








झज्जर में भव्य ढंग से मनाया गया हीरक जयंती समारोह’
डीसी वर्षा खांगवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया समारोह का शुभारंभ’
कुरुक्षेत्र से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सुना शुभ संदेश’
राजकीय नेहरू पीजी कालेज ऑडिटोरियम में हरियाणा की सांस्कृतिक झलक का हुआ बेहतरीन प्रस्तुति’
हरियाणा प्रदेश परम्परा से प्रगति थीम पर सजी रंगोली’
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा प्रदेश के गठन के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को हीरक जयंती के अवसर पर राजकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून और डीसी वर्षा खांगवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में हरियाणा के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती के लोगो का विमोचन भी किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई। समारोह में कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का वर्चुअल माध्यम से शुभ सन्देश सुना। बीन की स्वर लहरियों व ढोल नगाड़ों के साथ अतिथिगण का भव्य स्वागत किया गया।
60 वर्षों की विकास यात्रा पूरी कर निरंतर आगे बढ़ रहा हरियाणा: राजेश जून’
जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व, गौरव और उत्सव का अवसर है। हीरक जयंती केवल एक वर्षगांठ का आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की छह दशकों की विकास यात्रा, ऐतिहासिक उपलब्धियों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक प्रगति को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने अपने गठन के बाद से विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। प्रदेशवासियों के परिश्रम, दृढ़ संकल्प और सामूहिक प्रयासों ने हरियाणा को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि जिला झज्जर की बात की जाए तो यहां के जवान सरहदो पर देश की रक्षा में लगे हुए हैं। वहीं खेलों में यहां खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। जीएसटी कर संग्रह की बात की जाए तो देश भर में हरियाणा चैथे स्थान पर और हरियाणा भर में जिला झज्जर तीसरे पायदान पर है। आज जिला हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है,यह हम सबके सामूहिक प्रयास की देन है।
नई पीढ़ी को हरियाणा के इतिहास और विकास यात्रा से अवगत करवाएं: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने समारोह में उपस्थित जिला वासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश का 60 वर्षों का सफर अनेक संघर्षों, उपलब्धियों और विकास के पड़ावों से जुड़ा हुआ है। हमें अपने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को जानने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी इससे परिचित करवाना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे बच्चों और युवाओं को हरियाणा के गठन, उसके उदय की परिस्थितियों और प्रदेश की विकास यात्रा के बारे में विस्तार से बताएं, ताकि उनमें अपनी मिट्टी, संस्कृति और परंपराओं के प्रति गौरव की भावना मजबूत हो। डीसी ने कहा कि यह समझना बेहद जरूरी है कि किन परिस्थितियों में हरियाणा प्रदेश का उदय हुआ और छह दशकों के दौरान प्रदेश ने किस प्रकार विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान स्थापित की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन झज्जर की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम उत्साह और धूमधाम से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विद्यार्थियों, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने सभी जिला वासियों से प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
रंगोली के माध्यम से दर्शाई हरियाणा की विकास यात्रा’
हरियाणा दिवस के अवसर पर समारोह स्थल पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। शिक्षा विभाग की ओर से मोनिका और मुकेश द्वारा तैयार की गई रंगोली में पर्यावरण संरक्षण, विकास और सरकार की विभिन्न योजनाओं को कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया। रंगोली ने समारोह में पहुंचे लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उपस्थित अतिथियों ने इसकी सराहना की। विख्यात हरियाणवी कलाकार गणेश नूनवाल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता संजय शर्मा ने किया। प्रदेश की छह दशकों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और गौरवशाली विरासत झज्जर में आयोजित हीरक जयंती समारोह में देखने को मिली।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम ऋतु, डीएफओ साहिति रेड्डी, डीआरओ मनवीर सिंह, डीईओ रतिंद्र सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीआईओ अमित बंसल, डीपीसी अनिल शर्मा, डीपीओ नेहा दहिया, एआईपीआरओ डॉ. अश्वनी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।




रास्ते रोक सकते हो, जनता का संकल्प नहीं: कुलदीप वत्स
बजघेड़ा टोल के पास पुलिस ने रोका, साथियों सहित दिल्ली के रामलीला मैदान पहुँचे विधायक कुलदीप वत्स
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने दिल्ली के रामलीला मैदान जाते समय बजघेड़ा टोल के पास पुलिस द्वारा रोके जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और उमड़ते जनसमर्थन से भाजपा सरकार घबरा गई है। लोगों को रास्तों में रोककर उनकी आवाज दबाने का प्रयास इसी घबराहट का प्रमाण है। वत्स ने कहा, “हमने वहीं स्पष्ट कह दिया थाकृदिल्ली जाएँगे और अवश्य जाएँगे। तमाम अवरोधों के बावजूद हम अपने सभी साथियों के साथ रामलीला मैदान पहुँचे और राहुल गांधी जी के कंधों को मजबूती देने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रास्ते रोकने से हमारे कदम और जनता का संकल्प कमजोर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और सभा में भाग लेने का अधिकार है। सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए। रास्ते रोककर और पुलिस के माध्यम से बाधाएँ खड़ी करके जनभावनाओं को दबाया नहीं जा सकता। कुलदीप वत्स ने कहा, जितना रोकोगे, उतनी बुलंद आवाज उठेगी। कांग्रेस का कारवाँ भी बढ़ेगा और जनता का हौसला भी। हम जनता के अधिकारों के लिए डटे हैं और डटे रहेंगे। सत्ता के दबाव से न झुकेंगे, न पीछे हटेंगे। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जनता के सवालों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। “आज तो जनता के संकल्प की केवल एक झलक दिखाई दी हैय जनशक्ति का पूरा स्वरूप सामने आना अभी बाकी है। सरकार समझ लेकृअवरोध खड़े करके जनता का विश्वास और परिवर्तन की उसकी आकांक्षा नहीं रोकी जा सकती।





एल. ए. स्कूल के डायरेक्टर स्वर्गीय जयदेव दहिया को भावभीनी श्रद्धांजलि, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को किया याद’
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: एल. ए. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर के डायरेक्टर स्वर्गीय श्री जयदेव दहिया जी के निधन पर विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी अर्धांगिनी निक्की दहिया,विद्यालय प्रबंधन के सम्मानित सदस्य जगपाल गुलिया, भविष्य दहिया, योजित गुलिया, अनीता गुलिया ,प्राचार्या निधि कादयान, स्कूल प्रबंधक के. एम. डागर, शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व, विचारों और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जयदेव दहिया जी केवल एक शिक्षाविद् एवं कुशल प्रशासक ही नहीं थे, बल्कि एक संवेदनशील, दूरदर्शी और परोपकारी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जन्म 1 जनवरी 1971 को गांव बिरधाना, झज्जर में हुआ था। ग्रामीण परिवेश में शिक्षा के महत्व को समझते हुए उन्होंने, जगपाल गुलिया को साथ में वर्ष 1995 में एल. ए. स्कूल की स्थापना की। वक्ताओं ने उनके मानवीय पक्ष को याद करते हुए बताया कि जयदेव दहिया जी का हृदय गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के प्रति सदैव संवेदनशील रहता था। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए। उनके सहयोग और प्रेरणा से विद्यालय में सैकड़ों विद्यार्थियों ने निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन में सफलता की राह बनाई। शिक्षा को सेवा और सामाजिक बदलाव का माध्यम मानना उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य था। उनके पारिवारिक जीवन का उल्लेख करते हुए बताया गया कि सात भाई-बहनों में वे सबसे छोटे थे। वर्ष 2002 में उनका विवाह श्रीमती निक्की डिल्लन के साथ हुआ। 29 जनवरी 2003 को उनके परिवार में पुत्र भविष्य दहिया का जन्म हुआ। भविष्य दहिया ने एमिटी विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ स्पेन से एमबीए की उपाधि हासिल की। विदेश में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होने के बावजूद जयदेव जी ने उन्हें अपनी योग्यता और प्रतिभा का उपयोग विद्यालय के विकास में करने के लिए प्रेरित किया। आज भविष्य दहिया अपने पिता के दिखाए मार्ग पर चलते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में अपना योगदान दे रहे हैं। शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि जयदेव दहिया जी का शिक्षा के प्रति समर्पण, गरीब बच्चों की सहायता करने की भावना और ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सपना सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनका जाना विद्यालय परिवार और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। स्वर्गीय जयदेव दहिया जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संस्कार, शिक्षा के प्रति समर्पण और उनके द्वारा स्थापित आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।



जन समस्याओं के समाधान के लिए झज्जर में जिला स्तरीय समाधान शिविर आज’
उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़ और बादली लघु सचिवालयों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर’
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सोमवार 2 नवंबर को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान डीसी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगी।
तीनों सब डिवीजन में भी लगेंगे समाधान शिविर
उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार और बेरी लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा।
गरिमामय समारोह में डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई, महाविद्यालय से हुए सेवानिवृत्त
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय, बहु के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज आज अपनी दीर्घकालीन एवं गौरवपूर्ण सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उनके पारिवारिक सदस्यों सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. भारद्वाज के साथी डॉ. नरेश कानौजिया वेटरनरी सर्जन, संजीव कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढाणा लाडनपुर, उनकी माताजी, धर्मपत्नी सुनीता, पुत्री, पुत्र एवं अन्य पारिवारिक सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजकीय महाविद्यालय, बहु में कार्य करना उनके लिए सदैव गर्व और आत्मसंतोष का विषय रहा है। उन्होंने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान उन्हें महाविद्यालय के प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का भरपूर सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ। किसी भी संस्थान की प्रगति सामूहिक प्रयासों, आपसी विश्वास और समर्पण से ही संभव होती है। उन्होंने महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न स्मृतियों को साझा करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी महाविद्यालय और यहां से जुड़े लोगों के साथ उनका आत्मीय संबंध सदैव बना रहेगा। अंत में उन्होंने महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की। महाविद्यालय का प्रशासनिक प्रभार वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मोहन कुमार को सौंपा गया। इस अवसर पर डॉ. मोहन कुमार ने कहा कि डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज का कार्यकाल महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन एवं दूरदर्शिता से महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका अनुभव, मार्गदर्शन एवं कार्यशैली सदैव महाविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. भारद्वाज एक कर्मठ, अनुशासित एवं सहयोगी व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलने की भावना के साथ कार्य किया। उनके साथ कार्य करने के अनुभव सदैव स्मरणीय रहेंगे। हिंदी के प्राध्यापक डॉ. सुखवीर सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी व्यक्ति की कार्ययात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय का शुभारंभ है। डॉ. भारद्वाज ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया। उनका सरल स्वभाव, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मीय व्यवहार सभी के लिए यादगार रहेगा। समारोह के दौरान उपस्थित पारिवारिक सदस्यों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने डॉ. भारद्वाज के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल भविष्य की कामना की। मंच संचालन डॉ. रविन्द्र सिंह ने किया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर कुलबीर सिंह, डॉ रीना, डॉ पंकज, पूजा शर्मा, नरेंद्र कुमार, सुनील कलकल, डॉ सुचित्रा, मोनिका, रेखा बाई व महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।




महिला पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर का ना करें इंतजार, तुरंत तक करें ऑनलाइन आवेदन: डीसी’
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित’
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च 2027 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए महिला पुरस्कारों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र एवं इच्छुक महिलाएं आगामी 5 नवंबर तक विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। यह जानकारी डीसी वर्षा खांगवाल ने दी। डीसी ने बताया कि महिलाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने, उनके योगदान को सम्मान देने तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के तहत महिलाओं को नकद राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि पुरस्कारों के अंतर्गत श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के लिए 5 लाख रुपये, इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के लिए 1 लाख रुपये तथा बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड के लिए 1 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त सरकारी कर्मचारी अवार्ड, सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड तथा महिला उद्यमी अवार्ड के लिए 21-21 हजार रुपये और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। सभी पुरस्कारों के साथ प्रशस्ति-पत्र भी दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन और पात्रता संबंधी जरूरी निर्देश’
दूसरी ओर महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ नेहा दहिया ने बताया कि पात्र महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा के ऑनलाइन पोर्टल एचटीटीपीएसध्ध्ओएनएलआईएनईएमआईएसडाॅटडब्ल्यूसीडीएचआरवाईडाॅटजीओवीडाॅटआईएनजीएयूआरएवी पर निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाली महिला के पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ निर्धारित प्रारूप में विधिवत हस्ताक्षरित शपथ-पत्र प्रस्तुत करना भी आवश्यक है। इसमें यह घोषणा करनी होगी कि संबंधित संस्था के विरुद्ध किसी भी मंच, विभाग अथवा न्यायालय में कोई प्रतिकूल मामला लंबित नहीं है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट करना होगा कि भविष्य में यदि दी गई जानकारी गलत पाई जाती है अथवा किसी प्रकार का प्रबंधन सिद्ध होता है, तो पुरस्कार राशि एवं उससे संबंधित मौद्रिक लाभ सरकार को वापस करना होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने पात्र महिलाओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और महिला पुरस्कारों के इस अवसर का लाभ उठाएं। आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए लघु सचिवालय में भूतल स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

वायु प्रदूषण नियंत्रण में सहभागी बनें जिलावासी: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने एनजीटी की ग्रेप व्यवस्था को पूर्ण ढंग से लागू करने के अधिकारियों को दिए निर्देश’
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रशासन सजग है। सभी संबंधित विभाग पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता के साथ इससे जुड़े कार्यों का क्रियान्वयन सही समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एनजीटी द्वारा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेप व्यवस्था लागू की है। इसकी पालना प्रभावी ढंग से करनी होगी। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के लिए समीर एप शुरू किया गया है। कोई भी नागरिक ग्रेप प्रणाली की अवहेलना या अन्य गतिविधि जो पर्यावरण को दूषित कर रही हैं, उनकी शिकायत समीर एप पर की जा सकती है। डीसी ने कहा कि समय समय पर लगने वाले ग्रेप नियमों की कड़ाई से पालना करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर भी सरकार की योजनाओं का किसानों से लाभ उठाने का आह्वान किया ,साथ ही अधिकारियों से फसल अवशेष जलाने वालों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों द्वारा एंटी स्मॅाक गन को उपयोग में लाया जाए,साथ ही वायु प्रदूषण को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए। डीसी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी एक्शन प्लान बनाकर प्रदूषण मुक्त शहर बनाने का हर सम्भव प्रयास करें और मनमानी करने वालों के खिलाफ चालान और जरूरत पडने पर कूड़ा जलाने वालों पर एफआईआर भी दर्ज करवाएं।
सरकारी साइट पर चल रहे निर्माण कार्यों पर धूल वायु में न फैले, इसके लिए पानी छिड़काव जरूरी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लोग काफी जागरूक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी साइट पर चल रहे निर्माण कार्यों पर धूल मिट्टी वायु में न फैले , इसके लिए पानी छिड़काव जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में सड़क मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती बरतने की जरूरत है कि यातायात जाम की समस्या न पैदा हो।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए सिटीजन चार्टर का पालन करना जरूरी
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि वायु प्रदूषण नियंत्रण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि नागरिक अपने वाहनों के इंजन को उचित ढंग से ट्यून रखें। अपने वाहनों में टायर का दबाव उचित बनाए रखें ताकि ईंधन की खपत कम हो। वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र अपडेट रखें। ट्रैफिक सिग्नल यानि लाल बत्ती पर इंजन बंद कर दें। प्रदूषण कम करने के लिए हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दें। खुले स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं और न ही जलाएं। अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करे। त्योहारों को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं, पटाखों से बचें। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इन नियमों का पालन कर वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में सहयोग दें।




अवैध देशी पिस्तौल व एक खाली मैगजीन सहित एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ, 01 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा (सीआईए-1) बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध देशी पिस्तौल व एक खाली मैगजीन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनी निवासी गांव बराही, जिला झज्जर के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए-1 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराध शाखा की टीम गश्त एवं अपराधों की जांच के संबंध में गांव साखौल-बराही रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव बराही रेलवे फाटक के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा है।सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान सनी निवासी गांव बराही के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी से एक देशी पिस्तौल तथा एक खाली मैगजीन बरामद हुई। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।इस संबंध में थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं जांच पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जिला कारागार दुलीना भेज दिया गया।झज्जर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध हथियार रखने या उनका इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
लाइनपार में कार की टक्कर से दूध व्यवसायी की मौत
बहादुरगढ़। लाइनपार में नाहरा-नाहरी रोड पर साईं मंदिर के पास कार की टक्कर से इस्माइला बी निवासी दूध व्यवसायी दे’वेंद्र की मौत हो गई। शनिवार शाम दूध सप्लाई के दौरान वह परिचित राजपाल से बात कर रहा था, तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राजपाल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवैध देशी पिस्तौल व एक खाली मैगजीन सहित एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ, 01 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा (सीआईए-1) बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध देशी पिस्तौल व एक खाली मैगजीन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनी निवासी गांव बराही, जिला झज्जर के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए-1 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराध शाखा की टीम गश्त एवं अपराधों की जांच के संबंध में गांव साखौल-बराही रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव बराही रेलवे फाटक के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा है।सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान सनी निवासी गांव बराही के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी से एक देशी पिस्तौल तथा एक खाली मैगजीन बरामद हुई। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।इस संबंध में थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं जांच पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जिला कारागार दुलीना भेज दिया गया।झज्जर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध हथियार रखने या उनका इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।




अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी भी काबू’
सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जतिन निवासी गांव दाबला को किया गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 01 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और उनकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ब्प्।-2 बहादुरगढ़ की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने हथियार सप्लाई करने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए ब्प्।-2 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि ब्प्।-2 की टीम गश्त एवं अपराध जांच के सिलसिले में दिल्ली-रोहतक रोड पर झज्जर मोड़ के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक पुरानी कोर्ट बहादुरगढ़ से मुख्य झज्जर रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर कचरा एकत्रित करने वाले शेड के नजदीक अवैध पिस्तौल लेकर खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया।पूछताछ में आरोपी की पहचान जतिन गांव डाबला, जिला झज्जर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उससे एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल की मैगजीन निकालकर जांच करने पर उसमें एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी बरामद हथियार के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।पुलिस टीम ने बरामद देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस को नियमानुसार कब्जे में लेकर थाना शहर बहादुरगढ़ में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने आगे बताया कि मामले की आगामी जांच के दौरान हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी अभिषेक निवासी गांव चांदौर को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार अभिषेक ने ही आरोपी जतिन को अवैध देसी पिस्तौल सप्लाई किया था। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई के नेटवर्क के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।

करियर पॉइंट झज्जर में CP STAR परीक्षा के विजेताओं को किया सम्मानित
ओवरऑल टॉपर आदित्य को मिला लैपटॉप, लकी ड्रॉ में टैबलेट, साइकिल और स्मार्टवॉच के विजेता भी हुए घोषित
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: करियर पॉइंट कोटा झज्जर सेंटर द्वारा आयोजित CP STAR (Scholastic Test for Analysis and Reward) परीक्षा के परिणाम आज घोषित किए गए। इस अवसर पर भव्य परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का उत्साहवर्धन किया गया। गत 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस परीक्षा में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन करना तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। समारोह का मुख्य आकर्षण परीक्षा के ओवरऑल टॉपर की घोषणा रही। कक्षा दसवीं के विद्यार्थी आदित्य, पुत्र श्री दीपक, ने सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्त कर परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के सभी कक्षा-वार टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए ब्रांडेड स्मार्टवॉच प्रदान की गई। इस पुरस्कार वितरण के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित किया गया तथा अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षक हिस्सा लकी ड्रॉ रहा, जिसमें तीन भाग्यशाली विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार के रूप में ब्रांडेड टैबलेट, द्वितीय पुरस्कार में साइकिल तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में ब्रांडेड स्मार्टवॉच प्रदान की गई। करियर पॉइंट झज्जर सेंटर ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। समारोह में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला।





लोक सेवा मंच ने महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बुलंद किए गगनभेदी जयकारे
चैक-चैराहों व सार्वजनिक स्थानों पर लगी प्रतिमाओं के सम्मानजनक रखरखाव की पुख्ता व्यवस्था करने की उठी मांग
महापुरुषों, शहीदों और सभी धर्मों के आराध्यों की सार्वजनिक प्रतिमाओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखेगा लोक सेवा मंच
साहसी और धार्मिक प्रवृत्ति के शासक थे महाराजा शूर सैनी: अशोक प्रधान लोक सेवा मंच
रेवाड़ी, 01 नवम्बर, अभीतक: स्थानीय सर्कुलर रोड स्थित महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने सरकार से चैक-चैराहों व सार्वजनिक स्थानों पर लगी महापुरुषों,शहीदों व सभी धर्मों के आराध्यों की प्रतिमाओं की सम्मानजनक देखरेख,सौंदर्यकरण,रात्रि लाइटिंग,प्रतिदिन माल्यार्पण एवं साज-सज्जा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने की जोरदार मांग उठाई। इस सिलसिले में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं समाजविद अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने सैनी समाज के अनेक गणमान्य लोगों तथा अन्य नागरिकों के साथ स्थानीय शूर सैनी चैक स्थित महाराजा शूर सैनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके जनसंवाद किया। जनसंवाद में भाग लेते हुए कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सुरेश कुमार, नंदलाल यादव, प्रो. सतीश यादव, सुरेश शर्मा, भारत सैनी, कंवर सिंह सैनी, मामन सिंह, नरेश सैनी, सतीश कुमार, सुभाष सैनी, लोकेश कुमार, मोंटी सैनी, लोकेश सैनी, धर्मेंद्र सैनी, ईश्वर सिंह, प्रवीण कुमार सैनी आदि ने अपने विचार रखें। वक्ताओं ने कहा कि सिस्टम प्रतिमाएं लगाकर उनका समुचित रखरखाव करना भूल बैठा है। अपने संबोधन में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं समाजविद अशोक प्रधान ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर लगी महापुरुषों, शहीदों व विभिन्न धर्मों के आराध्यों की अधिकांश प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई, रात्रि लाइटिंग, प्रतिदिन माल्यार्पण, साज-सज्जा और रखरखाव आदि के हालात संतोषजनक नहीं हैं, जिनको जनहित में तुरंत दुरुस्त किए जाने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, डीएमसी, नगर परिषद चेयरमैन, स्थानीय विधायक,सांसद को मिलकर सभी प्रतिमाओं की सम्मानजनक रेगुलर व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। लोक सेवा मंच इस सिलसिले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखेगा। उन्होंने कहा कि महाभारतकालीन उत्तर- पश्चिम भारत में फैले महाराजा शूर सैनी जी के शासनकाल में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी थी तथा मथुरा उनकी राजधानी थी। वो धार्मिक प्रवृत्ति के शासक और साहसी योद्धा थे। पाकिस्तान स्थित लाहौर के संग्रहालय में उनकी धार्मिक प्रवृत्ति, बहादुरी और सुशासन व्यवस्था के मुंह बोलते दस्तावेजात उपलब्ध हैं। समाजविद अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने आगे कहा कि शहर व देहात में चैक-चैराहों व सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित उक्त प्रकार की सभी सार्वजनिक प्रतिमाओं की सम्मानजनक देखरेख की पुख्ता व्यवस्था होने तक मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच जनसहयोग से जोरदार आवाज बुलंद करेगा।



मसानी स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया हरियाणा दिवस
हरियाणवी गीतों पर छात्राओं और शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ, प्राचार्या ने दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश
मसानी, 01 नवम्बर, अभीतक: शहीद दीन दयाल सीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में हरियाणा दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के राज्य गीत से किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने ‘देशां में देश हरियाणा’ सहित विभिन्न हरियाणवी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर हरियाणा की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। विद्यालय के शिक्षकों ने भी हरियाणवी गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने सभी को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरियाणा वह प्रदेश है, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि है। भाईचारा ही हरियाणा की असली पहचान और सबसे बड़ा धर्म है। यहाँ सभी जातियों और धर्मों के लोग आपसी सद्भाव, प्रेम और सहयोग की भावना के साथ रहते हैं। हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और आपसी सौहार्द इसे विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय होने के साथ-साथ हरियाणवी होने पर भी गर्व है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए तथा ऐसे कार्य करने चाहिए, जिनसे हमारे प्रदेश और देश का नाम रोशन हो। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। हरियाणवी लोकगीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह ने विद्यार्थियों को हरियाणा की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सद्भाव से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्रीमती सुषमा, सुव्रता, ममता, मीनाक्षी, ललिता, अंजना, योगेशश्री, राजवीर, रीना, एकता, भावना, नीतू, दौलतराम, उंकीन एवं धर्मपाल सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।







कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव का ससुराल गांव धामलावास में हुआ भव्य स्वागत, कारगिल शहीद पति को दी श्रद्धांजलि
हरियाणा दिवस और कर्नाटक राज्योत्सव पर क्षेत्रवासियों व दोनों राज्यों के नागरिकों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं
रेवाड़ी, 01 नवम्बर, अभीतक: कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डा. सुधा यादव रविवार को राज्यपाल बनने के बाद पहली बार अपने ससुराल गांव धामलावास (रेवाड़ी) पहुंचीं। गांव आगमन पर क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं के साथ अत्यंत भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने विशेष रूप से हरियाणा दिवस और कर्नाटक राज्योत्सव (स्थापना दिवस) की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह एक सुखद और अद्भुत संयोग है कि आज ही के दिन उनके गृह राज्य हरियाणा और कर्म राज्य कर्नाटक दोनों का स्थापना दिवस है। उन्होंने दोनों प्रांतों की निरंतर प्रगति और नागरिकों की खुशहाली की कामना की। इस भावुक क्षण में राज्यपाल ने अपने पति एवं प्रथम कारगिल शहीद डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव के समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ग्रामीणों के स्नेह और सहयोग को अपनी असली ताकत बताया। जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
ऐतिहासिक घटनाक्रम को किया याद
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने 26 मई 1999 के उस घटनाक्रम को याद किया, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी थी। उन्होंने कहा, ष्परिस्थितियां चाहे जैसी भी रही हों, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने हमेशा मेरा भरपूर साथ दिया है। एक अध्यापिका से लेकर राज्यपाल के इस सफर में सभी का सहयोग, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी रही है।
कर्नाटक आने का दिया निमंत्रण
डॉ. सुधा यादव ने देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ पालन करेंगी। उन्होंने हरियाणा और विशेषकर क्षेत्रवासियों को कर्नाटक आने का आमंत्रण भी दिया, ताकि लोग वहां की समृद्ध शिक्षा व्यवस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू हो सकें।
गणमान्य जन रहे उपस्थित
इस गरिमामयी अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एसडीएम दलबीर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव, वीर कुमार यादव, निशांत यादव, सरपंच मंजू देवी, सुभाष यादव, एडवोकेट रवि यादव , कृष्ण पाल चेयरमैन, गजेंद्र यादव, रामअवतार और भूपेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं
हरियाणा के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सामाजिक परिवर्तन, लोकतंत्र, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्रों में सार्थक योगदान किया है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
नई दिल्ली, 01 नवम्बर, अभीतक: भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 1 नवंबर 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने भारत की प्रगति-यात्रा के अनेक आयामों में सार्थक योगदान देने के लिए हरियाणा वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के निष्काम कर्मयोग का अमर संदेश सारे विश्व में फैलाने वाली इस धरती ने आधुनिक युग में भी मानवीय पराक्रम के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हरियाणा के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सामाजिक परिवर्तन, लोकतंत्र, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्रों में सार्थक योगदान किया है। राष्ट्रपति ने इस बात पर खुशी जताई कि पिछले लगभग एक दशक में हरियाणा ने महिला सशक्तीकरण के अनेक आयामों में विशेष प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2015 में पानीपत से शुरू किया गया श्बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओश् राष्ट्रीय अभियान महिला सशक्तीकरण की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई है। वे यह जानकर प्रसन्न हुईं कि वर्ष 2014 की तुलना में वर्ष 2025 में जन्म के समय लिंगानुपात में वृद्धि हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य और केन्द्र सरकारों के समन्वित प्रयासों से यह अनुपात समानता का स्तर प्राप्त कर लेगा। राष्ट्रपति ने इस बात पर भी पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में महिला स्वास्थ्य और बालिका शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी लगातार हो रहे सुधार की गति बढ़ेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय खेलों के इतिहास में, हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने हरियाणा की बेटियों की सराहना की, जिन्होंने खेलों में अपनी विलक्षण उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि हरियाणा समावेशी विकास की अपनी यात्रा में नई सीढ़ियां चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती ने विश्व को गीता का संदेश दिया है। उन्होंने कामना की कि भगवान कृष्ण का संदेश हरियाणा के विकास में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति और संस्था को शक्ति और सूझबूझ प्रदान करे।



प्रधानमंत्री 2 नवंबर को ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे
इस शिखर सम्मेलन की थीम है: निवेश करें, नवाचार करें, प्रेरित करें’
इस शिखर सम्मेलन में 130 से अधिक देशों, 9 भागीदार देशों और 40 मंत्रियों की भागीदारी होगी
13 राज्य एवं केन्द्र-शासित प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी संभावनाओं और निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करेंगे
नई दिल्ली, 01 नवम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह चार-दिवसीय शिखर सम्मेलन 2 से 5 नवंबर 2026 के दौरान आयोजित किया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन की थीम ‘निवेश करें, नवाचार करें, प्रेरित करें’ है। भारत आरई 2026 में 130 से अधिक देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें 40 से अधिक मंत्री, नीति-निर्माता, निवेशक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के प्रमुख शामिल हैं। यह सम्मेलन स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश, उद्योग जगत की भागीदारी और तकनीकी साझेदारियों के एक वैश्विक मंच के रूप में काम करेगा। ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम इसमें भागीदार देश के तौर पर भाग लेंगे। तेरह राज्य एवं केन्द्र-शासित प्रदेश – आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल – नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी संभावनाओं, निवेश के अवसरों और मैन्यूफैक्चरिंग संबंधी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। यह शिखर सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) असेंबली के 9वें सत्र और हरित हाइड्रोजन पर चैथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीजीएच) के साथ आयोजित किया जाएगा। जहां ‘भारत आरई’ स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश, उद्योग और तकनीकी साझेदारियों पर ध्यान केन्द्रित करेगा, वहीं आईएसए असेंबली सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाएगी और इसमें वित्त एवं संस्थागत क्षमता जैसे पहलू शामिल होंगे। आईसीजीएच का मुख्य फोकस हरित हाइड्रोजन से जुड़ी तकनीकों, निवेश और विस्तार पर होगा। ये तीनों मंच मिलकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करेंगे और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की प्रक्रिया में तेजी लाएंगे। आरई-इन्वेस्ट की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, भारत का प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा निवेश शिखर सम्मेलन, श्भारत आरई 2026 स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर जुड़ने का एक व्यापक मंच प्रदान करेगा। इस शिखर सम्मेलन में पूर्ण सत्र, मंत्रिस्तरीय चर्चाएं, सीईओ राउंडटेबल, और विभिन्न देशों तथा राज्यों से जुड़े सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही, निवेश, साझेदारी और परियोजनाओं के विकास को बढ़ावा देने हेतु ‘बिजनेस-टू-बिजनेस’, ‘बिजनेस-टू-गवर्नमेंट’ और ‘गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट’ स्तर पर संवाद एवं बैठकें होंगी। इस एक्सपो में 400 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे, जो सौर एवं पवन ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में अपनी उन्नत तकनीकों, भारतीय मैन्यूफैक्चरिंग क्षमताओं एवं स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े समाधानों का प्रदर्शन करेंगे।
प्रधानमंत्री ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली, 01 नवम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि गौरवशाली इतिहास, अद्भुत वीरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित हरियाणा पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यहां की लोक परंपराओं और जीवंत ग्रामीण संस्कृति ने हमेशा भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। श्री मोदी ने कहा, “हरियाणा के लोगों ने कृषि, खेल, रक्षा सेवाओं, उद्योग, शिक्षा और स्टार्टअप सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। राज्य के खिलाड़ी तिरंगे का गौरव बढ़ा रहे हैं, वहीं यहां के किसान देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत कर रहे हैं।”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा
हरियाणा दिवस की राज्य के मेरे सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! गौरवशाली इतिहास, अद्भुत पराक्रम और समृद्ध संस्कृति से सुसज्जित हमारा यह प्रदेश देश की शान है। यहां की लोक परंपराओं और जीवंत ग्रामीण संस्कृति ने राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को हमेशा समृद्ध किया है। हरियाणा के लोगों ने अपने परिश्रम और समर्पण से कृषि, खेल और रक्षा सेवाओं से लेकर उद्योग, शिक्षा और स्टार्टअप तक अपनी प्रतिभा और संकल्प का लोहा मनवाया है। यहां के खिलाड़ी तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं, तो अन्नदाता देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूती दे रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लेकर आए।
सात हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू
2027 में व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए ट्रायल के दौरान यात्रियों से ली जाएँगी प्रतिक्रियाएं
नई दिल्ली, 01 नवम्बर, अभीतक: भारत के सात हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा के ट्रायल शुरू किये गए हैं। यह देश के विमानन क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में एक और कदम है। नवंबर से दिसंबर 2026 तक चलने वाले इन ट्रायल के दौरान, ई-पासपोर्ट रखने वाले पात्र भारतीय नागरिक, एयर इंडिया और इंडिगो की चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रा करते समय, हवाई अड्डों पर तय किए गए टचपॉइंट्स पर श्डिजी यात्राश् का उपयोग कर सकेंगे। ये ट्रायल दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन, मुंबई, चेन्नई और अमृतसर हवाई अड्डों पर किए जा रहे हैं। पात्र यात्री टर्मिनल प्रवेश बिंदुओं, सुरक्षा होल्ड क्षेत्रों (एसएचए) और बोर्डिंग गेटों पर, जहाँ भी आवश्यक अवसंरचना उपलब्ध है, इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। ट्रायल अवधि के दौरान मिलने वाले फीडबैक के आधार पर 2027 में इसके व्यापक विस्तार की योजना तैयार की जाएगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, पात्र भारतीय नागरिकों को डिजी यात्रा मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ई-पासपोर्ट-आधारित सत्यापन योग्य जानकारी (वीसी) देनी होगी। इस प्रक्रिया में ई-पासपोर्ट के मशीन के जरिये पठनीय जोन (एमआरजेड) को स्कैन करना, एक उपयुक्त स्मार्टफोन के श्नियर फील्ड कम्यूनिकेशनश् (एनएफसी) फीचर का उपयोग करके पासपोर्ट में लगी चिप को पढ़ना, एक सेल्फी लेना और विवरणों को सत्यापित करना शामिल है। यह जानकारी यात्री के डिवाइस पर उनके डिजी यात्रा वॉलेट में सुरक्षित हो जाती है और इसका उपयोग ट्रायल के लिए सक्षम किए गए हवाई अड्डे के टचपॉइंट्स पर किया जा सकता है। इस सुविधा का उद्देश्य मौजूदा यात्रा प्रक्रियाओं की जगह लेना नहीं, बल्कि उनमें सहयोग करना है। यात्रियों को अपने यात्रा दस्तावेज साथ रखने होंगे और एयरलाइन द्वारा जरूरी दस्तावेजों की जाँच, आव्रजन प्रक्रियाओं और यात्रा से जुड़ी अन्य सभी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा। भारत के विमानन नेटवर्क में डिजी यात्रा का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। इस प्लेटफॉर्म के 26.5 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं और इसने घरेलू एयरलाइनों को सेवा प्रदान करते हुए 39 घरेलू हवाई अड्डों पर 110 मिलियन से अधिक यात्राओं को सुगम बनाया है। 2027 तक 25 और घरेलू हवाई अड्डों को इसके दायरे में लाने की योजना है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार के श्डिजिटल इंडियाश् और उड़ान को आसान बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप, हवाई अड्डे के कामकाज को बेहतर बनाने और हवाई यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के प्रति प्रतिबद्ध है।







एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला
नई दिल्ली, 01 नवम्बर, अभीतक: एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने 1 नवंबर 2026 को भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। एयर मार्शल देसवाल 14 जून 1989 को भारतीय वायुसेना की उड़ान शाखा में लड़ाकू विमान पायलट के रूप में कमीशन हुए थे। उन्हें विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों को उड़ाने का 3,200 घंटे से अधिक का अनुभव है। वे आक्रमणकारी विमानों के संचालन और वायु रक्षा के विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा, वह योग्य पायलट आक्रमण प्रशिक्षक भी हैं। एयर मार्शल देसवालने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल ने अपने सेवाकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ संबंधी पदों पर कार्य किया है। इनमें दो वायुसेना अड्डों के एयर ऑफिसर कमांडिंग और एक लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन के कमान अधिकारी का पद शामिल है। वे पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में वायुसेना अताशे के रूप में भी तैनात रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने वायुसेना मुख्यालय में महानिदेशक (हथियार प्रणाली) के रूप में सेवाएं दी हैं। पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभालने से पहले एयर मार्शल देसवाल दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान मुख्यालय में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी (एसएएसओ) के पद पर कार्यरत थे। उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए एयर मार्शल देसवाल को अति विशिष्ट सेवा मेडल और वायु सेना मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।



एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण कियाय वायुसेना के भविष्य के लिए ‘वायु’ को मार्गदर्शक दृष्टिकोण के रूप में प्रस्तुत किया
नई दिल्ली, 01 नवम्बर, अभीतक:एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद, नई दिल्ली स्थित वायुसेना स्टेशन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयर चीफ मार्शल दीक्षित को एक परीक्षण पायलट और योग्य उड़ान प्रशिक्षक के रूप में 3,500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण परिचालन और रणनीतिक पदों पर कार्य किया है। इनमें मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ में प्रमुखों की स्टाफ समिति के अध्यक्ष के एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख (सीआईएससी), केंद्रीय वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और वायुसेना के उप प्रमुख जैसे पद शामिल हैं। वायुसेना प्रमुख ने अपने पहले संबोधन में भारतीय वायुसेना के लिए अपना दृष्टिकोण और प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने ‘वायु’ नाम से एक मार्गदर्शक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, जिसके चार प्रमुख स्तंभ भारतीय वायुसेना की भविष्य की दिशा तय करेंगे।
V – सतर्कता, विजय एवं तत्परता: सभी वायुसेना इकाइयों में परिचालन तैयारियों का उच्चतम स्तर बनाए रखना और युद्ध क्षमता को निर्धारित मानकों के अनुरूप बहाल करना।
A – आत्मनिर्भरता: विमान, संवेदक, हथियार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ावा देना। इसका मुख्य उद्देश्य परिचालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करना तथा निरंतर युद्ध क्षमता बनाए रखना है।
Y – युक्ति: युद्ध सिद्धांतों, प्रौद्योगिकी और परिचालन प्रक्रियाओं में दूरदर्शिता व नवाचार को अपनाना। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कमान एवं नियंत्रण प्रणाली, ड्रोन रोधी क्षमताएं, परिचालन में लचीलापन व उभरते हुए युद्ध क्षेत्र शामिल हैं।
U – प्रयासों में एकजुटतारू राष्ट्रीय दृष्टिकोण ‘जय’ यानी संयुक्तता, आत्मनिर्भरता एवं नवाचार के अनुरूप थलसेना, नौसेना और विभिन्न राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय व संयुक्त कार्यक्षमता को और मजबूत करना।
वायु दृष्टिकोण के माध्यम से वायुसेना प्रमुख ने ऐसी भारतीय वायुसेना के निर्माण की स्पष्ट दिशा तय की है, जो हर परिस्थिति में परिचालन के लिए तैयार, तकनीकी रूप से उन्नत, आत्मनिर्भर और बेहतर समन्वय से युक्त हो। यह वायुसेना अपनी सशक्त वायु शक्ति के माध्यम से राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और संभावित संघर्षों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।



केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
आज यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय, प्रशासन, अनुसंधान और नवाचार से जुड़े 258 करोड़ रूपए के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है
2029 से पहले चंडीगढ़ पुलिस आवासीय संतुष्टि दर के मामले में देश में प्रथम स्थान पर होगी
15 साल से विपक्ष चुनाव हार रहा है और अब उन्होंने नया तरीका ढूंढा है, मॉक पार्लियामेंट करने का
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को दिन-दूनी रात-चैगुनी तरक्की के साथ आगे बढ़ा रहे हैं
धारा 370 समाप्त हो गई, नक्सलवाद समाप्त हो गया, ट्रिपल तलाक समाप्त हो गया और अब 31 दिसम्बर, 2029 को पंजाब सहित पूरे देश को हम नशामुक्त बनाकर रहेंगे
विपक्षी नेता संसद नहीं चलने देते ताकि माताओं बहनों को 33ः आरक्षण न मिले, मोदी जी भारत की मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर रहेंगे, ये हमारा संकल्प है
देश की जनता देख रही है, कि कौन देश को सुरक्षित, विकसित बना रहा है, देश में innovationलेकर आया है, नई शिक्षा नीति लाया है, कौन देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बना रहा है
नई दिल्ली, 01 नवम्बर, अभीतक: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज ही के दिन 1966 में चंडीगढ़ की स्थापना हुई, हरियाणा की स्थापना हुई, चंडीगढ़ पुलिस की शुरूआत हुई और आज ही के दिन चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिला है। 1966 से लेकर 2026 तक की 60 साल की यात्रा में पूरे देश में भी नगरीय रचना के क्षेत्र में चंडीगढ़ की चर्चा होती है। एक प्रकार से पूरे उत्तर भारत में चंडीगढ़ की स्वीकृति आत्मा की तरह है और आज यहां 258 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है। श्री अमित शाह ने कहा कि आज यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय, प्रशासन, अनुसंधान और नवाचार से जुड़े 258 करोड़ रूपए के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है। 68 करोड़ रूपए की लागत से सिटी-यू बस डिपो की शुरूआत हो रही है। 68 करोड़ रूपए की लागत से टाइप-3 मकान पुलिसबलों के आवास के लिए बने हैं। 2029 से पहले चंडीगढ़ पुलिस आवासीय संतुष्टि दर के मामले में देश में प्रथम स्थान पर होगी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 15 साल से विपक्ष चुनाव हार रहा है और अब उन्होंने नया तरीका ढूंढा है, मॉक पार्लियामेंट करने का। झूठ बोलना, अराजकता फैलाना, नकारात्मकता फैलाना, संसद चलने न देना, संसद के मसलों को सड़क पर लाकर हो-हल्ला करना, अगर यही उनकी फितरत रही है, तो अगले 5 साल फिर एक बार उन्हें विपक्ष में बैठना होगा। श्री अमित शाह ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को दिन-दूनी रात-चैगुनी तरक्की के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। धारा 370 समाप्त हो गई, नक्सलवाद समाप्त हो गया, ट्रिपल तलाक समाप्त हो गया और अब 31 दिसम्बर, 2029 को पंजाब सहित पूरे देश को हम नशामुक्त बनाकर रहेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी जी infrastructure बना रहे हैं। सबसे बड़ा cricket stadium, सबसे ऊँचा overbridge, सबसे लंबा bridge, ये सब आज भारत में बन रहे हैं। 11 लाख करोड़ रूपए के infrastructure के काम हो रहे हैं। हर गरीब के घर में बिजली, हर गरीब के घर में शौचालय पहुंचे, हर गरीब के घर में bank account पहुँचा, हर गरीब को प्रति माह, प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मुफ्त में मिल रहा है। बच्चों के लिए स्कूल खुल रहे हैं और विपक्षी नेता संसद नहीं चलने देते ताकि माताओं बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण न मिले। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत की मातृशक्ति को 33ः आरक्षण देकर रहेंगे, ये हमारा संकल्प है। देश की जनता ये सब बहुत बारीकी से देख रही है। कौन देश को सुरक्षित बना रहा है, कौन देश को विकसित बना रहा है, कौन देश में innovation लेकर आया है, कौन नई शिक्षा नीति लेकर आया है, कौन देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बना रहा है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
चंडीगढ़ के स्थापना दिवस और चंडीगढ़ पुलिस की हीरक जयंती पर प्रेसिडेंट कलर मिलने पर सभी पुलिसकर्मियों और जनता को हार्दिक शुभकामनाएँ
चंडीगढ़ पुलिस को प्रेसिडेंट कलर मिलना उनकी छह दशकों की सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का सम्मान है
पंजाब के समीप होने के बावजूद यदि देश में कोई क्षेत्र सबसे पहले नशामुक्त बनेगा, तो वह चंडीगढ़ ही होगा
1966 से आज तक चंडीगढ़ पुलिस ने उत्तर भारत के हृदय की रखवाली करते हुए देशभर की पुलिस में एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है
आतंकवाद के दौर में चंडीगढ़ पुलिस ने पराक्रम की पराकाष्ठा करते हुए न केवल चंडीगढ़, बल्कि पूरे देश को सुरक्षित बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई
तारीख पे तारीख के लिए बदनाम न्याय प्रणाली को बदलते हुए चंडीगढ़ ने 85 प्रतिशत दोषसिद्धि दर और मात्र 140 दिन का औसत हासिल किया है
चंडीगढ़ की बीट पुलिसिंग देशभर के पुलिस बलों के लिए उदाहरण है, यहाँ ऐसी व्यवस्था बनी है कि नागरिकों को थाने जाना ही न पड़े
प्रति व्यक्ति सर्वाधिक वाहनों वाला शहर होने के बावजूद मैंने चंडीगढ़ में कभी ट्रैफिक जाम होते नहीं देखा
रिस्पॉन्स टाइम में चंडीगढ़ पुलिस देश में दूसरे स्थान पर है और आज 141 नए वाहन मिलने के बाद मुझे विश्वास है कि अगले साल वह देशभर में पहले स्थान पर होगी
4 अगस्त 2024 से अब तक दर्ज 8,206 में से 7,590 मामलों में ऑनलाइन चार्जशीट दाखिल कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश का रिकॉर्ड बनाया है
चंडीगढ़ पुलिस से अपील है कि नशामुक्ति को अपना एजेंडा बनाइए, युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त करके ही हम विकसित भारत की ओर बढ़ेंगे
नई दिल्ली, 01 नवम्बर, अभीतक: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज चंडीगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, बल की 6 दशकों की सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का सम्मान है। कर्तव्यपरायणता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देना किसी भी शहीद के लिए गर्व की बात होती है और यह जवान के संगठन के लिए भी गर्व की बात होती है। 1966 से लेकर आज तक चंडीगढ़ पुलिस ने निरंतर इस अद्भुत स्थान की रखवाली के लिए अथक प्रयास करते हुए एक स्वर्णिम अध्याय लिखने का काम किया है। श्री अमित शाह ने कहा कि आज 141 नए वाहनों को चंडीगढ़ पुलिस के बेड़े में शामिल किया जा रहा है। इससे त्वरित प्रतिक्रिया, सघन पैट्रोलिंग, मोबिलिटी, तकनीक और आधुनिक पुलिसिंग को बहुत बल मिलेगा। चंडीगढ़ पुलिस रेस्पॉंस टाइम में देश में दूसरे स्थान पर है और 141 नए वाहन मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस देशभर में पहले स्थान पर होगी। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि किसी भी बल को राष्ट्रपति निशान 15 साल से अधिक की सेवा और जवानों के अनुशासन और जज्बे को देखकर दिया जाता है। चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले 60 साल में उत्तर क्षेत्र के हृदय के रूप में पूरे भारत को सुरक्षित करने का सफल प्रयास किया है। शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बसा चंडीगढ़ को भारत का सबसे नियोजित शहर माना जाता है, लेकिन जब देश में आतंकवाद का दौर आया तब चंडीगढ़ भी उससे अछूता नहीं रहा। उस जमाने में चंडीगढ़ पुलिस ने पराक्रम की पराकाष्ठादी, साहस का अनुभव कराया, शौर्य, सेवा और सुशासन से न सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि इस पूरे क्षेत्र को आतंकवाद से बचाने का काम किया। श्री अमित शाह ने कहा कि 1 नवंबर, 1966 को चंड़ीगढ़ को केन्द्रशासित प्रदेश बनाते हुए दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी बनाया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा पुलिस और पंजाब पुलिस से समन्वय. साधते हुए ज्त्प्व् ब्पजपमे को बहुत अच्छे से संभाला है। 6 हजार से अधिक संख्या वाले पुलिस बल में क्राइम विंग, ऑपरेशन सेल, सिक्योरिटी विंग, ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर पुलिस ने बहुत अच्छे तरीके से ड्यूटी निभाते हुए देशभर में मानांक स्थापित करने का काम किया है। श्री अमित शाह ने कहा, श्तारीख पे तारीखश् के लिए बदनाम न्याय प्रणाली को बदलते हुए चंडीगढ़ ने 85 प्रतिशत दोषसिद्धि दर और मात्र 140 दिन का औसत हासिल किया है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पुलिसिंग एक ऐसा विषय है जो हमारे देश में आतंकवाद, ड्रग्स, साइबर क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर के पीछे छिप गया है। पुलिस का दायित्व नागरिकों की सेवा में सुगमता लाना भी है। चंडीगढ़ पुलिस ने बीट पुलिसिंग ऐप और इस मॉडल के माध्यम से नागरिकों को पुलिस स्टेशन तक न जाना पड़े, इस प्रकार की अद्भुत व्यवस्था को जमीन पर सफलतापूर्वक उतारा है। चंडीगढ़ में देश में प्रति व्यक्ति सबसे अधिक वाहन हैं, लेकिन फिर भी यहां ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं है। श्री अमित शाह ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का फनपबा त्मेचवदेम ज्पउम (फत्ज्) 10 मिनट और पुलिस के पहुंचने का टाइम 4 मिनट है। 2015 के बाद सबसे पहले बीट पुलिसिंग की शुरूआत चंडीगढ़ ने की थी। नवीन न्याय संहिताओं की शुरूआत भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने चंडीगढ़ में की थी और अंग्रेजों के बनाए तीन दंड-आधारित कानूनों को तिलंजालि देकर देश आगे बढ़ा। श्री शाह ने कहा कि आज जब हमने नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है, तो सबसे पहले देश में चंडीगढ़ नशामुक्त होगा। उन्होंने कहा कि नवीन न्याय संहिताएं आने के बाद छक्च्ै मामलों में दोष सिद्धि को बढ़ाकर चंडीगढ़ पुलिस ने 93 प्रतिशत आरोपियों को दोषसिद्धिकर जेल भेजा है। नशे और गैंगस्टर्स के खिलाफ ये मुहिम चंडीगढ़ पुलिस की बहुत बड़ी सिद्धि है। 4 अगस्त, 2024 से आज तब चंडीगढ़ में 8206 थ्प्त् दर्ज हुई हैं जिनमें से 7590 मामलों मे आरोप पत्र ऑनलाइन देने का काम चंडीगढ़ पुलिस ने किया है। दोषसिद्धि की दर बढ़ाकर 85 प्रतिशत मामलों में सजा कराने का काम चंडीगढ़ पुलिस ने किया है। ये देश के सभी पुलिसबलों के लिए आदर्श है कि अगर हम नवीन न्याय संहिताओं पर सुचारू रूप से अमल करें तो 85 प्रतिशत गुनहगारों को सजा करा सकते हैं। हमारी पुलिस सेवाएं पुराने कानूनों के कारण बदनाम थीं और पीढ़ियों तक लोगों को न्याय नहीं मिलता था। आज 85 प्रतिशत दोष सिद्धि दर प्राप्त कर चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिन में आरोपियों को सजा कराने का औसत प्राप्त किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने 2152 आर्टिफिशल इंटेलीजेंस से युक्त सीसीटीवी कैमरे चंडीगढ़ को देने का काम किया है। भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में चंडीगढ़ पुलिस ने 35 स्वर्ण, 38 रजत और 72 कांस्य पदक सहित कुल 145 पदक जीते हैं। पुलिस बल के जवानों के कल्याण के लिए भी चंडीगढ़ पुलिस सबसे आगे बढ़कर काम कर रही है। 130 विधवा पुलिस परिवारों को प्रति माह 8 हजार रूपए की मदद दी जा रही है। लगभग 2.25 करोड़ रूपए की शैक्षणिक और खेल छात्रवृत्ति दी जाती है। 2026 में 154 नई गाड़ियां बल में शामिल हुईं हैं और आवास संतुष्टिकरण का दर 48 प्रतिशत है।




ईपीएफओ की 74 साल की यात्रा श्रमिकों के विश्वास, सेवा और प्रतिबद्धता पर आधारित है: डॉ. मनसुख मांडविया
सेवा ही हमारा संस्कार है”रू डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफओ अधिकारियों से श्रमिकों के कल्याण को नवाचार के केंद्र में रखने का आग्रह किया
डॉ. मांडविया ने व्हाट्सएप के माध्यम से ईपीएफओ सेवाएं शुरू कीं
पात्र निष्क्रिय ईपीएफ खातों के ऑटोमेटिक सेटलमेंट की शुरुआतय 5 करोड़ रुपये की राशि के एक लाख खातों को लाभ
ईपीएफओ का 74वां स्थापना दिवस समारोह बदलाव, करुणा और नागरिक-केंद्रित शासन की यात्रा को दर्शाता है
नई दिल्ली, 01 नवम्बर, अभीतक: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने आज नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में अपना 74वां स्थापना दिवस मनाया, जो एक सांविधिक भविष्य निधि संगठन से भारत के अग्रणी सामाजिक सुरक्षा संस्थानों में से एक बनने की उसकी यात्रा को दर्शाता है। साथ ही, इसमें तकनीक-आधारित सेवा वितरण, शासन में करुणा और लाखों श्रमिकों व पेंशनभोगियों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री और केंद्रीय न्यासी बोर्ड (ईपीएफ) के अध्यक्ष डॉ. मनसुख मांडविया ने की। इस अवसर पर श्रम और रोजगार मंत्रालय के सचिव श्री चंद्र भूषण कुमार, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री रमेश कृष्णमूर्ति, केंद्रीय न्यासी बोर्ड के सदस्य, श्रमिक, नियोक्ता और अन्य हितधारक भी उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि अपनी 74 साल की यात्रा के दौरान ईपीएफओ देश के कार्यबल के लिए एक विश्वसनीय संस्था के रूप में उभरा है। उन्होंने उल्लेख किया कि संगठन में व्यक्त किया गया विश्वास 8 करोड़ से अधिक सदस्यों के अंशदान से जमा हुए 32 लाख करोड़ रुपये के कोष में परिलक्षित होता है, जो ईपीएफओ के कर्मचारियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण ही संभव हुआ है। डॉ. मांडविया ने इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक सुरक्षा मानवीय संवेदनाओं पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की हर चिंता और शिकायत का समाधान करुणा व सहानुभूति के साथ किया जाना चाहिए तथा प्रत्येक श्रमिक को वह सम्मान और गरिमा दी जानी चाहिए जिसके वे राष्ट्र-निर्माता के रूप में हकदार हैं। सीआईटीईएस 2.01 जैसे तकनीकी बदलावों के पीछे किए गए निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए, उन्होंने सभी अधिकारियों से अंतिम छोर के श्रमिकों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बताए गए श्पंच प्रणश् से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। डॉ. मांडविया ने कहा, ष्सेवा ही हमारा संस्कार हैं।ष् उन्होंने सभी को विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे ईपीएफओ के 75वें वर्ष के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों में श्रमिक-केंद्रित नवाचारों पर ध्यान केंद्रित करें तथा बदलते समय के अनुरूप प्रक्रियाओं को अपनाएं, उन्हें सुदृढ़ बनाएं और उन्हें विकसित करें। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं तथा ईपीएफओ के सभी अधिकारियों, सदस्यों और लाभार्थियों के जीवन में सफलता व समृद्धि की कामना की। श्रम और रोजगार मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्र भूषण कुमार ने कहा कि ईपीएफओ ने राष्ट्र की सेवा में सात दशकों से अधिक समय के दौरान भारत के सामाजिक सुरक्षा ढांचे की नींव रखी है और उसे मजबूत किया है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनुकरणीय मॉडल तैयार हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामाजिक सुरक्षा और श्रम सुधार न केवल संगठित क्षेत्र तक, बल्कि असंगठित क्षेत्र के अंतिम छोर के श्रमिकों तक भी पहुंचने चाहिए। उन्होंने कहा कि ईपीएफओ इस बात का उदाहरण प्रस्तुत करता है कि संस्थागत प्रक्रियाओं के माध्यम से इसे किस तरह हासिल किया जा सकता है। यह देखते हुए कि आज का दिन इस बात पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है कि हम अब तक कितनी दूर आ चुके हैं और हमें अभी कितना आगे जाना है, उन्होंने कहा कि सुधार एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। आज के डिजिटल युग में आम आदमी की समस्याओं को प्रभावी ढंग से हल करने के लिए इसमें लगातार बदलाव और विकास की आवश्यकता है। उन्होंने इन सुधारों से जुड़े अधिकारियों से अपनी सोच और दृष्टिकोण में बदलाव लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत /2047 के लक्ष्य को हासिल करने के सामूहिक प्रयासों के बीच, लाभार्थियों के लिए सुविधाओं तक पहुंच और जीवन को आसान बनाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अपने संबोधन में, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने ईपीएफओ की 74 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। 1952 में अपनी स्थापना के समय लिए गए संकल्प से लेकर आज एक राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान के रूप में अपनी वर्तमान भूमिका तक, ईपीएफओ लगभग 8 करोड़ अंशदायी सदस्यों और 85 लाख पेंशनभोगियों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। साथ ही लगभग 32 लाख करोड़ रुपये के रिटायरमेंट कॉर्पस को भी सुरक्षित रख रहा है। उन्होंने देश भर के अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान को सराहा, जिनके प्रयासों से सेवाएं लगातार मिलती रहीं, जबकि इस दौरान संगठन ने कई महत्वपूर्ण तकनीकी और प्रशासनिक बदलावों को अपनाया है। ईपीएफओ को और अधिक सुलभ, विश्वसनीय व मानवीय बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि संस्था के प्रति विश्वास तब बनता है जब हर दावे का सेटलमेंट होता है, हर पेंशन समय पर प्रदान की जाती है और कठिन समय में परिवारों को मदद मिलती है। उन्होंने दोहराया कि ईपीएफओ की सफलता का असली पैमाना यही है कि इसके सदस्य और पेंशनभोगी कितना भरोसा व सुरक्षा महसूस करते हैं। सीआईटीईएस 2.01 के माध्यम से ईपीएफओ के तकनीकी बदलाव के प्रभाव को भी प्रदर्शित किया गया। दावों के निपटारे में एक महत्वपूर्ण सुधार रेखांकित किया गया, जहां अक्टूबर 2026 में औसत निपटारे की अवधि घटकर 2.57 दिन हो गई। यह सुधार भविष्य निधि की बचत को सदस्यों के लिए अधिक तीव्र और सुगम बनाने के संगठन के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।
ईपीएफ सदस्यों और नियोक्ताओं के लिए मुख्य पहल और उनके लाभ
- व्हाट्सएप के माध्यम से ईपीएफओ सेवाएं
ईपीएफ सदस्य ईपीएफओ की सत्यापित व्हाट्सएप सेवा के माध्यम से अपना पीएफ बैलेंस, पिछले पांच लेन-देन और पासबुक की जानकारी देख सकेंगे। साथ ही, उन्हें पीएमवीबीआरवाई से संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन और सहायता भी मिलेगी। इससे रोजमर्रा की सेवाएं एक जाने-पहचाने मोबाइल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएंगी और ईपीएफओ कार्यालय जाने की जरूरत कम हो जाएगी। - पात्र निष्क्रिय ईपीएफ खातों के ऑटोमेटिक सेटलमेंट की शुरुआत
जिन सदस्यों के आधार-सत्यापित ईपीएफ खाते निष्क्रिय हैं और जिनमें 1,000 रुपये तक की राशि जमा है, उन्हें अलग से दावे (क्लेम) दायर करने की जरूरत नहीं होगी। ईपीएफओ निर्धारित पहचान और बैंक खाता सत्यापन के बाद ऑटोमेटिक सेटलमेंट की प्रक्रिया शुरू कर देगा, जिससे पात्र लाभार्थियों को उनकी देय राशि मिल सकेगी। इससे कुल 5 करोड़ रुपये की राशि के लगभग एक लाख खातों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
प्रकाशन जारी किए गए और उत्कृष्ट को मान्यता दी गई
इस अवसर पर सात प्रकाशन जारी किए गए, जो ज्ञान सृजन, संस्थागत सीख, कानूनी जागरूकता और संवेदनशील शासन के प्रति ईपीएफओ की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं - ईपीएफओ स्टेट प्रोफाइल 2026: इसमें ईपीएफओ की भौगोलिक उपस्थिति, राज्यवार कवरेज, सदस्यता, प्रतिष्ठान, दावे और पेंशनभोगी के आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं।
- न्यायिक निर्णयों का संकलन 2026: सामाजिक सुरक्षा कानूनों से जुड़े महत्वपूर्ण न्यायिक घोषणाओं का संकलन जो सुविचारित और सुसंगत निर्णय प्रक्रिया को सुगम बनाता है।
- केंद्र निधि – हिंदी पत्रिका 2026-27: ईपीएफओ अधिकारियों और कर्मचारियों के साहित्यिक एवं रचनात्मक योगदान को प्रदर्शित करती है तथा हिंदी को बढ़ावा देती है।
- काम के दायरे से परे, सामान्य गतिविधियों के अलावा: यह ईपीएफओ कर्मियों की पेशेवर जिम्मेदारियों के अलावा उनकी अन्य विविध प्रतिभाओं और उपलब्धियों का सम्मान करता है।
- शासन की पुनर्कल्पना: उत्कृष्टता हेतु विमर्श (आरजीडीई): यह पीडीयूएनएएसएस द्वारा शुरू की गई संवाद श्रृंखला से मिली जानकारियों को संकलित करता है, जो नैतिक नेतृत्व, संवेदनशील शासन और संस्थागत परिवर्तन पर केंद्रित है।
- शासन-विधि में करुणा: इसमें 62 क्षेत्रीय कार्यालयों के 83 वास्तविक अध्ययन शामिल हैं, जो सदस्यों की शिकायतों के समाधान में सहानुभूति और अभिनव तरीकों को दर्शाते हैं।
- द इंडियन जर्नल ऑफ सोशल सिक्योरिटी – वॉल्यूम 1, 2026: इसमें सामाजिक सुरक्षा, श्रम बाजारों, डिजिटल परिवर्तन और पेंशन प्रशासन के मौजूदा विषयों पर ईपीएफओ अधिकारियों के शोध लेख प्रस्तुत किए गए हैं।
भविष्य निधि पुरस्कार 2026 क्षेत्रीय कार्यालयों, आंचलिक कार्यालयों, तथा व्यक्तिगत अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों में क्षेत्रीय और जिला-स्तरीय प्रदर्शन, शिकायतों का प्रबंधन, पेंशन सेवाएं, मृत्यु दावा निपटान, श्प्रयासश् और पीएमवीबीआरवाई का कार्यान्वयन, तकनीकी नवाचार, प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार, स्वच्छता, छूट प्राप्त प्रतिष्ठान और खेल-कूद जैसे क्षेत्रों में किए गए बेहतरीन कार्यों को शामिल किया गया। ये पुरस्कार सेवा प्रदायगी को मजबूत करने और संस्थागत उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में ईपीएफओ कर्मचारियों के समर्पण, नवाचार और प्रतिबद्धता को मान्यता देते हैं।
74वें स्थापना दिवस पर दिए गए संबोधन से एक साझा दृष्टिकोण उभर कर सामने आया: ईपीएफओ में होने वाले बदलावों का अंतिम परिणाम हर कर्मचारी और पेंशनभोगी के लिए बेहतर सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास के रूप में दिखना चाहिए। जैसे-जैसे यह संगठन आगे बढ़ेगा, इसका प्रयास होगा कि तकनीकी प्रगति को मानवीय संवेदना के साथ, व्यापक सामाजिक सुरक्षा को भरोसेमंद सेवा के साथ, और संस्थागत दक्षता को शासन में करुणा के साथ जोड़ा जाए। ईपीएफओ की यात्रा केवल एक संस्थागत विकास की कहानी भर नहीं हैय बल्कि यह एक निरंतर प्रतिबद्धता है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी कर्मचारी की वर्षों की मेहनत का फल उसे और उसके परिवार को सुरक्षा, सम्मान व मानसिक शांति के रूप में मिले।
ज्ञानेश कुमार के बिना न मोदी प्रधानमंत्री बनते, न शाह गृह मंत्री: राहुल गांधी’
नई दिल्ली, 01 नवम्बर, अभीतक: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया ब्लॉक की रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल या नेता की नहीं, बल्कि देश के युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज है। विपक्ष लोकतंत्र और संविधान को खत्म नहीं होने देगा। राहुल गांधी ने चुनाव में कथित वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और अन्य राज्यों में मतदाता सूची से नाम हटाकर गड़बड़ी की गई। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 13.5 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी सवाल उठाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है और देश की संपत्ति कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हाथों में जा रही है। उन्होंने गौतम अदाणी का नाम लेते हुए भी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष किसी नेता से व्यक्तिगत नफरत नहीं करता, लेकिन संविधान और लोकतंत्र पर कथित हमले का विरोध करेगा। उन्होंने देश में नफरत के बजाय मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही।
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार, खरगे बोले- वोट की लड़ाई में डरेंगे नहीं’
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन ने एसआईआर और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर रैली की। इसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए। रैली के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर युवाओं, दलितों और महिलाओं के वोट छीनने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ईडी और सीबीआई से डरने वाला नहीं है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा। खरगे ने कहा कि मोदी को हटाएंगे, तभी लोकतंत्र बचेगा। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि वोट चोरी की शुरुआत बिहार से हुई। वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर जनता का भरोसा कम होने की बात कही। सचिन पायलट ने भी एसआईआर पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। रैली में अन्य विपक्षी नेताओं ने भी मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। प्छक्प्। गठबंधन ने पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
2027 से पहले पश्चिमी यूपी में अखिलेश का बड़ा दांव, भाजपा और रालोद के दो नेता थामेंगे सपा का हाथ
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी और रालोद के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी व पूर्व मंत्री चैधरी नीरपाल सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल होने की तैयारी में हैं। दोनों नेताओं ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि वे दिवाली के तुरंत बाद सपा में वापसी करेंगे। साहब सिंह सैनी सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। जुलाई 2023 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। अब उनकी सपा में वापसी को पश्चिमी यूपी में पार्टी के पिछड़े वर्ग के सामाजिक समीकरण मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। चर्चा है कि उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में नकुड़ सीट से प्रत्याशी बनाने का भरोसा दिया गया है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं, चैधरी नीरपाल सिंह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं और सपा सरकार में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अगस्त 2022 में रालोद अध्यक्ष जयंत चैधरी ने उन्हें पार्टी के खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। फिलहाल वह इस प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी हैं। दोनों नेताओं के सपा में आने से भाजपा और रालोद को पश्चिमी यूपी में राजनीतिक और संगठनात्मक चुनौती मिल सकती है। वहीं सपा को क्षेत्र में अपना सामाजिक आधार और संगठन मजबूत करने की उम्मीद है।
सड़क हादसे में भतीजे की मौत से टूटे यो यो हनी सिंह, बोले- यह मेरे लिए बेहद बुरा दौर
मशहूर गायक यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक की रविवार तड़के पंजाब के जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके दोस्त आरव तलवाड़ ने भी जान गंवा दी। दोनों युवक बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। भतीजे के निधन की खबर से हनी सिंह सदमे में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दुख जताते हुए लिखा, श्यह मेरे लिए बहुत बुरा दौर है… अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, कृपा करें।श् मृतकों की पहचान स्पीड रिकॉर्ड म्यूजिक कंपनी के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। हनी सिंह स्पीड रिकॉर्ड के साथ काम कर चुके हैं और इसी जुड़ाव के चलते विदित को अपना भतीजा मानते थे। पुलिस के मुताबिक, कार में पांच युवक सवार थे और वह बीएमसी चैक से बीएसएफ चैक की ओर जा रही थी। इसी दौरान खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हुई। थाना प्रभारी साहिल चैधरी ने बताया कि परिजनों ने आगे की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया, जिसके बाद दोनों शव परिवारों को सौंप दिए गए।
योजनाओं की कागजी प्रगति नहीं, धरातल पर दिखे सुधार: कमिश्नर ओपी आर्य
अलीगढ़ कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर ओपी आर्य की अध्यक्षता में स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें एनीमिया मुक्त भारत, स्वस्थ महिला-स्वस्थ गर्भावस्था, स्वस्थ शिशु और पोषण वॉरियर्स-2 कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गई। कमिश्नर ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ महिलाओं और बच्चों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और तीन वर्ष तक के बच्चों का नियमित गृह भ्रमण किया जाए। इस दौरान उनके स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति का आकलन कर जरूरी परामर्श और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठकों में दिए जाने वाले आंकड़े वास्तविक होने चाहिए। योजनाओं की कागजी प्रगति के बजाय उनका असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए। कमिश्नर ने अगले छह माह में मंडल के चारों जिलों में पोषण स्तर सुधारने के लिए बनाई गई कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने और नियमित निगरानी करने को कहा। अतिकुपोषित बच्चों की समय से पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने तथा उपचार के बाद भी उनकी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जेडीसी मंशाराम यादव, एडी स्वास्थ्य डॉ. नीरज त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
न्याय की राह हुई आसान, कान्हा वन में एक मंच पर मिली कानूनी मदद और सरकारी योजनाओं की जानकारी
यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर रविवार को कान्हा वन अतिथि गृह में ‘न्याय चला जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का मेगा शिविर लगाया गया। जिला न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। जिला न्यायाधीश ने कहा कि न्याय का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए। शिविर में एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने और बैंकिंग जानकारी अनजान लोगों से साझा न करने की अपील की। वहीं, पीठासीन अधिकारी अचल नारायण सकलानी ने सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों के अधिकारों और राहवीर योजना की जानकारी दी। शिविर में दिव्यांगजन पेंशन, यूडीआईडी कार्ड, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, निराश्रित महिला पेंशन और कन्या सुमंगला योजना सहित कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी दिया गया। इसके अलावा गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार कराए गए। अंत में जिला न्यायाधीश ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग, अपर जिला जज एवं शिविर की नोडल अधिकारी प्रतिभा सक्सेना, अपर आयुक्त नगर निगम परितोष मिश्रा और प्रभारी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पारुल अत्री सहित अधिकारी मौजूद रहे।
पेंशनरों को बड़ी सुविधा, घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र
भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से 1 से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5 चलाया जा रहा है। इसके तहत पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए जनसेवा केंद्र, डाकघर, बैंक शाखा और साइबर कैफे की मदद भी ली जा सकती है। वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार ने अलीगढ़ कोषागार से पेंशन पाने वाले सभी पेंशनभोगियों से नवंबर में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की है। इसके लिए रममअंदचतंउंद.हवअ.पद वेबसाइट या जीवन प्रमाण ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा होने से उसकी हार्ड कॉपी कोषागार में देने की जरूरत नहीं होगी। वरिष्ठ और अस्वस्थ पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए पूरे नवंबर माह कोषागार में विशेष शिविर भी लगाया जाएगा। यहां उन पेंशनभोगियों को डिजिटल प्रमाण पत्र बनवाने में मदद मिलेगी, जो खुद यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकते। कोषाधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने सभी पेंशनभोगियों से निर्धारित समय में इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
निर्देश: 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिला शिक्षकों को नहीं मिलेंगे अतिरिक्त 10 अंक’
चंडीगढ, 01 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा में 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिला शिक्षकों को नई ट्रांसफर पालिसी के तहत अलग से 10 अतिरिक्त अंक देने की मांग को शिक्षा विभाग ने खारिज कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुरानी ट्रांसफर नीति में किसी विशेष श्रेणी को अतिरिक्त अंक मिलने से संबंधित शिक्षकों का यह अधिकार नहीं बन जाता कि आगामी नीतियों में भी वही लाभ अनिवार्य रूप से जारी रखा जाए।’ शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने याचिकाकर्ताओं की मांग को खारिज कर दिया। आदेश में कहा गया कि नई ट्रांसफर पालिसी में सभी महिला शिक्षकों को जेंडर फैक्टर के तहत समान रूप से 10 अंक दिए गए हैं, जबकि विधवा, तलाकशुदा, न्यायिक रूप से अलग रह रही और एकल अभिभावक महिला शिक्षकों जैसी विशेष श्रेणियों के लिए अतिरिक्त अंकों का अलग प्रावधान रखा गया है। पहले की नीति में 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिला शिक्षकों को अलग से अतिरिक्त अंक देने की व्यवस्था थी, लेकिन संशोधित नीति में इस वर्गीकरण को बरकरार नहीं रखा है। आदेश में संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि राज्य द्वारा अपनाया गया वर्गीकरण मनमाना नहीं होना चाहिए, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि तबादला नीति में हर संभावित उपश्रेणी बनाना या पुरानी नीति के प्रत्येक लाभ को हमेशा जारी रखना अनिवार्य है।
