दिशा बैठक में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सफाई कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर कड़ी आपत्ति जताई, आला अधिकारियों को तलब कर जवाब मांगा
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय शहरों में रोल पर लगे 13000 और गाँव के अंदर लगे 14000 सफाई कर्मचारियों को तुरंत पक्का करे सरकार
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने अगली दिशा मीटिंग में स्कूलों के साथ साथ खेल स्टेडियमों की ऑडिट रिपोर्ट रखने के दिए आदेश
पूरे हरियाणा के शिक्षा विभाग के बजट में मात्र 1ः कंस्ट्रक्शन बजट झज्जर को मिला: दीपेन्द्र हुड्डा
झज्जर में स्कूलों के हालात बदतर, पिछली मीटिंग से अब तक अलग-अलग बिल्डिंग्स में 350 के करीब कमरे कंडम, बिल्डिंग डिस्मेंटल हुई: दीपेन्द्र हुड्डा
सरकारी स्कूलों में छात्रों के अनुपात में आई गिरावट, पिछले 12 सालों में एक भी नया स्कूल बनाया नहीं, नए का कोई प्रस्ताव भी नहीं: दीपेन्द्र हुड्डा
दिशा बैठक के बाद सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीधे नगर पालिका दफ्तर के सामने सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचकर उनकी मांगों का पूर्ण समर्थन किया
कांग्रेस सरकार के समय पशुपालकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री दुधारू पशु सुरक्षा योजना को बीजेपी सरकार ने किया बंद: दीपेन्द्र हुड्डा
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक में विभागवार की गयी योजनाओं की समीक्षा
बाईपास के काम की सुस्त चाल पर जताई सख्त नाराजगी, समय पर काम पूरा करने की दी हिदायत
विकास की दृष्टि से झज्जर भेदभाव का शिकार हो रहा: दीपेन्द्र हुड्डा

झज्जर, 10 सितम्बर, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज झज्जर जिले की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति श्क्प्ैभ्।श् की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की एवं लंबित कार्यों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिशा मीटिंग के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और मांग करी कि बर्खास्त किये गए सभी सफाई कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांग जायज हैं और सरकार उनकी मांग मानने की बजाय, उनको पक्का करने की बजाय उनको बर्खास्त कर रही है। सबसे ज्यादा बहादुरगढ़ में 39 कर्मचारी बर्खास्त हुए हैं। सोनीपत में भी 15 बर्खास्त हुए हैं। सरकार का ये रवैया किसी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बैठक में जिले के आला अधिकारियों से एक-एक कर तलब किया और सीधा सवाल किया कि सफाई कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर लात मारने का आदेश कहाँ से आ रहा है? अधिकारियों द्वारा ऊपर से मिले आदेश का हवाला देने पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सख्त हिदायत दी कि सफाई कर्मचारी अपनी रोजी रोटी का हक मांग रहे हैं। बिना बात के अगर कोई सफाई कर्मचारी पर हाथ बढ़ाएगा, तो अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि स्कूलों की स्थिति पर पिछली दिशा मीटिंग की रिपोर्ट तलब करते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने अधिकारियों से सवाल किया कि सारे स्कूलों की स्टेटस रिपोर्ट बताएं। रिपोर्ट देकर दीपेन्द्र हुड्डा ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरे जिले में एक भी नया कोई सरकारी स्कूल नहीं बना लेकिन बिल्डिंग कंडम बिल्डिंग डिस्मेंटल्ड, स्टेटस स्कूल क्लोज्ड की वजह से स्कूल बंद होने की रिपोर्ट आ रही है। ये बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड है। अगर बिल्डिंग डिस्मेंटल्ड हो गई है तो फिर सफिशिएंट स्कूल्स रूम कैसे अवेलेबल हो सकते हैं? दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि विकास की दृष्टि से झज्जर जिला विशेष रूप से भेदभाव का शिकार हो रहा है। शिक्षा विभाग के बजट में कंस्ट्रक्शन का जो बजट सामने आया उसमें पूरे हरियाणा का मात्र 1 प्रतिशत बजट पूरे झज्जर को मिला। जबकि यहाँ स्कूलों के हालात बदतर हैं, लगातार स्कूल भवन तोड़े जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में छात्रों के अनुपात में गिरावट आ रही है। पिछले 12 सालों में एक भी नया स्कूल बनाया नहीं और पिछली मीटिंग से अब तक अलग-अलग बिल्डिंग्स में 350 के करीब कमरे कंडम हो गए, बिल्डिंग डिस्मेंटल हो गई। नयी बिल्डिंग बनने का कोई प्रपोजल नहीं है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने जिले के सभी खेल स्टेडियमों के ऑडिट करने के आदेश दिए और अगली मीटिंग में स्कूलों के साथ साथ कहां-कहां खेल स्टेडियम की दुर्दशा है उसकी पूरी ऑडिट रिपोर्ट रखने को कहा। अधिकारियों ने सांसद को बताया कई झज्जर जिले में कुल 520 सरकारी स्कूल हैं जिसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल 135, हाई स्कूल 42 मिडिल स्कूल 53 और 291 प्राइमरी स्कूल हैं। पिछले साल के मुकाबले स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में करीब 2700 की कमी आई है। 84 बिल्डिंग को कन्डम घोषित किया गया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी कि 2014 में झज्जर में कितने स्कूल थे और कितने स्कूल रूम उपलब्ध थे और आज कितने हैं? उन्होंने कहा कि जिस तेजी से सरकार स्कूलों को कन्डम कर कमरे तोड़ रही है उससे तो ऐसा लगता है कि वो शिक्षा विभाग को चलाने की बजाय बंद करना चाहती है। दिशा मीटिंग के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय पशुपालकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री दुधारू पशु सुरक्षा योजना के तहत दुधारू पशु की मृत्यु होने पर उसके मालिक को 20,000 रुपये से 50,000 रुपये तक की जो आर्थिक सहायता मिलती थी उसे भी बंद कर दिया गया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने छुछकवास, सुबाना, बराही, मातन का बाईपास हमने मंजूर कराया उनपर कोई काम नहीं हुआ न ही मीटिंग में कोई ठोस जवाब मिला। उन्होंने अधिकारियों के सामने मंजूरशुदा छुछकवास, सुबाना, मातन, छारा नॉर्थ और बरहाई बाईपास के काम की सुस्त चाल पर सख्त नाराजगी जताते हुए तय समय पर काम पूरा करने की हिदायत दी। दिशा बैठक के बाद सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीधे नगर पालिका दफ्तर के सामने सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचकर उनकी मांगों का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हर सफाई कर्मचारी अपनी मेहनत से समाज की सेवा करता है उसे सरकार बर्खास्त कर रही है। इस तरह की बर्खास्त करने वाली सरकार पहली बार आई है। बीजेपी सरकार ने जैसे जंतर मंतर पर बच्चों की पिटाई की, किसान आंदोलन के समय 750 किसानों की कुर्बानी ली वैसे ही अब अपनी आवाज उठा रहे सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 3 वर्ष से अधिक अवधि तक कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति बनाई थी, जिसपर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी अपनी मुहर लगा चुका है। वहीँ, विधानसभा में सरकार के मंत्री झूठ बोल रहे हैं कि कर्मचारियों को पक्का करने की कोई नीति देश में नहीं है। जबकि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में पक्का करने की 2 साल की नीति है। हुड्डा सरकार के समय बनी नीति के आधार शहरों में लगे 13000 और गाँव के अंदर रोल पर लगे 14000 सफाई कर्मचारियों को सरकार तुरंत पक्का करे। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पूरे मान-सम्मान के साथ पक्की सरकारी नौकरी, नौकरी में मिलने वाली सुविधाएं, पेंशन की जब तक व्यवस्था नहीं होगी, तब तक हम इस लड़ाई को लड़ेंगे। इस दौरान विधायक डॉ. रघुबीर कादयान, विधायक गीता भुक्कल, विधायक कुलदीप वत्स, विधायक राजेश जून, जिलाध्यक्ष संजय यादव मौजूद रहे।

संस्कारम विश्वविद्यालय में बढ़ी एमबीबीएस की सीटें, एनएमसी ने 50 अतिरिक्त सीटों को दी मंजूरी
ढोल की थाप पर झूमे चिकित्सक, नाचकर और मिठाई बांटकर मनाई खुशी

झज्जर, 10 सितम्बर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।भारत सरकार के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (नैशनल मेडिकल कमिशन) द्वारा एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कुल स्वीकृत सीटों की संख्या100 से बढ़कर 150हो गई है। इस उपलब्धि की खुशी मेंआज सुबह संस्कारम विश्वविद्यालय के अस्पताल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विश्वविद्यालय के सभी चिकित्सकों काफूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरानढोल की थाप पर चिकित्सकों ने जमकर नृत्य किया और उत्साह के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय केचांसलर, कुलपति एवं डीन मेडिकल कॉलेज विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने चिकित्सकों एवं विश्वविद्यालय परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की बधाई दी। विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि यह उपलब्धि मेडिकल कॉलेज द्वारा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में विकसित किए जा रहे उच्च स्तरीय शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के वातावरण को और मजबूत करती है। अतिरिक्त सीटों की स्वीकृति से क्षेत्र के अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा चिकित्सा क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में भी विश्वविद्यालय की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसारएमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए एडमिशन जारी हैं।इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उपलब्ध सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कारम विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के माध्यम से एक मजबूत पेशेवर आधार प्रदान करना है। स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।

झज्जर: दीपेन्द्र हुड्डा का सीएम सैनी की पगड़ी पर तंज
कहा: पंजाब के बाद सीएम की है हिमाचल की टोपी पहनने की तैयारी
झज्जर में ई-दिशा की बैठक लेने पहुंचे थे सांसद दीपेन्द्र हुड्डा
मीडिया से बातचीत में दीपेन्द्र हुड्डा ने किया हरियाणा के सीएम से सवाल
कहा: पंजाब जाकर गैंगस्टर का सफाया करने की बात कहने वाले हरियाणा में क्यो है लाचार
पंजाब में सीएम सैनी कहते है एमएसपी पर फसलें खरीदने की बात, हरियाणा में साधी चुप्पी
दीपेन्द्र बोले, धान का एमएसपी तीन साल पहले 3100 खरीदने का किया था वायदा, अब करे सीएम पूरा
हरियाणा में गिरते लिंगानुपात पर जताई दीपेन्द्र हुड्डा ने चिंता

कहा: स्वयं की पीठ थपथपाने वाली भाजपा गिरते लिंगानुपात पर बेबस क्यों
हड़ताली सफाई कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर दिखाए दीपेन्द्र ने तीखे तेवर
सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तोड़ने के लिए है यह सरकार की व्यूह रचना
दीपेन्द्र बोले, अकेला न समझे सरकार, कांग्रेस खड़ी है साथ, कांग्रेस शासन की पॉलिसी पर काम कर सफाई कर्मचारियों को पक्का करे सरकार
कांग्रेस शासनकाल में झज्जर जिले के मंजूरशुदा बाईपास शुरू न कराने पर जताई नाराजगी
कहा: साढ़े 12 साल में एक भी नया बाईपास सरकार ने नहीं बनाया, कांग्रेस ने जो किए पास उन पर भी शुरू नहीं किया काम
विकास में झज्जर जिले के साथ भेदभाव करने का सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने लगाया आरोप
कहा: शिक्षा बजट का एक प्रतिशत हीं झज्जर जिले के सरकारी स्कूलों के नवीनीकरण पर सरकार ने किया पास

झज्जर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर तैयारियों की समीक्षा करती डीसी वर्षा खांगवाल।

सेवा संकल्प अभियान 17 से होगा शुरू: डीसी
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, मॉड्यूल अनुसार होंगी सेवा, जागरूकता व जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

झज्जर, 10 सितम्बर, अभीतक: राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत झज्जर जिला में जनसेवा एवं सुशासन की यात्रा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इससे पहले मुख्य सचिव हरियाणा श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली और उन्होंने अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ जन अभियान बनाने और सेवा गतिविधियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी को झज्जर जिला में सेवा संकल्प अभियान के दृष्टिगत चल रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
आशीर्वाद का दीया, रक्तदान, चित्र सेवा, नमो सेवा आदि स्मरण विषयों पर आधारित होंगी विभिन्न गतिविधियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर झज्जर में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिला में एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अलग-अलग मॉड्यूल के माध्यम से सेवा, जागरूकता, जनभागीदारी और विकास से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएं।
आंगन मिलन सेवा,सेवा की कहानी,सेवा ज्योति कलश यात्रा से लेकर सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग सरीखे होंगे आयोजन
डीसी ने बताया कि अभियान के दौरान आशीर्वाद का दीयाध्रक्तदान, मेरे सपनों का भारत, आंगन मिलन सेवा,सेवा ज्योति कलश यात्रा आदि थीम पर कार्यक्रमों का भव्य आयोजन होगा। इसके अलावा सेवा मेरा योगदान, मेरे सपनों का भारत -चित्र सेवा,सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज,सेवा सेतु अभियान जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सेवा भाव से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि सुशासन सेवा संवाद,नमो सेवा- अनकही कहानियां जैसे कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा होंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक एवं सेवा कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मूल उद्देश्य आमजन को सेवा गतिविधियों से जोड़ना और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित प्रत्येक गतिविधि का समुचित फोटो एवं वीडियो दस्तावेजीकरण भी किया जाए ताकि जिला झज्जर में किए जा रहे सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
बैठक में एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम रेणुका नांदल व सीटीएम ऋतु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ एसआईआर से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें बीएलओ: डीसी
मतदाता सूची सुधार का अंतिम मौका, वोटर 30 सितंबर तक दर्ज कराएं दावे-आपत्तियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने बीएलओ को दिए निर्देश – निर्धारित स्थानों पर बैठकर मतदाताओं से प्राप्त करें फार्म

झज्जर, 10 सितम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी सक्रियता के साथ जारी है। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए चल रहे इस अभियान के तहत पात्र नागरिक अब 30 सितंबर तक अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। यह जानकारी डीसी वर्षा खांगवाल ने दी। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे निर्धारित स्थानों पर बैठकर नागरिकों से दावे, आपत्ति से संबंधित फार्म प्राप्त करें। नागरिकों से प्राप्त दावे-आपत्तियों का निपटान 28 अक्टूबर तक किया जाएगा और 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। सभी बीएलओ प्रैक्टिकल अप्रोच लेकर एसआईआर से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिलावासियों से अपील की कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम और विवरण अवश्य जांचें। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना निष्पक्ष एवं मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है।
नाम नहीं है तो फॉर्म-6, गलती है तो फॉर्म-8 भरें
डीसी ने बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल कराने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। वहीं नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के जरिए संशोधन कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति किसी कारण वोट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं ,इस तरह की स्थिति में बीएलओ ऑफलाइन आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
अपात्र मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7
डीसी ने बताया कि मृत, अपात्र, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पंजीकृत मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। दावे एवं आपत्तियां संबंधित ईआरओध्एईआरओ कार्यालयों, बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती हैं।
बीएलओ से लें सहायता, 1950 पर पाएं जानकारी
डीसी ने कहा कि मतदाता सूची अथवा एसआईआर अभियान से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर भी सहायता ली जा सकती है।उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि 30 सितंबर की अंतिम तिथि का इंतजार न करें, बल्कि अभी अपनी और परिवार के पात्र सदस्यों की प्रविष्टियां जांच कर आवश्यक होने पर समय रहते दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।

झज्जर लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए डीडीपीओ निशा तंवर।

समाधान शिविर में डीडीपीओ ने सुनी आमजन की समस्याएं
प्रशासनिक पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद बना समाधान शिविर की पहचान

झज्जर, 10 सितम्बर, अभीतक: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशन तथा डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई की पारदर्शी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वीरवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीडीपीओ निशा तंवर ने नागरिकों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिला स्तरीय शिविर में पहुंचे नागरिकों ने बिजली, जलापूर्ति, पेंशन, राजस्व रिकॉर्ड, सड़क मरम्मत, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर शिकायतें प्रस्तुत कीं। डीडीपीओ निशा तंवर ने प्रत्येक नागरिक की बात को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद की एक प्रभावी कड़ी स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित समाधान होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का मौके पर समाधान संभव नहीं हो पाया, उन्हें समयबद्ध ढंग से निपटाया जाए और संबंधित विभागों को नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मेला बाबा का: कार्यक्रम के दूसरे दिन निकली शोभायात्रा
बाबा के डंडे को करवाई नगर परिक्रमा
आज ज्ञान गंगा में गोता लगवाएंगे स्वामी दयानंद सरस्वती

झज्जर, 10 सितम्बर, अभीतक: मंदिर बाबा कांशीगिरि जी महाराज के 80 वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन नगर शोभा यात्रा निकाली गई। रथ पर बाबा कांशीगिरि के प्राचीन डंडे को विराजमान कर नगर परिक्रमा करवाई गई। नगर पार्षद सुषमा गोसाईं ने ध्वजारोहण कर शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण रास व अघोरी की सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की गई। यात्रा मन्दिर बाबा कांशीगिरि से आरम्भ होकर, मां वैष्णो चैक, मोहल्ला हरिपुरा, मढ़ी दुर्गा माता मंदिर, सिलानी गेट, यादव धर्मशाला, बाबा बालक नाथ मंदिर, अखंड ज्योति मंदिर, अम्बेडकर चैक, नेता जी सुभाष चैक, डायमंड चैक, मेन बाजार हनुमान मंदिर होते हुए मंदिर परिसर में ही सम्पन्न हुई। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक श्रवण मदान, नरेन्द्र मदान, प्रधान सुधांशु हंस, दीपक खट्टर, नरेंद्र पाहवा, डॉ. शंकर ग्रोवर,
डॉ. रूपचंद अरोड़ा, आशीष चावला, सुभाष वर्मा, भारत भूषण नंदा, देवेश शर्मा, योगेश रंजन, देवराज भूगड़ा सहित बड़ी संख्या में शहरवासियो ने शिरकत की।
आज सत्संग में स्वामी दयानंद सरस्वती होंगे मुख्य वक्ता
मंदिर समिति के संरक्षक नरेंद्र मदान ने बताया कि कार्यक्रम के तीसरे दिन आज सत्संग से धर्म प्रचार होगा। मुरथल निवासी स्वामी दयानंद सरस्वती आज नगरवासियों को ज्ञान गंगा में गोता लगवाएंगे। वही कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को भजन सम्राट रवि आहूजा पानीपत वाले कृष्ण भजनों की प्रस्तुति देंगे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में खंड स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
रेवाड़ी, 10 सितम्बर, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी (बालक) में खंड स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी डॉ दुष्यंत यादव के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में तथा विद्यालय प्राचार्य विनोद यादव की मेजबानी में किया गया। इस प्रतियोगिता में खंड रेवाड़ी के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान के समसामयिक विषयों पर आधारित नाटकों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका श्री संजय यादव, प्रवक्ता रसायन विज्ञान, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमरार, श्रीमती पूजा शर्मा, प्रवक्ता रसायन विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी (बालक) तथा श्रीमती रेखा बलदोदिया, प्रवक्ता जीव विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़पुर ने निभाई। निर्णायक मंडल ने सभी टीमों का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के परिणाम में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनका विषय एआईरू मित्र, उपकरण या खतरा था। द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़पुर रहा, जिसका विषय ईवीरू भविष्य की राह था, जबकि तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी (बालक) ने प्राप्त किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी डॉ. दुष्यंत यादव ने कहा कि विज्ञान नाटक जैसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं और एआई व ईवी जैसे विषयों पर बच्चों की प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय है। मेजबान विद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद यादव ने कहा कि मेजबानी का अवसर मिलना गर्व की बात है और प्रथम स्थान प्राप्त टीम को जिला स्तर के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षाविद एवं साहित्यकार श्री मनोज वशिष्ठ ने कहा कि जब विज्ञान मंच पर नाटक के रूप में आता है तो वह अधिक प्रभावशाली बन जाता है और बच्चों ने कला व विज्ञान का सुंदर संगम प्रस्तुत किया है। आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती जागृति, श्रीमती रेखा बलदोदिया प्रवक्ता जीव विज्ञान, श्रीमती कविता प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, श्रीमती कुमकुम सैनी प्रवक्ता रसायन विज्ञान, श्रीमती मनीषा एवं श्रीमती वंदना का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय इंचार्ज श्रीमती कविता रानी ने विजेता टीमों एवं निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

महाविद्यालय में विधार्थी ओरीएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 10 सितम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अध्यक्षता में सत्र 2026-27 के लिए विधार्थी ओरीएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित एवं अन्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों, समितियों, छात्र कल्याण योजनाओं, छात्रवृत्तियों तथा सत्र के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा। प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित रूप से महाविद्यालय आने, समय पर कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा शिक्षकों द्वारा दिए गए शैक्षणिक निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया की विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे से दूर रहने के प्रति भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशीले पदार्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं भविष्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ० सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा, रोजगार एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में संवाद करने, नियमित रूप से पढ़ने तथा अपने भाषा कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर एवं आईसीटी सुविधाओं, खेलकूद, एनएसएस, यूथ रेड क्रॉस, इको क्लब, इलेक्टोरल लिटरेसी सेल, उद्यमिता प्रकोष्ठ तथा अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सट्टेबाजी के खिलाफ सीआईए-1 बहादुरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार’
बहादुरगढ़, 10 सितम्बर, अभीतक: कमिश्नरेट झज्जर के डीसीपी बहादुरगढ़ शुभम सिंह के निर्देशन में सीआईए-1 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना लाइनपार बहादुरगढ़ क्षेत्र में सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 6100 रुपये नकद, सट्टा पर्ची और बॉलपेन बरामद किए गए हैंसीआईए-1 बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबर खास से सूचना मिली कि ईदु शेख निवासी दिल्ली छिकारा कॉलोनी स्थित पावर हाउस चैक, बहादुरगढ़ के पास खुलेआम सट्टा खिलवा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल रेडिंग पार्टी गठित कर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस द्वारा एक बोगस सट्टेबाज तैयार कर 100 रुपये के नंबरी नोट पर हस्ताक्षर किए गए और उसे आरोपी के पास भेजा गया। आरोपी ने उक्त नोट पर नंबर 15 पर सट्टा लगाकर पर्ची जारी की, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक बॉलपेन, सट्टा पर्ची सहित कुल 6100 रुपये नकद बरामद हुए बरामद सामान को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सट्टेबाजी सहित किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

गहने लूटने के मामले में दुजाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दूसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार’
विशेष पहनावे में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की निशानदेही पर कार व सोने की अंगूठियां बरामद’

झज्जर, 10 सितम्बर, अभीतक: कमिश्नरेट की डीसीपी झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में थाना दुजाना पुलिस ने गहने लूटने के मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित निवासी वजीरपुर टिटाना जिला पानीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत झज्जर में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक दिनकर यादव ने बताया कि 3 अगस्त 2026 को गांव चमनपुरा निवासी महिला ने थाना दुजाना में शिकायत दी थी कि वह अपने परिजन के साथ खाना खाने जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की कार में सवार दो व्यक्तियों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया और धोखे से उसके सोने के टॉप्स व दो सोने की अंगूठियां हासिल कर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना दुजाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर पहले आरोपी सालिंद्रनाथ निवासी वजीरपुर टिटाना पानीपत को गिरफ्तार किया। आरोपी विशेष पहनावे के भेष में वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने उसे 2 दिन के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार गांव खेतावास के पास से बरामद की गई। कार के डैशबोर्ड से छीनी गई दो सोने की अंगूठियां भी बरामद हुईं।जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने साक्ष्यों को बारीकी से खंगाला और वारदात में शामिल दूसरे आरोपी अमित के संबंध में पुख्ता साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रबंधक दुजाना ने कहा कि पुलिस उपायुक्त धारणा यादव के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया, पहले आरोपी से पूछताछ कर महत्वपूर्ण बरामदगी की और जांच की कड़ी को आगे जोड़ते हुए दूसरे आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को लेकर डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक’
दिल्ली से सटा होने के कारण बहादुरगढ़ जोन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश’

बहादुरगढ़, 10 सितम्बर, अभीतक: जिला झज्जर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के उद्देश्य से डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने बहादुरगढ़ जोन के पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं अपराध शाखाओं के प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, महिला विरुद्ध अपराध, सड़क हादसों की रोकथाम, नशे के खिलाफ अभियान तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने कहा कि बहादुरगढ़ जोन दिल्ली से सटा हुआ है, जिसके कारण यहां सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की जिम्मेदारियां और भी अधिक बढ़ जाती हैं। दिल्ली से होने वाले आवागमन तथा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ जोन में पांच स्थायी पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। इन नाकों पर पुलिस कर्मचारियों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की गई है। नाकों से गुजरने वाले सभी वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है तथा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर डीसीपी क्राइम ने सभी अधिकारियों एवं अपराध शाखाओं को सक्रियता से कार्य करने तथा आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पीओ, बेल जंपर तथा अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने तथा सड़क हादसों की रोकथाम के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने लड़ाई-झगड़े से संबंधित शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए, ताकि छोटी घटनाएं गंभीर रूप न ले सकें।महिला विरुद्ध अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने तथा पीड़ित महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील एवं अपराध प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।डीसीपी क्राइम ने अपराधों की जांच एवं आरोपियों की पहचान में आधुनिक तकनीकी संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में तत्परता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी एवं निगरानी को और प्रभावी बनाया जाए।
आमजन को झज्जर आने की आवश्यकता नहीं
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के पास बहादुरगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी है। ऐसे में बहादुरगढ़ जोन के आमजन को पुलिस से संबंधित अपनी समस्याओं के समाधान के लिए झज्जर आने की आवश्यकता नहीं है। आमजन अपनी शिकायत एवं समस्या के संबंध में पुलिस उपायुक्त कार्यालय, बहादुरगढ़ में डीसीपी शुभम सिंह से सीधे मिल सकते हैं और अपनी समस्या उनके समक्ष रख सकते हैं। पुलिस द्वारा शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए समयबद्ध एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजन से अपील है कि वे अपनी समस्या के समाधान के लिए बहादुरगढ़ स्थित डीसीपी कार्यालय का लाभ उठाएं। बैठक में एसीपी प्रदीप खत्री, एसीपी प्रदीप नैन सहित बहादुरगढ़ जोन के सभी थाना प्रभारी एवं अपराध शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 10 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में चैकी आसौदा की पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इकबाल निवासी दुबलधन के रूप में हुई है।चैकी प्रभारी आसौदा उप निरीक्षक आकाश ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस टीम केएमपी फ्लाईओवर के नीचे आसौदा-जसौर खेड़ी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान आसौदा की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया।जो पुलिस टीम को देखकर वह वापस मुड़कर जाने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला थाना आसौदा में दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की।पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नशा मुक्ति टीम झज्जर ने महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों, डायल 112 व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
झज्जर, 10 सितम्बर, अभीतक: पुलिस मुख्यालय डीसीपी झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा शहर झज्जर के वार्ड नंबर 3 स्थित मंगली राम पार्क के आसपास रहने वाली महिलाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम में तैनात मुख्य सिपाही सरला तथा एसपीओ संजीत कुमार ने महिलाओं से संवाद करते हुए नशे के कारण व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को डायल 112 की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति अथवा तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर डायल 112 का उपयोग किया जा सकता है।इसके साथ ही टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। महिलाओं को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध फोन कॉल अथवा संदेशों पर अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस टीम ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता और साइबर अपराध से बचाव में आमजन की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करना है।

भिवानी में 12 सितंबर को गूंजेगी भाई चमनजीत सिंह लाल की मधुर गुरबाणी
वड्डा गुरु नानक दा दरबार जैसे भावपूर्ण कीर्तन के रागी जथा भिवानी पहली बार समागम में
साथ में होगा मेडिकल कैंप का आयोजन

भिवानी, 10 सितम्बर, अभीतक: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भिवानी गुरुद्वारा सिंह सभा की संगत की ओर से 12 सितंबर को पुरानी देवसर चुंगी स्थित प्राचीन गुरुद्वारा साहिब में विशाल गुरबाणी समागम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही समागम स्थल पर मुफ्त मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया जायेगा। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा देवसर चुंगी के प्रधान प्रेम मुटरेजा और मुख्य ग्रंथी गुरबचन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समागम में देश-विदेश में प्रसिद्ध गुरबाणी कीर्तन एवं कथावाचक भाई चमनजीत सिंह लाल दिल्ली वाले विशेष रूप से पहुंचकर गुरबाणी कीर्तन एवं कथा के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। ‘वड्डा गुरु नानक दा दरबार’ जैसे भावपूर्ण भजनों को अपनी मधुर आवाज देने वाले भाई चमनजीत सिंह लाल जी का भिवानी में यह पहला विशाल गुरबाणी समागम करवाया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा और रात 10 बजे अरदास के साथ संपन्न होगा। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। समागम को लेकर सिख संगत में विशेष उत्साह है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भिवानी की संगत की ओर से कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चैधरी धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, बुवानीखेड़ा के विधायक कपूरसिंह बाल्मीकि, बीजेपी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, नगरपरिषद प्रधान प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन, बुवानीखेड़ा राजेन्द्र हंस, सरदार सुदर्शन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों को समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। आज पत्रकारवार्ता में प्रेम मुटरेजा, गगनीश चावला, जतिन चावला, विजय सनेजा ,लक्ष्मण सिंह फोरमैन, रमन बागड़ी, धर्मबीर बत्रा, कृष्ण तनेजा, कुलदीप सिंह मौजूद थे।
भिवानी में होने वाले कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रेम मुटरेजा एवं अन्य सदस्यगण।

नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, प्रदीप नाथ सहित 36 ने किया रक्तदान
रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचाने से बड़ा पुण्य दूसरा नहीं हो सकता: प्रदीप नाथ

भिवानी, 10 सितम्बर, अभीतक: रक्तदान महादान है और इसकी वास्तविक महत्ता वही व्यक्ति समझ सकता है जिसने कभी किसी प्रियजन को रक्त की कमी से तड़पते देखा हो। किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिले और केवल रक्त के अभाव में किसी की जान न जाए, इसी पुनीत भाव के साथ सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट एवं वंशिका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को स्थानीय चै. बंसीलाल नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे 36 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में सिद्ध स्थल जोगी वाला शिव मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज के शिष्य प्रदीप नाथ ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया और उपस्थित युवाओं में नया जोश भर दिया। महंत प्रदीप नाथ ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जब हमारा थोड़ा सा रक्त किसी का जीवन बचा सकता है, तो इससे बढकर पुण्य का काम और क्या हो सकता है। इस मौके पर शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने कहा कि आज के समय में युवाओं को आगे आकर इस सामाजिक सरोकार का हिस्सा बनना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इस मौके पर सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मिताथल एवं वंशिका फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि आज युवाओ नें रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर मे डा. हर्ष, डा. रोहित का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर विशाल मित्तल, अमित डालमिया, दिनेश बंसल, ललित, कन्हैया लाल, सुरेंदर खानक, सोनू खानक, महिला रक्तदाता प्रमिला, सत्वन्ति सहित अन्य रक्तदाताओं ने नि स्वार्थ भाव से रक्तदान किया।

महिला समर्थ संस्थान अवार्ड के लिए संस्थान करें ऑनलाइन आवेदन: डीसी
महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक कार्यस्थल उपलब्ध कराने वाले संस्थानों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
पात्र संस्थान 20 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

रेवाड़ी, 10 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक कार्यस्थल सुनिश्चित करने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से महिला समर्थ संस्थान अवार्ड शुरू किया गया है। पात्र संस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की वेबसाइट के माध्यम से इस अवार्ड के लिए 20 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि महिला समर्थ संस्थान अवार्ड के तहत कुल 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों को पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिनमें सरकारी संस्थान, निजीध्औद्योगिक क्षेत्र, एमएसएमई, शिक्षा क्षेत्र तथा एनजीओध्सेवा क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी में पांच पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए कुल 23.75 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थानों के मूल्यांकन में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं जेंडर-संवेदनशील कार्यस्थल, पोश एक्ट, 2013 का प्रभावी अनुपालन, महिलाओं की नियुक्ति एवं नेतृत्व, बाल देखभाल की सुविधाएं, लचीली कार्य व्यवस्था तथा शिकायत निवारण व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। डीसी ने जिला के सभी पात्र सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, निजी कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों, एमएसएमई, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, सेवा संस्थानों एवं महिलाओं को रोजगार देने वाले गैर-सरकारी संगठनों से लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र, पात्रता मानदंड, मूल्यांकन प्रक्रिया, दिशा-निर्देश एवं नियम एवं शर्तें पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उन्होंने पात्र संस्थानों का आह्वान किया है कि वे अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें।

समाधान शिविरः एडीसी राहुल मोदी ने सुनी जन समस्याएं, मौके पर करवाया समाधान
रेवाड़ी, 10 सितम्बर, अभीतक: एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। एडीसी राहुल मोदी गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। एडीसी राहुल मोदी ने सीटीएम जितेंद्र कुमार के साथ समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में निजी स्कूल द्वारा बच्चों के टीसी न दिए जाने की शिकायत पर एडीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को टीसी दिलवाने के निर्देश दिए। लेबर बुक बंद होने की शिकायत पर एडीसी ने लेबर विभाग के अधिकारी को लेबर बुक शुरू करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली, पानी, रास्ता निर्माण, पेंशन, परिवार पहचान पत्र, पुलिस विभाग सहित अन्य शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया गया। इस अवसर पर डीएसपी पवन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते हुए एडीसी राहुल मोदी।

हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार रेवाड़ी में आज करेंगी दौरा
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लेंगी जायजा

रेवाड़ी, 10 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार शुक्रवार, 11 सितंबर को जिला रेवाड़ी का दौरा करेंगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वाइस चेयरपर्सन मीना परमार 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। इसके अलावा दोपहर 2 बजे नागरिक अस्पताल रेवाड़ी और 4 बजे जिला जेल रेवाड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेंगी।

विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा के युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भागीदारी
चंडीगढ़, 10 सितम्बर, अभीतक: प्रेस क्लब, चंडीगढ़ में आज आयोजित प्रेस वार्ता में ‘मेरा युवा भारत’, हरियाणा के संयुक्त निदेशक आकर्ष दीक्षित एवं सहायक निदेशक ईशा गुप्ता ने विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद-2027 के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम के उद्देश्य, पात्रता, चयन प्रक्रिया, विभिन्न चरणों तथा हरियाणा के युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। संयुक्त निदेशक आकर्ष दीक्षित ने बताया कि विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद-2027 युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में अपनी सोच, नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक विचार प्रस्तुत करने के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेश के पात्र युवाओं से उलइींतंज.हवअ.पद पर पंजीकरण कर विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रश्नोत्तरी चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण है तथा इसमें 30 सितंबर 2026 तक भाग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत प्रश्नोत्तरी केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के युवा नेतृत्व मंच तक पहुंचने का प्रथम अवसर प्रदान करती है। प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी चरणों में निबंध, जिला स्तरीय प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय संवाद तथा राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से देशभर से प्रतिभाशाली, जागरूक एवं नेतृत्व क्षमता रखने वाले युवाओं का चयन किया जाएगा।
जनवरी 2027 में नई दिल्ली में होगा राष्ट्रीय संवाद
विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद-2027 का राष्ट्रीय आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में प्रस्तावित है। चयनित युवा राष्ट्रीय मंच पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत करेंगे तथा विकसित भारत/2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केवल दर्शक के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार एवं युवा नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे लाना है।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा ‘मेरा युवा भारत’ की महत्वपूर्ण भूमिका
विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद-2027 का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है तथा ‘मेरा युवा भारत’ इसकी कार्यकारी एजेंसी है। कार्यक्रम के अंतर्गत पंजीकरण, प्रश्नोत्तरी, निबंध सहित विभिन्न डिजिटल गतिविधियों का संचालन ‘मेरा युवा भारत’ के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में राष्ट्रीय युवा महोत्सव को विकसित भारत/2047 के संकल्प के अनुरूप पुनर्गठित करते हुए विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद का स्वरूप प्रदान किया गया। पिछले संस्करण में देशभर से 50 लाख से अधिक युवाओं ने प्रश्नोत्तरी में भाग लिया था तथा लगभग 3,000 युवाओं का राष्ट्रीय संवाद के लिए चयन किया गया था।
पात्रता एवं पंजीकरण
प्रेस वार्ता में बताया गया कि 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा इस प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं। ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर पहले से पंजीकृत युवाओं को दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है और वे सीधे विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकते हैं।
पाँच चरणों में होगा प्रतिभाओं का चयन
विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद-2027 की चयन प्रक्रिया को विभिन्न चरणों में व्यवस्थित किया गया है
प्रश्नोत्तरी → निबंध → जिला चैंपियनशिप → राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद → राष्ट्रीय स्तर का संवाद

प्रथम चरण में डिजिटल विकसित भारत प्रश्नोत्तरी आयोजित की जा रही है। प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 प्रतिशत प्रतिभागियों को अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा। देशभर में अधिकतम 4 लाख युवा निबंध चरण के लिए पात्र होंगे। इसके बाद चयनित युवा 500 शब्दों का निबंध प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक जिले से शीर्ष 50 निबंधों का चयन किया जाएगा। इन प्रतिभागियों को जिला स्तर पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तर पर चयनित शीर्ष दो युवा राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद में भाग लेंगे। इसके उपरांत राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे। चयन प्रक्रिया में विषय विशेषज्ञों एवं स्वतंत्र निर्णायक मंडल की भूमिका रहेगी तथा पूरी प्रक्रिया को योग्यता एवं प्रतिभा आधारित रखा गया है।
हरियाणा के युवाओं के लिए विशेष विषय
हरियाणा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र क्लस्टर में शामिल किया गया है। इस क्षेत्र के लिए मुख्य विषय निर्धारित किया गया है।
“भविष्य का सुशासन, शहरी परिवर्तन एवं नागरिक सेवाएं”

इस विषय के माध्यम से युवाओं को वर्ष 2047 तक भारत में अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था विकसित करने के संबंध में अपने विचार तथा व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। हरियाणा के युवा इस विषय को प्रदेश की स्थानीय आवश्यकताओं, शहरी विकास, नागरिक सुविधाओं, तकनीक, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के संदर्भ में देखते हुए अपने अभिनव एवं व्यवहारिक सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं।
विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर
सहायक निदेशक ईशा गुप्ता ने बताया कि विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद-2027 केवल प्रश्नोत्तरी तक सीमित कार्यक्रम नहीं है, बल्कि युवाओं की विभिन्न प्रतिभाओं एवं क्षमताओं को मंच प्रदान करने वाला व्यापक राष्ट्रीय अभियान है। कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित भारत चैलेंज, सांस्कृतिक गतिविधियां, भारत के लिए डिजाइन, सामाजिक सरोकारों के लिए नवाचार, युवा उद्यमिता चुनौती तथा युवा संसद सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। सांस्कृतिक क्षेत्र में लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, भाषण एवं कविता जैसी गतिविधियों के माध्यम से भी युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
युवाओं की सोच को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर
प्रेस वार्ता में बताया गया कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना है। विभिन्न स्तरों पर युवाओं को अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हुए उन्हें विकसित भारत के लक्ष्य के साथ जोड़ा जा रहा है। आकर्ष दीक्षित ने कहा कि हरियाणा के युवा शिक्षा, खेल, तकनीक, उद्यमिता, नवाचार एवं सामाजिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का निरंतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार एवं नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों एवं संबंधित सभी हितधारकों से अपील की कि वे इस अभियान को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग करें तथा अधिक से अधिक पात्र युवाओं को उलइींतंज.हवअ.पद के माध्यम से पंजीकरण कर 30 सितंबर 2026 तक विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। प्रेस वार्ता के अंत में आकर्ष दीक्षित एवं ईशा गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से युवा शक्ति की सामूहिक भागीदारी से साकार होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। हरियाणा के युवा अपनी प्रतिभा, विचारों, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से इस संकल्प को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, भाजपा सरकार अपराधियों के सामने बेबस: अभय सिंह चैटाला
कानून व्यवस्था किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, भाजपा सरकार को आंकड़ों और विज्ञापनों की राजनीति छोडकर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए

चंडीगढ़, 10 सितम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने हरियाणा में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में आज आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। हत्या, जाने से मारने की धमकी, लूट, गोलीबारी, फिरौती, गैंगवार और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाओं ने प्रदेश की जनता में भय का माहौल पैदा कर दिया है। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल उलट है। बीजेपी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर है इसका पता हाल ही में विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की तरफ से दिए गए जवाब से पता चल जाता है। जिसमें पुरानी सरकारों के समय के आंकड़े दिए गए लेकिन पिछले 12 सालों में बीजेपी सरकार के दौरान के आंकड़े नहीं दिए। सरकार का खुफिया तंत्र और पुलिस व्यवस्था अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में नाकाम साबित हो रही है। चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि भाजपा सरकार को आंकड़ों और विज्ञापनों की राजनीति छोडकर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। कानून व्यवस्था किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, लेकिन हरियाणा सरकार इस मोर्चे पर पूरी तरह विफल दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने विधानसभा में भी कानून-व्यवस्था के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है और सरकार से जवाब मांगा है। सरकार का यह दायित्व है कि वह अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाए। इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा को भय और अपराध के माहौल से बाहर निकालने के लिए केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि कठोर और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर प्रदेश में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए उसकी ठोस रणनीति क्या है। अभय सिंह चैटाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने कानून व्यवस्था को गंभीरता से नहीं संभाला तो इनेलो प्रदेश की जनता की आवाज बनकर सडक से लेकर विधानसभा तक सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगी।

रोहतक: आज रोहतक शुगर मिल के गन्ने के भाव की बढ़ोतरी को लेकर गन्ना किसान पंचायत
गन्ना किसानों की मांग मौजूदा गन्ने के भाव बहुत कम लागत भी नहीं हो रही है पूरी,
सरकार पिराई सीजन से पहले 600 रुपए गन्ने का करे भाव
अगर सरकार नहीं भाव बढ़ाती है तो किसान करेंगे आंदोलन
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपनी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर देंगे शुगर मिल एमडी के माध्यम से ज्ञापन

गुरुग्राम: बेटे के सामने पिता की हत्या गैंगवार में 40 साल के महेंद्र की हत्या
गुरुग्राम में गैंगवार के चलते 40 वर्षीय महेंद्र की हत्या
बेटे के सामने बदमाशों ने मारी गोली
पल्सर बाइक पर आए 3 हमलावरों ने बरसाईं 2 गोलियां
गुरुग्राम के बसई रोड की है पूरी घटना
पेट में गोली लगते ही महेंद्र की मौके पर मौत
शुरुआती जानकारी में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया जा रहा
रंजिश के चलते पिता को बनाया गया टारगेट
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस और फोरेंसिक टीम कर रही है जांच

झज्जर मीडिया से बात करते हुए रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
दिशा कमेटी की मीटिंग लेने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसे रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
कुछ अधिकारी बैठक में नहीं थे मौजूद कारण बताओ का नोटिस जारी करने की कहि बात।
सरकार के 12 सालों में क्राइम हरियाणा में सबसे ज्यादा।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा हुआ फेल दीपेंद्र हुड्डा ने कहा।
झज्जर में बढ़ती हुई बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग का एक विशेषज्ञ बैठने की कहीं बात।
झज्जर जिले में काफी दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारी और हटाए गए सफाई कर्मचारियों को दीपेंद्र हुड्डा का समर्थन।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा सफाई कर्मचारियों की जल्द से जल्द करें मांग पूरी
झज्जर विधायक गीता भुक्कल बदली विधायक कुलदीप वत्स
बेरी विधायक डॉ रघुवीर काद्यान्न
जिले के जो अधिकारी रहे बैठक में मौजूद

चंडीगढ़: ग्रामीण सफाई कर्मियों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा-मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी
ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
हर माह 7 तारीख तक होगा ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय का भुगतान, देरी पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना
29 मई, 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक में उठाई गई मांगों के मद्देनजर लिए गए फैसले
ग्रामीण सफाई कर्मियों के बढ़े हुए मानदेय की जनवरी 2026 से बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा
जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक मानदेय में 2,100 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 16,000 रुपये से बढ़ाकर 18,100 रुपये प्रतिमाह किया गया
गांव से बाहर ड्यूटी पर लगाए जाने वाले ग्रामीण सफाई कर्मियों को 200 रुपये प्रतिदिन का भत्ता दिया जाएगा
ये भत्ता संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा पेटी कैश से दिया जाएगा
ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए वार्षिक वर्दी भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है
वर्दी भत्ता 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया
धुलाई भत्ते में 500 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिवर्ष किया गया
ग्रामीण सफाई कर्मियों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा-मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी
ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
हर माह 7 तारीख तक होगा ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय का भुगतान, देरी पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना
29 मई, 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक में उठाई गई मांगों के मद्देनजर लिए गए फैसले
ग्रामीण सफाई कर्मियों के बढ़े हुए मानदेय की जनवरी 2026 से बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा
जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक मानदेय में 2,100 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 16,000 रुपये से बढ़ाकर 18,100 रुपये प्रतिमाह किया गया
गांव से बाहर ड्यूटी पर लगाए जाने वाले ग्रामीण सफाई कर्मियों को 200 रुपये प्रतिदिन का भत्ता दिया जाएगा
ये भत्ता संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा पेटी कैश से दिया जाएगा
ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए वार्षिक वर्दी भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है
वर्दी भत्ता 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया
धुलाई भत्ते में 500 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिवर्ष किया गया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी निभा रहे हैं सकारात्मक भुमिका

नमो क्रिकेट लीग का नया कीर्तिमान: 51 हजार से ज्यादा युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, बंद हुई पंजीकरण प्रक्रिया
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी की अध्यक्षता में हुई सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की समीक्षा बैठक, 17 सितंबर को होगा भव्य सांस्कृतिक आयोजन

पंचकूला, 10 सितम्बर, अभीतक: सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित की जा रही ‘नमो क्रिकेट लीग (ैमंेवद 2026)’ ने प्रदेश में सफलता का एक नया इतिहास रच दिया है। लीग को लेकर युवाओं में जारी भारी उत्साह के बीच अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। यह निर्णय हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित ट्रस्ट की उच्चस्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
आंकड़ों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवक्ता मुकेश सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं का रिस्पॉन्स इतना अभूतपूर्व रहा कि निर्धारित समय सीमा में ही कुल 51,165 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया। डैशबोर्ड आंकड़ों के अनुसार 49,291 खिलाड़ियों का वेरिफिकेशन प्रक्रियाधीन है तथा 3,205 टीमों की स्वीकृति का काम तेजी से चल रहा है। पोर्टल पर दर्ज 3,208 ऑनलाइन व 700 से अधिक ऑफलाइन आवेदनों के साथ ही भारी भीड़ को देखते हुए अब पंजीकरण प्रक्रिया रोक दी गई है।
सभी जोनों में कोऑर्डिनेटर्स तैनात, तैयारियां अंतिम चरण में
बैठक के दौरान तरुण भंडारी के मार्गदर्शन में लीग के सफल संचालन के लिए सभी जोनों में कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्तियों पर मुहर लगाई गई। मुकेश सिंगला ने बताया कि अब मैदान, मैच शेड्यूल और खिलाड़ियों की सुविधाओं से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि प्रत्येक जोन में खेल भावना के साथ निष्पक्ष मुकाबले कराए जा सकें।
17 सितंबर को गुरदास मान का विशेष कार्यक्रम
बैठक में 17 सितंबर को आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध लोक गायक गुरदास मान जी के विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। नमो क्रिकेट लीग के इस भव्य मंच पर खेल और संगीत के इस संगम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बल्ला घुमाओ: नशा छुड़ाओ
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि नमो क्रिकेट लीग केवल हार-जीत का खेल नहीं, बल्कि समाज से नशे की बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकने का एक सशक्त राष्ट्रहित अभियान है। श्बल्ला घुमाओ कृ नशा छुड़ाओश् के संकल्प के साथ यह आयोजन युवाओं को अनुशासन, फिटनेस और सकारात्मक सोच की ओर मोड़ने का कार्य कर रहा है। बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने तरुण भंडारी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की और नमो क्रिकेट लीग को नशामुक्त भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *