कानपुर : सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान
मृतको के परिजनों को हर संभव मदद का दिया आश्वाशन
झज्जर से बिहार जा रही थी स्कॉर्पियो
सुबह 6 बजे रुमा में हुआ भीषण हादसा
स्कॉर्पियो में 12 लोग थे सवार
ट्रक से टकराई झज्जर No. HR14M 9501 स्कॉर्पियो
3 की मौके पर मौत, 9 गंभीर घायल
घायलों को पहले काशीराम अस्पताल,फिर हैलेट रेफर किया गया
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

झज्जर : झज्जर में अधिवक्ताओं ने खोला बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा
: चेंबर परिसर में घुसकर अधिवक्ताओं के चैंबरों की लाइट काटने से नाराज थे अधिवक्ता
कहा: बगैर नोटिस के काट दी गई अधिवक्ताओं के चेंबर की वायरिंग
: कुछ चैम्बरों के ताले टूटने और वहां से सामान चोरी होने का भी लगाया आरोप
: अधिवक्ताओं ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
: आरोपी बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, आरोपी कर्मचारियों द्वारा माफी न मांगे जाने तक रहेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
: अधिवक्ता बोले, किसी भी अधिवक्ता का बिल पेंडिंग नहीं, फिर भी नोटिस दिए बगैर चैंबरों की लाइट काटना घोर अपराध
: दिन भर चला बैठकों का दौर, वर्क सस्पेंड कर अनिश्चितकालीन हड़ताल जाने का लिया गया फैसला

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

गणना प्रपत्र भरने के लिए अंतिम तिथि आज, ऑनलाइन एनमरेशन फार्म भरने का विकल्प भी उपलब्ध: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने पात्र मतदाताओं से मंगलवार 14 जुलाई तक गणना प्रपत्र भरने का किया आह्वान’

झज्जर, 13 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्र जमा कराने की अंतिम तिथि मंगलवार 14 जुलाई निर्धारित की गई है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे आज ही अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं अथवा ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भरकर प्रक्रिया पूरी करें,ताकि तुरंत डिजिटाइजेशन हो सके।
समय पर गणना प्रपत्र जमा करना जरूरी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता द्वारा गणना प्रपत्र करवाने के बाद तत्काल डिजिटाइजेशन किया जाएगा जिससे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक पात्र मतदाता की सहभागिता आवश्यक है।
सक्षम मतदाता ऑनलाइन सुविधा का भी उठाएं लाभ
डीसी ने बताया कि झज्जर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता यदि स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम हैं तो वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अवजमते. मबप. हवअ. पद पर जाकर अपना ऑनलाइन एन्यूमरेशन (गणना) प्रपत्र भर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन भी अधिक तेजी से किया जा सकेगा।
अधिकारियों को दिए त्वरित डिजिटाइजेशन के निर्देश
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वोटर से प्राप्त होने वाले सभी गणना प्रपत्रों का तुरंत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। जिन मतदाताओं के प्रपत्र प्राप्त नहीं हो रहे हैं, उनके संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक टिप्पणी दर्ज की जाए, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके।
मतदाताओं से सहयोग की अपील
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि आज 14 जुलाई अंतिम तिथि है, इसलिए सभी पात्र मतदाता आज ही गणना प्रपत्र भरकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपने मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने में सहयोग करें। उन्होंने नागरिकों से निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपील की।

झज्जर राजकीय पीजी नेहरू कालेज का दौरा कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेती डीसी वर्षा खांगवाल।

प्रधानमंत्री का 17 जुलाई को जींद आगमन प्रस्तावित’
हर जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जींद से होगा सीधा प्रसारण’
डीसी वर्षा खांगवाल ने आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश’

झज्जर, 13 जुलाई, अभीतक: आगामी 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का झज्जर जिला सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर लाइव संबोधन होगा, जिसमें झज्जर जिला वर्चुअल माध्यम से जुड़ेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को राजकीय पीजी नेहरू कालेज में तैयारियों का कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
झज्जर जिला मुख्यालय पर होगा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का झज्जर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थितजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को सीधे सुन सुनेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इको फ्रेंडली होगा आयोजन, बड़ी संख्या में होंगे लाभार्थी शामिल
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह इको फ्रेंडली स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र लाभार्थी, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े नागरिक सहभागिता करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर बैठने, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, पार्किंग, सुरक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीसी ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करे तथा निर्धारित समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फौगाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रोहतक माइनर में साथी के साथ डूबे बालक का शव बेरी के पास नहर से मिला
:पांव फिसलने से बोहर गांव के दो बालक डूब गए थे नहर में
:कुलदीप का शव रोहतक और प्रदीप का शव मिला बेरी के पास नहर में
:सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन,पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
:11जुलाई को रोहतक की नहर में डूब गए थे बोहर गांव के प्रदीप व कुलदीप
:कुलदीप को अगले ही दिन मिल गया था रोहतक में शव,प्रदीप का तीसरे दिन मिला शव

सोनीपत : सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क के बीच खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत
सोनीपत के कुराड़ बाईपास रोड पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर हुई मौत
मृतकों की पहचान गन्नौर के शास्त्री नगर निवासी सुनील और आरके कॉलोनी मुरथल निवासी दीपक के रूप में हुई
दोनों मृतक तीन-तीन बच्चों के थे पिता,दोनों परिवारों में पसरा मातम,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सुनील बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में करता था काम
दोनों युवक बाइक पर सवार होकर सोनीपत से जा रहे थे गन्नौर
हादसे की सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भिजवाया
फिलहाल मुरथल थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी

सोनीपत : बिहार एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग
सोनीपत में किया गया कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
कैंडल मार्च में पहुंचे बादली विधायक कुलदीप वत्स ने जमकर बोला जुबानी हमला
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली पर साधा निशाना
बोले एनकाउंटर को सही ठहराने वालों को आनी चाहिए शर्म
समाज के ठेकेदार बनकर एनकाउंटर पर दे रहे सर्टिफिकेट
क्रांतिकारी और अत्याचार के खिलाफ बोलने वालों को बनाया जा रहा निशाना
देशभक्ति की भावना रखने वाले युवाओं की इस तरह हत्याएं होगी तो कैसे पैदा होगी देशभक्ति
कुलदीप वत्स ने कहा शस्त्र, शास्त्र और संविधान के साथ लड़नी पड़ेगी ये लड़ाई
हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर भी जमकर बरसे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स
बोले कानून व्यवस्था नाम की नहीं कोई चीज,प्रदेश में आए दिन हो रही हत्याएं, जेलों से मांगी जा रही मंथली
राम मंदिर प्रकरण पर बोलते हुए कहा जो राम के नाम पर सत्ता में आए, उन्होंने राम को भी नहीं बख्शा
प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे से पहले भाजपा पर तंज
बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्षा चला रहीं पानी से रेल
कोई हाइड्रोजन से और कोई हवा से और कोई बातों से चला रहा रेल
संत रामपाल आश्रम जाने को लेकर दी सफाई, बोले वोट लेने नहीं,धन्यवाद देने गया था

झज्जर लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की शिकायतें सुनते एडीसी जगनिवास।’

समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन को तत्काल मिल रही राहत: एडीसी
एडीसी जगनिवास ने शिकायतों के समयबद्ध निपटान के दिए निर्देश’

झज्जर, 13 जुलाई, अभीतक: राज्य सरकार की जनहितकारी पहल के तहत आयोजित समाधान शिविरों के क्रम में सोमवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर बना आमजन के लिए भरोसेमंद मंच
एडीसी जगनिवास ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।.
जन शिकायतों का जल्द करें निस्तारण
शिविर के दौरान एडीसी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।
सभी उपमंडलों में भी लगाए गए समाधान शिविर
एडीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में भी समाधान शिविर आयोजित किए गए, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन आगे भी नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करेगा।
’यह अधिकारी रहे मौजूद’
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट, सीटीएम रीतू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर में सोमवार इओं एसआईआर के चलते महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित स्वीप गतिविधियों में भाग लेती महिलाएं।

मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए गांव-गांव पहुंच रहा जागरूकता अभियान: डीसी’
महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी वर्करों के माध्यम से घर-घर पहुंचा रहा एसआईआर-2026 का संदेश’
स्वीप गतिविधियों के तहत पात्र मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपने के लिए किया जा रहा प्रेरित’

झज्जर, 13 जुलाई, अभीतक: जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे एसआईआर-2026 अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग भी मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सहभागी बन रहा है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय कर्मचारियों के माध्यम से नागरिकों को गणना प्रपत्र संकलित करने और तुरंत डिजिटाइजेशन के लिए प्रेरित किया गया।
आंगनवाड़ी केंद्रों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत चल रही स्वीपगतिविधियां’
जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर निर्वाचन आयोग के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्राम स्तरीय बैठकों एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को भरे हुए गणना फार्मों को तुरंत बीएलओ को सौंपने के लिए जागरूक कर रही हैं।
त्रुटि रहित व पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र का मजबूत स्तम्भ
उन्होंने बताया कि एसआईआर-2026 अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बनाना है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा उसके विवरण सही हों, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने नियमित कार्यों के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
स्वीप गतिविधियों से बढ़ रही जनभागीदारी
जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन अभियानों के माध्यम से नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है साथ ही नागरिकों से मंगलवार 14 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से एनमरेशन फार्म भरने या अपना हस्ताक्षर युक्त गणना प्रपत्र भरकर तुरंत बीएलओ को देने का आह्वान किया गया।

चोरी की मोटरसाइकिल सहित पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 13 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।थाना प्रबंधक बेरी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 जुलाई 2026 को साहिल निवासी ढराणा ने सूचना दी कि उसकी दुकान पर दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और दुकान में आराम करने लगे। पूर्व में भी सीजन के दौरान पंजाब से तुड़ा बनाने वाले मजदूर उसकी दुकान पर आते रहे हैं, इसलिए उन्हें वहां ठहरने की अनुमति दे दी गई। इसी दौरान उनके व्यवहार पर संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को काबू कर पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि उनके कब्जे में मिली मोटरसाइकिल पटियाला क्षेत्र से चोरी की गई थी। जिनकी पहचान परमिंदर निवासी गोबिंदगढ़ (पंजाब) तथा संदीप निवासी अलोहरन खुर्द जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है।आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में चोरी का मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कलोई (झज्जर) में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नशा होता अच्छा, माँ कहती खा ले मेरे बच्चा- डॉ. अशोक

झज्जर, 13 जुलाई, अभीतक: हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कलोई (झज्जर) में नशे के विरुद्ध व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राजेश गुप्ता और उप प्राचार्य प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से की। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र को कमजोर करता है। यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो देश का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों, परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने काव्य और गायन के माध्यम से भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि नशा होता अच्छा तो माँ कहती खा ले मेरे बच्चा। यदि नशा होता अच्छा तो पिता कहता ले थोड़ी ली पी क्यों करता है चिंता अपनी जिंदगी जी। नशे के चक्रव्यूह पर चर्चा करते हुए उन्होंने विस्तार से कहा नशा शौक से आरम्भ होता है और इसका अंत भी शोक पर होता है। शौक और शोक में केवल एक मात्रा का अंतर है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए भारतीय बल पर्याप्त हैं लेकिन जागरूकता के आभाव में नशा कारोबारी अपने स्वार्थ के लिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं जो कतई स्वीकार्य नहीं है। विद्यालय के उप प्राचार्य प्रदीप कुमार ने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का संदेश देने का वचन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के 480 छात्र-छात्राओं तथा 30 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आमजन से अपील की कि नशे की बिक्री, तस्करी अथवा सेवन से संबंधित किसी भी सूचना के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 अथवा 9050891508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

बहादुरगढ़ में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, बस चालकों सहित अन्य लोगों की हुई आंखों की जांच
बहादुरगढ़, 13 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बहादुरगढ़ द्वारा त्रिवेणी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादुरगढ़ में सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल, बहादुरगढ़ के सहयोग से निरूशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल बस चालकों के साथ-साथ विद्यालय स्टाफ एवं अन्य लोगों की भी आंखों की जांच की गई। शिविर के दौरान करीब 120 लोगों की आंखों की जांच की गई।इस अवसर पर यातायात प्रबंधक निरीक्षक सतीश कुमार, उप निरीक्षक सत्य प्रकाश, समाजसेवी सत्येंद्र दहिया तथा डॉ. मधु अपनी चिकित्सकीय टीम के साथ मौजूद रहे। डॉक्टरों ने सभी उपस्थित लोगों की आंखों की विस्तृत जांच की। जिन व्यक्तियों की दृष्टि में कमी पाई गई, उन्हें आवश्यक परामर्श देने के साथ निरूशुल्क चश्मे एवं दवाइयां वितरित की गईं।निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए वाहन चालकों की बेहतर दृष्टि अत्यंत आवश्यक है। समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने से दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील की।इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा सुरक्षित यातायात अपनाने का संदेश भी दिया गया। यातायात पुलिस ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।

गांव भागलपुरी में झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम का जागरूकता अभियान, महिलाओं को नशे के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
बेरी, 13 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम झज्जर ने गांव भागलपुरी में महिलाओं को नशे के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व नशा मुक्ति टीम के सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ किया।इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने परिवार और बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें तथा यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में हो तो उसे उपचार के लिए प्रेरित करें।पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। साथ ही साइबर अपराधों जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी, लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन एवं पुलिस को देने की अपील की गई।इसके अलावा टीम ने मानस हेल्पलाइन 1933 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को परामर्श एवं उपचार संबंधी सहायता इस हेल्पलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है।

हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते की गई थी वारदात’
बहादुरगढ़, 13 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव नया गांव (बरकताबाद) में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस संबंध में मृतक के भाई सोनू निवासी नया गांव (बरकताबाद) की शिकायत पर थाना सदर बहादुरगढ़ में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था।थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया, एफएसएल टीम की सहायता से आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुनाल उर्फ धोलू निवासी बुपनिया, जिला झज्जर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ एवं मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार ैल्स् के निर्माण की शुरूआत की घोषणा करें प्रधानमंत्री: दीपेन्द्र हुड्डा
प्रदेश के बड़े भाग में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं लोग: दीपेन्द्र हुड्डा
प्रधानमंत्री जी कांग्रेस सरकार में बनी रेल लाइनों पर ट्रेन चलवाने के साथ हरियाणा के लिए नई रेल लाइन और मेट्रो विस्तार का तोहफा भी प्रदेशवासियों दें: दीपेन्द्र हुड्डा
रेल कोच फैक्ट्री, इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित यूपीए शासनकाल में हरियाणा के लिए मंजूर परियोजनाएं एक-एक कर दूसरे प्रदेशों में क्यों जा रही हैं: दीपेन्द्र हुड्डा
बाढ़सा एम्स-2 परिसर में राष्ट्रीय स्तर के मंजूरशुदा 10 संस्थान, गुरुग्राम के रक्षा विश्वविद्यालय का काम ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया गया: दीपेन्द्र हुड्डा
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तुरंत भंग करके इसकी कमान देश के धर्माचार्यों, शंकराचार्यों और साधु-संतों को सौंपी जाए: दीपेन्द्र हुड्डा

झज्जर, 13 जुलाई, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज गाँव दादरी तोय में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा आ रहे प्रधानमंत्री जी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार ैल्स् के निर्माण की शुरूआत की घोषणा यहाँ से करें। क्योंकि, प्रदेश के बड़े भाग में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जी काँग्रेस पार्टी की हुड्डा सरकार के समय बनी रेल की लाइन जींद-गोहाना-सोनीपत पर एक ट्रेन की शुरूआत करने आ रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय हमने जींद-गोहाना-सोनीपत समेत रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी, रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन को मंजूरी दिलाई, 3 अन्य को सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। भूमि अधिग्रहण कराया और काम पूरा भी हमने किया। लेकिन पिछले 12 साल में एक भी रेल की नई लाइन हरियाणा में एक इंच भी नहीं बिछाई गई। इसी प्रकार कांग्रेस सरकार के समय हमने हरियाणा के 4 शहरों दृ बहादुरगढ़, गुड़गाँव, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ को मेट्रो से जोड़ा और 83 किलोमीटर मेट्रो लाइन बनवाई। लेकिन पिछले 12 वर्ष में मेट्रो एक इंच भी आगे नहीं बढ़ी। अच्छा होगा कि प्रधानमंत्री जी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बनी रेल की लाइनों पर ट्रेन चलवाने के साथ साथ हरियाणा के लिए नई रेल लाइन और मेट्रो विस्तार का तोहफा भी प्रदेशवासियों दें। दीपेन्द्र हुड्डा ने सवाल किया कि रेल कोच फैक्ट्री, इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित यूपीए शासनकाल में उनके द्वारा हरियाणा के लिए मंजूर कराई गई परियोजनाएं एक-एक कर दूसरे प्रदेशों में क्यों जा रही हैं? उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के पिछले 12 वर्षों में विकास की कोई बड़ी परियोजना यहाँ नहीं आई। बल्कि सोनीपत में उनके द्वारा मंजूर कराई गई रेल कोच फैक्ट्री को बीजेपी सरकार बनारस उठा ले गई। महम से इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के जेवर भेज दिया। झज्जर के एम्स 2 परिसर में मंजूर 11 राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थानों का काम और गुरुग्राम में रक्षा विश्वविद्यालय का काम आज तक ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जींद में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चै. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी बनवाई, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनी, चै. छोटूराम यूनिवर्सिटी बनी, भगत फूलसिंह महिला यूनिवर्सिटी खानपुर, भगत फूलसिंह महिला मेडिकल कॉलेज, निफ्टम, ट्रिपल आईटी समेत कई प्राईवेट यूनिवर्सिटी यहाँ आई साथ ही भारत सरकार और हरियाणा सरकार के कई संस्थान आये। एक सवाल के जवाब में दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावे के लुटेरों ने तो गजनवी को भी पीछे छोड़ दिया। गजनवी ने तो 27 साल में 17 बार देश के मंदिरों पर हमला करके लूटा जबकि, इन्होंने तो राम मंदिर में घुसकर 43 दिन में 70 बार लूटा। जिस मंदिर में पूरे देश की आस्था समाई हो, उसका राजनीतिकरण किया जाएगा और मंदिर के चढ़ावे को इस तरह लूटा जाएगा तो देश बर्दाश्त नहीं करेगा। चढ़ावे पर डाका डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बजाय मामले को रफा-दफा किया जा रहा है। पूरा देश सच्चाई जानना चाहता है, कि लुटेरे कौन थे, इनको जिम्मेदारी किसने सौंपी और जिसने जिम्मेदारी सौंपी वो मौन क्यों है? श्री राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों के तार त्ैै, ठश्रच् से जुड़े हैं और उनकी नियुक्तियां सीधे च्डव् के माध्यम से की गई हैं। उन्होंने मांग करी कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तुरंत भंग करके इसकी कमान देश के धर्माचार्यों, शंकराचार्यों और साधु-संतों को सौंपी जाए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक कुलदीप वत्स समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गाँववासी मौजूद रहे।

जिला में दिसंबर तक सभी स्वास्थ्य संस्थानों को 100 प्रतिशत गुणवत्ता प्रमाणन दिलाने का लक्ष्य
रेवाड़ी, 13 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन तथा सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया के नेतृत्व में जिला गुणवत्ता आश्वासन इकाई द्वारा जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को दिसंबर माह तक 100 प्रतिशत गुणवत्ता प्रमाणन दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में वर्तमान में 124 स्वास्थ्य संस्थान कार्यरत हैं, जिनमें एक नागरिक अस्पताल, एक उप जिला अस्पताल, पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक हुडा औषधालय, 94 आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा पांच आयुर्वेद संस्थान शामिल हैं। इनमें से 84 स्वास्थ्य संस्थान राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तर पर प्रमाणित हो चुके हैं। 38 संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है, जिनमें पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुरी, भरावास, धारूहेड़ा, दहिना और बसदूदा तथा 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 46 स्वास्थ्य संस्थानों को राज्य स्तरीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हो चुका है। नाहड़ ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक के रूप में चयनित किया गया है। यहां उप जिला अस्पताल कोसली तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाववा ने क्रमशः 75 और 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल किया है। उप सिविल सर्जन डॉ. जोगेंद्र तंवर ने बताया कि जुलाई माह में आयुष्मान आरोग्य मंदिर अलावलपुर, निखरी, प्राणपुरा, हंसाका, बिठवाना और लाला का गुणवत्ता मूल्यांकन किया गया। इनमें अलावलपुर, निखरी और प्राणपुरा को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है। विशेष रूप से आयुष्मान आरोग्य मंदिर अलावलपुर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हंसाका, बिठवाना और लाला के परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजीव नगर तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घीसा नगर का राज्य स्तरीय मूल्यांकन की तैयारी के लिए आंतरिक मूल्यांकन किया गया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल, नाहड़, मीरपुर, खोल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटवास अहीर को सितंबर माह तक राज्य स्तरीय मूल्यांकन के लिए तैयार किया जा रहा है।

डॉ. रेनू सोलखे ने विधिक सहायता क्लिनिक का किया निरीक्षण
रेवाड़ी, 13 जुलाई, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की वीर परिवार सहायता योजना, 2025 के अंतर्गत जिला सैनिक बोर्ड, रेवाड़ी में संचालित विधिक सहायता क्लिनिक का सोमवार को मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी डॉ. रेनू सोलखे द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। यह योजना सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रित परिवारजनों को निःशुल्क एवं प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान डॉ. रेनू सोलखे ने विधिक सहायता क्लिनिक के अभिलेखों, आगंतुक पंजिका, विधिक सहायता संबंधी रिकॉर्ड एवं उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने क्लिनिक में नियुक्त पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर को निर्देश दिए कि क्लिनिक में आने वाले प्रत्येक सेवारत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके आश्रितों को समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ष्वीर परिवार सहायता योजना, 2025 के संबंध में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए जिला सैनिक बोर्ड के सहयोग से नियमित विधिक जागरूकता एवं विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि पात्र लाभार्थी इस योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक के सुचारु संचालन, अभिलेखों के समुचित संधारण तथा लाभार्थियों को बेहतर एवं त्वरित विधिक सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। इस अवसर पर डॉ. रेनू सोलखे ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को न्याय तक सरल, सुलभ एवं प्रभावी पहुंच उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सेवारत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक अथवा उनके आश्रित को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता या परामर्श की आवश्यकता हो, तो वे जिला सैनिक बोर्ड, रेवाड़ी स्थित विधिक सहायता क्लिनिक अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी से निःशुल्क विधिक सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

विधायक डा. कृष्ण कुमार ने परिवार को दी सांत्वना, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
रेवाड़ी, 13 जुलाई, अभीतक: बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने ग्राम टाकड़ी में पहुंचकर हंस नगर रेवाड़ी में हुए धमाके से पिता व पुत्री की मृत्यु पर शोक परिवार को सांत्वना दी और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने उनके पुत्र की नौकरी के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मिलकर दिलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक बावल संजीव कुमार, रमेश लोवर मंडल अध्यक्ष बावल, सुशीला चैहान महामंत्री भाजपा बायल, घनश्याम बागढ़ी व राकेश चैहान सरंपच राजगढ़, महेश सरंपच बोहतवास, सतपाल सरपंच आलियावास, मनोज सरपंच झाबुआ, देवेन्द्र शर्मा पार्षद वार्ड न. 22 हंस नगर आदि ने भी परिवार को सांत्वना दी।

डीसी ने जनगणना-2027 के पहले चरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित
डीसी अभिषेक मीणा ने एचएलओ कार्य में लगाए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को दी बधाई

रेवाड़ी, 13 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में जनगणना-2027 के पहले चरण में गृह सूचीकरण और आवास जनगणना (एचएलओ) कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि जिला में जनगणना कार्य के पहले फेज के लिए लगाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सटीक डेटा एकत्रित किया है, जिससे यह कार्य समय से पहले सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया। उनकी मेहनत से ही जिला ने इस कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रव्यापी और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके आधार पर ही भविष्य की सरकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों का खाका तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला में एक मई से 30 मई 2026 तक जनगणना के पहले फेज का कार्य समय से पहले सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य में लगाए गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरी मेहनत के साथ कार्य किया। उन्होंने आह्वान किया कि वे भविष्य में भी इसी तरह की निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी सरकारी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। डीसी ने मास्टर ट्रेनर डा. सुनील कुमार, चार्ज अधिकारी नेहा यादव के अलावा 12 फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर व एन्यूमैरेटर सहित 82 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार, प्रिंसिपल डा. सत्यवीर नाहडिया व जिला कोऑर्डिनेटर अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते डीसी अभिषेक मीणा।

जनसमस्याओं का त्वरित निवारण करना जिला प्रशासन का उद्देश्य: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

रेवाड़ी, 13 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निवारण करवाना हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डीसी ने सोमवार को लघु सचिवालय में आमजन की समस्याएं सुनते हुए मौके पर निवारण करवाया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी विशेष रूप से मौजूद रही। डीसी अभिषेक मीणा ने शहर के सेक्टर 3 में बिजली के खंभे झुकने और लाइन टूटने की आशंका की शिकायत पर बिजली निगम के अधिकारियों को समस्या का निवारण करने के निर्देश दिए। गांव बालियर खुर्द में फैली गंदगी व अन्य जन समस्याओं की शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारी को निवारण के निर्देश दिए। गांव सुलखा में गली में पानी की निकासी नहीं होने की शिकायत पर बीडीपीओ को समाधान करने के निर्देश दिए। गांव प्राणपुरा में 4 इंच की जगह 6 इंच पेयजल पाइप लाइन डालने को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को मौके पर जाकर जांच कर समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, अवैध कब्जे और पुलिस से संबंधित शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द निवारण करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, भाजपा जिला महामंत्री प. हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चैहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जींद में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
रेवाड़ी, 13 जुलाई, अभीतक: स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हरियाणा पूर्णकालिक कार्यकर्ता बैठक का उद्देश्य पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं कार्यगत प्रशिक्षण के साथ आगामी योजनाओं की रूपरेखा निर्धारित करना रहा। बैठक के विभिन्न सत्रों में संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक आधार, स्वावलंबन की अवधारणा तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। द्वितीय सत्र में प्रांत पूर्णकालिक पालक श्री दुलीचंद जी ने ष्स्वदेशी जागरण मंच की विकास यात्राष् विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा, विभिन्न जनआंदोलनों, स्वदेशी विचार के विस्तार तथा समाज में संगठन की बढ़ती भूमिका का प्रेरक विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी केवल आर्थिक विचार नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना का आधार है। इसी सत्र में श्री कुलदीप पुनिया ने स्वावलंबी भारत अभियान विषय पर अपने विचार रखते हुए अभियान की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, कार्यपद्धति तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वावलंबी बनाने की दिशा में चल रहे विभिन्न आयामों से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य समाज की सक्रिय सहभागिता और स्थानीय उद्यमों के सशक्तीकरण से ही संभव है। तृतीय सत्र में सभी प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित कर ष्स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियानष् विषय पर समूह चर्चा आयोजित की गई। समूह चर्चा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए, विभिन्न चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया तथा संगठन के कार्य को अधिक प्रभावी बनाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए। समूह चर्चा ने सभी कार्यकर्ताओं को विषय की गहराई से समझ विकसित करने तथा पारस्परिक अनुभवों से सीखने का अवसर प्रदान किया। द्वितीय दिवस के द्वितीय एवं चतुर्थ सत्र में श्री कुलदीप जी ने ष्प्रशिक्षक एवं पूर्णकालिक की संकल्पना, व्यवहार, कार्य तथा जिला स्वावलंबन केंद्र में भूमिकाष् विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्णकालिक कार्यकर्ता केवल संगठन का कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का संवाहक होता है। उन्होंने प्रशिक्षक एवं पूर्णकालिक के आचरण, अनुशासन, कार्यशैली, संगठन विस्तार, समाज संपर्क तथा जिला स्वावलंबन केंद्रों के प्रभावी संचालन में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने हेतु आवश्यक व्यवहारिक बिंदुओं से भी अवगत कराया। पंचम सत्र महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों को समर्पित रहा। इस सत्र में विभिन्न कार्यकर्ताओं ने प्रेरणादायी विषय प्रस्तुत किए। राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन एवं विचारों पर श्री गुलशन जी ने विस्तार से प्रकाश डाला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन एवं उनके जीवन पर श्री मंजीत जी ने विषयौ रखा। अमर शहीद बाबू गेनू सैद के स्वदेशी के प्रति समर्पण एवं बलिदान का प्रेरक प्रसंग श्री राहुल जी ने प्रस्तुत किया। वहीं दिनचर्या विषय पर श्री ताराचंद, विभाग पूर्णकालिक, कुरुक्षेत्र ने कार्यकर्ता जीवन में अनुशासित, संतुलित एवं उद्देश्यपूर्ण दैनिक जीवन की आवश्यकता पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। समापन सत्र में श्री कुलदीप जी ने आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आगामी साधना शिविर, मैं स्वदेशी समर्थक अभियान, उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम तथा स्वदेशी सप्ताह को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका स्पष्ट करते हुए सभी से पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य में जुटने का आग्रह किया। बैठक के समापन पर सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्वदेशी विचार एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण हेतु पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं योजनाबद्ध कार्य करने का संकल्प लिया। यह बैठक कार्यकर्ताओं के लिए वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक सुदृढ़ता तथा आगामी कार्ययोजना के निर्धारण की दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायी एवं उपयोगी सिद्ध हुई। यह कार्यक्रम जिला जींद के कंडेला गांव में गंगापुत्र आयुर्वैदिक कॉलेज में समापन हुआ इस कार्यक्रम में 2 प्रांत से 4विभाग से 15 जिले व खंड से कार्यकर्ता रहे।इस अवसर पर विभाग सहसंयोजक डॉ राजेंद्र जी गुप्ता जिला संयोजक श्री संदीप कुमार जिला सहसंयोजक डॉक्टर नरेश कुमार श्री अनिल कुमार जिला प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

इंडियन नेशनल लोकदल संगठन का विस्तार करते हुए पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा को इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बनाया गया सचिव
इनेलो ने अपना मजबूत संगठन बना लिया है जिसके बलबूते 2029 में इनेलो की सरकार बनेगी : रामपाल माजरा

चंडीगढ़, 13 जुलाई, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला से विचार विमर्श करके राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की। नई नियुक्तियों की सूची जारी करते हुए रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो ने अपना मजबूत संगठन बना लिया है और समय समय पर नई नियुक्तियां की जा रही हैं इसी कड़ी में संगठन का विस्तार करते हुए रतिया से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे रामस्वरूप रामा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है। वहीं करनाल निवासी मदन मोहन चैधरी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है उनको भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। भिवानी निवासी हनुमान प्रसाद को प्रदेश व्यापार मंडल का राज्य संयोजक बनाया गया है और रतिया निवासी रमेश लाली को टपरीवास प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आज के दिन भाजपा की जनविरोधी नीतियों उनके द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भ्रष्टाचार, घोटालों और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करना चाहती है। आज के दिन इनेलो के प्रति लोगों के जो रूझान सामने आ रहे हैं उससे एक बात तय हो चुकी है कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल का है और 2029 में प्रदेश के लोग भाजपा को सत्ता से हटा कर इनेलो की जनसरकार बनाएंगे।

रेवाड़ी: कंपनी कर्मचारी को किडनैप कर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में रेवाड़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
तीन नाबालिग सहित पांचों आरोपियों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
खाटूश्याम जाने के बहाने किराए पर ली गई वैन्यु कार से किडनैप व लूट की वारदात को दिया गया था अंजाम
11 जुलाई को आईएमटी बावल के सेक्टर -6 स्थित टैक्निको प्राइवेट कंपनी के ठेके कर्मी सूरज को देश पिस्तौल के बल पर किया गया था किडनैप
इसके बाद खाते से कराए 24 हजार रुपये ट्रांसफर
पीड़ित को नहर के पास फेंककर हो गए थे फरार
पीडित सूरज ने 12 जुलाई को कसौला थाना में दी थी शिकायत
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव तिहाड़ा निवासी मुख्य आरोपी मोहित व मोहल्ला जटवाड़ा निवासी कमल सहित पांचो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों को दबोचने के दौरान एक आरोपी के गड्ढे में गिरने से टूटा पैर
मोहित व कमल पर लूट सहित संगीन धाराओं में 9 से अधिक मुकदमें हैं दर्ज
पुलिस आरोपियों का निशानदेही के लिए लेकर पहुंची तो लडखड़ाते नजर आए बदमाश
बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता कर पूरी वारदात का किया खुलासा
एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहाः नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी, सीएम नायब सैनी व डीजीपी अजय सिंघल के आदेश पर अपराध के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है रेवाड़ी पुलिस

आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा: छह माह में रिकार्ड 50 हजार मरीज पहुंचे
हर दिन 500 से ज्यादा मरीज ले रहे उपचार, 12 विशेषज्ञ ओपीडी और 250 बेड की आईपीडी सुविधा भी

रेवाड़ी से जींद तक मोदी का विजन बना हरियाणा की पहचान, 17 जुलाई को ग्रीन भारत के नए युग का शंखनाद
सैनिक सम्मान, बेटी बचाओ, संस्कृति, एयरपोर्ट और अब हाइड्रोजन ट्रेन, हरियाणा बना राष्ट्रीय परियोजनाओं की पहली पसंद

जींद, 13 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के जींद दौरे को लेकर पूरे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क और जनजागरण अभियान को तेज कर दिया है। हर स्तर पर बैठकों, कार्यकर्ता सम्मेलन, जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया आउटरीच, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों से संवाद, बूथ स्तर की तैयारियों तथा रैली स्थल पर व्यापक व्यवस्थाओं के माध्यम से भाजपा इसे केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित हरियाणा और विकसित भारत के संकल्प का जन उत्सव बनाने में जुटी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक और विकासात्मक रहा है। वर्ष 2013 की ऐतिहासिक रेवाड़ी सैनिक सम्मान रैली से लेकर वर्ष 2026 में जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ तक हर बड़ा पड़ाव हरियाणा की राष्ट्रीय पहचान को नई ऊंचाई देने वाला रहा है। भाजपा के अनुसार 15 सितंबर 2013 की रेवाड़ी सैनिक सम्मान रैली से देश को मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा का विजन मिला। उसी मंच से ष्वन रैंक, वन पेंशनष् का संकल्प दोहराया गया, जिसे बाद में केंद्र सरकार ने लागू किया। इससे हरियाणा के लगभग 1.80 लाख पूर्व सैनिकों को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला। इसी प्रकार 22 जनवरी 2015 को पानीपत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया। केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से कन्या भ्रूण हत्या पर प्रभावी नियंत्रण हुआ और हरियाणा की सामाजिक सोच में सकारात्मक परिवर्तन आया। भाजपा नेताओं का कहना है कि 24 अप्रैल 2022 को कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम ने देश को अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के सम्मान का संदेश दिया। वहीं हिसार में विकसित हो रहा महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पश्चिमी हरियाणा की अर्थव्यवस्था, उद्योग, निवेश और रोजगार को नई दिशा देने वाला साबित होगा। अब 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भाजपा के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के ग्रीन मोबिलिटी, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के विजन का अगला महत्वपूर्ण अध्याय होगा। पार्टी का कहना है कि इससे भारत स्वच्छ ईंधन आधारित रेल तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों की श्रेणी में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को केवल योजनाएं नहीं दीं, बल्कि राष्ट्रीय पहचान देने वाली परियोजनाएं दी हैं- रेवाड़ी से राष्ट्रीय सुरक्षा, पानीपत से नारी शक्ति, कुरुक्षेत्र से सांस्कृतिक गौरव, हिसार से आधुनिक विमानन और अब जींद से ग्रीन टेक्नोलॉजी की नई पहचान स्थापित हो रही है। 17 जुलाई के कार्यक्रम में रेलवे, स्वास्थ्य तथा आधारभूत ढांचे से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है। भाजपा का कहना है कि दो नए मेडिकल कॉलेज प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देंगे तथा युवाओं के लिए अवसर बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों ने विभिन्न जिलों में लगातार बैठकें कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। रैली संयोजक के नेतृत्व में व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान में लगाया गया है तथा गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी हाइड्रोजन ट्रेन, विकसित भारत, विकसित हरियाणा और ग्रीन टेक्नोलॉजी को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा का कहना है कि 2014 से पहले हरियाणा को राष्ट्रीय परियोजनाओं में अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिलती थी, जबकि आज प्रदेश एक्सप्रेसवे, रेलवे, एयरपोर्ट, मेडिकल शिक्षा, औद्योगिक कॉरिडोर और ग्रीन एनर्जी जैसी परियोजनाओं का प्रमुख केंद्र बन चुका है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता ष्घोषणा नहीं, डिलीवरीष् है और हरियाणा इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है। उनका कहना है कि जींद का चयन भी संयोग नहीं, बल्कि रणनीतिक सोच का परिणाम है, जहां से पूरे देश को हरित तकनीक और भविष्य की ऊर्जा व्यवस्था का संदेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने कहा कि 17 जुलाई का जींद कार्यक्रम केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि विकसित भारत की नई विकास यात्रा का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं बनाया, बल्कि राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं का केंद्र बनाया है। रेवाड़ी से राष्ट्रीय सुरक्षा, पानीपत से नारी सशक्तीकरण, कुरुक्षेत्र से सांस्कृतिक चेतना, हिसार से आधुनिक विमानन और अब जींद से ग्रीन मोबिलिटी का संदेश पूरे देश को जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज आधुनिक अवसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, हवाई संपर्क और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है तथा 17 जुलाई का कार्यक्रम इसी परिवर्तन की ऐतिहासिक कड़ी सिद्ध होगा।

जर्नलिस्ट क्लब का वार्षिक समारोह 15 को, कैथल के पत्रकार नवीन मल्होत्रा होंगे 8वें देवव्रत वशिष्ठ स्मृति पुरस्कार-2026 से सम्मानित’
भिवानी, 13 जुलाई, अभीतक: पत्रकारिता की विश्वसनीयता, सामाजिक सरोकारों और श्रीमद्भगवद्गीता के शाश्वत जीवन मूल्यों को एक मंच पर लाने की अनूठी पहल के तहत जर्नलिस्ट क्लब भिवानी द्वारा 15 जुलाई को चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में पत्रकारिता और श्रीमद्भगवद्गीता विषय पर विचार गोष्ठी एवं अवार्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेशभर के पत्रकार, शिक्षाविद, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक एकत्र होकर पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, उसकी चुनौतियों तथा नैतिक मूल्यों पर सार्थक मंथन करेंगे। जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के प्रधान ईश्वर धामु ने बताया कि वर्तमान समय में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का सशक्त दायित्व भी निभा रही है। ऐसे समय में श्रीमद्भगवद्गीता के सत्य, निष्पक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और नैतिकता जैसे सिद्धांत पत्रकारिता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विचार गोष्ठी के माध्यम से पत्रकारिता के उच्च आदर्शों और सामाजिक उत्तरदायित्व पर गंभीर विमर्श होगा। उन्होंने प्रदेशभर के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। क्लब के प्रधान महासचिव प्रदीप चैहान ने बताया कि कार्यक्रम में गीता मनीषी श्रद्धेेय स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का प्रेरणादायी आशीर्वचन प्राप्त होगा। समारोह की अध्यक्षता चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी करेंगी, जबकि राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा), रोहतक के कुलगुरु डाक्टर अमित आर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में क्लब द्वारा 8वां देवव्रत वशिष्ठ स्मृति पुरस्कार-2026 भी दिया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान कैथल के वरिष्ठ पत्रकार नवीन मल्होत्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं दीर्घकालीन योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर पत्रकारिता के सामाजिक दायित्व, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका तथा मूल्य आधारित पत्रकारिता पर भी विस्तृत चर्चा होगी। चैहान ने भिवानी ने सभी पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से इस गरिमामयी आयोजन में सहभागिता कर विचार गोष्ठी का लाभ उठाने तथा सम्मान समारोह के साक्षी बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *