विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा द्वारा जूनियर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
झज्जर, 19 सितम्बर, अभीतक: शनिवार को एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा द्वारा जूनियर जिला स्तरीय लड़के व लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वी.के स्कूल पाटोदा के अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह जी, विशिष्ट अतिथि व आयोजक प्रवीण यादव कोच बंगाल वारियर (च्तव ांइंककप ज्मंउ) विशिष्ट अतिथि श्री गोविंद यादव सरपंच पाटोदा, विशिष्ट अतिथि श्री मनीष यादव युवा नेता पाटोदा, विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र नाडा अहरी इंटरनेशनल खिलाड़ी, विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र देशवाल कोषाध्यक्ष कबड्डी जिला झज्जर, विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र यादव बीबीडी अध्यक्ष, वांशी यादव प्रसिद्ध यूट्यूबर, ैभ्व् श्री सुभाष कुमार हेली मंडी व विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश गुलिया मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक श्री बलवंत सिंह जी ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके व पुष्प अर्पित करके की। प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने सभी गणमान्य मुख्य अतिथियों को मूवमेंट को देकर सम्मानित किया।लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में गांव मातन की टीम प्रथम स्थान पर रही और गांव सौलधा की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में लोहार हेडी प्रथम स्थान पर रही और जसौर खेड़ी द्वितीय स्थान पर रही।इसमें वी के स्कूल पाटोदा की टीम का प्रदर्शन भी शानदार रहा। प्रबंधक महोदय श्री बलवंत सिंह ने वी के स्कूल की टीम को ₹1100 इनाम देकर सम्मानित किया इसमें सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व उचित इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री प्रवीण यादव (बंगाल वॉरियर प्रो कबड्डी टीम कोच) का शानदार योगदान रहा। अंत में प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने श्री प्रवीण यादव को गेस्ट ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया और सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व उचित इनाम देकर सम्मानित किया गया।

एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में इंटर हाउस ष्टग ऑफ वारष्खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
झज्जर, 19 सितम्बर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल के बच्चों ने टग ऑफ वार प्रतियोगियाओं मे भाग लिया। सबसे पहले स्कूल मैनजेमेंट सदस्य जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया ने ललित कलाओं की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित किए। इसके बाद स्कूल डीपीई अमित लोहचव, विशाल, महेंद्र सैनी ने हेड बॉय तुषार व हेड गर्ल्स रिंकी व एनएसएस यूनिट इंजार्च भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा के साथ मैनजमेंट सदस्यों को रोजिट पिनअप की व खेल प्रतीक कैप भेंट की। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी बच्चों को सम्बोधित करते हुए महान खिलाड़ियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खिलाड़ी हमारे देश के गौरव हैं । स्कूल मैनेजर के.एम.डागर ने बताया कि कक्षा नौवीं से बाहरवी के बच्चों के बीच इंटर हाऊस टग ऑफ वार प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया । बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। स्कूल डीपीई अमित लोहचब व विशाल सिँह ने बताया कि ब्वाॉयज में टग ऑफ वार में लॉयल्टी हाऊस ने सबसे ज्यादा 20 अंक प्राप्त कर इस सत्र की ऑवर ऑल ट्राफी अपने नाम की। 15 अंकों के साथ सेकिंड रनरअप पीस हाउस रहा। गर्ल्स में 20 अंकों के साथ पीस हॉउस फर्स्ट पोजीसन पर रहा। 15 अंकों के साथ करेज हाऊस सेकिंड पोजीसन पर रहा। स्कूल मैनजेमेंट ने सभी खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर उनके सुनहरे भविष्य कि कामना की।

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं जल्द कराएं पंजीकरण: डीसी
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण में नए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण प्रक्रिया जारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने पात्र महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाने का किया आह्वान
झज्जर, 19 सितम्बर, अभीतक: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के तहत नए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला की पात्र महिलाओं से आह्वान किया है कि वे योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं पंजीकरण करवाकर सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना कारगर
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2100 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
डीसी ने पात्र महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे योजना की पात्रता एवं पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर समय रहते अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण पहल है और पात्र महिलाओं को इसका लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए।
महिलाओं को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी दें अधिकारी
डीसी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण के लिए आने वाली महिलाओं को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पंजीकरण प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना की पात्र कोई भी महिला जानकारी के अभाव में पंजीकरण से वंचित न रहे। डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने आसपास की पात्र महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दें तथा उन्हें पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

स्वस्थ जीवनशैली में आयुष चिकित्सा पद्धति लाभकारी: डॉ सुमन
सेवा मेरा योगदान थीम पर जिलाभर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत 76 आयुष संस्थानों ने निभाई सहभागिता, 1778 लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ औषधीय पौधों के प्रति किया जागरूक
जिलाभर में 1020 लोगों ने किया योगाभ्यास, आयुष विभाग ने वितरित किए औषधीय पौधे
झज्जर, 19 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन लगातार जारी है। अभियान के अंतर्गत शनिवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम पर आयुष विभाग द्वारा जिलाभर में 76 आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर, औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता एवं औषधीय पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संस्थानों में 1778 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, 1020 ने किया योग अभ्यास
जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि सेवा मेरा योगदान थीम के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में जिलाभर के लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति, स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान 1778 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया, जबकि 1020 लोगों ने योग अभ्यास में भाग लिया। आयुष विभाग की टीमों द्वारा लोगों को उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुसार उचित सलाह भी दी गई।
औषधीय पौधों की उपयोगिता के बारे में किया जागरूक
डॉ सुमन ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान आमजन को विभिन्न औषधीय पौधों की उपयोगिता एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि आयुष पद्धतियों और औषधीय पौधों का सही ज्ञान स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में उपयोगी हो सकता है। इस अवसर पर लोगों को औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया तथा इनके संरक्षण और उचित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
आयुष अधिकारी डॉ पवन देसवाल ने बताया कि ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की सेवाओं को पहुंचाना है। आयुष विभाग द्वारा लोगों को नियमित योग एवं व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने, उचित दिनचर्या अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव करके स्वयं के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य में भी अपना योगदान दे सकता है।

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित
17 अक्टूबर तक स्वास्थ्य संस्थानों में जारी रहेंगी जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां
झज्जर, 19 सितम्बर, अभीतक: जिलाभर में 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम पर विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि नागरिक अस्पताल, उपमंडल अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में रक्तदान, एनीमिया जांच, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, एचपीवी वैक्सीनेशन, टीबी, एचआईवी-एड्स, नशा मुक्ति, आयुष्मान भारत, अंगदान-नेत्रदान तथा मौखिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को नागरिक अस्पताल झज्जर में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों एवं उनके परिजनों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 25 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लेते हुए फॉर्म भरे। नेत्र विशेषज्ञ एवं सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मीनू ने बताया कि जिलेभर में लोगों को नेत्रदान के प्रति किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 100 दिन का एनीमिया मुक्त भारत अभियान तथा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत भी जांच, परामर्श एवं जागरूकता गतिविधियां जारी हैं। सिविल सर्जन ने आमजन से स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. नविता यादव, डॉ. दीपिका, डॉ. विकास सहराय, डॉ. मेघा, नर्सिंग ऑफिसर निधि सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान 2026
सेवा मेरा योगदान’ को लेकर 250 गांवों में चली स्वच्छता मुहिम
स्वच्छता स्थलों व कचरा संवेदनशील स्थानों की कराई गई साफ-सफाई, ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश
डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देशानुसार व सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट के मार्गदर्शन में जनभागीदारी को मिला बढ़ावा
झज्जर, 19 सितम्बर, अभीतक: जिला झज्जर में आगामी 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम के अंतर्गत शनिवार को जिलाभर के 250 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देशानुसार तथा सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट के मार्गदर्शन में विभिन्न गांवों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान गांवों में चिन्हित स्वच्छता स्थलों तथा कचरा संवेदनशील स्थानों की विशेष रूप से साफ-सफाई की गई। सफाई टीमों ने इन स्थानों से कचरा हटाकर आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाया। साथ ही पंद्रह हजार से ज्यादा ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए अपने घर, गली-मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली और दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी
जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने बताया कि अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व से अवगत कराते हुए दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छ गांव स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। गांवों में निरंतर ग्रामीणों से अपील की जा रही कि वे कचरा इधर-उधर न डालें और निर्धारित स्थान पर ही कचरे का उचित निपटान करें।
सेवा मेरा योगदान की भावना से हो रही गतिविधियां
सीईओ ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को मजबूत करना है।

सेवा संकल्प अभियान-सेवा की कहानी
खारे पानी से प्रभावित जमीन में उगाई खुशहाली, झींगा पालन ने बदली श्यामपाल की जिंदगी
जहां पारंपरिक खेती थी मुश्किल, वहीं 2 हेक्टेयर जमीन पर शुरू किया झींगा पालनय अब सालाना लाखों रुपये की शुद्ध आय
मत्स्य विभाग से प्रशिक्षण और सरकारी योजना के मार्गदर्शन से किसान ने बेकार पड़ी जमीन को बनाया कमाई का जरिया
झज्जर, 19 सितम्बर, अभीतक: कभी खारे पानी से प्रभावित होने के कारण जिस जमीन पर खेती करना मुश्किल था, आज वही जमीन गांव कुतानी निवासी किसान श्यामपाल चैहान व उनकी पत्नी मीना चैहान के परिवार की खुशहाली का आधार बन गई है। नई सोच, मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ उन्होंने इस जमीन पर झींगा पालन शुरू किया और देखते ही देखते उनकी मेहनत रंग लाने लगी। आज झींगा पालन से उन्हें सालाना लाखों रुपये की शुद्ध आय हो रही है और उनका परिवार आर्थिक रूप से पहले से अधिक मजबूत हुआ है।
सेवा संकल्प अभियान बना सफलता की कहानी सामने लाने का माध्यम
सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां सामने लाई जा रही हैं। इसी कड़ी में श्यामपाल चैहान की कहानी यह बताती है कि यदि किसी चुनौती को अवसर में बदलने का प्रयास किया जाए और सरकारी विभागों से उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो तो अनुपयोगी समझी जाने वाली जमीन भी आमदनी का मजबूत साधन बन सकती है।
खारे पानी से प्रभावित जमीन ने दिखाई नई राह
श्यामपाल चैहान ने बताया कि खारे पानी से प्रभावित होने के कारण उनकी जमीन का उपयोग पारंपरिक खेती के लिए आसानी से नहीं हो पा रहा था। ऐसे में उन्होंने जमीन को बेकार छोड़ने के बजाय इसका वैकल्पिक उपयोग करने के बारे में सोचा। इसी दौरान उन्हें खारे पानी वाले क्षेत्र में झींगा पालन की संभावना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने झज्जर के मत्स्य विभाग से संपर्क किया। विभाग की ओर से उन्हें झींगा पालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया तथा तालाब तैयार करने, झींगा के बीज डालने, पानी की गुणवत्ता बनाए रखने और पालन के दौरान जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अनुरूप तैयार किया तालाब
प्रशिक्षण और विभागीय मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद श्यामपाल चैहान ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपनी जमीन पर झींगा पालन के लिए तालाब तैयार करवाया। उन्होंने शुरुआत में करीब 40 लाख रुपये का निवेश किया और भाटेरा क्षेत्र में लगभग 2 हेक्टेयर भूमि पर झींगा पालन शुरू किया। नई गतिविधि होने के कारण शुरुआत में उनके सामने कई चुनौतियां भी आईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। मत्स्य विभाग की सलाह के अनुसार तालाब और पानी का प्रबंधन करते हुए उन्होंने झींगा पालन को आगे बढ़ाया। 18 टन से शुरू हुआ उत्पादन, अब 20 टन तक पहुंचा
मेहनत और सही प्रबंधन का परिणाम उत्पादन में दिखाई दिया। वर्ष 2024-25 में श्यामपाल चैहान ने लगभग 18 टन झींगा का उत्पादन किया। वर्ष 2025-26 में उत्पादन बढ़कर करीब 20 टन हो गया। झींगा की बिक्री उन्हें लगभग 380 रुपये से 480 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर प्राप्त होती है। इस प्रकार झींगा पालन उनके लिए आय का एक मजबूत साधन बन गया है।
सालाना 15.90 से 17 लाख रुपये तक की आय
श्यामपाल चैहान ने बताया कि झींगा पालन से उन्हें सालाना करीब 15.90 लाख रुपये से 17 लाख रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। उन्होंने बताया कि जिस जमीन को लेकर पहले चिंता रहती थी, वही आज उनके लिए आर्थिक मजबूती का आधार बन चुकी है।
सरकारी मार्गदर्शन ने दिया आगे बढ़ने का हौसला
श्यामपाल चैहान ने कहा कि झींगा पालन शुरू करने में मत्स्य विभाग से मिले प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि सही जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जोखिम उठाकर इस नए व्यवसाय की शुरुआत की और आज इसका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खारे पानी से प्रभावित क्षेत्र के अन्य किसान भी विभाग से जानकारी लेकर झींगा पालन जैसी गतिविधियों को अपना सकते हैं। इससे ऐसी जमीन का बेहतर उपयोग होने के साथ-साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।
मेहनत, मार्गदर्शन और नई सोच का परिणाम है सफलता
श्यामपाल चैहान की सफलता की कहानी यह संदेश देती है कि संसाधनों की कमी या जमीन की किसी समस्या को विकास की राह में बाधा मानकर रुकने के बजाय नई संभावनाएं तलाशनी चाहिए। सरकारी योजनाओं की जानकारी, विभागीय प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और किसान की मेहनत मिलकर बदलाव की ऐसी कहानी लिख सकते हैं, जो दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बनती है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सामने आई श्यामपाल चैहान की यह कहानी इस बात की मिसाल है कि सही दिशा और मेहनत के साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को भी अवसर में बदला जा सकता है।

प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो: डीसी
एसआईआर-2026 प्रक्रिया के तहत 30 सितंबर तक दर्ज कराएं दावे- आपत्तियां, पात्र युवा तुरंत भरें फॉर्म-6
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने पात्र मतदाताओं से किया आह्वान
झज्जर, 19 सितम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला झज्जर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने का कार्य जारी है। यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तथा अपात्र नामों को हटाने और आवश्यक संशोधनों की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाए। डीसी ने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपना तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम और विवरण प्रारंभिक मतदाता सूची में समय रहते जांच लें। उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित दस्तावेजों एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। पात्र युवाओं से विशेष आग्रह किया गया कि वे मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें और 30 सितंबर की अंतिम तिथि का इंतजार न करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निपटान पर विशेष ध्यान दिया जाए।
वोटर हर हाल में 30 सितंबर तक दर्ज कराएं दावे-आपत्तियां
डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निपटान 28 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 नवंबर को होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं। मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण की जांच कर लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर समय रहते आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन करें।
मतदाता फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से कराएं आवश्यक सुधार
डीसी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। वहीं, मृत, अपात्र, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता के नाम के संबंध में फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तुत करने चाहिए, ताकि दावे-आपत्तियों का निपटान नियमानुसार किया जा सके।
बीएलओ, ईआरओ और एईआरओ से प्राप्त करें सहायता
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि नागरिक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने अथवा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) अथवा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। मतदाता सूची से संबंधित सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। डीसी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, विश्वसनीय एवं अद्यतन बनाने में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे एसआईआर-2026 अभियान के तहत निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करें।

चोरी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, बाइक व चोरी का एलईडी टीवी बरामद, पुलिस रिमांड के बाद भेजा जेल’
बहादुरगढ़, 19 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ पुलिस ने चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चोरी किया गया एलईडी टीवी बरामद किया गया। बरामदगी के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थाना प्रबंधक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता युधवीर निवासी बहादुरगढ़ की शिकायत पर थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार 13 सितंबर 2026 की रात आरोपियों द्वारा सेक्टर-2 स्थित मकान तथा शराब की दुकान में तोड़फोड़ कर नगदी व सामान चोरी किया गया था।पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। युग निवासी बहादुरगढ़ को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि तीन आरोपियों को बरामदगी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व चोरी का एलईडी टीवी बरामद किया। और तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नशामुक्ति टीम ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
झज्जर, 19 सितम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर में नशामुक्ति टीम झज्जर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नशामुक्ति टीम की मुख्य सिपाही सपना तथा एसपीओ संजीत ने लोगों से संवाद करते हुए नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी।मुख्य सिपाही सपना और एसपीओ संजीत ने लोगों को समझाया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशे की लत से बचाव, नशे से होने वाले नुकसान तथा नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को उचित मार्गदर्शन एवं उपचार दिलाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और यदि किसी व्यक्ति के नशे की गिरफ्त में होने की जानकारी हो तो उसे सही मार्गदर्शन देकर नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करें।पुलिस टीम ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है।

हितेश हत्याकांड में मुख्य आरोपी प्रदीप से पूछताछ के बाद चार अवैध हथियार व पांच मैगजीन और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद’
झज्जर, 19 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में माछरौली थाना पुलिस ने गांव सुबाना निवासी हितेश उर्फ गुल्लू हत्याकांड में आगे की कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रदीप से पूछताछ के बाद महत्वपूर्ण बरामदगी करने में सफलता हासिल की है। आरोपी प्रदीप निवासी गिरधरपुर, जिला झज्जर, जो किसी अन्य मामले में दिल्ली जेल में बंद था, को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक माछरौली उप निरीक्षक संदेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रदीप से गहनता से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चार अवैध हथियार, पांच जिंदा मैगजीन तथा वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।उन्होंने बताया कि हितेश उर्फ गुल्लू हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ तथा मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य आरोपी प्रदीप को दिल्ली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस टीम द्वारा वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं तथा अन्य आरोपियों की भूमिका के संबंध में पूछताछ की गई।पुलिस द्वारा बरामद किए गए चार अवैध हथियार, पांच मैगजीन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मामले की जांच में शामिल किया गया है। बरामद हथियारों की जांच तथा वारदात में इनके इस्तेमाल सहित अन्य तथ्यों को लेकर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हत्या के मामले में थाना सदर बहादुरगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 19 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गांव सौलधा निवासी हकीकत ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान गांव सौलधा निवासी सतीश उसके घर आया और बताया कि उसके लड़के गौरव तथा शिकायतकर्ता के भाई नीरज का रात के समय आपस में झगड़ा हुआ था। झगड़े में दोनों को चोटें लगी थीं। सतीश ने बताया कि उसका लड़का गौरव घर पहुंच चुका है तथा नीरज को तलाश करने के लिए कहा।परिजनों द्वारा नीरज की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में सूचना मिली कि सरकारी स्कूल बैलर में स्थित प्याऊ के कमरे में नीरज की डेड बॉडी पड़ी है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां नीरज मृत अवस्था में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर बहादुरगढ़ में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम शुभम सिंह द्वारा पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे। निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले में गौरव निवासी गांव सौलधा को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

महिला कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर गतिविधियां तेज, भिवानी में 20 सितंबर को जुटेंगी महिला कार्यकर्ता
भिवानी, 19 सितम्बर, अभीतक: भिवानी जिले में कांग्रेस पार्टी ने महिला विंग को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत कमर कस ली है। इस अभियान के तहत 20 सितंबर को स्थानीय रोहतक रोड़ स्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी के कार्यालय पर सुबह 10 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से भिवानी जिले की संगठन सृजन अभियान प्रभारी समीरा चुगानी उपस्थित रहेंगी और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगी। इस बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरूद्ध चैधरी व कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी देते हुए शिव कुमार धानक ने बताया कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था और राजनीतिक दल की असली ताकत महिलाओं की सक्रिय भागीदारी में निहित होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके राजनीतिक सशक्तिकरण की वकालत की है। आज समाज में बदलाव लाने के लिए महिलाओं का नेतृत्वकारी भूमिका में आना बेहद आवश्यक है। संगठन सृजन अभियान इसी दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जिसका सीधा उद्देश्य हर बूथ और गांव से महिलाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोडना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी समर्पित महिला कार्यकर्ता संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने की इच्छुक हैं, वे 20 सितंबर को सुबह 100 बजे रोहतक रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर अपना आवेदन या नामांकन फॉर्म जमा करवा सकती हैं। पार्टी में निष्ठावान, मेहनती और जनहित के लिए संघर्ष करने वाली महिलाओं को संगठन में पूरा मान-सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।

गौरव सेनानी शिक्षक संघ राजस्थान का 14वाँ जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ आयोजित
जोधपुर, 19 सितम्बर, अभीतक: गौरव सेनानी शिक्षक संघ राजस्थान का 14 वाँ जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय, बीजेएस, जोधपुर में बड़े ही हर्षोल्लास, अनुशासन और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले भर से सैकड़ों गौरव सेनानी शिक्षक साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में शिक्षक हितार्थ विभिन्न ज्वलंत मुद्दों – सेवानिवृत्त सैनिक शिक्षकों की समस्याएं, पेंशन विसंगतियां, सम्मान एवं पुनर्वास, विद्यालयों में सैनिक शिक्षकों की भूमिका, संगठन विस्तार तथा आगामी प्रदेश स्तरीय अधिवेशन की तैयारियों पर गहन मंथन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान कर्नल जयदेव सिंह जी राठौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, जोधपुर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि एक सैनिक शिक्षक जीवन भर दोहरी राष्ट्र सेवा करता है। पहले वह सीमा पर देश की रक्षा करता है और फिर सेवानिवृत्ति के बाद कक्षा में संस्कार और राष्ट्रभक्ति का निर्माण करता है। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेष संबोधन कर्नल डॉ. बलदेव सिंह मानव (चैधरी), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, शेरगढ़ ने दिया। उन्होंने कहा कि गौरव सेनानी शिक्षक समाज में अनुशासन, ईमानदारी और देशप्रेम के प्रतीक हैं। हमें विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत करनी चाहिए साथ ही नशा मुक्त समाज, सामाजिक कुरीतियों के निवारण और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया और सभी को इसका संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमान हरि सिंह जी रतनू, जिला शिक्षा अधिकारी (लीगल), जोधपुर ने शिक्षा विभाग की नवीन नीतियों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभवों के सदुपयोग पर प्रकाश डाला। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान उम्मेद सिंह जी भाटी ने संगठन की रीति-नीति, सदस्यता अभियान और शिक्षक एकजुटता पर विस्तृत उद्बोधन दिया। सम्मेलन का एक भावुक क्षण वह रहा जब शिक्षा विभाग से वर्तमान में सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ शिक्षाविदों को साफा पहनाकर, मोमेंटो प्रदान कर और माल्यार्पण कर बहुमान किया गया। सभी ने उनके दीर्घकालीन शैक्षिक योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में जोधपुर जिले के कोने-कोने से आए गौरव सेनानी शिक्षक साथियों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। संघ के जिला सचिव श्री भंवर लाल चैधरी ने संघ के सुप्रबंधन एवं लेखा-जोखा, आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। अंत में जोधपुर जिला अध्यक्ष श्री जय सिंह भाटी ने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी गौरव सेनानी शिक्षक साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल और प्रभावी मंच संचालन शैतानाराम बिश्नोई ने किया। पूरा कार्यक्रम बहुत ही शानदार, भव्य और अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।

मेरे सपनों का भारत’ मॉड्यूल के तहत विद्यार्थियों ने भाषणों में दिखाई विकसित भारत की कल्पना
सेवा संकल्प अभियान में राजकीय व निजी विद्यालयों में आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिताएं
राष्ट्र निर्माण और देशभक्ति के विषयों पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
झज्जर, 19 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, देशभक्ति और विकसित भारत की संकल्पना से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘मेरे सपनों का भारत’ मॉड्यूल के अंतर्गत झज्जर जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘विकसित भारत-2047’ सहित राष्ट्रवाद, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, नागरिक कर्तव्य एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह की देखरेख में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की अपनी कल्पना साझा की तथा देश के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका पर विचार रखे।
विद्यार्थियों ने भाषणों के माध्यम से व्यक्त किए अपने विचार
झज्जर जिला के विद्यालयों में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत-2047’, आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्र प्रथम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, तकनीकी विकास और युवा शक्ति जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और जिम्मेदारी से पूरा होने वाला संकल्प है। कई विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, वैज्ञानिक उपलब्धियों और युवा शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में विद्यार्थियों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन का पालन करने, शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया।
राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। मंच पर विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे और ‘मेरा भारत कैसा हो’ की कल्पना को शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का अवसर मिला।
युवा पीढ़ी में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने पर जोर
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विद्यार्थियों और युवाओं को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनमें सेवा, सहभागिता, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत किया जा रहा है। ‘मेरे सपनों का भारत’ मॉड्यूल के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों में ऐसी गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें देश के वर्तमान और भविष्य से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के विचारों में विकसित भारत-2047 के प्रति उत्साह, देशभक्ति और सकारात्मक सोच स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

सेवा संकल्प अभियान में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान
झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी शहरी क्षेत्रों में क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट्स व गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स की हुई सफाई
डीएमसी जगनिवास की देखरेख में चला विशेष स्वच्छता अभियान, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
झज्जर, 19 सितम्बर, अभीतक: जिला झज्जर में 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन तथा एडीसी एवं डीएमसी जगनिवास की देखरेख में झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी के शहरी क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहरी क्षेत्रों में चिन्हित क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट्स तथा गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स की विशेष रूप से सफाई की गई। सफाई कर्मचारियों व संबंधित टीमों ने इन स्थानों से कचरा हटाकर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाया। डीएमसी जगनिवास ने अभियान की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित स्थानों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और कचरा दोबारा जमा न होने पाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और अन्य नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। जिला प्रशासन की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, सहयोग और सहभागिता की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं। झज्जर नगर परिषद क्षेत्र में ईओ देवेंद्र कुमार व बहादुरगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में ईओ संजय रोहिल्ला की देखरेख में सेवा मेरा योगदान थीम पर आमजन को जागरुक किया गया। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला में जन जागरूकता गतिविधियों का प्रभावी रूप से चलाया जा रहा यही और लोगों को स्वच्छता बनाये रखने का संदेश देने में शहरी निकाय अपनी प्रभावी जिम्मेदारी निभा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात
गांव काकोड़िया में जनसभा का किया आयोजन
मंत्री आरती सिंह राव ने 55 लाख रुपये से अधिक लागत के उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, 45 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों के किए उद्घाटन
मंत्री ने कहा – विकास कार्यों से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
रेवाड़ी, 19 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने शनिवार को रेवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। गांव काकोड़िया में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने जिला परिषद स्कीम के तहत लाखों रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों के उद्घाटन किए तथा गांव काकोड़िया में 55 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले उप-स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास किया। गांव काकोड़िया में आयोजित जनसभा में पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का क्षेत्र की समस्त पंचायतों और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कोसली विधायक अनिल यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली विशेष रूप से मौजूद रहे। इससे पहले नया गांव में नरेंद्र यादव के आवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम में भी मंत्री आरती सिंह राव का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। गांव काकोड़िया में आयोजित जनसभा में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 45 लाख रुपये से अधिक की लागत से पूर्ण किए गए विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन किए। इनमें गांव मुंढ़लिया में दूषित पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन, गांव लिसाना में देवता वाले जोहड़ की चारदीवारी, गांव गंगायचा जाट में श्मशान घाट की चारदीवारी तथा फिरनी में दूषित पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन का कार्य शामिल है। इसके साथ ही गांव काकोड़िया में शिव मंदिर के पास बनाए गए टीन शेड तथा वाल्मीकि चैपाल का भी उद्घाटन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जल निकासी जैसी मूलभूत व्यवस्था मजबूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक स्थलों से जुड़ी आवश्यकताओं को भी पूरा किया जा सकेगा। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों के उद्घाटन किए गए हैं, वे सीधे तौर पर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े हुए हैं। दूषित पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन, जोहड़ और श्मशान घाट की चारदीवारी तथा सार्वजनिक स्थलों पर टीन शेड और चैपाल जैसे कार्य गांवों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ गांवों में आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। काकोड़िया में उप-स्वास्थ्य केंद्र के भवन के शिलान्यास पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। नया भवन तैयार होने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिलेगा। इससे ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को केवल शहरों तक सीमित रखने के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवश्यकतानुसार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांगों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से भी विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया और कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों के सहयोग से गांवों के विकास को और गति दी जा सकती है। ग्रामीणों ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन विनीता पीपल, नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरमैन अजय जांगड़ा, अनिल रायपुर, सुनील मूसेपुर, चेयरमैन अजय पाटोदा, दलबीर, रविंद यादव, महेश यादव, जिला पार्षद सरोज मेहरा, धीरज यादव, रामसिंह, उमेश यादव, विजयपाल और दिनेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026
30 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे मतदाता
6 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
रेवाड़ी, 19 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने का कार्य 30 सितंबर तक किया जाएगा। डीसी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 30 सितंबर तक संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम, विवरण आदि से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 सितंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल की जाएगी। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर को होगा। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 26 व 27 सितंबर (शनिवार व रविवार) विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। इन विशेष अभियान दिवसों पर भी सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म तथा मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इन विशेष अभियान दिवसों पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी बीएलओ को विशेष अभियान दिवस के दौरान 26 व 27 सितंबर को अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान दिवसों पर यदि कोई बीएलओ अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पात्र परिवारों का सही डाटा वेरिफाई करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही विशेष ग्राम सभाएं: एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने गांव रूध, हरचंदपुर और लोधाना में विशेष ग्राम सभाओं का लिया जायजा
रेवाड़ी, 19 सितम्बर, अभीतक: एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि पात्र परिवारों का सही डाटा वेरिफाई करने तथा कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इस उद्देश्य से जिला की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से परिवार पहचान पत्र से संबंधित विभिन्न प्रकार की वेरिफिकेशन का कार्य पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। एडीसी राहुल मोदी ने शनिवार को बावल खंड के गांव रूध, हरचंदपुर और धारूहेड़ा खंड के गांव लोधाना में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित वेरिफिकेशन का यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए वेरिफिकेशन कार्य को निर्धारित समय में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं में फैमिली आईडी वेरिफिकेशन के तहत एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) परिवारों की वेरिफिकेशन, 1 लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आय वेरिफिकेशन, कच्ची छत की फिजिकल वेरिफिकेशन तथा परिवार पहचान पत्र में परिवार के सदस्यों के व्यवसाय की वेरिफिकेशन अलग-अलग रूप से की जा रही है। एडीसी ने बताया कि जिला की सभी ग्राम पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे परिवार पहचान पत्र से जुड़े सभी आवश्यक वेरिफिकेशन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि पात्र परिवारों का सही डाटा वेरिफाई हो सके और उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर बीडीपीओ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता आयोजित
विद्यार्थियों ने प्रभावी एवं तार्किक ढंग से रखे अपने विचार
विजेता विद्यार्थी खंड स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
रेवाड़ी, 19 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने विचारों को प्रभावी, स्पष्ट एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए मंच प्रदान करना रहा। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल तथा तार्किक सोच को विकसित करने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सामाजिक सरोकारों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति अपनी समझ का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के भाषण, विषय की समझ, विचारों की स्पष्टता, तार्किक प्रस्तुति, भाषा एवं आत्मविश्वास सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन किया गया। विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन आगामी खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन भी आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ मंच पर विचार व्यक्त करने का अनुभव प्राप्त होता है।उन्होंने सभी विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश दिवस के अवसर पर लोगों को किया जागरूक
रेवाड़ी, 19 सितम्बर, अभीतक: स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बावल में ‘अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आमजन को सर्पदंश से बचाव तथा सांप के काटने की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ.रामनिवास और डॉ. गरिमा द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सांप के काटने की स्थिति में घबराने के बजाय पीड़ित को शांत रखते हुए उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाए तथा प्रभावित अंग को स्थिर रखे। उन्होंने बताया कि सर्पदंश की स्थिति में टूर्निकेट (कसकर बांधना), घाव को काटना या चूसना, झाड़-फूंक अथवा घरेलू उपचार न करे। सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास भी नहीं करे। उन्होंने बताया कि सर्पदंश से बचाव के लिए घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने, जंगल, खेत या घास वाले क्षेत्रों में जाते समय जूते पहनने, रात के समय टॉर्च का प्रयोग करने तथा झाड़ियों और घास की नियमित सफाई रखने आदि सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि सर्पदंश की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय उपचार जीवन बचाने में महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी प्रकार के घरेलू उपचार में समय न गंवाते हुए तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।
रेवाड़ी में तलवारबाजी खेल अकादमी के लिए 24 सितंबर को ट्रायल
12 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट के माध्यम से होगा चयन
रेवाड़ी, 19 सितम्बर, अभीतक: खेल विभाग, हरियाणा द्वारा जिला में 25 खिलाड़ियों की आवासीय तलवारबाजी खेल अकादमी संचालित की जा रही है। अकादमी के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 24 सितंबर 2026 को सायं 3 बजे से राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी में आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 12 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों का चयन फिटनेस टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अथवा प्रतिभागिता करने वाले तथा राज्य एवं जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों सहित तलवारबाजी खेल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति, जन्म प्रमाण-पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति, दसवीं कक्षा के प्रमाण-पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति, फैमिली आईडी की प्रति, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा अपने शिक्षण संस्थान से संबंधित सत्यापित दस्तावेजों की प्रति प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल किट में उपस्थित होना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से आवासीय छात्रावास में रहना होगा, जहां उनके रहने एवं खाने की व्यवस्था खेल विभाग द्वारा की जाएगी। अकादमी से स्कूल आने-जाने की व्यवस्था तथा स्कूल से संबंधित खर्च खिलाड़ी को स्वयं वहन करना होगा। जिला खेल अधिकारी ने इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे 24 सितंबर 2026 को सायं 3 बजे राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी में सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लें।