महिला सशक्तिकरण के साथ विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर भारत: आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने किया झज्जर में ध्वजारोहण
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और वीर जवानों के बलिदान को किया याद, देश की एकता-अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प
हर घर तिरंगा अभियान व ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह

झज्जर, 15 अगस्त, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज वर्कशॉप परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह में पहुंचकर ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। वन्देमातरम गायन के साथ ही ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की धुन से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इससे पहले कुमारी आरती सिंह राव ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डीसी वर्षा खांगवाल और पुलिस आयुक्त सिमरदीप सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।
राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: आरती
स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने अपने संबोधन में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों का योगदान भी अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार का प्रयास है कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग को सम्मान के साथ विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने अमर शहीद राव तुलाराम को नमन करते हुए कहा कि ऐसी महान विभूतियों के त्याग व समर्पण से युवा शक्ति को जीवन में आगे बढ़ने का सकारात्मक संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के साथ विकसित राष्ट्र बनने की ओर भारत अग्रसर हो रहा है।
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का विशेष जोर
स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में एक नया चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा 12 चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं। इनमें पांच सरकारी और सात निजी चिकित्सा महाविद्यालय शामिल हैं। चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस की 2,260 और स्नातकोत्तर की 788 सीटों की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि भिवानी में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है और इसमें ओपीडी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से यहां 100 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला शुरू किया गया है। नारनौल के कोरियावास में भी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण पूरा हो चुका है, जहां 100 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला तथा ओपीडी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा कवच
कैबिनेट मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक स्थिति किसी भी व्यक्ति के बेहतर उपचार में बाधा न बने। कैंसर की तीसरी और चैथी अवस्था के ऐसे मरीज, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है, उन्हें तीन हजार रुपये मासिक आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर 2024 से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालयों में किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा शुरू की गई है। स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं तथा अन्य उपचार संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
आधुनिक जांच सुविधाओं का हो रहा विस्तार
कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। वर्तमान में 19 जिला नागरिक अस्पतालों में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है तथा अन्य अस्पतालों में भी आधुनिक जांच सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयां, उपचार सामग्री और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हेपेटाइटिस-बी और सी की दवाइयां एवं जांच निरूशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं तथा हाई रिस्क पॉपुलेशन और स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस-बी का टीका भी निरूशुल्क लगाया जा रहा है।
युवाओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर
मुख्य अतिथि कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि देश की युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियों, व्यायामशालाओं और अन्य खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। झज्जर जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और खेल, शिक्षा तथा कौशल विकास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसानों, महिलाओं और गरीब परिवारों के हित में अनेक कदम उठाये जा रहे हैं।
हर घर तिरंगा से शोभायमान हो रहा देश
मुख्य अतिथि कुमारी आरती सिंह राव ने हर घर तिरंगा अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान ने देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का कार्य किया है।
वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का अवसर
स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना, राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण का सशक्त प्रतीक है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस राष्ट्रगीत ने देशवासियों में एकता और आजादी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ हमें स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर प्रदान करती है।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि कुमारी आरती सिंह राव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, युद्ध वीरांगनाओं, शौर्य पदक विजेता पूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। कुमारी आरती सिंह राव ने सभी प्रतिभागी टीम के लिए एक लाख रुपए देने सहित सोमवार को जिला के सभी विद्यालय में अवकाश की भी घोषणा की।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, भाजपा नेता संजय कबलाना, सोमवती जाखड़, मनीष बंसल व पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान के अलावा जिला प्रशासन की ओर से डीसीपी दीप्ति गर्ग, डीसीपी धारणा यादव, डीसीपी शुभम, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट व सीटीएम ऋतु सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण व जिलावासी उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/share/v/1DH1kJ7wk2

झज्जर: उत्तराखंड में खड़गे की जनसभा के बाद मंच का शुद्धिकरण किए जाने को लेकर बोले दीपेन्द्र हुड्डा
खड़गे के अपमान को बताया देश के संविधान और देश की जनता का अपमान
झज्जर में कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स की तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए थे दीपेन्द्र हुड्डा
दीपेन्द्र हुड्डा बोले, भाजपा की जातिवादी सोच की मुक्ति से देश में महायज्ञ होने की जरूरत
हांसी में किसानों पर पत्थरबाजी,लाठिचार्ज और मामले दर्ज किए जाने पर भी बोले दीपेन्द्र हुड्डा
कहा: आजादी पर्व वाले दिन पुलिस की बर्बरता दर्शाती है हरियाणा की सैनी सरकार की कार्यशैली
एसपी के हाथ में दिखाई दिए पत्थर,मामले की हो जांच और दोषी पुलिस कर्मचारियों पर हो कार्यवाहीं
भाजपा प्रदेशध्यक्ष अर्चना गुप्ता की विशेष वर्ग के लिए की गई टिप्पणी पर भी बोले दीपेन्द्र हुड्डा
कहा: अर्चना गुप्ता को स्वयं नहीं पता वह क्या कह रही है,उनके बयान को कोई नहीं लेता सिरियस
दीपेन्द्र बोले, देश में कोई वर्ग है तो वह है जैन जी, जैन जी के भविष्य को चैपट करने का भाजपा ने किया काम
हरियाणा में खेल और खिलाड़ियों के वर्चस्व पर भी दीपेन्द्र ने खड़ा किया सरकार को सवालों के घेरे में
कहा: कांग्रेस की सरकार में आते थे वर्तमान से चार गुणा मैडल,सरकार की गलत नीति से मैडलों की संख्या हुई कम
कॉमनवेल्थ गेम हरियाणा में होने का समर्थन करते नजर आए दीपेन्द्र हुड्डा
दीपेन्द्र बोले, दुःख की बात सरकार के 12 सालों में हरियाणा के अंदर खेल मंत्रालय ने खरीदा नहीं एक भी चिड़ी बल्ला
कॉमनवैल्थ गेम से परम्परागत खेल कुश्ती को हटाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
अम्बेड़कर चैक से भगत सिंह चैक तक निकाली गई बादली हलके की तिरंगा यात्रा, भारी संख्या में उमड़ा लोगों का हजूम
पूर्व मंत्री गीता भुक्कल और कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स तिरंगा यात्रा में रहे मौजूद

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ और सीए सारिका बंसल प्रदेश प्रवक्ता ने माछरौली ओम नमः शिवाय डेयरी में पौधारोपण किया
माछरौली, 15 अगस्त, अभीतक: आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा झज्जर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ और सीए सारिका बंसल प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा सीए सेल, हरियाणा) ने माछरौली स्थित ओम नमः शिवाय डेयरी और गौशाला में मुख्य संचालक (ऑनर) ईश्वर सिंह की उपस्थिति में पौधारोपण (वृक्षारोपण) किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण के उपरांत गौशाला की व्यवस्थाओं और गाय के दूध से बने खाने-पीने की चीजों का आंकलन किया।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु
पर्यावरण संरक्षण

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गौशाला परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।
उत्कृष्ट स्वच्छता:
गौशाला परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है, जो अत्यंत सराहनीय है।
संस्कृति और गौ-सेवा
हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा के अनुसार गायों की बहुत ही सुंदर और व्यवस्थित तरीके से सेवा व देखरेख की जा रही है।
शुद्ध दुग्ध उत्पादन
गौशाला में बहुत ही उत्तम और शुद्ध गुणवत्ता का दूध उपलब्ध है।
ईश्वर सिंह और उनकी पूरी टीम के सेवा भाव प्रशंसनीय है और गौ-सेवा और पर्यावरण की रक्षा ही हमारी वास्तविक सांस्कृतिक पहचान है। इस तरह के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

झज्जर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव को छायाचित्र भेंटकर अभिनंदन करते डीसी वर्षा खांगवाल व डीआईपीआरओ दिनेश कुमार।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्यातिथि को ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण का चित्र त्वरित भेंट कर किया अभिनंदन
डीसी वर्षा खांगवाल ने भेंट किया छायाचित्र

झज्जर, 15 अगस्त, अभीतक: झज्जर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की ओर से डीसी वर्षा खांगवाल व डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव को राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण करने के चंद मिनटों बाद ही राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण का छाया चित्र प्रदान करते हुए उनका जिला में अभिनंदन किया। समारोह में मंच संचालन प्रवक्ता संजय शर्मा ने किया। समारोह में जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय भागीदारी निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में राष्ट्रीय एकजुटता का सार्थक समावेश नजर आया। जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए एक लाख रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही सोमवार का जिला के सभी विद्यालय में अवकाश रखने की घोषणा भी की।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई दी राष्ट्रीय एकता
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आजादी के मतवालों के संघर्ष और बलिदान को जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा प्रांगण तालियों और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति के साथ भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। समारोह में बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो का प्रदर्शन किया गया।

एल. ए. सी. सै. स्कूल प्रांगण में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
झज्जर, 15 अगस्त, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के प्रांगण में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में स्कूल संचालक जगपाल गुलिया व जयदेव दहिया मुख्यातिथि रहे। उनके साथ अनीता गुलिया, नीलम दहिया,योजित गुलिया, भविष्य दहिया विशेष तौर पर मौजूद रहे। सबसे पहले मुख्य अतिथि ने तिरंगा झंडा स्वतंत्र हवा में फहराया। इसके बाद सांस्कृतिक गतिविधियों की शुरुआत हुई। इन कार्यक्रमों में कक्षा पांचवीं से कक्षा बाहरवीं के बच्चों ने भाग लिया। इन कार्यक्रमों ने सभी को सभी को प्रभावित किया। सबसे पहले स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया ने माँ भारती स्वरूप को तिलक लगाकर व दीप प्रज्ज्वलित उनकी वंदना की। इसके बाद स्कूल प्रबन्धक के.एम. डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी बच्चों को व उनके अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेंट की व उनके सहयोग की तारीफ की। बॉयज ड्रिल में अजय सर व विशाल सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने शानदार परफॉरमेंस पेश कि। वहीं गर्ल्स ड्रिल रिया गौड व प्रियंका यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने शानदार परफॉरमेंस दी। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर डांस परफॉरमेंस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूरा स्कूल का माहौल देशभक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में एचओडी रविंद्र लोहचब, पूजा कादयान, डीपीई अमित लोहचब,विशाल सिंह, म्यूजिक टीचर जितेंद्र कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा । मंच संचालन का कार्य भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा, प्रियंका यादव ने किया।

विकसित भारत बनाने में युवा पीढ़ी का अहम योगदान: शर्मा
बेरी में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह’
हर घर तिरंगा अभियान के बीच शहीदों को नमन, राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प’
हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी’
मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा’

बेरी, 15 अगस्त, अभीतक: हर घर तिरंगा अभियान के देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच भागलपुरी चैक स्थित खेल स्टेडियम में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग और गरिमा के साथ मनाया गया। हरियाणा स्टेट वेयर हाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री रामकिशन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की धुन से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। समारोह में पहुंचने पर एसडीएम रेणुका नांदल ने उपमंडल प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
शहीदों के त्याग और बलिदान को किया नमन
मुख्य अतिथि श्री रामकिशन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर भी है। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे महान सेनानियों सहित असंख्य ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के कारण देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अनेक वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने सभी शहीदों और वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हमारे जवान विपरीत परिस्थितियों में भी सदैव तत्पर रहते हैं।
हर घर तिरंगा अभियान से मजबूत हो रही राष्ट्रभक्ति की भावना
श्री रामकिशन शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और बच्चों व युवाओं को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीनों रंग और अशोक चक्र हमें साहस, शांति, समृद्धि और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ राष्ट्रीय चेतना का गौरवपूर्ण अवसर’
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना, राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस राष्ट्रगीत ने देशवासियों में एकता और आजादी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका’
मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के युवा ही वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा का नेतृत्व करेंगे। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा आज की युवा पीढ़ी, परिवारों और समाज के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती है। सरकार की ओर से नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देने का आह्वान किय
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां’
समारोह में ब्रिगेडियर रणसिंह पब्लिक स्कूल दुजाना, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, सरस्वती शिशु मंदिर बेरी तथा सी.आर. पब्लिक स्कूल माजरा डी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी के छात्र ने रागनी की प्रस्तुति से समां बांधा। विभिन्न शिक्षण संस्थानों की एनसीसी टुकड़ियों, स्काउट तथा हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों में देशभक्ति और उत्साह देखते ही बनता था।
’मुख्य अतिथि को किया सम्मानित’
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एसडीएम रेणुका नांदल ने उपमंडल प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि चेयरमेन रामकिशन शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मुख्यातिथि ने विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ अधिकारी मंजीत नांदल को सम्मानित किया।
समारोह में यह गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी रहे मौजूद’
इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू कादियान, मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा बाघपुर,
आशा शर्मा, रेणुका पंडित, दिनेश शर्मा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन राज सैनी व हरबिलास, सुनील जांगड़ा, रामानंद प्रधान छबीली, गौशाला प्रधान राजीव मित्तल के अलावा उपमंडल प्रशासन की ओर से एसीपी शमशेर सिंह, बीडीपीओ धर्मपाल, स्कूल प्राचार्या डॉ सुनीता गौड़,खंड कृषि अधिकारी डॉ. अशोक रोहिल्ला, एसईपीओ सत्यवान सिंह, जेई रोहित लोहचब,इंफॉर्मेशन मैनेजर रविन्द्र कौशिक, बबीता रानी, जेई बिजली निगम अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डीसी वर्षा खांगवाल ने कैंप कार्यालय में फहराया तिरंगा, जिलावासियों को दी स्वतंत्रता दिवस व तीज पर्व की शुभकामनाएं
झज्जर, 15 अगस्त, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और सभी जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस तथा तीज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए राष्ट्रीय गौरव और प्रेरणा का पर्व है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझें और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। साथ ही, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव तथा सहयोग की भावना को मजबूत करने में अपना योगदान दें। डीसी ने तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणवी संस्कृति और परंपराओं में तीज पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व महिलाओं के उत्साह, उमंग और पारिवारिक खुशियों का प्रतीक है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट की सलामी लेतीं महिला विकास निगम की अध्यक्ष सुनीता दांगी।

स्वतंत्रता दिवस करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक – सुनीता दांगी
उपमंडल बादली में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
हरियाणा महिला विकास निगम की अध्यक्ष सुनीता दांगी ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

बादली, 15 अगस्त, अभीतक: स्थानीय चैधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। हरियाणा महिला विकास निगम की अध्यक्ष सुनीता दांगी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान की धुन के साथ पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। समारोह में विभिन्न बलों एवं विद्यालयों की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सुनीता दांगी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। देश को आजादी दिलाने वाले असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान को यह दिन सदैव याद दिलाता है। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और त्याग के कारण ही हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के गरीब, कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को लाभ मिल रहा है तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि बादली को उपमंडल, तहसील और खंड का दर्जा मिलने से क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। बादली स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, देवरखाना में आयुष अनुसंधान संस्थान, कुलाना में महिला महाविद्यालय तथा क्षेत्र में चल रहे आधारभूत ढांचे के विकास कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास की इन परियोजनाओं से क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और आमजन के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवं शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम विशाल कुमार, एसीपी प्रदीप खत्री, कालेज प्राचार्य आनंद कादियान, तहसीलदार श्रीनिवास, नायब तहसीलदार अरविंद चैधरी, बीडीपीओ सुमित कुमार, गांव बादली के सरपंच आनंद गुलिया सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी मौजूद रहे।
बादली स्थित चैधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण करतीं महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी।

महान देशभक्तों के जीवन आदर्शों से प्रेरणा ले युवा: राजेश जून
शहर के भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में गूंजा देशभक्ति का जज्बा
देशभक्ति के रंग में रंगा बहादुरगढ़, विधायक राजेश जून ने फहराया तिरंगा और ली परेड की सलामी

बहादुरगढ़, 15 अगस्त, अभीतक: स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान उनके साथ एसडीएम अभिनव सिवाच और डीसीपी मयंक मिश्रा भी मौजूद रहे। समारोह से पहले विधायक राजेश जून ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने युवा पीढ़ी से महान देश भक्तों के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक राजेश जून ने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसा हरियाणा बनाना है, जहां किसान समृद्ध हों, बेटियां सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर हों तथा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि उद्योगों को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल, गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन की सुविधाएं और गांवों तथा शहरों में समान रूप से विकास सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को मिलकर योगदान देना चाहिए।
देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे स्टेडियम को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।
स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक राजेश जून ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया।
इन गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर तहसीलदार सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, एसीपी प्रदीप नैन, सहायक अधीक्षक कुलदीप कुमार, ईओ संजय रोहिल्ला, खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, प्राचार्या आशा शर्मा, सुनील हुड्डा, नरेश भारद्वाज, भीम सिंह प्रणामी, राजपाल जांगड़ा, कर्मवीर राठी, राजपाल शर्मा, अशोक गुप्ता, अशोक शर्मा और हरिमोहन ढाकरे सहित और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अग्निपथ योजना वापस लेकर फौज में पक्की भर्ती शुरू की जाए: दीपेन्द्र हुड्डा
अग्निपथ योजना वापस होने तक संघर्ष करते रहेंगे: दीपेन्द्र हुड्डा
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने गाँव सिलानी में शहीद मोहित चाहर की प्रतिमा अनावरण कर शहीद को नमन किया

झज्जर, 15 अगस्त, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज गाँव सिलानी में शहीद मोहित चाहर की प्रतिमा का अनावरण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद मोहित चाहर की उम्र जाने की नहीं थी। आज हम सभी के दिलों में दर्द का भाव भी है और इस बात का गौरव भी है कि ये ऐसा इलाका है जो देश की रक्षा के लिए हमेशा सबसे आगे रहा है। जैसे हमारे भाई मोहित ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, वैसे ही देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने भी सर्वस्व न्योछावर कर दिया। चाहे वो स्वतंत्रता आंदोलन की बात हो या इंडियन नेशनल आर्मी में शामिल होने की बात हो या फिर आजादी की लड़ाई लड़ रही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बात हो। आईएनए में सबसे ज्यादा हमारे इलाके के फौजी थे। कांग्रेस में भी सबसे ज्यादा फ्रीडम फाइटर हमारे इलाके से हुए। आज हम सभी शहीदों को नमन करते हैं। शहीदों को नमन करते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि अग्निपथ योजना वापस लेकर फौज में पक्की भर्ती शुरू की जाए। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने फौज में पक्की भर्ती क्यों बंद कर दी? क्योंकि देश की फौज ही एक ऐसी थी जिसमें कोई कमी नहीं निकाल सकते थे। बाकी ज्यूडिशरी में, अफसरशाही में, संसद से लेकर और विधानसभाओं में अनेक कमियाँ निकाल दी है। जब फौज में कोई कमी नहीं निकाल पाई तो फौज की पक्की भर्ती ही बदल कर कच्ची कर दी। जब तक अग्निपथ योजना लागू नहीं हुई थी, देश की 2ः आबादी वाले हरियाणा से 10ः सैनिक देश सेवा के लिए सेना में जाते थे। लेकिन अब इसमें भारी गिरावट आई है। अग्निपथ योजना से पहले प्रदेश की सड़कों की पटरियों पर, मैदानों में अनेक युवा दौड़, कसरत करते दिखाई देते थे। लेकिन इस योजना के लागू होने के बाद ऐसा दिखाई देना लगभग बंद हो गया है। क्योंकि, अग्निपथ स्कीम के जरिए बीजेपी सरकार ने देश की सेना को 2 हिस्सों में बांटने का काम किया है – नियमित सैनिक और अग्निवीर सैनिक। सरकार शहीद और शहीद में फर्क कर रही है। यह योजना न देश के हित में है, न सेना के न देश के नौजवान के हित में है। संसद में उन्होंने लगातार इस मुद्दे को उठाया लेकिन सरकार कुछ सुनने को राजी नहीं है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि अग्निपथ योजना वापस होने तक वो संघर्ष करते रहेंगे। दीपेन्द्र हुड्डा ने इस बात पर पीड़ा जताई कि एमपी कोटे से स्वीकृति के बावजूद बीजेपी सरकार ने 4 साल का इंतजार करा दिया। जबकि ये काम तो खुद सरकार को कराना चाहिए था। उन्होंने बताया कि यह कोई एक उदाहरण नहीं है। लाखनमाजरा गाँव में बास्केटबॉल स्टेडियम में एमपी कोटे से 15 लाख की ग्रांट देने के बावजूद सरकार ने 6 साल तक उसे लगने नहीं दिया। नतीजा ये हुआ कि बास्केटबॉल ग्राउंड में जर्जर होकर पोल गिर गया और इंडियन टीम में का एक होनहार खिलाड़ी जान गंवा बैठा। बीजेपी सरकार ऐसा पक्षपात लगभग हर जगह कर रही है। इस अवसर पर विधायक कुलदीप वत्स, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, शहीद के पिता अजीत सिंह, नरेश, दीपक धनखड़, विजय पूनिया, सुरेंद्र यादव, अमित भदानी जिला पार्षद, पूर्व सरपंच योगेश, पूर्व जिला पार्षद चाँद पहलवान, लीला सरपंच, महावीर सरपंच, किशन, चांद, नरेंद्र, विजय पाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा ने भारत को बनाया सशक्त, मजबूत और लोकतांत्रिक राष्ट्र ़ः मंत्री राजेश नागर
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री राजेश नागर ने किया ध्यवारोहण
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान

रेवाड़ी, 15 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने रेवाड़ी में आयोजित 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा है जिसने इस भारत देश को एक सशक्त, मजबूत, लोकतांत्रिक देश के रूप में स्थापित किया है। मंत्री राजेश नागर शनिवार को रेवाड़ी शहर की नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने उपरांत अपना शुभ संदेश दिया। उन्होंने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया गया। समारोह से पहले उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बावल रोड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर बलिदानियों व वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया। इसके साथ मंत्री राजेश नागर ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज का पावन पर्व होने पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हरियाली तीज की भी शुभकामनाएं दीं। मंत्री राजेश नागर ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि इन सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। महात्मा गांधी सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और तेजस्वी नेतृत्व ने अंततरू 1947 में देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। हरियाणा सरकार द्वारा अंबाला छावनी में स्थापित किया जा रहा भव्य शहीदी स्मारक अब निर्माण के अंतिम चरण में है। यह स्मारक हमारे वीरों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति का स्थायी प्रतीक बनेगा। मंत्री ने कहा कि आज का भारत केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामरिक शक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए भी विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर भी हमारे लिए गौरव का विषय है। ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना और राष्ट्र भक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान में हरियाणा ने भी उल्लेखनीय भागीदारी की है। हरियाणा सरकार नशे के खिलाफ लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध व्यापक जन चेतना पैदा करेगी।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई दी राष्ट्रीय एकता
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो का प्रदर्शन किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से रूबरू कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों द्वारा संयुक्त रूप से हवा में योग पर आधारित मलखंभ का प्रदर्शन राजकीय संस्कृति मॉडल विद्यालय जलियावास, होली चाइल्ड स्कूल द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य, वीआईपी स्कूल द्वारा भंगड़ा लोक नृत्य, राज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा छत्तीसगढी व पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
मुख्यातिथि को ध्वजारोहण का छायाचित्र भेंट कर किया अभिनंदन
जिला प्रशासन की ओर से डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा व एआईपीआरओ पवन यादव ने समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर को राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण करने के चंद मिनटों बाद ही राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण का छाया चित्र प्रदान करते हुए उनका जिला में अभिनंदन किया।
यह रहे मौजूद
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरमैन विनिता पीपल, पूर्व मंत्री डा.बनवारी लाल, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार व पूर्व जिला अध्यक्ष हुकम चंद सहित जिला प्रशासन की ओर से आईजी ओम प्रकाश नरवाल, डीसी अभिषेक मीणा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, डीएमसी प्रदीप अहलावत, सीटीएम जितेंद्र कुमार, सीएमजीजीए नैंसी, डीआरओ प्रदीप देशवाल, डीईईओ राजेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण मौजूद रहे। समारोह में मंच संचालन साहित्यकार एवं प्राचार्य सत्यवीर नाहडिया द्वारा किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नोडल अधिकारी की भूमिका प्रवक्ता डा. ज्योत्सना यादव व पूनम यादव द्वारा निभाई गई।

स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने किया सम्मानित
मंत्री राजेश नागर ने की स्कूली प्रतिभागियों के लिए 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा

रेवाड़ी, 15 अगस्त, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। वहीं मंत्री ने जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए 2 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। मुख्य अतिथि ने हरियाणा में जीएसटी रिकवरी में जिला रेवाड़ी दूसरे स्थान पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर डीईटीसी रेवाड़ी प्रीति चैधरी को सम्मानित किया। इसी प्रकार विभिन्न विभागों में बेहतरीन कार्य करने वाले जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जयप्रकाश, एएसआई दीपक, एएसआई राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल करनैल सिंह, शिक्षा विभाग से मनोज कुमार, पीजीटी पूनम यादव, मनीष कुमार, पीजीटी निखिल कुमार व हुकुम चंद (व्यक्तिगत) आदि को सम्मानित किया गया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन में अद्वितीय योग के लिए हुकम चंद शर्मा को सम्मानित किया। इसके साथ खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी देवांशु, यशू, यशिका, लक्ष्मी, देवेश आरती, ज्योति, विश्वजीत, यशराज, चहक और सुषमा आदि खिलाडियों को भी सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट की टुकडियों ने परेड इंचार्ज पवन कुमार के नेतृत्व में बेहतरीन कदमताल करने पर विजेता टुकड़ी में सयुंक्त रूप से प्रथम रही एनसीसी ब्वाय सीनियर व सैनिक स्कूल एनसीसी, द्वितीय हरियाणा पुलिस व पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठड्ढ माध्यमिक विद्यालय की गल्र्स गाइड द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने सम्मानित किया।

80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
बावल में विधायक डा. कृष्ण कुमार ने किया ध्यवारोहण
उपमंडल स्तरीय समारोह में वीर शहीदों को नमन कर परिजनों का किया सम्मान

अतीत की उपलब्धियों पर गर्व करने के साथ विकसित भारत, विकसित हरियाणा का लें संकल्प : विधायक डा. कृष्ण कुमार
बावल, 15 अगस्त, अभीतक: 80वें स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर बावल में उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक डा. कृष्ण कुमार ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डा. कृष्ण कुमार ने देश के अमर बलिदानियों व वीर शहीदों की शहादत को नमन किया। उन्होंने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से एसडीएम संजीव कुमार मौजूद रहे। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि आज जब हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, तो हमारे सामने केवल अतीत की उपलब्धियों पर गर्व करने का अवसर नहीं है, बल्कि भविष्य के भारत और भविष्य के हरियाणा के निर्माण का संकल्प लेने का भी अवसर है। वर्ष 2047 में जब देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब भारत को विकसित राष्ट्र और हरियाणा को विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने की हमारी जिम्मेदारी है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा भी मुख्यमंत्री श्री नायब ङ्क्षसह सैनी के नेतृत्व में प्रगति की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी हरियाणा ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। हमारे खिलाडयिों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार ने खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खिलाडयिों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया है। हाल ही में संपन्न ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते। इनमें हरियाणा के खिलाडयिों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हरियाणा के खिलाडयिों ने 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं। प्रदेश की बेटियों ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का गौरव और बढ़ाया है। सरकार नशा मुक्त हरियाणा के दृष्टिगत युवाओं को जागरूक करने के लिए मैराथन व जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर ही है। सरकार का संकल्प नशा मुक्त युवा, स्वस्थ परिवार और विकसित हरियाणा है। उन्होंने आमजन से आग्रह है कि नशे की इस लड़ाई में सभी अपना योगदान दें। इस अवसर पर विधायक डा. कृष्ण कुमार ने सर्वश्रेष्ठड्ढ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडियों को सम्मानित किया।

बावल सब-डिवीजन कोर्ट परिसर में किया ध्वजारोहण
रेवाड़ी, 15 अगस्त, अभीतक: बावल सब-डिवीजन कोर्ट परिसर में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में एसडीजेएम आलोक आनंद ने जेएमआईसी प्रदीप कुमार, वकीलों और स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

शहीद मोहित चाहर की शहादत को शत-शत नमन
उनकी वीरता और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है
स्वतंत्रता दिवस पर शहीद की प्रतिमा का अनावरण पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है
देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन ही सच्ची श्रद्धांजलि है

झज्जर, 15 अगस्त, अभीतक: आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम सिलानी में शहीद नौसैनिक मोहित चाहर की प्रतिमा का अनावरण लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा जी द्वारा किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर विधायक कुलदीप वत्स, नरेश हसनपुर, दीपक धनखड़,पूर्व चेयरमैन योगेश चाहर, नेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पूनिया, सचिव विनोद धनखड़,आर्मी ऑर्गनाइजेशन के प्रधान सुरेंद्र यादव , ओमपाल गुलिया, बलजीत जाखड़ सुभाष चंद्र सुदेश जाखड़ विजेंद्र सिंह बलराम सेहरावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शहीद मोहित चाहर की शहादत को शत-शत नमन। उनकी वीरता और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। स्वतंत्रता दिवस पर शहीद की प्रतिमा का अनावरण पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस पावन अवसर पर सेक्टर-6 में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सेक्टरवासियों एवं पूर्व नैसैनिकों ने व खुद नैवल वेटरन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान विजय पूनिया ने भी रक्तदान किया उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया। यह मानव सेवा और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
हांसी में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन’
सभी प्रदेशवासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री
दिन रात और हर मौसम में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सीमा प्रहरी सैनिकों को विशेष रूप से बधाई
इस बार हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को किया गया समर्पित
देश की आजादी तथा आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए कुर्बान होने वाले सभी ज्ञात अज्ञात शहीदों को करता हूं श्रद्धा सुमन अर्पित
सन 1857 की क्रांति के शहीदों की स्मृति में अंबाला में 22 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक बनाया गया
हरियाणा सरकार ने शहीद सैनिकों को अग्नि वीरों की एक्स ग्रेशिया ग्रांट एक करोड रुपए की
दिव्यांगता की स्थिति में 35 लाख रुपए और शहीदों के 423 आश्रितों को नौकरियां भी दी- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के रूप में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का मेरा तीसरा अवसर
मेरा सौभाग्य के हरियाणा के नए बने तो इसमें जिले हांसी में ध्वजारोहण का मिला अवसर- मुख्यमंत्री
हांसी को विकसित क्षेत्र बनाने के लिए इसे जिला बनाया गया
विकास कार्यों को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग के नए मंडल और उपमंडल किए गए स्थापित
आज भारत दुनिया की बड़ी शक्तियों मे हुआ शामिल, हमने सूर्य यान, चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन किया पूरे
आज हमारा रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है आगे
मेक इन इंडिया और स्वदेशी अभियान ने आयातक से निर्यातक राष्ट्र की ओर किया अग्रसर- मुख्यमंत्री
राष्ट्र की प्रगति यात्रा में हरियाणा प्रदेश का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान
पिछले लगभग 12 वर्षों में हरियाणा ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान किए स्थापित
प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, बिजली, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण के मामले में हुए अभूतपूर्व कार्य
पिछले दिनों ग्लासगो में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का भी अभिनंदन
इन खेलों में हरियाणा के 23 खिलाड़ियों ने देश का किया प्रतिनिधित्व
अपने दमखम व खेल कौशल से 10 पदक देश की झोली में डालें जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल- मुख्यमंत्री
प्रदेश में ई गवर्नेंस का एक ऐसा नया और अनूठा मॉडल अपनाया जिसने बिचैलियों की दुकान बंद कर दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के मनोबल को ऊंचा करने के लिए लोक परीक्षा संशोधन अधिनियम 2026 किया लागू
हरियाणा में भी पेपर लीक और नकल जैसी बुराइयों को रोकने के लिए हरियाणा लोक परीक्षा अधिनियम 2021 किया लागू
हमने हरियाणा में पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा उदय कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्त हरियाणा का दिया संदेश
पिछले लगभग 12 वर्षों में बिना खर्ची बिना पर्ची के 2 लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दी
हमने नई हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति 2026 बनाई
इसका लक्ष्य 55 हजार करोड रुपए से अधिक का निवेश और 5 लाख से अधिक नए रोजगार सृजित करना
प्रदेश में खेती के ऐसे मॉडल पर कर रहे हैं काम जिससे किसान की आय बढे – मुख्यमंत्री
हरियाणा के लगभग 24 हजार किसानों ने 44 हजार एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती को अपनाया
हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य जहां किसानों की 24 फसलों की खरीद डैच् पर की जा रही है
हमारी सरकार का लक्ष्य कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे- मुख्यमंत्री
हमने अनुसूचित जातियों में अब तक वंचित रह गए लोगों को दिए उनके अधिकार- मुख्यमंत्री
हमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3200 रुपए मासिक कर दी
दयालु योजना के तहत 3152 करोड रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है
हमारी सरकार ने शिक्षा खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए ऐतिहासिक कार्य- मुख्यमंत्री
खेलों के लिए अति आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर कर रहे हैं विकसित
आज प्रदेश में 18 मेडिकल कॉलेज जिनमें से 12 पिछले 12 वर्षों में ही बने- मुख्यमंत्री
हर नागरिक की सेहत का ख्याल रखने के लिए आधुनिक अस्पताल और मुफ्त इलाज करवा रहे हैं उपलब्ध- मुख्यमंत्री
महिलाएं हमारे समाज की सबसे बड़ी शक्ति, इनका सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए की दी जा रही है आर्थिक सहायता
बहन बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए प्रदेश में खोले गए 83 कॉलेज में 32 लड़कियों के- मुख्यमंत्री
हमने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इज ऑफ डूइंग बिजनेस का एक बेहतरीन इकोसिस्टम किया तैयार
हमें हाल ही में मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति 2026 तथा 9 अन्य सेक्टोरल नीतियों की लागू
इन प्रोत्साहन योजनाओं का ही परिणाम की आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद- मुख्यमंत्री
देश के विकास का मार्ग गांव की गलियों से होकर है गुजरता
चालू वित्त वर्ष में ग्राम विकास के लिए 8704 करोड रुपए का किया गया प्रावधान
हमने शहरों में विकास कार्यों को गति देने के लिए शहरी स्थानीय निकायों की शक्तियों का किया विकेंद्रीकरण
गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार और पंचकूला के समग्र विकास के लिए मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का किया गठन
हमने 3124 अवैध कॉलोनियों को किया नियमित- मुख्यमंत्री
आज हरियाणा लिख रहा है समृद्धि की एक नई परिभाषा
पिछले 12 वर्षों का हमारा कार्यकाल समान विकास, समरसता और सहिषुन्ता का रहा साक्षी- मुख्यमंत्री
महान सांस्कृतिक परंपराओं और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलते हुए विकसित भारत विकसित हरियाणा बनाने के लिए कठोर परिश्रम करने का लें संकल्प- मुख्यमंत्री

तिरंगा यात्रा के साथ भिवानी में गूंजे देशभक्ति के नारे, कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा
हमारी आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों की याद दिलाता है आजादी का महापर्व रू प्रदीप गुलिया जोगी
देश को बाहरी दुश्मनों के साथ-साथ देश व भाईचारा विरोधी ताकतो से भी बचाना जरूरी: प्रदीप गुलिया जोगी

भिवानी, 15 अगस्त, अभीतक: आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस की शहरी व ग्रामीण जिला कमेटी की ओर से शहर में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों में सराबोर इस यात्रा में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया और शहर की सडकों को तिरंगे की शान से गुलजार कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित क्राउन प्लाजा मॉल से हुई। यहाँ भारी संख्या में युवा तिरंगे झंडे हाथों में थामे और अपनी बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज सजाए एकत्रित हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के साथ यात्रा को रवाना किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण देशभक्तिमय हो गया। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी यह बाइक तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते में नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
तिलक भवन पर हुआ समापन और सभा
विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए यह यात्रा जैन चैक स्थित तिलक भवन पर संपन्न हुई। यहाँ एक सभा का आयोजन किया गया, जहाँ स्वतंत्रता सेनानियों और देश के शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजादी का यह महापर्व हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों की याद दिलाता है, जिनके बलिदान के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। आज की इस युवा शक्ति और बाइक यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि भिवानी का युवा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए हमेशा सबसे आगे खड़ा है। हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा। प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि आज देश को बाहरी दुश्मनों ने बचाने के साथ साथ ऐसे अंदुरी दुश्मनों से भी बचाने की आवश्यकता है, जो देश के संविधान की मुल भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में नफरत और दुश्मनी का जहर आपसी भाईचारे में घोल रही है तथा संविधान व मौलिक अधिकारो का हनन करने पर तुली हुए है, जिसको कड़ी हद तक लोग समझ चुके है। लेकिन कांग्रेस ऐसी मंशाओ को कभी पूरा नहीं होने देगी तथा आपसी भाईचारे को तोडने वाली ताकतों का डटकर सामना करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की प्रगति, शांति और आपसी सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर धीरज सिंह, कमल सिंह, विजय नरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शास्त्री, सतवीर परमार, मनदीप सुई, देवराज महता, अक्षित घणघस एनएसयूआई, शिव कुमार चांगिया, बिरेंद्र वाल्मीकि, विजेंद्र सिवाच सेवादल, कमल, ईश्वर प्रधान, दीपेश सारसर, अमन तंवर राघव, सुमित बराड़, डा. जयवीर गोयत, मा. बलवंत घणघस, बलवान पार्षद, बलबीर सरोहा, सुमित जांगड़ा, शीला गौरा, रवि सोलंकी, डा. फूल सिंह धनाना, संजय गांधी, श्यामलाल चारण, मुकेश पहलवान, शमशेर जांगड़ा, पुनीत नुनीवाल, प्रेम सिंह, सुनील उमरावत, रामतिलक, अशोक ढ़ोला, सज्जन जोगी, तोलाराम शर्मा, महेंद्र बिधनोई, सज्जन जोगी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में मनाया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
पन्ना पवई, 15 अगस्त, अभीतक: शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में सुबह 8 बजे मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्रीमती उर्मिला तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सभी छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया। शहीद वीरों को नमन कर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने देशभक्ति समूह नृत्य, भाषण और कविता पाठ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक ’सतानंद पाठक’ ने कहा कि, ऋष्आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, इसके लिए लाखों वीरों ने अपना बलिदान दिया है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम शिक्षा, स्वच्छता और एकता से देश को आगे बढ़ाएं। विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे ने बच्चों को ष्हर घर तिरंगा, स्वच्छ भारत और नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई। अंत में प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया, मिष्ठान वितरण और ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। प्राथमिक शाला नारायणपुरा प्राथमिक शाला, टिकुरा मजरा , माध्यमिक शाला हंस वाहिनी के छात्र-छात्राएं शामिल रहे आज की कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसिफ खान, भरत कुमार पाठक, राजेश कुमार पाठक, सीमा तिवारी, विवेक सिंह, गजेंद्र रिछारिया एवं पंचायत प्रतिनिधि, पालक शिक्षक संघ एवं ग्रामवासी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *