




इंडो-अमेरिकन स्कूल में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: इंडो-अमेरिकन स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को दोनों महान विभूतियों के जीवन, आदर्शों एवं देश के प्रति उनके योगदान से परिचित करवाना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके संघर्षों पर आधारित एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी। अभिनय के माध्यम से विद्यार्थियों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के संदेश को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कविताओं का भी सुंदर वाचन किया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी, ईमानदारी तथा देशभक्ति जैसे संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के परिणाम
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा छठी से राशी ने प्रथम, तनिष्का ने द्वितीय तथा प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं में रिद्धिमा, ने प्रथम स्थान तथा दिव्यांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं में भारती ने प्रथम, मायरा ने द्वितीय तथा मान्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में कक्षा बारहवीं से इच्छा ने प्रथम तथा दीपिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और महान राष्ट्रीय नेताओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

तीन दिवसीय भ्रमण में विज्ञान, संस्कृति और प्रकृति से रूबरू हुए संस्कारम के विद्यार्थी
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय, झज्जर के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा विद्यार्थियों के लिए 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा आधारित शिक्षा से आगे बढ़कर विभिन्न वैज्ञानिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को करीब से समझने का अवसर प्रदान करना तथा उनके व्यावहारिक ज्ञान एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है। तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नैनीताल स्थित कैंची धाम का दौरा किया। बाबा नीम करौली महाराज से जुड़े इस प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल पर विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया तथा इसके ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य एवं स्थानीय संस्कृति को भी करीब से देखा। पर्वतीय वातावरण, प्राकृतिक दृश्य एवं स्थानीय परिवेश ने विद्यार्थियों के अनुभव को और अधिक समृद्ध किया। विद्यार्थियों ने नैनीताल के पर्यटन, स्थानीय संस्कृति एवं प्राकृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने में उत्साह दिखाया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एरीज), नैनीताल का दौरा भी किया गया। यहां विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक अनुसंधान, आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों एवं तकनीकों तथा खगोल विज्ञान से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान वैज्ञानिक प्रो. (डॉ.) विजेंद्र यादव ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए एयरोनॉटिकल विज्ञान एवं इंजीनियरिंग से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी तथा उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं करियर की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. निशांत जाखड़ ने कहा कि इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए कक्षा में प्राप्त तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक वैज्ञानिक संस्थानों, प्राकृतिक परिवेश एवं सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन को समझना भी महत्वपूर्ण है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं। कार्यक्रम की सह संयोजक सुश्री पद्मिनी ने बताया की विद्यार्थियों ने इस तीन दिवसीय भ्रमण में ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव की अनुभूति ग्रहण की। भ्रमण के माध्यम से उन्हें विज्ञान, इंजीनियरिंग, अनुसंधान, प्रकृति, संस्कृति एवं आध्यात्मिकता के विभिन्न आयामों को करीब से समझने का अवसर मिला। संस्कारम विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए कक्षा आधारित शिक्षा के साथ-साथ अनुभवात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करता है। ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों में व्यावहारिक सीखने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, नवाचार एवं व्यापक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




सेवा संकल्प अभियान के तहत संस्कारम अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जीवन बचाने का संदेश
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत संस्कारम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अस्पताल के स्टाफ सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 100 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रक्तदान के महत्व को रचनात्मक एवं जन-जागरूकता के माध्यम से सामने रखा। नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, प्रसव तथा विभिन्न चिकित्सकीय आपात स्थितियों में रक्त की आवश्यकता और समय पर रक्त उपलब्ध होने के महत्व को दर्शाया। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा स्वस्थ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. मुनीष डागर ने उपस्थित लोगों को रक्तदान से संबंधित महत्वपूर्ण चिकित्सकीय जानकारी प्रदान की। उन्होंने रक्तदान की प्रक्रिया, इसकी आवश्यकता तथा समाज में नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्त की उपलब्धता किसी भी आपात स्थिति में मरीज के उपचार का महत्वपूर्ण आधार होती है। डॉ. रितिका ने रक्तदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को अचानक पड़ सकती है। उन्होंने लोगों से रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर के दौरान संस्कारम अस्पताल की चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अन्य प्रतिभागियों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से मानव सेवा के इस कार्य में योगदान दिया। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को उनके इस अमूल्य योगदान हेतु टी -शर्ट, मग, छतरी व सर्टिफिकेट सहित अन्य उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. प्रियंका डागर ने सभी रक्तदाताओं, विद्यार्थियों, चिकित्सकों, अस्पताल की चिकित्सा टीम तथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

पीएनबी आरसेटी झज्जर में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), झज्जर द्वारा संस्थान परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक राजीव रंजन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण बैच के प्रशिक्षणार्थियों एवं उनकी प्रशिक्षिका सीता, रेडक्रॉस झज्जर से कंचन कुमार, आशीष रोहिल्ला, सतपाल सिंह, कुसुम, आशीष शर्मा, शशि कुमार एवं सुरेंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। स्वच्छता अभियान के दौरान संस्थान परिसर में साफ-सफाई की गई तथा उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि राजीव रंजन ने कहा कि स्वच्छता केवल हमारे आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली से भी जुड़ी हुई है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में जन भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। संस्थान द्वारा झज्जर में जूट उत्पाद बनाना, मशरुम उगाने की ट्रेनिंग जल्द ही शुरू की जा रही है




एसआईआर 2026
मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने किए महत्वपूर्ण प्रावधान: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने वीसी के माध्यम से की एसआईआर अभियान की समीक्षा
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सभी ईआरओ आयोग द्वारा जारी निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करें। यह निर्देश डीसी वर्षा खांगवाल ने दिए। डीसी गुरुवार को वीसी के माध्यम से एसआईआर 2026 को लेकर जरूरी निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि आगामी 28 अक्टूबर तक वोटरों से प्राप्त दावे आपत्तियों का तत्काल निपटान सुनिश्चित किया जाए।
घर जाकर दस्तावेज एकत्र करेंगे बीएलओ
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर के दौरान जिन मतदाताओं को अनमैप्ड अथवा लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं, उनके घर द्वार पर जाकर बीएलओ आवश्यक दस्तावेज एकत्र करेंगे और उन्हें ईसीआई नेट पर अपलोड करेंगे। ऐसे मतदाताओं को सामान्य परिस्थितियों में ईआरओध्एईआरओ कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी। विशेष परिस्थितियों में सुनवाई ऑनलाइन माध्यम से की जा सकेगी। आवश्यकता पड़ने पर मतदाता अपने परिवार के किसी वयस्क सदस्य को अपनी ओर से सुनवाई में शामिल होने के लिए अधिकृत कर सकता है।
श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए लगाएं विशेष कैंप
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्रों में श्रमिकों, गरीब एवं बेघर व्यक्तियों सहित अन्य जरूरतमंद मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यकता अनुसार पर्याप्त संख्या में हेल्प डेस्क एवं विशेष कैंप आयोजित करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छूटे हुए एवं पहली बार पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान के जरिये एसआईआर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अद्यतन प्रक्रिया के तहत छूटे हुए तथा युवाध्पहली बार पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
एसआईआर अभियान अवधि में ही उपयोग हो घोषणा पत्र
डीसी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार एसआईआर 2026 चरण के दौरान फॉर्म-6 के साथ संलग्न घोषणा पत्र का उपयोग किया गया है। एसआईआर अवधि समाप्त होने के बाद मतदाता पंजीकरण के लिए पंजीकरण नियम, 1960 के तहत निर्धारित प्रचलित फॉर्म ही उपयोग में लिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एसआईआर को लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ अभिनव सिवाच, जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम ऋतु , निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एएसआई के पद पर पदोन्नत हुए सुरेंद्र सिंह, डीसी वर्षा खांगवाल ने दी बधाई
19 साल की पुलिस सेवा में निभाई अहम जिम्मेदारियां, लंबे समय से डीसी के गनमैन के रूप में दे रहे सेवाएं
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा पुलिस में करीब 19 वर्षों से सेवाएं दे रहे सुरेंद्र सिंह को हवलदार से सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति के उपरांत डीसी वर्षा खांगवाल ने सुरेंद्र सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीसी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है और उम्मीद है कि वह इसी समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने सुरेंद्र सिंह को बैज लगाकर उन्हें बेहतर सेवा के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र सिंह वर्ष 2007 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में उन्हें हवलदार पद पर पदोन्नति मिली। इसके बाद वर्ष 2016 से मार्च 2020 तक उन्होंने एसडीएम के गनमैन के रूप में अपनी सेवाएं दीं। मार्च 2020 से वर्ष 2026 तक वह जिला उपायुक्त के गनमैन के रूप में लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
19 साल की सेवा में बदली जिम्मेदारी, कायम रहा दायित्व
पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद सुरेंद्र सिंह ने विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां निभाईं। सुरक्षा ड्यूटी के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया। हवलदार से एएसआई पद तक पहुंचना उनके सेवा सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
डीसी ने बढ़ाया हौसला
डीसी वर्षा खांगवाल ने सुरेंद्र सिंह को बधाई देते हुए उनका होंसला अफजाई की। डीसी कार्यालय के सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने भी नवनियुक्त एएसआई सुरेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।





नवाचार, उद्यमिता और सेवा भावना से सशक्त होगा विकसित भारत: दिनेश शेखावत
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बादली में आयोजित हुआ सेवा फर्स्ट इनोवेशन चेलेंज
बादली, 01 अक्तूबर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय बादली में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उनकी रचनात्मक सोच देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बादली विधानसभा संयोजक सोमबीर कोडाण, सह संयोजक व सी एम विंडो एमिनेंट विनोद बाढ़सा, बादली मण्डल अध्यक्ष व ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन अमित गुभाना, अमित अत्री व एमएसएमई विभाग एवं जिला उद्योग केंद्र बहादुरगढ़ से औद्योगिक विस्तार अधिकारी मनजीत दहिया, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद कादयान, प्राध्यापक गण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अपने संबोधन में दिनेश सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने युवाओं के लिए असीम अवसर पैदा किए हैं। आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और यही युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें और अपने नवाचारों से समाज तथा राष्ट्र की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा, नवाचार और राष्ट्रहित को जोड़ने वाला एक जन आंदोलन है। इसका उद्देश्य युवाओं को समाज की वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उनके व्यावहारिक और तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं, कृषि और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। दिनेश सिंह शेखावत ने कहा कि किसी भी नवाचार की वास्तविक सफलता पुरस्कार जीतने में नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति, समाज या राष्ट्र की समस्या का समाधान बनने में है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और तकनीकी क्षमता का उपयोग समाज हित में करें तथा सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज
मॉडयूल के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्रतियोगिता की प्रक्रिया तथा विभिन्न श्रेणियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट, मॉडल, शोध, एप्लिकेशन और तकनीकी समाधानों को मंच पर लाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि उनके विचार समाज और शासन व्यवस्था में उपयोगी योगदान दे सकें। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी मनजीत दहिया ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप, स्वरोजगार, उद्यमिता तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिला और पुरुष उद्यमियों को उपलब्ध सब्सिडी, ऋण सुविधाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में दिनेश सिंह शेखावत ने सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा युवा शक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने मित्रों तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा, ष्जब युवा शक्ति सेवा, नवाचार, चरित्र निर्माण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तब विकसित भारत का सपना केवल लक्ष्य नहीं बल्कि वास्तविकता बन जाता है।ष् उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समस्याओं की चर्चा तक सीमित न रहें, बल्कि उनके समाधान खोजने का संकल्प लेकर देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनंद कादयान भी मौजूद रहे।

पराली न जलाएं किसान, पर्यावरण संरक्षण में बनें भागीदार: डीसी
फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर प्रशासन सजग, गांव-गांव किसानों को जागरूक करने के निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देश-क्विक रिस्पॉन्स टीम रहें सक्रिय, फील्ड मॉनिटरिंग के साथ ड्रोन से भी रखी जाए नजर
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: जिला में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन एक्टिव मोड़ में कार्य कर रहा है। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदूषण नियंत्रण उपायों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करते हुए फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी की जाए और पराली जलाने की घटनाएं न हों इसके लिए किसानों को जागरूक किया जाए। डीसी गुरुवार को जिला के सभी एसडीएम व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दे रही थी।
डीसी ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसानों को लगातार जागरूक करते हुए पराली न जलाने तथा फसल अवशेष प्रबंधन की वैज्ञानिक एवं वैकल्पिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को यह भी बताया जाए कि फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य और पर्यावरण, दोनों के लिए लाभकारी है। उन्होंने किसानों को पर्यावरण प्रहरी बनते हुए पराली न जलाने की अपील भी की।
क्विक रेस्पॉन्स टीम रहें सक्रिय
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पराली जलाने की आशंका वाले क्षेत्रों में नियमित फील्ड विजिट की जाए और संभावित घटनाओं की पहले से पहचान कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने क्विक रेस्पॉन्स टीम को सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पराली जलाने की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाले संभावित स्रोतों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। आवश्यकता के अनुसार ड्रोन के माध्यम से निगरानी करने तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। डीसी ने भुवन एप और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन के तहत पराली को खेत में मिलाने पर किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना सहित फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उपलब्ध तकनीकों और सरकारी प्रावधानों की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि पंचायतों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गांव स्तर के अन्य जिम्मेदार लोगों को भी पराली प्रबंधन अभियान से जोड़ा जाए। किसानों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उन्हें पराली न जलाने के पर्यावरणीय एवं कृषि संबंधी लाभों के बारे में जानकारी दी जाए।








आंगन मिलन सेवा मॉड्यूल के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण गतिविधियों से रूबरू हुई महिलाएं
खंड मातनहेल और साल्हावास में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम शुरू
14900 लाभार्थियों ने लिया भाग, पोषण, स्वस्थ खान-पान और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आगामी 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ मॉड्यूल के अंतर्गत खंड मातनहेल और साल्हावास में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हो गई।साल्हावास में सीडीपीओ राजबाला,मातनहेल में सुपरवाइजर सुमन रानी, छुछकवास में सुपरवाइजर रश्मि के नेतृत्व में पोषण गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों से संवाद कर पोषण, बच्चों की वृद्धि एवं विकास, स्वस्थ खान-पान और अच्छे व्यवहार सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों से किया संवाद
महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ नेहा दहिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें बच्चों के उचित पोषण, वृद्धि एवं विकास तथा स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि खंड साल्हावास के 111 तथा मातनहेल के 148 आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित गतिविधियों में खंड साल्हावास से 7252 तथा खंड मातनहेल क्षेत्र से 7648 लाभार्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार दोनों खंडों में कुल 15 हजार 900 लाभार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
महिलाओं के कल्याण को लेकर सरकारी योजनाओं की भी दी जा रही जानकारी
डीपीओ ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लाभार्थियों को जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व एवं शिशु कल्याण योजना तथा आंगनवाड़ी आधारित स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी शामिल रही।
पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक
उन्होंने बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ मॉड्यूल के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली संबंधी जागरूकता का केंद्र बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लाभार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए जागरूक करना है।
जिला के मातनहेल,छुछुकवास और साल्हावास में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित विभिन्न पोषण गतिविधियों में भाग लेती महिलाएं ।


रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: जीतपाल
सेवा मेरा योगदान थींम पर आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में रक्तदान शिविर आयोजित
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान, शिविर में 33 यूनिट रक्त एकत्रित
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिलाभर में विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को सेवा मेरा योगदान थीम पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 33 यूनिट रक्त का दान किया। प्राचार्य जीतपाल ने रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, ऐसे में युवाओं द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी समाजसेवा के कार्यों से जुड़ें और अपने आसपास के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। शिविर में विद्यार्थियों ने सेवा, सहयोग और मानवता की भावना के साथ रक्तदान कर ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को सार्थक किया। जिला प्रशासन की ओर से युवाओं से आह्वान किया जा रहा है कि वे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाजहित के कार्यों में अपना योगदान दें।





सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान थीम पर जिला में 42 स्वास्थ्य एवं योग शिविर आयोजित
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुमन ने दी जानकारी
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान को निरंतर गति मिला रही है। अभियान के सेवा मेरा योगदान थीम पर आयुष विभाग द्वारा अब तक 42 आयुष कैम्प और योग शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुमन बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला में 42 स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 611 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई, जिनमें 274 पुरुष एवं 337 महिलाएं शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त, योग गतिविधियों के माध्यम से 938 लाभार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत गांव रोहद में सेवा सेतु अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 110 लाभार्थियों ने सेवाओं का लाभ उठाया तथा 30 लाभार्थियों ने योग गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण तथा आमजन को योग एवं आयुष पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
झज्जर जिला में गुरुवार को आयुष विभाग द्वारा आयोजित गतिविधियों में भाग लेते ग्रामीण।


मुलतान सेवा समिति के सर्वसम्मति से प्रधान बने जगदीश गेरा
तीसरी बार महासचिव बने मुकेश पोपली
कोषाध्यक्ष अश्वनी अरोड़ा को चुना गया
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: महोल्ला हरिपुरा स्थित श्री राम धर्मशाला में मुलतान सेवा समिति का त्रिवार्षिक चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी संतलाल बुद्धिराजा, राम गेरा, डॉक्टर नंद सरदाना एवं राधेश्याम भाटिया के नेतृत्व में शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में जगदीश गेरा को समिति का प्रधान चुना गया। सर्व सम्मति से कार्यकारिणी में तीसरी बार महासचिव मुकेश पोपली, कोषाध्यक्ष अश्वनी अरोड़ा को चुना गया। मुलतान सभा के सदस्यों ने प्रधान जगदीश गेरा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और खुशी के इस माहौल में नाचते हुए उनके घर पंहुचे जहां प्रधान ने बधाई देने पंहुचे सदस्यों का मिठाई खिलाकर स्वागत और सम्मान किया। नवनिर्वाचित प्रधान जगदीश गेरा ने कहा कि उन्हें प्रधान पद की जो जिम्मेवारी मिली है वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने चुनाव में शामिल सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिल बैठकर सभी को साथ लेकर समिति के कार्य किए जाएंगे। कार्यकारिणी का विस्तार आगामी बैठक में किया जाएगा।

रोहतक शुगर मील में निर्विरोध निदेशक चुने गए राजबीर देशवाल
11 अक्तूबर को होगी वोटिंग, सर्वसम्मति से बने डायरेक्टर
रोहतक, 01 अक्तूबर, अभीतक: झज्जर जिले के गांव तलाव निवासी राजबीर देशवाल को ऑपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन के बाद अब डोभ भाली रोहतक शुगर मील के डायरेक्टर चुने गए हैं। राजबीर देशवाल को सर्वसम्मति से शुगर मील का डायरेक्टर चुना गया है। हालांकि शुगर मील के डायरेक्टर के लिए अभी वोटिंग होना बाकी है जो कि 11 अक्तूबर को होगी। राजबीर देशवाल तलाव निवासी के साथ एक और उम्मीदवार द्वारा फार्म भरा गया था लेकिन गुरुवार को फार्म वापसी के आखिरी दिन दूसरे उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। एक उम्मीदवार के नामांकन वापस होते ही राजबीर देसवाल तलाव निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए हैं। दरअसल दूसरा नामांकन राजबीर देसवाल के सगे भाई राजपाल देशवाल ने किया था जिन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। राजबीर देशवाल तलाव हाल ही में झज्जर को ऑपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन के पद पर आसीन हैं। वहीं राजबीर देशवाल तलाव हाल में मार्केटिंग सोसाइटी लिमिटेड झज्जर के निदेशक भी हैं।




अखिल भारतीय किसान संघ महिला कार्यकर्ता सम्मेलन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ सम्पन्न
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: दिल्ली में देश के सभी राज्यों से आई भारतीय किसान संघ कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में पहुंच कर ये साबित कर दिया कि महिलाएं कृषि क्षेत्र में भी किसी से कम नहीं है। भारतीय किसान संघ अध्यक्ष सतीश छिकारा ने बताया कि हरियाणा प्रदेश से सैकड़ों महिलाएं इस कार्यक्रम में प्रदेश की पारंपरिक वेश भूसा में हरियाणवी गीत गाते हुई पहुंची। सभी प्रदेशों से आई प्रदेश महिला संयोजिकाओं ने कृषि से संबंधित अपने अपने अनुभव साझा किये ओर महिलाओं को संगठन से जोड़ने ओर एक महिला कार्यकर्ता कम से कम दस महिलाओं को सशक्त बनाने का काम करेंगी यह भी संकल्प लिया क्योंकि भारतीय किसान संघ का लक्ष्य हे हर किसान परिवार को सशक्त बनाना,गांव को सशक्त बनाना, राष्ट्र को सशक्त बनाना।इस मौके पर महिलाओं को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया हरियाणा प्रदेश से 4 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें बनारसी देवी प्रदेश महिला संयोजिका महेंद्रगढ़,जिला संयोजिका झज्जर से नीलम आर्य,मधु जिला संयोजिका महेंद्रगढ़। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पालक अधिकारी रामलाल जी,अखिल भारतीय किसान संघ अध्यक्ष साईं रेड्डी जी, अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र एवं अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ओर अखिल भारतीय महिला संयोजिका मंजू दीक्षित ने महिलाओं को संबोधित किया।
झज्जर: बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल की निर्माणाधीन छह मंजिला बिल्डिंग में युवक की संदिग्ध मौत।
ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ हालत में मिला बिट्टू का शव।
मृतक के हाथों की हड्डियां टूटीं, सिर पर भी गंभीर चोटों के निशान।
लाइनपार के जोहरी नगर का रहने वाला था मृतक, अस्पताल के पास स्टोर में करता था काम।
बुधवार रात जरूरी काम बताकर घर से निकला था युवक, रातभर नहीं लौटा।
अस्पताल परिसर में डिस्पेंसरी के पास मिली युवक की बाइक।
घटना से पहले युवक के साथ एक अन्य युवक होने की बात आई सामने।
मृतक के पिता जसवंत ने जताई हत्या की आशंका।
सिटी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य।
युवक खुद गिरा या उसे धक्का दिया गया, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा।
फरीदाबाद तिगांव में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन आयोजित
सम्मेलन में रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने की शिरकत
दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
हरियाणा में बढ़ते नशे और अपराध को लेकर उठाए सवाल
गैंगस्टरों की धमकियों और फिरौती के मामलों पर सरकार को घेरा
अधिकारियों के तबादलों को लेकर भी सरकार पर सवाल
चुनाव प्रक्रिया और वोटों के आंकड़ों को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
हुड्डा बोले- कांग्रेस नशे, अपराध और चुनावी मुद्दों को आगे भी उठाएगी
एएसआई के पद पर पदोन्नत हुए सुरेंद्र सिंह, डीसी वर्षा खांगवाल ने दी बधाई’
19 साल की पुलिस सेवा में निभाई अहम जिम्मेदारियां, लंबे समय से डीसी के गनमैन के रूप में दे रहे सेवाएं’




विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए झज्जर पुलिस के जवानों ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास’
आमजन की सुरक्षा तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता : डीसीपी धारणा यादव’
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: झज्जर पुलिस के जवानों ने पुलिस लाइन झज्जर में किसी भी प्रकार की विपरीत एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। पुलिस कमिश्नरेट की डीसीपी झज्जर धारणा यादव के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस की विशेष रूप से प्रशिक्षित सशस्त्र पुलिस बल की दो टुकड़ियों द्वारा मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। एसीपी प्रदीप खत्री के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने का अभ्यास किया।मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवान सशस्त्र एवं दंगा-रोधी उपकरणों से लैस रहे। जवानों ने दंगा-रोधी अभ्यास करते हुए विपरीत परिस्थितियों में संयम, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने का प्रशिक्षण लिया।इस दौरान डीसीपी धारणा यादव ने पुलिस जवानों का निरीक्षण करते हुए उनकी हौसला-अफजाई की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



समाधान शिविर रू हो रहा है हर शिकायत का प्राथमिकता से निदान: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने सुनी समाधान शिविर में जनशिकायतें
समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का लाभ उठा रहे जरूरतमंद

झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी व बादली में उपमंडल में भी आयोजित हो रहे हैं समाधान शिविर
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: जिला में समाधान शिविर के माध्यम से जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है।यह जानकारी डीसी वर्षा खांगवाल ने गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनने उपरांत दी। डीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सचिवालय सभागार में लगे समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। डीसी ने गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई शिकायतों में अधिकांश का मौके पर ही निदान किया जबकि शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए। डीसी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और शिकायतकर्ताओं को समाधान होने पर जानकारी दी जाए। डीसी ने कहा कि जिला में झज्जर मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी व बादली उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर का आयोजन हो रहा है। नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का फायदा उठा अपनी समस्याओं का निदान करवा रहे हैं।
यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम ऋतु, डीआरओ मनबीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर सहित प्रॉमिनेंट पर्सन सुरेंद्र व चुन्नीलाल के साथ ही सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

जिलाभर की पंचायतों में आज आयोजित की जाएंगी ग्राम सभा: डीसी
सुबह 11 बजे होगी विशेष ग्राम सभा, ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गांव के विकास से जुड़े विषयों पर करें चर्चा
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की ग्राम सभाओं की तैयारियों की समीक्षा
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिला की सभी ग्राम पंचायतों में प्रातः 11 बजे विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की अधिक से अधिक सक्रिय भागीदारी जरूरी है। ग्राम सभाओं के सुचारू रूप से संचालन को लेकर संबंधित अधिकारी समन्वय से कार्य करें। डीसी वर्षा खांगवाल गुरुवार को अधिकारियों की बैठक में ग्राम सभाओं को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा गांवों में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और गांव के विकास से जुड़े विषयों पर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीणों की सहभागिता से गांव के विकास की प्राथमिकताएं तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक ग्रामीण को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट ने बताया कि विशेष ग्राम सभा में वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने, गांव में चलाए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत किए गए जनकल्याण एवं सेवा कार्यों की समीक्षा तथा आगामी जनसेवा कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गांव को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने की कार्य योजना तैयार की जाएगी। सीईओ ने बताया कि ग्राम सभा में विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने, गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने एवं इसके सत्यापन, पेयजल आपूर्ति, जल स्त्रोतों की स्वच्छता, हर घर जल व्यवस्था तथा जल संरक्षण से संबंधित विषयों पर भी चर्चा होगी। साथ ही परिवार पहचान पत्र में दर्ज पारिवारिक विवरण एवं आय से संबंधित जानकारी के सत्यापन, पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने और आवश्यक संशोधन के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुधार उत्सव के तहत विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतिगत सुधारों की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी तथा भविष्य में किए जाने वाले सुधारों के लिए ग्रामीणों से सुझाव लिए जाएंगे। ग्राम सभा में वर्ष 2026-27 के बजट के तहत निर्धारित महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा एवं समीक्षा होगी। इनमें गांव में पेयजल आपूर्ति, गंदे पानी की निकासी एवं प्रबंधन, अमृत सरोवर से जुड़े कार्य, जलभराव की समस्या, गांव में नशे की स्थिति तथा सामाजिक पेंशन के सभी लाभार्थियों के सत्यापन से संबंधित विषय शामिल हैं।
ग्राम सभाओं में होगी स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा
सीईओ ने कहा कि ग्राम सभा में स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था, सभी सरकारी परिसंपत्तियों के रख-रखाव तथा गांव में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जा सके।
ग्रामीणों से की सक्रिय भागीदारी की अपील
जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने बताया कि ग्राम सभा में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से गांव की वास्तविक जरूरतों और विकास की प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से चिन्हित किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर ग्राम सभा में पहुंचकर अपने गांव के विकास, स्वच्छता, पेयजल, जल निकासी, जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य स्थानीय विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार रखें।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

पं. श्रीराम शर्मा जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी हमारे प्रेरणास्रोत: डीसी
लघु सचिवालय परिसर स्थित पं.श्रीराम शर्मा जी की प्रतिमा पर डीसी वर्षा खांगवाल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: महान स्वतंत्रता सेनानी पं. श्रीराम शर्मा की जयंती के अवसर पर लघु सचिवालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर गुरुवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने पंडित श्रीराम शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा ने अपने जीवन में सामाजिक जागरूकता, जनसेवा और समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और सकारात्मक सोच को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल उन्हें याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा का जीवन समाज के प्रति समर्पण और जनहित की भावना का प्रतीक रहा। उनके विचार आज भी युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, तहसीलदार बादली श्रीनिवास, श्री ब्राह्मण महासभा झज्जर के प्रधान राजकुमार, उप प्रधान कुलदीप शर्मा व रविंद्र कौशिक, बाल किशन, विजय कुमार, सूबे सिंह, आजाद दीवान, ओमप्रकाश सिलानी, दयानन्द कबलाना, रामकरण दुल्हेड़ा, नरेश, श्री भगवान सिलानी, रामकिशन सिलानी, योगेश, नरेन्द्र वकील, जयपाल प्रधान, मा० दयाकिशन सहित अन्य पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके जीवन एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।






सेवा संकल्प अभियान : कहानी बदलाव की
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से स्वरोजगार को मिला संबल
रेवाड़ी की प्रियांशु और नरेंद्र ने योजना से मिले सहयोग के उपयोग से व्यवसाय को आगे बढ़ाया
रेवाड़ी, 01 अक्तूबर, अभीतक: सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे एवं सूक्ष्म उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। रेवाड़ी जिला की प्रियांशु और नरेंद्र ने योजना के माध्यम से मिले सहयोग का उपयोग अपने-अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में किया।
मेडिकल स्टोर व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर प्रियांशु
मेडिकल स्टोर का संचालन करती गांव गुरावड़ा निवासी प्रियांशु बदलाव की कहानी का उदाहरण हैं। व्यवसाय को स्थापित करने और आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से प्राप्त हुआ। इस सहायता से उन्होंने अपने मेडिकल स्टोर के संचालन को मजबूत किया और ग्राहकों को आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद उपलब्ध कराने में सक्षम हुईं। प्रियांशु के लिए मुद्रा योजना वित्तीय सहयोग के साथ-साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम बनी। आज वह अपने व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटी हैं।
डेयरी व्यवसाय से बढ़ी आत्मनिर्भरता
गांव कंवाली, रेवाड़ी निवासी नरेंद्र दूध डेयरी का व्यवसाय करते हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत प्राप्त वित्तीय सहयोग ने उन्हें अपने डेयरी व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद की। उन्होंने इस सहायता का उपयोग अपने व्यवसाय की आवश्यकताओं को पूरा करने और डेयरी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में किया। नरेंद्र के अनुसार, समय पर उपलब्ध वित्तीय सहायता ने उनके लिए व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया और आय के स्थायी साधन के रूप में डेयरी व्यवसाय को मजबूत करने में सहयोग दिया।
योजना का उद्देश्य स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नवीन पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से देशभर में छोटे व्यापारियों, सेवा प्रदाताओं और सूक्ष्म उद्यमियों को मुख्यत शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस श्रेणियों के अंतर्गत संस्थागत बिना किसी गारंटी के 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। योजना का उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके छोटे व्यवसायों को मजबूत बनाने में सहायता देना है। प्रियांशु और नरेंद्र की बदलाव की कहानी दर्शाती हैं कि वित्तीय सहयोग, मेहनत और उद्यमिता के समन्वय से छोटे व्यवसायों को नई दिशा दी जा सकती है और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया जा सकता है।


समाधान शिविर: शिकायतों का तत्परता से हो समाधान- सीटीएम
सीटीएम जितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में सुनी समस्याएं
रेवाड़ी, 01 अक्तूबर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के मागदर्शन में गुरूवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित किए गए समाधान शिविर में सीटीएम जितेंद्र कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि सभी विभागाध्यक्ष जन शिकायतों का तत्परता से निवारण करें। समाधान शिविर में गांव लिसाना में आंगनवाड़ी के आस पास फैली गंदगी की सफाई करने और पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सीटीएम ने बीडीपीओ रेवाड़ी को शिकायत का समाधान करने के निर्देश दिए। निजी स्कूल द्वारा बच्चों की टीसी न दिए जाने पर सीटीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों को टीसी दिलवाने के निर्देश दिए। गांव नंदरामपुर बांस में अवैध कब्जे की शिकायत पर सीटीएम ने बीडीपीओ धारूहेड़ा को जांच करते हुए कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव आसियाकी गौरावास में जोहड़ व रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सीटीएम ने बीडीपीओ जाटूसाना को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली आपूर्ति और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें आई, जिनका सीटीएम जितेंद्र कुमार ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीटीएम ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।






सेवा संकल्प अभियान: जाटूसाना ब्लॉक में श्आंगन मिलन सेवाश् के तहत कार्यक्रम आयोजित
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए करवाई गई विभिन्न गतिविधियां
माताओं को दी गई पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी
रेवाड़ी, 01 अक्तूबर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित शेड्यूल अनुसार ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को जाटूसाना ब्लॉक की आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई गई। वहीं को माताओं को पौष्टिक आहार सहित स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनके प्रारंभिक विकास और शिक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से माताओं और समुदाय को इन गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला की आंगनबाड़ी केंद्रों में चरणबद्ध तरीके से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खेल, कहानी, कविता, चित्रकारी, रंग भरने सहित विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। वहीं माताओं और अभिभावकों को बच्चों के संतुलित आहार, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टीकाकरण तथा प्रारंभिक शिक्षा एवं देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।

सेवा संकल्प अभियान: 11 अक्तूबर को एक साथ चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
ब्रास मार्केट रेवाड़ी में आयोजित होगा जिला स्तरीय अभियान
युवा, विद्यार्थी, सफाई कर्मी, सफाई मित्र व आमजन करेंगे भागीदारी
रेवाड़ी, 01 अक्तूबर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत 11 अक्तूबर को हरियाणा के सभी जिलों में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में जिला रेवाड़ी में भी व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। जिला में यह अभियान ब्रास मार्केट रेवाड़ी में चलाया जाएगा, जिसमें युवा, विद्यार्थी, सफाई कर्मी, सफाई मित्र सहित आमजन बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस स्वच्छता अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान स्वच्छता के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रभावी गतिविधियां आयोजित की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि 11 अक्तूबर को आयोजित होने वाले इस स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ रेवाड़ी के निर्माण में अपना योगदान दें। अभियान में भागीदारी के लिए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन ीजजचेरूध्ध्ेंंिपउंींानउइी.उमतंापंकअमतजपेपदह.ेजनकपवध्ंचचसल पर क्लिक करके पंजीकरण कराने की अपील की गई। बैठक में एसडीएम दलबीर सिंह, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हरियाणा : पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौसी का निधन, सभी कार्यक्रम रद्द, लंबे समय से चल रहीं थी बीमार..’
हरियाणा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सगी मौसी का हिसार में निधन हो गया। वह बीमार चल रही थीं और हिसार के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 19 सितंबर को एक्स पर डाली पोस्ट में उनसे मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछने का विवरण लिखा था। निधन के बाद चैधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार सहित हिसार के लिए रवाना हो गए हैं।
बंदरों से निजात दिलाने की प्रक्रिया जारी : हरबीर सिंह
भिवानी, 01 अक्तूबर, अभीतक: जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद भिवानी द्वारा शहर में आवारा कुत्तों की सेंट्रलाइजेशन व वैक्सीनेशन का कार्य एजेंसी के माध्यम से करवाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आतंकी बंदरों से निजात दिलाने की प्रक्रिया भी चल रही है। जिला नगर आयुक्त हरबीर ने बताया कि संबंधित एजेंसी द्वारा अब तक लगभग 3500 कुत्तों की नसबंदी व वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। आवारा कुत्तों की शिकायत से संबंधित मोबाइल नंबर 8199089999 जारी किया हुआ है, जिस पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद भिवानी द्वारा शहर में आतंकी बंदरों को पकडने हेतु टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन टेंडर में एजेंसियों द्वारा अत्यधिक रेट 1678 रुपए प्रति बंदर दिए गए जबकि माननीय हरियाणा सरकार द्वारा 600 रुपए प्रति बंदर निर्धारित किए गए हैं। इसलिए नगर परिषद द्वारा टेंडर रद्द करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अब वर्तमान में दोबारा से नए टेंडर की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। जल्द ही बंदर पकडने की समस्या से भी शहर को निजात दिला दी जाएगी



कर्मचारियों को नशे, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक’
साल्हावास, 01 अक्तूबर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना साल्हावास के अंतर्गत गांव मदनपुर स्थित बिरला कंपनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में नशा मुक्ति टीम झज्जर से मुख्य सिपाही सपना एवं एसपीओ संजीत कुमार ने कंपनी में उपस्थित कर्मचारियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग करने, साइबर अपराध से बचाव एवं ऑनलाइन ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई।पुलिस टीम ने कर्मचारियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए झज्जर पुलिस के जवानों ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास’
आमजन की सुरक्षा तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता : डीसीपी धारणा यादव’
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: झज्जर पुलिस के जवानों ने पुलिस लाइन झज्जर में किसी भी प्रकार की विपरीत एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। पुलिस कमिश्नरेट की डीसीपी झज्जर धारणा यादव के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस की विशेष रूप से प्रशिक्षित सशस्त्र पुलिस बल की दो टुकड़ियों द्वारा मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। एसीपी प्रदीप खत्री के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने का अभ्यास किया।मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवान सशस्त्र एवं दंगा-रोधी उपकरणों से लैस रहे। जवानों ने दंगा-रोधी अभ्यास करते हुए विपरीत परिस्थितियों में संयम, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने का प्रशिक्षण लिया।इस दौरान डीसीपी धारणा यादव ने पुलिस जवानों का निरीक्षण करते हुए उनकी हौसला-अफजाई की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय या आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस जवानों को धैर्य एवं संयम बनाए रखते हुए एकजुट होकर स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना झज्जर पुलिस की प्राथमिकता है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में निडरता के साथ कार्य करते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन से समन्वय स्थापित कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया जाए।झज्जर एवं बहादुरगढ़ जोन के लिए गठित दोनों सशस्त्र पुलिस कंपनियों द्वारा पुलिस लाइन झज्जर में इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया।


आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर में महात्मा गांधी जयंती पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिया सत्यनिष्ठा का संदेश
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता एवं विशेष सभा का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखा गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी कला, रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर एवं आकर्षक पोस्टर तैयार किए। विद्यार्थियों ने मोम रंग, पेंसिल रंग तथा विभिन्न रंगों का रचनात्मक प्रयोग करते हुए अपने पोस्टरों में देश एवं समाज के प्रति सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को उजागर किया। पोस्टरों में बनाए गए चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सत्य और ईमानदारी को व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा सृष्टि ने प्रथम स्थान, ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा रीतिका ने द्वितीय स्थान तथा आठवीं कक्षा की छात्रा खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता विद्यार्थियों ने सुंदर रंग-संयोजन, आकर्षक चित्रांकन और प्रभावशाली संदेशों के माध्यम से विषय को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उनके पोस्टरों में देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी तथा सत्यनिष्ठा की भावना को प्रभावशाली रूप से उकेरा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष सभा के दौरान विद्यार्थियों ने “आज का सुविचार” प्रस्तुत करते हुए सत्य, ईमानदारी, अच्छे आचरण और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। साथ ही “आज का शब्द” प्रस्तुत कर उसके अर्थ एवं प्रयोग की जानकारी दी गई, जिससे विद्यार्थियों के ज्ञान और शब्द-भंडार में वृद्धि हुई। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय का वातावरण गांधी जी के आदर्शों, सत्य और अहिंसा की भावना से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी यक्ष ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करते हुए युवाओं एवं समाज को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। वहीं कक्षा आठवीं की छात्राओं ने अपनी मधुर वाणी में “साबरमती के संत, तूने कर दिया कमाल” गीत प्रस्तुत किया। गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभा का वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से भर गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गौरव ठाकुर ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की कलात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों का विकास भी करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सीजू गहलावत ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों का होना भी आवश्यक है। उन्होंने प्रतियोगिता एवं विशेष सभा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक श्री अमित गहलावत ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण विद्यार्थियों के उत्साह, रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।
हिसार में आयोजित कृषि मेला में मुख्यमंत्री का संबोधन’
हिसार में आयोजित रबी कृषि मेला का उद्घाटन करते हुए हो रही है खुशी- मुख्यमंत्री
यह मेला किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद करने का एक महत्वपूर्ण मंच
इस वर्ष कृषि मेले का थीम सतत कपास उत्पादन, फसल विविधीकरण एवं जल संसाधन सुरक्षा रखा गया है- मुख्यमंत्री
कपास हरियाणा की महत्वपूर्ण नकदी फसलों में से एक- मुख्यमंत्री
कृषि विश्वविद्यालय और सिरसा स्थित कपास अनुसंधान केंद्र ने नई किस्मों, बेहतर बीज और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन में सराहनीय काम किया
हमें ऐसी कृषि तकनीक और ऐसी बीज किस्मों पर तेजी से काम करना होगा जो बदलते मौसम और कीटों का बेहतर मुकाबला कर सके
हमने ऐसे ही उपाय की जानकारी देने के लिए 257 कपास किसान खेत पाठशालाएँ की आयोजित
इनमें 7000 से अधिक किसानों को उत्तम प्रबंधन हेतु अधिक पैदावार लेने के लिए किया गया जागरूक
इसके अलावा 167 किसान मेलों में कम लागत से कपास उत्पादन करके अधिक मुनाफा कमाने के उपाय बताए गए
हमें ऐसी खेती की ओर बढ़ना होगा जिसमें कम पानी में अधिक और बेहतर उत्पादन हो
हमें दलहन, तिलहन और कम पानी से उगने वाली फसलों को अपनाना होगा- मुख्यमंत्री
हमने ऐसी फसलों को बढ़ावा देने के लिए मेरा पानी मेरी विरासत योजना चलाई
इस योजना के तहत अब तक 1 लाख 59 हजार किसानों को 166 करोड़ 34 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी
हमने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के शोधित पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने की 27 योजनाएं की तैयार
जल सुरक्षा के साथ-साथ मिट्टी की सेहत की रक्षा भी उतनी ही जरूरी- मुख्यमंत्री
हमने किसानों के खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच करके एक करोड़ 6 लाख सॉइल हेल्थ कार्ड किए जारी
प्रदेश में मिट्टी के नमूनों की जांच के लिए 17 नई मृदा एवं जल परीक्षण प्रयोगशालाएं की स्थापित- मुख्यमंत्री
किसान की लागत कम करना, उत्पादन बढ़ाना और खेती का जोखिम घटाना हमारे अनुसंधान का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए
हमारी डबल इंजन सरकार किसानों के साथ बीज से बाजार तक है खड़ी- मुख्यमंत्री
हमारी सरकार ने किसान हित में लिए अनेक ठोस निर्णय
पीएम कुसुम स्कीम के तहत सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को 75ः दिया जाता है अनुदान
फसल अवशेषण प्रबंधन हेतु उपकरणों की खरीद पर अब तक 1017 करोड रुपए की सब्सिडी दी गई
पराली के उचित प्रबंधन और गांठ बना ने के लिए ₹1200 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि का प्रावधान
हमने किसान हित में नकली बीज व कीट नाशकों पर रोक लगाने के लिए बनाया कानून
यह मेल केवल प्रदर्शनी देखने का अवसर नहीं बल्कि ज्ञान का खजाना- मुख्यमंत्री
हम आने वाली पीढियों को ऐसी धरा सौंपे जो उपजाऊ भी हो और हरियाली से भी भरी हो
हमारे वैज्ञानिक का ज्ञान और हमारे युवाओं का नवाचार मिलकर कृषि के नए युग की करेंगे शुरुआत- मुख्यमंत्री
हरियाणा में आज दूध सप्लाई बंद का ऐलान किसान मिल्क प्लांट घेरेंगे, गांव-गांव मुनादी करवाई, बेचने वालों पर ₹51 हजार जुर्माना, पंजाब-राजस्थान तक असर’
हरियाणा में दूध के दाम बढ़ाने और नकली-मिलावटी दूध के खिलाफ किसानों व पशुपालकों ने 1 से 3 अक्टूबर तक राज्यव्यापी दूध हड़ताल का ऐलान किया है। इस आंदोलन के तहत किसान वीटा मिल्क प्लांट (जैसे सिरसा प्लांट) के गेट पर धरना देकर सप्लाई रोकने की तैयारी में हैं।
इस आंदोलन और इसके संभावित असर से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं।
आंदोलन की प्रमुख वजह और मांगें
दामों में बढ़ोतरी
पशुपालकों का कहना है कि चारा, खल और बिनौले की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं। उनकी मांग है कि गाय का दूध ₹80 प्रति लीटर और भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर किया जाए।
मिलावट के खिलाफ मुहिम
इस आंदोलन का एक उद्देश्य नकली और मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना भी है।
विभागीय कार्यवाही शुरू… गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई’
1 अक्टूबर को 16 सिविल रिट याचिकाओं पर व्यक्तिगतध्वर्चुअल सुनवाई, शिक्षा विभाग ने जारी किया विस्तृत शेड्यूल’
हरियाणा के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण से जुड़े मामलों में शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, हरियाणा की ओर से 29 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित विभिन्न सिविल रिट याचिकाओं के याचिकाकर्ताओं को 1 अक्टूबर 2026 को व्यक्तिगत, वर्चुअल सुनवाई का अवसर दिया जाएगा।’
कैंसर मरीजों की जीवन रक्षा के लिए आगे आए युवा
विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर भिवानी में लगा रक्तदान शिविर, 41 यूनिट रक्त एकत्रित, 90 लोगों का जांचा स्वास्थ्य
भिवानी, 01 अक्तूबर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में रक्त की कमी को दूर करने और आमजन के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई। जिला प्रशासन और जिला रेडक्रॉस सोसायटी भिवानी के तत्वावधान में उपायुक्त साहिल गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय रोहतक रोड पर आई सी एस सेंटर के पास आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंसर रोगियों की सहायता करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट और वंशिका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में युवाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ रक्तदान के प्रति व्यापक जन-जागरूकता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान लगभग 90 लोगों के स्वास्थ्य एवं रक्त की निरूशुल्क जांच की गई। रक्तदान शिविर में कुल 41 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया, जिनमें से 30 युवकों ने जीवन में पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा की एक मिसाल कायम की। इस शिविर के माध्यम से न केवल जिला रक्तकोष में रक्त की उपलब्धता बढ़ी, बल्कि आमजन तक स्वास्थ्य सुरक्षा का एक सकारात्मक संदेश भी पहुंचा। कार्यक्रम के दौरान शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा तथा सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मिताथल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज हित में उठाया गया हर छोटा कदम पूरे समाज को लाभान्वित करता है। रक्तदान से बढकर कोई दान नहीं है, क्योंकि यह किसी डूबती सांस को जीवनदान दे सकता है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से रक्तदान करने और अपने आसपास के लोगों को भी इस पावन कार्य के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। शिविर में विशेष रूप से पहुंचे एम्स बाड़सा अस्पताल के डा. शमील ने उपस्थित नागरिकों को रक्तदान की पात्रता, वैज्ञानिक प्रक्रिया और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से दाता के शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होता है। वही वंशिका फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं रक्तवीर मनीष वर्मा ने समाज में खुशियों के मौकों को सेवा से जोडने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने या अपनों के जन्मदिन, पुण्यतिथि, शादी की सालगिरह और महापुरुषों की जयंती जैसे विशेष अवसरों पर रक्तदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और यही समाज सेवा का सच्चा रूप है। इस प्रेरणादायी शिविर को सफल बनाने में वंशिका फाउंडेशन, एम्स बाड़सा अस्पताल, जिला रेडक्रॉस सोसायटी भिवानी तथा सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप कटारिया, हर्ष कौशिक, नरेंद्र तंवर, पुलकित, अनुज, साहिल, मेहताब, बिजेंद्र सहित कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे।
पानीपत जिला कोर्ट में चल रहे प्रोटेस्ट के दौरान एक अधिवक्ता पर दो युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पहले हमलावरों ने उनहें पिस्टल दिखाई, फिर गर्दन पर वार कर दिए। इसमें अधिक्ता गंभीर घायल हो गए। साथ आए अधिवक्ता के पिता और भाई ने किसी तरह उन्हें बचाया। अचानक हुई इस वारदात से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद हमलावरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन प्रोटेस्ट कर रहे अधिवक्ताओं ने पीछा कर एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बता दें कि बुधवार को महिला अधिवक्ता से पानीपत जिला सचिवालय में हुई अभद्रता के विरोध में वकिलों का प्रोटेस्ट चल रहा है। वकीलों ने वर्क सस्पेंड भी किया हुआ है।
पुलिस ने झज्जर में कॉकरोच जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया
झज्जर, 01 अक्तूबर, अभीतक: हिसार में मुख्यमंत्री नायब सैनी में आज गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम से पहले पुलिस ने झज्जर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें प्रदेश प्रवक्ता व आम आदमी पार्टी की वर्तमान जिलाध्यक्ष अभिता द्विजा चेची भी शामिल है। ब्श्रच् के अनुसार, गांव बादली निवासी संदीप गुलिया को रात करीब 8 बजे पुलिस ने घर से हिरासत में लिया। इसके बाद संदीप के बारे में जानकारी लेने थाना बादली पहुंचीं प्रदेश प्रवक्ता को भी देर रात हिरासत में लेकर झज्जर ले जाया गया। इस दौरान अभिता की एसएचओ से बहस भी है। उसने बिना नोटिस डिटेन करने पर सवाल उठाए। संदीप गुलिया की पत्नी ने भी वीडियो जारी कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। बता दें कि हिसार में पांच दिन से लंबित भर्तियों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर सीजेपी का प्रोटेस्ट चल रहा था। बुधवार को पार्टी की ओर से वर्चुअल मीटिंग कर सभी कार्यकर्ताओं को प्रोटेस्ट में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे।
25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार’
शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने के एवज में मांगी थी रिश्वत’
चंडीगढ़, 01 अक्तूबर, अभीतक: मुख्यमंत्री नायब सैनी में आज गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम से पहले पुलिस ने झज्जर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कैथल में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन, कैथल में तैनात सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
एफआईआर दर्ज न करने के बदले मांगी थी 25 हजार रुपये रिश्वत’
शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि थाना सिविल लाइन, कैथल में उसके खिलाफ लंबित शिकायत के संबंध में एफआईआर दर्ज न करने के एवज में सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार द्वारा 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी टीम ने शिकायत का नियमानुसार सत्यापन किया और इसके पश्चात ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार को शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
राजपत्रित अधिकारी और छाया गवाह की मौजूदगी में कार्रवाई’
यह ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक सुबे सिंह, प्रभारी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट कैथल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी एवं छाया गवाह मौके पर मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 19, दिनांक 30 सितंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच नियमानुसार जारी है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी’
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में रिश्वतखोरी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें।
