https://www.facebook.com/share/v/1FuexEMJUB

https://www.facebook.com/share/v/19JUEGhm7W

गांव खापड़वास में गुरुवार को आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनती डीसी वर्षा खांगवाल।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की स्टाल का अवलोकन करते डीसी वर्षा खांगवाल।

एकजुटता के साथ ग्रामीण विकास में सहभागी बनें ग्रामीण : डीसी
रात्रि ठहराव कार्यक्रमों में हो रहा प्रशासन द्वारा घर द्वार पहुंच नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान
गांव खापड़वास में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी वर्षा खांगवाल ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

झज्जर, 30 जुलाई हरियाणा सरकार की सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने की दिशा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का प्रत्येक माह आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मातनहेल खंड के गांव खापड़वास में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां डीसी वर्षा खांगवाल ने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व साथ ही गांव के विकास से जुड़े ग्रामीणों के सुझावों को भी सुना। खापड़वास ग्राम पंचायत की तरफ से सरपंच अनिता देवी ने डीसी वर्षा खांगवाल सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। इस उपरांत ग्राम सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत की तरफ से मांग पत्र डीसी के समक्ष रखा।
रात्रि ठहराव: शासन-प्रशासन का जन संवाद मॉडल
रात्रि ठहराव कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि रात्रि ठहराव केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सरकार का यह संकल्प है कि प्रशासन जनता के घर द्वार तक पहुंचे और उसकी समस्याओं को समझे। उन्होंने कहा कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जिनका स्थानीय स्तर पर समाधान संभव होता है,ऐसे में ग्रामीण एकजुटता के साथ ग्रामीण विकास में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम में जो शिकायतें दर्ज हुई हैं उनका प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से पौधा रोपण अभियान चलाने, नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस ने किया जागरूक, नशे और साइबर अपराधों से बचाव पर बल
इस अवसर पर निरीक्षक बलराज ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा नशामुक्त जीवन की आवश्यकता पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपराधों से बचाव के लिए समाज को सजग रहना जरूरी है और किसी भी फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत करें। इसके अलावा 112 की जानकारी दी। साथ ही युवा शक्ति को नशे की लत से बचाव रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं एसडीएम रवि मीणा ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ग्रामीणों की भागीदारी और विश्वास ने बढ़ाया कार्यक्रम का महत्व
कार्यक्रम में गांव खापड़वास के अलावा आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं जैसे सड़क, जल निकासी,फसल बीमा, बिजली,पशु चिकित्सा केंद्र की स्थिति आदि पर खुलकर चर्चा की। डीसी वर्षा खांगवाल ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश देकर कई समस्याओं का तुरंत समाधान कराया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और गहरा हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता
सूचना ,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने हरियाणवी लोक गीतों के जरिए ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान,हर घर तिरंगा, वंदे मातरम और एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान के अलावा सरकार की योजनाओं से लोक शैली में अवगत कराया और लाभ उठाने की प्रेरणा दी। विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी भी सांझा की।
स्टॉल पर योजनाओं की मिली जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्वास्थ्य, परिवहन, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य आपूर्ति, कृषि, क्रीड, जनस्वास्थ्य विभाग व बिजली निगम प्रमुख रहे। स्वास्थ्य व आयुष विभाग की टीम ने गांव में नि:शुल्क जांच शिविर लगाया, जिसमें ग्रामीणों ने रक्तचाप, शुगर और सामान्य जांच करवाई। आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।
रात्रि ठहराव में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, एसीपी दिनेश कुमार, पंचायत समिति मातनहेल के अध्यक्ष दीपक झांसवा, जिला पार्षद प्रतिनिधि वीरभान, सरपंच प्रतिनिधि दारा सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

गांव रईया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र में जिला स्तरीय वन महोत्सव में पौधरोपण करते हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।
गांव रईया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र में जिला स्तरीय वन महोत्सव में अधिक से अधिक पौधे लगाने व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।
गांव रईया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र में जिला स्तरीय वन महोत्सव में अपना संबोधन देते मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।

पौधारोपण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि वर्तमान समय की जरूरत: कृष्ण कुमार बेदी
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया पौधारोपण
एक पेड़ माँ के नाम अभियान को उत्सव की तरह मनाते हुए जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान
गांव रईया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र में मनाया गया 77 वां जिला स्तरीय वन महोत्सव

झज्जर, 30 जुलाई, अभीतक: गांव रईया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र में गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा वन विभाग के माध्यम से 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पौधारोपण व दीप प्रज्ज्वलन कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि झज्जर जिला ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। जिला प्रशासन, वन विभाग और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से इस वर्ष का वन महोत्सव एक जनभागीदारी अभियान के रूप में नई मिसाल स्थापित करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने करनाल जिले के गांव कुटेल से राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भारत की संस्कृति में वृक्षों को सदैव पूजनीय माना गया है। हमारे ऋषि-मुनियों ने प्रकृति और मानव के संबंध को जीवन का आधार बताया है। आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, प्रदूषण और जल संकट जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, तब वृक्षारोपण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।
प्रकृति के श्रृंगार में पेड़ पौधों का अहम योगदान: बेदी
मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को भावनात्मक जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। साथ ही लाईफ (लाईफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट) का संदेश हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने दैनिक जीवन में ऐसे छोटे-छोटे बदलाव अपनाएँ, जो प्रकृति के संरक्षण में योगदान दें। प्रकृति के श्रृंगार में पेड़ पौधों की अहम भूमिका है।
प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार
कैबिनेट मंत्री बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लगाए गए पौधों का संरक्षण भी प्रभावी ढंग से हो। क्योंकि हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनाना है।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं: राजेश जून
वन महोत्सव में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से एक पेड़ माँ के नाम अभियान पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में भागीदारी करते हुए एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान को उत्सव की तरह मनाते हुए अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें, ताकि यह अभियान जन-जन का अभियान बन सके।
वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं: विकास
भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पेड़ों के सहारे ही मनुष्य एवं समस्त जीव-जंतु अपना जीवन व्यतीत करते हैं। इसलिए इनके महत्व को कभी कम नहीं आंकना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और अधिक से अधिक पौधारोपण कर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं से स्वदेशी उत्पाद अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया।
पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
वन महोत्सव के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प लिया। वहीं वन व शिक्षा विभाग की ओर से वन महोत्सव थीम पर आयोजित स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मंच संचालन प्रवक्ता संजय शर्मा ने किया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता संजय कबलाना, नगर परिषद झज्जर चेयरमैन जिले सिंह सैनी, संत सुरहेती, सुनीता चैहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, मनीष बंसल, प्रवीण जांगड़ा, नगर पार्षद डॉ कमल गिरोत्रा, पंकज जैन, राय सिंह के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास, एसडीएम रवि मीणा, सीईओ जिप मनीष फौगाट, डीएफओ साहिथी रेड्डी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

संस्कारम पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का भव्य आयोजन, छात्र परिषद ने ली शपथ
झज्जर, 30 जुलाई, अभीतक: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कारम पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद का भव्य आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत छात्रों ने कुशल नेतृत्व, अनुशासन व समर्पण के भाव से संघर्षरत रहते हुए समाज का बोझ उठाने, गुरुओं का सम्मान करने वह समाज के लिए उदाहरण बनने का संकल्प लिया गया। समारोह की मुख्य अतिथि संस्कार शिक्षण संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सुमन रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र परिषद एवं हाउस प्रीफेक्ट्स को सैश और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद छात्र परिषद एवं हाउस प्रीफेक्ट्स ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। हेड बॉय मयंक के नेतृत्व में छात्र परिषद ने अपने पद एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र परिषद के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें हेड बॉय मयंक, हेड गर्ल अंशी, स्पोर्ट्स हेड बॉय प्रिंस, स्पोर्ट्स हेड गर्ल आरजू, डिसिप्लिन हेड बॉय प्रेरित, डिसिप्लिन हेड गर्ल राशि, कल्चरल हेड बॉय विनीत, कल्चरल हेड गर्ल गौरी तथा आर्ट एंड क्राफ्ट हेड हर्षिता को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा भविष्य में भी बढ़-चढ़कर जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व ही सफलता की कुंजी हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समारोह में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों ने मनमोहक समूह नृत्य एवं युगल नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, अनुशासन और गरिमा से परिपूर्ण रहा।

एल.ए. सी.सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9,के बच्चों ने ड्रिस्टिक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन
झज्जर, 30 जुलाई, अभीतक:एल.ए. सी.सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9,के बच्चों ने ड्रिस्टिक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर – 17 में 50 मीटर व 100 मीटर फ्री स्टाईल तेराकी में पर्व सुपुत्र प्रदीप ने फर्स्ट पोजीसन प्राप्त कि। छात्रा वीरा सुपुत्री अंकित जून ने अंडर -14 जिम्नास्टिक में फर्स्ट पोजीसन हासिल की। अब इन बच्चों का स्टेट लेवल सलेक्शन हो गया है। उनकी इस कामयाबी में स्कूल डीपीई अमित लोहचब, विशाल सिँह व महेंद्र सैनी का अभिनय योगदान रहा। स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया व स्कूल प्रबन्धक के. एम. डागर,स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी खिलाड़ियों को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने डीपीई अमित लोहचब, विशाल व महेंद्र सैनी के कार्य की प्रशंसा कर सभी सफल खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य की कामना की।

oplus_2097154
oplus_2097154

लीगल सर्विस कैंप का आयोजन गांव सिवाना में किया गया – सीजेएम विशाल
झज्जर, 30 जुलाई, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेश अनुसार गांव सिवाना मे लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया गया। सीजेएम विशाल ने बताया कि इस कैंप में का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को कानूनी जानकारी घर घर तक पहुंचाना। और सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ एक छत के नीचे मिले। इस कैंप में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र,बिजली,पानी, राजस्व विभाग,पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, राशन कार्ड,वन स्टॉप सेंटर, जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला आयुर्वेदिक विभाग की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप का भी का भी आयोजन किया गया। लोगो ने अपनी समस्याओं को सीजेएम के सामने रखा। सीजेएम विशाल ने लोगों की समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। तथा कुछ समस्याओं को संबंधित विभाग में भेजा गया। लोगो ने इस कैंप में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और लोगों ने आग्रह किया कि यह कैंप तो समय समय पर लगने चाहिए। इस मौके मिथुन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से क्लर्क आकाश, अधिवक्ता सविता, पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर, सरोज, नवीन कुमारी और विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारियां’
राज्य मुख्यालय के डॉ. अंकित शर्मा ने झज्जर में की कार्यों की समीक्षा, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम’

झज्जर, 30 जुलाई, अभीतक: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य मुख्यालय से आए डॉ अंकित शर्मा ने सिविल सर्जन कार्यालय झज्जर में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिले के सभी कार्यक्रम अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के दो उपमंडल नागरिक अस्पतालों (एसडीएच बेरी एवं मातनहेल) तथा 26 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों (सब हेल्थ सेंटर) में NextGen eHospital प्रणाली शुरू की जा चुकी है। इस व्यवस्था के माध्यम से लाभार्थी ABHA ऐप द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर बिना लंबी कतार में लगे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सीधे चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाइयां, जांच, प्रिस्क्रिप्शन तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी अभिलेख लाभार्थी की ABHA ID (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) पर सुरक्षित रूप से उपलब्ध रहेंगे। भविष्य में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अनुरूप कार्य करने वाले देश के सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीज की सहमति से ये स्वास्थ्य रिकॉर्ड डॉक्टरों के लिए आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे उपचार अधिक प्रभावी एवं सुगम हो सकेगा। बैठक में जानकारी दी गई कि डिजिटल मिशन के तहत एसडीएच बेरी को सरकारी मॉडल फैसिलिटी तथा मेडार्क अस्पताल को निजी मॉडल फैसिलिटी के रूप में चयनित किया गया है। जिले में अब तक 6,46,238 ABHA ID बनाई जा चुकी है । साथ ही एसडीएच बेरी में 116 लाभार्थी ।ठभ्। ऐप के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर बिना लाइन में लगे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। डॉ अंकित शर्मा ने समीक्षा बैठक के उपरांत मेडार्क अस्पताल एवं नागरिक अस्पताल का दौरा कर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं प्रत्यक्ष बैठकों के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक लागू करने के निर्देश दिए। राज्य स्तर पर आयोजित बैठक में भी सभी जिलों के साथ मिशन को शीघ्र पूर्ण करने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ आकृति हुड्डा ने डिजिटल मिशन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। सिविल सर्जन ने सभी संस्था प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संस्थानों में HPR ID, HFR ID, ABHA ID ऑनलाइन टोकन प्रणाली तथा अन्य डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए मिशन को पूर्ण समर्पण के साथ सफल बनाएं, ताकि आम नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

तक्षशिला स्कूल वजीरपुर में विद्यार्थियों को नशा, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक
झज्जर, 30 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार एवं उनकी टीम ने तक्षशिला स्कूल, वजीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।इसके अलावा टीम ने डायल-112 आपातकालीन सेवा, साइबर अपराध से बचाव के उपाय तथा ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, अनजान लिंक व ओटीपी साझा न करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का मेट सिटी के परिसर में आयोजन
झज्जर, 30 जुलाई, अभीतक: रिलायंस मेट सिटी में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों के साथ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रतेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में जिले के बेरी, झज्जर, बहादुरगढ़, साल्हावास एवं मातनहेल खंडों की कुल 15 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक खंड से तीन-तीन टीमों सहित कुल 180 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में अंडर-14 वर्ग में साल्हावास ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 वर्ग में बेरी ब्लॉक विजेता रहा। वहीं, अंडर-19 वर्ग में बहादुरगढ़ ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रिलायंस मेट सिटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर रिलायंस मेट सिटी के सीएसआर प्रमुख रोमेल राज्यान, सीएसआर लीड लोकेश कापसे, संजय गुलाटी, राजकुमार पंघाल, अक्षय धनखड़, चंचल तथा बीरेंद्र सहित रिलायंस मेट सिटी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं, डॉ. राजेंद्र, कृष्ण धनखड़, जयकवार पीटीआई, दिलबाग सिंह पी.जी.टी, नरेंद्र पीटीआई, धर्मेंद्र तथा जयसिंह पीटीआई सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर रिलायंस मेट सिटी की ओर से विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

झज्जर लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को एसआईआर को लेकर अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

अधिकारी निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ करें कार्य: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
हेल्प डेस्क एक्टिव रखें निर्वाचन आरओ- डीसी
ईआरओ, एईआरओ सहित चुनाव से जुड़े अधिकारियों को दावे-आपत्तियों के निस्तारण को लेकर दी गई है विशेष ट्रेनिंग
प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र व्यक्ति का नाम न रहे, यही प्रशिक्षण का उद्देश्य
जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन आज

झज्जर, 30 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं उत्तरदायित्व पूर्ण कार्य है। इसमें कार्यरत प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। डीसी गुरुवार को एसआईआर-2026 अभियान के दूसरे चरण को लेकर सीईओ हरियाणा से वीसी उपरांत निर्वाचन अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश दे रही थीं। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन उपरांत वोटर्स से 30 अगस्त तक प्राप्त दावे व आपतियो का निपटान किया जाएगा। ऐसे में अधिकारी वोटर की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क एक्टिव रखें। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को बाद दोपहर 3 बजे लघु सचिवालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है, जिसमें एसआईआर के अगले चरण को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। त्रुटिरहित मतदाता सूची ही स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वच्छ, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची ही स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला है। निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अधिकारियों को नवीन दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया है।
एसआईआर अभियान 2026 के अनुरूप कार्य करें अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसकी शुद्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दोहराया कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का प्रभावी उपयोग करते हुए निर्वाचन आयोग की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे तथा जिला में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाएंगे।
डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर विशेष फोकस
डीसी ने कहा कि प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों को डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर पूरा फोकस होना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को ईसीआईनेट पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसमें नोटिस जनरेट करना, सुनवाई निर्धारित करना, दस्तावेज अपलोड करना, फील्ड सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त करना, अंतिम आदेश दर्ज करना तथा विभिन्न श्रेणियों के मामलों का ऑनलाइन निस्तारण करना शामिल है।
विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए हो प्रत्येक आवेदन का निस्तारण
डीसी ने कहा कि शुक्रवार 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद प्राप्त होने वाले दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित नियमों एवं समय सीमा के भीतर किया जाए। पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों में संशोधन, पते में बदलाव तथा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने से संबंधित सभी मामलों का निष्पक्ष परीक्षण सुनिश्चित हो। प्रत्येक आवेदन का निस्तारण विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए किया जाए।
1 अगस्त से 30 अगस्त तक दर्ज होंगे दावे एवं आपत्तियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन कराने अथवा अन्य त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे प्रारूप सूची में अपना नाम, पता तथा अन्य विवरण सावधानीपूर्वक जांचें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि के भीतर अपना दावा या आपत्ति अवश्य प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
यह अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु, निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप सहित सभी एईआरओ -1 और एईआरओ -2 उपस्थित थे।

समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए सीटीएम रितु।

समाधान शिविर में सीटीएम ने सुनी आमजन की समस्याएं
प्रशासनिक पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद बना समाधान शिविर की पहचान

झज्जर, 30 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशन तथा डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई की पारदर्शी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीटीएम रितु ने नागरिकों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिला स्तरीय शिविर में पहुंचे नागरिकों ने बिजली, जलापूर्ति, पेंशन, राजस्व रिकॉर्ड, सड़क मरम्मत, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर शिकायतें प्रस्तुत कीं। सीटीएम रितु ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना। सीटीएम ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद की एक प्रभावी कड़ी स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित समाधान होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का मौके पर समाधान संभव नहीं हो पाया, उन्हें समयबद्ध ढंग से निपटाया जाएगा और संबंधित विभागों को नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपडेट मतदाता सूची से मजबूत होगा लोकतंत्र: डीसी
बेरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजर को एसआईआर-2026 के पोस्ट ड्राफ्ट चरण का दिया गया प्रशिक्षण
दावे-आपत्तियों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्वाचन अधिकारियों को किया प्रशिक्षित

झज्जर, 30 जुलाई, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के एसआईआर-2026 अभियान के पोस्ट ड्राफ्ट चरण के तहत गुरुवार को संवाद भवन में बेरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े निर्वाचन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन तथा एसडीएम बेरी रेणुका नांदल की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ), बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया।
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करें अधिकारी: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अपडेट और त्रुटिरहित मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसी उद्देश्य से अधिकारियों को नवीन दिशा-निर्देशों, कानूनी प्रावधानों और तकनीकी प्रक्रियाओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील और जिम्मेदारी पूर्ण है। सभी अधिकारी पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आयोग के प्रत्येक दिशा-निर्देश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी बेरी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे।
दावे एवं आपत्तियों का होगा नियमों के अनुरूप निस्तारण
निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने अधिकारियों को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद प्राप्त होने वाले दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित नियमों एवं समय सीमा के भीतर करने की प्रक्रिया समझाई। नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, प्रविष्टियों में संशोधन, पते में बदलाव तथा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने से संबंधित प्रत्येक आवेदन का विधिसम्मत परीक्षण की जानकारी दी गई।
ईसीआईनेट पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया का कराया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
इस दौरान अधिकारियों को नोटिस जारी करने, सुनवाई निर्धारित करने, दस्तावेजों के सत्यापन, ईसीआईनेट पोर्टल पर ऑनलाइन कार्यवाही, दस्तावेज अपलोड करने तथा विभिन्न श्रेणियों के मामलों के डिजिटल निस्तारण की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल मॉड्यूल का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया, ताकि सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी, समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जा सकें। इस अवसर पर कानूनगो मनोज कुमार, अनिल दलाल सहित सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।
झज्जर संवाद भवन में गुरुवार को एसआईआर-2026 के पोस्ट ड्राफ्ट चरण के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेरी विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी ट्रेनिंग लेते हुए।

झज्जर में अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

9 से 17 अगस्त तक झज्जर जिला में राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ चलाया जाएगा हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम अभियान: डीसी
एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी मिलेगा बढ़ावा – डीसी
आगामी 13 व 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम, युवा पीढ़ी को इतिहास से कराया जाएगा रूबरू’
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में अभियान के प्रभावी एवं भव्य आयोजन के दिए निर्देश’

झज्जर, 30 जुलाई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत की आजादी के अमृतकाल के दौरान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से जोडने के उद्देश्य से इस वर्ष भी 9 से 17 अगस्त तक जिला झज्जर में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिला, उपमंडल, ब्लॉक, ग्राम पंचायत तथा शिक्षण संस्थानों में अनेक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। डीसी गुरुवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ वीसी उपरांत अधिकारियों की बैठक में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम अभियान-2026, एक पेड़ मां के नाम तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रही थी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियां, जनभागीदारी बढ़ाने के उपाय तथा गतिविधियों के समयबद्ध संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
13 एवं 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 13 एवं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिलाभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विभाजन की पीड़ा और उस दौर के संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभाएं, अनुभव सांझा कार्यक्रम, संवाद सत्र एवं जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। विभाजन के समय की घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शियों तथा उनके परिजनों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा करवाए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी स्वतंत्रता के संघर्ष और विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प ले सके।
स्कूल एवं कॉलेज में होंगे व्याख्यान, प्रदर्शनी और प्रतियोगिताएं’
डीसी ने बताया कि जिला के सभी स्कूल, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत व्याख्यान, विचार गोष्ठियां, प्रदर्शनी, निबंध, भाषण एवं अन्य जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा संविधान के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।
01 अगस्त 15 अगस्त तक आयोजित होगी राष्ट्रीय ध्वज क्विज प्रतियोगिता’
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 01 अगस्त से 15 अगस्त तक माई जीओवी पोर्टल पर राष्ट्रीय ध्वज क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी, युवा तथा आम नागरिक ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के विकास और इतिहास, इसके विकास से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों के योगदान, तिरंगे से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों, भारतीय ध्वज संहिता, 2002, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 और भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे। इसमें भाग लेने और क्विज के सफल समापन पर ई-प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे, वहीं 21-29 वर्ष की आयु के पंजीकृत उपयोगकर्ता भी विजेताओं के रूप में चुने जाने के लिए पात्र होंगे, बशर्तें कि वे निर्धारित शर्तों को पूरा करें। विजेताओं को कंप्यूटर आधारित बगैर किसी क्रम के (रैंडम) प्रक्रिया के जरिए सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले योग्य प्रतिभागियों में से चुना जाएगा और उन्हें भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों या अन्य उपयुक्त स्थानों का दौरा करने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान के तहत होंगी विविध देशभक्ति गतिविधियां’
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के दौरान प्रत्येक नागरिक को अपने घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान एवं संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही वंदे मातरम् थीम पर देशभक्ति संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, तिरंगा बाइक रैली, साइकिल एवं ई-बाइक रैली, तिरंगा यात्राएं, सेल्फी विद तिरंगा अभियान, सरकारी भवनों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे की आकर्षक रोशनी एवं सजावट, देशभक्ति आधारित तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं तथा राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष बिक्री एवं वितरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय, पंचायत भवन, विद्यालय, महाविद्यालय तथा सार्वजनिक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए।
जिला और ब्लॉक स्तर पर लगेंगी तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी’
डीसी ने बताया कि अभियान के दौरान जिला और ब्लॉक स्तर पर तिरंगा एवं वंदे मातरम् विषय आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास तथा भारत की गौरवशाली विरासत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां आमजन तक पहुंचाई जाएंगी।
जनभागीदारी को मिलेगा विशेष महत्व’
डीसी ने कहा कि इस अभियान में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवा क्लब, स्वयंसेवी संस्थाएं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, स्वयं सहायता समूह, खेल संगठन, सामाजिक संस्थाएं तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है।
सभी विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां’
डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी संबंधित विभाग अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन सुनिश्चित करे। इसके अलावा जो भी उनके द्वारा कार्यक्रम आयोजित करवाएं जाए उनकी रिपोर्ट उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि सभी कार्यक्रम प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम और एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव,पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का महाअभियान है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ अभिनव सिवाच, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, जिला परिषद सीईओ मनीष फौगाट व सीटीएम रितू सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला में राष्ट्र भक्ति की भावना के साथ चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान
वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की मनाई जाएगी 150 वीं वर्षगांठ
जिला में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा अभियान
13-14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका दिवस

रेवाड़ी, 30 जुलाई, अभीतक: भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में इस बार 9 से 17 अगस्त तक वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ तथा हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति एवं राष्ट्र नवनिर्माण की भावना के साथ चलाया जाएगा। भारत के बंटवारे की पीड़ा व पड़ोसी देश से आए लोगों की कठिनाइयों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए 13 व 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग के साथ हुई वीसी के बाद डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन रेवाड़ी में 13-14 अगस्त को सरकार के निर्देशानुसार होगा। जिसमें विभाजन के दौरान भारत आए स्थानीय वयोवृद्ध नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर उन दिवंगत देशवासियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिन्होंने आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सरकार की ओर तैयार किए गए वृत्त चित्र व नाटक भी दिखाएं जाएंगे तथा प्रदर्शनी का आयोजन होगा। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सरकारी विभाग, शिक्षण संस्थाएं, ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर परिषद, सामाजिक संगठन सक्रिय रूप से भाग लेंगे। अभियान के दौरान बाइक रैली, प्रदर्शनी, रंगोली, सेल्फी विद तिरंगा आदि कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन होगा। इन सभी कार्यक्रमों को सरकार के बनाए गए पोर्टल अथवा वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

जिला स्तरीय वन महोत्सव -2026
आने वाली पीढ़ियों के लिए दायित्व निभाने को प्रेरित करता है वन महोत्सव: डा. कृष्ण कुमार’
बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने जिला स्तरीय वन महोत्सव का पौधारोपण कर किया शुभारंभ
इको क्विज प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

रेवाड़ी, 30 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार के ष्स्वच्छ हरियाणा-हरित हरियाणाष् अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय वन महोत्सव-2026 का आयोजन वीरवार को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर करनाल में आयोजित मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह का वर्चुअल प्रसारण भी उपस्थितजनों को दिखाया गया। कार्यक्रम में आगमन पर विधायक डॉ. कृष्ण कुमार का विश्वविद्यालय प्रशासन एवं जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी, कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह तथा जिला वन अधिकारी दीपक नंदा विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित इको क्विज प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधारोपण का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश देता है। इसी भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चला रही है। सभी जिलों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक के रहे हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों पर कर में छूट दी है। उन्होंने नागरिकों से जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि पर्यावरण स्वच्छ और सुरक्षित नहीं होगा तो मानव जीवन का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन करने, खाली स्थानों पर कचरा न फेंकने, ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण न करने तथा पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक पौधारोपण तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया।

जिला में अब तक 4.53 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बने, शेष पात्र लाभार्थी शीघ्र बनवाएं अपना कार्ड
रेवाड़ी, 30 जुलाई, अभीतक: आयुष्मान भारतदृप्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिला रेवाड़ी में अब तक 4,53,000 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। हाल ही में प्राप्त नई पात्र लाभार्थियों की सूची के अनुसार जिले में लगभग 1.50 लाख अतिरिक्त पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में विशेष आयुष्मान कार्ड जनरेशन अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर अथवा अपनी आशा वर्कर ॅवतामत से संपर्क कर यह जांच लें कि उनका नाम पात्र लाभार्थियों की सूची में है या नहीं। यदि उनका नाम सूची में है तो वे निःशुल्क अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। जिला आयुष्मान भारत नोडल अधिकारी डॉ. विद्या सागर ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पात्र व्यक्तियों की पहचान कर रही हैं तथा उनका आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित कर रही हैं। सिविल सर्जन, रेवाड़ी डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि जिले के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, आशा, एएनएम, सीएचओ, एमपीएचडब्ल्यू एवं अन्य फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र लाभार्थी की जांच कर उनका 100 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जनरेशन सुनिश्चित करें। साथ ही पात्र लाभार्थियों को आवश्यकता अनुसार निकटतम सीएससी तक पहुंचाकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं तथा अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे आयुष्मान भारतदृप्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त कर सकें।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का पहला चरण पूरा, आज होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
दूसरे चरण में 31 जुलाई से 30 अगस्त तक प्राप्त किए जाएंगे दावे-आपत्तियां
रेवाड़ी, 30 जुलाई, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण
(एसआईआर)- 2026 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों अनुरूप विशेष पुनरीक्षण का पहला चरण पूर्ण कर लिया गया है। डीसी अभिषेक मीणा गुरुवार को लघु सचिवालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक में संबोधित कर रहे थे। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के प्रारंभिक प्रकाशन, कार्यक्रम एवं प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2026 को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जबकि उनका निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उपायुक्तों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ए.एस.डी.डी. व अनमैपड मतदाताओं की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वैबसाईट ीजजचेरूध्ध्बमवींतलंदंण्हवअण्पदध् पर अपलोड कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति ए.एस.डी.डी.ध्अनमैपड मतदाताओं की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वैबसाईट से देख सकते है। डीसी ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम प्रारम्भिक मतदाता सूची 2026 में शामिल हैं परन्तु वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मैपिंग नही है या किसी लॉजिकल एरर के कारण सही मैपिंग नही हुई, उन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। यदि कोई मतदाता किसी कारणवश अपना गणना प्रपत्र निर्धारित अवधि में जमा नही करवा सका। ऐसे मतदाता अब अपने फार्म नं 6 भरकर उसके साथ घोषणा प्रपत्र एनेक्चर-4 (पिछले एस.आई.आर के विवरण भरने हेतू), नवीनतम खिचवाया हुए रंगीन फोटो, जन्म तिथि व रिहायश के दस्तावेज और माता-पिता मे से किसी एक के मतदाता पहचान पत्र की प्रति साथ लगाकर अपने बीएलओ के पास 30 अगस्त तक जमा करवा सकता है। इसी प्रकार प्रारम्भिक प्रकाशन की मतदाता सूची जारी होने के बाद मृतक हुए, स्थानांतरित हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित करवाने हेतू फार्म नं 7 में, जिन मतदाताओं के नाम व अन्य इंद्राज में संशोधन हो वे अपना फार्म नं 8 आवश्यक दस्तावेजों के साथ तथा ऐसे मतदाता जिन्होने अपना निवास स्थान एक स्थान से दूसरे स्थान स्थानांतरित कर लिया है वे नए स्थान पर अपना फार्म नं 8 भरकर उसके साथ घोषणा प्रपत्र एनेक्चर-4 (पिछले एस.आई.आर के विवरण भरने हेतू), रिहायश के दस्तावेज की प्रति साथ लगाकर सम्बन्धित बीएलओ के पास 30 अगस्त तक जमा करवा सकते है। डीसी अभिषेक मीणा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे भी इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दें तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और त्रुटियों के समयबद्ध निराकरण में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि जिले की मतदाता सूची पूर्णतरू शुद्ध एवं अद्यतन तैयार की जा सके। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर रहेगा। जिन पात्र नागरिकों का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं होगा, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम हटाने का मामला होगा या इनमें किसी के नाम की स्पेलिंग गलत है, तो किसी का फोटो या पता मिसमैच सहित दूसरी खामियां हैं, उन्हें पहले नोटिस देकर संबंधित ईआरओ के पास सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाएगा, 28 सितंबर तक नोटिस जारी करने और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चलेगी। सुनवाई के दौरान दाखिल किए जाने वाले दस्तावेजों से पहचान साबित हुई तो संबंधित मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल होगा, अन्यथा काट दिया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार चुनाव अजय यादव, चुनाव कानूगो संजय कुमार, बीजेपी से बीर सिंह छावड़ी, आईएनएलडी से राजवंत डहीनवाल, बीएसपी से जीवन राम गर्ग, आप से एससी अग्रवाल, कांग्रेस से सुभाष छावड़ी आदि मौजूद रहे।

रेवाड़ी में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

सरकार की कल्याणकारी योजना से कोई पात्र ना रहे वंचित – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं

रेवाड़ी, 30 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र वंचित न रहे इसके लिए संबंधित विभागाध्यक्ष आमजन को योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। डीसी ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। समाधान शिविर में रामगढ़ से चित्रपुरी जाने वाले रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करते हुए कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। शहर के सेक्टर-18 में अतिक्रमण की शिकायत पर डीसी ने एचएसवीपी के अधिकारियों को कार्यवाही करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए। गांव मुढिया खेड़ा में खेत में गांव का दूषित पानी आने की शिकायत पर डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव के गंदे पानी का उचित प्रबंध करते हुए समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करते हुए। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं तथा बिजली, पानी, सीवरेज व पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि रेवाड़ी जिला में समाधान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। आमजन की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते है। इस अवसर पर एसपी हेमेंद कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

डीसी अभिषेक मीणा।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
रेवाड़ी, 30 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां अर्जित की हो। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की एक प्रतिष्ठित पहल है। इस पुरस्कार का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों को पहचान प्रदान करना तथा अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है। उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठनों से आह्वान किया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली एवं योग्य बच्चों की पहचान कर उनके नामांकन समय पर सुनिश्चित करें, ताकि रेवाड़ी जिले के अधिक से अधिक बच्चों को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामित किया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय नागरिक बच्चे, जो भारत में निवास कर रहे हैं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु पात्र हैं। इच्छुक बच्चे स्वयं अथवा किसी अन्य व्यक्तिध्संस्था द्वारा नामित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक एवं अनुशंसाकर्ता द्धह्लह्लश्चह्यरूध्ध्ड्ड2ड्डह्म्स्रह्य.द्दश1.द्बठ्ठध् पर जाकर ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

डीसी अभिषेक मीणा।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि आज
रेवाड़ी, 30 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के सभी किसानों से अपील की है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान समय रहते अपनी फसल का बीमा अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रेवाड़ी जिले के किसानों के लिए धान, कपास, मक्का, मूंग और बाजरा फसल अधिसूचित की गई है। इन फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। संयुक्त निदेशक कृषि पी.सी. मीणा ने बताया कि केसीसी धारक किसानों का बीमा संबंधित बैंक के माध्यम से किया जाएगा। निर्धारित समय तक सूचना नहीं देने पर बैंक उपलब्ध रिकार्ड के आधार पर बीमा की प्रक्रिया पूरी करेंगे। उप कृषि निदेशक जितेंद्र अहलावत ने बताया कि गैर ऋणी और बटाईदार किसान 31 जुलाई तक केंद्रीय सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक, डाकघर, कामन सर्विस सेंटर (सीएससी), अधिकृत बीमा एजेंट अथवा राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से स्वैच्छिक आधार पर बीमा करवा सकते हैं। इनके लिए एग्री स्टैक आईडी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिले में योजना के संचालन के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। योजना के तहत कम वर्षा या प्रतिकूल मौसम के कारण बुआई नहीं होने, सूखा, लंबी शुष्क अवधि, बाढ़, जलभराव, कीट व रोग, भूस्खलन, बिजली गिरने से आग, तूफान, चक्रवात और ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान को बीमा सुरक्षा मिलेगी। फसल कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए छोड़ी गई उपज को भी चक्रवात, असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान पर अधिकतम 14 दिन तक जोखिम कवर मिलेगा। उप कृषि निदेशक ने किसानों को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार की फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन 14447, क्राप इंश्योरेंस ऐप, संबंधित बैंक या कृषि विभाग को सूचना देना अनिवार्य है।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए एडीसी राहुल मोदी।

स्वतंत्रता दिवस-2026
भव्य व गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह: एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर ली अधिकारियों की बैठक

रेवाड़ी, 30 जुलाई, अभीतक: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त को देश के आजादी के राष्टड्ढ्रीय पर्व को देशभक्ति व राष्टड्ढ्र प्रेम की भावना से मनाया जाएगा। एडीसी राहुल मोदी ने 15 अगस्त को रेवाड़ी में मनाए जाने वाले 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य व गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत होने के साथ-साथ प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद हों। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं समन्वय से पूर्ण करते हुए करते सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला मुख्यालय सहित उपमंडल कोसली व बावल में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामयी व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों की तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। एडीसी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यकरण, साज-सज्जा, स्वागत गेट, आसपास की सडकों की मरम्मत, स्टेज प्रबंधन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के नॉमिनेशन आमंत्रित किए गए हैं और विभागाध्यक्ष पात्र कर्मचारी के नाम भेज सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति समारोह के सफल आयोजन में सभी अधिकारीगण अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें। बैठक में सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी संजीव भलारा, डीआरओ प्रदीप देशवाल, डीआईओ सचिन कुमार, सीएमजीजीए नैनसी, जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

रेवाड़ी: रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में ब्लास्ट,
खाना बनाते समय कमरे में हुआ ब्लास्ट, दुकान की दीवार गिरी….
4 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर….
धमाके से मची अफरा-तफरी…
पुलिस जांच में जुटी….
तीन बिहार व एक एमपी का रहने वाला, धारूहेड़ा की कंपनी में करते हैं काम…..
प्रारंभिक जांच में सिलेंडर फटना बताया जा रहा है ब्लास्ट का कारण…..

रोहतक: रोहतक में नेशनल हाईवे 152क् पर आज सुबह एक दर्दनाक हुआ सड़क हादसा
एक पंच कार ने आगे चल रहे ट्रक में मारी टक्कर
पंच में सवार तीन लोगों की मौके पर हुई मौत
सभी मरने वाले नारनौल के रहने वाले
सुबह खैरड़ी मोड़ पर अंबाला से नारनौल की तरफ जा रहे थे कार सवार
मृतकों की पहचान

यमुनानगर: यमुनानगर के सरकारी अस्पताल में 11 साल की नाबालिक ने बेटी को जन्म दिया
दुष्कर्म पीड़िता बताइ जा रही है 11 साल की नाबालिक
डॉक्टरों की देखरेख में रखा जा रहा है नाबालिक और उसकी बेटी का ध्यान
पांचवी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है नाबालिक
पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद नाबालिक के गर्भवती होने का लगा था पता
सीडब्लूसी की टीम ने पता चलने पर किया अस्पताल का दौरा

करनाल: करनाल के कुटेल में पहुंचे सीएम नायब सैनी
आज मनाया जा रहा है 77वाँ वन महोत्सव
सीएम नायब सैनी हैं मुख्य अतिथि
उनके साथ वन मंत्री राव नरबीर, विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण भी मौजूद
800 स्कूली बच्चों के साथ मिलकर सीएम नायब सैनी ने लगाए हजारों पौधे
हरियाणा फॉरेस्ट विभाग की प्रदर्शनी का भी किया निरीक्षण

झज्जर: संसद में राहुल गांधी का माइक बंद होने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने ली चुटकी
कहा: उसी माइक से बोल रहे थे राहुल गांधी जिसको बंद करने की कह रहे थे बात
विचित्र घटनाक्रम में राहुल गांधी बनाना चाहते थे राजनीतिक मुद्दा, लेकिन हो गया पटाक्षेप
जिला झज्जर के गांव रैइया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र में कार्यक्रम में पहुंचे थे कृष्ण बेदी
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर साधा निशाना
पंजाब की मान सरकार को बताया मुद्दाविहीन और असंवेदनशील सरकार
कहा: पंजाब में अनेक ऐसे मामले, जिनका जवाब नहीं है पंजाब की सरकार के पास
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ दर्ज केस को रद्द करने के सवाल का भी दिया जवाब
कहा: जो आदमी इस देश में नहीं उस पर मामला चलाना गलत, अदालत का सही फैसला
बेदी बोले संसद में छात्र हित में पास हुआ है अच्छा कानून, सरकार दे रही है छात्रों पर ध्यान
पर्यावरण को बताया देश की सबसे बड़ी जरूरत, सभी को देना होगा ध्यान

गोहाना: गोहाना में नगर कमेटी की सड़को पर फल सब्जी की फड़ी रेहड़ी वालों पर बड़ी कार्यवाही,
एक फल रेहड़ी वाले के सारे फल ट्राली में डाले
यह पूरा मामला सीसीटीवी भी दिखा
सोशल मिडिया में नगर कमेटी की कार्यवाही की यह वीडियो तेजी से हो रही वायरल

सोनीपत: पुलिस लाइन के पास गोरक्षा दल ने दो युवकों को पकड़ा
आरोप है कि दोनों युवक गाय के बछड़े को कट्टे में डालकर ले जा रहे थे
मौके पर मिले बछड़े की खाल उतरी हुई बताई जा रही
सूचना मिलते ही कोर्ट कॉम्प्लेक्स चैकी पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
बछड़े के अवशेषों को कब्जे में लेकर की जा रही जांच
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी
फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में बैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए। वहीं कोर्ट ने केंद्र से कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तैनात आरएएफ के हथियारों और गोला-बारूद के इस्तेमाल का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहन की बेंच ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस विशेष स्थितियों में इसका इस्तेमाल कर सकती है। कोर्ट ने कहा कि जब तक पैलेट गन के इस्तेमाल की परमिशन देने वाले पुलिस नियमों को चुनौती नहीं दी जाती, तब तक इस पर रोक लगाने का आदेश देना मुश्किल है। कोर्ट ने इसके इस्तेमाल से जुड़ी गाइडलाइन पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव टली: नया शेड्यूल जारी
11 अगस्त से अपडेट होगा डेटाय कपल केस में भी बढ़ाया समय

चंडीगढ, 30 जुलाई, अभीतक: हरियाणा में प्रस्तावित ऑनलाइन शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव-2026 को 10 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को संशोधित अस्थायी कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि अब शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत और सेवा संबंधी रिकॉर्ड अपडेट एवं सत्यापित करने के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय मिलेगा। पहले यह प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होनी थी। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रांसफर ड्राइव से संबंधित सभी चरणों की तिथियां आगे बढ़ा दी गई हैं। शिक्षकों के स्कोर और कार्यकाल (टेन्योर) का प्रकाशन 18-19 अगस्त को होगा। इसके बाद शिक्षक 20 से 24 अगस्त तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। जिला स्तरीय समिति 25 से 31 अगस्त तक इन दावों पर निर्णय लेगी, जबकि राज्य स्तरीय समिति 5 से 7 सितंबर तक अंतिम फैसला करेगी। 8 और 9 सितंबर को अंतिम स्कोर एवं टेन्योर सूची जारी की जाएगी। विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि कपल केस के तहत अंक प्राप्त करने के लिए अंडरटेकिंग का प्रारूप भी संलग्न किया गया है। शेड्यूल बढ़ने के साथ ही कपल केस से संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए भी अतिरिक्त समय मिल गया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और शिक्षकों से निर्धारित अवधि में डप्ै पोर्टल पर डेटा अपडेट एवं सत्यापन सुनिश्चित कराएं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रांसफर ड्राइव के लिए 10 अगस्त 2026 को क्वालिफाइंग डेट माना जाएगा।’

भाजपा सरकार का प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट पर वसूलने का फैसला जनता के साथ खुली लूट का तुगलकी फरमान है: अभय सिंह चैटाला
बड़े ही शर्म की बात है कि अब शरहदों की रक्षा करने वाले फौजियों और अंतरराष्ट्रीय खेलों में मेडल लाकर देश का नाम रौशन करने वाले खिलाडियों से भी वसूला जाएगा भारी भरकम प्रॉपर्टी टैक्स

चंडीगढ़, 30 जुलाई, अभीतक: भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा सरकार ने कैबिनेट बैठक में जो प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट पर चार्ज करने का जनविरोधी फैसला लिया है, वह न सिर्फ तानाशाही फैसला है बल्कि आम जनता, किसानों, मध्यम वर्ग और देश सेवकों के साथ सीधी धोखाधड़ी है। यह फैसला भाजपा सरकार की असली जन विरोधी चेहरा उजागर करता है। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चैटाला ने इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पहले नाममात्र का हाउस टैक्स था, फिर कांग्रेस ने प्रॉपर्टी टैक्स लगाया और अब भाजपा ने उसे कलेक्टर रेट से जोडकर जनता की कमर तोडने का काम किया है। इस फैसले के बाद अब पांच गुना ज्यादा टैक्स वसूला जाएगा। जैसे-जैसे कलेक्टर रेट बढ़ेगा, प्रॉपर्टी टैक्स भी उसी अनुपात में बढ़ेगा। मकान की हर मंजिल का अलग से मूल्यांकन करके भारी-भरकम टैक्स वसूला जाएगा। महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता की जेब में अब कुछ भी नहीं बचेगा। भाजपा सरकार ने स्पष्ट रूप से आम आदमी को लूटने की ठान ली है। सबसे शर्मनाक और निंदनीय बात यह है कि भाजपा सरकार अब देश की रक्षा करने वाले फौजियों और अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाडियों को भी इस लूट से नहीं बख्श रही है। जो जवान सीमा पर दुश्मन से लड़ते हैं और जो खिलाड़ी विश्व पटल पर देश का झंडा फहराते हैं, उनके रिहायशी या इंडस्ट्रियल प्लॉट पर भी अब भारी प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। यह फैसला न केवल फौजियों और खिलाडियों का अपमान है, बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है। भाजपा सरकार ने वीर सपूतों और गौरवशाली खिलाडियों के सम्मान को भी टैक्स के चंगुल में जकड़ लिया है। यह बेहद घटिया और संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के खून-पसीने की कमाई लूटने वाली सरकार है। यह तुगलकी फरमान वापस लिया जाए, अन्यथा जनता इसका जवाब देने के लिए सडकों पर उतर आएगी और इनेलो पार्टी जनता का पूरी तरह से साथ देगी।

सीईटी पास युवाओं को एक नवम्बर से सक्षम युवा योजना के तहत मिलेगा मानदेय-नायब सिंह सैनी
प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना में हरियाणा को टॉप टेन में मिला स्थान- मुख्यमंत्री
फतेहाबाद में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का बनेगा रिजनल सेंटर

चंडीगढ़, 30 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा को टॉप टेन में स्थान हासिल हुआ है। इसके तहत 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ करवाए गए है। मुख्यमंत्री विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार, स्किल डिवलेपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग एवं हरियाणा स्किल डिवलेपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में राज्य के 5 युवाओं का चयन किया गया है। सितम्बर माह के दौरान चीन में आयोजित इस प्रतियोगिता में मेडल लाने वाले युवाओं को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं जॉब सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र के उमरी गांव में स्किल फैकल्टी ट्रेनिंग के लिए राज्य स्तरीय आर्ट कल्चर सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा फतेहाबाद, सुल्तानपुर तथा अन्तेड़ी में इन्टरपैन्योरशिप डिवलेपमेंट सेंटर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई पोर्टल विकसित किया जाए जिस पर आईटीआई एवं स्किल डिवलेपमेंट का पूरा डाटा अपलोड किया जाए ताकि आवश्यकता अनुसार तत्काल उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर तीसरे माह बैठक आयोजित कर आईटीआई एवं स्किल डिवलेपमेंट कार्यों की समीक्षा की जाएगी ताकि इन योजनाओं को जल्द मुर्तरूप देकर युवाओं को रोजगार के योग्य बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को वैश्विक शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पंचकूला व गुरूग्राम में एआई हब बनाया जा रहा है। युवाओं को एआई के बारे में पूर्ण रूप से जागरूक किया जाएगा तथा 2 लाख युवाओं को हार्ड स्किल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सभी आईटीआईज का नवीनीकरण किया जाएगा तथा फतेहाबाद में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का रिजनल सेंटर बनाया जाएगा जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का सर्वे करवाया जाए जिसमें विशेषकर तकनीकी रूप से युक्त युवाओं की अलग से पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से निपुण करने के लिए आईटीआई में नए कोर्स शुरू किए जाएं जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के योग्य बनाया जा सके और उद्योगों के अनुरूप निपुण युवा उपलब्ध हो सकें। पीएम स्वनीधि योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता सुलभ करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीईटी पास युवाओं को 100 घण्टे का काम दिया जाएगा। दो साल तक रोजगार न मिलने पर सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा। सर्वे के दौरान 5 लाख 40 हजार 428 सीईटी पास युवा पाए गए हैं। इन युवाओं को एक नवम्बर से योजना का लाभ देना सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए नए प्रशिक्षण आरम्भ करने के लिए हर जिले में मॉडल आईटीआई खोलने की योजना है। इसके अलावा हर ब्लॉक स्तर पर भी आईटीआई खोली जाएगी। प्रदेश के 143 ब्लॉक में से 117 ब्लॉकों में आईटीआई कार्यरत हैं। इसके अलावा चरखी दादरी के झोझू कलां, कारीरूपा व रणकौली तथा पिल्लु खेड़ा में नई आइटीआई खोली जाएगी। इसके अलावा नारनौल में महिला आईटीआई का नवीनीकरण किया जा रहा है। पंचकूला के बरवाला, कुरूक्षेत्र के बसंतपुर, तथा नलवी खुर्द में भी आईटीआई का निर्माण किया जा रहा हे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को एआई रोबोटिक, ड्रोन आदि का प्रशिक्षण देने के लिए करनाल, पंचकूला, पानीपत में केन्द्र बनाए जा रहे है। इन केन्द्रों में प्रशिक्षणार्थियों के लिए आधुनिक स्तर की मशीने उपलब्ध करवाई जाएगी। इनके लिए 20 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। बैठक में प्रधान सचिव विजय दहिया, अमनीत पी कुमार, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव यषपाल यादव, राजनेहरू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जालंधर में बाबा मोहन दास आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रतिमा का अनावरण कर की पूजा-अर्चना
चंडीगढ़, 30 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जालंधर स्थित बाबा मोहन दास आश्रम पहुंचे। उन्होंने बाबा मोहन दास जी की प्रतिमा का अनावरण किया तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत महापुरुष भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने अपने जीवन को मानव सेवा, परोपकार, प्रेम, भाईचारे और लोककल्याण के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श समाज को सदैव सही दिशा दिखाते हैं और सभी को सेवा तथा मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा मोहन दास जी का जीवन त्याग, तपस्या और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी समाज में सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा मोहन दास जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी तथा उनके आदर्श समाज में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का संदेश निरंतर फैलाते रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
बोले, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़े युवा पीढ़ी
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने प्रजापति सभा धर्मशाला को 21 लाख रुपए देने की घोषणा की
मंत्री ने ढांड रोड पर बनाए जा रहे सभा के शिक्षण संस्थान का किया शिलान्यास

चंडीगढ़, 30 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य उनके विचारों को आत्मसात कर दिखाए गए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ना है। युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा मिलती है। महापुरुषों की जयंती के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को भी उनके जीवन के बारे में पता चलता है। वह संस्कृति-संस्कारों के साथ-साथ उनके विचारों से जुड़ती है। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा बुधवार को कुरुक्षेत्र स्थित गुरु दक्ष प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति समाज की तरफ से आयोजित गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने ढांड रोड पर प्रजापति सभा द्वारा बनाए जाने वाले शिक्षण संस्थान का शिलान्यास किया और प्रजापति सभा कुरुक्षेत्र को 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। कुरुक्षेत्र प्रजापति धर्मशाला में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि मेहनत करने के जज्बे को कम ना होने दें। जीवन में तभी आगे बढ़ा जा सकता है जब मेहनत के संस्कार होंगे। संस्कृति से जुडकर परिश्रम करना है। तभी समाज खुशहाल बन सकता है। उन्होंने समाज में बेटियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। शिक्षण संस्थान बनने से क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा के कार्य और मजबूत होंगे। उन्होंने प्रजापति समाज से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता के क्षेत्र में आगे आएं।
गुरु दक्ष प्रजापति ने समाज को कर्म, धर्म और सामाजिक समरसता का संदेश दिया
कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि जब तक हम अपनी संस्कृति से जुडकर परिश्रम नहीं करेंगे, तब तक हम एक खुशहाल और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण नहीं कर सकते। गुरु दक्ष प्रजापति जी ने भी अपने जीवन में कर्म और धर्म को सर्वोपरि रखा। हमें उनके आदर्शों को अपनाना होगा। श्री गंगवा ने कहा कि गुरु दक्ष प्रजापति ने समाज को कर्म, धर्म और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि समाज के विकास के लिए शिक्षा और संस्कार दोनों जरूरी हैं। प्रजापति समाज ने हमेशा देश और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कुम्हार कला से जुड़े इस समाज ने अपनी मेहनत से न केवल आजीविका कमाई बल्कि संस्कृति को भी जीवित रखा। उन्होंने कहा कि सरकार महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मना कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कृति पर गर्व होता है। गुरु दक्ष प्रजापति सभा धर्मशाला के प्रधान पवन कुमार चैलिया ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और सभा की तरफ से मांगों को कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के सामने रखा। इस मौके पर चेयरमैन गुरनाम सैनी, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल सुधा, राजेश करड़वाल, दीपक कुमार उमरी सहित गणमान्य मौजूद थे।

फरीदाबाद में नकली प्रोपिलीन ग्लाइकोल रैकेट का पर्दाफाश, मैनेजर गिरफ्तार
चंडीगढ़, 30 जुलाई, अभीतक: हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने फरीदाबाद में फार्मास्युटिकल-ग्रेड के नकली रसायनों के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने कहा है कि जब्त की गई खेप यदि तय सीमा से अधिक दूषित पाई जाती है, तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बुधवार को बताया कि प्रोपिलीन ग्लाइकोल का उपयोग कफ सिरप और अन्य कई दवाओं के निर्माण में बड़े पैमाने पर एक श्एक्सिपिएंटश् (घटक) के रूप में किया जाता है, जिसके कारण मरीजों की सुरक्षा के लिए इसकी गुणवत्ता और शुद्धता बेहद महत्वपूर्ण है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के मार्गदर्शन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. मनोज कुमार और राज्य औषधि नियंत्रक रिपन मेहता के नेतृत्व में नकली व मिलावटी दवाओं के निर्माण, वितरण और बिक्री के खिलाफ विभाग की श्जीरो टॉलरेंसश् (शून्य सहनशीलता) नीति के तहत की गई है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि विभाग की जानकारी के अनुसार, भारत में किसी स्थापित निर्माता के ब्रांड नाम का उपयोग करके फार्मास्युटिकल-ग्रेड प्रोपिलीन ग्लाइकोल की कथित रूप से री-पैकेजिंग (पुनः पैकिंग) और जालसाजी का यह पहला मामला है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रोपिलीन ग्लाइकोल में डाईएथिलीन ग्लाइकोल (क्म्ळ) या एथिलीन ग्लाइकोल (म्ळ) की मिलावट हाल के महीनों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई मौतों से जुड़ी रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में नामी श्मनालीश् ब्रांड नाम के तहत नकली प्रोपिलीन ग्लाइकोल बेचे जाने की एक खास शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, फरीदाबाद की एफडीएअधिकारियों की टीम ने सेक्टर-69, प्डज्, फरीदाबाद स्थित श्मेसर्स कोकना एशिया इंग्रेडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि जांच में री-पैकेजिंग के एक कथित गड़बड़ी का खुलासा हुआ, जिसमें इंडस्ट्रियल-ग्रेड (औद्योगिक श्रेणी) के प्रोपिलीन ग्लाइकोल को श्मेसर्स मनाली पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेडश् के लेबल और मार्किंग वाले ड्रमों में भरकर, नामी निर्माता के असली उत्पाद के रूप में बेचा जा रहा था। छापेमारी दल ने फॉर्म-16 के तहत प्रोपिलीन ग्लाइकोल के 42 ड्रम, चीन निर्मित इंडस्ट्रियल-ग्रेड प्रोपिलीन ग्लाइकोल के खाली ड्रम, एक ट्रांसफर पंप, मनाली पेट्रोकेमिकल्स के नाम वाले सीलिंग कवर और सीलिंग वायर जब्त किए हैं, जबकि प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए फॉर्म-17 के तहत एक नमूना (सैंपल) लिया गया है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 24,83,250 रुपये है। डॉ. मिश्रा ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि नमूने को यह जांचने के लिए भेजा गया है कि कहीं इसमें तय सीमा से अधिक डाईएथिलीन ग्लाइकोल या एथिलीन ग्लाइकोल की अशुद्धियां तो नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की मिलावट से गंभीर विषाक्तता पैदा हो सकती है, जिसमें किडनी का अचानक खराब होना (एक्यूट किडनी इंजरी) और तंत्रिका तंत्र संबंधी (न्यूरोलॉजिकल) जटिलताएं शामिल हैं, जो विशेष रूप से बच्चों और अन्य संवेदनशील मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण एवं बिक्री के प्रथम दृष्टया सबूतों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने पुष्टि की कि फर्म के मैनेजर को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 (क्तनहे ंदक ब्वेउमजपबे ।बज, 1940) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सक्षम अदालत में पेश किया गया है।

संत रविदास का संदेश समाज को जोड़ने और समानता स्थापित करने का सबसे बड़ा आधार: मंत्री कृष्ण लाल पंवार
27 संगठनात्मक जिलों से होकर गुजरने वाली पवित्र कलश यात्रा देगी प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश
कुरुक्षेत्र के उमरी में 5 एकड़ भूमि पर 124 करोड़ रुपए की लागत से होगा गुरु रविदास धाम का निर्माण

चंडीगढ़, 30 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को पानीपत में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी भारतीय संत परंपरा के महान संत, समाज सुधारक, कवि तथा निर्गुण भक्ति आंदोलन के प्रमुख स्तंभों में से एक थे। उन्होंने ऐसे समय में समाज को प्रेम, समानता, भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश दिया, जब जाति-पांति, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव अपने चरम पर था। संत रविदास ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को नई दिशा दी और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की पवित्र कलश यात्रा वाराणसी से प्रारंभ हुई है और देश के संगठन के तौर पर 27 जिलों से होकर गुजर रही है। यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक राष्ट्रीय अभियान है। मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यात्रा जहां-जहां पहुंच रही है, वहां समाज के सभी वर्गों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को यह पवित्र कलश यात्रा गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर पर पहुंचेगी, जहां प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, संत समाज तथा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत कलश को गुरुग्राम स्थित श्री शीतला माता मंदिर में स्थापित किया जाएगा, जहां श्रद्धालु दर्शन एवं पूजन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी आस्था को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करेगी। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार संतों एवं महापुरुषों की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र के उमरी में लगभग 5 एकड़ भूमि पर 124 करोड़ रुपए की लागत से गुरु रविदास धाम का निर्माण कराया जा रहा है। यह धाम आने वाली पीढियों के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रेरणा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां संत रविदास जी के जीवन, उनके दर्शन और सामाजिक संदेश को व्यापक रूप से संरक्षित एवं प्रसारित किया जाएगा। श्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के प्रेम, समानता, भाईचारे, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने बताया कि संत रविदास का जन्म लगभग 15वीं शताब्दी में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के निकट सीर गोवर्धनपुर में हुआ माना जाता है। उनके पिता का नाम संतोक दास (रघु) तथा माता का नाम करमा देवी था। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि मनुष्य की महानता उसके विचारों, कर्मों और सेवा भावना से तय होती है। मंत्री ने कहा कि संत रविदास जी की वाणी में प्रेम, करुणा, समानता और मानव कल्याण की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग केवल सच्चे कर्म, विनम्रता और निष्काम भक्ति है। उन्होंने लोगों को बाहरी आडंबर छोडकर सत्य, सेवा और सदाचार का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी। श्री पंवार ने कहा कि 20 फरवरी को संत रविदास जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, जो आगे तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने बेगमपुरा नामक एक आदर्श समाज की परिकल्पना की थी। बेगमपुरा का अर्थ है ऐसा नगर, जहां कोई दुख, भय, अन्याय, भेदभाव, कर या शोषण न हो। वहां सभी लोग समान अधिकारों के साथ सम्मान पूर्वक और सुख पूर्वक जीवन व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि आज भी सामाजिक न्याय और समानता की चर्चा होती है तो संत रविदास जी की बेगमपुरा की परिकल्पना सबसे बड़ी प्रेरणा के रूप में सामने आती है। पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री ने संत रविदास के प्रसिद्ध वचनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी लोगों को यह संदेश देता है कि यदि मन पवित्र है तो ईश्वर की प्राप्ति कहीं भी संभव है।

हरियाणा में भर्ती व्यवस्था में आया ऐतिहासिक बदलाव, पारदर्शिता से मिल रही हैं नौकरियां- मुख्यमंत्री
मेहनत, योग्यता और प्रतिभा ही सरकारी नौकरी का आधार- नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में ग्रुप-डी के नव-चयनित कर्मचारियों के लिए आयोजित परिचयात्मक कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में किया सम्बोधित
ग्रुप-डी के 3,586 नव-चयनित कर्मचारियों को दी बधाई, 6 युवाओं को सौंपे प्रतीकात्मक नियुक्ति पत्र
सरकारी कर्मचारी गुड गवर्नेंस की डिलीवरी टीम, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें- मुख्यमंत्री
परीक्षा एवं भर्ती की पवित्रता से कोई समझौता नहीं -नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 30 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में वर्षों से चली आ रही भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार किए हैं। इसका परिणाम यह है कि आज युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के, उनकी मेहनत, योग्यता तथा प्रतिभा के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में न पर्ची चलेगी, न खर्ची चलेगी, केवल मेरिट के आधार पर ही भर्ती होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में प्रदेश के 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में 42,500 युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े 11 वर्षों के कार्यकाल में लगभग 2 लाख युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ग्रुप-डी के नव-चयनित कर्मचारियों के लिए आयोजित परिचयात्मक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्रुप-डी के नव-चयनित 6 कर्मचारियों को प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। उन्होने कहा कि ये नियुक्ति-पत्र आपकी मेहनत का सम्मान और आपके माता-पिता की तपस्या का परिणाम और ईमानदार व्यवस्था में आपके विश्वास की जीत है। उन्होने कहा कि वे मेहनत और प्रतिभा के बल पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले सभी 3 हजार 586 युवाओं को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हरियाणा में सरकारी नौकरी का नाम आते ही सामान्य परिवार चिंता में पड़ जाता था। नौकरियों पर कुछ परिवारों, कुछ क्षेत्रों और सत्ता से जुड़े कुछ लोगों का कथित अधिकार समझ लिया गया था। योग्यता पीछे रह जाती थी और पर्ची, खर्ची, परिवारवाद व क्षेत्रवाद का बोलबाला था। उस व्यवस्था ने केवल युवाओं से उनके अवसर नहीं छीने, बल्कि उनके माता-पिता का भरोसा तोड़ा और हरियाणा की प्रतिभा का अपमान किया। इसके विपरित हमने सत्ता संभालते ही स्पष्ट कर दिया था कि अब हरियाणा के किसी भी नौजवान का भविष्य किसी नेता की जेब में रखी पर्ची तय नहीं करेगी बल्कि उसका भविष्य उसकी मेहनत, उसकी योग्यता और उसकी प्रतिभा तय करेगी। आज सरकारी नौकरियां केवल एक क्षेत्र तक सीमीत नही है बल्कि प्रदेश के हर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के समान अवसर मिल रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप युवाओं का भरोसा सरकार पर और अधिक बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने नव चयनित कर्मचारियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आप ग्रुप डी के कर्मचारी नहीं बल्कि गुड गवर्नेंस की डिलीवरी टीम हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी होना आजीविका के साथ लोकसेवा का दायित्व भी है। इसलिए आप कोई भी निर्णय लेते समय सबसे गरीब और कमजोर व्यक्ति के बारे में सोचें कि आपके निर्णय से उसके जीवन में क्या परिवर्तन आएगा। यह विचार केवल बड़े नीति-निर्माताओं के लिए नहीं अपितु प्रत्येक सरकारी कर्मचारी के लिए मार्गदर्शक मंत्र है। उन्होने उपस्थित सभी कर्मचारियों से यह संकल्प लेने का आहवाहन किया कि वे कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को धैयपूवर्क सुनेंगे, उनका सम्मान करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें बार बार कार्यालय में न आना पडे। उन्होने कहा कि नियम जनता की सहायता के लिए है, उन्हें परेशान करने के लिए नही। उन्होने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जिस प्रकार आपने बिना पर्ची-बिना खर्ची के सेवा में प्रवेश किया है उसी प्रकार आप व्यवस्था को भी ईमानदार बनाए रखेंगे। उन्होने विपक्षी पाटिर्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सब भली भांति परिचित है कि पहले की सरकारों में कैसे ठेकेदारों के हाथों युवाओं का शोषण होता था। हमने युवाओं के इस दर्द को समझा और उनको शोषण से बचाने के लिए न केवल निगम बनाया, बल्कि कानून बनाकर उनके भविष्य को भी सुरक्षित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को विदेशों में शिक्षा व रोजगार दिलाने के लिए विदेश सहयोग विभाग बनाया गया है जिसके माध्यम से हरियाणा के 210 युवाओं को दुबई भेजा गया है। 390 युवाओं को दो चरणों में ईजराईल भेजा जा चुका है। इसी प्रकार युवाओं को जापान, ओमान, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होने कहा कि युवाओं को डंकी रूट से बचाने और अवैध एजेंटों के खेल को खत्म करने के लिए सख्त कानून बनाया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार के लिए परीक्षा और भर्ती की पवित्रता केवल प्रशासनिक विषय नहीं, युवाओं के भविष्य और विश्वास का प्रश्न है। नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मामले को दबाया नहीं, बल्कि इसकी व्यापक जांच करवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए विशेषज्ञों की उच्च-स्तरीय समिति गठित की गई और राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा-सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। लोक परीक्षा अधिनियम, 2026 के माध्यम से संगठित परीक्षा अपराध करने वालों के लिए 10 वर्ष तक की कैद और कम-से-कम 10 करोड़ रुपये के जुर्माने जैसे कठोर प्रावधान किए जा रहे हैं। पेपर लीक से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और दोषियों को शीघ्र कठोर दंड दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश एकदम साफ है, मेहनती विद्यार्थी की उत्तर-पुस्तिका पर किसी माफिया का पंजा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होने दिल्ली में हुए प्रदशर्न पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष युवाओं को गुमराह कर गलत रास्ते पर ले जाने का काम कर रहा हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सहयोगी दल किस प्रकार से युवाओं का शोषण करते आए हैं उसका उदाहरण हरियाणा भी है और पंजाब भी। उन्होंने कहा कि वर्तमान की पंजाब सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इससे पूर्व संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि वे हरियाणा सरकार के परिवार में सम्मिलित होने पर उपस्थित ग्रुप-डी के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं। उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच प्राप्त हुआ है और वे अपनी मेहनत तथा लगन के बल पर अपने लिए किसी भी क्षेत्र में बेहतर करियर का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया न केवल आपकी योग्यता की पुष्टि करती है, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मेरिट आधारित भर्ती के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी स्पष्ट रूप से दर्शाती है। उन्होंने अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे जिस भी पद पर कार्य करें, अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवाभाव के साथ करें। धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री पीसी मीणा ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों का मार्गदर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिह सैनी का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिह सैनी के विचार सभी कर्मचारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम केवल नियुक्ति पत्र प्रदान करने का ही नही बल्कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार की पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित भर्ती प्रणाली के प्रति जनता का अटूट विश्वास है। श्री मीणा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी कर्मचारी जनसेवा को प्राथमिकता देंगे और हरियाणा की प्रगति में योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग के निदेशक मोहम्मद इमरान रजा, मेयर श्री शाम लाल बंसल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, जिला अध्यक्ष श्री अजय मितल, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी (शिकायत निवारण) श्री भोपाल सिंह खदरी, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण अत्रे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति कर्मचारीगण और अभिभावक गण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और आशा वर्कर यूनियन प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 30 जुलाई, अभीतक: हरियाणा
की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने चंडीगढ़ में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (पुरुषध्महिला) तथा आशा वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र के इन अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की समस्याओं, लंबे समय से लंबित मांगों और कार्यस्थल पर आ रही व्यावहारिक चुनौतियों को विस्तार से सुनना और उनका निराकरण करना था। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक श्री आर. एस ढिल्लो, नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव समेत विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कर्मचारियों की सभी न्यायोचित मांगों को अत्यंत ध्यानपूर्वक और संवेदनशीलता के साथ सुना। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों की जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर और एक निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और आशा वर्करों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे सीधे तौर पर जमीनी स्तर पर जनता से जुड़कर स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उन्हें बेहतर कार्य माहौल प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई करें और संबंधित फाइलों की प्रक्रिया को गति दें, ताकि समयबद्ध तरीके से सकारात्मक परिणाम सामने आ सकें।

ट्यूबवेल के पानी की जांच करवाकर किसान फसल उत्पादन को बढ़ाएं: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 30 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों के ट्यूबवेल के पानी की नियमित रूप से जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि करवाओगे पानी की जांच, नहीं आएगी फसल उत्पादन पर आंच। श्री राणा ने कहा कि सिंचाई के पानी की गुणवत्ता फसल उत्पादन और उपज को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। पानी में अधिक लवणता (नमक की मात्रा) और क्षारीयता होने से मिट्टी की उर्वरता तथा उत्पादन क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है। समय पर ट्यूबवेल के पानी की जांच कराने से किसान सही फसल का चयन कर सकते हैं और खाद व उर्वरक का सही और संतुलित प्रबंधन कर सकते हैं। कृषि मंत्री ने किसानों को ट्यूबवेल के पानी का नमूना (सैंपल) लेने का सही तरीका बताते हुए कहा कि किसान ट्यूबवेल को कम से कम 30 मिनट तक लगातार चलाने के बाद ही पानी का सैंपल लें। इसके लिए लगभग 500 मिलीलीटर (या 1 लीटर) पानी एक साफ प्लास्टिक की बोतल में भरें। बोतल के ऊपर किसान अपना नाम, एम.एफ.एम.बी. (मेरी फसल-मेरा ब्योरा) आईडी, गांव का नाम, किलाध्खसरा नंबर, मोबाइल नंबर और बोरवेल की गहराई (फीट में) स्पष्ट रूप से अंकित करें। तैयार किए गए इस नमूने को किसान अपनी निकटतम मृदा स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला (सॉइल टेस्टिंग लैब) में जमा करवा सकते हैं। कृषि मंत्री ने किसानों से आग्रह किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही वे फसलों का चुनाव करें और सिंचाई जल का उचित प्रबंधन अपनाएं। योजना एवं प्रयोगशालाओं की अधिक जानकारी के लिए किसान टोल-फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने जिला कृषि उप-निदेशक से संपर्क कर सकते हैं।

सीवरेज और मैनहोल सुरक्षा में लापरवाही पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सख्त
सुरक्षा नियम तोड़ने वाले अधिकारियों की होगी जवाबदेही, पूरे प्रदेश में निगरानी के लिए 7 समितियां बनेगी: मंत्री रणबीर गंगवा
मुख्य अभियंताओं को उनके वर्तमान प्रशासनिक क्षेत्र से अलग सर्कलों की जिम्मेदारी देने के भी निर्देश
प्रदेश में कहीं भी कोई मैनहोल या सीवरेज ओपनिंग खुली न रहे इसकी निगरानी भी करेंगे अधिकारी

अब निर्धारित सुरक्षा उपकरणों और नियमों का पालन किए बिना किसी भी कर्मचारी को सीवरेज या मैनहोल में उतरने की अनुमति नहीं
चंडीगढ़, 30 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने सीवरेज और मैनहोल से जुड़े कार्यों में सामने आने वाली दुर्घटनाओं और लापरवाही के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सुरक्षा नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की जान सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बकायदा इसके लिए अहम फैसले लेते हुए निर्देश दिए है कि हरियाणा में निगरानी के लिए 7 समितियां बनाई जाएं। प्रत्येक समिति में मुख्य अभियंता, संबंधित सर्कल के अधीक्षण अभियंता और संबंधित मंडल के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) शामिल होंगे। ये समितियां नियमित रूप से फील्ड का निरीक्षण करेंगी, सुरक्षा इंतजामों की जांच करेंगी और अपनी रिपोर्ट सीधे मुख्यालय भेजेंगी, जिसे तुरंत मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निरीक्षण निष्पक्ष और प्रभावी रहे, इसके लिए मुख्य अभियंताओं को उनके वर्तमान प्रशासनिक क्षेत्र से अलग सर्कलों की जिम्मेदारी दी जाए। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार की जो घटनाएं हुई हैं, वो दुखद है। भविष्य में विभागीय स्तर पर निगरानी और जिम्मेदारी में कोई कमी ना रहे, इसके लिए सख्ती की बेहद जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी की जान की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि बिना सभी निर्धारित सुरक्षा उपकरणों और नियमों का पालन किए किसी भी कर्मचारी को सीवरेज या मैनहोल में उतरने की अनुमति नहीं दी जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि 23 जून को हरियाणा जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (डब्ल्यूएसएसबी) की बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी इस विषय पर विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सीवरेज और मैनहोल से जुड़े हर कार्य में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आई है, जिसमें ठेकेदार अथवा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि खुले सीवरेज मैनहोल के कारण भी हादसे होने की सूचनाएं उन तक पहुंची है। मैनहोल को सुरक्षित ढंग से बंद कराना विभाग की जिम्मेवारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कहीं भी कोई मैनहोल या सीवरेज ओपनिंग खुली न रहे और इसकी नियमित निगरानी की जाए। मंत्री ने कहा कि कई मामलों में विभागीय अधिकारी दुर्घटना होने के बाद समय पर प्रारंभिक रिपोर्ट, तथ्य जांच रिपोर्ट, कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) और संबंधित फाइलें मुख्यालय तक नहीं भेजते। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बिल्कुल स्वीकार नहीं होगी। किसी भी घटना की जानकारी और रिपोर्ट तुरंत मुख्यालय भेजना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।
सभी डीसी को भी दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए है कि वे अपनी मासिक समीक्षा बैठकों में मैनहोल और सीवरेज से जुड़े कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन की नियमित समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि राज्य सरकार के निर्देशों और इस संबंध में जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश है, उनकी अक्षरशः पालन हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *