




14 जुलाई से पहले गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को करें जमा, रिसीविंग भी लें: डीसी’
झज्जर जिला के सभी मतदाताओं से समय रहते गणना प्रपत्र भरकर जमा कराने की अपील’
मतदाता निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर भी ऑनलाइन भर सकते हैं गणना प्रपत्र’
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने पात्र मतदाताओं से किया आह्वान’
झज्जर, 06 जुलाई, अभीतक: जिला के सभी मतदाता एसआईआर -2026 के तहत प्राप्त गणना प्रपत्र को सही जानकारी के साथ भरकर 14 जुलाई तक संबंधित बीएलओ के पास अनिवार्य रूप से जमा कराएं। बीएलओ गणना प्रपत्र का साथ- साथ डिजिटाइजेशन करें। यह निर्देश डीसी वर्षा खांगवाल ने दिए। डीसी सोमवार को सम्बंधित अधिकारियों के साथ फील्ड विजिट कर रही थी। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने के बाद मतदाता बीएलओ से हस्ताक्षरित प्रति रसीद के रूप में अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निर्धारित समयबद्ध प्रक्रिया अनुरूप हो विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम’
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिलाभर में सोमवार की दोपहर बाद अब तक 4 लाख 57 हजार 557( 56.9 प्रतिशत) गणना प्रपत्र बीएलओ के माध्यम से डिजिटाइज एवं अपलोड किए जा चुके हैं। यह कार्य भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित समयबद्ध प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र दो प्रतियों में उपलब्ध कराया गया है। मतदाता एक प्रति में अपना विवरण भरकर हस्ताक्षर सहित बीएलओ को वापस देंगे, जबकि दूसरी प्रति पर बीएलओ हस्ताक्षर कर उसे रसीद के रूप में मतदाता अथवा परिवार के किसी वयस्क सदस्य को वापस करेंगे। इसलिए प्रत्येक मतदाता रसीद के रूप में हस्ताक्षरित प्रति अवश्य सुरक्षित रखें।
प्रारंभिक मतदाता सूची में केवल हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाताओं के नाम होंगे शामिल
डीसी ने स्पष्ट किया कि 21 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे, जिनके हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र निर्धारित समयावधि में बीएलओ को प्राप्त होंगे। यदि किसी मतदाता का गणना प्रपत्र जमा नहीं होता है तो उसका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में शामिल नहीं किया जाएगा।
सभी पात्र मतदाता बिना किसी देरी के अपने गणना प्रपत्र बीएलओ को सौंपे प्रपत्र’
डीसी ने कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 निकट है और अब लगभग एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में सभी पात्र मतदाता बिना किसी देरी के अपने गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को सौंप दें। डीसी वर्षा खांगवाल ने जिले के सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करें तथा आयोग के निर्देशों के अनुरूप गणना प्रपत्र भरवाकर उन्हें संबंधित बीएलओ तक पहुंचाने में सहयोग करें।
21 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन’
डीसी ने बताया कि आगामी 21 जुलाई को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। मतदाता सूची में केवल गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाताओं के नाम शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर भी भरा जा सकता है। ऐसे में सभी मतदाता समय रहते गणना फार्म प्रक्रिया पूरी कर अपने मताधिकार को सुरक्षित रखें।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने सहायक चकबंदी अधिकारी को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया
झज्जऱ, 06 जुलाई, अभीतक: भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की झज्जर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी स्थित चकबंदी कार्यालय में कार्यरत सहायक चकबंदी अधिकारी बलवान सिंह को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी पैतृक भूमि के विरासत संबंधी इंतकाल में संशोधन करने के एवज में आरोपी अधिकारी ₹2.50 लाख की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसवी एंड एसीबी की झज्जर इकाई ने ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। ट्रैप के दौरान रिश्वत की पूरी राशि मौके से बरामद कर ली गई। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
जनहित में अपील:
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख श्री ए. एस. चावला, आईपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन के संकल्प को साकार करने के लिए ब्यूरो पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है या किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध आमजन का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है और आपकी एक सूचना ईमानदार, जवाबदेह एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
15 हजार की रिश्वत लेते राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा
चंडीगढ़, 06 जुलाई, अभीतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ैट-।ब्ठ) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए गुरुग्राम में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी राजेश मल्हान को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ब्यूरो के गुरुग्राम थाने में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 23, दिनांक 06.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की धारा 308(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी गई शिकायत में बताया कि उसका दोस्त अपनी पत्नी के नाम गांव शेरपुर स्थित भूमि की इंतकाल (डनजंजपवद) राजस्व रिकार्ड में दर्ज करवाना चाहते थे। इसके लिए संबंधित हल्का पटवारी राजेश मल्हान ने कार्य करने के एवज में ₹45,000 की अवैध रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर आरोपी ने रिश्वत की राशि घटाकर ₹20,000 कर दी तथा उसमें से ₹5,000 बतौर पहली किस्त पहले ही ले लिए। इसके बाद आरोपी ने शेष ₹15,000 देने के लिए शिकायतकर्ता को बुलायाद्यराज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। ट्रैप के दौरान आरोपी राजेश मल्हान को शिकायतकर्ता से ₹15,000 की शेष रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
अपील
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
गैंगस्टर काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा पहुंची जठेड़ी गांव
गैंगस्टर काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा, नवजात बच्चियों को जन्म देने के बाद हरियाणा के सोनीपत स्थित जठेड़ी गांव पहुंचीं
गांव पहुंचने पर परिवार और ग्रामीणों ने ढोल बजाकर किया स्वागत।
नोएडा के सेक्टर 24 में पुलिस ने ऑनलाइन फर्जी फ्रेंडशिप क्लब चलाकर लोगों को लूटने वाला गैंग पकड़ा गया है। गैंग में निधि यादव, प्रियंका यादव और रिया यादव थी। ये लोगों से दोस्ती करती और फिर मिलने के लिए बुलाती। फिर ये लोग लोगों को सूनसान एरिया में ले जाते, वहां इनकी गैंग के सदस्य ओमवीर यादव, मंजेश यादव और पंकज यादव भी पीछे आ जाते, उस व्यक्ति से सबकुछ लूट लेते और उसे मारपीट कर भगा देते थे। पुलिस ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में ये लोग बहुत वक्त से लूट की ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, लोग डर और शर्म के चलते पुलिस थाने में बताते नहीं थे। इन लोगों ने लूट से इतना पैसा इकट्ठा कर लिया कि फॉर्च्यूनर और दो अन्य कार भी खरीद ली। इनकी लाइफ स्टाइल एकदम अलग और लग्जरी हो गई थी।



चरखी दादरी: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल का हरियाणा सरकार पर कटाक्ष
आरोप लगाया, सीएम नायब सैनी इस समय सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने की फिराक में लगे हुए हैं
कानून-व्यवस्था संभालने के बजाय मुख्यमंत्री केवल दिल्ली और पंजाब के चक्कर काटने में व्यस्त हैं
करोड़ों रुपये के प्क्थ्ब् फर्स्ट बैंक घोटाले को लेकर राज्य सरकार को घेरा
कुछ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं
गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें निष्पक्ष रहने की नसीहत दी
पूर्व राज्यसभा चुनाव में चंडीगढ़ काउंटिंग के दौरान कांग्रेस के 9 वोट अवैध करने के पीछे सोची-समझी साजिश बताई
भाजपा राज में हरियाणा अब शांति के बजाय हत्या और फिरौती का हब बन चुका है
महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर हुई फायरिंग कानून व्यवस्था का उदाहरण
पानीपत, जींद और हांसी सहित पूरे प्रदेश के व्यापारी और दुकानदार फिरौती की धमकियों से है खौफ
हरियाणा की जनता सहमी हुई है कि न जाने कब किसके पास फिरौती के लिए इंटरनेशनल कॉल आ जाए
कांग्रेस अब जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन कर संगठन को मजबूत करेगी
विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के अधिकारों और समस्याओं के लिए संघर्ष करती रहेगी
कांग्रेस पूरी मुस्तैदी से काम कर 2029 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी
जितेंद्र बघेल ने दादरी में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली, मीडिया से बातचीत

झज्जर: झज्जर गुरुग्राम मार्ग पर खून से लथपथ मिले शवों की हुई पहचान
यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव जोला के रहने वाले थे दोनों मृतक
इरसाद,कामिल के तौर पर हुई शवों की पहचान
राजस्थान के नीमराना में करते थे काम, परिजनो ने आकर की पहचान
मंगलवार को कराया जाएगा दोनों के शवों का पोस्टमार्टम
पुलिस हर एंगल से कर रही है मामले की जांच
झज्जर गुरुग्राम मार्ग पर सहवाग स्कूल के पास मिले थे 52 वर्षीय दोनों व्यक्तियों के शव
थाना प्रभारी बोले, जल्द ही होगा मामले का खुलासा, पुलिस कार्रवाई में जुटी

झज्जर रेलवे स्टेशन पर बुधवार से शुरू होगा टिकट आरक्षण केंद्र
विभाग ने लगाए सारे जरूरी उपकरण
हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष केशव सिंगला ने जताया आभार
कहा: शहर और क्षेत्र के लोगों के अलावा सैनिकों, व्यापारियों और आमजन को होगी सुविधा
कई साल पहले विभाग की तरफ से बंद कर दिया गया था रेलवे आरक्षण रिजर्व सेंटर
सामाजिक संस्थाओं और आमजन के प्रयास रंग लाए, अब बुधवार से शुरू होगा रेलवे का टिकट केंद्र
लोगों की मांग, शहर के बीचों बीच बने रेलवे का टिकट बुकिंग का काउंटर
झज्जर: चानौत जल आंदोलन को समर्थन देने कल पहुंचेगी 36 खाप पंचायत’
रोहतक झज्जर सोनीपत व दिल्ली देहात की सभी खापें कल धरनास्थल पर पहुंच रही हैं’
चानौत गांव का आंदोलन अब हरियाणा प्रदेश स्तर का आंदोलन बन चुका है’

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी राज्य स्तरीय बैठक में अतिरिक्त इन्क्रीमेंट पर हरियाणा सरकार का आभार
संगठन को मजबूत बनाने एवं लंबित मांगों को पूरा करवाने का लिया संकल्प
झज्जर, 06 जुलाई, अभीतक: क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी, हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक दिनांक 04 जुलाई 2026 को रोहतक में मुख्य संरक्षक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के मुख्य संरक्षक , राज्य प्रधान, राज्य महासचिव प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा सभी जिलों के जिला प्रधान एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में 30 जून 2026 को हरियाणा सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार लिपिकीय कर्मचारियों को अतिरिक्त इन्क्रीमेंट प्रदान किए जाने पर हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ (ठडै) के मार्गदर्शन एवं सहयोग की भी सराहना करते हुए संगठन ने उनका विशेष धन्यवाद किया। बैठक के दौरान सभी जिला प्रधानों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित किए गए।




स्नातक कक्षाओं में 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करें
झज्जर, 06 जुलाई, अभीतक: उच्चतर शिक्षा विभाग ने विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम समेत स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ा कर 12 जुलाई की है। अब विद्यार्थी 12 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के प्राशासनिक प्राचार्य डॉ. सुरेंदर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बीए कोर्स में 280, बीएससी कोर्स में 160 (फिजिकल साइंस) व 80 (लाइफ साइंस) तथा बीकॉम कोर्स में 80 शीट निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में ऍम ए कोर्स में 40 (इतिहास) व 60 (भूगोल) में शीट निर्धारित हैं। ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ने से उन विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा, जो किसी कारण तय समय में आवेदन नहीं कर पाए। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के प्राशासनिक प्राचार्य डॉ. सुरेंदर सिंह ने बताया कि विद्यार्थी बढ़ी हुई समयावधि का लाभलें। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जल्द जारी होगा। इसमें मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन, फीस जमा कराने और अन्य प्रवेश गतिविधियों की नई तिथियां घोषित हो चुकी हैं । जिसमे प्रथम मेरिट सूचि 22 जुलाई व द्वितीय मेरिट सूचि 29 जुलाई को लगेगी । डॉ. सुरेंदर सिंह ने कहा कि तिथि बढ़ने से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा। विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया की ताजा जानकारी के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस नियमित देखते रहें। उन्होंने विद्यार्थियों से बढ़ाई गई तिथि का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

वन महोत्सव पर डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश’
झज्जर, 06 जुलाई, अभीतक: पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के उद्देश्य से मनाए जा रहे ‘वन महोत्सव 2026’ के तहत आज डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के लगभग 100 छात्रों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने विद्यालय परिसर, खेल मैदान एवं प्रवेश द्वार के आसपास नीम, पीपल, बरगद, आम, जामुन तथा अशोक के अनेक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का प्रण भी लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ’पंकज वालिया’ ने कहा, वृक्ष हमारे जीवनदाता हैं। एक पेड़ सैकड़ों जीवों को जीवन देता है। यदि आज प्रत्येक बच्चा एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और हरा-भरा पर्यावरण मिलेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। छात्रों ने ‘एक बच्चा, एक पेड़: धरती होगी हरी-भरी’ का नारा लगाते हुए प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया।




भारत गैस एजेंसी बहादुरगढ़ में यातायात नियमों एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बहादुरगढ़, 06 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना यातायात बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में भारत गैस एजेंसी, बहादुरगढ़ के वाहन चालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सतीश कुमार ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।इसके साथ ही उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में भारत गैस एजेंसी के संचालक सुशील कुमार ने झज्जर पुलिस की इस जनहित पहल की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने भी यातायात नियमों का पालन करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।


मैनुअल स्कैवेंजिंग को पूरी तरह समाप्त करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय मैनुअल स्कैवेंजर सर्वेक्षण समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश’
झज्जर, 06 जुलाई, अभीतक: डीसी वर्षा खंगवाल ने कहा कि मैनुअल स्कैवेंजिंग जैसी अमानवीय प्रथा को पूरी तरह समाप्त करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस कार्य में किसी भी विभाग द्वारा लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीसी सोमवार को जिला स्तरीय मैनुअल स्कैवेंजर सर्वेक्षण समिति बैठक
की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने मैनुअल स्कैवेंजिंग निषेध एवं पुनर्वास से जुड़े प्रावधानों तथा जिला में किए जा रहे सर्वेक्षण एवं सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा ने डीसी का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा मैनुअल स्कैवेंजर सर्वेक्षण की प्रगति से अवगत कराया। डीसी वर्षा खंगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों तथा औद्योगिक इकाइयों में बने सेप्टिक टैंकों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सभी सफाई कर्मचारियों को निर्धारित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। इसके अलावा जिले में खुले पड़े सभी बोरवेलों को प्राथमिकता के आधार पर बंद कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। डीसी ने कहा कि मैनुअल स्कैवेंजिंग से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में उपस्थित गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से भी सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा, जागरूकता बढ़ाने तथा इस कुप्रथा के उन्मूलन में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास,जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट, एसीपी अखिल कुमार,संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति से नरेंद्र धनखड़ सहित अन्य अधिकारी और समिति सदस्य मौजूद रहे।








बेरी क्षेत्र के सड़क मार्गो का होगा नवीनीकरण, 16 सड़कों के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
डीसी वर्षा खांगवाल ने दी प्रशासनिक स्वीकृति की जानकारी
16 सड़कों के सुदृढ़ीकरण व मजबूतीकरण पर खर्च होगी 20 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि
ग्रामीण संपर्क मार्गों, रेलवे स्टेशन रोड, खेल स्टेडियम पहुंच मार्ग और आंतरिक सड़कों का होगा नवीनीकरण
बेहतर सड़क नेटवर्क से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों व आमजन को मिलेगा सीधा लाभ
झज्जर, 06 जुलाई, अभीतक: झज्जर जिला के बेरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें के माध्यम से 20 करोड़ 60 लाख रुपये (2060.40 लाख रुपये) की अनुमानित लागत से 16 सड़कों से जुड़े विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यों के तहत लगभग 31 किलोमीटर लंबाई की विभिन्न ग्रामीण एवं संपर्क सड़कों का पुनर्निर्माण, सुदृढ़ीकरण तथा सुधार किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने सरकार की ओर से मिली प्रशासनिक स्वीकृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों को उपलब्ध होगी बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन सुविधा
डीसी ने बेरी क्षेत्र की सड़कों से जुड़े प्रस्तावित कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव बहराना स्थित ग्रामीण खेल स्टेडियम के पहुंच मार्ग का पुनर्निर्माण, बेरी-कलानौर रोड से गांव बिसान रोड तक, बेरी-कबूलपुर रोड, डीघल रेलवे स्टेशन मार्ग, गांव महराना से पीडब्ल्यूडी रोड, गांव भापड़ौदा-इस्माइला रोड, गांव कबूलपुर-गोच्छी रोड, सांपला-आसांढा से एनएच-334बी रोड, भापड़ौदा आंतरिक सड़क मार्ग, जहाजगढ़-बराणी (तामसपुरा) रोड, बेरी बाईपास, बिसान अप्रोच रोड तथा बेरी-बाघपुर-मांगावास मार्ग के सुधार कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सांपला-झज्जर रोड से गढ़ी-सांपला-मातन-दुल्हेड़ा मार्ग तथा रोहद-बादली रोड के सुधार के लिए भी एस्टीमेट तैयार किया गया है। इन कार्यों में सड़क का पुनर्निर्माण, स्ट्रेंथनिंग, सरफेस ट्रीटमेंट, 20 एमएम प्रीमिक्स कारपेट, बिटुमिनस कंक्रीट, सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट (सीसीपी), पुलिया निर्माण तथा जंक्शन सुधार जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। डीसी ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। किसानों को कृषि उपज के परिवहन, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिला के विद्यालयों में चलेगा पॉक्सो एक्ट जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने दी जानकारी
झज्जर, 06 जुलाई, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), झज्जर द्वारा जिला के विभिन्न विद्यालयों में बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), 2012 के प्रावधानों एवं इसके निहितार्थों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने सोमवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा तथा कानूनी संरक्षण के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
स्कूलों में विद्यार्थियों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पैरा लीगल वालंटियर्स चिन्हित विद्यालयों में विद्यार्थियों को बाल यौन अपराधों से बचाव, शिकायत प्रक्रिया, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देंगे।
इन विद्यालयों में आयोजित होंगे जागरूकता शिविर
सीजेएम विशाल ने बताया कि 8 जुलाई को पीएलवी शिवधन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूपनिया, 9 जुलाई को पीएलवी प्रेमवती राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, 10 जुलाई को पीएलवी सरोज देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूरावास, 13 जुलाई को पीएलवी सरोज देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छारा, 14 जुलाई को पीएलवी नीता देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुल्हेड़ा, 15 जुलाई को पीएलवी नीता देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसौरखेड़ी, 16 जुलाई को पीएलवी नवीन कुमारी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़, 17 जुलाई को पीएलवी नवीन कुमारी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खातीवास, 18 जुलाई को पीएलवी प्रकाश चंद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारहेड़ी, 20 जुलाई को पीएलवी सरोज देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा, 21 जुलाई को पीएलवी शिवधन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडोठी, 22 जुलाई को पीएलवी रोशनी राजकीय हाई स्कूल अंबोली, 23 जुलाई को पीएलवी बबीता कुमारी राजकीय हाई स्कूल मुंदसा तथा 28 जुलाई को पीएलवी बबीता कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडायन में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के संबंध में जागरूक करेंगी।




जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की असली पहचान: एडीसी
समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए अविलंब समाधान के निर्देश
झज्जर, 06 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह की प्रभावी पहल पर चल रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में सोमवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में एडीसी जगनिवास ने लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसीपी मयंक मिश्रा के साथ आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए मिल रहा प्रभावी मंच
एडीसी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाता है। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है। बैठक के दौरान एडीसी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनके निस्तारण की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक मामले का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है। झज्जर के साथ साथ बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में भी समाधान शिविर लगाए गए।
झज्जर लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में समस्याएं सुनते एडीसी जगनिवास।

एएसडीडी वोटर की पहचान करने में बीएलओ का सहयोग करें बीएलए: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने एसआईआर के चलते राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक
राजनीतिक दलों के बीएलए निरन्तर करें बीएलओ के साथ बैठक
14 जुलाई तक पूरा करें गणना पत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य
डीसी ने कहा-आमजन सक्रिय भागीदारी से विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में बनें सहभागी
झज्जर, 06 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत झज्जर जिला में गणना प्रपत्र भरवाने के साथ ही डिजिटाइजेशन का कार्य निरन्तर जारी है। मतदाता सूचियों के इस विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका है, ऐसे में इस प्रक्रिया को सभी ने मिलकर पूरा करना है। यह बात डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कही। डीसी सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर चल रहे एसआईआर- 2026 में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एएसडीडी वोटर और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा बैठक ले रही थी। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया जिलाभर में जनभागीदारी के साथ निरन्तर आगे बढ़ रही है, ऐसे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और बूथ लेवल एजेंट मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि एएसडीडी-एब्सेंट, शिफ्टिड, डबल व डेथ वोटर की पहचान में बीएलओ का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया 14 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगी तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को किया जाएगा।
बीएलओ के साथ नियमित बैठक करें बीएलए
डीसी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंट की बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ नियमित बैठकें आयोजित करें तथा इन बैठकों की सूचना संबंधित चुनाव अधिकारियों को पूर्व में उपलब्ध करवाएं। डीसी ने कहा कि बीएलए व बीएलओ आवश्यकता पड़ने पर पड़ोसियों से जानकारी लेकर मतदाता की स्थिति जैसे अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट का रिकॉर्ड तैयार करें।
तत्काल गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को लौटाएं मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं होंगे, उनकी बूथवार सूची पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों तथा संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी, ताकि नागरिक समय रहते अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकें। उन्होंने कहा कि जिला के सभी पात्र नागरिक अपने गणना प्रपत्र समय पर भरकर संबंधित बीएलओ को अवश्य उपलब्ध कराएं।
सर्वेक्षण के समय स्वयं मतदाता मौजूद नहीं है तो परिजन दे सकेंगे हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि रोजगार, विवाह अथवा अन्य कारणों से स्थायी रूप से दूसरे मतदान क्षेत्र में स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के संबंध में उनके परिवार का कोई वयस्क सदस्य गणना प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध करा सकता है। यदि सर्वेक्षण के समय मतदाता घर पर मौजूद नहीं है तो परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य उसकी ओर से प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर जमा कर सकता है।
हेल्प डेस्क किया स्थापित
डीसी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए लघु सचिवालय झज्जर में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 1950 प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक संचालित किया है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए मतदाता इस हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु के अलावा सभी अतिरिक्त ईआरओ व अन्य एसआईआर से जुड़े अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





वन महोत्सव के अवसर पर डम्ज् ब्पजल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 250 फलदार पौधों का रोपण
झज्जर, 06 जुलाई, अभीतक: वन महोत्सव के अवसर पर डम्ज् ब्पजल द्वारा एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के अंतर्गत ैभ्.15। के निकट स्थित डम्ज् ब्पजल सेक्टर-5 में 2.2 एकड़ क्षेत्र में 250 फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में डम्ज् ब्पजल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ भाग लेते हुए हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित आवरण का विस्तार करना, जैव विविधता को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करना है। उल्लेखनीय है कि डम्ज् ब्पजल ने अपनी पर्यावरणीय पहलों को केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि जापान की प्रसिद्ध मियावाकी (डपलंूंाप) तकनीक के माध्यम से परिसर में अर्बन फॉरेस्ट (न्तइंद थ्वतमेज) भी विकसित किया है। यह सघन शहरी वन स्थानीय जैव विविधता को समृद्ध करने, वायु गुणवत्ता में सुधार, कार्बन अवशोषण बढ़ाने तथा प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डम्ज् ब्पजल द्वारा पिछले पाँच वर्षों में एक लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, डम्ज् ब्पजल सेक्टर-5 में लगभग 2.2 एकड़ क्षेत्र में विकसित हरित पट्टी एवं मियावाकी अर्बन फॉरेस्ट पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा औद्योगिक क्षेत्र में हरित पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है। यह पहल डम्ज् ब्पजल की पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर रिलायंस डम्ज् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री श्रीवल्लभ गोयल ने कहा, प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माताओं, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति सम्मान एवं उत्तरदायित्व का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसके संरक्षण का भी संकल्प ले। पिछले पाँच वर्षों में एक लाख से अधिक पौधों का रोपण और मियावाकी तकनीक पर आधारित अर्बन फॉरेस्ट का विकास इसी दिशा में हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए फलदार पौधे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी उपयोगी सिद्ध होंगे। डम्ज् ब्पजल भविष्य में भी ऐसे जनभागीदारी आधारित हरित अभियानों का आयोजन करता रहेगा और हरित भारत एवं सतत विकास के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान देता रहेगा। इस अवसर पर रिलायंस डम्ज् ब्पजल की ओर से इन्फ्रा हेड श्री राकेश सिन्हा, कर्नल रोमल राजैन (सीएसआर प्रमुख), प्रीति सक्सेना, अविनाश जायसवाल, अनिल शर्मा, हनी मलिक, सतपाल सिंह, सोमवीर सुखाला, लोकेश कापसे, नीलम सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा समाज के प्रत्येक नागरिक से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस जन-आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया।
एचटेट परीक्षा में भारी लापरवाही पर भडकी कांग्रेस, प्रदीप गुलिया जोगी बोले: यह परीक्षा नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ है सरेआम खिलवाड़ है
एचटेट परीक्षा में गायब पैराग्राफ, खुली सील और गलत प्रश्नपत्र, इसके बाद भी अपनी लापरवाही छिपाने में जुटी सरकार: प्रदीप गुलिया जोगी
भाजपा सरकार की लापरवाही ने युवाओं की वर्षो की मेहनत पर फेरा पानी: प्रदीप गुलिया जोगी
एचटेट में भारी लापरवाही है युवाओं के भविष्य के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़: प्रदीप गुलिया जोगी
भिवानी, 06 जुलाई, अभीतक: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में सामने आई गंभीर अनियमितताओं और भारी चूकों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परीक्षा के दौरान अव्यवस्था, गलत प्रश्नपत्र और प्रशासनिक खामियों पर कड़ा रोष जताते हुए कांग्रेस शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया जोगी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा नहीं, बल्कि प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं के भविष्य और उनकी भावनाओं के साथ सरेआम खिलवाड़ है। प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि एचटेट परीक्षा के दौरान सामने आई गड़बडियों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र से मुहावरे ही गायब थे, लेकिन परीक्षार्थियों से उनके अर्थ चुनने को कह दिया गया। ववही हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में भारी अंतर पाया गया, जिससे परीक्षार्थी भ्रमित हो गए। वहीं ऐसे सवाल पूछे गए थे, जिनका संदर्भ पूरे प्रश्न पत्र में कहीं था ही नहीं। कुछ स्थानों पर प्रश्र पत्र और ओएमआर शीट के सीरियल नंबर अलग-अलग पाए गए, जबकि कुछ स्थानों पर बिना सील के प्रश्र पत्र भी बांटे गए। कई सेंटर्स पर प्रश्न पत्र कम पड़ गए, तो कई जगह कैंडिडेट्स को उनके तय सब्जेक्ट के बजाय दूसरे विषयों के पेपर थमा दिए गए। कांग्रेस शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में तो पूरी तरह विफल रही ही है, लेकिन जो परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, उनमें भी इस कदर की लापरवाही बरती जा रही है जो अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि सालों तक मेहनत करने वाले युवाओं को परीक्षा केंद्र पर जाकर पता चलता है कि पेपर की सील पहले से खुली है या उन्हें गलत विषय का पेपर दे दिया गया है। बिना मुहावरे के अर्थ पूछना और पैराग्राफ गायब होना यह दर्शाता है कि शिक्षा बोर्ड और सरकार इस परीक्षा को लेकर कितनी लापरवाह थे। यह भाजपा का असली युवा विरोधी चेहरा है। जोगी ने कहा कि परीक्षार्थी इस भारी मानसिक प्रताडना और अव्यवस्था से गुजरने को मजबूर है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रश्न पत्रों में इतनी गंभीर विसंगतियां हैं, त्रुटियां हैं और ओएमआर शीट के नंबर तक मेल नहीं खा रहे, तो ऐसी स्थिति में आनन-फानन में आंसर की जारी कर सरकार अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास कर रही है। प्रदीप गुलिया जोगी ने मांग की है कि एचटेट परीक्षा में हुई इस भारी चूक की तुरंत एक स्वतंत्र और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जिन अधिकारियों और प्रिंटिंग एजेंसियों की लापरवाही से लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका है, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने प्रभावित परीक्षार्थियों को तुरंत राहत नहीं दी और अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी युवाओं के हक के लिए सडकों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।



अग्रवाल वैश्य समाज के संगठन संवाद कार्यक्रम में पदाधिकारियों को समझाया पदों का दायित्व
मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला
सोनीपत, 06 जुलाई, अभीतक: संगठन तभी प्रभावी बनता है, जब उसके प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्वों को समझते हुए समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इसी सोच को आगे बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज हम कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में संगठन संवाद कार्यक्रम को सार्थक बनाने पहुंचे हैं। ये उद्गार अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने संगठन के पानीपत, सोनीपत व रोहतक जिले के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बदलते समय में किसी भी सामाजिक संगठन की सफलता उसकी मजबूत टीम, स्पष्ट कार्यप्रणाली और निरंतर संवाद पर निर्भर करती है। इन्हीं मूल्यों को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा संगठन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित पदाधिकारी होते हैं, जो समाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करते हैं। उपस्थित पदाधिकारियों को पदों का दायित्व समझाते हुए बुवानीवाला ने कहा कि अध्यक्ष का दायित्व केवल संगठन का नेतृत्व करना नहीं, बल्कि सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर स्पष्ट दिशा देना, समन्वय स्थापित करना और संगठन की गरिमा को बनाए रखना भी है। इसी प्रकार महासचिव संगठन की कार्यप्रणाली की रीढ़ होता है। संगठन की बैठकों का संचालन, निर्णयों को क्रियान्वित कराना, विभिन्न इकाइयों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना उसकी प्रमुख जिम्मेदारी है। संगठन की तीसरी अहम कड़ी कोषाध्यक्ष की भूमिका संगठन के आर्थिक पक्ष को मजबूत और पारदर्शी बनाए रखने की होती है। आय-व्यय का स्पष्ट लेखा-जोखा रखना, प्रत्येक वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखना तथा संगठन के संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग सुनिश्चित करना कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि जब अध्यक्ष दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करे, महासचिव संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी संचालन करे और कोषाध्यक्ष वित्तीय अनुशासन बनाए रखे, तब संगठन मजबूत, विश्वसनीय और समाज के लिए अधिक प्रभावी बनकर उभरता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि प्रत्येक पदाधिकारी अपनी भूमिका को कितनी गंभीरता से निभाता है और समाज के हितों को व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में संगठन को मजबूत बनाने के लिए नियमित संवाद, आपसी विश्वास और बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक हैं। यदि जिला, विधानसभा, महिला, युवा एवं मुख्य इकाइयों के सभी पदाधिकारी निरंतर संपर्क में रहकर सामूहिक रूप से कार्य करेंगे तो संगठन की कार्यक्षमता कई गुना बढ़ेगी और समाज के अधिक से अधिक लोगों तक संगठन की गतिविधियों का लाभ पहुंच सकेगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल ने कहा कि संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी एक कड़ी की तरह होता है। यदि सभी अपने दायित्वों का समयबद्ध और गंभीरता से निर्वहन करें तो संगठन की गति स्वतः तेज हो जाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी भागीदारी बढ़ाना प्रत्येक पदाधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला ने कहा कि संगठन केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसकी गतिविधियां समाज के हर वर्ग तक दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित जनसंपर्क करते हुए समाज की समस्याओं और सुझावों को संगठन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसकी मजबूत टीम और जमीनी स्तर तक सक्रिय इकाइयों में होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे और समाज के बीच लगातार संवाद बनाए रखे, तभी संगठन का विस्तार और प्रभाव दोनों निरंतर बढ़ेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमनाथ गुप्ता, प्रदेश सचिव अंकुश जैन, डाॅ. राजेश गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद गोयल, प्रेम गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल, पानीपत जिला कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम बंसल, सोनीपत जिलाध्यक्ष प्रदीप गोयल, रोहतक जिलाध्यक्ष राहुल जैन, रोहतक महिला जिलाध्यक्ष बृज बाला गुप्ता, सोनीपत महिला जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग, पानीपत महिला जिलाध्यक्ष सविता गर्ग, पानीपत युवा अध्यक्ष शुभम बंसल, सोनीपत युवा जिलाध्यक्ष शुभम गोयल सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
रेवाड़ी: रेवाड़ी के घर में जबरदस्त ब्लास्ट
एक छोटी बच्ची सहित पांच लोग झुलसे
सभी को गुरुग्राम किया गया रेफर
25 वर्षीय युवती की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया
कपड़ों पर प्रेस करते वक्त हुआ हादसा
ब्लास्ट इतना जोरदार की घर के शीशे व दीवार तक टूटी
ब्लास्ट की क्या वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई मौके पर है फोरेंसिक टीम
25 वर्षीय युवती की हालत बताई जा रही है गंभीर
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चैधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हिसार, 06 जुलाई, अभीतक: मौसम पूर्वानुमान: मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार, भटिंडा तक बनी हुई है। अरबसागर में एक डिप्रेशन बनने से अनुकूल परिस्थितियां के कारण मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है जिससे मानसूनी हवाओं तथा राजस्थान पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा राज्य में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है परंतु इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट तथा वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चैधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार








रेवाड़ी को विकसित बनाने के लिए इंजन की तरह खींचेगा धारूहेड़ा: राव इंद्रजीत सिंह
नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने चेयरमैन और वार्ड पार्षदों को दी बधाई
कहा – पूरी ईमानदारी के साथ कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएं नवनिर्वाचित सदस्य
रेवाड़ी, 06 जुलाई, अभीतक: केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुग्राम के बाद रेवाड़ी सबसे विकसित जिला होगा और रेवाड़ी को विकसित बनाने के लिए इंजन की तरह धारूहेड़ा खींचेगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को नगर पालिका धारूहेड़ा में नवनिर्वाचित चेयरमैन सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा और वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने नवनिर्वाचित चेयरमैन और वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वें सभी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। इस अवसर पर बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली विशेष रूप से मौजूद रहे। धारूहेड़ा के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुरेश कुमार ने चेयरमैन सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा और वार्ड पार्षदों को शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया गया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज जीते हुए पार्षदों में महिलाओं की संख्या अधिक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी चाहते हैं कि लोकसभा, विधानसभा के साथ साथ जिला परिषद और अन्य इकाईयों में भी महिलाओं की भागीदारी अधिक हो। आने वाले दिनों में लोकसभा में महिलाओं का इनमें 33 फीसदी आरक्षण को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धारूहेड़ा में जिला की सबसे ज्यादा इंडस्ट्री है। धारूहेड़ा जिला को विकास के मामले में आगे लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा में मसानी बैराज के दूषित पानी को निकालने के लिए योजना बना ली गई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी इसको लेकर प्रयासरत है। 228 करोड़ की राशि खर्च कर पाइप लाइन के माध्यम से इसके पानी को नजफगढ़ ड्रेन में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित चेयरमैन और वार्डों के पार्षद धारूहेड़ा के विकास में अपना पूरा सहयोग दें और पूरी पारदर्शिता से कार्य करें। बावल के विधायक डा कृष्ण कुमार ने नवनिर्वाचित चेयरमैन अजय जांगड़ा और वार्ड पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वें मिलकर धारूहेड़ा के विकास के लिए कार्य करें। धारूहेड़ा को स्वच्छता और सौंदर्यकरण में भी आगे लेकर जाने का कार्य करें। कोसली के विधायक अनिल यादव ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सभी मिलकर धारूहेड़ा को विकसित बनाने की दिशा में कार्य करने के साथ जनहित के मुद्दों का निवारण करें। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष डा वंदना पोपली ने भी नवनिर्वाचित चेयरमैन अजय जांगड़ा और वार्ड पार्षदों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वें धारूहेड़ा के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास कार्य करवाएं और जनहित में कार्य करते हुए धारूहेड़ा को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाएं। इस मौके पर जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश, पूर्व जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव, जिला महामंत्री प. हिमांशु पालीवाल, उप जिला प्रमुख अनिल रायपुर, सुनील मूसेपुर , अजीत, रामपाल यादव, राव इन्द्रपाल उपाध्यक्ष प्रवीन शर्मा, खुशीराम जांगड़ा सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


जल निकासी की समस्या का करें उचित प्रबंध: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें
रेवाड़ी, 06 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं होना सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जल निकासी के लिए उचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा व अन्य अधिकारियों के साथ आमजन की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। समाधान शिविर में गांव खण्डोडा में दूषित पानी की निकासी के लिए बीडीपीओ बावल को समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। गांव रामगढ़ में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव बालावास अहीर में मंदिर व जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ डहीना को पैमाइश कर शिकायत का निवारण करने के निर्देश दिए। गांव काकोडिया से गांव मुढ़लिया के खेत में दूषित पानी आने की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ रेवाड़ी को गांव काकोडिया में ही व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहर के शक्ति नगर में सीवरेज की सफाई संबंधी शिकायत पर डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को तुरंत समाधान करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। गांव फदनी में दूषित पानी की निकासी की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ धारूहेड़ा को शिकायत का समाधान करने के निर्देश दिए। गांव कुहारड में दूषित पानी का नाला रूके होने की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ नाहड़ को पानी निकासी का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।




सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित: डीसी
केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र
रेवाड़ी, 06 जुलाई, अभीतक: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, शैक्षणिकध्अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रियाध्वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने भारत में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधानध्नवाचार के क्षेत्र में काम किया हो। डीसी ने बताया कि आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है।
अभिषेक मीणा, डीसी रेवाड़ी।


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर प्रेरणादायक संगोष्ठी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रेवाड़ी, 06 जुलाई, अभीतक: मेरा युवा भारत रेवाड़ी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी रेवाड़ी में विविध प्रेरणादायक एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, संगोष्ठी, वृक्षारोपण अभियान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, विचारों तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं देशभक्ति की भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में योगदान देने का संदेश दिया। अशोक कुमार ने युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के रणजीत सिंह, ईश्वर सिंह, पूजा रानी, मेरा युवा भारत रेवाड़ी की ओर से विनय राव सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
नशा मुक्त, शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
संतों ने सत्य, अहिंसा, संयम, सेवा, समर्पण का मार्ग दिखाया
मुख्यमंत्री ने जालंधर में पीयूष मुनि महाराज के 39वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत
चण्डीगढ, 06 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा मुक्त और शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण का मिलकर संकल्प लें, तभी सेवा, सम्मान और संस्कार युक्त समाज के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाई जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जालंधर में पीयूष मुनि महाराज के 39वें दीक्षांत एवं सेवा सम्मान को समर्पित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। जैन सभा द्वारा मुख्यमंत्री को शॉल, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत सेवा समर्पण के साथ पूरे समाज का मार्गदर्शन करते हैं और ज्ञान रूपी दीपक से दूसरों के जीवन में रोशनी लाते हैं। उनके विचार मानवता की सेवा के लिए समर्पित होते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को धनवान की जगह चरित्रवान, संस्कारवान और मानवीय संवेदनाओं से युक्त बनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म, करूणा से बड़ी कोई पूजा तथा मानवता से बड़ा कोई मजहब नहीं होता। सामाजिक संस्थाए नशे से सचेत एवं जागरूक करने, बेटियों को शिक्षित करने, गरीब का घर रोशन करने परिवार में वात्सल्य बढ़ाने जैसे कार्य करके समाज का भविष्य गढ रहे हैं। संतो ने सत्य, अहिंसा, संयम, सेवा, समर्पण का मार्ग दिखाया है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
रंगला पंजाब को राजनीतिक इच्छाओं ने पीछे धकेल दिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगला पंजाब को राजनैतिक इच्छाओं ने पीछे धकेल दिया है। पंजाब पर 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है तथा हर व्यक्ति पर सवा लाख रुपए का कर्ज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की मिट्टी में गुरुओं की वाणी, शहीदों की कुर्बानी, किसानों का पसीना और भाईचारे की खुशबू आती है। पंजाब और हरियाणा का रिश्ता केवल सीमाओं का नहीं है बल्कि यह दिलों का रिश्ता है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशा खत्म करने के बड़े-बड़े दावे किए थे। आज पंजाब नशा और गैंगस्टर संस्कृति से जूझ रहा है। भाजपा सरकार ने हरियाणा में रोजगार, कौशल विकास और खेल नीति के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक अवसर उपलब्ध करवाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा पंजाब और हरियाणा पड़ोसी राज्य हैं। पंजाब किसानों की धरती है, लेकिन यहां का किसान अपनी फसलों की खरीद, भुगतान और मंडी व्यवस्था को लेकर बार-बार चिंता और अनिश्चितता का सामना कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का युवा सबसे ज्यादा चिंता में है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में पंजाब की बेरोजगारी दर 8.8 प्रतिशत रही। हरियाणा में युवाओं को अवसर मिल रहे हैं और पंजाब में केवल खोखली घोषणाएं हैं।
जालंधर खेल उद्योग, हस्तशिल्प, चमड़ा उद्योग स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विख्यात
मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर खेल उद्योग, हस्तशिल्प, चमड़ा उद्योग और एम.एस.एम.ई. का राष्ट्रीय केंद्र है। पूरी दुनिया में स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विख्यात इस भूमि पर बने खेल उपकरणों ने विश्व के बड़े-बड़े खेल मैदानों तक भारत का गौरव पहुंचाया है। ऐसी पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन करते हुए जालंधर की जनता को हृदय से प्रणाम एवं वंदन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्थानीय उद्योगों को आत्मनिर्भर भारत और मुद्रा योजना के माध्यम से नई मजबूती मिली है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम पूरा हो चुका है और सिटी रेलवे स्टेशन का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से जालंधर की देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों से कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है। इस अवसर पर श्रमेश मुनि महाराज, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सासंद सुनील, अमन थापा, राजेश जैन, महामंत्री सुशील जैन, सर्वजीत मक्कड़, विमल जैन, अश्वनी भण्डारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध – कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
बाडोपट्टी में 6 एकड़ में बनने वाले नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी
चण्डीगढ, 06 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने रविवार को जिला हिसार के गांव बाडोपट्टी में करीब 6.08 एकड़ भूमि पर बनने वाले नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन की आधारशिला रखी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 22.38 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। श्री रणबीर गंगवा प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए आईटीआई के निर्माण से बरवाला व आसपास के क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह आईटीआई क्षेत्र के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा और औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांव बाड़ोपट्टी में एक करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से फिरनी का कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए 700 करोड रुपए से अधिक का टेंडर जल्द ही अलॉट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, श्री रणबीर ग्रंगवा ने जिला हिसार के बरवाला क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मोती लुहार स्ट्रीट से कॉलेज रोड तथा ओल्ड ग्रेन मार्केट (आईडी-12612) तक सड़क निर्माण के एक हिस्से के कार्य के लिए 77.82 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
हरियाणा ने जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैंय 6 जुलाई से जनसंख्या गणना का प्री-टेस्ट शुरू होगा – डॉ. सुमिता मिश्रा
पहली से 5 जुलाई तक उपलब्ध थी स्वयं गणना की सुविधाय देशभर में जनगणना अभियान को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है पायलट अभ्यास
चण्डीगढ, 06 जुलाई, अभीतक: हरियाणा ने भारत की जनगणना 2027 के जनसंख्या गणना चरण (च्वचनसंजपवद म्दनउमतंजपवद चींेम) के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त और हरियाणा जनगणना 2027 की नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने हरियाणा के चुने हुए कुछ क्षेत्रों में जनसंख्या गणना के प्री-टेस्ट (पूर्व-परीक्षण) को अधिसूचित कर दिया है। यह फील्ड अभ्यास 6 से 18 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जो कि जनगणना 2027 की देशव्यापी तैयारियों का हिस्सा है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया को सुचारू, सटीक और कुशल बनाने की दिशा में प्री-टेस्ट एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। फील्ड गणना शुरू होने से पहले, अधिसूचित सैंपल क्षेत्रों के पात्र निवासियों को पहली से 5 जुलाई, 2026 तक सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्वयं गणना) का विकल्प होगा, जिसके माध्यम से वे निर्धारित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्वेच्छा से अपना विवरण जमा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि फील्ड अभ्यास पूरा होने के बाद, प्री-टेस्ट के दौरान जुटाई गई जानकारी को सत्यापित, अपडेट और मान्य करने के लिए 19 से 20 जुलाई, 2026 तक एक ‘‘रिविजनल राउंड’’ (पुनरीक्षण दौर) चलाया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस पायलट अभ्यास को जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली, डिजिटल प्रक्रियाओं, फील्ड संचालन और डेटा संग्रह तंत्र की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है। प्री-टेस्ट से मिलने वाले अनुभव और निष्कर्ष देशव्यापी जनगणना शुरू होने से पहले परिचालन प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने, व्यावहारिक चुनौतियों की पहचान करने और पूरे ढांचे को मजबूत करने में मदद करेंगे। उन्होंने चयनित सैंपल क्षेत्रों के सभी निवासियों से इस अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लेने और प्रगणकों (म्दनउमतंजवते) को पूरा सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना डेटा की सटीकता, विश्वसनीयता और पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए जनता की भागीदारी बहुत जरूरी है, क्योंकि यही डेटा साक्ष्य-आधारित शासन, विकास योजनाओं और जन कल्याणकारी पहलों का आधार बनता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 17ए और जनगणना नियम, 1990 के नियम 6डी के प्रावधानों के तहत अधिसूचना जारी की गई है जो भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत हरियाणा में इस जनसंख्या गणना प्री-टेस्ट के आयोजन को अधिकृत करती है।
सिख इतिहास में बाबा लखी शाह बंजारा का योगदान अमर – सुमन सैनी
गुरुद्वारा सिंह सभा लोहारा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से 11 लाख रुपए देने की गई घोषणा
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा के 448वें जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा में मत्था टेककर अरदास
चण्डीगढ, 06 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि सिख इतिहास में बाबा लखी शाह बंजारा का योगदान अमर है। जब अत्याचारी औरंगजेब के आदेश पर दिल्ली के चांदनी चैक में हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी का शीश कलम कर दिया गया, तब भय और आतंक का वातावरण था। ऐसे समय में बाबा लखी शाह बंजारा जी ने अद्भुत साहस दिखाया। उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी रविवार को लाडवा में गुरुद्वारा सिंह सभा में बाबा लखी शाह बंजारा के 448 वें जन्म उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर अरदास की। श्रीमती सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से 11 लाख रुपए गुरुद्वारा सिंह सभा लोहारा को देने की घोषणा की। उन्होंने बाबा लखी शाह बंजारा जी कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी साध-संगत व समाज के सभी नागरिकों को जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि वे साहस, सेवा, धर्म-रक्षा, त्याग और मानवता के महान प्रतीक थे। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जब समय कठिन हो, परिस्थितियां प्रतिकूल हों और सत्य पर संकट हो, तब जो व्यक्ति धर्म, कर्तव्य और मानवता के पक्ष में अडिग खड़ा रहता है, वही इतिहास रचता है। उन्होंने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा का जीवन हमें सिखाता है कि निःस्वार्थ सेवा, साहस, समर्पण और धर्म के प्रति आस्था ही मनुष्य को महान बनाती है। श्रीमती सैनी ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति, वर्ग या समुदाय की धरोहर नहीं होते, वे पूरे समाज और राष्ट्र की साझा विरासत होते हैं। उनके विचार और आदर्श एक प्रकाश-स्तंभ की तरह हमें दिशा देते हैं।
’मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घुमंतू एवं विमुक्त जातियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उठाए कई महत्वपूर्ण कदम’
श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि बंजारा समाज हमारे देश का अत्यंत संघर्षशील, मेहनती, स्वाभिमानी और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध समाज है। इस समाज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी परंपराओं, अपनी पहचान और अपनी जीवटता को बनाए रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार में यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज का कोई भी वर्ग विकास से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घुमंतू एवं विमुक्त जातियों को मुख्यधारा से जोडने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऐसे परिवारों को योजनाओं और सेवाओं से जोड़ा गया है, ताकि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, आवास और सामाजिक सुरक्षा का लाभ आसानी से मिल सके। करनाल, पलवल और रोहतक सहित कई क्षेत्रों में घुमंतू परिवारों को बसाने और उन्हें प्लॉट उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का गठन करके समग्र विकास के लिए संस्थागत व्यवस्था भी बनाई गई है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मजबूत – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आर्टिकल 370 हटाकर हुआ पूरा
पंजाब का भविष्य दिल्ली नहीं, बल्कि उसके लोग करेंगे तय
मुख्यमंत्री ने पठानकोट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह में लिया हिस्सा
चण्डीगढ, 06 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिया। उन्होंने जो आवाज उठाई और जो सपना देखा, उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर पूरा किया है। आज, भारतीय तिरंगा कश्मीर से कन्याकुमारी तक शान से लहरा रहा है। श्री नायब सिंह सैनी पंजाब के पठानकोट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर पठानकोट के विधायक श्री अश्विनी शर्मा, पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर श्री दिनेश बब्बू, पूर्व विधायक सीमा कुमारी और दूसरे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पठानकोट सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि ‘भारत माता’ की उत्तरी सीमा है। यह बहादुर योद्धाओं, शहीदों, देशभक्तों और देश के महान सपूतों की धरती है, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। यहां की मिट्टी में वीरता की खुशबू और हवा में देशभक्ति की भावना है। उन्होंने कहा कि इतिहास कुछ खास शख्सियतों को सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि उन पीढ़ियों से याद रखता है जो उनके आदर्शों को जीवन में अपनाती हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऐसे ही दूर की सोचने वाले नेता थे जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी भारत की एकता, अखंडता, आत्म-सम्मान और राष्ट्रीय चेतना के लिए लगा दी। वे अपने समय के न सिर्फ नेता थे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी जी एक प्रसिद्ध शिक्षाविद होने के साथ साथ एक प्रखर राजनेता भी थे। उन्होंने कहा कि सिर्फ 33 साल की उम्र में ही वे कलकत्ता यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर बन गए। बंगाल के लोग उन्हें बहुत सम्मान और प्यार देते थे और उन्हें बंगाल का टाइगर कहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का लक्ष्य मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना था। इसी मकसद से वे जनता के बीच आए और आजाद भारत के पहले उद्योग मंत्री बने। लेकिन 1950 में जब उसूलों और पावर को चुनने का मौका मिला, तो उन्होंने पद के बजाय देश हित को चुना। उन्होंने पूर्वी पाकिस्तान से लाखों हिंदुओं और सिखों के निकाले जाने और लियाकत-नेहरू समझौते पर गहरी असहमति जताई और केन्द्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। इस फैसले से उन्होंने साबित कर दिया कि देश उनके लिए किसी भी पद से ज्यादा जरूरी था। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था, “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।” यह सिर्फ एक राजनेतिक नारा नहीं था, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज थी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत में पूरी तरह मिलाने के लिए संघर्ष किया और बिना परमिट के इस इलाके में आने का निर्णय लिया। उन्हें माधोपुर से जम्मू और कश्मीर में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया। उस समय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी उनके साथ थे। बाद में हिरासत में रहते हुए डॉ. मुखर्जी का निधन हो गया। यह कोई साधारण मृत्यु नहीं थी बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए किया गया सर्वोच्च बलिदान था।
अनुच्छेद 370 के हटने से डॉ. मुखर्जी का विजन हुआ पूरा
उन्होंने कहा कि जिस मिशन के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी, वह 5 अगस्त, 2019 को पूरा हुआ, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया। आज भारतीय तिरंगा कश्मीर से कन्याकुमारी और अटक से कटक तक शान और सम्मान के साथ लहराता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कायापलट
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया अब भारत को एक नए नजरिए से देखती है। एक देश जिसे कभी वैश्विक समस्याओं का हिस्सा माना जाता था, अब दुनिया को समाधान देने वाले राष्ट्र के रूप में उभरा है। यह परिवर्तन रातों रात नहीं हुआ है। यह भारतीयों की कड़ी मेहनत, विश्वास और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों, समर्पण, त्याग और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में सरकार की अलग-अलग पहलों से लाखों गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं। आयुष्मान भारत स्कीम के जरिए गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा मिली है। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में चिरायु स्कीम को आयुष्मान भारत के साथ जोड़कर हेल्थकेयर सिक्योरिटी का दायरा बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने हर गाँव तक टेक्नोलॉजी पहुँचाई है, स्किल इंडिया ने युवाओं को निपुणता दी हैं और मेक इन इंडिया ने भारत की इंडस्ट्रियल क्षमताओं को मजबूत किया है। देश भर में आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं, वंदे भारत जैसी एडवांस्ड ट्रेनें शुरू की जा रही हैं और एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहाँ कुछ लोग “आम आदमी क्लीनिक” की बात करते हैं, वहीं हरियाणा सरकार ने पूरे हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने के विजन के मुताबिक हरियाणा में पहले ही 17 मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं और हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए और संस्थानों पर काम जारी है।
हरियाणा का मॉडल पारदर्शी सुशासन और जनहितैषी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन मॉडल को अपनाया है। सरकार किसी जाति, परिवार या वोट बैंक के लिए नहीं, बल्कि हर नागरिक की तरक्की के लिए काम करती है। पिछले कुछ सालों में, लगभग 2 लाख युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के नौकरियां दी गई है। उन्होंने कहा कि जब वह पंजाब की ओर देखते हैं, तो उन्हें चिंता और दर्द महसूस होता है। आज पंजाब में समाज का हर वर्ग ठगा सा महसूस कर रहा है। युवाओं से नौकरी के वादे किए गए, लेकिन आज युवा नशे की गिरफ्त में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के किसानों से खुशहाली और बेहतर रिटर्न का वादा किया गया था, फिर भी वे अपनी फसल के सही दाम के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जहां सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से वित्तीय मदद के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब चार साल बीत जाने के बाद भी वायदें पूरे नहीं हुए हैं। हरियाणा में महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में किसानों को फसल नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जा रहा है। 2004 से 2014 के बीच, कांग्रेस सरकार ने फसल नुकसान के मुआवजे के तौर पर सिर्फ 1,136 करोड़ रुपये दिए, जबकि वर्तमान सरकार ने 2014 से अब तक किसानों को लगभग 16,500 करोड़ रुपये दिए हैं।
पंजाब का भविष्य दिल्ली नहीं, बल्कि उसके लोग करेंगे तय
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का भविष्य दिल्ली की राजनीति से नहीं, बल्कि खुद पंजाब के लोग तय करेंगे। पंजाब के किसान, युवा, माताएं और बहनें राज्य की दिशा और भाग्य तय करेंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के लोगों से सत्ता नहीं, बल्कि उनकी सेवा करने का मौका मांग रही है। लोगों के आशीर्वाद से पंजाब एक बार फिर “रंगला पंजाब” बनेगा। उन्होंने कहा कि यही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और एक विकसित भारत बनाने की मजबूत नींव होगी।
पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
राष्ट्रीय वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर को होगी पुरस्कारों की घोषणा
चण्डीगढ, 06 जुलाई, अभीतक: भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बच्चों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार के लिए पात्र बच्चे 31 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के सर्वोच्च बाल सम्मान में शामिल है, जिसके माध्यम से उन बच्चों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा, लगन, मेहनत और उपलब्धियों से समाज व देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के अंतर्गत बहादुरी, नवाचार, खेल, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीक, कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों द्वारा नामांकन किए जा सकते हैं। विभिन्न श्रेणियों में देशभर से कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा, खेल, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में अपनी मेहनत से ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा में आवेदन करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों, स्कूल प्रबंधकों, शिक्षकों और संबंधित विभागों से आह्वान किया कि वे योग्य बच्चों की पहचान कर उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 से संबंधित पात्रता, दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/ पर उपलब्ध है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी 31 जुलाई, 2026 तक पोर्टल के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं।
