संस्कारम के नन्हे सितारों ने Under-11 State Championship में लहराया परचम
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक: पानीपत में आयोजित Under-11 State Championship में संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में ग्रुप डांस में विद्यालय के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं सोलो डांस प्रतियोगिता में केशव ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। ग्रुप डांस में जिया, दिव्यांशी, यशिका, सांची, हुनर, हिमानी, विनिता, सृष्टि, दीक्षा और शनाया ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ैंदेांतंउ हतवनच के चेयरमैन डाॅ. महिपाल यादव ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन माध्यम हैं। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संविधान पखवाड़ा: जनप्रतिनिधि सम्मेलन’
पंचकूला, 02 नवम्बर, अभीतक: आज पंचकूला में ’हरियाणा विधानसभा’ द्वारा आयोजित ’संविधान पखवाड़ा जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ में ’श्रीमती गीता भुक्कल, विधायक झज्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा’ ने मुख्य रूप से भाग लिया। सम्मेलन का विषय “हरियाणा की प्रगति के 60 वर्षों का गौरवमयी सफर तथा विकसित हरियाणा के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जनभागीदारी और नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका” रहा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीमती गीता भुक्कल ने कहा कि हरियाणा का गठन ’पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी’ के नेतृत्व वाले कार्यकाल में हुआ था। हरियाणा ने अपने 60 वर्षों के सफर में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक कल्याणकारी राज्य (ॅमसंितम ैजंजम) है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान, समान अवसर सुनिश्चित करना और आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाना है। जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए जनहित में कार्य करें तथा विकसित हरियाणा के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

बाल भवन में चार दिवसीय बाल महोत्सव आज से: सुरेखा हुड्डा’
बाल महोत्सव 2026 में दिखेगी नन्हे-मुन्नों की प्रतिभा, नृत्य-संगीत सहित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं’
डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष वर्षा खांगवाल करेंगी महोत्सव का शुभारंभ’

झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक: स्थानीय बाल भवन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से 3 से 6 नवंबर तक चार दिवसीय बाल महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष वर्षा खांगवाल करेंगी। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि बाल महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें नृत्य, संगीत, रागिनी, ललित कला, प्रश्नोत्तरी, भाषण सहित अन्य गतिविधियां शामिल रहेंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी रचनात्मक क्षमता को निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि बाल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और अपनी कला एवं कौशल के प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से जिला के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा को नई पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करते हैं।

लघु सचिवालय में सोमवार को एसआईआर 2026 अभियान की समीक्षा करती डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल।

निर्धारित समयावधि में पूरा करें एसआईआर कार्य का निपटान: डीसी’
30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची’
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की एसआईआर अभियान की समीक्षा’

झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए सभी कार्यों का निपटान निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाए। यह निर्देश डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने सीईओ हरियाणा के साथ वीसी उपरांत संबंधित अधिकारियों की बैठक में दिए। डीसी ने एसआईआर अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान के अंतर्गत जारी सभी नोटिस पर सुनवाई का कार्य शुक्रवार 20 नवंबर तक पूरा किया जाए। जिसके उपरांत 30 नवम्बर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। पुनरीक्षण से संबंधित प्रत्येक गतिविधि निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों का भी हो समय पर निपटारा
डीसी ने अधिकारियों को एसआईआर के दौरान प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदनों का भी नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने से संबंधित दावों के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन सहित अन्य निर्धारित सेवाओं के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाता है।
राजनीतिक दलों के साथ साझा की जा रही दावे-आपत्तियों की सूची’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से जिला के चारों निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं। दावों और आपत्तियों से संबंधित सूचियां प्रत्येक सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की जा रही हैं, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों की सुपर-चेकिंग का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।
आगामी 30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची’
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। साथ ही, मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक कार्रवाई में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
यह अधिकारी रहे मौजूद’
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम रेणुका नांदल, सीटीएम ऋतु, निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बेरी ब्रह्मचारी जयराम दास पंचायती गौशाला में सोमवार को नवनिर्मित शेड का उद्घाटन करतीं एसडीएम रेणुका नांदल।

गोवंश की सेवा सामाजिक जिम्मेदारी का कार्य : एसडीएम’
बेरी स्थित ब्रह्मचारी जयराम दास पंचायती गौशाला में एसडीएम रेणुका नांदल ने नवनिर्मित शेड का किया उद्घाटन

बेरी, 02 नवम्बर, अभीतक: स्थानीय ब्रह्मचारी जयराम दास पंचायती गौशाला परिसर में सोमवार को एसडीएम रेणुका नांदल ने दुधारू गायों के लिए नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयभगवान जांगड़ा और अन्य पदाधिकारियों ने एसडीएम का स्वागत किया। गौशाला प्रधान जयभगवान जांगड़ा ने एसडीएम रेणुका नांदल को गौशाला की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि प्रदेश सरकार गौसंरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। गोवंश का संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समाज और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता भी जरूरी है। गौशालाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि दुधारू गायों के लिए नवनिर्मित शेड एक सराहनीय पहल है। इससे गायों को बेहतर आश्रय मिलेगा और उनकी देखभाल करने में भी सुविधा होगी। एसडीएम ने गौशाला प्रबंधन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गोवंश की सेवा और संरक्षण पुण्य के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का कार्य भी है। गौशालाओं में स्वच्छता, पर्याप्त चारे-पानी तथा पशुओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। समाज के लोगों और सामाजिक संगठनों को भी गौशालाओं के संचालन एवं विकास में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर सूबेदार धीर सिंह, गौशाला सचिव नरेश कादयान, सुपरवाइजर जितेंद्र शर्मा, चरण सिंह, जगवीर सिंह, पंडित ईश्वर, श्याम सुंदर शर्मा, रामधन शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इन्दौर में के संत श्री रविदास सभागार में आरंभ हुई
नई दिल्ली, 02 नवम्बर, अभीतक: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इन्दौर में डेली कॉलेज के संत श्री रविदास सभागार में आरंभ हुई। बैठक का शुभारंभ पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक में सरसंघचालक, सरकार्यवाह, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय पदाधिकारी, क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक, प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा संघ प्रेरित कुछ विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं। बैठक के प्रारम्भ में सरकार्यवाह ने गत कुछ माह में दिवंगत हुए समाज की प्रमुख हस्तियों, कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनमें प्रमुख हैं – फिल्म अभिनेता श्री नाना पाटेकर, श्रीमति आशा भोंसले, पूज्य संत पद्मश्री रमेश बाबा, विवेकानन्द केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष श्री बालकृष्णन जी, श्री बलवीर पुंज, श्री एस. वेदांतम् – चेन्नई, पत्रकार श्री विराग पाचपोर, पराग वेदिक – मुंबई, भूतपूर्व कुलपति श्री देवेंद्र प्रताप सिंह एवं श्री सच्चिदानन्द महंती, प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी एवं सुमन कल्याणपुरीकर, संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे श्री विनोद कुमार आदि।
बैठक में मा. सरकार्यवाह द्वारा तीन वक्तव्य जारी किए जाएँगे

  1. राष्ट्रीय चेतना के पितामह श्री राजनारायण बसु की 200 वीं जयंती के अवसर पर।
  2. शुद्धिकरण आंदोलन के पुरोधा स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान के 100 वर्ष के अवसर पर।
  3. उड़ीसा के कंधमाल जनजाति क्षेत्र में स्वाभिमान -स्वावलंबन -स्वधर्म की जागृति के लिए कार्य करने वाले वेदांत केसरी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के जन्म के 100वर्ष के अवसर पर।

हरियाणा कांग्रेस ने वोट बचाओ देश बचाओ चैपाल कार्यक्रम के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए
हरियाणा कांग्रेस 3 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रदेश में वोट बचाओ देश बचाओ चैपाल कार्यक्रम चलाएगी
21 नवम्बर को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत – सीजेएम विशाल’

झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव की देखरेख में 21 नवम्बर 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा विशेष का आयोजन जिला न्यायालय परिसर झज्जर व उपमंडलीय न्यायालय बहादुरगढ़ में किया जाएगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने बताया कि विशेष लोक अदालत में मुख्य रूप से में लिखित अधिनियम 1881 की धारा 138 के अंतर्गत लंबित चेक बाउंस मामलों का आपसी समझौते एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाएगा । इसका उद्देश्य पक्षकारों को शीघ्र सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना है उन्होंने संबंधित पक्षकारों अधिवक्ताओं तथा बैंक प्रतिनिधियों सेअपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने मामलों का निपटारा करवा कर समय एवं धन की बचत करें इससे पक्षकारों के बीच आपसी सौहार्द बना रहता है निर्णय के विरुद्ध अपील का प्रावधान नहीं होता तथा न्यायालय शुल्क भी नियमानुसार वापस किया जाता है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर ने सभी संबंधित पक्षकारों से विशेष लोक अदालत में सहयोग करने का आग्रह किया है अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01251 -252013 अथवा 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

झज्जर में नशे के इंजेक्शन का बढ़ता खतरा, रोकथाम पर उठ रहे सवाल
रामबाग से छोटे बाईपास तक, श्मशान घाट और फ्लाईओवर के नीचे मिल रहे इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन
स्कूल परिसरों तक पहुंचा नशे का जाल, गांव बिरोहड़ के सरकारी स्कूल में भी मिले थे इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन

संस्कारम विश्वविद्यालय में प्रथम व्हाइट कोट समारोह का भव्य आयोजन, एमबीबीएस के प्रथम बैच ने ली चरक शपथ
सफेद कोट धारण कर भावी डॉक्टरों ने लिया मानव सेवा, नैतिक मूल्यों और समाज के कल्याण के प्रति समर्पण का संकल्प

पाटौदा, 02 नवम्बर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय में एमबीबीएस के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के लिए प्रथम व्हाइट कोट समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने पहली बार सफेद कोट धारण कर चिकित्सा के क्षेत्र में अपने नए सफर की शुरुआत की। यह अवसर विद्यार्थियों के लिए गर्व, उत्साह और जिम्मेदारी की नई अनुभूति लेकर आया। व्हाइट कोट समारोह चिकित्सा शिक्षा में एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो शांति, विश्वास, करुणा, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। सफेद कोट केवल एक परिधान नहीं, बल्कि मानव सेवा के प्रति समर्पण और चिकित्सा पेशे की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प है। इस समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि एक सफल डॉक्टर बनने के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का होना भी बेहद आवश्यक है। समारोह का मुख्य आकर्षण चरक शपथ ग्रहण समारोह रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपना दाहिना हाथ उठाकर चरक शपथ ली और चिकित्सा ज्ञान का उपयोग मानवता एवं समाज के कल्याण के लिए करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने भविष्य में अपने पेशे के नैतिक सिद्धांतों का पालन करने तथा ईमानदारी, करुणा और सेवा भावना के साथ मरीजों की देखभाल करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। संस्कारम विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ जीवन के महत्वपूर्ण संस्कारों से भी जोड़ना है। विश्वविद्यालय का मानना है कि चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए किताबी ज्ञान के साथ मानवीय संवेदनाएं, विनम्रता, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी आवश्यक है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को अनुभवी एवं सकारात्मक सोच वाले शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। यहां शिक्षा को केवल कक्षाओं और पुस्तकों तक सीमित न रखते हुए समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी उद्देश्य से सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है, ताकि विद्यार्थी शैक्षणिक रूप से सक्षम होने के साथ-साथ आत्मविश्वासी और जिम्मेदार व्यक्तित्व के रूप में विकसित हो सकें। एमबीबीएस के प्रथम बैच के लिए आयोजित यह पहला व्हाइट कोट समारोह संस्कारम विश्वविद्यालय की चिकित्सा शिक्षा की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विश्वविद्यालय का संकल्प है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले भावी डॉक्टर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी योग्यता और उत्कृष्टता के साथ-साथ मानवीय मूल्यों एवं सेवा भावना के माध्यम से समाज के कल्याण में योगदान दें।

संस्कारम विश्वविद्यालय का संदेश है कि चिकित्सा शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डॉक्टर बनाना नहीं, बल्कि ऐसे डॉक्टर तैयार करना है
जो ज्ञान के साथ संस्कार और चिकित्सा के साथ मानवता को भी महत्व दें
संस्कारम विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बीएएमएस के नवागंतुक विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत

झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवागंतुक विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके नए शैक्षणिक जीवन की शानदार शुरुआत की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा परंपरा की अमूल्य धरोहर है। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के दौरान ज्ञान, अनुशासन, सेवा भावना एवं नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्कारम विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे। विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र खुराना ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसमें ज्ञान के साथ-साथ समर्पण, अनुशासन एवं मानवीय संवेदनाओं का विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहते हुए उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीएएमएस की शिक्षा उनके जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं आयुर्वेद के सिद्धांतों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सीनियर विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर समारोह को मनोरंजक एवं यादगार बना दिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम का आनंद लेते हुए अपने नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत उत्साहपूर्वक की। समारोह ने नवागंतुक विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक शुरुआत प्रदान की।

झज्जर लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान समस्याएं सुनते एडीसी जगनिवास।

समाधान शिविर जनसमस्याओं के समाधान का बेहतरीन प्लेटफार्म: एडीसी’
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने सुनीं समस्याएं’

झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक: आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सजगता व गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए प्रभावी मंच साबित हो रहे हैं। यह बात एडीसी जगनिवास ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जनसुनवाई के दौरान कही। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी माध्यम उपलब्ध करवाना ही उद्देश्य’
एडीसी ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरल और प्रभावी माध्यम उपलब्ध करवाना है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहते हैं, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ जनसेवा को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सोच के अनुरूप प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
शिकायतों का आपसी समन्वय से तत्काल समाधान जरूरी’
एडीसी जगनिवास ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक प्राप्त अधिकांश शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जबकि लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखें, बल्कि उनके समाधान की प्रक्रिया पर भी नियमित नजर रखें।
पीपीपी आईडी,सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामले पहुंचे’
समाधान शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े मामलों को भी नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष रखा। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक समाधान सुनिश्चित किया गयज्ञं एडीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि नागरिकों को प्रभावी समाधान उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी करें।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट,सीटीएम ऋतु, डीडीपीओ निशा तंवर, एडीटीओ राजेश मलिक,एमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल सैनी,सुरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, वाहनों के चालान के साथ होंगे इंपाउंड’
रोड डस्ट, कूड़ा जलाने और निर्माण स्थलों पर नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’
ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा जलने पर संबंधित सरपंच की होगी जवाबदेही: डीसी’

झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक: राजधानी से सटे झज्जर जिला में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि धरातल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों पर उड़ती धूल, खुले में कूड़ा जलाने, निर्माण स्थलों से फैलने वाले प्रदूषण और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। डीसी ने कहा कि सड़क किनारे धूल वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाया जाए। रोड डस्ट पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभाग अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए जाएं और कचरे का अनुचित निस्तारण करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
निर्माण स्थलों पर नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
डीसी ने अधिकारियों को निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण सामग्री को खुले में न रखा जाए और उसे तिरपाल आदि से ढककर रखना सुनिश्चित किया जाए। निर्माण कार्यों के दौरान धूल उड़ने से रोकने के लिए निर्धारित पर्यावरणीय मानकों की पालना करवाई जाए। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित व्यक्ति या एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
प्रदूषण फैलाने वाले वाहन नहीं बचेंगे कार्रवाई से
डीसी वर्षा खांगवाल ने यातायात एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की नियमित जांच की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान करने के साथ-साथ कानूनी प्रावधानों के तहत उन्हें इंपाउंड भी किया जाए। उन्होंने कहा कि वाहन प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए।
’होटल-ढाबों के तंदूर भी रहेंगे निगरानी के दायरे में’
डीसी ने होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले तंदूर से निकलने वाले धुएं पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ईंधन का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीसी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा-कचरा जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि गांवों में कहीं भी कूड़ा जलता पाया गया तो संबंधित सरपंच की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने और कूड़ा जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
’स्वच्छ हवा के लिए जनसहयोग जरूरी: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोग खुले में कूड़ा-कचरा और पत्तियां न जलाएं, निर्माण सामग्री को ढककर रखें तथा कचरे का उचित निस्तारण करें। वाहन चालक अपने वाहनों की नियमित सर्विसिंग करवाएं और प्रदूषण संबंधी निर्धारित मानकों का पालन करें। उन्होंने होटल एवं ढाबा संचालकों सहित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी पर्यावरण संरक्षण के नियमों की पालना करने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि विभागीय समन्वय, नियमित निगरानी और जनभागीदारी से ही वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

एकमुश्त कर निपटान योजना की अंतिम तिथि 30 नवम्बर: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा- हरियाणा सरकार की एकमुश्त निपटान योजना व्यापारियों के लिए लाभकारी’

झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों को लाभ देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान स्कीम को व्यापारियों ने प्राथमिकता देते हुए उसका भरपूर लाभ उठाया है। इस स्कीम की अभूतपूर्व कामयाबी को देखते हुए सरकार द्वारा एक बार फिर निपटान योजना की तिथि को बढ़ाकर अब 30 नवम्बर कर दिया है। व्यापारी वर्ग अब 30 नवम्बर 2026 तक इस योजना का लाभ उठाकर पुराने बकाया करों का भुगतान सकते हैं। यह जानकारी डीसी वर्षा खांगवाल ने दी। डीसी ने बताया कि इससे जीएसटी में कम से कम बकाया राशियों के साथ आगे बढ़ा जाए ताकि जीएसटी संग्रह को बढ़ाने में अधिक से अधिक समय और ध्यान दिया जा सके। डीसी ने बताया कि सरकार द्वारा गत 1 जून से एक मुश्त निपटान स्कीम, 2026 शुरू की है। जिसके तहत सात कराधान अधिनियमों के तहत निर्धारित बकाया देय राशि के निपटान का प्रावधान है। यदि किसी करदाता पर किसी संबंधित अधिनियम के अंतर्गत एक वर्ष में 1 लाख रुपये तक का कर बकाया है तो उसे इस स्कीम में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उसका उस वर्ष के लिए उस अधिनियम में संपूर्ण कर, ब्याज एवं जुर्माना राशि माफ हो जाएगी। आवेदक अपने बकाया देय राशि के निपटान के लिए किसी भी अधिनियम में किसी भी वर्ष के लिए आवेदन कर सकता है। पूर्ववर्ती हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 के तहत बकाया राशि के निपटान के लिए विशेष छूट उपलब्ध है। हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 को 1 अप्रैल, 2003 से हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 के लागू होने के साथ निरस्त कर दिया गया था। हरियाणा सामान्य बिक्री कर के तहत बकाया देय बहुत पुराने हैं, इसलिए 1 लाख से अधिक कर बकाया वाले सभी मामलों में 70 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
वैधानिक प्रपत्रों के जमा न करने के कारण बड़ी संख्या में बकाया राशि का होगा भुगतान’
उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त सेल्स अजय कुमार ने बताया कि फार्म सी, फार्म एफ, फार्म एच, फार्म ई1, फार्म ई2, टैक्स इनवॉइसध्वैट सी-4, वैट डी1, वैट डी2 आदि जैसे वैधानिक प्रपत्रों के न जमा करने के कारण बड़ी संख्या में बकाया राशि देय है। इन बकाया को विशेष रूप से लक्षित करने के लिए एक नई छूट प्रस्तावित की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अब ऐसे प्रपत्र प्रस्तुत करने में सक्षम है, तो उसके कर की मांग उन प्रपत्रों के प्रस्तुत करने से प्राप्त होने वाली छूट की राशि से घटा कर कम कर दी जाएगी, बशर्ते ये प्रपत्र तीन महीने के भीतर सत्यापित हो जाएं। यह लाभ ऐसे फर्जीध्नकली फर्मों को उपलब्ध नहीं होगा जिनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की गई है। यह लाभ उन वैधानिक प्रपत्रों के लिए भी उपलब्ध नहीं होगा जिन्हें पहले प्राधिकरणों द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था। यह केवल हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 और केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम, 1956 से संबंधित बकाया राशि पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 के तहत प्रदान की गई कर छूट में एक रुपए से एक लाख रुपये तक कर छूट का 100 प्रतिशत, अन्य मामले में कर छूट का 70 प्रतिशत है। अन्य अधिनियमों के अधीन उपलब्ध छूट में एक रुपये से एक लाख रुपये तक कर छूट का 100 प्रतिशत, 1 लाख से 10 लाख तक 60 प्रतिशत, 10 लाख से 1 करोड़ तक 50 प्रतिशत, 1 करोड़ से 10 करोड़ तक 40 प्रतिशत, 10 करोड़ रुपये से 30 करोड़ तक 35 प्रतिशत, 30 करोड़ रुपये से 60 करोड़ तक 30 प्रतिशत, 60 करोड़ रुपये से अधिक पर 0 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत ब्याज तथा जुर्माना राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी गई है।
बकाया कर राशि की स्लैब तक मिलेगा पूर्ववर्ती स्लैब में दी गई छूट का पूर्ण लाभ
डीईटीसी ने बताया कि आवेदक को प्रत्येक पूर्ववर्ती स्लैब में दी गई छूट का पूर्ण लाभ उसके बकाया कर राशि की स्लैब तक मिलेगा। बकाया राशि निर्धारित करने वाले किसी भी आदेश के विरूद्ध अपील या मुकदमे में शामिल आवेदक भी लंबित अपील या मुकदमे को वापस लेने की शर्त के साथ इस स्कीम के तहत आवेदन कर सकते है। निपटान की राशि का भुगतान किस्तों में करने की भी सुविधा स्कीम में दी जा रही है। पांच लाख रुपए तक के निपटान की राशि के लिए कोई किस्त नहीं। पांच लाख रुपए से अधिक और पच्चीस लाख रुपए तक के निपटान की राशि के लिए दो समान किस्तें। एक किस्त आवेदन जमा करते समय और दूसरी अंतरिम आदेश की तिथि से 60 दिनों के भीतर। पच्चीस लाख रुपए से अधिक के निपटान की राशि के लिए तीन किस्तें होगी। आवेदन जमा करते समय निपटान राशि का 40 प्रतिशत, अंतरिम आदेश की तिथि से 60 दिनों के भीतर दूसरी किस्त, निपटान राशि का 30 प्रतिशत और अंतरिम आदेश की तिथि से 120 दिनों के भीतर शेष राशि की तीसरी किस्त। ऐसे मामलों में जहां निपटान के लिए आवेदन सही पाया गया है और स्वीकार कर लिया गया है तो आवेदक के खिलाफ कोई आगे की कार्रवाई शुरू नहीं की जाएगी।

बहादुरगढ राजकीय महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा पूर्व प्राचार्य धर्मवीर मलिक सहित अन्य गुरुजन का सम्मान किया।

तीन दशक बाद फिर सजी गुरु-शिष्य की महफिल, पुरानी यादों में खोए विद्यार्थी
पूर्व प्राध्यापक एवं प्राचार्य धर्मवीर मलिक और प्रो. कुलदीप दलाल को विद्यार्थियों ने किया विशेष रूप से आमंत्रित, भावुक हुए गुरुजन
धर्मवीर मलिक बोले- विद्यार्थियों ने इस रिश्ते को कभी सेवानिवृत्त नहीं होने दिया

बहादुरगढ़, 02 नवम्बर, अभीतक: समय की रफ्तार के साथ जीवन में बहुत कुछ बदल जाता है, लेकिन गुरु और शिष्य के बीच स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का रिश्ता कभी पुराना नहीं पड़ता। इसी अनमोल रिश्ते की खूबसूरत मिसाल उस समय देखने को मिली, जब राजकीय महाविद्यालय, बहादुरगढ़ के 1990 के दशक के पूर्व विद्यार्थी करीब तीन दशक बाद एक बार फिर एक मंच पर जुटे। गांव सोलधा में आयोजित इस मिलन समारोह में कॉलेज के दिनों की यादें ताजा हुई और अपने प्रिय गुरुजनों से मिलकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। वहीं, अपने पुराने विद्यार्थियों का इतना स्नेह देखकर गुरुजन भी भावुक हो गए। समारोह की खास बात यह रही कि पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अजीज इतिहास के प्राध्यापक एवं महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य धर्मवीर मलिक तथा प्रोफेसर कुलदीप दलाल को विशेष रूप से आमंत्रित किया। लगभग 20 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो चुके श्री मलिक के लिए अपने विद्यार्थियों के बीच पहुंचना एक भावुक और यादगार अनुभव रहा। विद्यार्थियों का अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और वर्षों बाद भी बना आत्मीय जुड़ाव पूरे आयोजन में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
भावुक कर गए गुरु धर्मवीर मलिक के शब्द
अपने पूर्व विद्यार्थियों से मिलकर भावुक हुए प्रो. धर्मवीर मलिक ने कहा, बीस वर्ष पूर्व मैंने एक शिक्षक के रूप में अपने विद्यार्थियों से विदा ली थी, लेकिन आज यह देखकर अभिभूत हूं कि मेरे विद्यार्थियों ने उस रिश्ते को कभी सेवानिवृत्त ही नहीं होने दिया।” उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के लिए इससे बड़ी उपलब्धि और संतुष्टि क्या हो सकती है कि वर्षों बाद भी उसके विद्यार्थी उसे उसी स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के साथ याद करें। विद्यार्थियों का यह अपनापन उनके लिए किसी अनमोल सम्मान से कम नहीं है। उन्होंने कहा, “मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि आज भी आप सब मुझे इतने स्नेह और आत्मीयता के साथ याद करते हैं। उनके इन भावपूर्ण शब्दों ने समारोह के माहौल को और भी आत्मीय बना दिया। गुरु के प्रति विद्यार्थियों का सम्मान और विद्यार्थियों के प्रति गुरु का स्नेह इस बात का प्रमाण बना कि शिक्षा का रिश्ता केवल कक्षा और पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जीवन भर व्यक्ति के साथ चलता है।
50 गांवों के विद्यार्थियों का प्रमुख केंद्र था महाविद्यालय
गौरतलब है कि अस्सी के दशक के अंतिम वर्षों और नब्बे के दशक की शुरुआत में राजकीय महाविद्यालय, बहादुरगढ़ आसपास के करीब 50 गांवों तथा दिल्ली के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र हुआ करता था। उस दौर में महाविद्यालय ने अनेक विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने, अपने व्यक्तित्व को निखारने और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।
महाविद्यालय से जुड़े उसी दौर के विद्यार्थियों के लिए यह मिलन समारोह केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों को फिर से जीने जैसा अनुभव रहा। कॉलेज के दिनों की यादें, गुरुजनों का मार्गदर्शन और साथ पढ़ने वाले साथियों के साथ बिताए पल बातचीत का अहम हिस्सा बने।
यादों के साथ ताजा हुआ गुरु-शिष्य का अटूट रिश्ता
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया और कॉलेज जीवन से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी ने उस दौर के अनुभवों को याद किया, जब महाविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ जीवन के महत्वपूर्ण संस्कार भी प्राप्त हुए थे। इस मिलन समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि शिक्षक का योगदान केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं होता। एक अच्छा शिक्षक अपने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, विचारों और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। यही कारण है कि समय बीतने, जिम्मेदारियां बदलने और सेवानिवृत्ति के वर्षों बाद भी गुरु के प्रति सम्मान कम नहीं होता। गांव सोलधा में आयोजित यह समारोह पुरानी यादों, भावनाओं और आत्मीयता से सराबोर रहा। तीन दशक के अंतराल के बाद एकत्र हुए पूर्व विद्यार्थियों और उनके गुरुजनों का यह मिलन इस बात का जीवंत प्रमाण बना कि समय बदल सकता है, पीढ़ियां आगे बढ़ सकती हैं और शिक्षक सेवानिवृत्त हो सकता है, लेकिन सच्चा गुरु-शिष्य का रिश्ता कभी सेवानिवृत्त नहीं होता।

निपुण हरियाणा मिशन के तहत द्वितीय कक्षा के शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक: निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के पांचों खंडों के चयनित 60 विद्यालयों में द्वितीय कक्षा को पढ़ाने वाले प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को अपनी कक्षा के निपुण लक्ष्यों की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए तथा उन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध एवं निरंतर प्रयास करने चाहिए, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी निर्धारित दक्षताओं को प्राप्त कर निपुण बन सके। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी खुशी कौशिक ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखनी चाहिए और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए। कार्यशाला में राज्य टीम के सदस्य अर्पित उपाध्याय एवं मोक्षित जैन ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण मॉड्यूल के माध्यम से विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, बच्चों की दक्षताओं का आकलन करने, लर्निंग गैप की पहचान करने, शिक्षक-मार्गदर्शन, नियमित फॉलोअप तथा डेटा आधारित कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। साथ ही प्रत्येक चयनित विद्यालय की परिणाम शीट भी संबंधित शिक्षकों को उपलब्ध करवाई गई, ताकि वे विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठा सकें।विशेष आमंत्रित अध्यापक मनजीत खंड बेरी, याशीन खान खंड साल्हवास, अंजू खंड बहादुरगढ़, मनीषा खंड मातनहेल और ज्योति खंड झज्जर ने भी दूसरी कक्षा की दक्षताओं को सिखाने पर अपने अनुभव सांझा किए। कार्यशाला का समापन जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभवों को अपनी कक्षाओं में प्रभावी ढंग से लागू करें और प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने के लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। डॉ. पुनिया ने विशेष रूप से शिक्षकों से आग्रह किया कि वे उपलब्ध परिणाम शीट का सूक्ष्म विश्लेषण करें, कमजोर दक्षताओं की पहचान करें, नियमित आकलन करें तथा आवश्यकतानुसार उपचारात्मक शिक्षण को अपनाएं।

बेरी में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनती हुईं एसडीएम रेणुका नांदल।

जनसमस्याओं का अतिशीघ्र समाधान करना प्रशासन का पहला कार्य: एसडीएम’
बेरी लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने सुनी समस्याएं

बेरी, 02 नवम्बर, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनहितकारी पहल के तहत सोमवार को आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। यह शिविर लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किया गया। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि आमजन की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें एक ही स्थान पर संबंधित विभागों के समक्ष रखने तथा उनका शीघ्र समाधान प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। इससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी समस्याओं का निपटारा पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से हो रहा है। एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और विश्वास बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर नायब तहसीलदार मनोज कुमार, एसईपीओ सत्यवान अहलावत,पीडब्ल्यूडी के जेई प्रवीण अहलावत, बिजली निगम से जेई अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 213 वाहन चालकों के किए चालान, 4 वाहन इंपाउंड’
डीसीपी यातायात शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई

झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक: सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से झज्जर यातायात पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी यातायात शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना यातायात प्रभारी झज्जर उप निरीक्षक विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जा रहे हैं।इसी अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा कुल 213 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 वाहनों को इंपाउंड किया गया। कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले 24, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 9 तथा वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले 8 चालकों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त गलत ड्राइविंग से संबंधित 9 चालान किए गए, जबकि अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 163 वाहन चालकों के चालान किए गए।झज्जर यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें। यातायात नियमों का पालन करके स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा में भी योगदान दें।

नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक’
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक: डीसीपी मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी के संबंध में निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा शहर स्थित आर.के. कोटा क्लास अकादमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 की उपयोगिता, साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा यातायात नियमों की पालना के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग करें तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।इसके अतिरिक्त, नशे की समस्या से प्रभावित एक व्यक्ति को नागरिक अस्पताल (ळ.भ्.) झज्जर में चिकित्सक के माध्यम से काउंसलिंग करवाकर आवश्यकतानुसार नशा मुक्ति संबंधी दवाई भी उपलब्ध करवाई गई।झज्जर पुलिस का उद्देश्य जागरूकता, परामर्श और उपचार के माध्यम से नशे की समस्या को समाप्त करने के साथ युवाओं को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

सफाई व्यवस्था पर हो गंभीरता से कार्य, शहर के सौंदर्यकरण पर भी दें विशेष ध्यान – अशोक कुमार मीणा
रेवाड़ी जिला के प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा ने की विकास परियोजनाओं तथा विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में भी पारदर्शिता और सरलीकरण को लेकर दिए दिशा निर्देश
प्रशासनिक सचिव ने रेवाड़ी मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रेवाड़ी, 02 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव एवं जिला रेवाड़ी के प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा ने कहा कि जिला में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाए। इसके साथ नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर भी नगर निकाय द्वारा जिम्मेदारी से कार्य करवाया जाए। इसके साथ-साथ शहर को कैटल फ्री और स्वच्छता को लेकर भी गंभीरता से कार्य किया जाए। हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव एवं जिला रेवाड़ी के प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय में डीसी अभिषेक मीणा एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला में चल रहे विकास कार्यों और विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को शहर में स्वच्छता, सफाई और कैटल फ्री को लेकर जवाबदयी तय के साथ आगामी बैठक में संबंधित कार्यों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। हरियाणा के प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने जिला में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की ओर से घोषित किए गए विकास कार्यों की संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने रेवाड़ी के सेक्टर 12 में बनने वाले नए बस स्टैंड, एम्स कनेक्टिविटी रोड सहित मुख्य मार्गों के पुनर्निर्माण आदि परियोजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए। प्रशासनिक सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास परियोजनाओं का काम तेजी से निपटाया जाए। विभागीय अधिकारी चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों के संपर्क में रहें और कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने का प्रयास करे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि नागरिक अस्पतालों में दवाइयों आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वहीं जन्म और मृत्यु का विवरण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ उन्होंने डीईटीसी सेल टैक्स अधिकारियों से भी जिला में जीएसटी को लेकर जानकारी ली। इसके अलावा जिला की कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की।
शहर के सौंदर्यीकरण के साथ बनाए जाए स्मार्ट रोड
प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा ने कहा कि नगर में वॉल पेंटिंग, ग्रीनरी, लाइट और चैक चैराहों को दुरुस्त करते हुए सौंदर्यीकरण किया जाए। इसके साथ स्मार्ट रोड को भी विकसित किया जाए। वहीं सड़कों को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त करना भी सुनिश्चित किया जाए।
डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने के कार्य की हो मॉनिटरिंग
आयुक्त एवं सचिव ने सफाई कर्मचारियों और डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों के बारे में जानकारी लेते हुए नगर निकाय के अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। वहीं खुले में कचरा डालने वाले लोगों पर भी जुर्माना संबंधी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग की नई परियोजनाओं व कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। डीसी अभिषेक मीणा ने प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा को आश्वस्त किया कि उन्होंने जो दिशा-निर्देश दिए हैं, उनकी पूरी तरह से पालना सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी प्रदीप अहलावत, एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव, नगराधीश जितेंद्र कुमार, आबकारी एवं कराधान विभाग की उप आयुक्त प्रीति चैधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


अनाज मंडी में फसल खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रेवाड़ी जिला के प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा ने अधिकारियों के साथ रेवाड़ी अनाज मंडी में पहुंचकर फसल खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासनिक सचिव ने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों के खातों में फसल का भुगतान निर्धारित समयावधि में करवाया जाए।

मतदाता सूची के लंबित आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाएं अधिकारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की एसआईआर कार्यों की समीक्षा

रेवाड़ी, 02 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में निर्धारित कार्यों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि इसके बाद मतदाता सूची से संबंधित रिकॉर्ड की क्रॉस चेकिंग एवं पुनः जांच के लिए पर्याप्त समय मिल सके। जिला में डीसी अभिषेक मीणा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों के साथ जुड़े। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने फॉर्म-6, 7 और 8 के लंबित आवेदनों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर पेंडेंसी शून्य की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित प्रत्येक आवेदन की सावधानीपूर्वक जांच की जाए। किसी भी आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करते समय निर्धारित दिशा-निर्देशों और दस्तावेजों का पूरी तरह पालन किया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरान्त डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह और नायब तहसीलदार चुनाव अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रेवाड़ी में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते हुए एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह।

समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी नागरिकों की शिकायतें
रेवाड़ी, 02 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा जनसेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का सशक्त माध्यम है। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो इसके लिए समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में एसडीएम दलबीर सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में आए नागरिकों ने एसडीएम के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा जिसमें गांव बुढाना में रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम ने बीडीपीओ रेवाड़ी को जांच करते हुए कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव बासदूदा में बिजली बोर्ड द्वारा बिजली मीटर न लगाने की शिकायत पर एसडीएम ने डीएचबीवीएन के अधिकारी को उचित कार्रवाई करते हुए मीटर लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, सहित अन्य मामलों से जुड़ी समस्याएं सामने आई। इनमें से कई समस्याओं की मौके पर ही कार्रवाई शुरू करते हुए नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। एसडीएम दलबीर सिंह ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का शीघ्र निवारण करने के उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके। इस अवसर पर एएसपी दीपिका अग्रवाल, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

बेरोजगारी भत्ता स्कीम के तहत 30 नवंबर तक करें आवेदन
रेवाड़ी, 02 नवम्बर, अभीतक: रोजगार विभाग हरियाणा द्वारा इस वर्ष बेरोजगारी भत्ता स्कीम के तहत आवेदन शुरू कर दिए गए है, जो 30 नवंबर तक भरे जा सकेंगे। जिला रोजगार अधिकारी मनीता ने जानकारी देते हुए कहा कि रेवाड़ी जिले के सभी शिक्षित बेरोजगार प्रार्थी विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ीतमÛ.हवअ.पदध् पर ऑनलाइन आवेदन करके माह नवंबर-2026 के अंतिम कार्यदिवस तक अपने दस्तावेज कार्यालय में जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि पहले से बेरोजगारी भत्ता ले रहे प्रार्थी विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ीतमगण्हवअण्पदध् पर अपना ऑनलाइन आवेदन करके नवंबर माह के अंतिम कार्यदिवस तक अपना शपथ पत्र इस कार्यालय में जमा कराए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 12वीं, दो वर्षीय प्रमाण-पत्र या डिप्लोमा धारकों को 1200 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। वहीं, स्नातक या उच्च शिक्षा प्राप्त और तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को 2000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। योजना अनुसार आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह किसी संस्थान में विद्यार्थी व प्रशिक्षु नहीं होना चाहिए ना ही स्वयं नियोजित और ना ही सक्षम योजना का लाभार्थी हो। इसके अलावा आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रार्थियों से अपील की है कि विभागीय पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ीतमगण्हवअण्पदध् पर सभी नियमानुसार आवेदन करे।

विकसित भारत युवा संसद 2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवंबर को बाल भवन में
रेवाड़ी, 02 नवम्बर, अभीतक: मेरा युवा भारत रेवाड़ी द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवंबर 2026 को बाल भवन रेवाड़ी में किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता, राष्ट्रीय मुद्दों की समझ तथा प्रभावशाली अभिव्यक्ति एवं रचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देना है। विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उन्हें जिम्मेदार, जागरूक और सक्रिय नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” निर्धारित किया गया है। इस विषय के माध्यम से प्रतिभागियों को भारत की चुनावी व्यवस्था, लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संवैधानिक पहलुओं तथा एक साथ चुनाव कराने से संबंधित संभावित लाभों एवं चुनौतियों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
पात्रता एवं प्रतियोगिता संबंधी जानकारी
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की कट-ऑफ तिथि 17 अगस्त 2026 है। भाषण की अवधि अधिकतम 3 मिनट होगी। प्रतियोगिता जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तीन विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय विजेता प्रतिभागियों को 9 एवं 10 जनवरी 2027 को नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। इच्छुक युवा माय भारत के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अथवा उलइींतंजतमूंतप/हउंपसण्बवउ पर मेल कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। माय भारत रेवाड़ी की ओर से जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, राष्ट्रीय महत्व के विषय पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करें तथा लोकतांत्रिक संवाद और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

भिवानी में फोटोग्राफर भाईचारा गु्रप की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
भिवानी, 02 नवम्बर, अभीतक: स्थानीय राधे कृष्णा मैरिज हॉल में भिवानी के फोटोग्राफर्स की बैठक फोटोग्राफर भाईचारा गु्रप द्वारा आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य फोटोग्राफर समुदाय को एकजुट करना और एक मजबूत संगठन की रूपरेखा तैयार करना था। इस बैठक की अगुवाई शहर के वरिष्ठ फोटोग्राफर्स ओमप्रकाश सैनी, देवेंद्र वर्मा, मीनू और रमेश अरोड़ा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से विचार-विमर्श के बाद संगठन के पदों के लिए नामों की घोषणा की और सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। इस दौरान रमेश शर्मा को प्रधान, विजय रोहिल्ला को उपप्रधान, राजीव दलाल को महासचिव, बिजेंद्र सिंह को सह सचिव, सुमित ग्रेवाल व नितिन अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, राजेश डुडेजा को मीडिया प्रभारी व संदीप, प्रदीप, व अनिल कुमार को संगठन सलाहकार की जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस संगठन के बनने से भिवानी के सभी फोटोग्राफर भाइयों को एक मंच मिलेगा, जिससे आपसी सहयोग बढ़ेगा और व्यवसायिक हितों की रक्षा की जा सकेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन की जिम्मेदारी निभाने तथा सभी साथियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के अन्य फोटोग्राफर साथी भी उपस्थित रहे।

थाना तोशाम पुलिस ने ईश्वरवाल में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का एटीएम काटकर रुपये चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
भिवानी, 02 नवम्बर, अभीतक: पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को चोरी, लूट आदि मामलों में वांछित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम पुलिस ने ईश्वरवाल में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के एटीएम को काटकर उसमें रखे रुपये चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में राकेश, सहायक प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा ईश्वरवाल, ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक शाखा के साथ ही बैंक का एटीएम लगा हुआ है। दिनांक 26.05.2026 की शाम को बैंक एवं एटीएम को सही-सलामत बंद करके गए थे। अगले दिन एटीएम की पड़ताल करने पर उसका ताला आधा खुला हुआ मिला। एटीएम को खोलकर जांच करने पर पाया गया कि आरोपियों द्वारा एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे 3,94,000 रुपये चोरी कर लिए गए थे। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 01.11. 2026 को थाना तोशाम के उप निरीक्षक उम्मेद सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एटीएम काटकर रुपये चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हादिया पुत्र कालूराम निवासी पिट्टू की ढाणी राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ चोरी करने के मामले जिला हिसार तथा राजस्थान में भी दर्ज हैं। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

जल्द नहीं जागे हिंदू तो सबकुछ हाथ से निकल जाएगा: डॉ. सुनील देवधर
चेतना का 79वां सेमिनार दीवाली: युद्ध अंधेरे से आयोजित

नई दिल्ली, 02 नवम्बर, अभीतक:यह हिन्दुओं के जाग उठने का समय है, सतर्क-चैकन्ना रहने का समय है, संगठित होने का समय है, अस्तित्व-गरिमा पर आसन्न संकट को भांपने का समय है। नहीं जागे तो कहीं ऐसा न हो कि मुट्ठी से रेत की तरह हिंदुत्व का गौरव खिसक कर धूल में मिल जाए। लव जिहाद बढ़ रहा है, चर्चों, मदरसों की संख्या में तीव्र वृद्धि हो रही है। यह निष्कर्ष था भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ सुनील विश्वनाथ देवधर के ओजस्वी संबोधन का। वह हिंदुत्व, भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों की ध्वजवाहक संस्था चेतना (सुरभि सनातन की) के 79वें सेमिनार दीवाली युद्ध अंधेरे सेश् को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। दो घंटे धाराप्रवाह से वह तर्कों, कठोर यथार्थ पर आधारित तर्कों के साथ अपने संबोधन में हिंदुत्व को घेरे बैठी आशंकाओं से वह ऑडियंस को झकझोरते रहे। उन्होंने कहा, अंधेरे से लड़ना है। पहचानिए कि अंधेरा क्या है, इससे कैसे लड़ना है, किन हथियारों से लड़ना है, क्या ये हथियार आपको चलाने आते हैं? डॉ देवधर बोले, खंड- खंड हो रही मानसिकता ने हिंदुओं की विचारधाराओं को अलग-अलग वर्गों में विभाजित कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार अलौकिक भविष्यदृष्टा थे। उन्होंने सौ साल पहले हिंदुओं पर आने वाले संकट को भांप लिया था। उपाय भी बताए थे लेकिन उन पर अमल नहीं हो रहा। डॉ देवधर ने कहा, परिणाम सामने है। पांच लाख हिन्दू बेटियां लव जिहाद का शिकार हो चुकीं, हिंदुओं की संख्या लगातार कम हो रही है, अनेक कुरीतियां समाज का अंग बन गईं, तेज गति से धर्मांतरण हो रहा है, मदरसों, चर्चों की संख्या बढ़ रही है। सेमिनार का आयोजन वात्सल्य सेवा सदन, सेक्टर-07, रोहिणी, दिल्ली में हुआ। डा. देवधर के संबोधन के दौरान सभागार में लगातार श्पिन ड्रॉप साइलेंसश् रही। खचाखच भरे सभागार में उन्होंने ऑडियंस को भी चर्चा में शामिल करने के साथ प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा, हिंदुओं को हिंदुत्व की रक्षा के लिए आक्रामक होना होगा। मन में व्याप्त भ्रम, अनिश्चितता, विरोधाभास के अंधकार को दूर करना होगा। आदर्श शिक्षा देकर बेटियों को बचाना और पढ़ाना होगा। उनके संबोधन का सार यही था कि जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। चेतना के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय कवि एवं देश के जाने-माने एंकर राजेश चेतन ने प्रभावशाली मंच संचालन करते हुए कहा कि यह हिंदू जागरण की अनिवार्यता का दौर है। विडंबना यह है कि हम स्वयं नहीं जाग पा रहे, हमें जगाने के लिए किसी और को प्रेरक बन कर आना पड़ रहा है। राजेश चेतन ने बताया कि पूर्व विधायक जय भगवान अग्रवाल की गरिमापूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम में सभी का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अन्य विशेषता रही सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित अविनाश अद्वैत द्वारा की गई भजन क्लबिंग। उन्होंने भगवान श्रीराम की अर्चना से भजन की शुरुआत की और फिर माता सीता, हनुमान जी, श्री राधे, श्रीकृष्ण, श्री खाटू श्याम जी, श्री बालाजी, सप्तॠषि, माता पार्वती फिर देवों के देव महादेव शंकर के भजनों से घंटों ऐसा समां बांधा कि सभागार में उपस्थित हर व्यक्ति भक्ति सागर में गहरे..और गहरे डूबता गया। इसके बाद पंडित अविनाश अद्वैत अपने गायन का ट्रैक बदल देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम की ओर ले गए। प्रत्येक व्यक्ति अभिभूत और भावविभोर हो गया। सेमिनार के समापन अवसर पर डा. सुनील विश्वनाथ देवधर के राष्ट्रीय मिशन माई होम इंडिया व सपनों से अपनों तक के लिए उपस्थित महानुभावों ने दिल खोल कर आर्थिक योगदान देने की घोषणा भी की।

सोनीपत में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के नजदीक रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों खरखौदा के गांव सोहटी के रहने वाले थे। हादसे के बाद अज्ञात वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान विजय (25) और दिनेश (26) के रूप में हुई है। विजय मानेसर स्थित मारुति कंपनी में नौकरी करता था, जबकि दिनेश प्लंबर का काम करता था। रविवार रात दिनेश अपने दोस्त विजय को बाइक से हाईवे तक छोड़ने आया था। इसी दौरान उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सोनीपत के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा विधानसभा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सोमवार को विवाद हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा होर्डिंग्स पर अपनी तस्वीर नहीं देखकर नाराज हो गए और कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा- ये सरासर बदतमीजी है, मैं स्पेशल कार्यक्रम के लिए आया था। इसके बाद कुछ अधिकारी उन्हें मनाने के लिए पीछे गए। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भी उनसे फोन पर बात की। काफी देर समझाने के बाद हुड्डा वापस लौटे। उधर, ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ में प्रदेश की चार पीढ़ियों का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य अलग-अलग दौर में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके नेताओं के अनुभवों को साझा करना है। कार्यक्रम में ओम बिरला (लोकसभा अध्यक्ष), प्रो. असीम घोष (राज्यपाल) और नायब सिंह सैनी (मुख्यमंत्री) मौजूद रहे।

रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मॉडल टाउन के बापू पार्क में भाजपा की सभा को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर के सामने सभा जिस उद्देश्य से रखी थी, उसका उल्टा असर हुआ। भाजपा ने सोचा कुछ था और हो कुछ अलग गया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के रणनीतिकारों को बधाई देते हैं। रोहतक में सभा इस उद्देश्य से रखी गई थी कि दिल्ली रैली में जाने वालों की संख्या कम हो जाए, लेकिन वहां जाने वालों की संख्या दोगुनी हो गई। युवाओं में भी जोश बढ़ गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से थोड़ी चूक हो गई। वह उनके दुश्मन नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। अगर पहले बता देते कि घर के सामने सभा करनी है तो उनका स्वागत करते और घर पर जलपान का प्रबंध भी करवाते।

हिसार शहर के डाबड़ा चैक स्थित होटल हैवन के मालिक सचिन ने पुलिस आने की आशंका से घबराकर होटल की छत से छलांग लगा दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, होटल में ठहरे कुछ युवकों के साथ मोबाइल चोरी की बात को लेकर मालिक सचिन की कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ता देख युवकों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस को सूचना दिए जाने की भनक लगते ही होटल मालिक मानसिक तनाव और घबराहट में आ गया और उसने आनन-फानन में छत से छलांग लगा दी।

फरीदाबाद में एक युवक ने शादी के 6 महीने बाद ही सुसाइड कर लिया। उसकी मां बाजार से लौटी तो वह फंदे पर लटका मिला। परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक से अफेयर है। दो महीने पहले उसने पत्नी को उसी युवक के साथ घूमते देखा था। इसके बाद वह मायके चली गई थी।

भिवानी में रविवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कुछ दिन पहले युवक का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसके बाद इंस्टाग्राम पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। रविवार रात समझौते के लिए बुलाकर युवक की गाड़ी पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से वार किए।

भिवानी में फोटोग्राफर भाईचारा गु्रप की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
भिवानी, 02 नवम्बर, अभीतक: स्थानीय राधे कृष्णा मैरिज हॉल में भिवानी के फोटोग्राफर्स की बैठक फोटोग्राफर भाईचारा गु्रप द्वारा आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य फोटोग्राफर समुदाय को एकजुट करना और एक मजबूत संगठन की रूपरेखा तैयार करना था। इस बैठक की अगुवाई शहर के वरिष्ठ फोटोग्राफर्स ओमप्रकाश सैनी, देवेंद्र वर्मा, मीनू और रमेश अरोड़ा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से विचार-विमर्श के बाद संगठन के पदों के लिए नामों की घोषणा की और सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। इस दौरान रमेश शर्मा को प्रधान, विजय रोहिल्ला को उपप्रधान, राजीव दलाल को महासचिव, बिजेंद्र सिंह को सह सचिव, सुमित ग्रेवाल व नितिन अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, राजेश डुडेजा को मीडिया प्रभारी व संदीप, प्रदीप, व अनिल कुमार को संगठन सलाहकार की जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस संगठन के बनने से भिवानी के सभी फोटोग्राफर भाइयों को एक मंच मिलेगा, जिससे आपसी सहयोग बढ़ेगा और व्यवसायिक हितों की रक्षा की जा सकेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन की जिम्मेदारी निभाने तथा सभी साथियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के अन्य फोटोग्राफर साथी भी उपस्थित रहे।

अध्यापिकाओं के बाद प्रिंसीपल भी सस्पेंड, चैकीदार भी लपेटे में, पंचकूला स्कूल बच्ची मारपीट मामला’

सोनीपत: सरकार का दावा किसानों के दाने-दाने की खरीद करेगी सरकार
सरकार का दावा हो रहा हवा हवाई पीआर धान की खरीद न होने के कारण किसान परेशान
सोनीपत अनाज मंडी में पिछले लंबे समय से पीआर धान की खरीद रुकी
सोनीपत हैफेड गोदाम के सामने किसानों का धरना शुरू
किसानों का आरोप सरकार और अधिकारी कर रहे महज दावे
धरातल पर किसान परेशान पिछले 10 दिन से मंडी में नहीं हुई खरीद
पीआर धान की खरीद करने वाले मिलर गायब, दफ्तरों से हैफेड के अधिकारी गायब
किसानों का कहना जब तक मांग नहीं होगी पूरी दफ्तर के बाहर मेंन गेट पर धरना रहेगा जारी
हैफेड अधिकारी का बयान भी आया सामने कहा आज- आज का दिया जाए समय
कल सभी किसानों की धान की होगी खरीद
चंडीगढ़ और पंचकूला उच्च अधिकारियों से हो चुकी है बात नया मिलर करेगा धान के खरीद
सभी किसानों के दाने-दाने की खरीद करेंगे सरकार

ट्रैफिक एडवाइजरी – गुरुग्राम यातायात पुलिस’
विषय: रेलवे गेट नंबर स्ब्.4ब् ध् सुल्तानपुर गांव के पास (गढ़ी हरसरू से फरुखनगर रेलवे लाइन) को दिनांक 03.11.2026 से 06.11.2026 तक 4 दिन बंद रखने के संबंध में सभी वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि

  1. रेलवे फाटक संख्या-4 (स्ब्-04) जो गुड़गांव-फरुखनगर रोड पर सुल्तानपुर गांव के पास स्थित है, उसकी सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है और सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
  2. इस कारण रेलवे विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाना तय किया गया है। सड़क के साथ-साथ रेल की पटरी की मरम्मत भी की जाएगी।
  3. मरम्मत कार्य ’दिनांक 03.11.2026 सुबह 08:00 बजे से लेकर दिनांक 06.11.2026 तक’ चलेगा।
  4. इस दौरान यह रेलवे फाटक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
    वैकल्पिक मार्ग
    जो वाहन चालक गुरुग्राम के रास्ते फरुखनगर, झज्जर की ओर जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक चंदू से बादली व रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाईपास का प्रयोग करेंगे।’
    ’जो वाहन चालक झज्जर फरुखनगर से गुरुग्राम की ओर जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक झज्जर बाईपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे। जो वाहन चालक पटौदी झज्जर केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम की ओर जाना चाहते है वे ज्ञडच् फ्लाईओवर से पटौदी पचगांव के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे। फर्रूखनगर से गुरुग्राम की ओर जाने वाले अनाज मंडी फर्रूखनगर से होते हुए वजीरपुर के रस्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे। फरुखनगर से गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहन चालक बादली (दिल्ली) के रास्ते गुरुग्राम की ओर जा सकते हैं। रोहतक- झज्जर से गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालक बादली के रास्ते गुरुग्राम जाएंगे।
    अनुरोध: उपरोक्त फाटक से गुजरने वाले सभी वाहन चालक कृपया वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि मरम्मत कार्य समय पर पूरा किया जा सके। असुविधा के लिए खेद है।

हरियाणा अपने पूरे सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल नेटवर्क को डिजिटल मैप पर लाएगा, एक क्लिक पर मिलेंगी अस्पतालों की जानकारी’
चंडीगढ़, 02 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार अपने सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के नेटवर्क को एक सिंगल डिजिटल मैप पर लाने की तैयारी कर रही है। इससे नागरिक एक क्लिक के माध्यम से अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, साथ ही नीति निर्माताओं को पूरे राज्य में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे और सेवाओं की कमियों का स्पष्ट चित्र मिल सकेगा। जियोग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) मैपिंग के जरिए विकसित इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य, आयुष और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभागों के स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़ी जानकारी को एक एकीकृत मंच पर लाना है, ताकि बिखरे हुए विभागीय रिकॉर्ड्स की जगह एक अधिक सुलभ और समन्वित सूचना प्रणाली स्थापित की जा सके। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने रविवार को यहां एक बैठक में इस कार्य की प्रगति की समीक्षा की, जहां हरियाणा भर की स्वास्थ्य सुविधाओं के जीआईएस मैपिंग डेटा को प्रस्तुत किया गया। प्रक्रिया से डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से किसी भी स्वास्थ्य सुविधा की भौगोलिक स्थिति, बुनियादी संस्थागत जानकारी और तस्वीरें प्राप्त करना संभव हो जाएगा, जिससे राज्य के स्वास्थ्य नेटवर्क से जुड़ी जरूरी जानकारियां एक ही जगह पर मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि डॉ. मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के डेटा को एक ही मंच पर समेकित करने और जहाँ भी संभव हो, जानकारी जनता तक उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। इस कदम का उद्देश्य पारदर्शिता और सुगमता में सुधार करना है, साथ ही सरकारी विभागों को स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के बारे में अधिक सूचित और सटीक निर्णय लेने में सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए, एक सार्वजनिक रूप से सुलभ प्रणाली सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का पता लगाने और अपने क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बुनियादी जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बना सकती है। वहीं प्रशासकों के लिए, इसी प्लेटफॉर्म से स्वास्थ्य नेटवर्क का एक व्यापक भौगोलिक विवरण मिलने की उम्मीद है, जिससे उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलेगी जहां बुनियादी ढांचे में सुधार, अतिरिक्त निवेश या कड़ी निगरानी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल ऐसे राज्य के लिए विशेष महत्व रखती है जहां स्वास्थ्य संस्थान शहरी केंद्रों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों में फैले हुए हैं, और समन्वित बुनियादी ढांचे की योजना के लिए विश्वसनीय तथा स्थान-विशेष (लोकेशन-स्पेसिफिक) जानकारी की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर, सरकार का लक्ष्य विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले विभागों के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करना है। बैठक का एक प्रमुख केंद्र बिंदु हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (भ्।त्ै।ब्) जो कि रिमोट सेंसिंग और भू-स्थानिक अनुप्रयोगों के लिए राज्य की नोडल एजेंसी हैकृकी भूमिका था। एचएआरएसएसी के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग को आश्वासन दिया कि एजेंसी जीआईएस डेटाबेस के प्रबंधन के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगी और हरियाणा सरकार के अन्य विभागों के साथ प्रासंगिक जानकारी साझा करने में सुविधा प्रदान करेगी। मैपिंग किए गए डेटा के इस अंतर-विभागीय आदान-प्रदान का उद्देश्य बुनियादी ढांचे के विकास, मौजूदा सुविधाओं के सुधार और प्रशासनिक निगरानी के संबंध में साक्ष्य-आधारित निर्णयों का समर्थन करना है। यह प्रणाली अधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थानों के भौगोलिक वितरण का आकलन करने और कम सेवा वाले क्षेत्रों में सुधार की योजना बनाते समय उपलब्ध जानकारी का उपयोग करने में मदद कर सकती है। इससे विभागों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति और बुनियादी ढांचे के प्रोफाइल का मूल्यांकन करने के लिए अलग-अलग डेटाबेस पर निर्भर रहने की आवश्यकता भी कम हो सकती है। स्वास्थ्य, आयुष और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभागों की इस भागीदारी से विभिन्न प्रशासनिक प्रा,धिकारों के तहत काम करने वाले संस्थानों को शामिल करते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली का एक अधिक एकीकृत दृष्टिकोण मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया
140 करोड़ भारतीयों को वैश्विक संकटों का प्रभावी ढंग से सामना करने पर गर्व है, और इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारत की विकास दर मजबूत बनी हुई है: प्रधानमंत्री
ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में निहित है: प्रधानमंत्री
सौर क्रांति का यह नया दौर केवल इसे अपनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नवाचार पर भी निर्भर है: प्रधानमंत्री
मैं अपने स्टार्टअप्स, आईआईटी, नवोन्मेषकों और उद्यमियों से पुरजोर आग्रह करता हूं कि वे ऐसे मॉडल विकसित करें, जिनसे किसी परिवार की अधिकतम ऊर्जा आवश्यकताएं सौर ऊर्जा से पूरी हो सकें: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 02 नवम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। भारत और विदेशों के उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का शिखर सम्मेलन ऐसी विशेष परिस्थितियों में आयोजित हो रहा है, जब वैश्विक ऊर्जा संकट ने दैनिक जीवन और राष्ट्रीय विकास में नवीकरणीय ऊर्जा के अत्यंत महत्व पर बल दिया उन्होंने बताया कि इस वर्ष के आयोजन का दायरा असाधारण रूप से व्यापक है, क्योंकि यह अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की नौवीं असेम्बली के साथ आयोजित हो रहा है और इसमें चैथे हरित हाइड्रोजन सम्मेलन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं। कोरोना महामारी से लेकर वर्तमान पश्चिम एशिया संकट तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के अभूतपूर्व व्यवधानों का सामना करने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों को इस बात पर गर्व है कि देश ने उच्च आर्थिक विकास दर बनाए रखते हुए इन उथल-पुथल भरी परिस्थितियों का कितनी प्रभावी ढंग से सामना किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक दशक तक किए गए निरंतर घरेलू निवेश और प्रणालीगत सुधारों ने देश को गंभीर बाहरी झटकों से सुरक्षित रखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यदि भारत ने पिछले एक दशक में स्वच्छ ऊर्जा में निवेश नहीं किया होता और इसके लिए नई व्यवस्थाएं विकसित नहीं की होतीं, तो हमारा संकट दुनिया के अन्य देशों की तुलना में कहीं अधिक गंभीर हो सकता था। हाल के वैश्विक व्यवधानों ने ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा के बीच सीधे संबंध दिखा दिए हैं, प्रधानमंत्री ने आगाह किया कि जीवाश्म ईंधन पर लगातार अत्यधिक निर्भरता विश्व अर्थव्यवस्था को बार-बार प्रभावित करती रहेगी, क्योंकि जीवाश्म ईंधन के भंडार सीमित हैं और कुछ ही क्षेत्रों में केन्द्रित हैं। उन्होंने इसके विपरीत स्वच्छ ऊर्जा की असीमित और सभी के लिए सुलभ संभावनाओं का उल्लेख किया। श्री मोदी ने जोर देकर कहा, “और हम सभी जानते हैं कि ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में निहित है। भारत की 12 वर्षों की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा को संकल्प, जुनून और प्रदर्शन से परिभाषित बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी मिसाल सीओपी-26 में 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता हासिल करने की भारत की प्रतिबद्धता है, प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि देश ने वर्ष 2025 में ही अपनी कुल स्थापित बिजली क्षमता का आधा हिस्सा गैर-जीवाश्म स्रोतों से प्राप्त करने का पेरिस समझौते के तहत किया गया वादा निर्धारित समय-सीमा से पांच वर्ष पहले पूरा कर लिया। यह ध्यान में रखते हुए कि भारत अब 50 प्रतिशत से अधिक गैर-जीवाश्म स्थापित क्षमता और 500 गीगावाट के लक्ष्य की दिशा में लगभग 300 गीगावाट क्षमता हासिल करने के साथ सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल है, उन्होंने अगले 10 से 11 वर्षों में 500 गीगावाट की अतिरिक्त नई गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी घोषित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया, “यह लक्ष्य कुछ कठिन जरूर है, लेकिन मुझे अपने देश की क्षमता पर भरोसा है। इसलिए मैं कहता हूं कि हम इसे हासिल करके रहेंगे! इस बात पर जोर देते हुए कि भारत अपने नवाचारों और अनुभवों के लाभ पूरी मानवता के साथ साझा करना चाहता है, प्रधानमंत्री ने कहा कि देश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी इसी सहयोगात्मक भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके बाद उन्होंने इसके कुछ विशिष्ट उदाहरण प्रस्तुत किए। श्री मोदी ने कहा, “इस क्षेत्र में भारत की सफलताएं दुनिया के अनेक देशों के लिए उपयोगी साबित होंगी। फरवरी 2024 में शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की दिशा में हुई तीव्र प्रगति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि 24 से 25 महीनों के भीतर 65 लाख से अधिक परिवार इस अभियान से जुड़ चुके हैं। इस योजना के तहत हर छह दिन में एक लाख नए घर जुड़ रहे हैं। एक अध्ययन के अनुसार, इससे बिजली बिलों में लगभग 76 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, लाखों परिवारों के बिजली बिल शून्य हो गए हैं और अब वे अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत की यह योजना अनेक देशों की ऊर्जा सुरक्षा को काफी मजबूती प्रदान कर सकती है। पिछले 12 वर्षों के दौरान सौर ऊर्जा को दैनिक जीवन, उद्योग और कृषि से जोड़ने के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि 44,000 से अधिक सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से जोड़ने से प्रतिवर्ष लगभग 700 करोड़ रुपये की बचत हो रही है। वहीं, कुसुम योजना के तहत 30 लाख से अधिक किसानों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई की सुविधा मिली है और प्रत्येक सौर पंप लाभार्थी को हर साल लगभग एक लाख रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने पीएम सूर्य सरोवर योजना का भी उल्लेख किया, जिसके तहत जलाशयों, तालाबों और झीलों के ऊपर सौर पैनल लगाए जाते हैं। इससे जल निकायों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होता है और भूमि अधिग्रहण की लागत बचती है। श्री मोदी ने कहा, “सौर ऊर्जा को भारत अपने नागरिकों के जीवन का हिस्सा बना रहा है। यह कहते हुए कि भारत का स्वच्छ ऊर्जा तंत्र केवल जलविद्युत, सौर, पवन और परमाणु ऊर्जा तक सीमित नहीं है, प्रधानमंत्री ने कहा कि देश राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत इस दशक के अंत तक 50 लाख टन हरित हाइड्रोजन के उत्पादन और परिवहन क्षेत्र में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कुछ महीने पहले ही भारत ने अपनी पहली हरित हाइड्रोजन ट्रेन शुरू की है। इस स्वीकार करते हुए कि बिजली उत्पादन के साथ-साथ उसका कुशल वितरण भी आवश्यक है, प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिक सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन वाले क्षेत्रों से कम उत्पादन वाले क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाई जानी चाहिए, ताकि देशभर के घरों, खेतों और उद्योगों को समान रूप से इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए समर्पित पारेषण लाइनों और सबस्टेशनों से युक्त हरित ऊर्जा कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं। इन्हें ‘एक राष्ट्र, एक पावर ग्रिड’ नेटवर्क का समर्थन प्राप्त है, जिसके माध्यम से पांच क्षेत्रीय ग्रिडों को एक ही आवृत्ति पर एकीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि देश अब इस पारेषण अवसंरचना को और मजबूत करने के लिए अगले चरण की ओर बढ़ रहा है। श्री मोदी ने कहा, “हाल ही में भारत ने इसके लिए लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्षों तक सौर ऊर्जा के छोटे-छोटे उपकरणों के लिए भी पूरी तरह आयात पर निर्भर रहने के बाद घरेलू विनिर्माण में आई उल्लेखनीय वृद्धि को भारत की हरित ऊर्जा क्षेत्र की सफलता का प्रमुख कारण बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सौर मॉड्यूल की विनिर्माण क्षमता एक दशक पहले लगभग 2 गीगावाट थी, जो आज बढ़कर 200 गीगावाट से अधिक हो गई है। इसके साथ ही, देश में लगभग 40 गीगावाट की सौर सेल विनिर्माण क्षमता विकसित हो चुकी है और अन्य उपकरणों का उत्पादन भी बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा, “इसका अर्थ है कि हरित ऊर्जा से जुड़ी भारत की महत्वाकांक्षाएं हमारे आत्मनिर्भर भारत अभियान और मेक इन इंडिया अभियान की सफलता का भी प्रमाण हैं। इस बात पर जोर देते हुए कि देश को अपनी उपलब्धियों पर संतुष्ट होकर रुकने के बजाय तेज गति बनाए रखनी चाहिए, प्रधानमंत्री ने सभी सरकारी भवनों, स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और स्ट्रीट लाइट नेटवर्क को शीघ्र सौर ऊर्जा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्तर पर सफल पहलों से एक-दूसरे को सीखने का अवसर प्रदान करने के लिए राज्यों और स्थानीय निकायों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। श्री मोदी ने कहा, “हमें यह काम तेज गति से करना होगा। षि क्षेत्र में सौर ऊर्जा के विस्तार के लिए विशेष सुझाव देते हुए प्रधानमंत्री ने लाखों सौर पंप वितरित करने से आगे बढ़कर कृषि भूमि के अनुपयोगी हिस्सों का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिक से अधिक गांवों के किसानों को अपनी खाली जमीन के साथ-साथ खेतों की मेड़ों पर भी सौर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमें सौर पंपों से आगे बढ़ना होगा। यह बताते हुए कि सौर क्रांति के नए दौर में इसे अपनाने के साथ-साथ नवाचार की भी समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका है, प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप्स, आईआईटी, नवोन्मेषकों और उद्यमियों से चैबीसों घंटे तथा हर मौसम में काम करने वाले ऐसे सौर ऊर्जा मॉडल विकसित करने का आग्रह किया, जो घरों की अधिकतम ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। इनमें आयातित गैस पर निर्भरता कम करने के लिए रूफटॉप सौर कुकिंग प्रणाली तथा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों और कारों के लिए घरेलू सौर चार्जिंग सुविधाएं शामिल हैं। श्री मोदी ने कहा, “इसके माध्यम से देश के मध्यमवर्गीय परिवार हर साल हजारों रुपये बचा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के संबद्ध क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के विशेष उपयोगों की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने डेयरी क्षेत्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष सौर उत्पाद विकसित करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा, “पशुओं के चारे, फसल की कटाई और कटाई के बाद की प्रक्रियाओं सहित ऐसे प्रत्येक कार्य के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण विकसित किए जाने चाहिए। इस बात पर जोर देते हुए कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अगली पीढ़ी के नवाचार, स्वदेशी भंडारण उपकरणों और नई बैटरी भंडारण क्षमता की आवश्यकता है, प्रधानमंत्री ने इसे भारत के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा अवसर बताया। उन्होंने शोधकर्ताओं और निवेशकों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया, “भारत में आपके द्वारा निकाले गए समाधान दुनिया के अनेक देशों के लिए उपयोगी साबित होंगे। दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक भारत में स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी प्रत्येक पहल पैनल और उपकरणों के विनिर्माण, स्थापना, रखरखाव तथा परिवहन जैसे क्षेत्रों में हजारों रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। इस बात का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा क्षमता के और विस्तार से अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर कई गुना बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “रसोई के चूल्हे से लेकर परिवहन के साधनों तक, जब सब कुछ सौर ऊर्जा और हरित ऊर्जा से चलेगा, तो एक नए उद्योग का निर्माण होगा। वैश्विक निवेशकों को भारत की अतुलनीय मांग, व्यापक क्षमता, विशाल कार्यक्षेत्र तथा राजनीतिक एवं नीतिगत स्थिरता का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक यानी 164 अरब डॉलर का निवेश हुआ है। इसमें 2024 के री-इन्वेस्ट शिखर सम्मेलन के बाद के केवल दो वर्षों में 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक यानी 63 अरब डॉलर का निवेश शामिल है। इस दशक के अंत तक निवेश के अवसर 20 लाख करोड़ रुपये यानी 220 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “इसलिए, आप सभी के लिए भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अवसरों की नई संभावनाएं खुलने जा रही है। भारत के वैश्विक संदेश ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का उल्लेख करते हुए, जो देश की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन दोनों का आधार है, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आवश्यक वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी और विशेषज्ञता प्रत्येक जरूरतमंद देश तक पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इसीलिए, अफ्रीका के लिए 200 मिलियन डॉलर की अफ्रीका सोलर फैसिलिटी का प्रस्ताव रखा गया है। इस बात पर जोर देते हुए कि आने वाला दशक वैश्विक जलवायु लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि प्रत्येक देश और क्षेत्र को इस परिवर्तन से जोड़कर भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन का समापन किया। श्री मोदी ने जोर देकर कहा, “केवल तभी हम स्वच्छ भविष्य, हरित भविष्य और सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।

लोक सभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति का सम्मान करने का आह्वान किया
लोक सभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया
हरियाणा की छह दशक की विकास यात्रा भारत के लोकतंत्र की मजबूती और शक्ति का गौरवशाली उदाहरण है: लोक सभा अध्यक्ष
संविधान केवल शासन चलाने का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक है: लोक सभा अध्यक्ष
लोक सभा अध्यक्ष ने पंचकूला में हरियाणा विधानसभा द्वारा संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ का उद्घाटन किया

नई दिल्ली, 02 नवम्बर, अभीतक: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनों का समान महत्व है। उन्होंने कहा कि असहमति का स्वागत और सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे नए विचार सामने आते हैं, प्रशासन की कमियों को दूर करने में मदद मिलती है और बेहतर शासन व्यवस्था को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक, दलीय और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य राज्य और देश की निरंतर प्रगति होना चाहिए। श्री बिरला आज पंचकूला में संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। हरियाणा विधानसभा के वर्तमान और पूर्व सदस्यों तथा पूर्व मंत्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने हरियाणा की छह दशक की विकास यात्रा, सामाजिक और आर्थिक मजबूती तथा विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की इन उपलब्धियों का आधार भारत के संवैधानिक मूल्य और लोकतांत्रिक परंपराएं हैं। पिछले साठ वर्षों में हरियाणा के विकास का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने कहा कि अनेक ऐतिहासिक और प्रशासनिक चुनौतियों के बावजूद हरियाणा ने देश की प्रगति में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भगवद्गीता में दिए गए कर्म के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने किसानों की सराहना की, जिन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया, फसल उत्पादन बढ़ाया और देश की खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने हरियाणा के युवाओं की भी सराहना की, जो सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा की रक्षा में अदम्य साहस का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ियों की भी प्रशंसा की, जो अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। भारत की संविधान निर्माण प्रक्रिया की समावेशी और विचार-विमर्श पर आधारित परंपरा का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने कहा कि संविधान सभा ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबासाहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर के मार्गदर्शन में तथा हरियाणा और पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नेताओं के सहयोग से भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधताओं के बीच एक मजबूत संसदीय लोकतंत्र की नींव रखी। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता और संघीय व्यवस्था के बावजूद लोकतंत्र का लगातार मजबूत होना पूरी दुनिया के लिए भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल सरकार चलाने का ढाँचा नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा है, जिसमें हमारी राष्ट्रीय चेतना और करोड़ों लोगों की आकांक्षाएं समाहित हैं। श्री बिरला ने कहा कि विधायिका में किसी व्यक्ति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी जनसेवा का दायित्व समाप्त नहीं होता। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे शासन और प्रशासन को केवल सरकारी व्यवस्था के रूप में न देखें, बल्कि इसे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनाएं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन की वास्तविक सफलता इसी में है कि समाज के सबसे कमजोर वर्गों और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन में वास्तविक सामाजिक और आर्थिक बदलाव आए तथा उनके जीवन में खुशहाली आए। श्री बिरला ने हरियाणा विधानसभा की सराहना करते हुए कहा कि पिछले छह दशकों में विधानसभा ने उच्च स्तरीय चर्चा, सार्थक संवाद और सदन की गरिमा बनाए रखने की एक अच्छी परंपरा स्थापित की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा देश की अन्य विधानसभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। इससे यह साबित होता है कि लोकतांत्रिक संस्थाएं तभी मजबूत होती हैं, जब वे जनकल्याण और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीय हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याणय हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डाय हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री श्री महीपाल ढांडा तथा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *