https://www.facebook.com/share/v/19UyuUhfZv/
https://www.facebook.com/share/v/1DnrLctysx/

एआई के अनुभव से मजबूत होगी साइबर सुरक्षा
बुद्धिमान इंटरनेट ऑफ थिंग्स और आधुनिक सुरक्षा तकनीकों पर विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन

झज्जर, 04 सितम्बर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय झज्जर के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर दो दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का आयोजन विश्वविद्यालय में 3 एवं 4 सितंबर को हुआ, जिसमें प्रोफेसर डॉ. जगजीत सिंह धत्तरवाल ने बतौर विशेषज्ञ वक्ता “जब एआई अनुभव से सीखताकृबुद्धिमान इंटरनेट ऑफ थिंग्स के लिए साइबर सुरक्षा की नई परिकल्पना”विषय परविद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल जीके मार्गदर्शन में हुआ। इस व्याख्यान में बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। व्याख्यान मेंएसआर यूनिवर्सिटी, तेलंगाना के प्रोफेसर डॉ. जगजीत सिंह धत्तरवालने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और साइबर सुरक्षा के बदलते स्वरूप पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं।एआई आधारित तकनीकें पिछले साइबर हमलों से मिले अनुभवों का विश्लेषण कर संभावित खतरों की पहचान करने और सुरक्षा उपायों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद कर सकती हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को अनुकूली साइबर सुरक्षा, साइबर खतरा पहचान प्रणाली, बुद्धिमान एजेंट और अनुभव आधारित तर्क प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजीत सिंहने डॉ. जगजीत सिंह धत्तरवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान के साथ नवीनतम तकनीकी विकास और वास्तविक जीवन की चुनौतियों से जोड़ना आवश्यक है। ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग के साथ शोध और नवाचार के लिए भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से संवाद करते हुए एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे तथा इन क्षेत्रों में अनुसंधान और करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीनप्रो. (डॉ.) गणेश कुमार दीक्षित बतौर संयोजक व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निशांत जाखड़ बतौर सह-संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वाहन छीनने के मामले में माछरौली पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार’
छीना गया कैंटर व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद’

झज्जर, 04 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में थाना माछरौली पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना माछरौली पुलिस ने वाहन छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छीना गया कैंटर बरामद करने में सफलता हासिल की है।थाना माछरौली प्रभारी उप निरीक्षक संदेश ने बताया कि सत्यम सिंह निवासी पटरेड़ी, जिला गुरुग्राम द्वारा शिकायत दी गई थी कि उनका कैंटर लुहारी स्थित कंपनी के पास जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर कैंटर में सवार होकर चालक के साथ मारपीट की और उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद आरोपी कैंटर लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि उनका एक साथी स्कूटी पर सवार होकर मौके से भाग गया। शिकायत पर थाना माछरौली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार की पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अरुण निवासी बिरहेड़ा, जिला गुरुग्राम तथा विकास निवासी खेड़ी सुल्तान, जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया कैंटर तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

घर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार’
झज्जर, 04 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चैकी छुछकवास पुलिस ने घर से आभूषण चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का आभूषण बरामद करने में सफलता हासिल की है। चैकी प्रभारी छुछकवास उप निरीक्षक सत्यबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदीप निवासी गोधड़ी, जिला झज्जर को काबू किया। जिसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

माछरौली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में दो आरोपी किए गिरफ्तार’
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद’

झज्जर, 04 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना माछरौली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। थाना माछरौली प्रभारी उप निरीक्षक संदेश कुमार ने बताया कि भीम निवासी कन्होरी, जिला रेवाड़ी ने शिकायत देते हुए बताया कि उसका भाई 28 अगस्त को मोटरसाइकिल लेकर लुहारी स्थित कंपनी में गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल कंपनी की पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल पार्किंग से गायब मिली। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना माछरौली की पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रेवाड़ी जेल के पास से काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव निवासी रेवाड़ी और ललीत निवासी सेहंलगा महेंद्र के तौर पर हुई।दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शिक्षक राष्ट्र का निर्माता, मां और शिक्षक का सम्मान जरूरी: डॉ. पवन बुवानीवाला
भिवानी, 04 सितम्बर, अभीतक: आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृति सेवा समिति एवं वैश्य इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में वैश्य इंटरनेशनल स्कूल, भिवानी में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पुरस्कार-2026, 29वां राष्ट्रीय शिक्षक दिवस महोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर धूपड़ विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ.पवन बुवानीवाला ने कहा की शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षक देश की नींव को मजबूत करने का कार्य करता है। शिक्षक के मार्गदर्शन से ही वैज्ञानिक, नेता, डॉक्टर, अभिनेता सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाएं तैयार होती हैं।

एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया प्रकाशित करेगा देशव्यापी फोन डायरेक्टरी, देशभर के सदस्य संपादकों एवं पदाधिकारियों को एक मजबूत संपर्क सूत्र में जोड़ने की ऐतिहासिक पहल
नई दिल्ली, 04 सितम्बर, अभीतक: देशभर के संपादकों और पत्रकारों को एक साझा मंच पर संगठित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया द्वारा अब एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पहल की जा रही है। क्लब की ओर से देशव्यापी “एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया फोन डायरेक्टरी” प्रकाशित की जाएगी, जिसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्य संपादकों की आवश्यक संपर्क जानकारी को व्यवस्थित रूप से संकलित किया जाएगा। एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि वर्तमान समय में मीडिया जगत के सामने अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे समय में देशभर के संपादकों और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, त्वरित संपर्क और आपसी सहयोग बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से फोन डायरेक्टरी तैयार की जा रही है, ताकि क्लब से जुड़े प्रत्येक सदस्य को देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में कार्य कर रहे साथी संपादकों एवं पत्रकारों से सीधे संपर्क स्थापित करने में सुविधा हो। उन्होंने कहा कि यह डायरेक्टरी केवल मोबाइल नंबरों या संपर्क विवरण का संकलन नहीं होगी, बल्कि एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के मजबूत राष्ट्रीय नेटवर्क का दस्तावेज बनेगी। इसके माध्यम से संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों, अभियानों, पत्रकार हितों से जुड़े प्रयासों और महत्वपूर्ण सूचनाओं का प्रभावी एवं त्वरित संचार सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। डॉ. कौशिक ने देशभर के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं संबंधित संपादकों से अपील की है कि वे अपनी पूर्ण, सही एवं अद्यतन जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि प्रकाशित होने वाली डायरेक्टरी में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति न रहे। सदस्य अपनी जानकारी में पूरा नाम, पद, समाचार पत्रध्न्यूज चैनलध्डिजिटल मीडिया संस्थान का नाम, शहर एवं राज्य, मोबाइल नंबर, व्हाट्सऐप नंबर, ई-मेल आईडी तथा अन्य आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से भेजें।
जानकारी भेजने के लिए क्लब ने दो आधिकारिक माध्यम निर्धारित किए हैं
व्हाट्सऐप नंबर: 9807750775
ई-मेल: पदवि/मकपजवतेबसनइवपिदकपंण्बवउ
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुनील कौशिक ने कहा कि एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया का लक्ष्य केवल संपादकों को सदस्य बनाना नहीं, बल्कि देशभर के संपादकों के बीच एक ऐसा मजबूत और विश्वसनीय नेटवर्क तैयार करना है, जहां आवश्यकता के समय हर सदस्य दूसरे सदस्य तक आसानी से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मीडिया जगत को और अधिक संगठित, सक्षम एवं प्रभावशाली बनाने के लिए संवाद और एकजुटता सबसे बड़ी आवश्यकता है। फोन डायरेक्टरी इसी दिशा में क्लब की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया देश के संपादकों की आवाज को मजबूत करने, उन्हें एक-दूसरे से जोड़ने और पत्रकारिता के हितों की सामूहिक लड़ाई को प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
डॉ. सुनील कौशिक
राष्ट्रीय महासचिव
एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया

झज्जर: झज्जर में पकड़ा गया दो क्विंटल नकली पनीर
शहर के बीकानेर चैक के पास पिकअप गाड़ी में नकली पनीर से मिले आधा दर्जन नीले ड्रम
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, पनीर की करवाई गई सेंपलिंग
जप्त पनीर को पुलिस ने अपनी देखरेख में कराया डिस्ट्रॉय
पुलिस की जानकारी, केमिकल पाउडर और सोयाबीन से किया गया था नकली पनीर तैयार
पुलिस का दावा, अब तक जितनी पकड़ी गई पनीर से भरी गाड़ियां, सभी के आए सैंपल फेल
झज्जर शहर में लंबे समय से चल रहा है मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री का खेल
झज्जर शहर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है कैंसर के मरीजों की संख्या
चैंकाने वाली रिपोर्ट, झज्जर और रोहतक जिले में कैंसर मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या

भिवानी: छब्त्ज् को गलत बताकर, भ्ज्म्ज् विवाद से बोर्ड प्रशासन ने झाड़ा पल्ला !
भ्ज्म्ज्-2025 में गलत प्रश्नों को लेकर मचा है हंगामा
बच्चे कई प्रश्न मिसप्रिंट तो कई गलत बताकर उठा रहे सवाल
इन सब के बीच शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकरलाल धूपड़ का चैंकाने वाला जवाब
बोले, ये सभी बच्चे किसी ने मिसगाइड किये गए हैं
बोर्ड द्वारा छब्त्ज् की किताबों के जवाब ना मानने पर बोले चेयरमैन
छब्त्ज् की किताबों में बहुत चीजे गलत है, सभी को पता है तब इतिहासकार कौन थे
हम हर सब्जेक्ट के एक्सपर्ट से समाधान करवा रहे हैं
छब्त्ज् की किताबें गलत तो बच्चे कौन सी किताब पढ़े, के सवाल पर बोले
ये बच्चों को देखना है तो वो कौन सी किताब पढ़े, भ्ज्म्ज् के लिए अलग से कोई किताब नहीं
भ्ज्म्ज् तो न्च्ैब् की तैयारी करने वाले बच्चे भी देते हैं, उन्हें सारी जानकारी है

झज्जर: झज्जर पुलिस की सजकता से पकड़ा गया 2 क्विंटल नकली पनीर
बोलोरो गाड़ी में आधा दर्जन नीला ड्रम के अंदर भरा था नकली पनीर
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ी नकली पनीर से भरी गाड़ी
मौके पर बुलाई गई खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम, सैंपलिंग के बाद नकली पनीर को गड्ढा खोदकर कराया गया डिस्ट्रॉय
झज्जर थाना प्रभारी हरेश की आमजन से अपील
नकली पनीर से रहे सावधान, पनीर का उपयोग करने से बचे
थाना प्रभारी बोले, सैंपलिंग की रिपोर्ट और विभाग की शिकायत आने पर होगी आगे की कार्रवाई

चरखी दादरी: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कांग्रेस के 70 पार के दावों को पूरी तरह हवा-हवाई बताया
बोलीं, जनता का विश्वास भाजपा के साथ, हरियाणा में लगातार चैथी बार बनेगी भाजपा सरकार
जीडीपी और महंगाई के सवाल पर बोलीं, विपक्ष अगर सरकार की तारीफ करेगा तो विपक्ष में क्यों बैठेगा?
विधानसभा के बाहर धक्का-मुक्की के लिए कांग्रेस विधायकों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को जिम्मेदार ठहराया
सदन में तख्तियां ले जाना प्रतिबंधित है, कांग्रेस ने जानबूझकर अनुशासनहीनता की।
आरती राव ने स्पष्ट किया कि सरकार की तरफ से सदन के अंदर किसी भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं हुआ
स्पीकर द्वारा विपक्षी विधायकों के निलंबन के बाद ही विधानसभा में अनुशासन बहाल हुआ
दादरी मेडिकल कॉलेज के नामकरण की कागजी औपचारिकताएं पूरी, बजट तय होते ही निर्माण शुरू होगा
आरती राव बोली, मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर कोई विरोध नहीं, दोनों विधायक भी साथ हैं
चरखी दादरी और क्षेत्रवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता
दादरी व पूरे प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देकर अपना संबोधन पूरा किया
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव दादरी में आयोजित यादव महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचीं
संबोधन में ये बोली, दक्षिण हरियाणा ने सरकारें बनाई भी हैं और गिराई भी हैं
एक बिरादरी से कोई सरकार नहीं बन सकती
अगर संगठित नहीं हुए, तो कल कोई पूछने वाला नहीं रहेगा
अन्याय के खिलाफ खड़े हो, लड़ो… नहीं तो जीतोगे कैसे?
कार्यक्रम में सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक सुनील सांगवान, उमेद पातुवास, ओमप्रकाश यादव और अनिल यादव भी मौजूद रहे

रेवाड़ी मैराथन-2026: पंजीकरण जारी, आप भी बनें मैराथन का हिस्सा
डीसी अभिषेक मीणा ने अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाने का किया आह्वान
10 किलोमीटर के प्रतिभागियों को आज से राव तुलाराम स्टेडियम में वितरित की जाएंगी किट
हरियाणवी सिंगर नवीन पुनिया और सत्यन लांबा अपनी गायिकी से भरेंगे जोश
मैराथन रूट पर स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र

रेवाड़ी, 04 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त हरियाणा, खेलयुक्त हरियाणा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 6 सितंबर को रेवाड़ी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर इस जन आंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया है। डीसी ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी राज्य स्तरीय हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मैराथन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प है। मैराथन में भाग लेने वाले 10 किलोमीटर वर्ग के प्रतिभागियों के लिए राव तुलाराम स्टेडियम में आज शनिवार को सुबह 9 से सायं 5 बजे तक किट और बीबस का वितरण किया जाएगा। 10 किलोमीटर वाले प्रतिभागी अपनी पंजीकरण आईडी दिखाकर इन्हें प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा वातावरण बनेगा उत्सवमय
मैराथन के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों में उत्साह का संचार करने के लिए प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर नवीन पुनिया और सत्यन लांबा अपनी शानदार गायिकी से जोश भरेंगे। वहीं, मैराथन रूट पर विभिन्न स्थानों पर बनाए गए मंचों से स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर हरियाणवी संस्कृति के रंग बिखेरेंगे। लोक संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा वातावरण उत्सवमय बनेगा। वहीं मैराथन आयोजन में नशामुक्त हरियाणा की थीम को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए जागरूकता प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवन के महत्व का संदेश दिया जाएगा। साथ ही सैंड आर्ट भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसके माध्यम से नशामुक्ति का प्रभावी संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा
जिला प्रशासन द्वारा मैराथन रूट पर प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, पेयजल, रिफ्रेशमेंट तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
राज्य स्तरीय हाफ मैराथन का बने हिस्सा
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि मैराथन में भागीदारी के लिए पंजीकरण जारी है और अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर नशा मुक्त हरियाणा, खेलयुक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में यह मैराथन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए
ीजजचेरूध्ध्ूूूण्तनदंहंपदेजकतनहेतूतण्पदध्रुध्मदध्तमहपेजतंजपवद पर क्लिक करके अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे 6 सितंबर को आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक राज्य स्तरीय हाफ मैराथन का हिस्सा बनें और नशे के खिलाफ एकजुट होकर स्वस्थ एवं खेलमय हरियाणा के निर्माण में अपना सहयोग दें।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026
दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष दिवस निर्धारित
12, 13, 26 व 27 सितंबर को दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे बीएलओ

रेवाड़ी, 04 सितम्बर, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 सितंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल की जाएगी। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 12 व 13 तथा 26 व 27 सितंबर (शनिवार व रविवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन विशेष अभियान दिवसों पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। डीसी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने तथा मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने के उद्देश्य से 12 व 13 तथा 26 व 27 सितंबर (शनिवार व रविवार) विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। इन दिवसों में बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म तथा मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करेंगें। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम, विवरण आदि से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को विशेष अभियान दिवस के दौरान 12 व 13 तथा 26 व 27 सितंबर को अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान दिवसों पर यदि कोई बीएलओ अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उपराष्ट्रपति ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में उन्नत इंस्ट्रूमेंटेशन सुविधा और प्रौद्योगिकी नवाचार मंच का उद्घाटन किया
उपराष्ट्रपति ने पंजाब विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय संस्थान में बदलने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया
भारत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में उभर रहा है : उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति ने छात्रों से ‘नशा न करने’ और नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया
परिसर की सुरक्षा विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, 04 सितम्बर, अभीतक: भारत के उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति ने सोफिस्टिकेटेड एनालिटिकल इंस्ट्रूमेंट फैसिलिटीध्सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन लेबोरेटरीज (एसएआईएफध्सीआईएल) में उन्नत इंस्ट्रूमेंटेशन सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय टेक इनोवेशन फोरम (पीयू-टीआईएफ) का भी उद्घाटन किया। एसएआईएफध्सीआईएल और पीयू-टीआईएफ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, अनुप्रयुक्त और ट्रांसलेशनल अनुसंधान पारितंत्र के महत्वपूर्ण घटक हैं, जो शोधकर्ताओं, नवोन्मेषकों और उद्योग को उन्नत विश्लेषणात्मक, इनक्यूबेशन और उद्यमशीलता संबंधी सहायता प्रदान करते हैं। सभा को संबोधित करते हुए, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 1882 में स्थापना के बाद से विश्वविद्यालय की विशिष्ट विरासत को याद किया और राष्ट्र निर्माण में नेताओं, न्यायविदों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों और लोक सेवकों की पीढ़ियों के माध्यम से इसके योगदान का उल्लेख किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान पारितंत्र में व्यापक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि भारत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में लगातार उभर रहा है। आज के उद्घाटनों को दो महत्वपूर्ण कीर्तिमान बताते हुए, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि पांच उन्नत वैज्ञानिक उपकरणोंकृएटॉमिक फोर्स माइक्रोस्कोप, रमन स्पेक्ट्रोमीटर, डीएनए सीक्वेंसर, फ्लो साइटोमीटर और एफटीआईआर स्पेक्ट्रोमीटरकृकी स्थापना से नैनोटैक्नॉलॉजी, पदार्थ विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और जीनोमिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की अनुसंधान क्षमताएं काफी मजबूत होंगी। नवाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि बायो-नेस्ट का सेक्शन 8 गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में पंजाब विश्वविद्यालय टेक इनोवेशन फोरम में रूपांतरण, अनुसंधान, उद्यमिता और प्रौद्योगिकी विकास को आगे बढ़ाने के लिए एक नए संस्थागत ढांचे का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने जोर दिया कि नवाचार तब फलता-फूलता है जब शिक्षा जगत, उद्योग, इनक्यूबेटर और निवेशक मिलकर काम करते हैं। युवा शोधकर्ताओं को संबोधित करते हुए, उन्होंने उनसे उद्देश्यपूर्ण ढंग से विज्ञान का अनुसरण करने, असफलता के सामने दृढ़ बने रहने और ऐसे नवाचार विकसित करने का आग्रह किया जो समावेशी, विस्तार योग्य और समाज की वास्तविक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हों। उन्होंने कहा कि अनुसंधान का समाज पर सार्थक प्रभाव होना चाहिए। उन्होंने शोधकर्ताओं और छात्रों से सही दिशा में अनुसंधान करने का आह्वान किया, जिससे इसके लाभ व्यापक रूप से समाज तक पहुंच सकें। उपराष्ट्रपति ने परिसर की सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि एक पीएच.डी. छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को तुरंत पूरे परिसर का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा अवसंरचना की समीक्षा करने और एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया गया है तथा इस बात पर जोर दिया कि छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए। नशामुक्त भारत” में योगदान देने का आह्वान करते हुए, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने छात्रों से नशीले पदार्थों से दूर रहने और अपने परिवारों तथा मित्रों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। अपने संबोधन के समापन में, उपराष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि उन्नत वैज्ञानिक सुविधाएं और पंजाब विश्वविद्यालय टेक इनोवेशन फोरम अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता में विश्वविद्यालय के योगदान को और मजबूत करेंगे। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कक्षाओं और प्रयोगशालाओं से निकलने वाले विचार युवाओं के लिए अवसरों में परिवर्तित हों और विकसित भारत तथा आत्मनिर्भर भारत के विजन में योगदान दें। उन्होंने सामूहिक प्रयासों हेतु आह्वान किया और पंजाब विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा और अनुसंधान के विश्वस्तरीय संस्थान में बदलने के उपायों पर विश्वविद्यालय समुदाय से सुझाव आमंत्रित किए। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासक, श्री गुलाब चंद कटारियाय हरियाणा के राज्यपाल, प्रो. आशिम कुमार घोषय लोकसभा सांसद, श्री मनीष तिवारीय पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति, प्रोफेसर मीनाक्षी गोयल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री 5 सितम्बर को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोहों में शामिल होंगे
नई दिल्ली, 04 सितम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 सितम्बर को शाम 7 बजे श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोहों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय का श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स भारत के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक और वाणिज्य, अर्थशास्त्र तथा प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षा का एक प्रतिष्ठित केन्द्र है। प्रख्यात उद्योगपति और जरूरतमंदों की सहायता करने वाले सर श्री राम ने 1926 में इस कॉलेज की स्थापना की। कॉलेज ने एक शताब्दी के दौरान विद्वानों, पेशेवरों, प्रशासकों, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और राष्ट्र-निर्माताओं की अनेक पीढ़ियां तैयार की हैं। शताब्दी समारोह शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहा है, जिससे यह अवसर विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि इस दिन राष्ट्र पीढ़ियों के निर्माण और समाज की नींव को मजबूत करने में शिक्षकों और शिक्षाविदों के योगदान का सम्मान करता है।

प्रधानमंत्री ने युद्ध के बाद इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी
नई दिल्ली, 04 सितम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को देश के इतिहास में युद्ध पश्चात सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने रहने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि इटली के लोगों के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी दोस्ती ने भारत- इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए साथ मिलकर काम जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आने वाले वर्षों में उनकी लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा
इटली के इतिहास में युद्ध पश्चात सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी दोस्त प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व पर इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दिखाती है। उनकी मित्रता ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने में हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने को लेकर उत्साहित हूं। आने वाले वर्षों में उनकी लगातार सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की
नई दिल्ली, 04 सितम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इसरो की एक और शानदार उपलब्धि की सराहना की और इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17, जो जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है, का सफल प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की उत्कृष्टता, नवाचार और बढ़ती क्षमताओं को प्रतिबिंबित करता है। श्री मोदी ने आगे कहा कि इसरो और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और विस्तार दे रही है, जिससे पूरे अंतरिक्ष इकोसिस्टम में भारत की क्षमताएं बढ़ रही हैं। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा इसरो की एक और शानदार उपलब्धि और हमारे देश के लिए गर्व का क्षण। ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17, जो जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है, का सफल प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की उत्कृष्टता, नवाचार और बढ़ती क्षमताओं को प्रतिबिंबित करता है। इसरो और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और विस्तार दे रही है, जिससे पूरे अंतरिक्ष इकोसिस्टम में भारत की क्षमताएं बढ़ रही हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह ने 19वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड-2026 में 9 पदकों के साथ ऐतिहासिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली श्टीम इंडिया स्कूल बच्चों का किया सम्मान
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने पृथ्वी भवन, नई दिल्ली में विजेता छात्र प्रतिनिधियों से संवाद किया और उन्हें प्रोत्साहित किया
तुरिन, इटली में भारत ने इस आयोजन के इतिहास में अपनी सर्वोच्च पदक संख्या हासिल की: 4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक
डॉ. जीतेंद्र सिंह ने पृथ्वी प्रणाली विज्ञान की शिक्षा को आगे बढ़ाने और वैज्ञानिक जिज्ञासा को पोषित करने में मंत्रालय-समर्थित युवा पहलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया

नई दिल्ली, 04 सितम्बर, अभीतक: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), डॉ. जीतेंद्र सिंह ने आज पृथ्वी भवन, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष सराहना और प्रोत्साहन बैठक में 19वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (प्म्ैव्) 2026 के विजेता, प्रतिभाशाली श्टीम इंडिया स्कूल बच्चोंश् का सम्मान किया और उनसे संवाद किया। इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करते हुए, डॉ. जीतेंद्र सिंह ने इन युवा उपलब्धिधारकों पर अत्यंत गर्व व्यक्त किया और विजेताओं, उनके गर्वित माता-पिता और उनके संबंधित विद्यालयों को राष्ट्र को वैश्विक सम्मान दिलाने के लिए बधाई दी। मंत्रालय की दृष्टि को रेखांकित करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार युवा-केंद्रित आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने, उनके मौलिक वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और युवा मन को पृथ्वी प्रणाली विज्ञान की खोज के लिए प्रोत्साहित करने के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध है। भारतीय छात्र प्रतिनिधियों ने 20 से 27 अगस्त 2026 तक इटली के तुरिन में अंतरराष्ट्रीय भूविज्ञान संगठन (प्दजमतदंजपवदंस ळमवेबपमदबम व्तहंदपेंजपवद) के तत्वावधान में आयोजित 19वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 39 देशों के प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए, टीम इंडिया ने लिखित और व्यावहारिक परीक्षाओं, अंतरराष्ट्रीय टीम फील्ड जांच (प्ज्थ्प्), और पृथ्वी विज्ञान परियोजना (म्ैच्) की श्रेणियों में कुल नौ पदककृजिनमें 4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं, जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
देश का नाम रोशन करने वाले उत्कृष्ट पदक विजेता इस प्रकार हैं
सौमिक मंडल (डीएवी मॉडल स्कूल, दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल): 2 स्वर्ण, 1 रजत (39 देशों के बीच समग्र वैश्विक रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया)
एरन मैती (डीएवी मॉडल स्कूल, आईआईटी-खड़गपुर, पश्चिम बंगाल): 1 स्वर्ण, 1 कांस्य
ऋद्धि रंजन (ज्ञान अस्थली इंटरनेशनल स्कूल, पटना, बिहार): 1 स्वर्ण, 1 रजत
मोहम्मद एहतेषाम रिजवी (जवाहर नवोदय विद्यालय, बिहार): 1 रजत, 1 कांस्य
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (डवम्ै) के सचिव, डॉ. टी. श्रीनिवास कुमार ने भी इस दल की सराहना में भाग लिया और प्रतियोगिता के इतिहास में भारत के सर्वोच्च पदक संख्या हासिल करने के लिए छात्रों और मार्गदर्शकों की प्रशंसा की। प्रतिष्ठित ओलंपियाड में भागीदारी से पहले कठोर राष्ट्रीय चयन और प्रशिक्षण प्रक्रिया से अंतरराष्ट्रीय जीत तक की यह यात्रा संरचित राष्ट्रीय समर्थन को दर्शाती है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (डवम्ै) द्वारा अपने आउटरीच और जागरूकता कार्यक्रम के तहत पूर्णतः समर्थित, पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड की शुरुआत एक अखिल भारत स्तर की परीक्षा से होती हैकृजो भूवैज्ञानिक सोसाइटी ऑफ इंडिया (ळैप्) द्वारा सुविधाजनक की गईकृजिसमें लगभग 17,800 छात्रों ने देश भर के 500 केंद्रों पर भाग लिया। शीर्ष 25 मेधावी छात्रों ने जून 2026 में गुजरात के वडोदरा स्थित एम.एस. यूनिवर्सिटी में तीन सप्ताह के गहन प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया, जिसे केंद्रीय मंत्री की इच्छा के अनुसार देश के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर स्थानों को घुमाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड जैसे प्रमुख पहल के साथ-साथ गहरे महासागर मिशन (क्ममच व्बमंद डपेेपवद), मिशन मौसम और पृथ्वी (च्त्प्ज्भ्टप्) जैसे प्रमुख राष्ट्रीय मिशनों के माध्यम से, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मजबूत सार्वजनिक वैज्ञानिक जागरूकता का निर्माण करता है और भूविज्ञानियों और शोधकर्ताओं की अगली पीढ़ी को प्रेरित करना जारी रखता है।

केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले ने एमसीडी के नजफगढ़ जोन में कचरा बीनने वाले श्रमिकों को ‘नमस्ते’ कार्ड वितरित करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए
केन्द्रीय मंत्री ने देश की स्वच्छता एवं स्वास्थ्यकर वातावरण सुनिश्चित करने में कचरा बीनने वाले श्रमिकों के अथक योगदान की सराहना की
उनके कार्य की परिस्थितियों में कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने में सरकार के पूर्ण सहयोग एवं निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया

नई दिल्ली, 04 सितम्बर, अभीतक: केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने राष्ट्रीय राजधानी में मटियाला स्थित एमसीडी सामुदायिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में एमसीडी के नजफगढ़ जोन के कचरा बीनने वाले श्रमिकों को ‘नमस्ते’ कार्ड जारी करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम ने राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्य (नमस्ते) योजना के तहत कचरा बीनने वाले श्रमिकों को औपचारिक रूप से पहचान और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को चिह्नित किया। इस योजना का उद्देश्य देशभर में स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। ‘नमस्ते’ कार्ड के साथ-साथ मंत्री ने उपस्थित कचरा बीनने वाले श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए, जिससे इस महत्वपूर्ण कार्यबल को स्वास्थ्य सेवा कवरेज का लाभ उपलब्ध कराया गया। अपने संबोधन में श्री अठावले ने भारतीय शहरों को स्वच्छ रखने में कचरा बीनने वाले श्रमिकों के अथक योगदान की सराहना की और उनके कार्य को देश के स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य संबंधी प्रयासों के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने श्रमिकों को उनकी कार्य परिस्थितियों में सुधार लाने तथा कल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने में सरकार के पूर्ण सहयोग और निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।
नजफगढ़ जोन के 300 से अधिक कचरा बीनने वाले श्रमिकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया
राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्ययोजना (नमस्ते) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की केन्द्रीय क्षेत्र की एक योजना है। इसे सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मियों तथा कचरा बीनने वाले श्रमिकों सहित स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा और सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक सुरक्षा, श्रमिकों की औपचारिक पहचान, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच, कौशल विकास तथा जोखिमपूर्ण स्वच्छता कार्यों के मशीनीकरण पर ध्यान केद्रित करना है। इसका लक्ष्य देशभर में जोखिमपूर्ण मैनुअल सफाई की कार्य प्रणालियों को समाप्त करना है।

एनसीपीसीआर ने विशेष अभियान के तहत 3800 से ज्यादा बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया
नई दिल्ली, 04 सितम्बर, अभीतक: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत एक वैधानिक संस्था, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने 12 जून 2026 को एक विशेष ष्अखिल भारतीय बचाव और पुनर्वासष् अभियान शुरू किया, जो 31 अगस्त 2026 तक चला। एनसीपीसीआर ने बाल मजदूरी में लगे बच्चों और तस्करी व शोषण के शिकार होने वाले बच्चों की पहचान, बचाव और पुनर्वास के काम को तेज करने के लिए संबंधित राज्य सरकारोंध्केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, जिलाधिकारियों, श्रम विभागों, पुलिस अधिकारियों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम किया। एनसीपीसीआर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर बाल मजदूरी और तस्करी वाले स्थानों पर गहन और लक्षित बचाव अभियान चलाने का अनुरोध किया। राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों से बचाव अभियान, बचाए गए बच्चों, दर्ज एफआईआर, पुनर्वास, पुनर्स्थापना, मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने, मुआवजे और अन्य फॉलो-अप उपायों आदि के बारे में नियमित डेटा उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया। कार्यान्वयन की निगरानी करने और क्षेत्रीय स्तर की समस्याओं का समाधान करने के लिए, एनसीपीसीआर ने जिला प्रशासनों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य बचाव अभियानों की समीक्षा करना, परिचालन संबंधी बाधाओं को दूर करना, कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) का समय पर जमा होना सुनिश्चित करना तथा संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना था। एनसीपीसीआर ने सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए जागरूकता और जनसंपर्क अभियान भी चलाया, जिसके तहत इस विशेष अभियान, बाल श्रम की रिपोर्टिंग करने तथा बचाव के बाद बच्चों के पुनर्वास एवं उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के महत्व के बारे में जानकारी प्रसारित की गई। उपरोक्त अभियान की निरंतर और सक्रिय निगरानी से, एनसीपीसीआर ने राज्य अधिकारियों के सहयोग से 3,800 से अधिक बच्चों को सफलतापूर्वक मुक्त कराया। इसके अलावा, अभियान के दौरान 575 से अधिक प्राथमिकियां (एफआईआर) दर्ज की गईं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के श्नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारतश् के आह्वान को बढ़ावा देने के लिए 89वीं फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल
डॉ. मनसुख मांडविया सूरत में साइकिलिंग पहल का नेतृत्व करेंगे, गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष सांघवी शामिल होंगे
पद्म श्री ओलंपियन अचंता शरथ कमल और अर्जुन पुरस्कार विजेता सरिता मोर सहित कई प्रमुख खिलाड़ी इस पहल में शामिल होंगे

नई दिल्ली, 04 सितम्बर, अभीतक: फिट इंडिया श्संडे ऑन साइकिलश् का 89वां संस्करण 6 सितंबर को सूरत में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और नशामुक्त युवाओं को प्रोत्साहित करने के माध्यम के रूप में फिटनेस, खेल और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस साइकिलिंग पहल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष सांघवी भी शामिल होंगे। डॉ. मांडविया ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए, फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का यह संस्करण हमारे युवाओं को नशीली दवाओं से दूर रहने और एक स्वस्थ व सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने को समर्पित है। श्संडे ऑन साइकिलश् और अन्य फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से, फिट इंडिया एक ऐसी पीढ़ी के निर्माण में मदद कर रहा है जो स्वस्थ, आत्मविश्वासी और अनुशासित है तथा एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मादक पदार्थों के सेवन को देश के युवाओं के लिए एक बड़े संकट के रूप में रेखांकित किया था। यह 89वां संस्करण श्नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियानश् के तहत 100-सप्ताह के राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान के साथ भी जुड़ा है, जो खेल, फिटनेस, जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से मादक पदार्थों के उपयोग के खिलाफ एक निरंतर आंदोलन खड़ा करना है। सूरत में यह साइकिलिंग कार्यक्रम सुबह 6रू00 बजे सरदार पटेल प्रतिमा, मानगढ़ चैक से शुरू होगा, मिनी बाजार और वराछा मेन रोड से होते हुए गुजरेगा और सारथाना जू पर समाप्त होगा। पद्म श्री ओलंपियन अचंता शरथ कमल, अर्जुन पुरस्कार विजेता सरिता मोर, पहलवान शिवानी पवार और राष्ट्रमंडल पदक विजेता राहुल मान सहित प्रख्यात खिलाड़ी भी इस पहल में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *