https://www.facebook.com/share/v/1JrMJzTLjz/
https://www.facebook.com/share/v/1PqUJLCobc/
झज्जर स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में बुधवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अतिथि चैयरमेन मोहन लाल कौशिक,डीसी वर्षा खांगवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति। झज्जर स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में बुधवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में मसाल प्रज्ज्वलित करते मुख्य अतिथि चैयरमेन मोहन लाल कौशिक, व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़,भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी,डीसी वर्षा खांगवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति झज्जर -बहादुरगढ़ मार्ग स्थित क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य द्वार पर सेवा ज्योति स्थापित करते मुख्य अतिथि चैयरमेन मोहन लाल कौशिक,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़,डीसी वर्षा खांगवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति। झज्जर राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में बुधवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मोहन लाल कौशिक, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, डीसी वर्षा खांगवाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति।

विकसित भारत संकल्प सभा (ज्योति यात्रा) का झज्जर में हुआ भव्य आयोजन
सेवा की ज्योति से विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई रोशनी: मोहन लाल
सेवा ज्योति यात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रहित को प्राथमिकता का संकल्प लेकर निरन्तर आगे बढ़े
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चैयरमेन मोहन लाल कौशिक बोले- 2047 का विकसित भारत हर नागरिक के संकल्प और सहभागिता से होगा साकार
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सेवा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के संबोधन का बड़ी स्क्रीन के माध्यम से हुआ सीधा प्रसारण
झज्जर स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित

झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: सेवा की ज्योति, राष्ट्र निर्माण का संकल्प और विकसित भारत का सपना – इन तीनों भावनाओं का संगम बुधवार को झज्जर के राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में देखने को मिला। यहां आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने एकजुट होकर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के संबोधन का बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया। कॉलेज परिसर में डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि मोहन लाल कौशिक व अन्य अतिथिगण ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम उपरांत सेवा ज्योति यात्रा देश भक्ति गीतों के साथ क्रिकेट स्टेडियम तक लाया गया, जहां सभी मेहमानों ने संयुक्त रूप से ज्योति को स्थापित किया।
सेवा ज्योति यात्रा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम
कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मुख्य अतिथि मोहन लाल कौशिक ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक इसे अपना व्यक्तिगत संकल्प मानकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करेगा। श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जनकल्याण की भावना को निरन्तर गति मिल रही है। हमने सेवा को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया है,यही भावना हमें राष्ट्रीय भावना की ओर प्रेरित करती है।
हर गांव, समाज और प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे सेवा की ज्योति
मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवा केवल किसी जरूरतमंद की मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी सेवा है। सेवा ज्योति यात्रा इसी सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सेवा की यह ज्योति केवल एक यात्रा तक सीमित नहीं है बलिक हर गांव, समाज और प्रत्येक व्यक्ति तक सेवा की ज्योति पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रहित को प्राथमिकता का संकल्प लेते हुए आगे बढे। मुख्य अतिथि ने कहा कि झज्जर वीरों, किसानों, खिलाड़ियों की धरती है। देश और प्रदेश के विकास में यहां के लोगों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है और आज भी युवा सेना,खेलों और अन्य क्षेत्रों में प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की भागीदारी, किसानों की मेहनत और समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग आवश्यक है। आज लिया गया संकल्प आने वाली पीढ़ियों के भारत की दिशा तय करेगा।
भारत की संस्कृति में सदियों से रचा-बसा सेवा का भाव: औमप्रकाश धनखड़
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत की संस्कृति में सेवा का भाव सदियों से रचा-बसा है। सेवा संकल्प अभियान इसी परंपरा को आधुनिक भारत के विकास से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा भारत बनाना है जहां हर वर्ग को विकास के समान अवसर मिलें और प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। धनखड़ ने कहा कि 2047 का भारत कैसा होगा, यह आज के हमारे संकल्प और कर्म तय करेंगे। युवाओं को विशेष रूप से आगे आकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सेवा ज्योति को जनसेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक बताते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से ‘विकसित भारत /2047’ का संकल्प लिया।
हर वर्ग को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना ही उद्देश्य: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना और सेवा एवं जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के समापन पर सेवा ज्योति को क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य द्वार पर स्थापित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी,जिला प्रभारी हरविंद्र कोहली, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा नेता दिनेश कौशिक एवं संजय कबलाना, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़, नगर परिषद झज्जर के चेयरमैन जिले सिंह सैनी,बहादुरगढ़ नगरपरिषद चैयरपर्सन सरोज राठी,नगर पालिका बेरी के चेयरमैन देवेंद्र कादयान, मार्किट कमेटी बेरी के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा, बहादुरगढ मार्किट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, पूर्व चैयरपर्सन सुनीता चैहान,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़,कमलेश अत्री,रेखायादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम अहलावत,मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला,पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, दिनेश गोयल,मनीष बंसल,आनंद सागर,दयाकिशन जांगड़ा,धर्मवीर सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे वहीं जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल,जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट, सीटीएम ऋतु सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इंडो-अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के साथ चलाया स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान
झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: इंडो-अमेरिकन स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने झज्जर स्थित शहीदी पार्क, प्राचीन स्मारकों, ऐतिहासिक इमारतों एवं पुराने ऐतिहासिक मकबरों का भ्रमण किया तथा क्षेत्र के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। भ्रमण को केवल ज्ञानवर्धक बनाने तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय भी दिया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर ऐतिहासिक स्थलों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। इसी अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। पौधारोपण के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को आगे बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। विद्यालय निदेशक विजेंद्र काद्यान ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी के साथ स्वच्छता और पौधारोपण जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने इतिहास को करीब से जानने के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार अनुभव रही।

याकूबपुर स्थित रिलायंस मेट सिटी में बुधवार को नमो सेवा ज्योति चैक के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, डीसी वर्षा खांगवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति।

सेवा को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें: ओमप्रकाश धनखड़
याकूबपुर रिलायंस मेट सिटी में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सेवा ज्योति चैक का किया शिलान्यास’
सेवा संकल्प अभियान के तहत याकूबपुर स्थित रिलायंस मेट सिटी पहुँची सेवा ज्योति यात्रा’

झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रही सेवा ज्योति यात्रा बुधवार शाम याकूबपुर स्थित रिलायंस मेट सिटी पहुँची, जहां पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और डीसी वर्षा खांगवाल ने यात्रा का स्वागत किया और ज्योति मसाल को चैक पर स्थापित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने मेट सिटी सेक्टर आठ में सेवा ज्योति चैक का पूजा अर्चना कर नमो सेवा ज्योति चैक का शिलान्यास किया। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने मुख्य रूप से उपस्थित लोगों को सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री श्री धनखड़ ने कहा कि भारत की संस्कृति में सेवा का भाव सदियों से रचा-बसा है। सेवा केवल जरूरतमंद की सहायता करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी सेवा है। सेवा संकल्प अभियान इसी परंपरा को आधुनिक भारत के विकास से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 का भारत कैसा होगा, यह आज के हमारे संकल्प और कर्म तय करेंगे। विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा भारत बनाना है जहां हर वर्ग को विकास के समान अवसर मिलें और प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। पूर्व मंत्री श्री धनखड़ ने कहा कि सेवा ज्योति जनसेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सहभागिता की भावना का प्रतीक है। इस ज्योति का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को यह संदेश देना है कि राष्ट्र निर्माण में उसकी अपनी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
हर वर्ग को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का स्वागत करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाभर में 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हुए समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद’
इस अवसर पर रिलायंस मेट सिटी के निदेशक बल्लभ गोयल, सीईओ मनीष जायसवाल, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा नेता संजय कबलाना ,आंनद सागर, मनीष बंसल, दया किशन जांगड़ा,श्याम सिलाना, संदीप हसनपुर, दीपक, विनोद बाढ़सा, अमित डावला, अजय व सुशांत धनखड़ रईया, वीरेंद्र डावला, अनार निमाना के अलावा प्रशासन की ओर से एसडीएम बादली विशाल कुमार, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीआईओ अमित बंसल, बीडीपीओ सुमित बेनीवाल, नवीन व पवन कोच सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता औमप्रकाश धनखड़

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे: धनखड़
मोदी जी के नेतृत्व मेंकृसेवा से सुशासन, सुशासन से विश्वास और विश्वास से विकसित भारत की यात्रा का आगाज – बोले धनखड़

झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: भाजपा के वरिष्ठ नेता औमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव में ‘वोट चोरी’ के लगाए जा रहे आरोपों का करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ का नैरेटिव चलाती है। हिमाचल ,केरल पंजाब , तमिलनाडु की सरकार भी चुनाव आयोग कि प्रक्रिया के तहत चुनी गई है।राहुल सहित कांग्रेस के सांसद भी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्वाचित होकर संसद पहुंचे हैं। धनखड़ ने कहा कांग्रेस अपनी हार स्वीकार नहीं पा रही है। कांग्रेस नेता अपनी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रही है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस हार की जिम्मेदारी खुद लेने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर डालने का प्रयास करती है, ताकि उसके कार्यकर्ता निराशा में न डूबें। पूर्व राष्ट्रीय सचिव धनखड़ झज्जर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। विपक्ष द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग किए जाने के सवाल पर धनखड़ ने कहा कि चुनाव आयुक्त का पद संवैधानिक है और किसी के मांगने मात्र से संवैधानिक पदाधिकारी इस्तीफा नहीं देता। उन्होंने चुनाव आयोग की चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि भारत की चुनाव प्रक्रिया की अन्य देशों ने भी सराहना की है। धनखड़ ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ‘छलनी’ से कांग्रेस के बांग्लादेशियों के वोट के लालच की कहानी टूट गई है। उनके इस बयान को कांग्रेस के चुनावी आरोपों पर सीधा राजनीतिक पलटवार माना जा रहा है।
मोदी के विकसित भारत के संकल्प की सराहना
धनखड़ ने झज्जर के नेहरू कॉलेज में बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण ऑनलाइन देखने के कार्यक्रम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि संकल्प लेकर आगे बढ़ेंकृहम कर सकते हैं और करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को 2047 तक विकसित देश बनाना है और आज देश का प्रत्येक नागरिक भारत को ऊंची उड़ान भरते हुए देख रहा है। धनखड़ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 42 देशों ने सम्मानित किया है, जो भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है। धनखड़ ने कहा कि मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के अनवरत सेवाकाल में हर चुनौती को पीछे छोड़ते हुए देश को आगे बढ़ाया है। अब नया संकल्प श्वि विल डू इटश्भारत को विकसित बनाने की है।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

लंबित नोटिसों के निपटान के लिए 9 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर: डीसी
प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ लगाएंगे विशेष शिविर, घर-घर जाकर भी प्राप्त करेंगे जरूरी दस्तावेज
डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देश-निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी करेंगे शिविरों का निरीक्षण
शिविर में अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के खिलाफ हिदायतों के अनुसार होगी कार्रवाई

झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के दौरान लंबित नोटिसों के निपटान के लिए जिला के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 8 व 9 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में संबंधित बीएलओ लंबित नोटिसों के निपटान की प्रक्रिया पूरी करेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त द्वारा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आयोग के निर्देशानुसार जिन बीएलओ के पास नोटिसों का निपटान लंबित है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर विशेष शिविर लगाएंगे। इसके साथ ही बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए लंबित नोटिसों का नियमानुसार निपटान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विशेष शिविरों की प्रभावी निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर आयोजित शिविरों का निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बीएलओ द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं गंभीरता से निर्वहन किया जा रहा है। डीसी ने निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों को आयोग की हिदायतों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अनुपस्थित बीएलओ पर होगी नियमानुसार कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि विशेष शिविरों के दौरान सभी संबंधित बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित तिथियों पर यदि कोई बीएलओ अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को अपने अधीन कार्यरत अधिकारियों एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर लंबित नोटिसों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।

दूबलधन स्थित राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते जिला संयोजक दिनेश शेखावत।

युवाओं की नवाचारी सोच से बनेगा विकसित भारत: शेखावत
जिला संयोजक दिनेश शेखावत ने युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और जनसेवा के लिए किया प्रेरित
गांव दूबलधन स्थित राजकीय महाविद्यालय में ‘ सेवा फर्स्ट इनोवेशन चेलेंज’ कार्यक्रम आयोजित

बेरी, 07 अक्तूबर, अभीतक: जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को गांव दूबलधन स्थित राजकीय महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चेलेंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जिला संयोजक दिनेश शेखावत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कालेज प्राचार्य डॉ. कर्मबीर ने मुख्य अतिथि दिनेश शेखावत का स्वागत किया और छात्रों को नवाचार अभियान का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि दिनेश शेखावत ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि युवाओं की नवाचारी सोच और जनसेवा की भावना से होगा। उन्होंने कहा कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले और समाज की समस्याओं का समाधान देने वाले बनें। शेखावत ने कहा कि युवाओं को समस्याओं पर चर्चा करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने चाहिए। उन्होंने बताया कि सेवा फर्स्ट इनोवेशन चेलेंज’ कार्यक्रम युवाओं को समाज और शासन व्यवस्था से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के समाधान तलाशने का मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसी पहलों से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास की समस्याओं को पहचान कर उनके समाधान के लिए नवाचार करने का आह्वान किया। जिला उद्योग केंद्र के उद्योग विस्तार अधिकारी मोहन लाल ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप, स्वरोजगार और उद्यमिता विकास की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्त और जागरूक भारत के निर्माण का संकल्प भी दिलाया गया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर विधानसभा बेरी के सह संयोजक रविंद्र छारा, यादबीर सैनी, अनिल दलाल, संस्थापक लोनवाला सतबीर चैहान, मोहन कुमार, डॉ रणदीप सिंह, नोडल अधिकारी डॉ राजेश कुमार, अमित कुमार, रेणु कुमारी, डॉ सुमन देवी, डॉ सरला देवी सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में आज लगेगा सेवा सेतु कैंप
जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने दी जानकारी

झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: जिलाभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सेवा सेतु कैम्प लगाए जा रहे हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में लग रहे सेवा सेतु कैम्प में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अक्टूबर को गांव गुभाना में सेवा सेतु कैंप आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को गांव पाटोदा, 10 अक्टूबर को गांव बिरोहड़, 12 अक्टूबर को माछरौली ब्लॉक मुख्यालय व गांव ढाकला, 13 अक्टूबर को गांव खुड्डन, 14 अक्टूबर को साल्हावास ब्लॉक मुख्यालय तथा 15 अक्टूबर को गांव भुरावास में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।

यूजीसी रोल बैक के लिए 12 तारीख को भिवानी में एक जनसभा का निमंत्रण दिया गया

झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: आज झज्जर ब्राह्मण महासभा में करणी सेना के हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष उपेंद्र राणा और डॉ. अशोक दीक्षित द्वारा यूजीसी रोल बैक के लिए 12 तारीख को भिवानी में एक जनसभा का निमंत्रण दिया गया। झज्जर ब्राह्मण महासभा के प्रधान राज देवरखाना व महासचिव पंडित संत सुरेहती ने उनका स्वागत किया। उपेंद्र राणा ने इस मौके पर कहा कि सवर्ण समाज हमेशा से बीजेपी का कोर वोटर रहा है, लेकिन सवर्ण समाज अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। झज्जर ब्राह्मण महासभा के प्रधान देवर खाना ने आश्वासन दिलाया कि झज्जर ब्राह्मण सभा इस आंदोलन में आपके साथ है। वहीं, संत सुरेहती ने इस मौके पर कहा कि समय रहते भारतीय जनता पार्टी ने अपनी गलती को नहीं सुधारा, तो आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी मांग की कि एससी (ैब्) एक्ट में सुधार किया जाए व झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और किसी भी निर्दोष आदमी को इसमें न फंसाया जाए। इस मौके पर विष्णु गुढ़ा, रमेश शर्मा छारा, रविंद्र कौशिक दुबलधन, पंडित मनीष लंबरदार, टीनू नौरंगपुर, आजाद दीवान, दिनेश शर्मा, राजेश किरड़ोध, रणधीर कौशिक और राजेंद्र शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जिला कारागार झज्जर में लोक अदालत का आयोजन’
झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के चेयरमैन एवं जिला व सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के दिशा- निर्देशानुसार, प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल ने जिला कारागार झज्जर में जेल लोक अदालत का आयोजन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल के समुख 6 मामले रखे गए। जिनमें से 4 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारीरू सीजेएम विशाल ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण न्याय पाने से वंचित न रहे। जिन कैदियों के पास अपना वकील करने के लिए साधन नहीं हैं, उन्हें प्राधिकरण की ओर से मुफ्त सरकारी अधिवक्ता (पैनल अधिवक्ता) उपलब्ध कराया जाता है। जेल व्यवस्थाओं का निरीक्षणरू लोक अदालत के आयोजन के साथ-साथ डीएलएसए सचिव ने जेल परिसर, कैदियों के बैरक, रसोईघर (मैस) में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और जेल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि कैदियों के मानवाधिकारों का पूर्ण सम्मान किया जाए, जेल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और जरूरतमंद कैदियों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। सीजेएम विशाल ने बंदियों से अपील की कि वे अपने आचरण में सुधार लाएं और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किसी भी कानूनी सहायता या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01251 -252013 जारी किया गया है।

सीजेएम विशाल के आदेश पर बाल श्रम के विरूद्ध चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान
झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन मे सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के आदेश अनुसार बाल श्रम के विरूद्ध एक अभियान चलाया गया है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल द्वारा एक टीम गठित की गई है जो समय समय पर बाल श्रम कर रहे बच्चों की चेकिंग करते हैं इस कड़ी में आज टीम द्वारा शहर झज्जर के एरिया में चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान छिकारा चैक झज्जर पर दो बच्चों को मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर बच्चे को बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया। दोनों बच्चों की उम्र लगभग 16-17 वर्ष है दोनों बच्चे झज्जर जिले के रहने वाले थे।सीजेएम विशाल ने बताया यह रेस्क्यू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर , मानव तस्करी विरोधी ईकाई झज्जर , व जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एम डी डी आफ इंडिया के सहयोग से किया गया। दोनों बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति झज्जर के समुख पेश किया गया। जिला बाल कल्याण समिति झज्जर ने दोनों बच्चों की काउंसलिंग करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया। जिला बाल कल्याण समिति ने परिजनों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोनों बच्चों का स्कूल में दाखिला कराए ताकि बच्चे पड़ लिख कर अपना भविष्य बना सके।

भाषा की सीमाओं को लांघ थार के सरकारी स्कूल पहुंचे विदेशी सैलानी, बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान’
जोधपुर, 07 अक्तूबर, अभीतक: चामू मरुधरा की मिट्टी में जब सात समंदर पार से मेहमान आते हैं तो नजारा ही कुछ और होता है। ऐसा ही एक मनोरम दृश्य मंगलवार को चामू क्षेत्र के राजकीय विद्यालय में देखने को मिला, जहाँ विदेशी सैलानियों ने सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ न सिर्फ समय बिताया बल्कि उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान भी बिखेर दी। चामू क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गिलाकोर में यूरोप महाद्वीप के बेल्जियम देश से 12 सैलानियों का दल पहुँचा तो पूरे स्कूल का माहौल उत्सव में बदल गया। विद्यालय के व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि चीफ टूर गाइड राजेंद्र सेन की देखरेख में थार ओएसिस रिसॉर्ट एवं केम्प के माध्यम से यह ग्रुप विद्यालय पहुंचा जहां भाषा भले ही अलग थी, लेकिन भावनाओं की कोई सीमा नहीं थी। विदेशी मेहमानों ने इशारों और शैक्षणिक संकेतों के जरिए बच्चों से भूगोल, विज्ञान और सामान्य ज्ञान पर संवाद किया। बच्चों ने भी बड़े आत्मविश्वास के साथ उनके सवालों का जवाब दिया, जिससे उनका हौसला और बढ़ गया। इस अवसर पर विदेशी सैलानी मार्टिन, मारी, सुरैया, क्लारा, सबरीना, म्यूरियल और लूडो सहित एक दर्जन सदस्यीय दल मौजूद रहा। बच्चों के लिए यह दिन और भी खास बन गया जब मेहमान कक्षा-कक्ष में पहुंचे और नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्टेशनरी सामग्री – पेन, पेंसिल, रबर, कलर्स आदि वितरित किए। उपहार पाकर बच्चे उत्साह और खुशियों से भर उठे। इस दौरान व्याख्याता ओम प्रकाश, किशोर कुमार, शैताना राम बिश्नोई, बाबू सिंह, रावल सिंह, भगवान सिंह गिलाकोर, ओम प्रकाश कडेला, भैरा राम बरबड़, रूपाराम, नरेंद्र कुमार, खुशाल चंद्र, समु कंवर, छात्र छात्रा प्रतिनिधि मनीष, आरजू सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने थार ओएसिस रिसॉर्ट, गुमानपुरा, चीफ टूर गाइड सेन और सभी विदेशी मेहमानों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

एएसआई द्वारा अपने सरकारी आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: झज्जर जिला के गांव के रहने वाले एएसआई द्वारा अपने सरकारी आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार दोपहर को एएसआई अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौटे थे। जिसके बाद कमरे में फंदे पर उनका शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मूल रूप से झज्जर के जाखौदा के रहने वाले 50 वर्षीय एएसआई सतपाल सिंह चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच में मालखाना मुंशी के रूप में कार्यरत थे। वह वर्तमान में चंडीगढ़ सेक्टर 42 स्थित सरकारी आवास में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। परिवार के सब लोग सोनीपत गए हुए थे। इसी बीच मंगलाव को सतपाल ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले सतपाल के दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। ऐसे में सोनीपत में होने वाली उनकी भतीजी की शादी की पूरी जिम्मेदारी भी सतपाल पर ही थी। इस शादी के लिए उन्होंने करीब एक महीने (30 दिन) की छुट्टी मांगी, लेकिन उन्हें सिर्फ पांच दिन की छुट्टी मिली। बीते रविवार को सतपाल ने पत्नी और बच्चों को सोनीपत भेज दिया। इसके बाद फिर से 30 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन किया था, जिसे खारिज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि छुट्टी न मिलने को लेकर भी वे काफी परेशान थे। मंगलवार दोपहर को सतपाल ड्यूटी से घर लौटे। रात में उनकी पत्नी ने उन्हें कई बार कॉल किया। लेकिन उन्होनें कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद पत्नी ने पड़ोसी को मौके पर भेजा, तो सतपाल फंदे से लटके मिले। पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है, हालांकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

गांव डाणा के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक’
नशे से दूर रहकर शिक्षा एवं सकारात्मक सोच को बनाएं जीवन का आधार: मुख्य सिपाही सपना’

झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को नशे एवं अपराध से दूर रखने तथा साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में थाना साल्हावास के अंतर्गत गांव डाना के राजकीय विद्यालय में नशा मुक्ति टीम झज्जर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सिपाही सपना व उनकी टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों को भी नशे से बचाने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान विद्यार्थियों को डायल 112, साइबर अपराध तथा यातायात नियमों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग करें, साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें तथा सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपनी पढ़ाई एवं उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान दें और जागरूक नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहयोग करें।

चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार’
डीघल चैकी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया काबू, मोटरसाइकिल सांपला क्षेत्र से चोरी होना पाई गई’

झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।चैकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अश्विंदर कुमार ने बताया कि पुलिस चैकी डीघल की टीम ने गश्त एवं अपराध की रोकथाम के दौरान मिली सूचना के आधार पर डीघल-छोछी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान छोछी की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहम्मद उवैस निवासी गांव उदरा तहसील बहेड़ी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल बरहाना के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से हीरो मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिस पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिल थाना सांपला, जिला रोहतक क्षेत्र से चोरी होना पाई गई। इस संबंध में थाना सांपला में मामला दर्ज पाया गया। बरामद मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना दुजाना में मामला दर्ज कर लिया।पुलिस द्वारा आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।

श्रुति चैधरी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने निकाली राष्ट्र सेवा को समर्पित सेवा ज्योति यात्रा
विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है: श्रुति चैधरी
विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, जिला प्रभारी डॉ. अरविंद यादव व सांसद चै. धर्मबीर सिंह के सुपुत्र मोहित चैधरी रहे सेवा ज्योति यात्रा में शामिल
हुडा पार्क मैदान के सामने हुआ सेवा संकल्प विशाल सभा का आयोजन
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिया वी विल डू इट का संदेश

भिवानी, 07 अक्तूबर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को चै. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल हुडा पार्क मैदान में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महिला एवं बाल तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चैधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। वहीं दूसरी श्रुति चैधरी, भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, जिला प्रभारी डॉ. अरविंद यादव व सांसद चै. धर्मबीर सिंह के सुपुत्र मोहित चैधरी द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित की गई। सभी मुख्य मेहमानों की अगुवाई में हुडा पार्क से सेवा ज्योति यात्रा शुरु हुई, जो पंडित नेकीराम शर्मा घंटाघर चैक पर संपन्न हुई। सेवा ज्योति यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, खिलाड़ी, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता के सम्मान में गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे देशभक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था। सेवा ज्योति यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के जनप्रतिनिधियों, आमजन, युवाओं से सीधे संवाद करते हुए आह्वान किया है कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है। हमें देश सेवा में लगे रहना है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की जनसेवा के दौरान श्री नरेन्द्र मोदी ने कई मील के पत्थर रखे हैं। धारा 370 को समाप्त करना हो या राम मंदिर का निर्माण, ऑपरेशन सिंदूर हो, श्री मोदी द्वारा देश हित के कड़े और बड़े ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने हर वर्ग और हर क्षेत्र की मजबूती के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री ने समय-समय पर देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, किसान हित में, महिला के उत्थान के लिए और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अनेक निर्णय लिए हैं, जिनसे आमजन के हित के साथ-साथ देश के विकास को गति मिली है। उन्होंने हाल ही में प्रदेश के एमएलए की पीएम से मीटिंग पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनसे मुलाकात से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सिंचाई मंत्री ने कहा कहा कि अभी हाल ही में किसाऊ परियोजना पर उन्होंने विभिन्न राज्यों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर करवाए हैं, जिससे यमुना में 1300 क्यूसिक अधिक पानी मिलेगा और इसका प्रदेश को सीधा लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने दिया वी विल डू इट का नारा
विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन के माध्यम से देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हम 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि वी-विल डू ईट। श्री मोदी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों का सफर जनसेवा से राष्ट्र सेवा तक का रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा को अपना कर्तव्य मानते हुए भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ आगे बढना है, वी विल डू ईट। उन्होंने सौर ऊर्जा क्षमता, मेक इन इंडिया, अंतरिक्ष क्षेत्र और युवाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के पास इतिहास रचने का अवसर है। ओलंपिक की मेजबानी से लेकर अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों तक देश को पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नई सोच और नई दिशा के साथ गरीब, किसान, नारी और युवाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। खेलों इंडिया के माध्यम से खिलाडियों को नए अवसर मिले हैं तथा पीएम आवास योजना के माध्यम से चार करोड़ परिवारों को पक्की छत उपलब्ध करवाने का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत अपनी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा है और ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है।
बीन की स्वर लहरियों से हुआ मुख्य मेहमानों का स्वागत
कार्यक्रम के दौरान बीन की स्वर लहरियों से मुख्य मेहमानों का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय दुआ, राजेश बजाज और कुमार मुकेश तथा सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से दलबीर सिंह व उसकी भजन मंडली ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति की गीतों के साथ घंटाघर चैक पर पहुंची सेवा ज्योति यात्रा
सेवा ज्योति यात्रा हुडा पार्क मैदान से देशभक्ति गीतों के साथ शुरु हुई। यात्रा बासिया भवन, हांसी गेट से होते हुए घंटाघर पर स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुई। सेवा ज्योति यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, खिलाड़ी, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने सभी मेहमानों व उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया। इस दौरान डीसी साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, डीएमसी हरबीर सिंह, सीटीएम अनिल कुमार, एसडीएम महेश कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीएसओ विद्यानंद यादव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़. सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी मुकेश गौड़, हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी, हरियाणा महिला आयोग की वाईस चेयरपर्सन मीना परमार, माटी कला बोर्ड चेयरमैन अनूप प्रजापत, सेवा ज्योति यात्रा संयोजक धीरज शर्मा बापोड़ा, एडवोकेट राजेश जांगड़ा, रविंद्र बापोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, जिला महामंत्री रमेश परचेरवाला व रेखा राघव, जिला उपाध्यक्ष राजेश जांगड़ा, विशालजीत व प्रदीप प्रजापति, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदर पाल, ठा. विक्रम सिंह तंवर, हर्षवर्धन मान, नगर पालिका बवानीखेड़ा चेयरमैन सुंदर अत्री, राजेश केडिया, बार एसोसिएशन प्रधान युधिष्ठिर वत्स, नप चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, विजय शेखावत, कमलेश भोडूका, अमर सिंह हालुवास, कृष्ण लेघां, एडवोकेट हरी सिंह सांगवान, प्रदीप गोलागढ़, सुनील शास्त्री, सत्यनारायण शर्मा, परमजीत मड्डड्ढू, शकुंतला प्रधान, बबीता तंवर, नवीता तंवर, जिला सचिव सोनिया अत्री, संदीप श्योराण, पिंकी नागर, दिनेश जांगड़ा, शिवराज बागड़ी, सुनील शर्मा, टोनी बराला, महेंद्र यादव, अंकित पातुवास, हर्षदीप डूडेजा, केके ग्रोवर, संजय दुआ, प्रदीप राणा, नवीन गुप्ता, एडवोकेट अशोक बिडलान, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

गांव बुपनिया में आयोजित सेवा सेतु कैंप का अवलोकन करते एसडीएम विशाल और अन्य मेहमान। बुपनिया गांव में आयोजित सेवा सेतु कैंप में सरकारी योजनाओं की जानकारी लेते लाभार्थी.

सेवा सेतु कैंप: ग्रामीणों को एक ही जगह मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
गांव बुपनिया में आयोजित सेवा सेतु कैम्प में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल,
एसडीएम विशाल ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

बादली, 07 अक्तूबर, अभीतक: उपमंडल बादली क्षेत्र में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को गांव बुपनिया में एक दिवसीय सेवा सेतु कैंप आयोजित किया गया। एसडीएम विशाल और अनिल सरपंच शाहपुर ने कैंप का अवलोकन किया।
सरकारी सेवाओं को आमजन तक सहज, सरल और सुगम तरीके से पहुंचाना ही सेवा सेतु कैम्प का उद्देश्य
एसडीएम विशाल ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक सहज, सरल और सुगम तरीके से पहुंचाना है। ऐसे कैंपों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है, जिससे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है। कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को विभागीय योजनाओं, सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही, पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अरविंद, एससीपीओ मुकेश सचिव औमपकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में आज लगेगा सेवा सेतु कैंप
जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने दी जानकारी

झज्जर, 07 अक्तूबर, अभीतक: जिलाभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सेवा सेतु कैम्प लगाए जा रहे हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में लग रहे सेवा सेतु कैम्प में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अक्टूबर को गांव गुभाना में सेवा सेतु कैंप आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को गांव पाटोदा, 10 अक्टूबर को गांव बिरोहड़, 12 अक्टूबर को माछरौली ब्लॉक मुख्यालय व गांव ढाकला, 13 अक्टूबर को गांव खुड्डन, 14 अक्टूबर को साल्हावास ब्लॉक मुख्यालय तथा 15 अक्टूबर को गांव भुरावास में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।

बजरंग बली के भक्तों के अदालत से बरी होने पर भक्तों में नहीं रही खुशी की सीमा: डाॅ. राजेेश भाटिया
आज एक बार फिर अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की व् अन्याय पर न्याय की जीत हुई: डॉ राजेश भाटिया

फरीदाबाद, 07 अक्तूबर, अभीतक: फरीदाबाद के बहुचर्चित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्किट नं 1 में हुए लाठीचार्ज व् गिरफ्तारी प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दीपक यादव की अदालत ने डाॅ. राजेश भाटिया सहित सभी नामजद लोगों को आरोपमुक्त करते हुए उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया। इस मामले में शामिल होने के परिजनों को जैसे ही इसका पता चला तो उस सभी में खुशी की सीमा नहीं रही। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्किट नं 1 में जैसे ही यह समाचार पहुंचा, वहां उत्सव का माहौल बन गया। सभी ने देश की न्यायपालिका के प्रति अपना आभार जताया और मंदिर में ढोल नगाड़ों के माध्यम से जश्न मनाते हुए इस फैसले का स्वागत किया। गौरतलब है कि पिछले कई वर्षो पूर्व दिनांक 17 अक्टूबर 2018 में जब दशहरा पर्व के अवसर पर लंका दहन की शोभायात्रा निकाली जा रही थी, उस दौरान लाठीचार्ज व् गिरफ्तारी की घटना हुई थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा डॉ. राजेश भाटिया, अनिल अरोड़ा, वरुण ग्रोवर, मनोज कुमार, पंकज भाटिया, महेंद्र कपूर, साहिल नोनिहाल, प्रदीप भाटिया, मन्नू भाटिया के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 148, 149, 186, 332, 353 एवं 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार आज दिनांक 07.10.2026 को सभी भक्तों को अदालत ने बरी कर दिया। अदालत में अभियोजन पक्ष पर आरोपों को गवाहों एवं साक्ष्यों के माध्यम से सिद्ध करने की जिम्मेदारी थी, लेकिन न्यायालय में प्रस्तुत गवाही एवं साक्ष्य आरोपों को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त नहीं पाए गए। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को सिद्ध करने में असफल रहा। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद माननीय न्यायालय ने डॉ. राजेश भाटिया, अनिल अरोड़ा, वरुण ग्रोवर, मनोज कुमार, पंकज भाटिया, महेंद्र कपूर, साहिल नोनिहाल, प्रदीप भाटिया, मन्नू भाटिया को सभी आरोपों से बाइज्जत बरी करने का फैसला सुनाया। इस अवसर पर डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि उन्हें शुरू से ही देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था कि सत्य, न्याय और धर्म की हमेशा जीत होती है। उन्होंने अपने अधिवक्ताओं भूपेश जोशी एवं तरुण भाटिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे मामले में मजबूती के साथ पक्ष रखा, जिसके चलते उन्हें न्याय मिल पाया। डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि माननीय न्यायालय के निर्णय से आज वह बहुत ही राहत महसूस कर रहे है और देश की न्यायपालिका पर उनका भरोसा और भी मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ समाज की सेवा करते रहेंगे।

फ्रांसीसी सैलानियों ने गिलाकोर स्कूल में विद्यार्थियों से मुलाकात कर शैक्षणिक सामग्री वितरित की
जोधपुर, 07 अक्तूबर, अभीतक: चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को फ्रांस से आए 24 सदस्यीय विदेशी सैलानी दल ने भ्रमण किया। प्राध्यापक शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि दल ने कक्षा-कक्ष में जाकर बच्चों से मुलाकात की और शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों और विदेशी मेहमानों के बीच भारत और फ्रांस की संस्कृति को लेकर संवाद हुआ। सैलानियों ने अपने देश की विशेषताओं के बारे में बताया, वहीं बच्चों ने भारत की खूबियों और संस्कृति से उन्हें रूबरू कराया। चीफ टूर गाइड विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में आए इस दल ने विद्यालय की शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।विद्यालय परिवार ने द थार ओएसिस रिसोर्ट एवं कैंप, विदेशी मेहमानों का आभार जताते हुए कहा की यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए बहुत ही सार्थक सिद्ध हुआ। इस मौके पर ओमप्रकाश, किशोर कुमार, शैताना राम बिश्नोई, बाबू सिंह, देवीलाल, रावल सिंह, भगवान सिंह गिलाकोर, विक्रमादित्य सिंह, ओम प्रकाश, भैरा राम बरबड़, रूपाराम, समु कंवर, खुशाल चंद्र, नरेंद्र कुमार, छात्र प्रतिनिधि किशन, हरिश चंद्र सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हर जिला मुख्यालय पर पूर्व सैनिक भवन-परिसर बनाने की उठी जोरदार मांग,मिल रहा भरपूर समर्थन
लोक सेवा मंच ने मांग को तुरंत पूरा किए जाने को लेकर सीएम- पीएम को लिखे पत्र
सेना दिवसों व अन्य सामाजिक अवसरों पर समारोह आयोजित करने के लिए बहुत उपयोगी होंगे ऐसे पूर्व सैनिक भवन परिसर: अशोक प्रधान लोक सेवा मंच

रेवाड़ी, 07 अक्तूबर, अभीतक: तीनों सेनाओं के राष्ट्रीय दिवसों सहित वर्षभर अनेक सामाजिक अवसरों पर कार्यक्रम आदि आयोजित करने के लिए थल सेना,जल सेना,वायु सेना से रिटायर्ड सैनिकों को हर जिला मुख्यालय पर सेनावाइज करीब 5 एकड़ जमीनें अलॉट करके बिल्डिंग-परिसर बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने मुख्यमंत्री व पीएम मोदी को पत्र लिखे हैं। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा देश की रक्षा और सुरक्षा में पूर्व सैनिकों ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। अपनी सेनाओं व सहकर्मियों के प्रति उनमें व उनके परिवारजनों में भरपूर श्रद्धा और पारस्परिक लगाव जीवनभर बने रहते हैं। वे अपने-अपने सेना दिवस मनाने तथा सामाजिक मेल-मुलाकातों के लिए निजी समारोह स्थलों,होटलों आदि में कार्यक्रम करने को मजबूर होते हैं ,जिनमें भारी-भरकम खर्च उठाते हैं। जनभावनाओं के मद्देनजर कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके लोक सेवा मंच ने पूर्व सैनिकों की इस समस्या को मुख्यमंत्री व पीएम मोदी तक पहुंचाने का सर्वसम्मत फैसला लिया है। मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डॉ. सुरेश कुमार, रघुनंदन अग्रवाल, नंदलाल यादव,दयाराम आर्य,राजीव कुमार,विजय सिंह यादव, जगमोहन यदुवंशी, विकास यादव, जितेंद्र कुमार मोनी, मदन लाल शर्मा, प्रो. सतीश कुमार यादव ने कहा कि समाधान होने तक मंच इस मांग की आवाज लगातार बुलंद करेगा। मंच की राष्ट्रीय महिला प्रभारी श्रीमती योगिता एडवोकेट,राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों का कहना है कि हर जिला मुख्यालय पर सेनावाइज लगभग 5 एकड़ परिसर में बिल्डिंग, पार्क, पार्किंग, पूर्व सैनिकों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग विंग,गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल्स,खुला स्थान व ऑडिटोरियम हॉल आदि तैयार करके पूर्व सैनिकों को उनकी आवश्यकतानुसार प्रयोग के लिए स्थाई तौर पर जल्द सुपुर्द किये जाने चाहिएं। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने जनहित में बुलंद की इस मांग का वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर डॉ. नरेश यादव, थल सेना से रिटायर्ड सूबेदार राम सिंह,कैप्टन सुरेंद्र कुमार,जल सेना से रिटायर्ड ईश्वर सिंह,मनोज कुमार आदि ने जोरदार स्वागत एवं समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने अनुरोध किया कि सरकार को इस जनहितकारी मांग को तुरंत स्वीकार करना चाहिए।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने की महिला संबंधी मामलों की जनसुनवाई
आयोग की अध्यक्ष ने एजेंडे में शामिल 19 शिकायतों पर सुनवाई की, 14 मामलों का किया निपटान
नागरिक अस्पताल का भी किया निरीक्षण

रेवाड़ी, 07 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में श्आयोग आपके द्वारश् कार्यक्रम के तहत महिला संबंधी मामलों की जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आयोग के समक्ष रखी गई शिकायतों में दोनों पक्षों को विस्तारपूर्वक सुनते हुए उपलब्ध तथ्यों एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब भी विशेष रूप से मौजूद रही। इस अवसर पर उन्होंने डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा से जिला में महिलाओं संबंधी मामलों को लेकर चर्चा की। आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियादर्शी के समक्ष जनसुनवाई के दौरान एजेंडे में शामिल 19 शिकायतों पर सुनवाई की गई। चेयरपर्सन ने प्रत्येक मामले से जुड़े दोनों पक्षों की बात सुनी और शिकायतों की स्थिति एवं अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 14 मामलों में आयोग द्वारा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए उनका निपटान किया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आगामी सुनवाई में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। आयोग की चेयरपर्सन ने दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए दो मामलों में मौके पर ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एक मामले में अपनी माता से बेटे द्वारा मारपीट करने के आरोप पर पुलिस को नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए हुए कहा कि समाज में ऐसा करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। वहीं सोशल मीडिया पर महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और ब्लैकमेल करने के मामले भी सामने आए। जिन पर आयोग ने पूरी गंभीरता से सुनवाई करते हुए पुलिस को ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। घरेलू हिंसा से सम्बन्धित अपनी शिकायत रखी, उस पर आयोग द्वारा पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ आयोग ने एक दो मामलों में वीडियो के माध्यम से भी पक्षों की सुनवाई की और अगली सुनवाई में हाजिर होने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चेयरपर्सन उषा प्रियादर्शी ने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित शिकायतों का तथ्यों के आधार पर त्वरित एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली देश और प्रदेश सरकार भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। सरकार महिलाओं को पूरी तरह से सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। चेयरपर्सन ने कहा कि आयोग द्वारा महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार, वैवाहिक विवाद तथा अन्य संबंधित मामलों की गंभीरता से सुनवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायतों में अनुसंधान अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जाती है, ताकि पीडित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि आयोग के समक्ष आने वाली प्रत्येक शिकायत में सभी संबंधित पक्षों को सुनने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड का जायजा लेते हुए महिला मरीजों से बातचीत कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं उन्होंने रजिस्टर चेक करने के साथ ड्यूटी पर चिकित्सक और स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड सहित आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं तथा साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। इसके साथ उन्होंने शिकायत के आधार पर रेवाड़ी में स्थित एक बैंक शाखा का दौरा भी किया। जहां उन्होंने पेयजल व्यवस्था और शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच करने के साथ स्टाफ सदस्यों से भी जानकारी ली।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर एएसपी दीपिका अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, डीएसपी संजीव बल्हारा, सीएमओ डा नरेंद्र दहिया, महिला थाना प्रभारी सरिता यादव और सिटी थाना प्रभारी सूबे सिंह आदि मौजूद रहे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का किया आयोजन
रेवाड़ी, 07 अक्तूबर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बुधवार को जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया गया तथा इस दौरान उन्होंने जिला जेल का औचक निरीक्षण भी किया। इस निरीक्षण में उन्होंने जेल में सफाई का जायजा लिया तथा जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर भी जांचें। डॉ रेनू सोलखे के द्वारा जिला जेल रेवाड़ी के मुलाकाती एरिया में स्थापित हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए तथा जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।

सेवा, संकल्प और जनभागीदारी से वर्ष 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: राजेश नागर
जिला में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से दिलाया विकसित भारत 2047 का संकल्प

रेवाड़ी, 07 अक्तूबर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बाल भवन रेवाड़ी में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि मंत्री राजेश नागर सहित अन्य अतिथियों ने मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान वंदे मातरम के उद्घोष और भारतीय संस्कृति से जुड़ी नगाड़ा व बीन पार्टियों ने सभी के अंदर उत्साह भर दिया। यात्रा भव्यता से आयोजन स्थल से महाराणा प्रताप चैक तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री राजेश नागर का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया गया। कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डा.कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली और जिला प्रभारी प्रो.मदन लाल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। मंत्री राजेश नागर ने ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने अपना लंबा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनका जनसेवा का सफर देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है और इसी संकल्प को मजबूती देने के लिए सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। हम सब को मिलकर इस सपने को साकार करना है। सेवा, संकल्प और जनभागीदारी से ही विकसित भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने लगभग हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटना और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे लंबे समय से देखे जा रहे सपने साकार हुए हैं। देश में आधुनिक सड़कों और हाईवे का तेजी से विस्तार हुआ है तथा दिल्ली-अमृतसर-कटरा हाईवे देश के बदलते बुनियादी ढांचे का उदाहरण है। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के अनेकों देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया है। विदेशों में भारतीयों के प्रति सम्मान और विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने अनाजमंडी का दौरा कर फसल खरीद के कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल पीपीपी स्टेट कॉर्डिनेटर सतीश खोला, बीजेपी जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, महामंत्री कुलदीप चैहान, रत्नेश बंसल, प्रीतमपाल तथा जिला प्रशासन से डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा और एडीसी राहुल मोदी सहित गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद रहे।

झज्जर: राहुल गांधी और कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने ली चुटकी
कहा: कांग्रेस जब तक हार नहीं करेगी स्वीकार, जीत का अभियान शुरू होने वाला नहीं
कहा: चुनाव आयोग की छलनी से टूटा है कांग्रेस के बांग्लादेशियों के वोट का लालच
झज्जर में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने आए थे धनखड
विपक्ष द्वारा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का त्यागपत्र मागे जाने के सवाल का भी दिया जवाब
कहा: चुनाव आयुक्त की पोस्ट होती है संवैधानिक, किसी के मांगने से नहीं होता इस्तीफा
चुनाव आयोग की चुनाव प्रक्रिया को बताया पारदर्शी, अन्य देशों ने भी की है भारत की चुनाव प्रक्रिया की सराहना
धनखड़ बोले, कांग्रेस जब हारती है तो स्वयं ओनरशिप लेने की बजाय संस्थाओं को देती है ओनरशिप
कांग्रेस कार्यकर्ता निराशा में ना डूब जाए इसलिए दूसरों पर करती है दोषारोपण
ऑनलाइन झज्जर नेहरू कॉलेज में बड़ी स्क्रीन पर देखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सराहा
कहा: मोदी जी का स्पष्ट संदेश, संकल्प लेकर चले, हम कर सकते हैं और करेंगे

झज्जर: पुलिस पहरे में चल रहे कार्यक्रम में पहुँचे चोर।
भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन हुए चोरी
झज्जर सेवा संकल्प यात्रा में चोरों का धावा, जिला परिषद चेयरमैन समेत 8 नेताओं-कार्यकर्ताओं के मोबाइल चोरी
जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता आनंद सागर, किसान मोर्चा अध्यक्ष सहित कई नेताओ के फोन चोरी पुलिस में की गई शिकायत
नेताओं की मौजूदगी में जेबकतरों का खेल,भाजपा यात्रा में कई मोबाइल फोन गायब
पुलिस की मौजूदगी भी बेअसर, भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा में जेबकतरों ने किया हाथ साफ

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली – पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ भी यात्रा में थे मौजूद
नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक निशाने पर,सेवा ज्योति यात्रा में जेबकतरों ने मचाई खलबली

झज्जर: विकसित भारत संकल्प सभा के साथ झज्जर में निकली सेवा ज्योति यात्रा
नेहरू कॉलेज में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडोली रहे मुख्य अतिथि
बड़ी स्क्रीन पर पीएम मोदी का लाइव संबोधन
बडौली बोले, हर वर्ग के लिए काम करने की मोदी जी ने कही है बात
झज्जर -बहादुरगढ़ रोड पर 800 मीटर की सेवा ज्योति यात्रा के बाद स्टेडियम के बाहर स्थापित की गई मशाल
कांग्रेस विधायक के किसानों को लेकर दिए गए बयान के सवाल को लेकर भी दिया जवाब
कहा: कांग्रेस के लोग करते हैं किसानो का अपमान, भाजपा ने किसानों को समझा है अन्नदाता
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री देश के अन्नदाता के लिए कर रहे हैं काम

झज्जर: सप्ताह भर बीतने के बावजूद भी झज्जर मंडी में शुरू नहीं हो पाई बाजरे की खरीद
निष्क्रियता और लापरवाही के बीच प्राइवेट एजेंसियों ने किया मंडी का रुख
एमएसपी था 29सौ रुपए किवंटल, प्राइवेट एजेंसियां दे रही हैं 21सौ का भाव
मंडी प्रधान विनोद कुमार ने लगाया सरकार पर हठधर्मिता का आरोप, कहा: वोट के लिए जारी करती है सरकार पत्र और एमएसपी का भाव जारी
प्रधान बोले,एक सरकारी एजेंसी आई थी खरीददार, उसने भी गुणवत्ता में कमी निकालकर बाजरा खरीद से किया इनकार
बाजरा खरीद को लेकर मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान हरेंद्र सिलाना का अनशन जारी
कहा: मांग पूरी ने होने तक डटे रहेंगे भूख हड़ताल पर
अनाज मंडी के पूर्व प्रधान ने एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम कहा सरकार करेगी माँग पूरी नही तो होगा बड़ा फैसला

गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर
गुरुग्राम में हथियारों वाली रील पर पुलिस का शिकंजा
ऑपरेशन अंकुश के तहत 2000 सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गुरुग्राम पुलिस ने हथियारों के प्रदर्शन वाले 42 अकाउंट किए गए चिन्हित
आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाले 17 अकाउंट मिले
आपत्तिजनक रील-वीडियो डिलीट करवाए अवैध हथियार बरामद कर आरोपियों पर किए गए केस दर्ज
वैध हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू पुलिस ने आरोपियों की काउंसलिंग भी की शुरु
गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया सेल की कार्रवाई
अपराध को महिमामंडित करने वाली रील पर लगातार निगरानी रहेगी जारी।
गुरुग्राम पुलिस की लोगों से अपील हथियारों और अपराध को बढ़ावा देने वाली सामग्री पोस्ट बिल्कुल शेयर न करें

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की
नई दिल्ली, 07 अक्तूबर, अभीतक: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन से उभरे प्रमुख कार्य बिंदुओं पर विचार करने के लिए गठित नौ समितियों की प्रगति की आज समीक्षा की। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने की। ये समितियां उच्च शिक्षा, कौशल, नवाचार और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान देते हुए, विकसित भारत के लिए मानव पूंजी को मजबूत करने के उद्देश्य से 28 कार्य बिंदुओं पर काम कर रही हैं। यह समीक्षा समितियों द्वारा की गई प्रगति का आकलन करने और समय पर कार्रवाई योग्य सिफारिशें तैयार करने में सहायता के लिए की गई थी। डॉ. एम. एल. जाट ने बैठक को संबोधित करते हुए विकसित भारत की दिशा में मानव पूंजी और उच्च शिक्षा को मजबूत करने के लिए साक्ष्य-आधारित, मापन योग्य और कार्यान्वयन अनुकूल अनुशंसाओं की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अनुशंसाओं को प्रासंगिक आंकड़ों, दस्तावेजी साक्ष्यों और सर्वोत्तम प्रथाओं से समर्थित होना चाहिए, जिससे प्रभावी कार्यान्वयन और मापन योग्य परिणाम प्राप्त हो सकें। आईसीएआर के उप महानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ. यशपाल सिंह मलिक ने अपने आरंभिक संबोधन में निर्धारित समयसीमा के भीतर चिन्हित कार्य बिंदुओं को का समाधान करने के लिए समितियों के समन्वित प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की चर्चाओं को ठोस और कार्यान्वयन अनुकूल परिणामों में बदलने के लिए एक संरचित दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक के दौरान, नौ समितियों के सदस्य सचिवों ने अपने-अपने कार्य बिंदुओं पर हुई प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रस्तुतियों में प्रमुख उपलब्धियों, चिन्हित क्षेत्रों में हुई प्रगति, मौजूदा कमियों और प्रस्तावित अनुशंसाओं को शामिल किया गया। चर्चाओं में प्रासंगिक आंकड़ों, साक्ष्यों और सर्वोत्तम प्रथाओं के माध्यम से अनुशंसाओं को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। इस समीक्षा से समितियों की प्रगति का आकलन करने, आगे ध्यान देने योग्य क्षेत्रों की पहचान करने और उच्च शिक्षा, कौशल, नवाचार तथा क्षमता विकास को मजबूत करने की दिशा में चल रहे प्रयासों में समन्वय स्थापित करने का अवसर मिला। बैठक का समापन समितियों द्वारा साक्ष्य-आधारित, मापन योग्य और कार्यान्वयन योग्य अनुशंसाओं को समय पर प्रस्तुत करने पर बलदेने के साथ हुआ, ताकि उन पर आगे विचार और कार्रवाई की जा सके।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार एवं निवेश संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए न्यूयॉर्क में अमरीका की अग्रणी कंपनियों के साथ बैठकें कीं
नई दिल्ली, 07 अक्तूबर, अभीतक: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में अमरीका की अग्रणी कंपनियों के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ भारत-अमेरिका व्यापार को सुदृढ़ करने के अवसरों पर चर्चा करने और शीर्ष अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित करने के लिए कई बैठकें कीं। श्री गोयल ने ब्लैकस्टोन के अध्यक्ष और सीओओ श्री जोनाथन ग्रे एवं ब्लैकस्टोन के इंटरनेशनल प्राइवेट इक्विटी व्यवसाय के अध्यक्ष श्री प्रकाश मेलवानी से मुलाकात की। चर्चा का मुख्य विषय भारत में प्रमुख सेक्टरों में ब्लैकस्टोन के निवेश और साझेदारी का विस्तार करना था। श्री गोयल ने न्यूबर्गर बर्मन के चेयरमैन और सीईओ श्री जॉर्ज वॉकर और उनकी नेतृत्व टीम के वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात की। चर्चा में निवेश संबंधों को गहरा करने और वित्तीय एवं धन प्रबंधन सेवाओं में भागीदारी को सुदृढ़ करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। श्री गोयल ने द एस्टी लॉडर कंपनीज के अध्यक्ष और सीईओ श्री स्टीफन डी ला फेवेरी से मुलाकात की। उन्होंने भारत में विकास के अवसरों पर चर्चा की, जिसमें विनिर्माण और सोर्सिंग में वृद्धि के माध्यम से विकास के अवसर और भारत के बढ़ते ब्यूटी एंड पर्सनल केयर मार्केट शामिल हैं। आईबीएम के चेयरमैन और सीईओ श्री अरविंद कृष्णा के साथ हुई उनकी मुलाकात में, भारत में आईबीएम की भागीदारी को और सुदृढ़ करने तथा एआई, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम कंप्यूटिंग और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग का विस्तार करने पर चर्चा केंद्रित रही। मेटलाइफ के अध्यक्ष और सीईओ श्री मिशेल ए. खलाफ के साथ बैठक में, चर्चा का केंद्र भारत में कंपनी के विकास के अवसरों और बीमा एवं वित्तीय सेवा सेक्टर के विस्तार पर रहा। श्री गोयल ने जनरल अटलांटिक के चेयरमैन और सीईओ श्री विलियम ई. फोर्ड से मुलाकात की और भारत के साथ कंपनी के निवेश एवं व्यापारिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने के अवसरों पर चर्चा की। श्री गोयल ने एआईए ग्रुप के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष श्री मार्क टकर से भी मुलाकात की। चर्चा का केंद्र बिंदु भारत में एआईए की भागीदारी और बीमा एवं वित्तीय सेवा सेक्टरों में विद्यमान अवसर थे। इनमें भारत के श्2047 तक सभी के लिए बीमाश् के विजन के संदर्भ में भी विचार-विमर्श शामिल था। इन बैठकों ने वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, एआई और अन्य सेक्टरों में भारत की विकास संभावनाओं एवं निवेश के अवसरों पर चर्चा करने तथा भारत-अमरीका के आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंधों को और सुदृढ़ करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान किया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी
लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी की सेवा, संघर्ष व समर्पण की यह यात्रा गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं का उत्थान और हर वर्ग की समृद्धि का पर्याय बनी
मोदी जी ने जनकल्याणकारी नीतियों, उनके क्रियान्वयन, निर्णय की दृढ़ता, पारदर्शिता व परिणाम की गारंटी से शासन की परिभाषा बदली, श्पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंसश् का आदर्श स्थापित किया
मोदी जी ने गुजरात में सुशासन का ऐसा मॉडल खड़ा किया, जो आगे चलकर पूरे देश का आधार बना
मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल पेमेंट, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा
युद्ध व अस्थिरता के मौजूदा दौर में भारत शांति व सौहार्द की एक महत्वपूर्ण वैश्विक आवाज बनकर उभरा
मोदी जी ने देशवासियों में आत्मविश्वास जगाकर ‘विकसित भारत’ का मंत्र दिया और 2047 तक हर क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने का संकल्प दिलाया

नई दिल्ली, 07 अक्तूबर, अभीतक: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी। गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ग् पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ष्अथक परिश्रम, अद्भुत संकल्पशक्ति व राष्ट्र प्रथम को जीवन का लक्ष्य बनाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ। आज ही के दिन, 7 अक्टूबर 2001 को मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तब से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सेवा, संघर्ष व समर्पण की यह यात्रा गरीबों का कल्याण, महिलाओं का सशक्तीकरण, युवाओं का उत्थान और हर वर्ग की समृद्धि का पर्याय बन गई है। रु25ल्मंतेव्ैिमअं में मोदी जी ने जनकल्याणकारी नीतियों, उनके क्रियान्वयन, निर्णय की दृढ़ता, पारदर्शिता व परिणाम की गारंटी से शासन की परिभाषा ही बदल दी और श्पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंसश् का आदर्श स्थापित किया। श्री अमित शाह ने कहा, मोदी जी ने मुख्यमंत्री के रूप में भूकंप से उजड़े कच्छ का पुनर्निर्माण कर उसे एक मिसाल बनाया, ज्योतिग्राम योजना से गांव-गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंचाई, सौर ऊर्जा और वाइब्रेंट गुजरात के माध्यम से निवेश व उद्योग को नई दिशा दी तथा 8 प्रतिशत से अधिक कृषि विकास दर हासिल कर गुजरात में सुशासन का एक ऐसा मॉडल खड़ा किया, जो आगे चलकर पूरे देश का आधार बना। प्रधानमंत्री के रूप में इसी दृष्टि का विस्तार हुआ। अंतरिक्ष से समुद्र तक और वैश्विक मंचों से आंतरिक सुरक्षा तक भारत ने नई उपलब्धियां हासिल कीं। जन-जन के जीवन में भी बड़ा बदलाव आयाकृ25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले और करोड़ों परिवारों को पक्के मकान, ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवर, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और घर-घर नल से जल पहुंचा। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, ष्आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल पेमेंट, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। युद्ध व अस्थिरता के इस दौर में भारत शांति व सौहार्द की एक महत्वपूर्ण वैश्विक आवाज बनकर उभरा है। मोदी जी ने करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास जगाकर ‘विकसित भारत’ का मंत्र दिया और 2047 तक हर क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने का संकल्प दिलाया। उनके नेतृत्व में सेवा कार्यों का भागीदार बनना हम सभी के लिए सौभाग्य व गौरव की बात है।

भारत ने कॉप-31 को पेरिस समझौते में मौजूद कमियों को दूर करने, प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और इसके कार्यान्वयन में तेजी लाने पर दिया जोर
भूपेंद्र यादव ने ऑस्ट्रेलिया, फिजी और तुवालू द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यूएनएफसीसीसी की पूर्व-कॉप-31 बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

नई दिल्ली, 07 अक्तूबर, अभीतक: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज फिजी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) की पूर्व-कॉप-31 बैठक में कॉप-31 प्राथमिकताओं पर पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए जलवायु संबंधी समझ में मौजूद कमियों को दूर करने, मौजूदा जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और पेरिस समझौते के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। श्री यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का बहादुरी से सामना करने और एक सफल उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए तुवालू के लोगों के जज्बे को सलाम किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से आशा, आत्मविश्वास और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एकजुट होने का संकल्प मजबूत होता है। मंत्री ने कहा कि यूएनएफसीसीसी और इसके पेरिस समझौते के तहत दीर्घकालिक उद्देश्य और लक्ष्य पहले ही निर्धारित किए जा चुके हैं, जिनमें वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने की महत्वाकांक्षा भी शामिल है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस महत्वाकांक्षा को प्राप्त करने के लिए कार्यान्वयन के उपयुक्त साधनों की आवश्यकता होगी और अब ध्यान इस बात पर केंद्रित होना चाहिए कि विश्व इन लक्ष्यों की ओर अपनी यात्रा को कैसे गति दे सकता है। श्री यादव ने कॉप-31 की अध्यक्षता में सर्वसम्मति, निर्णय लेने और कार्यान्वयन पर दिए गए जोर का उल्लेख करते हुए कहा कि जलवायु बहुपक्षवाद के दीर्घकालिक लक्ष्यों और दिशा पर समग्र सहमति है। विज्ञान और पारंपरिक ज्ञान तथा सामुदायिक प्रथाओं के बीच, व्यवहार और नैतिकता के बीच और उपलब्ध संसाधनों तथा आवश्यक जरूरतों के बीच मौजूद समझ की कमियों को पहचानना और उन पर आम सहमति विकसित करना जरूरी है। मंत्री ने कहा कि कॉप-31 को समझ की इन कमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। यादव ने निर्णय लेने के विषय पर कहा कि सभी पक्षों से अपेक्षित मुख्य निर्णय यह है कि वे यूएनएफसीसीसी और पेरिस समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को सही मायने में पूरा करें और प्रत्येक पक्ष को इन प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सक्षम बनाएं। मंत्री ने कार्यान्वयन के विषय पर उन कमियों को दूर करने का आह्वान किया जहां सबसे अधिक आवश्यकता है और जिसका प्रभाव अधिकांश लोगों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है और महसूस किया जाता है। उन्होंने क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया और सभी पक्षों से आग्रह किया कि वे हर साल ठोस उदाहरण और सफलता की कहानियां प्रस्तुत करें – जो उच्च-प्रभाव वाले शमन, बड़े पैमाने पर अनुकूलन और कार्यान्वयन के साधनों की प्रभावी डिलीवरी को प्रदर्शित करें। यादव ने कहा कि इस तरह के उदाहरणों को साल दर साल लगातार साझा करने और उनका विस्तार करने से पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने में जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि अंताल्या में सफलता का आकलन केवल नए लक्ष्यों या घोषणाओं से नहीं किया जाना चाहिए बल्कि इस बात से किया जाना चाहिए कि क्या कार्यान्वयन में तेजी आई है, जरूरतमंदों तक सहायता पहुंची है और क्या मौजूदा समाधानों को बड़े पैमाने पर लागू किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व-कॉप संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से कुछ सप्ताह पहले आयोजित होने वाली एक तैयारी बैठक है, जो इस वर्ष नवंबर में अंताल्या, तुर्की में आयोजित की जाएगी।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चिंतन शिविर ने गुणवत्ता, रखरखाव और प्रौद्योगिकी पर आधारित ग्रामीण संपर्क सुविधा के लिए भविष्य की रूपरेखा तैयार की
शिवराज सिंह चैहान ने पीएमजीएसवाई को मजबूत करने और आखिरी छोर तक ग्रामीण संपर्क सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी के अधिक इस्तेमाल का आह्वान किया
पीएमजीएसवाई चिंतन शिविर ने जलवायु-अनुकूल अवसंरचना, टिकाऊ तौर-तरीकों और ग्रामीण सड़कों के तेजी से निर्माण पर बल दिया

नई दिल्ली, 07 अक्तूबर, अभीतक: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) का दो दिवसीय चिंतन शिविर 5-6 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया। इसमें राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि, नीति निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ, ज्ञान साझेदार और अन्य संबंधित पक्ष शामिल हुए। इसका उद्देश्य पीएमजीएसवाई के माध्यम से ग्रामीण सड़क संपर्क सुविधा को मजबूत करने के लिए भविष्य की कार्रवाई पर विचार-विमर्श करना था। पिछले 25 वर्षों में, पीएमजीएसवाई ग्रामीण संपर्क सुविधा के लिए क्रांतिकारी कार्यक्रम के रूप में उभरी है। इसके अंतर्गत कार्यक्रम के विभिन्न चरणों में लगभग 8 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया है। पीएमजीएसवाई-प्ट के अंतर्गत, ₹70,125 करोड़ के बजट के साथ, 25,000 पात्र बिना संपर्क सुविधा वाले गांवोंध्बस्तियों को जोड़ने के लिए लगभग 62,500 किलोमीटर हर मौसम में चलने योग्य सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। भारत के ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने चिंतन शिविर को संबोधित किया। उन्होंने नई प्रौद्योगिकी और हर पात्र बस्ती तक संपर्क सुविधा पर अधिक ध्यान देने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने पक्की सड़क के महत्व पर बल दिया, जो न केवल संपर्क सुविधा देती है बल्कि कई अवसरों के द्वार भी खोलती है। उन्होंने क्षेत्र सत्यापन, निगरानी और समय पर निर्णय लेने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी, जीपीएस-आधारित निगरानी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अधिक इस्तेमाल पर भी बल दिया। उन्होंने डोमेन विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के मार्गदर्शन का उपयोग करके योजना के कार्यान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों से पार पाने पर भी बल दिया। चिंतन शिविर में माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करने, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और निविदा जारी करने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने, निर्माण की गुणवत्ता में सुधार, निवारक रखरखाव और सभी स्तरों पर मजबूत जवाबदेही की आवश्यकता पर बल दिया। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने विशेष रूप से मुश्किल और पूर्वोत्तर इलाकों में लंबित और देरी से चल रहे कार्यों की बारीकी से निगरानी करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने निर्धारित पांच वर्ष की रखरखाव अवधि के दौरान ठेकेदारों की जिम्मेदारी बढ़ाने, पीएमजीएसवाई-प्ट के अंतर्गत संपर्क सुविधा की वास्तविक कमियों की जांच करने और कार्य के दौरान आने वाली रुकावटों को समय पर दूर करने के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने राज्यों से कार्यों को समय पर पूरा करने और पीएमजीएसवाई के कार्यों में हरित प्रौद्योगिकी अपनाने का भी आग्रह किया। ग्रामीण विकास सचिव श्री रोहित कंसल ने मौजूद लोगों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत शुरू की गई नई योजनाओं के बारे में बताया। इनका उद्देश्य वर्तमान व्यवस्था को और मजबूत बनाना और उसे पारदर्शी तरीके से चलाना है। उन्होंने कार्यों से संबंधित राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों से इन टूल्स को तेजी से अपनाने और नई प्रौद्योगिकी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का आग्रह किया। इससे निर्माण की गुणवत्ता बेहतर होगी और मंत्रालय को समस्याओं का विश्लेषण करने और उन्हें हल करने में सहायता मिलेगी। ग्रामीण विकास सचिव ने हर मौसम में चलने लायक सड़कें बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। इस योजना के तहत रखरखाव और गुणवत्ता बहुत जरूरी पहलू हैं। उन्होंने राज्यों के सभी वरिष्ठ प्रतिनिधियों से बेहतर कार्य के लिए सही एक्शन प्लान के साथ मिशन मोड में कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने योजना के अंतर्गत हासिल किए गए लक्ष्यों का जिक्र किया, लेकिन अगले लक्ष्यों को हासिल करने पर भी जोर दिया। ग्रामीण विकास सचिव ने श्चिंतन शिविरश् में शामिल देश भर के सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मंच पर उनकी मौजूदगी और सक्रिय भागीदारी की सराहना की और इस महत्वपूर्ण योजना को लागू करने में उनकी प्रमुख भूमिका को माना। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सभी संबंधित पक्षों का सामूहिक अनुभव, प्रतिबद्धता और योगदान इस योजना को और मजबूत बनाने और इसके लक्ष्यों को हासिल करने में बहुत मददगार साबित होगा।
भविष्य के लिए तैयार ग्रामीण सड़कों पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा व विचार-विमर्श

  1. चिंतन शिविर में सीआरआरआई, एनडीएमए और सीडीआरआई के विशेषज्ञों ने आपदा और जलवायु-अनुकूल ग्रामीण सड़कों, नई निर्माण तकनीकों, टिकाऊ सामग्री और ।प्-आधारित डिजिटल निगरानी प्रणालियों पर चर्चा की। इन चर्चाओं का मुख्य उद्देश्य ऐसे सफल तरीकों और नए समाधानों की पहचान करना था जिन्हें पूरे देश में जमीनी स्तर पर लागू किया जा सके।
  2. सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के विशेषज्ञ अधिकारी के समृद्ध अनुभव से सीखने का अवसर मिला। उन्होंने देश के सबसे चुनौतीपूर्ण और कठिन इलाकों में सड़कें बनाने के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी। बीआरओ के अनुभव से मिले नए तरीके, तकनीकी समाधान और सीख पीएमजीएसवाई के लिए, विशेष रूप से पहाड़ी, दूर-दराज और सीमावर्ती इलाकों में सड़क निर्माण के लिए बहुत काम आ सकते हैं।
    चिंतन शिविर में हुई चर्चाओं और विशेषज्ञों की बातचीत से निकली मुख्य बातें
    जलवायु-अनुकूल, टिकाऊ और स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल डिजाइन, सामग्री और निर्माण तकनीकों को बढ़ावा देना।
    पारदर्शी और परिणाम-आधारित निगरानी और रखरखाव के लिए ओएमएमएएस, जीपीएस- वीटीएस, एआई, जियो-टैग किए गए सबूतों और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल करना।
    ग्रामीण विकास मंत्रालय, राष्ट्रीय ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास एजेंसी (एनआरआईडीए) और राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों के बीच जवाबदेही और तालमेल को मजबूत करना।
    निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करना और पीछे चल रहे राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों में कार्य की गति बढ़ाना।
    पीएमजीएसवाई-प्ट डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) और उनसे जुड़े पुलों की डीपीआर को तेजी से तैयार और प्रोसेस करना, साथ ही संपर्क सुविधा (कनेक्टिविटी) की जरूरी कमियों को दूर करना।
    बेहतर प्री-टेंडर तैयारी और समय पर मंजूरी के जरिए मंजूरी-से-टेंडर-से-ठेका देने की प्रक्रिया को मजबूत करना।
    गुणवत्ता आश्वासन, निवारक रखरखाव और जमीनी सत्यापन को कार्यान्वयन के मुख्य केंद्र में रखना।
    चिंतन शिविर ने गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ, जलवायु-अनुकूल और तकनीक-सक्षम ग्रामीण सड़क बुनियादी ढांचा बनाने के सरकार के संकल्प को फिर से दोहराया, जिससे ग्रामीण समुदायों को लंबे समय तक सामाजिक-आर्थिक लाभ मिल सकें।
    ग्रामीण सड़कें केवल परिवहन के लिए बुनियादी ढांचा नहीं हैंय ये किसानों को बाजारों से, बच्चों को शिक्षण संस्थानों से, मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं से और ग्रामीण परिवारों को नए अवसरों से जोड़ने वाली अहम कड़ियाँ हैं।
    इसलिए, ग्रामीण संपर्क सुविधा को मजबूत करना श्विकसित भारतश् के विजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसकी नींव में मजबूत, समृद्ध और अच्छी तरह से जुड़ा हुआ ग्रामीण भारत है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा इंदिरा गाँधी इनडोर स्टेडियम (नई दिल्ली) में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा – सेवा ज्योति यात्रा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु’
7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने गुजरात के सीएम के रूप में शपथ ली थी तब सोचा नहीं था कि कभी ये पड़ाव भी आएगा। आज मुझे हेड ऑफ द गवर्नमेंट के तौर पर सेवा करते हुए 25 साल हो गए हैं। ये जनता के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम है। ये भाजपा, एनडीए और लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा रखने वालों का मैं आभार व्यक्त करता हूं।
140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना ये कि परमात्मा मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं अपने देश के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकूं। देशवासियों की और सभी लोगों की दिन-रात सेवा कर सकूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता जनार्दन का है।
मेरे लिए जनता जनार्दन भी ईश्वर का ही स्वरूप है। लाखों करोड़ लोगों का विश्वास ही मेरी शक्ति रही है। देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए देश ही मेरे लिए सबकुछ है। और मैं हृदय से ये मानता हूं। देश के नागरिकों का ही मेरे ऊपर सबसे बड़ा हक है।
ये 25 साल का जनविश्वास, 25 सालों का अनुभव बड़ी पूंजी है। ये पूंजी देश की है। मां भारती हर संतान इस पूंजी की अधिकारी है।
मुझे याद है, जब मैं वडनगर के स्कूल में पढ़ता था, तब मास्टरजी अलग-अलग तरह से पाठ पढ़ाते थे और क्लास में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्र में मेरा नाम होता था। सीखने की वो ललक मेरे जीवन का हिस्सा बन गई और मैं आज भी स्वयं को एक विद्यार्थी मानता हूं।
मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं। जीवन में क्या बनूंगा, कभी सोचा ही नहीं। मैंने ईश्वर से मांगा की कि सीखना कभी कम न हो। आज जितना पीछे मुड़कर देखता हूं, उतना कतज्ञता का भाव ही आता है।
हर घटना ने मुझे कुछ न कुछ ही सिखाया है। मुझे नम्र होना सिखाया।
जिसने मुझे गिराया, उसने मुझे खड़ा होना सिखाया।
जिसने मेरा विरोध किया, उसने मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई।
हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा रहा।
हर सिद्धि ने बड़े लक्ष्यों की तरफ बढ़ने का सामर्थ्य दिया।
चंद्रयान ने मुझे असफलता से उठना सिखाया। कोरोना ने सामूहिक चेतना सिखाई। मीडिया ने मुझे खट्टे-मीठे अनुभव से आगे की बढ़ने की प्रेरणा दी। हर गांव, हर गरीब ने मुझे सिखाया कि साधन-संसाधन भले ही सीमित हो, लेकिन सपने बड़े होने चाहिए। हौसले बुलंद होने चाहिए।
मैं अपनी यात्रा के पड़ाव पर प्रत्येक स्वयंसेवक, हर साथी कार्यकर्ता को आदरपूर्वक नमन करता हूं। आज का ये दिन यादों के लिए नहीं है, ये अपने संकल्पों को नई ऊर्जा से भरने का दिन है। ये दिन उस वादे को दोहराने का दिन है, उस इरादे को व्यक्त करने का है कि हम करके रहेंगे।
वी विल डू इट। वी विल डू इट। लाल किले से मैंने सबके प्रयास की बात की थी। भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जज्बा चाहिए, वो एक ही संदेश देता है कि हम करके रहेंगे।
विकसित भारत बाय 2047, वी विल डू इट।
तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी- वी विल डू इट।
आत्मनिर्भर भारत- वी विल डू इट।
ओलिंपिक्स का आयोजन- वी विल डू इट।
अंतरिक्ष में कदम- वी विल डू इट।
ये ऊर्जा, ये आत्मविश्वास अद्भुत है। जहां ये बातें लहू बनकर दौड़ती हैं, उन्हें कोई रोक नहीं सकता। 25 वर्षों की ये यात्रा, लोग इसे उपलब्धि मानते हैं।
जीवन का एक ही ध्येय था, देश के लिए निस्वार्थ कर्म। मेरे लिए कर्म ही सबकुछ है। कर्म ही मेरा धर्म है। गीता ने हमें सिखाया है कर्मण्ये वाधिकारस्ते, मैं कर्म को अपना धर्म मानता हूं। हर कर्म पूरी क्षमता से करता रहूं।
हमने इस राष्ट्र में जन्म लिया है, ये एहसास ही अमृत है। इसके सामने सत्ता सुख कुछ नहीं है। पद-प्रतिष्ठा तो कहीं भी मिल सकता है, लेकिन भारत जैसी पुण्यभूमि नहीं मिलेगी। वो भारत, जिसने अंधकार के युग में भी मानवता को ज्ञान दिया, मूल्यों का प्रकाश दिया, उसकी सेवा का मौका अमूल्य है। 25 सालों का आकलन इससे नहीं होगा कि मैं कहां पहुंचा, बल्कि इससे होगा कि मेरा देश कहां पहुंचा।
जब गुजरात पहुंचा तो प्रशासनिक व्यवस्था का ज्यादा ज्ञान नहीं था, तब सिर्फ जनशक्ति का भरोसा था। इसी विश्वास को मैंने अपना सामर्थ्य बनाया। मैंने जनता को साथ लेकर निर्णय लिए, नीतियां बनाई और इन्हें लागू किया।
यही मंत्र – वी विल डू इट…जब जनता साथ हो तो परिणाम ही आते हैं। गुजरात ने करके दिखाया। तब विकराल चुनौतियां मुंह बाए खड़ी थीं। देश का हर नागरिक नया रास्ता खोज रहा था। भारत की इकोनॉमी को लेकर दुनिया कहने लगी थी- इट्स अ गॉन केस। तब कोई ज्योत दिखती नहीं थी। निराशा में डूबे देश को आशा की जरूरत थी।
मैंने वही काम किया, जो मुझे आता था। मैंने लोगों के साथ मिलकर काम किया और उनके साथ मिलकर फिर दोहराया – वी विल डू इट। अब तस्वीर बदल गई है।
आज मेड इन इंडिया फोन का जलवा है। कभी भारत में ब्लैकआउट हेडलाइन बनती थी, आज सोलर पावर के चर्चे होते हैं। आज खेती का उदाहरण भी है। आजादी के बाद खेती के बढ़ने की दर किसी दशक में रही तो 2015-25 के दशक में सबसे ज्यादा रही।
हमारे दिल की हर धड़कन में क्या एक ही संकल्प नहीं गूंजना चाहिए कि हमें प्राचीन भारत के गौरव को पुनर्जीवित करना है। कभी भारत विश्व की अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करता था। समय का चक्र बदला, गुलामी का कालखंड आया, भारत को लूटकर तबाह कर दिया गया। जो भारत दुनिया को दिशा दिखाता था, उसके पुस्तकालय जला दिए गए। छोटे-छोटे संकट विकराल होने लगे। अकाल, कई विभीषिकाएं, लेकिन तब भी मां भारती की संतानों का साहस नहीं टूटा।
हर चीज में भारत सिरमौर है। टेक्नोलॉजी, खेल, उद्योग में भारत का तिरंगा लहराए। आज पूरे विश्व में भारत के पायलट की चर्चा है। एक दिन वो भी आएगा, जब दुनिया मेड इन इंडिया प्लेन की चर्चा करेगी। ये लक्ष्य तभी पूरे होंगे, जब हम दूरदर्शी नीतियां बनाएं और परिश्रम की पराकाष्ठा करें।
अब ये समय आराम का नहीं है। ये समय सोच के साथ आगे बढ़ने का है। देश के लिए खुद को खपा देने का है। आज भारत में जितने युवा हैं, वो इतिहास से मिला बहुत बड़ा मौका है, जिसे हमें गंवाना नहीं है।

हरियाणा कांग्रेस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और राज्य प्रभारी संजय दत्त की अगुवाई में लोक भवन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा भी इस दौरान विधायकों के साथ मौजूद रहे। मुलाकात के बाद कांग्रेस के ओबीसी नेता व आदमपुर डस्। चंद्रप्रकाश ने कहा कि वे बिना ओबीसी कॉलम के जनगणना को स्वीकार नहीं करेंगे। आगामी जनगणना केवल नाम पूछने तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें वैज्ञानिक, सटीक और नीति-उपयोगी प्रणाली का इस्तेमाल किया जाए। मांगपत्र में स्पष्ट किया गया है कि देश भर में एक ही जाति को अलग-अलग उप-नामों, बोलियों, वर्तनी और क्षेत्रीय उपनामों से जाना जाता है। यदि केवल जुबानी दर्ज नाम लिखे गए, तो एक ही समाज कई टुकड़ों में विभाजित दर्ज हो सकता है, जिससे ओबीसी, अति पिछड़े और शिल्पी वर्गों का सटीक डेटा प्रभावित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *