








आशीर्वाद के दीयों से रोशन हुआ झज्जर जिला
सेवा संकल्प अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
लाभार्थियों ने घरों के बाहर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, अमृत सरोवरों, धार्मिक स्थलों व विकास योजनाओं पर भी हुआ दीप प्रज्ज्वलन
दीपों की रोशनी ने दिया सेवा, सहभागिता और जनकल्याण का संदेश
बाढ़सा, 17 सितम्बर, अभीतक: सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से झज्जर जिला में आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया गया। दीपों की रोशनी से जिले में सेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प का संदेश गूंजा।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिले के लाभार्थियों ने अपने-अपने घरों के बाहर दीप प्रज्ज्वलित किए। वहीं जिले के 51 अमृत सरोवरों, धार्मिक स्थलों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए उद्घाटन वाले भवनों एवं विकास परियोजनाओं पर भी दीप जलाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए सेवा संकल्प अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
एनआईसी बाढ़सा में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने किया दीप प्रज्ज्वलित
झज्जर जिला में स्वास्थ्य सेवाओं के केंद्र बिंदू एम्स राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बाढ़सा परिसर में गुरुवार की शाम आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित करने के लिए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री हरियाणा ओमप्रकाश धनखड़ व डीसी वर्षा खांगवाल पहुंचे। उन्होंने उत्साहपूर्वक परिसर में सेवा संकल्प अभियान की श्रृंखला में आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित किए।
सकारात्मक बदलाव के प्रति आभार का प्रतीक है आशीर्वाद का दीया: धनखड़
पूर्व मंत्री श्री धनखड़ ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा संकल्प अभियान की उस भावना का प्रतीक है, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवार अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि एक दीप केवल प्रकाश नहीं देता, बल्कि आशा, विश्वास, सेवा और सहभागिता का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ-साथ आमजन को भी सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे अभियान से जुड़कर सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करें।
अमृत सरोवर व धार्मिक स्थलों पर प्रज्ज्वलित हुए दीए
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिले के 51 अमृत सरोवरों, धार्मिक स्थलों और विभिन्न विकास परियोजनाओं पर किया गया दीप प्रज्ज्वलन झज्जर के विकास और जनकल्याण की यात्रा में सामूहिक भागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी, जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने तथा समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा। आज जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीयों’ ने झज्जर जिले में एकजुट होकर सेवा और जनकल्याण के संकल्प को नई रोशनी दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकी, विनोद बाढ़सा, धर्मबीर सरपंच सहित एडीसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फौगाट, एसडीएम बादली विशाल कुमार व अन्य क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया।


जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों से जुड़े स्थल पर आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प लेते नागरिक
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार की देर सायं महत्वपूर्ण संस्थानों को लाइटों से सजाया गया।
आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया झज्जर, जिलाभर में सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ
अमृत सरोवरों, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर प्रज्ज्वलित हुए आशीर्वाद के दीये
आगामी 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, सेवा और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों का होगा आयोजन
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोड़ने, जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। अभियान के तहत जिलाभर में विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित कर सेवा, सहयोग और जनभागीदारी का संकल्प लिया गया। अमृत सरोवरों, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों तथा महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं से जुड़े स्थलों और संस्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में नागरिकों, लाभार्थियों और संबंधित विभागों ने सक्रिय सहभागिता की। वहीं झज्जर नए बस स्टैंड परिसर में एसडीएम रवि मीणा ने आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ मिलकर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करना है।
12 मॉड्यूल के तहत आयोजित होंगी विभिन्न सेवा गतिविधियां
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 मॉड्यूल के माध्यम से विभिन्न सेवा एवं जन कल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आशीर्वाद का दीया एवं रक्तदान, मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प, वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग, राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज तथा सुशासन सेवा संवाद प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य सेवा भावना को सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। डीसी ने कहा कि सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के जरिए सेवा कार्यों में नए विचारों एवं नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा।
51 अमृत सरोवरों और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर प्रज्ज्वलित हुआ आशीर्वाद का दीया
जिला परिषद के सीईओ मनीष कुमार फौगाट ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिला के 51 अमृत सरोवरों, महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों से जुड़े स्थलों पर आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जोड़ने का संदेश दिया गया।
आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलन कार्यक्रमों में नागरिकों ने जनकल्याण, सहयोग और सकारात्मक सहभागिता का संकल्प लिया। विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय से कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए जनभागीदारी सुनिश्चित की। अभियान के माध्यम से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को भी सेवा एवं सामाजिक सहभागिता की गतिविधियों से जोड़ा गया।
जिलाभर में गौशाला, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हवन यज्ञ के साथ हुआ दीपोत्सव
सेवा संकल्प अभियान के चलते गुरुवार जहां गौशालाओं और अन्य जगहों पर हवन यज्ञ हुए वहीं पशुपालन विभाग की ओर से गौ माता के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत गौशालाओं में पशु जांच की गई। वहीं सायं के समय सरकार के मुख्य प्रोजेक्ट को आकर्षक लाइटों से सजाया गया और आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया गया, जिसमें आमजन के अलावा विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों ने भी दीया प्रज्ज्वलित कर सेवा भाव का संकल्प लिया।




छुड़ानी में भी हुआ आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत गरीबदासीय प्रमुख पीठ श्री छतरी साहिब, छुड़ानी धाम को 1008 दीपों से जगमग किया गया। पीठ पीठाधीश्वर श्रीमहंत दया सागर ने आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संत गरीबदास फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक आनंद सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सेवा एवं जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है। फाउंडेशन के 108 कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर अभियान में सहभागिता की। उन्होंने बताया कि धाम तक बेहतर राजमार्ग सुविधा होने से अब विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु कम समय में दर्शन कर अपने घर लौट सकते हैं।

धर्मनगरी में आशीर्वाद का दीया के साथ हुआ भव्य सेवा संकल्प अभियान का आगाज
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, एसडीएम रेणुका नांदल, सीटीएम ऋतु ने प्रज्ज्वलित किए आशीर्वाद के दीये
17 अक्टूबर तक सेवा, जनकल्याण और जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां होंगी आयोजित
बेरी, 17 सितम्बर, अभीतक: धर्मनगरी बेरी में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान का आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना ने आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। साथ ही एसडीएम रेणुका नांदल और सीटीएम ऋतु ने भी दीप प्रज्वलित किया।वहीं गुरुवार की सुबह के समय हवन का आयोजन हुआ। भाजपा नेता संजय कबलाना ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय की भावना के साथ गरीब और जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत पूरे विश्व में हर क्षेत्र में नई बुलंदियां हासिल कर रहा है। सेवा और जनभागीदारी के माध्यम से देश के विकास में प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका निभा सकता है।
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर का विशेष महत्व
बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत किया जाना सेवा भावना और जनकल्याण के संकल्प को धार्मिक आस्था से जोड़ने का संदेश भी देता है। एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक उपमंडल में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सेवा भावना को व्यापक रूप देने का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़कर सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस बीच उपस्थित लोगों ने सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा,विस संयोजक राजेश आर्य,मंडल अध्यक्ष राजवीर शर्मा, धर्म सिंह कादयान, राज सैनी, रविंद्र कौशिक दूबलधन गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित करते भाजपा नेता संजय कबलाना। साथ में है एसडीएम रेणुका नांदल।










सेवा संकल्प अभियान: आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत 51 हजार दीयों से जगमग हुआ एम्स
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
रेवाड़ी, 17 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 51 हजार दीयों से एम्स परिसर को रोशन किया गया। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक बावल डा. कृष्ण कुमार, विधायक कोसली अनिल यादव, भाजपा जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली और एम्स निदेशक डा. डीएन शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को सेवा संकल्प अभियान जन-जन तक पहुंचाएगा। हरियाणा में 17 अक्तूबर, 2026 तक सेवा और कृतज्ञता के भाव से जनभागीदारी के साथ यह अभियान चलाया जाएगा। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सकारात्मकता का संदेश देने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश, आशा और नई ऊर्जा का प्रतीक है। 51 हजार दीयों का प्रज्ज्वलन सामूहिक सहभागिता और समाज के प्रति सेवा भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एम्स क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ ऐसे सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम लोगों में आपसी सहयोग और अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। विधायक बावल डा. कृष्ण कुमार और विधायक कोसली अनिल यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान एम्स परिसर में 51 हजार दीयों के प्रज्ज्वलन से मनोहारी एवं प्रकाशमय वातावरण बन गया। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, जिला महामंत्री कुलदीप चैहान, डॉ अरविंद कुंड, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, उपाध्यक्ष जीतू, जिला सचिव दिनेश यादव टीट, अनिल रायपुर, जिला मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, नीतू चैधरी, सुनील मेहंदीरता और जिला प्रशासन से एसडीएम संजीव कुमार, सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।




विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने घंटेश्वर मंदिर के समीप किए दीप प्रज्जवलित
डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय परिसर में प्रज्जवलित किया आशीर्वाद का दीया
रेवाड़ी, 17 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस आज शाम को रेवाड़ी जिला में सभी नवनिर्मित भवन, धार्मिक स्थल एवं लघु सचिवालयों के प्रांगण में हजारों की संख्या में आशीर्वाद के दीये प्रज्जवलित किए गए। रेवाड़ी के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने मोती चैक पर सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल घंटेश्वर मंदिर के समीप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस एवं उनके सेवाकाल के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्म दिन की अनेकों अनेक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र सेवा को अपना धर्म मानकर कर्तव्यों की पालना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समान रुप से पूरे प्रदेश का विकास करवा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
डीसी अभिषेक मीणा ने किया दीप प्रज्जवलित
रेवाड़ी लघु सचिवालय परिसर में डीसी अभिषेक मीणा ने आशीर्वाद का दीया जला कर सेवा संकल्प अभियान को जिला में सुचारु रुप से संचालित करने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले एक माह तक चलने वाले इस अभियान में निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ एडीसी राहुल मोदी, नगराधीश जितेंद्र कुमार व भाजपा नेता सुनील मुसेपुर भी मौजूद रहे।
प्रमुख स्थानों पर जलाएं आशीर्वाद के दीये
रेवाड़ी शहर में सोलाराही तालाब, रेजांगला पार्क, आईजी युनिवर्सिटी मीरपुर, राव तुलाराम स्टेडियम, राजकीय महिला महाविद्यालय, नवोदय विद्यालय, केएलपी कालेज, अहीर कालेज, सैनिक स्कूल, बसस्टैंड रेवाड़ी, बड़ा तालाब हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन रेवाड़ी में भी आशीर्वाद के दीये प्रज्जवलित किए गए।
बावल लघु सचिवालय में किए दीप प्रज्जवलित
इसके अलावा बावल लघु सचिवालय परिसर, धारुहेड़ा नगरपालिका परिसर तथा ग्रामस्तर पर चैपाल व सार्वजनिक स्थानों पर आशीर्वाद का दीया जलाकर जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, अधिकारी व आम लोगों देश सेवा का संकल्प लिया। बावल में इस मौके पर नायब तहसीलदार श्यामसुंदर, बीईओ फतेहसिंह व एसडीएम आॅफिस के स्टाॅॅफ सदस्य मौजूद रहे।
स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित हुआ दीवा अभियान
स्वास्थ्य विभाग की जिला रेवाड़ी की नोडल अधिकारी डॉ. रितु यादव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत शाम के समय जिले की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में दीया अभियान आयोजित किया गया। जिला अस्पताल, उपमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया।




सेवा संकल्प अभियान: जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता
रेवाड़ी, 17 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कला-कौशल का प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के स्कूलों मे आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त किया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शुक्रवार को ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों से चयनित विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।




विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में विश्वकर्मा पूजा दिवस मनाया गया
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: 17 सितंबर को विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में विश्वकर्मा पूजा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक बलवंत सिंह ने विद्यालय में हवन एवं यज्ञ का आयोजन कराया। इसमें सभी स्टाफ सदस्यों एवं बच्चों ने भाग लिया सभी स्टाफ सदस्यों ने यज्ञ में आहुति थी और अंत में श्री प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने विश्वकर्मा भगवान को याद करते हुए बताया कि रू यह पर्व केवल एक धार्मिक पूजा नहीं है, बल्कि यह हमारे श्रम, औजारों, मशीनों और हुनर के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है। हमारे कारखानों, दफ्तरों, और घरों में उपयोग होने वाली हर छोटी-बड़ी मशीन भगवान विश्वकर्मा की ही कृपा और मनुष्य की रचनात्मक सोच का परिणाम है।




समाज सेवा के लिए स्वेच्छा से आगे आए संस्कारम विश्वविद्यालय के विद्यार्थी
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिएराष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक साक्षात्कार एवं चयन सत्रका आयोजन किया गया। समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की इच्छा रखने वाले बड़ी संख्या में विद्यार्थियों नेस्वेच्छा से आगे आकरसाक्षात्कार में उत्साहपूर्वक भाग लिया।साक्षात्कार के दौरान विद्यार्थियों कीनेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, संचार कौशल, जिम्मेदारी की भावना और समाज सेवा के प्रति रुचिका आकलन किया गया। विद्यार्थियों ने एनएसएस से जुड़ने के अपने उद्देश्य साझा करते हुए सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक सेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समाज के प्रति उनकीजिम्मेदारी और सेवा भावनाको प्रदर्शित किया। चयनित स्वयंसेवक आगामी वर्ष में विभिन्नसामाजिक सेवा, जागरूकता एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रमोंमें सक्रिय भूमिका निभाएंगे। चयन समिति मेंडॉ. बबिता, हेड, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज,डॉ. गणेश, डीन, इंजीनियरिंग विभागएवं डॉ. आदित्य, प्रोफेसर, फार्मेसी विभाग, सुश्री सोनिया, असिस्टेंट प्रोफेसर, सुश्री पद्मिनी, असिस्टेंट प्रोफेसरशामिल रहे। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित यह चयन सत्र संस्कारम विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। चयनित स्वयंसेवक आगामी सत्र मेंसामाजिक सेवा कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों, सामुदायिक गतिविधियों, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी पहलोंमें सक्रिय रूप से भाग लेंगे। कार्यक्रम का समन्वयक डॉ. निशांत एवं डॉ. आशाने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं में समाज के लिए कुछ करने की इच्छा सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला है। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा की भावना को व्यवहार में उतारने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होने का अवसर मिलेगा।




सेवा संकल्प अभियान : नये भारत के शिल्पकार हैं पीएम मोदी: धनखड़
धनखड़ ने मोदी के पिछले 25 वर्षों के सेवाकाल को बताया ऐतिहासिक
धनखड़ ने नागरिक अस्पताल में मोदी जी के जन्मदिवस दिवस पर आयोजित रक्तदान, स्वास्थ्य जांच और पोषण आहार वितरण शिविर का किया शुभारंभ
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित रक्तदान ,निशुल्क स्वास्थ जांच और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण शिविर का पूर्व मंत्री औमप्रकाश धनखड़ ने शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री श्री धनखड़ ने रकदाताओं को बैच लगाकर समानित किया और मोदी जी के साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। पूर्व कृषि मंत्री धनखड़ ने पीएम मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा के सेवाकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मोदी जी एक सच्चे तपस्वी और संन्यासी की तरह माँ भारती की सेवा में अनवरत लीन हैं। उन्होंने गरीब कल्याण और हर भारतीय के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है। देश को उत्पादन, नवाचार, कृषि, सुरक्षा और आर्थिक मोर्चे पर दुनिया के अग्रणी देशों में खड़ा कर दिया है। धनखड़ ने कहा कि पहले हम हथियार आयात करते थे, आज भारत हथियार निर्यात करने वाले देशों की सूची में शामिल है। पहले हम चाँद की तरफ देखते थे, अब भारत चांद पर खोज करने वाले देशों की सूची में शामिल है। धनखड़ ने कहा जहां कृतज्ञता, बदलाव और विकसित भारत का विजन हो वहां पूरा देश एक साथ मोदी जी के साथ खड़ा मिलता है। धनखड़ ने जिला व प्रदेशवासियों से आवाहन किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर हर व्यक्ति सेवा भाव का संकल्प लें और विकसित होते भारत में भागीदार बनें। धनखड़ ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब विकसित होने के‘मोड और मूड’ में है। कोई भी बाधा नहीं बन सकती। धनखड़ ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को सेवा भाव से हो रहे कार्यों में भी कमी नजर आती है , इसीलिए देश की जनता कांग्रेस से लगातार दूर हो रही है। उन्होंने कहा कि आज से शुरू हुए जन सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम एक महीने तक जारी रहेंगे। हमारे कार्यकर्ता सेवा भाव की भावना के साथ लाभार्थियों तक पहुंचेगे ताकि हर अंतिम पात्र तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज शाम को देश भर में आशीर्वाद का दिया’ से घर और भवन रोशन होंगे। पूरे देश और प्रदेश के साथ झज्जर में भी विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय कैंसर संस्थान सहित अनेक भवनों और घरों में लाखों दीये रोशन होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक संजय कबलाना, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना और नागरिक अस्पताल की ओर से सीएमओ मंजू कादियान सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।




झज्जर के संवाद भवन में शुक्रवार को होगा बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह
साहित्यकारों का होगा संगम, तैयारियां पूरी
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: गांव गुड़ियानी में जन्मे यशस्वी साहित्यकार एवं मूर्धन्य पत्रकार स्व. बाबू बालमुकुंद गुप्त की 119वीं पुण्यतिथि पर राज्य स्तरीय स्मृति समारोह का आयोजन झज्जर के संवाद भवन में किया जाएगा, आज होने वाले कार्यक्रम में बाबू बालमुकुंद गुप्त पुरस्कार, पुस्तक लोकार्पण तथा विचार गोष्ठी मुख्य आकर्षण होंगे। इस विशेष आयोजन में साहित्यकारों का संगम होगा। आयोजन के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला के सौजन्य से आयोजित किए जा रहे इस साहित्यिक महोत्सव में प्रदेशभर से साहित्यकार भाग लेंगे। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता और साहित्य संरक्षण परिषद के अध्यक्ष ऋषि सिंघल ने दी। अवसर पर विचार गोष्ठी के माध्यम से हिंदी पत्रकारिता के मसीहा तथा राष्ट्रीयता के अग्रदूत गुप्त जी को याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह संयोजक परिषद के महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रवीण खुराना के संयोजन में इस गोष्ठी में विभिन्न विधाओं के प्रखर हस्ताक्षर शामिल होंगे, जिनमें पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल (साहित्य), डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी (अकादमी), केबी पंडित (पत्रकारिता), डॉ. वीरेंद्र सिंह चैहान (संस्कृति), अशोक छाबड़ा (मुख्यमंत्री कार्यालय प्रतिनिधि), रतिंद्र सिंह (शिक्षा), विमल गुप्त (गुप्त जी के वंशज), डॉ. महिपाल यादव (विश्वविद्यालय), रोहित यादव (परिषद), सरपंच नरेंद्र कुमार (हवेली) तथा कृष्ण भगवान गोयल (गुड़ियानी) के नाम उल्लेखनीय हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा परिषद की देखरेख में रेवाड़ी तथा झज्जर जिले के शिक्षण संस्थानों में बाबू बालमुकुंद गुप्त हिंदी पखवाड़ा भी संपन्न हो चुका है।

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और सुधार का अंतिम अवसर, अब केवल 13 दिन शेष: डीसी
एसआईआर-2026 अभियान के तहत 30 सितंबर तक दर्ज कराएं दावे- आपत्तियां, पात्र युवा तुरंत भरें फॉर्म-6
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला झज्जर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने का कार्य जारी है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तथा अपात्र नामों को हटाने और आवश्यक संशोधनों की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाए। डीसी ने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपना तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम और विवरण प्रारंभिक मतदाता सूची में समय रहते जांच लें। उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित दस्तावेजों एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। पात्र युवाओं से विशेष आग्रह किया गया कि वे मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें और 30 सितंबर की अंतिम तिथि का इंतजार न करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निपटान पर विशेष ध्यान दिया जाए।
वोटर हर हाल में 30 सितंबर तक दर्ज कराएं दावे-आपत्तियां
डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निपटान 28 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 नवंबर को होगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं। मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण की जांच कर लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर समय रहते आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन करें।
मतदाता फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से कराएं आवश्यक सुधार
डीसी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। वहीं, मृत, अपात्र, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता के नाम के संबंध में फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तुत करने चाहिए, ताकि दावे-आपत्तियों का निपटान नियमानुसार किया जा सके।
बीएलओ, ईआरओ और एईआरओ से प्राप्त करें सहायता
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि नागरिक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने अथवा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) अथवा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। मतदाता सूची से संबंधित सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। डीसी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, विश्वसनीय एवं अद्यतन बनाने में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे एसआईआर-2026 अभियान के तहत निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करें।






सेवा के माध्यम से युवा वर्ग समाज और राष्ट्र निर्माण में दें योगदान: धनखड़
नागरिक अस्पताल परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित
पूर्वं मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हरियाणा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ किया और रक्तदाताओं का बैज लगाकर उत्साहवर्धन किया। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज से सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभर में कहीं रक्तदान शिविर, कहीं स्वास्थ्य जांच शिविर तथा विभिन्न सामाजिक सेवाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। विकसित भारत के विजन और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ देशभर में विभिन्न सेवा एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है। पूर्व मंत्री ने झज्जर जिला सहित प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति कोई न कोई सेवा भाव का संकल्प ले और समाजहित में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाज में सहयोग और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जहां कृतज्ञता, बदलाव और विकसित भारत का विजन हो, वहां पूरा देश एक साथ खड़ा रहता है। उन्होंने रक्तदान शिविर के माध्यम से नागरिकों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त हरियाणा की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना,भाजपा नेता संजय कबलाना, पूर्व चेयपर्सन सुनीता चैहान, प्रवीण गर्ग, कमल गिरोत्रा बिट्टू, सिविल सर्जन डॉ मंजू कादियान, उप सिविल सर्जन डॉ कुलदीप, तहसीलदार शेखर नरवाल सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
झज्जर नागरिक अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़।


सेवा संकल्प अभियान: गौशालाओं में यज्ञ व पशु स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
गौशालाओं में हवन के साथ गौ वंश के स्वास्थ्य की हुई जांच, पशुपालन विभाग ने निभाई अहम भूमिका
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में झज्जर जिला की गौशालाओं में यज्ञ एवं पशु स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। इस दौरान गौशालाओं में विधिवत हवन कर वातावरण को सकारात्मक और आध्यात्मिक बनाया गया। साथ ही पशुपालन विभाग की टीम ने गौ माता के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया। कार्यक्रम के दौरान गौशालाओं में मौजूद पशुओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच, तापमान, खानपान, शारीरिक स्थिति और संभावित बीमारियों से संबंधित परीक्षण किए गए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने गौशाला संचालकों को पशुओं की नियमित देखभाल, स्वच्छता, संतुलित आहार और साफ पानी की उपलब्धता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। बीमार या कमजोर पशुओं की पहचान कर उनके उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनीष डबास ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गौशालाओं में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य गौवंश के प्रति सेवा, संरक्षण और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि गौशालाएं केवल पशुओं के आश्रय स्थल नहीं, बल्कि समाज की सेवा और जीवों के प्रति करुणा का प्रतीक भी हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में पशु सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और गौशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग मिलता है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा गौशालाओं में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। यज्ञ कार्यक्रम में गौशाला संचालकों, सेवाभावी नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने गौवंश की सेवा, संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।




दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण में नए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने रिबन काटकर किया पंजीकरण अभियान का शुभारंभ
पात्र महिलाओं से योजना का लाभ उठाने का आह्वान
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के तहत आज से नए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। झज्जर में डीसी वर्षा खांगवाल ने लघु सचिवालय फेज 2 परिसर में अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने रिबन काटकर पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत की और पात्र महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। डीसी ने कहा कि योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने पात्र महिलाओं से आह्वान किया कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाली 2100 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता का लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान पात्र महिलाओं को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध करवाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। जिला प्रशासन द्वारा पात्र महिलाओं से अपील की गई है कि वे योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर समय पर अपना पंजीकरण करवाएं और सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं। इस अवसर पर सीटीएम ऋतु, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणु बाला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और अनुशासन से संवारें अपना भविष्य’
गांव तलाब के आरईडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उन्हें सुरक्षित, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गांव तलाब स्थित त्.म्.क्. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, डायल-112, यातायात नियमों तथा शिक्षा और खेलकूद के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।पुलिस टीम में तैनात मुख्य सिपाही सपना और एसपीओ संजीत ने विद्यार्थियों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी देते हुए बताया कि नशे से संबंधित सहायता एवं जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है। विद्यार्थियों को समझाया गया कि नशा स्वास्थ्य, पढ़ाई, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है। इसके बजाय शिक्षा को अपनी सफलता का आधार बनाकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।विद्यार्थियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और लक्ष्य प्राप्त करने की भावना विकसित करते हैं। खेलों में भाग लेने वाला विद्यार्थी अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकता है।इस दौरान डायल-112, साइबर अपराध से बचाव तथा यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार तथा मित्रों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।




दो मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा वाहन बरामद’
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सालावास क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरीशुदा दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं।थाना सालावास प्रबंधक निरीक्षक बलराज ने बताया कि धुप्पल निवासी विठला ने शिकायत देते हुए बताया था कि 14 सितंबर 2026 की रात उसने अपनी दो मोटरसाइकिलें अपने मकान के पड़ोसी के प्लॉट में खड़ी की थीं। अगले दिन सुबह दोनों मोटरसाइकिलें वहां नहीं मिलीं। शिकायत पर थाना सालावास में संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया।दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही जोगिंदर की पुलिस टीम ने गांव विठला निवासी दो व्यक्तियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान आकाश और राहुल के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा चोरीशुदा दोनों मोटरसाइकिलें गांव विठला के खेतों से बरामद की गईं।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



बी एस 3 व बी एस 4 वाहनों के संबंध में यातायात पुलिस ने चालकों को किया जागरूक’
बहादुरगढ, 17 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा बीएस3 एवं बीएस4 श्रेणी के वाहनों को लेकर चलाई जा रही योजना एवं निर्धारित नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त यातायात शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में ट्रैफिक थाना केएमपी प्रभारी उप निरीक्षक पवन कुमार की पुलिस टीम द्वारा केएमपी सहित विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है।यातायात पुलिस टीम द्वारा विशेष रूप से बीएस3 एवं बीएस4 वाहनों के ड्राइवरों को निर्धारित समय-सीमा एवं संबंधित नियमों के बारे में अवगत कराया गया तथा उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने चालकों को समझाया कि निर्धारित समय-सीमा पूरी हो जाने के बाद नियमों के अनुसार ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें इंपाउंड किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों को पैम्फलेट वितरित कर आवश्यक जानकारी दी जा रही है, ताकि चालक नियमों को आसानी से समझ सकें और किसी प्रकार की परेशानी से बच सकें। इसके साथ ही आमजन एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर संबंधित नियमों एवं जागरूकता संदेशों से जुड़े बैनर भी लगाए गए हैं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों से संबंधित नियमों एवं निर्धारित समय-सीमा की जानकारी रखें तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजना का समय रहते लाभ उठाएं।

महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात में एक आरोपी गिरफ्तार,18 हजार रुपए बरामद’
बहादुरगढ़, 17 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसके हिस्से में आए पैसों में से ₹18 हजार की राशि बरामद की है। आरोपी से पूछताछ के दौरान एक अन्य वारदात का भी खुलासा हुआ है।थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ के प्रबंधक उप निरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि 28 अगस्त 2026 की शाम सेक्टर-6 डिवाइडिंग रोड, बहादुरगढ़ स्थित गोलगप्पे की रेहड़ी के पास एक महिला गोलगप्पे खा रही थी। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सीहोल जिला पलवल निवासी मनजीत की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी अमन निवासी उत्तर प्रदेश, हाल दिल्ली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।पूछताछ के दौरान सामने आया कि वारदात के समय आरोपी अमन मोटरसाइकिल चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर उसके हिस्से में आए पैसों में से ₹18 हजार बरामद किए।पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा ओमेक्स सिटी में की गई एक अन्य वारदात का भी खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। झज्जर पुलिस का उद्देश्य अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाना तथा आमजन की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित करना है।

विद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का क्षण!
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: अत्यंत प्रसन्नता एवं गर्व हो रहा है कि हमारे विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा वर्षा जांगड़ा पुत्री श्री विजयपाल जांगड़ा ने राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अलग-अलग स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल प्राप्त किए हैं।
100 मीटर फ्रीस्टाइल – सिल्वर मेडल
200 मीटर फ्रीस्टाइल – सिल्वर मेडल
वर्षा जांगड़ा की इस शानदार उपलब्धि के साथ ही उसका राष्ट्रीय स्तर (छंजपवदंस स्मअमस) की तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर हमारे विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह उपलब्धि वर्षा की मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उसकी इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय परिवार की ओर से वर्षा जांगड़ा एवं उसके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएं। बहुत-बहुत बधाई वर्षा! राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन करो।
हर शिकायत का स्थायी समाधान हो सुनिश्चित, समाधान शिविर को जनसेवा का माध्यम मानकर करें कार्य: एसडीएम’
शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को दें प्राथमिकता’
बेरी, 17 सितम्बर, अभीतक: बेरी स्थित लघु सचिवालय में वीरवार को एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में एसडीएम ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रेणुका नांदल ने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें दोबारा खुली हैं, उनके कारणों की जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष स्वयं ऐसी शिकायतों पर संज्ञान लें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए समाधान करवाएं, ताकि वही शिकायत दोबारा न खुले। उन्होंने कहा कि आमजन प्रशासन पर विश्वास करके अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर लोगों की छोटी से छोटी समस्या का भी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर को केवल औपचारिकता न मानते हुए जनसेवा का माध्यम समझें और हर शिकायत का समयबद्ध व स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। एसडीएम ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित दिन पर समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मनोज कुमार, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग वीरेंद्र सिंह, जेई प्रवीण अहलावत, पटवारी मंजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





बार की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने दी अधिवक्ताओं में जुडिशल ऑफिसर को पार्टी
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: आज जिला बार एसोसिएशन झज्जर में नवनियुक्त कार्यकारिणी ने सभी सम्मानित अधिवक्ताओं के साथ सभी ज्यूडिशल ऑफीसर्स को पार्टी दी तथा नई कार्यकारणी ने बड़ी-बड़ी सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया। वह अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी से निभाने का वादा किया तथा साथ ही वकीलों की गरिमा को बनाए रखने के लिए हर कठिन प्रयास करेंगे। इसके बाद श्री राजकुमार यादव जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बड़ी-बड़ी मंच पर आकर टीम सहित सभी का धन्यवाद किया और हंसी के ठाके लगाएं इस मौके पर अधिवक्ताओं की एक बड़ी भीड़ देखने को मिली।

समाधान शिविर: विभागाध्यक्ष कोई भी शिकायत न रखें लंबित, शिकायतों का शीघ्र हो निदान: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें
रेवाड़ी, 17 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में आमजन की समस्याओं के निवारण के समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजन की प्राप्त शिकायतों का अधिकारी तत्परता से समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की शिकायतों की सुनवाई की। समाधान शिविर में गांव बालावास जमापुर में हाई वोल्टेज बिजली की तारे मकान के पास से दूर करने की शिकायत पर डीसी ने बिजली विभाग अधिकारी को जांच करते हुए तार मकान से दूर करने के निर्देश दिए। गांव आराम नगर में अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ बावल को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव निगणियावास में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ धारूहेड़ा को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। रेवाड़ी के सेक्टर-4 में पार्क की मरम्मत करवाने की समस्या के निदान के लिए डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को पार्क की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए। शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों के निवारण के लिए जिला मुख्यालय सहित बावल व कोसली उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजन की समस्याओं को सुनकर समाधान किया जाता है। नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए नजदीक उपमंडल स्तर पर भी अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकते हैं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एएसपी दीपिका अग्रवाल, सीटीएम जितेंद्र कुमार व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना के पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए 27 सितंबर तक लगाए जाएंगे विशेष कैंप
रेवाड़ी, 17 सितम्बर, अभीतक: दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना फेस-2 के पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए जिला रेवाड़ी में 17 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा। जिला में योजना के लगभग 52 हजार संभावित लाभार्थियों का डाटा प्राप्त हुआ है, जिनका पंजीकरण किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू बाला ने बताया कि पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए जिला स्तर के साथ-साथ रेवाड़ी, बावल और कोसली उपमंडल स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। कैंपों में संबंधित विभागीय कर्मचारी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर पात्र लोगों का पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे।
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पुराना डीसी कार्यालय रेवाड़ी, उपमंडल रेवाड़ी पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय रेवाड़ी, उपमंडल बावल में उपमंडल अधिकारी (ना.) कार्यालय बावल, उपमंडल कोसली पर उपमंडल अधिकारी (ना.) कार्यालय, कोसली में कैंपों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों पंजीकरण डीडीएलएलवाई ऐप के माध्यम से किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि योजना के पात्र लाभार्थी निर्धारित अवधि के दौरान अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर पंजीकरण करवाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

सेवा संकल्प अभियान 2026
सेवा ऑन व्हील्सश् अभियान के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए रक्तदान शिविर
रेवाड़ी, 17 सितम्बर, अभीतक: स्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी द्वारा सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में स्वास्थ्य जागरूकता, जनसेवा, स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही एनीमिया मुक्त हरियाणा के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान का भी शुभारंभ किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ऑन व्हील कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अमित यादव एवं डॉ. जोगेंद्र तंवर ने एमएमयू को रवाना किया। इसके माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक चिकित्सा एवं चिकित्सकीय परामर्श सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
जिला में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर
सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया के मार्गदर्शन में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू), मीरपुर में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की उपस्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा उपमंडल अस्पताल कोसली में कोसली के विधायक अनिल यादव व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल में एसडीएम बावल की उपस्थिति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया तथा रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
डॉ. नरेंद्र दहिया के मार्गदर्शन में जिला नागरिक अस्पताल रेवाड़ी व आईजीयू मीरपुर में आभा आई पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने रोचक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन को जागरूक किया।
एनीमिया मुक्त हरियाणा 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ
एनीमिया मुक्त हरियाणा जिला रेवाड़ी के नोडल अधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिले में 17 सितंबर से एनीमिया मुक्त हरियाणा के 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया द्वारा किया गया। अभियान के तहत लक्षित लाभार्थियों की एनीमिया जांच की जाएगी। इसमें नवजात शिशुओं से लेकर प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं (डब्ल्यूआरए) तक विभिन्न वर्गों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन
आईजीयू मीरपुर में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और नागरिक अस्पताल कोसली में विधायक अनिल यादव ने किया शुभारंभ
जिला में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों में करीब 160 यूनिट रक्त एकत्रित
रेवाड़ी, 17 सितम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला स्वास्थ्य विभाग एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को श्सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू), मीरपुर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। आईजीयू मीरपुर में आयोजित शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम जनसेवा की भावना को और मजबूत करता है। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए अन्य लोगों से भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इसी क्रम में नागरिक अस्पताल कोसली में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक अनिल यादव ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए रक्त का पर्याप्त भंडार बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ समाज में सहयोग और मानवता की भावना भी मजबूत होती है। नागरिक अस्पताल कोसली में शिविर के दौरान 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। सीएचसी बावल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम संजीव कुमार ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। सीएचसी बावल में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके अतिरिक्त रेवाड़ी ब्लड बैंक में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 4 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस प्रकार जिले में आयोजित इन चारों रक्तदान शिविरों में करीब 160 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया, डा. रितु यादव, ब्लड बैंक इंचार्ज डा. संदीप यादव, डा. कपिल, डा. अमित कौशिक, एसएमओ कोसली डा. विक्रम सिंह, डा. जयपाल, सीएचसी बावल एमओ डा. रामनिवास, डा. धर्मेंद्र, डा. विजय प्रकाश, जिला रेडक्रॉस सोसायटी प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश, अनिल, पवन, सतीश कुमार और मोती लाल आदि मौजूद रहे।




राष्ट्र सेवा को समर्पित है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता
प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम से आगे बढ़ रहा है भारत- वन मंत्री राव नरबीर सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने रेवाड़ी में नमो वन का किया शुभारंभ
रेवाड़ी, 17 सितम्बर, अभीतक: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने वीरवार को वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ रेवाड़ी के एनएच-11 तथा एनएच-8 के सर्कल पॉइंट पर दो हेक्टेयर की भूमि पर मियावाकी पद्धति से विकसित होने वाले नमो वन का शुभारंभ किया। यहां 72 प्रजातियों के 20 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक सेवा काल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की आज से शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से राष्ट्र प्रथम और देशहित को सर्वोपरि मानते हुए भारत की प्रगति और जन-जन की भलाई के लिए काम किया है, उसी प्रकार समाज और देश की भलाई के लिए सेवा के विभिन्न प्रकल्प एक माह तक आयोजित किए जाएंगे। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने एक महीने में 50 हजार से एक लाख तक कैटरेक्ट के ऑपरेशन करवाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के लिए पार्टी ने भाजपा हरियाणा नमो सेवा पोर्टल शुरू किया है। उन्होंने कहा कि वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने पिछले दिनों मानेसर में नमो वन की स्थापना करवाई थी। आज रेवाड़ी में नमो वन की स्थापना हुई है। वन मंत्री ने हर जिले में नमो वन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जो कि वन क्षेत्र की कमी को पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ते औद्योगीकरण के परिवेश में वनीकरण भी अत्यंत आवश्यक है। उद्योग एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 साल से की जा रही राष्ट्र सेवा को ध्यान में रखते हुए आज रेवाड़ी में नमो वन की स्थापना की गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में भारत ने उन्नति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देश की सेवा करने का संकल्प लें। वन मंत्री ने कहा कि नमो वन में 5 साल तक इन पौधों की देखभाल की जाएगी। इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी प्रो. मदनलाल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डा. सतीश खोला, जिला महामंत्री कुलदीप चैहान, प्रीतम चैहान, रामपाल यादव, सह मीडिया प्रभारी हितेश चैधरी, रत्नेश बंसल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम दलबीर सिंह, वन मंडल अधिकारी दीपक नंदा कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान रू जनमानस के जीवन में बदलाव लाने में कारगर साबित हो रही जनकल्याणकारी योजनाएं
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लाभ से विकास नगर की अदिति के जीवन की आसान हुई राह
रेवाड़ी, 17 सितम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, विकास और कल्याण के लिए संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों की समय पर पहचान, उपचार और पुनर्वास सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी पहल के अंतर्गत रेवाड़ी की अदिति को समय पर उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं मिलने से उसके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आया है। डीईआईसी कम आरबीएसके प्रबंधक मीनाक्षी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अदिति आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंधित है। उसके पिता वेयरहाउस में कार्य करते हैं। एक वर्ष दो माह की आयु में अदिति अपनी गर्दन और सिर को स्थिर नहीं रख पाती थी। उसके बोलना शुरू करने में भी देरी थी। स्वास्थ्य जांच के दौरान उसमें मध्यम तीव्र कुपोषण तथा गंभीर रक्ताल्पता पाई गई। उसका हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 4 ग्राम प्रति डेसीलीटर था।
20 मई 2022 को हुई स्वास्थ्य जांच से शुरू हुआ बदलाव
विकास नगर, रेवाड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में 20 मई 2022 को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने अदिति की स्वास्थ्य जांच की। जांच में उसकी विकासात्मक देरी और गंभीर रक्ताल्पता की पहचान हुई। स्वास्थ्य दल ने बच्ची के माता-पिता को उसकी स्थिति और उपचार की आवश्यकता के बारे में समझाया। प्रारंभ में परिवार उपचार के लिए तैयार नहीं था। अदिति के पिता भी नियमित उपचार और व्यायाम चिकित्सा को लेकर सहयोग नहीं कर रहे थे। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य दल ने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय किया। आशा कार्यकर्ताओं ने लगातार परिवार से संपर्क कर उपचार के लिए प्रेरित किया। वहीं, शहरी स्वास्थ्य दल ने भी परिवार को तीन बार समझाया। लगातार प्रयासों के बाद अदिति की मां उसे उपचार के लिए विकासात्मक मूल्यांकन एवं प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र लेकर पहुंचीं। 6 अगस्त 2022 को अदिति का केंद्र में पंजीकरण किया गया।
गंभीर रक्ताल्पता का निःशुल्क उपचार
जांच में गंभीर रक्ताल्पता पाए जाने के बाद अदिति को जिला नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी में रक्त चढ़ाने के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद उसके विकास में सुधार के लिए नियमित व्यायाम चिकित्सा और वाणी चिकित्सा शुरू की गई। गर्दन एवं रीढ़ के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए विशेष व्यायाम कराए गए। साथ ही, पेट के बल लेटने सहित आवश्यक व्यायाम नियमित रूप से करवाए गए।
नियमित उपचार से विकास की गति में आया सुधार
नियमित उपचार और परिवार के सहयोग से अदिति में लगातार सुधार दिखाई देने लगा। लगभग डेढ़ महीने की व्यायाम चिकित्सा के बाद अदिति अपनी गर्दन और सिर को स्थिर रखने लगी तथा हल्का करवट लेना शुरू किया। एक वर्ष छह माह की आयु में वह बिना सहारे बैठने लगी। वाणी चिकित्सा के बाद उसने बड़बड़ाने वाली आवाजें निकालना भी शुरू किया। एक वर्ष नौ माह की आयु में उसने घुटनों के बल चलना और सहारे से खड़ा होना शुरू किया। दो वर्ष की आयु में नियमित व्यायाम चिकित्सा के बाद अदिति ने अपने पैरों पर चलना शुरू कर दिया।
परिवार की झिझक दूर करने में काउंसलिंग रही महत्वपूर्ण
अदिति के उपचार के प्रारंभिक चरण में परिवार की ओर से सहयोग की कमी एक चुनौती थी। उसके पिता बच्ची को उपचार और व्यायाम के लिए ले जाने के पक्ष में नहीं थे। उनका कहना था कि उनके पास इसके लिए समय नहीं है। जिला की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा लगातार परामर्श, आशा कार्यकर्ताओं के घर-घर संपर्क और स्वास्थ्य दल के अनुवर्ती प्रयासों से परिवार को बच्ची की स्थिति तथा नियमित उपचार के महत्व की जानकारी मिली। इसके बाद अदिति की मां ने उपचार जारी रखा और उसकी नियमित चिकित्सा में सहयोग किया।
समय पर पहचान, निःशुल्क उपचार और निरंतर देखभाल, परिवार ने जताया आभार
अदिति के माता-पिता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई सेवाओं को लेकर सरकार का आभार व्यक्त किया। समय पर स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क रक्त चढ़ाने की सुविधा, नियमित व्यायाम चिकित्सा, वाणी चिकित्सा और लगातार अनुवर्ती कार्रवाई से अदिति के स्वास्थ्य एवं विकास में महत्वपूर्ण सुधार हुआ। केंद्र सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास को प्राथमिकता देते हुए संचालित ऐसी स्वास्थ्य सेवाएं जरूरतमंद परिवारों तक उपचार और सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अदिति की कहानी समय पर पहचान, उचित उपचार और निरंतर देखभाल से आए सकारात्मक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है। समय पर पहचान, निःशुल्क उपचार और निरंतर देखभाल अदिति की यह अनकही कहानी एक स्वस्थ और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ते कदमों की कहानी है।
सोनीपत: सोनीपत में 6 साल की बच्ची की हत्या का मामला
मृतक बच्ची के हाथ पैर बंधे हुए मिले
मोहाना थाना क्षेत्र में मिला 6 साल की बच्ची का शव
मोहाना थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
आरोपी को लिया हिरासत में पुलिस कर रही है पूछताछ
पुलिस का कहना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
झज्जर: झज्जर में बोले भाजपा नेता ओम प्रकाश धनखड़
देश भर में मनाया जा रहा है सेवा दिवस के रूप में मोदी जी का जन्मदिन
अलग-अलग तरह की सेवाओं के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा दिलाया जा रहा है संकल्प
देहदान, अंगदान, वृक्षारोपण, बड़े-बड़े मेगा हेल्थ कैंप, रक्तदान शिविरों का हो रहा है आयोजन
कहा: कई हजार दीयों की जगमगाहट से रोशन होगा झज्जर जिले का बाढसा एम्स कैंसर संस्थान
मोदी जी के कार्यकाल में ही हुआ था राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का भूमि पूजन और खड़ी हुई थी भव्य इमारत
झज्जर जिला सहित प्रदेशवासियों से किया आवाहन, प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर हर व्यक्ति ले कोई ना कोई सेवा भाव का संकल्प
प्रधानमंत्री जी का भी हैं आग्रह, आशीर्वाद का दिया जरूर जलाएं और वह भी 2047 के विकसित भारत के लिए
धनखड़ बोले, जहां कृतज्ञता, बदलाव और विकसित भारत का विजन हो वहां रहता है पूरा देश एक साथ खड़ा
कांग्रेस पर बोला धनखड़ ने हमला, अपनी मस्ती को भूल जाती है कांग्रेस, दूसरे की समर्पित हस्ती को याद रखती है कांग्रेस
नरेंद्र मोदी जी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री, जिन्होंने होली और दिवाली पर भी एक दिन की छुट्टी नहीं मनाई
अमिताभ बच्चन को साथ लेकर राजीव गांधी की तरह सरकारी विमान से लक्षद्वीप नहीं जाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सैनिकों के बीच मनाते हैं प्रधानमंत्री अपनी होली और दिवाली
फिरौती के लिए कोठियों पर फायरिंग करने वाले लॉरेंस गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार
दो विदेशी समेत पांच ऑटोमैटिक पिस्टल और 12 कारतूस बरामदय वारदात में इस्तेमाल टेंपरेरी नंबर वाली फॉर्च्यूनर बरामद
रोहतक के एक प्राइवेट स्कूल में गुरुवार को हंगामा हुआ। स्कूल के बाहर जुटे लोगों ने आरोप लगाया कि नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े 4 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत हुई है। स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को चुपचाप बच्ची को पीजीआई में भर्ती करा दिया। उसके बाद परिवार को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि एक डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। बच्ची ने उनको बताया कि कोई उसे स्कूल के टॉयलेट में ले गया था। हालांकि, अभी आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है।
पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के ठिकानों पर म्क् की रेड’
गुरुग्राम में वाटिका लिमिटेड के बड़े रियल एस्टेट फ्रॉड की कर रही है जांच’
चार प्रोजेक्ट्स में 661 निवेशकों से ₹248.46 करोड़ वसूले, कब्जा और सेल डीड नहीं दिए’
समय पर कब्जा, अस्यूयर्ड रिटर्न और लीज रेंटल का वादा कर निवेशकों से पैसे लिए, म्क् ने गोपाल कांडा से जुड़े तीन परिसरों पर सर्च किया’
गोपाल कांडा (पूर्व मंत्री) के गुरुग्राम निवास, फार्म हाउस और ऑफिस पर पीएमएलए की धारा 17 के तहत सर्च, फंड डायवर्जन का संदेह
वाटिका लिमिटेड ने चार कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में ₹248.46 करोड़ जुटाए, निवेशकों को न तो कब्जा मिला न ही सेल डीड’
निवेशकों के पैसे डायवर्ट कर गोपाल कांडा से जुड़ी कंपनियों में ट्रांसफर किए गए, गुरुग्राम में तीन जगहों पर छापेमारी’
661 निवेशकों से पैसे लेकर समय पर पजेशन और रिटर्न का वादा तोड़ा था’
ईडी ने कांडा के रेसिडेंस, फार्महाउस और ऑफिस में सर्च किया’
रोहतक में यूकेजी छात्रा से स्कूल में यौन शोषण की आशंका।
ग्रामीणों को साथ लेकर निजी स्कूल के बाहर परिजनों ने किया हंगामा।
सोमवार को स्कूल गई थी बच्ची तब हुई हरकत!
घर पहुंचने पर कपड़े बदलते समय बच्ची की हालत बिगड़ी मिली।
परिजन बच्ची को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से पीजीआईएमएस रेफर किया गया।
लाखन माजरा थाना पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू की।
मीडिया कर्मियों से बातचीत करने से पुलिस ने किया परहेज।
स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस।
इनेलो ने सम्मान दिवस को लेकर झज्जर हलके में चलाया निमंत्रण अभियान
9 गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को दिया सम्मान दिवस कार्यक्रम का निमंत्रण
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से 17 सितंबर 2026 को झज्जर हलके में सम्मान दिवस निमंत्रण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हलके के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को आगामी सम्मान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। इनेलो के प्रांतीय सचिव एवं झज्जर हलका प्रभारी आनंद सिंह श्योराण की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों को सम्मान दिवस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण अभियान के तहत बिठला में सुबह 10 बजे, निलाहेड़ी में 10ः30 बजे, मुंडाहेड़ा में 11 बजे, कोंद्रावाली में 11ः30 बजे, निवादा में दोपहर 12 बजे, रेदुवास में 12ः30 बजे, चढ़वाना में 1 बजे, कोयलपुर में 1ः30 बजे तथा बम्बूलिया में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इस अवसर पर आनंद श्योराण (हलका प्रभारी), देवेंद्र जाखड़ (हलका अध्यक्ष), सूबेदार मेजर कृष्ण श्योराण, पवन धनखड़, धर्मवीर दरोगा, सूबेदार मेजर सुखबीर जाखड़, मुकेश काकरान, चिंटू जाखड़ और डॉक्टर देवेंद्र सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए आगामी सम्मान दिवस कार्यक्रम में भागीदारी का आह्वान किया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों को लेकर भी ग्रामीणों से बातचीत की। जिला प्रेस प्रवक्ता योगेश सैनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान दिवस को लेकर झज्जर हलके में गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
जनसेवा, राष्ट्रहित और विकसित भारत के संकल्प के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्पण देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है: रीतिक वधवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने काटा केक
भिवानी, 17 सितम्बर, अभीतक: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने वाले स्वतन्त्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं।मोदी आज सबसे बड़े और ताकतवर शख्सियत के रूप में जाने जाते हैं। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विश्वभर में देश की छवि को मजबूत किया है। पीएम मोदी के जन्मदिन के खास मौके पर भाजपाइयों ने केक काट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा नें कहा कि माँ भारती की सेवा हेतु अहर्निश, अविराम और अथक रूप से राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आपको जन्मदिन की अशेष-अनंत शुभकामनाएं।सार्वजनिक-राजनीतिक जीवन में 5 दशक से अधिक की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने यात्रा के माध्यम से श्सेवा, शुचिता और समन्वयश् को जिस प्रकार से साधा है, वह सभी के लिए प्रेरणाप्रद है। वधवा ने कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के रूप में वैश्विक पटल पर भारत के मानवर्धन के साथ-साथ हर वर्ग एवं प्रत्येक क्षेत्र में देश को सक्षम, श्रेष्ठ और सामर्थ्यवान बनाने हेतु आपने अनेकों संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाया है।आज इस विशेष दिन पर भाजपा कार्यकर्ता माँ भगवती से आपके दीर्घायु, आरोग्यता एवं मंगलमय जीवन हेतु प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, रमेश चैधरी, धर्मेंद्र अरोड़ा, भूपेंद्र तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, कंवरपाल तिगड़ाना भी उपस्थित रहे।
ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द किया जाएगा विस्तार: राजेन्द्र तंवर
संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को दी जाएगी जिम्मेदारियां: राजेन्द्र तंवर
असंध, 17 सितम्बर, अभीतक: ओबीसी ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी महिला विंग व युवा विंग में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएगी। संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जिम्मेदारियां दी जाएगी। उपरोक्त विचार ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र तंवर ने जारी एक बयान में कहें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ओबीसी के अधिकारों, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के लिए ओबीसी ब्रिगेड ने प्रदेशभर में दस लाख नए सदस्य बनाने का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। तंवर ने कहा कि सरकार लगातार पिछड़ा वर्ग के हक अधिकारों को नजरंदाज कर उनके हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम व द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए ताकि ओबीसी के बच्चों को अधिकारी बनने का मौका मिल सकें। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकल बॉडीज और पंचायती राज संस्थाओं तथा सत्ता व राजनीतिक पार्टियों के संगठनों में जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग अब गुमराह नहीं होगा बल्कि अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा। ओबीसी ब्रिगेड के प्रदेश प्रवक्ता रोहताश वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कुछ और नियुक्तियां भी जल्द की जाएगी। वर्मा ने कहा कि ओबीसी ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र तंवर के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर संगठन और अधिक सक्रिय होकर सामाजिक न्याय व संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कार्य करेगा।
सब्जी मंडी भिवानी एवं विकास नगर क्षेत्र में उच्च न्यायालय के आदेश पर उपायुक्त भिवानी ने अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए दिये निर्देश
नगर परिषद भिवानी और मार्केट कमेटी ने सब्जी मंडी क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण हटाने के लिए दिए नोटिस
विकास नगर नागरिक सभा क्षेत्र के वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिये सामाजिक एवं कानूनी प्रयास जारी रखेगी – डॉ आर बी गोयल
भिवानी, 17 सितम्बर, अभीतक: नई सब्जी मंडी के दुकानदारों एवं विकास नगर सभा भिवानी के बीच विवाद में भीमसैन एवं अन्य बनाम हरियाणा सरकार आदि की याचिका में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 30-04-2025 की अनुपालना करने बारे उच्च न्यायालय द्वारा जारी नोटिस के बाद उपायुक्त भिवानी ने उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार स्थानीय प्रशासन के विभिन्न विभागों को नई सब्जी मंडी और विकास नगर क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त आदेश जारी किये है। उपायुक्त के आदेश अनुसार मंडी की रोहतक रोड के साथ लगती दीवार से दो अवैध प्रवेश को बंद कर दिया है और विकास नगर के 60 फीट रोड पर विकेट गेट पर लोहे के द्वार लगा दिये है। नगर परिषद भिवानी और मार्केट कमेटी भिवानी द्वारा दुकानदारों तथा एस.सी.एफ नंबर 1 से 34 को दुकानों के आगे प्लेटफार्म से अतिक्रमण हटाने और दुकानों के पीछे बनाए अवैध निर्माण को हटाने के नोटिस जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने नगर परिषद भिवानी को विकास नगर की 80 फुट रोड़ से रेहड़ी व सभी प्रकार के अतिक्रमण इत्यादि को हटाने को निर्देश दिए है और डीएसपी ट्रैफिक को इन सड़कों पर वाणिज्य माल ढुलाई करने वाले वाहनों को रोकने और सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए है। सब्जी मंडी में आने वाले सभी वाहनों को रोहतक रोड पर लगे मुख्य द्वार से आने के निर्देश भी जारी किए गए है। इस बारे में जानकारी देते हुए विकास नगर नागरिक सभा के संरक्षक आर पी सिंह सेवानिवृत्त आईएएस, सभा अध्यक्ष डा. आर.बी. गोयल ने बताया कि वर्ष 2010 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों पर तत्कालीन उपायुक्त भिवानी द्वारा सभी पक्षों को सुनकर नई सब्जी मंडी व विकास नगर क्षेत्र में विकास नगर की याचिका पर आदेश पारित किये थे जिसको सब्जी मंडी की दुकानदारों भीमसैन आदि ने चुनौती दी थी। 15 साल तक चले इस विवाद का निपटारा करते हुए अदालत ने फिर से उपायुक्त भिवानी को वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी पक्षों को सुन कर नए आदेश कर कार्रवाई करने के आदेश दिये। उपायुक्त भिवानी ने भीमसैन आदि मंडी दुकानदारों एवं विकास नगर निवासियों की सुनवाई करने के बाद नगर परिषद तथा मार्केट कमेटी भिवानी को विकास नगर को जा रही 80 फीट और 60 फीट सड़क पर मंडी दुकानदारों की सभी वाणिज्यिक गतिविधियां एवं सब्जीध्फल उतार चढ़ाव को बंद करने और इन दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने सख्त निर्देश दिये है। इस बारे नगर परिषद एवं मार्केट कमेटी भिवानी ने इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिए है। मार्केट कमेटी भिवानी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी द्वारा दुकानदारों को जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि दुकान के सामने किसानों के फल-सब्जी की बोली करवाने हेतु जो प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, उन पर अवैध रूप से शेड, जाली, ग्रिल और लकड़ी का ढांचा बनाकर कब्जा किया गया है हटाया जाए। इन कब्जों से किसानों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तय समय में कब्जा न हटाने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद भिवानी ने हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट 1973 की धारा 181 के तहत नोटिस जारी करते हुए सरकारी भूमि, सडक, रैंप, चबूतरा, सीढियां, ग्रिल और शटर इत्यादि लगाकर किए गए अतिक्रमण को 07 दिनों के अंदर स्वयं हटाने के आदेश दिए हैं। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि म्याद पूरी होने के बाद परिषद अपने स्तर पर इसे हटाएगी, जिसका तमाम खर्चा व नुकसान संबंधित व्यक्ति का होगा। उपायुक्त ने 60-फीट रोड पर भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही और अवैध लोडिंग-अनलोडिंग रोकने के लिए बैरिकेड्स लगे रहने के आदेश दिये है। सब्जी मंडी में भारी वाहन और अन्य बड़ी गाड़ियों के लिए मंडी के अंदर की मुख्य सड़क, प्लेटफार्म एवं पार्किंग को इस्तेमाल करने के आदेश दिये गये है।
भिवानी, 17 सितम्बर, अभीतक: माननीय न्यायालय श्री सुरुचि अटरेजा सिंह, स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट कम एडिशनल सेशन जज भिवानी की न्यायालय ने प्रतिबंधित दवाइयां रखने के मामले में आरोपी को 05 वर्ष कारावास व ₹ 20,000 जुर्माने की सजा सुनाई। दिनांक 07 सितंबर, 2023 को पुलिस टीम ने आरोपी राम अवतार को प्रतिबंधित गोलियों के 19 पत्तों सहित किया था गिरफ्तार। दिनांक 07.09.2023 को पुलिस टीम द्वारा आरोपी राम अवतार पुत्र बीर सिंह निवासी हनुमान ढाणी, जिला भिवानी को प्रतिबंधित दवाइयोंध्गोलियों के 19 पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना शहर भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा मामले की जांच पूर्ण कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। अभियोजन पक्ष द्वारा मामले से संबंधित साक्ष्य माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। प्रस्तुत साक्ष्यों एवं मामले की सुनवाई के आधार पर माननीय न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाया। माननीय न्यायालय श्री सुरुचि अटरेजा सिंह, स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट कम एडिशनल सेशन जज, भिवानी की न्यायालय द्वारा ’दोषी राम अवतार पुत्र बीर सिंह निवासी हनुमान ढाणी, जिला भिवानी’ को धारा 22 (इ) एनडीपीएस एक्ट के तहत 05 वर्ष के कारावास तथा ₹ 20,000 जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को 06 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिले के सभी थाना प्रबंधकों एवं चैकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जिले में मादक पदार्थ रखने, बेचने एवं अवैध सप्लाई में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा नशे के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से न्यायालय में पेश किया जाए तथा अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर मामलों की मजबूत पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषी आरोपियों को कानून के अनुसार कठोर सजा दिलाई जा सके।
चाटुकारिता की राजनीति और जमीनी कार्यकर्ता की उपेक्षा यानि संगठन व पार्टी के पतन की शुरुआत: राकेश सुहाग बिसहान’
झज्जर, 17 सितम्बर, अभीतक: किसी भी राजनीतिक दल या सामाजिक संगठन की असली रीढ़ उसका जमीनी कार्यकर्ता होता है। वह कार्यकर्ता जो तपती धूप, कड़ाके की ठंड और बरसात में पार्टी का झंडा लेकर खड़ा रहता हैय जो बिना किसी लालच के घर-घर जाकर नीतियां पहुंचाता है और चुनाव के वक्त बूथ संभालता है। लेकिन राजनीति का एक कड़वा सच यह भी है कि जब किसी नेता के इर्द-गिर्द चाटुकारों की एक ऐसी दीवार खड़ी हो जाती है जो जमीनी हकीकत को नेता तक पहुंचने नहीं देती, तब उस नेता और संगठन के पतन की उल्टी गिनती शुरू हो जाती है।
आसपास घूमने वालों की फितरत
नेताओं की गाड़ियों के आगे-पीछे घूमने वाले लोग अक्सर विचारधारा से नहीं, बल्कि अवसरवादिता से जुड़े होते हैं। इनका मकसद संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि नेता की नजदीकी का फायदा उठाकर निजी स्वार्थ साधना और ठेके-पट्टे हासिल करना होता है। अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को फायदा पहुंचाना होता है। केवल अपनी पहचान चमकाने के लिए मंच और माइक पर कब्जा करना होता है।
जमीनी कार्यकर्ता की अनदेखी का असर
जब मेहनत करने वाले पुराने कार्यकर्ताओं को किनारे कर ऐसे मौकापरस्त लोगों को तरजीह दी जाने लगती है, तो संगठन के भीतर एक गहरा असंतोष जन्म लेता है?
मनोबल टूटना
खून-पसीना बहाने वाला कार्यकर्ता जब देखता है कि उसकी निष्ठा की जगह चापलूसी को इनाम मिल रहा है, तो उसका उत्साह खत्म हो जाता है।
सच्चाई से दूरी
चाटुकार हमेशा नेता को वही बताते हैं जो नेता सुनना चाहता है। इस भ्रम के कारण नेता को जमीनी नाराजगी और असल माहौल का अहसास कभी नहीं हो पाता।
दूरियां और अलगाव
आम जनता और सच्चे कार्यकर्ता नेता से दूर होते चले जाते हैं, और नेता केवल कुछ लोगों के सीमित दायरे में कैद होकर रह जाता है। जब तक नेता अपने इर्द-गिर्द जी हुजूरी करने वालों और जमीन पर पसीना बहाने वालों के बीच का फर्क समझना बंद कर देता है, तब तक उसकी साख और संगठन दोनों खोखले हो चुके होते हैं। सत्ता और पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन जो नेता अपने समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान खो देता है, वह अंततः जनता का विश्वास भी खो बैठता है।
