https://www.facebook.com/share/v/19MUt3dUJ9/
https://www.facebook.com/share/v/1EFZB2hMYh/
https://www.facebook.com/share/v/197UZ1Uecx/
https://www.facebook.com/share/v/1Lu6ZCSEAF/

जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, सोंधी-निमाना, झज्जर
ईको क्लब द्वारा वृक्षारोपण अभियान

झज्जऱ, 06 अगस्त, अभीतक: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के उद्देश्य को साकार करने हेतु जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, सोंधी-निमाना, झज्जर के ईको क्लब द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मिलकर विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए। विद्यार्थियों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को संदेश दिया कि प्रत्येक छात्र अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी नियमित देखभाल करे। ईको क्लब के सदस्यों ने भी पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना था। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने इसे नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया।

मौत के मुंह से खींच लाई मातनहेल पुलिस, नहर में कूदी छात्रा को दिया नया जीवन’
पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से बची 18 वर्षीय छात्रा की जान, सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द’

झज्जऱ, 06 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नर रोहतक रेंज सिमरदीप सिंह के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त धारणा यादव के निर्देशन में मातनहेल पुलिस चैकी की टीम ने मानवीय संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और जनसहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जेएलएन नहर में कूदी एक छात्रा की जान बचाकर उसे सकुशल उसके परिजनों के हवाले किया।चैकी प्रभारी मातनहेल सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि 06 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि जेएलएन नहर, मातनहेल में एक युवती ने छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, जिसमें एएसआई महेश कुमार, हेड कांस्टेबल सर्वजीत, एसपीओ पवन, एसपीओ धर्मबीर तथा सरकारी वाहन चालक प्रवेश शामिल थे, तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बिना समय गंवाए युवती को जीवित अवस्था में नहर से बाहर निकाला और तत्काल सिविल अस्पताल मातनहेल पहुंचाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया।प्राथमिक जांच में युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि वह पढ़ाई के तनाव के कारण मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। उपचार के बाद छात्रा को पूरी तरह सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों से पुलिस की अपील
चैकी प्रभारी एएसआई प्रदीप कुमार ने कहा कि परीक्षा, पढ़ाई या करियर का दबाव बच्चों पर इतना न बढ़ने दें कि वे निराशा में कोई गलत कदम उठा लें। यदि बच्चे तनाव, चिंता या उदासी महसूस कर रहे हों तो उनसे खुलकर बात करें, उनकी भावनाओं को समझें और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेने में संकोच न करें। समय पर मिला परिवार का साथ, विश्वास और संवाद किसी भी अनहोनी को टाल सकता है। पुलिस भी ऐसे मामलों में हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

झज्जर लघु सचिवालय स्थित सभागार में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती हुई डीसी वर्षा खांगवाल।

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

झज्जऱ, 06 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर चल रहे समाधान शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। समाधान शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर बना आमजन की उम्मीदों का केंद्र
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रहा है।
जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की ना हो ढिलाई
शिविर के दौरान डीसी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।
जिला के सभी उपमंडलों में भी आयोजित हुए समाधान शिविर
डीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में भी समाधान शिविर आयोजित किए गए, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन आगे भी नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करेगा।
ये अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम रितु, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीडीपीओ निशा तंवर, कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य गौरव सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

गुरुवार को अधिकारियों की बैठक में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करती हुई डीसी वर्षा खांगवाल।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं अधिकारी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की योजना की समीक्षा

झज्जऱ, 06 अगस्त, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने गुरुवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह ने योजना से जुड़ी जानकारी दी।
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कारगर
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में राहत देने में मददगार साबित हो रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए जिला को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने में कारगर है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। पात्र लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन समय पर पूरे करवाए जाएं,सब्सिडी, इंस्टॉलेशन व निरीक्षण से संबंधित प्रक्रियाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही सब्सिडी
इस बीच बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने डीसी वर्षा खांगवाल को योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान की जाती है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में 2 किलो वाट तक अधिकतम 60 हजार और तीन किलोवाट तक 78 हजार रुपये प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह सहायता उन परिवारों के लिए है जिनकी पिछले वित्त वर्ष में बिजली खपत 24 सो यूनिट रही हो। इसके अलावा अंत्योदय परिवारों को भी योजना में शामिल किया गया है। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय ₹1.80 लाख तक है, उन्हें प्रति किलोवाट 25 हजार रुपये और अधिकतम 2 किलोवाट तक सहायता प्रदान की जाती है। वहीं श्रेणी दो में ऐसे परिवारों को रखा गया है जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक है,उन्हें 10 हजार रुपये प्रति किलोवाट (अधिकतम 2 किलोवाट तक) की सहायता का प्रावधान रखा गया है। अंत्योदय परिवारों के लिए 2 किलोवाट तक केंद्रीय और राज्य सहायता मिलाकर अधिकतम ₹1 लाख 10 हजार रुपये राशि निर्धारित की गई है। पीएम सूर्य घर योजना के लिए बैंकों द्वारा प्रतिवर्ष 6 प्रतिशत (0.5 प्रतिशत प्रति माह) ऋण सुविधा द्वारा प्रदान की जाती है। डीसी नेे एलडीएम को निर्देश दिए कि वे बैंक स्तर पर योजना से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से आमजन को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, जिला परिषद के सीईओ मनीष कुमार फौगाट, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह, हरेडा के परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह, रामेश्वर शर्मा,एलडीएम राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

वोटर लिस्ट में नाम और विवरण जरूर जांचें मतदाता, 30 अगस्त तक करें दावा व आपत्ति: डीसी
एसआईआर-2026 के तहत मतदाताओं को नाम जुड़वाने व संशोधन का अवसर 28 सितंबर तक
दावे-आपत्तियों का होगा निपटारा, 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची- डीसी
दावे व आपत्तियों की सुनवाई के लिए सभी बूथों पर एईआरओ नियुक्त, मतदाताओं की सुविधा अनुरूप स्थान भी निर्धारित

झज्जऱ, 06 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिला के मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत प्रकाशित प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपना नाम, पता एवं अन्य विवरण अवश्य जांचें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि है या पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 अगस्त 2026 तक दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
अगर सुनवाई का नोटिस मिले तो निर्धारित तिथि पर जरूर रखें अपना पक्ष
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों बेरी, बहादुरगढ़, बादली और झज्जर में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई के लिए एईआरओ नियुक्त किए गए हैं। बूथवार सुनवाई के लिए स्थान भी निर्धारित कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि दावे एवं आपत्तियों के निपटान के दौरान यदि किसी आवेदक को सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो वह निर्धारित तिथि एवं स्थान पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें। इससे दावे या आपत्ति का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विवरण में गलती है तो फॉर्म-8 से कराएं संशोधन
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में नाम एवं विवरण की जांच के दौरान यदि किसी मतदाता के नाम, पता या अन्य जानकारी में त्रुटि मिलती है तो वह फॉर्म-8 एवं आवश्यक घोषणा पत्र भरकर संबंधित ईआरओध्एईआरओ के पास 30 अगस्त 2026 से पहले जमा करवा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को निर्धारित समय सीमा का ध्यान रखते हुए अपने दावे एवं आपत्तियां समय पर दर्ज करवानी चाहिए, ताकि उनका नियमानुसार निपटारा किया जा सके।
नाम प्रारूप सूची में नहीं है तो घबराएं नहीं, फॉर्म-6 से करें आवेदन
डीसी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं मिलता है तो उसे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे नागरिक 30 अगस्त 2026 तक फॉर्म-6 के माध्यम से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं। इसके लिए वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को यह नहीं समझना चाहिए कि उसका वोट स्थायी रूप से कट गया है। सबसे पहले प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और नाम नहीं मिलने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।
सीईओ हरियाणा की वेबसाइट और बीएलओ से लें जानकारी
डीसी ने बताया कि नागरिक अपनी मतदाता संबंधी जानकारी बमवींतलंदं.हवअ.पद पर भी जांच सकते हैं। इसके अलावा किसी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क किया जा सकता है।
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी बनवा सकते हैं वोट
डीसी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर-2026 की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिन नागरिकों ने निर्धारित अर्हता के अनुसार 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में नहीं है या हट गया है तो वह निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।
शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए नागरिक करें सहयोग: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपनी मतदाता संबंधी जानकारी जांचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम और विवरण की शुद्धता निष्पक्ष एवं मजबूत निर्वाचन व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आम नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी एसआईआर-2026 की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की, ताकि जिला की मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाया जा सके।

झज्जर खण्ड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन, लगभग 250 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
झज्जऱ, 06 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी खुम्मार में आज झज्जर खण्ड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, विधिक जागरूकता, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित करना तथा न्याय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का निर्माण करना था। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने विधिक विषयों पर अपने ज्ञान, तार्किक क्षमता, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधिक साक्षरता एक जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनने की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिला लीगल लिटरेसी समन्वयक कृष्ण वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि विधिक साक्षरता केवल कानूनों की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह न्याय, समानता, संवैधानिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार एवं समाज में भी विधिक जागरूकता का संदेश पहुँचाकर एक न्यायपूर्ण एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। विद्यालय के प्राचार्य श्री निर्मल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन, निर्णायक मंडल, शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर जिला लीगल लिटरेसी समन्वयक कृष्ण वशिष्ठ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी आसरा की दीक्षा ने प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी खुम्मार की भाविका ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुजाना की निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में दादरी तोए की गुलिस्ता रही प्रथम
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादरी तोए की गुलिस्ता प्रथम, दीपचंद पब्लिक स्कूल की प्राची द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पेलपा की गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं। कविता पाठ प्रतियोगिता में संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास की चेष्टा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहांगीरपुर की दीक्षा रानी द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डावला के कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास की अंशी एवं हिना की टीम प्रथम, डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल की सारिका एवं इशिका सोनी की टीम द्वितीय तथा दीपचंद पब्लिक स्कूल के धनुज एवं युवराज की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास के प्रांजल, गुंजन एवं अंशुल ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माछरोली की खुशी, हर्षिता एवं तनीषा ने द्वितीय तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी खुम्मार के मयंक यादव, रितिक रोशन एवं अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास की दृष्टि प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डावला की राधिका द्वितीय तथा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, भदाना की भावना तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास की रिया ने प्रथम, हिमालय हाई स्कूल, झज्जर की गीतिका ने द्वितीय तथा डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल की तोशिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास ने प्रथम, संस्कारम पब्लिक स्कूल, पाटोदा ने द्वितीय तथा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, भदाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में संस्कारम पब्लिक स्कूल की प्रभासी रही प्रथम
पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास की प्रभासी प्रथम, गंगा इंटरनेशनल स्कूल, कबलाना की चंचल द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माछरोली की साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास की लक्षिता ने प्रथम, गंगा इंटरनेशनल स्कूल, कबलाना के ध्रुव ने द्वितीय तथा संस्कारम पब्लिक स्कूल, पाटोदा की आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चे 10 अगस्त 2026 को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन झज्जर में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही सभी प्रतिभागियों, विद्यालय प्रमुखों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगी स्टाफ का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

अवैध हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल
सीआईए-2 बहादुरगढ़ की कार्रवाई, आरोपी पर अवैध हथियार व फिरौती के करीब चार मामले दर्ज

बहादुरगढ़, 06 अगस्त, अभीतक: हरियाणा पुलिस के ट्रेक डाउन अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त अपराध शुभम सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सीआईए टु बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक रोहतक-बहादुरगढ़ रोड पर केएमपी पुल के नीचे अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और एक संदिग्ध युवक को काबू किया।सीआईए-2 प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी की पहचान अंशु निवासी गांव खरहर, जिला झज्जर के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में शस्त्र अधिनियम के तहत अपराधिक मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीआईए टु बहादुरगढ़ प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध अवैध हथियार रखने और फिरौती से संबंधित करीब चार आपराधिक मुकदमे थाना खरखौदा सापंला झज्जर और गुरुग्राम में दर्ज हैं।

पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार’
टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए फंसाया था पीड़िता को, कमीशन के लालच में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर’

झज्जऱ, 06 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नर रोहतक रेंज सिमरदीप सिंह के मार्गदर्शन में थाना साइबर क्राइम झज्जर पुलिस ने पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थाना साइबर क्राइम झज्जर के प्रभारी निरीक्षक दर्शन ने बताया कि एक महिला ने थाना साइबर क्राइम झज्जर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27 अक्टूबर 2024 को उसे टेलीग्राम के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया, जहां ऑनलाइन टास्क पूरे करने के बदले अधिक कमाई का लालच दिया गया।साइबर ठगों ने विभिन्न टास्क और निवेश के नाम पर शिकायतकर्ता से बार-बार रुपये जमा करवाए और इस तरह उससे लाखों रुपये की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल झज्जर में शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत पर मामला दर्ज कर साइबर क्राइम थाना की टीम ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए विनोद निवासी गांव जैसला, जिला जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 20 हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता दूसरे व्यक्ति को उपलब्ध कराया था, जिसका उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया गया।गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
साइबर सुरक्षा संदेश
झज्जर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि टेलीग्राम, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले पार्ट टाइम जॉब, घर बैठे मोटी कमाई या ऑनलाइन टास्क के लालच वाले संदेशों से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे जमा न करें और न ही अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या निकटतम साइबर पुलिस थानाध्पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर 10 प्रमुख मार्ग चिह्नित, पीसीआर व राइडर टीमें करेंगी 24 घंटे गश्त
मुख्य सड़क से कम से कम 50 फीट दूर लगेंगे कांवड़ सेवा शिविर, प्रत्येक श्रद्धालु का रखा जाएगा रिकॉर्ड

झज्जऱ, 06 अगस्त, अभीतक: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए झज्जर पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसीपी मुख्यालय दीप्ति गर्ग ने बताया कि हरिद्वार व नीलकंठ से कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को जिले से सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से गुजरने के लिए विशेष सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं।उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना प्रबंधकों एवं चैकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं यातायात संचालन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिन मार्गों से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रियों के गुजरने की संभावना है, ऐसे 10 प्रमुख मार्गों को चिन्हित कर उन पर पीसीआर, राइडर एवं पुलिस टीमों की 24 घंटे लगातार गश्त सुनिश्चित की जाएगी।सभी कांवड़ सेवा शिविरों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। शिविर मुख्य सड़क से कम से कम 50 फीट की दूरी पर तथा सड़क की बाईं ओर ही लगाए जाएंगे, ताकि यातायात प्रभावित न हो। यदि किसी कारणवश कोई मार्ग बाधित होता है तो श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी की जाएगी।
जिले के प्रमुख कांवड़ मार्ग इस प्रकार हैं
सांपला-रेवाड़ी रोड (छारा, जोंधी, झज्जर, सुबाना होते हुए कोसली)
झज्जर-रेवाड़ी मार्ग (माछरौली, कुलाना)
रोहतक-डीघल-बेरी-छूछकवास-सासरोली
रोहतक-झज्जर (डीघल, महराना चैक, दुजाना)
सोहटी बॉर्डर-बहादुरगढ़ (कानौंदा, कुलासी)
रोहतक-बेरी (रिटोली, कबूलपुर)
सांपला-बेरी (बहराना, डीघल)
झज्जर-दुल्हेड़ा-कबलाना
सोनीपत से केएमपी होते हुए गुरुग्राम
बहादुरगढ़-बादली (गुभाना, माजरी)

डीसीपी मुख्यालय दीप्ति गर्ग ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। कांवड़ मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, बैरिकेडिंग, रस्सी एवं ट्रैफिक कोन आदि की व्यवस्था कर वाहनों की गति नियंत्रित रखी जाएगी। किसी भी श्रद्धालु को अवैध हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी।उन्होंने कहा कि सभी कांवड़ सेवा शिविरों के संचालकों को प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। शिविरों में यथासंभव सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा एक रजिस्टर रखा जाए, जिसमें शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़ यात्री का विवरण दर्ज किया जाए। बिजली के खुले तार न हों, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए तथा शिविर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखी जाए। डीसीपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों, ट्रक यूनियन, ऑटो, जीप एवं कैब संचालकों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन न चलाए और निर्धारित गति सीमा का पालन करे। यातायात पुलिस द्वारा एल्कोसेंसर से नियमित जांच भी की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपकरणों एवं रिजर्व पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रखी गई है। साथ ही थाना प्रबंधकों को अपने क्षेत्र के सभी कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा पुलिस के ट्रैक डाउन अभियान के तहत सात मामलों के आरोपी बेल जम्पर को एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने दबोचा’
बहादुरगढ़, 06 अगस्त, अभीतक: हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) झज्जर की टीम ने एक बेल जम्पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में की गई।मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक निवासी गांव सिलौठी, हाल प्रीतम कॉलोनी, बहादुरगढ़, थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ क्षेत्र में दर्ज एफआईआर संख्या 162 दिनांक 17 मई 2022 (आर्म्स एक्ट) के मामले में वांछित बेल जम्पर था। वर्ष 2022 में पुलिस ने उसे सराय सेक्टर-2 मोड़, बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया था। उस दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल (मैगजीन सहित) बरामद हुई थी, जिसके संबंध में वह कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका था। इस संबंध में थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।उन्होंने बताया कि आरोपी बाद में अदालत से जमानत पर बाहर आ गया था, लेकिन 21 अप्रैल 2026 को निर्धारित सुनवाई के दौरान न्यायालय में पेश नहीं हुआ। अदालत द्वारा उसे बेल जम्पर घोषित किए जाने के बाद एवीटी झज्जर की टीम ने लगातार उसकी तलाश जारी रखी। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया और बहादुरगढ़ स्थित न्यायालय में पेश किया, जहां से माननीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा लूट सहित विभिन्न धाराओं में करीब सात आपराधिक मामले बहादुरगढ़, सोनीपत और चरखी दादरी के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत फरार अपराधियों और बेल जम्परों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है, ताकि कानून से बचने वाले अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जितवान बास में मारा छापा
छापे के दौरान घर में मिली अवैैध दवाईयों का जखीरा एव प्रतिबंधित दवाईयां

भिवानी, 06 अगस्त, अभीतक: जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन भिवानी के निर्देशन में जिले में लिंगअनुपात में सुधार तथा अवैध गर्भपात रोकने हेतु टीम का गठन किया हुआ है जो समय समय पर गुप्त सूचना पर लगातार छापेमारी कर रही है। गुप्त सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोडल अधिकारी डॉ अनू चैधरी, ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर श्री सुरेन्द्र कुमार की अगुवाई टीम नें गांव जीतवानबास में एक घर में छापा मारा। छापे के दौरान घर में दो रैकों में रखी दवाओं की जांच की तो 35 प्रकार की विभिन्न एलोपैथी दवाइयाँ पाई गई थी जो घर के अलग अलग रैक में डिस्प्ले की गई थी। मकान के अन्दर से दो प्रकार की संख्या में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां पकड़ी गई जो नारकोटिक श्रेणी में आती हैं। संबंधित व्यक्ति घर से तरह के अन्य दवाइयाँ जब्त कि गई जो ड्रग एण्ड कॉस्मेटिक ऐक्ट 1940 के तहत आती हैं। संबंधित व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयों से संबंधित किसी भी प्रकार का रिकार्ड प्रस्तुत करने मे असमर्थ था। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कैरू चैकी भिवानी में प्रतिबंधित दवाइयाँ रखने पर नारकोटिक्स एण्ड सायकोंट्रॉपिक सबस्टेनस एक्ट के तहत आगामी कार्यवाही करवाते हुए एफ. आई. आर करवा दी गई है। डॉ अनु चैधरी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने घर में अवैध तौर पर किसी भी प्रकार की अवैध दवाई ना रखे और सरकार की हिदायतों अनुसार ही कार्य करें। ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर श्री सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर संचालको को हिदायत दी जाती है कि अपने स्टोर बिना बिल कोई भी दवाई सेल पर्चेज ना करें। अपने स्टोर में अपना वैध लाइसेंस दुकान के गेट के पास पब्लिक हेतु प्रदर्शित करें। अपने स्टोर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाई ना रखें तथा स्टोर में सभी प्रकार की दवाओ से खरीदारी व बिक्री से संबंधित समस्त रिकार्ड सही तरीके से मेंनटेंन रखें। सिविल सर्जन भिवानी ङाॅ रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि जांच अभियान के दौरान टीम द्वारा हरियाणा सरकार के पीसीपीएनडीटी एण्ड एमटीपी नियमों की अनदेखी करने वाले को किसी भी स्तर पर बक्शा नहीं जाएगा। टीम को किसी भी स्तर पर खामियाँ मिलेंगी तो सबंधित के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। संयुक्त जांच का उद्देश्य केवल जांच करना नहीं है बल्कि जिले के लिंग अनुपात में स्थाई सुधार लाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर सभी आवश्यक जरूरी कदम उठाना है। संयुक्त जांच का यह अभियान आगामी दिनो में भी जारी रहेगा। टीम में डॉ अनु चैधरी, ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर श्री सुरेंद्र कुमार, कैरू से डॉ राहुल तंवर, स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक रमन कैरू एवं असिस्टेंट प्रवीन कुमार शामिल थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवा संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन’
सोनीपत की ऐतिहासिक भूमि पर युवाओं से संवाद करने का मिला मौका- मुख्यमंत्री
युवाओं के हित हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता
आप सब युवा साथियों में दिखाई देता है उज्जवल भारत का भविष्य- मुख्यमंत्री
प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करना आसान काम नहीं, लेकिन हमारा युवा मेहनत से नहीं घबराता
हमारी सरकार सभी युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर है खड़ी- मुख्यमंत्री
हरियाणा सरकार ने पुरानी व्यवस्था को बदलने का लिया साहसिक निर्णय- मुख्यमंत्री
शिक्षा में अवसर की समानता, पारदर्शी व्यवस्था और योग्यता का सम्मान हमारी प्राथमिकता
बुनियाद कार्यक्रम का भी विस्तार किया गया, ताकि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिले
सुपर 100 कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सैकड़ो विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश दिलाया
इसकी सफलता को देखते हुए इस वर्ष सुपर 100 की सीटें 400 से बढ़ा कर 500 कर दी गई- मुख्यमंत्री
हमने प्रदेश में विश्व स्तरीय शिक्षा देने की दिशा में किए अनेक कार्य
हरियाणा की युवाओं के साथ जुड़ने का मिला मौका मेरे लिए सौभाग्य की बात- मुख्यमंत्री
हरियाणा में पीएम श्री और संस्कृति मॉडल स्कूल खोले गए
हम अपने युवाओं को नशे से बचाने के लिए भी चला रहे हैं प्रदेश में कई अभियान- मुख्यमंत्री

नियमितीकरण की मांग को लेकर पार्ट-टू व हारट्रोन कर्मचारियों में रोष
कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी लगाकर दर्ज कराया सांकेतिक विरोध
आगामी 11 अगस्त को पंचकूला में होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन

भिवानी, 06 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-टू व हारट्रोन के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं के नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की है। पार्ट टू कर्मचारियों के राज्य प्रधान दिनेश कुमार व हरियाणा आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान विरेंद्र ढांडा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में 5 अगस्त को कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया और सरकार से उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नियमितीकरण नीति बनाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं और विभागों के नियमित कार्यों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सेवाओं को नियमित करने के संबंध में ठोस निर्णय नहीं लिए जाने के कारण कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने अब आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत 11 अगस्त को सेक्टर-5, पंचकूला में प्रदेशभर के पार्ट-टू व हारट्रोन कर्मचारी एकत्रित होकर सरकार के समक्ष अपनी नियमितीकरण की मांग को मजबूती से उठाएंगे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि सरकार उनके लंबे सेवाकाल, कार्य अनुभव और सरकारी विभागों में निरंतर दी जा रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एक स्पष्ट, न्यायसंगत एवं कर्मचारी हितैषी नियमितीकरण नीति तैयार करे, जिससे हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। कर्मचारियों ने सरकार से अपील की है कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए समय रहते सकारात्मक निर्णय लिया जाए। साथ ही प्रदेशभर के संबंधित कर्मचारियों से आह्वान किया गया है कि वे 11 अगस्त मंगलवार को सैक्टर 5, पंचकूला पहुंचकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नियमितीकरण की मांग को एकजुट होकर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करेंगे और अपना अधिकार नियमितीकरण लेकर रहेंगे।

झज्जर : पूर्व शिक्षा मंत्री और झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल पहुंची संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली वाराणसी
संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा पर माथा टेक कर लिया आशीर्वाद
संत शिरोमणि रविदास की वाणी और कथा को जीवन में आत्मसात करने का लिया संकल्प
पूर्व शिक्षा मंत्री बोली, संत रविदास की वाणी मन चंगा तो कटौती में गंगा
उनकी वाणी एक ही थी कि ऐसा चाहूं राज मैं हर जीव को मिले अन्न
आमजन से भी की संत रविदास की वाणी को जीवन में आत्मसात करने की अपील

बहादुरगढ़ में गुरुवार को विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेती डीसी वर्षा खांगवाल।

बहादुरगढ़ में विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव आज,सभी तैयारियां पूरी: डीसी’
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पौधारोपण कर करेंगे अभियान का शुभारंभ’
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम के मानेसर से करेंगे विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ, कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण’
डीसी वर्षा खांगवाल ने गौरैया पर्यटन केंद्र परिसर बहादुरगढ़ का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा’

बहादुरगढ़, 06 अगस्त, अभीतक: जिला में वन महोत्सव के दूसरे चरण में शुक्रवार 7 अगस्त को विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन बहादुरगढ़ स्थित गौरैया पर्यटन केंद्र परिसर में होगा, जबकि पौधारोपण कार्यक्रम सेक्टर12 स्थित ग्रीन बेल्ट में होगा। कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें। यह निर्देश डीसी वर्षा खांगवाल ने गुरुवार को बहादुरगढ़ में वन महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम के मानेसर से विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जिसका लाइव प्रसारण बहादुरगढ़ में होगा।
जिला झज्जर में विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव शुक्रवार, 7 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे बहादुरगढ़ गौरैया पर्यटन केंद्र परिसर में आयोजित किया जाएगा,जबकि पौधारोपण कार्यक्रम एचएसवीपी सेक्टर12 स्थित ग्रीन बेल्ट में होगा। राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे, वहीं बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़, जिला परिषद झज्जर के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा नेता दिनेश कौशिक एवं संजय कबलाना, हरियाणा हाउसफेड के चेयरमैन सुभाष बंसल,भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, नगर परिषद चेयरमैन तथा ब्लॉक समिति के चेयरमैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि पेयजल, बिजली, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन हो सके। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीएफसी साहिती रेडडी, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

श्री सतपाल मलिक पूर्व राज्यपाल श्रद्धांजलि सभा
झज्जऱ, 06 अगस्त, अभीतक: 5 अगस्त, 2026 गांव हिसावदा, जनपद बागपत, (उत्तर प्रदेश) किसान नेता, सच्चे जनसेवक, बेबाक आवाज, पूर्व राज्यपाल श्री सतपाल मलिक जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। हवन यज्ञ तथा पुष्प अर्पित करने उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जाने-माने कृषि विशेषज्ञ डॉ ओमप्रकाश धनखड़ प्रधान धनखड़ खाप, कोऑर्डिनेटर सर्व खाप पंचायत ने की। इनके नाम की घोषणा मंच संचालक नरेंद्र पाल वर्मा तथा डॉक्टर नरेश दिल्ली हिरण कूदना ने की तथा उत्तर प्रदेश के धनखड़ खाप के प्रधान चैधरी बिजेंद्र सिंह, तथा गठवाला वाला खाप के प्रधान बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने मंच पर आकर सहमति जताई तथा आज की श्रद्धांजलि सभा का सफल, सुचारू रूप से संचालन हेतु, कार्यक्रम करने की डॉक्टर धनखड़ ने अनुमति दी। तथा सभा का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। श्रद्धांजलि सभा में उनके परिवार के सदस्य, तथा भारी तादाद में हिसावदा ग्राम वासी, थांबा चैधरी, खाप एवं पंचायत प्रधान, भारतवर्ष के विभिन्न किसान एवं सामाजिक संगठन, अनेक भारतवर्ष के राज्यों से आए जाने-माने शिक्षा विद प्रबुद्जन अधिकारी गण तथा राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने पुष्पांजलि कार्यक्रम तथा श्रद्धांजलि सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से रूप हरियाणा से आए किसान नेता तथा हरियाणा प्रदेश के लोकदल अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा, दलाल खाप 84 के प्रवक्ता कैप्टन मानसिंह दलाल, दांगड़ खाप के प्रधान कैप्टन विनोद, दांगड़, श्री राम कंवार सोलंकी प्रधान पालम 360, श्री अशोक खत्री प्रधान खत्री खाप, महामंत्री श्री सुभाष बालियांन,सहरावत खाप के कन्वीनर संदीप सहरावत, जाखड़ खाप के रामभगत कोच, कादियान खाप के श्री अतर सिंह काद्यान्न, धनखड़ खाप के सेक्रेटरी हरिपाल साहब, पुनिया खाप के सतवीर सिंह पूनिया, किसान नेता गौरव टिकैत रॉयल फैमिली उत्तर प्रदेश, रोज खाप प्रधान अनिल रोज, ढोलू पहलवान ढाकला, अमित ढाकला, किसान नेत्री भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष एवं खाप कोऑर्डिनेटर महिला विंग सुमन हुड्डा, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरनाम सिंह चढूनी जी, किसान नेता डॉक्टर महक सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक दल श्री सुनील सिंह जी, किसान नेता श्री तरुण पटेल रामवीर सिंह, राजवीर सिंह मुंडेट प्रधान निरवाल खाप, आजाद सिंह मलिक ने भी अपने विचार रखें। इस श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा, तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र सिंह दीनबंधु चैधरी सर छोटू राम के नाती रहे।
इनके अलावा विभिन्न पार्टियों के राजनेताओं
पूर्व शिक्षा मंत्री दिल्ली श्री योगानंद शास्त्री जी, पूर्व मंत्री हरियाणा श्री सुभाष बत्रा, राजेंद्र पाल गौतम भीम आर्मी, युवा कांग्रेस नेता प्रदीप नरवाल, समाजसेवी श्री यशपाल मलिक, उत्तराखंड से श्योराण खाप चैधरी बाबा परमेंद्र सिंह, पहलवान श्री समुंदर सिंह धनखड़ पहलवान तथा रामपाल पहलवान, परिवार से उनके लगता भतीजे मनीष ने भी सराहनीय कार्य किया तथा राणा साहब पिछले 5 दिनों से लगातार इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए आयोजन कमेटी, परिश्रम करते रहे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी वक्ताओं ने परस्पर सहमति से इस आरएसएस बीजेपी सरकार जो कि भारतवर्ष के भविष्य युवा छात्रों तथा छोटी छोटी लड़की छात्राओं पर दिल्ली के जंतर मंतर तथा भारतवर्ष के विभिन्न शहरों में पेपर लीक मामले और शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता की पर चिंता की तथा हुए बर्बर अत्याचार की कड़ी निंदा की, जिसकी तुलना अंग्रेजों द्वारा की गई जलियांवाला बाग से भी बदतर मानी गई। अतः इस आरएसएस बीजेपी यूरेशियन नस्ल के विदेशी लोगों को खदेड़ने हेतु भारतीय संविधान तथा मौलिक अधिकारों को बचाने के लिए, भारत की बदतर से बदतर गिरती हुई न्यायपालिका की साख को बचाने के लिए, समाज की जनता के वोट के अधिकार को इस सरकार व चुनाव आयोग से बचाने के लिए संघर्ष करने हेतु आह्वान किया और सचेत किया कि शीघ्र से शीघ्र इन लोगों से पीछा छुड़ा लें यह विदेशी नस्ल के लोग हमारी फसल और नस्ल के लिए खतरा बन चुके हैं। परस्पर भाईचारा बनाए रखें। यह लोग खाप, खेड़ा और खेत के लिए सबसे बड़े दुश्मन माने गए हैं, व्यापारी लोग हैं इनसे पीछा छुड़ाना होगा।

चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नियम बदले, अब इंटरव्यू नहीं होगा
3 भाषाओं में क्वेश्चन पेपर आएगाय गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग

चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक: चंडीगढ़ पुलिस विभाग के भर्ती नियमों में बदलाव हुआ है। पुलिस विभाग में ग्रुप-ब् (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती के नियम बदल गए हैं। अब जहां लिखित परीक्षा आवेदक तीनों भाषाओं में दे पाएंगे, वहीं लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। सबसे खास बात यह है कि उन्हें इंटरव्यू की प्रक्रिया से भी नहीं गुजरना पड़ेगा। केवल लिखित परीक्षा व बोनस अंकों से अंतिम मेरिट बनेगी। इसके लिए द कांस्टेबल भर्ती (तीसरा संशोधन) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं, भविष्य में होने वाली भर्ती प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस के नियमों के तहत होगी। 100 अंकों की बहुविकल्पीय परीक्षारू’ पुरुष एवं महिला कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर चयन के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के पास परीक्षा देने के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (ब्ठज्) या व्डत् शीट आधारित टेस्ट का माध्यम रहेगा। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (डब्फ) होंगे। गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग परीक्षा में सही उत्तर देने पर अभ्यर्थी को 1 अंक मिलेगा। हालांकि, गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, जिससे तुक्का लगाने की गुंजाइश खत्म होगी।
हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में प्रश्न पत्र
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रश्न-पत्र 3 भाषाओं, हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय ही अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। एक बार चुनी गई भाषा को बाद में किसी भी परिस्थिति में बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
शारीरिक परीक्षण
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण, यानी फिजिकल एंड्यूरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट कर बुलाया जाएगा।
शून्य साक्षात्कार नीति
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (ठच्त्-क्) की ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस (ज्त्च्) की गाइडलाइंस का पालन करते हुए इस भर्ती से इंटरव्यू को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इससे भर्ती में किसी भी प्रकार के मानवीय हस्तक्षेप या पक्षपात की संभावना खत्म होगी

चरखी दादरी: सिटी थाना के सामने गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला दादरी शहर’
6 लोगों को लगी गोलियां, 2 की हालत गंभीरय रोहतक पीजीआई रेफर’

चरखी दादरी, 06 अगस्त, अभीतक: चरखी दादरी शहर में गुरुवार को सिटी थाना पुलिस के सामने उस समय सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच गैंगवार में अंधाधुंध गोलियां चलीं। गोलीबारी में 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर डीएसपी कप्तान सिंह और डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल के दोनों ओर सड़क को ब्लॉक कर दिया गया, जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल गोलीबारी के कारणों की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

रायपुर में इंस्टाग्राम वाले प्यार का खौफनाक अंत, प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के मुंह में दुप्पटा ठूंसा और उसी से गला घोंटा, लिव-इन में छह महीने तक रहे थे। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती की हत्या की गुत्थी को पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवती के चरित्र पर संदेह हत्या की वजह बना।

12 लाख परिवारों ने बिजली बेचकर कमाए ₹421 करोड़
19 लाख परिवारों के बिजली बिल भी हुए 0

पीएम सूर्य घर योजना के तहत थ्ल्25 में 12 लाख से ज्यादा परिवारों ने जरूरत से अधिक पैदा हुई बिजली बेचकर ₹421 करोड़ की कमाई की। वहीं, रूफटॉप सोलर अपनाने से करीब 19 लाख परिवारों के बिजली बिल शून्य हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अबतक देशभर में 50 लाख से ज्यादा घरों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं।

खिलाड़ी जीते मैदान, सरकार दे रही सम्मान: गौरव गौतम, खेल राज्य मंत्री
दिल्ली़, 06 अगस्त, अभीतक: कॉमनवेल्थ खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले हरियाणा के 7 खिलाड़ियों में से प्रत्येक को 1.50-1.50 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। सिल्वर मेडल विजेता 2 खिलाड़ियों को 75-75 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। कांस्य पदक जीतने वाले 1 खिलाड़ी को 50 लाख रुपये की राशि से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 13 प्रतिभागी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें 7.50-7.50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।

टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा ऐलान: देशभर में बनेंगे 40-50 किफायती जनरल हॉस्पिटल, हेल्थ और एजुकेशन पर होगा बड़ा निवेश’ टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने संस्था के लिए नया रोडमैप पेश किया।
देशभर में 40-50 नॉन-प्रॉफिट (किफायती) जनरल हॉस्पिटल स्थापित करने की योजना का ऐलान।
हेल्थकेयर और एजुकेशन के क्षेत्र में विश्वस्तरीय संस्थान विकसित करने पर रहेगा विशेष फोकस।
प्प्ड बैंगलोर के एलुमनाई लीडरशिप कॉन्क्लेव प्प्डठनम.2026 में किया बड़ा ऐलान।
नोएल टाटा ने कहा कि ट्रस्ट अब केवल छळव् और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को फंड देने तक सीमित नहीं रहेगा।
उद्देश्य ऐसे स्थायी संस्थान बनाना है, जो आने वाली कई पीढ़ियों तक समाज की सेवा करें।
उन्होंने कहा कि यह प्प्ैबए ज्प्थ्त् और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल जैसी ऐतिहासिक संस्थाओं की विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम है।
टाटा ट्रस्ट्स ने असम सरकार के साथ मिलकर पहले ही 17 कैंसर केयर हॉस्पिटल स्थापित किए हैं।
अब इसी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए देशभर में 40-50 किफायती जनरल हॉस्पिटल विकसित किए जाएंगे।

हाफ मैराथन के संबंध में विद्यालयों के प्राचार्यों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।

रेवाड़ी में 6 सितंबर को हाफ मैराथन
जिला में होने वाली हाफ मैराथन में अधिक से अधिक युवाओं की हो भागीदारी: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी में होने वाली हाफ मैराथन के संबंध में विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ की बैठक
हर घर तिरंगा अभियान में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी करें विद्यार्थी, अभियान के तहत स्कूलों में करवाएं जाएंगे जागरूकता कार्यक्रम

रेवाड़ी, 06 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आगामी 6 सितंबर को जिला में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं होगी, बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश देने का एक प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि यह आयोजन जन-जन की सहभागिता का प्रतीक बन सके। इस संबंध में डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला के विद्यालयों के प्रचार्यों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ‘हरियाणा उदय अभियान’ के अंतर्गत आयोजित यह मैराथन युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करेगी। डीसी ने कहा कि विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को मैराथन के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें आयोजन में बढ़-चढकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। स्कूलों में खेल, स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, पोस्टर प्रतियोगिता तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक सकारात्मक संदेश पहुंच सके।
जिला में 9 अगस्त से चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष रूप से मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी तथा विद्यार्थियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है। इसके साथ-साथ जिला में तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनी, सेल्फी विद तिरंगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीपीआरओ बिजेंद्र कुमार और डिप्टी डीईओ अरविंद कुमार सहित विद्यालयों के प्राचार्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान शिविर में किया जा रहा शिकायतों का तत्परता से निदान-डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने सुनी समाधान शिविर आमजन की शिकायते

रेवाड़ी, 06 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो और कोई भी मामला लंबित न रहे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविर में आई शिकायतों का तत्परता से निदान किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। डीसी ने समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने समाधान शिविर में आई गांव कालूवास के निवासी उमेद सिंह के बच्चों की निजी स्कूल द्वारा एसएलसी नहीं देने की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों की एसएलसी दिलवाने के निर्देश दिए। सेक्टर 3 में पेड़ की शाखाएं घर में के अंदर आने की शिकायत पर डीसी ने ईओ एमसी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। गांव रामगढ़ में अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने संबंधित बीडीपीओ को जांच करते हुए कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में आए नागरिकों ने डीसी अभिषेक मीणा के समक्ष जल आपूर्ति, पहचान पत्र, पेंशन और अन्य मामलों से जुड़ी समस्याएं को रखा, जिस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एसडीएम दलबीर सिंह, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी संजीव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी में 4.34 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग

रेवाड़ी, 06 अगस्त, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में रेवाड़ी जिले के गांव संगवाड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के नए भवन के निर्माण के लिए 4 करोड़ 34 लाख 11 हजार रुपये (434.11 लाख रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को उसके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि नए पीएचसी भवन के निर्माण से संगवाड़ी सहित आसपास के हजारों ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, सामान्य स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध होंगी। आरती सिंह राव ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि लोगों को इलाज के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े। सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी शहरों के समान गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सके।

सपने देखना कभी बंद मत कीजिए,आपके सपनों को साकार करने के लिए सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत, पारदर्शी व्यवस्था से युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
मुख्यमंत्री ने सोनीपत में युवाओं से किया संवाद, कहारू प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किसी तपस्या से कम नहीं होती

चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवा सपने देखना कभी बंद न करें। सपने सोते हुए नहीं, बल्कि जागते हुए देखें। उन सपनों को साकार करने के लिए अब केवल आपका हौंसला ही नहीं, बल्कि आपकी अपनी सरकार भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम किसी भी युवा के सपनों को दबने नहीं देंगे। हरियाणा सरकार युवाओं को पारदर्शी व्यवस्था, समान अवसर और बिना पर्ची-बिना खर्ची की भर्ती प्रणाली के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को सोनीपत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संबोधित कर रहे थे। छात्र संवाद मुख्यमंत्री के साथ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलगकृअलग हिस्सों से भी स्टूडेंट्स लाइव जुड़े थे। इस दौरान आईसीएस सेंटर के संस्थापक श्री परिमल कुमार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब वे युवाओं की ओर देखते हैं तो उन्हें विकसित भारत और विकसित हरियाणा का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है। आज पूरी दुनिया भारत को केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि नई संभावनाओं और विश्व का नेतृत्व करने वाली युवा शक्ति के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे युवा आबादी की ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है और यही शक्ति विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किसी तपस्या से कम नहीं होती। युवा दिन-रात मेहनत करते हैं, कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं और अनेक सामाजिक दबावों के बीच अपने लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। सरकार उनकी इस मेहनत और संघर्ष का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। हरियाणा में आज युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां मिली हैं। इस व्यवस्था की सराहना स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी योग्य युवा को नौकरी के लिए सिफारिश या पैसे का सहारा न लेना पड़े।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठाये गए कदमों का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हरियाणा लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। बेटियों के लिए विशेष तौर पर कदम उठाये गए है, इसके लिए पोस्ट ग्रेजुएट तक शिक्षा की व्यवस्था सरकारी स्तर पर की गई है। साथ ही प्रदेश में प्रत्येक 20 किलोमीटर पर राजकीय महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं। पीएम श्री विद्यालयों का विस्तार किया गया है तथा सीएमईईई के तहत भी खास स्कूलों की व्यवस्था की जा रही। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्मिशन बुनियाद और सुपर-100 जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जा रही है। इन योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। सरकार रोजगार के साथ-साथ खेल, कौशल विकास और आधुनिक शिक्षा पर समान रूप से ध्यान दे रही है। हरियाणा के खिलाड़ियों और युवाओं ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है, जो राज्य की युवा शक्ति की प्रतिभा का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे और अफवाहों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है। युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा का युवा सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा।
इंडी गठबंधन के नेताओं की चुप्पी बताती है कि उनका युवाओं के हित से कोई सरोकार नहीं: मुख्यमंत्री’
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश में दो विचारधाराएं है। एक विचारधारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, पारदर्शी व्यवस्था और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रही है, जबकि दूसरी विचारधारा केवल विरोध, झूठ फैलाने और युवाओं को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेने में लगी है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों का भी विरोध करना कुछ दलों की राजनीति बन गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में बिना पर्ची और बिना खर्ची की भर्ती व्यवस्था स्थापित कर युवाओं का विश्वास जीता गया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार पर जो लोग सवाल उठाते हैं, वे पहले पंजाब में भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और युवाओं के साथ हुए अन्याय का जवाब दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने जंतर-मंतर से कहा था कि यदि पंजाब में पेपर लीक होगा तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा देंगे, लेकिन पेपर लीक होने के बाद न मनीष सिसोदिया बोले, न अरविंद केजरीवाल और न ही राहुल गांधी ने युवाओं के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं की चुप्पी बताती है कि उनका युवाओं के हित से कोई सरोकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने पंजाब की भर्ती प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां फार्मेसी भर्ती सहित कई परीक्षाओं को लेकर विवाद सामने आए, एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर भी गंभीर प्रश्न उठे और युवाओं को अदालत का सहारा लेना पड़ा। केंद्र सरकार ने पेपर लीक जैसे अपराधों के विरुद्ध सख्त कानून बनाकर दोषियों के लिए कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया है। हरियाणा सरकार भी इसी नीति पर चलते हुए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शने वाली नहीं है। सरकार ने इसके लिए कठोर कानून बनाया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अफवाहों और भ्रामक प्रचार से बचने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी मेहनत, प्रतिभा और क्षमता पर विश्वास रखें। सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है और प्रत्येक योग्य युवा को बिना भेदभाव, बिना सिफारिश और बिना खर्च के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
पर्ची सिस्टम की जगह लाइब्रेरी सिस्टम की सोच को बढ़ावा दिया गया: डॉ अर्चना गुप्ता’
बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं के सुझावों को सुनकर उन्हें नीतियों में शामिल करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी लगातार युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में श्पर्ची सिस्टमश् की जगह लाइब्रेरी सिस्टम की सोच को बढ़ावा दिया गया है। सरकार प्रत्येक गांव में लाइब्रेरी स्थापित कर युवाओं को अध्ययन का बेहतर वातावरण उपलब्ध करा रही है, ताकि वे मेहनत के बल पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार प्राप्त कर सकें। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य केवल सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं को स्टार्टअप, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल तथा स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से रोजगार देने वाला बनाना भी है। सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। डॉ. गुप्ता ने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से उठाना लोकतंत्र की ताकत है। उन्होंने कहा कि हिंसा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और अराजकता किसी भी आंदोलन का रास्ता नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने, लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी मिलेगी: मुख्यमंत्री
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से किया सीधा संवाद, भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी, सरल एवं अभ्यर्थी हितैषी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सुझावों को गंभीरता से लेकर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और अभ्यर्थी हितैषी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र जारी किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को वर्षभर की भर्ती प्रक्रिया, आवेदन, परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति की संभावित समय-सीमा की पहले से जानकारी मिल सकेगी तथा वे अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को सोनीपत में ष्छात्र संवाद मुख्यमंत्री के साथष् कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को उनके प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एककृएक करके विद्यार्थी के प्रश्नों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं को दूर किया। साथ ही उनके सुझावों पर भी साकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। संवाद के दौरान विद्यार्थी अंजलि ने एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने का सुझाव दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) का वार्षिक कैलेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है तथा अब एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ भर्तियां कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से जुड़ी होती हैं, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर व्यवस्थित कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। इससे युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की पूर्व जानकारी मिलेगी और वे अपनी तैयारी सुनियोजित तरीके से कर सकेंगे। विद्यार्थी नीरज ने सीईटी के आधार पर विभिन्न भर्तियों में पात्रता तथा भर्ती परीक्षाओं के स्पष्ट पाठ्यक्रम के संबंध में अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीईटी लागू करने का उद्देश्य युवाओं को बार-बार प्रारंभिक परीक्षाएं देने की परेशानी से राहत देना और भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा के दौरान परिवहन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाकर अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि सीईटी के माध्यम से युवाओं को विभिन्न भर्तियों में अवसर मिल रहा है तथा इसकी प्रक्रिया और दायरे को और अधिक स्पष्ट एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। विद्यार्थी तनुज ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बस पास की सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले से ही विद्यार्थियों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिदिन कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों की जरूरतों को भी सरकार समझती है। इस सुझाव पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राहत मिल सके। विद्यार्थी सोनू ने कोचिंग फीस पर जीएसटी समाप्त करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय पहले से ही जीएसटी के दायरे से बाहर हैं, जबकि कोचिंग संस्थानों पर जीएसटी का विषय जीएसटी परिषद के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं जीएसटी परिषद के सदस्य हैं और विद्यार्थियों के इस सुझाव को परिषद के समक्ष अवश्य रखेंगे। विद्यार्थी मुस्कान ने ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, सर्वर डाउन और तकनीकी गड़बड़ियों से अभ्यर्थियों को होने वाली परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेहनती युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं, जिनमें कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विद्यार्थी वर्षा ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए कोचिंग छात्रवृत्ति योजना लागू करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले से ही छात्र-छात्राओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने के इस सुझाव पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। विद्यार्थी नितिन ने सरकारी भर्तियों में समयबद्ध वेटिंग लिस्ट जारी करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि चयनित अभ्यर्थी निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं तो रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी करना एक प्रभावी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सरकार इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को समय पर अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपनी तैयारी जारी रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और श्बिना पर्ची, बिना खर्चीश् की भर्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक योग्य युवा को उसकी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, सोनीपत के विधायक श्री निखिल मदान, हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन श्री मोहन लाल कौशिक, सोनीपत के मेयर श्री राजीव जैन, बीजेपी नेता श्री देवेंद्र कौशिक, गोहाना जिला अध्यक्ष श्री विजेंद्र मलिक, सोनीपत के जिला अध्यक्ष श्री अशोक भारद्वाज, आईसीएस सेंटर के संस्थापक श्री परिमल कुमार भी मौजूद थे।

सीनियर सैकेण्डरी व सैकेण्डरी परीक्षा जुलाई-2026 का परिणाम आज घोषित
सीनियर सैकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 42.55 प्रतिशत रहा
सैकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 60.42 प्रतिशत रहा

चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जुलाई-2026 में आयोजित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) कंपार्टमैंट व अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा एवं सैकेण्डरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट व अतिरिक्त विषय की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा का परिणाम 42.55 फीसदी तथा सैकेण्डरी की परीक्षा का परिणाम 60.42 रहा है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्इेमीण्वतहण्पद पर देखा जा सकता है। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षा में 24080 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिसमें 14990 छात्र एवं 9090 छात्राएं शामिल हैं, जिसकी पास प्रतिशतता 42.55 फीसदी रही। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में प्रविष्ट हुए 24080 परीक्षार्थियों में से 10247 उत्तीर्ण हुए तथा 12281 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट रही है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 14990 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 6269 छात्र पास हुए व 7645 छात्रों की कंपार्टमेंट रही तथा 9090 प्रविष्ट छात्राओं में से 3978 पास हुई व 4636 छात्राओं की कंपार्टमेंट रही। इस परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों से 1.94 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज की है। उन्होंने आगे बताया कि 51.13 पास प्रतिशतता के साथ जिला चरखी-दादरी परीक्षा परिणाम में शीर्ष पायदान पर रहा तथा यमुनानगर 29.30 पास प्रतिशतता के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सैकेण्डरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट व अतिरिक्त विषय की परीक्षा में प्रविष्ट हुए 24380 परीक्षार्थियों में से 14731 उत्तीर्ण हुए व 8425 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट (म्सपहपइसम वित पउचतवअमउमदज व िच्मतवितउंदबम) तथा 1226 परीक्षार्थियों का परिणाम अनुत्तीर्ण रहा है, जिसकी पास प्रतिशतता 60.42 फीसदी रही। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 15158 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 8885 छात्र पास हुए तथा 9222 प्रविष्ट छात्राओं मे से 5846 पास हुई। इस परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों से 4.77 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज की है। उन्होंने आगे बताया कि 82.58 पास प्रतिशतता के साथ जिला फतेहाबाद परीक्षा परिणाम में शीर्ष पायदान पर रहा तथा रेवाड़ी 26.12 पास प्रतिशतता के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुनरूजांचध्पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा में विनियामक सुधारों का दूसरा दौर
अनुपालन बोझ घटा, विनियमन सरलीकरण बढ़ा
अनुमति प्रक्रिया सरल तो सेवाएं और अधिक प्रभावी
500 करोड़ के सक्षम फंड से होगा पुराने औद्योगिक क्षेत्रों का कायाकल्प

चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार ने सुशासन और कारोबारी सुगमता को नई दिशा देते हुए केन्द्र सरकार के ’अनुपालन बोझ कम करने एवं विनियमन सरलीकरण अभियान (कम्प्लायंस रिडक्शन एंड डी-रेगुलेशन एक्सरसाइज) के दूसरे चरण’ के तहत चिन्हित 28 प्राथमिक सुधारों में से 21 सुधारों को या तो स्वीकृति प्रदान कर दी है अथवा उनका क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। यह जानकारी मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज केन्द्र-राज्य सरकार की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के उपरांत दी। बैठक की सह-अध्यक्षता केन्द्रीय कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव श्री के.के. पाठक ने की। मुख्य सचिव ने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य अनावश्यक नियामकीय प्रक्रियाओं को समाप्त करना, अनुमतियों को सरल एवं समयबद्ध बनाना, डिजिटल प्रणाली को बढ़ावा देना तथा उद्योगों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, किसानों और आम नागरिकों के लिए अधिक अनुकूल एवं पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करना है। समीक्षा बैठक में भूमि विनियमन, औद्योगिक विकास, भवन निर्माण अनुमति, व्यापार लाइसेंस, श्रम सुधार, विद्युत, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन तथा प्रशासनिक सुधारों सहित 28 प्राथमिक क्षेत्रों में राज्य की प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों ने शेष सुधारों के क्रियान्वयन के लिए अपनी कार्ययोजना भी प्रस्तुत की। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि हरियाणा संरचनात्मक सुधारों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है, जिससे न केवल अनुपालन लागत में कमी आएगी, बल्कि सुशासन की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक प्लॉटों के उप-विभाजन, खाली प्लॉटों को पट्टे पर देने तथा लीज अवधि पूरी होने के बाद लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में बदलने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। इससे उद्योगों को अधिक लचीलापन मिलेगा तथा औद्योगिक भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि संशोधित हरियाणा भवन संहिता के तहत उद्योगों के लिए फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर), ग्राउंड कवरेज और सेटबैक संबंधी नियमों को अधिक व्यावहारिक बनाया गया है, जिससे औद्योगिक परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी मिल सकेगी। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पुराने औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये के सक्षम फंड का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस फंड से औद्योगिक क्षेत्रों में साझा आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन सेंटर (एचईपीसी) को निवेशकों के लिए एकल खिड़की प्रणाली के रूप में और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। इसके लिए एक पेशेवर परियोजना प्रबंधन इकाई (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) स्थापित की जाएगी, जो निवेशकों को स्वीकृति प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सहयोग प्रदान करेगी, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेगी तथा वैधानिक अनुमतियों में होने वाली देरी को कम करेगी। मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार डिजिटल प्रशासन को और अधिक मजबूत बना रही है। इसके तहत राज्य के अधिनियमों, नियमों और सरकारी आदेशों की डिजिटल रिपोजिटरी तैयार की जा रही है। साथ ही सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता की निगरानी तथा हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत ऑटो अपील प्रणाली को और प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाई जा सके। उन्होंने बताया कि व्यापार लाइसेंस प्रणाली को सरल बनाने, लीगल मेट्रोलॉजी से संबंधित प्रक्रियाओं के सरलीकरण, बिजली कनेक्शन शीघ्र उपलब्ध कराने, भवन निर्माण अनुमतियों को आसान बनाने तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए स्व-प्रमाणीकरण व्यवस्था को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। इन सुधारों से अनुपालन लागत कम होगी और उद्योगों को कारोबार शुरू करने एवं विस्तार देने में सुविधा मिलेगी। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुधारों को पूरा करने, लंबित मामलों का जल्द समाधान करने तथा केन्द्र सरकार के स्तर पर दी जाने वाली स्वीकृतियों के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें स्वीकृतियां तेजी से मिलें, प्रक्रियाएं सरल हों और नागरिकों को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हों। राज्य सरकार का लक्ष्य अनावश्यक अनुपालनों को कम करना, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना तथा ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां निवेश, उद्यमिता और रोजगार को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ हर नागरिक को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, अग्निशमन सेवाएं विभाग के महानिदेशक श्री शेखर विद्यार्थी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री जितेंद्र कुमार, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक श्री अमित खत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले
चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए। जारी आदेश के अनुसार, प्रदीप दहिया, जो अब तक नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त, गुरुग्राम के पद पर कार्यरत थे, को रोहतक का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, सचिन गुप्ता, जो रोहतक के उपायुक्त के साथ-साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), रोहतक के प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट्स, रोहतक का कार्यभार भी संभाल रहे थे, को अंबाला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

10 से 12 अगस्त को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी जिलों में स्थापित किए गए बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन केन्द्र

चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित गत 4 व 5 जुलाई, 2026 को आयोजित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2025 का परीक्षा परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन (ठपवउमजतपब टमतपपिबंजपवद) होनी अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश के 22 जिलों में 10 से 12 अगस्त, 2026 तक बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु केन्द्र स्थापित किए गए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि उक्त के अतिरिक्त अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिला मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी 22 जिलों में स्थापित केन्द्रों में से किसी भी केन्द्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) एवं मूल फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में जहां वेरीफिकेशन होनी है, उन विद्यालयों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर उपलब्ध है। श्री धूपड़ ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के समय दिए गए पंजीकृत मोबाईल नंबर, ई-मेल पर भी इस आशय का संदेश भेजा जा रहा है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से पंजीकरण संख्या व जन्म तिथि से अपनी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन की स्थिति जांच सकते है। जो अभ्यर्थी 10 से 12 अगस्त, 2026 तक अपनी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *