https://www.facebook.com/share/v/19UUVspTny

विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध किया जागरूक
झज्जर, 22 अगस्त, अभीतक: शनिवार को विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत आचार्य प्रवीण व माछरौली थाना एसआई भरपूर सिंह व उनके सहयोगी विद्यालय पहुंचे। इन्होंने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया और उनसे होने वाली हानियों के बारे में बच्चों को अवगत कराया। प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने आचार्य प्रवीण व एसआई भरपूर सिंह व उनके सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए बताया कि नशा एक दीमक की तरह है। यह हमारे शरीर, मन और समाज को अंदर से खोखला कर रहा है। आज हमारी युवा पीढ़ी इस बुरी आदत का शिकार हो रही है, जो बेहद चिंता का विषय है।
नशे के बुरे परिणाम शारीरिक नुकसान:
नशा करने से हमारे फेफड़े, लिवर और दिल खराब हो जाते हैं। इंसान समय से पहले मौत के मुंह में चला जाता है।
मानसिक पतन: नशे की लत से सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो जाती है। इंसान गलत और सही का फर्क भूल जाता है।
परिवार की बर्बादी
एक शराबी या नशा करने वाले व्यक्ति के साथ पूरा परिवार पिसता है। घर की शांति और सुख-चैन छिन जाता है।
आर्थिक तंगी
नशे पर पैसा खर्च होने से घर की हालत खराब हो जाती है। कर्ज और गरीबी बढ़ जाती है। अंत में प्रबंधक श्री बलवंत सिंह व आचार्य प्रवीण और एसआई भरपूर सिंह व उनके सहयोगी और सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने मिलकर नशे की विरुद्ध शपथ ली।

संस्कारम विद्यालय में अंतर-सदनीय भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन, ट्रस्ट सदन रहा प्रथम’
झज्जर, 22 अगस्त, अभीतक: खातीवास स्थित संस्कारम विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से अंतर-सदनीय भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता (कक्षा नौवीं-दसवीं) में रिस्पेक्ट सदन की मानसी व याहना ने प्रथम, ट्रस्ट सदन की चेष्टा व दिव्या ने द्वितीय तथा करेज सदन की माही व लवीसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं वरिष्ठतर वर्गीय भाषण में ट्रस्ट सदन के लक्षिता व दीपक प्रथम, रिस्पेक्ट सदन की वंशिका व प्रिया द्वितीय तथा करेज सदन की अनुष्का व पायल तृतीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक वर्गीय भाषण प्रतियोगिता में ऑनेस्ट सदन प्रथम, ट्रस्ट सदन द्वितीय, रिस्पेक्ट सदन तृतीय तथा करेज सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।
कनिष्ठ वर्गीय प्रश्नोत्तरी में ट्रस्ट सदन ने मारी बाजी
इसी क्रम में आयोजित कनिष्ठ वर्गीय अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कठिन प्रश्नों का त्वरित एवं सटीक उत्तर देकर ट्रस्ट सदन की टीम कृ प्रतीक, पार्थ व परिधि कृ ने प्रथम स्थान हासिल किया। ऑनेस्ट सदन के रितिक, कीर्ति व शौर्या ने द्वितीय, करेज सदन के गुंजन, शशांक व वंशिका ने तृतीय तथा रिस्पेक्ट सदन के जय, राम व वंशिका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों ने अनुशासन व खेल भावना का परिचय देते हुए एक-दूसरे को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रोत्साहित किया।
प्राचार्या व चेयरमैन ने बढ़ाया विद्यार्थियों का मनोबल
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीति गोयल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के चेयरमैन डॉ. महिपाल जी ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की भरपूर सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, ज्ञान, अभिव्यक्ति कौशल एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय भागीदारी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी सदन प्रभारियों को भी गतिविधियों की सफलता के लिए बधाई दी।

झज्जर उपमंडल में एग्रीस्टैक प्रक्रिया का डीसी ने लिया जायजा
डीसी वर्षा खंगवाल ने दिए समयबद्ध और सटीक सर्वे के निर्देश
डीसी ने झज्जर उपमंडल के गांव का किया दौरा

झज्जर, 22 अगस्त, अभीतक: झज्जर जिला में कृषि एवं राजस्व प्रणाली को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में डीसी वर्षा खांगवाल ने एग्रीस्टैक प्रक्रिया तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति का जायजा लिया। डीसी ने शनिवार की दोपहर बाद एसडीएम झज्जर रवि मीणा के साथ झज्जर उपमंडल के गांव सुर्खपुर व गिरावड का प्रशासनिक अधिकारियों, राजस्व विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में दौरा किया। एसडीओ कृषि डॉ. जगजीत सांगवान ने चल रही प्रकिया की अपडेट रिपोर्ट डीसी के समक्ष रखी।
’डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्रीस्टैक का निरीक्षण’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिले के प्रत्येक किसान और उसकी फसल का सटीक रिकॉर्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होना अनिवार्य है। उन्होंने एग्रीस्टैक के तहत चलाए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे की फील्ड विजिट करते हुए पटवारियों और कृषि सहायकों द्वारा किए जा रहे फील्ड सर्वे की प्रगति जानी।
शत प्रतिशत सटीकता और समयबद्धता का रखें ध्यान
डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डेटा फीडिंग का काम निर्धारित समय सीमा के भीतर और पूरी सटीकता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने जिले के सभी किसानों की विशिष्ट डिजिटल पहचान बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया, ताकि पात्र किसानों को सभी सरकारी योजनाओं से सीधा जोड़ा जा सके। उन्होंने मैदानी स्तर पर मुआयना करते हुए हर पहलू की जांच की।
पारदर्शिता और त्वरित लाभ
डीसी ने बताया कि एग्रीस्टैक के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य, फसल बीमा और आपदा राहत मुआवजा सीधे और बिना किसी मध्यस्थ के किसानों के खातों तक पहुंचेगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने या किसी भी योजना का लाभ उठाने में कोई परेशानी न उठानी पड़े।

पंजाबी धर्मशाला में सत जीन्दा कल्याणा सेवा समिति द्वारा श्री मद्भागवत कथा का आयोजन
माता कुंती ने क्यों मांगा सारे संसार के दुःखो का वरदान

झज्जर, 22 अगस्त, अभीतक: श्री सत जीन्दा कल्याणा सेवा समिति झज्जर द्वारा आयोजित श्री मद भागवत कथा के तीसरे दिन श्री धाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास हित शरण अतुल कृष्ण शास्त्री जी ने कुंती माता और श्री कृष्ण प्रसंग सुनाया। महाभारत का युद्ध खत्म हो गया था। युधिष्ठिर ने हस्तिनापुर की राजगादी संभाल ली थी। सब कुछ सामान्य हो रहा था। एक दिन वो घड़ी भी आई जो कोई पांडव नहीं चाहता था। भगवान श्रीकृष्ण द्वारिका लौट रहे थे। सारे पांडव दुरूखी थे। श्रीकृष्ण उन्हें अपना शरीर का हिस्सा ही लगते थे, जिसके अलग होने के भाव से ही वे कांप जाते थे। लेकिन श्रीकृष्ण को तो जाना ही था। कोई भी श्रीकृष्ण को जाने नहीं देना चाहता था। भगवान भी एक-एक कर अपने सभी स्नेहीजनों से मिल रहे थे। सबसे मिलकर उन्हें कुछ ना कुछ उपहार देकर श्रीकृष्ण ने विदा ली। अंत में वे पांडवों की माता और अपनी बुआ कुंती से मिले। भगवान ने कुंती से कहा कि बुआ आपने आज तक अपने लिए मुझसे कुछ नहीं मांगा। आज कुछ मांग लीजिए। मैं आपको कुछ देना चाहता हूं। माता कुंती की आखों में आंसू आ गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि हे श्रीकृष्ण अगर कुछ देना ही चाहते हो तो मुझे दुःख दे दो। मैं बहुत सारा दुःख चाहती हूं। श्रीकृष्ण आश्चर्य में पड़ गए। श्रीकृष्ण ने पूछा कि ऐसा क्यों बुआ, तुम्हें दुःख ही क्यों चाहिए। कुंती ने जवाब दिया कि जब जीवन में दुरूख रहता है तो तुम्हारा स्मरण भी रहता है। हर घड़ी तुम याद आते हो। सुख में तो यदा-कदा ही तुम्हारी याद आती है। तुम याद आओगे तो में तुम्हारी पूजा और प्रार्थना भी कर सकूंगी। कथा के दौरान हमारों धन राधा श्री राधा.. जैसे मधुर भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मन्त्र मुग्घ कर दिया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग व महिला श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से श्री मद्भागवत कथा श्रवण कर पूण्य के भागीदार बने।

बहादुरगढ़ उपमंडल के गांव बीरबरकता बाद और नूना माजरा में शनिवार को एग्रीस्टैक फॉर्मर आईडी कार्य व डिजिटल प्रक्रिया का जायजा लेती डीसी वर्षा खांगवाल।
बहादुरगढ़ उपमंडल के गांव बीरबरकता बाद और नूना माजरा में शनिवार को एग्रीस्टैक फॉर्मर आईडी कार्य व डिजिटल प्रक्रिया का जायजा लेती डीसी वर्षा खांगवाल।

एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने में सहयोग करें ग्राम पंचायतें: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने एग्रीस्टैक फार्मर आईडी को लेकर गांव बीरबरकताबाद, नूना माजरा का दौरा कर लिया स्थिति का जायजा जिलाभर के पात्र किसानों से एग्रीस्टैक आईडी के लिए पंजीकरण कराने का किया आह्वान
कृषि एवं किसान कल्याण और राजस्व विभाग के अधिकारी जल्द पूरा करें आईडी कार्य

बहादुरगढ़, 22 अगस्त, अभीतक: जिलाभर में चल रहे एग्रीस्टैक फार्मर आईडी पंजीकरण को लेकर शनिवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने गांव बीरबरकताबाद व नूना माजरा सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर फार्मर आईडी कार्य का जायजा लिया और कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में आईडी पंजीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच व एसडीओ कृषि डॉ. सुनील कौशिक भी साथ रहे। उल्लेखनीय है कि जिला में किसानों की एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने को लेकर कृषि विभाग की टीमें मिशन मोड में सक्रिय हैं। विभागीय टीम ने गांवों में किसानों की फार्मर आईडी जनरेट करने, भूमि के भू-खंडों को संबंधित किसान की आईडी से जोड़ने तथा किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में डीसी शनिवार को गांव नूना माजरा पहुंची व ग्रामीणों से बातचीत के साथ ही गांव बीरबरकताबाद क्षेत्र के खेत में चल रही डिजिटल प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और फॉर्मर आईडी बनवाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
हर पात्र किसान की फार्मर आईडी बनाने को मिशन मोड में करें कार्य
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के प्रत्येक पात्र किसान की फार्मर आईडी बनाना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य को कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारी तत्काल समन्वय के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक के तहत फार्मर आईडी किसानों की पहचान और उनकी कृषि संबंधी जानकारी को एकीकृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। किसानों की सुविधा के लिए प्रत्येक गांव में शिविर और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं ताकि किसान आसानी से अपना पंजीकरण करवाकर फार्मर आईडी प्राप्त कर सकें।
शत प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य
डीसी ने बताया कि जिला में किसानों को पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कृषि विभाग को गांव स्तर पर शिविर लगाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएससी केंद्रों तथा राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों के सहयोग से किसानों को फार्मर आईडी बनवाने और भूमि का विवरण जोड़ने में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
किसानों को फार्मर आईडी के प्रति जागरूक करे कृषि विभाग
डीसी ने बताया कि गांवों का भू-संदर्भीकरण पूरा किया जा चुका है। अब संबंधित अधिकारियों को भूमि रिकॉर्ड को व्यवस्थित रूप से फार्मर आईडी से जोड़ने का कार्य तेजी से पूरा करना है। उन्होंने कहा कि किसानों को फार्मर आईडी के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाए, ताकि वे विभिन्न कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
डिजिटल क्रॉप सर्वे को प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की भी समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य प्रभावी क्रियान्वयन और आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। डीसी ने कहा कि एग्रीस्टैक फार्मर आईडी और डिजिटल क्रॉप सर्वे जैसी व्यवस्थाओं का उद्देश्य किसानों एवं आमजन को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाना है। सभी संबंधित विभाग समय रहते इस कार्य को पूरा करते हुए इन व्यवस्थाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

झज्जर में समाधान शिविर, जन संवाद पोर्टल व सीएम विंडो से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन एक्टिव: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने ली सम्बंधित अधिकारियों की बैठक
समाधान शिविर, जनसंवाद व सीएम विंडो पोर्टल पर आई शिकायत के त्वरित निपटान के दिए निर्देश

झज्जर, 22 अगस्त, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जनसेवा और सुशासन के निर्देशों की अनुपालना में झज्जर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन एक्टिव है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक को योजना का लाभ प्रभावी रूप से मिल सके। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने कही। डीसी शनिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थी। बैठक में समाधान शिविर, जनसंवाद पोर्टल तथा सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर अपडेट रिपोर्ट सम्बन्धित अधिकारियों से ली गई। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनता की समस्याओं का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर होना चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई न की जाए।
नागरिकों की समस्याओं का हो त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान
डीसी वर्षा खांगवाल ने बैठक में विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्समाधान शिविरश् में आने वाले हर नागरिक की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सोच के अनुरूप प्रशासनिक कार्यप्रणाली को इतना सुलभ बनाया गया है कि आम जन को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों का उसी दिन या तय समयसीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
जनसंवाद पोर्टल व सीएम विंडो की शिकायतों का हो शीघ्र निपटान
जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता न की जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि और समाधान की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही के कारण शिकायत लंबित पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने आमजन से भी सरकार के इन डिजिटल पोर्टल का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट व सीटीएम ऋतु सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर जिलाभर के मतदान केंद्रों पर दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शनिवार को हुई।

नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से बनेगी त्रुटिरहित मतदाता सूची: डीसी
शनिवार को मतदाताओं ने बूथ पर पहुंच कर दर्ज कराए दावे व आपत्तियां
मतदाता सूची की शुद्धता के लिए रविवार, 23 व 29-30 अगस्त को भी चलेगा विशेष अभियान
सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ, 30 अगस्त तक दर्ज कराए जा सकेंगे दावे-आपत्तियां

झज्जर, 22 अगस्त, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए जिलाभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन शनिवार को बीएलओ दिन भर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे और नागरिकों से मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि यह विशेष अभियान रविवार, 23 अगस्त, 29 और 30 अगस्त को भी जारी रहेगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के साथ-साथ नाम और अन्य विवरण की भी जांच करे। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। नागरिक और पात्र मतदाता इस दौरान मतदाता सूची की जांच करने के साथ-साथ नाम जोड़ने, विवरण में संशोधन या अपात्र नाम हटाने संबंधी आवेदन एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
पात्र नागरिक नाम की जांच करें, छूटे नाम के लिए भरें फॉर्म-6
डीसी ने जिलाभर के नागरिकों से अपील की कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकता है।
नाम, पता या अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 से संशोधन
मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र संलग्न करना आवश्यक है।
अपात्र या मृत मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7
डीसी ने बताया कि किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। नागरिक अपने दावे एवं आपत्तियां संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) अथवा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
30 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं दावे-आपत्तियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। नागरिक विशेष अभियान के दौरान अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ से संपर्क कर आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
मतदाता हेल्पलाइन 1950 से मिलेगी जानकारी
मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए नागरिक संबंधित ईआरओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। डीसी ने झज्जर जिलावासियों से रविवार 23 अगस्त तथा आगामी शनिवार व रविवार 29-30 अगस्त को आयोजित विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की कलश वंदन यात्रा का भव्य आयोजन
झज्जर, 22 अगस्त, अभीतक: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के पावन संदेश, सामाजिक समरसता और मानवता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज झज्जर ग्रामीण मंडल एवं झज्जर शहरी मंडल के विभिन्न गांवों में कलश वंदन यात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। कलश वंदन यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। यात्रा के माध्यम से समाज में भाईचारे, समानता, सामाजिक समरसता और सद्भावना का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला परिषद झज्जर के चेयरमैन कप्तान बिरधाना, मनीष बंसल, चेयरमैन प्रमोद बंसल, मंडल अध्यक्ष राजपाल बाम्बुलिया, मंडल प्रभारी अश्वनी रांगा, अमित जूण, महामंत्री रवि शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कप्तान बिरधाना ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता एवं समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका संदेश आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर एक समरस और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कलश वंदन यात्रा ने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का वातावरण बनाया।

चंडीगढ़: सरकार ने सफाई कर्मचारियों एवं फायर कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचारोपरांत दी सैद्धांतिक सहमति’
इस संदर्भ में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं फायर कर्मचारी यूनियन की अधिकतम मांगों पर सैद्धांतिक तौर पर माना है, जोकि मुख्यतः निम्न है
वर्दी भत्ता ₹440 प्रतिमाह वेतन के साथ दिया जा रहा है।’
समान कार्य-समान वेतन एवं एरियर पात्र कर्मचारियों को भुगतान किया जा चुका है।’
एल.टी.सी. का लाभ दिया जा रहा है।’
न्यूनतम वेतन – न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार निर्धारित न्यूनतम वेतन दिए जाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति।
कर्मचारी राज्य बीमा (ई. एस. आई.) का लाभ पात्र कर्मचारियों को दिए जाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति।’
कर्मचारी भविष्य निधि (ई.पी.एफ.) का लाभ पात्र कर्मचारियों को दिए जाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति।’
सफाई कर्मचारियों को भी ₹2,000 प्रतिमाह जोखिम भत्ता दिए जाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति।’
अनुकम्पा सहायता ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किए जाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति।’
दुर्घटना बीमा – मृत्यु पर ₹50 लाख एवं स्थायी दिव्यांगता पर ₹25 लाख की सैद्धान्तिक स्वीकृति।’
पी.एम.जे.ए.वाई.-चिरायु में पालिका रोल एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मी शामिल किए जाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति।’
20 मैडिकल एवं 20 आकस्मिक अवकाश की सैद्धान्तिक स्वीकृति।’
सफाई कर्मचारियों एवं सीवरमैनों की लिपिक (ग्रुप-सी) पद पर पदोन्नति के प्रावधान की सैद्धान्तिक स्वीकृति।’
मुख्य गतिरोध का मुद्दा पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं फायर कर्मचारियों को नियमित करने बारे है। जिसका सरकार द्वारा कानूनी परीक्षण किया जा रहा है।

सरकार इन कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) अधिनियम, 2024 के दायरे में लाने के लिए तैयार है ताकि इन कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ प्राप्त हो सकें। इन कर्मचारियों को 60 वर्ष तक सेवा की सुनिश्चितता देने के लिए सरकार तैयार है। सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इनकी न्यूनतम सैलेरी को भी पात्रता के अतिरिक्त 15 प्रतिशत अधिक राशि देने को तैयार है। वर्तमान में पालिका रोल सफाई कर्मचारियों को 19,000ध्- रूपये जिसे सरकार बढ़ाकर 21,000ध्- मासिक करने पर विचार कर लिया है। उक्त अधिनियम, 2024 के तहत कर्मचारियों को अन्य लाभ जैसे कि अर्थ वार्षिक वेतन वृद्धि, डैथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्यूटी, मातृत्व अवकाश सुविधा तथा एच०के०आर०एन०एल० के तहत एक्स-ग्रेसिया वित्तीय सहायता राशि एवं एक्स-ग्रेसिया नियुक्ति इत्यादि (जोकि नियमित कर्मचारियों के लगभग समकक्ष है) देने पर सैद्धांतिक तौर पर सहमत है। इस प्रकार से सरकार ने संघ की सफाई एवं फायर कर्मचारियों से सम्बन्धित लगभग सभी मांगों को सैद्धांतिक रूप से मान लिया है। फिर भी सफाई कर्मचारी की हठधर्मिता के कारण ना केवल सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है अपितु जन साधारण को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वे अन्य कर्मचारी जोकि अपना सफाई का कार्य करना चाहते हैं, उन्हें रोका जाए। ऐसा करना कानूनन गलत है। ऐसी स्थिति में कानून तोड़ने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं बचता। अतः कोई भी कर्मचारी कानून को अपने हाथ में लेगा तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सरकारी रिकॉर्ड की अनदेखी से इतिहास में गुमनाम रहे गोच्छी गांव के दोनों विश्व युद्धों व आईएनए के वीर, शोधकर्ताओं ने शुरू की प्रदेशव्यापी मुहिम
उपकेंद्र: गौरव पट्ट से अमर शहीदों के नाम गायब होने पर शोधकर्ताओं ने जताई चिंता

झज्जर, 22 अगस्त, अभीतक: जिले के बेरी ब्लॉक के ऐतिहासिक गांव गोच्छी के स्वतंत्रता सेनानियों, आजाद हिन्द फौज के शहीदों और दोनों विश्व युद्धों के वीरों के इतिहास को लेकर एक बहुत बड़ा और चैंकाने वाला खुलासा हुआ है। शोधकर्ताओं के अथक प्रयासों व गहरे ऐतिहासिक अनुसंधान से यह बात सामने आई है कि जिला सैनिक बोर्ड के आधिकारिक युद्ध स्मारक रिकॉर्ड और गांव के स्थानीय गौरव पट्ट (शिलालेख) पर कई वीर अमर शहीदों के नामों की भारी अनदेखी और प्रशासनिक त्रुटियां हुई हैं। यह महत्वपूर्ण शोध कार्य स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह के सुपुत्र शोधकर्ता श्री भगवान फौगाट और अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी नेतराम लोहचब के पड़पोते (ळतमंज ळतंदकेवद) शोधकर्ता साथी ने मिलकर संयुक्त रूप से किया है। देश के वीरों को उनका सही हक दिलाने के लिए वे राष्ट्रीय अभिलेखागार, ष्पंजाब फ्रीडम फाइटर्सष् (ॅीव’े ॅीव) के मूल दस्तावेजों और जिला सैनिक बोर्ड की सूचियों का लगातार अध्ययन कर रहे हैं। इसी कड़ी में गोच्छी गांव के रिकॉर्ड खंगालने पर उन्हें यह गंभीर खामियां मिली हैं।
द्वितीय व प्रथम विश्व युद्ध के ये ६ अमर वीर गांव के गौरव पट्ट से गायब
शोधकर्ताओं ने जिला सैनिक बोर्ड की आधिकारिक लिस्ट का प्रमाण देते हुए बताया कि गांव गोच्छी के दो ऐसे जांबाज लाल जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे, और चार ऐसे वीर जो प्रथम विश्व युद्ध में देश-विदेश के मोर्चों पर लड़े थे, उनके नाम गांव के स्थानीय गौरव पट्ट पर दर्ज ही नहीं हैं

  1. सवार कौर सिंह: ए.एस.सी. कॉर्प्स – द्वितीय विश्व युद्ध के अमर शहीद।
  2. सिपाही चांद राम: जाट रेजिमेंट – द्वितीय विश्व युद्ध के अमर शहीद।
  3. सिपाही जय लाल: पी.पी.एन.आर. – प्रथम विश्व युद्ध के वीर योद्धा।
  4. सिपाही राम स्वरूप: जाट रेजिमेंट – प्रथम विश्व युद्ध के वीर योद्धा।
  5. सिपाही तुलसी राम: पी.एन.आर. – प्रथम विश्व युद्ध के वीर योद्धा।
  6. सिपाही शोभा चंद: जाट रेजिमेंट – प्रथम विश्व युद्ध के वीर योद्धा।
    इतिहास की फाइलों में गुमनाम रहे वीर तुलसा राम और वीर मांगे राम
    शोधकर्ताओं द्वारा जुटाए गए अकाट्य प्रमाणों के अनुसार, गोच्छी गांव के दो जांबाज योद्धा वीर तुलसा राम और वीर मांगे राम इतिहास और प्रशासन की लापरवाही के कारण पूरी तरह गुमनाम बनकर रह गए। वीर तुलसा राम (ज्नसें त्ंउ)रू ये आजाद हिन्द फौज की श्प्रथम गुरिल्ला रेजिमेंटश् में शामिल हुए थे। सरकारी रिकॉर्ड में लिपिकीय त्रुटि (ब्समतपबंस म्ततवत) के कारण इनके गांव गोच्छी का नाम बदलकर पास के गांव श्छौछीश् दर्ज कर दिया गया, जिससे ये अपने ही गांव में गुमनाम रह गए।
    वीर मांगे राम – पिता श्री आसा राम इन्होंने आजाद हिन्द फौज जॉइन की और 3 साल तक कठिन मोर्चों पर सक्रिय रूप से देश सेवा की। ऐतिहासिक दस्तावेजों में प्रमाण होने के बावजूद इन्हें आज तक गांव के गौरव पट्ट पर जगह नहीं मिल पाई।
    ब्रिटिश सेना ने फाइलों में दबाया आजाद हिन्द फौज के शहीदों का सच
    शोधकर्ताओं ने बताया कि गांव गोच्छी के वीर अखैराम, वीर जय लाल और वीर खुशीराम ऐसे जांबाज योद्धा थे जिन्होंने आजाद हिन्द फौज में शामिल होकर सर्वोच्च बलिदान (शहादत) दिया था। लेकिन ब्रिटिश हुकूमत ने अपनी कागजी फाइलों में यह बात छुपाने के लिए कि उनके सैनिक विद्रोह करके नेताजी की सेना में जा रहे हैं, इन्हें अपनी ही सेना का श्शहीदश् या सामान्य सैनिक घोषित कर दिया था, जिसे आज भी बिना सुधार के वैसा ही चलाया जा रहा है।
    गांव, प्रशासन और हरियाणा की जनता से विशेष अपील
    शोधकर्ता श्री भगवान फौगाट और शहीद नेतराम के वंशज ने स्थानीय ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इन ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर रिकॉर्ड को तुरंत दुरुस्त किया जाए, छूटे हुए सभी नामों को सम्मान सहित गौरव पट्ट पर जोड़ा जाए और आजाद हिन्द फौज के असली शहीदों के नाम के आगे से ब्रिटिश सेना का ठप्पा हटाया जाए।
    इसके साथ ही, दोनों शोधकर्ताओं ने हरियाणा की समस्त देशभक्त जनता से एक बड़ी अपील की है।
    गोच्छी गांव तो सिर्फ एक बानगी है, प्रदेश के ऐसे सैकड़ों गांवों में हमारे वीरों के नाम सरकारी रिकॉर्ड्स की भूलभुलैया में दबे हुए हैं। हमारी हरियाणा की जनता से अपील है कि वे अपने-अपने गांवों के गौरव पट्ट (शिलालेख) की साफ तस्वीरें खींचकर हमारे पास भेजें। हम आधिकारिक सरकारी और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स से उसका मिलान करेंगे ताकि प्रदेश के किसी भी कोने में बैठा हमारा कोई भी वीर और गुमनाम शहीद अपने हक से वंचित न रहे। इस मुहिम में हमारा साथ दें ताकि इतिहास के साथ न्याय हो सके।

आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर झज्जर में क्लस्टर बालिका शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन, बिसात पर छात्राओं ने दौड़ाए दिमाग के घोड़े
झज्जर, 22 अगस्त, अभीतक: आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादनपुर में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर बालिका शतरंज प्रतियोगिता का शानदार एवं गरिमामय समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की प्रतिभावान छात्राओं ने अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 चार आयु वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी एकाग्रता, धैर्य, रणनीतिक सोच, निर्णय क्षमता और खेल-कौशल का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के अंतर्गत अनेक विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-11 वर्ग में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, रोजवुड सिटी, दा एचडीएफसी स्कूल गुरुग्राम, सलवान पब्लिक स्कूल, लर्निंग पाथ्स स्कूल एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46, गुरुग्राम, केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल, पानीपत, पाथसीकर्स स्कूल, एमवीएन स्कूल, सेक्टर-17, फरीदाबाद, आर्यन्स मॉडल स्कूल, चरखी दादरी, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-50, गुरुग्राम, पार्थ इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-57, गुरुग्राम की छात्राओं ने भाग लिया। अंडर-14 वर्ग में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46, गुरुग्राम, डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लर्निंग पाथ्स स्कूल, प्रताप वर्ल्ड स्कूल, पठानकोट, राव पहलाद सिंह पब्लिक स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, सेंट मैरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पानीपत, पाथसीकर्स स्कूल, पार्थ इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-57, गुरुग्राम, दा एचडीएफसी स्कूल, गुरुग्राम, ट्रिनिटी स्कूल, बहादुरगढ़, आर.ई.डी. छुछकवास की छात्राओं ने प्रतिभागिता की। अंडर-17 वर्ग में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-89, गुरुग्राम, आरपीएस पब्लिक स्कूल, धारूहेड़ा, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46, गुरुग्राम, डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल, सोनीपत, प्रताप वर्ल्ड स्कूल, लर्निंग पाथ्स स्कूल, सेंट मैरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पानीपत, एमवीएन स्कूल, सेक्टर-17, फरीदाबाद, श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, बिहार सिंह, हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल, सेक्टर-62, गुरुग्राम, के आईआईटी-जेईई, झज्जर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-19, फरीदाबाद, साकोनिस वर्ल्ड स्कूल, मोहाली, आर.ई.डी. छुछकवास की छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल, सोनीपत, एमवीएन अरावली हिल्स, सेक्टर-43, फरीदाबाद, जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल, डीएवी सेक्टर-14, गुरुग्राम, दा एचडीएफसी स्कूल, गुरुग्राम, सलवान पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सेक्टर-89, गुरुग्राम, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-50, गुरुग्राम, एसएससी अकादमी, भोराकलां, गुरुग्राम की छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। चारों आयु वर्गों में छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने हर चाल को परखते हुए दिमाग के घोड़े दौड़ाए, प्रतिद्वंद्वी की चाल को भांपा और सही समय पर सटीक रणनीति अपनाकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। अंडर-11 वर्ग में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, रोजवुड सिटी की छात्राओं ने अपनी सूझबूझ, एकाग्रता और बेहतरीन रणनीति के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दा एचडीएफसी स्कूल, गुरुग्राम ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि सलवान पब्लिक स्कूल और लर्निंग पाथ्स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46, गुरुग्राम की छात्राओं ने अपनी दूरदर्शी सोच, चालों की सटीक समझ और शानदार रणनीति के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा लर्निंग पाथ्स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-89, गुरुग्राम की छात्राओं ने प्रतिद्वंद्वियों की चालों को भांपते हुए अपनी रणनीतिक सूझबूझ एवं बेहतरीन खेल-कौशल का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। आरपीएस पब्लिक स्कूल, धारूहेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46, गुरुग्राम तथा डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल, सोनीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल, सोनीपत की छात्राओं ने अपनी पक्की रणनीति, धैर्य और चालों की बेहतरीन समझ का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमवीएन अरावली हिल्स, सेक्टर-43, फरीदाबाद ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल तथा डीएवी सेक्टर-14, गुरुग्राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली छात्राओं के चेहरों पर उपलब्धि की खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गौरव ठाकुर ने सभी विजेता छात्राओं एवं प्रतिभागी विद्यालयों को बधाई देते हुए कहा कि शतरंज विद्यार्थियों में एकाग्रता, तार्किक क्षमता, धैर्य, निर्णय लेने की योग्यता और दूरदर्शी सोच विकसित करने वाला महत्वपूर्ण खेल है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक छात्रा बधाई की पात्र है। विद्यालय के निदेशक श्री अमित गहलावत एवं निदेशिका श्रीमती सीजू गहलावत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागी विद्यालयों, छात्राओं, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना आवश्यक है। ऐसे आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करते हैं। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी बुद्धिमत्ता, धैर्य, रणनीति और खेल भावना से शतरंज की बिसात को रोमांच से भर दिया। इस प्रकार सीबीएसई क्लस्टर बालिका शतरंज प्रतियोगिता का समापन शानदार उपलब्धियों, उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।

आईएस 10500 मानकों के अनुरूप जल शोधन प्रक्रिया अमल में लाई जा रही: अश्वनी सांगवान
झज्जर, 22 अगस्त, अभीतक: झज्जर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए जनस्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। आईएस 10500 मानकों के अनुरूप जल शोधन प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहरवासियों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभाग के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट नहर नेटवर्क से पानी लाते समय या बारिश के दौरान मिलने वाली हर तरह की अशुद्धियों को दूर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कार्यकारी अभियंता अश्वनी सांगवान ने बताया कि झज्जर शहर के सभी वॉटर वर्क्स के स्टोरेज और सेडिमेंटेशन टैंक दिन भर भरे रहते हैं, जिससे इनमें बाहरी गंदे पानी के मिलने की संभावना न के बराबर रहती है। हवा या बारिश के कारण पानी में तैरने वाले प्लास्टिक, कागज, लकड़ी और रबर जैसे कचरे को नियमित रूप से साफ किया जाता है।
जल शोधन और गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया
गाद और कचरे का निपटानरू वॉटर वर्क्स में बने बड़े स्टोरेज और सेडिमेंटेशन टैंक गाद और तैरती अशुद्धियों को नीचे बैठाने व हटाने में सहायक हैं।
रासायनिक शोधन
पानी में घुली हुई अशुद्धियों को हटाने के लिए श्पॉली एल्युमिनियम क्लोराइडश् का उपयोग किया जाता है।
बैक्टीरिया मुक्त जल
पानी में मौजूद किसी भी तरह के बैक्टीरियल संक्रमण को खत्म करने के लिए दो चरणों में श्गैसीय क्लोरीनेशनश् किया जाता है।
सप्लाई पूर्व जांच
पानी की आपूर्ति से ठीक पहले ओटी टेस्ट विधि के जरिए क्लोरीनेशन के स्तर की सटीक जांच की जाती है।
रैंडम सैंपलिंग
पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए च्भ्म्क् की टीम और छ।ठस् मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला द्वारा वॉटर वर्क्स तथा उपभोक्ताओं के घरों से लगातार रैंडम सैंपल लिए जाते हैं।
कार्यकारी अभियंता ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा आईएस 10500 मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए ही शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

सीआईए झज्जर की कार्रवाई, अवैध हथियार व दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 22 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त अपराध शुभम सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए झज्जर की टीम ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव सरोला रोड, नहर पुल के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक युवक दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर अचानक वापस मुड़कर जाने लगा। युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने तत्परता से उसका पीछा कर उसे काबू किया।पूछताछ में आरोपी की पहचान विनय निवासी गांव जैतपुर, जिला झज्जर के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी बरामद हथियार व कारतूस का कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।सीआईए झज्जर प्रभारी ने बताया कि बरामद अवैध हथियार व जिंदा कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना माछरोली में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बेटियों को सिर्फ पढ़ाया नहीं, आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का हौसला भी दिया, झज्जर पुलिस ने स्कूलों में बांटी सुरक्षा की सीख’
बहादुरगढ़, 22 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा बच्चों को केवल अपराध से बचने की जानकारी ही नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया।भीमराव अंबेडकर मिडल स्कूल, बहादुरगढ़ में सेल्फ डिफेंस टीम द्वारा विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा, डायल-112 और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को समझाया गया कि नशा किसी एक व्यक्ति का भविष्य नहीं बिगाड़ता, बल्कि पूरे परिवार के सपनों को प्रभावित करता है। विद्यार्थियों को सड़क पर नियमों का पालन करने और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की जानकारी भी दी गई।इसी दौरान नूना माजरा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के महत्व के बारे में बताया गया तथा आत्मरक्षा के जरूरी तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। टीम ने छात्राओं को संदेश दिया कि आत्मरक्षा केवल किसी हमले से बचने की कला नहीं, बल्कि अपने भीतर आत्मविश्वास पैदा करने और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता है।पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने परिवार और दोस्तों को भी नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा साइबर अपराधों के प्रति सावधान रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में डर पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें इतना सक्षम और जागरूक बनाना है कि वे स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा में भी भागीदार बनें।

रेवाड़ी में तीन दिवसीय हरियाणा राज्य स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता का डीसी अभिषेक मीणा ने किया शुभारंभ
रेवाड़ी के हिंदू पब्लिक स्कूल में 59वीं में आयोजित की जा रही नेटबाॅल प्रतियोगिताएं
प्रदेशभर के 1500 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

रेवाड़ी, 22 अगस्त, अभीतक: रेवाड़ी के हिंदू पब्लिक स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय 59 वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली नेटबाॅल खेल-कूद प्रतियोगिता का डीसी अभिषेक मीणा ने शुभारंभ किया। जिसमें प्रदेशभर के लगभग 1550 खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर बच्चे को कम से कम एक खेल जरूर अपनाना चाहिए, क्योंकि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन और टीम वर्क भी सिखाते हैं। डीसी ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, चाहे वह ओलंपिक, एशियन गेम्स या कॉमनवेल्थ जैसे बड़े टूर्नामेंट हो। इन उपलब्धियों की नींव स्कूली स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से ही रखी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए विशेष प्रयास कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से बेहतरीन प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्गों में लड़के व लड़कियों नेटबाॅल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के स्कलों के कुल 1550 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे विभिन्न जिलों के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने आयोजन को लेकर भारी उत्साह दिखाया। खिलाड़ियों का कहना है कि प्रतियोगिता का स्तर बहुत अच्छा है और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों ने प्रशासन और खेल विभाग द्वारा की गई आवास, भोजन व खेल मैदानों की व्यवस्थाओं को भी काफी बेहतर और संतोषजनक बताया।
शनिवार को ये हुई प्रतियोगिताएं
शनिवार को आयोजित हुई लड़कियों की अंडर-14 लड़कियों की नेटबाॅल प्रतियोगिताओं में गुरूग्राम व हिसार, फरीदाबाद व सोनीपत, पंचकुला व रेवाडी, कैथल व फतेहाबाद तथा जींद की भिवानी के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। अंडर-17 लड़कियों की नेटबाॅल प्रतियोगिताओं में रेवाडी व अंबाला, कैथल व सिरसा, फतेहाबाद व गुरूग्राम, करनाल व हिसार तथा यमुनानगर व पंचकुला के बीच हुई। इसके अलावा अंडर-19 लड़कियों की नैटबाॅल प्रतियोगिता में रेवाड़ी व फरीदाबाद, गुरूग्राम व करनाल, जींद व रोहतक, पानीपत व सिरसा, फतेहाबाद व भिवानी तथा सोनीपत व महेंद्रगढ़ के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया, जिला खेल अधिकारी मनोज शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर, राजेंद्र यादव, अरविंद यादव, सभी खंडो के बीईओ, एईओ भूपेंद्र सिंह, एईईओ सुनील कुमार, विद्यालय प्राचार्या अनुराधा, मंच संचालय सत्यवीर नाहड़िया, कोच चरण सिंह, सरोज, डीपीई सतपाल, संजय, प्रदीप, शिवानी, सतीश आदि मौजूद रहे।

समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज
समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
डीसी अभिषेक मीणा ने समारोह स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

रेवाड़ी, 22 अगस्त, अभीतक: जिला रेवाड़ी के बावल स्थित अनाज मंडी में मेघवाल उत्थान समिति के तत्वावधान में 23 अगस्त, दिन रविवार को समस्त अनुसूचित जाति का समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने शनिवार को एसपी हेमेंद्र मीणा के साथ बावल अनाज मंडी स्थित समारोह स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। डीसी ने समारोह स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, प्रवेश एवं निकासी मार्ग, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था सहित सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी हेमेंद्र मीणा ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026
बीएलओ शनिवार व रविवार को भी प्राप्त कर हरे दावे व आपत्तिया

रेवाड़ी, 22 अगस्त, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्धारित तिथियों 23, 29 व 30 अगस्त (शनिवार व रविवार) को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम, विवरण आदि से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 22 व 23 तथा 29 व 30 अगस्त (शनिवार व रविवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन विशेष अभियान दिवसों पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। डीसी ने बताया कि सभी बीएलओ को विशेष अभियान दिवस के दौरान अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान दिवसों पर यदि कोई बीएलओ अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

6 सितंबर को रेवाड़ी हॉफ मैराथन में धावकों संग दौड़ेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह
हॉफ मैराथन में 5 व 10 किलोमीटर रन के लिए करें रजिस्ट्रेशन

रेवाड़ी, 22 अगस्त, अभीतक: हरियाणा उदय आऊटरीच कार्यक्रम के तहत रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से पीतल नगरी रेवाड़ी में रविवार, 06 सितंबर को सुबह 5 बजे रेवाड़ी हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन में धावक अलग-अलग श्रेणियों में भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी हॉफ मैराथन को बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और प्रतिभागियों के साथ दौड़ते हुए उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे। हॉफ मैराथन के विजेताओं को राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने हॉफ मैराथन को पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए जिलावासियों को इस मेगा इवेंट में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी हॉफ मैराथन के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। जिला में 6 सितंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन को लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने हरियाणा उदय के अंतर्गत नशामुक्त हरियाणा के उद्देश्य से रेवाड़ी में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में अधिक से अधिक लोगों को पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है। डीसी अभिषेक ने बताया कि रेवाड़ी मैराथन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इसके लिए ीजजचेरूध्ध्ूूू-तनदंहंपदेजकतनहेतूत-पदध्रुध्मदध्तमहपेजतंजपवद पर क्लिक करके अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकते है।

हांसी: संगठन सृजन अभियान’
शनिवार को एआईसीसी ऑब्जर्वर श्री अजय कुमार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑब्जर्वर श्रीमती गीता भुक्कल विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा एवं श्री जस्सी पेटवाड़ विधायक नारनौंद ने संगठन सृजन अभियान के तहत किसान रेस्ट हाउस नारनौंद में ’ब्लॉक नारनौंद एवं ब्लॉक बास’ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा नए कांग्रेस पदाधिकारियों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण, नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गुरुग्राम: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के काफिले में बाधा व पुलिस से धक्का-मुक्की मामले में कांग्रेस के 12 नेताओं पर केस दर्ज।
नामजदरू वर्धन यादव, पंकज डावर, हरकेश, अमन प्रजापत, राजीव यादव, नीरज यादव, विकास हुड्डा, मुकेश डागर, शिव, निखिल, अनुज और डॉ. हरेन्द्र सहरावत। सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी।

कुरुक्षेत्र: अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में आज शाम 5 बजे सर्वजातीय खाप पंचायत एवं सामाजिक संगठनों की बैठक
सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी खाप प्रतिनिधियों के साथ रहेंगे मौजूद
बैठक में हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 में संशोधन, लिव-इन रिलेशनशिप, समगोत्र विवाह एवं अन्य सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा

वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डालने, सरकारी ड्यूटी में अवरोध उत्पन्न करने एवं काफिला रोकने का प्रयास करने के मामले में 08 आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम, 22 अगस्त, अभीतक: मुख्यमंत्री, हरियाणा के गुरुग्राम आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान डालने एवं सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री, हरियाणा के गुरुग्राम आगमन को मद्देनजर रखते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा वीआईपी सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापक एवं समुचित पुलिस प्रबंध किए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के दौरान मार्ग पर राजनीतिक दल के कुछ लोगों द्वारा निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करते हुए प्रदर्शन की मर्यादा का उल्लंघन किया गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के काफिले के सामने अचानक आकर काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान जब पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें रोकने समझाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न की, जिसके परिणामस्वरूप मौके पर कानून-व्यवस्था एवं टप्च् सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस द्वारा मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया गया तथा प्रदर्शनकारियों को निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करने के लिए समझाया गया। इसके बावजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने आचरण से सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर व्यवधान उत्पन्न करने एवं सरकारी कार्य में अवरोध डालने का प्रयास किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना सिविल लाईन्स, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा तत्काल कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई। उपरोक्त घटनाक्रम के संबंध में पुलिस थाना सिविल लाईन्स, गुरुग्राम में धारा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटनाक्रम में संलिप्त 08 आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्न प्रकार से हुई

  1. नीरज यादव पुत्र वीरेंद्र, निवासी मानेसर।
  2. शिव पुत्र धर्मपाल, निवासी घटोला।
  3. निखिल पुत्र प्रवीण, निवासी भिवानी।
  4. अनुज पुत्र देवेंद्र, निवासी कन्हई।
  5. हरकेश पुत्र बनवारी लाल, निवासी फिरोज गांधी कॉलोनी।
  6. अमन पुत्र रामभगत, निवासी पटौदी चैक, मनोहर नगर।
  7. राजीव यादव पुत्र रामकिशन, निवासी कृष्णा नगर।
  8. हरेन्द्र निवासी तावडू जिला मेवात
    गुरुग्राम पुलिस की स्पष्ट अपीलरू’ गुरुग्राम पुलिस प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करती है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन किसी भी व्यक्ति अथवा समूह को प्रदर्शन की आड़ में कानून-व्यवस्था भंग करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस ड्यूटी में अवरोध उत्पन्न करने, सार्वजनिक मार्ग एवं यातायात व्यवस्था को बाधित करने अथवा टप्च्ध्सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। गुरुग्राम पुलिस आमजन, सामाजिक संगठनों एवं सभी प्रदर्शनकारियों से अपील करती है कि वे अपने विरोध अथवा प्रदर्शन को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया एवं शांतिपूर्ण तरीके से करें तथा पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।
    वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण दायित्व:
    पुलिस के लिए वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण दायित्व है, इसमें किसी भी प्रकार का अनधिकृत हस्तक्षेप न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती उत्पन्न करता है, बल्कि मौके पर मौजूद आम नागरिकों एवं स्वयं प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा को भी प्रभावित कर सकता है। अतः सभी से अपेक्षा है कि सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता को समझते हुए पुलिस का सहयोग करें। गुरुग्राम पुलिस स्पष्ट करती है कि कानून-व्यवस्था, सरकारी ड्यूटी अथवा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों में तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस की प्राथमिकता
गुरुग्राम पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना, वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना तथा प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों और सार्वजनिक व्यवस्था के बीच संतुलन कायम रखना है। अतः गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसावे अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें।

रेवाड़ी: रेवाड़ी में बीजेपी विधायक ऑफिस के सामने महिलाओं का धरना प्रदर्शन
पानी की समस्याओं को लेकर विधायक से मिलने पहुंची थी चांदपुर ढाणी की महिलाएं
हंगामा बढ़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया मामला शांत
रेवाड़ी के सेक्टर 1 में है बीजेपी बावल विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार का ऑफिस

5 सितंबर को होगा जोरदार आंदोलन
रेवाड़ी, 22 अगस्त, अभीतक: पछले सप्ताह नागरिकों द्वारा रेवाड़ी शहर में आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याओं और मांगो को लेकर उपायुक्त को दिए ज्ञापन पर प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों पर समीक्षा बैठक यादव धर्मशाला रेवाड़ी में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जाने माने सोशल एक्टिविस्ट कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट एवं जसवंत सिंह रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी ने की। संचालन कैलाश चंद अध्यक्ष एम्स संघर्षं समिति एवं रिटायर्ड ई ओ मनोज यादव ने किया। सैकड़ों नागरिकों ने इस मीटिंग में हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से प्रो आर एस यादव, प्रदीप नारायण वरिष्ठ पत्रकार, सुरेश रावआर्किटेक्ट वीर सिंह प्रधान, सुरेंद्र सिंह रिटायर्ड मुख्य बैंक मैनेजर, सुल्तान सिंह, रिटायर्ड वायुसेना, राजकुमार जलवा रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी, सतीश यादव,अजय सिंह एडवोकेट डी वाई ओ,रणवीर सिंह एडवोकेट, रिटायर्ड प्रिंसिपल पी के गुप्ता, अजमेर गोदारा, अशोक कुमार, खेमचंद डाकिया, रामोतार एकलव्य रिटायर्ड एचसीएस, कुलदीप सिंह, मास्टर लक्ष्मण सिंह, हरिओम रिटायर्ड मुख्याध्यापक,श्योकृण मेहरा रिटायर्ड बैंक एंप्लॉयी, सुधीर भार्गव पार्षद अशोक, भगत सिंह साभरिया सेवा स्तंभ, विनोद कुमार रिटायर्ड इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस, सुरेंद्र सिंह, विकास गद्दे वाले, राजेश अदलखा सामाजिक कार्यकर्ता, गोकल चंद इत्यादि ने विचार रखे।
सभी श्रोताओं को सुनने के बाद सर्वसम्मति से निम्न फैसले लिए गए
1 जिला प्रशासन ने मामले को ठंडा करने के लिए एजेंसी की मार्फत तीन पशु पालकों पर मुकदमा दर्ज किया है। परंतु पशु पकड़ने वाली एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि उपायुक्त ने स्वयं एजेंसी की खामियों को 13 अगस्त को माना था।
2 प्रशासन के पास अभी तक शहर को कैटल फ्री करने कोई एक्शन प्लान नहीं है।
3 आवारा पशुओं की संख्या शहर में लगातार बढ़ रही हैं, गांवों से भी आवारा पशु आ रहे हैं। केवल पशु पालकों पर ही इसका ठिकरा फोड़ना मूल मुद्दे से भटकाना है।
4 हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी नगर परिषद को वर्ष 2026 का बजट आवारा पशुओं को 34 लाख रूपये आवंटन किए थे। बैठक में इस बात की आशंका जताई गई कि इस रकम को डकार लिया गया है, नहीं तो यह बताया जाए कि एजेंसी ने कितने पशु पकड़े, कहा भेजे ?
5 प्रशासन की नागरिकों एवं पशुओं के प्रति घोर उपेक्षा साबित हो रही है। नागरिक पशु विरोधी नहीं है और ना ही पशु पालने वाले पशु पालकों के खिलाफ है। परंतु प्रशासन की घोर लापरवाही, उदासीनता, नागरिक विरोधी रवैये ने स्थिति को बिगाड़ने का काम किया है।
6 आवारा पशुओं की चोट से मृतक, घायल नागरिकों की सूची बनाई जाएगी और मानव अधिकार आयोग के सम्मुख याचिका दायर की जाएगी।
7 हरियाणा सरकार प्रति शराब की बोतल पर 5 रुपया गाय कर लगा रही, जिसका उद्देश्य आवारा गाय के लिए समुचित बाड़ा खोलना है, रेवाड़ी जानना चाहती है, अभी तक कितना टैक्स इकठ्ठा हुआ है और कितना गायो पर खर्च हुआ है।
बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी 5 सितंबर को 11 बजे नेहरू पार्क रेवाड़ी में इकठ्ठा होकर सचिवालय तक जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा और ज्ञापन दिया जाएगा। इस विषय पर मुख्यमंत्री के रेवाड़ी आगमन पर प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलाने एवं ज्ञापन देने का समय दिलाने की मांग उपायुक्त से की जाएगी। मुख्यमंत्री से प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करेंगे और समाधान की मांग करेंगे। समाधान ना होने पर जोरदार आंदोलन गठित किया जाएगा। वीरभान, भागमल, बीरेंद्र सिंह, राजकुमार, हेमंत पिलानी, रणवीर सिंह, एडवोकेट, लाल सिंह यादव, नकुल, मयंक, प्रो सतीश कुमार यादव, विनोद कुमार, ईश्वर सिंह, सावंत सिंह, दयाराम, रामसिंह, भारत सिंह इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अवैध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार विभाग का बुलडोजर।
जखौदा और आसौदा रेवेन्यू क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़
करीबन ढाई एकड़ में काटी जा रही दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़।
दो अवैध स्ट्रक्चर, 15 डीपीसी और कच्ची सड़क नेटवर्क ध्वस्त।
नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम 1963 के तहत कार्यवाही।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने तोड़फोड़ कार्यवाही का लिया जायजा।
लोगों से अपील- अवैध कॉलोनी में ना खरीदें प्लॉट।
प्लॉट, मकान, दुकान खरीदने से पहले वैध और अवैध क्षेत्र की कर लें पहचान।
कहा- अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही लगातार रहेगी जारी।

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया एचटेट परीक्षा परिणाम
तीनों स्तरों का कुल परीक्षा परिणाम रहा 16.57 प्रतिशत
1.92 लाख से अधिक परीक्षार्थी हुए थे परीक्षा में शामिल
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से छूटे 964 अभ्यर्थियों को मिलेगा अंतिम मौका
विवादित प्रश्नों पर सभी अभ्यर्थियों को दिए गए समान अंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 का परिणाम घोषित किया

शुक्रवार को खरी-खोटी, शनिवार को गले मिलकर पुचकारा
सफाई कर्मचारियों के धरने पर विधायक का यू-टर्न

बहादुरगढ: बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर पिछले पखवाड़े से चल रहे धरने-प्रदर्शन ने अब सियासी रंग ले लिया है। शुक्रवार को सफाई कर्मचारी अपनी मांगों का ज्ञापन देने बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून के आवास का घेराव करने पहुंचे थे। कर्मचारियों की मंशा थी कि विधायक को ज्ञापन देकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई जाए, लेकिन वहां कहानी कुछ ऐसी बदली कि ज्ञापन देने आए कर्मचारियों को ही विधायक जी से खरी-खोटी सुननी पड़ गई। विधायक और सफाई कर्मचारी नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि विधायक ने सफाई कर्मचारी नेता के हाथ से माइक तक छीन लिया और यहां तक कह दिया कि रोज-रोज की हड़ताल के चलते सफाई कर्मचारियों ने पूरे बहादुरगढ़ का बुरा हाल कर रखा है। माहौल इतना गरमा गया कि सफाई कर्मचारी बिना ज्ञापन दिए ही वापस लौट गए। लेकिन राजनीति में शनिवार कभी-कभी शुक्रवार का हिसाब बराबर कर देता है। शनिवार को जैसे ही खबर आई कि सफाई कर्मचारियों ने बहादुरगढ़, झज्जर और बेरी में विधायक का पुतला फूंकने का ऐलान कर दिया है, वैसे ही विधायक जी का रुख भी अचानक बदलता नजर आया। शुक्रवार को जो कर्मचारी सवालों के घेरे में थे, शनिवार को उन्हीं के धरना स्थल पर विधायक जी पहुंच गए। वह भी ऐसे कि मानो पिछली शाम कोई तीखी बहस हुई ही न हो। धरना स्थल पर पहुंचते ही विधायक ने सफाई कर्मचारियों को गले लगाया, उनका ज्ञापन लिया और उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि वे कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। अब सफाई कर्मचारियों के बीच भी चर्चा का विषय यही है कि शुक्रवार को माइक छीनने वाला तेवर शनिवार को गले लगाने वाले अंदाज में कैसे बदल गया? सियासी गलियारों में इसे कोई ‘यू-टर्न’ बता रहा है तो कोई ‘पुतले के धुएं का असर। आखिर पुतला फुंकने की घोषणा होते ही विधायक जी खुद धरना स्थल तक पहुंच गएकृयह संयोग था या सियासी गणित, इसका जवाब तो विधायक जी ही बेहतर दे सकते हैं। फिलहाल सफाई कर्मचारियों को शुक्रवार की खरी-खोटी याद है और शनिवार का गले मिलना भी। अब देखना दिलचस्प होगा कि विधायक का यह शनिवार वाला आश्वासन धरना खत्म करवाने तक कायम रहता है या फिर राजनीति की घड़ी दोबारा करवट लेती है। कुल मिलाकर बहादुरगढ़ की सियासत में इस समय सफाई कर्मचारियों की झाड़ू खूब चर्चा में हैकृक्योंकि शुक्रवार को झाड़ू लेकर आए कर्मचारी विधायक आवास से खाली हाथ लौटे थे और शनिवार को वही झाड़ू शायद सियासी समीकरणों की धूल साफ करती नजर आई!

सोनीपत: सोनीपत जेल में बंदी का संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप
हत्या के मामले में जेल में बंद था गांव खंदराई का रहने वाला विनोद
जेल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना से मचा हड़कंप
परिजनों ने मामले की न्यायिक जांच कराने की उठाई मांग
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवाया
सोनीपत के खानपुर मेडिकल कॉलेज में बोर्ड से करवाया जाएगा पोस्टमार्टम
कोर्ट कॉम्प्लेक्स चैकी पुलिस मामले की जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *