








सेवा संकल्प अभियान-सेवा सेतु कैंप
सरकार की योजनाओं के लाभार्थी बनने सेवा सेतु कैंप में पहुंचे आमजन
महिला विकास निगम की पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान ने कैम्प का किया अवलोकन
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
जिलावासियों ने सरकारी सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं व स्वास्थ्य जांच का उठाया लाभ
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर के सभागार में सेवा सेतु कैंप का आयोजन हुआ। सेवा सेतु कैंप के दूसरे दिन महिला विकास निगम की पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान ने कैम्प का शुभारंभ किया। कैंप के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में जिलावासियों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में झज्जर जिला में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैंप लगाकर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की दी जानकारी
कैंप में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। नागरिकों को योजनाओं के लिए निर्धारित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कैंप में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया गया।
स्वास्थ्य संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया प्रेरित
सेवा सेतु कैंप में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। यहां नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा आयुष पद्धति से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया गया। इससे कैंप में आने वाले नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का भी लाभ मिला। कैंप में विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी लेने के लिए नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने विभागीय स्टॉल पर पहुंचकर अपनी जरूरत के अनुसार जानकारी प्राप्त की तथा पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को समझा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन के करीब पहुंचाना है, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिल सके। महिला विकास निगम की पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान में जिलावासियों से आह्वान किया कि वे प्रशासन की ओर से आगामी शेड्यूल अनुसार सेवा सेतु कैंप में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें और अपनी पात्रता के अनुसार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
झज्जर स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सभागार में सेवा सेतु कैंप के दूसरे दिन योजनाओं की जानकारी लेते लाभार्थी।
झज्जर में लगे सेवा सेतु कैम्प में विभागीय स्टॉल का अवलोकन करती पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान।

खरीफ फसल खरीद सीजन में किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर खरीफ 2026 उपज की खरीद तैयारियों की विस्तार से की समीक्षा
मंडियों में खरीद, उठान, परिवहन, बिजली-पानी, बारदाना, श्रमिक, धर्मकांटा, बायोमेट्रिक डिवाइस व नमी मापक यंत्रों सहित सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: खरीफ खरीद सीजन 2026-27 के दौरान किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए संबंधित विभाग सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करना सुनिश्चित करें। मंडियों में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ फसल की खरीद, उठान, परिवहन एवं श्रमिकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में दिए। डीसी मंगलवार को हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर की अध्यक्षता में खरीद तैयारियों को लेकर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश दे रही थीं। उन्होंने मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि निर्धारित मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जाए। किसानों, आढ़तियों, श्रमिकों तथा खरीद एजेंसियों से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसका उठान और परिवहन भी निर्धारित समय पर होना चाहिए, ताकि मंडियों में फसल के कारण अनावश्यक भीड़ न हो। उन्होंने मंडियों में बारदाना, धर्मकांटा, नमी मापक यंत्र, बायोमेट्रिक डिवाइस, बिजली, पेयजल, श्रमिकों तथा परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नियुक्त नोडल अधिकारी अपने-अपने मंडी एवं खरीद केंद्र में खरीद प्रक्रिया की समग्र निगरानी करते हुए नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
कानून व्यवस्था व शिकायत निवारण पर भी रहेगी विशेष नजर
डीसी ने खरीद प्रक्रिया के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा किसानों एवं अन्य संबंधित पक्षों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट-सह-अध्यक्ष शिकायत निवारण समिति को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी मंडियों में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के साथ-साथ परिवहन, श्रमिकों तथा फसल उठान से जुड़े मामलों का भी समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
मंडियों व खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं होंगी सुनिश्चित
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को मंडियों एवं खरीद केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं समय रहते उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में सतह का समतलीकरण, अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, खरीद केंद्र से मुख्य मार्ग अथवा नजदीकी पक्की सड़क तक उचित रास्ता, कंप्यूटर एवं कर्मचारियों के लिए टेंट अथवा पक्की संरचना, आढ़तियों के बैठने के लिए उचित स्थान, पेयजल, अस्थायी शौचालय तथा श्रमिकों के लिए बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिला स्तर पर खरीद प्रक्रिया की होगी नियमित मॉनिटरिंग
डीसी ने बताया कि एडीसी झज्जर को जिला में खरीफ खरीद प्रक्रिया की समग्र निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, झज्जर द्वारा सभी मंडियों एवं खरीद केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट का संकलन कर संबंधित अधिकारियों को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।
डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य खरीफ खरीद सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध, पारदर्शी एवं सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, डीआरओ मनवीर सिंह, डीएफएससी आदित्य कौशिक ,एसएमएस डॉ देवेंद्र सिंह, टीओ डॉ रोहित वत्स सहित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग,हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




खरीफ फसलों के लिए 27 सितंबर तक खुला मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल: डीसी
वंचित किसान 27 सितंबर तक दर्ज कराएं फसल विवरण, सेटेलाइट व ग्राउंड ट्रूथिंग से होगा सत्यापन
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: राज्य सरकार द्वारा खरीफ-2026 के दौरान श्मेरी फसल-मेरा ब्योराश् पोर्टल पर फसल पंजीकरण से वंचित रह गए किसानों को एक और सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी खरीफ फसलों का पंजीकरण नहीं कराया है, वे 27 सितंबर तक पोर्टल पर अपनी कृषि भूमि एवं फसल विवरण दर्ज करवा सकते हैं।
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण से छूटे हुए किसान उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के कार्यालय में जाकर भी अपनी कृषि भूमि व फसल से संबंधित जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों द्वारा दर्ज किए गए भूमि एवं फसल संबंधी विवरण का सत्यापन सेटेलाइट डाटा तथा संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा ग्राउंड ट्रूथिंग एवं मौका निरीक्षण के माध्यम से करवाया जाएगा। पोर्टल पर किया गया फसल पंजीकरण सत्यापन उपरांत ही मान्य माना जाएगा।
सही विवरण दर्ज करने की अपील
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल पंजीकरण के समय अपनी भूमि एवं फसल से संबंधित पूर्ण एवं सटीक जानकारी दर्ज करें। सही विवरण देने से सत्यापन प्रक्रिया और फसल बेचने में किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अधिकारियों को दिशा-निर्देश
डीसी ने बताया कि पोर्टल के पुनः खुलने की अवधि में 27 सितंबर के दौरान सभी संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों को फसल पंजीकरण प्रक्रिया सुगमता से पूर्ण करने के लिए आवश्यक सहयोग एवं सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों का मार्गदर्शन करें ताकि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे।
एल. ए. स्कूल में एनएसएस यूनिट के बच्चोँ ने सेक्टर -9 में साफ -सफाई के द्वारा स्वच्छ भारत का शुभ संदेश दिया
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: एल. ए. स्कूल में सेवा माह के दौरान एनएसएस के एनएसएस यूनिट के बच्चोँ ने ड्रिस्टिक कोड़िनेटर अनिल ढुल के नेतृत्व में व प्रोग्राम ऑफिसर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय केम्प के तहत झज्जर के सेक्टर -9 में जाकर साफ -सफाई के स्वच्छ भारत का शुभ संदेश प्रदान किया। इस कार्यक्रम को जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया, स्कूल प्रबंधक के. एम. डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने हरि झंडी दिखाकर आगे बढ़ाया। हम सब का एक ही सपना, स्वच्छ भारत हो अपना।




बाबा गूगा जाहिरवीर का 30 वां जागरण एवं भंडारा आज
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: मेन बाजार स्थित जामा मस्जिद के पीछे सिद्ध श्री बाबा गूगा जाहिरवीर के 30 वें जागरण एवं भंडारे का आयोजन 23 सितंबर को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। बाबा गुूगा सेवा समिति के प्रधान मनीष बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बीरधाना मुख्य अतिथि के रूप में तथा भाजपा नेता संजय कबलाना एवं हरियाणा गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रमोद बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा गूगा जाहिरवीर के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें। धार्मिक आयोजन भाजपा नेता प्रमुख समाजसेवी मनीष बंसल के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।




योग और ध्यान स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा: विकास वाल्मीकि
सेवा संकल्प अभियान के तहत पीजी नेहरू कॉलेज में जिला स्तरीय योग एवं ध्यान शिविर आयोजित
योग एवं ध्यान से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम
सेवा सेतु कैंप में 60 लोगों की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष सुविधाओं में 978 लाभार्थियों ने लिया योग एवं स्वास्थ्य गतिविधियों का लाभ
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा मंगलवार को जिला झज्जर में विभिन्न स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। शहर के राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज परिसर में आयोजित योग एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ दलवीर सिंह हुड्डा और जिला योग समन्वयक डॉ पवन देशवाल ने स्वागत करते हुए कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।
सेवा और स्वास्थ्य के साथ जनभागीदारी को मिल रहा बढ़ावा
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। योग और ध्यान स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं तथा इनके नियमित अभ्यास से व्यक्ति अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक बन सकता है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा गांवों, स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचकर लोगों को योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों और आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनसेवा से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें तथा योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
जिला स्तरीय योग एवं ध्यान शिविर में विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास
जिला योग समन्वयक डॉ पवन देशवाल ने बताया कि आयुष विभाग झज्जर द्वारा योग एवं स्वास्थ्य घटक के तहत पीजी नेहरू कॉलेज, झज्जर में जिला स्तरीय योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 150 लाभार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 90 पुरुष और 60 महिलाएं शामिल रहे। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया तथा नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
आयुष स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आयोजित किए गए योग एवं ध्यान सत्र
आयुष विभाग के योग सहायकों एवं योग प्रशिक्षकों द्वारा अपने-अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामान्य आयुष चिकित्सा केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथा जिला अस्पतालों में भी योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के तहत कुल 978 लाभार्थियों को योग एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का लाभ मिला। जिले में कुल 81 योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए गए।
सेवा सेतु कैंप में 60 लोगों की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक एवं नगर स्तर पर आयोजित सेवा सेतु कैंपों में भी आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सहभागिता की गई। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में आयोजित सेवा सेतु कैंप के दौरान आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। कैंप में कुल 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें 35 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल रहे।
1188 लाभार्थियों तक पहुंची आयुष विभाग की गतिविधियां
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग द्वारा योग, ध्यान, स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। 22 सितंबर को आयोजित गतिविधियों में कुल 1188 लाभार्थियों ने भाग लिया तथा योग एवं ध्यान के कुल 81 सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को अपनी दिनचर्या में योग एवं स्वस्थ आदतों को शामिल करने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है।




व्यवस्थित ढंग से होगा झज्जर शहरी क्षेत्र का ड्रेनेज सिस्टम: डीसी’
शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारी आपसी समन्वय से करें कार्य’
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की सड़क, पेयजलापूर्ति,सीवरेज व जलनिकासी व्यवस्था की समीक्षा’
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: झज्जर शहरी क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था के प्रभावी प्रबंधन के लिए योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जाएंगे। व्यवस्थित ढंग से झज्जर शहरी क्षेत्र का ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किया जाएगा ताकि बरसात में जलभराव की स्थिति शहर की सड़कों पर न हो। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने कही। वे मंगलवार को सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में झज्जर शहर से जुड़ी सड़कों, पेयजलापूर्ति और सीवरेज सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दे रही थी। बैठक में नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डीसी ने कहा झज्जर शहरी क्षेत्र में शहरी निकाय, सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग आपसी तालमेल करते हुए जल निकासी प्रबंधन पर फोकस करें। आगामी बरसाती सीजन से पूर्व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए सिस्टम को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। विकास कार्यों में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समय समय पर निर्माण सामग्री के सैम्पल लेने के निर्देश भी दिए। डीसी ने शहर में जलनिकासी व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने जल निकासी प्रबंधन व्यवस्था पर सुधार की दिशा में विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने शहर से संबंधित विभिन्न विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी वर्षा खांगवाल ने झज्जर शहर की सड़क व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, जलनिकासी सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से समीक्षा की।
सड़कों के नवीनीकरण कार्य में तेजी लाएं नप अधिकारी
डीसी ने शहरी स्थानीय निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सड़कों की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता के साथ करवाया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखें, ताकि विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में निर्माण सामग्री के दौरान गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा
शहर में हो नियमित स्वच्छ पेयजल आपूर्ति’
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में नागरिकों को निर्बाध एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जहां कहीं भी पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्या सामने आती है, उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने सीवरेज व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
यह अधिकारी रहे मौजूद’
इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त जगनिवास, सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा, एक्सईएन प्रतिभा मुदगिल व खिवलेश भारद्वाज, जनस्वास्थ्य विभाग से कार्यकारी अभियंता अश्वनी सांगवान, नगर परिषद के ईओ दविन्दर कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

’एचआईवी की रोकथाम के लिए विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक में दिए जरूरी निर्देश’
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: लघु सचिवालय में मंगलवार को जिला स्तरीय एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एचआईवी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. निधि मोमिया ने कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आमजन की सुविधा के लिए क्यू आर कोड जारी किया गया है,जिससे कोई भी सेल्फ एसेसमेंट के जरिए अपनी जांच कर सकता है। डीसी ने एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार एवं संक्रमित व्यक्तियों की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने एचआईवी से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव रहित एवं सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। डीसी ने कहा कि एचआईवी संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जागरूकता, जांच और उपचार सेवाओं को लगातार मजबूत किया जाना जरूरी है। बैठक में नोडल अधिकारी डॉ निधि मोमिया ने बताया कि एचआईवी की पहचान, उपचार तथा उपचार के माध्यम से स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर बनाए रखने के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद’
इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ कुलदीप सिंह,डॉ संदीप दलाल,डॉ अतुल,माय भारत की उपनिदेशक अर्शदीप, सहायक रोजगार अधिकारी सुनीता रानी, सिद्धार्थ, कार्यक्रम प्रबंधक प्रीति नरवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






सेवा मेरा योगदान-स्वच्छता मुहिम
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ ही शिक्षण संस्थानों में चला स्वच्छता अभियान
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल में ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने किया श्रमदान
आईटीआई गुढ़ा सहित जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: जिला झज्जर में आगामी 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के अंतर्गत मंगलवार को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ ही शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वच्छता अभियान के दौरान जिलाभर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए श्रमदान किया और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ शिक्षण संस्थानों में हुई स्वच्छता गतिविधियां
शहरी क्षेत्रों में डीएमसी जगनिवास के निर्देशानुसार झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। सफाई टीम द्वारा चिन्हित स्थानों एवं कचरा संवेदनशील क्षेत्रों की साफ-सफाई कर कचरे को हटाया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट के मार्गदर्शन में गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने अभियान में सहभागिता करते हुए सार्वजनिक स्थानों, गलियों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई में सहयोग किया। इसके साथ ही जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने परिसरों तथा आसपास के क्षेत्रों की सफाई करते हुए श्रमदान किया।
आईटीआई गुढ़ा में विद्यार्थियों ने किया श्रमदान
आईटीआई गुढ़ा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। प्राचार्य जीतपाल ने बताया कि विद्यार्थियों ने परिसर की साफ-सफाई करते हुए कचरे को एकत्र किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए अपने शिक्षण संस्थान, घर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा कचरा इधर-उधर न डालने के लिए प्रेरित किया गया।
सेवा और जनभागीदारी की भावना को मिल रहा बढ़ावा
सेवा संकल्प अभियान के ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के तहत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों में स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। अभियान के दौरान ग्रामीणों, नागरिकों और विद्यार्थियों की सहभागिता से स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान-सेवा की कहानी
सरकारी योजना का सहारा मिला तो फिर से दौड़ने लगा रोजगार का पहिया
सेवा संकल्प अभियान के ‘सेवा की कहानी’ मॉड्यूल के तहत सामने आई नेतू सिंह की प्रेरणादायी कहानी
पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण लेकर दोबारा खड़ा किया कारोबार
पहले 10 हजार रुपए से शुरू हुआ सफर, 20 हजार के बाद 50 हजार रुपये तक मिली ऋण सुविधा
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: मेहनत करने की इच्छाशक्ति और सरकारी योजना का सहयोग मिल जाए तो मुश्किल परिस्थितियों में भी रोजगार को नई दिशा दी जा सकती है। झज्जर शहर में रहने वाले नेतू सिंह कुशवाहा की कहानी इसका उदाहरण है। भट्ठी गेट पर रेहड़ी लगाकर गोलगप्पे का काम करने वाले नेतू सिंह के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि) आर्थिक संबल बनी और लॉकडाउन के दौरान बंद हुए उनके रोजगार को दोबारा गति मिली। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा की कहानी’ मॉड्यूल में नेतू सिंह की यह कहानी मेहनत, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के लाभ से बदलाव की मिसाल पेश करती है।
लॉकडाउन में बंद हुआ काम, सामने आई आर्थिक चुनौती
नेतू सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनका गोलगप्पे का काम पूरी तरह बंद हो गया था। रोजगार का साधन रुक जाने के कारण परिवार के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गईं। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद उन्होंने दोबारा अपना काम शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन कारोबार को फिर से खड़ा करने के लिए पूंजी की आवश्यकता थी। इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी मिली।
पीएम स्वनिधि योजना से मिली आर्थिक मदद
योजना की जानकारी मिलने के बाद नेतू सिंह ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया। उन्हें पहली बार 10 हजार रुपये का ऋण मिला। इस राशि की मदद से उन्होंने अपना गोलगप्पे का काम दोबारा शुरू किया और धीरे-धीरे कारोबार को आगे बढ़ाया। समय पर ऋण की अदायगी करने के बाद उन्हें दूसरी बार 20 हजार रुपये का ऋण मिला। इसके बाद उन्हें 50 हजार रुपये तक की ऋण सुविधा प्राप्त हुई।
मेहनत के साथ बढ़ता गया कारोबार
नेतू सिंह बताते हैं कि ऋण की अलग-अलग चरणों में मिली आर्थिक सहायता से उन्हें अपने छोटे से कारोबार को मजबूत करने में मदद मिली। उन्होंने कारोबार में आवश्यक सामान की व्यवस्था की और अपने काम को पहले की अपेक्षा बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया। आज भट्टी गेट पर उनकी गोलगप्पे की रेहड़ी अच्छी तरह चल रही है और उनके लिए यही काम परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर पर अपना रोजगार करने वाले लोगों के लिए समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता बहुत मायने रखती है। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से उन्हें अपने काम को फिर से खड़ा करने का अवसर मिला और धीरे-धीरे कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिली।
छोटे कारोबारियों के लिए बनी सहारा
नेतू सिंह ने बताया कि रेहड़ी-पटरी पर छोटा कारोबार करने वाले लोगों के लिए पीएम स्वनिधि योजना काफी उपयोगी है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन जैसी कठिन परिस्थिति में जब उनका रोजगार पूरी तरह बंद हो गया था, तब योजना के माध्यम से मिली ऋण सुविधा ने उन्हें दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि गरीब और छोटे रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही ऐसी योजनाएं उनके जैसे लोगों के लिए रोजगार को दोबारा शुरू करने और आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करती हैं।
सेवा संकल्प अभियान में सामने आ रही बदलाव की कहानियां
सेवा संकल्प अभियान के ‘सेवा की कहानी’ मॉड्यूल के तहत जिला में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर अपने जीवन और रोजगार में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लाभार्थियों की कहानियां सामने लाई जा रही हैं। इन कहानियों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।






सेवा सेतु मॉड्यूल के तहत आज लगेगा बहादुरगढ़ में सेवा सेतु कैंप
नगर परिषद की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में लगेगा दो दिवसीय कैंप
नागरिकों को नजदीकी स्थान पर मिलेंगी विभिन्न सरकारी सेवाएं
बहादुरगढ़, 22 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला झज्जर में नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मनीष फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। सीईओ ने बताया कि 23-24 सितंबर को नगर परिषद बहादुरगढ़ की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में सेवा सेतु कैम्प लगेगा। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को नगरपालिका बेरी में सेवा सेतु कैंप आयोजित होगा। इसके बाद 26 सितंबर को झज्जर ब्लॉक मुख्यालय व गांव मांडोठी, 28 सितंबर को गांव दुजाना, 29 सितंबर को गांव सिलाना तथा 30 सितंबर को बहादुरगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में कैंप लगाया जाएगा। इसी क्रम में 1 अक्टूबर को गांव रोहद, 3 अक्टूबर को गांव दिग्घल, 5 अक्टूबर को गांव दुबलधन, 6 अक्टूबर को बादली ब्लॉक मुख्यालय व मातनहेल ब्लॉक मुख्यालय, 7 अक्टूबर को गांव बुपनिया तथा 8 अक्टूबर को गांव गुभाना में सेवा सेतु कैंप आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को गांव खानपुर खुर्द व गांव पाटोदा, 10 अक्टूबर को गांव बिरोहड़, 12 अक्टूबर को माछरौली ब्लॉक मुख्यालय व गांव ढाकला, 13 अक्टूबर को गांव खुड्डन, 14 अक्टूबर को साल्हावास ब्लॉक मुख्यालय तथा 15 अक्टूबर को गांव भुरावास में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। सीईओ मनीष फोगाट ने बताया कि सेवा सेतु कैंप के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ नजदीकी स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें भी इन कैंपों में दर्ज करवाकर उनका समाधान करवा सकेंगे।



सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मात्रात्मक तर्क एवं गणितीय तरकीबें महत्वपूर्ण: डॉ. बलराम
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय बिरोहर (झज्जर) के प्लेसमेंट सेल द्वारा गणित विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए “सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मात्रात्मक तर्क एवं गणितीय तरकीबों में दक्षता” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गणितीय योग्यता, तार्किक सोच, गणितीय तरकीबों, समय प्रबंधन एवं समस्या-समाधान कौशल से परिचित करवाना था। कार्यक्रम में प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह एवं गणित विभाग की प्रभारी डॉ. निशा रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. बलराम, सहायक प्रोफेसर, गणित, राजकीय महाविद्यालय मातनहेल रहे। मुख्य वक्ता डॉ. बलराम ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मात्रात्मक तर्क एवं गणित की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात एवं समानुपात, औसत, समय एवं कार्य, समय-चाल-दूरी, त्वरित गणना तथा तार्किक चिंतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को कम समय में प्रश्न हल करने के लिए गति एवं शुद्धता के बीच संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए केवल विषय का ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियमित अभ्यास, सही रणनीति, समय प्रबंधन, तार्किक सोच और अपनी गलतियों का विश्लेषण भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन अभ्यास करने तथा अपनी कमजोरियों को पहचानकर उनमें सुधार करने के लिए प्रेरित किया। प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी तार्किक सोच, गणितीय क्षमता, समय प्रबंधन और समस्या-समाधान कौशल को भी विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगारपरक एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही दिशा प्रदान करते हैं तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यक्रम में प्राप्त ज्ञान को नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों को बताया गया कि प्लेसमेंट सेल का उद्देश्य केवल रोजगार के अवसरों की जानकारी उपलब्ध करवाना ही नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, संचार कौशल, जीवन-वृत्त तैयार करने, साक्षात्कार की तैयारी एवं अन्य रोजगारपरक गतिविधियों के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार करना भी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से प्रतियोगी परीक्षाओं एवं गणितीय तैयारी से संबंधित प्रश्न पूछे। डॉ. बलराम ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए। कार्यक्रम में डॉ. मोनिका, डॉ. शुचित्रा, श्री राजेश कुमार, श्री अमित, श्री मृणाल, डॉ. राजपाल, डॉ. संदीप, डॉ. विनय तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गणित विभाग की प्रभारी डॉ. निशा रानी ने मुख्य वक्ता डॉ. बलराम, प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्लेसमेंट सेल, गणित विभाग, सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा प्राप्त ज्ञान को अपनी नियमित तैयारी में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्लेसमेंट सेल द्वारा गणित विभाग के सहयोग से किया गया।




पार्ट टाइम जॉब के नाम पर करीब 12 लाख रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार’
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों पर कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर करीब 12 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक दर्शन कुमार ने बताया कि झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 29 अगस्त 2025 को उसके पास टेलीग्राम के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब के नाम पर एक लिंक भेजा गया और उसे विभिन्न टास्क पूरे करने के लिए कहा गया।शिकायतकर्ता ने आरोपियों के कहे अनुसार टास्क पूरे किए। जब उसने अपने पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उससे और पैसे जमा करवाने के लिए कहा। इस प्रकार अलग-अलग माध्यमों से उससे करीब 12 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई।शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम झज्जर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने बैंक स्टेटमेंट तथा अन्य तकनीकी एवं बैंकिंग साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मामले में दीपक निवासी पातवान, जिला भिवानी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
झज्जर पुलिस की अपील
झज्जर पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में आकर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और न ही ऑनलाइन टास्क या पार्ट टाइम जॉब के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के खाते में पैसे जमा करवाएं। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर भी दर्ज कराएं।

ऑटो चालकों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक’
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर के दिशा-निर्देशन में नशामुक्ति टीम झज्जर द्वारा आज वार्ड संख्या-3 स्थित मंगली राम पार्क तथा बस स्टैंड के पास ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों को जागरूक किया गया।इस दौरान ऑटो चालकों को निर्धारित ड्रेस पहनने, नशे से होने वाले दुष्प्रभावों तथा नशे से दूर रहने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही डायल-112, साइबर अपराध से बचाव तथा यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया।पुलिस टीम ने ऑटो चालकों से यातायात नियमों की पालना करने, वाहन चलाते समय निर्धारित गति रखने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। ऑटो चालकों को साइबर अपराध होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने और किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल के झांसे में न आने के लिए भी सचेत किया गया।




ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस को लेकर गांवों में पहुंचा निमंत्रण अभियान
27 सितंबर को नूंह में आयोजित होगा ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से आगामी 27 सितंबर को नूंह में आयोजित होने वाले ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस को लेकर निमंत्रण अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाढसा, आकुपुर, सूरा, कोट, खुगाई सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में नूंह पहुंचकर ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने हमेशा किसान, मजदूर, गरीब और कमेरे वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। गांवों में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान अर्जुन चैटाला, सतपाल पहलवान, अमरजीत कादयान, रमेश सिलानी, अमित गुलिया, रामनिवास सैनी, पवन धनखड़, डॉ. रविंद्र मलिक, सुनील कंडोला, मोनू छिकारा सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि 27 सितंबर को नूंह में आयोजित ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

सीजेएम विशाल के आदेश पर एक लापता नाबालिक लड़की को रेस्क्यू करके परिवार से मिलवाया व दो बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेशनुसार बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, व गुमशुदा बच्चों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल द्वारा एक टीम गठित की गई। जो समय समय पर बाल श्रम कर रहे बच्चों की चेकिंग करते है इस कड़ी मे आज मानव तस्करी विरोधी इकाई को एक गुमशुदा नाबालिक लड़की की सूचना मिली । जिस पर सीजेएम विशाल ने तुरंत कारवाही करने के आदेश दिए जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा चेकिंग की गई और बच्ची को गांव जाखोदा बहादुरगढ़ से रेस्कयू किया गया। बच्ची से बातचीत करने पर उसने अपने माता पिता के बारे में बताया। उसके परिवार से बात करने पर पता लगा कि परिवार ने एक लापता होने की शिकायत जिला अररिया बिहार पुलिस स्टेशन में करा रखी हैं गठित टीम ने बच्ची को रेस्क्यू करके जिला बाल कल्याण समिति झज्जर के समुख पेश किया गया और बच्ची को उसके परिवार से मिलवाया।इस कड़ी में आज गठित टीम ने शहर झज्जर से बाल श्रम करते हुए दो बच्चों को बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया और बाल कल्याण समिति झज्जर के समुख पेश किया। बाल कल्याण समिति ने चेतावनी देकर परिवार को शोप दिया। परिवार ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि वो भविष्य में बच्चों से बाल मजदूरी नहीं कराएंगे। गठित टीम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, मानव तस्करी विरोधी ईकाई, लेबर डिपार्टमेंट, जिला बाल संरक्षण इकाई, व जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एम डी डी आफ इंडिया शामिल रहे।



डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत’
एसीबी रोहतक की टीम ने बहादुरगढ़ सिटी थाने में तैनात जांच अधिकारी को किया गिरफ्तार’
चंडीगढ़, 22 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झज्जर जिले के थाना सिटी बहादुरगढ़ में तैनात एएसआई नवीन को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 30, दिनांक 21.09.2026, धारा 7 पीसी एक्ट, थाना एसवी एंड एसीबी रोहतक में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि आरोपी एएसआई नवीन, जो थाना सिटी बहादुरगढ़ में जांच अधिकारी के पद पर तैनात था, ने शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की है। बाद में रिश्वत की राशि 1.50 लाख रुपये में तय हुई।आरोपी द्वारा यह रिश्वत शिकायतकर्ता की पत्नी अनु चहल, साली जन्नत तथा ससुर धर्मेंद्र का नाम एक आपराधिक मामले से हटाने की एवज में मांगी गई थी। संबंधित मामला एफआईआर नंबर 502, दिनांक 07.12.2024, धारा 406, 420 आईपीसी, थाना सिटी बहादुरगढ़ में शिकायतकर्ता की सास सुनीता चहल के खिलाफ दर्ज है। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसवी एंड एसीबी की टीम ने नियमानुसार जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी एएसआई नवीन, नंबर 688ध्झज्जर, को 1,50,000 रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह ट्रैप कार्रवाई एसवी एंड एसीबी यूनिट झज्जर के नेतृत्व में की गई। हरियाणा पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रिश्वतखोरी में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
जिला अनुसंधान इकाई ने डाकघर में खाताधारकों के 05,22,000 रुपये के गबन के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी ने 13 खाताधारकों की पासबुक में राशि जमा करने की एंट्री कर रकम डाकघर में जमा करवाने की बजाय निजी उपयोग में ली थी
भिवानी, 22 सितम्बर, अभीतक: पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को धोखाधड़ी एवं गबन के मामलों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई भिवानी ने डाकघर में खाताधारकों के रुपये जमा करने की बजाय गबन करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पंकज, सब-डिवीजन निरीक्षक द्वारा थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके अधीन सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांव देवराला के डाकघर में वर्ष 2016-17 के दौरान तत्कालीन डाकपाल शाखा में कार्यरत सुरेंद्र द्वारा करीब 13 खाताधारकों की पासबुक में राशि जमा करने की एंट्री की गई, लेकिन संबंधित राशि डाकघर में जमा करवाने की बजाय अपने निजी उपयोग में ले ली गई। इस प्रकार आरोपी द्वारा कुल 05 लाख 22 हजार रुपये का गबन किया गया। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। दिनांक 21.09. 2026 को जिला अनुसंधान इकाई के उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह द्वारा मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए ’आरोपी सुरेंद्र कुमार पुत्र ताराचंद निवासी वार्ड नंबर- 12, सिवानी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 13 खाताधारकों की पासबुक में राशि जमा करने की एंट्री की थी, जबकि उक्त राशि डाकघर में जमा करवाने की बजाय अपने निजी उपयोग में इस्तेमाल की गई। इस प्रकार आरोपी द्वारा कुल 5,22,000 रुपये का गबन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से डाकघर की एक मोहर भी बरामद की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया।



थाना सिविल लाईन पुलिस ने चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे उदघोषित आरोपी को किया गिरफ्तार
भिवानी, 22 सितम्बर, अभीतक: पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को विभिन्न थानों में दर्ज अभियोग में फरार चल रहे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन भिवानी पुलिस ने चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 21.09.2026 को थाना सिविल लाइन भिवानी में तैनात मुख्य सिपाही कुलदीप ने चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आशीष पुत्र धर्मपाल निवासी ढाणी माहू, जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया।
खाने-पीने की चीजों में मिलावट की जांच सिर्फ ₹20 में करवा सकेंगे: डॉ मिश्रा
हरियाणा में मिलावट की तुरंत जांच के लिए पांच मोबाइल फूड सेफ्टी वैन तैनात
चंडीगढ़, 22 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा में अब लोग रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों में मिलावट की जांच सिर्फ ₹20 में करवा सकेंगे और शुरुआती नतीजे 10 से 12 मिनट में मिल जाएंगे। इसके लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (थ्ैै।प्) की तरफ से दी गई पांच मोबाइल फूड सेफ्टी वैन पूरे राज्य में तैनात की गई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि ये मोबाइल लैब खाने-पीने की चीजों की जांच सीधे सार्वजनिक जगहों, बाजारों और शिक्षण संस्थानों तक ले जाएंगी। इससे मौके पर ही जांच के साथ-साथ लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी और असुरक्षित खाने के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकेगी। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडियाश्, नई दिल्ली की तरफ से दी गई ये पांच वैन हरियाणा में बस स्टैंड, स्कूल, कॉलेज, बाजार और ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बारी-बारी से तैनात की जा रही हैं। आम नागरिक दूध, मसाले, दाल और खाने के तेल जैसी आम चीजों के सैंपल शुरुआती जांच के लिए ला सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि हर सैंपल के लिए ₹20 की मामूली फीस ली जाएगी और शुरुआती जांच का नतीजा आम तौर पर 10 से 12 मिनट में मिल जाएगा। डॉ. मिश्रा ने कहा, ष्इसका मकसद आम नागरिकों के लिए खाने की सुरक्षा की जांच को आसान बनाना और साथ ही मिलावट व सुरक्षित खान-पान के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। ये मोबाइल यूनिट मेलों, त्योहारों और दूसरे बड़े सार्वजनिक आयोजनों के दौरान भी काम आएंगी, जहाँ बड़ी संख्या में खाने-पीने के अस्थायी स्टॉल और वेंडर काम करते हैं। फूड सेफ्टी ऑफिसर रैंडम सैंपल ले सकेंगे और मौके पर ही शुरुआती जांच कर सकेंगे। अगर कोई सैंपल संदिग्ध पाया जाता है या शुरुआती जांच में फेल हो जाता है, तो अधिकारी तय नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई करेंगे। डॉ मिश्रा ने बताया कि ये मोबाइल लैब अधिकारियों को तेजी से फील्ड-लेवल पर जांच करने और पारंपरिक लैब में शुरुआती जांच का इंतजार किए बिना संभावित रूप से असुरक्षित खाने-पीने की चीजों की पहचान करने में मदद करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि उक्त जांच के अलावा, वैन के साथ जाने वाले फूड सेफ्टी ऑफिसर और तकनीकी कर्मचारी खाने में मिलावट, फोर्टिफाइड फूड, न्यूट्रिशन लेबल, साफ-सुथरे तरीके से खाना रखने और मिलावट या खराब होने के आम संकेतों को पहचानने के तरीकों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएंगे। यह पहल सीधे ग्राहकों तक फूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) के बारे में जागरूकता पहुँचाकर केंद्र सरकार के ईट राइट इंडिया और सुरक्षित-भोजन से जुड़े अभियानों को भी बढ़ावा देगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस पहल का मकसद टेस्टिंग, नियमों को लागू करने और लोगों को जागरूक करने के कामों को एक साथ लाना है, ताकि ग्राहक फूड सेफ्टी सुनिश्चित करने में सक्रिय रूप से शामिल हो सकें। उन्होंने आगे कहा कि मोबाइल वैन फूड-सेफ्टी की निगरानी का दायरा बढ़ाने में खास तौर पर मददगार होंगी। इनसे अधिकारी बाजारों, संस्थानों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर शुरुआती टेस्टिंग कर पाएँगे और साथ ही नागरिकों को तेजी से और कम खर्च में टेस्टिंग की सुविधा भी मिल सकेगी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव डीघल में मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित’
पीजीआईएमएस रोहतक के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं, 172 ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य शिविर का लाभ’
झज्जऱ, 22 सितम्बर, अभीतक: झज्जर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज गांव डीघल में पंडित बी.डी. शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (च्ळप्डै), रोहतक के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा विशेष मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सीएचसी डीघल एवं जिला स्वास्थ्य प्रशासन, झज्जर के सहयोग से किया गया। शिविर में गांव डीघल एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 172 ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। शिविर के दौरान स्त्री रोग (गायनी), ईएनटी एवं दंत चिकित्सा की विशेष ओपीडी सेवाएं प्रदान की गईं। इसके साथ ही मरीजों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ कुलदीप, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सीएचसी डीघल डॉ अमित, च्ळप्डै रोहतक के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ विनोद चाहल, डॉ मनोज सैनी सहित च्ळप्डै रोहतक के अन्य फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर एवं स्टाफ तथा सीएचसी डीघल के चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ कुलदीप ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीणों को अपने नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होती हैं। सेवा संकल्प अभियान के स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें। गांव डीघल एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने अपने गांव में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं च्ळप्डै रोहतक की टीम का आभार व्यक्त किया। यह स्वास्थ्य शिविर च्ळप्डै रोहतक के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना तथा लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना
मंगलवार को श्रीमती गीता भुक्कल, विधायक झज्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने गाँव ’साल्हावास’ में श्री संजय ठेकेदार की माता स्वर्गीय श्रीमती कलावती देवी के काज में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस मौके पर मातनहेल-साल्हावास ब्लॉक अध्यक्ष श्री समशेर जाखड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री रोहतास सिंह, पूर्व सरपंच श्री सतबीर जाखड़, पूर्व सरपंच श्री लीलू श्री संजय शर्मा, श्री सुरेंद्र जाखड़ व श्री जोगेंद्र हुड्डा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फैमिली आईडी में गलत आय, बीपीएल कार्ड कटाय जयहिंद बोले :डीसी दरबार तक क्यों पहुंचे जनता?
50 गज के मकान का ₹1.65 लाख बिजली बिल: नवीन जयहिंद
नीचे के स्तर पर ही हो फैमिली आईडी जैसी समस्याओं का समाधान: जयहिंद
फैमिली आईडी में गलत आय बढ़ना केवल एक परिवार की समस्या नहीं: जयहिंद
जनता की समस्याओं को लेकर झज्जर जिले का पक्ष-विपक्ष हुआ गायब: जयहिंद
झज्जर, 22 सितम्बर, अभीतक: जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने फैमिली आईडी में गलत आय दर्ज होने से गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड और पेंशन कटने के मामलों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर हर छोटी समस्या के समाधान के लिए जनता को डीसी कार्यालय तक पहुंचना पड़े तो नीचे का सिस्टम आखिर किस काम का है।
अनुसूचित परिवार की समस्या लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे जयहिंद
नवीन जयहिंद मंगलवार को बाभरोता गांव के एक अनुसूचित परिवार की समस्या लेकर झज्जर डीसी वर्षा खनगवाल के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिवार की फैमिली आईडी में 3 लाख रुपये से अधिक की आय दर्ज कर दी गई, जबकि परिवार की वास्तविक आय इतनी नहीं है। गलत आय दर्ज होने के कारण परिवार का बीपीएल कार्ड कट गया और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला । परिवार का बिजली बिल भी करीब 1.65 लाख रुपये बताया गया है जबकि परिवार 50 गज मकान में रहता है।
बड़ी संख्या में लोग उठा रहे फैमिली आईडी की शिकायतें: जयहिंद
जयहिंद ने कहा कि यह केवल एक परिवार की समस्या नहीं है। झज्जर जिले से बड़ी संख्या में लोग फैमिली आईडी में गलत आय दर्ज होने की शिकायतें लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं। किसी की विधवा पेंशन कट रही है तो किसी की दिव्यांग पेंशन प्रभावित हो रही है। लोग अपने दस्तावेज और रिकॉर्ड ठीक करवाने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह करीब 10 मिनट डीसी कार्यालय में बैठे और इस दौरान ही 100 से अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर वहां मौजूद दिखाई दिए। जयहिंद ने तंज कसते हुए कहा कि डीसी कार्यालय कोई पर्यटन स्थल नहीं है कि लोग घूमने आए हैं, लोग मजबूरी में अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं।
नीचे के स्तर पर तय हो अधिकारियों की जवाबदेही
जयहिंद ने कहा कि डीसी एक व्यक्ति हैं, पूरा सिस्टम नहीं। अगर हर शिकायत ऊपर तक पहुंचती रहेगी तो अधिकारी भी कितनी समस्याएं संभाल पाएंगे। जरूरत इस बात की है कि नीचे के स्तर पर ही शिकायतों का समाधान हो और काम नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए।
फैमिली आईडी के लिए प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था की मांग
जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार से फैमिली आईडी को लेकर प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी वास्तविक आय है, वही फैमिली आईडी में दर्ज होनी चाहिए। पात्र व्यक्ति को उसका हक मिले और अपात्र व्यक्ति को नियमों के अनुसार सरकारी लाभ से बाहर किया जाए।
डीसी तक पहुंचने की मजबूरी पर जयहिंद ने उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि “समाधान” के नाम पर अगर जनता चक्कर ही काटती रहे और आखिर में समाधान के लिए डीसी के दरवाजे पर पहुंचना पड़े, तो सिस्टम के निचले स्तर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
पक्ष-विपक्ष के नेताओं से जनता की आवाज उठाने की अपील
जयहिंद ने झज्जर के पक्ष-विपक्ष के नेताओं से भी जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का काम लोगों की आवाज सरकार तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करवाना भी है।

राजकुमार यादव राष्ट्र निर्माता सम्मान से सम्मानित
महाभारत के युधिष्ठिर अभिनेता गजेंद्र चैहान ने किया सम्मानित
रेवाड़ी, 22 सितम्बर, अभीतक: शिक्षा और परामर्श के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कॉलेज स्टडीन्न् के संस्थापक एवं सीईओ राज कुमार यादव को सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा “राष्ट्र निर्माता सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ष्प्रेरणा 2026ष् पहल के अंतर्गत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) के अवसर पर आयोजित द्वितीय पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान गजेन्द्र चैहान, जो टीवी धारावाहिक ष्महाभारतष् में ष्युधिष्ठिरष् की भूमिका निभा चुके हैं और ष्दादा लक्ष्मीचंद राज्य विश्वविद्यालय, हरियाणाष् के कुलपति रह चुके हैं, उनके करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का प्रेरणादायी उद्धरण प्रस्तुत किया गया
शिक्षा का अंतिम परिणाम एक स्वतंत्र रचनात्मक व्यक्ति होना चाहिए, जो ऐतिहासिक परिस्थितियों और प्रकृति की प्रतिकूलताओं से संघर्ष कर सके। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि कॉलेज स्टडीन्न् के संस्थापक ओर सीईओ राजकुमार यादव ने परामर्श और मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों को सही दिशा देने का कार्य किया है, जो राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण योगदान है। राज कुमार यादव ने यह सम्मान प्राप्त करने के उपरान्त कहा है कि यह सम्मान केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों के लिए है जिनके सपनों को दिशा देने का अवसर मुझे मिला। शिक्षा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और हमारी संस्था कॉलेज स्टडीन्न् सदैव छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। ”कॉलेज स्टडी एक भरोसेमन्द संस्था है जो ूूूण्ब्वससमहमैजनकलण्बवण्पद (ज्तनेजमक ।कउपेेपवद ळनपकम च्वतजंस) के रूप में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल कॉलेज स्टडी की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है, बल्कि शिक्षा जगत में परामर्श और मार्गदर्शन की महत्ता को भी उजागर करती है।
झज्जर: खाद वितरण के बीच मार्केट कमेटी ने शुरू की बाजार खरीद की तैयारियां
खाद के लिए सुबह से ही लाईन में लगे किसान अपनी पारी आने के इंतजार में
खाद के कट्टों के साथ-साथ किसानों को दिया जा रहा है नैनो यूरिया
मार्केट कमेटी अध्यक्ष और सचिव ने बाजरे खरीद की व्यवस्था सुचारु होने की कही बात
कहा: झज्जर और मातनहेल में बाजरा खरीद की सभी व्यवस्थाएं पूरी
नमी मापने की मशीन, पानी निकासी, साफ सफाई का किया गया समुचित इंतजाम
अधिकारियों ने किया बाजार खरीद की समुचित व्यवस्था होने का दावा
झज्जर: झज्जर रेलवे स्टेशन पर लगा चित्रसेन सैनी के नाम का बोर्ड असामाजिक तत्वों ने उखाड़ फैंका
घटना के बाद से सैनी समाज के लोगों में रोष, उठाई कार्रवाई की मांग
झज्जर रेलवे लाइन को लाने में थी स्वर्गीय चित्रसैन सैनी की अहम भूमिका
झज्जर को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए किया था लंबा संघर्ष
सरकारी नौकरी की परवाह न करते हुए पत्नी और बच्चों के साथ बैठे थे लंबे समय तक धरने पर
सैनी समाज और शहर वासियों की मांग पर चित्र सैन सैनी के नाम से रखा गया था रेलवे स्टेशन का नाम
लंबे समय से उखड़ा पड़ा है चित्र सेन सैनी के नाम से लगा साइन बोर्ड
मामले में कार्रवाई के लिए सैनी समाज देगा जल्द ही नगर परिषद और डीसी को ज्ञापन, कार्रवाई करेगी मांग
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता: नायब सिंह सैनी
ओबीसी मोर्चा संगठन की ताकत को बूथ तक पहुंचाए और मजबूती का संकल्प लें: डॉ. अर्चना गुप्ता
ओबीसी समाज के पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार और आय बढ़ाने पर जोर
चंडीगढ़, 22 सितम्बर, अभीतक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा में दायित्व पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति जिम्मेदारी है। भाजपा की 46 वर्षों की यात्रा करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और राष्ट्रसेवा के संकल्प का परिणाम है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक राष्ट्रसेवा की यह विचारधारा निरंतर आगे बढ़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन के 25 वर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंगलवार को पंचकुला पंचकमल में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सेन के दायित्व ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने का मंत्र दिया। इंजीनियर सुनील सेन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम करे। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शासन के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्रसेवा की यात्रा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनका यह कार्यकाल सेवा, सुशासन, संकल्प और राष्ट्रनिर्माण का प्रेरणादायी अध्याय रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सत्ता को सुख का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ओबीसी समाज से आते हैं, इसलिए संगठन में इस समाज की भूमिका और जिम्मेदारी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने ‘जहां कम, वहां हम’ के संकल्प के साथ ओबीसी मोर्चे से हर विधानसभा और हर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय हिसार द्वारा लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जारी की गई एडवाइजरी’
चंडीगढ़, 22 सितम्बर, अभीतक: लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार की ओर से लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) मुख्य रूप से गाय एवं अन्य गौवंशीय पशुओं को प्रभावित करने वाली एक संक्रामक विषाणु जनित बीमारी को लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई है। यह बीमारी लम्पी स्किन डिजीज वायरस (एलएसडीवर) के कारण होती है, जो पॉक्स विरिडी परिवार तथा कैप्रिपॉक्स वायरस समूह से संबंधित है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस बीमारी से प्रभावित पशुओं में शरीर की लसीका ग्रंथियों में सूजन, पैरों, पेट के निचले हिस्से एवं थन के आसपास सूजन, भूख कम होना, कमजोरी, वजन कम होना, दूध उत्पादन में कमी तथा प्रजनन संबंधी समस्याएं भी देखी जा सकती है। गंभीर मामलों में, विशेषकर जब बीमारी के साथ दूसरा संक्रमण, शरीर में पानी की कमी, लंबे समय तक बुखार या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं जुड़ जाएं, तो पशु की स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने बताया कि पशुशाला एवं आसपास पानी जमा न होने दें और कीटों के प्रजनन वाले स्थानों को साफ रखें। पशुओं तथा उनके आसपास की जगह पर कीटनाशक अथवा टिक नियंत्रण की दवा का उपयोग केवल अनुशंसित मात्रा और पशु चिकित्सक की सलाह के अनुसार किया जाए। यदि बीमारी से किसी पशु की मृत्यु हो जाए तो शव को खुले में न छोड़ें और निर्धारित पशु चिकित्सा एवं जैव-सुरक्षा दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षित तरीके से निपटान करें। पशुओं की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी पशु में बुखार, त्वचा पर गांठ, लसीका ग्रंथियों में सूजन, कमजोरी, भूख कम होना या दूध उत्पादन में कमी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी जाए। स्वस्थ एवं टीकाकरण के लिए योग्य पशुओं का एलएसडी के विरुद्ध टीकाकरण पशुपालन विभाग द्वारा जारी वर्तमान दिशा-निर्देशों के अनुसार करवाया जाना चाहिए। प्रवक्ता ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के लिए बीमारी की समय पर पहचान, प्रभावित पशुओं को अलग रखना, सही नमूना लेकर समय पर जांच करवाना, पशुओं की अनावश्यक आवाजाही रोकना, मच्छर-मक्खियों एवं टिक्स पर नियंत्रण रखना, स्वस्थ पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाना तथा पशु चिकित्सकों को तुरंत सूचना देना बेहद जरूरी है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को बढ़ावा देने हेतु शिक्षा बोर्ड ने PARAKH के अन्तर्गत ITMS Portal के Demo/Presentation के लिए की एजेंसियां आमंत्रित
भिवानी, 22 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूर्णतया लागू करने के लक्ष्य के अन्तर्गत शिक्षा बोर्ड द्वारा PARAKH (Performance Assessment, Review and Analysis of Knowledge for Holistic Development) के अंतर्गत Integrated Test Management System (ITMS) Portal विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि प्रस्तावित ITMS Portal के माध्यम से Question Bank Management, Test Creation & Management, Assessment, Result Processing, Data Analysis, Dashboard, MIS Reports, User Management एवं Data Security सहित विभिन्न मॉड्यूल को एकीकृत किया जाएगा। इससे परीक्षा एवं मूल्यांकन संबंधी कार्यों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन, परिणाम विश्लेषण एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में IT/Software Development Agencies/ Firms/ Organizations से पोर्टल के विकास हेतु Demo/Presentation आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं 02 अक्तूबर, 2026 तक अपना नाम, संस्था का विवरण, संपर्क/अधिकृत प्रतिनिधि का विवरण Demo/Presentation के लिए बोर्ड की आधिकारिक ई-मेल parakh@bseh.org.in पर भेज सकते हैं। उन्होंने कहा यह Demo/Presentation किसी प्रकार का टेंडर, वर्क ऑर्डर अथवा अनुबंध नहीं माना जाएगा। बोर्ड के पास किसी भी एजेंसी के Demo/Presentation को स्वीकार/अस्वीकार करने अधिकार सुरक्षित होगा।
रा.व.मा.वि. रेवाड़ी में सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत नशा मुक्ति व टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित’
रेवाडी़, 22 सितम्बर, अभीतक: आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में प्राचार्य विनोद यादव के दिग्दर्शन में एवं आज की प्रभारी श्रीमती सरोज यादव की अध्यक्षता में सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का कुशल एवं ओजस्वी अंदाज में संयोजन मंच उद्घोषक, शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सिविल अस्पताल, रेवाड़ी से विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमन यादव, आईसीटीसी काउंसलर, सिविल अस्पताल, रेवाड़ी, विनीता, पीपीएम कोऑर्डिनेटर, टीबी सेंटर, रेवाड़ी एवं सीमा अंसारी, डीपीसी, टीबी सेंटर, रेवाड़ी ने शिरकत की। कार्यक्रम में सीमा अंसारी ने टीबी के बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि सिर्फ खांसी ही टीबी का लक्षण नहीं है, समय पर जांच और सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज उपलब्ध है।वहीं सुमन यादव ने नशे के दुष्परिणामों और एड्स हेल्पलाइन 1097 की सेवाओं के बारे में बताया तथा सभी को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिक्षाविद साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने अपने वक्तव्य में कहा कि – नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है। हमें सेवा के संकल्प के साथ स्वयं को नशा मुक्त रखना होगा और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना होगा। टीबी जैसी बीमारी का समय पर इलाज ही बचाव है, इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राष्ट्रीय गान के पश्चात वंदे मातरम् के जयघोष के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संस्कार विद्यालय ने जीता 70वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब
जोधपुर, 22 सितम्बर, अभीतक: चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौड़ता हरिदासोता स्थित संस्कार उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय (17 वर्ष छात्र वर्ग) हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। रोमांचक मुकाबलों से भरी इस प्रतियोगिता में मेजबान संस्कार उच्च माध्यमिक विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं हनवंत चैपासनी की टीम उपविजेता एवं आर्मी स्कूल चैपासनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से कुल 16 टीमों ने भाग लिया। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि शेर सिंह राठौड़ सहित विशिष्ट अतिथि भंवरलाल जानी प्रशासक लोड़ता अचलावता, शंकरलाल गोदारा प्रशासक प्रतिनिधि लोड़ता हरिदासोता, भागीरथ राम माचरा पूर्व सरपंच खाबड़ा और कंवराज सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गणेश कटारिया, व्यवस्थापक श्रवण माचरा, शारीरिक शिक्षक वीरेंद्रसिंह, हुकुम सिंह, राजेंद्र सिंह, शैताना राम बिश्नोई, सुरेंद्र सिंह, पूनमचंद ढाका, प्रकाश, राजू राम, त्रिलोक सिंह सहित गणमान्य नागरिक और खेलप्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राजूराम बिश्नोई ने किया। विद्यालय प्रशासन और अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थापकों व खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।


खरीफ फसल खरीद प्रक्रिया को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने अनाज मंडियों में व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक
रेवाड़ी, 22 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने निर्देश देते हुए कहा कि खरीफ सीजन को सुचारू रूप से संपन्न करवाने को लेकर संबंधित अधिकारी सतर्क रहें। सभी संबंधित अधिकारी मंडियों व खरीद केन्द्रों का दौरा करें और बिजली, पानी, शौचालय आदि मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। फसल के भंडारण के लिए पर्याप्त सुरक्षित जगह उपलब्ध रहे। सभी मंडियों में फसल खरीद प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी रखें, ताकि किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में खरीफ सीजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने वीसी द्वारा सभी डीसी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने निर्देश दिए कि सभी खरीद एजेंसी निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार फसल की खरीद का कार्य करें। मंडी में समय पर खरीद हो और उसका समय पर उठान किया जाए, ताकि मंडी में जगह की समस्या पैदा नहीं हो। मंडियों में सभी धर्मकांटों की नियमानुसार जांच सुनिश्चित करें।उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी अपनी-अपनी मंडियों में तिरपाल व पॉलिथीन कवर, पर्याप्त मात्रा में बारदाना, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई, बिजली, पानी, शौचालय तथा जल निकासी के उचित प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम खरीद शुरू होने से पहले मंडियों का दौरा कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लें। वहीं सुनिश्चित करें कि खरीद से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं। इस अवसर पर डीएफएसओ श्रवण कुमार, एसएमसी नरेंद्र कुमार, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।


आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को लेकर एडीसी ने की समीक्षा बैठक
रेवाड़ी, 22 सितम्बर, अभीतक: एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आंगनबाड़ी भवनों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि रेवाड़ी में 66 आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत कार्यों में से 57 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के तहत बठेड़ा, सुधराना तथा खेड़ी मोतला स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। इस प्रकार नए भवनों के 3 निर्माण कार्य पूर्ण पाए गए। एडीसी राहुल मोदी ने पूर्ण किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी के निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


स्वरोजगार, कौशल उन्नयन और सरकारी योजनाओं के प्रति युवाओं को किया जागरूक
राजकीय आईटीआई में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
रेवाड़ी, 22 सितम्बर, अभीतक: जिला रोजगार कार्यालय, रेवाड़ी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), रेवाड़ी में मंगलवार को करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें करीब 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों, कौशल उन्नयन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वरोजगार को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में रोजगार के बदलते स्वरूप को देखते हुए युवाओं के लिए नए कौशल सीखना और अपनी योग्यता को लगातार अपडेट करना आवश्यक है। उन्होंने स्वरोजगार शुरू करने के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण एवं सहायता संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी दी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं को इन योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को करियर से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को रोजगार पोर्टल, कौशल विकास के अवसरों और स्वरोजगार से जुड़ी संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।


सेवा संकल्प अभियान: जिला स्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
रेवाड़ी, 22 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में किया गया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और विचार अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति की क्षमता तथा सकारात्मक मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और रचनात्मक कल्पना के माध्यम से अपने विचारों को कागज पर उकेरा। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं में विकसित भारत 2047, सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का विभिन्न निर्धारित मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें आगे भी शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाली गतिविधियां उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
भाषण प्रतियोगिता के विजेता
जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर की कक्षा दसवीं की छात्रा रीतिका ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 12वीं का प्रशांत ने दूसरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुमाखेड़ा की नीरू ने तृतीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास के 12वीं के योगेश ने चैथा स्थान प्राप्त किया। वहीं पहली से आठवीं कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी की राधा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवली की हिमांशी ने दूसरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास की हीना ने तीसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास की हिमांशी ने चैथा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगथला की कक्षा छात्रा निशा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी की नैंसी ने दूसरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरेली खुर्द की गुंजन ने तृतीय और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना के शगुन शर्मा ने चैथा स्थान प्राप्त किया। वहीं पहली से आठवीं कक्षा में डीबीपीएस रेवाड़ी की कनक ने प्रथम, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की प्रणवी ने दूसरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय लिसाना की पारुल ने तीसरा और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास के श्रेय कुमार ने चैथा स्थान प्राप्त किया।



सेवा संकल्प अभियान के तहत चैराहों का किया सौंदर्यकरण
महाराणा प्रताप, राव तुलाराम और राजीव चैक पर चला विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण अभियान
रेवाड़ी, 22 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख चैराहों के सौंदर्यकरण एवं स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत महाराणा प्रताप चैक, राव तुलाराम चैक तथा राजीव चैक पर साफ-सफाई कर क्षेत्र को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने का कार्य किया गया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने अभियान के दौरान चैराहों एवं आसपास के क्षेत्रों में जमा कूड़े-कचरे को हटाया तथा सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। इसके साथ ही चैराहों की सुंदरता बनाए रखने के लिए आवश्यक सफाई एवं रखरखाव कार्य भी किया गया। अभियान का उद्देश्य शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, ताकि शहरवासियों और यहां आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके। नगर परिषद की ओर से नागरिकों से भी अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालें और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

3 अक्तूबर को होगा स्पेशल लोक अदालत का आयोजन
रेवाड़ी, 22 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बताया कि 03 अक्तूबर 2026 को जिला न्यायालय रेवाड़ी, सब-डिवीजन, कोसली तथा बावल में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें चेक बाउंस के केस समझौते के लिए रखे जाएंगे। आम जनता से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने चेक बाउंस के केस स्पेशल लोक अदालत द्वारा सुलझाएं।
24 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय खोल में लगाया जाएगा जांच शिविर
दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को चयनित कर उपलब्ध कराएं जाएंगे सहायक उपकरण
रेवाड़ी, 22 सितम्बर, अभीतक: डीसी एवं अध्यक्ष जिला रैडक्रास सोसायटी रेवाडी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार तथा जिला रैडक्रास सोसायटी रेवाडी के सचिव बिजेन्द्र सोरोत के मार्गदर्शन में जिला रैडक्रास सोसायटी रेवाडी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम एलिम्को के सहयोग से खण्ड स्तर पर शिविर लगाए जा रहे है। जिला रैडक्रास सोसायटी रेवाडी सचिव बिजेन्द्र सोरोत ने बताया कि मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली में आयोजित जांच शिविर में 42 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मापतोल शिविर हेतु चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि गत दिवस सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना में आयोजित जांच शिविर में 30 दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को मापतोल शिविर में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण बेटरी चलित तिपहिया साईकिल, व्हील चेयर और कृत्रिम उपकरण, वाॅकर, छड़ी, बैशाखी, कान की मशीन हेतु चिन्हित किया गया है। सचिव बिजेंद्र सोरोत ने पार्षदों, सरपंच, मेंबरों से लगने वाले इन शिविरों में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को इसका लाभ दिलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय ब्लाॅक खोल में जांच शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने इस शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को पहुंचने की अपील की है।
