


समरसता पहचान मिटाने नहीं, समान सम्मान के साथ समाज और राष्ट्र की एकता मजबूत करने का संस्कार: नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी जिला के बावल क्षेत्र में समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्यातिथि किया संबोधित
महापुरुषों ने ज्ञान, समानता और सामाजिक न्याय की राह दिखाकर समाज को नई दिशा दी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रतिभाओं को मंच मिलता है तो वे अपना प्रभाव अवश्य दिखाती हैं
हरियाणा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को दिया जा रहा बढ़ावा रू श्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने मेघवाल उत्थान समिति की सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन, 31 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा
रेवाड़ी, 23 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समरसता कोई एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने का संस्कार है। समरसता का वास्तविक अर्थ अपनी पहचान को मिटाना नहीं, बल्कि प्रत्येक पहचान का समान सम्मान करते हुए समाज और राष्ट्र की एकता को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इसी समरसता, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाते हुए तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र से प्रेरणा लेकर हरियाणा सरकार अंत्योदय के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास की योजनाओं और उनके लाभों की पहुंच सबसे पहले उस व्यक्ति तक सुनिश्चित की जाए, जो समाज की पंक्ति में सबसे पीछे खड़ा है। मुख्यमंत्री रविवार को रेवाड़ी जिला के बावल हल्के में मेघवाल उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित समस्त अनुसूचित जाति का समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 411 युवा प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। समारोह में पहुंचने पर मेघवाल उत्थान समिति के प्रधान वेद प्रकाश और महासचिव भूपेंद्र मेघवाल ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित समस्त अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन किया तथा रजवंत डहीनवाल ने मांग पत्र पढ़ा।कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, कोसली के विधायक अनिल यादव, पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल सहित आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
महापुरुषों ने ज्ञान, समानता और सामाजिक न्याय की राह दिखाकर समाज को नई दिशा दी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां किसी प्रकार के भेदभाव, भय और अन्याय के लिए कोई स्थान न हो। महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देते हुए शिक्षा के द्वार सभी के लिए खोले और विशेष रूप से महिलाओं की शिक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। इसी क्रम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली माध्यम माना तथा वंचित वर्गों के अधिकारों और समान अवसर के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी महापुरुषों की राह भले अलग-अलग रही हो, लेकिन उनकी मंजिल एक थीकृज्ञान, सम्मान, समानता और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना।
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रतिभाओं को मंच मिलता है तो वे अपना प्रभाव अवश्य दिखाती हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी बच्चे के सपनों में बाधा न बने। इसी उद्देश्य से 2.50 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग, डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 8 से 12 हजार रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति तथा पोस्ट मैट्रिक विद्यार्थियों को 2,500 से 13,500 रुपये तक शैक्षणिक भत्ता और अनिवार्य फीस की सुविधा दी जा रही है। नौवीं-दसवीं के विद्यार्थियों को 3,500 रुपये तथा छात्रावास में रहने वालों को 7 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। 9,090 विद्यार्थियों को 3 करोड़ रुपये की लागत से मुफ्त साइकिलें तथा कक्षा पहली से आठवीं तक के 4.02 लाख विद्यार्थियों को 44.18 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। उन्होंने बताया कि मिशन बुनियाद के तहत करीब 400 बच्चों को डिजिटल कोचिंग दी गई, जिनमें 272 बच्चों का चयन आईआईटी जैसे संस्थानों और 61 बच्चों का नीट में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को मंच मिलता है तो वे अपना प्रभाव अवश्य दिखाती हैं।
हरियाणा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को दिया जा रहा बढ़ावा: श्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद वर्गों को केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अनुसूचित जाति परिवारों की बेटियों के विवाह पर 71 हजार रुपये की सहायता दी जाती है और पिछले 11 वर्षों में इसके तहत 1,200 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। वहीं, पिछले 18 माह में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख बहनों के खातों में 2,042 करोड़ रुपये पहुंचाए गए हैं। योजना के विस्तार के लिए सितंबर माह में पंजीकरण पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की बहनें आवेदन कर सकेंगी। गरीब परिवारों की माताओं-बहनों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना के तहत भी अब तक 300 करोड़ रुपये की राशि खातों में भेजी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने मेघवाल उत्थान समिति की सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन, 31 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मेघवाल उत्थान समिति द्वारा रखी गई सभी 10 मांगों को स्वीकार करते हुए कहा कि इन्हें आवश्यक स्वीकृति के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। उन्होंने रेवाड़ी और बावल में धर्मशाला निर्माण की मांग पर कहा कि समिति स्थान चिन्हित कर ले, सरकार की ओर से नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पंचायत में पुस्तकालय स्थापित करने का सरकार का लक्ष्य है और प्रदेश में अब तक करीब 1,000 पुस्तकालय खोले जा चुके हैं, जल्द ही सभी गांवों तक इस योजना का विस्तार किया जाएगा, ताकि बच्चों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने इस अवसर पर मेघवाल उत्थान समिति को 31 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की।
अहीरवाल में विकास की तस्वीर बदली, हर वर्ग तक पहुंचा विकास: राव नरबीर सिंह
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद अहीरवाल क्षेत्र में विकास की तस्वीर में बड़ा बदलाव आया है। पहले विकास और रोजगार कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहने की शिकायतें थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ पूरे प्रदेश में समान विकास को गति दी। उन्होंने कहा कि आज अहीरवाल क्षेत्र में सड़क, रोजगार और अन्य विकास कार्यों में व्यापक बदलाव दिखाई दे रहा है।
राव ने कहा, मुख्यमंत्री का सहज और मिलनसार स्वभाव उन्हें बनाता है जनप्रिय
राव नरबीर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सहज, सरल और मिलनसार स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद आमजन के बीच पहुंचने और उनकी बात सुनने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है और वे हर व्यक्ति से सहजता से मिलकर उसकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि देर रात तक भी लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचते हैं तो वे उनकी बात सुनते हैं और समाधान का प्रयास करते हैं।
बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समरस समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही हरियाणा सरकार: विधायक डॉ. कृष्ण कुमार
आयोजन को संबोधित करते हुए बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा, संगठन और आत्मसम्मान को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के महान आदर्श दिए। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी और संत कबीर जी ने भी समाज को ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर भाईचारे तथा समरसता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार और बाबा साहेब के समानता के सिद्धांत का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना था। इन्हीं महान विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समरस समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 411 युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित, उपलब्धियों के लिए बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री ने अनुसूचित एवं सामाजिक समरसता प्रतिभा सम्मान समारोह में मेघवाल समाज की 411 युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इन होनहार विद्यार्थियों ने शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कुछ प्रतिभाओं को मंच पर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य अतिथियों के आगमन पर मेघवाल उत्थान समिति के प्रधान वेद प्रकाश एवं भूपेंद्र मेघवाल ने उनका स्वागत किया।
समरसता और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने वाले आयोजनों से समाज को मिलती है नई दिशा: पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल
डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने मेघवाल उत्थान समिति द्वारा आयोजित समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को शिक्षा, परिश्रम और सफलता के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा समाज को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी मदनलाल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य पवन धनवाल, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, पूर्व विधायक रामबीर सिंह, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, डा. अरविंद यादव, कृष्ण इंजीनियर, मेघवाल उत्थान समिति के प्रधान वेद प्रकाश, महासचिव भूपेंद्र मेघवाल, सूरजभान, रजवंत डहीनवाल, भाजपा जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल व कुलदीप चैहान इत्यादि मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से डीसी अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, बावल के एसडीएम संजीव कुमार, डीएमसी प्रदीप अहलावत कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन के जनहित में स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में सक्रिय कदम रू’
आमजन को स्वच्छ वातावरण देने के लिए रात भर प्रशासन रहा एक्टिव’
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में डीएमसी जगनिवास की देखरेख में रातभर एक्शन मोड में चला स्वच्छता अभियान’
डीसी ने कहा- कर्मचारियों की अधिकांश मांगों पर सरकार की सैद्धांतिक सहमति’
झज्जर, 23 अगस्त, अभीतक: आमजन को संक्रामक बीमारियों से बचाने और स्वच्छ वातावरण देने के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जगह-जगह सड़कों तक बिखरे कूड़े के ढेर को सड़कों से हटाकर सफाई करने की दिशा में सक्रियता दिखाई। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में झज्जर, बेरी व बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में एडीसी एवं डीएमसी जगनिवास की देख रेख में सफाई अभियान रात एक बजे से शुरू हुआ और अधिकांश सड़कों को कूड़ा कचरा मुक्त करते हुए सफाई कार्य किया गया।
पुलिस टीम व डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ कूड़ा हटाने का कार्य: डीएमसी
एडीसी एवं डीएमसी जगनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि योजनाबद्ध तरीके से प्रशासन की ओर से पुलिस टीम के सहयोग व डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में देर रात से सुबह तक सड़कों पर फैले कूड़े करकट को हटाने की दिशा में शहरी निकाय टीम ने जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने बताया कि सम्बंधित एसडीएम भी रात भर फील्ड में रहे और खुद उठान प्रक्रिया की हर स्थिति की मॉनिटरिंग की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार आधी रात से रविवार सुबह तक जिले में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसके तहत झज्जर नगर परिषद क्षेत्र में प्रमुख कचरा स्थलों के आसपास की सड़कों को पूरी तरह साफ कर दिया गया। वहीं बेरी नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख कचरा प्वाइंट्स को कचरा-मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में भी बड़े प्वाइंट्स सुबह तक साफ कर दिए गए। शेष स्थलों पर रात में कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता के कारण कार्य रोका गया।
कर्मचारियों की अधिकांश मांगों पर सरकार की सैद्धांतिक सहमति: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने जनहित की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सफाई अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने हड़ताल पर बैठे सफाई एवं फायर कर्मचारियों की अधिकांश मांगों को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। हरियाणा सरकार ने नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं फायर कर्मचारी यूनियन की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए निर्णय लिए हैं कि कर्मचारियों को 440 रुपये प्रतिमाह वर्दी भत्ता, समान कार्य-समान वेतन, एलटीसी, ईएसआईध्ईपीएफ का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही 2,000 रुपये प्रतिमाह जोखिम भत्ता, अनुकम्पा राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये तथा दुर्घटना बीमा (मृत्यु पर 50 लाख व दिव्यांगता पर 25 लाख रुपये) देने की स्वीकृति दी गई है। साथ ही पालिका रोल सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 19,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रतिमाह करने पर विचार है। साथ ही 20 मेडिकल व 20 आकस्मिक अवकाश, चिरायु योजना, ग्रुप-सी पदोन्नति, अर्धवार्षिक वेतन वृद्धि और ग्रेच्युटी जैसे लाभ शामिल हैं। डीसी ने बताया कि सरकार कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) अधिनियम, 2024 के दायरे में लाकर 60 वर्ष की आयु तक सेवा की गारंटी देने तथा नियमितीकरण के मुद्दे पर कानूनी समीक्षा करने के लिए तैयार है।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने साफ किया है कि हड़ताल की आड़ में काम करने के इच्छुक कर्मचारियों को रोकना या कानून व्यवस्था तोड़ना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी।
व्यापार मंडल ने की प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना
हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष केशव सिंघल व महासचिव सुनील यादव ने जिला प्रशासन की ओर से देर रात चलाए गए सफाई अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को कूड़े करकट के कारण जो पिछले कई दिनों से परेशानी हो रही थी उसके समाधान के लिए जो जिला प्रशासन ने कार्यवाही अमल में लाई है वह आमजन को स्वच्छ माहौल देने में उल्लेखनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर गंदगी हटाकर प्रशासन ने व्यापारी वर्ग को भी राहत देने का काम किया है।
झज्जर में शनिवार की रात जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए सफाई अभियान का जायजा लेते एसडीएम रवि मीणा।
झज्जर शहरी क्षेत्र में शनिवार की रात जेसीबी की मदद से सड़कों से कूड़ा हटाकर सफाई कार्य किया गया।
झज्जर में अधिकतर कूड़ा उठान होने के बाद साफ नजर आई सड़कें।
चैधरी देवीलाल सम्मान समारोह के न्योते को लेकर अभय सिंह चैटाला ने सोंधी, मातनहेल और डीघल में की जनसभाएं
झज्जर, 23 अगस्त, अभीतक: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने आगामी 27 सितम्बर को आयोजित होने वाले चैधरी देवीलाल सम्मान समारोह को लेकर झज्जर जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सोंधी स्थित चैबीसी गुड़ियाखाप चैबूतरा, मातनहेल गांव तथा डीघल गांव में पहुंचकर जनसभाओं को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को सम्मान समारोह में पहुंचने का न्योता दिया। चैधरी अभय सिंह चैटाला के गांवों में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर चैटाला का अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचने का भरोसा दिलाया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि चैधरी देवीलाल ने हमेशा किसान, मजदूर, गरीब, कमेरे और ग्रामीण वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चैधरी देवीलाल के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं से होती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को आपसी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 27 अगस्त को होने वाले चैधरी देवीलाल सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। चैटाला ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करें और उन्हें समारोह के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत की जा रही है और आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती प्रदान की जाएगी। इस दौरान विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं ने चैधरी अभय सिंह चैटाला के समक्ष अपनी बात भी रखी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी साथी मिलकर पार्टी संगठन को मजबूत करें और चैधरी देवीलाल की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करें। इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान, बादली हलका अध्यक्ष रमेश स्टेट यूथ वाइस प्रेसिडेंट अमित सिंह गुलिया, युवा प्रधान अमरजीत कादियान, हलका अध्यक्ष देवेंद्र, बेरी हलका अध्यक्ष बलराज खरड़, पवन दौड़, ऑफिस सेक्रेटरी पवन धनखड़, हलका अध्यक्ष सुनील सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
काम करने वाला नौकर ही निकला ट्रैक्टर चोर, थाना बेरी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार’
झज्जर, 23 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के कुशल निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बेरी पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले को सुलझाते हुए शिकायतकर्ता के यहां काम करने वाले नौकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है।थाना प्रबंधक बेरी उप निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि चांद गांव माजरा ने शिकायत दी थी कि उसका महिंद्रा 265 ट्रैक्टर उसके प्लॉट से चोरी हो गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रैक्टर को उसके यहां करीब चार महीने से काम करने वाला नौकर मुखिया रिंकी निवासी गांव बरहरा कोठी, जिला पूर्णिया, बिहार चोरी करके ले गया।शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर गांव खेडी के खेतों के कच्चे रास्ते से बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ढाबे पर खाना खाने आए युवक से चाकू के बल पर 30 हजार रुपये छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना आसौदा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 26 हजार रुपये, चाकू व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 23 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर में बहादुरगढ़ जोन के पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के दिशा-निर्देशन में थाना आसौदा पुलिस ने ढाबे पर खाना खाने के दौरान युवक से चाकू के बल पर 30 हजार रुपये छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष निवासी आसौदा टोडरान, किशन निवासी कटारी कापूरवा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश तथा सत्यम निवासी अकबरपुर सरिया जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश, हाल आसौदा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा उपनिरीक्षक जय भगवान ने बताया कि गांव कल्याण निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 अगस्त की रात अपने साथियों के साथ राजस्थान जाने के लिए निकला था। आसौदा मोड़ के पास शिव ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद जब वह ढाबे के पीछे पेशाब करने गया तो वहां मौजूद तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू के बल पर उसकी जेब से करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।शिकायत पर थाना आसौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर 26 हजार रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त चाकू तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों से वारदात के संबंध में पूछताछ की गई।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।
सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र का लाभ उठाएं: कर्मजीत छिल्लर
झज्जर, 23 अगस्त, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के मार्गदर्शन में जिला झज्जर में एक सामुदायिक मध्यसथा केंद्र ग्राम सचिवालय छुछकवास में खुला हुआ है उपरोक्त सामुदायिक मध्यसथा केंद्र में ग्रामीण अंचल के होने वाले छोटे विवादों का आपसी मनमुटाव दूर करके समझा कर विवादों का समाधान समझौता आपसी सहमति से कराया जाता है। इस समझौता सदन में जो भी समझौता दोनों पक्षों की सहमति से होगा उसका लिखित विवरण किया जाएगा तथा इस लिखित फैसले के विरुद्ध किसी भी न्यायालय में कोई अपील नहीं की जा सकती। शिकायतकर्ताध् प्रार्थी उपरोक्त समझौता सदन में स्वयं प्रार्थना पत्र पेश कर अपने मामले की सुनवाई करा सकता है इस प्रकार प्रार्थी पुलिस थाने व न्यायालय के चक्कर लगाने से बच सकता है उपरोक्त समझौता सदन में अब तक 72 दरखास्त प्राप्त हुई जिनमें 38 दरखास्तों पर आपसी सहमति से समझौता कराया गया। उपरोक्त समझौता सदन में नियुक्त प्रशिक्षित मध्यस्थ कर्मजीत छिल्लर ने लोगों से अपील की है कि अपने छोटे विवादों का अधिक से अधिक संख्या में मध्यस्थता केंद्र के समक्ष रखकर लाभ उठाएं और अपने कीमती समय में पैसे की बचत करें।
नागरिकों की जागरूकता से ही तैयार होगी शुद्ध मतदाता सूची: डीसी
रविवार को भी मतदान बूथ पर पहुंचे मतदाता, दर्ज कराए दावे-आपत्तियां, 29-30 अगस्त को फिर चलेगा विशेष अभियान
झज्जर, 23 अगस्त, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए जिला झज्जर में विशेष अभियान जारी है। अभियान के दूसरे दिन रविवार को भी जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहे। इस दौरान नागरिकों ने मतदाता सूची की जांच करने के साथ-साथ नाम जोड़ने, विवरण में संशोधन और अपात्र नाम हटाने से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराईं।
पात्र मतदाताओं को 29 और 30 अगस्त को फिर मिलेगा मौका
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि विशेष अभियान आगामी 29 और 30 अगस्त को भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे इन दोनों दिनों का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इसे शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
नाम छूटा है तो फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र लगाकर करें दावा
डीसी ने बताया कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत किया जा सकता है।
विवरण में गलती है तो फॉर्म-8 से कराएं संशोधन
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र संलग्न करना आवश्यक है।
अपात्र या मृत मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7
डीसी ने बताया कि किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। नागरिक अपने दावे एवं आपत्तियां संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) या सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
वोटर लिस्ट से जुड़ी जानकारी हेल्पलाइन 1950 पर मिलेगी
डीसी ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए नागरिक संबंधित ईआरओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। डीसी ने जिलावासियों से आगामी 29-30 अगस्त को होने वाले विशेष अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
झज्जर जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों पर रविवार को मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करते नागरिक।
किसानों की डिजिटल पहचान को मजबूत करने में जुटी कृषि विभाग की टीमें
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों से किसानों की एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने के निर्देश
झज्जर, 23 अगस्त, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देश पर रविवार को अवकाश के दिन भी कृषि विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर किसानों की एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने के कार्य में जुटी रहीं। टीम ने पात्र किसानों का पंजीकरण करने, उनके भूमि-भूखंडों को फार्मर आईडी से जोड़ने तथा किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया। जिला प्रशासन की ओर से भी इस अभियान की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग की गई।
हर पात्र किसान की फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक पात्र किसान की फार्मर आईडी बनाने का कार्य मिशन मोड में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के सभी भूमि पार्सल को संबंधित फार्मर आईडी से जोड़ने का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक के तहत फार्मर आईडी किसानों की पहचान और उनकी कृषि संबंधी जानकारी को एकीकृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को विभिन्न डिजिटल कृषि सेवाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
गांव स्तर पर लग रहे शिविर, किसानों को मिलेगी सुविधा
डीसी ने कृषि एवं राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए गांव स्तर पर शिविर और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि पात्र किसान आसानी से अपना पंजीकरण करवाकर फार्मर आईडी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कृषि विभाग को गांव स्तर पर शिविर लगाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, सीएससी केंद्रों और राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों के सहयोग से किसानों को फार्मर आईडी बनवाने तथा भूमि संबंधी विवरण जोड़ने में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।
डिजिटल क्रॉप सर्वे में भी तेजी लाने के निर्देश
डीसी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भी प्रभावी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग और फील्ड टीमें आपसी तालमेल से कार्य करें, ताकि सर्वे का लाभ पात्र किसानों तक समय पर पहुंच सके।
डीसी ने कहा कि एग्रीस्टैक फार्मर आईडी और डिजिटल क्रॉप सर्वे जैसी व्यवस्थाओं का उद्देश्य किसानों एवं आमजन को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी संबंधित विभाग इन कार्यों को प्राथमिकता देते हुए धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
झज्जर जिला में रविवार को एग्रीस्टैक फॉर्मर आईडी के लिए पंजीकरण करती कृषि विभाग की टीम।
जन समस्याओं के समाधान के लिए झज्जर में आज लगेगा जिला स्तरीय समाधान शिविर
झज्जर लघु सचिवालय में जिला स्तरीय और उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़ और बादली लघु सचिवालयों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर
झज्जर, 23 अगस्त, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सोमवार 24 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान डीसी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगी।
तीनों सब डिवीजन में भी लगेंगे समाधान शिविर
उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार और बेरी लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा।
यमुनानगर में प्राइवेट बस में फर्जी टिकट देने का विरोध करना कांग्रेस के जिला सचिव को भारी पड़ गया। आरोप है कि बस चालक और कंडक्टर ने पहले उन्हें गलत जगह उतार दिया। फर्जी टिकट का विरोध करने पर दोनों ने रास्ता रोककर उनके साथ धक्का-मुक्की की और चालक ने डंडे से उनकी पिंडली पर 5-6 वार किए।
हरियाणा कांग्रेस में पहली बार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार के खिलाफ विरोध के स्वर खुलकर उभरे हैं। विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखा है। जिसमें रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी से तुरंत हटाने की मांग की। दरअसल, पूरा मामला दीपेंद्र हुड्डा के एक बयान से जुड़ा है। जिसमें उन्होंने सज्जन कुमार के निधन पर शोक जताते हुए कहा था-हमारे पूरे देश में उनकी मिसाल दी जाती है। पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 1984 में हुए सिख दंगों कोर्ट ने उम्रकैद की सजा हुई थी। 20 अगस्त को जेल में ही मौत हो गई। दिलचस्प है, पूर्व स्पीकर के इस लेटर को अटैच करते हुए भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट की। जिसका टाइटल लिखा-‘दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ कांग्रेस के भीतर उठी आवाज’।
कूड़ा उठाने को लेकर हिसार में जमकर हुआ बवाल
हिसार, 23 अगस्त, अभीतक: रविवार को कूड़ा उठाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। हिसार में जेसीबी से कूड़ा उठवा रही नगर निगम की टीम और पुलिसकर्मियों पर हड़ताली सफाईकर्मियों ने कचरा फेंक दिया। जबरन श्रब्ठ को रोकने की कोशिश की गई। हंगामा बढ़ता देख सफाईकर्मियों को डिटेन कर लिया गया। रोडवेज बसों में भरकर उन्हें पुलिस लाइन लाया गया। उधर, यमुनानगर में भी जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम की टीम ैच् आवास के पास से कूड़े का ढेर हटाने आई थी, इसकी भनक लगती ही सफाईकर्मी भी पहुंच गए और टीम को कूड़ा उठाने से रोक दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। हंगामा कर रहे सफाईकर्मियों को जबरन पुलिस वैन में डालना शुरू कर दिया। विरोध में महिलाओं ने सड़क पर बैठकर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख निगम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बता दें, सफाईकर्मी 6 अगस्त से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
सज्जन सिंह वाले बयान पर दीपेंद्र हुड्डा ने दी सफाई’
रोहतक, 23 अगस्त, अभीतक: पिछले दो दिन से मैं देख रहा हूँ कि मेरे बयान को घुमा-फिराकर लोगों के सामने पेश किया जा रहा है। और मेरे बयान में एक ऐसा भी अंग्रेजी का शब्द डाला जा रहा है, जो मैंने बोला ही नहीं, न ही मेरा दूर-दूर तक ऐसा कोई मतलब था। मेरी कोई भी मंशा किसी हमारे भाई को ठेस पहुँचाने की नहीं थी। सिख समाज के हमारे भाईयों को तो ठेस पहुँचाने की मैं सोच भी नहीं सकता। ना मेरी कभी कोई भावना ऐसी थी। लेकिन फिर भी सिख समाज हमारा अपना परिवार है। अगर किसी भाई की भावनाओं को ठेस लगी है तो मैं आपका भाई हूँ, मैं खेद प्रकट करता हूँ। मेरी मंशा, मेरा मकसद किसी का दिल दुखी करना नहीं था। सिख समाज हमारे देश का गौरवशाली समाज है और मुझे गर्व है ऐसे समाज पर, जिन्होंने हम सबके लिए जो कुर्बानियां दीं, उसको हम कभी भूल नहीं सकते। आज भी देश की सीमाओं की रक्षा हो, चाहे देश की आजादी की लड़ाई हो, सिख कौम ने देश के लिए जो कुर्बानियां दी हैं, उस पर हमें गौरव है और हमारा सिख समाज के साथ एक परिवार जैसा रिश्ता है। कभी भी जरूरत हुई तो छोटे-बड़े भाईयों की तरह आपस में हम हमेशा साथ खड़े रहे, ऐसा हमारा रिश्ता है।
जब 1908 में पंजाब में पगड़ी संभाल जट्टा आंदोलन था, तो शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के चाचा सरदार अजीत सिंह जी के साथ मेरे खुद के परदादा चैधरी मातूराम जी को काले पानी की सजा हुई थी और तब से लेकर जब किसान आंदोलन हुआ, जब पंजाब से हमारे किसान भाई आए, तो सबसे पहले उनके साथ मैं स्वयं पहुँचा। हमेशा हर संघर्ष में हम साथ रहे हैं और 84 में जो हुआ, सिख समाज के न्याय की उस लड़ाई में भी हम उनके साथ हैं। उनको न्याय मिलना चाहिए, कोई दोषी नहीं बचना चाहिए।
झज्जर: झज्जर में सफाई कर्मचारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।
सफाई कर्मचारियों ने आज झज्जर विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के निवास पर पहुँच कर शोपा ज्ञापन।
विधायक गीता भुक्कल ने दिया आश्वासन विधानसभा में सफाई कर्मचारियों की मांगों का मुद्दा उठाया जाएगा।
सरकार से जल्द मांग मनवाने का काम किया जाएगा।
कई दिनों से भाजपा सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है।
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की।मांग पर अड़े हुए है कर्मचारी
झज्जर: नितिन नबीन की नई टीम को लेकर अभय चैटाला का तंज
कहा: अर्चना गुप्ता के बयान ने हरियाणा भाजपा के जाट नेताओं के कुर्ते खूंटी पर टंगवाए
झज्जर के सोंधी गांव में गुलिया खाप चबूतरे पर ग्रामीणों से सीधा संवाद करने के बाद मीडिया से कर रहे थे अभय बातचीत
अभय बोले, योजनाबद्ध तरीके से बीजेपी हरियाणा में करती है एक ही जात को टारगेट
हरियाणा में नहीं लगने देंगे पैंतीस-एक का नारा
पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा अभय पर सिविल व क्रिमिनल केस करने को लेकर भी दिया बेबाकी से जवाब
कहा: हुड्डा में हिम्मत है तो सार्वजनिक मंच पर आकर कर ले बहस, एक-एक बात की कलई खोल दूंगा
ः दीपेंद्र हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन सिंह को रोल मॉडल बताए जाने पर भी बोले अभय चैटाला
कहा: इससे साबित होती है कांग्रेस की सिखों पर किए गए अत्याचार की सच्चाई
हरियाणा में सिखों की बड़ी तादाद, आने वाले समय में कांग्रेस को सिखाएगी सबक
रोहतक- झज्जर को पूर्व सीएम हुड्डा का गढ़ बताए जाने के सवाल पर बिफरे अभय चैटाला
कहा: गढ़ होते थे राजा महाराजा के, हुड्डा परिवार तो हिसार के छोटे से गांव का वासिंदा
अभय बोले, आने वाला समय इनेलो का
सफाई कर्मियों व सरकार में हुई बैठक रही बेनतीजा, कहा, जब तक ठोस फैसला नहीं, हड़ताल जारी रहेगी, मंत्री बोले, 14 में से 13 मांगों पर बनी सहमति, पक्का करने की मांग पर मामला अटका
नेटबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों में ओवरऑल चैंपियन बना रेवाड़ी
अंडर 14 में झज्जर, 17 और 19 में फतेहाबाद की टीमों को हराया
रेवाड़ी के हिंदू पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली नेटबॉल खेल-कूद प्रतियोगिता
प्रदेशभर की अंडर 14, 17 और 19 लड़कों की नेटबॉल प्रतियोगिताएं जारी
रेवाड़ी, 23 अगस्त, अभीतक: तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली नेटबॉल खेल-कूद प्रतियोगिता में लड़कियों की टीमों में रेवाड़ी ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रेवाड़ी के हिंदू पब्लिक स्कूल में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी शामिल हुए हैं। लड़कियों की विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 में झज्जर तथा अंडर-17 और अंडर-19 में फतेहाबाद की टीमों को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रदेशभर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।
लड़कों की टीम के मुकाबले
रविवार को आयोजित लड़कों की अंडर-14 नेटबॉल प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी ने पानीपत, सोनीपत ने अंबाला, भिवानी ने हिसार, झज्जर ने फतेहाबाद, रोहतक ने पंचकूला तथा करनाल ने पलवल को हराया। अंडर-17 में झज्जर ने करनाल, रेवाड़ी ने पलवल, यमुनानगर ने महेंद्रगढ़, गुरुग्राम ने अंबाला, सोनीपत ने जींद तथा फतेहाबाद ने फरीदाबाद को पराजित किया। वहीं अंडर-19 में रेवाड़ी ने करनाल, चरखी दादरी ने पानीपत, रोहतक ने झज्जर, यमुनानगर ने फरीदाबाद, कैथल ने जींद तथा फतेहाबाद ने पलवल को हराया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एईओ भूपेंद्र सिंह, एईईओ सुनील कुमार, डीपीई सतपाल, रविंद्र, जयसिंह, सुखबीर, राजकुमार, शिवानी, सुनीता, सुमन, पूजा, सतीश और अनिल सहित अन्य अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
रेवाड़ी मैराथन -2026: नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी मैराथन
6 सितंबर को होने वाली मैराथन के लिए हर युवा कराएं पंजीकरण
अब तक 17095 से अधिक लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
रेवाड़ी, 23 अगस्त, अभीतक: हरियाणा उदय के तहत सरकार की नशामुक्त हरियाणा को लेकर शुरू की गई मुहिम के तहत रेवाड़ी में 6 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में जिले का हर युवा प्रतिभागिता करके जागरूकता का संदेश देंगे। मैराथन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है और अभी तक 17095 से अधिक लोगों ने प्रतिभागिता दर्ज करवाई है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के द्वारा नशामुक्त हरियाणा को लेकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही है। इसी के तहत प्रदेशभर में मैराथन आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। रेवाड़ी में 6 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन नशा मुक्त हरियाणा, खेल युक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूती देगी। उन्होंने बताया कि मैराथन 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की होगी। 5 किलोमीटर मैराथन के लिए पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क है। वहीं 10 किलोमीटर के लिए पंजीकरण करवाने के लिए 100 रुपए शुल्क रखा गया है। उन्होंने युवाओं सहित समस्त नागरिकों से आह्वान किया है कि नशे के खिलाफ आयोजित की जानी वाली मैराथन के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर इसमें भाग लेना सुनिश्चित करें।
प्रतिभागियों को दिए जाएंगे ई-सर्टिफिकेट
मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इसके साथ-साथ 10 किलोमीटर के महिला और पुरुष दोनों वर्गों के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
प्रतिभागियों के लिए होगी सभी जरूरी सुविधाएं
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य स्तरीय हाफ मैराथन के प्रतिभागियों के लिए फस्र्ट एड व पेयजल सहित समस्त जरूर व्यवस्थाएं होंगी। मैराथन के लिए सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। इसके साथ-साथ मेडिकल व रिफ्रेशमेंट आदि की व्यवस्था भी की गई है।
रेवाड़ी मैराथन के लिए ऐसे करें पंजीकरण
डीसी ने बताया कि रेवाड़ी मैराथन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इसके लिए
ीजजचेरूध्ध्ूूूण्तनदंहंपदेजकतनहेतूतण्पदध्रुध्मदध्तमहपेजतंजपवद पर क्लिक करके अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकते हैं।पोर्टल पर कंपनी के नाम सलेक्ट करने का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनियों के कर्मचारी अपनी-अपनी कंपनियों के नाम का ऑप्शन सलेक्ट करके अपना पंजीकरण करवाएं।
जिला परिवेदना समिति की बैठक बाल भवन में आज
हरियाणा के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे अध्यक्षता
रेवाड़ी, 23 अगस्त, अभीतक: जिला के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक सोमवार, 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे बाल भवन रेवाड़ी में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 परिवादों की सुनवाई की जाएगी। इनमें 08 नए, 4 लंबित मामले शामिल हैं। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा इन सभी परिवादों तथा मौके पर आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। इस अवसर पर जिला के विधायक, विभाग अध्यक्ष, पंचायत व निकाय समितियों के चेयरमैन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
20 साल पुराने विवादों को मिला ‘समाधान’
रेवाड़ी में मध्यस्थता से पांच लंबे समय से लंबित मामलों का निपटारा
रेवाड़ी, 23 अगस्त, अभीतक: लंबे समय से लंबित विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए रेवाड़ी में पांच पुराने मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। ये मामले सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत अभियान “समाधान समारोह” के तहत मध्यस्थता के माध्यम से निपटाए गए। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के संबंध में डॉ. रेनू सोलखे, सीजेएम-कम-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने बताया कि मध्यस्थता केंद्र, एडीआर सेंटर, रेवाड़ी में कई दौर की मध्यस्थता प्रक्रिया के बाद पांचों मामलों में पक्षकारों की आपसी सहमति से समाधान हुआ। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा देशभर में शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य लंबे समय से लंबित विवादों का मध्यस्थता के माध्यम से सौहार्दपूर्ण समाधान कर पक्षकारों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना तथा न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या को कम करना है। रेवाड़ी में निपटाए गए पांच मामलों में दो मामले पैतृक संपत्ति विवाद से संबंधित तथा तीन मामले मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित थे। इन मामलों की लंबित अवधि विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। दो मामले लगभग 20 वर्ष पुराने, एक मामला 15 वर्ष पुराना तथा दो मामले आठ वर्ष से अधिक पुराने थे। इतने लंबे समय से लंबित मामलों का आपसी समझ एवं सहमति से समाधान होना मध्यस्थता की प्रभावशीलता को दर्शाता है। डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि कई दौर की मध्यस्थता बैठकों के बाद पक्षकारों ने एक-दूसरे की बातों और हितों को समझते हुए आपसी सहमति से विवादों का समाधान स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता पक्षकारों को अपने विवाद का ऐसा समाधान खोजने का अवसर प्रदान करती है, जो उनकी आवश्यकताओं और परिस्थितियों के अनुरूप हो तथा लंबे समय तक चलने वाली मुकदमेबाजी से उन्हें राहत दिला सके। उन्होंने कहा कि दो लगभग 20 वर्ष पुराने और एक 15 वर्ष पुराने मामले का समाधान होना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन मामलों में पक्षकारों ने वर्षों तक मुकदमेबाजी का सामना किया। इन मामलों के निपटारे से न केवल न्यायिक लंबितता कम हुई है, बल्कि संबंधित पक्षकारों को लंबे समय से चले आ रहे विवाद से राहत एवं मानसिक संतोष भी प्राप्त हुआ है। डॉ. रेनू सोलखे ने कहा कि “समाधान समारोह” शीघ्र एवं सुलभ न्याय सुनिश्चित करने तथा मामलों की लंबितता कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता केवल मामलों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी सहमति, सौहार्द एवं स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त करने वाली प्रभावी प्रक्रिया है। रेवाड़ी में “समाधान समारोह” के तहत हुए इन निपटारों ने यह साबित किया है कि मध्यस्थता के माध्यम से दशकों पुराने विवादों को भी संवाद, समझ और आपसी सहमति से समाधान में बदला जा सकता है।
