https://www.facebook.com/share/v/1C8rNGocJq/
https://www.facebook.com/share/v/1DQeTh2URz/
23 अक्टूबर को एमआर स्कूल हसनपुर में आयोजित हो रहे एग्री लीडरशिप समिट 2026 के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री औमप्रकाश धनखड़।

एग्री लीडरशिप समिट 2026 हसनपुर में 23 अक्टूबर को : धनखड़
पैरी अर्बन खेती और किसानों का सीधा बाजार से जुड़ाव विषय पर किसानों से रूबरू होंगे कृषि विशेषज्ञ
हमारा फोकस किसानों की जमीन बचाने और आमदनी बढ़ाने पर: बोले धनखड़
पीएम मोदी के आह्वान पर आयोजित हो रहा पैरी अर्बन पर किसान मेला

झज्जर, 18 अक्तूबर, अभीतक: पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बादली हल्के के गांव हसनपुर स्थित एमआर स्कूल में 23 अक्टूबर को एग्री लीडरशिप समिट 2026 (कृषि मेला) का आयोजन किया जा रहा है। धनखड़ ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के हित में इस बार एग्री लीडरशिप समिट 2026 ग्रामीण आँचल में आयोजित हो रहा है। धनखड़ ने बताया कि कृषि मेला का उद्देश्य किसानों को परंपरागत खेती से पैरी अर्बन खेती पर लाना है। पैरी अर्बन खेती यानी फल, फूल, सब्जी की खेती और डेयरी व मछली उत्पादन पर फोकस करते हुए किसान को सीधा मार्केट से जोड़ना। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती का पैटर्न बदलना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। धान और गेहूं जैसी परंपरागत खेती देश भर में हो रही है। हमारे नजदीक दिल्ली और एनसीआर की मार्केट है। जहाँ हम अपना पैरी अर्बन एग्री प्रोडक्ट सीधा बाजार में बेचकर कई गुना आय बढ़ा सकते हैं। पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि पैरी अर्बन खेती से किसानों की जमीन बचाना और आय बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कृषि मेले में दो सत्र होंगे। सुबह के सत्र में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भगीरथ चैधरी, प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल सहित कृषि विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। दोपहर बाद सत्र में नागरिक खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बंसीलाल गुर्जर, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बाल्यान सहित कृषि विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। कृषि मेले में किसानों और पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। कृषि मेले में खेती में महिलाओं की अग्रिम भागीदारी, पैरी अर्बन खेती, आधुनिक डेयरी, मछली पालन, प्राकृतिक खेती आदि पर विस्तार से चर्चा होगी और किसानों को जानकारी दी जाएगी। पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि मेले में पैरी अर्बन खेती व पशु पालन से संबंधित और आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेहमानों को कृषि मेले में हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराने के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार मासूम शर्मा, पदम श्री महाबीर गुड्डू, जोगिंदर कुंडु, बिंदर दिनोदा, प्रदीप हुड्डा सहित अन्य कलाकार भी पहुंचेंगे और अपनी प्रस्तुति देगे। धनखड़ ने बताया कि कृषि मेला सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। कृषि मेले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से इनाम में ट्रैक्टर और रोटावेटर दिया जाएगा। जबकि कृषि में भागीदारी करने वाले किसान को ड्रॉ के आधार पर मोटर साइकिल और महिला किसान को स्कूटी इनाम में दी जाएगी। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, संत सुरेहती, गीतांशू चावला मुख्य रूप से मौजूद रहे।

जहादपुर-नंगला रोड पर बणी भट्ठे के पास आयोजित महापंचायत में पहुंचे विधायक कुलदीप वत्स
फसल और नस्ल को बर्बाद नहीं होने देंगे, जनता के साथ तन-मन-धन से लड़ेंगे लड़ाई: कुलदीप वत्स

झज्जर, 18 अक्तूबर, अभीतक: जहादपुर – नंगला रोड पर बणी भट्ठे के पास समस्त गुलिया खाप और 17 चाहार खाप की ओर से आयोजित महापंचायत में बादली विधायक कुलदीप वत्स ने भाग लिया। महापंचायत में मसानी बैराज के दूषित पानी को झज्जर की ड्रेन नंबर-8 में पहुंचाने की परियोजना का विरोध करते हुए उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया। कुलदीप वत्स ने कहा कि यह विषय किसानों की जमीन, भूजल की गुणवत्ता और आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ा है। ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से सुनकर दूषित पानी का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। महापंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं इस लड़ाई में आपके साथ तन-मन-धन से खड़ा रहूंगा। आपकी आवाज प्रशासन और सरकार के सामने उठाऊंगा तथा हरियाणा विधानसभा में भी इस विषय को पूरी मजबूती से रखूंगा। अपने क्षेत्र की फसल और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए हम मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। सभी बुजुर्गों और युवाओं से हाथ जोड़कर अपील करते हुए विधायक ने कहा, “यह हम सभी की साझा लड़ाई है। रसायनयुक्त दूषित पानी यह नहीं देखेगा कि कौन किस राजनीतिक दल से जुड़ा है। इसका दुष्प्रभाव हमारी जमीन, पानी और परिवारों पर पड़ेगा। इसलिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। आप सभी से हाथ जोड़कर विनती है कि अपनी फसल और नस्ल को बर्बाद न होने दें। कुलदीप वत्स ने आगे की रणनीति और समन्वय के लिए एक प्रतिनिधि समिति गठित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के मार्गदर्शन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीणों का पक्ष संगठित, शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से रखा जाए। इस अवसर पर गुलिया खाप प्रधान श्री विनोद गुलिया, 17 चाहार खाप प्रधान श्री सूरत प्रधान, सात गांवों के प्रधान श्री अनार गुलिया, जहादपुर के सरपंच श्री प्रीत, श्री संदीप गुलिया जहादपुर, नंगला के सरपंच श्री हरकेश चाहर, सिलाना के सरपंच श्री राकेश, सिलानी केशो के सरपंच श्री जयवीर, सिलानी जालिम के सरपंच श्री महाबीर, ऊंटलौधा के सरपंच श्री सोमबीर, छबीली के सरपंच श्री अशोक, नौरंगपुर के सरपंच श्री कुलदीप सिंह, पूर्व जिला पार्षद श्री हरेंद्र सिलाना, श्री हितेश गुलिया, एनएसयूआई झज्जर के जिलाध्यक्ष श्री वरुण गुलिया, श्री प्रताप वशिष्ठ तथा जहादपुर के पूर्व सरपंच श्री वेदपाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एल. ए. स्कूल में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष सप्तमी के शुभावसर पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया
झज्जर, 18 अक्तूबर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल प्रांगण में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष सप्तमी के शुभावसर पर सुंदर कांड पाठ का शुभ आयोजन किया गया। गाँव भदाना की सुंदरकांड मंडली से अमित शर्मा, संस्कृत प्राध्यापक धर्मेंद्र शास्त्री, गोपाल कौशिक, सुमित शर्मा, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में संगीत मय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया,अनीता गुलिया व नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया,के नेतृत्व में यह शुभकार्य सम्पन्न हुआ। स्कूल मैनेंजर के. एम. डागर ने बताया की अब पूरा भारत राममय हो चुका है, उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज स्कूल से यह पावन कार्य किया गया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया की आश्विन मास की शुक्ल पक्ष सप्तमी को शनिवार के शुभावसर पर स्कूल प्रांगण में भगवान हनुमान जी को समर्पित सुंदरकांड पाठ करवाया गया। भगवान हनुमान जी से बल, बुद्धि प्राप्ति के लिए स्कूल में सभी बच्चों की मौजूदगी में सुंदरकांड का पाठ पूरा किया गया। इस अवसर पर सभी स्टॉफ मेंबर के साथ सभी बच्चों ने भी मौजूद रहकर सुंदर कांड के पाठ की चैपइयों का उच्चारण किया व पाठ समापन पर सभी अध्यापकों व बच्चों के लिए प्रसाद वितरण करवाया गया।

सज्जन पेंटर छुछकवास के बेटे संजय यादव बने एचसीएस, पहले ही प्रयास में हासिल की 70वीं रैंक
छुछकवास गांव के पहले ैक्ड बने संजय यादव, भारतीय नौसेना में 15 साल देशसेवा के बाद अब संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी

झज्जर, 18 अक्तूबर, अभीतक: संजय यादव की सफलता के पीछे उनके पिता सज्जन यादव, जिन्हें पूरे हरियाणा में ‘सज्जन पेंटर छुछकवास’ के नाम से जाना जाता है, की मेहनत, संस्कार और प्रेरणा का विशेष योगदान है। संजय ने अपने पिता के साथ पेंटिंग का काम करते हुए मेहनत करना सीखा। उनके पिता का सपना था कि उनका बेटा एक दिन अधिकारी बने। आज ैक्ड बनकर संजय यादव ने अपने पिता के उस सपने को साकार कर दिया है। संजय का कहना है कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वे अपने पिता की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी कर पाए। संजय यादव ने अपनी स्कूली शिक्षा पैरामाउंट स्कूल से प्राप्त की। अपने बड़े भाई से प्रेरणा लेकर उन्होंने भारतीय नौसेना में भर्ती होने का निर्णय लिया। नौसेना में लगभग 15 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया और हवाई गोताखोर के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई। उन्होंने चेतक और ध्रुव हेलीकॉप्टरों पर लगभग 1200 घंटे की उड़ान संबंधी सेवाएं दीं तथा विभिन्न ऑपरेशनों में भाग लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। देशसेवा के साथ-साथ संजय ने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। नौकरी की व्यस्तताओं के बीच उन्होंने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और अंग्रेजी विषय में एमए भी किया। भारतीय नौसेना में रहते हुए ही उन्होंने न्च्ैब् और सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। संजय यादव 31 जनवरी 2026 को भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। उनकी यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो नौकरी या अन्य जिम्मेदारियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। संजय यादव का कहना है कि वे अपनी सफलता का श्रेय अपने गांव, परिवार, गुरुजनो, दोस्तों और उन सभी लोगों को देना चाहते हैं, जिन्होंने किसी न किसी रूप में उनका सहयोग और उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी भावी प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए कहा कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में समाज के लिए सकारात्मक योगदान देना चाहते हैं। उनका सपना है कि छुछकवास गांव से भविष्य में और भी युवा प्।ैए ैक्ड तथा अन्य उच्च प्रशासनिक पदों तक पहुंचें। वे चाहते हैं कि गांव के बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर मिलें तथा वे बड़े लक्ष्य निर्धारित करके उन्हें हासिल करने के लिए मेहनत करें। संजय यादव ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी परिस्थितियों को अपनी सीमाएं न बनने दें। बड़ा सपना देखें, निरंतर मेहनत करें और असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीखें। उनका मानना है कि सही दिशा में किया गया निरंतर प्रयास व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक अवश्य पहुंचा सकता है।
नैवल वेटरेनस वेलफेयर एसोसिएशन जिला झज्जर ने किया सम्मानित
नैवल वेटरेनस वेलफेयर एसोसिएशन झज्जर हमेशा से ही प्रगतिशील बच्चों को सम्मानित करती रहती है नैवल वेटरेनस वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय पूनिया ने अपने जूनियर रहे साथी को एसडीएम बनने पर अपनी टीम के साथ उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की जिसमें मुख्य रूप से संगठन के सचिव विनोद धनकर प्रवीण शेरावत विजेंद्र सिंह संगठन के मार्गदर्शक धनराज सुनील गूलिया आदि मौजूद रहे।

बालोर में नई अनाज मंडी की जमीन का लिया कब्जा, निर्माण की जगी उम्मीद
बहादुरगढ़, 18 अक्तूबर, अभीतक: गांव बालोर में प्रस्तावित नई अनाज मंडी के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को 54 एकड़ से अधिक जमीन की फिजिकल पोजिशन ले ली। वर्ष 2016 में अधिग्रहित जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। अब जमीन की चारदीवारी और विकास कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार की अगुवाई में हुई कार्रवाई के दौरान एसडीओ विकास गुप्ता, मार्केट कमेटी सचिव अंजू दलाल, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम अहलावत और मंडी सुपरवाइजर अनिल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मार्केट कमेटी सचिव अंजू दलाल ने बताया कि जमीन का कुल रकबा 54 एकड़, 7 कनाल और 7 मरला है। अब इसकी चारदीवारी करवाई जाएगी और विकास कार्य शुरू कराने के लिए सरकार व उच्च अधिकारियों को पत्र भेजे जाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम अहलावत ने कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई अनाज मंडी किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। फिलहाल शहर के बीच स्थित पुरानी मंडी में फसल सीजन के दौरान भीड़ के कारण किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों से आवागमन में परेशानी होती है। नई मंडी बनने से किसानों और आढ़तियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

पूर्व कृषि मंत्री धनखड़ ने लिया झज्जर मंडी में खरीद का जायजा
अधिकारी अनाज मंडी में पारदर्शिता और किसान फ्रेंडली माहौल रखें
अधिकारियों ने बताया अब तक एक लाख 620 हजार 9 क्विंटल बाजरे और 32 हजार 763 क्विंटल धान की हुई खरीद

झज्जर, 18 अक्तूबर, अभीतक: पूर्व कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़ ने रविवार को झज्जर अनाज मंडी में फसल उत्पाद की सरकारी खरीद का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पूर्व मंत्री को बताया कि अब तक एक लाख, 62 हजार, 9 क्विंटल बाजरे की और 32 हजार 763 क्विंटल धान की खरीद हुई है। धनखड़ ने कहा कि किसी भी किसान को मंडी में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने देश में सबसे अच्छी खरीद व्यवस्था हरियाणा में की है। उन्होंने कहा कि खेत में फसल खराब होने पर बीमा या मुआवजा मिलता है अब हमारी सरकार मंडी में आए अनाज का भी बीमा करवाने की योजना बना रही है, ताकि किसान और आढ़ती को मंडी में बिक्री के लिए आया फसल उत्पाद बरसात या जलभराव से भीगने पर नुकसान न हो।नुकसान होने पर उचित मुवावजा दिया जा सके। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने किसान हित में बीज से बाजार तक की नीति बनाई है। खेती किसानी को जोखिम फ्री बनाया है। पूर्व मंत्री धनखड़ ने कहा कि किसान भाई अपनी फसल का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जरूर दर्ज कराते रहें। ताकि किसान हितैषी नीतियों का पूरा लाभ किसान को मिल सके। पूर्व मंत्री ने मंडी में मौजूद किसानों, आढ़तियों और अधिकारियों से पूरी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना सहित तहसीलदार और मार्केट सचिव मौजूद रहे।
झज्जर अनाज मंडी में बाजरे और धान की खरीद का जायजा लेते हुए पूर्व कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़।

रविवार को बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करते पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़।
दुजाना मोड़ से बेरी देवी मंदिर तक पदयात्रा करते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़

देवी शक्तिपीठ धार्मिक आस्था और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: औमप्रकाश धनखड़’
धर्मनगरी बेरी पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, माता भीमेश्वरी देवी के किए दर्शन
52 शक्तिपीठों ने भारत को एकजुट रखने में निभाई अहम भूमिका – बोले पूर्व मंत्री
दुर्गा अष्टमी पर पदयात्रा करते हुए धर्मनगरी बेरी पहुंचे पूर्व मंत्री, माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना
नवरात्र में एक लाख कदम चलने का लिया संकल्प, मां के आशीर्वाद से मिली नई ऊर्जायसोमवार को गुरुग्राम में भी करेंगे पदयात्रा

झज्जर, 18 अक्तूबर, अभीतक: पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ रविवार को दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर पदयात्रा करते हुए धर्मनगरी बेरी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को एकजुट रखने में मां की 52 शक्तियों ने अहम भूमिका निभाई है। देशभर में स्थित शक्तिपीठ हमारी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। धनखड़ ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। दक्षिण में समुद्र तट पर कन्याकुमारी के रूप में मां की उपासना होती है, वहीं असम में मां कामाख्या, कश्मीर में क्षीर भवानी, जम्मू में माता वैष्णो देवी और पंचकूला में माता मनसा देवी के रूप में श्रद्धालु मां की आराधना करते हैं। इन धार्मिक स्थलों के प्रति लोगों की गहरी आस्था देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करती है।
त्योहारों और रिश्तों में बसती है भारत की आत्मा
पूर्व मंत्री श्री धनखड़ ने कहा कि भारत रिश्तों में जीता है और त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाता है। यही भारतीय जीवनशैली की विशेषता है। नवरात्र के दौरान माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और समर्पण देखते ही बनता है। कोई बुजुर्ग मां को दर्शन करवाने के लिए मंदिर लेकर आ रहा है, तो कोई अपने परिवार के साथ माता के दरबार में शीश नवाने पहुंच रहा है। श्रद्धालुओं की यह भावना भारतीय संस्कृति की आत्मीयता और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व आमजन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। मां के प्रति श्रद्धा लोगों को सेवा, समर्पण और सकारात्मकता की प्रेरणा देती है। इन दिनों देशभर के धार्मिक स्थलों पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति लोगों की अटूट आस्था को प्रदर्शित करती है।
नवरात्र में प्रति दिन 11 हजार 111 कदम चलने के संकल्प से मिली अपार शक्ति
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि उन्होंने नवरात्र के दौरान प्रतिदिन पदयात्रा के माध्यम से 11,111 कदम चलने का संकल्प लिया है। नौ दिनों तक पदयात्रा करने से उन्हें नई ऊर्जा और शक्ति का अनुभव हुआ है। उन्होंने कहा कि इतने कदम चलने का अवसर भी मां के आशीर्वाद से ही मिला है। उनकी कामना है कि मां का आशीर्वाद सभी लोगों पर बना रहे और समाज में सुख, शांति व समृद्धि आए। उन्होंने बताया कि रविवार को दुजाना मोड़ से पदयात्रा शुरू कर बेरी पहुंचे और माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन किए। इसके बाद शाम को गांव पाटौदा में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से देवी मंदिर पाटौदा तक पदयात्रा की। वहीं सोमवार, 19 अक्टूबर को वे गुरुग्राम स्थित अपने आवास से माता शीतला देवी मंदिर तक पैदल यात्रा करेंगे।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने की सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना
पूर्व मंत्री श्री धनखड़ ने मां भीमेश्वरी देवी के चरणों में सभी के कल्याण की प्रार्थना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति पर माता का आशीर्वाद बना रहे। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि सभी लोग सुखी और स्वस्थ रहें तथा देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” का संदेश देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला परिषद के चैयरमेन कप्तान सिंह बिरधाना, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, बेरी नगरपालिका चैयरमेन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान,मनीष बसंल, मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला, पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा नम्बरदार, धर्म सिंह कादयान,प्रवीण जांगड़ा झज्जर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तिव पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

लंका दहन की लीला ने दिया बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश: डॉ. राजेश भाटिया
फरीदाबाद, 18 अक्तूबर, अभीतक: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, श्री सनातन धर्म महाबीर दल एवं पंजाबी सभा, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में लंका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम से पूर्व सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। शोभायात्रा के बाद दशहरा ग्राउंड में लंका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम की लंका विजय की लीला का मंचन किया गया तथा दशहरा ग्राउंड में प्रतीकात्मक रूप से लंका दहन किया गया। लंका दहन के दृश्य को देखकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लंका दहन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि बुराई और अहंकार चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंत में विजय सत्य और धर्म की ही होती है। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा और लंका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर की ओर से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। संस्था का प्रयास है कि युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक विरासत और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ा जाए। मुख्य अतिथि बड़खल के विधायक धनेश अदलखा ने श्रद्धालुओं को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शों, मर्यादा और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। लंका दहन की लीला हमें संदेश देती है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में विजय सत्य और धर्म की ही होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं तथा समाज में सद्भाव, संस्कार और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। पंजाबी सभा, फरीदाबाद के प्रधान राजकुमार वोहरा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। दशहरा पर्व हमें अपने जीवन से बुराइयों को दूर कर सदाचार और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। धार्मिक परंपराओं का संरक्षण और उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा और दशहरा ग्राउंड में किए गए लंका दहन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश दिया। विशेषतौर पर कानपुर से कई श्रद्धालु अपने पूरे परिवार के साथ फरीदाबाद के दशहरा मैदान में आयोजित लंका दहन कार्यक्रम देखने पहुंचीं। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, श्री सनातन धर्म महाबीर दल एवं पंजाबी सभा, फरीदाबाद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को उजागर किया।

इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक जींद में सम्पन्न
चैधरी अभय सिंह चैटाला ने नूंह रैली की सफलता पर पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया
आगामी विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनेगी: चैटाला

जींद, 18 अक्तूबर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जींद के गोहाना रोड स्थित राजमहल में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संरक्षक संपत सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने सर्वप्रथम नूंह में 27 सितंबर को आयोजित रैली में उमड़ी अपार भीड़ के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में उमड़ी यह भीड़ इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि प्रदेश की जनता अब इंडियन नेशनल लोकदल पर अपना पूर्ण विश्वास जता चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनेगी और प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा। किसानों की दुर्दशा और प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर प्रहार करते हुए चैधरी अभय सिंह चैटाला ने बीजेपी सरकार की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। किसान परेशान हैं। धान की फसल सरकार द्वारा खरीदी नहीं जा रही है और किसान औने-पौने दामों में अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं। किसानों को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। हरियाणा आज नशे के मामले में पंजाब से भी आगे निकलकर ‘उड़ता हरियाणा’ बन चुका है। हरियाणा के प्रत्येक गांव में नशा अपना कहर बरपा रहा है। अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जो रुकने का नाम नहीं ले रहा। सरकार में बैठे बड़े-बड़े लोग स्वयं भ्रष्टाचार में शामिल हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार से सरकार को घेरने का काम नहीं कर रही है। एसी कमरों में बैठकर राजनीति कर रही है और अंदरखाने सरकार की मदद करने में लगी हुई है। कांग्रेस की दोहरी भूमिका का खुलासा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाजपा का साथ देने का काम किया है। 2016 में राज्यसभा चुनाव में अपनी वोटों को रद्द कर भाजपा के प्रत्याशी सुभाष चंद्र को राज्यसभा सांसद बनवाया। इसी प्रकार 2024 में नौ विधायकों के वोट क्रॉस व रद्द करवाकर भाजपा के उम्मीदवार को जिताने का असफल प्रयास किया। ऐसे में इंडियन नेशनल लोकदल की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। लोगों की आवाज उठाने तथा सरकार के अत्याचारों को रोकने के लिए पार्टी को आगे आना होगा। इसके लिए संगठनात्मक रूप से और मजबूत होना आवश्यक है। संगठन के प्रत्येक व्यक्ति को लोगों से संपर्क कर सरकार की बेकायदगियों को उजागर करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री रामपाल माजरा ने आए हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला को विश्वास दिलाया कि पार्टी के पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फरवरी माह में कुरुक्षेत्र में महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पार्टी में नए पदाधिकारियों के शामिल होने के कारण सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा। चैधरी अभय सिंह चैटाला ने जेजेपी को ‘जमा झूठी पार्टी’ बताते हुए कहा कि उन्होंने लोगों के साथ विश्वासघात करके पार्टी स्थापित की थी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए फोटो काटने का काम किया है। ऐसे व्यक्ति को कठोर सजा मिलनी चाहिए।

बेरी मेले से चोरी हुई मोटरसाइकिल कुछ ही घंटों में बरामद, आरोपी गिरफ्तार’
पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई, अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल’
झज्जर, 18 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए बेरी पुलिस ने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में आयोजित मेले की पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकिल को कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी कृष्ण निवासी बेरी को गिरफ्तार किया है।चैकी प्रभारी बेरी उप निरीक्षक सागर ने बताया कि गांव बाघपुर निवासी अनुप सिंह ने 17 अक्टूबर को अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना बेरी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण को काबू किया तथा उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल को कबूलपुर रोड पर शिव मंदिर के पास जेएलएन नहर के नजदीक से बरामद कर लिया।उन्होंने बताया कि आरोपी कृष्ण एक अन्य हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और फिलहाल 70 दिन की पैरोल पर बाहर आया हुआ था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दुकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज’
बिना लाइसेंस व परमिट के रखे हुए थे बम-पटाखे और आतिशबाजी का सामान, ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई कार्रवाई’

बहादुरगढ़, 18 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखे व आतिशबाजी का सामान रखने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने साखौल स्थित नाला रोड पर एक दुकान से विभिन्न प्रकार के बम-पटाखे और आतिशबाजी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान के संबंध में वैध लाइसेंस व परमिट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक सत्यबीर ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व अपराधों की जांच के दौरान होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि साखौल की नाला रोड स्थित एक दुकान में अवैध रूप से बम-पटाखे व आतिशबाजी का सामान बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके निर्देशानुसार पुलिस टीम ने फायर अधिकारी को साथ लेकर संयुक्त कार्रवाई की।मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार प्रवीण की मौजूदगी में दुकान की जांच की गई। इस दौरान दुकान से विभिन्न प्रकार के बम-पटाखे और आतिशबाजी का सामान बरामद हुआ।थाना प्रबंधक ने बताया कि दुकान से बरामद पटाखों के संबंध में लाइसेंस व परमिट मांगे जाने पर संबंधित व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान
प्रिंस व प्रीतम निवासी बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। दुकान घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित थी, जिसके आसपास मकान व दुकानें बनी हुई हैं। ऐसे स्थान पर पटाखे रखने से दुर्घटना होने पर जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है।पुलिस टीम ने बरामद पटाखों को अलग-अलग पैकेटों में सील करके नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया। इस संबंध में विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। झज्जर पुलिस आमजन से अपील करती है कि पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री का भंडारण और बिक्री निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा की

नई दिल्ली, 18 अक्तूबर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर जानकारी साझा की। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हादसे में हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूँ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री

मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा कियाय उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की
नई दिल्ली, 18 अक्तूबर, अभीतक: भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्यपालन विभाग के सचिव, डॉ. अभिलक्ष लिखी ने 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में ठंडे पानी में मत्स्यपालन (कोल्डवॉटर एक्वाकल्चर) के विकास की प्रगति की समीक्षा करना था। इस दौरे के दौरान, सचिव ने मुनस्यारी के ‘जौहर मत्स्य स्वायत्त सहकारिता’ और श्नमजाला ट्राउट फार्मश् में ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की। उन्होंने ‘रेनबो ट्राउट’ पालन को आजीविका के एक टिकाऊ विकल्प के रूप में अपनाने में स्थानीय सहकारी समितियों की अग्रणी भूमिका की सराहना की। उन्होंने बताया कि गोरी गंगा की बर्फीली धाराओं और अनुकूल पानी के तापमान के कारण मुनस्यारी श्रेनबो ट्राउटश् पालन के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में उभरा है, जिसने यहां की पारंपरिक खेती को एक अर्ध-व्यावसायिक उद्यम में बदल दिया है। डॉ. लिखी ने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से चर्चा की, जिन्होंने इस क्षेत्र में ट्राउट पालन को लेकर अपने अनुभव और विचार साझा किए। भारत सरकार ने देश भर में 34 मत्स्यपालन क्लस्टरों को अधिसूचित किया है। पीएमएमएसवाई के तहत पिथौरागढ़ को ‘शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर’ के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसमें मत्स्यपालन सहकारी समितियों को मजबूत करने, आजीविका के अवसर बढ़ाने और हिमालयी क्षेत्र में टिकाऊ मत्स्य विकास को बढ़ावा देने की काफी संभावनाएं हैं। मत्स्यपालन विभाग के सचिव का यह दौरा उत्तराखंड तथा अन्य हिमालयी क्षेत्रों में ट्राउट मछली पालन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उत्तराखंड सरकार का मत्स्यपालन विभाग नेपाल को ट्राउट मछली का निर्यात कर रहा है। साथ ही, उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के बीच हुए एक समझौते ज्ञापन के तहत, मत्स्यपालन विभाग आईटीबीपी को भी ट्राउट मछली की आपूर्ति कर रहा है। सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में शीतजल मत्स्यपालन आजीविका के विविध स्रोतों, पोषण सुरक्षा और निर्यात की संभावनाओं के दृष्टि से रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ (पीएमएमएसवाई) के तहत ठंडे पानी वाले क्षेत्रों में 2,299 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इस निवेश से रेसवे, हैचरी, फीड मिल, कोल्ड स्टोरेज और मछली पकड़ने के बाद के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिला है। भारत में शीतजल मत्स्यपालन से जुड़ी गतिविधियां मुख्य रूप से छह पहाड़ी राज्यों तथा केन्द्र – शासित प्रदेशों – उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश – में केन्द्रित हैं। यहां की ग्लेशियर से निकलने वाली नदियां, अधिक ऊंचाई पर स्थित झीलें एवं निर्मल जलधाराएं, रेनबो ट्राउट और ठंडे पानी में रहने वाली अन्य मूल्यवान मछलियों के लिए इकोलॉजी से जुड़ी आदर्श स्थितियां प्रदान करती हैं। पीएमएमएसवाई के तहत, इन राज्यों में 5,600 से अधिक रेसवे, 54 हैचरी, 293 कोल्ड स्टोरेज और 260 फीड मिल स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। पिछले एक दशक में ट्राउट मछली का उत्पादन छह गुना बढ़कर लगभग 5,000 एमटी वार्षिक तक पहुंच गया है। साथ ही, जून 2026 में उत्तराखंड ने नेपाल को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय निर्यात भी किया। उत्तराखंड में 317 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें आधुनिक मछली बाजार, लैंडिंग सेंटर और सितारगंज में एक इंटीग्रेटेड एक्वापार्क शामिल हैं। राज्य ने 170 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ ‘ट्राउट प्रोत्साहन योजना’ भी शुरू की है, जिसका लक्ष्य 2028-29 तक 1,500 रेसवे, 100 मिनी हैचरी और 600 कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं स्थापित करना है। सचिव ने मुनस्यारी में ‘रेनबो ट्राउट’ मछली को लाने और बीज उत्पादन, बीमारी प्रबंधन तथा किसानों के प्रशिक्षण में वैज्ञानिक सहायता प्रदान करने के लिए भीमताल स्थित आईसीएआर – सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ कोल्डवाटर फिशरीज रिसर्च (डीसीएफआर) की भूमिका की सराहना की। उन्होंने जून 2026 में उत्तराखंड से नेपाल को पहली बार ट्राउट मछली के निर्यात की ऐतिहासिक उपलब्धि की भी प्रशंसा की, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए रास्ते खुले हैं। इस दौरे ने सीमावर्ती गांवों में ट्राउट पालन के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को भी रेखांकित किया। इससे आजीविका के विविध अवसर प्राप्त हुए हैं, इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिला है, और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के साथ एक सुनिश्चित संस्थागत बाजार संबंधी जुड़ाव भी स्थापित हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ठंडे पानी में मत्स्यपालन (कोल्डवॉटर एक्वाकल्चर) न केवल किसानों की आय बढ़ा रहा है, बल्कि इको-टूरिज्म, महासीर जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण और सीमावर्ती गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी योगदान दे रहा है।

डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त कीय तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार
खुफिया जानकारी के आधार पर की गई बड़ी कार्रवाई से समुद्री मार्ग से श्रीलंका में मादक पदार्थों की तस्करी की संदिग्ध कोशिश नाकाम

नई दिल्ली, 18 अक्तूबर, अभीतक: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों के अंतर्गत तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के एक तटीय गांव से प्रतिबंधित सिंथेटिक मादक पदार्थ क्रिस्टल मेथामफेटामाइन की कुल 137 किलो खेप जब्त की है। डीआरआई के अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर 16दृ17 अक्टूबर 2026 के दौरान व्यापक निगरानी और प्रवर्तन अभियान चलाया। इस अभियान में श्रीलंका में मादक पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध तटीय तस्करी नेटवर्क का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया। इसे समुद्र के बीच में हस्तांतरण के माध्यम से श्रीलंका पहुंचाया जाना था। अवैध मादक पदार्थ बाजार में जब्त प्रतिबंधित सामग्री का अनुमानित मूल्य 100 करोड़ रुपये से अधिक है। यह अभियान विशेष खुफिया जानकारी के बाद चलाया गया। इसमें मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप को नागपट्टिनम जिले के एक तटीय स्थान पर भंडारण और वहां से श्रीलंका में तस्करी के लिए पहुंचाया जाना था। इसके बाद की गई तलाशी में छह डफेल बैग बरामद हुए। इसमें सिल्वर फॉयल 27 पैकेट थे। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 5 किलो था। इन पैकेटों में सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ था। उसके उच्च शुद्धता वाले मेथामफेटामाइन होने का संदेह है। जब्त प्रतिबंधित सामग्री को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत जब्त किया गया। संदिग्ध आयोजक के परिसर में एक साथ की गई तलाशी के दौरान, डीआरआई अधिकारियों ने बिक्री से प्राप्त रकम होने के संदेह में 10 लाख रुपये नकद भी जब्त किए। मादक पदार्थों के परिवहन में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो चारपहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। इस अभियान में तटीय मार्ग से मादक पदार्थों के निर्यात की व्यवस्था करने, खेप के परिवहन, भंडारण और रसद संबंधी कार्यों में शामिल व्यक्तियों सहित पूरे तस्करी नेटवर्क का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया। एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह बड़ी बरामदगी संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने और भारत के तटीय इलाकों का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तस्करी के रास्ते के तौर पर होने से रोकने की दिशा में डीआरआई के निरंतर प्रयासों और उसकी प्रवर्तन क्षमताओं को दर्शाती है।

एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न
नमो भारत दिवस 2026 के रूप में मनाया

नई दिल्ली, 18 अक्तूबर, अभीतक: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में ‘नमो भारत दिवस 2026’ मनाया, जो नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में एक परिवर्तनकारी यात्रा का प्रतीक है। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री, श्री मनोहर लाल, माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, श्री तोखन साहू, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के पूंजी विकास विभाग की सचिव एवं एनसीआरटीसी की अध्यक्ष, श्रीमती डी. थारा और शहरी विकास विभाग के सचिव, श्री सत्येंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक, श्री शलभ गोयल ने निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एनसीआरटीसी ने श्नमो भारतश् की शानदार यात्रा पर प्रकाश डाला। इसमें प्रमुख उपलब्धियों, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के प्रयासों, यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए श्फर्स्ट और लास्ट-माइलश् कनेक्टिविटी, और परियोजना की पर्यावरणीय व वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देने वाली पहलों (जैसे श्सोलर ऑन ट्रैकश् और 110 डॅ के कैप्टिव सोलर पावर प्लांट का विकास) को उजागर किया गया। इन उपलब्धियों और परियोजना की प्रगति को एक फिल्म के माध्यम से दिखाया गया, जिसमें उन प्रयासों, नवाचारों और पहलों को दर्शाया गया है जो श्नमो भारतश् की यात्रा को लगातार आकार दे रहे हैं। इस अवसर पर बोलते हुए, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों तथा विद्युत मंत्री, श्री मनोहर लाल ने कहा, ष्श्नमो भारतश् केवल एक नाम नहीं हैय यह श्राष्ट्र प्रथमश् की भावना के साथ-साथ समर्पण, संस्कृति और परंपराओं के मूल्यों को भी समाहित करता है। श्नमो भारतश् रैपिड रेल भारत में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के एक नए युग की शुरुआत कर रही है और शहरी परिवहन के भविष्य को एक नई दिशा दे रही है। 20 अक्टूबर 2023 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद से, 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद- मेरठ कॉरिडोर पर 4.5 करोड़ से अधिक यात्री यात्राएं कर चुके हैं। यह उपलब्धि आधुनिक, सुरक्षित और निर्बाध परिवहन प्रणाली में लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा, मेरा मानना है कि बेहतर परिवहन व्यवस्था न केवल शहरों के बीच की दूरी कम करती है, बल्कि लोगों को नए अवसरों से भी जोड़ती है, जिससे क्षेत्रीय विकास और आर्थिक प्रगति को गति मिलती है। मैं इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार करने में एनसीआरटीसी के सभी अधिकारियों, इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों, कर्मचारियों और कामगारों के समर्पित योगदान की सराहना करता हूँ। नमो भारत का परिचालन अक्टूबर 2023 में साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर के श्प्राथमिक खंडश् के उद्घाटन के साथ शुरू हुआ। इसके बाद, पूरे कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से चालू किया गया। 22 फरवरी 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो के साथ-साथ 82 किलोमीटर लंबे पूरे नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया। वर्तमान में, नमो भारत में प्रतिदिन 1.1 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। हाल ही में, इसने एक दिन में लगभग 1.68 लाख यात्रियों की अब तक की सर्वाधिक संख्या दर्ज की है। अपनी तेज, बार-बार उपलब्ध होने वाली और भरोसेमंद सेवाओं के जरिए, नमो भारत लोगों को अधिक कुशलता से यात्रा करने में मदद कर रहा है। इससे कार्यस्थल, शिक्षण संस्थान और आर्थिक केंद्रों तक लोग अब आसानी से पहुंच पा रहे हैं, जिससे यात्रियों को रोजमर्रा की जिंदगी में अधिक सुविधा मिल रही है और उनका समय भी बच रहा है। नमो भारत के दो और प्रायोरिटी कॉरिडोर- दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड़ को जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा, दो अन्य कॉरिडोर- गाजियाबाद- जेवर और नोएडा- फरीदाबाद- गुरुग्राम भी अभी डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) के चरण में हैं। इस अवसर पर इस परियोजना में योगदान करने वाले उन लोगों का भी सम्मान किया गया, जिनकी बदौलत यह बदलाव संभव हो सका है। सभा को संबोधित करते हुए, एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री शलभ गोयल ने कहा, “एनसीआरटीसी की स्थापना देश में एक आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद और पर्यावरण के अनुकूल क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी। आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो यह गर्व की बात है कि हमने इस विजन को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे वास्तविकता में बदलने की दिशा में ठोस और उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने उन परिवारों का विशेष आभार व्यक्त किया, जो हर चुनौती के समय टीम के सदस्यों के साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने उनके इस अटूट समर्थन को संगठन की यात्रा का एक अहम हिस्सा बताया। इस अवसर पर वार्षिक एनसीआरटीसी पुरस्कार समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों को वर्ष भर उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों को उनके समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए सराहा गया और श्नमो भारतश् के सफल क्रियान्वयन तथा संचालन में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की गई। इन पुरस्कारों के माध्यम से न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, बल्कि उस सामूहिक भावना और टीम वर्क को भी सम्मानित किया गया, जो एनसीआरटीसी की यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी समावेश रहा, जहाँ संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल में रंग भर दिया और नई ऊर्जा का संचार किया। नमो भारत का सफर इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक सार्वजनिक परिवहन लोगों को अवसरों के करीब लाने और एक अधिक जुड़े हुए, सुलभ तथा टिकाऊ क्षेत्र के निर्माण में किस तरह योगदान दे सकता है। यात्रियों को अपनी परिकल्पना के केंद्र में रखते हुए, एनसीआरटीसी सुरक्षित, आरामदायक, भरोसेमंद और कुशल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, यह क्षेत्र के लोगों के लिए नमो भारत की उपलब्धियों को और आगे बढ़ाने का काम भी जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *