


https://www.facebook.com/share/v/1QS1msfqzw
https://www.facebook.com/share/v/1PGgs7tqia

खिलाड़ी,सैनिक और किसान हमारे असली हीरो: औमप्रकाश धनखड़
अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता सक्षम लोहचब के सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़
बादली, 11 अगस्त, अभीतक: अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में 92 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले पहलवान सक्षम लोहचब का बुपनियां स्थित जयबीर अखाड़े में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और विजता खिलाड़ी को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का क्षेत्र की सरदारी ने स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद गांव पहुंचने पर पहलवान सक्षम का ग्रामीणों और पहलवानों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें अखाड़े तक लाया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में पहलवान, कोच, ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे। अखाड़े में पहुंचने पर ग्रामीणों ने सक्षम लोहचब का फूलों और रुपए की मालाएं पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान पहलवानों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अखाड़ा परिसर में मौजूद लोगों ने सक्षम की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। समारोह को संबोधित करते हुए औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि खिलाड़ी, सैनिक और किसान हमारे असली हीरो हैं। बुपनियां और आसपास का क्षेत्र पहलवानों की भूमि है। यहां की मिट्टी ने समय-समय पर देश को बेहतरीन पहलवान दिए हैं। उन्होंने सक्षम लोहचब की उपलब्धि की जमकर सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया। सक्षम लोहचब की इस उपलब्धि से बुपनियां की कुश्ती परंपरा को भी नई पहचान मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि सक्षम ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल पदक जीता, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सम्मान समारोह के दौरान अखाड़े में मौजूद पहलवानों और कोचों ने भी सक्षम का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखाड़ा संचालक जयवीर कोच ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र की सरदारी, जिला पार्षद संजय दलाल,जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र नांदल, बारह के प्रधान उमेद देशवाल, चेयरमैन लीलू पहलवान, जीते प्रधान अनिल प्रधान शाहपुर, बिल्लू ठेकेदार मांडोठी सहित कुश्ती कोच, कुश्ती संघ के पदाधिकारियों सहित पहलवानों ने सक्षम के उज्जवल भविष्य की कामना की।




झज्जर में तिरंगा बाइक-ई बाइक रैली में उत्साहपूर्वक झज्जर जिला बना भागीदार।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक-ई बाइक में भागीदार बना झज्जर
डीसी वर्षा खांगवाल ने रैली को दिखाई हरी झंडी
झज्जर शहर में हर घर तिरंगा, वंदे मातरम गीत हुआ गुंजायमान
झज्जर, 11 अगस्त, अभीतक: स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान के तहत झज्जर मुख्यालय पर मंगलवार की सुबह तिरंगा बाइक-ई बाइक रैली का आयोजन हुआ। डीसी वर्षा खांगवाल ने तिरंगा बाइक-ई बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में जिलावासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वंदे मातरम-जय हिंद के नारों से शहर गुंजायमान हो गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के नाम संदेश थीम पर चल रहे प्रचार वाहन पर लोगों ने अपने संदेश भी साझा किए। डीसी वर्षा खांगवाल ने तिरंगा बाइक-ई बाइक रैली को रवाना करते हुए कहा कि आज पूरा देश हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान में सहभागी बन रहा है। झज्जर जिला में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से क्रमवार 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया है जिसमें देश के नाम संदेश थीम पर प्रचार वाहन को रवाना करने के साथ ही सेल्फी प्वाइंट, प्रदर्शनी, पेंटिंग व वंदे मातरम गायन के साथ-साथ बाईक व ई बाइक रैली सहित साइकिल व पैदल तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों के साथ ही लघु सचिवालय परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया जा रहा है। डीसी ने तिरंगा बाइक-ई बाइक रैली को रवाना करते हुए कहा कि आज पूरे देश के हर आम जनमानस में पूरा जोश है और देशप्रेम की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए जिलावासी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे सेल्फी प्वाइंट व प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अपनी फोटो https://harghartiranga.com पर अपलोड करते हुए ई सर्टिफिकेट प्राप्त करें। मंगलवार को तिरंगा बाइक व ई बाइक रैली लघु सचिवालय मेन गेट से आरंभ होकर राव तुलाराम चैक, त्रिमूर्ति मंदिर, यादव धर्मशाला, बीकानेर चैक से अंबेडकर चैक, पुराना बस स्टैंड रोड, शहीद ले.रविंद्र छिक्कारा चैक से महर्षि दयानंद स्टेडियम तक निकली। यात्रा के साथ सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का प्रचार वाहन भी साथ रहा और देशभक्ति गीतों से बाइकर्स में उत्साह का संचार किया।
आज निकलेगी तिरंगा साइकिल रैली
हर घर तिरंगा अभियान के ऑवर आल प्रभारी एवं एडीसी जगनिवास ने बताया कि डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में बुधवार, 12 अगस्त को सायं 4 बजे से झज्जर शहर में तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तिरंगा साइकिल रैली महर्षि दयानंद स्टेडियम से आरंभ होकर पुराना तहसील रोड होते हुए राकवमावि के पास चैक से मुडकर पुरा बर्फ खाना रोड होते हुए शहीद ले.रविंद्र छिक्कारा चैक से महर्षि दयानंद स्टेडियम में संपन्न होगी। वहीं राजकीय पीजी नेहरू काजेल ऑडिटोरियम में सेमिनार का भी आयोजन बुधवार की सुबह 11 बजे होगा। साथ ही जिला के शिक्षण संस्थानों में तिरंगा थीम पर रंगोली बनाकर सेल्फी पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम रितु, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व ईओ नगर परिषद देवेंद्र कुमार सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारियों सहित खेल विभाग के कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।




जिला को नशा मुक्त झज्जर बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य करें विभाग: डीसी
जिला झज्जर के 128 गांव और 26 वार्ड, 6 कालोनी नशा मुक्त घोषित
डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में एनकोर्ड समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
झज्जर, 11 अगस्त, अभीतक: लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीपी दीप्ति गर्ग व एडीसी जगनिवास भी उपस्थित रहे। डीसी वर्षा खांगवाल ने बैठक में जिला में चल रहे नशा मुक्त अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इस अभियान को और गांवों में अधिक प्रभावी बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ चुके लोगों की समय समय पर मॉनीटिरिंग की जाए। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वस्थ समाज ही देश की प्रगति का आधार है। समाज की मुख्यधारा से भटककर नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को पुनः सामान्य जीवन से जोड़ना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को मिशन मोड में कार्य करना होगा। जिला में अब तक 128 गांव,26 वार्ड,24 सेक्टर और सोसाइटी और 6 कॉलोनी नशा मुक्त घोषित हो चुकी हैं।
नशा की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें सभी विभाग
डीसी ने कहा कि जिला में नशे की प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मेडिकल स्टोर संचालक बिना चिकित्सकीय पर्ची के किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवा उपलब्ध न कराएं। साथ ही नशे के आदी युवाओं के पुनर्वास, शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने के लिए समन्वित कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा पीढ़ी को नशे जैसी बीमारी से बचाव को लेकर जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। स्कूलों के साथ साथ कॉलेजों में भी नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
डीसीपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं तथा नशे के आदी लोगों की पहचान कर उन्हें उपचार एवं पुनर्वास से जोड़ा जा रहा है।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, जिला न्यायवादी अनुज कुमार, जेल विभाग से संदीप डांगी,सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणुबाला,डीपीओ नेहा दहिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना, भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो: धनखड़
गांव चांदौल स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर में आयोजित जलाभिषेक समारोह में पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़
झज्जर, 11 अगस्त, अभीतक: आज पावन शिवरात्रि के अवसर पर गांव चांदौल के तरुण सुपुत्र अजीत सिंह और दलबीर सिंह, दीपांशु, अमित भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना को लेकर हरिद्वार से 321 लीटर पवित्र गंगाजल के साथ 32 दिनों की कठिन पैदल यात्रा पूर्ण कर गांव के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस पवित्र अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ भी भाव विभोर मन के साथ पहुंचे। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो। इन शिवभक्तों का मेरे प्रति यह आत्मीय भाव, स्नेह और भगवान भोलेनाथ में अटूट आस्था मन को भावविभोर करने वाली है। धनखड़ ने सभी के इस प्रेम और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार जताया। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद एवं शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं मंगल का वास हो। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पवित्र श्रावण मास में सभी शिव भक्तों की मनोकामना पूरी हो। अपने क्षेत्र से काफी संख्या में शिव भक्त विशेषकर युवा वर्ग पवित्र कावड़ लाए हैं। यह हमारी सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ा रहे है। मेरी भगवान शिव से प्रार्थना है कि सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो। शिव भक्तों की मनोकामनों के अनुरूप हमारे क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आए।

बग्गी कावड़ के साथ शिवभक्त तरुण के साथ भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़
चांदोल के शिव मंदिर में कांवड़ियों के साथ पूजा अर्चना करते हुए भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़
झज्जर, 11 अगस्त, अभीतक: इंडो अमेरिकन स्कूल में भगवान शिव एवं माता पार्वती को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व से परिचित करवाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव एवं माता पार्वती के पूजन तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भगवान शिव, माता पार्वती एवं महाशिवरात्रि से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को अपनी सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।विद्यार्थियों ने भक्ति गीत, नृत्य, संवाद एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से शिव-पार्वती की भूमिका में सजे नन्हे बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का प्रमुख पर्व है। यह पर्व हमें भक्ति, संयम, सत्य एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी रुचि और सम्मान प्रदर्शित किया।विद्यालय के निदेशक विजेंद्र कादियान ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। अंत में भगवान शिव से सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरे विद्यालय परिसर में हर हर महादेव के जयघोष के साथ महाशिवरात्रि पर्व का भव्य एवं भक्तिमय समापन हुआ।






सेल्फी प्वाइंट और प्रदर्शनी बने हर घर तिरंगा अभियान के आकर्षण का केंद्र’
तिरंगे के साथ तस्वीरें लेकर देशभक्ति का संदेश दे रहे नागरिक, प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम व राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी जानकारी ले रहे लोग’
जागरूकता वैन पर देश के नाम संदेश लिखकर व हस्ताक्षर कर राष्ट्रहित में सहभागिता का संकल्प ले रहे नागरिक’
राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का गौरव: डीसी’
झज्जर, 11 अगस्त, अभीतक: 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत लघु सचिवालय परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी और बनाए गए सेल्फी प्वाइंट नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों में भाग लेकर अभियान से जुड़ रहे हैं।
प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी जानकारी ले रहे नागरिक
लघु सचिवालय परिसर में चल रही प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति से जुड़े विषयों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को तिरंगे के गौरव और स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। आमजन के साथ-साथ अधिकारी एवं कर्मचारी भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं और देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े गौरवपूर्ण इतिहास को जान रहे हैं।
सेल्फी प्वाइंट पर नागरिकों में तिरंगे के साथ तस्वीरें लेने का उत्साह
झज्जर लघु सचिवालय परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग तिरंगे के साथ तस्वीरें लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से अपनी सहभागिता जोड़ रहे हैं। नागरिक इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया माध्यमों पर साझा कर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दे रहे हैं।
हर घर तिरंगा जागरूकता वैन के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहा देशभक्ति का संदेश
जिलाभर में आगामी 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की हर घर तिरंगा जागरूकता वैन पर नागरिक देश के नाम संदेश लिखकर राष्ट्रभक्ति का परिचय दे रहे हैं। जागरूकता वैन के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता दिवस के महत्व और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी जा रही है। अभियान को लेकर नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग जागरूकता वैन पर देश के नाम अपने संदेश लिखने के साथ-साथ हस्ताक्षर कर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति भावनाएं व्यक्त करने का अवसर दे रहा तिरंगा अभियान: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है। प्रदर्शनी, सेल्फी प्वाइंट और जागरूकता वैन जैसी गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि अभियान का संदेश जिले के प्रत्येक शहर और गांव तक पहुंचे तथा अधिक से अधिक नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने जिलावासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का व्यापक उत्सव बनाने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का गौरव है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी कर हम स्वतंत्रता दिवस की भावना को और मजबूत कर सकते हैं तथा राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सम्मान को प्रदर्शित कर सकते हैं।

बहादुरगढ़ पहुंची हर घर तिरंगा जागरूकता वैन, नागरिकों ने देश के नाम अंकित किए संदेश
हस्ताक्षर के जरिए राष्ट्रभक्ति की भावना का दिया परिचय
बुधवार 12 अगस्त को बेरी क्षेत्र में जाएगी हर घर तिरंगा जागरूकता वैन
बहादुरगढ़, 11 अगस्त, अभीतक: जिला भर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की जागरूकता वैन मंगलवार को बहादुरगढ़ पहुंची। इस दौरान प्रचार टीम ने वैन के माध्यम से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर नागरिकों को अभियान के प्रति जागरूक किया। टीम ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक
जागरूकता वैन के आगमन पर नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने वैन पर देश के नाम अपने संदेश अंकित किए और हस्ताक्षर कर राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। प्रचार टीम ने नागरिकों को बताया कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को जागरूकता वैन ने बहादुरगढ़ बाईपास स्थित झज्जर रोड से अभियान की शुरुआत की। पकौड़ा चैक, बादली रोड, मेला ग्राउंड रोड, राजकीय महाविद्यालय क्षेत्र, नजफगढ़ रोड, पुराना बस स्टैंड, एचएनजी गेट, परनाला रोड, पश्चिमी जुआं ड्रेन, रेलवे रोड तथा बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन सहित शहर के प्रमुख स्थलों पर पहुंची।
नागरिकों से तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए किया जा रहा प्रेरित
इस दौरान प्रचार टीम ने नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया। वैन के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रकट करें।
आज बेरी क्षेत्र के गांवों को कवर करेगी हर घर तिंरगा जागरूकता वैन
बुधवार 12 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान की जागरुकता वैन सर्वप्रथम गांव दुजाना पहुंचेगी। इसके उपरांत वैन गांव चमनपुरा, लकड़िया, डीघल मुख्य चैक,धांधलान,गोच्छी, बेरी हर्बल पार्क,बेरी बस स्टैंड, भागलपुरी चैक, माँगावास, बाघपुर,पलड़ा,जहाजगढ़, विरहड़ माजरा,खातीवास,खेड़ी खुमार होते हुए झज्जर महर्षि दयानंद स्टेडियम पहुंचेगी। उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा जागरूकता वैन पर अपना संदेश अंकित करने का आह्वान किया।




सरकार और स्थानीय मीडिया के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु 12 अगस्त को मीडिया वर्कशाप ‘वार्तालाप’ का होगा आयोजन
वार्तालाप में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर मीडिया कर्मियों के मध्य होगा विचार-विमर्श
उपायुक्त वर्षा खांगवाल, मुख्य अतिथि, के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी
जग निवास,अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री रवि मीणा, एस.डी.एम, विशेष अतिथि और विषय विशेषज्ञ भी करेंगे शिरकत
झज्जर, 11 अगस्त, अभीतक: सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) चंडीगढ़ द्वारा अपर महानिदेशक विवेक वैभव के मार्गदर्शन में 12 अगस्त को स्थानीय मीडिया कर्मियों के साथ झज्जर स्थित सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में मीडिया वर्कशाप ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया जाएगा। पीआईबी चंडीगढ़ के मीडिया एवं संचार अधिकारी अहमद खान ने बताया कि मीडिया वर्कशाप ‘वार्तालाप’ में उपायुक्त वर्षा खांगवाल मुख्य अतिथि, अतिरिक्त उपायुक्त जग निवास, रवि मीणा, एस.डी.एम, विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। वार्तालाप का उद्देश्य स्थानीय मीडिया एवं सरकार के मध्य समन्वय स्थापित करना है, जिससे सरकारी योजनाओं की जानकारी के संचार को प्रभावी तौर पर सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस वार्तालाप में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विषय विशेषज्ञों एवं मीडिया कर्मियों के मध्य विचार-विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। यह मीडिया वर्कशॉप स्थानीय मीडिया के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने पर प्राथमिकता से ध्यान देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर इंटरैक्टिव सत्रों की लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण योजना एवं मंत्रालय की कार्यविधि के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित इस मीडिया वार्तालाप के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पीआईबी एवं समाचार पत्रों के पंजीयक कार्यालय (पीआरजीआई) एवं अन्य मीडिया इकाइयों की कार्यशैली पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। वार्तालाप के दौरान मीडियाकर्मी अपने लेखों में सरकार की पहलों को शामिल करने के बारे में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्राप्त करेंगे, यह सुनिश्चित करते हुए कि जनता इन योजनाओं से बड़े पैमाने पर लाभान्वित हो। यह आयोजन मीडिया और सरकार के बीच सहयोग को बढ़ावा देने, एक सुदृढ़ समाज को बनाने और सरकारी कार्यक्रमों में नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

जिला में 16 से 20 अगस्त तक उच्च शिक्षण संस्थानों में लगेंगे विशेष कैंप, पात्र युवाओं के बनेंगे नए वोट
त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल की अपील-18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वाएं अपना नाम
प्रारूप सूची में नाम या विवरण में कोई गलती मिले तो 30 अगस्त तक बीएलओ के माध्यम से दर्ज कराएं दावा-आपत्ति
झज्जर, 11 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष, पारदर्शी और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए जिला झज्जर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण ध्यानपूर्वक जांचने और किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित समयावधि में उसे दुरुस्त करवाने का आह्वान किया।
युवाओं के नए वोट बनवाने के लिए 16 से 20 अगस्त तक विशेष कैंप
डीसी ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए 16 से 20 अगस्त तक जिला के उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में पात्र युवा फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष कैंपों के दौरान पात्र युवाओं को आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हुए अधिक से अधिक युवाओं के वोट बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि युवा लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें मताधिकार के प्रति जागरूक होकर समय पर अपना वोट बनवाना चाहिए। पात्र युवा विशेष कैंपों का लाभ उठाते हुए आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें।
प्रारूप सूची में नाम नहीं मिलने पर घबराएं नहीं, 30 अगस्त तक करें आवेदन
डीसी ने स्पष्ट किया कि प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने का अर्थ यह नहीं है कि संबंधित व्यक्ति का नाम स्थायी रूप से मतदाता सूची से हटा दिया गया है। यदि कोई पात्र नागरिक प्रारूप सूची में अपना नाम नहीं पाता है तो वह 30 अगस्त 2026 तक फॉर्म-6 एवं आवश्यक घोषणा पत्र के साथ नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन संबंधित बीएलओ के माध्यम से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे युवा, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अपना वोट बनवा सकते हैं।
नाम, पता या अन्य विवरण में गलती है तो फॉर्म-8 से कराएं सुधार
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम, पते अथवा मतदाता सूची में दर्ज अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वह फॉर्म-8 के साथ संबंधित बीएलओ से संपर्क करते हुए सुधार के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अंतिम सूची के प्रकाशन का इंतजार न करें और प्रारूप सूची में गलती मिलने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार के लिए आवेदन करें।
वोटर्स 30 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे एवं आपत्तियां
डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। इसमें नाम जुड़वाने, दर्ज विवरण में संशोधन अथवा अन्य त्रुटियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक संबंधित बीएलओ के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार 28 सितंबर 2026 तक निस्तारण किया जाएगा, जबकि अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी। उन्होंने बीएलओ तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं से प्राप्त प्रत्येक दावा एवं आपत्ति की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच करते हुए समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि मतदाता अपनी जानकारी की जांच संबंधित बीएलओ के माध्यम से कर सकते हैं तथा किसी भी प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें।









आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर में ब्ठैम् के 15वें क्लस्टर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
झज्जर, 11 अगस्त, अभीतक: आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादनपुर, झज्जर में ब्ठैम् के 15वें क्लस्टर 2026-27 के अंतर्गत बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के भव्य प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका टीमों ने पूरे उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों के रूप में आदर्श विद्यालय के निदेशक श्री अमित गहलावत, निदेशिका श्रीमती सीजू गहलावत तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री जय प्रकाश यादव उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों का तिलक एवं बैज लगाकर हार्दिक स्वागत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष अपने कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों की खिलाड़ियों ने पूरे जोश एवं अनुशासन के साथ मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट के पश्चात सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा हरियाणवी संस्कृति को उजागर करने वाली मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई। हरियाणवी लोक संस्कृति एवं परंपराओं से सजी इस शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादनपुर, राजमाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एस.वी. इंटरनेशनल स्कूल, गढ़ी सांपला, सर्व हिंद पब्लिक स्कूल, गुरावड़ा, रेवाड़ी तथा एल.बी.एस. काहनौर की टीमें भाग ले रही हैं। अंडर-17 वर्ग में कैम्ब्रिज विंग्स स्कूल, चीताडूंगरा, रेवाड़ी, श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेंद्रगढ़, हेरिटेज स्कूल ऑफ लर्निंग, मांगावास, सर्व हिंद पब्लिक स्कूल, गुरावड़ा, रेवाड़ी, कृष्णा पब्लिक स्कूल तथा राजेंद्र पब्लिक स्कूल, सिधरावली, गुरुग्राम की टीमें शामिल हैं। वहीं अंडर-19 वर्ग में आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादनपुर, सर्व हिंद पब्लिक स्कूल, गुरावड़ा, रेवाड़ी, एस.डी. मेमोरियल कॉन्वेंट हाई स्कूल, डी.एन. पब्लिक स्कूल, बालावास जामापुर, रेवाड़ी, यदुवंशी शिक्षा निकेतन, मंडोला तथा हेरिटेज स्कूल ऑफ लर्निंग, मांगावास की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। इस प्रकार तीनों आयु वर्गों में कुल 17 विद्यालयों की बालिका टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता को सुचारू, अनुशासित एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने में कबड्डी अधिकारियों श्री पवन कुमार, श्री नरेंद्र जाखड़, श्री अमन, श्रीमती निशा रानी एवं श्रीमती कविता देसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने प्रतियोगिता के दौरान खेल के नियमों एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अमित गहलावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संघर्षशीलता एवं टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता किए बिना पूरे जोश, जुनून और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मैदान में किया गया संघर्ष ही खिलाड़ी को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है। विद्यालय के प्राचार्य श्री जय प्रकाश यादव ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों एवं खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि सीबीएसई के 15वें क्लस्टर स्तर की इस प्रतियोगिता की मेजबानी करना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए अनुशासन एवं निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
खिलाड़ियों ने जमाया प्रतिभा का सिक्का, मैदान में मनवाया अपना लोहा
प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने जोश, जज्बे, हुनर और अदम्य खेल भावना का शानदार परिचय दिया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और प्रत्येक टीम ने जीत के लिए अपना पूरा दमखम लगाया। शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों ने अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाते हुए अपने शानदार खेल का लोहा मनवाया और विजय का परचम लहराया। अंडर-14 वर्ग में एल.बी.एस. स्कूल, काहनौर (रोहतक) की टीम ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाया और मैदान में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वहीं राजेंद्र स्कूल, गुरुग्राम की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादनपुर तथा एस.वी. इंटरनेशनल स्कूल, सांपला की टीमों ने तृतीय स्थान हासिल कर अपने बेहतरीन खेल का लोहा मनवाया। अंडर-17 वर्ग में हेरिटेज स्कूल, मांगावास (झज्जर) की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से विजय का परचम लहराते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाया। सर्व हिंद स्कूल, गुरावड़ा (रेवाड़ी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कैम्ब्रिज स्कूल, चीताडूंगरा (रेवाड़ी) तथा श्री कृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ की टीमों ने तृतीय स्थान हासिल कर अपने शानदार खेल से मैदान में अपना लोहा मनवाया। अंडर-19 वर्ग में भी हेरिटेज स्कूल, मांगावास (झज्जर) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया और अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया। एस.डी. हाई स्कूल, कलोई (रोहतक) ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि आदर्श विद्यालय, दादनपुर तथा यदुवंशी स्कूल, मंडोला की टीमों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार परिचय दिया और मैदान में अपने खेल का लोहा मनवाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं स्थान प्राप्त करने वाली टीमों की खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अमित गहलावत, निदेशिका श्रीमती सीजू गहलावत, प्राचार्य श्री जय प्रकाश यादव तथा कबड्डी अधिकारियों श्री पवन कुमार, श्री नरेंद्र जाखड़, श्री अमन, श्रीमती निशा रानी एवं श्रीमती कविता देसवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। मैदान में उनके जोश और जुनून ने खेल प्रेमियों में रोमांच भर दिया, वहीं दर्शकों की तालियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता छात्राओं के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छूने का शानदार मंच साबित हो रही है।
लोकहित समिति ने क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस को किया नमन
झज्जर, 11 अगस्त, अभीतक: गुभाना गांव के लोकहित पुस्तकालय में लोकहित समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने खुदीराम बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत माता के वीर स्वतंत्रता सेनानियों की जब कभी चर्चा होती है तो भारत में खुदीराम बोस की जरूर चर्चा होती है। 19 वर्ष की अल्प आयु में फांसी के फंदे को चूमने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस ने कहा था कि बहुत गरीब हूं। मेरे पास भारत माता को देने के लिए कुछ नहीं था, शिवाय मेरे प्राणों के जिसे मैं दे रहा हूं। खुदीराम बोस का जन्म 3 नवंबर 1889 को बंगाल के मिदनापुर जिले में हुआ था। खुदीराम बोस वह क्रांतिकारी थे जो 19 साल की उम्र में हाथ में गीता लेकर फांसी पर चढ़ गए थे। बॉस को प्रसिद्ध मुजफ्फरनगर षड्यंत्र के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी थी।



करनाल: करनाल के जिला सचिवालय के एसडीएम कार्यालय दफ्तर में लगी आग पूरा ैक्ड कार्यालय जलकर खाक सभी फाइल भी जलकर नष्ट आग लगने के कारणों का पता नहीं। सुबह करीब 8 बजे लगी आग आग पर पाया गया काबू दो दमकल विभाग की गाड़ियों ने पाया काबु करनाल के उपायुक्त भी पहुंचे मौके पर आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी सभी लोग सुरक्षित अभी कार्यालय नहीं हुआ था शुरू, लेकिन पूरा एसडीएम ऑफिस जलकर खाक।
सोनीपत: सोनीपत में लगाए गए बलूचिस्तान जिंदाबाद के नारे
बलूचिस्तान के समर्थन में वकीलों ने हाथ में वहां का झंडा बनाकर किया समर्थन और लगाए बलूचिस्तान के समर्थन में नारे
वकीलों ने कहा 11 अगस्त 1947 से ही बलूचिस्तान भारत को मानता है अपना देश
बलूचिस्तान अपने आप को आत्मनिर्भर देश कर चुका घोषित, पाकिस्तान को नहीं मानता वह अपना देश
वहां का रहन-सहन संस्कृति भारत जैसी
पाकिस्तान की आर्मी ने जबरदस्ती किया कब्जा लेकिन बलूचिस्तान की आर्मी से बार-बार कर रहे हार का सामना
बलूचिस्तान हमेशा रहा है भारत के साथ, भारत को भी देना चाहिए बलूचिस्तान का साथ
यूएनओ और अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में हम बलूचिस्तान का करेंगे समर्थन, ताकि वह बन सके आत्मनिर्भर देश
वकीलों ने कहा जल्द होगी बड़ी रैली, खून से लिखा जाएगा यूनो और पीएम को बलूचिस्तान के समर्थन में पत्र
बलूचिस्तान ने हमेशा किया भारत का समर्थन
पानीपत: विशेष वर्ग का कुर्ता पजामा खूंटी पर टंग चुका है: डॉ अर्चना गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष’
विशेष वर्ग को नौकरी मिलती थी पिछली सरकारों में इस ब्यान पर बोली, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता
विशेष वर्ग का मतलब बिचैलियों लूटेरो से था
जो पिछली सरकारों में सफेद कुर्ता पजामा पहनकर सचिवालय पहुंच जाते थे, हुड्डा की सरकार होती या फिर इनेलो की सरकार होती इन लुटेरे मेडिएटर के माध्यम से नौकरी मिलती थी
अब इन विशेष वर्ग का कुर्ता पजामा खूंटी पर टंग चुका है।
हिसार में तहसीलदार के परिवार समेत 3 पर केस
पहले बिके मकान दोबारा बेचकर सीए से ऐंठे ₹5.35 करोड़ रजिस्ट्री देने से इनकार
बहादुरगढ़ के भापडोदा गांव के पशुबाड़े में शराब पार्टी के बाद खूनी वारदात, ओमबीर की मौत, साथी अमित गंभीर रूप से घायल
भापडौदा गांव में पशुबाड़े में मिला खून से लथपथ शव, सिर में चोट लगने से हुई मौत
मृतक के पिता ने गांव के युवकों पर लगाया हत्या का आरोप
पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच
झज्जर नागरिक अस्पताल में होगा मृतक के शव का पोस्टमार्टम
झज्जर: शासन और प्रशासन का घर-घर तिरंगा अभियान
अब राशन डिपो से भी वितरित होगा तिरंगा झंडा
सरकार के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी डिपो होल्डरों को मुहैया कराए तिरंगे झंडे
तिरंगा झंडा की कीमत रखी गई 25 रुपए
तिरंगा चाहने वाले राशन उपभोक्ताओं को तिरंगे की कीमत चुकानी होगी ₹25
लोगो का कहना सरकार राशन फ्री दे रही है तो झंडे की कीमत क्यों ले रही है।
जिले में मंगवाए गए 16 हजार झंडे।
झज्जर: झज्जर में नगर परिषद की सफाई कर्मचारियों का धरना जारी
हड़ताल के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर की सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी
सरकार को बताया हठ धर्मिता की सरकार, किया गया वायदा पूरा करें सरकार
कई रोज से जारी हड़ताल की वजह से झज्जर में कूड़े के लगे ढ़ेर
सड़ रहा है शहर और सड़ रही है गली-गली
सफाई कर्मचारियों का एलान 15 अगस्त तक जारी रहेगी हड़ताल।
सफाई कर्मचारी सरकार से आर पार की लड़ाई करने को है तैयार।
मांग नहीं मानी तो आंदोलन उग्र हो सकता है।
यूनियन प्रधान शिवम
चावरिया बोले, एक कलम से प्रदेश के 13 हजार कर्मचारियों को पक्का करें सरकार
कहा: सरकार जितनी करेगी देरी, उतना ही बढ़ता रहेगा कर्मचारियों में आक्रोश
आजादी पर्व वाले दिन झंडा फहराने की कही सफाई कर्मचारियों ने बात



रोहतक: रोहतक में कबड्डी खिलाड़ी शीलू पहलवान की पत्नी मुस्कान के आत्महत्या का मामला
मामले में महम चैबीसी की सर्वखाप पंचायत का अहम फैसला, शीलू पहलवान,उनके पिता, माता और भाई को किया माफ।
चारो आरोपियो ने पंचायत में मांगी माफी,पंचायत ने दिखाया बड़ा दिल, सबको माफ करने की कही बात, दोनों पक्षो ने माना फैसला।
खाप प्रतिनिधियो ने शीलू ओर मुस्कान के 8 माह बेटे के नाम, 50 लाख की एफडी, हिस्से की जमीन नाम करने का फैसला, एक हफ्ते में करवानी हो सभी जरूरी कार्यवाही।
पांच घण्टे चली पंचायत, दोनों पक्षो की सुनी दलील, पंचायत में ही दी माफी, महम चैबीसी व अठगामा की पंचयात हुई शामिल।
पंचायत ने शीलू पहलवान की दोबारा शादी का भी दिया ऑफर, शीलू पहलवान, उनके भाई मनीष, पिता सुरेंदर बल्हारा रहे मौजूद।
पुलिस में दी शिकायत भी वापिस लेगी पंचायत, पंचायत में वाद-विवाद, आरोप-प्रत्यारोप के बाद सुनाया फैसला





हर घर तिरंगा अभियान: शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में होने लगी हर घर तिरंगा अभियान की गूंज
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा-देश के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण व्यक्त करने का अवसर है हर घर तिरंगा अभियान
रेवाड़ी, 11 अगस्त, अभीतक: राष्ट्रव्यापी देशभक्ति से ओतप्रोत अभियान हर घर तिरंगा की गूंज एक बार फिर से रेवाड़ी जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गुंजायमान हो रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों व महिलाओं में अपने घर पर तिरंगा फहराने का जुनून उत्साहपूर्वक देखने को मिल रहा है। साथ ही विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से रेवाड़ी जिला की युवा शक्ति आमजन को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भागीदार बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान में रेवाड़ी जिला अपनी उल्लेखनीय भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन करने के साथ-साथ हर घर तिरंगा यात्राएं निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर बाइक रैली भी आयोजित की जा रही है।
शिक्षण संस्थान हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा रेवाड़ी जिला में हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के निजी व सरकारी विद्यालयों में जन जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें प्रतिदिन जिला के विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान को समर्पित गतिविधियों का आयोजन करते हुए अभियान में शिक्षा विभाग अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है, जिसमें बच्चे व शिक्षकगण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
17 अगस्त तक भव्य तरीके से चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
डीसी ने बताया कि इस अभियान के तहत तिरंगा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के सहयोग से ‘तिरंगा बाइक रैलीध्तिरंगा साइकिल रैली’ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा ई-रिक्शा रैली का भी आयोजन किया जाएगा। डीसी ने बताया कि अभियान के तहत सरकारी भवनों में तिरंगा लाईटनिंग प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
गांवों में निकाली जा रही हर घर तिरंगा जनजागरूता रैलियां
हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी एवं डीडीपीओ नरेंद्र सारवान ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर के विभिन्न गांवों में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। गांव जीवड़ा, लाला, नांगल पठानी, पहराजवास, खेड़ा आलमपुर, सुमा खेड़ा, कतोपुरी बुजुर्ग, मालियाकी, चैकी नंबर-1, नांगलिया रणमोख, सैदपुर, पातुहेड़ा, कालरावास, बिडावास, धरचाना, बनीपुर, रायपुर, नांगल शहबाजपुर, खेड़ा मुरार, रसियावास, ईब्राहिमपुर, जयसिंह पुर खेड़ा, नांगल उगरा, मोहम्मदपुर, चांदूवास, छुरियावास, कालूवास, बासदूधा, मामडिया ठेठर, हर्जीपुर, गोठड़ा टप्पा खोरी, धामलावास, राजपुरा, कोलाना, खालेटा, खोल, बालधन कलां, लिसान, शादीपुर, बव्वा सहित जिला के अन्य गांवों में भी तिरंगा रैली व बाईक रैली आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।





स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ पर मिलकर गर्व से फहराएं हर घर तिरंगा
प्रदर्शनी के माध्यम से ले राष्ट्र प्रथम का संदेश- डीसी
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेवाड़ी में चार स्थानों पर लगाई गई प्रदर्शनी
रेवाड़ी, 11 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी रेवाड़ी जिला में 17 अगस्त 2026 तक चार स्थानों पर लगाई गई है। डीसी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए लघु सचिवालय परिसर रेवाड़ी, उपमंडल कार्यालय बावल, उपमंडल कार्यालय कोसली व इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी भी लगाई है। प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। डीसी ने कहा कि ऐसे आयोजन नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाते हैं। ये देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करते हैं। प्रदर्शनी में नागरिकों से 9 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने का संदेश दिया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन बन गया है। अब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा केवल सरकारी भवनों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह देश के हर घर, हर परिवार और हर नागरिक के जीवन से और दिल से जुड़ गया है। जिला के नागरिक इस प्रदर्शनी का अवलोकन जरूर करें तथा केवल चित्रों और जानकारियों को ही न देखें, बल्कि उन भावनाओं को महसूस करें, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को जन आंदोलन बनाया। इस प्रदर्शनी से जाते समय राष्ट्र प्रथम का संदेश लेकर जाए और जीवन में अपने कार्यों से तिरंगे का सम्मान बढ़ाएं।
सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ रहे युवा
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लघु सचिवालय रेवाड़ी में प्रदर्शनी के साथ विशेष सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया हैं। यहां आम नागरिक इन सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर अभियान में भागीदारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेल्फी प्वाइंट पर यहां युवा और आमजन तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं द्वारा सेल्फी लेकर इन तस्वीरों को सामाजिक माध्यमों पर साझा किया जा रहा है। इससे अन्य लोगों को भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। युवा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर भी अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने प्रदर्शनी स्थल पर लगाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने उपरांत नागरिकों से आह्वान किया कि वे तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे हर घर तिरंगा पोर्टल ूूूण्ींतहींतजपतंदहंण्बवउ पर अवश्य अपलोड करे और अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इस अभियान से जोड़ें।

हर घर तिरंगा अभियान: जिला में आज बाल भवन से निकाली जाएगी तिरंगा रैली
बाइक, ई रिक्शा और हाथों में झंडों के साथ देशभक्ति के नारों से गुंजायमान होगा रेवाड़ी
एडीसी राहुल मोदी ने बैठक कर तिरंगा रैली के सफल आयोजन को लेकर दिए दिशा-निर्देश
रेवाड़ी, 11 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बाल भवन से तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली बाइक, ई रिक्शा और हाथों में झंडों के साथ देशभक्ति के नारों से हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा का संदेश देगी। तिरंगा रैली की तैयारियों को लेकर एडीसी राहुल मोदी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि तिरंगा रैली राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगी। उन्होंने रैली के रूट, यातायात प्रबंधन, तिरंगा का प्रबंध और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इसमें किसी तरह की कमी नहीं रखी जाए और सभी व्यवस्थाओं को बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित किया जाए। एडीसी राहुल मोदी ने आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीएसपी संजीव कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीएसओ मनोज कुमार, जिला युवा अधिकारी सुमित कुमार, डिप्टी डीईओ अरविंद व कोच चरण सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार’
झज्जर, 11 अगस्त, अभीतक: हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त झज्जर धारना यादव के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में थाना माछरौली पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को अदालत से जारी प्रोडक्शन वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक माछरौली उप निरीक्षक राम अवतार कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता यतेन्द्र निवासी गांव सुबाना, जिला झज्जर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मई 2026 की रात वह अपने घर के पास था। इसी दौरान उसके चाचा हितेश उर्फ गुल्लू एक स्विफ्ट कार में बैठे हुए थे। कुछ युवक वहां आए और पिस्तौल से हितेश पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से हितेश घायल हो गया। शिकायत के आधार पर थाना माछरौली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। जांच में सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मामले में वांछित आरोपी राकेश निवासी गांव जैतपुर, जिला झज्जर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।उन्होंने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत से जारी प्रोडक्शन वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात से जुड़े तथ्यों, घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ की जाएगी।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। झज्जर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
छात्र-छात्राओं ने सैनिकों के लिए भेजी राखी’
रक्षा सूत्र से सीमा तक – देशभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय’
पन्ना पवई, 11 अगस्त, अभीतक: रक्षाबंधन के पर्व पर शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा के छात्र-छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के नाम राखियां बनाकर भेजीं। विद्यालय में सोमवार को ष्सैनिकों के नाम राखीष् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक ’सतानंद पाठक’ के मार्गदर्शन में बच्चों ने तिरंगे, फूल और मोतियों से 100 से अधिक राखियां तैयार कीं। प्रत्येक राखी के साथ जय हिंद और आपकी बहन का प्यार लिखा शुभकामना पत्र भी लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगोंष् से हुई। बच्चों ने नारे लगाए – सीमा पर जो जवान है, उसी को बहन का सलाम है। शिक्षक सतानंद पाठक ने कहा – जिस तरह बहन भाई की रक्षा की कामना करती है, उसी तरह हमारी बेटियों ने देश के रक्षक भाइयों के लिए यह राखी भेजी है। सैनिक हमारी नींद की रक्षा करते हैं। इन राखियों को डाक द्वारा जम्मू-कश्मीर और राजस्थान बॉर्डर पर तैनात जवानों को भेजा जाएगा। साथ ही एक पेड़ सैनिक के नाम के तहत विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे, अतिथि शिक्षक आसिफ खान,पालकगण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।



योगा टीचर लगवाने के नाम पर 18 बेरोजगार युवाओं से 46 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
भिवानी, 11 अगस्त, अभीतक: जिला अनुसंधान इकाई ने योगा टीचर लगवाने के नाम पर 18 बेरोजगार युवाओं से 46 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार। शिकायतकर्ता रविंद्र निवासी गांव बिधनोई, थाना बहल, जिला भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह गांव में डेयरी का कार्य करता है। शिकायतकर्ता की सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से जान-पहचान हुई। जिसने बताया कि उसकी सरकारी महकमे में काफी जान-पहचान है तथा वह सरकारी व गैर-सरकारी नौकरी लगवा सकता है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र शीशपाल, निवासी बीबीपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई तथा अभियोग में धोखाधड़ी से संबंधित तथ्यों एवं अन्य आरोपियों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई गई। अभियोग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा के माध्यम से पलवल रचेगा इतिहास: गौरव गौतम
पलवल में आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा पर टिकी हैं देश-दुनिया की निगाहें
5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चैड़े विराट तिरंगे के साथ सडकों पर उतरेगा देशभक्ति का जनसैलाब
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंडीगढ़, 11 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल 13 अगस्त को देशभक्ति और राष्ट्र गौरव के एक भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। ‘मेरा भारत-मेरा अभिमान’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पलवल में करीब 5 किलोमीटर लंबी और 10 फीट चैड़ी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लगभग 50 हजार लोग हाथों में तिरंगा थामकर शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल पलवल बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गौरव का विषय बनने जा रहा है और इसके माध्यम से संभावित विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारियां की जा रही हैं। खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम सोमवार को पलवल जिले में इस विशाल तिरंगा यात्रा के आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने यात्रा के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, स्टाल इंस्टॉलेशन, यात्रा प्वाइंटस, यातायात प्रबंधन, तिरंगे की व्यवस्था, नागरिकों की भागीदारी, वॉलिंटियर्स की तैनाती तथा स्टेडियम में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम यहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि बृज नगरी पलवल पर देश-दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। 13 अगस्त को पलवल की धरती पर तिरंगे की शान में ऐसा इतिहास रचा जाएगा, जिसे आने वाली पीढियां सदियों तक याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला विराट जन-आंदोलन साबित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और प्रत्येक व्यवस्था को बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस लाइन से स्टेडियम तक दिखेगा तिरंगे का विराट स्वरूप
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि विशाल तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को सुबह 7 बजे से पुलिस लाइन पलवल से शुरू होकर आगरा चैक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक पहुंचेगी। यात्रा में लगभग 50 हजार नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि इतने बड़े आयोजन के लिए कहीं भी कमी की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए जिसे जो भी जिम्मेदारी मिली है वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने कहा कि जब 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा हजारों हाथों में लहराता हुआ पलवल की सडकों से गुजरेगा, तब पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गूंज उठेगा और यह पल सचमुच ऐतिहासिक होगा। खेल राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तिरंगा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता, पार्किंग, बिजली व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन में शामिल होने वाले प्रत्येक नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पलवल को इस ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से देश के सामने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक देशभक्ति का संदेश प्रस्तुत करना है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी इस आयोजन को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सफल बनाने में जुटें।



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का किया विमोचन’
मेक इन इंडियाकृ मेक इन हरियाणा को केंद्र बिंदु मान बनी है एमएसएमई पॉलिसी’
उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए एमएसएमई निदेशालय का गठन’
ग्रीन इंवेस्टमेंट फंड से पर्यावरण सरंक्षण को मिलेगा बढ़ावा’
अब उद्योग केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रदेश के हर जिले और हर क्षेत्र की बनेंगे पहचानरू मुख्यमंत्री’
एमएसएमई पॉलिसी लाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य’
चंडीगढ़, 11 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के विकास के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल में हरियाणा प्रोग्रेसिव एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के उद्यमियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, एमएसएमई, निर्यातक, वित्तीय संस्थानों एवं उद्योग संघों के प्रतिनिधि तथा हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से आए उद्यमी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अपनी विकास यात्रा के सातवें दशक में प्रवेश कर रहा है। यह अवसर प्रदेश की छह दशकों की विकास यात्रा को याद करने के साथ-साथ भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का भी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने उद्यमशीलता के बल पर देश की अग्रणी विनिर्माण अर्थव्यवस्थाओं में अपनी पहचान बनाई है और अब प्रदेश को औद्योगिक विकास के अगले चरण की ओर ले जाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी राज्य की वास्तविक ताकत वहां के उद्यमियों से बनती है, जो अपने सपनों को उद्योग, परिश्रम को उत्पादन और साहस को रोजगार में बदलते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उद्यमियों को ऐसा वातावरण मिले, जहां उन्हें अपने व्यवसाय को स्थापित करने, विस्तार देने और आगे बढ़ाने के लिए विश्वास और बेहतर अवसर प्राप्त हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रोग्रेसिव एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 प्रदेश के एमएसएमई क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नीति के माध्यम से उद्यमियों के लिए वित्त, औद्योगिक अवसंरचना, तकनीक, निर्यात, कौशल और बाजार तक पहुंच को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा औद्योगिक एवं कारोबारी पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है, जहां नवाचार को प्रोत्साहन मिले, नए उद्यम स्थापित हों और रोजगार के अवसरों का विस्तार हो। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है कि उद्योग केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि प्रदेश के हर जिले और हर क्षेत्र की पहचान बनें। अवसरों का लाभ प्रदेश के अंतिम उद्यमी तक पहुंचे और स्थानीय प्रतिभा एवं संसाधनों को विकास की नई शक्ति में बदला जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा केवल निवेश का केंद्र नहीं, बल्कि नवाचार, रोजगार और विश्वास की राजधानी बने, यही सरकार का संकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में प्रदेश का कोई भी युवा अवसरों के लिए बाहर जाने की आवश्यकता महसूस नहीं करेगा, बल्कि गर्व से कहेगा कि अवसर भी हरियाणा में हैं और भविष्य भी हरियाणा में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह नई नीति ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक इन हरियाणा’ को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देकर निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए एमएसएमई निदेशालय का गठन किया गया है। सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को भी नीति में प्राथमिकता दी है। ग्रीन इंवेस्टमेंट फंड के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल निवेश और हरित तकनीकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। नई नीति से उद्योगों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं और नए उद्यमियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सरकार का लक्ष्य हरियाणा को देश के प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नीति दस्तावेज एवं कॉफी टेबल बुक का अनावरण भी किया । इस मौके पर उन्होंने हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के एमएसएमई द्वारा विकसित उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और सफलता की कहानियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
हरियाणा में उद्योग एवं उद्यमिता की अपार संभावनाएं: कल्याण’
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण और मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हरियाणा में उद्योग एवं उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं। दिल्ली के तीन ओर से हरियाणा की सीमा लगती है और प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे में निवेश की दृष्टि से हरियाणा एक महत्वपूर्ण प्रदेश है। उन्होंने कहा कि इस नीति का उद्देश्य नए निवेशकों और उद्यमियों को आगे बढने के लिए उचित अवसर एवं मार्ग उपलब्ध करवाना है। साथ ही, पहले से स्थापित उद्योगों को भी विस्तार करने और अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। उद्यमी निवेश करते हैं, मेहनत करते हैं और जोखिम उठाते हैं, जिससे प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
अर्थव्यवस्था में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका: राव नरबीर
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर ने कहा कि दुनिया के जितने भी विकसित राष्ट्र हैं, उनकी अर्थव्यवस्था में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बड़े उद्योगों के साथ-साथ एमएसएमई क्षेत्र भी आर्थिक विकास की गति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने उद्यमियों का आह्वान किया कि वे ऐसे गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करें जिनकी देश-विदेश के बाजारों में मांग और पहचान बने। हरियाणा में निर्मित उत्पाद अपनी गुणवत्ता के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बनाएं, इसके लिए उद्योग जगत को निरंतर नवाचार और गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। उद्योगों में उत्पादन और पैकेजिंग के दौरान पर्यावरण अनुकूल सामग्री के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि वे ऐसी पैकेजिंग सामग्री विकसित करने पर जोर दें जो आसानी से नष्ट हो सके और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा ने उद्योग क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है – डॉ अमित अग्रवाल’
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल ने स्वागत संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा ने उद्योग क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई एमएसएमई नीति प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में लघु एवं मध्यम निदेशालय हरियाणा के महानिदेशक यश गर्ग ने एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति 2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
हरियाणा की नई उड़ान: 15 लाख एमएसएमई बनेंगे आर्थिक विकास के नए इंजन’
मुख्यमंत्री ने उद्यम विस्तार, रोजगार और निर्यात को हरियाणा के अगले विकास चरण के केंद्र में रखा’
पांच वर्षीय रोडमैप का लक्ष्य 55,000 करोड़ रुपये से अधिक का विनिर्माण निवेश, पांच लाख नए रोजगार और 2031 तक निर्यात को दोगुना करना’
संस्थागत सहयोग मजबूत करने के लिए समर्पित एमएसएमई निदेशालय की स्थापना’
चंडीगढ़, 11 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के सातवें दशक में प्रवेश के साथ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के 15 लाख एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) को आर्थिक विकास के अगले चरण का प्रमुख आधार बनाने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने इसके लिए हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत पांच वर्ष का रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल में हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति-2026 नीति को लॉन्च किया। इसका लक्ष्य 55,000 करोड़ रुपये से अधिक का विनिर्माण निवेश आकर्षित करना, 5 लाख से अधिक नए रोजगार पैदा करना और वर्ष 2031 तक हरियाणा के निर्यात को दोगुना करना है। नीति में वित्त, औद्योगिक ढांचा, तकनीक, नवाचार, निर्यात, स्थिरता और कौशल विकास सहित 60 महत्वपूर्ण पहल शामिल की गई हैं। सरकार का जोर केवल नए उद्योग लगाने पर नहीं, बल्कि पहले से चल रहे उद्योगों को बढ़ाने, आधुनिक बनाने और देश-विदेश के बाजारों में प्रतिस्पर्धी बनाने पर भी है।
एमएसएमई के लिए बनेगा अलग निदेशालय
नीति के तहत समर्पित एमएसएमई निदेशालय स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य के विशाल एमएसएमई क्षेत्र को एक जगह से संस्थागत सहायता देना और उद्योगों के विकास के लिए मजबूत व्यवस्था तैयार करना है। यह निदेशालय निवेश, नई तकनीक अपनाने, वित्त तक पहुंच, बुनियादी ढांचे और बाजार उपलब्ध कराने में एमएसएमई की मदद करेगा।
नए उद्योगों के साथ पुराने उद्योगों के विस्तार पर जोर
नई नीति का फोकस केवल नए उद्योग शुरू कराने तक सीमित नहीं है। मौजूदा उद्योगों के विस्तार, आधुनिकीकरण और मूल्य श्रृंखला में ऊपर उठने के लिए भी सहायता दी जाएगी। हरियाणा उद्यम विकास मिशन के तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में एमएसएमई को पूंजी निवेश सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी, स्टांप ड्यूटी की प्रतिपूर्ति, रोजगार सृजन सहायता, बीमा सहायता तथा परीक्षण, स्वचालन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अनुसंधान एवं विकास के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। वित्त तक पहुंच आसान बनाने और बिना जमानत ऋण को बढ़ावा देने के लिए राज्य वेंचर कैपिटल फंड और सेक्टोरल क्रेडिट गारंटी फंड भी प्रस्तावित किए गए हैं।
2031 तक निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य
हरियाणा के सातवें दशक में प्रवेश के साथ शुरू किया गया यह 60 पहलों वाला पांच वर्षीय रोडमैप राज्य में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उद्योगों की नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 55,000 करोड़ रुपये से अधिक का विनिर्माण निवेश, 5 लाख से अधिक नए रोजगार और 2031 तक निर्यात को दोगुना करना है। इसके माध्यम से हरियाणा को एक मजबूत विनिर्माण और निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने तथा विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य में राज्य की भूमिका को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
मजबूत औद्योगिक ढांचा और आसान कारोबार
नीति के तहत बड़े क्लस्टर, प्लग एंड प्ले औद्योगिक एस्टेट और कॉमन फैसिलिटी सेंटर विकसित किए जाएंगे। सिंगल विंडो सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा ताकि उद्योग लगाने में लगने वाला समय, लागत और सरकारी प्रक्रियाओं की जटिलता कम हो। इसके साथ एमएसएमई राइट टू बिजनेस फ्रेमवर्क लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य कारोबार शुरू करने और चलाने की प्रक्रिया को और सरल बनाना है। हरियाणा के उद्योगों को भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार करने के लिए स्वचालन, इंडस्ट्री 4.0, एआई, उन्नत विनिर्माण, गुणवत्ता प्रमाणन तथा अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए नए उत्कृष्टता केंद्र बनाए जाएंगे और उद्योग तथा शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी विकसित की जाएगी। भारत सरकार के आरएएमपी कार्यक्रम के साथ भी बेहतर समन्वय किया जाएगा।
स्थानीय बाजार से वैश्विक बाजार तक पहुंचेगा हरियाणा का एमएसएमई
नई नीति का एक बड़ा लक्ष्य हरियाणा के एमएसएमई को स्थानीय बाजार से निकालकर वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से जोड़ना है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, निर्यात ऋण और बीमा, माल ढुलाई सहायता, ई-कॉमर्स पंजीकरण और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में भागीदारी के लिए सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री प्रथम निर्यातक प्रोत्साहन योजना के तहत पहली बार निर्यात करने वाले उद्यमियों को उनके पहले अंतरराष्ट्रीय खरीदार को सुरक्षित करने की लागत में सहायता दी जाएगी।
हरियाणा निर्यात केंद्र निर्यात दस्तावेजीकरण, नियमों के पालन
लॉजिस्टिक्स, बाजार की जानकारी और विदेशी खरीदारों से संपर्क के लिए एकल मंच के रूप में काम करेगा। वहीं उड़ान द्वार के माध्यम से निर्यात के लिए कारोबारी संपर्क, तकनीकी साझेदारी, अंतरराष्ट्रीय संयुक्त उपक्रम और निवेशकों से जुड़ने की प्रक्रिया आसान की जाएगी। रिवर्स बायर-सेलर मीट, अंतरराष्ट्रीय रोड शो, डिजिटल एमएसएमई पवेलियन और विक्रेता विकास कार्यक्रमों के माध्यम से हरियाणा के उद्यमों को घरेलू और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से जोड़ा जाएगा।
एआई आधारित ‘हरियाणा उद्योग साथी’ लॉन्च
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उद्योगों को सरकारी योजनाओं और प्रोत्साहनों की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए एआई आधारित बहुभाषी ‘हरियाणा उद्योग साथी’ भी लॉन्च किया है। इस माध्यम से उद्यमी प्रोत्साहनों, पात्रता, जरूरी दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी आवाज या टेक्स्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। यह प्लेटफॉर्म हिंदी, अंग्रेजी, हिंग्लिश, हरियाणवी और पंजाबी में सहायता देगा। ‘हरियाणा उद्योग साथी’ के दायरे में हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति-2026 तथा हरियाणा कृषि-व्यवसाय एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति-2026 भी शामिल हैं।
’हरित और समावेशी विकास पर विशेष जोर
हरियाणा के अगले औद्योगिक चरण में हरित और समावेशी विकास को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। नीति के तहत स्वच्छ उत्पादन, नवीकरणीय ऊर्जा, संसाधन दक्षता और चक्रिय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम लगाने में सहायता देने का प्रावधान है। साथ ही एक समर्पित ग्रीन इन्वेस्टमेंट फंड भी प्रस्तावित किया गया है। महिलाओं, अनुसूचित जातियों, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर उद्यमियों, पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों और पहली पीढ़ी के उद्यमियों के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जाएंगी। कौशल विकास, रोजगार सृजन और संतुलित क्षेत्रीय औद्योगिक विकास के लिए भी विभिन्न कदम उठाए जाएंगे।
कौशल के साथ आगे बढ़ें, अवसरों का लाभ उठाएं युवा: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा’
हिसार के बरवाला स्थित आईटीआई बरवाला में छात्र संवाद कार्यक्रम में सवालों के दिए जवाब’
बोले: पेपर लीक मामले में सरकार गंभीर, कठोर नियम बनाएं, अब भारी जुर्माना व 10 साल कारावास का किया है प्रावधान’
चंडीगढ़, 11 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आधुनिक दौर में केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं के पास आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल होना भी जरूरी है। आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा सोमवार को हिसार के बरवाला स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छात्र संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए उनके सवालों का मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और भविष्य की संभावनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव, सुझाव और भविष्य से जुड़ी अपेक्षाएं कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखीं। इस अवसर पर आईटीआई में पौधारोपण भी किया गया। कैबिनेट मंत्री ने संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में छात्र व छात्राओं को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए हर 20 कि.मी. के दायरे में राजकीय कॉलेजों का निर्माण करवाया गया है। शिक्षण संस्थानों में रोजगार मेलों के आयोजन के लिए सरकार द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। सरकार द्वारा उद्योग एवं नए स्टार्टअप के लिए बिना गारंटी लोन देने की योजना लागू की गई है। पेपर लीक के एक सवाल का जवाब देते हुए केबिनेट मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मामले पर गंभीरता दिखाते हुए कठोर नियम बनाए है। पेपर लीक में शामिल व्यक्तियों पर भारी जुर्माना व 10 साल सजा का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण मिले और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हों। सरकार द्वारा आईटीआई पास छात्रों के लिए अप्रेंटीशिप जैसी योजना चला रखी है जिसके तहत उन्हें प्रति माह 9600 रूपए दिए जाते है। उन्होंने बताया कि हिसार एयरपोर्ट के पास आईएमसी का निर्माण किया जा रहा है, यहां न केवल आईटीआई पास छात्रो को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे बल्कि रूचि लेने वाले छात्र अपना खुद का उद्योग स्थापित कर क्षेत्र को विकसित करने में सहयोग देगें। इस अवसर पर चेयरमैन श्री प्रवीन सैनी, पूर्व चेयरमैन श्री सतबीर वर्मा, श्री रणधीर सिंह धीरू, एसडीएम श्री अश्वीर नैन, आईटीआई प्रिंसिपल श्री सुमित सचदेवा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हरियाणा में शुरू होगी डिजिटल उर्वरक बिक्री प्रणाली
सिस्टम से बढ़ेगी पारदर्शिता, आपूर्ति योजना होगी बेहतर
पायलट प्रोजेक्ट के लिए महेंद्रगढ़ और कैथल का चयन
चंडीगढ़, 11 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाले उर्वरकों की डिजिटल बुकिंग और पारदर्शी वितरण व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए महेंद्रगढ़ और कैथल जिलों का पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयन किया है। इस व्यवस्था के तहत किसान डिजिटल माध्यम से उर्वरकों की अग्रिम बुकिंग कर सकेंगे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिकृत बिक्री केंद्र से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। इन दो जिलों में पायलट के सफल परीक्षण के बाद इसे राज्य के अन्य जिलों में लागू करने पर विचार किया जाएगा। यह निर्णय आज यहां मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर उपलब्ध किसानों की खेती संबंधी जानकारी को किसान रजिस्ट्री से जोड़ने की प्रस्तावित व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। प्रस्तावित उर्वरक बिक्री व्यवस्था के तहत किसानों को अपनी उर्वरक सम्बन्धी आवश्यकता की अग्रिम जानकारी डिजिटल प्लेटफार्म पर देनी होगी। इसके माध्यम से किसान अपनी पसंद का अधिकृत उर्वरक बिक्री केंद्र भी चुन सकेंगे। बुकिंग स्वीकृत होने के बाद उन्हें क्यूआर कोड या टोकन के माध्यम से संबंधित बिक्री केंद्र से उर्वरक प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों को पहले से उपलब्धता की जानकारी मिल सकेगी और सरकार को उर्वरक की मांग का अग्रिम आकलन कर आपूर्ति की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार ने बताया कि उर्वरकों की आवश्यकता का आकलन किसान द्वारा घोषित फसल और खेती के क्षेत्र के आधार पर किया जाएगा। किसान निर्धारित मानकों के अनुसार अनुशंसित मात्रा अथवा उससे कम मात्रा के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अथवा ओटीपी के माध्यम से प्रमाणीकरण की सुविधा होगी। किसान मोबाइल एप या वेब पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर, सहकारी समितियों, अधिकृत विक्रेताओं, विभागीय उप-डिपो और कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी किसानों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल से सत्यापित किसानों की जानकारी को किसान रजिस्ट्री में स्थानांतरित करने के प्रस्तावित तंत्र की भी समीक्षा की गई। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत किसान अधिसूचित फसल सीजन में पंजीकरण के दौरान उनके द्वारा की जा रही खेती की भूमि का विवरण दर्ज करेंगे और राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े पोर्टल पर संबंधित भूमि का चयन करेंगे। सत्यापन के बाद किसान की खेती संबंधी जानकारी सुरक्षित डिजिटल माध्यम से किसान रजिस्ट्री को उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें किसान का विवरण, भूमि का विवरण, फसल सीजन, स्वामित्व संबंधी जानकारी और जहां आवश्यक हो, सहमति की स्थिति शामिल होगी। पंजीकरण पूरा होने के बाद पात्र किसान के लिए विशिष्ट किसान पहचान नम्बर जारी किया जाएगा और उसे संबंधित खेती के रिकॉर्ड से जोड़ा जाएगा। खेती की स्थिति में बदलाव होने पर इसे प्रत्येक फसल सीजन के आधार पर अपडेट किया जा सकेगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ से संबंधित संचालन, सत्यापन, किसान संबंधी जानकारी साझा करने तथा उर्वरक बिक्री से जुड़ी शिकायतों का निपटारा करेगा। वहीं राजस्व विभाग अद्यतन भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध कराने, भूमि स्वामित्व के सत्यापन तथा भूमि संबंधी विवादों के समाधान में सहयोग करेगा। बैठक में कृषि विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक, संयुक्त निदेशक श्री ओ.पी. गोदारा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पेनांग के उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, एआई, निवेश और कौशल विकास में सहयोग पर चर्चा’
मुख्यमंत्री ने मलेशियाई निवेशकों को हरियाणा के एआई इकोसिस्टम में निवेश के अवसर तलाशने का दिया निमंत्रण’
हरियाणा एआई, नवाचार और रोजगार सृजन के क्षेत्र में पेनांग के साथ साझेदारी के लिए तैयार रू मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’
चंडीगढ़, 11 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सोमवार को हरियाणा निवास में मलेशिया के पेनांग के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीप सिंह देव ने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा और पेनांग के बीच निवेश, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, रोजगार तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान पेनांग के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीप सिंह देव ने अपनी सिख और पंजाबी विरासत का उल्लेख करते हुए इस क्षेत्र के साथ अपने विशेष जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सितंबर में पेनांग में एक प्रमुख ऐतिहासिक गुरुद्वारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया। पेनांग के उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रौद्योगिकी आधारित निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। राज्य नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई पीढ़ी के उद्योगों के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पेनांग के उपमुख्यमंत्री और वहां के नेतृत्व को अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाले आगामी ‘हैपनिंग हरियाणा’ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने पेनांग के नेतृत्व और मलेशियाई निवेशकों को हरियाणा में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने विशेष रूप से पंचकूला और गुरुग्राम में विकसित किए जा रहे आगामी एआई हब्स का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा और पेनांग के बीच सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ऐसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारी संबंध स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राज्य में निवेश, नवाचार और रोजगार के साथ-साथ लोगों के लिए नए अवसरों का सृजन करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा और पेनांग के बीच बढ़ता सहयोग प्रौद्योगिकी, निवेश, कौशल विकास और आर्थिक विकास के क्षेत्र में पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी को नई दिशा प्रदान करेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक, एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
चंडीगढ़, 11 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्) के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में ैप्त् प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नोटिस तैयार करने, उनकी प्रिंटिंग एवं वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा फॉर्म 9, 10, 11, 11। एवं 11ठ में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सूचियां तैयार करने तथा इन्हें राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक आधार पर साझा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई। बैठक में फॉर्म 6, 7 एवं 8 के निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पहली बार मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने वाले पात्र नागरिकों के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। राज्य में कुल 17,926 फॉर्म नं 6 व 17,647 फॉर्म नं 8 प्राप्त हुए हैं। फॉर्म 6 व 8 के साथ कमबसंतंजपवद दी जानी आवश्यक है। इस दौरान बीएलएदृप्प् (ठववजी स्मअमस ।हमदज-प्प्) की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ैप्त् प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की भागीदारी, बूथ स्तर पर समन्वय तथा दावे एवं आपत्तियों से संबंधित कार्यों में बीएलएदृप्प् की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार किया गया। दावे तथा आपत्तियों की अवधि यानी 30 अगस्त तक प्रत्येक बीएलएदृप्प् अधिकतम 30 फॉर्म नदकमतजंापदह के साथ बीएलओ को जमा करवा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों में ैप्त् से संबंधित कार्यों की निरंतर निगरानी, बेहतर समन्वय और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। बैठक में जिला स्तर पर सामने आ रही चुनौतियों तथा उनके प्रभावी समाधान पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने 50 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में डाली 1,595 करोड़ रुपये से अधिक की राशि
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 10वीं किस्त के रूप में 9.98 लाख बहन-बेटियों को 209.62 करोड़ रुपये जारी
सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना, हर घर-हर गृहिणी और हरित खाद योजना के तहत भी सीधे खातों में पहुंची सहायता राशि
चंडीगढ़, 11 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 50,04,873 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1,595 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की। सरकार ने यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजकर पारदर्शी और सुशासन आधारित व्यवस्था को और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशेष रूप से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 10वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत 9,98,000 बहन-बेटियों के खातों में 209 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि डाली गई। इसके साथ ही अब तक इस योजना के तहत 10 किस्तों में 2,042 करोड़ 31 लाख रुपये की राशि लाभार्थियों को दी जा चुकी है।
लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़कर 1.80 लाख रुपये होगी
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने गत 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ ऐप का शुभारंभ किया था और इसके लिए पहले ही साल के बजट में 5,000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस पर इस योजना के लिए निर्धारित आय सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 6,500 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इससे अधिक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि सितंबर माह से 1.80 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों की बहन-बेटियां भी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ ले रही किसी भी माता-बहन-बेटी को मिल रहे किसी अन्य योजना के लाभ को रोका नहीं जाएगा। इसके लिए विपक्ष के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।
34.93 लाख लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 1,124.94 करोड़ रुपये की राशि
मुख्यमंत्री ने 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34,93,978 लाभार्थियों के खातों में 1,124 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि भी सीधे हस्तांतरित की। इसमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बदलाव करते हुए सरकार ने ‘प्रो-एक्टिव मॉडल’ अपनाया है। इसके तहत परिवार पहचान पत्र के डेटाबेस के आधार पर पात्रता स्वतः निर्धारित होती है और पात्र नागरिकों को बिना दफ्तरों के चक्कर लगाए तथा बिना आवेदन किए घर बैठे ही भत्ते का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से किया जा रहा यह भुगतान सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि सरकारी सहायता समयबद्ध तरीके से सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे।
दयालु’ योजना के तहत 6,224 परिवारों को 234.77 करोड़ रुपये की सहायता
मुख्यमंत्री ने ‘दयालु’ योजना के तहत आज 6,224 परिवारों को 234 करोड़ 77 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आज जारी राशि को मिलाकर अब तक 83,536 परिवारों को 3,152 करोड़ 48 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11 सितंबर से ‘दयालु योजना-2’ लागू की गई है। इसका उद्देश्य कुत्ते के काटने तथा गाय, सांड़, बैल, गधे, कुत्ते, नीलगाय, भैंस आदि पशुओं के हमलों से होने वाली आकस्मिक मृत्यु, दिव्यांगता अथवा चोट लगने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है।
4.93 लाख बहनों के खातों में ‘हर घर-हर गृहिणी’ योजना की सब्सिडी
मुख्यमंत्री ने हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 4,93,434 बहनों के बैंक खातों में जून माह की 19.17 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी हस्तांतरित की। उन्होंने बताया कि चुनाव के समय किया गया वादा निभाते हुए पात्र महिलाओं को हर महीने 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। आज जारी राशि को मिलाकर अब तक 15,06,364 पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 340 करोड़ 14 लाख रुपये की राशि डाली जा चुकी है।
13,237 किसानों को हरित खाद अपनाने के लिए 7 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री ने किसानों को पर्यावरण अनुकूल खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए 13,237 किसानों के खातों में 7 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। यह राशि खरीफ 2026-27 में 70 हजार एकड़ क्षेत्र में ढैंचा एवं मूंग को हरित खाद के रूप में अपनाने के लिए जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में फसल विविधीकरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। हरित खाद से मृदा स्वास्थ्य में सुधार, मिट्टी में नाइट्रोजन और जैविक पदार्थ की मात्रा में वृद्धि तथा जल धारण क्षमता में बढ़ोतरी होगी। साथ ही किसानों की रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी। पात्र किसानों को हरित खाद की खेती अपनाने के लिए 1,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। किसानों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किया जाता है और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसल का सत्यापन किया जाता है।
70 हजार एकड़ में हरित खाद फसलों का सत्यापन
श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि खरीफ 2026 के दौरान 5,844 किसानों द्वारा 36 हजार 670 एकड़ क्षेत्र में ढैंचा की खेती का सत्यापन हुआ है। इसी प्रकार 7,393 किसानों द्वारा 33 हजार 330 एकड़ क्षेत्र में मूंग एवं अन्य हरित खाद फसलों की खेती का सत्यापन किया गया है। इस प्रकार खरीफ 2026 के दौरान कुल 13 हजार 237 किसानों द्वारा 70 हजार एकड़ क्षेत्र में हरित खाद फसलों का सत्यापन किया जा चुका है।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति का केंद्र-बिंदु पारदर्शिता, सुशासन और पात्र व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के सरकारी सहायता पहुंचाना है। परिवार पहचान पत्र आधारित व्यवस्था, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण और प्रो-एक्टिव मॉडल के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, जरूरतमंद परिवारों और किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाएं केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य प्रदेश के लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है। इस अवसर पर ‘सेवा’ विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता, क्रिड के आयुक्त एवं सचिव श्री जे. गणेशन, कृषि विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष कुमार लोहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
