https://www.facebook.com/share/v/1b8FcPDep5/
https://www.facebook.com/share/v/1DrAMtscLH/

संस्कारम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय खेलों में शानदार प्रदर्शन, सोलो व ग्रुप डांस में जीता प्रथम स्थान’
झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: बाल भारती पब्लिक स्कूल, झाड़ली द्वारा आयोजित अंडर-11 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता (क्पेजतपबज-स्मअमस ळंउमे) में संस्कारम पब्लिक स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, चेस, कैरम, आर्ट, डांस सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें दूर-दूर से विद्यार्थियों ने भाग लिया।
डांस स्पर्धाओं में डबल सफलता
संस्कारम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सोलो डांस तथा ग्रुप डांस दोनों ही स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर दोहरी सफलता अर्जित की। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर आकर्षक प्रस्तुति देते हुए निर्णायक मंडल एवं दर्शकों की भरपूर वाहवाही लूटी। उनकी लयबद्ध प्रस्तुति और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।
चेयरमैन डॉ महिपाल जी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
संस्कार शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ महिपाल जी ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों तथा उन्हें प्रशिक्षित करने वाले अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वर्षा खांगवाल, जिलाधीश झज्जर।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर झज्जर जिला में ड्रोन, ग्लाइडर व पतंग उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध
जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किए आदेश
15 अगस्त को मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन व पुलिस विभाग को दिए आवश्यक निर्देश

झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर जिला झज्जर में कानून एवं व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा ड्रोन, ग्लाइडर, पतंग आदि उड़ाकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना को देखते हुए इन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
राष्ट्रीय पर्व के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
जिलाधीश की ओर से जारी आदेश के तहत 15 अगस्त को मध्यरात्रि तक किसी भी प्रकार के ड्रोन, ग्लाइडर, पतंग आदि उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिलाधीश ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि अथवा सुरक्षा में सेंध की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
आदेश की अवमानना पर होगी सख्त कार्रवाई
जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने बताया कि आदेश की अवहेलना करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण पालन करें।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल

युवा बनें लोकतंत्र के भागीदार, 16 से 20 अगस्त तक कॉलेज में बनेंगे नए वोट
डीसी वर्षा खांगवाल की अपीलकृ18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा विशेष कैंप में फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम

झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर जिला झज्जर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित समय में सुधार करवाने की अपील की।
अधिक से अधिक पात्र युवाओं के वोट बनवाना सुनिश्चित करें अधिकारी
डीसी ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं के नए वोट बनवाने के लिए 16 से 20 अगस्त तक जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंप में युवा आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंपों के दौरान युवाओं को आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हुए अधिक से अधिक पात्र युवाओं के वोट बनवाना सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे नागरिक 30 अगस्त 2026 तक फॉर्म-6 के माध्यम से संबंधित बीएलओ के जरिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नाम या विवरण में गलती है तो मतदाता फॉर्म-8 से कराएं सुधार
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाता के नाम, पते अथवा अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन अथवा अन्य त्रुटियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का 28 सितंबर 2026 तक निस्तारण किया जाएगा, जबकि अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी। डीसी ने मतदाताओं से अंतिम सूची का इंतजार न करने और समय रहते अपने नाम व विवरण की जांच करने का आह्वान किया।

झज्जर राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ करती डीसी वर्षा खांगवाल।

हर घर तिरंगा के साथ झज्जर में गूंजा विभाजन की स्मृतियों और राष्ट्रीय एकता का संदेश
झज्जर राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में हर घर तिरंगा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सेमिनार आयोजित
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहाकृविभाजन की पीड़ा और बलिदानों को याद कर नई पीढ़ी को देश की एकता, अखंडता व भाईचारे के प्रति जागरूक करना जरूरी

झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज के सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया। डीसी वर्षा खांगवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का बेहतरीन अवसर
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है, वहीं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय और उसमें प्रभावित लोगों के संघर्ष व बलिदान को याद करने की प्रेरणा देता है। वर्ष 1947 में विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। अनेक परिवारों ने अपनों को खोया और असहनीय पीड़ा झेली। उन सभी के संघर्ष और बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इतिहास की इन घटनाओं को याद करने का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि अतीत से सीख लेकर वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करें तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता में अपना योगदान दें।
हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का माध्यम
डीसी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को तिरंगे से जुड़ने और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव को व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अभियान की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।
विभाजन को इतिहास के साथ मानवीय संवेदनाओं से समझना जरूरी: योगेंद्र सिंह
कार्यक्रम में रिटायर्ड कर्नल वक्ता योगेंद्र सिंह ने विभाजन के दौर की परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का विभाजन केवल सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि इससे करोड़ों लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आया। बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर-बार छोड़ने पड़े और परिवारों ने संघर्ष व पीड़ा का सामना किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की स्मृतियों को याद करने का उद्देश्य इतिहास से सीख लेकर सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना है। नई पीढ़ी को उस दौर की वास्तविक परिस्थितियों से परिचित कराना जरूरी है, ताकि वे स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्रीय एकता की ताकत को बेहतर ढंग से समझ सकें। इस दौरान विद्यार्थियों को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के महत्व की जानकारी भी दी गई। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान पीड़ित लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है।
यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट, सीटीएम रितु, डीडीपीओ निशा तंवर, बहादुरगढ़ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका, प्राचार्य डॉ दलबीर सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पीआईबी चंडीगढ़ द्वारा झज्जर में सरकारी योजनाओं पर वार्तालाप का आयोजन
सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में वार्तालाप महत्वपूर्ण माध्यम: उपायुक्त वर्षा खांगवाल
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एकजुटता और सकारात्मक दृष्टिकोण जरूरी: एडीसी जग निवास
मीडिया सरकारी योजनाओं व स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में निभाए महत्वपूर्ण भूमिकारू एसडीएम रवि मीणा
2017 से अब तक करीब 35 हजार लाभार्थियों ने उठाया प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ

झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), चंडीगढ़ द्वारा बुधवार को झज्जर में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं पर मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ झज्जर की उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जग निवास, एसडीएम रवि मीणा, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ जगजीत सिंह सांगवान, वन विभाग से आशीष कादियान, पीआईबी चंडीगढ़ के मीडिया एवं संचार अधिकारी अहमद खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने कहा कि ‘वार्तालाप’ भारत सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जमीनी स्तर पर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी को मजबूत करने में मीडिया, विशेषकर सोशल मीडिया, की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया दूरदराज के क्षेत्रों के मुद्दों को सामने लाने और सूचनाओं को तेजी से साझा करने का प्रभावी माध्यम है, लेकिन फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं से समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पहले उसके प्रामाणिक एवं विश्वसनीय स्रोत से सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’, ‘देश के नाम संदेश’ और ‘वंदे मातरम् अभियान’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों को कवर करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ वैन भी चलाई जा रही है। उन्होंने ‘वार्तालाप’ के आयोजन के लिए पीआईबी चंडीगढ़ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम केंद्र एवं राज्य के सूचना तंत्र तथा मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक हैं। अतिरिक्त उपायुक्त जग निवास ने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एकजुटता और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वे जनहितकारी योजनाओं की सही एवं सकारात्मक जानकारी जनता तक पहुंचाएं और लोगों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष लाने में भी सहयोग करें, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण के संबंध में एसडीएम रवि मीणा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और उनकी मांग बढ़ाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि एसएचजी उत्पादों को व्यापक पहचान मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज के कमजोर एवं आर्थिक रूप से वंचित वर्गों तक पहुंचाना जरूरी है। पीआईबी चंडीगढ़ के मीडिया एवं संचार अधिकारी अहमद खान ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न संगठनों, जैसे पीआईबी, केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), प्रेस रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (पीआरजीआई), प्रसार भारती, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी), प्रकाशन विभाग और फैक्ट चैक इकाई की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘वार्तालाप’ सरकारी योजनाओं एवं पहलों से संबंधित जानकारी के प्रभावी प्रसार और बेहतर संवाद का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने पीआईबी की अनुसंधान इकाई के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि पीआईबी की वेबसाइट पर उपलब्ध विश्लेषण एवं आंकड़ों के माध्यम से विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत और प्रमाणिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है, जिसका उपयोग पत्रकार अपने समाचार एवं लेखों में कर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ‘आपकी बेटी हमारी बेटी योजना’, ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ और ‘मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना’ सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक झज्जर जिले में करीब 35 हजार लाभार्थी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद मिली है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ जगजीत सिंह सांगवान ने किसानों के कल्याण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई), ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’, ड्रिप सिंचाई, पीएम-किसान सम्मान निधि योजना और जैविक खेती जैसी पहलों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कम पानी की खपत वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है। वन विभाग से आशीष कादियान ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पहलों, विशेषकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और जैव विविधता संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झज्जर जिले में स्थित भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में रामसर साइट के तौर पर मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिले में इस वर्ष तीन लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें जिले के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। डीआईपीआरओ झज्जर दिनेश कुमार ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मीडिया प्रतिनिधियों से सूचनाओं को सकारात्मक, संतुलित और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितकारी गतिविधियों को भी प्रमुखता से सामने लाया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में पीआईबी चंडीगढ़ के मीडिया एवं संचार अधिकारी अहमद खान ने उपायुक्त, जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सक्रिय सहभागिता और महत्वपूर्ण सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया।

कप्तान बिरधाना के नेतृत्व में झज्जर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राव तुला राम चैक से भगत सिंह चैक तक निकली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: हर घर तिरंगादृहर दिल तिरंगा के संदेश के साथ बुधवार को झज्जर शहर में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ राव तुला राम चैक से हुआ और यह भगत सिंह चैक तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, युवा नेता आदित्य धनखड़, महामंत्री दया किशन जांगड़ा, भाजपा नेता संजय कबलाना, चेयरपर्सन सरोज राठी, नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी, तिरंगा यात्रा संयोजक मनीष बंसल, मंडल अध्यक्ष अश्वनी रंगा, मंडल अध्यक्ष राजपाल बम्बूलिया, सुरेंद्र शर्मा, सतेंद्र जाखड़, सहित वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सम्मानित जनता मौजूद रही। कप्तान बिरधाना ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। कप्तान बिरधाना ने तिरंगा यात्रा में शामिल समस्त सम्मानित जनता, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, उत्साह और सहभागिता से यह यात्रा सफल एवं यादगार बनी।

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत ट्राईकलर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ट्राईकलर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह के निर्देशन तथा महाविद्यालय प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। महाविद्यालय प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव, सम्मान और उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने का जन अभियान है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। भारत सरकार के इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने केसरिया, श्वेत एवं हरे रंगों का आकर्षक संयोजन प्रस्तुत करते हुए तिरंगे की गरिमा, स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को रंगोली के माध्यम से सृजनात्मक रूप में अभिव्यक्त किया। प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और परिसर को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया। निर्णायक मंडल द्वारा रंगों के संयोजन, विषयवस्तु, मौलिकता एवं कलात्मक प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में नैना, बी०ए० तृतीया वर्ष ने प्रथम, दीपांशु, बी०एससी० द्वितीय वर्ष ने द्वितीय, नेहा, बी०ए० तृतीया वर्ष व नेहा, बी०ए० तृतीया वर्ष ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ० पवित्रा देवी, डॉ० रीना, डॉ० अजय कुमार व रवि शंकर त्रिपाठी आदि सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

बेरी में तिरंगा लाइटों से जगमगा रहा उपमंडल लघु सचिवालय।

तिरंगा रंग की लाइटों से जगमगा रहे सरकारी संस्थान
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निरंतर आयोजित हो रहे देश भक्ति कार्यक्रम

बेरी, 12 अगस्त, अभीतक: देशभर में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेरी शहर को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया है। बेरी उपमंडल स्थित लघु सचिवालय रात के समय तिरंगा रंग की लाइटों से जगमगा रहा है। रात में इन तिरंगा लाइट के जगमग होने से पूरा इलाका तिरंगे के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। यही नहीं शहर के अन्य क्षेत्रों को भी सजाने और संवारने काम किया जा रहा है। एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में उपमंडल प्रशासन द्वारा बेरी शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर सजगता के साथ कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त तक प्रतिदिन हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उपमण्डल क्षेत्र में निरन्तर देश भक्ति आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

बेरी स्थित खेल स्टेडियम से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नायब तहसीलदार मनोज कुमार।

बेरी में तिरंगे के रंग में रंगा देशभक्ति का माहौल, स्कूली बच्चों ने निकाली साइकिल रैली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों ने दिया राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश
नायब तहसीलदार मनोज कुमार ने खेल स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना

बेरी, 12 अगस्त, अभीतक: जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। बुधवार को बेरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली बच्चों की भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
खेल स्टेडियम से हर्बल पार्क तक निकली साइकिल रैली
बेरी स्थित खेल स्टेडियम से नायब तहसीलदार मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। तिरंगे के साथ साइकिलों पर सवार विद्यार्थियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए हर्बल पार्क तक रैली निकाली। इस दौरान भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
बच्चों ने दिया राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश
नायब तहसीलदार मनोज कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई साइकिल रैली से अन्य नागरिकों को भी अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। सभी नागरिक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रध्वज का सम्मान सुनिश्चित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। रैली के दौरान स्कूली बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल चला रहे विद्यार्थी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बेरी क्षेत्र में बुधवार को हर घर तिरंगा जागरूकता वैन पर देश के नाम संदेश अंकित करते नागरिक।

तिरंगे के संदेश से गूंजा बेरी क्षेत्र, जागरूकता वैन ने गांव-गांव पहुंचकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और अभियान में भागीदारी के लिए किया जागरूक
जागरूकता वैन के साथ ग्रामीणों ने देश के नाम संदेश अंकित कर दिखाई राष्ट्रभक्ति की भावना

बेरी, 12 अगस्त, अभीतक: जिला भर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की जागरूकता वैन धर्मनगरी बेरी पहुँची। इस दौरान प्रचार टीम ने क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया। प्रचार टीम ने गांव-गांव पहुंचकर नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी।
गांव-गांव पहुंची जागरूकता वैन, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
इस दौरान जागरूकता वैन के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और शौर्य का प्रतीक है। प्रचार टीम ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। वैन के पहुंचने पर ग्रामीणों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
बेरी क्षेत्र में इन गांवों को किया गया कवर
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता वैन ने गांव दुजाना से प्रचार अभियान की शुरुआत की। इसके बाद गांव चमनपुरा, लकड़िया, डीघल मुख्य चैक, धांधलान, गोच्छी, बेरी हर्बल पार्क, बेरी बस स्टैंड, भागलपुरी चैक, मांगावास, बाघपुर, पलड़ा, जहाजगढ़, विरहड़ माजरा, खातीवास और खेड़ी खुमार सहित विभिन्न गांवों एवं प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर नागरिकों को जागरूक किया।
देश के नाम संदेश लिखकर नागरिकों ने जताया राष्ट्रप्रेम
प्रचार टीम ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नागरिकों ने जागरूकता वैन पर देश के नाम अपने संदेश अंकित किए और हस्ताक्षर कर राष्ट्रभक्ति एवं देश के प्रति अपने सम्मान की भावना का परिचय दिया।
घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रकट करें नागरिक
डीसी वर्षा खांगवाल ने झज्जर जिलावासियों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रकट करें। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान नागरिकों विशेषकर युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करते हैं।

ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत अवैध हथियार मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार’
पहले गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद सीआईए-1 बहादुरगढ़ ने की कार्रवाईय आरोपी हरीश को अवैध हथियार सप्लाई करने में था संलिप्त, आरोपी के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज’

झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों तथा अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने वालों के खिलाफ झज्जर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। डीसीपी दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में सीआईए-1 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना आसौदा में दर्ज अवैध हथियार के मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी हरीश निवासी गांव कड़खड़ी उजवा, दिल्ली, थाना जाफरपुर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-1 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि थाना आसौदा में दर्ज मुकदमा नंबर 201, दिनांक 12.06.2026, धारा 25(1-ठ), 29, 54, 59 आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पहले गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ तथा मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए सामने आए तथ्यों के आधार पर सीआईए-1 बहादुरगढ़ की टीम ने दूसरे आरोपी हरीश उर्फ सुंडा को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी हरीश अवैध हथियारों की सप्लाई करने के मामले में संलिप्त था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तथा हथियारों के स्रोत के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पहले गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा एक अवैध पिस्तौल, तीन जिंदा राउंड तथा एक अतिरिक्त मैगजीन बरामद की गई थी। मामले में आगामी जांच एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी हरीश की भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी हरीश के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं,
अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है
झज्जर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत ऐसे आरोपियों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं या अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई से जुड़े हुए हैं। पुलिस टीमों द्वारा पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले आरोपियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ-साथ अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।सीआईए-1 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को चिन्हित कर उस पर प्रभावी अंकुश लगाना है, ताकि अवैध हथियारों के जरिए होने वाली आपराधिक वारदातों को रोका जा सके।

झज्जर साइबर पुलिस ने एक माह में 52 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद, करीब 10 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए’
डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर टीम की बड़ी सफलताय डीसीपी क्राइम ने अपने कार्यालय में बुलाकर मालिकों को सौंपे बरामद मोबाइल’

झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: कमिश्नरेट झज्जर के डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर साइबर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान के तहत एक माह में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। साइबर पुलिस टीम ने 52 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापिस सौंपे गए।डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने अपने कार्यालय में मोबाइल फोन मालिकों को बुलाकर बरामद किए गए फोन उनके सुपुर्द किए।मोबाइल वापिस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। मोबाइल फोन वापिस मिलने पर लोगों ने झज्जर पुलिस का आभार जताते हुए साइबर पुलिस टीम की कार्यशैली और प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने कहा कि झज्जर पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी गुम हुई संपत्ति वापिस दिलाने के लिए भी पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। साइबर पुलिस टीम द्वारा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत ब्म्प्त् पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय पर शिकायत दर्ज होने से पुलिस को मोबाइल फोन को ट्रैक और बरामद करने में मदद मिलती है।झज्जर पुलिस की अपील मोबाइल गुम होने पर घबराएं नहीं, तुरंत ब्म्प्त् पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

15 अगस्त को लेकर झज्जर पुलिस अलर्ट, दिल्ली सीमा पर कड़ी सुरक्षा घेराबंदी’
दिल्ली से सटा जिला होने के कारण बढ़ी जिम्मेदारियां, 21 पुलिस नाके सक्रियय होटल-धर्मशालाओं व सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग’

झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर झज्जर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया है। दिल्ली और बहादुरगढ़ से सटा हुआ जिला होने के कारण स्वतंत्रता दिवस के दौरान झज्जर पुलिस की अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिले की सीमाओं, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। डीसीपी मुख्यालय शुभम सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिलेभर में करीब 21 पुलिस नाके लगाए गए हैं। दिल्ली सीमा से जुड़े क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से भी चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। नाकों पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा होटल, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। होटल एवं धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की जानकारी की जांच की जा रही है। बस स्टैंड पर यात्रियों और उनके सामान की जांच के साथ दिल्ली की ओर जाने वाली बसों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा जांच के लिए डॉग स्क्वायड की सहायता भी ली जा रही है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में कानौंदा-कुलासी टी-पॉइंट, कानौंदा-जोंती रोड, जरगदपुर चैक-मुंडाखेडा, बादली-ढांसा बॉर्डर, गुभाना-बाकरगढ़, टिकरी बॉर्डर, यूईआर-2ध्द्वारका रोड, बामनौली-निजामपुर तथा परनाला-निजामपुर सहित दिल्ली सीमा से जुड़े प्रमुख मार्गों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। वहीं भारी वाहनों के लिए झरोदा बॉर्डर, सेक्टर-9 मोड़, आसौदा ज्ञडच् स्टार्टिंग प्वाइंट तथा जाखौदा मोड़ पर डायवर्जन व्यवस्था की गई है। शहर झज्जर में भी लॉरेंस स्कूल वाई-पॉइंट, नया बस स्टैंड वर्कशॉप, गुढ़ा बाईपास, सैनिक रेस्ट हाउस, शहीद भगत सिंह चैक तथा शिव चैक सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर भी पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।’ झज्जर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देने पर स्वयं जांच करने के बजाय तुरंत डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

आईडीटीआर बहादुरगढ़ में 90 वाहन चालकों ने ली नशा न करने की शपथ’
बहादुरगढ़, 12 अगस्त, अभीतक: कमिश्नरेट झज्जर की डीसीपी मुख्यालय दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को आईडीटीआर बहादुरगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईडीटीआर प्रबंधक अवतार सिंह सिंघु द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान हैवी ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण कक्षा में शामिल 90 वाहन चालकों को किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ दिलाई गई। नशा मुक्ति टीम बहादुरगढ़ से उप निरीक्षक सत्यप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहादुरगढ़ शाखा की स्वयंसेविकाओं ने भी वाहन चालकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें।पुलिस टीम ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। इसलिए वाहन चालक किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहते हुए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी जिम्मेदारी समझें।कार्यक्रम के अंत में सभी 90 वाहन चालकों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को सीजेएम
झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: जिला झज्जर परिसर में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव सीजेएम विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है लोक अदालत में ट्रैफिक चालान बैंक रिकवरी मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम पारिवारिक विवाद दीवानी एवं फौजदारी मामले श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण बिजली पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा । सीजेएम विशाल ने आमजन से अपील की हैं कि शनिवार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं।

सुरेहती के अखाड़े में दंगल का किया गया आयोजन, ईनाम बांटे गए
झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: खुड़न निवासी तोड़ मस्तु पहलवान के सुरेहती रोड स्थित अखाड़े में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें काफी ईनाम बांटे गए। दूर-दराज से आए हुए पहलवानों ने भाग लिया और सभी पहलवानों को इनाम दिया गया। इस मौके पर मनजीत खत्री व चिराग घोगड़ी पहलवानों की प्रथम कुश्ती हुई, जो बराबरी पर रही। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया व अमित पूनिया और गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य संत सुरेहती भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अखाड़े का संचालन कोच जोगिंदर ने किया। कमेटी के सदस्यों व मस्तु पहलवान द्वारा आए हुए अतिथियों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। राजेश मडू ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर डीलू दादनपुर, राजेश किरदोड, अजीत प्रधान आदि भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस
पुस्तकालय – ज्ञान का मंदिर विषय पर हुई चर्चा

पन्ना पवई, 12 अगस्त, अभीतक: शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में बुधवार को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह दिवस हर साल 12 अगस्त को डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पुस्तकालय आने की आदत डालना और पुस्तकों के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम की शुरुआत पुस्तकालय के संस्थापक ’डॉ. एस.आर. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। शिक्षक ’सतानंद पाठक’ ने कहा – पुस्तकालय ज्ञान का सबसे बड़ा भंडार है। रंगनाथन जी ने कहा था – हर पाठक को उसकी किताब मिलेश्। मोबाइल के युग में भी पुस्तकालय हमारी सोच को नई उड़ान देते हैं। मेरी पसंदीदा किताब: बच्चों ने 2 मिनट में अपनी फेवरेट किताब का परिचय दिया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती माया खरे ने कहा कि पुस्तकालय सिर्फ किताबें पढ़ने की जगह नहीं, बल्कि विचारों को जोड़ने का पुल है। कार्यक्रम में अतिथि शिक्षक आसिफ खान ने अपने विचार रखें।
नारा:
पुस्तकालय चलो, ज्ञान से नाता जोड़ो

महिलाओं को हर क्षेत्र में न्यूनतम 50 फीसदी आरक्षण हिस्सेदारी देने की मांग बुलंद, सीएम-पीएम को लिखेंगे पत्र
आधी आबादी महिलाओं की, इसीलिए 50 फीसदी महिला आरक्षण की मांग न्यायसंगत: अशोक प्रधान’
महिलाओं के हित में उठी न्यायकारी मांग का सबको करना चाहिए समर्थन: डॉ. कोमल यादव’
सबको हक मिलने तक जारी रहेगा लोक सेवा मंच का मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान

रेवाड़ी, 12 अगस्त, अभीतक: जनहित में जारी मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसदी आरक्षण हिस्सेदारी तुरंत देने की जोरदार आवाज बुलंद की है। इस सिलसिले में स्थानीय बीएमजी मॉल के सामने सेक्टर-5 में ऐतिहासिक लियो चैक के समीप आयोजित महिलाओं की विशाल बैठक में सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके केंद्र-राज्य सरकारों से कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की गई। बैठक में शहर की सुविचारक डेंटिस्ट (फैसियल ट्रामा स्पेशलिस्ट) एवं न्यूरोसिटी हॉस्पिटल की डॉक्टर कोमल यादव विशिष्ट अतिथि बनकर पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता ख्यातिप्राप्त ज्योतिषविद एवं धर्माचार्य पंडित लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि जनहित में महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसदी हिस्सेदारी उनका जायज हक बनता है। सबको शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि श्भगवान शिवश् से सबके लिए दुआ मांगी है और सरकार से महिलाओं का हक मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज-राष्ट्र की लगभग आधी आबादी महिलाओं की है ,इसलिए हर क्षेत्र में आधी हिस्सेदारी यानि 50 फीसदी आरक्षित भागीदारी तुरन्त मिलनी ही चाहिए जो सरकार की ओर से जल्द से जल्द दी जानी चाहिए। बैठक में उपस्थित कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, नंदलाल यादव,पंडित लक्ष्मण प्रसाद शर्मा,राजीव यादव, विजय सिंह यादव,देशराज यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्न्याय और हक की उक्त मांगश् के समर्थन में सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया। अशोक प्रधान ने कहा कि आज यह न्यायसंगत मांग सपने की तरह है, मगर मेहनत और संघर्ष से सपने भी सच होते हैं। महिलाओं का यह सपना जरूर सच होगा और उनका हक मिलेगा। इस सिलसिले में पीएम व सीएम को पत्र लिखे जाएंगें। इस अवसर पर सुविचारक डेंटिस्ट(स्पेशलिस्ट फेशियल ट्रॉमा) एवं न्यूरोसिटी हॉस्पिटल की डॉक्टर कोमल यादव ने कहा कि लोक सेवा मंच की ओर से बुलंद महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सेदारी की बात नया मुद्दा जरूर है,मगर इसमें न्याय की भावना है,सबका हित है तथा समाज की आधी आबादी महिलाओं का सामाजिक हक है। इसलिए लोक सेवा मंच की यह मुहिम बहुत अच्छी है,जो एक दिन जरुर सफल होगी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए सबको इसमें सहयोग देना चाहिए। उन्होंने लोक सेवा मंच के प्रयासों की सराहना की जो महिलाओं के लिए बुलंद आवाज में लगातार इतने बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में धर्माचार्य पंडित लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने कहा कि समाज में सबके साथ न्याय होना चाहिए। महिलाओं को उनका हक जरूर मिलना चाहिए। उन्होंने अशोक प्रधान लोक सेवा मंच के नेतृत्व में कोर कमेटी व महिलाओं की इस न्यायकारी मुहिम को सफलता मिलने तक लगातार आगे बढ़ने का आशिर्वाद प्रदान किया।

विभाजन की स्मृतियों से नई पीढ़ी को रूबरू कराएगा झज्जर, जिला स्तरीय कार्यक्रम आज: सीटीएम’
संवाद भवन में 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम’

संवाद, अनुभव साझा सत्र और जागरूकता गतिविधियों के जरिए दिया जाएगा राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सद्भाव का संदेश’
झज्जर, 12 अगस्त, अभीतक: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में झज्जर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा और संघर्ष की स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। सीटीएम ऋतु ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में संवाद कार्यक्रम, अनुभव साझा सत्र और विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को देश के इतिहास तथा वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा और उससे जुड़ी स्मृतियों को याद करने का उद्देश्य समाज में वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। सीटीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी जिम्मेदारियों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने तथा कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इमरजेंसी में दो युवाओं ने रक्तदान कर बचाई जान
जरूरत मंदो के लिए रक्तदान हेतु तैयार रहे युवा

भिवानी, 12 अगस्त, अभीतक: रक्त ही एक मात्र ऐसा जीवनदायिनी पदार्थ है जिसका निर्माण किसी फैक्ट्री मे नहीं हो सकता।रक्त की कमी को स्वैच्छिक रक्तदाताओ दवारा बढचढकर रक्तदान करने से ही पूरा किया जा सकता है। यदि हमारे रक्त की एक बूंद से किसी की जिंदगी बच जाए तो इससे बडा पुण्य का काम का काम कोई ओर नहीं हो सकता। आज एक निजी अस्पताल में एक गर्भवती महिला के लिए दो यूनिट फ्रेश ब्लड की जरूरत हुई तो इस अवसर पर रतन तंवर व हरिओम ने रक्तदान कर जान बचाई। इस अवसर पर शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने बताया छोटी काशी भिवानी के रक्तदाता ये संकल्प ले की किसी भी अनजान के लिए ब्लड की जरूरत पड़े तो सभी रक्तदाता हमेशा की तैयार रहे। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है हर आदमी को हर तीसरे महीने रक्तदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने बताया की रक्तदान करने से कोई कमजोरी नही आती है, बल्कि किसी जरूरतमंद को जरूरत पडने पर रक्त मिल जाता है और किसी घायल व् अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज की जान बच जाती हे और मन में खुशी महसूस होती हैं। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी नवीन ने दोनों रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

गांव धनाना में चैथा विशाल रक्तदान शिविर 15 अगस्त को
भिवानी, 12 अगस्त, अभीतक: गांव धनाना में हैंडबाल के जन्मदाता कोच स्व. कुलजीत सिंह उर्फ सिप्पा के जन्मदिन पर एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चैथे विशाल रक्तदान शिविर 15 अगस्त को प्रातरू 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक गांव धनाना के नया बस स्टैंड के पास स्थित बाबा ब्रह्मचारी गेट धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए रक्तदान शिविर के आयोजक राकेश घणघस व ब्रजेश रांगी ने संयुक्त रूप से बताया कि रक्तदान शिविर में डॉ हर्ष कि अगुवाई मे चैधरी बंसीलाल सिविल अस्पताल ब्लड बैंक की टीम रक्त का संग्रहण करेगी ।ये रक्तदान शिविर शतकवीर रक्तदाता राजेश कि देखरेख मे होगा,उन्होंने बताया कि ये रक्त थेलसीमिया, गर्भवती महिलाओ, डायलीसिस मरीजों व दुर्घटना मरीजों के काम आयेगा।

भिवानी में डिपो होल्डर्स ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश
राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा: हरदेश कुमार हैप्पी

भिवानी, 12 अगस्त, अभीतक: राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार व जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भिवानी शहर में देशभक्ति का अनूठा जज्बा देखने को मिला। डिपो होल्डर एसोसिएशन द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में डिपो होल्डर्स और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता के जयकारे लगाए। इस देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भिवानी के ऐतिहासिक नेहरू पार्क से हुआ। नेहरू पार्क से शुरू होकर यह यात्रा शहर के मुख्य चैराहों, बाजारों और प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा के दौरान डिपो धारकों ने आमजन को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया और अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर गर्व से तिरंगा फहराने का आह्वान किया। हाथों में लहराते राष्ट्रध्वज और गूंजते राष्ट्रभक्ति के गीतों से पूरा शहर देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व डिपो होल्डर यूनियन के शहरी प्रधान हरदेश कुमार हैप्पी ने किया। इस मौके पर हरदेश कुमार हैप्पी ने कहा कितिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की आन, बान, शान और अनगिनत देशभक्तों के बलिदान का प्रतीक है। सरकार और जिला प्रशासन की यह हर घर तिरंगा पहल नागरिकों में देशप्रेम की भावना को और गहरा करने का एक बेहतरीन माध्यम है। जब हर नागरिक के घर पर हमारा राष्ट्रध्वज फहराएगा, तो उससे मिलने वाली ऊर्जा और सामाजिक समरसता की भावना हमारे देश को और अधिक मजबूत बनाएगी। इस अवसर पर उपप्रधान साहिल बत्तरा, वासुदेव तंवर, राजेश अरोड़ा, पंकज अग्रवाल, पवन कुमार बाड़ी महोल्ला, चंद्रप्रकाश, सुधीर, रमेश खेड़ा सहित अन्य डिपो होल्डर्स भी मौजूद रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी के प्राचार्य विनोद यादव ने ग्रहण किया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहबाजपुर पदैयावास के प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार’
रेवाड़ी, 12 अगस्त, अभीतक: शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी के प्राचार्य विनोद यादव को उनके सराहनीय सेवाओं के दृष्टिगत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शहबाजपुर पदैयावास प्राचार्य पद का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। विनोद यादव ने आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को शहबाजपुर पदैयावास विद्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, एसएमसी , गणमान्य नागरिकों एवं विद्यार्थियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। ज्ञातव्य है कि प्राचार्य विनोद यादव के मार्गदर्शन में रा.व.मा. विद्यालय, रेवाड़ी ने बोर्ड परीक्षा परिणाम, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में जिला स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। उनका अनुशासन, नवाचारों पर जोर एवं विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वविदित है। जिला शिक्षा विभाग से उपजिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी अरविंद यादव एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी डॉ दुष्यंत यादव ने प्राचार्य विनोद यादव को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात प्राचार्य विनोद यादव ने कहा, शिक्षा विभाग द्वारा मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए मैं आभारी हूं। इस विद्यालय के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और सुदृढ़ बनाना तथा सरकार की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन मेरी प्राथमिकता रहेगी। सभी शिक्षक साथियों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करूंगा। शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने प्राचार्य विनोद यादव के कुशल नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, मुखिया का कुशल नेतृत्व विद्यालय उत्थान हेतु मील का पत्थर होता है। विनोद यादव जी एक दूरदर्शी और कर्मठ प्रशासक हैं। रेवाड़ी विद्यालय में उनके नेतृत्व में जो अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता और सकारात्मक वातावरण बना है, वह अनुकरणीय है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता और नवाचारों को लागू करने की क्षमता उन्हें एक आदर्श प्राचार्य बनाती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह विद्यालय भी उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी की नवनियुक्त प्राचार्या डॉ नम्रता सचदेवा एवं कार्यालय लिपिक अशोक बेरवाल सहित समस्त स्टाफ सदस्यों, मित्रगणों एवं इलाके के गणमान्य लोगों का बधाई देने के लिए तांता लग गया। सभी ने प्राचार्य विनोद यादव के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की। इस नियुक्ति पर स्थानीय क्षेत्र के अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों एवं शिक्षा प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। दोनों विद्यालयों के स्टाफ ने विनोद यादव को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

रेवाड़ी खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार का सफल आयोजन, अंशुमान वर्मा प्रथम’
रेवाड़ी, 12 अगस्त, अभीतक: खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रेवाड़ी के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी (बाल) में खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन प्राचार्य विनोद यादव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस वर्ष सेमिनार का विषय ’ष्प्दकपंद म्दमतहल ठंेामज 2047रू च्तवेचमबजे ंदक ब्ींससमदहमेष्’ रखा गया था। कार्यक्रम में खंड रेवाड़ी के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर ऊर्जा के भविष्य, संभावनाओं एवं चुनौतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि ष्विज्ञान और नवाचार ही भारत को 2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना सकते हैं। ऐसे मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का कार्य करते हैं।ष्शिक्षाविद एवं साहित्यकार श्री मनोज वशिष्ठ ने कहा कि ष्2047 तक भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें अभी से वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर काम करना होगा। विद्यार्थियों के अंदर जो जिज्ञासा और नवाचार की भावना दिखी है, वही भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। ऐसे सेमिनार नई पीढ़ी को विज्ञान से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
कार्यक्रम आयोजक
इस सेमिनार का सफल संचालन व्याख्याता रसायनशास्त्र पूजा शर्मा व व्याख्याता भौतिकशास्त्र कविता रानी के मार्गदर्शन में किया गया।
निर्णायक मंडल : कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में निम्न शिक्षकों ने अपनी सेवाएं दीं

  1. संजय यादव – पी.जी.टी. रसायन विज्ञान, जी.एम.एस.एस.एस.एस. ततारपुर इस्तमुरार
  2. अनीता यादव – पी.जी.टी. भौतिकी, जी.जी.एस.एस.एस. माजरा श्योराज
    ’टीम प्रभारी
    विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों के साथ निम्न शिक्षक टीम प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे
  3. ममता शर्मा – पी.जी.टी. रसायन विज्ञान, जी.एस.एस.एस. सहारनवास
  4. सुमन तिवारी – पी.जी.टी. भौतिकी, जी.एस.एस.एस. गोकलगढ़
  5. संतोष सैनी – पी.जी.टी. रसायन विज्ञान, जी.एस.एस.एस. एन.आर.पी. बास
  6. संतोष यादव – पी.जी.टी. रसायन विज्ञान, जी.एस.एस.एस. नांगली गोधा
    परिणाम एवं पुरस्कार वितरण
    कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद निम्न विद्यार्थी विजेता रहे
    प्रथम स्थान: अंशुमान वर्मा, अशोक कुमार – जी.एम.एस.एस.एस. ततारपुर इस्तमुरार
    द्वितीय स्थान: लक्ष्यवीर, दीपक तंवर – जी.एस.एस.एस. रेवाड़ी
    तृतीय स्थान: कशिश, देवेंद्र – जी.एस.एस.एस. एन.आर.पी. बास
    विजेता विद्यार्थियों को ’प्राचार्य विनोद यादव’ ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, टीम प्रभारियों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा में खंड स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
रेवाड़ी, 12 अगस्त, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा में खंड स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खंड खोल के विभिन्न स्कूलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडौली की स्किट टीम ने दूसरा व क्विज प्रतियोगिता में खंड स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया और जिला स्तर पर अपने विद्यालय का नाम दर्ज करवाया। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को मंच पर पुरस्कृत करते हुए बधाई दी। ज्ञातव्य है कि बच्चों में कानूनी साक्षरता लाने के लिए विभाग द्वारा यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है ताकि भविष्य में बच्चे अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों को बराबर पहचान सकें और किसी शोषण के शिकार ना हो। विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय कुमार ने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व प्रकट करते हुए कहा कि कानूनी साक्षरता के लिए राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता आशा कुमारी जलवा ने बच्चों को प्रेरित किया और अपने अथक प्रयासों से विद्यालय की झोली में जीत का फल अर्पित किया है। उन्होंने आशा कुमारी जलवा की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रमों और इस तरह के विभिन्न प्रतियोगिताओं में आशा कुमारी का विशेष सहयोग विद्यालय को प्राप्त रहा है। यह विद्यालय इनके सकारात्मक प्रयासों, निष्ठा, श्रद्धा और कर्मठता का ऋणी है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों और एसएमसी के सदस्यों का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह विद्यालय सभी के सामूहिक सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ग्राम पंचायत और एसएमसी इस विद्यालय के साथ कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर के काम करते रहेगी और हम बच्चों के शैक्षणिक शारीरिक और मानसिक विकास को आगे बढ़ाने का भरसक प्रयास करेंगे। इस अवसर मंच संचालन गणित प्रवक्ता नाहर सिंह ने किया। लेखराम, महेश कुमार, मीर सिंह, आशा कुमारी, अनीता यादव, संदीप कुमार, सुनीता कुमारी, रेनू एवं जोगेन्दर आदि सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
डीसी अभिषेक मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
तरंगे के साथ विद्यार्थियों और युवाओं ने दिया देशभक्ति का संदेश

रेवाड़ी, 12 अगस्त, अभीतक: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को बाल भवन रेवाड़ी से भव्यता और देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। देशभक्ति नारों और हाथों में तिरंगा लिए हुए विद्यार्थियों और युवाओं ने शहरवासियों में राष्ट्र प्रेम का जोश भरा। डीसी अभिषेक मीणा ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और एडीसी राहुल मोदी विशेष रूप से मौजूद रहे। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिकों इस अभियान में अपनी भागीदारी करते हुए अपने घर, प्रतिष्ठान और संस्थान पर तिरंगा जरूर फहराना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से भी आह्वान किया कि वे स्वयं अभियान में जुड़ने के साथ-साथ अपने परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। तिरंगा यात्रा युवा, बच्चे व बुजुर्गों सहित समस्त नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से अधिक से अधिक जोड़ेगी।
तिरंगा रैली ने भरा देशभक्ति का जोश
बाइक, ई रिक्शा, साइकिल के साथ हाथों में तिरंगा झंडे के साथ विद्यार्थियों और युवाओं ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया। यह तिरंगा रैली बाल भवन परिसर से शुरू होकर शिव चैक, महात्मा गांधी चैक, महाराणा प्रताप चैक से वापस बाल भवन संपन्न हुई।
हर घर तिरंगा सेल्फी प्वाइंट पर फोटो कराने को उमड़े युवा
तिरंगा रैली के अवसर पर बाल भवन में लगाए गए हर घर तिरंगा अभियान सेल्फी प्वाइंट पर डीसी अभिषेक मीणा, एडीसी राहुल मोदी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली सहित अन्य गणमान्य जनों ने फोटो करवाकर आमजन को भी अभियान के तहत तिरंगे के साथ सेल्फी या फोटो करवाकर हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने उपरांत अपना डिजिटल सर्टिफिकेट भी डाउनलोड करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यार्थी और युवाओं में सेल्फी करवाने की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जिला युवा अधिकारी सुमित कुमार व डिप्टी डीईओ अरविंद सहित काफी संख्या में विद्यार्थी व युवा मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान: घरों पर तिरंगा लगा सेल्फी लें आमजन
भारत सरकार की वेबसाइट पर करें सेल्फी अपलोड

रेवाड़ी, 12 अगस्त, अभीतक: भारत सरकार द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहा हर घर तिरंगा अभियान का जिला रेवाड़ी में गरिमामयी ढंग से मनाया जा रहा है। रेवाड़ी जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आमजन अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के इस पावन अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान हर किसी के दिल में राष्ट्र के प्रति प्रेम व उमंग का संचार कर रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजन अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेकर इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि आमजन राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेकर भारत सरकार की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ींतहींतजपतंदहंण्बवउध् अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज हम आजादी की 79वीं वर्षगांठ को पूरे गरिमामयी व भव्य रूप से मना रहे हैं।

पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाएं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान – डीसी
रेवाड़ी, 12 अगस्त, अभीतक: देशभर में मनाए जा रहे राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डीसी अभिषेक मीणा के दिशा-निर्देशों की अनुपालन में रेवाड़ी जिला के गांवों व शिक्षण संस्थाओं में अनेक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय झंडा तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा मुहिम शुरु की। इससे लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम, प्यार व समर्पण का भाव पैदा होगा। उन्होंने कहा कि जिला में 17 अगस्त तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ते हुए राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से आमजन में देशभक्ति की भावना का विकास होगा और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि होगी। डीसी ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराने की अपील की और आम जनता और विद्यार्थियों को अपने घरों और स्कूलों में गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी से इस अभियान को पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाने का आग्रह किया।
जानिए झंडा फहराने के सही नियम
देशभक्ति का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जब आप अपने घर, स्कूल या दफ्तर पर फहराएं तो इन नियमों का ध्यान जरूर रखें। फटा या आधा झुका झंडा लगाना सख्त मना है। झंडे को कभी फेंकें नहीं, तह लगाकर सुरक्षित रखें। सम्मान से तिरंगा लहराए, गर्व से सिर उठाएं। फहराए गए तिरंगे को सम्मान पूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पंचायत विभाग सक्रिय
अभियान के नोडल अधिकारी एवं डीडीपीओ नरेंद्र सारवान ने जिला के सभी पंचायत सदस्यों के साथ-साथ आम नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और तिरंगा संग सेल्फी की हर घर तिरंगा पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें।

वीबी जी-राम-जी अधिनियम के बारे में पंच-सरपंचों को दी जानकारी
जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का किया आयोजन

रेवाड़ी, 12 अगस्त, अभीतक: विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन के लिए गारंटी (वीबी जी-राम-जी अधिनियम-2025) की विस्तार से जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को बाल भवन रेवाड़ी में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिला परिषद, पंचायत समिति, सरपंच, पंचों को अधिनियम का उद्देश्य, पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका, जिम्मेदारियां और पंजीकरण संबंधी जानकारी दी गई। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव मौजूद रहे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम-2025 का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका सुरक्षा की दृष्टि से पात्र ग्रामीण परिवार को 125 दिन का अकुशल रोजगार प्रदान करने के साथ जीविका सुरक्षा को बढावा देना है। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्र में स्थाई संपदाओ का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि समृद्ध, सम्पन्न एवं स्वावलंबी पंचायत के लिए विकसित ग्राम पंचायत योजना लागू की गई हैं। इसके तहत पंचायत के लिए उत्पादक कृषि, जल सुरक्षा, कौशल, स्थानीय आय के बहुस्तरीय अवसर बनाना, सडक, पेयजल, शौचालय, आवास, बिजली, डिजीटल सुविधा और गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सेवा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि स्वावलंबी पंचायत के लिए स्थानीय निर्णय, स्थानीय संसाधनों का संरक्षण, सामुदायिक संस्थाओं की भागीदारी एवं आत्मविश्वासी नागरिक होना जरूरी हैं। जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव ने बताया कि विकसित भारत जी राम-जी अधिनियम-2025 के तहत ग्रामीण रोजगार की गारंटी के दृष्टिगत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष कम से कम 125 दिनों के रोजगार देने की गारंटी देता हैं, समय पर रोजगार उपलब्ध कराने का गारंटी, रोजगार की मांग के 15 दिनों के भीतर काम उपलब्ध कराना अनिवार्य, समय पर मजदूरी भुगतान की गारंटी कार्य पूर्ण होने के 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परिवारों का पंजीकरण करें। इस अवसर पर हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान से प्रशिक्षक अंकित व संदीप कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा सैचुरेशन के आधार पर विकसित ग्राम पंचायत योजना (वीजीपीपी) तैयार करें। ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ग्राम सभा और वार्ड सभाओं की सिफारिशों पर विचार करें और कार्यों की मांग को ध्यान में रखे। बीजीपीपी को अनुमोदन के लिए ग्राम सभा के समक्ष रखें। समय पर अनुमोदित वीजीपीपी को प्रखंड स्तर पर प्रेषित करें। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता और सार्वजनिक प्रकटीकरण के तहत सूचना का अधिकार- जनभागीदारी का आधार, पारदर्शिता से ही विकास का विश्वास बनाए रखना जरूरी हैं। प्रत्येक कार्यस्थल पर एक जनता बोर्ड प्रदर्शित करें जो कार्य का विवरण, अनुमानित श्रम दिवस, सामग्री की मात्रा और वस्तु-वार लागतों को दर्शाता हो। ग्राम पंचायत नोटिस बोर्ड पर काम के साथ रोजगार किए गए व्यक्तियों की सूची प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि जब ग्राम सरपंच व पंच पूरी निष्ठा एवं संकल्प के साथ विकसित भारत जी-राम-जी योजना को अपने गांवों में लागू करता है तो सिर्फ एक गांव नहीं बदलता बल्कि पूरे देश के विकास को एक नई रफतार मिलती हैं। उन्होंने कहा कि अपने अपने गांवों को आदर्श और आत्मनिर्भर बनाएं। इस अवसर पर बीडीपीओ, जिला परिषद, पंचायत समिति व पंच सरपंच मौजूद रहे।

मतदाता साक्षरता क्लब को करें सक्रिय, नए पात्र मतदाताओं को वोट बनवाने के लिए करें जागरूक: एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने एसआईआर अभियान को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

रेवाड़ी, 12 अगस्त, अभीतक: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत नए पात्र मतदाताओं के वोट बनवाने तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन रखने के उद्देश्य से बुधवार को स्वीप नोडल अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में शैक्षणिक संस्थानों के नोडल अधिकारियों, समर्पित सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के वोट अभी तक नहीं बने हैं, उन विद्यार्थियों की रिपोर्ट तैयार करें। इसके लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएं तथा नए वोट बनवाने के लिए फॉर्म नंबर-6 भरवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाए। एडीसी ने बताया कि एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूचियों को विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसआईआर के तहत दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित है, तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि समर्पित सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कैंप आयोजित कर विद्यार्थियों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त गांवों, कस्बों एवं शहरों में मुनादी तथा अन्य माध्यमों से आमजन को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। राहुल मोदी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं शैक्षणिक संस्थान मिलकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र विद्यार्थी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते सीटीएम जितेंद्र कुमार। अनाज मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास करतीं छात्राएं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आज नई अनाज मंडी में
रेवाड़ी, बावल व कोसली में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन
रेवाड़ी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर होंगे मुख्य अतिथि

रेवाड़ी, 12 अगस्त, अभीतक: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत की आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर शनिवार, 15 अगस्त को रेवाड़ी, बावल व कोसली में हर्षोल्लास, जोश, उत्साह एवं गरिमामयी ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर डीसी अभिषेक मीणा की अगुवाई में गुरुवार, 13 अगस्त को नई अनाज मंडी में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अनाज मंडी रेवाड़ी में चल रही तैयारियों का बुधवार को सीटीएम जितेंद्र कुमार ने अवलोकन किया और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। सीटीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर शनिवार, 15 अगस्त को अनाज मंडी रेवाड़ी में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। नगराधीश ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 1100 विद्यार्थी पीटी, डंबल शो, पिरामिड एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेंगे। जिलेभर के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देश की विभिन्न संस्कृतियों और देशभक्ति की भावना को प्रस्तुत किया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह और जोश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समारोह की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। नगराधीश ने बताया कि मुख्य आयोजन की तैयारियों के लिए मार्च पास्ट, परेड, पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुरुवार 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लगातार अभ्यास करवाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी के साथ-साथ बावल व कोसली उपमंडल पर भी शनिवार,15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

जुलाई माह में आवंटित सरसों तेल से वंचित लाभार्थी 15 अगस्त तक ले सकते है सरसों तेल
रेवाड़ी, 12 अगस्त, अभीतक: जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितीश कुमार सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई माह में आवंटित सरसों तेल वितरण की अवधि बढ़ाकर अब 15 अगस्त कर दी गई है। डीएफएससी नितीश कुमार सिंगला ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है ताकि कोई भी लाभार्थी सरसों तेल से वंचित न रहे। उन्होंने सभी राशन कार्ड धारक लाभार्थियों को सूचित किया है कि जुलाई 2026 माह में आवंटित सरसों तेल से वंचित रह गए है वे लाभार्थी 15 अगस्त, 2026 तक डिपो धारक से अपना जुलाई माह का सरसों का तेल प्राप्त कर सकते है।

पोक्सो एक्ट’ पर स्पेशल कैंप का आयोजन
रेवाड़ी, 12 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं डा. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा बुधवार को शहीद राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव मस्तापुर में ‘पोक्सो एक्ट 2012’ के बारे में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डा. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तथा स्कूल में उपस्थित बच्चों को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डाॅ. रेनू सोलखे, मुख्य दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रेवाड़ी ने बताया कि ‘पोक्सो एक्ट 2012’ 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और अश्लीलता से बचाने के लिए है। इस एक्ट के तहत पीड़ित बच्चे की पहचान मीडिया या सार्वजनिक रूप से करना कानूनी अपराध है। इस अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, यौन दुर्व्यवहार और बाल पोर्नोग्राफी से बचाकर उनकी सुरक्षा करना और उनकी गरिमा को बनाए रखना है। इस कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी से पैनल अधिवक्ता दिव्या राजपाल ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकार एवं कर्तव्य तथा बच्चों के लिए नालसा की मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। विद्यालय में पोक्सो एक्ट पर बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। इसके साथ ही वृक्षारोपण अभियान के तहत डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने स्कूल विद्यार्थियों तथा अध्यापकों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य, देवेंद्र, अध्यापकगण एवं स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *