश एवं नियम एवं शर्तें पोर्टल ीजजचेरूध्ध्वदसपदमउपे.ूबकीतल.हवअ.पदध्उेेंध् पर उपलब्ध हैं। उन्होंने पात्र संस्थानों का आह्वान किया है कि वे अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें।

बेरोजगारी भत्ता स्कीम के तहत 30 नवंबर तक करें आवेदन
रेवाड़ी, 14 नवम्बर, अभीतक: रोजगार विभाग हरियाणा द्वारा इस वर्ष बेरोजगारी भत्ता स्कीम के तहत आवेदन शुरू कर दिए गए है, जो 30 नवंबर तक भरे जा सकेंगे। जिला रोजगार अधिकारी मनीता ने जानकारी देते हुए कहा कि रेवाड़ी जिले के सभी शिक्षित बेरोजगार प्रार्थी विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ीतमगण्हवअण्पदध् पर ऑनलाइन आवेदन करके माह नवंबर-2026 के अंतिम कार्यदिवस तक अपने दस्तावेज कार्यालय में जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि पहले से बेरोजगारी भत्ता ले रहे प्रार्थी विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ीतमगण्हवअण्पदध् पर अपना ऑनलाइन आवेदन करके नवंबर माह के अंतिम कार्यदिवस तक अपना शपथ पत्र इस कार्यालय में जमा कराए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 12वीं, दो वर्षीय प्रमाण-पत्र या डिप्लोमा धारकों को 1200 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। वहीं, स्नातक या उच्च शिक्षा प्राप्त और तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को 2000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। योजना अनुसार आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह किसी संस्थान में विद्यार्थी व प्रशिक्षु नहीं होना चाहिए ना ही स्वयं नियोजित और ना ही सक्षम योजना का लाभार्थी हो। इसके अलावा आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रार्थियों से अपील की है कि विभागीय पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ीतमगण्हवअण्पदध् पर सभी नियमानुसार आवेदन करे।

जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026: ऑनलाइन पंजीकरण के लिए मात्र दो दिन शेष, 16 नवंबर अंतिम तिथि
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के कल्पना चावला सभागार में 19-20 नवंबर को सजेगा प्रतिभाओं का मंचय₹41,000 तक नकद पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर

रेवाड़ी, 14 नवम्बर, अभीतक: जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 में भाग लेने के इच्छुक युवाओं के लिए पंजीकरण का अंतिम अवसर आ गया है। आवेदन करने के लिए अब केवल दो दिन (15 और 16 नवंबर) शेष हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य-कम-जिला युवा समन्वय अधिकारी (क्ल्ब्व्) सुधीर कुमार ने बताया कि आगामी 19 और 20 नवंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (प्ळन्), मीरपुर के कल्पना चावला सभागार में इस दो दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी कॉलेजों,स्कूलों, आईटीआई, विश्वविद्यालयों व ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र युवाओं से आह्वान किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तुरंत अपना निशुल्क पंजीकरण सुनिश्चित करें।
प्रमुख विधाएं और नकद पुरस्कारों की बौछार’
प्रधानाचार्य सुधीर कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष महोत्सव की मुख्य थीम श्नशा मुक्त युवा, विकसित भारतश् रखी गई है। इस महोत्सव में कुल 6 प्रमुख विधाओं के अंतर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी

  1. ग्रुप लोक नृत्य (थ्वसा क्ंदबम)
  2. ग्रुप लोक गीत (थ्वसा ैवदह)
  3. नुक्कड़ नाटक (छनाांक छंजंा)
  4. पेंटिंग प्रतियोगिता (च्ंपदजपदह)
  5. कविता लेखन (च्वमजतल ॅतपजपदह)
  6. पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता (थ्वसा डनेपबंस प्देजतनउमदजंस)
    जिला स्तर पर विजेता रहने वाले प्रतिभागियों और टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। एकल और ग्रुप विधाओं के नियमों के अनुसार विजेताओं को ₹2,100 से लेकर अधिकतम ₹41,000 तक की नकद पुरस्कार राशि जीतने का शानदार अवसर मिलेगा। जिला स्तर के प्रथम विजेता आगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    पात्रता एवं महत्वपूर्ण नियम
    आयु सीमा: प्रतिभागी की आयु दिनांक 17.08.2026 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। (ग्रुप लोक नृत्य व लोक गीत में सहयोगी स्टाफ हेतु आयु सीमा 18-40 वर्ष है)।
    एक प्रतिभागी, एक विधारू एक युवा केवल एक ही प्रतियोगिता श्रेणी में भाग ले सकता है।
    प्रधानाचार्य-कम-जिला युवा समन्वय अधिकारी सुधीर कुमार ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और खंड युवा समन्वय अधिकारियों (ठल्ब्व्) से भी आग्रह किया है कि वे अंतिम दो दिनों में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण करवाएं, ताकि जिले की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच मिल सके। अधिक जानकारी के लिए युवा अपने नजदीकी राजकीय आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के उपायों की समीक्षा की
एनसीआर राज्यों को योजना से आगे बढ़ने और सख्त, समयबद्ध और समन्वित जमीनी स्तर पर प्रवर्तन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है: श्री भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली, 14 नवम्बर, अभीतक: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान द्वारा किए गए उपायों का आकलन करने के लिए एक समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता की। मंत्री ने पिछले एक साल में एनसीआर राज्य सरकारों, नगर निकायों के साथ 30 से ज्यादा समीक्षा मीटिंग की हैं ताकि वायु प्रदूषण की तैयारी को मजबूत किया जा सके और श्री यादव के मार्गदर्शन में तैयार किए गए विस्तृत कार्य योजनाएं में पहले से पहचाने गए नियंत्रक उपायों को असरदार तरीके से लागू किया जा सके। राज्य के पर्यावरण मंत्री, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली)य श्री राव नरबीर सिंह (हरियाणा)य और, श्री अरुण कुमार सक्सेना (उत्तर प्रदेश) वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। श्री नरेंद्र भूषण, सचिव (एमओईएफसीसी) और डॉ. अमनदीप गर्ग, एएस (एमओईएफसीसी) और अध्यक्ष (सीपीसीबी) अंताल्या, तुर्की से वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। सीएक्यूएम के सदस्य सचिव श्री तरुण पिथोड़े ने एनसीआर राज्यों द्वारा की गई प्रगति को प्रस्तुत किया, जबकि सीएक्यूएम के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने विभिन्न राज्यों की कार्य योजनाओं के जमीनी कार्यान्वयन और विभिन्न मोर्चों पर किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया। सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने के साथ, केंद्रीय मंत्री ने सभी एजेंसियों को प्लानिंग से आगे बढ़कर जमीन पर सख्ती से, समय पर और मिलकर लागू करने का निर्देश दिया। इस बात पर जोर देते हुए कि हवा का प्रदूषण राज्य की सीमाओं को नहीं मानता, उन्होंने पूरे एनसीआर में प्रदूषण कंट्रोल के मिलते-जुलते उपायों को मिलकर लागू करने की बात कही। श्री यादव ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसीएस) के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग और उल्लंघन के लिए फील्ड अधिकारियों की सीधी जवाबदेही पर भी जोर दिया। राज्य सरकारों को हरियाणा के 7 शहरों, यूपी के 4 शहरों और राजस्थान के 4 शहरों के लिए सेक्रेटरी लेवल के अधिकारियों को नॉमिनेट करने का निर्देश दिया गया ताकि वे फील्ड विजिट के जरिए प्रदूषण कंट्रोल के उपायों को लागू करने के लिए जिम्मेदार हों और हर हफ्ते सीएक्यूएम को रिपोर्ट करें। सीएक्यूएम से काम न करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया। श्री यादव ने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी संबंधित राज्यों को एएनपीआर कैमरे लगाने चाहिए, ऐसा न करने पर सीएक्यूएम 30.11.2026 के बाद दोषी परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा शुरू करेगा। सीपीसीबी को पहचान किए गए 191 गैर-अनुरूप प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को तुरंत सील करने का निर्देश दिया गया था, जिन्होंने बार-बार निर्देश देने के बावजूद वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों (एपीसीडी) की स्थापना के लिए आदेश भी नहीं दिए थे। तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए, सचिव (एमओईएफसीसी), सचिव (एमओएचयूए), अध्यक्ष (सीपीसीबी), और अध्यक्ष, सीएक्यूएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अलग-अलग राज्यों की संबंधित हॉटस्पॉट कार्य योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री संबंधित राज्य मंत्रियों के साथ नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण भी करेंगे।
विभिन्न कार्य बिंदुओं पर मुद्दे-वार विस्तृत निर्देश इस प्रकार हैं
जीआरएपी और शीतकालीन कार्य योजनाओं को सख्ती से लागू करनारू मंत्री ने सभी एजेंसियों को जीआरएपी के सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया और एनसीआर राज्यों से दिल्ली की हॉटस्पॉट-केंद्रित शीतकालीन कार्य योजना को अपनाने का आह्वान किया, जिसमें यातायात प्रबंधन, घर से काम करने के उपाय, निर्माण प्रतिबंध और खुले में जलाने की रोकथाम शामिल है। सीएक्यूएम के 30.10.2026 के आदेश के अनुसार, 5 से 20 नवंबर 2026 तक पूरे एनसीआर में धूल पैदा करने वाली निर्माण और विध्वंस (सी एंड डी) गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
सड़क की धूल और यातायात प्रबंधन : सड़क धूल प्रबंधन की समीक्षा करते हुए, श्री यादव ने कहा कि लक्षित 5,480 किलोमीटर सड़कों में से केवल 3,221 किलोमीटर का पुनर्विकास किया गया है। उन्होंने सड़क के स्वामित्व वाली एजेंसियों को एआई-आधारित वीडियोग्राफिक सर्वेक्षणों के साथ-साथ सीएक्यूएम ढांचे के अनुसार गड्ढों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त फुटपाथों, केंद्रीय किनारों और एंड-टू-एंड फर्श को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों का पूरी तरह से उपयोग किया जाना चाहिए और आईसीसीसी के माध्यम से डिजिटल ट्रैकिंग और एआई-आधारित निगरानी के साथ डबल शिफ्ट में संचालित किया जाना चाहिए। राज्यों को डीप-क्लीनिंग अभियान तेज करने और सिल्ट, सी एंड डी कचरे और नगरपालिका कचरे को हटाना सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। यातायात की भीड़ कम करने के लिए, केंद्रीय मंत्री ने एनसीआर में 233 चिन्हित भीड़भाड़ वाले बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई करने और संबंधित राज्यों द्वारा नए सिरे से आकलन करने का निर्देश दिया। एमसीडी को 31.12.2026 तक दिल्ली की 154 सीमा प्रवेश बिंदुओं पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम की स्थापना को पूरा करने के लिए कहा गया था।
वाहन और औद्योगिक प्रदूषण
वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर, श्री यादव ने 2028 तक प्री-बीएस-टप् ट्रकों और बसों को बीएस-टप्, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने के लिए परिवर्तन योजना में तेजी लाने का आह्वान किया, विशेष रूप से राज्य स्तर पर तुरंत परिवर्तन मेलों का आयोजन करके उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में लाभार्थी पंजीकरण में तेजी लाने का आह्वान किया। राज्यों को पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ गहन कार्रवाई के लिए वाहन और पीयूसीसी डेटाबेस के साथ एकीकृत ईंधन स्टेशनों पर एएनपीआर-आधारित निगरानी प्रणाली की स्थापना में तेजी लाने के लिए भी कहा गया। औद्योगिक उत्सर्जन पर, मंत्री ने कहा कि 2,345 लक्षित उद्योगों (98 प्रतिशत) में से 2,298 को ओसीईएमएस से जोड़ा गया था, जबकि शेष 47 इकाइयों को बंद या सील कर दिया गया था। उन्होंने 50 मिलीग्रामध्एनएमङ पार्टिकुलेट मैटर उत्सर्जन मानदंड को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया, जिसमें गैर-अनुपालन उद्योगों को जहां भी आवश्यक हो, बिजली काट दिया जा सकता है और सील कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीपीसीबी के शीतकालीन प्रवर्तन एसओपी के अन्तर्गत, 01.10.2026 से 28.02.2027 तक प्रभावी, पूरे एनसीआर में ओसीईएमएस-आधारित अलर्ट और निगरानी प्रकोष्ठ संचालित किए गए हैं। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को एपीसीडी की स्थापना के लिए स्वच्छ पवन नील गगन, स्वस्थ एनसीआर (एसपीएनजी-एनसीआर) योजना के अन्तर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने में एमएसएमई की सुविधा प्रदान करने और गैर-अनुरूप क्षेत्रों में गैर-अनुपालन प्रदूषणकारी उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। अपशिष्ट प्रबंधन और खुले में जलाने की रोकथामरू केंद्रीय मंत्री ने राज्यों से नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण क्षमता में 6,747 टीपीडी अंतर को पाटने, खुले में डंपिंग और जलाने को सख्ती से रोकने और ओखला, गाजीपुर, भलस्वा और बंधवारी में पुराने कचरे के उपचार में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने 3,000 से अधिक सक्रिय सी एंड डी साइटों का भौतिक निरीक्षण, द्वितीयक संग्रह बिंदुओं से कचरे को समय पर उठाने, कार्यात्मक रीसाइक्लिंग संयंत्र सुनिश्चित करने और आईसीसीसी के माध्यम से संग्रह से प्रसंस्करण तक कचरे की डिजिटल ट्रैकिंग सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। नगर निकायों, आरडब्ल्यूए और निजी प्रतिष्ठानों को सुरक्षा और स्वच्छता कर्मचारियों के लिए गैर-प्रदूषणकारी हीटिंग विकल्प प्रदान करने के लिए कहा गया था, जिसमें वार्ड स्तर के अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों को निगरानी और खुले में जलाने की रोकथाम के लिए जिम्मेदार बनाया गया था।
हॉटस्पॉट प्रबंधन
लक्षित हस्तक्षेपों की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, श्री यादव ने इस बात पर जोर दिया कि सभी एनसीआर राज्यों को प्रमुख शहरों में प्रदूषण हॉटस्पॉट की पहचान करनी चाहिए और विशेष रूप से बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और बस टर्मिनलों को कवर करते हुए हॉटस्पॉट कार्य योजना तैयार करनी चाहिए। प्रौद्योगिकी-संचालित निगरानी और सार्वजनिक भागीदारीरू प्रौद्योगिकी आधारित प्रवर्तन पर जोर देते हुए, मंत्री ने 05.10.2026 को लॉन्च किए गए दिल्ली के आईसीसीसी और सीएक्यूएम के पवन (एनसीआर के लिए वायु गुणवत्ता सतर्कता और विश्लेषण के लिए प्लेटफॉर्म) पर प्रकाश डाला, जो एक ही मंच पर वायु गुणवत्ता, उत्सर्जन, मौसम विज्ञान, उपग्रह और अनुपालन डेटा को एकीकृत करता है। श्री यादव ने जोर देकर कहा कि सेंसर, कैमरों और उपग्रहों से वास्तविक समय के इनपुट का उपयोग भौतिक निरीक्षण के साथ-साथ किया जाना चाहिए ताकि उल्लंघनों की पहचान की जा सके और तेजी से प्रवर्तन सुनिश्चित किया जा सके। श्री यादव ने सभी एनसीआर राज्यों और एजेंसियों से लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करने और नागरिकों, आरडब्ल्यूए, परिवहन संघों और निर्माण उद्योग को शामिल करते हुए व्यापक सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अभियान चलाने का भी आह्वान किया।
समीक्षा खत्म करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की चुनौती से असरदार तरीके से निपटने के लिए मिलकर कोशिशें, जमीनी स्तर पर जवाबदेही और जमीन पर दिखने वाला कार्रवाई जरूरी है।

रोहतक: दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल के परिवार को सात करोड़ की फिरौती और परिवार को नुकसान पहुंचाने वाले केस में रोहतक से पंजाब पुलिस ने कोमल जांगड़ा उर्फ कोबरा को गिरफ्तार किया है, एक मोबाइल नंबर ़91 74190 30753 से धमकी दी गई थी। आप पार्टी के दिल्ली विधायक जरनैल सिंह की शिकायत पर पंजाब में कई धाराओं में केस दर्ज किया था। कोमल जांगड़ा पहले करनाल के सिविल हॉस्पिटल में क्लर्क था जहां से उसने इस्तीफा दे दिया था उसके बाद उसने लघु सचिवालय रोहतक में क्लर्क की नौकरी मिली थी वहां से भी उसे निकाल दिया गया था। कोमल जांगड़ा रोहतक जिले के गांव समर गोपाल का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे पंजाब पुलिस ने शास्त्री कालोनी से गिरफ्तार किया है।

सोनीपत में बिगड़ वायु प्रदूषण, परेशान जिंदल यूनिवर्सिटी के छात्र
सोनीपत में स्थित जिंदल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने रात भर यूनिवर्सिटी में किया प्रदर्शन
लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन रहा जारी
छात्र तीसरी बार यूनिवर्सिटी में कर चुके प्रदर्शन
छात्रों ने अलसुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स को दिखाते हुए क्या प्रदर्शन
छात्रों की मांग वायु प्रदूषण की वजह से छात्रों को रही भारी परेशानी
ऑफलाइन की बजाई ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं छात्र
शिक्षा मंत्री का बयान भी आ चुका है सामने लेकिन यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों का कोई बयान मामले में अभी तक नहीं आया सामने

सोनीपत: सोनीपत के गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र की गोलियां मारकर हत्या का मामला
वायरल पोस्ट व मृतक बिजेंद्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
परिजनों के अनुसार, रामपाल बरोदा के साथ करीब 4 साल पहले हुआ था झगड़ा
इसी झगड़े की रंजिश में की गई प्रॉपर्टी डीलर विरेंद्र पहल की हत्या
मृतक बिजेंद्र के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज
खानपुर मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है मृतक के शव का पोस्टमार्टम
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर रोहित गोदारा गैंग ने ली थी हत्याकांड की जिम्मेदारी
विदेश में बैठे शार्प शूटर विरेंद्र चारण ने ली थी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्याकांड की जिम्मेदारी
पुलिस सभी पहलुओं और सोशल मीडिया पोस्ट की कर रही जांच
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें कर रही हैं छापेमारी
पुलिस का दावा, जल्द ही हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दूध-दही, पनीर के पैकेट पर नया लोगो दिखेगा: इससे असली डेयरी प्रोडक्ट्स पहचान होगी, 1 जुलाई 2028 से नियम लागू होगा

झज्जर: संगठन की तैयारीयों को लेकर झज्जर में इनेलो कार्यालय पहुंचे कर्ण चैटाला
कार्यकर्ताओं से की संगठन की मजबूती के लिए मंत्रणा
कहा: 15 दिसंबर तक चलेगा इनेलो का सदस्यता अभियान, गांव गांव खड़ा किया जाएगा मजबूत संगठन
विपक्षी पार्टियों के नेताओं के हर सवाल को टाल गए कर्ण चैटाला
कहा: वह टीका टिप्पणी में नहीं काम में रखते हैं विश्वास
आज का युवा जात-पात से ऊपर उठकर केवल प्रदेश और देश के लिए कुछ करने की रखता है सोच
इनेलो की राजनीति का बताया उज्जवल भविष्य
कर्ण चैटाला बोले, वह करना चाहते हैं प्रदेश और देश के विकास की बात

चरखी दादरी: बाढ़ड़ा विधायक उमेद पातुवास की डॉक्टर बेटी दीक्षा के विवाह समारोह में उमड़ा जनसैलाब।
पैतृक गांव पातुवास स्थित विधायक निवास पर आयोजित हुआ भव्य प्रीतिभोज और लग्न कार्यक्रम।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समारोह में पहुंचकर विधायक की बेटी को दिया आशीर्वाद।
भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह और कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा भी कार्यक्रम में हुए शामिल।
दादरी विधायक सुनील सांगवान और महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं।
बाढ़ड़ा विधानसभा क्षेत्र की सभी 108 पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर दिया आशीर्वाद।
सांसद धर्मबीर सिंह ने आयोजन की सराहना की, बोले- विधायक ने पूरे इलाके को एकत्रित किया।
सांसद ने कहा- समारोह में आए हर व्यक्ति ने सब्जी से लेकर मिठाई तक शुद्ध देसी व्यंजनों का आनंद लिया।
विधायक उमेद पातुवास ने सीएम, मंत्रियों, विधायकों और क्षेत्र की जनता का जताया आभार।
विधायक बोले- बाढ़ड़ा हलके का ऐसा कोई गांव नहीं बचा जहां से लोग आशीर्वाद देने न पहुंचे हों।
देसी पकवानों की व्यवस्था पर बोले विधायक- श्अतिथि देवो भवश् हमारी पुरानी परंपरा और कर्तव्य है।
गौरतलब है कि मुख्य विवाह समारोह आगामी 21 नवंबर को हिसार के डॉ. गोविंद के साथ संपन्न होगा।
सियासी दिग्गजों और 108 गांवों की भागीदारी के चलते पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना समारोह।

प्रधानमंत्री 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
यह कार्यक्रम ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित है
प्रधानमंत्री लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे
इन परियोजनाओं का उद्देश्य जनजातीय सशक्तिकरण है और इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका, जनजातीय विरासत के संरक्षण और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है
प्रधानमंत्री मिजोरम में रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन भी करेंगे

नई दिल्ली, 14 नवम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य देश भर के जनजातीय समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री 173 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें जनजातीय विद्यार्थियों के लिए 38 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत 100 बहुउद्देश्यीय केन्द्र शामिल हैं, जो सेवाओं की आपूर्ति और सामुदायिक गतिविधियों के केन्द्र के रूप में काम करेंगे। वह पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) के तहत विभिन्न अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। जिन अन्य प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ‘ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (टीआरआई) का भवन और मिजोरम के आइजोल में ‘रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ शामिल हैं। इनका उद्देश्य जनजातीय संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित करना है। यह संग्रहालय मिजो जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, वीरता एवं बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ मिजो लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत एवं धरोहर को भी प्रदर्शित करता है। इसका नाम 19वीं सदी की मिजो महिला प्रमुख ‘रोपुइलियानी’ के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का साहसपूर्वक विरोध किया था। उन्हें जनजातीय प्रतिरोध और बलिदान के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। प्रधानमंत्री 19 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का शिलान्यास करेंगे। इससे जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी। वह जनजातीय उत्पादकों के लिए बाजार तक पहुंच को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 12 जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केन्द्रों (टीएमएमसी) का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री पीएम-जनमन और डीएजेजीयूए के तहत 42 अन्य परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। यह कार्यक्रम ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ के समापन का प्रतीक होगा, जो 1 से 15 नवंबर 2026 तक देश भर में मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान राष्ट्रीय एवं जमीनी स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें राष्ट्रपति का ईएमआरएस के विद्यार्थियों के साथ संवाद, राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव, जनजातीय चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर और ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ के तहत जनजातीय गांवों में सामुदायिक सेवा अभियान शामिल हैं।

नई दिल्ली में आईआईसीए द्वारा हितधारक परामर्श बैठक आयोजित, विशेषज्ञों ने कहाकृसार्वजनिक नीति में ‘नियंत्रण से विश्वास’ की ओर बदलाव आवश्यक
नई दिल्ली, 14 नवम्बर, अभीतक: भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापित भारतीय कॉरपोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) ने हाल ही में नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘सार्वजनिक नीति एवं कॉरपोरेट कायर्रू बदलती भूमिकाएं एवं व्यावसायिक विकास’ विषय पर उच्चस्तरीय हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की। इस परामर्श बैठक का आयोजन संगठनों के भीतर सार्वजनिक नीति संबंधी कार्यों के दायरे को परिभाषित करने, इस क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों के लिए आवश्यक क्षमताओं की पहचान करने तथा संगठनात्मक अपेक्षाओं और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए सीखने की प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विचार करने के उद्देश्य से किया गया था। उद्घाटन सत्र में मुख्य विषय पर संबोधन देते हुए श्री ज्ञानेश्वर कुमार सिंह, महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आईआईसीए ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच निरंतर एवं सार्थक संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस परामर्श बैठक को सरकार और उद्योग जगत के बीच बेहतर समझ और सहभागिता के लिए क्षमता निर्माण करने के आईआईसीए के व्यापक दायित्व के संदर्भ में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि संगठन किस प्रकार नीतियों को समझते हैं, उनके विकास में योगदान देते हैं और अपने निर्णयों को दिशा देने के लिए उनका उपयोग करते हैं, इसका प्रभाव शासन की गुणवत्ता और व्यापक कारोबारी वातावरण पर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस परामर्श बैठक का उद्देश्य इस कार्य के लिए आवश्यक कौशल को सुदृढ़ बनाने के व्यावहारिक उपायों की पहचान करना है। उद्घाटन सत्र में सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और कॉरपोरेट जगत के नेताओं ने विशेष संबोधन दिए। इनमें श्री अमरजीत सिन्हा, आईएएस (सेवानिवृत्त), भारत सरकार के पूर्व सचिव शामिल थे। उन्होंने सहयोगात्मक शासन और पूर्वानुमान योग्य नीतियों की आवश्यकता पर बल दिया तथा कहा कि किसी नीतिगत बदलाव से पहले, उसके दौरान और बाद में उद्योग जगत को नियामक के साथ संवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में विकसित हो रहे व्यावसायिक ढांचे में प्रणालीगत चिंतन के दृष्टिकोण पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। डॉ. अनूप के. पुजारी, भारत सरकार के पूर्व सचिव ने मध्य और वरिष्ठ स्तर के पेशेवरों की क्षमता निर्माण पर बल दिया, ताकि वे नियामक प्रणाली के सार्वजनिक और निजी दोनों पक्षों के बीच सेतु की भूमिका निभाने में सक्षम हो सकें। श्री अरुण गोयल, भारत सरकार के पूर्व सचिव ने नियामक निकायों के कामकाज और विनियमन के विकास में निजी क्षेत्र की बढ़ती भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्य अब केवल समन्वय तक सीमित नहीं रह गया है। श्री राजीव अग्रवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त), मुख्य कॉरपोरेट कार्य अधिकारी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने संचार और व्यवहार संबंधी कौशल तथा आंतरिक हितधारकों एवं कॉरपोरेट रणनीति के साथ नीतिगत कार्यों के तालमेल पर जोर दिया। श्री रिचर्ड रेखी, उपाध्यक्ष, ग्रांट थॉर्नटन भारत ने कहा कि नीति पेशेवरों को कॉरपोरेट नेतृत्व को सलाह देने के लिए वित्तीय समझ तथा राष्ट्रीय और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास के आधार के रूप में साक्ष्यों के महत्व पर भी बल दिया। इसके बाद हुई विचार-विमर्श प्रक्रिया को तीन प्रमुख विषयों में विभाजित किया गया। इनमें (प) सार्वजनिक नीति एवं कॉरपोरेट कार्यों की भूमिका, (पप) इस क्षेत्र के पेशेवरों की बदलती भूमिका तथा (पपप) उनकी शिक्षा और व्यावसायिक विकास शामिल थे। प्रतिभागियों ने व्यावसायिक पारिस्थितिकी तंत्र में इस कार्यक्षेत्र के विकास तथा निजी क्षेत्र और नियामक ढांचे के बीच इसकी स्थिति पर विचार किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक नीति संबंधी कार्यों की दोहरी जिम्मेदारी हैकृसंगठन को यह समझने में सहायता देना कि नीतियों का उसकी रणनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है तथा नीतिगत चर्चाओं में विश्वसनीय तरीके से योगदान देना। इसके साथ ही, उन्होंने कानूनी, अनुपालन और व्यावसायिक टीमों के साथ जिम्मेदारियों के विभाजन तथा रणनीतिक व्यावसायिक निर्णयों में इस कार्यक्षेत्र को कितनी प्रारंभिक अवस्था में शामिल किया जाता है, जैसे विषयों पर भी चर्चा की। इस परामर्श बैठक में देश के सार्वजनिक नीति पेशेवरों के लिए आवश्यक व्यावसायिक दक्षताओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। इसमें करियर के विभिन्न चरणों में कार्यरत पेशेवरों से अपेक्षित कौशलों की पहचान की गई। इनमें सरकारों और नियामकों द्वारा निर्णय लेने की प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ, आर्थिक एवं आंकड़ा-आधारित तर्क क्षमता, जोखिम और हितधारक प्रबंधन के साथ-साथ संस्थागत प्राथमिकताओं तथा जनहित के बीच संतुलन बनाने की निर्णय क्षमता शामिल है। क्षमता निर्माण के संबंध में विचार-विमर्श में बहु-विषयक एवं केस-आधारित पाठ्यक्रम, कार्यरत पेशेवरों के अनुकूल लचीली शिक्षण व्यवस्था तथा सरकारी संस्थानों में इंटर्नशिप को प्राथमिकता दी गई। इस परामर्श बैठक में सूचीबद्ध कंपनियों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों, परामर्श एवं सलाहकार फर्मों, थिंक टैंकों, उद्योग संघों, शिक्षाविदों और नागरिक समाज के 50 से अधिक वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ-साथ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और नीति शोधकर्ताओं ने भाग लिया। इस परामर्श बैठक की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए डॉ. नीरज गुप्ता, प्रमुख, कॉरपोरेट गवर्नेंस एवं सार्वजनिक नीति विद्यालय ने इसे इस उभरते हुए पेशे को संस्थागत आधार प्रदान करने के लिए आईआईसीए के सतत प्रयास की शुरुआत बताया। उन्होंने सार्वजनिक नीति के उभरते स्वरूप तथा शिक्षा और व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से क्षमताओं के विकास से जुड़े प्रमुख प्रश्नों को सामने रखा। इस परामर्श बैठक का समन्वय आईआईसीए के मुख्य कार्यक्रम कार्यकारी श्री मनोज सिंह ने किया। विचार-विमर्श का समापन एक ऐसे रोडमैप के साथ हुआ, जिसके अंतर्गत आईआईसीए इस उभरते हुए पेशे को समर्थन देने के लिए उद्योग संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर कार्य करेगा, ताकि सार्वजनिक नीति के पेशेवर कॉरपोरेट कार्यों और राष्ट्रीय विकास के बीच सेतु के रूप में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक क्षमताओं से सुसज्जित हो सकें। भारतीय कॉरपोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए), भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक थिंक टैंक है, जो ज्ञान, सुशासन और परिवर्तन के माध्यम से कॉरपोरेट क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित है।

सहमति प्रबंधक पंजीकरण ढांचा प्रभावशालीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया

पात्र भारतीय कंपनियां अब कचइप.हवअ.पद के माध्यम से सहमति प्रबंधकों के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकती हैंय न्यूनतम निवल मूल्य 2 करोड़ रुपये की आवश्यकता निर्धारित की गई है
नई दिल्ली, 14 नवम्बर, अभीतक: डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट (डीपीडीपी), 2023 के अन्तर्गत सहमति प्रबंधक के लिए रजिस्ट्रेशन फ्रेमवर्क 13 नवंबर 2026 को लागू हुआ। इसे लागू करने के इस फेज के हिस्से के तौर पर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव श्री एस. कृष्णन ने ऑनलाइन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्कचइप.हवअ.पद लॉन्च किया, ताकि पात्र कंपनियां सहमति प्रबंधक के तौर पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकें। यह फ्रेमवर्क एक ऐसे सिस्टम को चालू करने की दिशा में एक जरूरी कदम है जो डेटा प्रिंसिपल्स को उनके पर्सनल डेटा से जुड़ी सहमति पर ज्यादा कंट्रोल रखने में मदद करता है। यह (डीपीडीपी) फ्रेमवर्क को अलग-अलग चरणों में लागू करने का हिस्सा है और पात्र संस्थाओं को रजिस्ट्रेशन लेने और सहमति प्रबंधक सर्विस देने के लिए तैयार होने में मदद करता है।
सहमति प्रबंधकों की भूमिका और जवाबदेही
सहमति प्रबंधक एक ऐसी संस्था है जो डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड ऑफ इंडिया के साथ रजिस्टर्ड होती है। यह डेटा प्रिंसिपल्स को एक आसान, ट्रांसपेरेंट और इंटरऑपरेबल प्लेटफॉर्म के जरिए सहमति देने, मैनेज करने, रिव्यू करने और वापस लेने में मदद करती है। यह फ्रेमवर्क डिजिटल इकोसिस्टम में भरोसा और जवाबदेही को मजबूत करने की कोशिश करता है, जिसमें कंसेंट मैनेजर्स डेटा प्रिंसिपल्स के प्रति जवाबदेह होते हैं।
पात्रता और पंजीकरण प्रक्रिया
भारत में निगमित कंपनियां, जिनमें पर्याप्त तकनीकी, परिचालन और वित्तीय क्षमता है, जिसमें कम से कम 2 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति शामिल है, सहमति प्रबंधकों के रूप में पंजीकरण की मांग कर सकती हैं। इन आवश्यकताओं का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजीकृत संस्थाओं के पास सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह सेवाएं प्रदान करने के लिए संसाधन और क्षमताएं हैं। पात्र कंपनियां नए लॉन्च किए गए पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के लिए बोर्ड में आवेदन कर सकती हैं। बोर्ड लागू आवश्यकताओं के अनुसार आवेदनों का आकलन करेगा और योग्य कंपनियों को पंजीकृत कर सकता है। पंजीकृत सहमति प्रबंधकों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। डेटा प्रिंसिपलों के अधिकारों, डेटा न्यासियों के दायित्वों और बोर्ड की जांच और दंड प्रक्रियाओं से संबंधित अन्य प्रमुख प्रावधान 13 मई 2027 को लागू होने वाले हैं। डीपीडीपी एक्ट, 2023 और डीपीडीपी रूल्स, 2025 के बारे में ज्यादा जानकारी मिनिस्ट्री की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ूूू.उमपजलण्हवअण्पदध् पर उपलब्ध है। इससे जुड़े सवालों के लिए, ईमेल एड्रेस ेमबतमजंतल/कचइपण्हवअण्पद पर संपर्क किया जा सकता है।

औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच समन्वय ही विकसित भारत के निर्माण की नींव हैरू केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कच्छ में वेलस्पन की दुनिया की सबसे नई विनिर्माण इकाइंया का दौरा किया, एक पौधा लगाया और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया

नई दिल्ली, 14 नवम्बर, अभीतक: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गुजरात के कच्छ जिले के अंजार में वेलस्पन वर्ल्ड के स्टेट ऑफ-द-आर्ट विनिर्माण परिसर का दौरा किया। दौरे के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने कताई से लेकर तौलिये और चादरें बनाने तक, पूरे उत्पादन प्रक्रिया को देखा। उन्होंने एक ही परिसर में बनी पूरी तरह से इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन, मॉडर्न प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी और वैश्विक गुणवत्ता मानक के हिसाब से बनी विनिर्माण सुविधाओं को देखकर खुशी जताई। केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने कच्छ जैसे सूखे इलाके में हरित विनिर्माण, जल पुनर्चक्रण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए वेलस्पन के प्रतिबद्धता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हरियाली के बीच बना यह इंडस्ट्रियल परिसर ‘मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी इन अ गार्डन’ के अवधारण को सच करता है। यह इस बात का एक बहुत अच्छा उदाहरण है कि औद्योगिक तरक्की और पर्यावरण की सुरक्षा कैसे साथ-साथ चल सकती है। इस मौके पर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी परिसर में एक पौधा लगाया और पर्यावरण सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और हरा-भरा भविष्य बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे ग्रह की एक अनमोल धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा और बचाव हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज के हर वर्ग को प्रकृति की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए, मॉडर्न औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन, सतत् विनिर्माण और प्राकृतिक संसाधन का सही इस्तेमाल भी उतना ही जरूरी है। यह वेलस्पन कॉम्प्लेक्स इंडस्ट्री, इनोवेशन और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के बीच असरदार तालमेल का एक प्रेरणा देने वाला उदाहरण पेश करता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री दीर्घकालिक और पर्यावरण के अनुकूल विनिर्माण प्रक्रिया अपनाकर विकास के लिए नए बेंचमार्क सेट करते हुए अपनी ग्लोबल पहचान मजबूत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *