



पीएम मोदी ने रचा हरि की धरा हरियाणा पर नया इतिहास: धनखड़
पीएम ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
एतिहासिक पलों का साक्षी बनना गर्व और गौरव की बात
केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय: बोले धनखड़
हरियाणा को देश की प्रथम हाइड्रोजन रेल देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार
बहुमत ना लाने पर निराशाजनक बातें कर रही हैं ममता बनर्जी: धनखड़
झज्जर, 17 जुलाई, अभीतक: देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हरि की धरा हरियाणा में हाइड्रोजन रेल को हरी झंडी दिखाकर नया इतिहास रच दिया है।जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली 3200 हॉर्स पावर की हाइड्रोजन ट्रेन सोनीपत के लिए रवाना हुई है,जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। यह केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भागीदारी करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर झज्जर में प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। धनखड़ ने इस शानदार उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने हरियाणा को देश की पहली हाइड्रोजन रेल देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। प्रदेश को करोड़ो रुपए की लागत के स्वास्थ्य, शिक्षा, ढांचागत विकास से जुड़े प्रोजेक्ट और म्यूजियम की सौगात देने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा भारत: औमप्रकाश धनखड़
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश अब केवल विकास की बात नहीं कर रहा, बल्कि श्विकसित भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज भारत सेमीकंडक्टर निर्माण, अंतरिक्ष अनुसंधान, डिजिटल भुगतान प्रणाली (यूपीआई) तथा अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में विश्वभर में अपनी नई पहचान बना रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और देश विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन केवल वर्तमान का विकास नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन, परिवार, समाज और राष्ट्र को अगले स्तर तक ले जाने का संकल्प लेना होगा। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक सकारात्मक सोच, नवाचार और आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
हार में निराशाजनक बातें कर रही हैं ममता बनर्जी – बोले धनखड़
एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने ही राज्य में बहुमत नहीं ला पा रही हैं, इसलिए ऐसी निराशाजनक बातें कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है,जो बूथ स्तर तक मेहनत करता है। इसी संगठनात्मक शक्ति के कारण भाजपा लगातार जनता का विश्वास जीत रही है और आगे भी जीतती रहेगी।




जनभागीदारी और सुशासन से साकार होगा विकसित भारत का सपना: राज्य मंत्री राजेश नागर’
12 वर्षों में विश्वास, विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत- बोले राज्य मंत्री
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम- राजेश नागर’
विकसित भारत-विकसित हरियाणा कार्यक्रम में विकास संकल्प का संदेश, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण
देशभक्ति एवं लोक संस्कृति से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक’
’झज्जर स्थित राजकीय पीजी नेहरू कालेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित’
झज्जर, 17 जुलाई, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में शुक्रवार को विकसित भारत-विकसित हरियाणा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण हुआ, जिसे नागरिकों ने ध्यानपूर्वक सुना।
इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचे मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्ति, पौधारोपण कर दिया हरित विकास का संदेश
स्वच्छ ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, डीसी वर्षा खांगवाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथिगण एवं अधिकारियों ने सिंचाई विभाग के विश्राम गृह से इलेक्ट्रिक वाहन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के उपरांत राज्य मंत्री राजेश नागर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
डीसी वर्षा खांगवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम के शुभारंभ पर डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्य अतिथि हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यार्थियों एवं स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति, हरियाणवी लोक संस्कृति तथा विकसित भारत की भावना पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जींद से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री ने जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेनसेट परियोजना को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ 14,700 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
’12 वर्षों में विकास और जनकल्याण को मिली नई गति: राजेश नागर’
मुख्य अतिथि श्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के वर्ष रहे हैं। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और हरियाणा इस विकास यात्रा का सशक्त भागीदार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में ₹14,700 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है जिससे प्रदेश के औद्योगिक, रेल, स्वास्थ्य एवं आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। जींद-सोनीपत रेलखंड पर शुरू की गई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेनसेट परियोजना भारत को स्वच्छ, हरित एवं आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में अग्रणी बनाएगी। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य की तकनीक अपनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।


’महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’
मुख्य अतिथि श्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लाडो लक्ष्मी योजना जैसी जनकल्याणकारी पहल महिलाओं को आर्थिक सम्मान एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की साझेदार बन रही हैं। इस दौरान मंत्री श्री राजेश नागर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी निशा व शीतल को मकानों की चाबियां भी सौंपी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं तक पहुंच रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की सोच केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना ही वास्तविक सुशासन है। गरीब, किसान, युवा, महिला, मजदूर एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक विकास यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा भारत: औमप्रकाश धनखड़’
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव
औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश अब केवल विकास की बात नहीं कर रहा, बल्कि श्विकसित भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेनसेट परियोजना इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज भारत सेमीकंडक्टर निर्माण, अंतरिक्ष अनुसंधान, डिजिटल भुगतान प्रणाली (यूपीआई) तथा अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में विश्वभर में अपनी नई पहचान बना रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और देश विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन केवल वर्तमान का विकास नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन, परिवार, समाज और राष्ट्र को अगले स्तर तक ले जाने का संकल्प लेना होगा। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक सकारात्मक सोच, नवाचार और आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा।

’कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जताया आभार’
कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद किया।
’यह गणमान्य व्यक्ति और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, हरियाणा हाउसफेड के चेयरमैन सुभाष बंसल, भाजपा जिला प्रभारी हरविंदर कोहली, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, महिला आयोग की सदस्य सुनीता चैहान, नगर परिषद बहादुरगढ़ की चेयरमैन सरोज राठी, आनंद सागर, मनीष बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, दयाकिशन व प्रवीण जांगड़ा, सोमवती जाखड, राजरानी़ के अलावा जिला प्रशासन की ओर से ’डीसीपी धारणा यादव’ एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल, सीटीएम रीतू, सीएमजीजीए खुशी कौशल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
नीट के 15 छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ सुनिश्चित
संस्कारम विद्यालय के छात्रों ने नीट परीक्षा में लहराया परचम
होनहार वीरवान के होत चिकने पातश् कहावत को चरितार्थ करते हुए
झज्जर, 17 जुलाई, अभीतक: पिछले माह संपन्न नीट परीक्षा परिणाम में संस्कारम स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह परीक्षा एन. टी. ए. के तत्वाधान में चिकित्सा क्षेत्र में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों का सीधा चयन एम. बी. बी .एस. के लिए होता है। जैसा कि सभी को ज्ञात है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में संस्कारम शिक्षण संस्थान की अपनी पहचान है, को सार्थक सिद्ध करते हुए तनुज(628), राकेश (611), अवनी(605), पिंकी (601), रोहित (599) लविशु(597),रजनीश(597), निधि(574) लावण्या(569),हनी(561), सायना(557) वर्षा(552) अंशिका(527) व खनन (526)ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की। सभी शिक्षार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों व माता-पिता को दिया।यह जानकारी संस्कारम शिक्षण संस्थान के चेयरमेन डॉ० महिपाल ने साझा की। उन्होंने चयनित छात्रों के माता-पिता, प्राचार्य व अध्यापकों को बधाई दी और उनके अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि संस्कार शिक्षण संस्थान के छात्रों का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने सभी छात्रों को प्रेरित करते हुए बताया कि आज के प्रतियोगी दौर में इसी प्रकार से संघर्षरत रहने की आवश्यकता है। संस्कारम छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए संकल्परत है।
एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर, ने दिया एक बार फिर नीट में बेहतरीन परिणाम
झज्जर, 17 जुलाई, अभीतक: एल.ए.सी.सै.स्कूल झज्जर की छात्रा अनुष्का, निकिता, सविता, सुनीति, ज्योति व राखी ने नीट ,2026 में क्वालीफाई कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने बताया कि अनुष्का, सविता, सुनीति, ज्योति व राखी स्कूल की होनहार छात्राएं रही हैं। एल.ए. स्कूल की प्राचार्या निधि कादयान ने अनुष्का, निकिता, सविता, सुनीति, ज्योति व राखी के बारे में सभी को विस्तार से बताया । उन्होनें कहा कि ये छात्राएं प्रतिदिन 15 घण्टे से भी ज्यादा समय पढाई के लिए देती थी। उन्होंने ने अपनी इस कड़ी मेहनत के आधार पर पहले ही प्रयास में इस कड़ी परीक्षा को पास किया । स्कूल के सभी अध्यापकों ने इन विद्यार्थियों को नीट एक्जाम के लिए तैयार करने के लिए अपनी पूर्ण क्षमता का इस्तेमाल किया । स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि अनुष्का, निकिता, सविता, सुनीति, ज्योति व राखी सभी अनुशासित छात्राएं रही हैं। इन्होंने अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए आज नीट एक्जाम में एक इतिहास रचकर अपने स्कूल व झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने अनुष्का, निकिता, सविता, सुनीति, ज्योति, राखी को इस सुनहरी सफलता पर शुभकामनाएं दी। इस सफलता पर अपनी खुशी को इजहार करते हुए आने वाले समय में अन्य बच्चों को भी इन छात्राओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब ,पूजा कादयान, पुष्पा यादव,स्कूल डीपीई अमित लोहचब के साथ सभी अध्यापक मौजूद रहे।
हरियाणा की जनता को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री कांग्रेस शासनकाल में मंजूरशुदा परियोजनाओं के काम शुरू कराने की घोषणा करेंगे, जो मायूसी में बदल गई: दीपेन्द्र हुड्डा
बाढ़सा एम्स-2 परिसर के बचे हुए 10 मंजूरशुदा संस्थान, 2013 के रेल बजट में घोषित रेल कोच फैक्ट्री पर पीएम कुछ नहीं बोले: दीपेन्द्र हुड्डा
झज्जर, 17 जुलाई, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज बेरी, बहादुरगढ़ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे पर आने से हरियाणा की जनता को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री कांग्रेस शासनकाल में मंजूरशुदा परियोजनाओं के काम शुरू कराने की घोषणा करेंगे। लेकिन ऐसा न होने से जनता की सारी उम्मीद मायूसी में बदल गई। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय उनके द्वारा मंजूर कराई गई परियोजनाओं, जिनमें बाढ़सा एम्स-2 परिसर के 10 राष्ट्रीय स्तर के संस्थान प्रमुख हैं, के निर्माण की शुरूआत करने की घोषणा की उम्मीद थी। 2013 के रेल बजट में मंजूर और घोषित हरियाणा की रेल कोच फैक्ट्री का निर्माण शुरू करने की घोषणा की उम्मीद थी। प्रधानमंत्री जी से उम्मीद थी कि वो बहादुरगढ़ मेट्रो समेत हरियाणा में मेट्रो विस्तार का तोहफा देंगे। लेकिन, हरियाणा की जनता को केवल मायूसी हाथ लगी। उन्होंने कहा कि जिस रेल लाइन पर पीएम ने हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत की, उसका निर्माण भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने ही कराया था। कांग्रेस सरकार के 10 साल में सवा 300 किमी. रेल लाइन और 83 किमी. मेट्रो का जाल हरियाणा में बिछाकर चार शहरों को मेट्रो से जोड़ने का कार्य किया गया था, जिसमें गुड़गांव, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ शामिल हैं। पिछले 12 साल के बीजेपी राज में हरियाणा में मेट्रो का काम एक इंच आगे नहीं बढ़ा न ही कोई नयी रेल लाइन बिछी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बाढ़सा एम्स-2 परिसर में उन्होंने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (छब्प्) समेत कुल 11 संस्थान मंजूर कराये थे, यदि ये सारे संस्थान बनते तो इससे हरियाणा व आस पास के करोड़ों लोगों को न केवल बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिलती, लोगों का जीवन बचाने में भी सहायता मिलती बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार भी मिलता। एम्स-2 बाढ़सा परिसर मंजूरशुदा संस्थानों में 710 बेड वाले राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (छब्प्) के अलावा नेशनल कार्डियोवैस्कुलर सेंटर – 600 बेड, नेशनल सेंटर फॉर चाइल्ड हेल्थ – 500 बेड, नेशनल ट्रांस्प्लांटेशन सेंटर – 500 बेड, जनरल पर्पस हॉस्पिटल – 500 बेड, डाइजेस्टिव डिजीज सेंटर – 500 बेड, नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर जिरियाटिक्स – 200 बेड, सेंटर फार ब्लड डिसार्डर – 120 बेड, कॉम्प्रिहेंसिव रिहेबिलिटेशन सेंटर, सेंटर फॉर लेबोरेटरी मेडिसिन, नेशनल सेंटर फॉर नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में उनके सवाल के जवाब से खुलासा हुआ कि आईआईटी झज्जर (बाढ़सा) जैसी बड़ी परियोजना भी राजनीतिक बदले का शिकार हो गई है। बीजेपी सरकार ने हरियाणा की अन्य बड़ी परियोजनाओं की तरह इसे भी मानचित्र से हटा दिया। भाजपा सरकार ने केवल बाढ़सा में प्रस्तावित आईआईटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ को ही गायब नहीं किया, बल्कि बाढ़सा एम्स-2 परिसर के बचे हुए 10 मंजूरशुदा संस्थान, रेल कोच फैक्ट्री, महम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, को या तो दूसरे प्रदेशों में भेज दिया या काम ही ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक राजेन्द्र जून प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
डॉ. योगी अनूप नाथ के प्रयासों से हरियाणा में नाथ परंपरा को मिली नई पहचान
झज्जर, 17 जुलाई, अभीतक: गुरु गोरखनाथ राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान, झज्जर में महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के चित्र स्थापना एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नाथ परंपरा के इतिहास, दर्शन, योग, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय योगीनाथ महासभा के राष्ट्रीय समन्वयक, शिक्षाविद् डॉ. योगी अनूप नाथ, प्राचार्य दिगपाल सिंह, चेयरमैन जयभगवान गुलिया, विभागाध्यक्षगण, प्राध्यापक, समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ. योगी अनूप नाथ ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ केवल महान योगी ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, आत्मानुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ ने जाति-पांति, ऊँच-नीच, धार्मिक कट्टरता, पाखंड और सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए समरस समाज की स्थापना का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे योग, सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बनें। चेयरमैन जयभगवान गुलिया ने कहा कि हरियाणा में नाथ परंपरा के सम्मान और जनजागरण की दिशा में पिछले कुछ वर्षों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. योगी अनूप नाथ के नेतृत्व, सतत प्रयासों और निरंतर संवाद के परिणामस्वरूप हरियाणा सरकार द्वारा गुरु गोरखनाथ राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान, झज्जर तथा गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, हिसार का नाम महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के नाम पर रखा गया, जिससे प्रदेश में नाथ परंपरा को नई पहचान मिली। उन्होंने बताया कि डॉ. योगी अनूप नाथ के नेतृत्व में समाज के निरंतर प्रयासों से 23 मई को गुरु गोरखनाथ स्मृति दिवस को हरियाणा सरकार के कैलेंडर में स्थान मिला। इसके अतिरिक्त नाथ समाज को विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू (क्छज्) वर्ग में शामिल करवाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जिससे समाज के युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं अवसरों का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि नाथ समाज का व्यापक सर्वेक्षण, जनजागरण अभियान, संत सम्मेलन तथा युवाओं को नाथ दर्शन से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी निरंतर आयोजित किए गए। जयभगवान गुलिया ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के नाम से जुड़े आपत्तिजनक शब्द गोरखधंधा के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए देशभर के नाथ साधु-संतों द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान और सामूहिक प्रयासों से समाज की भावनाओं को सम्मान मिला तथा इस विषय पर सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि यह संत समाज की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्राचार्य दिगपाल सिंह ने कहा कि संस्थान में महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के चित्र की स्थापना विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, योग, अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा संस्थान का नाम महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के नाम पर रखा जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने डॉ. योगी अनूप नाथ के सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से नाथ परंपरा के सम्मान और जनजागरण को नई दिशा मिली है तथा नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो रही है। कार्यक्रम में डॉ. वीरेन्द्र सहरावत (विभागाध्यक्ष), परमाल सिंह (विभागाध्यक्ष) तथा विजय नेहरा (सुपरिंटेंडेंट) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महायोगी गुरु गोरखनाथ के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का समावेश विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर मौजीराम, विजय पटवारी, भगत राम जोगी, सत्यप्रकाश बादली, कृष्ण जोगी, इन्द्रराज नाथ, रामावतार जोगीनाथ, राममेहर जोगी (मंगाली), राजेन्द्र जाटू सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति, संस्थान के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महायोगी गुरु गोरखनाथ के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
यातायात पुलिस व सेंटर फॉर साइट के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
बहादुरगढ़, 17 जुलाई, अभीतक: सड़क सुरक्षा के साथ-साथ जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ के सेंट सोल्जर एम.आर. पब्लिक स्कूल में यातायात पुलिस बहादुरगढ़, सेंटर फॉर साइट (आंखों का अस्पताल) तथा एक समाजसेवी संस्था के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम ने 105 विद्यार्थियों की आंखों की विस्तृत जांच कर दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय की ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सतीश कुमार,प्राचार्या श्रीमती मधु दहिया एवं समाजसेवी योगेंद्र दहिया की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को स्वस्थ दृष्टि के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का संदेश देते हुए कहा कि सुरक्षित और स्वस्थ नागरिक ही समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।सेंटर फॉर साइट के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों की नियमित नेत्र जांच से दृष्टि संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उनकी पढ़ाई और दैनिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
सीआईए-2 बहादुरगढ़ की बड़ी कार्रवाईरू दो अवैध पिस्तौल और 27 जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार’
बहादुरगढ़, 17 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं पुलिस उपायुक्त (क्राइम) शुभम सिंह के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-2 बहादुरगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को दो अवैध पिस्तौल और 27 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए रेलवे रोड क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम प्रभारी को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ रेलवे अंडरपास, अनाज मंडी के पास मौजूद है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान राजेश निवासी लाइनपार, बहादुरगढ़ के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना लाइनपार, बहादुरगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।झज्जर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
बेरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैलों से क्रूरता करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन कब्जे में’
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया’
बेरी, 17 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले में गौवंश संरक्षण एवं पशु क्रूरता के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना बेरी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैलों के साथ क्रूरता करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन बरामद किया। इस मामले की जांच उप निरीक्षक सागर कुमार द्वारा की गई।थाना बेरी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को मनोज गांव दुल्हेड़ा, जिला झज्जर की शिकायत पर सूचना मिली कि भागलपुरी चैक, बेरी के पास एक पिकअप गाड़ी में दो बैलों को अमानवीय तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान बैलों के साथ क्रूरता किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद दोनों बैलों को मुक्त कर सुरक्षित रूप से गोशाला भिजवाया गया तथा पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया।पुलिस ने मौके से नरेश निवासी भिवाड़ी (राजस्थान) तथा आदिल निवासी गांव जोड़िया मेव, जिला अलवर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम, 2015 के तहत थाना बेरी में मामला दर्ज किया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानलेवा हमले का थाना बादली पुलिस ने किया खुलासारू तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद’
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी न्यायिक हिरासत में, मुख्य आरोपी पंकज पुलिस रिमांड पर’
बादली, 17 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बादली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।थाना बादली प्रबंधक उप निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि गांव बुपनिया निवासी रामवीर ने शिकायत दी थी कि 12 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि वह अपने घर के बाहर गली में हर रोज की तरह सो रहा था। इसी दौरान काले कपड़े पहने एक युवक ने किसी नुकीले हथियार से उसे जान से मारने की नीयत से छाती और हाथों पर कई वार किए। शोर मचाने पर पहले से मोटरसाइकिल पर मौजूद उसके दो साथी हमलावर को लेकर मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी शिकायत के आधार पर थाना बादली में मामला दर्ज कर उप निरीक्षक रविंद्र कुमार द्वारा जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान जतिन, पंकज और सोहिल, निवासी बुपनिया, के रूप में की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।माननीय अदालत में पेश किए जाने पर जतिन और सोहिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि पंकज को गहन पूछताछ एवं मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना बादली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
हत्या के मामले में साक्ष्य जुटाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी, वारदात में प्रयुक्त बाइक और डंडा बरामद
बहादुरगढ़, 17 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ पुलिस ने हत्या के चर्चित मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल तथा हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है।थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने उस मोटरसाइकिल को बरामद किया, जिस पर आरोपियों ने घायल सत्यपाल को वारदात के बाद सेक्टर-17 स्थित प्व्ज्। ॅंजमत कंपनी के सामने सुनसान स्थान पर ले जाकर झाड़ियों में फेंका था। इसके अतिरिक्त हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया।उन्होंने बताया कि बरामदगी की कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
16 जुलाई 2026 को सेक्टर-6 झज्जर निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि वह अपने पति के साथ टहल रही थीं। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार से उतरी महिला ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लियाज गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। पूछताछ के बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रोहतक: खालिस्तानी आंतकी संगठन द्वारा रोहतक शहर के मॉडल स्कूल और नगर निगम रोहतक के कार्यालय को बम से उड़ाने को मिली मेल से धमकी
मेल से मिली मॉडल स्कूल और नगर निगम रोहतक कार्यालय को खाली करवाकर पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान
मौके पर पहुंचे ैक्ड और मेयर ने बताया झूठी अफवाह
मगर इतिहातन के तौर पर सर्च किया जा रहा है मॉडल स्कूल और नगर निगम रोहतक कार्यालय को
केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 कैंटर आपस में भिड़े, 3 की मौत
बहादुरगढ़ के सिलोठी के पास हुआ हादसा।
हादसे में पैदल राहगीर समेत 3 लोगों की मौत।
मरने वालों में 2 कैंटर चालक भी शामिल।
दोपहर करीब 3 बजे हुआ दर्दनाक हादसा।
पुलिस और एंबुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया।
पुलिस ने मृतकों की पहचान के प्रयास किये शुरू, हादसे के कारणों की पड़ताल जारी।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
प्रधानमंत्री के स्वच्छ हरियाणा संदेश को आत्मसात करेगी रेवाड़ी- विधायक लक्ष्मण सिंह यादव
हाइड्रोजन ट्रेन का चलना हरियाणा के लिए गौरव का विषय- विधायक डॉ. कृष्ण कुमार
वैकल्पिक ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनेगा भारत- विधायक अनिल यादव
प्रधानमंत्री के जींद कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, ई-रैली में उमड़ा जनसमूह
रेवाड़ी, 17 जुलाई, अभीतक: हरित ऊर्जा का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जींद कार्यक्रम का स्थानीय जिमखाना क्लब में सीधा प्रसारण किया गया। इस उपलक्ष्य में रेजांगला पार्क से आयोजन स्थल तक ई-रैली निकाली गई। जिसे मुख्य अतिथि रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल आदि मौजूद रहे। ई-रैली में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हुए, जिनमें बसें, ई-रिक्शा, ई-कार आदि में सैकड़ों महिला-पुरुष सवार थे। रेजांगला पार्क से यह रैली पायलट चैक होते हुए जिमखाना क्लब तक पहुंची। यहां डीसी अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, कार्यक्रम के प्रभारी व एडीसी राहुल मोदी, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देसवाल ने जिला के सभी विधायक व गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। जिमखाना क्लब के खचाखच भरे हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर से हरियाणा को स्वच्छता और ग्रीन एनर्जी की राह में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। हरियाणा की धरती से प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा सखी आदि जो भी अभियान शुरू किया, वह अवश्य सफल हुआ है। उन्हें विश्वास है कि उनका सपना स्वच्छ रेवाड़ी- स्वस्थ रेवाड़ी भी प्रधानमंत्री की इस पहल से अवश्य साकार होगा। उन्होंने बताया कि जिला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए के ऋण दिए गए हैं। देश में विकास का नया दौर आरंभ हुआ है। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का सुधार करवाया गया। बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को वैकल्पिक ईंधन की दिशा में आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल शुरू की है। हाइड्रोजन ट्रेन का स्वदेशी निर्माण रेलवे के लिए नए युग का आरंभ है। भविष्य में इस प्रकार की ट्रेन उन्हें रेवाड़ी में भी देखने को मिलेगी। जो कि जीरो कार्बन पर चलती है और इससे किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जन समस्याओं का निराकरण करवाने में प्रभावी भूमिका अदा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से दक्षिण हरियाणा को करोड़ों रुपयों की विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कोसली के विधायक अनिल यादव ने कहा कि प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन जींद की धरती से चलना हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा से गहरा लगाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रगति के नए सोपान गढ़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी सदा विकास को महत्ता दी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की रहनुमाई में अत्याधुनिक अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत का संकल्प को पूरा करने में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने सभी अतिथिगण का स्वागत करते हुए कहा कि पानी से रेल चलना कभी एक स्वप्न की भांति दिखता था, जिसे हमारे इंजीनियर व वैज्ञानिकों ने साकार कर दिखाया है। आने वाले समय में भारत केवल पेट्रो पदार्थों पर निर्भर नहीं रहेगा। हाइड्रोजन ट्रेन का शुरू होना यह संकेत है कि भारत हरित ऊर्जा में आत्मनिर्भर होगा। इससे हमारे पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। समारोह में स्टेट पीपीपी कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, भाजपा नेता वीर कुमार यादव, नगर परिषद की चेयरमैन विनीता पीपल, धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा, जिला महामंत्री प. हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चैहान, मा. हुकमचंद यादव, कृष्ण इंजीनियर, रत्नेश बंसल, रामपाल यादव, सिंहराम महलावत व डिप्टी सीईओ अंकित, तहसीलदार रमन कुंडू, डीआईओ सचिन आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में करें कार्य- एडीसी
एडीसी ने की निपुण हरियाणा मिशन की प्रगति के कार्यो की समीक्षा
रेवाड़ी, 17 जुलाई, अभीतक:एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि विद्यार्थियों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें तथा विद्यालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए अध्यापकों द्वारा करवाई जा रही शिक्षा की निगरानी की जाए। एडीसी राहुल मोदी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई (डीपीआईयू) की मासिक समीक्षा बैठक ली। इस मीटिंग में जिला एफ एल एन समन्वयक चरण सिंह ने पीपीटी के माध्यम से जिला की एजेंडावार रिपोर्ट प्रस्तुत की । बैठक में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीसी ने बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, छात्र उपस्थिति, निपुण हरियाणा पैरेंट ऐप एवं व्हाट्सएप चैनल पर अभिभावकों की सहभागिता, पीजीआई-डी एवं एसएलओ परिणामों में सुधार, हाई इम्पैक्ट टीचिंग स्ट्रेटेजीज के प्रभावी क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई। एडीसी राहुल मोदी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित शैक्षणिक निरीक्षण तथा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी राजकीय स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच की जाए। जिन स्कूलों में बेसिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं है उन स्कूलों को चयनित कर रिपोर्ट बनाई जाए ताकि उन स्कूलों पर विशेष फोकस करते हुए कार्य सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्कूलों के भवन खराब या जर्जर अवस्था में है उनकी भी सूची तैयार की जाए, ताकि उन भवनों पर कार्यवाही की जा सके। एडीसी ने कहा कि जिन स्कूलों में डिजिटल उपकरणों उपलब्ध है और वे प्रयोग में नहीं आ रहे है, उन स्कूलों का चयन कर उपलब्ध डिजीटल बोर्ड व अन्य उपकरणों को प्रयोग करवाने के लिए विशेष ट्रेनिंग की सुविधा करवाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्कूलों में खंड स्तर पर मॉनिटरिंग करते हुए उसकी रिपोर्ट भी मासिक बैठक के एजेंडा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में उप-जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, डीपीसी संतोष तंवर, सभी बीईओ, एपीसी कृष्ण कुमार, जिला को-ओर्डिनेटर एफएलएन चरण सिंह, एसपीआईयू पंचकूला के सदस्या अंजली व स्नेहा, डाइट से सरोज, संपर्क फाउंडेशन से ललित कुमार व सभी खंडों के एफएलएन कॉर्डिनेटर मौजूद रहे।
फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्र लेने हेतु आवेदन आमंत्रित
50 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान
डीसी की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से होगा किसानों का चयन
रेवाड़ी, 17 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा पराली जलाने की घटनाओं एवं वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि मशीनों पर अनुदान दिया जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषि यंत्रों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक किसान योजना का लाभ लेने के लिए ूूू.ंहतपींतलंदं.हवअ.पद पोर्टल पर 3 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप निदेशक कृषि जितेन्द्र अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत फसल अवशेषों को खेत में मिलाने व पराली प्रबंधन के लिए व्यक्तिगत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यन्त्र उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवेदित किसानों की वरिष्ठता सूची अनुसार जिला कार्यकारिणी समिति रेवाड़ी द्वारा डीसी की अध्यक्षता व किसानों की उपस्थिति में ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से निर्धारित की जाएगी। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान का खरीफ व रबी सीजन 2025-26 में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। आवेदक किसान के स्वयं या उसके परिवार पहचान पत्र में किसी सदस्य के नाम हरियाणा राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आर.सी, (केवल ट्रैक्टर चालित कृषि यंत्र के लिए), पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। आवेदन करने वाले किसान को खेत में फसल अवशेष नहीं जलाने बारे व पिछले 3 वर्षों में उसी कृषि यंत्र पर स्वयं या परिवार पहचान पत्र के किसी सदस्य द्वारा अनुदान का लाभ न लेने बारे शपथ पत्र भी देना होगा। लघु एवं सीमांत किसान श्रेणी में लाभ लेने के लिए पटवारी द्वारा जारी जमीन संबंधित रिपोर्ट अनिवार्य है। उपरोक्त दस्तावेज किसान को विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड भी करने होगें। एक परिवार पहचान पत्र से केवल एक आवेदन स्वीकार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक किसान केवल एक ही कृषि यंत्र पर अनुदान के लिए आवेदन कर सकता है। किसान को केवल एक ही मशीन पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा। बेलर मशीन के लिए चयन होने पर किसान स्ट्रा-रैक व रोटरी स्लेशर भी खरीद सकता है। सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि निदेशालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों अनुसार चयनित किसानों को उपरोक्त दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रति 7 दिन के अन्दर सहायक कृषि अभियन्ता, रेवाड़ी के कार्यालय में जमा करवानी होगी। पिछले दो सीजन में फसल अवशेष जलाने के कारण जिन किसानो के मेरी फसल मेरा ब्यौरा रिकार्ड रेड एन्ट्री दर्ज है वे किसान इस स्कीम के अन्तर्गत आवेदन के लिए पात्र नहीं है। चयनित किसान को कृषि यंत्रों की खरीद कृषि एंव किसान कल्याण विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा अधिकृत कृषि यन्त्र निर्माता से करके बिल व अन्य दस्तावेज विभाग द्वारा निर्धारित तिथि तक डीलर के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है अन्यथा प्रतीक्षारत सूची में से अगले आवेदक का चयन कर लिया जाएगा। किसान को स्वयं के बैंक खाते से ऑनलाइन मोडध्बैंकध्चेक द्वारा कृषि यन्त्र की पेमेंट करनी होगी, कैश अदायगी मान्य नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक सहायक कृषि अभियंता रेवाड़ी उपमंडल कृषि अधिकारी कार्यालय व अपने गांव के कृषि विकास अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन 20 से
रेवाड़ी, 17 जुलाई, अभीतक: जिला रोजगार कार्यालय, रेवाड़ी द्वारा 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में दिनेश तंवर सहायक रोजगार अधिकारी रेवाड़ी और कुमारी इशू यादव सहायक रोजगार अधिकारी कोसली द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोकलगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुडियानी, राजकीय आईटीआई कोसली के विद्यार्थियों को उनके व्यावसायिक लक्ष्य निर्धारण के बारे में व उनके कैरियर को विभिन्न क्षेत्रों में निखारने के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह में सहायक रोजगार अधिकारी रेवाड़ी, सहायक रोजगार अधिकारी कोसली एवं प्रधानाचार्य आईटीआई द्वारा स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण व ऑनलाइन पंजीकरण सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जिला प्रशासन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह
बाल विवाह की रोकथाम के लिए लगातार जारी रहेगा अभियान : डीसी
रेवाड़ी, 17 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की टीम ने रेवाड़ी जिला में बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने के लिए कड़ा अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार को गांव हासावास में बाल विवाह होने की सूचना मिलने पर दो लड़कियों के बाल विवाह को रुकवाने में सफलता हासिल की गई। शुक्रवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर जिला प्रशासन की टीम ने पाया कि गांव हासावास में चार दिन बाद दो लड़कियों का विवाह होना तय था। जबकि दोनों लड़कियों की आयु 18 साल से कम पाई गई। एक लडकी की आयु 4 माह कम तथा दूसरी लडकी की आयु 2 साल कम पाई गई। यह पुष्टि होने के बाद इस विवाह को रुकवा दिया गया है। विवाह अधिनियम के अनुसार शादी के लिए लडकी की आयु 18 साल व लडके की आयु 21 साल होनी आवश्यक है। जिला प्रशासन की टीम में संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा, प्रमोद बागड़ी, ईएसआई विजेंद्र व महिला सिपाही अनिता की संयुक्त विभागीय टीम ने बाल विवाह रूकवाने में सफलता हासिल की।
बाल विवाह कानूनी अपराध: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि बाल विवाह करवाना निषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत कानूनी अपराध है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत 18 वर्ष से कम आयु की लडके व 21 वर्ष से कम आयु के लडके को नाबालिग माना जाता है। यदि कम आयु में विवाह किया जाता है तो यह संज्ञेय और गैर जमानती अपराध है, ऐसा कोई भी व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, उसको बढ़ावा देता है या उसकी सहायता करता है, तो उसे 2 साल तक की सजा और 1 लाख रूपये तक का जुर्माना हो सकता है। डीसी अभिषेक मीणा ने आमजन से आह्वान किया कि 18 वर्ष से कम आयु की लडकी व 21 वर्ष से कम आयु के लडके का विवाह होने के बारे में कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो वे बाल विवाह निषेध अधिकारी, पुलिस हेल्पलाइन 112, मैजिस्ट्रेट या चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर सम्पर्क कर सकते हैं, ताकि समय पर हस्तक्षेप करके नाबालिग के विवाह को रुकवाया जा सके।
राहत: पांच लाख तक की फसल बेचने पर परिवार की आय फैमिली आईडी में नहीं होगी शामिल’
हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, अब मेरी फसल-मेरा ब्योरा के बजाय ई-खरीद का ब्योरा होगा शामिल’
चंडीगढ, 17 जुलाई, अभीतक: हरियाणा में छोटे किसानों और पट्टे पर खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत दी है। अब ई-खरीद के माध्यम से पांच लाख रुपये से कम की फसल बिक्री करने पर फैमिली आईडी में आय शामिल नहीं होगी। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में आसानी होगी। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल का ब्योरा भी अब शामिल नहीं होगा। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से इसका ब्योरा हटा दिया गया है।’ हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के राज्य समन्वयक डॉ. सतीश खोला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। नए नियमों का सबसे अधिक लाभ बटाई (पट्टे) पर खेती करने वाले या तीन एकड़ तक के किसानों को होगा। डॉ. खोला ने बताया कि अब मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल के आधार पर दर्ज होने वाले फसल बिक्री मूल्य को परिवार की आय में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर केवल पांच लाख रुपये से अधिक की ई-खरीद (ई-प्रोक्योरमेंट) से संबंधित डेटा को ही आय निर्धारण के लिए आधार माना जाएगा। ’उन्होंने कहा कि पहले कई किसानों की फसल बिक्री का पूरा मूल्य आय के रूप में दर्ज होने से उनकी वार्षिक आय वास्तविकता से अधिक दिखाई देती थी। ऐसे में अनेक पात्र किसान परिवार विभिन्न सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और आर्थिक सहायता योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाते थे। किसानों की मांग और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने इस व्यवस्था में सुधार करवाया है। इससे लाखों छोटे और मध्यम किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को केवल तकनीकी त्रुटियों या डेटा संबंधी विसंगतियों के कारण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।’ फैमिली आईडी में किया गया यह सुधार किसानों की वास्तविक आर्थिक स्थिति का अधिक सटीक आकलन सुनिश्चित करेगा। इसके साथ ही पात्र किसानों की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद करेगा।’
मोदी जी ने कहा हरियाणा के लोगो को राम राम…
जींद, 17 जुलाई, अभीतक: मेरे लिए जींद आना पुरानी यादो का जरोखा है कई दशक पहले संगठन के काम से जींद आया फिर लोगो ने प्यार दिया हरियाणा मे दूध, दही, हरियाणा का घेवर ये ऐसी यादें है जो दिल को छू जाती है आज जींद बीजेपी के लिए सुशासन मॉडल कि तस्वीर है पूरा हरियाणा विकाश कि पटरी है आज जींद का हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नो मे दर्ज हो गया जींद से देश को पहली हाई ड्रोजन ट्रेन मिली पहले भारत मे पहली ट्रेन बंबई से थाने के बिच चली भविष्य मे हाई ड्रोजन ट्रेन का विषय आएगा तो जींद का नाम आएगा
प्रधानमंत्री ने जींद से 14,721 करोड़ रुपये की लागत की 9 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, इस ऐतिहासिक पहल से हरियाणा बना हरित परिवहन क्रांति का अग्रदूत
दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड राष्ट्र को किया समर्पित, अंबाला-काला अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग और कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी किया लोकार्पण
भिवानी तथा कोरियावास (नारनौल) के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का किया उद्घाटन
सिख संग्रहालय की रखी आधारशिला, सिख इतिहास, गुरुओं की शिक्षाओं, वीरता और बलिदान का आधुनिक तकनीक के माध्यम से होगा प्रदर्शन
चंडीगढ़, 17 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित 14,721 करोड़ रुपये की लागत की 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन के शुभारंभ की इस ऐतिहासिक पहल से हरियाणा हरित परिवहन क्रांति का अग्रदूत बन गया है।
सड़क परियोजनाएं की राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा दौरे के दौरान लगभग 9681 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड राष्ट्र को समर्पित किया। राष्ट्रीय राजधानी को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे तेज, सुरक्षित व निर्बाध सड़क संपर्क प्रदान करने वाली देश की महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं में से एक है। इसके शुरू होने से हरियाणा के अनेक जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, यात्रा समय में कमी आएगी तथा व्यापार, उद्योग, पर्यटन और माल परिवहन को नई गति मिलेगी। साथ ही, प्रधानमंत्री ने लगभग 1184 करोड़ रुपये की लागत से बने 33.81 किलोमीटर लंबे अंबाला-काला अंब राष्ट्रीय राजमार्ग का भी उद्घाटन किया। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के चालू होने से हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क और अधिक सुगम होगा। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री द्वारा लगभग 1606 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 40.60 किलोमीटर लंबे जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 135 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले 24.27 किलोमीटर लंबाई के हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास भी किया। इन सड़क परियोजनाओं से क्षेत्रीय एवं अंतर-जिला संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी।
कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में 372 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी उद्घाटन किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर में लंबे समय से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, सड़क यातायात अधिक सुगम होगा तथा रेल और सड़क दोनों की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। यह परियोजना आधुनिक शहरी परिवहन अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भिवानी तथा कोरियावास के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का किया उद्घाटन
स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 594 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, भिवानी तथा लगभग 844 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास (नारनौल) का उद्घाटन किया। इन संस्थानों के शुरू होने से हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा, एमबीबीएस सीटों की संख्या में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र के लोगों को अपने जिले और आसपास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
सिख संग्रहालय की रखी आधारशिला
हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित एवं भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी। लगभग 164 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह संग्रहालय सिख इतिहास, गुरुओं की शिक्षाओं, वीरता, बलिदान और भारतीय संस्कृति में सिख समुदाय के अमूल्य योगदान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित करेगा। इससे कुरुक्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान और सुदृढ़ होगी तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण आकर्षण का केंद्र बनेगा।
प्रधानमंत्री की हरित परिवहन की सोच को मिला जनसमर्थनरू जींद में आयोजित इको फ्रेंडली रैली में 466 इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग
पेट्रोल-डीजल की बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में हरियाणा ने पेश किया उदाहरण
चंडीगढ़, 17 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के आह्वान का सकारात्मक प्रभाव के शुक्रवार को जींद में आयोजित विशाल जनसभा में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-व्हीकल्स) के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर हरित एवं सतत परिवहन को बढ़ावा दिया। रैली के लिए 155 इलेक्ट्रिक बसों और 311 इलेक्ट्रिक कारों (466 इलेक्ट्रिक वाहनों) का उपयोग किया गया। इनके अलावा, 273 सीएनजी बसों के माध्यम से भी लोग रैली में पहुंचे। ई-वाहनों के सुचारू संचालन एवं चार्जिंग की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए 41 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए, जबकि 6 अतिरिक्त (रिजर्व) चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध रखे गए। इसके अलावा कुल 91 ईवी चार्जिंग गन (नोजल) की व्यवस्था भी की गई, जिससे वाहनों को निर्बाध रूप से चार्ज किया जा सके। यह पहल न केवल ईंधन की बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता का भी परिचायक है। बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग यह दर्शाता है कि नागरिक स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। रैली से पूर्व की तैयारियों के दौरान 16 और 17 जुलाई को लगभग 135 इलेक्ट्रिक बसों को ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर चार्ज किया गया, जबकि रैली के दौरान लगभग 150 इलेक्ट्रिक कारों ने भी इन चार्जिंग सुविधाओं का लाभ उठाया। जींद की यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में बढ़ती जागरूकता का भी सशक्त उदाहरण बनी। बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से यह संदेश गया कि आधुनिक तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को अपनाकर ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण को भी प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ग्रीन एनर्जी, हरित परिवहन और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जींद की यह जनसभा इस बात का प्रमाण है कि आम नागरिक भी इन प्रयासों से प्रेरित होकर पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा द्वारा इस आयोजन में इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यापक उपयोग ने यह संदेश दिया है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं तथा हरित भविष्य के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
हाइड्रोजन ट्रेन पहल भारत के रेलवे नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा क्षमता का प्रतीक: अश्विनी वैष्णव
भारत हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक विकसित करने वाले चुनिंदा देशों में हुआ शामिल, जींद बना हरित रेल तकनीक का नया केंद्र
चंडीगढ़, 17 जुलाई, अभीतक: केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जींद में भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को देश के रेल इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पहल भारत के रेलवे नवाचार क्षमता, आत्मनिर्भरता और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ती ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। श्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को जींद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भारत के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है क्योंकि देश ने हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने आधुनिक एवं अत्याधुनिक तकनीकों के विकास का संकल्प लिया है, जिसके तहत हाइड्रोजन को रेलवे संचालन के लिए स्वच्छ ईंधन के रूप में विकसित किया जा रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि भारत अब उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है जिन्होंने हाइड्रोजन से संचालित ट्रेनों के लिए आवश्यक संपूर्ण तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर लिया है। उन्होंने बताया कि जींद में स्थापित हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस संयंत्र में पानी से इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया के माध्यम से हाइड्रोजन तैयार की जाती है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त होती है और किसी प्रकार का प्रदूषण या हानिकारक उत्सर्जन नहीं होता। यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। श्री वैष्णव ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनों का संचालन, रेलवे स्टेशनों का व्यापक पुनर्विकास, रेल पटरियों का आधुनिकीकरण तथा अब हाइड्रोजन ट्रेन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश इस परिवर्तन की स्पष्ट झलक है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारतीय रेल को विश्वस्तरीय, आधुनिक और तकनीक आधारित परिवहन प्रणाली के रूप में विकसित करना है। हरियाणा में रेलवे की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य में रेलवे क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश हुआ है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा को रेलवे परियोजनाओं के लिए लगभग 315 करोड़ रुपये का बजट मिलता था, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर लगभग 3,500 करोड़ रुपये कर दिया है, जो लगभग 11 गुना वृद्धि है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरियाणा में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 34 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें से पांच स्टेशनों का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन पहल केवल एक नई ट्रेन का शुभारंभ नहीं, बल्कि भारत के स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और आत्मनिर्भर तकनीकी क्षमता की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो आने वाले वर्षों में भारतीय रेल को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवान, किसान, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
हरियाणा की डबल इंजन सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही है
बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने का जो रास्ता हरियाणा सरकार ने दिखाया है, वो इतना आसान नहीं था, लेकिन ये भाजपा सरकार ने करके दिखाया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इतने वर्षों में जींद का घी और घेवर तो नहीं बदला, लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं, आज जींद, बीजेपी-एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
चंडीगढ़, 17 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवानों, किसानों, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है। बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने का जो रास्ता हरियाणा सरकार ने दिखाया है, वो इतना आसान नहीं था, लेकिन ये भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। हरियाणा अब तेज विकास के पथ पर दौड़ रहा है। खेती हो या फिर उद्योग, ये दो ऐसे पहिए हैं, जो हरियाणा को सशक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री शुक्रवार को जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद जींद में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो, असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, हरियाणा विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा उपस्थित रहे। श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणवी में कहा कि यहां आकर मन गदगद हो गया है। यो कोई साधारण धरती नहीं सै। यो धरती इतिहास, वीरता, धर्म और गौरव की धरती सै। शक्ति पीठ माता जयंतियां का नाम और आशीर्वाद इस शहर पर बना रहता है। यहां के लोगों ने जो अपनत्व दिया, जो प्रेम दिया, वो आज तक नहीं भूला। मुर्रा भैंस का दूध-दही और घी, जींद का देसी बुरा, और यहां का घेवर, ये वो यादें हैं, जो जींद से जुड़ ही जाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने वर्षों में जींद का घी और घेवर तो नहीं बदला, लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं। आज जींद, बीजेपी-एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है। बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही, विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। आज का ये कार्यक्रम, डबल इंजन की बीजेपी सरकार के इसी मिशन को, नई ऊर्जा से भर रहा है। उन्होंने कहा कि आज जींद, हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। आज यहां से, देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। आज भी हम पढ़ते हैं, सुनते हैं कि भारत में पहली ट्रेन बॉम्बे से ठाणे के बीच चली थी। वैसे ही भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा, तो जींद का, सोनीपत का, हरियाणा का नाम भी आएगा। उन्होंने कहा कि आज 14 हजार करोड़ रुपए से अधिक के अन्य प्रोजेक्ट्स भी हरियाणा को मिले हैं। इसमें रेलवे, हाईवे, विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं और दो नए मेडिकल कॉलेज भी हरियाणा की सेवा के लिए समर्पित हुए हैं। इससे यहां के नौजवानों के लिए, डॉक्टर और अन्य मेडिकल प्रोफेशनल्स बनने के नए रास्ते भी बनेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के 5 लाभार्थियों को मंच पर प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी सौंप कर उनके अपने घर का सपना पूरा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जींद और हरियाणा के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता से स्वागत पहल को लोगों ने जिस गंभीरता से लिया है, वो दिल खुश कर देने वाला है। पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया में सफाई अभियान की भारी चर्चा रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग यह तय कर लें कि स्वच्छता ही हमारा स्वभाव बने, स्वच्छता ही हमारे संस्कार बना देंगे, हम स्वच्छता को इसी तरह अपनी हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्नीसवीं सदी के रेलवे की पहचान स्टीम इंजन से बने थे। बीसवीं सदी की पहचान, डीजल और बिजली से चलने वाली रेल बनी, और अब इक्कीसवीं सदी की रेल हाइड्रोजन से चलने वाली है। आज भारतीय रेल ने भी, इक्कीसवीं सदी की इस टेक्नोलॉजी में एक बड़ा स्टेप लिया है। आज जींद से सोनीपत के बीच, हाइड्रोजन ट्रेन चली है। अभी ये सफर 90 किलोमीटर का है, लेकिन भविष्य में इसका विस्तार होने की बहुत संभावनाएं हैं। दुनिया में हाइड्रोजन ट्रेन अभी-अभी आई है, करीब 7-8 साल पहले ही अस्तित्व में आई है। अभी दुनिया के 3 या 4 देश ही हैं, जिनके पास हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का सामर्थ्य है। और जिन देशों में अभी ऐसी हाइड्रोजन ट्रेन चल भी रही है, वहां बहुत शुरुआती दौर में है। लेकिन जींद से सोनीपत चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है। ये हाइड्रोजन ट्रेन, 3200 हॉर्स पावर की है और सबसे ताकतवर ही नहीं, भारत की हाइड्रोजन ट्रेन, सबसे लंबी भी है। भारत ने पहली बार में सीधे 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन चलाकर, दुनिया में अपना झंडा गाड़ दिया है। भारत की ये हाइड्रोजन ट्रेन, धुआं रहित तो है ही, ये मेक इन इंडिया का भी एक बहुत सफल उदहारण है। इस हाइड्रोजन ट्रेन को भारत के ही इंजीनियर्स ने डिजाइन किया है, भारत की ही कंपनी ने इसको बनाया है। ये हाइड्रोजन ट्रेन, बाकी ट्रेनों से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़ा और भी इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा, नई-नई फैक्ट्रियां लगेंगी, जो हाइड्रोजन ट्रेन नेटवर्क की जरूरतों को पूरा करेंगी। इस ट्रेन से, हरियाणा के नौजवानों के लिए रोजगार के अनेक नए अवसर बनने तय हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारतीय रेल में जो ये बड़े बदलाव हुए, इससे भारत को फायदा हुआ है। पिछले कई महीनों से पश्चिमी एशिया में, होर्मुज के पूरे क्षेत्र में, ईरान और गल्फ में युद्ध चल रहा है, और जिस समुद्री रास्ते से होर्मुज से भारत, बहुत बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल-एलपीजी गैस, किसानों के लिए खाद, आता है। लेकिन पिछले 3-4 महीनों से ये रास्ता, निरंतर युद्ध का मैदान बन चुका है, संकटों से घिरा हुआ है। अगर 2014 से पहले अगर ये स्थिति आती, तो आज हिन्दुस्तान का रेलवे का काम पूरा का पूरा ठप पड़ा गया होता। क्योंकि उस समय 2014 में, देश का बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा था, जहां हमारी ट्रेनें सिर्फ और सिर्फ डीजल से चलती थीं। अब आप सोचिए, अगर डीजल आना बंद हो गया होता, आज डीजल से चलने वाली ट्रेनें कैसे चलती? देश कितने बड़े संकट में आ जाता। लेकिन ये 2014 की स्थिति नहीं है, ये मोदी है। बहुत पहले सोचता भी है और समस्या के समाधान के रास्ते भी जमीन पर उतारता है। उन्होंने कहा कि आज जींद, जो इतने सारे हाईवे से जुड़ रहा है। आज दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे के हरियाणा वाले हिस्से का लोकार्पण हुआ है। जींद-गोहाना नेशनल हाईवे भी राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके अलावा, अंबाला-कालाअंब फोरलेन से भी, हरियाणा और हिमाचल, दोनों राज्यों के लोगों को बहुत सुविधा होगी। अब जींद देश का ऐसा जिला बन गया है, जो पांच-पांच नेशनल हाइवे से कनेक्टेड है। ऐसी कनेक्टिविटी से, यहां के किसानों और पशुपालकों की उपज को बड़ी मंडियों तक पहुंचाना आसान और सस्ता होगा। इससे उद्योगों को बल मिलेगा, पर्यटन को पंख लगेंगे, और इससे बड़ी संख्या में नए रोजगार भी बनेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही वे इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा से लौटे हैं। इस दौरान वहां भारत ने अनेक तरह के समझौते किए। लेकिन एक विषय ऐसा है, जिस पर उतनी बात नहीं हुई। ये विषय विशेषकर हरियाणा के युवाओं से जुड़ा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में, वहां की सरकारों से, स्पोर्ट्स को लेकर व्यापक चर्चा हुई है। इन दोनों देशों के साथ मिलकर, आने वाले समय में हम स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, ऐसे अनेक मामलों में बहुत सारा काम साथ मिलकर करने वाले हैं। इससे हरियाणा के युवाओं को भी बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आज भारत में स्पोर्ट्स को फिटनेस और रोजगार का बड़ा माध्यम बनाया जा रहा है। हमारी सरकार ने नई नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी, खेलो भारत नीति भी बनाई है। खेलो इंडिया अभियान से लेकर टीओपीएस स्कीम तक, आज खिलाड़ियों को अभूतपूर्व सुविधाएं मिल रही हैं, उन्हें हजारों रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। यहां हरियाणा में भी, भाजपा सरकार, खेल और खिलाड़ियों को बहुत प्रोत्साहन दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2030 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स को होस्ट करने वाला है। 2036 में ओलंपिक गेम्स भारत में हों, इसके लिए हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। इसलिए, हर खिलाड़ी को जोरदार तैयारी करनी है, पूरा दमखम लगाना है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि डबल इंजन की बीजेपी सरकार खिलाड़ियों को हर सुविधा देगी। जो 2036 के ओलंपिक को देखना चाहते हैं, आज जो 5 से 12-15 की उम्र के बच्चे हैं , हमें उस पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इतना ही नहीं, आने वाले समय में अहमदाबाद में, वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स भी होने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने हरियाणा के खिलाड़ियों को कहा कि इसके लिए भी खूब तैयारी कीजिए। मुझे पूरा विश्वास है, हरियाणा के बेटे-बेटियां, हमेशा की तरह इनमें भी अपना परचम लहराएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों का हित हमारी प्राथमिकता में है। जींद की मंडी, तो हरियाणा की सबसे बड़ी मंडियों में से एक है। डबल इंजन की भाजपा सरकार के कारण, हरियाणा के किसानों को बहुत लाभ हो रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि से, हरियाणा के किसानों को, करीब 8 हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसमें जींद के हमारे किसानों को भी 600 करोड़ रुपए से ज्यादा मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश, संस्कारों और संस्कृति का देश है। और ये क्षेत्र तो इस समृद्ध विरासत का बहुत बड़ा केंद्र है। ये जींद की धरती है, जहां महाराजा रणजीत सिंह का गौरव भी है, और पांडवों की आस्था भी है, पांडु-पिंडारा और रामराय जैसे पवित्र तीर्थ, आज भी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। आस्था और आध्यात्म की यही विरासत है, जिसे आज का भारत, सहेजता भी है और अब अगली पीढ़ी तक पूरे मान के साथ पहुंचाता भी है। इसी भाव के साथ, आज कुरुक्षेत्र में एक सिख म्यूजियम की आधारशिला रखी गई है। हरियाणा का ये नया संग्रहालय, भारत की महान गुरु परंपरा को, अगली पीढ़ियों तक पहुंचाएगा।
हरियाणा को मिली बड़ी सौगातरू पीएम मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद
जिला स्तरीय कार्यक्रमों में गूंजा श्विकसित भारत-2047श् का संकल्पय मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और जनता ने लाइव देखा पीएम का कार्यक्रम
चंडीगढ़, 17 जुलाई, अभीतक: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने तथा हरियाणा की रेल, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी अनेक विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जींद के हुडा ग्राउंड में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित रहे। जिलों में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा श्विकसित भारतदृ2047श् के संकल्प को साकार करने का सामूहिक संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को दी 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगातें, हाइड्रोजन ट्रेन देश की ऐतिहासिक उपलब्धि – ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज’
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हरियाणा आगमन का पूरे हरियाणावासियों की ओर से अनूठे अंदाज में स्वागत करते हुए कहा, इस बरस सावन में अजब बात हुई, पहले गिरती थीं बूंदें, इस बरस नोटों की बरसात हुई, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हरियाणा में आए हैं और 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगातें लाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा को मिली ये सौगातें प्रदेश के विकास को नई गति देंगी तथा जींद से सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री विज आज अम्बाला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जींद से विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जींद से सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के साथ हरियाणा का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि कोयला, तेल और गैस जैसे पारंपरिक ऊर्जा संसाधन सीमित हैं और धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं, ऐसे में हाइड्रोजन आधारित स्वच्छ ऊर्जा भविष्य के परिवहन की दिशा तय करेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने रचा इतिहास, स्वच्छ एवं हरित परिवहन की दिशा में देश का बड़ा कदम: कृष्ण लाल पंवार
सोनीपत के जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को हरित परिवहन के नए युग में प्रवेश कराया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण हरियाणा को यह गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन अत्याधुनिक फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से विद्युत ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे ट्रेन संचालित होती है। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता और केवल जलवाष्प उत्सर्जित होती है। यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि है।
स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बनी हाइड्रोजन ट्रेन: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा’
पानीपत के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर उपस्थित गण मान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत हरियाणा से होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह केवल नई रेल सेवा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे की ओर तेजी से बढ़ रहा है और रेलवे में हो रहा यह परिवर्तन आने वाली पीढियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
हाइड्रोजन आधारित परिवहन भविष्य की आवश्यकता, हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा: विपुल गोयल’
हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि आज का दिन हरियाणा और देश के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना कर स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक परिवहन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लगभग 14 हजार 700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे, परिवहन, उद्योग, ऊर्जा और जन सुविधाओं को नई गति मिलेगी तथा हरियाणा के विकास को और मजबूती मिलेगी।
भारत में विकास की गति होगी तेज: श्याम सिंह राणा’
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद की धरती से भारत देश की पहली और लंबी हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ किया है। इससे भारत देश को मजबूती मिलेगी और विकास की गति में तेजी आएगी। यह भारत के लिए बड़ी सौगात है। इस ट्रेन का संचालन जींद से सोनीपत तक होगा और आने वाले समय में इसके दायरे को बढ़ाया जाएगा। भारत देश बदल रहा है और विश्व में देश का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत बनाने के सपने को हम सब मिलकर साकार करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कैथल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे।
हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर बड़ा कदम: श्रुति चैधरी’
भिवानी में जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करके देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर बड़ा कदम उठाया गया है। यह एक अद्भुत एवं ऐतिहासिक लम्हा है जिसको देशवासी हमेशा याद रखेंगे। कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा की धरती से उठाया गया यह कदम देश को विकसित बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा। कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज का उदघाटन किए जाने के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वे जिले में मेडिकल कॉलेज लेकर आई थी और आज यह जिलावासियों को समर्पित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्ति करते हुए कहा कि दिन-रात प्रदेश के लोगों के लिए काम में जुटे रहते हैं, देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनने में लगे रहते हैं। सिंचाई के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग में छह हजार करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान करके किसानों के हित मे बड़ा काम किया है।
’मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य: आरती सिंह राव’
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आज का दिन पूरे देश और विशेष रूप से हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के कारण हरियाणा विकास के नए अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कहा कि जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाना और अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भारत की तकनीकी क्षमता और हरित विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को लगभग 1,437.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो नए मेडिकल कॉलेजों भिवानी के पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा कोरियावास के महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल की सौगात देकर हरियाणा के स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है।
20 व 21 जुलाई को वितरित होंगेे सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा -2026 के प्रमाण-पत्र
भिवानी, 17 जुलाई, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा मार्च-2026 के विद्यालयी, गुरूकुल, विद्यापीठों के परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र, कंपार्टमैंटध्अनुत्तीर्ण कार्ड एवं माईग्रेशन प्रमाण-पत्र प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर 20 जुलाई, 2026 को भेजे जा रहे हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने आज यहां बताया कि प्रदेश के सभी सीनियर सैकेण्डरी विद्यालयों, गुरूकुलों, विद्यापीठों के मुखिया उनके विद्यालय के परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र, कंपार्टमैंटध्अनुत्तीर्ण कार्ड एवं माईग्रेशन प्रमाण-पत्र 20 जुलाई, 2026 को प्रातरू 11 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 21 जुलाई, 2026 को प्रातरू 9 बजे से सायं 4 बजे तक संबंधित जिले में स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। यदि विद्यालयोंध्गुरूकुलोंध्विद्यापीठों के मुखिया किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त वर्णित तिथियों में प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो ऐसी अवस्था में 21 जुलाई, 2026 के उपरान्त बोर्ड मुख्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिला भिवानी के प्रमाण-पत्र, कंपार्टमैंटध्अनुत्तीर्ण कार्ड एवं माईग्रेशन प्रमाण-पत्र बोर्ड मुख्यालय के कमरा नं० 98 में वितरित किये जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि यदि विद्यालय मुखिया स्वयं प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं कर सकते हैं तो वे अपने विद्यालय के किसी भी अध्यापकध्प्राध्यापक को इस कार्य के लिए प्राधिकृत कर सकते हैं। जिस अध्यापकध्प्राध्यापक को विद्यालय के मुखिया द्वारा प्राधिकृत किया जाता है वे अपने साथ प्राधिकरण-पत्र अवश्य लेकर आएं अन्यथा उनको प्रमाण-पत्र नहीं दिए जाएंगे। प्राधिकरण-पत्र न होने के कारण प्रमाण-पत्र न मिलने की जिम्मेवारी स्वयं संस्था की होगी।
प्रधानमंत्री की हरित परिवहन की सोच को मिला जनसमर्थन: जींद में आयोजित इको फ्रेंडली रैली में 466 इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग
पेट्रोल-डीजल की बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में हरियाणा ने पेश किया उदाहरण
चंडीगढ़, 17 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के आह्वान का सकारात्मक प्रभाव के शुक्रवार को जींद में आयोजित विशाल जनसभा में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-व्हीकल्स) के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर हरित एवं सतत परिवहन को बढ़ावा दिया। रैली के लिए 155 इलेक्ट्रिक बसों और 311 इलेक्ट्रिक कारों (466 इलेक्ट्रिक वाहनों) का उपयोग किया गया। इनके अलावा, 273 सीएनजी बसों के माध्यम से भी लोग रैली में पहुंचे। ई-वाहनों के सुचारू संचालन एवं चार्जिंग की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए 41 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए, जबकि 6 अतिरिक्त (रिजर्व) चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध रखे गए। इसके अलावा कुल 91 ईवी चार्जिंग गन (नोजल) की व्यवस्था भी की गई, जिससे वाहनों को निर्बाध रूप से चार्ज किया जा सके। यह पहल न केवल ईंधन की बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता का भी परिचायक है। बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग यह दर्शाता है कि नागरिक स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। रैली से पूर्व की तैयारियों के दौरान 16 और 17 जुलाई को लगभग 135 इलेक्ट्रिक बसों को ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर चार्ज किया गया, जबकि रैली के दौरान लगभग 150 इलेक्ट्रिक कारों ने भी इन चार्जिंग सुविधाओं का लाभ उठाया। जींद की यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में बढ़ती जागरूकता का भी सशक्त उदाहरण बनी। बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से यह संदेश गया कि आधुनिक तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को अपनाकर ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण को भी प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ग्रीन एनर्जी, हरित परिवहन और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जींद की यह जनसभा इस बात का प्रमाण है कि आम नागरिक भी इन प्रयासों से प्रेरित होकर पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा द्वारा इस आयोजन में इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यापक उपयोग ने यह संदेश दिया है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं तथा हरित भविष्य के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रधानमंत्री ने जींद से 14,721 करोड़ रुपये की लागत की 9 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, इस ऐतिहासिक पहल से हरियाणा बना हरित परिवहन क्रांति का अग्रदूत
दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड राष्ट्र को किया समर्पित, अंबाला-काला अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग और कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी किया लोकार्पण
भिवानी तथा कोरियावास (नारनौल) के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का किया उद्घाटन
सिख संग्रहालय की रखी आधारशिला, सिख इतिहास, गुरुओं की शिक्षाओं, वीरता और बलिदान का आधुनिक तकनीक के माध्यम से होगा प्रदर्शन
जींद, 17 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित 14,721 करोड़ रुपये की लागत की 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन के शुभारंभ की इस ऐतिहासिक पहल से हरियाणा हरित परिवहन क्रांति का अग्रदूत बन गया है।
सड़क परियोजनाएं की राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा दौरे के दौरान लगभग 9681 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड राष्ट्र को समर्पित किया। राष्ट्रीय राजधानी को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे तेज, सुरक्षित व निर्बाध सड़क संपर्क प्रदान करने वाली देश की महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं में से एक है। इसके शुरू होने से हरियाणा के अनेक जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, यात्रा समय में कमी आएगी तथा व्यापार, उद्योग, पर्यटन और माल परिवहन को नई गति मिलेगी। साथ ही, प्रधानमंत्री ने लगभग 1184 करोड़ रुपये की लागत से बने 33.81 किलोमीटर लंबे अंबाला-काला अंब राष्ट्रीय राजमार्ग का भी उद्घाटन किया। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के चालू होने से हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क और अधिक सुगम होगा। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री द्वारा लगभग 1606 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 40.60 किलोमीटर लंबे जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 135 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले 24.27 किलोमीटर लंबाई के हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास भी किया। इन सड़क परियोजनाओं से क्षेत्रीय एवं अंतर-जिला संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी।
कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में 372 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी उद्घाटन किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर में लंबे समय से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, सड़क यातायात अधिक सुगम होगा तथा रेल और सड़क दोनों की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। यह परियोजना आधुनिक शहरी परिवहन अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भिवानी तथा कोरियावास के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का किया उद्घाटन
स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 594 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, भिवानी तथा लगभग 844 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास (नारनौल) का उद्घाटन किया। इन संस्थानों के शुरू होने से हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा, एमबीबीएस सीटों की संख्या में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र के लोगों को अपने जिले और आसपास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
सिख संग्रहालय की रखी आधारशिला
हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित एवं भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी। लगभग 164 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह संग्रहालय सिख इतिहास, गुरुओं की शिक्षाओं, वीरता, बलिदान और भारतीय संस्कृति में सिख समुदाय के अमूल्य योगदान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित करेगा। इससे कुरुक्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान और सुदृढ़ होगी तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण आकर्षण का केंद्र बनेगा।
जींद की इको फ्रेंडली रैली ने ग्रीन एनर्जी और स्वच्छ पर्यावरण का दिया बड़ा संदेश
आज का भारत दुनिया के सामने विकास के नए मॉडल का उदाहरण पेश कर रहा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा को विकास की सौगातें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार
चंडीगढ़, 17 जुलाई, अभीतक: जींद में आयोजित इकोफ्रेंडली रैली ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया। रैली में आमजन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ई-व्हीकल और अन्य ग्रीन एनर्जी से संचालित वाहनों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने उपरांत जींद में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि वे 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, आकांक्षाओं और विश्वास के प्रतीक होने के साथ-साथ विकसित भारत के शिल्पकार भी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा को 14,721 करोड़ रुपये की लागत वाली 9 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदान करने पर उनका आभार व्यक्त किया। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। आज का भारत केवल विकास की बात नहीं करता, बल्कि दुनिया के सामने विकास का नया मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। आधारभूत संरचना, रेल, सड़क, एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल व्यवस्था सहित प्रत्येक क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कभी भारत दुनिया से तकनीक मांगता था लेकिन आज पूरी दुनिया भारत की तकनीक अपनाना चाहती है। कभी भारत अवसर खोजता था लेकिन आज पूरी दुनिया भारत में अवसर खोज रही है। कभी भारत की क्षमता पर सवाल उठाने वाली दुनिया आज भारत को आत्मविश्वास से भरे नए युग का देश मानने लगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा की धरती से होना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के विजन का सशक्त उदाहरण है तथा स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की बदौलत पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्राप्त हुई है। इससे प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, मेट्रो, स्वास्थ्य संस्थानों तथा अन्य आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 4435 दिनों के समर्पित कार्यकाल में यह उनका हरियाणा का 18वां दौरा है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री प्रदेश को 71 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं समर्पित कर चुके हैं। आज की परियोजनाएं हरियाणा के विकास को नई गति प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में प्रत्येक 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य पूरा किया गया है तथा हर 10 किलोमीटर पर पीएम श्री अथवा संस्कृति मॉडल स्कूल विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें से 11 कॉलेज पिछले 12 वर्षों में स्थापित हुए हैं, जबकि तीन नए मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की जा रही है। साथ ही सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वर्ष 2031 तक 20 वर्ष से अधिक पुरानी सभी नहरों के सुदृढ़ीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा 450 जलाशयों के पुनरुद्धार का कार्य भी तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए 217 संकल्पों में से 66 संकल्प पूरे कर दिए हैं तथा शेष संकल्पों को भी निर्धारित समय में पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर जींद की यह विशाल जनसभा पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल बनाई गई है। सभा में आने वाले अधिकांश लोग पेट्रोल और डीजल मुक्त वाहनों से पहुंचे हैं, जो हरित भारत के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा और विकसित भारत की पहली तस्वीर हरियाणा से ही दिखाई देगी। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा सहित हरियाणा के मंत्रीगण, सांसद व विधायक भी उपस्थित थे।
हाइड्रोजन ट्रेन पहल भारत के रेलवे नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा क्षमता का प्रतीक: अश्विनी वैष्णव
भारत हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक विकसित करने वाले चुनिंदा देशों में हुआ शामिल, जींद बना हरित रेल तकनीक का नया केंद्र
चंडीगढ़, 17 जुलाई, अभीतक: केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जींद में भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को देश के रेल इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पहल भारत के रेलवे नवाचार क्षमता, आत्मनिर्भरता और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ती ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। श्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को जींद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भारत के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है क्योंकि देश ने हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने आधुनिक एवं अत्याधुनिक तकनीकों के विकास का संकल्प लिया है, जिसके तहत हाइड्रोजन को रेलवे संचालन के लिए स्वच्छ ईंधन के रूप में विकसित किया जा रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि भारत अब उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है जिन्होंने हाइड्रोजन से संचालित ट्रेनों के लिए आवश्यक संपूर्ण तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर लिया है। उन्होंने बताया कि जींद में स्थापित हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस संयंत्र में पानी से इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया के माध्यम से हाइड्रोजन तैयार की जाती है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त होती है और किसी प्रकार का प्रदूषण या हानिकारक उत्सर्जन नहीं होता। यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। श्री वैष्णव ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनों का संचालन, रेलवे स्टेशनों का व्यापक पुनर्विकास, रेल पटरियों का आधुनिकीकरण तथा अब हाइड्रोजन ट्रेन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश इस परिवर्तन की स्पष्ट झलक है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारतीय रेल को विश्वस्तरीय, आधुनिक और तकनीक आधारित परिवहन प्रणाली के रूप में विकसित करना है। हरियाणा में रेलवे की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य में रेलवे क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश हुआ है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा को रेलवे परियोजनाओं के लिए लगभग 315 करोड़ रुपये का बजट मिलता था, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर लगभग 3,500 करोड़ रुपये कर दिया है, जो लगभग 11 गुना वृद्धि है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरियाणा में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 34 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें से पांच स्टेशनों का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन पहल केवल एक नई ट्रेन का शुभारंभ नहीं, बल्कि भारत के स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और आत्मनिर्भर तकनीकी क्षमता की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो आने वाले वर्षों में भारतीय रेल को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।
भारत के रेलवे इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत
चंडीगढ़, 17 जुलाई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत के रेलवे इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत की। यह सिर्फ एक नई रेल सेवा का शुभारंभ नहीं है, बल्कि हरित परिवहन, स्वदेशी तकनीक, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सतत विकास की दिशा में भारत की बड़ी उपलब्धि भी है। हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ के साथ हरियाणा देश की हरित परिवहन क्रांति में सबसे आगे आ गया है। यह परियोजना न केवल अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने का उदाहरण है, बल्कि भविष्य की परिवहन तकनीकों को विकसित करने और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने की भारत की बढ़ती क्षमता को भी दिखाती है।
हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से चलने वाली यह ट्रेन पारंपरिक डीजल से चलने वाली ट्रेनों की तुलना में अधिक स्वच्छ, पर्यावरण के अनुकूल और कम कार्बन उत्सर्जन करने वाला विकल्प है। भारतीय रेलवे द्वारा हाइड्रोजन आधारित तकनीक को अपनाना केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, ग्रीन इंडिया और श्विकसित भारत-2047श् के संकल्प को भी और मजबूत करता है। इस पहल से स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम होगी और आने वाले वर्षों में रेलवे क्षेत्र में हरित नवाचार के नए रास्ते खुलेंगे।
