


https://www.facebook.com/share/v/1EcqC9gcAg

झज्जर को मिला एक नया मेडिकल कॉलेज
झज्जर, 15 जुलाई, अभीतक: संस्कारम शिक्षण संस्थान व क्षेत्रवासियों के लिए बहुत ही गौरवान्वित करने वाली खबर है कि जिला झज्जर को एक नया मेडिकल कॉलेज मिल गया है। यह सूचना संस्कारम शिक्षण संस्थान के चेयरमेन डॉ महिपाल ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर साझा की । इस पावन अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब क्षेत्रवासियों को चिकित्सा संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्रों में लगभग 500 पौधे वितरित करते हुए इको फ्रेंडली होने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने सभी छात्रों व अध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने जन्मदिवस को हर वर्ष विशेष रूप से मनाना चाहिए व पर्यावरण को संरक्षित करते हुए एक पौधा जरूर लगाना चाहिए तथा उसका संरक्षण करना भी अति आवश्यक है। उनके जन्मदिवस की खुशी पर तब चार चांद लग गए जब बीती रात संस्थान को एन .एम.सी. द्वारा एम. बी. बी. एस. की मान्यता घोषित की गई। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों के सम्मुख अपने अनुभव साझा किए और पर्यावरण संरक्षण व चिकित्सा सेवा का महत्व बताते हुए संस्कारम शिक्षण संस्थान के योगदान को विस्तार से साझा कियज्ञं



एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के संस्कार सभागार में एक विशेष प्रेरणात्मक सत्र का आयोजन किया गया
झज्जर, 15 जुलाई, अभीतक: एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के संस्कार सभागार में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्रेरणात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ‘रगड़ कर मेहनत करो, तभी सफल बनोगे’ तथा ‘बिना सोचे-समझे मंजिल नहीं मिलती’ विषय पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो दिखाई गई। वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि जीवन में सफलता केवल सपने देखने से नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, सकारात्मक सोच और सही दिशा में निरंतर प्रयास करने से प्राप्त होती है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए पहले स्पष्ट योजना बनाना, सही निर्णय लेना और धैर्य के साथ लगातार मेहनत करना आवश्यक है। विद्यार्थियों ने वीडियो को बड़े ध्यानपूर्वक देखा और इससे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को केवल पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रेरणा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की भी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जो छात्र कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर मेहनत करते हैं, वही अपने जीवन में सफलता का नया इतिहास रचते हैं। उन्होनें कहा कि प्रत्येक छात्र को अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन, अनुशासन और ईमानदारी के साथ उन्हें प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक संदेशों से मिली सीख को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।





पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं के लिए असिस्टेंट बुककीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
झज्जर, 15 जुलाई, अभीतक: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), झज्जर में युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से असिस्टेंट बुककीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक उमेश भूकर गोरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक श्री उमेश भूकर गोरिया ने 30 प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है, जहां लगभग प्रत्येक कंपनी, उद्योग, व्यापारिक प्रतिष्ठान, शोरूम, बैंकिंग संस्थान तथा बड़े-बड़े व्यवसायों में लेखा-जोखा का कार्य कंप्यूटर आधारित हो चुका है। ऐसे में केवल कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, प्रशिक्षण में विशेष रूप से Tally ERP] MS Office MS Word, MS Excel, MS PowerPoint, GST (वस्तु एवं सेवा कर), बहीखाता प्रबंधन, लेजर, जर्नल, कैश बुक, बैंक बुक, बिलिंग सिस्टम, आय-व्यय लेखा, स्टॉक प्रबंधन, GST रजिस्ट्रेशन एवं रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया, तथा डिजिटल लेखांकन जैसे विषय शामिल। उन्होंने बताया कि अकाउंटिंग के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आज छोटी दुकानों से लेकर बड़ी कंपनियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्मों, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, ई-कॉमर्स कंपनियों तथा सेवा क्षेत्र के लगभग प्रत्येक संस्थान में प्रशिक्षित बुककीपर एवं अकाउंट असिस्टेंट की मांग बनी रहती है। यदि प्रशिक्षणार्थी इस प्रशिक्षण को पूरी लगन एवं अनुशासन के साथ सीखते हैं तो वे निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय शुरू कर स्वरोजगार भी स्थापित कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान आगरा से पधारे वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विनय कुमार चाहर ने प्रशिक्षणार्थियों को वित्तीय जागरूकता विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की भूमिका, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार (Stock Market), निवेश के सुरक्षित विकल्प, दीर्घकालीन वित्तीय योजना तथा निवेश करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल लेन-देन करते समय किसी भी व्यक्ति के साथ अपना OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहने तथा केवल अधिकृत एवं सुरक्षित माध्यमों का ही उपयोग करने की सलाह दी। प्रशिक्षणार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अकाउंटिंग, टैली, निवेश, वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछकर विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। संस्थान द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को उद्योगों एवं व्यापारिक संस्थानों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्रम के दौरान सतपाल सिंह, आशीष शर्मा, कुसुम और विक्की सिंह,रोहित भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना सहयोग प्रदान किया।



रिलायंस फाउंडेशन एवं MET City ने बादली, झज्जर में नई उड़ान कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया
झज्जर, 15 जुलाई, अभीतक: ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास एवं सतत आजीविका के अवसर प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रिलायंस फाउंडेशन एवं डम्ज् ब्पजल ने अपने कार्यान्वयन सहयोगी ओरियन एजुकेशनल सोसायटी के साथ मिलकर विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एस.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पेलपा रोड, बादली, झज्जर में श्नई उड़ानश् कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। प्रथम चरण में इस केंद्र के माध्यम से 1,000 युवाओं को छब्टज् से संबद्ध चार रोजगारपरक पाठ्यक्रमोंकृजनरल ड्यूटी असिस्टेंट (ळक्।), हॉस्पिटल फ्रंट डेस्क कोऑर्डिनेटर, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट एवं बिजनेस फैसिलिटेटर तथा अकाउंट्स एग्जीक्यूटिवकृमें प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कर वहां उपलब्ध आधुनिक कक्षाओं, प्रशिक्षण सुविधाओं एवं व्यावहारिक शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया। प्रशिक्षुओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन करते हुए ओरियन एजुकेशनल सोसायटी के प्रतिनिधि ने श्नई उड़ानश् पहल के उद्देश्य एवं ग्रामीण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। कर्नल रोमेल राजैन, ब्ैत् भ्मंकए डम्ज् ब्पजल ने अपने संबोधन में युवाओं को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने, कौशल अर्जित करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। वहीं श्री लोकेश कापसे, CSR Head, MET City ने कहा कि उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं के लिए स्थायी आजीविका एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा यह पहल स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा एक आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की। मुख्य अतिथि श्री एस. वी. गोयल, CEO & Whole&Time Director, MET City ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में संचालित किए जा रहे पाठ्यक्रमों का चयन स्थानीय उद्योगों तथा तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि डम्ज् ब्पजल एक एकीकृत औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं आवासीय टाउनशिप के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है, जिससे रोजगार के अनेक अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार की संभावनाओं को भी अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) आधारित है, जिससे प्रशिक्षुओं को उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप दक्षता प्राप्त होगी। श्री हरभजन सिंह, Chief – Strategy & HR, XLRI Delhi&NCR ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास ही सफल करियर की मजबूत नींव है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए युवाओं को निरंतर अभ्यास करने, प्रभावी संवाद कौशल विकसित करने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा अच्छे व्यवहार एवं पेशेवर दृष्टिकोण बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को मिलने वाले रोजगार अवसरों का समय पर लाभ उठाना चाहिए और बेहतर अवसर की प्रतीक्षा में वर्तमान अवसरों को नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि कार्य अनुभव ही भविष्य की सफलता का आधार बनता है। कार्यक्रम में श्री अविजीत दास, Vice President, 2050 Health Care Pvt- Ltd तथा श्री सुदीप सेन, Vice President, Netambit भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशिक्षुओं को समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण पूर्ण कर अपने करियर को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी नामांकित प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण किट वितरित की गई। कुछ प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न गांवों से 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट एवं बिजनेस फैसिलिटेटर पाठ्यक्रम की प्रशिक्षु सुश्री काजल ने किया। इस अवसर पर रिलायंस की ओर से नीलम सिंह, राजकुमार, संजय, अक्षय एवं सत्यपाल उपस्थित रहे। वहीं ओरियन एजुकेशनल सोसायटी की ओर से अतनु कुमार मिश्रा (जनरल मैनेजर), सुदीप पात्रा (रीजनल ऑपरेशंस मैनेजर), देबात्रोयी भट्टाचार्य (सीनियर मैनेजर दृ पार्टनरशिप एलायंस) एवं सीमा (सेंटर मैनेजर, बादली) कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




सवेरा स्कूल की दो दिव्यांग खिलाड़ियों का राष्ट्रीय हॉकी कोचिंग कैंप के लिए चयन
प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मदद के लिए बाल कल्याण परिषद सजग: डीसी
डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष वर्षा खंगवाल ने प्रतिभाशाली खिलाडियों को किया प्रोत्साहित’
झज्जर, 15 जुलाई, अभीतक: जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित सवेरा स्कूल की दो दिव्यांग खिलाड़ी तमन्ना एवं साक्षी का चयन स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप प्रिपरेटरी-03 (हॉकी) के लिए होने पर डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष वर्षा खांगवाल ने बधाई दी और मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि पैरा हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन 18 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक नीदरलैंड में प्रस्तावित है। डीसी वर्षा खंगवाल ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से न केवल सवेरा स्कूल बल्कि पूरे झज्जर जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।
’दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कोई भी लक्ष्य किया जा सकता है हासिल’
डीसी ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा यह सिद्ध करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं जिला बाल कल्याण परिषद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन जिला के गौरव की बात
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन जिले के अन्य बच्चों, विशेषकर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि खेलों के क्षेत्र में झज्जर की बढ़ती पहचान को भी दर्शाती है। डीसी ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी निशा तंवर,सवेरा स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार भी उपस्थित थे।
झज्जर लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती हुई डीसी वर्षा खांगवाल।
बाढ़ नियंत्रण कार्यों को लेकर शासन-प्रशासन सतर्क : डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के डीसी के साथ संयुक्त रूप से मुंगेशपुर ड्रेन का किया निरीक्षण
मानसून सीजन के दौरान जलभराव की स्थिति पैदा ना हो,अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश
बहादुरगढ़, 15 जुलाई।* मानसून सीजन के मद्देनजर बाढ़ नियंत्रण प्रबंधन उपायों को लेकर बुधवार को डीसी वर्षा खांगवाल और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के डीसी किशोर क्षीर सागर लक्ष्मण के नेतृत्व में संयुक्त रूप से अधिकारियों की टीम ने मुंगेशपुर ड्रेन का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस बीच सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के एक्सईएन ईसान सिवाच ने टीम को विस्तार से जानकारी दी।
बरसात सीजन में ड्रेन में बह रहे पानी के जलस्तर की मोनिटरिंग जरूरी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन मानसून सीजन के दौरान पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानूसन सीजन के चलते ड्रेन के तटबंधों को मजबूत किया गया है,ताकि भविष्य में ड्रेन के ओवरफ्लो जैसी स्थिति ना बन पाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात सीजन में ड्रेन में बह रहे पानी के जलस्तर को मोनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

ड्रेन में किसी प्रकार का अवरोध न रहे और जल निकासी व्यवस्था रहे सुचारू
डीसी ने निरीक्षण के दौरान ड्रेन की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह क्षमता, सफाई कार्य तथा संभावित संवेदनशील स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन में किसी प्रकार का अवरोध न रहे और जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु रखा जाए, ताकि भारी वर्षा की स्थिति में आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सामान्य जनजीवन को प्रभावित होने से बचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और जहां भी आवश्यकता हो, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ड्रेन और नालों की सफाई समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए तथा जल निकासी से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल समाधान किया जाए। प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम नजफगढ सुनभ सिंह,डीएफओ साहिती रेड्डी सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


विकसित हरियाणा-विकसित भारत कार्यक्रम में भागीदार बनेगा झज्जर: डीसी
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में 17 जुलाई होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जींद कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा, दिए जरूरी निर्देश
झज्जर, 15 जुलाई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि आगामी 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित हरियाणा-विकसित भारत कार्यक्रम के अवसर पर झज्जर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झज्जर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। डीसी ने यह निर्देश बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जींद – सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सेट परियोजना का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना भारतीय रेल को स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन प्रणाली की दिशा में आगे ले जाने के साथ साथ विकसित भारत ,ग्रीन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को को नई मजबूती प्रदान करेगी। आज विकसित हरियाणा-विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है और यह कार्यक्रम जनसहभागिता का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा प्रबंधन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करें।
झज्जर जिला मुख्यालय पर होगा लाइव प्रसारण
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि झज्जर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक भागीदारी करेंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को सीधे सुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
कार्यक्रम में आमजन की रहेगी उल्लेखनीय भागीदारी
डीसी ने बताया कि कार्यक्रम को पूरी तरह इको फ्रेंडली स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र लाभार्थी, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े नागरिक सक्रिय सहभागिता करेंगे।
यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि,एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट, सीटीएम रितु,एसीपी अखिल कुमार, कालेज प्राचार्य डॉ दलवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





एसआईआर-2026: 24 जुलाई का ना करें इंतजार, आज ही गणना प्रपत्र भरकर सजग मतदाता का परिचय दें वोटर: डीसी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुरूप बीएलओ गणना प्रपत्र संकलित कर तुरंत करें डिजिटाइजेशन – डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने एसआईआर 2026 अभियान के चलते जिलाभर के पात्र मतदाताओं से किया तत्काल गणना प्रपत्र भरकर जमा कराने का आह्वान
झज्जर, 15 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि बेशक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत संशोधित कार्यक्रम जारी किया है,मगर प्रत्येक वोटर 24 जुलाई का इंतजार ना करते हुए आज ही अपना हस्ताक्षर युक्त गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा करवाकर सजग मतदाता परिचय दें।
वोटरों की पहचान में राजनीतिक दलों का लिया जाए सहयोग
डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के चलते बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र करने की अवधि 24 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी देरी के अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं अथवा ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भरकर प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करते हुए डिजिटाइजेशन कार्य को तत्काल पूरा किया जाए। साथ ही इस कार्य में राजनीतिक दलों के बीएल ए का भी सहयोग लिया जाए।
ऑनलाइन एन्यूमरेशन की सुविधा भी उपलब्ध
डीसी ने बताया कि झज्जर जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता यदि स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम हैं तो वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एन्यूमरेशन (गणना) प्रपत्र भर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन भी तेजी से किया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गणना प्रपत्र भरने के लिए आफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन सुविधा आयोग द्वारा प्रदान की गई है।
तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश
डीसी ने ईआरओ को निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाले सभी गणना प्रपत्रों का तुरंत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। जिन मतदाताओं के प्रपत्र प्राप्त नहीं हो रहे हैं, उनके संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।
31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची होगी प्रकाशित
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जबकि उनका निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
मतदाताओं से सक्रिय सहयोग की अपील
डीसी ने कहा कि शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का आधार है। इसलिए सभी पात्र मतदाता निर्धारित अवधि के भीतर अपना गणना प्रपत्र अवश्य भरें और निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग दें।




24 जुलाई का इंतजार नहीं, आज ही गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दें मतदाता, बीएलओ तुरंत करेंगे डिजिटाइजेशन: डीसी
निर्वाचन आयोग की ओर से ऑनलाइन एनुमरेशन फॉर्म भरने की भी सुविधा, सक्षम मतदाता स्वयं करें आवेदन
एसआईआर 2026 अभियान की बहादुरगढ़, झज्जर, बेरी व बादली विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम कर रहे हैं नियमित मॉनिटरिंग
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिलाभर में चल रहा गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य
झज्जर, 15 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य को निरंतर गति मिल रही है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन का विशेष फोकस इस बात पर है कि पात्र मतदाता 24 जुलाई का इंतजार किए बिना आज ही अपने हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं, ताकि उनका तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जा सके। जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के संग्रहण, डिजिटाइजेशन तथा अन्य व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा मतदाताओं को समय रहते प्रपत्र जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे डिजिटाइजेशन कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा हो सके।
गणना प्रपत्रों का तत्काल डिजिटाइजेशन कराने पर विशेष फोकस: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत डिजिटाइजेशन कार्य की चरणबद्ध तरीके से नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी ईआरओ एवं एडिशनल ईआरओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ के ईआरओ लगातार बीएलओ के साथ समीक्षा बैठकें कर रहे हैं तथा प्राप्त गणना प्रपत्रों का तत्काल डिजिटाइजेशन कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
राजनीतिक दलों के सहयोग से अभियान को मिलेगी और गति: अभिनव सिवाच
एसडीएम बहादुरगढ़ एवं 64 बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अभिनव सिवाच ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ बैठक कर एसआईआर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाने के लिए बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें तथा पात्र मतदाताओं को समय रहते गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें। बैठक के उपरांत उन्होंने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ से गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक दो घंटे में बीएलओ से डिजिटाइजेशन की रिपोर्ट प्राप्त करें, ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।
गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन की मॉनिटरिंग करें अधिकारी: एसडीएम
एसडीएम बेरी एवं 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रेणुका नांदल ने संशोधित कार्यक्रम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते हुए एसआईआर गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने सुपरवाईजरों की बैठक लेते हुए जरूरी निर्देश भी दिए। एसडीएम ने कहा कि पात्र मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से एसआईआर 2026 अभियान लगातार तेज गति में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे 24 जुलाई का इंतजार ना करें और अपना हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्र भरकर तत्काल संबंधित बीएलओ को सौंपें, ताकि उसी समय उनका डिजिटाइजेशन किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर डिजिटाइजेशन कार्य में लाई जाए तेजी: विशाल कुमार
बादली एसडीएम विशाल कुमार ने बादली विधानसभा क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण कर गणना प्रपत्रो के संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने सुपरवाइजरों, ईआरओ एवं एडिशनल ईआरओ के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को बीएलओ के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) से भी अपील की कि वे बीएलओ के साथ मिलकर कार्य करें, ताकि गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय में पूरा हो सके। साथ ही उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार ऑनलाइन एनमरेशन फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रक्रिया और अधिक सरल एवं सुविधाजनक हो गई है।
गणना प्रपत्रों के संग्रहण में बीएलओ का सहयोग करें राजनीतिक दल: एसडीएम
एसडीएम एवं 66 झज्जर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रवि मीणा ने एसआईआर को लेकर सुपरवाइजरों को जरूरी निर्देश दिए तथा डिजिटाइजेशन कार्य की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका इस अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बीएलए से अपील की कि वे मतदाताओं की पहचान करने में बीएलओ का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे बिना किसी इंतजार के आज ही अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं और उसका तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कराएं।




मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार आरोपी से बरामद हो चुकी है चोरी की बाइक’
बहादुरगढ़, 15 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत आने वाली पुलिस चैकी एमआईई की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो और शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में चोरी की गई मोटरसाइकिल पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके एक अन्य आरोपी की निशानदेही पर बरामद की जा चुकी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस चैकी एमआईई प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि अरुण निवासी झाड़ौदा कला, नई दिल्ली ने शिकायत दी थी कि 14 जून 2025 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल एमआईई पार्ट-ए, बहादुरगढ़ स्थित एक फैक्ट्री के बाहर खड़ी की थी। दोपहर करीब 1 बजे वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगने पर थाना शहर बहादुरगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिस मामले में मुख्य सिपाही योगेश कुमार की पुलिस टीम ने जांच आरंभ की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया, तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त उपेंद्र निवासी लाइनपार, बहादुरगढ़ तथा सुमित निवासी सेठना बिहार, हाल छोटूराम नगर, बहादुरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान सामने आया कि इस मामले में चोरी की गई मोटरसाइकिल पहले गिरफ्तार किए जा चुके एक अन्य आरोपी की निशानदेही पर बरामद की जा चुकी थी। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि उपेंद्र व सुमित के विरुद्ध पहले से ही चोरी के कई आपराधिक मामले बहादुरगढ़ एवं दिल्ली में दर्ज हैं।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय, बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अवैध पेयजल कनेक्शन कराएं नियमित नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई: एसई अमित श्योकन्द
सीवर कनेक्शन नियमित कराएँ योजना का लाभ उठाएं: एसई अमित श्योकन्द
घर घर जाकर विभाग की टीमें अवैध कनेक्शन धारकों को जारी करेंगी नोटिस
विभाग के कार्यालय व सरल पोर्टल पर भी करा सकते हँ कनेक्शन नियमित
झज्जर, 15 जुलाई, अभीतक: शहरी क्षेत्र के अवैध पेयजल व सीवरेज कनेक्शन धारकों के लिए विभाग नई छूट योजना के तहत कनेक्शनों को नियमित करने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसई अमित श्योकन्द ने बताया कि हरियाणा सरकार की नई योजना के तहत अब शहरी क्षेत्र में रहने वाले पेयजल उपभोगता मात्र 1050 रूपये में अपना पेयजल कनेक्शन नियमित करा सकेगा। वहीं केवल 500 रूपये की अदायगी कर सीवरेज कनेक्शन को भी नियमित कराया जा सकेगा। जबकि इससे पहले पेयजल व सीवरेज कनेक्शन नियमित कराने के लिए उपभोगता को रोड़ कट के लिए कई हजार रूपये अतिरिक्त वहन करने पड़ते थे। श्री श्योकन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध पेयजल व सीवरेज कनेक्शन नियमित करने के लिए जिले के तीनों शहरों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के बीआरसी व जेई के नेतृत्व में विभाग की टीम विभिन्न पेयजल व सीवरेज उपभोगताओं को घर घर जाकर पेयजल कनेक्शन वैध कराने के लिए जागरूक करेगी और कनेक्शन नियमित कराने वाले उपभोगताओं को विभिन्न विभागीय एवं छूट संबंधित जानकारी मौके पर ही देगी। इसके साथ ही श्री श्योकन्द ने बताया कि जो उपभोगता योजना में जानपुछकर शामिल न हो कर कनेक्शन वैध नहीं कराते हैं तो ऐसे उपभोगताओं के खिलाफ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सख्त कदम उठाते हुए न केवल नोटिस जारी करेगा बल्कि उनके अवैध कनेक्शन को काटने की कार्रवाई करेगा। यही नहीं पेयजल व सीवरेज उपभोगताओं को पेयजल आपूर्ति में गंदे पानी की मिलावट, इंसेंटरी कनेक्शन, लीकेज या वॉलव लीक की समस्या मिलती है तो विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 या वाट्सअप नंबर 9041741800 पर अपनी शिकायत दे सकते हैँ।




झज्जर साइबर पुलिस ने एक माह में 30 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद, करीब 6.25 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए’
पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में साइबर टीम की बड़ी सफलता, लघु सचिवालय में एसीपी अखिल कुमार व साइबर सेल प्रभारी ने लौटाए मोबाइल’
झज्जर, 15 जुलाई, अभीतक: पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में कार्य करते हुए झज्जर साइबर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन तलाशने के अभियान के तहत एक माह के दौरान उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। साइबर पुलिस टीम ने करीब 6.25 लाख रुपये मूल्य के 30 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।लघु सचिवालय, झज्जर में एसीपी अखिल कुमार तथा साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने झज्जर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर एसीपी अखिल कुमार ने कहा कि झज्जर पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायत मिलते ही साइबर टीम आधुनिक तकनीक की सहायता से उनकी ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद करने का लगातार प्रयास करती है। एसीपी अखिल कुमार ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर तुरंत संबंधित थाने अथवा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर मोबाइल को ट्रेस किया जा सके। पुलिस का उद्देश्य आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।






रिलैक्सो फुटवियर में झज्जर पुलिस का जागरूकता अभियान, साइबर सुरक्षा से लेकर महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति तक दी महत्वपूर्ण जानकारी’
बहादुरगढ़, 15 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में आमजन को जागरूक एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत महिला थाना बहादुरगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक नीलम एवं उनकी टीम ने रिलैक्सो फुटवियर (डन्म् पार्ट-।) में कर्मचारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, पॉक्सो एक्ट, डायल-112, ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में कर्मचारियों को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध बढ़ रहा हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, यूपीआई पिन या पासवर्ड साझा न करें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा संबंधित पुलिस से संपर्क करें।महिला थाना टीम ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए पॉक्सो एक्ट के महत्व पर प्रकाश डाला तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की सूचना बिना किसी भय के पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डायल-112 एवं ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस की उपयोगिता बताते हुए कहा कि आपातकालीन स्थिति में इन सेवाओं का लाभ उठाकर समय पर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।इसके अलावा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए कर्मचारियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कर्मचारियों ने सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। झज्जर पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित, जागरूक और अपराधमुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।




हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल
बहादुरगढ़, 15 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर बहादुरगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को गांव नयागांव (बरकताबाद) में गोली मारकर एक युवक की हत्या किए जाने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी दीपक निवासी नयागांव को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रबंधक ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है तथा फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में सूर्य कवि पंडित लखमीचंद की जयंती पर किया नमन
झज्जर, 15 जुलाई, अभीतक: गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में सूर्य कवि पंडित लखमीचंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर समिति सदस्यों ओर ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को केवल लखमीचंद का नाम तो पता है लेकिन उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि एक अनपढ़ व्यक्ति ने अपने ज्ञान से 22 सांग कांशी के शास्त्री टीकाराम से लिखवाये थे। पंडित लखमीचंद शांग में रागनी बोलते थे और टीकाराम शास्त्री उन्हें लिखते थे।दादा लखमीचंद का जन्म जांटी कला गांव में 1901 में हुआ था। वह अनपढ़ थे वह भैंस चराने के लिए जंगल में जाया करते थे। एक दिन बसोदी गांव निवासी सागीं मानसिंह जांटी कला गांव में आए थे। मानसिंह जन्म से अंधे थे। पंडित लख्मीचंद को पंडित मानसिंह को देखकर ही संगीत का शौक हुआ था। वे अनपढ़ थे इसलिए लिख नहीं सकते थे। इसलिए वे काशी के पंडित टीकाराम शास्त्री को लेकर आए। पंडित लख्मीचंद ने ऐसी रचनाएं की जो आज के युग में सार्थक हो रही है। अनपढ़ होते हुए उन्हें चारों वेदों का ज्ञान था। देश में युवा आज उनकी रचनाओं पर पीएचडी कर रहे हैं 42 साल की उम्र में 17 अक्टूबर 1945 में उनका निधन हो गया।
करनाल में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए, इनकम टैक्स विभाग के बाहर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई है, जिस पर ।ब्ठ ने कार्रवाई की है। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है। पकड़ा गया कर्मचारी इनकम टैक्स विभाग का पीएन बताया जा रहा है
झज्जर: झज्जर सिलानी क्षेत्र का सिवरेज व्यवस्था चरमराने से बुरा हाल
सीवरेज के बदबूदार पानी से भरी गलियां
सप्लाई का पानी भी आ रहा है बदबूदार
दुकानदारों के साथ-साथ आमजन का भी बुरा हाल
लोग बोले, सप्ताहभर से आवागमन है अवरूद्ध
स्थानीय नेता बताएं आखिर समाधान में लगेंगे कितने दिन
जींद: भारतीय वायु सेना का हेलीकाप्टर जींद रेलवे स्टेशन के पास प्रधानमंत्री के हेलीपेड पर पंहुचा
सफल लेंडिंग करवाने के लिए भारतीय वायु सेना का जहाज परीक्षण कर रहा है
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीपेड को पुलिस लाइन से बदलकर जींद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे जंक्शन ग्राउंड पर बनाया गया है
3 से 4 बार भारतीय वायु सेना का जहाज लेंडिंग का परीक्षण कर चुका है




विशेष गहन पुनरीक्षण की समय-सीमा बढ़ी, अब 24 जुलाई तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म
31 जुलाई को जारी होगी ड्राफ्ट सूची
रेवाड़ी, 15 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन व गणना प्रपत्र प्राप्त करने का कार्य 24 जुलाई तक किया जाएगा। इसके साथ ही 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों के रि-अरेंजमेंट कार्य को भी पूरा करना होगा जबकि ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन 31 जुलाई, 2026 को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी व इनका समाधान 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम नामावली यानी फाइनल वोटर लिस्ट 3 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला रेवाड़ी में 14 जुलाई तक कुल 739338 मतदाताओं में से कुल 638113 (86.31 प्रतिशत) मतदाताओं के फार्म डिजिटाइज्डध्अपलोड किए जा चुके है तथा 101225 (13.69 प्रतिशत) मतदाताओं के फार्म एनक्लैक्टेबल मार्क किए गए है। उन्होंने बताया कि 72-बावल (अजा) के कुल 230037 मतदाताओं में से 203970 (88.67 प्रतिशत) मतदाताओं के फार्म डिजिटलाइज्ड, 73-कोसली के कुल 248951 मतदाताओं में से 228281 (91.70 प्रतिशत) तथा 74-रेवाड़ी के कुल 260350 मतदाताओं में से 205862 (79.07 प्रतिशत) मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड किए जा चुके है। डीसी अभिषेक मीणा ने जिन मतदाताओं ने फार्म जमा नहीं करवाएं है उनसे अपील की है कि वे 24 जुलाई 2026 तक अपने गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा कराएं या ऑनलाइन जमा करें। अन्यथा उनका नाम 31 जुलाई 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारम्भिक मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है इसलिए सभी मतदाता इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएं।

मिड-डे मील में पोषक तत्वों एवं गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने की पीएम पोषण योजना एवं समग्र शिक्षा की समीक्षा
रेवाड़ी, 15 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में डीसी ने योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले मिड-डे मील में निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा निर्धारित मेन्यू का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी भी की जाए। डीसी ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत निपुण भारत मिशन, शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई), विद्यालय भवनों की स्थिति, आधारभूत सुविधाओं, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों तथा सकल नामांकन अनुपात की भी समीक्षा की। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरटीई के प्रावधानों की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए तथा निपुण भारत मिशन के तहत विद्यार्थियों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के निर्धारित अधिगम स्तर प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। उन्होंने विद्यालय भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक मरम्मत कार्यों तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सकल नामांकन अनुपात में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करते हुए प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने तथा ड्रॉप आउट बच्चों को पुनरू शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंच सके। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) शालू यादव, समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक, विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




जिम खाना क्लब में 17 जुलाई को प्रधानमंत्री के जींद कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण: एडीसी
डीसी राहुल मोदी ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रेवाड़ी, 15 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ-साथ विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। जींद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वर्चुअल माध्यम से जिला रेवाड़ी सहित प्रदेश के सभी जिलों में प्रसारित किया जाएगा। रेवाड़ी में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन एचएसवीपी जिम खाना क्लब में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी तथा गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। एडीसी राहुल मोदी ने रेवाड़ी में होने वाले वर्चुअल कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसी ने बताया कि कार्यक्रम से पहले जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। रैली का उद्देश्य स्वच्छ एवं हरित परिवहन, पर्यावरण संरक्षण तथा हाइड्रोजन जैसी स्वच्छ ऊर्जा आधारित तकनीकों के प्रति आमजन को जागरूक करना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को जागरूकता रैली व जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। एडीसी राहुल मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिम खाना क्लब रेवाड़ी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन, ध्वनि व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाए ताकि कार्यक्रम का सुचारू एवं व्यवस्थित आयोजन किया जा सके। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जींद कार्यक्रम में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा, इसका लाइव प्रसारण जिले के नागरिकों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से निर्धारित जिम्मेदारियों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।



जिला में 20 जुलाई तक मनाया जा रहा स्वच्छता सप्ताह: एडीसी
जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
रेवाड़ी, 15 जुलाई, अभीतक: एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल मोदी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ बनाने, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला में 20 जुलाई तक स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। एडीसी ने बताया कि स्वच्छता सप्ताह अभियान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिला की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन रूल्स 2026 के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा जिसके अंतर्गत स्वच्छता के लिए चार प्रकार से कचरे का पृथक्करण सूखा, गीला, स्वास्थ्यकर अपशिष्ट व विशेष देखभाल अपशिष्ट कचरे को अलग-अलग करना, प्लास्टिक मुक्त गांव ग्रे वाटर प्रबंधन श्रमदान तथा जन भागीदारी जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। अभियान में सरपंच पंच ग्राम सचिव आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वयं सहायता समूह स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी युवा मंडल सफाई कर्मचारी तथा ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को स्वच्छता संकल्प व हर घर दस्तक के तहत इस अभियान की शुरूआत की गई। बुधवार को स्वच्छता चैपाल एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 16 जुलाई को स्कूल स्वच्छता एवं युवा सहभागिता कार्यक्रम, 17 को कचरा पृथक्करण करने से समृद्धि, 18 को प्लास्टिक मुक्त गांव एवं स्वच्छ बाजार अभियान, 19 को श्रमदान से स्वच्छता कार्यक्रम और 20 को जन भागीदारी एवं स्वच्छता सम्मान समारोह किया जाएगा।




18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, एन.आई. एक्ट के मामलों का होगा त्वरित निस्तारण
रेवाड़ी, 15 जुलाई, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 18 जुलाई (शनिवार) को जिला में रेवाड़ी, बावल, कोसली न्यायिक परिसर में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (सेक्शन 138 एनआई एक्ट) केसों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य न्यायालयों में लंबित चेक बाउंस (एन.आई. एक्ट) से जुड़े मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर अंतिम समाधान करना है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि इस स्पेशल लोक अदालत का उद्देश्य लंबित चेक बाउंस (एन.आई. एक्ट) से जुड़े मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर अंतिम समाधान करना है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के अपने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कर सकते हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है तथा अदालतों पर मामलों का बोझ भी कम होता है।

बंदरों व कुत्तों के आतंक से परेशान कांग्रेस शहरी जिला प्रधान ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बंदरों व कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का सडक पर सुरक्षित चलना व घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया : प्रदीप जोगी
भिवानी, 15 जुलाई, अभीतक: कांग्रेस शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया जोगी ने बताया कि स्थानीय बैंक कालोनी में इन दिनों आवारा कुत्तों व बंदरों के एक झुंड ने मॉर्निंग वॉक पर गए एक व्यक्ति पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद लोग बहुत ज्यादा डरे हुए हैं। इसके अलावा कालोनी में ही एक लडकी पर भी बंदरों के झुंड अचानक हमला कर दिया, जिसके लडकी बुरी तरह से घायल हो गई। इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया जोगी ने आज एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसको लेकर एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रदीप जोगी ने बताया कि अब कुत्तों के आतंक के बाद अब बंदरों के आतंक की खबरे सामने आने लगी हैं। कालोनी में बंदरों व कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब लोगों का सडक पर सुरक्षित चलना व घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। हर व्यक्ति बंदरों के आतंक से खौफजदा है। उन्होंने बताया कि बैंक कालोनी क्षेत्र में छत की दीवार पर बैठे बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला बोल दिया। बंदरों ने व्यक्ति को नीचे गिरा दिया और उसे बुरी तरह नोचने लगे। व्यक्ति ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बंदरों की आक्रामकता इतनी अधिक थी कि वह जमीन पर गिर पड़ा। बंदरों के इस हमले में वह काफी जख्मी घायल हुआ है। आवारा कुत्तों एवं बंदरों की समस्या से परेशान प्रदीप गुलिया ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों एवं बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन आवारा कुतों के काटने तथा बंदरों द्वारा लोगों पर हमला करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है तथा जन-धन की हानि की आशंका भी बनी रहती है। प्रदीप जोगी का कहना है कि शहर में एक विशेष अभियान चलाकर आवारा कुर्तों एवं बंदरों को पकड़वाने की प्रभावी व्यवस्था करवानी चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस अवसर पर शिव कुमार धानक, सुरेंद्र, पवन, धीरज सहित आदि उपस्थित थे।



भिवानी रेल सुविधाओं के मामले में अब भी पिछड़ा
भिवानी, 15 जुलाई, अभीतक:ऐतिहासिक और शैक्षणिक पहचान रखने वाला भिवानी जिला रेल सुविधाओं के मामले में आज भी अपेक्षित विकास से वंचित है। जिले के नागरिक लंबे समय से बेहतर रेल कनेक्टिविटी, नई ट्रेनों के संचालन, प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवाओं तथा आधुनिक यात्री सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। भिवानी जंक्शन होने के बावजूद यहां से कई प्रमुख महानगरों के लिए सीधी रेल सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा अनेक महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, पार्किंग, प्रतीक्षालय और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं में भी सुधार की आवश्यकता महसूस की जाती है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि भिवानी की जनसंख्या, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक गतिविधियों और औद्योगिक संभावनाओं को देखते हुए जिले को बेहतर रेल सुविधाएं मिलनी चाहिए। उनका मानना है कि रेल सेवाओं के विस्तार से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। शहरवासियों ने केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन से भिवानी की रेल सुविधाओं के व्यापक विकास के लिए ठोस कदम उठाने तथा लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की है।

पत्रकारों के जीवन में भी हो गीता के सिद्धांत समावेश: ज्ञानानंद महाराज
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थी व उनकी माता को जर्नलिस्ट क्लब करेगा सम्मानित
भिवानी, 15 जुलाई, अभीतक: जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के तत्वावधान में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में पत्रकारिता एवं श्रीमद् भगवत गीता विषय पर एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने की। सुपवा विश्वविद्यालय, रोहतक के कुलगुरु डॉक्टर अमित आर्य ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की सम्पूर्ण आचार संहिता है। गीता का ज्ञान केवल युवाओं को कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और चरित्रवान बनाता है। बल्कि पत्रकारिता में भी गीता का बड़ा महत्व है। गीता हमें निष्कामता, निर्भीकता एवं निष्पक्षता का मार्ग दिखाती है। श्रीमद् भगवत गीता एवं पत्रकारिता दोनों में ही संवाद है। गीता में प्रेरणा और चेतावनी दोनों पक्ष साथ चलते हैं। सत्ता के समक्ष सच कहना और सच सुनना दोनों ही बहुत कठिन हैं। लेकिन संजय ने गीता में निष्पक्ष मंत्रणा दी है। उन्होंने कहा कि यदि आज का युवा गीता के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारेगा तो वह न केवल अपना भविष्य संवारेगा बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। महाराज जी ने तनाव, अवसाद और दिशाहीनता से बचने के लिए नियमित रूप से गीता पाठ और ध्यान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त और संस्कार युक्त समाज बनाने के लिए गीता के संदेशों का प्रचार-प्रसार आवश्यक है। उन्होंने 8वां देवव्रत वशिष्ठ स्मृति पुरस्कार कैथल के वरिष्ठ पत्रकार नवीन मल्होत्रा को दिया। कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का आगमन एवं मार्गदर्शन हम सबके लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है। संतों ने हमें हमेशा अपनी भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में जल्द ही श्रीमद् भागवत गीता को पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि सुपवा के कुलगुरू डॉक्टर अमित आर्य ने कहा कि गीता के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और कलम जगत के सिपाहियों को इससे प्रेरणा लेकर अपने जीवन और करियर को दिशा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे एक कुलगुरु से पहले एक पत्रकार थे, पत्रकार हैं और पत्रकार रहेंगे। जर्नलिस्ट क्लब के प्रधान ईश्वर धामु ने पिछले नौ सालों में क्लब द्वारा संचालित समाज एवं पत्रकारों के लिए कल्याण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि पत्रकारिता गीता पर ही आधारित है। इस पत्रकारों के जीवन में भी गीता का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्लब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थियों व उनकी माता को सम्मानित करेगा और पर्यावरण के क्षेत्र में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा।

31 युवाओं ने एमरजेंसी मे स्वेच्छा से किया रक्तदान
ब्लड बैंकों में रक्त की पूर्ति के लिए हर तीन महीने में रक्तदान करने का संकल्प लें युवा: राजेश डुडेजा
रक्तदान के छोटे से प्रयास से किसी परिवार का चिराग बुझने से बचाया जा सकता है: रघुबीर शांडिल्य
भिवानी, 15 जुलाई, अभीतक: समाजसेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सिविल अस्पताल ब्लड बैंक में सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 36वे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर में चै. बंसीलाल नागरिक अस्पताल से ब्लड बैंक की टीम डा. हर्ष की अगुवाई मे किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रघुबीर शांडिल्य व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने शिरकत की, जिन्होंने अब तक 146 से अधिक बार रक्तदान कर समाज में एक मिसाल पेश की है। शिविर के आयोजक सतीश सिवाच सदस्य चेरिटेबल ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल ब्लड बैंक मे ब्लड कि जरूरत को देखते हुए आज एमरजेंसी मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 31 युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया,उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे केवल मनुष्य ही मनुष्य को दे सकता है। हमारे एक छोटे से प्रयास से किसी परिवार का चिराग बुझने से बच सकता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी रघुबीर शांडिल्य व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हर तीन महीने में रक्तदान करने का संकल्प लें ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार, रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है। रक्तदान के बाद शरीर तेजी से नया रक्त बनाने की प्रक्रिया शुरू करता है, जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है। शरीर में आयरन का स्तर सही रहने से कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम में कमी आती है। रक्तदान से पहले डोनर का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और वजन आदि की जांच होती है, जो एक मिनी हेल्थ चेकअप की तरह है। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ रोहित महला, नर्सिंग अधिकारी सुमन व ममता, लेब टेक्निशियान कृष्णा सांगवान, मिली, सलमा, नवीन, रवि सहित अन्य गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
