






एशियन गेम्स गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि फोगाट का झज्जर में हुआ अभिनंदन
गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता और खेल मंत्री गौरव गौतम ने फोन पर दी बधाई’
सुरुचि की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट देकर बढ़ाया हौसला’
गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि बोलींकृओलंपिक में गोल्ड जीतना अगला लक्ष्य’
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: हाल ही में एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर झज्जर और हरियाणा का नाम रोशन करने वाली मेधावी निशानेबाज सुरुचि फोगाट का सोमवार को झज्जर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला प्रशासन की ओर से डीसी वर्षा खांगवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी ने लघु सचिवालय सभागार में सुरुचि इंद्र सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें एपीसीपीएल की ओर से सीएसआर के अंतर्गत स्पोर्ट्स इक्विपमेंट भी प्रदान किए गए और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस बीच गोल्ड मैडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता और खेल मंत्री गौरव गौतम,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने फोन पर बधाई देते जीवन में निरन्तर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना गौरव का विषय: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने सुरुचि फोगाट और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सुरुचि की उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया जाता रहेगा। सुरुचि फोगाट ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, पिता और पूरे परिवार के सहयोग को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
खिलाड़ियों को पूरा मान सम्मान दे रही केंद्र और प्रदेश सरकार: विकास वाल्मिकी’
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी ने भी सरकार की ओर से मेधावी खिलाड़ी सुरुचि फोगाट का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों में प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार निरन्तर खिलाड़ियों को खेलों की ओर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने सुरुचि की उपलब्धि को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए अन्य खिलाड़ियों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
खिलाड़ी को जीवन में नहीं माननी चाहिए हार, हमेशा रखनी चाहिए मेहनत जारी: सुरुचि इंद्र सिंह’
मेधावी खिलाड़ी सुरुचि ने युवा खिलाड़ियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि हार के बाद निराश होकर घर नहीं बैठना चाहिए, बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर मेहनत जारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती और लगातार प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है।
यह गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर मेधावी खिलाड़ी सुरुचि के माता सुदेश देवी, भाई निशांत के अलावा जिला प्रशासन की ओर से डीएसओ सतेंद्र सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, कोच नवीन कुमार, साइक्लिंग कोच शर्मिला देसवाल, हितेष देसवाल सहित खेल विभाग के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

भुवन व सीआरएम एप के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन की होगी प्रभावी मॉनिटरिंग’
’किसानों को इन-सीटू व एक्स-सीटू प्रबंधन के लिए करें जागरूक’
’झज्जर स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित’
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: जिलामुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह सभागार में सोमवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में पराली प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को फसल अवशेष प्रबंधन की प्रभावी मॉनिटरिंग, किसानों को जागरूक करने तथा पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव शिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी निशा तंवर, सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार, उपमंडल कृषि अधिकारी झज्जर जगजीत सांगवान व सुनील कौशिक,तकनीकी अधिकारी डॉ रोहित वत्स सहित जिला के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा खंड कृषि अधिकारियों ने भाग लिया।
’भुवन एप से होगी आगजनी की घटनाओं की सटीक मॉनिटरिंग’
बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक ने अधिकारियों को भुवन एप एवं सीआरएम एप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भुवन एप वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा तैयार की गई है। इसके माध्यम से खेतों की जीपीएस लोकेशन पॉइंट ट्रेसिंग के आधार पर निगरानी की जाती है। यदि किसी खेत में आगजनी की घटना सामने आती है तो एप के माध्यम से आगजनी वाले क्षेत्र और फसल की सटीक जानकारी दर्ज की जाती है। साथ ही खेत के दो फोटो वर्टिकल एवं हॉरिजेंटल रूप में लेकर जीपीएस लोकेशन भी ट्रेस की जाती है।
’सीआरएम एप से किसानों के खेतों की होगी निगरानी’
उन्होंने बताया कि सीआरएम एप कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा तैयार की गई है। प्रत्येक गांव में 100-100 किसानों पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस एप के माध्यम से किसानों के खेतों से संबंधित सटीक जानकारी दर्ज की जाती है तथा फसल अवशेष प्रबंधन की गतिविधियों की निगरानी की जाती है।
’भौतिक सत्यापन के बाद किसानों को मिलेगा 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन’
डॉ. मलिक ने बताया कि जिन किसानों द्वारा इन-सीटू एवं एक्स-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन अपनाया गया है, उनके खेतों का ग्राम स्तरीय टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नोडल अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में किसानों से निरंतर संपर्क स्थापित करेंगे। इसके लिए गांवों में जागरूकता कैंप आयोजित करने के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से किसानों से संपर्क किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन अपनाएं।
’तकनीक के साथ जागरूकता पर भी जोर’
बैठक में अधिकारियों ने फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखें और किसानों को उपलब्ध फसल अवशेष प्रबंधन तकनीकों एवं सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं।




नवरात्र मेला में श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने बेरी में शारदीय नवरात्र मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी दिशा निर्देश
बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा मेला
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने धर्मनगरी बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में लगने वाले आश्विन शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने बैठक में 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक लगने वाले शारदीय नवरात्र मेला के दौरान धर्मनगरी बेरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंधों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ एवं एसडीएम रेणुका नांदल ने डीसी को मेला की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य मेला 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर को होगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि बेरी मेला में सप्तमी और अष्टमी के दिन मां भीमेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मेला के पिछले अनुभवों के आधार पर श्रद्धालुओं का अनुमान लगाते हुए मेला परिसर में सुरक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को पहचान पत्र संबंधित विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। साथ ही पार्किंग, सुरक्षा, पीने के पानी, रात्रि के समय रोशनी के इंतजाम, स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्थाई शौचालय, सीसीटीवी, माइक सर्विस, अग्निशमन सेवाएं आदि इंतजामों की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने मेला के संवेदनशील दिवसों की पहचान को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था करते समय यह ध्यान रखा जाए कि धर्मनगरी बेरी के मेले में पहुंचने वाले किसी भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने व आवागमन में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो। मेला के दौरान लगने वाले भंडारों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। इसके लिए प्लास्टिक के स्थान पर स्टील बर्तन का उपयोग किया जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मंदिर परिसर में नवरात्र से ही मेडिकल यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में माई भारत व रेडक्रास स्वयंसेवक की भी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संस्कारम वेटेरिनरी कॉलेज में आरंभ 2026 के साथ नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, हास्यपूर्ण प्रस्तुतियों और सामाजिक संदेश से भरपूर नाट्य प्रस्तुतियों के द्वारा नए विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। संस्कारम कॉलेज ऑफ वेटेरिनरी एंड एनिमल साइंसेज में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके परिचय के उद्देश्य से दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘आरंभ 2026’ का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं जीवंत वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। विश्वविद्यालय परिसर में ढोल की गूंज के बीच विद्यार्थियों का तिलक एवं फूलों की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे नए विद्यार्थियों में उत्साह और अपनत्व की भावना देखने को मिली। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सभागार में आयोजित ‘आरंभ 2026’ के मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया। वेटेरिनरी एंड एनिमल साइंसेज के डीन डॉ. सरवजीत ने नए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का संस्कारम परिवार में स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्कारम विश्वविद्यालय में उनके आगामी कैंपस जीवन के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की सकारात्मक एवं अनुशासित संस्कृति का हिस्सा बनने, शिक्षकों से सीखने तथा अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नृत्य, गायन, हास्यपूर्ण नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पशु संरक्षण पर आधारित नाटक ने सामाजिक संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजन में अंतिम वर्ष के सौरभ, हितेश, सिमरनजीत सहित अन्य विद्यार्थियों ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी विश्वविद्यालय द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘आरंभ 2026’ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक वातावरण से सहज रूप से जुड़ने और विश्वविद्यालय जीवन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ करने में मदद करते हैं। अभिभावकों ने संस्कारम विश्वविद्यालय के प्रबंधन एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उनकी नई शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें पूरी लगन, अनुशासन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज के निदेशक डॉ. हरीश गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया की दो दिवसीय ‘आरंभ 2026’ कार्यक्रम के अगले चरण में नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न विभागों, सुविधाओं एवं कैंपस की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराया जाएगा तथा नए विद्यार्थियों के लिए आवश्यक ओरिएंटेशन एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे।




गांव बाघपुर में त्ैम्ज्प् झज्जर द्वारा मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान झज्जर द्वारा गांव बाघपुर में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं इच्छुक प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की तकनीकी जानकारी देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान एलडीएम श्री राजीव रंजन ने प्रशिक्षण में शामिल होने वाले 25 प्रशिक्षुओं को मशरूम के बैग वितरित किए तथा उन्हें सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्ीपम िस्क्ड श्री राजीव रंजन, गांव की सरपंच श्रीमती सुषमा जी मोजूद रहेद्य इसके अलावा श्री महेश कुमार, क्रिसिल फाउंडेशन, त्ैम्ज्प् से श्री आशीष रोहिल्ला, फैकल्टी, श्री आशीष शर्मा, श्रीमती कुसुम आदि उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को मशरूम उत्पादन को आय के अतिरिक्त साधन एवं स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मशरूम उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। त्ैम्ज्प् झज्जर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


पीएनबी आरसेटी झज्जर में स्वच्छता अभियान एवं मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक राजीव रंजन ने किया स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), झज्जर द्वारा संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक राजीव रंजन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर अकाउंटिंग प्रशिक्षण बैच के प्रशिक्षणार्थियों एवं उनकी प्रशिक्षिका सीता सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान के दौरान संस्थान परिसर में साफ-सफाई की गई तथा प्रशिक्षार्थियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि राजीव रंजन ने कहा कि स्वच्छता केवल हमारे आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और जीवनशैली से भी जुड़ी हुई है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। बाघपुर गांव की सरपंच सुषमा ने मुख्य अतिथि राजीव रंजन,का पीएनबी आरसेटी द्वारा संचालित मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वागत किया। यहां राजीव रंजन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से बातचीत की और उनके प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में स्वरोजगार ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। मशरूम उत्पादन ऐसा व्यवसाय है, जिसे कम जगह और अपेक्षाकृत कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है। महिलाएं इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपने घर से ही व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी और तकनीकी कौशल का व्यावहारिक उपयोग करें तथा प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि यदि महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो वे बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लेकर अपने काम का विस्तार कर सकती हैं। इसके लिए उन्होंने बैंक की ऋण सुविधाओं एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव रंजन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी महिलाओं को एक-एक मशरूम उत्पादन बैग देकर सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों को व्यवहार में अपनाने तथा मशरूम उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना था। महिलाओं ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी रुचि दिखाई और मशरूम उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। संस्थान के निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने कहा कि पीएनबी आरसेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार करना है। संस्थान द्वारा विभिन्न व्यवसायों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियां अपने कौशल का विकास कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षार्थियों को बैंक ऋण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देना भी संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे वे प्रशिक्षण के बाद अपना व्यवसाय स्थापित कर सकें। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक बेरी के प्रबंधक रोहित कटारिया,आशीष रोहिल्ला, सतपाल सिंह, कुसुम, आशीष शर्मा, सुरेंदर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक राजीव रंजन ने संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों की सराहना की तथा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।







आंगन मिलन सेवा मॉड्यूल के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण गतिविधियों से रूबरू हुई महिलाएं
खंड बहादुरगढ़ (ग्रामीण व शहरी) क्षेत्रों के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
10 हजार 623 लाभार्थियों ने लिया भाग, पोषण, स्वस्थ खान-पान और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
बहादुरगढ़, 28 सितम्बर, अभीतक: जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आगामी 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ मॉड्यूल के अंतर्गत खंड बहादुरगढ़ के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों से संवाद कर पोषण, बच्चों की वृद्धि एवं विकास, स्वस्थ खान-पान और अच्छे व्यवहार सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों से किया संवाद
महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ नेहा दहिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें बच्चों के उचित पोषण, वृद्धि एवं विकास तथा स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि खंड बहादुरगढ़ (ग्रामीण )के 144 तथा शहरी क्षेत्र के 100आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित गतिविधियों में खंड बहादुरगढ़ ग्रामीण से 6048 तथा खंड बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र से 4575 लाभार्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार दोनों खंडों में कुल 10,623 लाभार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
महिलाओं के कल्याण को लेकर सरकारी योजनाओं की भी दी जा रही जानकारी
डीपीओ ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लाभार्थियों को जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व एवं शिशु कल्याण योजना तथा आंगनवाड़ी आधारित स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी शामिल रही।
पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक
उन्होंने बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ मॉड्यूल के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली संबंधी जागरूकता का केंद्र बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लाभार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए जागरूक करना है।

निपुण मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन इकाई की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी रतिन्दर सिंह के नेतृत्व में हुई
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: निपुण मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन इकाई की बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास के दिशा निर्देशानुसार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में जिला शिक्षा अधिकारी रतिन्दर सिंह तथा प्राचार्य डाइट अनिल श्योरान के नेतृत्व में जिले के सभी मेंटर्स और संकुल मुखिया के साथ आयोजित की गई। बैठक का एजेंडा जिला एफएलएन समन्वयक डॉ सुदर्शन पूनिया द्वारा सभी के साथ साझा किया गया। बैठक में शिक्षा संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें मेंटर्स एवं मॉनिटर्स की विजिट अनुपालना, सावधिक आँकलन -1 कार्यक्रम के विद्यार्थियों के प्रदर्शन का खंडवार डेटा तथा पिछले तीन-चार महीनों से जिन विद्यालयों का दौरा नहीं हुआ, उनकी जानकारी प्रमुख रूप से शामिल रही। इसके अतिरिक्त निपुण डैशबोर्ड आधारित आंकड़ो का प्रयोग करके बीपीआईयू एवं सीपीआईयू बैठकों के संचालन करने की चर्चा भी हुई । राज्य स्तरीय टीम से अर्पित उपाध्याय ने स्कूल सपोर्ट कैप्सूल कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला परियोजना संयोजक अनिल शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों से विद्यालयों में शैक्षिक प्रयवेक्षण के लिए विशेष प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय भ्रमण के दौरान सावधिक आँकलन में बच्चों के प्रदर्शन के आधार पर ऐसे बच्चों पर विशेष ध्यान दें जो कक्षा की दक्षताएं प्राप्त नहीं कर पाए ।जिला शिक्षा अधिकारी रतीन्द्र सिंह ने संकुल मुखिया को संकुल स्तरीय मीटिंग को प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय नियमित रूप से विजिट होने जाए ।अर्द्ध वार्षिक परीक्षाओं की पवित्रता और गरिमा बनाये रखते हुए आयोजित की जाए। उन्होने सभी अधिकारियों को मीटिंग में साझा किए गए आंकड़ों का सूक्ष्म विश्लेषण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी हितधारकों को विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान विस्तृत अवलोकन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग पर बल देने की बात की ताकि निपुण मिशन के उद्देश्यों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके। बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल दहिया, सुनीता देवी, शेर सिंह मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी खुशी, डाइट से सुनील कुमार, भूपेन्दर रोज तथा संपर्क फाउंडेशन से अमित कुमार आदि मौजूद रहे।





सेवा मेरा योगदान के तहत आईटीआई में अंगदान की शपथ दिलाई
विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प
सेवा मेरा योगदान मॉड्यूल के तहत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर व बहादुरगढ़ सहित अन्य आईटीआई परिसर में अंगदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लेते हुए अंगदान के महत्व को समझा और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
अंगदान के महत्व को लेकर किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को अंगदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य जीतपाल ने बताया कि अंगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। समाज में अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने और इस मानवीय कार्य के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।
विद्यार्थियों ने लिया सेवा का संकल्प
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने अंगदान की शपथ ली। उन्होंने समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को जनभागीदारी से जोड़ते हुए मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन सजग: डीसी
समाधान शिविर में डीसी वर्षा खांगवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सजगता व गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए प्रभावी मंच साबित हो रहे हैं। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जनसुनवाई के दौरान कही। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी
डीसी ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरल और प्रभावी माध्यम उपलब्ध करवाना है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहते हैं, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ जनसेवा को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
लंबित शिकायतों के समाधान में लाई जाए तेजी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक प्राप्त अधिकांश शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जबकि लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखें, बल्कि उनके समाधान की प्रक्रिया पर भी नियमित नजर रखें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करें।
परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड और पेंशन से जुड़े मामले पहुंचे
समाधान शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े मामलों को भी नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष रखा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक समाधान सुनिश्चित किया गया। डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि नागरिकों को प्रभावी समाधान उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी करें। इस अवसर पर सीटीएम ऋतु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएं सफाई कर्मी: ईश्वर सिंह पलाका
हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग द्वारा झज्जर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत संवाद भवन में 3 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू
कुरुक्षेत्र से शुरू हुए राज्यव्यापी अभियान का 16 वां पड़ाव बना झज्जर जिला
जिले के सभी नियमित, अनुबंधित, डोर-टू-डोर व पार्ट-टाइम सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों की होगी निःशुल्क जांच
अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 21,500 से अधिक कर्मचारी उठा चुके हैं लाभ
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग द्वारा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को संवाद भवन से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित यह विशेष शिविर 30 सितम्बर तक चलेगा, जिसमें जिला के सभी ब्लॉकों व नगर पालिकाओं के अंतर्गत नजदीकी नागरिक अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की जाएगी। इस शिविर में नियमित, अनुबंध (ठेका), डोर-टू-डोर और पार्ट-टाइम सफाई कर्मचारियों सहित सभी सीवरमैनों को कवर किया जा रहा है।
सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन जरूरी
इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह पलाका ने सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान कर्मचारियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से सख्त हिदायत दी गई कि बिना सुरक्षा किट के किसी भी सीवरमैन को सीवर में नहीं उतारा जाए और न ही कोई सीवरमैन बिना अपनी व्यक्तिगत सहमति के सीवर में प्रवेश करेगा।
सफाई कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए आयोग प्रतिबद्ध
वहीं आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. भारत भूषण टांक ने कहा कि समाज में सम्मानजनक उत्थान का सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा है, इसलिए सभी सफाई कर्मचारी अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा अवश्य दिलाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारियों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए हर परिस्थिति में आयोग उनके साथ खड़ा है। आयोग के सदस्य जितेंद्र वाल्मीकि ने सफाई कार्य के दौरान स्वास्थ्य रक्षा हेतु नियमित रूप से मास्क, ग्लव्स (दस्ताने) और सेफ्टी बूट्स पहनने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में सफाई कर्मियों ने कराई आंखों की जांच, दंत परीक्षण, टीबी, रक्तचाप और मधुमेह की जांच
आयोग कार्यालय के समन्वयक कोऑर्डिनेटर नीलम व संदीप ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए समर्पित इस अभियान का झज्जर 16वां जिला है। इस राज्यव्यापी मुहिम की शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गत वर्ष 15-18 सितंबर को हुई थी। इससे पूर्व भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत सहित कुल 15 जिलों में इस स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिसमें अब तक 21,500 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने जांच करवाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। शिविर में सामान्य जांच, आंखों की जांच, दंत परीक्षण, टीबी, रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी भी कर्मचारी में कोई बीमारी पाई जाती है, तो उसके आगे के संपूर्ण उपचार और आवश्यक दवाइयों का प्रबंध भी पूर्णतया निशुल्क रहेगा। इस मौके पर डीडीपीओ निशा तंवर ने उपस्थित अतिथियों व अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को छुपाने के बजाय डॉक्टरों के समक्ष खुलकर बताएं और प्रशासन द्वारा दी जा रही इस सुविधा का पूरा लाभ उठाएं।
यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर डीडीपीओ निशा तंवर, डिप्टी सीएमओ डॉ. कुलदीप, नगर परिषद ईओ दविन्दर सिंह,जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ दलबीर सिंह ने शिरकत कर शिविर के सफल क्रियान्वयन में अपना पूर्ण सहयोग दिया।





सेवा संकल्प अभियान- ग्रामीणों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे सेवा सेतु कैंप
सरकार की योजनाओं के लाभार्थी बनने दुजाना सेवा सेतु कैंप में पहुंचे ग्रामीण
गांव दुजाना में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना ने सेवा सेतु कैम्प का किया अवलोकन
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
क्षेत्रवासियों ने सरकारी सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं व स्वास्थ्य जांच का उठाया लाभ
बेरी (झज्जर), 28 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से गांव दुजाना में सोमवार को सेवा सेतु कैंप का आयोजन हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना ने सेवा सेतु कैम्प का शुभारंभ किया। कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में झज्जर जिला में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैंप लगाकर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की दी जानकारी
संजय कबलाना ने बताया कि कैंप में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। नागरिकों को योजनाओं के लिए निर्धारित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कैंप में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया गया।
स्वास्थ्य संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया प्रेरित
सेवा सेतु कैंप में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। यहां नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा आयुष पद्धति से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया गया। इससे कैंप में आने वाले नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का भी लाभ मिला। कैंप में विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी लेने के लिए नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने विभागीय स्टॉल पर पहुंचकर अपनी जरूरत के अनुसार जानकारी प्राप्त की तथा पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को समझा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संजय कबलाना ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन के करीब पहुंचाना है, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिल सके। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे प्रशासन की ओर से शेड्यूल अनुसार सेवा सेतु कैंप में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें और अपनी पात्रता के अनुसार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।






सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन
छात्राओं को नवाचार, उद्यमिता और समस्या-समाधान आधारित सोच के लिए किया प्रेरित
बहादुरगढ़, 28 सितम्बर, अभीतक: स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन एवं प्राचार्या अलका गुलाटी के दिशा-निर्देशन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने छात्राओं को नवाचार के माध्यम से सुनहरे भविष्य की नींव रखने तथा शिक्षा के माध्यम से स्वयं को सक्षम बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रचनात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति छात्राओं को नए अवसरों से जोड़ सकती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा एवं तकनीकी ज्ञान का उपयोग समाज हित में करते हुए ऐसे नवाचार विकसित करें, जिन्हें धरातल पर लागू किया जा सके। उन्होंने छात्राओं को ‘समस्या से समाधान’ की सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा स्वच्छता, जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, पर्यावरण, डिजिटल सेवाओं, यातायात एवं ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में नवाचार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता दिनेश शेखावत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत नवाचार, प्रतिभा एवं जनभागीदारी के नए दौर की ओर बढ़ रहा है। ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ युवाओं को समाज की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए नवीन विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज विज्ञान, तकनीक, प्रशासन, शोध एवं उद्यमिता सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उनके नवीन विचार समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर महाविद्यालय का विशेष जोर
प्राचार्या अलका गुलाटी ने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें रचनात्मक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने छात्राओं को अपने आसपास की समस्याओं को अवसर के रूप में देखने तथा उनके समाधान के लिए नवाचार आधारित पहल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केंद्र के औद्योगिक विस्तार अधिकारी मंजीत दहिया ने छात्राओं को उद्योग, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से संबंधित अवसरों तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपने रचनात्मक विचारों को व्यावहारिक रूप देने और उन्हें भविष्य के उद्यमों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि अभियान के अंतर्गत वे अपने प्रोजेक्ट, मॉडल, प्रस्तुति, वीडियो, डिजाइन एवं शोध आधारित विचार प्रस्तुत कर सकती हैं। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के अंतर्गत निर्धारित पुरस्कारों की जानकारी भी दी गई।
यह गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष राम अहलावत, पूर्व वाइस चेयरमैन पाले राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, पार्षद राजेश तंवर तथा जिला उद्योग केंद्र से औद्योगिक विस्तार अधिकारी मंजीत दहिया सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।


सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव सिलाना में आज लगेगा सेवा सेतु कैंप
सेवा सेतु कैंप के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है एक छत के नीचे
जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने दी जानकारी
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: जिलाभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में लग रहे सेवा सेतु कैम्प में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मनीष फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 अक्टूबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। सीईओ ने बताया कि मंगलवार 29 सितंबर को गांव सिलाना तथा 30 सितंबर को बहादुरगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में सेवा सेतु कैंप लगाया जाएगा।
यह रहेगा आगामी सेवा सेतु कैम्प का विस्तृत शेड्यूल
सीईओ ने बताया कि 1 अक्टूबर को गांव रोहद, 3 अक्टूबर को गांव डीघल, 5 अक्टूबर को गांव दुबलधन, 6 अक्टूबर को बादली ब्लॉक मुख्यालय व मातनहेल ब्लॉक मुख्यालय, 7 अक्टूबर को गांव बुपनिया तथा 8 अक्टूबर को गांव गुभाना में सेवा सेतु कैंप आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को गांव खानपुर खुर्द व गांव पाटोदा, 10 अक्टूबर को गांव बिरोहड़, 12 अक्टूबर को माछरौली ब्लॉक मुख्यालय व गांव ढाकला, 13 अक्टूबर को गांव खुड्डन, 14 अक्टूबर को साल्हावास ब्लॉक मुख्यालय तथा 15 अक्टूबर को गांव भुरावास में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।




हरेक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी: डीसी
अगले दो दिनों यानि 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराएं, पात्र युवा तुरंत भरें फॉर्म-6
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिला झज्जर के नागरिकों से की अपील
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला झज्जर के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र नामों को हटाकर सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपनी और परिवार के पात्र सदस्यों की जानकारी मतदाता सूची में अवश्य जांचें। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज करवाएं। पात्र युवाओं से उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वे मतदाता बनने के लिए तुरंत आवेदन करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
आगामी 30 सितंबर तक दर्ज कराएं दावे-आपत्तियां
डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निपटारा 28 अक्टूबर तक होगा तथा अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता नाम, पता, आयु, फोटो सहित अन्य विवरणों की जांच कर त्रुटि मिलने पर समय रहते सुधार के लिए आवेदन करें।
पात्र मतदाता फॉर्म-7 व 8 से भी कर सकते हैं आवेदन
डीसी ने बताया कि मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 तथा मृत, अपात्र या अन्य स्थान पर पंजीकृत मतदाता के नाम पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईआरओ अथवा एईआरओ से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। डीसी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का आह्वान किया।





महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर आयोग सजग: भारती सैनी
राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने झज्जर में स्कूल, अस्पताल, वन स्टॉप सेंटर, महिला थाना व जिला कारागार का किया निरीक्षण
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं और शिकायतों के निस्तारण की ली जानकारी
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने सोमवार को झज्जर में विभिन्न सरकारी संस्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सरकारी संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार को आयोग की सदस्य ने पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तथा विद्यालय में छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने सीपी मुख्यालय में संबंधित बैठक कर महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की। दोपहर बाद भारती सैनी ने नागरिक अस्पताल, वन स्टॉप सेंटर तथा महिला थाना, कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संस्थानों में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिकायतों के निस्तारण तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर इंस्पेक्टर सुदेश, सीडीपीओ प्रियंका, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, कमलेश अत्री, रेखा यादव आदि मौजूद रहे।





झज्जर जिला में सेवा मेरा योगदान थीम के साथ स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा देते कर्मचारी।
सेवा मेरा योगदान-स्वच्छता गतिविधियों के साथ ग्रामीण विकास पर प्रशासन का पूरा फोकस
जिला झज्जर के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा, स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का किया जा रहा आह्वान
झज्जर, 28 सितम्बर, अभीतक: सेवा मेरा योगदान थीम के साथ सफाई करने के साथ ग्रामीण विकास पर प्रशासन का पूरा फोकस है। जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को भी जिला के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बेरी, बहादुरगढ़ और झज्जर शहरी क्षेत्रों में डीएमसी जगनिवास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट के दिशा-निर्देशन में स्वच्छता गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सोमवार को डिप्टी सीईओ निशा तंवर ने विभिन्न गांवों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेते हुए ग्रामीणों को सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों से घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। वहीं शहरी क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण, गीला व सूखा कूड़ा के पृथिकरण पर लोगों को जागरूक किया गया।
पौधारोपण कर दिया जा रहा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
वहीं जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट ने बताया कि सेवा मेरा योगदान थीम पर चल रहे कार्यक्रमों में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ समाज की पहचान है। उन्होंने ग्रामीणों से ‘स्वच्छता ही सेवा’ को जन आंदोलन बनाकर गांव को साफ-सुथरा और आदर्श बनाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता एवं संरक्षण में पौधों की अहम भूमिका है। उन्होंने सरोवर के पास पौधारोपण कर ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जन भागीदारी जरूरी है। गांव चमनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में खंड समन्वयक पूनम सैनी ने बताया कि बेरी खंड की समस्त ग्राम पंचायतों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांव को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सेवा मेरा योगदान तहत कार्यक्रमों में ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026, कचरे के लिए चार डस्टबिन की पहचान, खुले में कचरा न फैलाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा प्लास्टिक के पुनरू उपयोग और रिसाइक्लिंग के बारे में जानकारी दी जा रही है।
हरियाणा के नायब सैनी और पंजाब के भगवंत मान पर रणदीप सुरजेवाला का निशाना
हरियाणा और पंजाब के दोनों जीजा-साला सरकार कम और कॉमेडी शो ज्यादा चलाते हैं
चुनाव आयोग के ढोल की पोल खुल चुकी है इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी होना चाहिए और गिरफ्तारी भी ओर साथ मे चुनाव आयोग को भंग कर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए
डैच् खरीद को खत्म करने के लिए उल-चुलूल ब्यान दे रहे नायब सैनी सरकार
भिवानी: पूर्व केन्द्रीय मंत्री चैधरी बीरेन्द्र सिंह का बयान
12 साल बाद कांग्रेस का संगठन बना, अब कांग्रेस लोगों के बीच जा रही है
जब लोग जुड़ेंगे तो कार्यकर्ता व नेता भी सक्रिय होंगे
कांग्रेस की गुटबाजी व गुटों के सवाल पर बोले बीरेन्द्र सिंह
जब तक पत्रकारिता रहेगी, तब तक ऐसे सवाल होते रहेंगे
भाजपा को हराना है तो सभी को एक होना होगा
हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में पूरे विपक्ष को इक्कठा होकर सड़कों पर लड़ाई लड़नी होगी
सत्ता प्राप्ती से पहले बेईमान लोगों को सत्ता से दूर करना होगा
पूर्व ब्ड भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा जन्मदिन पर फोन ना उठाने पर के सवाल पर हंस कर चल दिये
ये हमारी आपसी बात है, हम अपने आप बात कर लेंगे
भिवानी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने बेटे बृजेन्द्र सिंह के साथ पहुचे थे बीरेन्द्र सिंह
नूँह: भारतीय जनता पार्टी नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन को देर रात मिली जान से मारने की धमकी
भाजपा नेता ने डॉ अर्पित जैन पुलिस अधीक्षक नूँह से की मुलाकात
लोरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से धमकी देने वाले ने बताया संबंध
भाजपा नेता जाहिद हुसैन ने मामले की पुष्टि की
झज्जर: वोट चोरी को लेकर मुख्य चुनाव आयोग आयुक्त ज्ञानेश के खिलाफ झज्जर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन
झज्जर के राव तुलाराम चैक पर कांग्रेसियों ने जमकर किया प्रदर्शन, ज्ञानेश का फूंका पुतला
प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व स्पीकर डॉ रघुवीर कादयान और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी रहे मुख्य रूप से मौजूद
प्रदर्शन के बीच ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी
पूर्व शिक्षा मंत्री और झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने ज्ञानेश कुमार पर लगाए बीजेपी के लिए काम करने का आरोप
भुक्कल बोली, ज्ञानेश कुमार बन चुके हैं भाजपा के हाथों की कठपुतली
राहुल गांधी जी ने बार-बार लगाया वोट चोरी का आरोप, मीडिया में हुए पर्दाफाश से पकड़ी गई ज्ञानेश कुमार की चोरी
कहा: एसआईआर के नाम पर देशभर में काट दिए गए 14 करोड़ वोट
ज्ञानेश दे जल्दी त्यागपत्र, जल्द हो गिरफ्तारी
भुक्कल बोली, ज्ञानेश के पास एक और मौका, सरकारी गवाह बनने से मिल सकता है ज्ञानेश को बचाव का रास्ता
घोर पाप: भिवानी की बिजली बोर्ड कॉलोनी में आज सुबह पेड़ पर काली थैली में बंधा मिला एक नवजात शिशु।
भिवानी के बिजली बोर्ड कॉलोनी में सुबह करीब 5ः30 बजे पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात (लड़का), मचा हड़कंप
बिजली बोर्ड कॉलोनी में नवजात मिलने से सनसनी, काली थैली में लटका मिला नवजात, डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
अमर शहीद भगत सिंह जयंती पर गांव तालु में रक्तदान शिविर का आयोजन, 61 ने किया रक्तदान
शहीद भगत सिंह का जीवन निरूस्वार्थ सेवा का है प्रतीक रू मोनू भगत सिंह
एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी की जान रू राजेश डुडेजा
भिवानी, 28 सितम्बर, अभीतक: अमर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को गांव तालु में एक विशेष रक्तदान शिविर का गांव के सरपंच सुरेश कुमार की अगुवाई मेआयोजित किया गया। यह शिविर कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहे मरीजों की सहायता करने तथा उनके जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाने के उद्देश्य से लगाया गया था। शहीद भगत सिंह सेवा ट्रस्ट व सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट व गांव तालु की पंचायत द्वारा आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढकर भाग लिया और रक्तदान कर अमर शहीद को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एम्स) बाढ़सा से आई विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने विशेष रूप से शिरकत की और पूरी चिकित्सीय देखरेख के साथ रक्त एकत्र करने की प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया। शिविर का आयोजन शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान 61 ने रक्तदान किया, जिन्हे बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह सेवा ट्रस्ट के प्रधान मोनू भगत सिंह व गो सेवक संजय परमार ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। आज के समय में समाज की सेवा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है। कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसमें मरीजों को नियमित और समय पर रक्त तथा प्लेटलेट्स की अत्यधिक आवश्यकता होती है। जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है, तो वह केवल खून की कुछ बूंदें नहीं देता, बल्कि किसी कैंसर पीडित परिवार की खुशियों को वापस लौटाने का काम करता है। हमारा ट्रस्ट आगे भी इस तरह के सामाजिक और मानवीय कार्यों को निरंतर आयोजित करता रहेगा। शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा व सरपंच सुरेश ने कहा कि कैंसर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों को अक्सर सही समय पर रक्त उपलब्ध न होने के कारण भारी मानसिक और शारीरिक पीड़ा से गुजरना पड़ता है। ऐसे में आपका दिया हुआ महज एक यूनिट खून किसी लाचार मरीज के लिए जीवन का आधार बन सकता है। समाज के हर स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज का इलाज न रुके। इस अवसर पर स्कूल स्टॉफ व दलजीत तालु सहित गांव तालु के समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
लोकतंत्र खतरे में, चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर: वोट चोरी के खिलाफ भिवानी में सडकों पर उतरी कांग्रेस
भिवानी में कांग्रेस का हल्ला बोल, शहर में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
वोट की लूट नहीं सहेंगे, संविधान की रक्षा को सडक से संसद तक लड़ेगी कांग्रेस: कांग्रेस नेता
वोट चोरी लोकतंत्र व मतदाताओं के अधिकार पर है सबसे बड़ा डाका : कांग्रेस नेता
भिवानी, 28 सितम्बर, अभीतक: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कथित वोट चोरी के गंभीर मुद्दों को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर की सडकों पर उतरकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज ने किया तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरूद्ध चैधरी एवं जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी ने की। प्रदर्शन की शुरुआत स्थानीय क्राऊन प्लाजा से हुई। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। क्राऊन प्लाजा से शुरू हुआ यह रोष मार्च शहर के मुख्य बाजारों और विभिन्न व्यस्त मार्गों से गुजरते हुए लघु सचिवालय पहुंचा तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर सत्ताधारी दल के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के पुतले को आग के हवाले कर रोष जताया और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया बहाल करने की मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरूद्ध चैधरी एवं जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी ने लघु सचिवालय पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे प्रहार किए। प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र गंभीर खतरे में है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों पर कांग्रेस सडकों पर उतरने को मजबूर हुई हैं, क्योंकि जिस तरह से चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता खो चुका है और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के इशारों पर काम कर रहा है, वह अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी भी लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं। जब चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता ही खत्म हो जाएगी और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप उठेंगे, तो आम जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं से विश्वास उठ जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल साबित हुए। भाजपा सरकार हार के डर से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और जनमत को चुराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले करीब दो वर्षों से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और वोट चोरी के गंभीर मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। राहुल गांधी ने ईवीएम की विश्वसनीयता, मतदाता सूचियों में कथित गड़बडियों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर बार-बार सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप रहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर जनता के जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी गंभीर मुद्दे पर ध्यान देने की बजाए भाजपा सरकार ने अपनी गलती छिपाने के लिए उसे राजनीतिक स्टंट करार दे दिया। जिसके चलते आज देश का लोकतंत्र गंभीर खतरे में है। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी देश के संविधान, लोकतंत्र और जनता के हर एक वोट की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अगर चुनाव आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और निष्पक्षता की गारंटी नहीं दी, तो कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को और तेज करेगी तथा सडकों से लेकर संसद तक जनता की आवाज को बुलंद करेगी। इस रोष प्रदर्शन में भिवानी जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, विभिन्न प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजक, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भारी तादाद में शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी, कु. बीर सिंह, संदीप सिंह, सत्यजीत पिलानिया, सुरेंद्र परमार ईटीओ, नरेश तंवर जीएम, देवराज महता, कमल प्रधान, रूपेंद्र ग्रेवाल जिला पार्षद, दिनेश कौशिक ब्लॉक अध्यक्ष, कृष्ण कुमार, सतबीर परमार, विरेंद्र ग्रेवाल, अनिल नेहरा, कुलदीप ब्लॉक अध्यक्ष, मनदीप सुई युवा जिला अध्यक्ष, प्रताप सरपंच जिला अध्यक्ष पंयायती राज, रजनीश कुमार प्रधान, विरेंद्र बापोड़ा एससी प्रधान, शिव कुमार चांगिया एससी प्रधान शहरी, ईश्वर प्रधान, अजय वैद, समीर खटीक, अमन तंवर राघव, सविता मान, मुकेश पहाड़ी, शीला गौरा, इंग्लेश लता, अनिता देवी, ईश्वर मान, कमल सेवा दल, विजेंद्र सिवाच, विरेंद्र फौजी ग्रेवाल, संजीव जांगलान, मा. बलवंत घणघस, राजकुमार धनखड़, कर्ण सिंह, रघुबीर रूघा, बलवान पूर्व पार्षद, अशोक जोगी पूर्व पार्षद, अजय हालुवासिया, प्रमिला देवी, मनजीत लांग्यान, रणदीप हुड्डा, संजय गांधी, प्रवीण बूरा, सुमित बराड़, अक्षित घणघस एनएसयूआई, कुलवंत कोंटिया, पप्पू गुज्जर, लक्ष्मण वर्मा, मा. रविंद्र, डा. फूल सिह धनाना, महेंद्रपाल यादव, रामहेर जांगड़ा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सभी श्रीमूर्ति सभाएं दशहरा, लंका दहन और भारत मिलाप पर लेंगी बढ़-चढ़ कर भाग: डॉ. राजेश भाटिया
फरीदाबाद, 28 सितम्बर, अभीतक: आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में श्रीमूर्ति की विभिन्न सभाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा पर्व के आयोजन एवं उससे संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति और सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी श्रीमूर्ति सभाओं का सहयोग आवश्यक है। डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि दशहरा पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएंगी तथा विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने दशहरा पर्व को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव दिए तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में फरीदाबाद की सभी श्रीमूर्ति सभाओं के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि वे लंका दहन, दशहरा एवं भारत मिलाप तीनों आयोजनों में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के साथ मिलकर सक्रिय रूप से भाग लेंगे तथा इन आयोजनों को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। इस कार्यक्रम में सिद्धपीठ श्री हनुमान मन्दिर श्री मूर्ति सभा से आशीष भाटिया, एन. आई. टी. श्री मूर्ति दल से कमल आहूजा, श्री राम दूत हनुमान सभा से जतिन बत्रा, श्री मूर्ति सभा से प्रिंस कपूर, श्री मूर्ति सभा, 2 न, बी ब्लॉक से तरुण, प्रभु जी के सेवक सभा से निशांत, रघुवंश सेवा दल से संदीप, महाकाल सेवा मंडल से पारस, केसरी नंदन हनुमान सभा से विभोर, व श्री बाला जी सभा से अंशु अरोड़ा उपस्थित रहे।




कोविड काल की पेमेंट बकाया रहने पर जिम्मेदार कर्मचारी, अधिकारी को लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने चार्जशीट के दिए निर्देश
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 12 परिवादों का किया निपटारा
रेवाड़ी, 28 सितम्बर, अभीतक: लोकनिर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 16 में से 12 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया तथा 4 परिवार को आगामी कार्यवाही पूरी होने तक लंबित रखने के निर्देश दिए। परिवादों की सुनवाई करते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने कोविड काल के एक मामले में वेंडर का भुगतान ना किए जाने पर नगरपरिषद के वर्तमान व तत्कालीन जिम्मेदार कर्मचारियों को चार्जशीट किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में लोकनिर्माण मंत्री के साथ रेवाड़ी के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डा. सतीश खोला, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली तथा जिला प्रशासन की ओर से डीसी अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी उपस्थित रहे। कैबिनेट मिनिस्टर रणबीर गंगवा ने नौ लंबित परिवादों की सुनवाई करते हुए एचएसवीपी के ईओ को परिवादी मनजीत कुमार को उसकी इच्छा के अनुरूप प्लॉट दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का हवाला देते हुए यह प्लॉट शिकायतकर्ता को अलॉट कर दिया जाए। मनजीत को वर्ष 2011 से उचित भूखंड का कब्जा नहीं मिल पाया था। कोसली के सादतनगर में काॅलोनी नियमित करने के बाद नक्शा पास नहीं होने के एक मामले में लोकनिर्माण मंत्री ने नया नक् शा पास करवाने के डीटीपी को निर्देश जारी किए। जिससे कि रास्तों का सही परिमापन हो सके। बावल निवासी रोहतास की शिकायत पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने नगरपालिका सचिव को मौहल्ला बागवाला के जोहड़ कीसफाई करवाने के निर्देश दिए। अधिवक्ता रविंद्र यादव की शिकायत पर लोक निर्माण मंत्री ने जेट मशीन से होली पार्क के समीप सीवरेज की सफाई करवाने के निर्देश दिए। परिषद अभियंता ने बताया कि अगले दो साल में इस समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया जाएगा। मंत्री ने निर्देश दिए कि पहले सीवरेज साफ करवाएं, जिससे कि दूषित जलभराव की समस्या का निवारण हो सके। गांव लाखनौर निवासी हरपाल की रास्ता बनवाने के एक मामले में अध्यक्ष ने एडीसी को मौका देख कर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। गांव नंगली गोधा निवासी करतार सिंह की शिकायत पर मंत्री रणबीर गंगवा ने जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुभाष यादव व नरेश कुमार को बीडीपीओ के साथ मौका देखने के निर्देश दिए। भगवान दास सैनी की कोविड काल में किए गए कार्य का भुगतान नहीं किए जाने के मामले में लोक निर्माण मंत्री ने तत्कालीन एवं वर्तमान में जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी को चार्जशीट किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी दीपिका अग्रवाल, जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत, एसडीएम दलबीर सिंह, कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव, नगराधीश जितेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, रोडवेज जीएम निरंजन शर्मा, बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता विजयपाल यादव इत्यादि मौजूद रहे।





वडनगर से वाराणसी सेवा बाइक यात्रा का बावल आगमन पर भव्य स्वागत
खेड़ा बैरियर से बावल में प्रवेश के बाद विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए स्वागत कार्यक्रम
बावल, 28 सितम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा (रूट नंबर -7) का सोमवार को बावल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। खेड़ा बैरियर से बावल में प्रवेश करने के बाद यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली एवं जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। बावल पहुंची यात्रा में विशेष रूप से छोटे उदयपुर से सांसद जशुभाई भीलूभाई राठवा तथा यात्रा इंचार्ज विश्वजीत शामिल रहे। यात्रा के बावल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा योजनाओं के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा बाइक यात्रा का उद्देश्य भी सेवा, जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान दीनबंधु सर छोटूराम चैक, शहीद राम भगत चैक तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर चैक पर पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके उपरांत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए सफाई अभियान भी चलाया गया तथा लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चैहान, प्रदेश कार्यकारिणी सिंह राम महलावत, मंडल अध्यक्ष रमेश झबुआ, उपाध्यक्ष धीरज यादव और परवीन शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






सेवा संकल्प अभियान
वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा के आगमन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
खिलाड़ियों, प्रगतिशील किसानों और लाभार्थियों का किया सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
रेवाड़ी, 28 सितम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा के जिला में आगमन पर रविवार देर सायं जिमखाना क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रगतिशील किसानों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता और उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री जयप्रकाश छाबड़ी ने शिरकत की और खिलाड़ियों, प्रगतिशील किसानों और लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार, भाजपा प्रदेश प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा के रेवाड़ी पहुंचने पर यात्रा में शामिल सदस्यों का पगड़ी पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने देशभक्ति, हरियाणवी संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल पर उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं खेती में नवाचार एवं बेहतर कृषि पद्धतियों को अपनाकर मिसाल कायम करने वाले प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, पीपीपी स्टेट कॉर्डिनेटर डा. सतीश खोला, जिला महामंत्री कुलदीप चैहान, नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरमैन अजय जांगड़ा, मा. हुकमचंद सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।









सेवा संकल्प अभियान
वीर शहीदों के जीवन से मिलती है राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा – विधायक लक्ष्मण सिंह यादव
सेवा संकल्प यात्रा को पटौदी की ओर से गुरूग्राम जिला के लिए हुई रवाना
रेवाड़ी, 28 सितम्बर, अभीतक: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सेवा संकल्प यात्रा (रूट नंबर-10) को सोमवार रेवाड़ी शहर के रेजांगला पार्क से पटौदी, गुरुग्राम जिला की ओर विदा किया। इस अवसर पर पार्क परिसर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। सेवा यात्रियों ने रेजांगला पार्क प्रांगण में पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि गुजरात वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर की ओर सेवा संकल्प अभियान के दौरान बीस यात्राएं चलाई जा रही हैं। एक हजार भाजपा कार्यकर्ता मोटर बाइक लेकर इन यात्राओं में चल रहे हैं। इनमें से दो यात्राएं रेवाड़ी से होकर गुजर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की राष्ट्र सेवा को ध्यान में रखते हुए 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ये यात्राएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सेवा भावना को आदर्श मानकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा प्रदेश में जनकल्याण की अनेक योजनाएं चला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विगत 12 सालों में शुरू किए गए जनहित कार्यक्रमों का सफल संचालन राज्य में किया जा रहा है। इस अवसर पर सेवा यात्रियों ने रेजांगला पार्क परिसर में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के साथ पौधे रोपित किए। उन्होंने रेवाड़ी जिला की शहीद वीरांगनाओं को शाॅल ओढा कर सम्मानित किया। सभी यात्रियों ने रेजांगला के इतिहास को ध्यान से सुना और देश की रक्षा के लिए जान देने वाले इन वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर एसडीएम दलबीर सिंह, पीपीपी स्टेट कोआर्डिनेटर डा. सतीश खोला, जेपी छावड़िया सहित अनेक अधिकारी, पूर्व सेना अधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिकायतों के शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक निवारण के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर- डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी जन शिकायतें
रेवाड़ी, 28 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त जन शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इस समाधान शिविरों में अधिकारियों द्वारा जन शिकायतों को सुनकर उनका पूरी संवेदनशीलता से निपटारा सुनिश्चित किया जाता है। डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में जनसुनवाई कर रहे थे। डीसी ने समाधान शिविर में गांव आसियाकी गोरावास में गंदे पानी की निकासी ने होने की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ जाटूसाना को निर्देश दिए कि गंदे पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध करते हुए समस्या का निपटान किया जाए। गांव लाला की बनी में हो अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ जाटूसाना को जांच करते हुए अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में पेयजल, परिवार पहचान पत्र, बिजली, पेंशन सहित अन्य शिकायतें आई, जिनका डीसी ने मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। गांव अहरोद में रास्ते में बिजली के खंभे होने की शिकायत पर डीसी ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों को रास्ते से बिजली के खंभे हटवाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान प्रशासन की कार्यशैली का प्रतिबिंब होता है। यदि प्रशासन नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित और संतोषजनक समाधान देने में सफल होता है तो इससे जनता का विश्वास बढ़ता है और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होती है। डीसी ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।





सेवा संकल्प अभियान : आभा बनाओ अपने हेल्थ रिकार्ड फोन पर पाओ
अभियान के तहत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से डिजिटल होगी स्वास्थ्य सेवाएं- एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने आभा आईडी को बढ़ावा देने का किया आह्वान
रेवाड़ी, 28 सितम्बर, अभीतक: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन रेवाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों ने एबीडीएम की प्रगति, डिजिटल रिकॉर्ड के उपयोग और सरकारी व निजी संस्थानों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया, उप सिविल सर्जन एबीडीएम डॉ. जोगेंद्र तंवर, हरियाणा के एचएमआईएस मैनेजर एबीडीएम उमेश सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में एचएमआईएस मैनेजर उमेश सैनी ने बताया कि जिला रेवाड़ी में अब तक 10 लाख 8 हजार 729 आभा आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में 73 प्रतिशत आभा आईडी बन चुकी है। उन्होंने बताया कि आभा 14 अंकों की डिजिटल हेल्थ आईडी है, जिससे मरीजों को लाइनों से मुक्ति, पेपरलेस इलाज और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा मिलती है। इसके लिए सिर्फ आधार और मोबाइल नंबर की आवश्यकता है। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि एबीडीएम के डिजिटल सिस्टम के साथ जुड़कर लाभार्थियों और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए सेवाओं की प्रक्रिया को अधिक सुगम और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग और आवश्यक प्रक्रियाओं को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन न्यूनतम 100 आभा बनाना सुनिश्चित करें और सभी ओपीडी काउंटरों पर स्कैन एंड शेयर क्यू आर कोड लगाएं। उन्होंने एम्स माजरा के एचएमआईएस को जल्द एबीडीएम से इंटीग्रेट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सभी संबंधित विभागों और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए। सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, अधिक से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों को एबीडीएम से जोड़ने और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एबीडीएम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से अधिक व्यवस्थित, सुगम और मरीज-केंद्रित बनाना है। उन्होंने बताया कि डिजिटल स्वास्थ्य मिशन से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक पारदर्शी और सुलभ होंगी। इस अवसर पर आभा बनाने हेतु प्रेरित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी लगाया गया। इस कार्यशाला में इस कार्यक्रम में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य संस्थानों तथा निजी क्षेत्र के चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।
गांवों में लाइब्रेरी से लेकर इंडोर जिम तक, जनकल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता और प्रभावी निगरानी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया जोर
ई-गवर्नेंस, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास में हरियाणा की पहलें बनीं बेस्ट प्रैक्टिस: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
किसानों से लेकर ग्रामीण युवाओं तक, हरियाणा में जनसेवा को तकनीक और नवाचार से मिल रही नई गति
चंडीगढ़, 28 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे और योजनाओं की जमीनी स्तर पर प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा अपनाई जा रही बेस्ट प्रैक्टिस का उद्देश्य केवल आंकड़े बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और आमजन को वास्तविक लाभ पहुंचाना होना चाहिए। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में सोमवार को राज्य सरकार के प्रमुख विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण, उद्यान, कृषि विपणन बोर्ड, विकास एवं पंचायत, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा सहकारिता विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों और तकनीकी सुधारों की विस्तार से समीक्षा की गई।
खाद वितरण से लेकर भावांतर भरपाई तक, किसानों को योजनाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित करें’
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा उर्वरक वितरण प्रणाली (प्थ्डै) को ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ (डथ्डठ) पोर्टल से जोड़ने की पहल की जानकारी दी गई। इस व्यवस्था के माध्यम से केवल सत्यापित एवं पंजीकृत किसानों को ही च्व्ै मशीन के माध्यम से खाद उपलब्ध कराई जा रही है। इससे यूरिया एवं डीएपी की कालाबाजारी तथा औद्योगिक दुरुपयोग पर रोक लगाने में मदद मिली है। इस व्यवस्था के तहत 8 अक्टूबर 2025 से 14 सितंबर 2026 के बीच 820 करोड़ रुपये की सब्सिडी की बचत दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों को केवल कार्यालयों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि वे नियमित रूप से खेतों में जाकर किसानों से संवाद करें और फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों, विशेषकर सुंडी आदि की समस्या कहां से शुरू हुई, इसके कारणों और समाधान पर वैज्ञानिक स्तर पर रिसर्च करें। उन्होंने कहा कि फसलों में कीट एवं रोगों की समय रहते पहचान कर किसानों को आवश्यक जानकारी और समाधान उपलब्ध कराई जाए । इस व्यवस्था का प्रभावी उपयोग बड़े कृषि क्षेत्रों में भी सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसानों को समय रहते फसलों में लगने वाले कीटों की समस्या के प्रति आगाह करने के लिए ई-पेस्ट सर्विलांस सिस्टम विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में नई तकनीक और नई फसल किस्मों पर अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष रिसर्च सेंटर स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में गन्ने सहित अन्य कृषि फसलों की नई एवं बेहतर वैरायटी विकसित करने तथा उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने पर रिसर्च की जाए। कृषि अनुसंधान को खेतों की वास्तविक जरूरतों से जोड़ा जाए, ताकि किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (भ्ै।डठ) द्वारा संचालित मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिस भी बीमा एजेंसी के माध्यम से किसानों का बीमा किया जा रहा है, वह यह सुनिश्चित करे कि पात्र किसान को पूरा देय बीमा लाभ मिले और वास्तविक नुकसान की भरपाई हो। अधिकारियों को योजना की प्रभावी निगरानी के निर्देश भी दिए गए। उद्यान विभाग की भावांतर भरपाई योजना (ठठल्) की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत किसानों को उनकी पात्रता के अनुसार पूरी पेमेंट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना के तहत शामिल फसलों की वास्तविक उपज, उनकी बिक्री और मंडी में हुई बिक्री का प्रभावी सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए फसल की मैपिंग और वेरिफिकेशन मेथाडोलॉजी को और मजबूत किया जाए, ताकि यह स्पष्ट रूप से पता चल सके कि जिस फसल के लिए भावांतर का लाभ दिया जा रहा है, उसका उत्पादन हुआ है या नहीं और वह मंडी में बिकी है या नहीं। उन्होंने सत्यापन की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।है। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
अटल लाइब्रेरी से ग्रामीण युवाओं तक, स्वस्थ और आत्मनिर्भर गांवों पर जोर
विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई अटल लाइब्रेरी पहल की भी समीक्षा की गई। प्रथम चरण में 996 अटल लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं, जबकि दूसरे चरण में 86.6 करोड़ रुपये के बजट से 1,000 नई अटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अटल लाइब्रेरियों की इमारतों एवं ग्राम सचिवालयों पर सोलर पैनल लगाने की संभावनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में बन रही 1,000 नई लाइब्रेरियों में से 500 नई लाइब्रेरियों का 25 दिसंबर 2026 को सुशासन दिवस के अवसर पर उद्घाटन किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इन लाइब्रेरियों में बच्चों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार और डेयरी फार्मिंग से जोड़ने के लिए शामलात देह भूमि पर डेयरी योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को डेयरी गतिविधियों से अधिक से अधिक जोड़ा जाए। इससे महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा और गांवों में दूध का उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाला दूध उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि डेयरी का कार्य करने के इच्छुक स्वयं सहायता समूहों (ैभ्ळे) को टठ-ळत्।डळ योजना के तहत कवर किए गए शेड भी बनाकर उपलब्ध करवाए जाएं। योजना के तहत पांच वर्ष के पट्टे पर न्यूनतम दर पर भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत 1,000 रुपये प्रति 100 वर्ग गज प्रति वर्ष की दर निर्धारित है और अब तक 1,005 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ग्रामीण युवाओं में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण इंडोर जिम की स्थापना की जा रही है। अब तक 468 इंडोर जिम स्थापित किए जा चुके हैं, इसके अतिरिक्त 234 और इंडोर जिम स्थापित करने के आदेश जारी किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां इंडोर जिम स्थापित किए गए हैं, वहां महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को जोड़कर स्पोर्ट्स और फिटनेस गतिविधियां आयोजित की जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।
जल संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण दूध और तकनीकी सेवाओं को और मजबूत करने के निर्देश’
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के खेतों तक पर्याप्त और समय पर पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए तथा नहरों के अंतिम छोर तक पूरा पानी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पानी की बचत के लिए विभाग द्वारा किए जाने वाले सभी आवश्यक प्रयासों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और माइक्रो-इरिगेशन सहित जल संरक्षण की तकनीकों को बढ़ावा दिया जाए। हरियाणा डेयरी विकास सहकारिता महासंघ (भ्क्क्ब्थ्) की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादक महिलाओं को और अधिक सशक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ दूध की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। दूध की गुणवत्ता और मिलावट की नियमित जांच के लिए फूड एण्ड ड्रग डिपार्टमेंट की सहायता ली जाए और जहां भी दूध की टेस्टिंग की व्यवस्था हो, उसे प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने दूध में मिलावट को रोकने तथा कैटल फीड की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत गौशालाओं को भी 10 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देने की व्यवस्था किए जाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य पात्र लाभार्थियों को सहायता और सब्सिडी दी जा रही है, उसी प्रकार गौशालाओं के लिए भी उपयुक्त प्रावधान तैयार किया जाए। उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत लीन सीजन में दुग्ध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर, शीतकाल में 3 रुपये प्रति लीटर तथा अंत्योदय परिवारों को पूरे वर्ष 10 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि दूध की सप्लाई करने वाले लोगों का भी पंजीकरण किया जाए और पात्रता के अनुसार उन्हें व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना से जोड़ने की व्यवस्था की जाए। बैठक में सहकारिता विभाग के अंतर्गत सहकारी समितियों, भ्।थ्म्क्ए भ्ंतलंदं ैनहंतमिक तथा भ्क्क्ब्थ् के कार्यों की भी समीक्षा की गई। सहकारी समितियों का ऑनलाइन पंजीकरण हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत तीन कार्य दिवसों के भीतर किया जा रहा है। वर्ष 2019 से अब तक 9,165 समितियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है। ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के शेयर ट्रांसफर की प्रक्रिया को भी पूरी तरह पेपरलेस किया गया है और वर्ष 2021 से अब तक 14,022 मामले ऑनलाइन स्वीकृत किए गए हैं।
हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें: मुख्यमंत्री’
उच्च शिक्षा में मॉडल संस्कृति कॉलेज, रिसर्च फंड और शिक्षकों के इंडक्शन प्रोग्राम से सुधार की पहल’
म्हारी सड़क’ एप से 63,389 किलोमीटर सड़क नेटवर्क डिजिटाइज्ड’
पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रदर्शन आधारित रैंकिंग से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा’
चंडीगढ़, 28 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों में ऐसी कार्यप्रणालियों और नवाचारों को अपनाने पर विशेष जोर दिया है, जिनसे सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही और परिणामों में सुधार हो। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री के समक्ष उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग तथा लोक निर्माण विभाग ने अपनी बेस्ट प्रैक्टिसेज और उपलब्धियों से संबंधित प्रस्तुतियां दी। इस दौरान संस्थागत उत्कृष्टता, अनुसंधान एवं नवाचार, डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग, नागरिक सहभागिता तथा प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन जैसे विषयों पर विशेष फोकस किया गया।
विकसित किए जा रहे ‘मॉडल संस्कृति कॉलेज’’
उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी कॉलेजों को उत्कृष्ट संस्थानों के रूप में विकसित करने के लिए हर जिले में एक कॉलेज को ‘मॉडल संस्कृति कॉलेज’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के 23 सरकारी कॉलेजों की पहचान की गई है, जिन्हें वर्ष 2029 तक संस्थागत उत्कृष्टता के स्तर तक ले जाने का लक्ष्य है। इन कॉलेजों में विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम, डिजिटल एवं ब्लेंडेड लर्निंग, उद्योगों के साथ सहयोग, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, विशेषज्ञ व्याख्यान, वर्चुअल लैब, ई-संसाधन, इनक्यूबेशन सेंटर तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
’अनुसंधान और नवाचार के लिए बनाया स्टेट रिसर्च फंड’
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड स्थापित किया गया है। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसकी सराहना नीति आयोग ने भी की है। इस फंड के अंतर्गत शोध कार्यों में लगे संस्थानों के लिए वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2025-26 में इसके लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गत वर्ष उच्च शिक्षा संस्थानों से सहायता के लिए 350 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 90 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। अनुसंधान के प्रमुख क्षेत्रों में कृषि एवं ग्रामीण विकास, औद्योगिक नवाचार एवं उद्यमिता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एडटेक, आयुष, योग, जलवायु एवं जल संरक्षण, कौशल एवं रोजगार तथा समावेशन शामिल हैं। इसके साथ ही उच्च शिक्षा गुणवत्ता एवं अनुसंधान उत्कृष्टता के लिए 20 करोड़ रुपये के अलग फंड की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों को पेटेंट के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रति पेटेंट 50 हजार रुपये तक पंजीकरण शुल्क की 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति का प्रावधान भी किया गया है।
नए शिक्षकों को मिलेगा एक समान इंडक्शन प्रशिक्षण’
उन्होंने बताया कि सरकारी कॉलेजों में नवनियुक्त सहायक प्रोफेसरों के लिए टीचर्स इंडक्शन प्रोग्राम शुरू किया गया है। लगभग 2,000 नए सहायक प्रोफेसरों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण मॉडल तैयार किया गया है। इसमें व्यावसायिक नैतिकता, मेंटरिंग, समग्र विद्यार्थी विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय ज्ञान परंपरा, शासन व्यवस्था, उद्योग से जुड़ाव, अनुसंधान, नवाचार और समावेशी सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी जैसे विषय शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता के मद्देनजर शिक्षकों का प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। प्रदेश में टीचर ट्रेनिंग के लिए प्रदेश में कम से कम चार स्थानों पर सेंटर बनाए जाएं और प्रत्येक शिक्षक की नियुक्ति के बाद शिक्षण कार्य शुरू करने से पहले उसकी ट्रेनिंग की जानी सुनिश्चित की जाए।
’सरकारी पॉलिटेक्निक में प्रदर्शन आधारित रैंकिंग’
श्री एके सिंह ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए परफॉर्मेंस-बेस्ड रैंकिंग की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं। प्रस्तुति के अनुसार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चैधरी देवी लाल राजकीय पॉलिटेक्निक, नाथूसरी चैपटा (सिरसा) को 50 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर आए राजकीय पॉलिटेक्निक, लिसाना (रेवाड़ी) को 25 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, सिरसा को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए एनबीए (राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड) से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
म्हारी सड़क से सड़क प्रबंधन में डिजिटल पारदर्शिता’
लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह ने बताया कि प्रदेश में सड़क संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए एक साल पहले शुरू किया गया ‘म्हारी सड़क’ मोबाइल एप महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है। इसके माध्यम से नागरिक खराब सड़क, गड्ढों अथवा सड़क रखरखाव से जुड़ी शिकायतें फोटो और जियो-लोकेशन के साथ दर्ज कर सकते हैं तथा शिकायत की प्रगति को वास्तविक समय में ट्रैक कर सकते हैं। शिकायत संबंधित सड़क-स्वामित्व विभाग के अधिकारियों तक स्वतः पहुंचती है और कार्य पूरा होने के बाद जियो-फोटोग्राफिक प्रमाण भी अपलोड किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक 63,389 किलोमीटर सड़क लंबाई का डिजिटाइजेशन और जियो-फेंसिंग की जा चुकी है। इस एप पर आई शिकायतों को 48 घंटे के भीतर संबंधित विभाग व अधिकारी द्वारा अंडरटेक किया जाता है और अगले 10 दिनों में समस्या का निराकरण करना होता है। साथ ही डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड (डीएलपी) की ट्रैकिंग और ठेकेदारों के प्रदर्शन की निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि ‘म्हारी सड़क’ की व्यवस्था नागरिक से शिकायत दर्ज होने से लेकर विभाग को भेजने, अभियंता द्वारा निरीक्षण और कार्य पूरा होने के बाद शिकायत बंद करने तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप से ट्रैक करती है। इससे सड़क रखरखाव व्यवस्था में नागरिक सहभागिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलता है।
टूटी सड़कों को प्राथमिकता से ठीक करवाने के निर्देश’
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि टूटी सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाए और सड़कों पर पैच लगाने का कार्य शीघ्रता से करवाने के लिए जरूरत के अनुसार जिलों में पैच मशीनें खरीद ली जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क कनेक्टिविटी को दुरुस्त रखना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, क्योंकि टूटी सड़कें न केवल आमजन की परेशानी का कारण बनती हैं बल्कि यह विकास, व्यापार व उद्योगों की रफ्तार में भी बाधा डालती हैं।
परिणाम आधारित शासन की ओर बढ़ता हरियाणा’
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों की नई पहलों के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरतों के अनुरूप तकनीक और नवाचार का उपयोग करते हुए मापनीय परिणाम, डिजिटल निगरानी, जवाबदेही और संस्थागत सुधार पर जोर दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा में संस्थानों और शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने, सड़क क्षेत्र में नागरिकों को सीधे व्यवस्था से जोड़ने तथा तकनीकी शिक्षा में संस्थानों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने की इन पहलों से सरकारी व्यवस्था को अधिक परिणामोन्मुख बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन का जीवन अधिक सुगम व आसान होगा। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह, श्री विजयेंद्र कुमार, आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, निगरानी एवं समन्वय की विशेष सचिव डॉ. प्रियंका सोनी तथा एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री विनय प्रताप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फोन पर दी बधाई
डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित
चंडीगढ़, 28 सितम्बर, अभीतक: हाल ही में एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन करने वाली मेधावी निशानेबाज सुरुचि फोगाट का सोमवार को झज्जर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला प्रशासन की ओर से डीसी वर्षा खांगवाल ने सुरुचि इंद्र सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें एपीसीपीएल की ओर से सीएसआर के अंतर्गत स्पोर्ट्स इक्विपमेंट भी प्रदान किए गए और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस बीच गोल्ड मैडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने फोन पर बधाई देकर जीवन में निरन्तर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने सुरुचि फोगाट और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सुरुचि की उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया जाता रहेगा। सुरुचि फोगाट ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, पिता और पूरे परिवार के सहयोग को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेधावी खिलाड़ी सुरुचि की माता सुदेश देवी, भाई निशांत के अलावा कई अधिकारी उपस्थित थे।
