




हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान का हुआ झज्जर में भव्य आगाज
डीसी वर्षा खांगवाल ने देशभक्ति व जनभागीदारी के महाअभियान का किया शुभारंभ
देश के नाम संदेश… वीडियो वैन को किया जिला के लिए रवाना
झज्जर जिला हरियाणा का एकमात्र जिला जहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के नाम संदेश.. थीम पर प्रचार वाहन जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगा
जिलाभर में 9 से 17 अगस्त तक आमजन से राष्ट्रभक्ति का वातावरण बनाने का आह्वान
झज्जर, 09 अगस्त, अभीतक: हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान का रविवार से झज्जर में भव्य तरीके से शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन की ओर से सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के माध्यम से तैयार वीडियो वैन देश के नाम सन्देश… थीम के साथ जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना की गई। डीसी वर्षा खांगवाल ने स्वयं वैन पर अपना देश के नाम संदेश लिखकर वैन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही लघु सचिवालय परिसर में हर घर तिरंगा व वंदेमातरम थीम आधारित सेल्फी पॉइंट का रिबन खोलकर उद्घाटन किया। देश भक्ति की भावना से सराबोर कार्यक्रम में जिला प्रशासन के साथ पूर्व सैनिक भी काफी संख्या में पहुंचे और देश के नाम अपना संदेश दिया। रविवार से राष्ट्र स्तर पर शुरू हुए अभियान के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल ने जिलावासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और इसे जन आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि हर घर तिरंगा व वन्दे मातरम अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और जनभागीदारी का महाअभियान है। आगामी 17 अगस्त तक जिलाभर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि झज्जर सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है यहां के असंख्य सैनिक देश सेवा में लगे हुए हैं। झज्जर जिला हरियाणा का एकमात्र जिला है जहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रचार वाहन देश के नाम सन्देश के साथ जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँच कर नागरिकों को अभियान के प्रति जागरूक करेगा।
प्रत्येक नागरिक अपने प्रतिष्ठान पर पूरे सम्मान से फहराएं तिरंगा
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर, कार्यालय और प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान के साथ फहराकर इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि अभियान की जागरूकता वैन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करेगी और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि गांव हो या शहर, जिले के अधिक से अधिक परिवार इस अभियान से जुड़ें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल कहा कि ने हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा आमजन की व्यापक भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग और संगठन आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों को आगे बढ़ाएं और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा ध्वज संहिता के प्रति भी जागरूक करें। उन्होंने झज्जर जिलावासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है और इसके सम्मान की जिम्मेदारी हम सभी की है।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर इंडियन वेटर्न संगठन के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेंद्र यादव, पैट्रन राजकिशन हारित, महासचिव भूप सिंह, वेटर्न हजारी लाल, कृष्ण कुमार, धर्मवीर सिंह, प्रकाश, राय सिंह, पंकज, लक्ष्मण सिंह, महेंद्र सिंह के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम रितु, डीईओ रतिंद्र सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, जीएम रोडवेज अनित यादव, डीएसओ सतेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


संस्कारम पब्लिक स्कूल में तीसरी अभिभावक-अध्यापक बैठक संपन्न, 95 प्रतिशत से अधिक रही अभिभावकों की उपस्थिति
झज्जर, 09 अगस्त, अभीतक: गांव खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में रविवार को नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की तीसरी अभिभावक-अध्यापक बैठक (च्ज्ड) का आयोजन किया गया, जिसमें 95 प्रतिशत से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति दर्ज की गई। संस्कार शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ महिपाल जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता विद्यार्थियों का परिणाम है तथा सबसे पहले एनडीए (छक्।), उसके पश्चात जेईई (श्रम्म्), फिर बोर्ड परीक्षा तथा नीट (छम्म्ज्) की तैयारी पर क्रमबद्ध रूप से फोकस किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी अपने लक्ष्य में सफल हो सकें। वहीं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति गोयल ने अभिभावकों से रूबरू होते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार व चारित्रिक विकास पर भी समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकें। बैठक के दौरान अभिभावकों के लिए विद्यालय की रोबोटिक्स लैब भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जहाँ कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) और रोबोटिक्स की तकनीक को आपस में जोड़कर तैयार किए गए वर्किंग मॉडल्स का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर अभिभावक भी अचंभित रह गए और उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की भरपूर सराहना की। इसके साथ ही प्राइमरी वर्ग द्वारा अभिभावकों के लिए च्ज्ड के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनकी सभी ने भरपूर सराहना की। इसके अतिरिक्त अध्यापकों ने अभिभावकों के साथ एक-एक कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक सुझाव साझा किए, वहीं विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों की भारी उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।






मानसून सीजन में जल निकासी व्यवस्था को लेकर शासन -प्रशासन सजग: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने गांव गोरिया,झाड़ली व जहाजगढ़ क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का लिया जायजा’
गांव गोरिया व जहाजगढ़ क्षेत्र में अधिकारियों को तुरंत जलनिकासी के दिए निर्देश’
सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग को खानपुर माइनर की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश’
झज्जर, 09 अगस्त, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने रविवार को जिला के गांव गोरिया,झाड़ली व जहाजगढ़ क्षेत्र का दौरा कर जलनिकासी प्रबंधन कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खानपुर माइनर टूटने के कारण जलभराव की स्थिति का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जलभराव के कारणों और अब तक किए गए राहत एवं जलनिकासी कार्यों की जानकारी ली तथा प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने सिंचाई, विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए खेतों से तत्काल जलनिकासी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अधिक पानी जमा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर पंप एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए पानी की निकासी की जाए, ताकि किसानों की फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सके।
माइनर की मरम्मत के लिए दिए जरूरी निर्देश’
डीसी वर्षा खांगवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अत्यधिक बरसात के कारण टूटी खानपुर माइनर की पटरी की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माइनर की मरम्मत के साथ-साथ उसकी स्थिति की नियमित निगरानी भी की जाए, ताकि दोबारा किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। अधिकारियों को मौके पर रहकर जलनिकासी और मरम्मत कार्य की प्रगति की निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए।
जलनिकासी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क’
डीसी ने कहा कि मानसून के दौरान जलनिकासी की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन का प्रयास है कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करें। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी करते हुए स्थिति की रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों और खेतों को जलभराव से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सभी संबंधित विभाग पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य करें।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम रवि मीणा, सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग की कार्यकारी अभियंता प्रतिभा मुदगिल,बीडीपीओ डॉ अंजली शर्मा,नायब तहसीलदार बेरी मनोज कुमार के अलावा सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
रविवार को गांव गोरिया और जहाजगढ़ क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लेतीं डीसी वर्षा खांगवाल।



शिक्षाविद ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व थे विवेक चंद शर्मा: सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद’
डॉ. विवेक चंद शर्मा के निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति – डॉ. अरविंद शर्मा’
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने झज्जर पहुंचकर पूर्व कुलपति के निधन पर जताया शोक’
झज्जर, 09 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के सहकारिता, पर्यटन एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को झज्जर पहुंचे और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. विवेक चंद शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि डॉ. विवेक चंद शर्मा का निधन शिक्षा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वह केवल एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े संवेदनशील व्यक्तित्व भी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने लंबे समय तक उल्लेखनीय सेवाएं दीं और नेहरू कॉलेज के प्राचार्य के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। कैबिनेट मंत्री डॉ शर्मा ने कहा कि डॉ. विवेक चंद शर्मा ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनका सरल व्यक्तित्व, मिलनसार व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्र को भी गहरी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्तित्व अपने पद से नहीं, बल्कि अपने कार्यों और विचारों से समाज में अमिट छाप छोड़ते हैं। डॉ. विवेक चंद शर्मा भी ऐसे ही व्यक्तित्व थे। उनकी सेवाओं और योगदान को लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन एवं दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर झज्जर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ईश्वर शर्मा, राज प्रधान, मिथुन शर्मा पार्षद, मुकुल कौशिक, सतीश शर्मा, नीरज भगत, रमेश वाल्मिकी, सुरेश भारद्वाज, परमानंद शर्मा, कृष्ण मूर्ति हूडा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
झज्जर स्थित प्रीति गार्डन में रविवार को शिक्षाविद विवेक शर्मा के निधन पर शोक जताते कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा।
झज्जर स्थित प्रीति गार्डन में रविवार को शिक्षाविद विवेक शर्मा के निधन पर पुष्प अर्पित कर नमन करते कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा।




अभय सिंह चैटाला के 23 अगस्त को बेरी आगमन को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
झज्जर, 09 अगस्त, अभीतक: चैधरी अभय सिंह चैटाला के आगामी 23 अगस्त 2026 को बेरी हल्के में आगमन को लेकर आज इनेलो पार्टी कार्यालय में बेरी हल्के के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान एवं हल्का प्रधान बलराज खड़र ने की। बैठक के दौरान चैधरी अभय सिंह चैटाला के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई और कार्यक्रम का स्थान पुरानी गौशाला के सामने, डीघल निर्धारित किया गया। कार्यक्रम का समय शाम 4 बजे रखा गया है। जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने बताया कि 23 अगस्त को चैधरी अभय सिंह चैटाला बेरी हल्के के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस दौरान आगामी चैधरी देवीलाल जयंती, जो नूंह में मनाई जाएगी, को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की जाएगी तथा उन्हें जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। बैठक में युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत कादयान, हल्का प्रधान सोनू मदाना, धर्मवीर द्राजेंद्र रोहद बलजीत फोगाट, जयप्रकाश पाहड़ीपुर, सूरज बान, मास्टर सुखबीर सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी इनेलो के प्रेस प्रवक्ता योगेश सैनी द्वारा दी गई।

मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान से विवादों के समाधान का सुनहरा अवसर: सीजेएम
झज्जर, 09 अगस्त, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के मार्गदर्शन में मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य न्यायालय में लंबित समझौता योग्य मामलों का आपसी सहमति से त्वरित और कम खर्चे में समाधान करना है उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक मध्यस्थ योग्य मामलों की पहचान की जाएगी। और 1 अक्टूबर से अभियान का विधिवत शुभारंभ होगा। वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा विवाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, व्यापारिक विवाद, उपभोक्ता विवाद, संपत्ति विभाजन, किराएदारी सहित अन्य समझौता योग्य मामलों को मध्यस्थता के लिए चिन्हित किया जाएगा। सीजेएम विशाल ने कहा कि मध्यस्थता प्रक्रिया में निष्पक्ष मध्यस्थ की सहायता से दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर सकते हैं। इससे समय धन और मानसिक तनाव की बचत होती है तथा पक्षकारों के संबंध भी सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने नागरिकों अधिवक्ताओं सरकारी विभागों और न्यायालय में लंबित मामलों के पक्षकारों से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है इच्छुक व्यक्ति जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से संपर्क कर मध्यस्थता के माध्यम से अपने विवादों का समाधान करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के हेल्पलाइन नंबर 01251-252013 पर कार्य दिवस पर सुबह 9ः30 बजे से लेकर शाम 5ः00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।




एसआईआर-2026
सुनवाई का नोटिस मिलने पर एईआरओ के पास अपना पक्ष रखने जरूर पहुंचे मतदाता: डीसी
दावे-आपत्तियों के निपटान प्रक्रिया जारी, 28 सितंबर तक होगा निपटारा : डीसी
बूथ अनुसार एईआरओ नियुक्त, मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्धारित किए गए सुनवाई स्थल
झज्जर, 09 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपना नाम, पता व अन्य विवरण जरूर जांचें। यदि किसी दावे या आपत्ति के संबंध में सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो मतदाता निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों सहित पक्ष रखें। उन्होंने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। 30 अगस्त 2026 तक नाम जुड़वाने, विवरण में संशोधन तथा अन्य त्रुटियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निस्तारण 28 सितंबर तक होगा, जबकि अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
नाम नहीं है तो फॉर्म-6 से करें आवेदन
डीसी ने कहा कि प्रारूप सूची में पात्र नागरिक का नाम नहीं है तो वह 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रारूप सूची में नाम नहीं मिलने का अर्थ वोट स्थायी रूप से कटना नहीं है।
वोटर लिस्ट में गलत विवरण के लिए फॉर्म-8 से कराएं सुधार
डीसी ने बताया कि नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर मतदाता फॉर्म-8 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से संबंधित ईआरओध्एईआरओ के पास आवेदन कर सकते हैं। मतदाता अपनी जानकारी बमवींतलंदं.हवअ.पद पर भी जांच सकते हैं तथा सहायता के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता जांचें अपना नाम
डीसी वर्षा खांगवाल ने झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से प्रारूप सूची में अपना नाम व विवरण सावधानीपूर्वक जांचने की अपील की। दावे-आपत्तियों की सुनवाई के लिए बूथ के अनुसार एईआरओ और स्थान निर्धारित किए गए हैं। नोटिस मिलने पर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना जरूरी है।
1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर जारी है एसआईआर
डीसी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान चल रहा है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों और राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है।
वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।





पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी : हरविंदर कल्याण
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छुड़ानी में 1008 पौधे लगाने का लक्ष्य, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पौधारोपण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
संत गरीबदास धाम में फाउंडेशन की प्रथम संरक्षक एवं ब्रह्मलीन पूज्य माता ओमवती के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 09 अगस्त, अभीतक: एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत संत गरीबदास फाउंडेशन की ओर से रविवार को गांव छुड़ानी स्थित संत गरीबदास धाम के मैन चैक पर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन की प्रथम संरक्षक एवं ब्रह्मलीन पूज्य माता ओमवती के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में 1008 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने पौधारोपण कर किया। इस बीच गांव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा भी निकली गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद सागर ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री महंत दया सागर का सानिध्य रहा।
पेड़-पौधे प्रकृति संतुलन को बनाए रखने में सहायक: स्पीकर
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 17 अगस्त तक देश भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है।
पौधा लगाने के साथ नियमित देखभाल करने का संकल्प लें नागरिक
मुख्य अतिथि हरविंदर कल्याण ने आमजन से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति संरक्षण के इस अभियान से जुड़े और कम से कम एक पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधे तभी अभियान की वास्तविक सफलता बनेंगे, जब उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने गांव छुड़ानीवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम से जुड़ें और पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग दें।
पौधारोपण अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लें नागरिक: राजेश जून
बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम सरकार की सराहनीय पहल है। प्रत्येक व्यक्ति ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को उत्सव की तरह मनाते हुए परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद सागर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, रत्न सागर, विनोद सरपंच छुड़ानी, दुल्हेड़ा सरपंच मोनू, कबलाना सरपंच उषा, बादली सरपंच आनंद, रेवाड़ी खेड़ा सरपंच रणवीर, संत सुरेहती, बुपनिया सरपंच आजाद, अध्यक्ष ब्लॉक समिति झज्जर जगदीप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




जनहित में लोक सेवा मंच का 8 माह से लगातार चल रहा संघर्ष रंग दिखाने लगा
युवावर्ग की बुलंद अनेक मांगों में से 4 मांगें सीएम ने स्वीकारीं,शेष मांगों को जल्द पूरा करने की उठी जोरदार मांग
रोजगार नीति बनाना, स्वरोजगार के लिए लोन सुविधा जरूरी
सभी समस्याओं का समाधान होने तक अभियान जारी रहेगा: अशोक प्रधान
रेवाड़ी, 09 अगस्त, अभीतक: जनहित की मांगों को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच का पिछले करीब आठ माह से लगातार चल रहा संघर्ष अब रंग दिखाने लगा है। युवावर्ग की दर्जनभर मांगों में से सीएम नायब सैनी द्वारा 4 मांगों को स्वीकार करने से मंच के कार्यकर्ताओं,समर्थकों और युवाओं में आगे बढ़ने का उत्साह दिख रहा है। मंच ने शेष मांगों को भी जल्द पूरा करने की जोरदार अपील की है। युवाओं के बुलावे पर स्थानीय बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर के समीप बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि वह समय अब दूर नहीं जब युवाओं के हित में मंच की ओर से उठाईं गईं सभी मांगें पूर्णतया स्वीकार होंगीं। कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,नंदलाल यादव भी इस अवसर पर मौजूद थे। युवाओं ने कहा कि लोक सेवा मंच के माध्यम से उठीं उनके हकों की बुलंद आवाज अब जोरदार रंग दिखाने लगी है। लंबे संघर्ष के जरिये मंच की ओर से मांगों के समर्थन में तैयार भारी जनमत के बलबूते स्वीकार हुईं चारों मांगें युवाओं के कठिनाइयों भरे जीवन में आंशिक राहत पहुंचाने का काम करेंगी। गौरतलब है कि प्रदेश के हर गांव में लाइब्रेरी के निर्माण व जिम खोले जाने के लिए बजट आबंटित हो चुका है। सोनीपत में युवाओं से संवाद करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी कह गए कि जल्द ही हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन की ओर से श्जॉब कैलेंडरश् जारी किया जाएगा ताकि वैकेंसीज भरने का शेड्यूल युवाओं की तैयारी में सहायक हो सके ।सीएम ने कोचिंग में पढ़ रहे युवाओं को बस पास की सुविधा पर ध्यान देने की भी बात कही। जिससे हर गांव में लाइब्रेरी, जिम, जॉब कैलेंडर तथा कोचिंग पढ़ने वालों को बस पास की सुविधा की मांगों को स्वीकार कराने में सफलता मिली है। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान के नेतृत्व में लोक सेवा मंच के माध्यम से शेष मांगों को भी पूरा कराने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। युवावर्ग के आग्रह पर सीएम व पीएम मोदी को लिखे पत्र में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि रोजगार नीति जल्द बनाकर अधिकाधिक युवाओं को रोजगार,स्वरोजगार के लिए 20 लाख से 20 करोड रुपए तक की लोन सुविधा,बेरोजगारों को ₹20 हजार रूपए प्रतिमाह जॉब्लेस क्लेम,प्रतियोगी परीक्षाएं-इंटरव्यूज के समय युवाओं को बस-ट्रेन-एरोप्लेन में निःशुल्क यात्रा व निजी वाहन प्रयोग करने पर टोल फ्री, पहला रोजगार मिलने तक बेरोजगारों से आवेदन फीस नहीं लेने,वर्ष में दो बार फ्री मेडिकल चेकअप व संपूर्ण इलाज की निःशुल्क सुविधा तत्काल प्रदान की जानी चाहिए । अशोक प्रधान ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान होने तक मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा ।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा अम्ब्रेला अभियान’ के तहत डेंगू-मलेरिया की रोकथाम पर विशेष फोकस
डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए अपनाएं सावधानी, साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान
रेवाड़ी, 09 अगस्त, अभीतक: स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए जिले में ‘अम्ब्रेला अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य डेंगू एवं मलेरिया से शून्य मृत्यु और शून्य प्रकोप का लक्ष्य प्राप्त करना है। डिप्टी सीएमओ डॉ जोगेन्द्र तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों की जांच एवं स्रोत नियंत्रण, लार्वा सर्वे, फॉगिंग, बुखार सर्वे, प्रयोगशाला जांच, मरीजों का उचित उपचार तथा जन-जागरूकता गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले में अब तक डेंगू के 4 मामले सामने आए हैं, जबकि मलेरिया के 10 मामले रिपोर्ट हुए हैं। डेंगू व मलेरिया के मामलों को देखते हुए विभाग द्वारा सक्रिय बुखार सर्वे और जांच गतिविधियों को और तेज किया जाएगा।
घर-घर स्रोत नियंत्रण पर जोर
अभियान के तहत कूलर, टायर, पानी की टंकियों तथा अन्य संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों की जांच की जा रही है। संभावित लार्वा स्थलों को समाप्त करने के साथ-साथ लोगों को साफ-सफाई एवं जलभराव रोकने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं नगर निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आवश्यकतानुसार फॉगिंग करवाई जा रही है।
बुखार के मरीजों की होगी सक्रिय निगरानी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुखार से पीड़ित मरीजों का सर्वे एवं लाइन-लिस्टिंग की जा रही है। संदिग्ध मरीजों की डेंगू की छै1ए प्हळ एवं प्हड तथा मलेरिया की रक्त स्लाइड जांच करवाई जा रही है।
नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में पानी जमा नहीं होने दे, सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाकर कूलर और पानी के बर्तनों को खाली कर साफ करें, पूरी बाजू के कपड़े पहने तथा बुखार आने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच अवश्य करवाएं।




हर घर तिरंगा अभियान में जिलेवासी उत्साहपूर्वक भाग लें: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने किया आह्वानदृ 17 अगस्त तक तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर अभियान में दें योगदान
ूूूण्ींतहींतजपतंदहंण्बवउ पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के बाद डिजिटल प्रमाण-पत्र भी करें डाउनलोड
रेवाड़ी, 09 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने जिलावासियों से आह्वान किया है कि वे देशभक्ति की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर अभियान के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनभागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। डीसी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान मनाया जा रहा है। इस दौरान नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अथवा फोटो आधिकारिक हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। सफलतापूर्वक फोटो अपलोड करने के बाद नागरिक अपना डिजिटल प्रमाण-पत्र भी जनरेट कर डाउनलोड कर सकेंगे। डीसी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और एकजुटता की भावना को प्रदर्शित करने का अवसर है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे 9 से 17 अगस्त के बीच अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करें और इस राष्ट्रीय अभियान को जनआंदोलन बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि “मेरा तिरंगा, मेरी शान” की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक इस अभियान का हिस्सा बने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को और मजबूत करे।
ऐसे अपलोड करें तिरंगे के साथ सेल्फी या फोटो
डीसी ने बताया कि तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए सबसे पहले ‘हर घर तिरंगा’ की आधिकारिक वेबसाइट ींतहींतजपतंदहं.बवउ पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध ‘अपलोड सेल्फी’ अथवा ‘अपलोड मीडिया’ विकल्प पर क्लिक करें। मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर एवं राज्य दर्ज करने के बाद तिरंगे के साथ ली गई अपनी सेल्फी अथवा फोटो को चुनकर अपलोड करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें। फोटो सफलतापूर्वक अपलोड होने के पश्चात उपलब्ध विकल्प के माध्यम से डिजिटल प्रमाण-पत्र जनरेट कर डाउनलोड किया जा सकता है।
पालिका कर्मचारी संघ के आहवान पर नगर परिषद झज्जर के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी
अब हड़ताल 10, 11 को रहेगी जारी, आगे बढाई गई सरकार कर्मचारियों की मांगे नहीं मांगेगी तो ओर बढेगी आगे
13 मई 2026 में संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को लागू करें सरकार, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रूपया व सरकारी नौकरी दी जाए
झज्जर, 09 अगस्त, अभीतक: पैरोल के सफाई कर्मचारी व शिवरमैनों को पक्का किया जाए। झज्जर के 2014 में हटाए हुए 61 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लो, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारीयो को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और ठेका प्रथा बंद किया जाए सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपए दिए जाएं, सभी पैरोल फायरमैन व चालकों को नियमित किया जाए, ₹5000 जोखिम भत्ता दिया जाए। विभिन्न ठेकों में लगे तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी नीति बनाकर पक्का करो, पक्का करने तक ₹30000 वेतन दिया जाए,




झज्जर: 12 साल की दीक्षा ने उठाई कांवड़, बाइक से निकली यात्रा पर
उज्जैन में लिया था संकल्प, एक साल बाद किया पूरा
आधा रास्ता बाइक से, आधा पैदल चली दीक्षा
दीक्षा बोली,मन से साध्वी, कर्म से राइडर बनना है झज्जर के बहु गांव की सातवीं कक्षा की छात्रा है दीक्षा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कांवड़ यात्रा का अनोखा अंदाज
पिता बोले- बेटी को बनाना है राइडर, गांव का पुराना नाम भवनगढ़ भी हो वापस
झज्जर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता के सुर में सुर मिलाते नजर आए जेल मंत्री
डा।. अर्चना गुप्ता ने कही थी दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के धरने में कुछ आंतकवादी शामिल होने की बात
कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद बोले,इस बात की पुष्टि पहले ही कर चुकी है पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस ने प्रैसवार्ता में पकड़े गए आंतकवादियों से हथियार मिलने और जंतर-मंतर धरने में शामिल होने की बात
कॉमनवेल्थे गेम्स में हरियाणा के हिस्से 7 मैडल आने पर जताई खुशी, गुजरात की मेजबानी वाले सवाल को टाल गए अरविंद शर्मा
रूविपक्ष पर साधा निशाना
कहा: विपक्ष करता है युवाओं को गुमराह करने की कोशिश, प्रधानमंत्री पूछते है समाधान
जैन-जी से किए संवाद में प्रधानमंत्री मोदी ने सवाल के साथ-साथ युवाओं से पूछा था समाधान
झज्जर में एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे कैबिनेट मंत्री डाॅ.अरविंद शर्मा
युवावर्ग की 4 मांगें हुईं पूरी, शेष मांगे पूरी होने तक लोक सेवा मंच के कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह’
रोजगार पाने को कानूनी अधिकार बनाने की उठी जोरदार मांग,सीएम को लिखा पत्र’
लोक सेवा मंच की ओर से बुलंद की गई जॉॅब कैलेंडर व बस पास की मांगों पर सीएम का ध्यान जाना जनमत की जीत, युवावर्ग की अन्य मांगें भी जल्द स्वीकार करने की पुरजोर अपील’
सरकार को जल्द बनानी चाहिए रोजगार नीति,रोजगार नीति के बिना सबको रोजगार देना छलावा मात्र
स्वरोजगार के लिए युवाओं को 20 लाख से 20 करोड रुपए तक का लोन दिया जाना चाहिए : अशोक प्रधान’
रेवाड़ी, 09 अगस्त, अभीतक: बेरोजगार प्रतियोगी युवाओं के साथ सोनीपत में संवाद करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा लोक सेवा मंच की ओर से लगातार बुलंद की जा रहीं अनेक मांगों में से जॉब कैलेंडर व कोचिंग के विद्यार्थियों को बस पास सुविधा देने की मांगों पर ध्यान दिया जाना जनमत की शानदार जीत है। इस सिलसिले में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने जनहित में मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में युवावर्ग की अन्य मांगों पर भी जल्द सहमति दिए जाने की जोरदार अपील की है। गौरतलब है कि लोक सेवा मंच की ओर से जनसहयोग से लगातार किए जा रहे संघर्ष की कड़ी में इससे पूर्व प्रदेश के हर गांव में लाइब्रेरी व जिम खोलने की मांगें स्वीकार करके बजट आवंटित हो चुका है। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को काम (रोजगार अथवा स्वरोजगार) व गौरवमय जीवन जीने का अवसर देना जनकल्याणकारी राज्य में बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार को रोजगार नीति जल्द बनानी चाहिए तथा खाली पड़ी वैकेंसीज को जल्द भरा जाना चाहिए। सबको सरकारी रोजगार नहीं देने की स्थिति में लंबी अवधि के लिए 20 लाख से 20 करोड़ रुपए तक के लोन 5 फीसदी ब्याज दर पर इच्छुक युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए दिए जाने चाहिएं। रोजगार व स्वरोजगार से वंचित युवाओं को प्रतिमाह 20 हजार रूपए बतौर जॉब्लेस क्लेम प्रदान करना चाहिए। उन्होंने रोजगार पाने को नागरिक का कानूनी अधिकार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं-इंटरव्यूज देने जाते-आते समय बेरोजगार युवाओं को बस-ट्रेन- एरोप्लेन में निःशुल्क यात्रा करने व निजी वाहन प्रयोग करने पर टोल फ्री किया जाना चाहिए। लोक सेवा मंच की ओर से पिछले करीब 8 माह से लगातार जनहित में मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लगातार बुलंद की जा रही मांगों के क्रम में उन्होंने सीएम को याद दिलाया कि पहला रोजगार मिलने तक किसी भी बेरोजगार से आवेदन फीस नहीं लेने की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को वर्ष में दो बार फ्री मेडिकल चेकअप व गंभीर बीमारी के इलाज का संपूर्ण खर्चा सरकार को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद जॉब कैलेंडर जारी करने व कोचिंग के विद्यार्थियों को बस पास सुविधा मिलने की बात पर सीएम का ध्यान जाना मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान एवं युवावर्ग की शानदार जीत है। इस सिलसिले में युवाओं के नाम जारी अपने श्खुला संदेशश् में उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य सभी मांगें भी जनसहयोग से जल्द पूरी होंगीं, सामाधन होने तक मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।




जनहित में लोक सेवा मंच का 8 माह से चल रहा संघर्ष रंग दिखाने लगा
लगातार उठाईं जा रही युवावर्ग की अनेकानेक मांगों में से 4 बड़ी मांगें सीएम ने स्वीकारीं’
सभी समस्याओं का समाधान होने तक अभियान जारी रहेगा रू अशोक प्रधान’
रेवाड़ी, 09 अगस्त, अभीतक: जनहित की मांगों को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच का पिछले करीब आठ माह से लगातार चला आ रहा संघर्ष अब रंग दिखाने लगा है। युवावर्ग की उठाई जा रही अनेकानेक मांगों में से हाल ही में प्रदेश के सीएम नायब सैनी द्वारा 4 बड़ी मांगों को स्वीकार करने से मंच के कार्यकर्ताओं,समर्थकों और युवाओं में आगे बढ़ने का जोरदार उत्साह दिख रहा है। युवाओं की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि वह समय अब दूर नहीं जब युवाओं के हित में मंच की ओर से उठाईं गईं सभी मांगें पूर्णतया स्वीकार होंगीं। इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंदलाल यादव भी उनके साथ थे। युवाओं ने कहा कि लोक सेवा मंच के माध्यम से उठीं उनके हकों की आवाज अब जोरदार रंग दिखाने लगी है।
चरखी दादरी में थाने के सामने 7 लोगों पर 30 राउंड फायरिंग मामले में पकड़े गए आरोपियों से कई खुसाले हुए हैं। मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी रोहित कातिया ने कहा, उनका मेन टारगेट अमित फतेहगढ़ था। अमित पर चरखी दादरी में 20 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। गत 6 अगस्त को अमित अपने 6 साथियों के साथ एक जमीनी विवाद मामले में कोर्ट आया था। कोर्ट ने निकलते ही कातिया ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनकी स्कॉर्पियो पर फायरिंग की थी। हमले में घायल सभी लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
बारिश के पानी में डूबने से बच्चे की मौत
पूर्व सीएम हुड्डा की कोठी के आगे दुकानों के छज्जे गिरे
झज्जर, 09 अगस्त, अभीतक: पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। हिसार, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, भिवानी, गुरुग्राम, रोहतक, फतेहाबाद और सिरसा के डबवाली में बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। रोहतक, झज्जर और फरीदाबाद में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए। रोहतक में खाली प्लाट में भरे बारिश के पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं डी-पार्क एरिया में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की कोठी के सामने कई दुकानों के छज्जे गिर गए। पूर्व मंत्री सुभाष बतरा के घर के पास वाली गली में भी पानी भर गया।
चेयरपर्सन अनिता मलिक ने मांगी सुरक्षा
चरखी दादरी, 09 अगस्त, अभीतक: चेयरपर्सन अनिता मलिक ने कहा कि मुझे सुरक्षा नहीं दे रखी, मुझे मरवाने के लिए राजनैतिक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। भिवानी, हिसार, दादरी व राजस्थान के क्रिमिनलों को मेरे क्रैशरों के आगे खड़ा किया जाता है। जो सब सीसीटीवी में रिकॉर्ड है पुलिस की गाड़ियां मौके पर क्रिमिनलों को पकड़ती हैं व 15 मिनट बाद बिना तफ्तीश के छोड़ देती हैं और फिर वही क्रिमिनल मेरी जगह पर आते हैं और फिर पुलिस बुलाने पर भी नहीं आती। इन सब कारणों से पता चलता है की पुलिस और इन क्रिमिनलों की सांठ गांठ है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ओ पी जिंदल मॉडल स्कूल में नई शिक्षा सुविधाओं के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
हिसार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन’
इस उद्घाटन समारोह में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात- मुख्यमंत्री
नए सपनों, नई संभावनाओं और नए भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री
ओपी जिंदल के जीवन से मिलती है हमको प्रेरणा
हिसार की पवित्र भूमि पर ऐसा संस्थान खोलने के लिए जिंदल समूह को धन्यवाद
यह विद्यालय 1997 से शिक्षा के क्षेत्र में दे रहा है महत्वपूर्ण योगदान
समय के साथ-साथ विद्यालय को भी आधुनिक बनाना आवश्यक
इसी कड़ी में इस परिसर में शैक्षणिक सुविधाओं का हुआ विस्तार – मुख्यमंत्री
ओपी जिंदल जी की प्रेरणा से स्थापित विभिन्न संस्थान ज्ञान, सेवा, अनुशासन और उत्कृष्टता के केंद्र
आज जिन नए कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और तकनीकी उपकरणों का उद्घाटन हुआ वह भविष्य के भारत की नई संभावनाओं और अवसरों की शुरुआत
शिक्षा में किया गया हर निवेश समाज के उज्जवल भविष्य के लिए किया जाने वाला निवेश
विज्ञान, कंप्यूटर और रोबोटिक की आधुनिक प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों के लिए प्रयोग, अनुसंधान और नवाचार के नए द्वार खोलेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि युवाओं को ऐसी शिक्षा मिले जो उन्हें चरित्रवान, रोजगार परक और कौशल युक्त बनाएं
हम भी प्रदेश में विश्व स्तरीय शिक्षा देने की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे- मुख्यमंत्री
सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन किया गया सुनिश्चित
राज्य के सभी जिलों में अटल टिंकरिंग लैब की गई स्थापित
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दसवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट किए गए वितरित
लगभग 40 हजार कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड तथा 1201 आईसीटी लैब की स्थापित
हमने चालू वित्त वर्ष में 20 करोड रुपए का हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष बनाया
हरियाणा के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का दे रहे हैं परिचय
तकनीक का उपयोग मानवता के हित में हो यह जिम्मेदारी नई पीढ़ी की- मुख्यमंत्री
विद्यार्थियों को डिजिटल दक्षता के साथ विवेक, संवेदनशीलता, सत्य निष्ठा और जिम्मेदार नागरिकता भी सीखनी होगी
यह नई सुविधा ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल को शैक्षणिक उत्कृष्टता, कौशल विकास और नवाचार में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी- मुख्यमंत्री
स्वीकार की गई मांगें
हरियाणा प्रदेश के हर गांव में लाइब्रेरी के निर्माण के लिए बजट आबंटित
प्रदेश के हर गांव में जिम खोले जाने के लिए बजट आबंटित
जॉब कैलेंडर जारी किया जाएगा ताकि वैकेंसीज भरने का शेड्यूल युवाओं की तैयारी में सहायक होगा
कोचिंग में पढ़ने वाले युवाओं को बस पास की सुविधा
अंग्रेजों के कुशासन से भी बदतर है भाजपा सरकार का शासन, उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प: प्रदीप गुलिया जोगी
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
भिवानी, 09 अगस्त, अभीतक: 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में रविवार को कांग्रेस की ग्रामीण व शहरी जिला कमेटी द्वारा स्थानीय जैन चैक स्थित तिलक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और अद्वितीय बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश के लोकतंत्र, संविधान और जनहित की रक्षा के लिए संघर्ष को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने की। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों की गूंज अभियान एवं अन्य माध्यमों से उठाए जा रहे युवाओं, छात्राओं, किसानों, महिलाओं तथा आमजन से जुड़े बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, पैट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों व कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा एवं नीतियों को घर-घर पहुंचपाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश को अंग्रेजों की गुलामी की बेडियों से आजाद कराने के लिए हमारे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने ऐतिहासिक आंदोलन चलाए थे, आज उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देशवासियों को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए एक और बड़े आंदोलन व अभियान की सख्त जरूरत है। वर्तमान भाजपा सरकार का शासन अंग्रेजों के शासनकाल से भी बदतर साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को पूरी तरह से बर्बाद कर उन्हें बेरोजगारी के दलदल में धकेलने पर तुली हुई है। आज प्रदेश का व्यापारी, किसान, मजदूर और आम नागरिक सरकार की जनविरोधी नीतियों से बेहद दुखी व परेशान हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और संविधान पर लगातार आघात किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। तिलक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जिस तरह 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे ने देश में आजादी की अलख जगाई थी, उसी तर्ज पर आज भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन के अधिकारों, किसानों के हितों और युवाओं के रोजगार की लड़ाई को सडक से संसद तक मजबूती से लड़ती रहेगी। इस अवसर पर धीरज सिंह, संजीव जागलान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षित कुमार, दिनेश कौशिक, जोगेंद्र ग्रेवाल, कमल सेवादल, विरेंद्र बापोड़ा, शिव कुमार चांगिया, नरेश तंवर जीएम, बलवंत घणघस, संजय गांधी, बलवान पूर्व पार्षद, डा. कर्ण सिंह, डा. जयवीर गोयत, रवि सोलंकी, शिव कलिंगा, अनिल प्रजापत, बजरंग वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, सुमित बराड़, रामकिशन चैहान, जयभगवान धनाना, पुनीत नुनीवाल, सुरज जाण्ड, सुमित जांगड़ा, दिनेश धनखड़, नौरंग जोगी, बलबीर सरोहा, रामतिलक, डा. फूल सिंह धनाना, सुनील उमरावत, रविकांत तोगडिया, कैप्टन रामेहर जांगड़ा, जगदीश ठेकेदार गोलागढ़, मुकेश पहलवान, मुकेश जोगी, धीरज टिकाणिया, प्रवीण बूरा, घनश्याम शर्मा, भंवर सिंह, महेंद्र पाल यादव, बाला देवी, बिमला वैद सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एसजीटीयू में विशेष कार्यशाला
सीईसी, यूजीसी के सहयोग से आयोजन,
60 से अधिक शिक्षाविदों ने लिया हिस्सा
गुरुग्राम, 09 अगस्त, अभीतक: एसजीटी विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एंड्रागॉजिकल एंड पेडागॉजिकल साइंसेज (सीईएपीएस) द्वारा कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी) व यूजीसी के सहयोग से शिक्षाविदों के लिए ऑनलाइन एमओओसीज जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (एमओओसीज) के विकास की प्रक्रिया से परिचित कराना तथा भारत की डिजिटल उच्च शिक्षा पहलों में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। कार्यशाला में एसजीटी विश्वविद्यालय के 60 से अधिक फैकल्टी सदस्यों, कोर्स कोऑर्डिनेटर्स और अकादमिक विद्वानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र के दौरान शिक्षाविदों को भारत सरकार की ऑनलाइन शिक्षा पहलों के तहत एमओओसीज की योजना, विकास, इंस्ट्रक्शनल डिजाइन तथा प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कर्नल पी.एस. जेम्स, निदेशक, सीईएनटी के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने, लचीली शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा संस्थानों को राष्ट्रीय डिजिटल लर्निंग इकोसिस्टम से जोड़ने में एमओओसीज की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एसजीटी विश्वविद्यालय शिक्षण-अधिगम की नवीन पद्धतियों को बढ़ावा देने और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में फैकल्टी की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। तकनीकी सत्र में डॉ. चंदन गुप्ता, निदेशक, एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर (ईएमआरसी), इंदौर ने विशेषज्ञ रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने एमओओसीज के विकास की पूरी प्रक्रिया, इंस्ट्रक्शनल डिजाइन के सिद्धांतों, कंटेंट निर्माण, प्रोडक्शन वर्कफ्लो, गुणवत्ता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया, प्रमाणन व्यवस्था तथा एमओओसीज के प्रस्ताव प्रस्तुत करने संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने संस्थागत स्वीकृति, पात्रता मानदंड, कोर्स विकास की समय-सीमा तथा परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। विशेषज्ञ ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए एमओओसीज तैयार करने की व्यावहारिक प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। कार्यशाला के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में फैकल्टी सदस्यों की डिजिटल लर्निंग पहलों में भागीदारी को लेकर विशेष रुचि देखने को मिली। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में मिली व्यावहारिक जानकारी की सराहना की और अपने-अपने विषयों में एमओओसीज विकसित करने के प्रति उत्साह व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. आस्था चैधरी, निदेशक, सीईएपीएस ने कहा कि विश्वविद्यालय डिजिटल पेडागॉजी को मजबूत करने और फैकल्टी सदस्यों को राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक पहलों से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सीईसी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ इस प्रकार का सहयोग फैकल्टी की दक्षताओं को बढ़ाने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता और नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यशाला का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ओ पी जिंदल मॉडल स्कूल में नई शिक्षा सुविधाओं के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
हिसार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन’
इस उद्घाटन समारोह में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात- मुख्यमंत्री
नए सपनों, नई संभावनाओं और नए भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री
ओपी जिंदल जी के जीवन से मिलती है हमको प्रेरणा
हिसार की पवित्र भूमि पर ऐसा संस्थान खोलने के लिए जिंदल समूह को धन्यवाद
यह विद्यालय 1997 से शिक्षा के क्षेत्र में दे रहा है महत्वपूर्ण योगदान
समय के साथ-साथ विद्यालय को भी आधुनिक बनाना आवश्यक
इसी कड़ी में इस परिसर में शैक्षणिक सुविधाओं का हुआ विस्तार – मुख्यमंत्री
ओपी जिंदल जी की प्रेरणा से स्थापित विभिन्न संस्थान ज्ञान, सेवा, अनुशासन और उत्कृष्टता के केंद्र
आज जिन नए कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और तकनीकी उपकरणों का उद्घाटन हुआ वह भविष्य के भारत की नई संभावनाओं और अवसरों की शुरुआत
शिक्षा में किया गया हर निवेश समाज के उज्जवल भविष्य के लिए किया जाने वाला निवेश
विज्ञान, कंप्यूटर और रोबोटिक की आधुनिक प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों के लिए प्रयोग, अनुसंधान और नवाचार के नए द्वार खोलेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि युवाओं को ऐसी शिक्षा मिले जो उन्हें चरित्रवान, रोजगार परक और कौशल युक्त बनाएं
हम भी प्रदेश में विश्व स्तरीय शिक्षा देने की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे- मुख्यमंत्री
सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन किया गया सुनिश्चित
राज्य के सभी जिलों में अटल टिंकरिंग लैब की गई स्थापित
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दसवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट किए गए वितरित
लगभग 40 हजार कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड तथा 1201 आईसीटी लैब की स्थापित
हमने चालू वित्त वर्ष में 20 करोड रुपए का हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष बनाया
हरियाणा के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का दे रहे हैं परिचय
तकनीक का उपयोग मानवता के हित में हो यह जिम्मेदारी नई पीढ़ी की- मुख्यमंत्री
विद्यार्थियों को डिजिटल दक्षता के साथ विवेक, संवेदनशीलता, सत्य निष्ठा और जिम्मेदार नागरिकता भी सीखनी होगी
यह नई सुविधा ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल को शैक्षणिक उत्कृष्टता, कौशल विकास और नवाचार में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी- मुख्यमंत्री
