




आमजन की सुविधा के लिए रातभर चला स्वच्छता अभियान, सुबह दिखा असर
झज्जर व बहादुरगढ़ के शहरी क्षेत्रों में प्रशासन रहा पूरी रात एक्टिव, नगर परिषद की टीम ने सार्वजनिक स्थानों से उठाया कूड़ा
पुलिस प्रशासन के सहयोग से मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक चला विशेष सफाई अभियान, स्थानीय लोगों ने की प्रशासन की सराहना
झज्जर, 02 सितम्बर, अभीतक: आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर स्वच्छ माहौल देते हुए बेहतर सुविधा के लिए झज्जर जिला में डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देश पर शहरी क्षेत्रों झज्जर व बहादुरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर प्रशासन रातभर सक्रिय रहा। डीसी के निर्देशों के अनुरूप एडीसी एवं डीएमसी जगनिवास के मार्गदर्शन में एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच व एसडीएम झज्जर रवि मीणा की देखरेख में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नगर परिषद के ईओ दविन्दर सिंह तथा बहादुरगढ़ में ईओ संजय रोहिल्ला के नेतृत्व में गठित टीमो ने मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। एडीसी एवं डीएमसी जगनिवास ने बताया कि अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर पड़े कूड़े के ढेर को उठाया तथा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया। प्रशासन की सक्रियता के चलते बुधवार सुबह शहर के विभिन्न हिस्सों में स्वच्छता अभियान का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देशों के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी। नगर परिषद की टीम ने देर रात तक विभिन्न स्थानों पर सफाई करते हुए जमा कूड़े को हटाया और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाया।
स्वच्छ वातावरण और बीमारी से बचाव की दिशा में पहल
डीएमसी जगनिवास ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध करवाना है। नियमित सफाई से गंदगी के कारण होने वाली परेशानियों और बीमारियों की आशंका को कम करने में भी मदद मिलेगी। डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देश पर प्रशासन द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने की प्रशासन की सराहना
बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने रात के समय प्रशासन की सक्रियता की सराहना की। आमजन ने कहा कि प्रशासन द्वारा सड़कों पर फैले कूड़े के ढेर के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के चलते सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना जनहित में सकारात्मक पहल है।


उद्यमिता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित
झज्जर, 02 सितम्बर, अभीतक: आज राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़, झज्जर में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) दलबीर सिंह हुड्डा के दिशा – निर्देशन एवं प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के उद्यमिता प्रकोष्ठ द्वारा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध व्यावसायिक संभावनाओं के प्रति रुचि उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम की आयोजक एवं उद्यमिता प्रकोष्ठ की प्रभारी मिस सुनीता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्यमिता की अवधारणा तथा ग्रामीण एवं स्थानीय परिवेश में उपलब्ध विभिन्न व्यवसायिक अवसरों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को केवल नौकरी प्राप्त करने तक सीमित न रहकर रोजगार सृजक बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उद्यमिता, स्वरोजगार एवं नवाचार जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.एससी. द्वितीय वर्ष (लाइफ साइंस) के छात्र दीपांशु एवं बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा इंदु ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा एवं बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा भारती ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुरेंद्र सिंह एवं श्रीमती निशा द्वारा निभाई गई। उन्होंने विद्यार्थियों के स्लोगन का मूल्यांकन उनकी विषय-वस्तु, मौलिकता, रचनात्मकता, संदेश की स्पष्टता तथा प्रभावशीलता के आधार पर किया।कार्यक्रम के दौरान उद्यमिता प्रकोष्ठ की टीम की सदस्य श्रीमती अंजली दलाल, सुश्री मोनिका, श्रीमती रीना एवं श्री मृणाल भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।अंत में संयोजिका मिस सुनीता ने सबको धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।




आमजन को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता: एडीसी
एडीसी जगनिवास ने जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता मिशन कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
झज्जर, 02 सितम्बर, अभीतक: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी जगनिवास ने जिला में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, जल संरक्षण, पेयजल व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। एडीसी जगनिवास ने कहा कि आमजन को स्वच्छ एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को किसी प्रकार की पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायत विभाग और बिजली विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने पेयजल लाइनों में लीकेज, अनधिकृत पेयजल कनेक्शन तथा बिना टोंटी के खुले नलों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। एडीसी ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के पेयजल उपभोक्ताओं से अपने बकाया पेयजल बिलों का समय पर भुगतान करने का आह्वान किया।
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था की नियमित हो रही मॉनिटरिंग: एक्सईएन
इस बीच नोडल अधिकारी एवं कार्यकारी अभियंता अश्विनी सांगवान ने विभाग की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, जल स्रोतों, पेयजल कनेक्शनों तथा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभागीय स्तर पर नियमित निगरानी की जा रही है।
पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्या के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी
उन्होंने बताया कि आमजन पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सुझाव के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के टोल-फ्री नंबर 18001805678 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग पुनीत सहानी, शिक्षा विभाग से डिप्टी डीईओ देवेंद्र कुमार, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सर्वेक्षण टीम को सटीक जानकारी देकर सहयोग करें नागरिक: डीसी
राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग द्वारा विभिन्न सर्वेक्षणों के लिए जिलाभर के चिन्हित क्षेत्रों में होगा सर्वे
झज्जर, 02 सितम्बर, अभीतक: सांख्यिकी एवं केंद्र सरकार के कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) द्वारा वर्ष 1950 से देशभर में परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से विभिन्न सामाजिक-आर्थिक विषयों पर सांख्यिकीय जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसके लिए झज्जर के कई गांवों और शहरी क्षेत्रों का चयन किया गया है। सर्वे कार्य में लगी टीमों का सहयोग जरूरी है।
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि सितंबर 2026 के दौरान राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्र संकार्य प्रभाग द्वारा जिला झज्जर में विभिन्न सर्वेक्षणों का क्षेत्रीय कार्य किया जा रहा है। इनमें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस), वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण (एएसयूएसई), राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस), उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस), स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण (एसएएस), प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण (एमपीएस) तथा सेवा क्षेत्र में सम्मिलित प्रतिष्ठानों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसआईएसएसई) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रशिक्षित एनएसओ अधिकारी चयनित परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से सुरक्षित डिजिटल उपकरणों एवं अधिकृत वेब पोर्टल के माध्यम से आवश्यक जानकारी एकत्रित करते हैं। सर्वेक्षण के अंतर्गत प्राप्त सभी सूचनाएं पूर्णतरू गोपनीय रखी जाती हैं तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। किसी भी रिपोर्ट अथवा प्रकाशित आंकड़ों में सर्वेक्षण में शामिल परिवारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान उजागर नहीं की जाती।
आमजन का सहयोग देश के लिए विश्वसनीय सांख्यिकीय आधार तैयार करने में कारगर
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला झज्जर के नागरिकों एवं प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए आवश्यक सहयोग दें। जनता का सहयोग देश के लिए विश्वसनीय सांख्यिकीय आधार तैयार करने तथा बेहतर नीति निर्माण एवं राष्ट्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
सर्वे के लिए अधिकृत अधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना जरूरी
डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा जिला के नागरिकों एवं संबंधित प्रतिष्ठानों का आह्वान किया है कि यदि उनके क्षेत्र का चयन इन सर्वेक्षणों के लिए किया गया है तो वे सर्वेक्षण में भाग लेने वाले अधिकृत एवं प्रशिक्षित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएं। सही एवं पूर्ण जानकारी से देश के सामाजिक-आर्थिक विकास से संबंधित विश्वसनीय आंकड़े तैयार करने में सहायता मिलेगी।




फार्म 6 भरकर सजग मतदाता का परिचय दें पात्र युवा: डीसी
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने व सुधार का अंतिम अवसर, 30 सितंबर तक दर्ज कराएं दावे-आपत्तियां
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने पात्र युवाओं से किया आह्वान
झज्जर, 02 सितम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)- 2026 का कार्य मिशन मोड में जारी है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे व आपत्तियों के निपटान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने पात्र युवाओं एवं नागरिकों से भी अपील की कि वे 30 सितंबर की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और पात्रता पूरी होने पर तुरंत फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं। जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 के माध्यम से दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
28 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियां, 6 नवंबर को अंतिम सूची
डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के संशोधित कार्यक्रम के तहत 30 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निपटान 28 अक्टूबर तक किया जाएगा और 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने नागरिकों से अपने तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम और विवरण मतदाता सूची में अवश्य जांचने की अपील की।
गलत विवरण के लिए फॉर्म-8, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7
डीसी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है। वहीं मृत, अपात्र, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पंजीकृत मतदाता के नाम को लेकर फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।नागरिक दावे-आपत्तियों के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
डीसी ने कहा कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही मतदाता सूची को शुद्ध, विश्वसनीय और अद्यतन बनाया जा सकता है तथा इससे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित होगी।


कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 29 वीं विशाल शोभायात्रा 3 सितंबर को
मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी
झज्जर, 02 सितम्बर, अभीतक: श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री कृष्ण परिवार सेवा समिति की ओर से गुरुवार, 3 सितंबर को 29वीं विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री कृष्ण परिवार सेवा समिति के प्रधान सोमबीर सैनी ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ माता गेट स्थित बाबा प्रसाद गिरी मंदिर के पास प्राचीन श्री कृष्ण गौशाला से शाम 6 बजे किया जाएगा। शोभायात्रा में रामू राजस्थानी की मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्र के लोगों तथा शहरवासियों के सहयोग से हर वर्ष भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। शोभायात्रा के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सोमबीर सैनी ने नगरवासियों से आह्वान किया कि शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस धार्मिक एवं भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाएं। सैनी ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी भक्तिमय वातावरण प्रदान करती है जो मन को भगवान की सेवा में लगा देती है। इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करने से दीर्घायु तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाकर मनोकामना पूरी की जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव भाजपा ओम प्रकाश धनखड़, विशिष्ट अतिथि कप्तान बिरधाना तथा अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भाजपा नेता मनीष बंसल करेंगे।






झज्जर: झज्जर में प्रशासन ने एक बार फिर चलाया कूड़ा उठाने का अभियान
जेसीबी और कंटेनर के साथ पहुंचा था रात के समय प्रशासन कूड़ा उठाने
मामूली विरोध के बीच प्रशासन ने कई डंपिंग पॉइंट से उठाया कूड़ा
बीकानेर चैक पर डंपिंग पॉइंट से कूड़ा उठाने में प्रशासन रहा विफल
यहां काफी संख्या में पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया प्रशासन की कार्यवाही का विरोध
पुलिस प्रशासन और सफाई कर्मचारी हुए आमने-सामने
कूड़ा उठाने को लेकर जेसीबी पर महिला सफाई कर्मचारियों ने चढ़कर प्रशासन की कार्यवाही का किया विरोध
विरोध के चलते सभी सफाई कर्मचारी डटे रहे अपने मोर्चे पर
सफाई कर्मचारियों के विरोध के चलते प्रशासनिक दस्ता वापस लौटा
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारी के विरोध के चलते प्रशासन ने किया लाठीचार्ज
बहादुरगढ़ में एक दर्जन के करीब सफाई कर्मचारियों के घायल होने की सूचना



कहानी कहने की कला से विद्यार्थियों ने सीखी रचनात्मक सोच व प्रभावी संवाद की तकनीकें
एसजीटीयू में ‘स्टोरीटेलिंग’ पर इंटरैक्टिव कार्यशाला आयोजित
गुरुग्राम, 02 सितम्बर, अभीतक: एसजीटी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंसेज एंड लिबरल आर्ट्स (एसएचएसएल) की ओर से मानविकी, लिबरल आर्ट्स, मास कम्युनिकेशन, मनोविज्ञान और फोरेंसिक साइंसेज के विद्यार्थियों के लिए एक इंटरैक्टिव कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसका विषय था स्टोरीटेलिंग: ऑडियंस को जोड़ने और रचनात्मक सोच को बढ़ाने का एक माध्यम
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को कहानी कहने की कला के माध्यम से प्रभावी संवाद, आत्म-अभिव्यक्ति, सहयोग, रचनात्मकता और दर्शकों से जुड़ने की क्षमताओं से परिचित कराना था। कार्यशाला को बेहद सहभागितापूर्ण और व्यावहारिक रखा गया। विद्यार्थियों को कहानी कहने को केवल साहित्यिक अथवा मनोरंजन के माध्यम के बजाय प्रभावी संचार और रचनात्मक अभिव्यक्ति के एक सशक्त उपकरण के रूप में समझने का अवसर मिला। विभिन्न रोचक गतिविधियों और व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पात्र एवं कथानक विकसित करने, कहानी को प्रभावी ढंग से संरचित करने, आवाज और भाव-भंगिमाओं का इस्तेमाल करने तथा दर्शकों से बेहतर जुड़ाव स्थापित करने जैसी महत्वपूर्ण तकनीकें सीखीं। कार्यशाला का संचालन विश्वप्रसिद्ध कहानीकार, नेशनल आइकन अवार्ड विजेता एवं स्टोरीटेलिंग कोच सुश्री सीमा वाही मुखर्जी ने किया। उन्होंने अपनी संवादात्मक और अनुभवात्मक शैली से विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाओं के साथ प्रयोग करने, झिझक दूर करने और कहानी कहने को प्रभावी संचार एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा अपनी मौलिक कहानियों का सृजन और मंचन रहा। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से कार्य करते हुए रचनात्मक ढंग से सोचने और अपने विचारों को प्रभावशाली कथाओं में ढालने का अनुभव प्राप्त किया। कार्यशाला विश्वविद्यालय की ओर से कक्षा-कक्ष की शिक्षा के साथ अनुभवात्मक और बहुविषयक सीखने के अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के लिए आवश्यक व्यावहारिक एवं संचार कौशल विकसित करने में भी मदद करते हैं। कार्यशाला का समन्वय डॉ. शम्मी नागपाल, डीन, एसएचएसएल और डॉ. श्वेता तिवारी, एसोसिएट डीन, एसएचएसएल ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों एवं कहानी प्रस्तुतियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

जिला कारागार में लोक अदालत का आयोजन किया: सीजेएम
झज्जर, 02 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के तत्वाधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में व जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के समक्ष 06 मामले रखे गए जिनमें 01 मामले का मौके पर निपटारा किया गया। सीजेएम ने जिला जेल का निरीक्षण किया। सीजेएम विशाल ने प्रत्येक बैरिक का निरीक्षण किया। वहाँ रह रहे प्रत्येक कैदी व बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए दिशा निर्देश दिए। जेल सुप्रीडेंट को निर्देश दिए कि जेल में साफ सफाई व पीने का पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें और कहा कि कोई भी कैदी या बन्दी ऐसा न हो जिसके पास वकील न हो और किसी कैदी या बन्दी की अपील पेंडिंग ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए। सीजेएम विशाल ने बताया कि जिला जेल में हर महीने हेल्थ चेकअप कैंप आयोजन किया जाता है। इस मौके पर जेल अधीक्षक सेवा सिंह, उप जेल अधीक्षक अमरजीत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत व क्लर्क सोमबीर आदि मौजूद रहे।





नशे से दूरी, शिक्षा से दोस्तीकृझज्जर पुलिस ने विद्यार्थियों को दिखाई सुरक्षित भविष्य की राह’
बहादुरगढ़, 02 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में गवर्नमेंट कॉलेज, छारा में नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादाई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशा मुक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार तथा चैकी इंचार्ज मांडोठी उप निरीक्षक सचिन कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।निरीक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को समझाया कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के सपनों, परिवार और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं तथा अपने आसपास किसी व्यक्ति को नशे की गिरफ्त में जाते देखें तो उसे सही मार्ग पर लाने का प्रयास करें।इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डायल 112, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। वहीं चैकी इंचार्ज पीएसआई सचिन ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। विद्यार्थियों को अनजान लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूक युवा ही सुरक्षित समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव हैं। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार
झज्जर, 02 सितम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा निर्देशन में एंटी व्हीकल थैफ्ट झज्जर की पुलिस टीम ने अवैध हथियार कै साथ एक व्यक्ति को काबू करने में कामयाबी हासिल की है।एंटी व्हीकल थैफ्ट झज्जर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बहादुरगढ़-खरखौदा रोड पर गांव निलोठी के नजदीक जलघर के पास गश्त व अपराध जांच के लिए मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक गांव जसौर खेड़ी की तरफ से पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह अचानक पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा, जिस पर शक होने पर पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर पूछताछ की।पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल खत्री निवासी रायपुर, शाहपुर, जिला सोनीपत बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी पिस्तौल का कोई परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।इस संबंध में थाना आसौदा में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।




अवैध पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, अदालत के आदेश अनुसार भेजा जेल में’
बहादुरगढ़, 02 सितम्बर, अभीतक: अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए झज्जर पुलिस की सीआईए-1 बहादुरगढ़ टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई।सीआईए-1 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त एवं जांच के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि गौरव अवैध हथियार लेकर छारा बाईपास के नजदीक पीलीये जोहड़ वाले रास्ते पर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर एक युवक को काबू किया।पूछताछ में आरोपी की पहचान गौरव निवासी छारा, जिला झज्जर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी पिस्तौल के संबंध में कोई लाइसेंस अथवा परमिट पेश नहीं कर सका।इस संबंध में थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया है। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।
बहादुरगढ़: कूड़ा उठाने को लेकर देर रात बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुआ टकराव।
सफाई का विरोध करने वाले कर्मचारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां।
कई सफाई कर्मचारियों को आई हल्की चोटें।
सफाई कर्मचारियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर फेंक कूड़ा कचरा।
सफाई का विरोध करने वाले कई कर्मचारियों को पुलिस ने किया डिटेन।
कर्मचारियों को घसीट कर रोडवेज बस में भर कर ले गयी पुलिस।
नाराज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रात के समय प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान।
कई डंपिंग प्वाइंटों से उठाया गया कूड़ा।
पिछले महीने की 6 तारीख से हड़ताल पर बैठे हैं सफाई कर्मचारी।
प्रदेश भर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह लगे हुए हैं कूड़े के ढेर।
सरकार और कर्मचारियों के बीच की वार्ता में भी नहीं निकला कोई समाधान।
बहादुरगढ़ शहर में सफाई नहीं होने के चलते आम लोग परेशान।
कर्मचारियों की हड़ताल मांगें पूरी नहीं होने तक रहेगी जारी।




रेवाड़ी मैराथन-2026: नशामुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ 6 सितंबर को धावकों संग दौड़ेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह
जिला प्रशासन की ओर से पीतल नगरी में कराया जा रहा है रेवाड़ी हॉफ मैराथन का आयोजन
10 किलोमीटर रन के प्रथम स्थान के विजेता प्रतिभागी को मिलेंगे 1 लाख
रेवाड़ी, 02 सितम्बर, अभीतक: नशामुक्त हरियाणा और स्वस्थ हरियाणा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से हरियाणा आउटरीच कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा आगामी 6 सितंबर, रविवार को रेवाड़ी मैराथन-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी और आमजन उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश देंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि रेवाड़ी मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जिला के युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में मैराथन के लिए पंजीकरण करवाकर इस जनअभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाएंगे तथा युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 10 किलोमीटर दौड़ के महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
सांस्कृतिक मंच, सैंड आर्ट और प्रदर्शनी रहेंगी आकर्षण का केंद्र
मैराथन में आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक मंच की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही आकर्षक सैंड आर्ट और विभिन्न प्रदर्शनी भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्ति, स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मार्ग पर पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, रिफ्रेशमेंट और अन्य जरूरी प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक प्रतिभागी को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने आह्वान करते हुए कहा कि 6 सितंबर को नशामुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ एकजुट होकर दौड़ें और स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
प्रतिभागी अपना पंजीकरण जरूर करवाएं
डीसी अभिषेक ने बताया कि रेवाड़ी मैराथन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इसके लिए https://www.runagainstdrugsrwr.in/#/en/registration पर क्लिक करके अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकते है।



अग्निवीर के लिए चार जिलों की भर्ती भिवानी के भीम स्टेडियम में शुरू
भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिलो के प्रतिभागी युवा ले रहे हिस्सा
रेवाड़ी, 02 सितम्बर, अभीतक: भीम स्टेडियम, भिवानी में 2 सितंबर दिन बुधवार से सेना भर्ती रैली शुरू हो गई है प् सुबह 4 बजे से भीम स्टेडियम में उम्मीदवारों का प्रवेश बैच वाइज किया गया। सेना भर्ती रैली के लिए प्रशासन के सहयोग से समुचित व्यवस्था की गई है। सेना के जवानों के साथ हरियाणा पुलिस के जवानो को भी स्टेडियम में तैनात किया गया है। अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी ने भर्ती के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलो के सभी ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण 7,138 उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए तिथिवार अलग-अलग श्रेणियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके है। युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर दौड़ लगाना होगा। इसके अतिरिक्त कम से कम 6 और अधिकतम 10 चिनप्स (बीम), 9 फीट डिच जम्प, और जिग जैग बैलेंस आदि टेस्ट भी लिया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में पास उम्मीदवारों को अगले दिन चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती रैली में पहुंचे युवा राहुल व मोहित ने बताया कि भर्ती रैली में पहुंचकर उन्हें देश सेवा में शामिल होने का अवसर मिला है। यहाँ पर दौड़ के लिए बेहतर ट्रैक बनाया गया है।
सेना के अधिकारियो द्वारा शारीरिक जाँच बेहतर तरीके से की जा रही है
उन्होंने बताया कि वे अपनी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर ली है अब अन्य शारीरिक व मेडिकल परीक्षाएं देंगे। उम्मीदवारों ने बताया कि इस भर्ती रैली के माध्यम से उन्हें देश सेवा करने का मौका मिला है। वे भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करेंगे।




विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026
30 सितंबर तक बढ़ाई दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की तिथि
अब 6 नवंबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
रेवाड़ी, 02 सितम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब दावे एवं आपत्तियां 31 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 31 जुलाई से 28 अक्टूबर तक करना होगा। संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर को होगा। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाताओं के हितों का ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है। इससे उन पात्र नागरिकों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज नहीं करा सके हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और सूची में दर्ज मतदाताओं के विवरण को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों तथा घोषणा-पत्र सहित दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की गलती होने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं।
गुरुग्राम: गुरुग्राम में अलग-अलग ठिकानों पर ED की रेड
Shiva buildtech Private Limited company पर ईडी की रेड
सुबह 7 बजे से चल रही रेड
कंपनी के डायरेक्टर अशोक जैन और रोहित गुप्ता के निवास पर रेड
अशोक जैन के मकान नंबर 644 सेक्टर 14 में चल रही रेड
रोहित गुप्ता के 75/18 सिविल लाइन, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के निवास पर चल रही रेड
ED के पांच बड़े अधिकारी रेड में शामिल कंपनी के दस्तावेजों की चल रही जांच
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हो सकता है मामला
भिवानी: NEET के बाद HTET में गड़बड़ी को लेकर् Zen- Z का हंगामा
शिक्षा बोर्ड में घंटों से धरना प्रदर्शन कर उठाई समाधान की मांग
चेयरमैन के बाद आज बोर्ड सचिव के सामने रखी समाधान की मांग
सचिव ने तीन सप्ताह में समाधान का दिया भरोसा
बार बार के भरोसे से परेशान बच्चों ने मांगा लिखित में जवाब
लिखित में जवाब मिलने तक शिक्षा बोर्ड का घेराव कर धरने पर बैठे बच्चे
मुख्य गेट पर घेराव कर पढ़ा महात्मा गांधी का पाठ (रघुपति राघव राजा राम)
बोले, बार बार हर ऑब्जेक्शन के 100-100 रूपये देने पर भी नहीं हो रहा सुधार
शिक्षा बोर्ड हर बार गलत ‘अंसर की’ जारी करता है
OMR सीट भी 100 रूपये फीस भरने पर डाउनलोड नहीं होती
बच्चों का बड़ा आरोप, इस बार HTET में 20 से 30 सवाल गलत छपे थे
NCRT की किताबों का सबूत देने पर भी उतर सही नहीं माने जा रहे
शिक्षा बोर्ड प्रशासन बार बार तारीख पर तारीख दे रहा है
इस बार लिखित में आश्वासन ना मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा
शिक्षा बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल करवा बोले
तीन सप्ताह में करेंगे सभी का समाधान
हर सब्जेक्ट के एक्सपर्ट की बनेगी कमेटी
इन गलतियों से लेंगे सीख, भविष्य में नहीं होंगी ऐसी गलतियाँ- सचिव



सोनीपत: सोनीपत पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत
सोनीपत में नया शुगर मिल बनाने और गन्ने के भाव को बढ़ाने के लिए रखी गई महापंचायत में लिया भाग
टिकैत बोले सोनीपत शुगर मिल की कैपेसिटी बहुत कम, गन्ना बहुत ज्यादा इसलिए जल्द बनाया जाए नया शुगर मिल
गन्ने की खेती में किसान उत्पादन बढ़ाने के लिए डाल रहा केमिकल जो जमीन के लिए है खराब
किसानों को भी रखना होगा ध्यान फसल चक्र जरूरी
वही गन्ने की आवक बढ़ने के लिए किसानों को नया शुगर मिल बना कर दे सरकार
चीनी के बड़े दामों पर कहा बहुत दिन बाद बड़े चीनी के रेट लेकिन बड़े चीनी का रेट का फायदा किसानों को भी होना चाहिए
गन्ने का भाव 500 से 600 रुपए प्रति क्विंटल करें सरकार
सोनीपत शुगर मिल पर बोलते हुए कहां सोनीपत से ही किसने की आवाज हुई है शुरू देशभर में उठाई जाएगी आवाज
जहां भी शुगर मिल की दुर्दशा है खराब वहां पर ही बनाया जाए नया शुगर मिल ताकि किसानों को ना हो परेशानी
2027 में उतर प्रदेश चुनाव पर भी बोल टिकैत कहा आंदोलन में जो पार्टी हमारे साथ उसी का साथ देंगे किसान
टिकैत ने कहा किस चुनाव जातिवाद और अन्य मुद्दों को लेकर
हमारा ध्यान चुनाव पर नहीं बल्कि किसानों के मुद्दों पर
बीजेपी पार्टी पर फिर साधा निशाना कहा बेईमानी से जी का दर्ज करती है पार्टी
प्रधानमंत्री की नई वीडियो जारी होने पर बोले कहां हुई है वृद्धि,किसान की कहां बढ़ी है आय
खेती नहीं है घाटे का सौदा लेकिन दिल्ली में जिस कलम से होता है काम वह कलम है बेईमान
हरियाणा के किसानों पर बोलते हुए कहा कि पहले हरियाणा का आंदोलन 2 से 3 दिन में हो जाता था समाप्त, अब शांतिप्रिय ढंग से आंदोलन करता है हरियाणा का किसान
अखिलेश यादव पर भी बोले कहा इस तरह की वीडियो जारी करना गलत
वही मेरठ में हुई महापंचायत के बारे में बोलते हुए कहा कि पंचायत में पहुंचे हुए किसानों को भेजे जाते हैं नोटिस
किसानों को बेवजह प्रशासन द्वारा किया जाता है परेशान इसीलिए कहा था कि सभी किसानों की करवाई जाए जांच
भिवानी: हरियाणा में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, 24 कर्मियों पर गिरी गाज …
अग्निशमन विभाग में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख : प्रदेश भर में 14 सस्पेंड, 10 कच्चे कर्मचारी टर्मिनेट
हड़ताल पर गए भिवानी के 3 रेगुलर लीडिंग फायरमैन निलंबित, जिले में कोई कर्मचारी बर्खास्त नहीं
लंबित मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पड़ा भारी, मुख्यालय स्तर से 12 लीडिंग फायरमैन और एक सब-फायर ऑफिसर पर कार्रवाई
आपातकालीन सेवाओं में हड़ताल बर्दाश्त नहीं, नियमों के उल्लंघन पर फायर कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
सोनीपत: सोनीपत के कबीरपुर में पति-पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर किया सुसाइड
दो साल पहले किया था प्रेम विवाह, आत्महत्या की वजह का अभी नहीं हुआ खुलासा
मृतक रितिक गन्नौर के गांव तेवड़ी और सिमरन गांव राठधाना की रहने वाली
फिलहाल मृतक पति पत्नी परिवार के साथ सोनीपत के कबीरपुर में रह रहे थे
सरकार ने सफाई कर्मियों की लगभग सभी मांगों पर सहमति देते हुए समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों को 60 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा के साथ वेतन वृद्धि व अन्य लाभ भी मिलेंगे। सभी सफाई कर्मी भाई-बहनों से अपील है कि वे काम पर लौटें और प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था को पुनः गति दें। सरकार आपके सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल






तीन दिन का यह मानसून सत्र जेब फाड़ो और कोहनी मारो सत्र था: अभयसिंह चैटाला
कांग्रेस और भाजपा आपस में मिले हुए हैं, इन्होने कोई मुद्दा नहीं उठाया, सिर्फ आपस में बहस करते रहे
हमने 12 से ज्यादा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए थे, लेकिन सिर्फ एक ही स्वीकार किया
हमारी सरकार आएगी तो हम हर हाल में एसवाईएल का पानी लेकर आएंगे
बीजेपी सरकार दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार कर रही है
चंडीगढ़, 2 सितंबर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि अभी हरियाणा विधानसभा का तीन दिन का सत्र हुआ। उम्मीद तो यह थी कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। विपक्ष सवाल पूछेगा। लेकिन यह सत्र जेब फाड़ो और कोहनी मारो सत्र था। विपक्ष कहता रहा हमारी जेबें फाड़ दी और सरकार ये सफाई देती रही कि आपने लोगों के कोहनी मार दी। इस तीन दिन के सत्र में ऐसा पहली बार हुआ कि न जीरो ओवर था न प्रश्नकाल था। विधायकों को बोलने के लिए सिर्फ 2-2 मिनट की समय दिया गया। आज प्रदेश में पिछले 29 दिनों से सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं। लेकिन उनकी बात दबा दी गई। सफाईकर्मी दूसरे कर्मचारियों की तरह सुविधाएं चाहते हैं। बजाय उनकी बात सुनने के उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। हिसार में पुलिसकर्मी ने एक महिला सफाईकर्मी को लात मारी। अगर विपक्ष मजबूत होता तो ऐसी घटनाएं नहीं होती। हमने 12 से ज्यादा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए थे। यह सभी जरूरी थे। लेकिन बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सिर्फ एक ही स्वीकार किया। हमने पूछा था कि बीजेपी सरकार के दौरान बिगड़ती कानून पर जवाब दे लेकिन बजाय उसका जवाब देने के मुख्यमंत्री यही बताते रहे कि 2000-2005 में क्या हुआ, कांग्रेस राज में क्या हुआ। उन्होंने अपनी सरकार के बारे में एक शब्द नहीं कहा। दूसरा भी पूछा था कि सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी और जर्जर बिल्डिंग के कारण 1 लाख बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया। लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला। हमने नशे को लेकर भी सवाल पूछा था। लेकिन इस पर भी हमें जवाब नहीं मिला। जबकि नशे की वजह से प्रदेश में हालात खराब हैं? कांग्रेस और भाजपा आपस में मिले हुए हैं। इन्होने कोई मुद्दा नहीं उठाया। सिर्फ आपस में बहस करते रहे। एक विधायक को हर रोज समय मिलना चाहिए ताकी वो अलग अलग मुद्दे उठा सकें। इन्होने पक्की नौकरी नहीं दी। जो लगाए वो बाहर के लगाए। 10 पंजाबी के टीचर लगाए जिसमें 9 बाहर के है। इस दौरान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चैधरी, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चैटाला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ सतबीर सैनी, कार्यालय सचिव नछत्तर सिंह मलहान और संदीप गोयत मौजूद रहे। अभय चैटाला ने कहा कि वे मुख्यमंत्री और राज्यपाल को चिठ्ठी लिखेंगे कि अगर कोई चर्चा ही नहीं होनी थी तो सत्र क्यों बुलाया गया था। विपक्ष के लोग आपसी विवादों में उलझे रहे। मैं अपने दोनों विधायकों के साथ स्पीकर से भी मुलाकात करूंगा। सरकार एचकेआरएन पर लोगों को गुमराह कर रही है। मैंने आरटीआई लगाई थी। मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमने एक लाख लोग लगाए हैं। जबकी आरटीआई के अनुसार इन्होने सिर्फ 17 हजार लोग लगाए हैं। या तो सरकार झूठ बोल रही है या एचकेआरएन झूठ बोल रहा है। आगे अभय सिंह चैटाला ने बताया कि 27 सितंबर को चैधरी देवीलाल के जन्मदिन के मौके पर एक रैली आयोजित करेंगे। जो मेवात में होगी। क्योंकि 25 सितंबर को जुमे की नमाज है। जहां ये रैली होगी वो अब तक का सबसे बड़ा मैदान है। यह मैदान 75 एकड़ में फैला है। इसमें 200’900 फुट का बड़ा टेंट लगाया जाएगा। बीजेपी सरकार दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार कर रही है। अगर ये मैला उठाना बंद कर दें तो लोगों को घर से बाहर निकलना बंद हो जाएगा। सफाई कर्मचारी उम्मीद कर रहे थे कि उनके मसलों पर चर्चा होगी। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने पूरे मसले को ही दबा दिया। कांग्रेस पहले चुनाव में बीजेपी की मदद करती थी अब विधानसभा में भी मदद करने लगी है। कांग्रेस के लोग सफाईकर्मियों की बात क्यों नहीं करते? कांग्रेसी उनके प्रदर्शन में क्यों नहीं गए? सफाईकर्मियों की मांगे पूरी तरह से जायज हैं और हम इनके साथ हैं।
विधानसभा में एक किताब है जिसमें सारे नियम हैं। हम कोई भी सख्त चीज विधानसभा परिसर में नहीं लेकर जा सकते। भूपेंद्र हुड्डा कह रहे थे। कि मेरी जेब फाड दी। मंत्री कह रहे थे कि आपने कोहनी मारी। आप ऐसा काम क्यों करते हो कि लोग आपकी जेब फाड़ दे। आप कागज पर लिखकर ले जा सकते हो। सदन में दिखा सकते हो। लेकिन कोई सख्त चीज नहीं ले जा सकते। पंजाब सरकार की चिठ्ठी पर कहा कि जब बाढ़ आती है और पंजाब से आए पानी से हरियाणा डूबता है तो उसकी भरपाई कौन करेगा। पंजाब से उसकी भरपाई करवाई जाए। पानी नेचुरल है। इसको रोक नहीं सकते। रोक सकते तो नेपाल में तबाही न होती। ये सरकार कमजोर है जो एसवाईएल का पानी नहीं ले पाई। हमारी सरकार आएगी तो हम हर हाल में एसवाईएल का पानी लेकर आएंगे। आज इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर चंडीगढ़ के कॉलेजों के छात्रसंघ चुनावों में डीएवी कॉलेज से अजय संधु उपप्रधान के पद पर और करण प्रताप सिंह गवर्नमेंट कॉलेज के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर ऐतिहासिक जीन दर्ज करने वाले दोनो उम्मीदवारों से मुलाकात की और जीत की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस छात्रसंघ चुनावों में आईएसओ के चंडीगढ़ के प्रभारी तेजस्वी दलाल, आईएसओ के चंडीगढ़ के उपप्रधान राहुल फतेहपुर, विक्रम सिंह, गुरजीत नैन, अभिषेक मलिक, आईएसओ के चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष जसप्रीत धालीवाल, अंकुश कैंदल, साहिल नैन और डीएवी कॉलेज की पूर्व प्रधान तमन्ना देशवाल जिन्होंने जीत दर्ज करवाने में कड़ी मेहनत की उनको भी अर्जुन चैटाला ने शुभकामनाएं दी।
बीएलओ चुनाव आयोग और नागरिकों के बीच के पहले संपर्क बिंदु होते हैं: सीईसी ज्ञानेश कुमार
नई दिल्ली़, 2 सितंबर, अभीतक: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने आज गोवा में बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) से संवाद किया। राज्य के विभिन्न हिस्सों से आये 1000 से अधिक बीएलओ इस बातचीत में शामिल हुए। अपने उद्घाटन भाषण में, सीईसी श्री ज्ञानेश कुमार ने बीएलओ को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि भारत में मतदाता सूची की तैयारी और चुनावों का संचालन भारत के संविधान, कानून और ईसीआई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ही किया जाता है। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बीएलओ, भारत निर्वाचन आयोग और नागरिकों के बीच के पहले संपर्क बिंदु हैं। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जोर देकर कहा कि गोवा के बीएलओ ने मतदाता सूची की तैयारी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब भी निभा रहे हैं। मतदाता सूची की ईमानदारी बनाए रखने के लिए बीएलओ की सराहना करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूचियाँ, साथ ही पूरी चुनाव प्रक्रिया, मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त बूथ स्तर के प्रतिनिधि (बीएलए) और उम्मीदवारों के मतदान और मतगणना प्रतिनिधियों द्वारा एक साथ ऑडिट की जाती हैं। इस अवसर पर बीएलओ की भूमिकाओं को कोकणी में और बीएलए की भूमिकाओं को अंग्रेजी में समझाने वाले छोटे वीडियो भी जारी किए गए। इस मौके पर गोवा की समृद्ध परंपराओं और विरासत का जश्न मनाते हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बैठक के हिस्से के रूप में बीएलओ ने सीईसी के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी किया। बीएलओ को बातचीत के माध्यम से अपने संदेह सीधे स्पष्ट करने का मौका मिला।
भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों से जुड़े अटूट संबंध रहे हैं: लोक सभा अध्यक्ष
योग सहित भारत की आध्यात्मिक परंपराओं में सेशेल्स की गहरी रुचि, जन-जन के बीच प्रगाढ़ संबंधों की गर्माहट को दर्शाती है: लोक सभा अध्यक्ष
सेशेल्स की नेशनल असेंबली में प्रधान मंत्री मोदी के संबोधन ने द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा का संचार किया हैरू लोक सभा अध्यक्ष
लोक सभा अध्यक्ष ने सेशेल्स के संसदीय शिष्टमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक की
नई दिल्ली़, 2 सितंबर, अभीतक: लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने आज संसद भवन परिसर में सेशेल्स की नेशनल असेंबली की स्पीकर, माननीया सुश्री अजारेल योलांडा अर्नेस्टा और सेशेल्स के प्रतिष्ठित संसदीय शिष्टमंडल के साथ द्विपक्षीय संसदीय संवाद किया। माननीया सुश्री अजारेल अर्नेस्टा का स्वागत करते हुए, श्री बिरला ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली की पहली महिला स्पीकर के रूप में उनके ऐतिहासिक निर्वाचन पर उन्हें बधाई दी। इस वर्ष की शुरुआत में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) के दौरान सुश्री अर्नेस्टा के साथ हुई बातचीत का स्मरण करते हुए, श्री बिरला ने भारत की आध्यात्मिक परंपराओं, विशेष रूप से योग में उनकी रुचि की सराहना की। उन्होंने मां काली के प्रति उनकी भक्ति का भी उल्लेख किया। भारत और सेशेल्स के बीच गहरी और अटूट मित्रता के बारे में बात करते हुए, श्री बिरला ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के साथ-साथ दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स के संबंध राजनय की पारंपरिक सीमाओं से परे सदियों पुराने सभ्यतागत संबंध हैं जो जीवंत भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा पोषित और दोनों देशों के लोगों के आपसी स्नेहपूर्ण संबंधों पर आधारित हैं। श्री बिरला ने कहा कि दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं से दोनों देशों के घनिष्ठ संबंध और मजबूत हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से सेशेल्स में भारत की आध्यात्मिक परंपराओं, विशेषकर योग के प्रति बढ़ती गहरी रुचि का उल्लेख किया । योग में सुश्री अर्नेस्टा की व्यक्तिगत रुचि की सराहना करते हुए, उन्होंने भारतीय प्रशिक्षकों के माध्यम से सेशेल्स में योग को और अधिक लोकप्रिय बनाने में भारत के सहयोग का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल में की गई सेशेल्स की राजकीय यात्रा के बारे में बात करते हुए श्री बिरला ने प्रधान मंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के बीच घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि प्रधान मंत्री मोदी पहले भारतीय प्रधान मंत्री हैं जिन्होंने सेशेल्स की नेशनल असेंबली के विशेष सत्र को संबोधित किया। श्री बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक संबोधन ने भारत और सेशेल्स के बहुआयामी संबंधों में नई ऊर्जा का संचार किया है और इसे नई गति प्रदान की है, जिससे दोनों देशों की साझेदारी और प्रगाढ़ और मजबूत हुई है। संसदीय संवाद के महत्व पर बल देते हुए, श्री बिरला ने दोनों देशों के विधानमंडलों के बीच सहयोग को और मजबूत करने तथा लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की अपनी साझा विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सुश्री अर्नेस्टा के भारत के साथ जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, श्री बिरला ने इस बात का उल्लेख कि उन्होंने संसदीय अध्ययन एवं प्रशिक्षण ब्यूरो (बीपीएसटी), जो अब प्राइड के नाम से जाना जाता है, द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया था। श्री बिरला ने कहा कि भारत के साथ अपने दीर्घकालिक जुड़ाव से सुश्री अर्नेस्टा ने दोनों संसदों के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने में सार्थक योगदान दिया है। सेशेल्स की नेशनल असेंबली के सदस्यों को भारत की संसद का दौरा करने का निमंत्रण देते हुए श्री बिरला ने कहा कि ऐसे आदान-प्रदान से भारत की समृद्ध और जीवंत लोकतांत्रिक परंपराओं को करीब से अनुभव करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने संसदीय क्षमता निर्माण में संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के बारे में बात करते हुए कहा कि सेशेल्स के सदस्यों और अधिकारियों के लिए विधायी प्रारूपण, संसदीय प्रक्रियाओं और अन्य विधायी प्रक्रियाओं के बारे में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। संसदीय कामकाज में प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी भूमिका के बारे में बात करते हुए, श्री बिरला ने बताया कि भारत की संसद ने पेपरलेस संसद के दृष्टिकोण को अपनाया है और संसदीय कार्यवाही के 22 भारतीय भाषाओं में अनुवाद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने डिजिटल संसद सहित अत्याधुनिक तकनीक में भारत के महत्वपूर्ण निवेश और पूरे देश के विधायी निकायों को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने स्वास्थ्य, डिजिटल परिवर्तन, अवसंरचना और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारत-सेशेल्स सहयोग की अपार संभावनाओं पर बल दिया। श्री बिरला ने प्राइड के माध्यम से संसदीय क्षमता निर्माण में भारत के समृद्ध अनुभव को साझा करने की पेशकश की और कहा कि सेशेल्स की नेशनल असेंबली के सदस्य और अधिकारी प्राइड के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों से लाभान्वित हो सकते हैं। श्री बिरला ने संस्कृति, शिक्षा और पर्यटन के माध्यम से भारत और सेशेल्स के लोगों के आपसी संबंधों को और समृद्ध करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और सेशेल्स मिलकर ग्लोबल साउथ की आवाज और आकांक्षाओं को अधिक सशक्त कर सकते हैं । सेशेल्स को हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक विश्वसनीय और महत्वपूर्ण सहयोगी बताते हुए, श्री बिरला ने श्विजन महासागरश् के संदर्भ में दोनों देशों की साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, माननीया सुश्री अजारेल अर्नेस्टा ने उनके और संसदीय शिष्टमंडल के गर्मजोशी से किए गए आतिथ्य-सत्कार के लिए श्री बिरला का आभार व्यक्त किया। सीएसपीओसी के दौरान भारत की संसद की अपनी पिछली यात्रा का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा, ष्भारत मेरे दिल के करीब है। भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए सुश्री अर्नेस्टा ने भारत के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेशेल्स में शुरुआत में बसने वाले प्रवासियों में शामिल हैं और भारतीय संस्कृति इस देश के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने में गहराई से रची-बसी है। इस बात का उल्लेख करते हुए कि महासागर साझा होने के साथ ही भारत और सेशेल्स के बीच एक साझा इतिहास और अटूट संबंध भी रहे हैं, सुश्री अर्नेस्टा ने संसद के डिजिटलीकरण में भारत की उल्लेखनीय प्रगति और इसके कामकाज में प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग की सराहना की। इस अवसर पर सांसद, डॉ. डी. पुरंदेश्वरीय सांसद,श्रीमती अपराजिता सारंगीय और सांसद, श्रीमती हिमाद्रि सिंह भी उपस्थित थीं।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान से तेलंगाना के कृषि मंत्री श्री टी. नागेश्वर राव की मुलाकात, खेती-किसानी पर हुई व्यापक चर्चा
दलहन खरीद, ऑयल पाम, कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन और बीज क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई गहन चर्चा
नई दिल्ली़, 2 सितंबर, अभीतक: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान से आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में तेलंगाना के कृषि मंत्री श्री टी. नागेश्वर राव ने मुलाकात की। इस दौरान तेलंगाना में कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में तेलंगाना के कृषि मंत्री ने राज्य में दलहन की खरीद, ऑयल पाम सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष रखा। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि भारत सरकार किसानों के हित में तुअर (अरहर), उड़द और मसूर की 100 प्रतिशत खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करती है। इसके अतिरिक्त, अन्य दलहन फसलों की 25 प्रतिशत तक खरीद प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (च्ड.।।ैभ्।) के तहत की जाती है। तेलंगाना के कृषि मंत्री श्री टी. नागेश्वर राव ने राज्य में ऑयल पाम के लिए रिसर्च स्टेशन स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने ऑयल पाम के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (डैच्) निर्धारित करने का विषय भी केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष रखा। केंद्रीय कृषि मंत्री ने तेलंगाना सरकार से दलहन मिशन और ऑयलसीड मिशन के क्रियान्वयन की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत तेलंगाना को 100 प्रतिशत राशि जारी की जा चुकी है जबकि कृषोन्नति योजना (केवाई) के तहत 329 करोड़ रुपये राज्य को जारी किए जा चुके हैं।श्री चैहान ने तेलंगाना के कृषि मंत्री से राज्य में ै।ज्भ्प् च्वतजंस के क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया। यह पोर्टल बीज के पूरे जीवन चक्र को एकीकृत करता है। इसके माध्यम से बीज उत्पादन से लेकर प्रमाणन, लाइसेंसिंग, बीज इन्वेंट्री तथा प्रमाणित विक्रेताओं के माध्यम से किसानों तक बीज की बिक्री तक पूरी आपूर्ति श्रृंखला को डिजिटल और स्वचालित किया जाता है। साथ ही बीजों की ट्रेसबिलिटी सुनिश्चित करने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैठक में दोनों राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा किसानों के हित में केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का प्रभावी और तेज क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के डेटा सेंटर इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए व्यापार करने में सुगमता विषय पर सीईओ गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की
श्री पीयूष गोयल ने भारत के डेटा सेंटर उद्योग में 200 बिलियन डॉलर के निवेश की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला
सरकार ने भारत में डेटा सेंटर के विस्तार को गति देने के लिए व्यापार करने में सुगमता पर ध्यान केंद्रित किया
डेटा सेंटर गोलमेज सम्मेलन में विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, उपयोग के लिए तैयार भूमि और सुव्यवस्थित अनुमोदन प्रक्रियाओं पर चर्चा हुई
नई दिल्ली़, 2 सितंबर, अभीतक: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित ष्भारत के डेटा सेंटर इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए व्यापार सुगमता (ईओडीबी)ष् विषय पर सीईओ गोलमेज सम्मेलन में कहा कि भारत डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्थान है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री गोयल ने कहा कि इस गोलमेज सम्मेलन ने डेटा सेंटर उद्योग के हितधारकों के साथ इस सेक्टर को और बढ़ावा देने तथा भारत में व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए एक सार्थक और उपयोगी मंच प्रदान किया। श्री गोयल ने वैश्विक अनिश्चितता और अस्थिरता के बीच भारत की विकास संभावनाओं पर विश्वास व्यक्त किया और पहली तिमाही में देश की 7.8 प्रतिशत वृद्धि का उल्लेख किया। उन्होंने भारत की जनता और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके निर्णायक नेतृत्व और प्रत्येक भारतीय में अमृतकाल और विकसित भारत 2047 के विजन में योगदान देने का विश्वास जगाने के लिए बधाई दी। श्री गोयल ने डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर उद्योगों की क्षमता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में भारत की बढ़ती उपस्थिति और वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए इसके विस्तारित विनिर्माण आधार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये सेक्टर आने वाले वर्षों में भारत की वृद्धि को गति देंगे और 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि हितधारकों के साथ हुई बातचीत सकारात्मक रही और भारत सरकार के विभिन्न विभागों और राज्यों के बीच हुई चर्चाओं से कई मुद्दों का समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि उद्योग की तैयारी देखकर संतोष हुआ, क्योंकि डेटा सेंटर उद्योग में लगभग 200 बिलियन डॉलर का निवेश होने की संभावना है। श्री गोयल ने कहा कि बैठक से इस बात पर बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और विचार प्राप्त हुए कि भारत किस प्रकार विश्व का डेटा सेंटर बन सकता है। भारत के डेटा सेंटर सेक्टर के त्चरित और सतत विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की गई यह गोलमेज बैठक, पहली सीईओ गोलमेज बैठक की अनुवर्ती थी। चर्चा का केंद्र बिंदु व्यापार करने में सुगमता और डेटा सेंटर अवसंरचना, विशेष रूप से बिजली, भूमि, नियामक और वित्तीय मुद्दों से संबंधित उपयोग था। चर्चाओं में क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वर्कलोड से उत्पन्न तेजी से बढ़ती मांग पर प्रकाश डाला गया। 2026 की पहली छमाही में डेटा सेंटर के उपयोग में हाइपरस्केलर्स की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक रही, जो एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भारत के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने को रेखांकित करता है। सरकार को उम्मीद है कि डेटा सेंटर सेक्टर में निवेश लगभग 200 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा, जो भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और एआई इकोसिस्टम द्वारा सृजित अवसरों के विशाल परिमाण को दर्शाता है। हितधारकों ने पर्याप्त और विश्वसनीय बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की, जिनमें क्लस्टर-आधारित ट्रांसमिशन और सबस्टेशन योजना, पहले दिन से स्वीकृत लोड, दोहरी बिजली आपूर्ति लाइनें और राज्य सीमाओं के पार नवीकरणीय ऊर्जा की खरीद को सुगम बनाना शामिल है। बिजली आपूर्ति के लिए तैयार भूमि भंडार और पहले से ही बिजली उत्पादन के लिए तैयार भूखंडों की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। गोलमेज सम्मेलन में परियोजना की समयसीमा को कम करने और निवेश की निश्चितता में सुधार लाने के उद्देश्य से नियामक उपायों की भी समीक्षा की गई। इसमें सुव्यवस्थित एकल-खिड़की अनुमोदन और डेटा केंद्रों के लिए उपयुक्त भवन विनियमन शामिल हैं। चर्चाओं में पिछली गोलमेज बैठक के बाद से हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय भवन संहिता 2026 अब डेटा केंद्रों को समूह-ई के अंतर्गत विशेष रूप से मान्यता देती है। इस चर्चा में डेटा केंद्रों के लिए आवश्यकताओं पर एक समर्पित परिशिष्ट शामिल है, जिसमें अग्नि-जोखिम मूल्यांकन और डेटा केंद्र-विशिष्ट प्रदर्शन संकेतक शामिल हैं। इस गोलमेज सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि, वैश्विक हाइपरस्केलर्स के सीईओ और वरिष्ठ प्रतिनिधि, डेटा सेंटर डेवलपर और ऑपरेटर, निवेशक, अवसंरचना प्रदाता और अन्य प्रमुख हितधारक एकत्रित हुए। आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सरकारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ-साथ लगभग 46 डेटा सेंटर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया। यह संवाद निवेश और नवोन्मेष को गति देने, भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे को सुदृढ करने और देश को एक विश्वसनीय वैश्विक डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से व्यावहारिक, समयबद्ध और उच्च प्रभाव वाले सुधारों की नींव के रूप में काम करेगा।
व्यापार पर भारत-अफगानिस्तान संयुक्त कार्य समूह ने वर्चुअल बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उपायों की समीक्षा की
संयुक्त कार्य समूह ने व्यापार सुगमता, सीमा शुल्क सहयोग, संपर्क और निवेश पर चर्चा की, वाणिज्यिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए आगे की कार्यवाहियों पर सहमति व्यक्त की
नई दिल्ली़, 2 सितंबर, अभीतक: व्यापार, वाणिज्य और निवेश पर भारत-अफगानिस्तान संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की बैठक एक सितंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में भारत और अफगानिस्तान के अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें वाणिज्य, उद्योग, सीमा शुल्क, नियामक प्राधिकरणों और राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधि शामिल थे। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की और व्यापार को पहले से अधिक सुविधाजनक बनाने तथा दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। इस चर्चा में व्यापार सुगमता और सीमा शुल्क सहयोग, अफगान व्यापारियों के लिए वीजा सुगमता, बैंकिंग एवं वित्तीय सहयोग, दवा एवं कृषि व्यापार, ऊर्जा सहयोग, निवेश एवं व्यापार संवर्धन, टैरिफ रियायतें, कार्गो कनेक्टिविटी और बंदरगाह से संबंधित मुद्दे शामिल थे। दोनों पक्ष संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और चिन्हित क्षेत्रों में आगे की कार्यवाही करने पर सहमत हुए, जिनमें सीमा शुल्क और डेटा-साझाकरण सहयोग को बढ़ाना, फार्मास्यूटिकल्स और कृषि में नियामक सहयोग, व्यापार संपर्क में सुधार और निवेश तथा व्यापार-से-व्यापार जुड़ाव को बढ़ावा देना शामिल है। यह बैठक सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। दोनों पक्षों ने भारत-अफगानिस्तान व्यापार, वाणिज्य और निवेश संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और प्रमुख मुद्दों पर निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति जताई।
