



माइनर में दरार की सूचना मिलते ही झज्जर प्रशासन एक्टिव’
डीसी ने मौके पर पहुंच लिया व्यवस्था प्रबन्धन का जायजा
पाटौदा माइनर के तटबंधों को तुरंत किया मजबूत, करीब 30 एकड़ कृषि भूमि से पंप सेट लगाकर निकाला जा रहा पानी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को दिए सजगता से जल निकासी के निर्देश
किसानों की फसलों को नुकसान से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता-डीसी
झज्जर, 18 नवम्बर, अभीतक: झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर गांव कुलाना के पास पाटौदा माइनर में दरार आने से खेतों में हुए जलभराव की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से एक्शन लेते हुए समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए गए। डीसी वर्षा खांगवाल ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। प्रशासन की तत्परता से माइनर में पानी का रिसाव रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई और तटबंधों को मजबूत करने का कार्य पूरा किया गया। वहीं, प्रभावित खेतों से पानी निकालने के लिए पंप सेट लगाकर निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता खिवलेश भारद्वाज ने बताया कि बुधवार सुबह झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर गांव कुलाना के पास आरडी 24 हजार के समीप पाटौदा माइनर के तटबंध में दरार आने से आसपास के खेतों में पानी फैल गया था। इस संदर्भ में जिला प्रशासन को अवगत कराया गया जिसपर सूचना मिलते ही डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सबसे पहले पानी के रिसाव को रोकने के लिए तटबंधों को मजबूत किया गया और खेतों में जमा पानी की जल्द से जल्द निकासी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को जलभराव से होने वाले संभावित नुकसान से बचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीसी ने कहा राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी के निर्देशों पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए माइनर में रिसाव वाले स्थान पर मिट्टी डालकर दरार को बंद किया और तटबंधों को मजबूती प्रदान की।
जल निकासी पूरी होने तक मौके पर निगरानी के निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल ने एसडीएम रवि मीणा सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित खेतों से पानी की पूरी निकासी होने तक मौके पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पंप सेट के माध्यम से जल निकासी का कार्य तेजी से जारी रखा जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने माइनर के तटबंधों का नियमित निरीक्षण करने और कमजोर स्थानों को समय रहते मजबूत करने के निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिले और उनकी फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
पंपसेट लगाकर पानी निकालने की दिशा में विभाग सजग: एक्सईएन
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के एक्सईएन खिवलेश भारद्वाज ने बताया कि माइनर में पानी का रिसाव रोक दिया गया है। साथ ही करीब 30 एकड़ कृषि भूमि में जमा पानी की निकासी के लिए पंप सेट लगाए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रभावित खेतों से जल्द से जल्द पानी निकालने के लिए विभागीय टीम लगातार काम कर रही है।

एसआईआर-2026: वोटर के दावे व आपत्तियों की तिथि बढ़कर हुई 15 दिसम्बर – डीसी
एएसडीडी वोटर को 30 नवंबर तक होगा गणना प्रपत्र वितरण और एकत्रीकरण कार्य
आगामी 22 दिसम्बर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश’
झज्जर, 18 नवम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों अनुरूप चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एसआईआर के तहत जारी सभी नोटिस पर सुनवाई की तिथि बढ़कर अब 15 दिसम्बर हो गई है। ऐसे में यह कार्य बुधवार 15 दिसम्बर तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। वहीं एएसडीडी वोटर को 30 नवंबर तक गणना प्रपत्र वितरण और एकत्रीकरण का कार्य होगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। पुनरीक्षण से संबंधित प्रत्येक गतिविधि निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नोटिस की सुनवाई में बरती जाए पारदर्शिता
डीसी ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत जारी नोटिस पर सुनवाई का कार्य जारी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शेष नोटिस की सुनवाई 15 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से पूरी की जाए। संबंधित मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाने, उन्हें सुनवाई का अवसर देने और प्रत्येक मामले का नियमानुसार निपटान करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मामलों का निस्तारण निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार किया जाए।
फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों का भी हो समय पर निपटारा
डीसी ने अधिकारियों को एसआईआर के दौरान प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदनों का भी नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने से संबंधित दावों के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन सहित अन्य निर्धारित सेवाओं के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाता है। इन आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए।
राजनीतिक दलों के साथ साझा की जा रही दावे-आपत्तियों की सूची
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से जिला के चारों निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं। दावों और आपत्तियों से संबंधित सूचियां प्रत्येक सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की जा रही हैं, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों की सुपर-चेकिंग का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।
जिलाभर में 807 मतदान केंद्रों पर तैनात हैं बीएलओ
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 31 जुलाई 2026 तक जारी प्रारूप मतदाता सूची में कुल 6 लाख 68 हजार 832 मतदाता दर्ज हैं। जिले के सभी 807 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की तैनाती की गई है। इनके कार्यों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन की ओर से पुनरीक्षण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि अभियान के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके।
आगामी 22 दिसम्बर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसम्बर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा को ध्यान में रखते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। साथ ही, मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक कार्रवाई में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को उपडेट और विश्वसनीय बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।



झज्जर कालेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव गुरुवार से सभी तैयारियां पूरी
डीसी वर्षा खांगवाल बतौर मुख्य अतिथि करेंगी दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ
झज्जर, 18 नवम्बर, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज के ऑडिटोरियम में गुरुवार 19 नवम्बर से दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल बतौर मुख्य अतिथि महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। यह जानकारी जिला युवा समन्वयक एवं आईटीआई प्रधानाचार्य संदीप कुमार अहलावत ने बुधवार को यहां दी। आईटीआई प्रधानाचार्य संदीप अहलावत ने बताया कि युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक विरासत एवं कला कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 19 व 20 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आयोजन हो रहा है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस वर्ष महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत रखी गई है।
नकल या साहित्यिक चोरी पाए जाने पर अयोग्य घोषित
जिला युवा समन्वयक अधिकारी संदीप कुमार अहलावत ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागियों को निर्धारित थीम पर ए-3 आकार की शीट पर पेंसिल, एक्रेलिक, वाटर कलर अथवा क्रेयॉन माध्यम से चित्र तैयार करना होगा। इसके लिए अधिकतम 6 घंटे का समय निर्धारित है। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को हिंदी, अंग्रेजी अथवा क्षेत्रीय भाषा में 90 मिनट के भीतर मौलिक कविता लिखनी होगी। नकल अथवा साहित्यिक चोरी पाए जाने पर प्रतिभागी को अयोग्य घोषित किया जाएगा। पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता में ढोल, नगाड़ा, बांसुरी, सारंगी, इकतारा, खड़ताल, तबला सहित अन्य पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया जा सकेगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत समूह लोक नृत्य एवं समूह लोक गीत की प्रस्तुतियां भारतीय सांस्कृतिक एवं क्षेत्रीय लोक परंपराओं पर आधारित होंगी। इनकी अवधि 5 से 8 मिनट निर्धारित की गई है। लोक गीत में फिल्मी गानों एवं नाटक की प्रस्तुति हिंदी, अंग्रेजी अथवा रीमिक्स की अनुमति नहीं होगी। नुक्कड़ किसी क्षेत्रीय भाषा में अधिकतम 7 मिनट की होगी, जिसमें एक टीम में अधिकतम 10 सदस्य भाग ले सकेंगे।
6 विधाओं में प्रतिभा परीक्षा ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के दौरान पांच समूह सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं के साथ पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, कविता लेखन तथा पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन शामिल हैं। सभी प्रतिभागियों के लिए My Bharat Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

ग्रेप-3 की पाबंदियां हटी, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण में ढिलाई नहीं बरतें विभाग: डीसी’
ग्रेप-1 व 2 के प्रावधानों की सख्ती से होगी पालना, 20 नवंबर तक धूल उड़ाने वाली तोड़फोड़ और खुले निर्माण कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध’
डीसी वर्षा खांगवाल ने ग्रेप1 व 2 को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश’
झज्जर, 18 नवम्बर, अभीतक: एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटने के बावजूद ग्रेप-1 और ग्रेप-2 के तहत निर्धारित प्रदूषण नियंत्रण संबंधी सभी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशानुसार 20 नवंबर 2026 तक धूल उत्पन्न करने वाली तोड़फोड़ गतिविधियों और खुले में निर्माण कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को इन निर्देशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित छूट वाली गतिविधियों को छोड़कर प्रतिबंधित निर्माण एवं तोड़फोड़ कार्य किसी भी स्थिति में नहीं होने चाहिए। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रेप-3 की पाबंदियां हटने का अर्थ यह नहीं है कि प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में किसी प्रकार की ढिलाई बरती जाए। सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखें।
निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर रहेगी विशेष निगरानी
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 20 नवंबर तक प्रतिबंधित निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें और नियमों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। प्रतिबंधों की प्रभावी पालना के लिए पर्याप्त कर्मचारियों और मशीनरी की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए।
औद्योगिक इकाइयों और प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
डीसी वर्षा खांगवाल ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, बहादुरगढ़ को औद्योगिक इकाइयों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक उत्सर्जन, वाहनों से निकलने वाले धुएं, सड़कों की धूल तथा खुले में कूड़ा-कचरा और बायोमास जलाने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए। प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों और व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
एंटी स्मॉग गन और पानी के छिड़काव से होगा धूल नियंत्रण
डीसी ने बताया कि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग और संबंधित एजेंसियों द्वारा एंटी स्मॉग गन तथा पानी के टैंकरों के माध्यम से छिड़काव कराया जा रहा है। झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी में नियमित रूप से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि धूल के कण हवा में न फैलें। उन्होंने निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के आवश्यक उपाय अपनाने तथा खुले में कूड़ा-कचरा और फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करने के साथ जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाए।
प्रदूषण नियंत्रण में नागरिक भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिलावासियों से वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) अपडेट रखें, रेड लाइट पर वाहन का इंजन बंद करें और वाहनों का नियमित रखरखाव करवाएं। खुले में कूड़ा-कचरा न डालें और न ही उसे जलाएं। अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।



झज्जर में 19 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती’
चयनित युवाओं को मिलेगा 19 से 20 हजार रुपये मासिक वेतन, 10वीं पास से स्नातक तक के युवा ले सकेंगे भाग’
झज्जर, 18 नवम्बर, अभीतक: जिला रोजगार कार्यालय, झज्जर की ओर से बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 19 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे पुराने बस स्टैंड के पास स्थित जिला रोजगार कार्यालय में लगेगा।
जिला रोजगार अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में सिक्लोप्स सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से रिलायंस मेट सिटी, सेक्टर-8 में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 22 से 35 वर्ष आयु के 10वीं, 12वीं और स्नातक पास पुरुष युवा आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 6 इंच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को 19 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। उन्होंने इच्छुक युवाओं से अपील की कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचे और इस अवसर का लाभ उठाएं।


आमजन की शिकायतों का जनसुनवाई में हो रहा प्रभावी समाधान’
व्यवस्था पूर्ण तरीके से डीसी वर्षा खांगवाल ने की जनसुनवाई’
बहादुरगढ़ कैंप कार्यालय में डीसी ने पिछली शिकायतों के निस्तारण की भी की समीक्षा’
बहादुरगढ़, 18 नवम्बर, अभीतक: आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और उन्हें बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से डीसी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को बहादुरगढ़ लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं रखी। डीसी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समाधान की प्रगति की भी समीक्षा की। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के लोगों ने बहादुरगढ में आकर जनसुनवाई करने की डीसी की पहल की सराहना की और इसे जनहित में बड़ा कदम बताया। डीसी ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से बहादुरगढ में लोगों की शिकायत सुनकर समाधान करने की दिशा में सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक मामले का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने और उनका समाधान करवाने का अवसर मिलता है। डीसी ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे जनहित से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता से लें और शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विकास कार्यों और परिवार पहचान पत्र के मामलों पर दिए निर्देश’
डीसी ने लोक निर्माण विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों में गुणवत्ता बनी रहे और ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, जनसुनवाई में परिवार पहचान पत्र से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर संबंधित कर्मचारियों को भौतिक सत्यापन करवाकर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार प्रवीण, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा व जसबीर सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने सेक्टर-6 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब का किया दौरा, वरिष्ठ जनों से किया संवाद
बहादुरगढ़, 18 नवम्बर, अभीतक: वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को बहादुरगढ़ शहर के सेक्टर-6 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब का दौरा करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने क्लब से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। क्लब पहुंचने पर वरिष्ठ नागरिकों ने डीसी वर्षा खांगवाल का स्वागत किया। क्लब के प्रधान रामनिवास ने डीसी के समक्ष वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने सामुदायिक केंद्र भवन की मरम्मत करवाने, ओपन जिम में लगे उपकरणों को दुरुस्त करवाने तथा क्लब परिसर के पार्क की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने की मांग की। डीसी वर्षा खांगवाल ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से समाज को दिशा मिलती है। इसलिए उनकी सुविधाओं और आवश्यकताओं का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। डीसी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने क्लब से जुड़े नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा रखी गई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने जिला प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी।

निरोगी जीवन के लिए प्राकृतिक चिकित्सा कारगर: डॉ. सुमन
गांव माछरौली स्थित डाइट संस्थान में विश्व प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 18 नवम्बर, अभीतक: विश्व प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को आयुष विभाग द्वारा गांव माछरौली जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संस्थान प्राचार्य अनिल श्योरान, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुमन खरब और प्रवक्ता मांगेराम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ सुमन खरब ने कहा कि संतुलित एवं प्राकृतिक आहार स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व, पौष्टिक एवं प्राकृतिक आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
प्राकृतिक जीवन शैली में योगाभ्यास का अहम योगदान: डॉ देशवाल
इस दौरान जिला योग समन्वयक डॉ पवन देशवाल ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने, खानपान में सुधार करने तथा योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ देशवाल ने मड थेरेपी, जल चिकित्सा सहित अन्य प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों का प्रदर्शन कर उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। वहीं एएमओ डॉ. नीलम और डॉ. अभिषेक ने प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों के पोषक तत्वों, स्वास्थ्य लाभों और उनके दैनिक जीवन में उचित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राकृतिक चिकित्सा विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम एवं योग विशेषज्ञ बलदेव आचार्य ने प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों, महत्व तथा शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला के विभिन्न विद्यालयों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 86 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, जिनमें पीटीआई, डीपीई एवं पीजीटी शामिल थे, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक चिकित्सा, पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन, डॉ. जितेन्द्र एवं डॉ. प्रमोद भी मौजूद रहे।







झज्जर पुलिस की डायल 112 टीम ने दिखाई तत्परता, मात्र 7 मिनट में मौके पर पहुंचकर महिला और बच्चों की बचाई जान’
डीसीपी मुख्यालय फैसल खान ने सराहनीय कार्य करने वाले तीनों पुलिस कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय में बुलाकर प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित’
झज्जर, 18 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस की डायल 112 टीम ने तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक महिला और उसके बच्चों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। आपातकालीन सूचना मिलने के मात्र 7 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने महिला और बच्चों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार मिलने से उनकी जान बचाने में सफलता मिली।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डायल 112 पर तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गांव भालगढ़ में पारिवारिक कारणों के चलते एक महिला ने अपने बच्चों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार, चालक विष्णु कुमार तथा एसपीओ धर्मवीर बिना कोई देरी किए मात्र 7 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस कर्मचारियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत महिला और बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल छुछकवास पहुंचाया। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से उन्हें समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी।पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान ने तीनों पुलिस कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर कार्यालय स्थित पुलिस मुख्यालय में बुलाकर उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में किसी की तत्परता और संवेदनशीलता किसी की जिंदगी बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है। पुलिस कर्मचारियों का यह कार्य पुलिस की सेवा भावना, जिम्मेदारी और आमजन के प्रति समर्पण का सराहनीय उदाहरण है। उन्होंने तीनों कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

बाबरा में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार’
महेन्द्र की उपचार के दौरान हुई मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ी गई, दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, दो आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर’
झज्जर, 18 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर क्षेत्र के गांव बाबरा में हुए जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में से दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को पूछताछ एवं मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में की गई।मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर झज्जर के प्रबंधक उप निरीक्षक ने बताया कि गांव बाबरा निवासी परमजीत की शिकायत पर थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया था। परमजीत अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में रास्ते में कुछ व्यक्तियों के साथ कहासुनी हुई थी। बाद में जब वह अपने घर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद व्यक्तियों ने लाठी-डंडों, फरसों व लोहे की रॉड आदि से हमला कर दिया। हमले में परमजीत, उसके पिता महेन्द्र, माता सुमित्रा तथा परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत के चलते कुछ घायलों को च्ळप्डै रोहतक रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान घायल महेन्द्र की 15 नवंबर को मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में हत्या से संबंधित धारा 103(1) ठछै भी जोड़ी गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गांव बाबरा निवासी भूपेन्द्र , हुक्म सिंह , मनोज तथा वीर सिंह को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई दो लाठियां बरामद की गईं। थाना प्रबंधक ने बताया कि भूपेन्द्र व हुक्म सिंह का दो दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, गिरफ्तार आरोपी मनोज और वीर सिंह को पूछताछ तथा वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।



जिला कारागार झज्जर में लोक अदालत का आयोजन’
झज्जर, 18 नवम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर की चेयरमैन एवं जिला व सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के दिशा-निर्देशानुसार, प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल ने जिला कारागार झज्जर में जेल लोक अदालत का आयोजन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल के समुख 3 मामले रखे गए। जिनमें से 2 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारीरू सीजेएम विशाल ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण न्याय पाने से वंचित न रहे। जिन कैदियों के पास अपना वकील करने के लिए साधन नहीं हैं, उन्हें प्राधिकरण की ओर से मुफ्त सरकारी अधिवक्ता (पैनल अधिवक्ता) उपलब्ध कराया जाता है।
जेल व्यवस्थाओं का निरीक्षण
लोक अदालत के आयोजन के साथ-साथ डीएलएसए सचिव ने जेल परिसर, कैदियों के बैरक, रसोईघर (मैस) में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और जेल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि कैदियों के मानवाधिकारों का पूर्ण सम्मान किया जाए, जेल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और जरूरतमंद कैदियों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। सीजेएम विशाल ने बंदियों से अपील की कि वे अपने आचरण में सुधार लाएं और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर द्वारा किसी भी कानूनी सहायता या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01251 -252013 जारी किया गया है। इस मौके पर जेल अधीक्षक सेवा सिंह, जेल उप अधीक्षक अमरजीत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से क्लर्क अभिषेक व पैरा लीगल वॉलंटियर कर्मजीत छिल्लर और जेल स्टाफ मौजूद रहा।
अदालत के फैसले की प्रमाणित प्रति देने की एवज में 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते कोर्ट का अहलमद रंगे हाथों गिरफ्तार
एसवी एवं एसीबी नारनौल की टीम ने की कार्रवाई, आरोपी सुमन कुमार को रिश्वत की राशि सहित दबोचा
30 अक्टूबर 2026 को सुनाए गए एक फैसले की प्रमाणित प्रति उपलब्ध करवाने के बदले मांगी थी रिश्वत
चंडीगढ़, 18 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने नारनौल की अदालत में तैनात अहलमद सुमन कुमार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को अदालत के फैसले की प्रमाणित प्रति उपलब्ध करवाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।
अदालत के फैसले की प्रमाणित प्रति देने के बदले मांगी थी रिश्वत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी एवं एसीबी को शिकायत दी थी कि अदालत में तैनात अहलमद सुमन कुमार एफआईआर नंबर 44ध्2019, थाना सदर नारनौल में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को सुनाए गए फैसले की प्रमाणित प्रति उपलब्ध करवाने के बदले उससे 3 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर एसवी एवं एसीबी की नारनौल यूनिट ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी सुमन कुमार को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना एसवी एवं एसीबी, गुरुग्राम में एफआईआर नंबर 49, दिनांक 18 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सुमन कुमार माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) श्री गौरव की अदालत में अहलमद के पद पर तैनात था। ट्रैप की कार्रवाई इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह, प्रभारी एसवी एवं एसीबी यूनिट नारनौल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में श्री जितेंद्र हुड्डा, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी), नारनौल मौजूद रहे। ट्रैप की पूरी प्रक्रिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के अनुसार पूरी की गई। मामले की जाँच जारी है।
महेंद्रगढ़ की धरती पर हरियाणा की सबसे बड़ी रैली होगी जजपा स्थापना दिवस रैली: दिग्विजय सिंह चैटाला’
युवा साथी जजपा की रीढ़ की हड्डी,आपके सहयोग समर्थन को हमेशा याद रखूंगा: दिग्विजय चैटाला’
अकेले युवाओं के 8-10 हजार वाहन आएंगे रैली में: दिग्विजय चैटाला’
भिवानी, 18 नवम्बर, अभीतक: जननायक जनता पार्टी की युवा प्रदेश कार्यकारिणी की एक अहम बैठक चैधरी देवीलाल सदन में आयोजित की गई बैठक में 6 दिसम्बर जजपा स्थापना दिवस समारोह रैली को लेकर दिग्विजय सिंह चैटाला ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर कहा कि युवा साथी जजपा की रीढ़ की हड्डी है आपके सहयोग समर्थन का हमेशा आभारी रहूंगा। युवा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में 6 दिसम्बर जन जन हरियाणा रैली को लेकर उत्साह नजर आया। समस्त हरियाणा से हजारों गाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। अकेले युवाओं की 10000 हजार गाडियां रैली में पहुंचेगी। इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष ने बडा ऐलान करते हुए कहा की महेन्द्रगढ़ में किसी भी पार्टी की हरियाणा स्तर की यह पहली रैली होगी। महेंद्रगढ़ रैली इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाऐगी। चैटाला ने साथ ही भाजपा सरकार के किसान विरोधी होने आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा के राज में आज खाद थानों में मिलती है। फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। हरियाणा में अपराध में नं वन बन चुका है।देश में कहीं भी अपराध होता है जिसमें नाम हरियाणा के बदमाशो का आता है।नशा हरियाणा में अपना पैर पूरी तरह से फैला चुका है। मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम होकर के पंजाब में ज्यादा रहते हैं। भाजपा आने वाली पीढ़ियों को गलत संदेश दे रही है। महेंद्रगढ़ में रैली आयोजित करने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा की दक्षिण हरियाणा में पहली बार जजपा ने बड़ी रैली करने का फैसला लोगों के जनसमर्थन से किया है। उन्होंने देश के बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं का रैली में पहुंचेंने के सवाल पर कहा की कुछ भी सम्भव हो सकता है। हमने पहले भी हांसी में देश की बड़ी राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाया था। पार्टी के स्थापना दिवस को इतिहास दिवस के रूप में आयोजित करने का दिग्विजय सिंह चैटाला ने दावा किया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा दीपक मलिक,जसविंदर खैरा,अमन शर्मा,बबलू खटाना,विनित सहरावत, राजू पाई,सेठी धनाना,ओमी राजपूत, प्रवक्ता राजू मेहरा, सम्पूर्ण कोयल, जयदीप ग्रेवाल,सपना इनसो, जयवीर ढांडा,विपिन यादव,ज्योति सांगवान।


चोरी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 18 नवम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त शुभम सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने एक और आरोपी को चोरी करने के मामले में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक अजय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूबे निवासी परनाला बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि नाहरा नाहरी रोड पर राम भारती स्कूल के पास एक फार्म हाउस बना रखा है। अभी उसमें हमारा परिवार नहीं रहता। दिनांक 19 में 2025 की रात को समय फार्म हाउस पर पहुंचा तो वहां पर समान चोरी हुआ मिली। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक महावीर की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक निवासी बिहारी कॉलोनी निजामपुर रोड लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया।माननीय अदालत की आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों व वाहन चालकों को किया जागरूक, नशे के दुष्प्रभावों और यातायात नियमों की दी जानकारी’
गांव मारौत के अब्लजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, दो व्यक्तियों को नागरिक अस्पताल झज्जर में चिकित्सकों से काउंसलिंग करवाकर शुरू करवाया नशा मुक्ति उपचार’
झज्जर, 18 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डीसीपी मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में तथा नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी के प्रभारी निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा थाना बेरी के अंतर्गत गांव मारौत स्थित अब्लजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी नशे के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही डायल 112 की आपातकालीन पुलिस सहायता सेवा, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।इस दौरान दिल्ली में वाहनों के प्रवेश को लेकर लागू प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को जागरूक किया गया कि 1 नवंबर 2026 से दिल्ली में प्रवेश के लिए सीएनजी, इलेक्ट्रिक एवं बीएस-6 मानक वाले वाहनों को अनुमति संबंधी नियमों का पालन करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
दो व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया प्रेरित
जागरूकता अभियान के दौरान नशे की समस्या से प्रभावित दो व्यक्तियों को नागरिक अस्पताल झज्जर ले जाकर चिकित्सकों के माध्यम से उनकी काउंसलिंग करवाई गई तथा नशा छोड़ने के लिए आवश्यक दवाइयां शुरू करवाई गईं। झज्जर पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों को उचित मार्गदर्शन एवं उपचार से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।झज्जर पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे से दूर रहें और अपने आसपास किसी व्यक्ति को नशे की गिरफ्त में पाएं तो उसे डांटने या उपेक्षा करने के बजाय उचित उपचार एवं काउंसलिंग के लिए प्रेरित करें। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस के साथ आमजन की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।
वोट बचाओ देश बचाओ चैपाल कार्यक्रम और वोट रक्षक अभियान का आयोजन दिनांक 20 नवंबर, 2026, सुबह 11ः00 बजे, स्थान जनरल चैपाल, गाँव गिरावड़, झज्जर’ में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में श्रीमती गीता भुक्कल, विधायक झज्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। सभी कांग्रेस के नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताओं एवं साथियों से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।
निवेदक’
श्री नीटू भादानी
ब्लॉक अध्यक्ष, झज्जर’

झज्जर: भीषण सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान की मौत
नौकरी के बाद बाइक से अपने गांव काहनोर लौट रहा था कांस्टेबल प्रदीप
बेरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई प्रदीप की मौत
बेरी के पास बियर फैक्ट्री के नजदीक हुआ सड़क हादसा
साल 2012 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था काहनोर का प्रदीप
शादीशुदा था प्रदीप, मृतक का एक बेटा और बेटी
पुलिस ने मृतक के शव का झज्जर नागरिक अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ किया लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज



झज्जर में 19 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती
चयनित युवाओं को मिलेगा 19 से 20 हजार रुपये मासिक वेतन, 10वीं पास से स्नातक तक के युवा ले सकेंगे भाग’
झज्जर, 18 नवम्बर, अभीतक: जिला रोजगार कार्यालय, झज्जर की ओर से बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 19 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे पुराने बस स्टैंड के पास स्थित जिला रोजगार कार्यालय में लगेगा।
जिला रोजगार अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में सिक्लोप्स सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से रिलायंस मेट सिटी, सेक्टर-8 में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 22 से 35 वर्ष आयु के 10वीं, 12वीं और स्नातक पास पुरुष युवा आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 6 इंच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को 19 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। उन्होंने इच्छुक युवाओं से अपील की कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचे और इस अवसर का लाभ उठाएं।
आमजन की शिकायतों का जनसुनवाई में हो रहा प्रभावी समाधान’
व्यवस्था पूर्ण तरीके से डीसी वर्षा खांगवाल ने की जनसुनवाई’
बहादुरगढ़ कैंप कार्यालय में डीसी ने पिछली शिकायतों के निस्तारण की भी की समीक्षा’
बहादुरगढ़, 18 नवम्बर, अभीतक: आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और उन्हें बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से डीसी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को बहादुरगढ़ लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं रखी। डीसी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समाधान की प्रगति की भी समीक्षा की। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के लोगों ने बहादुरगढ में आकर जनसुनवाई करने की डीसी की पहल की सराहना की और इसे जनहित में बड़ा कदम बताया। डीसी ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से बहादुरगढ में लोगों की शिकायत सुनकर समाधान करने की दिशा में सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक मामले का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने और उनका समाधान करवाने का अवसर मिलता है। डीसी ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे जनहित से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता से लें और शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विकास कार्यों और परिवार पहचान पत्र के मामलों पर दिए निर्देश
डीसी ने लोक निर्माण विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों में गुणवत्ता बनी रहे और ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, जनसुनवाई में परिवार पहचान पत्र से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर संबंधित कर्मचारियों को भौतिक सत्यापन करवाकर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार प्रवीण, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा व जसबीर सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




इंदिरा जयंती पर विक्रम कादयान ने किया उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन
बांग्लादेश की आजादी, हरित क्रांति और गुटनिरपेक्ष आंदोलन से विश्व पटल पर मजबूत हुई भारत की पहचान
झज्जर, 18 नवम्बर, अभीतक: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन (19 नवंबर) के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम कादयान ने उन्हें याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और ऐतिहासिक फैसलों से भारत को विश्व पटल पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। बांग्लादेश की आजादी, हरित क्रांति और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के माध्यम से उन्होंने दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई। विक्रम कादयान ने कहा कि इंदिरा गांधी का नेतृत्व भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। वर्ष 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति में भारत की निर्णायक भूमिका ने दुनिया को भारत की सैन्य और कूटनीतिक ताकत का एहसास कराया। वहीं, हरित क्रांति ने देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया। गुटनिरपेक्ष आंदोलन के जरिए भारत ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में स्वतंत्र और सम्मानजनक स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने हरियाणा के गठन के बाद प्रदेश के विकास और आर्थिक मजबूती के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में प्रदेश को विकास की नई संभावनाएं मिलीं और कृषि, सिंचाई तथा आधारभूत ढांचे को मजबूती देने की दिशा में काम हुआ। कादयान ने कहा कि एसवाईएल नहर के निर्माण की पहल हरियाणा के हिस्से का रावी-ब्यास जल उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम थी। हरियाणा के जल अधिकारों का मुद्दा आज भी प्रदेश के किसानों और भविष्य से जुड़ा अहम विषय है। उन्होंने कहा कि चैधरी रणबीर सिंह ने भाखड़ा बांध और हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्व मुख्यमंत्री चैधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हांसी-बुटाना नहर परियोजना के माध्यम से प्रदेश के सिंचाई तंत्र को मजबूत करने का प्रयास किया और एसवाईएल के मुद्दे को लगातार उठाया। आज सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा संसद में हरियाणा के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। विक्रम कादयान ने कहा कि इंदिरा गांधी की राष्ट्र निर्माण की विरासत को राजीव गांधी ने आगे बढ़ाया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की एकता, अखंडता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा को अपने जल, कृषि, रोजगार और विकास के अधिकारों के लिए मजबूत और जनहितैषी नेतृत्व की जरूरत है। राहुल गांधी लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कादयान ने कहा कि 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर हम सभी को उनके साहस, दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के संकल्प से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण की विरासत को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 22 को
रेवाड़ी, 18 नवम्बर, अभीतक: जिला वॉलीबॉल संघ की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें आगामी 22 नवंबर को सेक्टर चार स्थित शिक्षा सदन के वालीबॉल कोर्ट में सुबह 9 बजे आयोजित होने वाली जिला स्तरीय लडकों व लड़कियों के वालीबॉल टूर्नामेंट को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिला स्तरीय टीम का भी चयन किया जाएगा। बैठक के विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि जिला वालीबाल संघ रेवाड़ी वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर अनेकों स्पर्धाओं का आयोजन करता रहता है। जिन भी खिलाडियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाना है, वह 22 नवंबर को अपनी टीम लेकर उपस्थित रहे। इसी प्रतियोगिता के दौरान जिला स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा। जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी खिलाड़ी केवल रेवाड़ी जिला से ही संबंधित होने चाहिए तथा सभी के पास आवश्यक दस्तावेज होना भी आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मौके पर संघ के प्रधान एवं रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर जिला वालीबाल संघ के उप प्रधान निशांत यादव, सेक्रेटरी युधिष्ठिर यादव, कोषाध्यक्ष गौरव देशवाल, सदस्य जगदीश, गौरव यादव, अरविंद समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।




हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन भिवानी का चुनाव संपन्न, तीसरी बार जिला प्रधान बने सुरेन्द्र कुमार टोनी बापोड़ा
भिवानी, 18 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि. नं. 41, मुख्यालय झज्जर रोड़ रोहतक संबंधित इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन, जिला भिवानी का चुनाव आज चिडियाघर स्थित जिला यूनियन कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक राज्य वरिष्ठ प्रधान बलवान कालीरामणा, राज्य संगठन सचिव अनिल बल्हारा, रमेश शर्मा की देखरेख में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में मुख्य रूप से प्रांतीय महासचिव श्रीभगवान अहलावत, कोषाध्यक्ष नसीब रापडिया, राज्य उपमहासचिव सुरेश कौशिक, हरकेश शर्मा, राज्य संगठन सचिव कृष्ण पपोसा, राज्य उप कोषाध्यक्ष रिंकू यादव, पूर्व मुख्य सलाहाकार लीलाराम कौशिक, प्रांतीय मुख्य सलाहाकार सज्जन भारद्वाज, सह सचिव रजत पटौदी, प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता अमित कुमार जांगड़ा, संगठन सचिव अनूप कुमार ने शिरकत की। चुनाव में भिवानी जिले में कार्यरत सभी ब्रांचों के कर्मचारियों उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें लगातार तीसरी बार जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार टोनी बापोड़ा, सचिव रजत पटौदी, कोषाध्यक्ष सतबीर राणा, प्रेस प्रवक्ता अमित कुमार जांगड़ा, कार्यालय सचिव विनोद पाराशर को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षकों ने चुने गए पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। यह जानकारी जिला प्रेस प्रवक्ता अमित कुमार जांगड़ा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। नवनिर्वाचित जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार टोनी व कोषाध्यक्ष सतबीर राणा संयुक्त रूप से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी साथियों ने जो मान-सम्मान व विश्वास हमारे ऊपर जताया है, हम उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। यूनियन की तरफ से हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपके हर जायज काम के लिए हम सदा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। चाहे पदोन्नति का मामला हो, वेतन-भत्तों का हो, या किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय का हो, यूनियन हर समय आपके साथ खड़ी मिलेगी। किसी भी कर्मचारी को अकेला नहीं समझा जाएगा। हम सभी मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे और भिवानी जिले के हर ब्रांच के कर्मचारी की आवाज को मजबूती से ऊपर तक पहुंचाएंगे। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान बलवान कालीरामणा व राज्य संगठन सचिव अनिल बल्हारा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि भिवानी जिला हमेशा से ही संगठन की रीढ़ रहा है। यहां के कर्मचारियों ने हमेशा एकता व अनुशासन की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी से हमें पूरी उम्मीद है कि वह कर्मचारियों के हक और सम्मान की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेगी। संगठन कभी भी किसी कर्मचारी के मान-सम्मान से समझौता नहीं करेगा। सभी साथी एकजुट रहें, संगठन आपके साथ है और हर संघर्ष में आपके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। अंत में सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने संगठन की एकता व मजबूती का संकल्प लिया। शहरी ब्रांच भिवानी से प्रधान जय किशन शर्मा, सचिव संदीप कोट, कोषाध्यक्ष दीपक, वरिष्ठ उपप्रधान बजरंग लाल, उपप्रधान विनोद शर्मा, धूप सिंह, देवेन्द्र, फिल्ड ब्रांच से चेयरमैन विजय बापोड़ा, प्रधान आनंद श्योराण, सचिव अमित सहरावत, कोषाध्यक्ष संजय बापोड़ा, अमित पहल, संदीप, अमित काकरान, बनीसिंह, तोशाम ब्रांच से सचिव विजेन्द्र दुहन, कोषाध्यक्ष धर्मवीर जांगड़ा, चेयरमैन उमेद, वरिष्ठ उपप्रधान मान सिंह, कृष्ण कुमार, कैरू ब्रांच से प्रधान रतीभान, बवानी खेड़ा से सचिव जोगेन्द्र फौजी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, आई.बी. पपोसा से सचिव राजेश सीसर, कोषाध्यक्ष सुनील, आई.बी. सोरखी से प्रधान मनोज नैन, सचिव मनदीप, कोषाध्यक्ष मुकेश, बी. एंड आर. तोशाम से प्रधान प्रदीप बराला, कोषाध्यक्ष कृष्ण फौजी, बी. एंड आर. से चेयरमैन प्रेम जांगड़ा, प्रधान जयबीर, सचिव हितेश उपस्थित रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाई, अब 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी फाइनल मतदाता सूची
15 दिसंबर तक किया जाएगा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण
रेवाड़ी, 18 नवम्बर, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस चरण तथा उनके निस्तारण की अवधि बढ़ाकर 15 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची अब 22 दिसंबर 2026 को प्रकाशित होगी। इस संशोधन के बाद हरियाणा सहित जिला में एसआईआर की प्रक्रिया के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित नई समय-सारणी के अनुसार कार्य करना होगा।



बाल विवाह जैसी कुप्रथा और अपराध को रोकने में आमजन भी प्रशासन का करें सहयोग: डीसी
नागरिक अपने आसपास होने वाले बाल विवाह की समय रहते सरपंच, पार्षद, पुलिस या प्रशासन को दें सूचना
घरेलू महिला हिंसा और दहेज प्रथा रोकने के लिए भी लगातार जागरूकता गतिविधियां की जाएं आयोजित
रेवाड़ी, 18 नवम्बर, अभीतक: बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत बाल विवाह कानूनी अपराध है। वहीं बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसका बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समग्र विकास पर दूरगामी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डीसी अभिषेक मीणा ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए आमजन भी प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने आसपास होने वाले बाल विवाह की समय रहते सरपंच, पार्षद, पुलिस या प्रशासन को सूचना देकर सहयोगी बन सकते हैं।
डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम जागरूकता कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनको लेकर जागरूकता गतिविधियां लगातार आयोजित करवाई जाएं। आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन भी किया जा रहा है जो कि 21 दिसंबर 2026 तक चलाया जाएगा। डीसी ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत बाल विवाह को रोकने के लिए आवश्यक नियम बनाए गए हैं, जिनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का प्रावधान है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए संदिग्ध बाल विवाह की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत नजदीक के पुलिस थाना, चैकी में, आंगनवाड़ी वर्कर, डब्ल्यू सीडीपीओ, बाल संरक्षण अधिकारी, डीपीओ, महिला एवं बाल विकास, एसडीएम, बीडीपीओ, तहसीलदार, सीटीएम, पुलिस अधीक्षक व बाल विवाह निषेध अधिकारी व पुलिस कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर दें, ताकि समय रहते रोका जा सके। जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ने बताया कि विवाह के लिए लडकी की शादी की उम्र 18 वर्ष व लडके की शादी की उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व विवाह करना कानून अपराध है। नियम के तहत बाल विवाह के आयोजन में भागीदार सभी लोगों पर कानूनी कार्यवाही किए जाने का भी प्रावधान है, जिसके तहत 2 साल की जेल व एक लाख रुपए तक के जुर्माने का भी प्रावधान हैै। उन्होंने कहा कि झूठी शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में एमडीडी ऑफ इंडिया का भी पूरा सहयोग रहा है। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह और एसडीएम बावल संजीव कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जिला परिवेदना समिति की 20 नवंबर को होगी बैठक: डीसी
हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे अध्यक्षता
रेवाड़ी, 18 नवम्बर, अभीतक: जिला के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक शुक्रवार, 20 नवंबर सुबह 11 बजे बाल भवन रेवाड़ी में होगी। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों की सुनवाई की जाएगी। जिसमें 8 नए व 5 लंबित परिवाद शामिल हैं। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा इन परिवादों तथा मौके पर आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। इस अवसर पर जिला के विधायक, विभाग अध्यक्ष, पंचायत व निकाय समितियों के चेयरमैन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 19 व 20 नवंबर को लगेगी पेंशन अदालत
नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित होगी दो दिवसीय पेंशन अदालत
आसपास के जिलों के पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर करवा सकेंगे समस्याओं का समाधान
रेवाड़ी, 18 नवम्बर, अभीतक: प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) कार्यालय, हरियाणा की ओर से प्रदेश सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 19 व 20 नवंबर को दो दिवसीय पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत नारनौल स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) रेस्ट हाउस के सभागार में आयोजित होगी। जिला कोषाधिकारी अंजली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष पेंशन अदालत में जिला महेंद्रगढ़ सहित आसपास के निकटवर्ती जिलों के हरियाणा सरकार के ऐसे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी, जो सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) के अंशदाता रहे हैं, अपनी पेंशन अथवा निधि से संबंधित लंबित शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारी कार्यालय समय के दौरान पेंशन अदालत में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। वरिष्ठ उप महालेखाकार (पेंशन एवं निधि) ने सभी पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों से इस विशेष पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। कर्मचारियों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव आज से
विजेता प्रतिभागियों को दिए जाएंगे 2100 से लेकर 41000 तक के नकद इनाम
रेवाड़ी, 18 नवम्बर, अभीतक: युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा की ओर से युवाओं की कला, सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीरवार, 19 नवंबर से दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 का इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कल्पना चावला सभागार में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य-कम-जिला युवा समन्वय अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया ने कि इस महोत्सव को पूरी तरह इनडोर स्वरूप में गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को 2100 से लेकर 41000 तक के नकद इनाम दिए जाएंगे।




जिला में 24 नवंबर तक मनाया जा रहा विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह
एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक उपयोग रोकने एवं जन जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित की जा रही गतिविधियां
रेवाड़ी, 18 नवम्बर, अभीतक: सिविल सर्जन डॉ नरेंद्र दहिया ने बताया कि जिला में 18 से 24 नवम्बर 2026 तक विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह (World AMR Awareness Week – WAAW) का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत एंटीबायोटिक एवं अन्य एंटी माइक्रोबियल दवाओं के अनावश्यक उपयोग को रोकना तथा इनके सही और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग के प्रति आमजन एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य एंटीबायोटिक एवं अन्य एंटी माइक्रोबियल दवाओं के अनावश्यक उपयोग को रोकना तथा इनके सही और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग के प्रति आमजन एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम वन हेल्थ, वन एक्शनरू प्रिवेंट ए.एम.आर. नाउ निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अभियान के तहत 24 नवंबर तक विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें सभी सीएचसीध्पीएचसीध्एचडब्ल्यूसी पर जागरूकता शिविर, रैली व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसके अलावा डॉक्टरों के लिए एंटीबायोटिक के तर्कसंगत प्रयोग पर चर्चा, स्कूलों में पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता तथा केमिस्टों को बिना पर्ची एंटीबायोटिक न बेचने की अपील की जाएगी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ जोगेन्द्र तंवर ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में माईक्रोलोजी विभाग की डॉक्टर रेणु बसंल की अध्यक्षता में वर्ल्ड एन्टी बायोटिक्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नर्सिंग अधिकारी मधु व कविता ने अनावश्यक एन्टी बायोटिक्स के उपयोग ना करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग केवल चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ही किया जाना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाएं लेना, अनावश्यक रूप से इनका उपयोग करना अथवा उपचार बीच में छोड़ देना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इससे बैक्टीरिया पर दवाओं का असर कम होने लगता है और सामान्य संक्रमण का उपचार भी कठिन हो सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग स्वयं से न करें, चिकित्सक द्वारा निर्धारित उपचार का पूरा पालन करें तथा संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियां अपनाएं। इस अवसर पर डॉ.सुधा यादव, टेक्निकल ऑफिसर आंनद, टेक्निकल ऑफिसर रमेश, फार्मेसी ऑफिसर सुनील कुमार, कांता व लैब स्टाफ मौजूद रहे।


तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली, नशे से दूर रहने का दिया संदेश
स्कूलों और कॉलेजों के 100 गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आह्वान
रेवाड़ी, 18 नवम्बर, अभीतक: सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया और प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में बुधवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तंबाकू निषेध जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के स्टाफ और सैनी पब्लिक स्कूल के सहयोग से निकाली गई इस रैली को प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नागरिक अस्पताल रेवाड़ी से शुरू होकर सैनी पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि हमें यह विचार करना चाहिए कि क्या हम वास्तव में अपने स्वास्थ्य और अपने भविष्य की रक्षा कर रहे हैं। तंबाकू की लत का मुकाबला पहले से अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने पर जोर देते हुए स्कूलों और कॉलेजों के 100 गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आह्वान किया। जिला कोटपा नोडल अधिकारी डॉ. मीत वर्मा ने तंबाकू उत्पादों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य से जुड़ा नहीं है, बल्कि हमारे भविष्य, स्वतंत्रता और जीवन के चुनाव से भी जुड़ा हुआ है। युवाओं को यह समझना जरूरी है कि तंबाकू का कोई भी रूप सुरक्षित नहीं है। भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है और उस भविष्य को सुरक्षित रखना युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉ. सुधा यादव, डॉ. सुभाष, डॉ. प्रीतम, डॉ. चेष्टा, डॉ. योगेंद्र और जगबीर सहित अस्पताल एवं सैनी पब्लिक स्कूल के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे और रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रींगस से खाटूधाम जाने वाला मार्ग पर नो व्हीकल जोन
देवउठनी एकादशी पर रहेगा नो व्हीकल जोन, बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर 19 नवंबर दोपहर 2 बजे से 21 नवंबर सुबह 10 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध
रींगस-लाखनी-लांपुवा-चैमूं पुरोहितान-खाटूश्यामजी मार्ग रहेगा बंद, उपखंड मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार ने जारी किए आदेश
एचसीएस अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के पीएआर मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी
चंडीगढ़, 18 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) दर्ज करने के लिए विभिन्न स्तरों की समय-सीमा बढ़ा दी है। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, रिव्यूइंग अथॉरिटी द्वारा मूल्यांकन की समय-सीमा 24 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, एक्सेप्टिंग अथॉरिटी द्वारा मूल्यांकन की अंतिम तिथि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसंबर, 2026 ही रहेगी।




हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला
चंडीगढ़, 18 नवंबर-हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार, आईएएस अधिकारी श्री अंकित कुमार चैकसे अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पानीपत को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, झज्जर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी श्री जग निवास, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, झज्जर को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पानीपत नियुक्त किया गया है।

चंडीगढ़: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा ने देश भर में हासिल किया प्रथम स्थान
राष्ट्रीय औसत 66.2 के मुकाबले 89.2 एएमबी इंडेक्स के साथ राज्य ने रचा कीर्तिमान
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विभागीय समन्वय और ठोस प्रयासों को दिया श्रेय
क्हा: एक स्वस्थ और सशक्त हरियाणा का निर्माण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों से किया आह्वान रू लोग समय-समय पर अपने हीमोग्लोबिन की जांच अवश्य करवाएं, संतुलित व पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें
धान खरीद बंद कर किसानों को बर्बाद करने पर तुली सरकार, नमी के नाम पर हजारों करोड़ की लूट की हो न्यायिक जांच: चैधरी अभय सिंह चैटाला
सरकार धान खरीद की अंतिम तारीख तुरंत 30 नवंबर तक बढ़ाए ताकि कोई भी किसान अपनी फसल बेचने से न रहे वंचित
चंडीगढ़, 18 नवम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर किसानों के साथ सरेआम धोखाधड़ी और लूट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भी हजारों किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए धक्के खा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार द्वारा 15 नवंबर को धान खरीद बंद करने का फैसला पूरी तरह किसान विरोधी और तानाशाहीपूर्ण है। सरकार तुरंत धान खरीद की अंतिम तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाए ताकि कोई भी किसान अपनी फसल बेचने से वंचित न रहे। चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की पूरी फसल एमएसपी पर खरीदने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन मंडियों में किसानों को कभी पोर्टल, कभी गेट पास, कभी सत्यापन और कभी नमी के नाम पर परेशान किया गया। नमी का बहाना बनाकर किसानों के साथ हजारों करोड़ रूपए की जमकर लूट की गई। किसानों की फसल से इस तरीके से काटी गई रकम का हिसाब सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि नमी के नाम पर किसानों के भुगतान में की गई तमाम कटौतियों, खरीद एजेंसियों की भूमिका और सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही की जांच उच्च न्यायालय के किसी सिटिंग जज की निगरानी में करवाई जाए, ताकि इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों को किसी भी कीमत पर बचाया न जा सके। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि किसानों से काटी गई रकम आखिर किसके खाते में गई और इस लूट के लिए जिम्मेदार कौन है? इनेलो किसानों के हक की इस लड़ाई को सडक से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से लड़ेगी। किसानों के साथ अन्याय और उनकी मेहनत की कमाई की लूट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हरियाणा को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी!
चरखी दादरी में बनेंगे 3 रेलवे स्टेशन, रेल कॉरिडोर का सर्वे पूरा
चंडीगढ़, 18 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा के दक्षिणी हिस्से में रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। चरखी दादरी जिले में प्रस्तावित नए रेल कॉरिडोर को लेकर रेलवे विभाग ने सर्वे का महत्वपूर्ण चरण पूरा कर लिया है। इस परियोजना के तहत जिले में तीन नए रेलवे स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। जानकारी के मुताबिक, निमली, तिवाला और निहालगढ़ में नए रेलवे स्टेशन बनाने की योजना है। रेलवे टीमों ने निहालगढ़, बेरला और कान्हड़ा समेत कई गांवों में पहुंचकर रूट सर्वे और निशानदेही की है। यह रेल लाइन दक्षिण हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर का हिस्सा होगी। इसके जरिए गढ़ी हरसरू-फर्रुखनगर-झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू तक रेल नेटवर्क विकसित करने की योजना है। रेलवे टीमों ने रूट सर्वे, ट्रैफिक सर्वे, स्टेशन सर्वे और क्ळच्ै सर्वे सहित जरूरी तकनीकी कार्य पूरे किए हैं। अब रेलवे विभाग क्च्त् यानी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, अनुमानित लागत और रेट ऑफ रिटर्न तैयार करने की प्रक्रिया में जुटा है। बताया जा रहा है कि इस परियोजना से क्षेत्र के उद्योग, कृषि और व्यापार को बढ़ावा मिल सकता है। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, सांसद चैधरी धर्मबीर सिंह और विधायक सुनील सांगवान के प्रयासों से परियोजना आगे बढ़ रही है। हालांकि, निर्माण कार्य और अंतिम मंजूरी को लेकर अभी आगे की प्रक्रिया बाकी है।
भारत की राष्ट्रपति श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोहों के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं
भारत के पास विश्व में युवा प्रतिभाओं का सर्वश्रेष्ठ पूल है, जो एसआरसीसी जैसे महाविद्यालयों से परिलक्षित होता है : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
नई दिल्ली, 18 नवम्बर, अभीतक: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 18 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोहों के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों को विश्वस्तरीय संस्थानों के रूप में विकसित होना चाहिए। इससे न केवल भारत को ग्लोबल नॉलेज सुपरपावर बनाने के राष्ट्रीय विजन को साकार करने में मदद मिलेगी, बल्कि उच्च शिक्षा के लिए देश और विदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भी इन संस्थानों की ओर आकर्षित होंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दस वर्षों के दौरान भारत विश्व की सबसे तेजी से विकास करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। देश में बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, डिजिटल दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं, और वित्तीय समावेशन और सामाजिक विकास को हासिल किया गया है। स्टार्टअप के लिए अनुकूल इकोसिस्टम तैयार हुआ है और श्व्यापारिक सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस)श् को उच्च प्राथमिकता दी गई है। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से प्रभावी कल्याणकारी उपाय लागू किए गए हैं कि कोई भी लक्षित लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। हाल के वर्षों में लगभग 50 करोड़ देशवासी अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं। अनिश्चितताओं और संघर्षों से घिरे वैश्विक माहौल की तमाम चुनौतियों के बावजूद ये उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इस कॉलेज के विद्यार्थी सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था की इस मजबूती और सफलता को देखने तथा उससे सीखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे इस सीख का इस्तेमाल हमारी विकास यात्रा को और तेज करने के लिए करेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत नई ऊर्जा और नई दृष्टि के साथ वैश्विक मंच पर अपनी आर्थिक भूमिका का विस्तार कर रहा है। हमारे युवा ही हमारे महत्वाकांक्षी प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे पास विश्व में युवा प्रतिभाओं का सर्वश्रेष्ठ पूल है, जो एसआरसीसी जैसे महाविद्यालयों से परिलक्षित होता है। राष्ट्रपति ने कहा कि ‘भारत का, भारत द्वारा और भारत के लिए’ वह दृष्टिकोण है, जिसके आधार पर हमारे युवाओं को अपनी आकांक्षाओं और भूमिकाओं को परिभाषित करना चाहिए। इस संदर्भ में ‘भारत द्वारा’ का तात्पर्य यह है कि समाज और संस्थाओं ने विद्यार्थियों की क्षमताओं के विकास में योगदान दिया है। इसलिए, समाज और देश के प्रति उनका विशेष दायित्व है। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के विद्यार्थी परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर रहे हैं और शीर्ष स्थान हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से यह उम्मीद की जा सकती है कि वे इसका उदाहरण प्रस्तुत करेंगे कि कैसे धन-सृजन से राष्ट्र-निर्माण होता हैय वे स्वयं तो अच्छा करें ही, साथ ही विशेष रूप से वंचित वर्गों के लिए भी अवसरों का सृजन करेंय भारतीय जीवन-मूल्यों से जुड़े रहते हुए विश्वस्तरीय उत्कृष्टता प्राप्त करेंय अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का उपयोग संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ करेंय तथा समानुभूति, नैतिकता और सदाचार के साथ पेशेवर उत्कृष्टता की ओर बढ़ें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसआरसीसी परिवार के सदस्य वर्ष 2047 तक श्विकसित भारतश् के निर्माण तथा उसके बाद भी देश की गौरवशाली विकास यात्रा में निरंतर योगदान देते रहेंगे।


9वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस देशभर में प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत थीम के तहत मनाया गया
कर्नाटक के नागमंगला स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित किया गया। इसमें निवारक एवं स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी स्वास्थ्य देखभाल में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका को रेखांकित किया गया
आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि निवारक स्वास्थ्य देखभाल और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वस्थ जीवनशैली अत्यंत आवश्यक हैं
आयुष मंत्रालय के सचिव ने कहा, प्राकृतिक चिकित्सा को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी महत्वपूर्ण हैं
इस अवसर पर मधुमेह जीवनशैली अनुसंधान परीक्षण, नेचर क्योर 360 तथा कई महत्वपूर्ण शोध प्रकाशनों का विमोचन किया गया
नई दिल्ली, 18 नवम्बर, अभीतक: 9वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस देशभर में श्प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारतश् थीम के तहत मनाया गया। इस अवसर पर निवारक स्वास्थ्य देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली और समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने में प्राकृतिक चिकित्सा तथा प्रकृति आधारित स्वास्थ्य देखभाल के महत्व को रेखांकित किया गया। राष्ट्रीय स्तर का मुख्य समारोह केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, नागमंगला, कर्नाटक में आयोजित किया गया। इसका आयोजन आयुष मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव और आयुष मंत्रालय के सचिव श्री वैद्य राजेश कोटेचा ने वीडियो संदेशों के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। श्री प्रतापराव जाधव ने अपने संदेश में प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को उजागर किया जो रोकथाम स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में सहायक है। श्री प्रतापराव जाधव ने नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने तथा इस चिकित्सा पद्धति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, संस्थानों और अन्य संबंधित हितधारकों के प्रयासों की सराहना भी की। श्री वैद्य राजेश कोटेचा ने अपने संदेश में निवारक स्वास्थ्य देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने में प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी के आधार पर जागरूक एवं स्थायी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। कर्नाटक सरकार में जल संसाधन (वृहद एवं मध्यम सिंचाई) मंत्री तथा नागमंगला के विधायक श्री एन. चेलुवरायस्वामी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। वहीं आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री अलरमेलमंगई डीने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए, श्री एन. चेलुवरायस्वामी ने नागमंगला स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की स्थापना एवं विकास की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में इस संस्थान की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि संस्थान की सुविधाएं आम जनता के लिए सुलभ बनाई जानी चाहिए, ताकि आसपास के क्षेत्रों के लोग प्राकृतिक चिकित्सा आधारित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। श्री एन. चेलुवरायस्वामी ने संस्थान के विकास के लिए अपना पूर्ण समर्थन एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कर्नाटक में आयुष मंत्रालय की परियोजनाओं तथा भारत सरकार की अन्य पहलों के क्रियान्वयन को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने की इच्छा भी व्यक्त की। सुश्री अलरमेलमंगई डी. ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की बढ़ती स्वीकार्यता और जीवनशैली से संबंधित विकारों के समाधान में निवारक एवं स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी देखभाल के माध्यम से उनकी प्रासंगिकता को रेखांकित किया। उन्होंने केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसंधान बुनियादी ढांचे के विस्तार की जानकारी भी दी। इसमें निम्नलिखित संस्थान एवं सुविधाएं शामिल हैं, नागमंगला, कर्नाटक, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, झज्जर, हरियाणा, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान और रोहिणी, दिल्ली अनुसंधान संबंधी सुविधाएं। उन्होंने शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण, नैदानिक सेवाओं तथा जन-जागरूकता के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्था, पुणे के योगदान की भी सराहना की। प्रो. (डॉ.) ज्योति केसवानी, निदेशक, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने अपने स्वागत भाषण में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान को आगे बढ़ाने, संस्थागत विकास को प्रोत्साहित करने तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में परिषद की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद तथा राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे द्वारा कई शोध प्रकाशनों, शैक्षिक संसाधनों और नई पहलों का विमोचन किया गया। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं, प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा जारी प्रकाशन एवं पहल, वृत्तचित्र फिल्मेंरू नागमंगला (कर्नाटक) और झज्जर (हरियाणा) स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों पर आधारित वृत्तचित्र फिल्मों का विमोचन किया गया। इंडियन जर्नल ऑफ योगा एंड नेचुरोपैथी रू इसके खंड 1, अंक 3 का विमोचन किया गया। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पुस्तकरू योग और प्राकृतिक चिकित्सा पर आधारित पुस्तक जारी की गई, इंटर्न बुकलेटरू प्रशिक्षुओं के लिए शैक्षिक पुस्तिका का विमोचन किया गया, मधुमेह जीवनशैली अनुसंधानरू टाइप-2 मधुमेह के लिए जीवनशैली संबंधी हस्तक्षेपों पर आधारित एक नैदानिक परीक्षण का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे द्वारा जारी प्रकाशन राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे द्वारा दो प्रमुख प्रकाशनों का विमोचन किया गया, नेचर क्योर 360रू सतत एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य से संबंधित एक पहल, पारिवारिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से संबंधित प्रकाशन। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक चिकित्सा खाद्य मेले तथा औषधीय पौधों के रोपण अभियान का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों, स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति आधारित स्वास्थ्य देखभाल पद्धतियों के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. (डॉ.) ज्योति केसवानी, निदेशक, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद, प्रो. (डॉ.) गीता बी. शेट्टी, निदेशक, राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे और डॉ. वादिराजा एच.एस. सहायक निदेशक, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, नागमंगला, आयुष मंत्रालय शामिल थे। 9वें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के आयोजन ने निवारक एवं स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत बनाने में अनुसंधान-आधारित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को एक बार फिर दर्शाया। अनुसंधान, संस्थागत विकास, जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों के माध्यम से आयुष मंत्रालय समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

निवेशक शिकायतों और दावा रहित लाभांश मामलों के समाधान के लिए आईईपीएफए और सेबी ने नई दिल्ली में ‘निवेशक शिविर’ का आयोजन किया
इस शिविर में क्षेत्र के 310 से अधिक निवेशकों और दावेदारों ने में भाग लियाय इसका उद्देश्य निवेशक सेवाओं को आम नागरिकों के और करीब पहुंचाना था
शिविर में दावा रहित लाभांश, शेयरों और आईईपीएफए के लंबित दावों से सम्बंधित समस्याओं के समाधान के लिए एकल-खिड़की सुविधा उपलब्ध कराई गई
नई दिल्ली, 18 नवम्बर, अभीतक: सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण (आईईपीएफए) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा बाजार अवसंरचना संस्थानों (एमआईआईएस) के सहयोग से 17 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के जकारांडा हॉल में ‘निवेशक शिविर’ का आयोजन किया। एक दिवसीय इस शिविर में दावेदारों को आमने-सामने शिकायत निवारण, दावों से सम्बंधित सहायता और निवेशक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। आईईपीएफए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुमित गर्ग सहित सेबी, बाजार अवसंरचना संस्थानों और रजिस्ट्रार एवं ट्रांसफर एजेंट (आरटीए) के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इस शिविर में बड़ी मात्रा में दावा न किए गए लाभांश वाले खातों की कंपनियों ने आरटीएसएस के साथ सीधे भागीदारी की। आईईपीएफए, सेबी, एनएसई, बीएसई, एनएसडीएल, सीडीएसएल, एमयूएफजी इनटाइम, के-फिन टेक्नोलॉजी, सीएएमएस, बिगशेयर सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और जेके लक्ष्मी सीमेंट के प्रतिनिधियों ने मौके पर ही दावेदारों की सहायता की। शिविर में स्थापित विशेष सहायता डेस्क के माध्यम से छह से सात वर्षों से लंबित बिना दावा किए गए लाभांश और शेयरों से सम्बंधित मामलों में सीधे सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा, मौके पर ही केवाईसी और नॉमिनेशन से जुड़ी जानकारियों को अपडेट करने तथा लंबित दावों से सम्बंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया में किसी बिचैलिए की आवश्यकता नहीं थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि नागरिकों का पैसा उसके वास्तविक हकदारों को वापस दिलाने के लिए सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनता तक पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत की और सभी सहायता केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई दावेदारों से सीधे बातचीत की, उनकी शिकायतों और समस्याओं को समझा तथा उन्हें सरकार की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। श्री मल्होत्रा ने निवेशकों के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने के आईईपीएफए के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल वर्तमान के साथ-साथ भविष्य में भी जारी रहेगी। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में 62,700 से अधिक दावों को मंजूरी दी गई और पहले आयोजित निवेशक शिविरों में 2,500 से अधिक निवेशकों को व्यक्तिगत रूप से सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इन शिविरों का आयोजन देश के और अधिक शहरों में किया जाएगा। श्री हर्ष मल्होत्रा ने ‘निवेशक दीदियों’ से भी मुलाकात की। ये आईईपीएफए की एक अन्य पहल का हिस्सा हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर निवेशक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस पहल में विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तीकरण पर ध्यान दिया जाता है। केन्द्रीय मंत्री ने निवेशक जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता देते हुए निवेशक दीदियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। पुणे, हैदराबाद, अमृतसर, जयपुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर और भोपाल के बाद नई दिल्ली इस पहल की मेजबानी करने वाला आठवां शहर बन गया है। इस पहल की शुरुआत वर्ष 2025 में पुणे से हुई थी। दिल्ली में आयोजित निवेशक शिविर आईईपीएफए की देशव्यापी निवेशक पहुंच श्रृंखला का हिस्सा है। इसके माध्यम से उन शहरों में नागरिकों तक सीधे सहायता और सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, जहां दावा न किए गए निवेश मामलों की संख्या काफी अधिक है। ये शिविर निवेशकों के बीच जागरूकता बढ़ाने, उनके वित्तीय हितों की रक्षा करने तथा भारत के वित्तीय तंत्र में विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करने के लिए आईईपीएफए की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
रक्षा मंत्री ने योकोसुका स्थित जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स के नौसैनिक अड्डे का दौरा किया
भारत-जापान के बीच बढ़ता समुद्री सहयोग स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दोनों देशों के गहरे विश्वास और साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है: राजनाथ सिंह
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभरा है और रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है
नई दिल्ली, 18 नवम्बर, अभीतक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और जापान के बीच बढ़ता समुद्री सहयोग स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दोनों देशों के गहरे विश्वास और साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 18 नवंबर, 2026 को जापान के रक्षा मंत्री श्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ योकोसुका स्थित जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के नौसैनिक अड्डे का दौरा करने के बाद रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया मंच श्एक्सश् पर एक पोस्ट में यह बात कही। जापान पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत रक्षा मंत्रालय के दौरे से की, जहां उनके जापानी समकक्ष ने उनका स्वागत किया। जापान के रक्षा मंत्रालय में श्री राजनाथ सिंह को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद दोनों मंत्रियों ने मंत्रालय में संक्षिप्त बातचीत की। उसके बाद, दोनों मंत्री जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज (जेएसडीएफ) के हेलीकॉप्टर से जेएमएसडीएफ के नौसैनिक अड्डे पहुंचे। नौसैनिक अड्डे पर दोनों मंत्रियों ने मोगामी श्रेणी के बहुउद्देशीय युद्धपोत ‘जेएस नातोरी’ का दौरा किया। रक्षा मंत्री ने टोक्यो में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी बातचीत की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत के उल्लेखनीय आर्थिक वृद्धि का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभरा है। भारत के रक्षा क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व वृद्धि पर बल देते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में रक्षा उत्पादन एक दशक पहले के 48,000 करोड़ रुपये से बढ़कर रिकॉर्ड 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि रक्षा निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है और यह 600 करोड़ रुपये से बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर 38,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह वृद्धि भारत की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं और वैश्विक रक्षा बाजार में उसकी विस्तारित उपस्थिति को दर्शाती है। भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर जोर देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगाया गया है और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार की ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।” उन्होंने गरीबी उन्मूलन की दिशा में सरकार के प्रयासों तथा देशभर में स्वच्छता और साफ-सफाई के स्तर में हुए उल्लेखनीय सुधारों को भी प्रमुखता से उजागर किया। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। 19 नवंबर, 2026 को वे चैथी भारत-जापान विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की वार्ता (2़2) में भाग लेंगे और जापान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। टोक्यो में आयोजित होने वाली इस 2़2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। जापान की ओर से इस वार्ता की सह-अध्यक्षता जापान के रक्षा मंत्री श्री शिंजिरो कोइजुमी और विदेश मंत्री श्री तोशिमित्सु मोतेगी करेंगे। श्री राजनाथ सिंह और श्री शिंजिरो कोइजुमी के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक इस वर्ष की उनकी तीसरी बैठक होगी।
नई दिल्ली में आयोजित तीसरे डीएचआर-आईसीएमआर स्वास्थ्य अनुसंधान उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन में 600 से अधिक वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया
आईसीएमआर ने 100 से अधिक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पूरे किए, जिनमें 20 लाइसेंसिंग समझौते शामिल हैं। इन प्रौद्योगिकियों का आज नौ भारतीय कंपनियों को हस्तांतरण किया गया
स्वास्थ्य अनुसंधान को मजबूत करने, रोग निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा अनुसंधान के साक्ष्यों को नीतियों में शामिल करने के उद्देश्य से तीन नई पहल शुरू की गईं
आईसीएमआर ने राष्ट्र की सेवा के 115 वर्ष पूरे किए, शिखर सम्मेलन में 17 स्वदेशी स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया गया
नई दिल्ली, 18 नवम्बर, अभीतक: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने 100 सफल प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सौदे कर उपलब्धि हासिल की, जो स्वदेशी स्वास्थ्य अनुसंधान को व्यापक सार्वजनिक उपयोग के लिए तकनीकों और समाधानों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उपलब्धि तीसरे स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर)- आईसीएमआर स्वास्थ्य अनुसंधान उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन में घोषित की गई, जिसका आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में समापन हुआ। डीएचआर और आईसीएमआर द्वारा 16 और 17 नवंबर, 2026 को आयोजित दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में 600 से अधिक वैज्ञानिक, शोधकर्ता, नवप्रवर्तनकर्ता, प्रशासक और आईसीएमआर संस्थानों, साझेदार संस्थानों, सरकारी संगठनों और शिक्षा क्षेत्र के नीति निर्माता शामिल हुए। इस शिखर सम्मेलन ने देश में बायोमेडिकल और स्वास्थ्य अनुसंधान में आईसीएमआर के 115 वर्षों के योगदान को दर्शाया। यह शिखर सम्मेलन स्वास्थ्य अनुसंधान में उत्कृष्टता को मान्यता देने और वैज्ञानिक साक्ष्यों को ठोस परिणामों में बदलने को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय मंच के रूप में कार्य करता है। यह अनुसंधान प्रकाशनों, प्रौद्योगिकियों, पेटेंट और अनुसंधान प्रबंधन में आईसीएमआर संस्थानों और बाहरी साझेदार संस्थानों के अहम योगदान को भी दर्शाता है, साथ ही शोधकर्ताओं, उद्योग और नीति निर्माताओं के बीच सहयोग को आसान बनाता है। प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समारोह के दौरान आईसीएमआर ने नौ भारतीय कंपनियों के साथ आठ प्रौद्योगिकियों से संबंधित 20 लाइसेंसिंग समझौतों का आदान-प्रदान किया। इसके साथ ही, सफल प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों की कुल संख्या बढ़कर 100 हो गई है। यह उपलब्धि आईसीएमआर की प्रमुख पहल श्मेडिकल इनोवेशंस पेटेंट मित्रश् के शुभारंभ के दो वर्ष से भी कम समय में हासिल की गई है। इस पहल का शुभारंभ मार्च 2025 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा किया गया था। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अनुसंधान और स्वदेशी नवाचारों को उद्योग जगत के साथ साझेदारी के माध्यम से व्यावहारिक उपयोग में लाने तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके अनुप्रयोग को बढ़ावा देने के आईसीएमआर के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। एक नवाचार प्रदर्शनी में आईसीएमआर संस्थानों और बाहरी साझेदार संस्थानों द्वारा विकसित 17 तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा, 10 प्रौद्योगिकियां और आठ पेटेंट तकनीकों को सत्र के दौरान प्रस्तुत किया गया, जो देश के स्वास्थ्य अनुसंधान इकोसिस्टम से उभरती नवाचार की व्यापकता को उजागर करते हैं। शिखर सम्मेलन में तीन नई पहलों का शुभारंभ किया गया। डीएचआर का श्रिसर्च टू एक्शन वर्टिकलश् पहल का उद्देश्य अनुसंधान से प्राप्त साक्ष्यों को ऐसे उपयोगी एवं निर्णय-उन्मुख उत्पादों में परिवर्तित करना है, जिनका उपयोग सरकारी नीतियों और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्माण एवं क्रियान्वयन में किया जा सके। सिंड्रोमिक सर्विलांस डीएचआर की वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरीज (वीआरडीएल) योजना के अंतर्गत 70 वीआरडीएल और संक्रामक रोग अनुसंधान एवं निदान प्रयोगशालाओं (आईआरडीएल) को जोड़कर एक प्रारंभिक चेतावनी नेटवर्क स्थापित किया जाएगा, जिससे रोगों के प्रकोप की समय रहते पहचान की जा सकेगी। डॉ. एम. के. भान यंग मेडिकल फैकल्टी पीएचडी पोर्टल आज लॉन्च किया गया यह पोर्टल संभावित आवेदकों के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां पीएचडी कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध होगी। आईसीएमआर ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) वार्षिक रिपोर्ट और मानक संचालन प्रक्रियाएं भी जारी कीं, जो एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध और मानकीकृत प्रयोगशाला प्रक्रियाओं पर राष्ट्रीय साक्ष्य आधार को एक साथ लाती हैं। आईसीएमआर कॉम्पेंडियम का भी विमोचन किया गया, जिसमें अनुसंधान को जनसामान्य के लिए उपयोगी परिणामों में परिवर्तित करने से संबंधित 25 प्रेरणादायक कहानियों को शामिल किया गया है। अनुसंधान उत्कृष्टता प्रदर्शन में चयनित शोध प्रकाशनों को प्रस्तुत किया गया। साथ ही नवाचार उत्कृष्टता प्रदर्शन में चयनित प्रौद्योगिकियों और पेटेंटों का भी प्रदर्शन किया गया। अनुसंधान प्रशासन एवं वित्त पर विशेष सत्र में अनुदान प्रबंधन, खरीद प्रक्रिया तथा वित्तीय प्रक्रियाओं को अधिक सरल, सुचारु और प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। आईसीएमआर-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर-एनआईएमआर) की स्वर्ण जयंती के अवसर पर एक विशेष सत्र के जरिए संस्थान की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया गया। इस दौरान मलेरिया अनुसंधान के क्षेत्र में संस्थान के पांच दशकों के योगदान को रेखांकित किया गया। सम्मेलन ने अनुसंधान, नवाचार और संस्थागत उत्कृष्टता मान्यता के माध्यम से स्वास्थ्य अनुसंधान इकोसिस्टम में उत्कृष्ट योगदान को भी मान्यता दी। शोधकर्ताओं और संस्थानों को नौ श्रेणियों में प्रकाशनों, प्रौद्योगिकियों, पेटेंट और संस्थागत प्रदर्शन में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। आईसीएमआर अनुसंधान प्रबंधन उत्कृष्टता मान्यता ने परियोजना चयन में शामिल समीक्षकों, इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च, वैज्ञानिक विभागों, वैज्ञानिक समर्थन इकाइयों, और प्रशासन तथा वित्त टीमों के योगदान को भी मान्यता दी, जिन्होंने अनुसंधान इकोसिस्टम को मजबूत किया और उच्च गुणवत्ता वाले शोध का समर्थन किया। शाइन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित शीर्ष 100 स्कूली विद्यार्थियों को भी शिखर सम्मेलन में सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों को जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान और वैज्ञानिक सोच के लिए सम्मानित किया गया। शाइन-आईसीएमआर की एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जो देशभर के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना तथा युवा विद्यार्थियों को जैव-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। शिखर सम्मेलन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राथमिकताओं को संबोधित करने और सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की दिशा में भारत की दिशा को आगे बढ़ाने में एक मजबूत, सहयोगात्मक और नवाचार-आधारित स्वास्थ्य अनुसंधान इकोसिस्टम के महत्व की प्रतिबद्धता को दर्शाया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) जैव चिकित्सा अनुसंधान के निर्माण, समन्वय और प्रचार के लिए भारत में सर्वोच्च निकाय है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। 1911 में स्थापित, आईसीएमआर दुनिया के सबसे पुराने चिकित्सा अनुसंधान संगठनों में से एक है और भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के अधीन कार्य करता है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घाटी में लश्कर के अंतिम सक्रिय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराने के लिए श्रज्ञच्, सेना, ब्त्च्थ् और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को बधाई दी
इससे एक दिन पहले, कुलगाम में उसके एक साथी आतंकवादी, उमर निसार को भी मार गिराया गया था
पूरे ऑपरेशन के दौरान सभी एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला।
पूरा देश श्रज्ञच्, सेना, ब्त्च्थ् और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है
नई दिल्ली, 18 नवम्बर, अभीतक: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज तड़के कुलगाम में चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान घाटी में सक्रिय लश्कर के अंतिम स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराने के लिए श्रज्ञच्, सेना, ब्त्च्थ् और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को बधाई दी है। ग् प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, ब्त्च्थ् और खुफिया एजेंसियों के आपसी तालमेल से आज तड़के कुलगाम में एक ऑपरेशन के दौरान घाटी में सक्रिय लश्कर के अंतिम स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले, कुलगाम में ही भट के एक और साथी आतंकवादी, उमर निसार को भी मार गिराया गया था। श्री शाह ने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। देश, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, ब्त्च्थ् और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ) 2026 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, युवाओं और स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने के लिए विज्ञान को प्रयोगशालाओं से बाहर आम लोगों तक पहुंचाने का किया आह्वान
भारत का विज्ञान, विश्व का भविष्य थीम के तहत 19 से 22 दिसंबर तक पुणे के पांच प्रमुख अनुसंधान एवं शैक्षणिक परिसरों में आईआईएसएफ के 12वें संस्करण का आयोजन होगा
प्रधानमंत्री मोदी के ‘विश्व बंधु भारत’के विजन के अनुरूप, भारतीय विज्ञान आईएसएस पर स्वदेशी जैव-प्रयोगों से लेकर अत्याधुनिक जैव प्रौद्योगिकी तक, समूची मानवता के लिए समाधान उपलब्ध करा रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह
भारत ने अपने राष्ट्रीय विज्ञान कैलेंडर को दो विशिष्ट प्रमुख स्तंभों के आधार पर नए सिरे से तैयार किया हैकृनई दिल्ली में आयोजित होने वाला अकादमिक कॉन्क्लेव ईएसटीआईसी और देशभर में आयोजित होने वाला जन-केंद्रित विज्ञान महोत्सव आईआईएसएफ: केंद्रीय मंत्री
पुणे में आयोजित होने वाले भव्य आयोजन से पहले विज्ञान भारती (विभा) के सहयोग से 13 शहरों में देशव्यापी कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, महिलाओं, किसानों और उद्यमियों को सक्रिय प्रयोगशालाओं से जोड़ा जाएगा: डॉ. जितेंद्र सिंह
नई दिल्ली, 18 नवम्बर, अभीतक: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ) 2026 के 12वें संस्करण के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट और ब्रोशर का भी अनावरण किया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ष्भारत का विज्ञान, विश्व का भविष्यष् थीम के तहत 19 से 22 दिसंबर तक पुणे में आयोजित होने वाला आईआईएसएफ 2026, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विश्व बंधु भारत’ के विजन को साकार करता है। इस विजन के तहत भारतीय वैज्ञानिक उपलब्धियां संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए समर्पित हैं। इस बात पर जोर देते हुए कि यह थीम केवल एक नारा बनकर नहीं रह गई है, बल्कि इसे पहले से ही व्यवहार में उतारा जा रहा है, मंत्री ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा विकसित स्वदेशी अनुसंधान किट का उल्लेख किया, जिन्हें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर लेकर गए थे। इन किट के माध्यम से किए गए प्रयोगों के परिणामों से पूरी दुनिया को लाभ होगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत जब वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थान हासिल करने की ओर अग्रसर है, तब भारतीय विज्ञान वैश्विक वैज्ञानिक पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देने में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा विज्ञान भारती (विभा) के सहयोग से आयोजित इस कर्टेन रेजर समारोह में मंच पर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. राजेश एस. गोखले और विज्ञान भारती (विभा) के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा उपस्थित रहे। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) की सचिव एवं वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव प्रो. उमेश वी. वाघमारेय तथा जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार परिषद (बीआरआईसी)दृराष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र (एनसीसीएस), पुणे के सचिव एवं निदेशक डॉ. थॉमस पुकाडियिल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इनके साथ वरिष्ठ वैज्ञानिकों, विभिन्न संस्थानों के निदेशकों और सहभागी विभागों के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। पिछले कुछ वर्षों में भारत की वैज्ञानिक गतिविधियों में आए रणनीतिक बदलावों का उल्लेख करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने एक सुविचारित निर्णय लेते हुए पहले आयोजित होने वाली भारतीय विज्ञान कांग्रेस सहित बिखरे हुए और दोहराव वाले आयोजनों के स्थान पर दो ऐसे प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों को स्थापित किया, जिनकी अपनी विशिष्ट पहचान है। जहां प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष नई दिल्ली में उद्घाटित किए जाने वाले इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी ) में 13 से अधिक मंत्रालयों और नोबेल पुरस्कार विजेताओं की भागीदारी होती है तथा यह उभरते वैज्ञानिक विषयों पर केंद्रित एक अकादमिक आयोजन है, वहीं आईआईएसएफ एक उत्सवपूर्ण, जन-केंद्रित स्वरूप प्रस्तुत करता है, जिसकी गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है। चंडीगढ़, हैदराबाद, गोवा और दिल्ली के बाद आईआईएसएफ का आयोजन अलग-अलग क्षेत्रों में करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, पहली बार पुणे में इसका आयोजन किया जा रहा है। इससे पश्चिमी भारत के इस प्रमुख केंद्र के जीवंत शैक्षणिक, अनुसंधान और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ मिलेगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आईआईएसएफ 2026 को जीन संपादन, एंटीबॉडी और इंसुलिन उत्पादन से लेकर अगली पीढ़ी के ऊर्जा स्रोतों तथा विशाल एवं जीवंत त्रि-आयामी (3डी) कोशिका के भीतर से गुजरने के गहन अनुभव तक, जटिल और भविष्य की प्रौद्योगिकियों से जुड़े विषयों को विभिन्न हितधारकों के लिए आकर्षक एवं सहज प्रारूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। 2001 के नोबेल पुरस्कार विजेता सर टिम हंट के विशेष व्याख्यान सहित अकादमिक चर्चाओं से आगे बढ़कर, यह महोत्सव बच्चों, युवाओं, महिलाओं, मौजूदा और उभरते स्टार्टअप्स, उद्यमियों तथा उद्योग जगत के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके तहत बी2बी बैठकें, हैकाथॉन और साइंस सफारी आयोजित की जाएंगी, ताकि युवा अपनी रुचियों और क्षमताओं को पहचान सकें तथा अपने विचारों को उद्यमों में बदल सकें। संपूर्ण सरकार, संपूर्ण विज्ञान, संपूर्ण राष्ट्र और संपूर्ण समाज’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान भारती (विभा) और डॉ. शिव कुमार शर्मा की सराहना करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुणे में आयोजित होने वाले महोत्सव से पहले चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, तिरुवनंतपुरम, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, इम्फाल, इंदौर, मोहाली और अहमदाबाद सहित 13 शहरों में कर्टेन रेजर कार्यक्रमों के आयोजन में विज्ञान भारती की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी सक्रिय रूप से भाग लेने और पुणे की यात्रा करने का आग्रह किया, ताकि भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों की कहानी देश के कोने-कोने तक पहुंचाई जा सके। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने आईआईएसएफ 2026 को विज्ञान के एक अनूठे उत्सव के रूप में वर्णित किया, जो एक सामूहिक राष्ट्रीय प्रयास है। इसका उद्देश्य युवाओं को विज्ञान की मुख्यधारा से जोड़ना और अनुसंधान प्रयोगशालाओं से आगे बढ़कर आम जनमानस में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। ‘भारत का विज्ञान, विश्व का भविष्य’ की थीम को भारत के शाश्वत दर्शन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ से जोड़ते हुए प्रो. सूद ने कहा कि भारत ने वैक्सीन मैत्री से लेकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) तक, स्वदेश में विकसित नवाचारों को बड़े पैमाने पर साझा करने की अपनी प्रतिबद्धता बार-बार प्रदर्शित की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईआईएसएफ 2026 का उत्साह युवाओं को विकसित भारत के लिए अत्याधुनिक और जन-केंद्रित नवाचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। स्वागत संबोधन में डीबीटी, सचिव डॉ. राजेश एस. गोखले ने कहा कि वर्ष 2015 में अपनी शुरुआत के बाद से ही आईआईएसएफ आम लोगों का महोत्सव रहा है। यह जिज्ञासु विद्यार्थियों, प्रेरणादायी शिक्षकों, छोटे शहरों के नवोन्मेषकों और रोजमर्रा के कार्यों के माध्यम से मृदा प्रबंधन एवं सुधार में योगदान देने वाले किसानों को एक मंच पर लाता रहा है। आईआईएसएफ की मूल अवधारणा को विज्ञान के माध्यम से समाज, सरकार और बाजार (समाज, सरकार और बाजार) को जोड़ने वाले एक मंच के रूप में रेखांकित करते हुए डॉ. गोखले ने कहा कि इसमें सामाजिक आवश्यकताएं अनुसंधान को दिशा देती हैं, सरकार नवाचार को सशक्त बनाती है और बाजार खोजों को जनोपयोगी उत्पादों एवं सेवाओं में परिवर्तित करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के इस संस्करण में प्रमुख विज्ञान विभागों के साथ-साथ परमाणु ऊर्जा विभाग और नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन (एआईएम) को भी शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान, बीआरआईसीदृएनसीसीएस के निदेशक डॉ. थॉमस पुकाडियिल ने आईआईएसएफ 2026 की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इसका आयोजन ष्एक राष्ट्र, एक विज्ञान महोत्सवष् के बैनर तले पुणे में एक-दूसरे के निकट स्थित पांच परिसरों में किया जाएगा। इनमें बीआरआईसीदृराष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र (एनसीसीएस), सीएसआईआरदृराष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (एनसीएल), भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), पुणेय भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और सीओईपी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शामिल हैं। चार दिवसीय इस महोत्सव में 17 सक्रिय प्रयोगशाला परिसरों में 26 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सात केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों और 16 राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी होगी। महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में बायोई3 नीति के अनुरूप जैव-विनिर्माण पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, चिकित्सक-अकादमिक कॉन्क्लेव, 1,800 विद्यार्थियों और 200 शिक्षकों के लिए ‘द न्यू नालंदा’ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ग्राम, 1,200 विद्यार्थियों के लिए छात्र-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम, शिक्षकों के लिए ‘द गुरुकुल’ कार्यशाला, आठ क्षेत्रों में आयोजित साइंस सफारी तथा आम जनता के लिए विज्ञान-प्रौद्योगिकी-रक्षा-अंतरिक्ष प्रदर्शनी शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में चंद्रयान-3, गगनयान, आईएनएस विक्रांत, मिशन शक्ति तथा क्वांटम प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर और गहन समुद्री अन्वेषण से जुड़े राष्ट्रीय मिशनों को प्रदर्शित किया जाएगा। मजबूत नीतिगत एजेंडे और वैश्विक पहुंच के उद्देश्य के साथ आयोजित होने वाले आईआईएसएफ 2026 में 150 संस्थानों के प्रमुखों के लिए ‘विजन संसद’, विज्ञान कूटनीति कॉन्क्लेव, तीन महाद्वीपों तक विस्तृत वैश्विक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी गठबंधन, 150 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की भागीदारी के साथ राष्ट्रीय सामाजिक संगठन एवं संस्थान सम्मेलन (एनएसओआईएम), ‘नारी शक्ति’, ‘विज्ञानिका’ तथा मराठा किलों की इंजीनियरिंग विरासत का उत्सव मनाने वाला ‘शिव-दुर्ग’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव से कई ठोस राष्ट्रीय उपलब्धियां प्राप्त होने की उम्मीद है। इनमें विजन संसद घोषणा-पत्र 2026, एनएसओआईएम घोषणा-पत्र, जैव-कूटनीति के रोडमैप सहित विज्ञान कूटनीति पर आईआईएसएफ 2026 का वक्तव्य तथा जैव-विनिर्माण के लिए राष्ट्रीय रोडमैप शामिल हैं। इसके अलावा, विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों की पहचान कर उन्हें मार्गदर्शन और इन्क्यूबेशन सहायता प्रदान करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय नागरिकों को 18 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले संविधान दिवस क्विज 2026 में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता हैय 500 विजेताओं को नकद पुरस्कार मिलेंगे
नई दिल्ली, 18 नवम्बर, अभीतक:युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, माईगव (डलळवअ) तथा माई भारत (डलठींतंज) के सहयोग से 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले संविधान दिवस क्विज 2026 में भाग लेने के लिए नागरिकों को आमंत्रित करता है। यह क्विज 18 नवंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा। कुल 500 विजेता चुने जाएंगे, जिनमें से शीर्ष 100 विजेताओं को प्रत्येक को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा, जबकि अगले 400 विजेताओं को प्रत्येक को 2,000 रुपये मिलेंगे। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। भारत का संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आधारशिला है, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को दर्शाता है। यह नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है, उनके मौलिक कर्तव्यों को परिभाषित करता है और राष्ट्र को एकजुट करने वाले लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है। संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने के निरंतर प्रयास को आगे बढ़ाते हुए, यह क्विज नागरिकों को अपने ज्ञान की परीक्षा करने और भारतीय संविधान के निर्माण, उनके मतदान अधिकारों तथा देश के लोकतंत्र को आकार देने वाले मूल्यों के बारे में अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह भारत की संवैधानिक विरासत का जश्न मनाने, नागरिकों के अधिकारों को समझने और विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने कर्तव्यों को पुनः प्रतिबद्ध करने का अवसर प्रदान करेगा। नागरिक क्विज में ीजजचेरूध्ध्ूूू.ुनप्र.उलहवअ.पद और ीजजचेरूध्ध्उलइींतंज.हवअ.पदध्ुनप्र्रमेध्लनअंध् के माध्यम से भाग ले सकते हैं। यह क्विज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
