





एल. ए. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर में सीबीएसई की जेंडर सेंसिटिविटी विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित
झज्जर, 11 जुलाई, अभीतक: एल.ए. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत जेंडर सेंसिटिविटी विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए कुल 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में जेंडर सेंसिटिविटी के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा विद्यालयी वातावरण में किसी भी प्रकार के लैंगिक भेदभाव को समाप्त करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी के लिए समान, सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समावेशी शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करना था। साथ ही शिक्षकों को ऐसी शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराया गया, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं संवेदनशील विकास को प्रोत्साहित किया जा सके। सीबीएसई की रिसोर्स पर्सन सुश्री अनीता सिंह राणा एवं श्री अनिल ने जेंडर सेंसिटिविटी के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है कि वह प्रत्येक विद्यार्थी के साथ समानता, सम्मान एवं निष्पक्षता का व्यवहार करे तथा कक्षा में ऐसा सकारात्मक वातावरण निर्मित करे, जहाँ सभी विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हों। विद्यालय के प्रबंधक श्री के. एम. डागर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय आगामी शैक्षणिक सत्र से नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों में जेंडर सेंसिटिविटी एवं समानता के मूल्यों को विकसित करने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियों एवं नवाचारों का प्रभावी संचालन करेगा। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. निधि कादयान ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को जेंडर सेंसिटिविटी की सही समझ प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण एवं समावेशी शिक्षा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. निधि कादयान ने की। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री जगपाल गुलिया, श्री जयदेव दहिया, श्रीमती अनीता गुलिया एवं श्रीमती नीलम दहिया ने सीबीएसई की रिसोर्स पर्सन सुश्री अनीता सिंह राणा एवं श्री अनिल सहित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।




एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में लैंगिक समानता विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया
झज्जर, 11 जुलाई, अभीतक: सीबीएसई के तत्वावधान में एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में विद्यालयों में लैंगिक समानता विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें झज्जर जिले के काफी स्कूलों के अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों में लैंगिक समानता, संवेदनशीलता तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक विद्यालयी वातावरण विकसित करने की समझ को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में सीबीएसई द्वारा नियुक्त रिसोर्स पर्सन श्रीमती सीमा हुड्डा एवं श्रीमती सीमा सैनी ने विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं, उदाहरणों तथा व्यावहारिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों को जेंडर सेंसिटिविटी के विविध आयामों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यालयों में समान अवसर, परस्पर सम्मान, भेदभाव रहित व्यवहार तथा सकारात्मक शिक्षण वातावरण के निर्माण पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर एच.डी. पब्लिक स्कूल के निदेशक बलराज फौगाट ने अपने संबोधन में कहा कि ष्शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, समानता, नैतिक मूल्यों और मानवीय दृष्टिकोण का विकास करना भी है। विद्यालय तभी उत्कृष्ट बनते हैं जब प्रत्येक विद्यार्थी स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और समान अवसरों का अधिकारी महसूस करे। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास एवं आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों, रिसोर्स पर्सन्स तथा सीबीएसई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान एवं कौशल को समृद्ध करते हैं और नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायक सिद्ध होते हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जेंडर आधारित रूढ़ियों को समाप्त करने, समान अवसर प्रदान करने, विद्यार्थियों की गरिमा का सम्मान करने तथा विद्यालयों में समावेशी संस्कृति विकसित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं व्यवहारिक बताते हुए इसे अपने शिक्षण कार्य में उपयोगी बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने विद्यालय परिसर में लैंगिक समानता, सम्मान और संवेदनशीलता की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ तथा विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया।








पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्त भारत अभियान में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी: महंत श्री राजेंद्र दास महाराज
झज्जर, 11 जुलाई, अभीतक: समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति और पर्यावरण असंतुलन को दूर करने के संकल्प के साथ स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन द्वारा अनाज मंडी झज्जर में सायं एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत श्री राजेंद्र दास महाराज’ के परम सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्य वाणी सत्संग, नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गतृसाइकिल यात्राृ, तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद पौधारोपण एवं पौधा वितरण किया गया। महंत श्री राजेंद्र दास महाराज के उद्बोधन की मुख्य बातें
सत्संग को संबोधित करते हुए महंत श्री राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि देश को स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण दोनों अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर अपना और अपने परिवार का भविष्य बर्बाद कर रही है। नशे से न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है, बल्कि समाज में अपराध और पारिवारिक विघटन भी बढ़ता है। महंत ने कहा कि पेड़ ही जीवन हैं। बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जल संकट से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि नशा मुक्त भारत और हरित भारतृ’ के निर्माण में हर नागरिक को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां
- दिव्य वाणी सत्संग: हजारों श्रद्धालुओं ने सत्संग में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। सत्संग में जीवन मूल्यों, संस्कारों और सेवा भावना पर विशेष चर्चा हुई।
- नशा मुक्त भारत साइकिल यात्रा: नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने के लिए आश्रम से सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें के नारे लगाए गए।
- पौधारोपण एवं पौधा वितरण: पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ बड़ी संख्या में छायादार, फलदार और औषधीय पौधों का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने आश्रम परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन के पदाधिकारियों, संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। फाउंडेशन ने घोषणा की कि यह अभियान आगे भी जिले के गांव-गांव में चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर नशा मुक्त और हरित भारत बनाने का संकल्प लिया।




झज्जर जिला में एसआईआर प्रक्रिया के चलते डिजिटाइजेशन कार्य जारी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे एसआईआर अभियान 2026 को मिल रही गति’
डीसी का आम नागरिकों से आह्वान -14 जुलाई का इंतजार न करते हुए तत्काल गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपे मतदाता’
बेरी, बादली और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में सम्बंधित एसडीएम और झज्जर में एडिशनल ईआरओ कर रहे डिजिटाइजेशन कार्य की मॉनीटिरिंग’
झज्जर, 11 जुलाई, अभीतक: जिलाभर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में गणना प्रपत्रो के डिजिटाइजेशन का कार्य प्रभावी रूप से चल रहा है। जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के संग्रहण, डिजिटाइजेशन तथा अन्य व्यवस्थाओं की मॉनीटिरिंग कर रहे हैं। साथ ही मतदाताओं से 14 जुलाई का इंतजार न करते हुए आज ही गणना प्रपत्र भरते हुए जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि तत्काल एप पर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित हो सके।
डिजिटाइजेशन कार्य की चरणबद्व तरीके से हो रही मॉनिटरिंग: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत डिजिटाइजेशन कार्य की चरणबद्व तरीके से मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी ईआरओ और एडिशनल ईआरओ निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि झज्जर, बेरी, बादली व बहादुरगढ़ के ईआरओ नियमित रूप से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा के साथ साथ गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को तत्काल निपटने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शनिवार को एसडीएम बहादुरगढ अभिनव सिवाच ने 64 बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र के संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य का बीएलओ से प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने एसआईआर में लगे सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि वे हर दो घण्टे में बीएलओ से डिजिटाइजेशन कार्य की रिपोर्ट लें,ताकि कार्य को तत्काल पूरा किया जा सके।
पात्र मतदाताओं के सहयोग से एसआईआर को मिल रही गति
एसडीएम बेरी एवं 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पात्र मतदाताओं के सक्रिय सहयोग के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है और मतदाताओं को 14 जुलाई से पहले हर हाल में अपने हस्ताक्षर युक्त गणना प्रपत्र को भरने उपरांत बीएलओ को सौंपने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके बाद प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे 14 जुलाई का इंतजार न करें और आज ही अपने गणना प्रपत्र तत्काल भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं, ताकि डिजिटाइजेशन कार्य समय पर पूरा किया जा सके। डिजिटाइजेशन कार्य में बूथ पर बीएलओ का सहयोग करें बीएलए’
बादली एसडीएम विशाल कुमार ने 65 बादली विधानसभा क्षेत्र में कई बूथ का निरीक्षण करते हुए बीएलओ से डिजिटाइजेशन कार्य की जानकारी ली। उन्होंने राजनीतिक दलों के बीएलए से बीएलओ का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार वोटरों को ऑनलाइन एनमरेशन फार्म अप्लाई करने की सुविधा प्रदान की गई है। इससे फार्म डिजिटाइज्ड होने में आसानी रहेगी।
’सभी वोटर तत्काल भरकर जमा कराएं गणना प्रपत्र’
एडिशनल ईआरओ शेखर नरवाल ने 66 झज्जर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर पहुँचकर एसआईआर गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के बीएलए से अपील की कि वे एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट एवं मृत) मतदाताओं की पहचान करने में बीएलओ का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। साथ 14 जुलाई का बिना किसी इंतजार के मतदाता अपना गणना प्रपत्र भरें।




बरसाती मौसम में जलभराव की स्थिति न बने, तत्परता से कार्य करें अधिकारी: डीसी डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ की जल निकासी प्रबंधों की समीक्षात्मक बैठक
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जल निकासी प्रबंधन व तैयारियों की समीक्षा
कंट्रोल रूम एक्टिव, 01251-254270 नम्बर जारी
झज्जर, 11 जुलाई, अभीतक: बरसाती मौसम के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। यह निर्देश डीसी वर्षा खांगवाल ने दिए। डीसी झज्जर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा देर शाम ली गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद दिए गए दिशा निर्देशों की अनुपालना के तहत सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ले रही थी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ मानसून सीजन के दौरान जल निकासी, जलभराव की रोकथाम एवं बाढ़ नियंत्रण उपायों की समीक्षा कर रहे थे। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए निर्देश के तहत जिला झज्जर में मानसून सीजन के दौरान व्यापक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बताया कि जिला झज्जर में जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां की गई है।
बरसाती सीजन में आमजन को न हो परेशानी,जल निकासी व्यवस्था रहे सुदृढ़
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों की बैठक में कहा कि बरसाती मौसम के दौरान जल निकासी व्यवस्था हर समय सुचारु रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात होने के तुरंत बाद जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन के दैनिक जीवन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
उपमंडल स्तर पर एसडीएम करेंगे मॉनिटरिंग, संयुक्त निरीक्षण टीम रहेंगी सक्रिय
डीसी वर्षा खांगवाल ने डीएमसी के अलावा झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ एवं बादली के एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जल निकासी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की संयुक्त निरीक्षण टीमें गठित कर संवेदनशील एवं संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप सेट, मोटर एवं अन्य उपकरण रखें तैयार
डीसी ने सिंचाई,जनस्वास्थ्य, विकास एवं पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड स्टाफ संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप सेट, मोटर, पाइप एवं अन्य आवश्यक उपकरणों को पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रखे, ताकि आवश्यकता पड़ते ही बिना विलंब जल निकासी का कार्य प्रारंभ किया जा सके।
जलभराव की प्रत्येक घटना का रखें विस्तृत रिकॉर्ड
डीसी वर्षा खांगवाल ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग बरसात के दौरान जलभराव से संबंधित प्रत्येक घटना का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार करें। रिकॉर्ड में यह स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए कि किन स्थानों पर जलभराव हुआ, पानी की निकासी में कितना समय लगा तथा स्थिति सामान्य होने में कितना समय लगा। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड भविष्य में स्थायी समाधान, बेहतर योजना निर्माण एवं आपदा प्रबंधन की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण उपायों के चलते लघु सचिवालय झज्जर में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01251-254270 है,जोकि 24 घण्टे कार्यरत रहेगा।
जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग रखे विशेष सतर्कता
डीसी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि बरसाती मौसम के दौरान जल जनित एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की तत्परता, स्वच्छ पेयजल तथा जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत स्वच्छ व सुरक्षित माहौल प्रदान किया सके।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल, सीटीएम रितु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




गाँव चैनत में पीने के पानी की टी को लेकर सरकार के खिलाफ चल रहे धरने को कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल दिया समर्थन
हांसी, 11 जुलाई, अभीतक: हांसी के गाँव चैनत में पीने के पानी की टी को लेकर सरकार के खिलाफ चल रहे धरने में भाग लेने श्रीमती गीता भुक्कल विधायक’ व पूर्व शिक्षा मंत्री भी पहुंची और उन्होंने धरने को सम्बोधित करते हुए समर्थन दिया। श्रीमती गीता भुक्कल विधायक ने संबोधित करते हुए चैनत गाँव की समस्या गम्भीरता से लेकर समाधान करने की बात कही। इस मौके पर विधायक शकुंतला खटक, विधायक नरेश सेलवाल, विधायक बलराम डांगी, विधायक इन्दू राज नरवाल, विधायक जस्सी पेटवाड, विधायक देवेंद्र हंस, श्री राहुल मक्कड, श्री सुमन शर्मा, श्री तेजवीर पुनिया, श्री तेलू राम जांगड़ा व समस्त साथी मौजूद रहे।




सक्षम मतदाता स्वयं ऑनलाइन फिल करें गणना प्रपत्र , 14 जुलाई का ना करें इंतजार: डीसी
ऑनलाइन सुविधा अपनाकर समय बचाएं, गणना प्रपत्र का होगा तत्काल डिजिटाइजेशन
सही एवं अपडेट मतदाता सूची तैयार करने में सभी नागरिक निभाएं अपनी जिम्मेदारी
सभी ईआरओ अपने -अपने विधानसभा क्षेत्रों में कर रहे मॉनिटरिंग-डीसी
झज्जर, 11 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने झज्जर जिला के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 14 जुलाई की अंतिम तिथि का इंतजार न करें, बल्कि जल्द से जल्द अपना हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करें। इसके अलावा ऐसे मतदाता जो ऑनलाइन एनमरेशन फार्म फिल करने में सक्षम हैं,वे ऑनलाइन प्रक्रिया का ऑप्शन ले और तत्काल फॉर्म भरें। उन्होंने कहा कि समय पर गणना प्रपत्र जमा होने से मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटि रहित बनाने का कार्य भी निर्धारित समय में पूरा किया जा सकेगा।
ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता स्वयं भी ीजजचेरूध्ध्अवजमते.मबप.हवअ.पद पर जाकर ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम अपनाने से समय की बचत होगी, प्रक्रिया अधिक सरल होगी तथा ऑनलाइन एन्यूमरेशन के माध्यम से गणना प्रपत्र का तत्काल डिजिटाइजेशन भी संभव होगा। उन्होंने झज्जर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अधिक से अधिक ऑनलाइन सुविधा अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन हो ,इसके लिए सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन कार्य की न केवल मॉनिटरिंग कर रहे हैं, बल्कि बूथों पर बीएलओ से फीडबैक ले रहे हैं।
बीएलओ को हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्र अवश्य दें
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के पास ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे अपना हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को तुरंत उपलब्ध कराएं। सभी बीएलओ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त कर रहे हैं तथा उनका डिजिटाइजेशन भी लगातार किया जा रहा है, इसलिए प्रत्येक मतदाता समय रहते अपना सहयोग सुनिश्चित करे।
अपडेट मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला
डीसी ने कहा कि त्रुटि रहित व अपडेट मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए तथा अपने परिवार और आसपास के अन्य पात्र मतदाताओं को भी गणना प्रपत्र भरने और ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करने के लिए प्रेरित करे।
गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन के बाद होगा वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने नागरिकों से अपील की कि वे तत्काल गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपें, ताकि उनका तत्काल डिजिटाइजेशन हो सके। इसके बाद 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 21 जुलाई से 18 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर उनका निस्तारण किया जाएगा तथा सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
झज्जर पुलिस कीटीम ने गांव वजीरपुर में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और डायल-112 के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
बेरी, 11 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने गांव वजीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। लोगों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की गई। साथ ही डायल-112 आपातकालीन सेवा के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इस सेवा का उपयोग करें। इसके अलावा साइबर अपराधों से बचाव के लिए ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक और ओटीपी साझा न करने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।



अवैध हथियार सहित एक युवक को किया गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 11 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चैकी सेक्टर-9 की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल है। पुलिस चैकी सेक्टर-9 प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रणवीर ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाबी ढाबे के पास अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट कर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान चिराग निवासी दिल्ली के रूप में हुई। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना शहर बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सोनीपत:
खेतों में बनी पीर बाबा की मजार के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला दो बच्चों के पिता का शव
परिजन जता रहे हत्या की आशंका, वहीं मौत से पहले का ऑडियो-वीडियो भी आया सामने
गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव पीरगढ़ी की घटना,युवक का शव मिलने से गांव में फैली सनसनी
मृतक की पहचान गांव पीरगढ़ी निवासी प्रदीप के रूप में हुई
मृतक प्रदीप पेट्रोल पंप पर नौकरी कर परिवार का कर रहा था पालन पोषण
परिजन जता रहे हत्या की आशंका, वहीं मौत से पहले का ऑडियो-वीडियो भी आया सामने
मौत से पहले के कथित वीडियो में युवक खुद को अपनी मर्जी से कदम उठाने की कह रहा बात
फांसी लगाने से पहले युवक ने बनाया था ऑडियो-वीडियो, अब हुआ वायरल
गन्नौर थाना पुलिस कर रही मामले में गंभीरता से जांच




विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के 3 दिन शेष
पात्र मतदाता समय रहते भरें और जमा करें गणना प्रपत्र: डीसी अभिषेक मीणा
ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं 2002 की मतदाता सूची
रेवाड़ी, 11 जुलाई, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के समापन में अब केवल तीन दिन शेष हैं। ऐसे में जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे बिना देरी किए इसे भरकर अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करवाएं। डीसी ने कहा कि समय पर गणना प्रपत्र जमा करने से मतदाता के निर्वाचन रिकॉर्ड का सत्यापन सुगमता से हो सकेगा तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा। सभी पात्र मतदाता अपने वर्तमान मतदाता विवरण तथा आवश्यकता होने पर वर्ष 2002 की निर्वाचक नामावली अथवा संबंधित परिजन के विवरण के आधार पर निर्धारित जानकारी अवश्य उपलब्ध कराएं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन सर्च करने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। मतदाता वर्ष 2002 की विशेष गहन पुनरीक्षण सूची में अपना नाम निम्न लिंक
ीजजचेरूध्ध्अवजमते.मबप.हवअ.पद पर जाकर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम, ईपीआईसी नंबर अथवा अन्य विवरण के माध्यम से भी खोजा जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी पात्र मतदाता अभियान की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और शीघ्र अपने गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि जिला की निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित एवं नवीनतम बनाया जा सके।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई है अंतिम तिथि
खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां अर्जित करने वाले बच्चे कर सकते हैं आवेदन
रेवाड़ी, 11 जुलाई, अभीतक: महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां अर्जित की हो। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की एक प्रतिष्ठित पहल है। इस पुरस्कार का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले बच्चों को पहचान प्रदान करना तथा अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है। उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठनों से आह्वान किया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली एवं योग्य बच्चों की पहचान कर उनके नामांकन समय पर सुनिश्चित करें, ताकि रेवाड़ी जिले के अधिक से अधिक बच्चों को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामित किया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय नागरिक बच्चे, जो भारत में निवास कर रहे हैं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु पात्र हैं। इच्छुक बच्चे स्वयं अथवा किसी अन्य व्यक्तिध्संस्था द्वारा नामित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक एवं अनुशंसाकर्ता ीजजचेरूध्ध्ंूंतकेण्हवअण्पदध् पर जाकर ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा।






पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने राष्ट्रीय पदक विजेता पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रेवाड़ी, 11 जुलाई, अभीतक: पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अपने निवास रामपुरा हाउस पर आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पैरा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 23वीं राष्ट्रीय, 18वीं जूनियर एवं द्वितीय सब-जूनियर राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 18 जनवरी 2026 तक रुड़की (उत्तराखंड) में हुआ था। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। समारोह में स्वर्ण पदक विजेताओं को 25,000, रजत पदक विजेताओं को 15,000 तथा कांस्य पदक विजेता को 10,000 रुपए की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में सुधीर, अशोक, अजय, गीतिका, दीपक, मनीष, प्रदीप जून, सोमन, देवी, खुशबू एवं पायल शामिल रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष आरती सिंह राव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता में उसके परिवार एवं प्रशिक्षकों का अमूल्य योगदान होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हरियाणा एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चेयरमैन अभिजीत सिंह, पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के संस्थापक गिरिराज सिंह, महासचिव ज्योति कुमार छाबड़ा, कोषाध्यक्ष पवन अधाना, कोच धर्मेंद्र एवं सतबीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जूडो के अर्जुन अवार्ड प्राप्त यशपाल सोलंकी तथा डीएसओ, गुरुग्राम आरती सोलंकी भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के अंत में सभी खिलाड़ियों ने अध्यक्ष आरती सिंह राव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने संशोधित ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली और ऑनलाइन आबकारी सेवाओं का किया शुभारंभ
कहा, पारदर्शिता आएगी और राजस्व में होगी बढ़ोतरी
विजन -2047 , सीएम-अनाउंसमेंट तथा संकल्प-पत्र की घोषणाओं की भी समीक्षा की
एकमुश्त निपटान योजना में टैक्स छूट का लाभ उठाने का किया आह्वान
चंडीगढ़, 11 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को राज्य के आबकारी प्रशासन में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए संशोधित ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली और ऑनलाइन आबकारी सेवाओं की शुरुआत की है। इन नई पहलों का मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकी-संचालित शासन के माध्यम से पारदर्शिता को मजबूत करना, नियामक निरीक्षण में सुधार लाना, सरकारी राजस्व को सुरक्षित करना और व्यापार करने की सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग के विजन -2047 की भी समीक्षा की। उन्होंने विभाग से संबंधित सीएम-अनाउंसमेंट तथा संकल्प-पत्र की घोषणाओं की भी प्रगति रिपोर्ट ली। मुख्यमंत्री ने शराब के लिए क्यूआर कोड-आधारित श्ट्रैक एंड ट्रेसश् प्रणाली का एक उन्नत संस्करण पेश किया है। इस प्रणाली के तहत डिस्टिलरी और बॉटलिंग से लेकर थोक और खुदरा बिक्री तक, शराब की हर बोतल की विजिट पर पैनी नजर रखी जा सकेगी और उसकी विशिष्ट पहचान की जा सकेगी। यह व्यवस्था इन्वेंट्री की आवाजाही पर बेहतर नजर रखने, आबकारी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने और अवैध शराब के प्रसार पर रोक लगाकर निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा देगी। इसके अलावा, आबकारी विभाग को इस प्रणाली से पूरी आपूर्ति श्रृंखला की रीयल-टाइम निगरानी करने, कर चोरी और तस्करी के खिलाफ प्रवर्तन को मजबूत करने, डेटा-आधारित निर्णय लेने और राज्य के राजस्व को सुरक्षित करने में बड़ी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई यह तकनीक-आधारित पहल पारदर्शी प्रशासन, प्रभावी विनियमन और आबकारी राजस्व में निरंतर वृद्धि के लिए डिजिटल गवर्नेंस का उपयोग करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आबकारी नियामक प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने 8 नई ऑनलाइन आबकारी सेवाएँ भी लॉन्च की हैं, जिससे अब विभिन्न लाइसेंसों और अनुमतियों के लिए ऑनलाइन और पेपरलेस सर्विस वितरण का दायरा बढ़ गया है। इन ऑनलाइन सेवाओं में एक महत्वपूर्ण जुड़ाव अस्थायी शराब परोसने के लाइसेंस (स्-12।-ब्) का अनुदान है। यह सर्विस सामाजिक और सार्वजनिक समारोहों जैसे कि कार्यक्रमों, संगीत कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और इसी तरह के अवसरों के लिए अस्थायी शराब परोसने के लाइसेंस को ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। यह ऑनलाइन प्रणाली लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल बनाएगी, अनुपालन के बोझ को कम करेगी और आवेदकों के लिए व्यापार करने की सुगमता को बढ़ाएगी। इसके साथ ही, मैरिज पैलेस और बैंक्वेट हॉल के वार्षिक पंजीकरण, विकृत स्पिरिट आउटलेट लाइसेंस (स्-17), औद्योगिक और औषधीय स्पिरिट कब्जा परमिट (स्-42। से स्-42क्) और खुदरा शराब की दुकानों के समय विस्तार की अनुमति के लिए भी ऑनलाइन सेवाएँ शुरू की गई हैं। इनमें से प्रत्येक सर्विस को पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस वर्कफ्लो पर तैयार किया गया है, जिससे आवेदक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं, उसकी प्रगति की निगरानी कर सकते हैं और 7 कार्य दिवसों की तय समय-सीमा के भीतर पोर्टल के माध्यम से मंजूरी प्राप्त कर सकते हैं। स्वचालित प्रसंस्करण के कारण हर कदम पर मानवीय हस्तक्षेप कम होगा, जिससे यह पूरी प्रक्रिया बैंक्वेट हॉल संचालकों, औद्योगिक और औषधीय स्पिरिट उपयोगकर्ताओं, विकृत स्पिरिट विक्रेताओं और खुदरा लाइसेंसधारियों के लिए तेज, अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने आबकारी प्रशासन को आधुनिक बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के विभाग के प्रयासों की सराहना की और इन नई प्रणालियों को पूरे राज्य में प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
करदाता श्एकमुश्त निपटान योजना में टैक्स छूट का लाभ उठाएं
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने करदाताओं से 1 जून 2026 से वैट, सीएसटी, हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम जैसे प्री-जीएसटी कर कानूनों के लिए शुरू की गई श्एकमुश्त निपटान योजना 2026श् (व्ज्ै-2026) के तहत आवेदन कर टैक्स छूट का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। इस ओटीएस-2026 के तहत सभी करदाताओं के लिए 100 प्रतिशत जुर्माना और ब्याज माफ कर दिया गया है और विभिन्न स्लैब में देय कर में भारी छूट भी दी गई है।



खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत से खेलों में देश का अग्रणी राज्य बना हरियाणा – खेल मंत्री गौरव गौतम
अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप से निकलेंगे भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
चंडीगढ़, 11 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत से हरियाणा खेलों में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल मंत्री आज रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा और विशेष रूप से रोहतक के लिए गौरव की बात है कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन यहां किया जा रहा है। खेल मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रतियोगिता से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, ओलंपिक सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और देश का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता पूरी पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित कर चुकी है तथा खेल अवसंरचना को और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 114 करोड़ रुपये की लागत से 42 नए स्टेडियमों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि जिन स्टेडियमों में रखरखाव अथवा वातानुकूलन संबंधी कार्य चल रहे हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर, भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष एम फोनी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रदेश के सभी नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सहयोग की अपील
कार्य में बाधा डालने पर की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई
चंडीगढ़, 11 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों व निर्वाचन कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण किया जा रहा है। ऐसे में सभी मतदाता कार्य के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों से पूरा सहयोग करें। निर्वाचन कार्य में बाधा डालने अथवा सरकारी कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता एवं कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता एवं मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 14 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करवाने की आखिरी तारीख है। ऐसे में सभी मतदाता समय रहते अपना एसआईआर फॉर्म बीएलओ के पास जमा करवाएं। दरअसल, 10 जुलाई को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-73, गांव नाथूसरी चैपटा में निर्वाचन कार्य के दौरान ड्यूटी पर तैनात बीएलओ एवं उनके सहायक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला संज्ञान में आया। सूचना मिलते ही जिला निर्वाचन प्रशासन एवं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।




मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा, प्रदेशभर में प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
शुक्रवार देर रात सभी उपायुक्तों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक
प्रदेश में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए- मुख्यमंत्री
प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर, अधिकारी फील्ड में रहकर करें नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें
चंडीगढ़, 11 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मानसून के मद्देनजर प्रदेशभर में जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की रोकथाम तथा संभावित बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की शुक्रवार देर रात व्यापक समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों, मंडलायुक्तों तथा सिंचाई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शहरी स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत, राजस्व, स्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, प्रदेश में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलों में जल निकासी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करें तथा फील्ड स्तर पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में जलभराव की आशंका रहती है, उनकी पहले से पहचान कर वहां सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएं। वर्षा के तुरंत बाद प्रभावित क्षेत्रों से पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि जनजीवन सामान्य बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शहरी स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत, राजस्व, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। जल निकासी के लिए आवश्यक पंप सेट, मोटर, पाइप तथा अन्य उपकरण पूरी तरह कार्यशील अवस्था में तैयार रखे जाएं। उपमंडल स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश से गुजरने वाली नदी सहित सभी ड्रेन की नियमित निगरानी की जाए तथा जहां कहीं भी बरसाती पानी के प्रवाह में अवरोध हो, उसे तत्काल हटाकर निर्बाध जल निकासी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यमुना नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों की तत्काल तैनाती सुनिश्चित की जाए। राजस्व, सिंचाई, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभाग बाढ़ संभावित क्षेत्रों में समन्वित ढंग से कार्य करें, ताकि जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनरी, नावों, जनरेटर तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की नियमित जांच की जाए। सभी जिलों में बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी से संबंधित कंट्रोल रूम चैबीस घंटे सक्रिय रखे जाएं तथा आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह तैयार रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान जलजनित एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न रहे। मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिला मानसून के दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए अपना टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी करे, ताकि जलभराव, बाढ़ अथवा अन्य आपात स्थिति से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जलभराव की प्रत्येक घटना का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाए। इसमें प्रभावित स्थान, पानी की निकासी में लगा समय तथा स्थिति सामान्य होने में लगे समय का समुचित विवरण दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर भविष्य के लिए स्थायी एवं दीर्घकालिक समाधान तैयार किए जाएंगे, ताकि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या का प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहें।



प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री ने भिवानी में हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में किया नवनिर्मित फिजियोथैरेपी सेंटर का लोकार्पण
चंडीगढ़, 11 जुलाई, अभीतक: प्रदेश की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने आज भिवानी में महम रोड पर स्थित जगन्नाथ सर्राफ वेलनेस सेंटर एवं हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में नवनिर्मित फिजियोथैरेपी सेंटर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं में निरंतर विस्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश को और अधिक बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से भिवानी और महेंद्रगढ़ जिला के कोरियावास को नए मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे, जो स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। यह योग दिवस स्वास्थ्य रहने के लिए प्रकृति की गोद में जाने का एक संदेश है। नियमित रूप से योगासन प्राणायाम कर हम स्वस्थ रह सकते हैं और बुजुर्ग अवस्था में आने वाली सामान्य बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब पौने दो साल के दौरान प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं में निरंतर विस्तार किया है। प्रदेश में 1100 चिकित्सकों की भर्ती की गई है। उनका प्रयास है कि ग्रामीण अंचल में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सामान्य अस्पताल जैसी चिकित्सा सुविधा मिलें ताकि ग्रामीणों और विशेष कर महिलाओं को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। कार्यक्रम के दौरान भिवानी के विधायक श्री घनश्याम सर्राफ, बवानी खेड़ा के विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़, चै. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नशा केवल कानून-व्यवस्था नहीं, समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण का विषय, जनभागीदारी से बनेगा नशा मुक्त हरियाणा- मुख्यमंत्री
युवा नशे से मुक्त होंगे तभी विकसित हरियाणा और विकसित भारत का सपना होगा साकार- मुख्यमंत्री
हरियाणा उदय अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता से नशे के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा- मुख्यमंत्री
नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की संपत्ति सीज की गई
चंडीगढ़, 11 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा केवल कानून-व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि समाज, परिवार, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है। सरकार कानून बनाकर और पुलिस कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर अंकुश लगा सकती है, लेकिन इस बुराई का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब पूरा समाज इसके विरुद्ध एकजुट होकर जन-आंदोलन खड़ा करे। उन्होंने कहा कि श्हरियाणा उदयश् अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता को मजबूत करते हुए प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को पंचकूला में श्हरियाणा उदयश् अभियान के तहत श्नशा मुक्त हरियाणा के लिए एनजीओ एवं केमिस्ट एसोसिएशनों के साथ संवादश् कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों को नशा विरुद्ध शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर देश आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति तभी संभव है, जब देश और प्रदेश का युवा नशे से मुक्त होकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा केवल एक सामाजिक अभियान नहीं, बल्कि विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाया जाएगा।
आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करने का अभियान है नशा मुक्त हरियाणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा का यह संकल्प केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति, संस्था, सामाजिक संगठन, केमिस्ट, पुलिस अधिकारी अथवा नागरिक इस अभियान में सहयोग कर रहा है, वह भविष्य के सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त हरियाणा के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह संवाद केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस संकल्प का उद्घोष है, जो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा। यह ऐसे हरियाणा के निर्माण का अभियान है, जहां युवाओं की आँखों में राष्ट्र निर्माण का सपना होगा। उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, केमिस्ट समुदाय, पुलिस अधिकारियों तथा जागरूक नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को तोड़ देता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा ऐसी सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति को पतन की ओर ले जाती है। यह केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, परिवार, संस्कार और सामाजिक मूल्यों को भी तोड़ देता है तथा अंततः राष्ट्र की ऊर्जा को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और हरियाणा देश की सबसे ऊर्जावान भूमि है। प्रदेश के युवाओं ने खेल, शिक्षा, विज्ञान, उद्योग तथा अनेक क्षेत्रों में देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। ऐसे में यदि यही युवा नशे की गिरफ्त में चला जाए तो यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की हार होगी। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद नहीं करता, बल्कि एक मां की मुस्कान, पिता का सहारा, बहन की सुरक्षा, पत्नी का विश्वास और बच्चों का भविष्य भी छीन लेता है। इसलिए नशे के विरुद्ध संघर्ष केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि मानवता, परिवार, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का विषय है।
