https://www.facebook.com/share/v/1LoH9qYPPZ/
https://www.facebook.com/share/v/1VxY9QR99m/
https://www.facebook.com/share/v/1BRb6cz9Qm/

एल. ए. स्कूल के बच्चों ने स्टेट लेवल पर किया क्वालीफाई कर अपने प्रदर्शन से किया स्कूल का नाम रोशन किया
झज्जर, 25 अगस्त, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने स्टेट लेवल पर किया क्वालीफाई कर अपने प्रदर्शन से किया स्कूल का नाम रोशन किया। अंडर -17 में फुटबाल में आर्य यशवीर दलाल कक्षा ग्याहरवीं के छात्र व अंडर 14 में कनिश दलाल, अंतिम ने बेडमिंटन, यश, नैतिक, पार्थ ने स्केटिंग अंडर 17 में, डिम्पी स्केटिंग, माही, वंदिता, रिया, स्नेह ने अंडर 11 में रिले रेश में बेहतरीन प्रदर्शन से इस उपलब्धि को प्राप्त किया। इन बच्चों ने पहले भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया,स्कूल मैंनेजर के. एम. डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने अपने हाथों से इन प्रतिभावान बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस खिलाड़ियों की सफलता में इनके डीपीई अमित लोहचब, विशाल सिँह व महेंद्र सैनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ध्रुव के इस सम्मान कार्यक्रम में स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, पूजा कादयान व एक्टिविटी इंचार्ज भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

हरियाणा सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से हरियाणा रोडवेज में कर सकेंगी नि:शुल्क यात्रा: डीसी
झज्जर, 25 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में इस वर्ष भी मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा जनहित में पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा की सुविधा 27 अगस्त, 2026 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होगी तथा 28 अगस्त, 2026 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।

संवाद बैठक में बोले विधायक कुलदीप वत्स: कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन के असली हकदार
झज्जर, 25 अगस्त, अभीतक: कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित संवाद बैठक में बादली से कांग्रेस विधायक श्री कुलदीप वत्स ने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की वर्तमान स्थिति, चुनावी परिणामों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी खुलकर अपने सुझाव रखे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि कांग्रेस संगठन में यदि सबसे अधिक अधिकार किसी का है, तो वह वर्षों से पार्टी का झंडा उठाने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं का है। कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद, संघर्ष और सहयोग के बिना कोई भी व्यक्ति राजनीतिक मुकाम हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने बादली विधानसभा क्षेत्र और झज्जर जिले की जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बारंबार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आयोजित कांग्रेस की प्रत्येक बड़ी रैली और कार्यक्रम में झज्जर जिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जनसमर्थन के मामले में हमेशा अग्रणी रहा है। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि कांग्रेस के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की मेहनत और संगठन के प्रति उसकी निष्ठा का परिणाम है। विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि कड़वी सच्चाई को स्वीकार करना भी आवश्यक है। यदि हरियाणा में कांग्रेस अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सकी, तो इसके लिए प्रदेश की जनता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जहां कहीं संगठनात्मक स्तर पर कमियां रही हैं, उनकी जिम्मेदारी कांग्रेस नेतृत्व और पूर्व में जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों को स्वीकार करनी चाहिए। कमियों की ईमानदारी से समीक्षा करके ही संगठन को भविष्य के लिए मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने संगठन में नियुक्तियों और टिकट वितरण के लिए स्पष्ट, पारदर्शी एवं मेहनत पर आधारित व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी पद या टिकट के लिए केवल औपचारिक साक्षात्कार लेना पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक क्षेत्र में संभावित उम्मीदवारों को जिम्मेदारी देकर उनका धरातल पर काम देखा जाना चाहिए। जो उम्मीदवार जनता के बीच रहकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करे, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले और संगठन के लिए सबसे अधिक मेहनत करे, उसी को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्पष्ट मानदंड निर्धारित होने से कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों के बीच आपसी संघर्ष समाप्त होगा। कई बार टिकट की दावेदारी के कारण अपने ही साथी आपस में लड़ने लगते हैं, जिसका सीधा नुकसान पार्टी को होता है। यदि पहले से व्यवस्था स्पष्ट होगी कि अवसर केवल मेहनत, जनाधार, निष्ठा और संगठनात्मक योगदान के आधार पर मिलेगा, तो किसी कार्यकर्ता को शिकायत नहीं होगी। श्री वत्स ने कहा कि केवल छोटे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने या उनसे जवाब मांगने से संगठन मजबूत नहीं होगा। अनुशासन सभी के लिए समान होना चाहिए। जब तक बड़े नेताओं की भी जवाबदेही तय नहीं होगी और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठित करके मजबूत टीम तैयार नहीं की जाएगी, तब तक पार्टी अपेक्षित मजबूती हासिल नहीं कर पाएगी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “जब विधानसभा चुनाव के परिणाम आए और कांग्रेस केवल 37 सीटों तक सीमित रह गई, तो मुझे गहरा दुःख हुआ। यह दुःख किसी नेता के व्यक्तिगत नुकसान का नहीं, बल्कि हरियाणा की उस जनता और कार्यकर्ता का था, जिसने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत की थी। मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। पार्टी मुझसे पसीना मांगेगी तो मैं अपना खून देने के लिए भी तैयार रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल उनका राजनीतिक दल नहीं, बल्कि उनका परिवार है। इस परिवार और इसकी विचारधारा की रक्षा के लिए वह हर संघर्ष सहने को तैयार हैं। देश में श्री राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प तभी पूरा होगा, जब पार्टी का प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता अंतिम क्षण तक एकजुट होकर मेहनत करेगा। कई बार पूरी मेहनत के बाद तैयार हुई सफलता का लाभ आपसी मतभेदों के कारण हाथ से निकल जाता है, इसलिए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठना होगा। उन्होंने प्रसिद्ध पंक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था। श्री वत्स ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव, बूथ और ब्लॉक स्तर पर जनता से जुड़े प्रत्येक छोटे-बड़े मुद्दे को मजबूती से उठाना चाहिए। गांवों की समस्याओं से लेकर सरपंच, जिला परिषद, विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक संगठन की एक मजबूत एवं निरंतर व्यवस्था तैयार करनी होगी। प्रत्येक समस्या को सूचीबद्ध कर उसके समाधान के लिए सामूहिक लड़ाई लड़ी जानी चाहिए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, पार्टी प्रभारियों तथा वरिष्ठ नेतृत्व से आग्रह किया कि वे संगठन के हित में मजबूत और निष्पक्ष निर्णय लें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, वह तन, मन और धन से उसके साथ खड़े रहेंगे। सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ बैठकर हरियाणा कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आए दिन नेताओं द्वारा दिए जाने वाले परस्पर विरोधी बयानों से कार्यकर्ताओं में भ्रम पैदा होता है और पार्टी को नुकसान पहुंचता है। इसलिए सार्वजनिक बयानबाजी के स्थान पर पार्टी मंच पर संवाद होना चाहिए। प्रदेश नेतृत्व को अनुशासन, एकता और समन्वय स्थापित करते हुए कार्यकर्ताओं के सुझावों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। संवाद बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता, स्थानीय समस्याओं और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव दिए। विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए प्रत्येक सुझाव को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा और इन्हीं सुझावों के आधार पर संगठनात्मक लड़ाई लड़ी जाएगी। अंत में विधायक कुलदीप वत्स ने हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी हमारा परिवार है। हम सभी की जिम्मेदारी पार्टी को तोड़ने की नहीं, बल्कि जोड़ने की है। व्यक्तिगत मतभेदों और महत्वाकांक्षाओं को पीछे छोड़कर हमें कांग्रेस, संविधान और हरियाणा की जनता के हित में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। संगठन मजबूत होगा, तभी कार्यकर्ता मजबूत होगा और कांग्रेस सत्ता में लौटकर जनहित की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ सकेगी।”

झज्जर: आज एआईसीसी प्रभारी श्री संजय दत्त, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र एवं श्रीमती गीता भुक्कल, विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने झज्जर विधानसभा क्षेत्र के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठक की। बैठक में सभी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पीसीसी पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस सेवा दल कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं सम्मानित कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व साथी मौजूद रहे।

बहादुरगढ़ में व्यापारिक,सामाजिक संगठनों व सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेती डीसी वर्षा खांगवाल।

स्वच्छता अभियान की दिशा में बढ़ते कदम में प्रशासन के सहयोगी बनें आमजन: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने व्यापारियों और एनजीओ प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक’
डीसी की शहर को साफ और सुंदर बनाने में सहयोग की अपील’

बहादुरगढ़, 25 अगस्त, अभीतक: शहर को स्वच्छ, सुंदर और पॉलिथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से जिला प्रशासन की ओर से चलाई जा रही स्वच्छता मुहिम में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया। डीसी ने मंगलवार को लघु सचिवालय एसडीएम कार्यालय में शहर के प्रमुख व्यापारी, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ बहादुरगढ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए उनके विचार सुने और बातचीत की। बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जब तक स्थानीय नागरिक और व्यापारी वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी नहीं निभाएंगे, तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं है। डीसी ने सभी दुकानदारों और मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें। साथ ही उन्होंने शहर में पॉलिथीन और सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह से बंद करने की अपील की। डीसी ने निर्धारित डंपिंग पॉइंट अथवा नगर परिषद की गाड़ियों में ही कचरा डालने और सड़कों या नालियों में कूड़ा न फेंकने के लिए कहा ताकि कचरे के कारण गलियां व सड़कों पर दूषित वातावरण न बने। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से अपील की गई कि वे स्चच्छता जागरूकता अभियान चलाएं और आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में प्रशासन के सहभागी बनें। डीसी ने कहा कि बहादुरगढ़ को स्वच्छ शहर बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और इस प्रकार की जन-भागीदारी से आमजन को निरंतर स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा।
व्यापारियों और संस्थाओं ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन
बैठक में औद्योगिक इकाइयों, मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने डीसी वर्षा खांगवाल को आश्वस्त किया कि वे इस अभियान में प्रशासन का पूरा समर्थन करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे न केवल स्वयं सफाई बनाए रखेंगे, बल्कि अपनी-अपनी मार्केट में अन्य दुकानदारों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर डीसीपी मयंक मिश्रा, एडीसी एवं डीएमसी जगनिवास व एसडीएम अभिनव सिवाच सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

झज्जर में सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक लेती डीसी वर्षा खांगवाल।

स्वच्छ झज्जर के लिए सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: डीसी’
झज्जर में सफाई व्यवस्था को लेकर डीसी वर्षा खांगवाल ने सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक’

झज्जर, 25 अगस्त, अभीतक: जिला प्रशासन द्वारा झज्जर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान को लेकर डीसी वर्षा खांगवाल ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक, सामाजिक संस्था और व्यापारिक संगठन की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। डीसी ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैले, इसके लिए व्यापारियों और आमजन को जागरूक किया जा रहा है। दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा नागरिक भी स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा। जहां भी सफाई व्यवस्था में कमी सामने आएगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। डीसी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही झज्जर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी संगठनों और नागरिकों से स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की अपील की। बैठक में सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को स्वच्छता अभियान में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधियों ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए। इस अवसर पर डीसीपी धारणा यादव, एडीसी एवं डीएमसी जगनिवास, एसडीएम रवि मीणा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हरियाणा सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से हरियाणा रोडवेज में कर सकेंगी निरूशुल्क यात्रा: डीसी
झज्जर, 25 अगस्त, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में इस वर्ष भी मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा जनहित में पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस निरूशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा की सुविधा 27 अगस्त, 2026 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होगी तथा 28 अगस्त, 2026 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा बकाया सरसों का तेल
31 अगस्त तक पात्र लाभार्थियों को मिलेगा जुलाई माह का बचा सरसों तेल: आदित्य कौशिक

झज्जर, 25 अगस्त, अभीतक: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय, हरियाणा के निर्देशानुसार जिला झज्जर में पात्र लाभार्थियों को जुलाई माह के वितरण के बाद बचा हुआ सरसों का तेल अगस्त माह में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर वितरित किया जाएगा। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक आदित्य कौशिक ने बताया कि जुलाई 2026 के वितरण के पश्चात शेष बचे सरसों के तेल का वितरण संबंधित राशन डिपो के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरसों के तेल का वितरण 31 अगस्त, 2026 तक ही किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों का वितरण बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण तथा पीओएस मशीन के माध्यम से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा। डीएफएससी ने सभी पात्र राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे 31 अगस्त से पहले अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान यानी राशन डिपो पर पहुंचकर अपना बकाया सरसों का तेल प्राप्त कर लें, ताकि कोई भी पात्र परिवार इस सरकारी सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि सभी राशन डिपो धारकों को पारदर्शिता, निर्धारित प्रक्रिया तथा सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर

प्रारूप मतदाता सूची के लिए मतदाता 30 अगस्त तक दर्ज करवा सकते हैं दावे और आपत्तियां: डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने की अपील
28 सितंबर तक किया जाएगा दावों और आपत्तियों का निस्तारण
3 अक्टूबर को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची की जाएगी प्रकाशित

झज्जर, 25 अगस्त, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल अनुसार प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 30 अगस्त तक निर्धारित फार्म जमा करा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। जिन मतदाताओं का नाम पूर्व में मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन वर्तमान प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है तथा उन्हें बीएलओ की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ है, वे आगामी 30 अगस्त 2026 तक संबंधित बीएलओ के पास अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि किसी मतदाता के नाम, पते अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो संबंधित मतदाता फॉर्म-8 तथा आवश्यक घोषणा पत्र भरकर उसमें सुधार करवा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपने विवरण की समय रहते जांच करें और आवश्यक होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदक को सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो वह निर्धारित तिथि पर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष अवश्य रखें। इससे आवेदन का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा। डीसी ने बताया कि नागरिक अपनी मतदाता संबंधी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल तथा हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित बीएलओ, ईआरओ अथवा एईआरओ से संपर्क किया जा सकता है। प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

बीन वादन की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन: दिनेश कुमार
8 से 10 कलाकारों का दल और 3 से 4 बीन वादक होना अनिवार्य
राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता में विजेता दलों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

झज्जर, 25 अगस्त, अभीतक: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा हरियाणा की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय बीन दलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 02 सितंबर 2026 को प्रातः 10रू00 बजे मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर (हरियाणा कला परिषद), कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश की पारंपरिक बीन वादन कला को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देने के साथ-साथ लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता दलों को विभाग की ओर से पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम पुरस्कार 75,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 60,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 50,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 05 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विजेता दल को 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। डीआईपीआरओ ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए विभाग द्वारा कुछ आवश्यक मापदंड निर्धारित किए गए हैं। प्रतिभागी का हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा सत्यापन के लिए आधार कार्ड साथ लाना होगा। प्रत्येक दल में 8 से 10 कलाकार होना आवश्यक है, जिसमें कम से कम 3 से 4 बीन वादकों की सहभागिता अनिवार्य होगी। सभी दलों द्वारा प्रस्तुति हरियाणवी लोक परिधान में दी जानी आवश्यक है, ताकि प्रदेश की लोक संस्कृति एवं पारंपरिक स्वरूप को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा दैनिक भत्ता देय नहीं होगा। प्रतियोगिता के परिणामों का निर्धारण निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा तथा निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

आईटीआई साल्हावास में नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित’
झज्जर, 25 अगस्त, अभीतक: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर के तत्वावधान में आईटीआई साल्हावास में नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आचार्य कर्मबीर एवं पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा नशे जैसी बुरी आदतों से स्वयं को दूर रखने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस स्टाफ ने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद
बहादुरगढ़, 25 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना शहर बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल निवासी बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।मामले की जानकारी देते हुए सीआईए बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर अंबेडकर स्टेडियम के गेट के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहुल को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े तथा अवैध हथियार रखने के संबंध में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चैकी मातनहेल की पुलिस टीम ने 29 ग्राम नशीला पदार्थ सुल्फा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार’
झज्जर, 25 अगस्त, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चैकी मातनहेल पुलिस टीम ने एक आरोपी को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी मातनहेल सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए नौगांवा क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर नौगांवा-मातनहेल रोड पर मौजूद है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मेन रोड नौगांवा पर मातनहेल रोड से एक व्यक्ति को काबू किया।पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रहलाद निवासी कोंद्रावली के रूप में हुई। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाकर उसकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 29 ग्राम नशीला पदार्थ सुल्फा बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ थाना सालावास में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मेगा सर्विस कैंप का आयोजन गांव खानपुर खुर्द में किया गया: सीजेएम विशाल
झज्जर, 25 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेश अनुसार गांव खानपुर खुर्द मे मेगा सर्विस कैंप का आयोजन किया गया। सीजेएम विशाल ने बताया कि इस कैंप में का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को कानूनी जानकारी घर घर तक पहुंचाना। और सरकारी योजनाओं का लाभ एक छत के नीचे मिले। इस कैंप में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र,बिजली,पानी, राजस्व विभाग,पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, राशन कार्ड,वन स्टॉप सेंटर, पशु पालन विभाग, मछली पालन विभाग, हरियाणा रोडवेज, एम डी डी आफ इंडिया संस्था झज्जर जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला आयुर्वेदिक विभाग की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप, जिला रेड क्रॉस सोसायटी की तरफ से ब्लड डोनेशन कैंप का भी का भी आयोजन किया गया। इस मेगा सर्विस कैंप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल ने भी ब्लड डोनेशन किया। लोगो ने अपनी समस्याओं को सीजेएम के सामने रखा। सीजेएम विशाल ने लोगों की समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। तथा कुछ समस्याओं को संबंधित विभाग में भेजा गया। लोगो ने इस कैंप में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और लोगों ने सीजेएम विशाल से आग्रह किया कि ऐसे कैंप तो समय समय पर लगने चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक पंचायत अधिकारी श्री मति अंजली शर्मा, सरपंच कृष्ण, इंस्पेक्टर बलराज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से सोमबीर, अधिवक्ता दीपक खत्री, कर्मजीत छिल्लर, सरोज, बबीता और विभागों के अधिकारियों कर्मचारी मौजूद रहे।

पेड़-पौधों को बांधी राखी, मनाया वृक्षा बंधन’
पन्ना-पवई, 25 अगस्त, अभीतक: शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में आज रक्षाबंधन पर्व। के पूर्व एक अनोखी पहल देखने को मिली। यहां बच्चों ने एक-दूसरे को नहीं बल्कि पेड़-पौधों को राखी बांधकर वृक्षा बंधन’ मनाया। शिक्षक ’सतानंद पाठक’ के मार्गदर्शन में बच्चों ने विद्यालय परिसर में लगे नीम, पीपल, आम और के पेड़ों को राखी बांधी और उनकी आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया। प्रधान अध्यापक श्रीमती माया खरे ने कहा – ष्पेड़ हैं तो जीवन है, इसलिए पेड़ों की रक्षा करना हमारा धर्म है।ष् इस दौरान बच्चों द्वारा बनाए गए पर्यावरण संरक्षण के नारे – पेड़ को बांधो राखी, पेड़ बचाओ-जीवन बचाओ से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में ष्एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 05 नए पौधे लगाए गए और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में शिक्षका अंकिता जैन, शिक्षक विवेक सिंह,अतिथि शिक्षक आसिफ खान, समाजसेवी रमेश दुबे शाला के समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पुंसीका में मनाया गया प्रतिभा सम्मान समारोह
रेवाडी, 25 अगस्त, अभीतक: खंड स्तर पर मनाए जा रहे हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में पुन्सीका स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। ज्ञातव्य है कि यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा मुस्तिल भालखी में 22 अगस्त को आयोजित किया गया था। विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता में कक्षा 6से 8वीं तक के ग्रुप में राजकीय उच्च विद्यालय पुंसीका की आठवीं कक्षा की छात्रा दीक्षा ने काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, चित्र देखकर कविता पाठ प्रतियोगिता में चंचल प्रथम और निबंध लेखन में शिवानी चैधरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही कक्षा ग्रुप 9 से 12 में व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इंद्रजीत निधि और मानवी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय के मंच पर श्रीमती नीरू एसएमसी प्रधान ने मुख्य अध्यापक सुनील कुमार के नेतृत्व में विजेता टीम को कॉपी पेन चॉकलेट और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक सुनील कुमार शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपने वक्तव्य में कहा प्रतियोगिताएं प्रतिभा निखारने का सबसे सशक्त साधन है। हमें हार जीत की परवाह के बिना विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ताकि हम सब में स्पर्धा की भावना का उदय हो और हम राष्ट्र के लिए कुछ कर सकने की क्षमता को धारण करें। उन्होंने हिंदी अध्यापिका किरण यादव के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा की किरण यादव हिंदी भाषा और व्याकरण विकास दोनों के लिए निरंतर प्रयास करती है और यह इन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि खंड स्तर पर इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। बच्चों की इस उपलब्धि से प्रसन्न होते हुए उन्होंने बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। इस अवसर पर अंजू सोनम दर्शन कोयल और लक्ष्मी सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

राखी मात्र रक्षा सूत्र ही नहीं अपितु राष्ट्र के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान: डॉ. नम्रता सचदेवा’
सैनिकों को राखी भेजकर छात्राओं ने व्यक्त किया सम्मान
मसानी की छात्राओं ने वीर जवानों के लिए तैयार किए रक्षा सूत्र

रेवाडी, 25 अगस्त, अभीतक: शहीद दीन दयाल सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में आज रक्षाबंधन के पावन पर्व को देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ते हुए विशेष राखी मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियाँ तैयार कीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियाँ देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों को भेजने के लिए तैयार कीं। छात्राओं ने सैनिकों को अपना भाई मानते हुए उनके लिए रक्षा सूत्र तैयार किए और उनके प्रति अपने सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, विश्वास, प्रेम और कर्तव्य की भावना का प्रतीक है। देश की सीमाओं पर तैनात हमारे सैनिक ही हमारे सच्चे रक्षक हैं। उनकी वीरता, त्याग और समर्पण के कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। प्रधानाचार्या ने कहा कि सैनिकों को राखी भेजना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और अपनत्व की अभिव्यक्ति है। राखी का यह रक्षा सूत्र उन जवानों तक देश की बेटियों का प्रेम और सम्मान पहुंचाएगा, जो अपने परिवारों से दूर रहकर मातृभूमि की रक्षा में समर्पित हैं। राखी निर्माण के दौरान छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागों, सजावटी सामग्री एवं उपलब्ध घरेलू सामग्री का प्रयोग करते हुए आकर्षक राखियाँ तैयार कीं। इस गतिविधि के माध्यम से छात्राओं में रचनात्मकता के साथ-साथ देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत किया गया। इस अवसर पर सुषमा शर्मा, सुवर्ता, संगीता सैनी, मुक्ता, रीना, ललिता, नीतू, विनोद रानी, मधु एवं एकता सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने कहा कि राखी का यह धागा केवल कलाई पर नहीं बंधता, बल्कि देश की बेटियों के दिल से सीमा पर खड़े वीर जवानों तक पहुँचता है।

झज्जर: झज्जर में सफाई को लेकर नगर परिषद प्रशासन और सफाई कर्मचारी एक बार फिर हुए आमने-सामने
जेसीबी लेकर कूड़ा उठाने पहुंचे नगर परिषद के अधिकारियों का सफाई कर्मचारियों ने किया जमकर विरोध
प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में रेवाड़ी रोड पर हो रही थी कूड़ा उठाने की कार्रवाई
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सफाई कर्मचारी, जमकर किया प्रदर्शन, की नारेबाजी
जेसीबी पर चढ़कर महिला सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया विरोध
विरोध देखकर नगर परिषद प्रशासन के हाथ पांव फूले, संबंधित थाने में फोन कर पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

एडीसी राहुल मोदी ने की ’डीपीआईयू योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रेवाडी, 25 अगस्त, अभीतक: अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय डीपीआईयू की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीसी ने योजना के तहत विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिला के एफएलएन कोऑर्डिनेटर चरण सिंह द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले की प्रगति एवं अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक के दौरान पंचकूला से एसपीआईयू सदस्या स्नेहा ने कैप्सूल स्कूल स्पोर्ट प्रोग्राम की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन एवं अपेक्षित परिणामों से अवगत कराया। एडीसी राहुल मोदी ने बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की समीक्षा करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक्सेल शीट में लंबित मामलों के वास्तविक एवं स्पष्ट कारण दर्ज करते हुए अपने-अपने खंड की संकलित रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि यह पता लगाया जा सके कि विलंब किस स्तर पर हो रहा है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने 60 दिनों से अधिक समय से विजिट न किए गए विद्यालयों के संबंध में निर्देश दिए कि संबंधित बीईओ प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करते हुए ऐसे विद्यालयों को चिन्हित करें तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विजिट करवाना सुनिश्चित करें ताकि इस श्रेणी में कोई भी विद्यालय लंबित न रहे। निपुल प्रेंट्स ऐप लॉग इन की समीक्षा के दौरान जिला स्तर पर किए गए प्रयासों तथा विशेष रूप से खंड खोल एवं जाटूसाना द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। खंड नाहड़ के बीइओ को विशेष निर्देश दिए गए कि योजनाबद्ध तरीके से एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्य को पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। अन्य सभी बीईओ को भी अपनी-अपनी लंबित स्थिति की समीक्षा कर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एडीसी ने सभी एबीआरसी व बीआरपी को निर्देश दिए गए कि विद्यालय विजिट के दौरान डेटा दर्ज करते समय विद्यालय की वास्तविक स्थिति का सही उल्लेख करें तथा स्पॉट असाइनमेंट भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्ष एवं सही तरीके से करना सुनिश्चित करें। इसके बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा स्थापित एलईडी स्क्रीन का उपयोग विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों में किया जाए। इसके अतिरिक्त, जिला स्तर पर मॉडल वाटिका के चयन तथा बाल वाटिका-प्प्प् के विद्यार्थियों के खातों में विभाग द्वारा डीबीटी की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करवाने हेतु वन स्कूल पोर्टल पर आवश्यक डेटा अपलोड करवाने व विभाग द्वारा प्रदान किए गए अन्य सभी एजेंडा के संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एडीसी ने सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमजीजीए नैंसी, डिप्टी डीईओ एवं डीपीसी डाइट रेवाड़ी से वरिष्ठ प्रवक्ता सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित एबीआरसी व बीआरपी उपस्थित रहे।

रेवाड़ी में राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

रेवाड़ी मैराथन 2026 में नशे के खिलाफ एकजुट होकर दौड़ेगा युवा-
6 सितंबर को होने वाली मैराथन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, 28 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण
डीसी अभिषेक मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैराथन की तैयारियों की दी जानकारी, अधिक से अधिक युवाओं से भाग लेने का किया आह्वान

रेवाडी, 25 अगस्त, अभीतक: जिला में 6 सितंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन-2026 में जिले सहित प्रदेशभर के युवा नशे के खिलाफ एकजुट होकर दौड़ेंगे। मैराथन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैराथन से संबंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 28 हजार से अधिक प्रतिभागी मैराथन के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। उन्होंने जिलावासियों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाकर मैराथन में भाग लेने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि रेवाड़ी मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। मैराथन के जरिए युवाओं को नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने तथा नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। डीसी ने कहा कि रेवाड़ी मैराथन को जन-आंदोलन का रूप देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं मैराथन में भाग लेने के साथ-साथ अपने परिवार और मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए यह मैराथन एक प्रभावी संदेश देगी।
प्रतिभागियों को दिए जाएंगे ई-सर्टिफिकेट
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 10 किलोमीटर दौड़ के महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
प्रतिभागियों के लिए होंगी सभी जरूरी सुविधाएं
डीसी ने बताया कि राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रतिभागियों के लिए फस्र्ट एड, पेयजल, मेडिकल सुविधा और रिफ्रेशमेंट सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मैराथन मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यापक प्रबंध किए जाएंगे, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
रेवाड़ी मैराथन के लिए ऐसे करें पंजीकरण
डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों से अपील की है कि वे रेवाड़ी मैराथन में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए ीजजचेरूध्ध्ूूूण्तनदंहंपदेजकतनहेतूतण्पदध्रुध्मदध्तमहपेजतंजपवद पर क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण के दौरान प्रतिभागी को अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। पंजीकरण पोर्टल पर कंपनी के नाम का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। विभिन्न कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी अपनी संबंधित कंपनी का नाम चुनकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, जिला युवा अधिकारी मेरा भारत सुमित यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रेवाड़ी में राष्ट्रीय पोषण अभियान व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जिला टास्क फोर्स की बैठक में दिशा-निर्देश देते डीसी अभिषेक मीणा।

राष्ट्रीय पोषण अभियान व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक
डीसी अभिषेक मीणा ने पोषण अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के दिए निर्देश

रेवाडी, 25 अगस्त, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि महिलाओं व बच्चों में कुपोषण और एनीमिया को खत्म करने के लिए जिला में चलाई जा रही सभी गतिविधियों का प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय पोषण अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में राष्ट्रीय पोषण अभियान व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के संबंध में बनाई गई जिला टास्क फोर्स के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत महिलाओं व बच्चों में कुपोषण और एनीमिया को खत्म करने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है जो जिला में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की निगरानी व कार्डिनेशन का कार्य समन्वय और जिम्मेदारी के साथ करें। डीसी ने कहा कि पोषण अभियान के तहत जमीनी स्तर पर कार्य करें। इस कार्य के लिए गांव स्तर पर पोषण पंचायतों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता ध्यान रखने सहित आंगनबाड़ी केन्द्रों में इसकी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ स्वास्थ्य, आयुष तथा शिक्षा विभागों के प्रतिनिधि मिलकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए इस मुहिम को सफल बनाएं। आहार विविधता को बेहतर बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायती भूमि और सामुदायिक स्थानों पर ‘पोषण वाटिकाएं’ (पोषण उद्यान) बनाने की योजना बनाएं।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में सक्रियता रखें विभाग: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करें। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों को सम्मानित करें, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो सके। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। इसके लिए योजनाओं का लाभ बेटियों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता देते हुए लोगों में जागरूकता अभियान चलाएं। बैठक में पीसी एवं पीएनडीटी और एमटीपी छापों और जिले के लिंगानुपात की समीक्षा की गई। वहीं हर तिमाही में माध्यमिक शिक्षा स्तर पर लड़कियों के बीच स्कूल छोड़ने की दर और लड़कियों, महिलाओं के कौशल विकास पर भी चर्चा हुई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि बालिकाओं के लिए कार्यात्मक शौचालय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने विभागीय गतिविधियों से अवगत कराया।

“खेलो इंडिया संवाद दृखेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ” का आयोजन 27 अगस्त को
रेवाडी, 25 अगस्त, अभीतक: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को देशभर में खेलो इंडिया संवाद: खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले में दो शिक्षण संस्थानों किशन लाल पब्लिक कॉलेज रेवाड़ी एवं अहीर कॉलेज रेवाड़ी में प्रधानमंत्री के उद्बोधन में वर्चुअल माध्यम से खिलाडी एवं युवा भाग लेंगे। इस संबंध में जिला सचिवालय रेवाड़ी में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। डीसी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य युवाओं को खेल, युवा नेतृत्व तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार, सुझाव और अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवा खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को भारत के खेल पारितंत्र, युवा नेतृत्व और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करने का मंच मिलेगा। डीसी ने बताया कि किशन लाल पब्लिक कॉलेज रेवाड़ी में युवा प्रतिभागियों को संवाद एवं सहभागिता के माध्यम से अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में खेलों के विकास, युवा नेतृत्व, प्रतिभा पहचान, प्रशिक्षण एवं अवसरों के विस्तार तथा विकसित भारत में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी एनएसएस प्रभारी डॉ. पारुल मित्तल रहेंगे। इसी प्रकार अहीर कॉलेज रेवाड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन एवं कार्यक्रम का प्रसारण भी युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। विद्यार्थी एवं युवा प्रतिभागी इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम से जुड़कर खेल एवं युवा विकास से संबंधित संदेशों और विचारों से अवगत होंगे, कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी एनएसएस प्रभारी डॉ. दीपक रहेंगे। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत चार प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी। इनमें जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं अवसरों का विस्तार कर खेल पारितंत्र को मजबूत बनाना, वैज्ञानिक प्रतिभा पहचान एवं एथलीट विकास के माध्यम से 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना, शासन एवं नीति-निर्माण में युवा नेतृत्व और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना तथा भविष्य के लिए आवश्यक कौशल, स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं को सशक्त बनाना शामिल हैं। कार्यक्रम में जिले के प्रमुख खिलाड़ियों एवं पदक विजेताओं के प्रेरणादायी अनुभवों को भी युवाओं के साथ साझा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज तथा माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से युवाओं को कार्यक्रम के बाद भी निरंतर सहभागिता के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। मेरा युवा भारत रेवाड़ी द्वारा युवाओं से अपील है कि वे राष्ट्रीय खेल दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और खेल, युवा नेतृत्व तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

नशामुक्त हरियाणा के संदेश के साथ 6 सितंबर को होगी मैराथन- एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने मैराथन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक

रेवाडी, 25 अगस्त, अभीतक: नशे के खिलाफ जन जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से रेवाड़ी में आगामी 6 सितंबर को भव्य मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के सफल आयोजन को लेकर एडीसी राहुल मोदी ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीसी ने बताया कि मैराथन में हर आयु वर्ग के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक इकाइयों तथा विभिन्न संस्थाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सु व्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। एडीसी ने बताया कि मैराथन के रूट, प्रतिभागियों की संख्या, रूट प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा एवं सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल, टेंट, मंच, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन, फोटोग्राफी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैराथन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी समय रहते निर्धारित करें। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एडीसी राहुल मोदी ने जिले के नागरिकों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर मैराथन में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में डीएमसी प्रदीप अहलावत, डीएसपी संजीव बल्हारा, जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बिजेंद्र सौरोत, डीआईओ सचिन और कोच चरण सिंह आदि मौजूद रहे।

हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षा बंधन पर दिया विशेष तोहफा
हरियाणा रोडवेज की बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

रेवाडी, 25 अगस्त, अभीतक: हरियाणा सरकार ने पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ा उपहार दिया है। हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन के दिन हरियाणा राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी।

आज गांव कमालपुर में प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम
डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

रेवाडी, 25 अगस्त, अभीतक: जिला प्रशासन की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को गांव कमालपुर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगराधीश जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। सीटीएम ने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान परिवार पहचान पत्र व राशन कार्ड से संबंधित समस्या के लिए हैल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

हरियाणा महिला आयोग की मेंबर सुनीता लोहचब का रेवाड़ी दौरा
राजकीय महाविद्यालय, नागरिक अस्पताल, वृद्धाश्रम व महिला थाना का करेंगी निरीक्षण

रेवाडी, 25 अगस्त, अभीतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की मेंबर सुनीता लोहचब 27 अगस्त, 2026 को जिला रेवाड़ी का दौरा करेंगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंबर सुनीता लोहचब वीरवार, 27 अगस्त को 11 बजे राजकीय महाविद्यालय का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। इसके अलावा मेंबर दोपहर 12 बजे नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, दोपहर 2 बजे वृद्धाश्रम तथा दोपहर 3 बजे महिला थाना रेवाड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेंगी।

राज्य स्तरीय बीन वादन प्रतियोगिता का आयोजन 2 सितंबर को
रेवाडी, 25 अगस्त, अभीतक: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा 2 सितंबर, 2026 को प्रातः 10 बजे मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर, हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय बीन दलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक कला एवं लोक संगीत परंपराओं को बढ़ावा देना तथा बीन वादन से जुड़े कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना है। विभाग द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता दलों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ पांच सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार के रूप में 75,000 रूपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 60,000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 50,000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पांच सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक 10,000 रुपए की राशि के होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रतिभागियों का हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा उन्हें आधार कार्ड साथ लाना होगा। प्रत्येक दल में 8 से 10 कलाकार होना आवश्यक है, जिनमें कम से कम 3 से 4 बीन वादक शामिल होने चाहिए। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुति हरियाणवी लोक परिधान में देना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दलों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता के संबंध में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने बीन वादन से जुड़े कलाकारों एवं दलों से इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर हरियाणा की लोक संगीत परंपरा को समृद्ध बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *