


https://www.facebook.com/share/v/17vxGfGnTo
https://www.facebook.com/share/v/1D3rR9F7Pi
https://www.facebook.com/share/v/1EGHGR3bq1
https://www.facebook.com/share/v/1DQbZRndJr


एल. ए. सी. से. स्कूल झज्जर में नेशनल डॉक्टर डे मनाया गया
झज्जऱ, 01 जुलाई, अभीतक: एल. ए. सी. से. स्कूल झज्जर में नेशनल डॉक्टर डे मनाया गया। कक्षा 5जी से लेकर 8जी क्लास तक के बच्चों ने नेशनल डॉक्टर डे पर पेंटिंग और पोस्टर बनाकर डॉक्टर के कार्य के प्रति उनका आभार जताया। स्कूल मैनेजर के. एम.डागर ने मॉर्निंग असेंबली में बताया कि हमें डॉक्टरों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि डॉक्टर को दूसरा भगवान कहा जाता है उनके कार्य के आधार पर ही पूरा विश्व स्वस्थ रहता है। स्कूल प्राचार्य निधि कादयान ने नेशनल डॉक्टर डे पर सभी बच्चों को बधाई दी और मेडिकल लाइन में सुनहरे भविष्य के निर्माण के प्रति प्रेरित किया। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने बच्चों की पेंटिंग के कार्य प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें मेडिकल कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए। नेशनल डॉक्टर डे पर पोस्टर मेकिंग कंपटीशन को बेहतरीन बनाने में आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर रितिक का विशेष योगदान रहा। स्कूल जगपाल गलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने मिलकर सभी बच्चों को अप्रिशिएसन सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी मेहनत की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एचटेट परीक्षा को लेकर दिए जरूरी निर्देश
एचटेट परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन तैयार: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में 4 व 5 जुलाई को होने वाली एचटेट 2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
झज्जऱ, 01 जुलाई, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी 04 व 05 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी उपायुक्तों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों की समीक्षा की। डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को जिला झज्जर में एचटेट परीक्षा तैयारियों की विस्तार से जानकारी सांझा की। वीसी उपरांत डीसी वर्षा खांगवाल ने एचटेट के आयोजन को लेकर प्रत्येक बिंदुवार परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परीक्षाओं के चलते कंट्रोल रूम स्थापित
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एचटेट परीक्षाओं के चलते डीईओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अगर किसी परिक्षार्थी को अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कतें आ रही है,तो वे तुरंत दूरभाष नंबर 01251-253711 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही डायल112 सेवा की निर्बाध रूप से जारी रहे,इसके लिए जरूरी निर्देश भी दिए।
एचटेट को लेकर पार्किंग और फर्स्ट एड की हो सुविधा
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला में एचटेट परीक्षा के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 केंद्र झज्जर तथा 3 केंद्र बहादुरगढ़ में स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 8649 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। परीक्षा के चलते नियमनुसार केंद्रों पर फर्स्ट एड की सुविधा सुनिश्चित की जाए, साथ ही वाहनों को लेकर पार्किंग व्यवस्था वही दुरुस्त की जाए। किसी भी परीक्षार्थी को किस प्रकार की असुविधा ना हो,इसके लिए आवश्यक सुविधा होना जरूरी है।
परीक्षाओं के मद्देजनर बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों की गंभीरता से हो पालना’
इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों की पूरी गंभीरता से पालना की जाए ताकि परीक्षा निर्बाध रूप से आयोजित हो। उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक को परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर जरूरत अनुसार रूटों पर बसों के संचालन के निर्देश दिए । साथ ही आरटीए सचिव को निर्देश दिए कि वे शहर में बने केंद्रों तक अभ्यर्थियों के पहुँचने के लिए आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
जिला के 14 केंद्रों परिक्षाओं के चलते एचटेट का शैड्यूल जारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 04 जुलाई को सायंकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5रू30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 05 जुलाई को प्रातःकालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12रू30 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5रू30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर एचटेट लेवल 3 परीक्षा में 2480, लेवल 2 परीक्षा में 4352 और लेवल-1 परीक्षा में 1817 परीक्षार्थी भाग लेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी,बायो मैट्रिक प्रणाली और वीडियोग्राफी सहित आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं तथा परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था और सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार,नगराधीश रितु, रोडवेज महाप्रबंधक अनित यादव, एडीटीओ राजेश मलिक, डीईओ रतिंद्र सिंह व निपुण जिला कॉर्डिनेटर डॉ सुदर्शन पूनिया के अलावा शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




स्टॉक मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार’
झज्जर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फतेहाबाद निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त लैपटॉप किया बरामद’
झज्जऱ, 01 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम झज्जर पुलिस ने स्टॉक मार्केट में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसके दौरान वारदात में प्रयुक्त एक लैपटॉप भी बरामद किया गया।थाना साइबर क्राइम झज्जर के प्रभारी निरीक्षक दर्शन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति जो एक निजी स्कूल में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं, ने शिकायत दी थी कि फरवरी 2024 में शेयर मार्केट ट्रेडिंग के लिए कुछ ऐप डाउनलोड करने के बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। ग्रुप में मौजूद एक महिला ने स्वयं को एसएम ग्रुप का मैनेजर बताते हुए निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। आरोपी और उसके साथियों ने विश्वास में लेकर अलग-अलग बैंक खातों में कई बार पैसे जमा करवाए और शिकायतकर्ता से कुल 48 लाख 36 हजार रुपये की ठगी कर ली। जिस शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम झज्जर में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी अमनदीप निवासी बिघड़, जिला फतेहाबाद, हाल निवासी पंजाब को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके दौरान साइबर ठगी में प्रयुक्त लैपटॉप बरामद किया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। झज्जर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शेयर मार्केट या ऑनलाइन निवेश में असामान्य मुनाफे का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति, व्हाट्सएप ग्रुप या अनजान लिंक पर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


झज्जर पुलिस ने नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूकता कार्यक्रम
झज्जऱ, 01 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना दुजाना क्षेत्र के गांव खेड़ी खुम्मार स्थित संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नशा मुक्ति टीम के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य को भी नुकसान पहुंचाता है। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर साइबर अपराधों के मामलों को देखते हुए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए। विद्यार्थियों को संदिग्ध कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।साथ ही डायल 112 आपातकालीन सेवा के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस, एंबुलेंस अथवा अन्य आवश्यक सहायता के लिए 112 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण, यातायात नियमों का पालन करने तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संकल्प लिया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे जागरूक नागरिक बनकर समाज में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।




स्पेशल स्टाफ झज्जर की बड़ी कार्रवाई 4 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
झज्जर-रेवाड़ी रोड स्थित अहरी मोड़ पर ग्राहक का इंतजार कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा, पुलिस रिमांड पर लेकर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू
नशा तस्करों पर लगातार प्रहाररू इस वर्ष 11 केस दर्ज, 13 आरोपी गिरफ्तार, गांजा, स्मैक, अफीम व नशीले इंजेक्शन बरामद
झज्जऱ, 01 जुलाई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम क्षेत्र में गश्त एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि राजस्थान निवासी एक व्यक्ति झज्जर-खेड़ी रोड स्थित अहरी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा होकर अवैध अफीम बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।उन्होंने बताया कि नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी को उसके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया तथा उसकी इच्छा अनुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना माछरौली में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी की पहचान दुर्गा शंकर निवासी ग्राम चामेरा, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर (राजस्थान) के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान उससे बरामद अफीम के स्रोत, खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि झज्जर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के दौरान अब तक झज्जर पुलिस ने नशीले पदार्थों से संबंधित 11 आपराधिक मामले दर्ज कर करीब 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में गांजा, स्मैक, अफीम तथा नशीले इंजेक्शन सहित विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। झज्जर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री अथवा सेवन से संबंधित कोई सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत गोपनीय रखी जाएगी। झज्जर पुलिस नशा मुक्त, सुरक्षित एवं अपराध मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन बहुत जिमेदारीपूर्ण कार्य: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ एसआईआर के चलते गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर की समीक्षात्मक बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 में गणना प्रपत्र के संग्रहण साथ-साथ डिजिटाइजेशन जरूरी
एसआईआर-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं बीएलओ- डीसी
जिलाभर के सभी मतदाताओं से बीएलओ को समय पर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने का आह्वान
झज्जऱ, 01 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला में चल रहे एसआईआर-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्र संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सबन्धित ईआरओ को निर्देश दिए कि वो सभी अतिरिक्त ईआरओ ,सुपरवाइजर स्टाफ से समन्वय रखते हुए गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन कार्य को और गति प्रदान करना सुनिश्चित करें ताकि अतिशीघ्र डिजिटाइजेशन कार्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने मतदाताओं से एकत्रित किए जा रहे गणना प्रपत्रों तथा उनके डिजिटाइजेशन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने सभी अतिरिक्त ईआरओ व सुपरवाइजर के माध्यम से गणना फार्म के एकत्रीकरण और डिजिटाइजेशन को जिम्मेदारी से पूरा करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। इस कार्य की हर दो-दो घण्टे में मोनिटरिंग की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुद्ध और त्रुटी रहित मतदाता सूची लोकतंत्र की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान को लेकर 14 जुलाई तक गणना प्रपत्र को एप पर डिजिटाइज करना अत्यंत जरुरी है। ऐसे में प्रत्येक पात्र मतदाता 14 जुलाई का इंतजार ना करते हुए जल्द से जल्द अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा कराएं। फार्म डिजिटाइज होने उपरांत मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा।
बीएलओ हर पात्र मतदाता से प्राप्त करें गणना प्रपत्र
डीसी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए गणना प्रपत्र समय पर प्राप्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि एकत्रित सभी प्रपत्रों का बिना विलंब के डिजिटाइजेशन किया जाए ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूरा हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि इस विशेष अभियान में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने पुनः अधिकारियों एवं सुपरवाइजर को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा अभियान की दैनिक प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर डीएमसी अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु ,निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप सहित एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।







मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया झज्जर के 2 अमृत सरोवरों का उद्घाटन
अमृत सरोवर जल संरक्षण का बेहतरीन स्रोत,इनका सही तरीके से रखरखाव हम सबकी जिम्मेदारी रू डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में स्थानीय स्तर पर किया 2 अमृत सरोवरों का शुभारम्भ
86 लाख 51 हजार रुपये की लागत से तैयार हुए गांव खेड़ी जट्ट और आसौदा टोडरान गांवों के अमृत सरोवर
झज्जऱ, 01 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ की नई अनाज मंडी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला झज्जर के 2 अमृत सरोवरों का शुभारंभ किया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता संजय कबलाना व सुनीता चैहान की गरिमामयी उपस्थिति में गांव खेड़ी जट्ट में 42.87 लाख और गांव आसौदा टोडरान में 43 लाख 64 हजार रुपये की लागत से निर्मित अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का संबोधन भी सुना गया। एडीसी जगनिवास ने अतिथिगण का स्वागत किया।
अमृत सरोवरों को सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने में सहयोग करें ग्रामीण: डीसी
जिला स्तरीय समारोह में डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अमृत सरोवर आज गांवों के प्रमुख आकर्षण के केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि सभी गांव के तालाबों का कायाकल्प हो ताकि लोगों को साफ व स्वच्छ वातावरण मिले। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर केवल जल संरक्षण के केंद्र नहीं हैं, बल्कि इन्हें गांव की सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख स्थल बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। अब इन अमृत सरोवरों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों और ग्रामीणों की होगी। पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थानीय सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि इन परिसरों की स्वच्छता, सुंदरता और उपयोगिता लंबे समय तक बनी रहे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आने वाले समय में सभी अमृत सरोवरों पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। इससे अमृत सरोवरों को गांव की सामुदायिक गतिविधियों का सक्रिय केंद्र बनाने में मदद मिलेगी और जनभागीदारी को नया आयाम मिलेगा। डीसी ने कहा कि आगामी बरसाती मौसम को देखते हुए सभी स्थानों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जिला स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बन सके।
एक समान विकास को बढ़ावा दे रही सरकार: कप्तान सिंह
जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार देश व प्रदेश में मजबूत ढांचागत सुविधा उपलब्ध करवाने को प्रतिबद्ध है। सरकार एक समान विकास को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। गामव के लोगों की सुविधा के लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही है और आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास की विचारधारा के साथ योजनाओं को लागू करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है। सरकार द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी अर्थात सीएसआर के सहयोग से प्रदेश के पांच प्रमुख कॉर्पोरेट संस्थानों के वित्तीय योगदान से लगभग 19.71 करोड़ रुपये की कल्याणकारी योजनाएं आज शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास और तनाव मुक्ति के लिए प्रथम चरण में राजकीय स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श सेवाओं की शुरुआत की गई है,जोकि सरकार का एक सराहनीय कदम है। भाजपा नेता संजय कबलाना ने कहा कि पिछले लगभग 12 साल के कार्यकाल में देश और प्रदेश में निरन्तर विकास परियोजनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। सरकार नॉन स्टॉप गति से विकास कार्यो को मूर्त रूप दे रही है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता चैहान ने कहा कि प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सघन पौधारोपण पखवाड़ा के तहत पूरे हरियाणा राज्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालय परिसरों में अभियान की शुरुआत की गई है,जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला भर की पंचायत समितियों के अध्यक्ष जयदीप छिकारा, दीपक मातनहेल, प्रशांत बेरी, संजय जून, निर्मला, धर्मेंद्र, धर्मबीर सिंह, देवेन्द्र सिंह के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास, सीएमजीजीए खुशी कौशल, डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन पंचायती राज युद्धबीर मलिक, प्रवक्ता संजय शर्मा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर प्रशासन का फोकस: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने ड्रेन, एसटीपी का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सम्बन्धित विभाग रहें सजग
झज्जऱ, 01 जुलाई, अभीतक: आगामी मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने जलभराव की संभावित समस्या से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। विभागीय स्तर पर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर पूरा फोकस किया जा रहा है। जिला में जल निकासी व्यवस्था प्रभावी रूप से क्रियान्वित हो इसके लिए बुधवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ फील्ड विजिट करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने रेवाड़ी रोड स्थित ड्रेन, कोसली रोड स्थित एसटीपी प्लांट, कलोई के पास से निकल रही ड्रेन नम्बर 8 सहित अन्य जल निकासी प्रंबधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने नालों की सफाई, सीवरेज व्यवस्था, जल निकासी के लिए लगाए गए पंपसेट तथा अन्य मशीनरी की कार्यक्षमता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी नालों और ड्रेन की नियमित सफाई कराई जाए ताकि वर्षा के दौरान पानी का निर्बाध निकास हो सके और कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। डीसी वर्षा खांगवाल ने निर्देश दिए कि सभी पंपसेट पूरी तरह कार्यशील अवस्था में रहें तथा मानसून के दौरान पंप ऑपरेटरों की 24 घंटे ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में डीजी सेट पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश भी दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान नागरिकों को सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता से कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सिंचाई विभाग के एसई सतीश जनावा, एक्सईएन प्रतिभा मुदगिल सहित अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।







बेरली कलां में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम हुआ आयोजित
डीसी अभिषेक मीणा ने अवैध कब्जों को हटवाने के दिए निर्देश
विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन
रेवाड़ी, 01 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला के गांव बेरली कलां में मंगलवार को रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी अभिषेक मीणा तथा एसपी हेमेंद्र मीणा का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। डीसी ने कहा कि ग्रामीणों की हर समस्या का निवारण करना सरकार व प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम तथा सोमवार व वीरवार को नियमित रूप से लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका लोगों को पूरा लाभ मिल रहा है। डीसी ने गांव के विद्यालय परिसर में विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संबंधित स्टॉल पर आमजन को योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देने के साथ पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान गांव में अवैध कब्जों की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ को स्पेशल ड्राइव चला कर इन्हें हटवाने के निर्देश दिए। बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों पर डीएचबीवीएन के अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए इनका निवारण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों द्वारा बस स्टैंड व आसपास के नालों की सफाई नहीं होने की शिकायत पर डीसी ने तत्काल इनकी सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा रास्ते में पशु बांधने और रैंप बनाने की शिकायत पर डीसी ने प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बेरली कलां के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी शिकायत लेकर पहुंचे। जिनकी शिकायतें सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर परिवार पहचान पत्र में संशोधन, पेंशन, पुलिस सहित अन्य विभाग से संबंधित शिकायतें भी आई। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने नशा बेचने संबंधी शिकायत पर कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बेरली कलां व आसपास के गांवों में संदिग्ध लोगों के रहने की शिकायत पर विशेष टीम द्वारा जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नशे के रोकथाम में ग्रामीणों को सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार, बीडीपीओ कविता, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन सरोज, मंडल अध्यक्ष सविता, सरपंच बिन्नू यादव सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।




बरसात के दौरान शहर में न हो जलभराव की स्थिति -डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने शहर के नालों की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
बरसात से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन सतर्क
रेवाड़ी, 01 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने मानसून सीजन में बरसात के कारण पैदा होने वाली जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ रेवाड़ी शहर के रेलवे रोड, गढ़ी बोलनी रोड, आनंद नगर, दक्ष प्रजापति चैक, मॉडल टाउन, दिल्ली रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नालों व सीवरेज की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के क्षेत्रों में बॉक्स टाइप नालों की सफाई, हाइड्रोलिक मशीन और बकेट टाइप उपकरणों से तेजी से की जानी सुनिश्चित हो। जिला प्रशासन द्वारा कार्य योजना बनाते हुए नियमित निगरानी, रिपोर्टिंग और जन-सहयोग से जलभराव की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के दौरान कहीं पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, इसके लिए संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में कोई भी नाला बिना सफाई के नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में बरसात के मद्देनजर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए टीम पूरी तरह अलर्ट रहें और फील्ड में जाकर संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करें ताकि जिला में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। डीसी ने कहा कि सीवरेज सिस्टम में सफाई और जल निकासी की पूरी व्यवस्था समय रहते पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि शहर के सीवरेज, नालों सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। डीसी ने निर्देश दिए कि जनस्वास्थ्य विभाग, शहरी निकाय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव न हो इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि नागरिकों को बरसात के कारण किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े और यह तभी संभव है जब संबंधित विभाग आपसी तालमेल व समन्वय से कार्य करते हुए स्थिति पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बरसात होने की संभावना के साथ ही टीम के साथ अलर्ट हो जाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए कर्मचारियों को जल निकासी के लिए उपकरण व संसाधन उपलब्ध करवाएं।
संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की करें मॉनिटरिंग: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते हुए जलभराव न होने देें। उन्होंने रेवाड़ी, धारूहेड़ा व बावल शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद, सिंचाई, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व जनस्वास्थ्य विभाग के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल निकासी के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने बारे सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मद्देनजर जहां कहीं भी जलभराव की स्थिति पैदा होती है वहां संबंधित विभाग जल निकासी के लिए तत्परता से कार्यवाही करते हुए आवश्यक प्रबंध करें। उन्होंने नालों की सफाई करने के आदेश देते हुए कहा कि शहर में कहीं भी जलभराव न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएं और इसके लिए सभी नाले साफ होने चाहिए। उन्होंने कहा कि एमसी एरिया में बहुत सी ऐसी जगह है जहां पर जलभराव की अधिक समस्या है। इन सभी जगहों पर मेनपावर लगाने के साथ-साथ पंप सेट भी लगाए जाएं। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय प्रकाश चैहान सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




जिला में एचटेट का हो सफल आयोजन: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने एचटेट परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
जिला में 4 व 5 जुलाई को होगी एचटेट परीक्षा
रेवाड़ी, 01 जुलाई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आगामी 4 जुलाई व 5 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए रेवाड़ी जिला में 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में एचटेट परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों व सेंटर सुपरिटेंडेंट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर आवश्य दिशा निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को नकल रहित व सुव्यवस्थित संचालन करवाना सेंटर सुपरटेेंडेंट की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शनिवार 4 जुलाई व रविवार 5 जुलाई को एचटेट परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, वे हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाते हुए परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाएं।
23 परीक्षा केंद्रों पर 14 हजार 282 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
रेवाड़ी जिला में स्थापित किए गए 23 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों दिनों में तीन सत्रों के दौरान कुल 14 हजार 282 अभ्यर्थी एचटेट परीक्षा देंगे। पहले दिन शनिवार 4 जुलाई को पीजीटी की सायं के सत्र में परीक्षा होगी और इसके लिए कुल 4 हजार 455 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार रविवार 5 जुलाई को सुबह के सत्र टीजीटी की परीक्षा में 7 हजार 287 और शाम के सत्र में पीआरटी की परीक्षा में 2 हजार 540 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 4 जुलाई (शनिवार) को सांय 3रू00 बजे से 5ः30 बजे तक संचालित होगी। लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 5 जुलाई (रविवार) को प्रातरू 10ः00 बजे से 12ः30 बजे तक संचालित होगी। इसी दिन यानि 5 जुलाई (रविवार) को सांय 3ः00 बजे से 5ः30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा संचालित होगी। डीसी ने सभी परीक्षार्थियों से आह्वान किया है कि परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक डेटा कैप्चरिंग और अन्य औपचारिकताएं समय से पहले पूरी हो सके। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। ओएमआर शीट पर उत्तर देने के लिए केवल काले बॉल पॉइंट पेन का प्रयोग करें। परीक्षार्थी रंगीन प्रवेश पत्र, काला बॉल पॉइंट पेन, पंजीकरण के समय अपलोड की गई रंगीन फोटो को प्रवेश पत्र में राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित करवाना अनिवार्य है। रंगीन प्रवेश पत्र के बिना अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का आभूषण जैसे अंगूठी, झुमके, चेनध्हार, पेंडेंट, बैज और ब्रोच आदि, कोई भी धातु की वस्तु, कैमरा, घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, कार फोन, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैंड, बिल्ट-इन कैलकुलेटर सहित या बिना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, ज्यामिति, प्लास्टिक पाउच और खाली या मुद्रित कागज, लिखित चिट आदि वस्तुएं परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। महिला उम्मीदवार मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहन सकती हैं, सिख उम्मीदवारों को धार्मिक प्रतीक पहनने की अनुमति होगी। बैठक में एसपी हेमेंद्र मीणा, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल संजीव कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार, हरियाणा शिक्षा बोर्ड से अधीक्षक रमेश कुमार यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया व उप-सिविल सर्जन डा. भंवर सहित सेंटर सुपरिटेंडेंट मौजूद रहे।
एचटेट परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए डीसी अभिषेक मीणा साथ में एसपी हेमेंद्र मीणा।

सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर में लागू होगी 163 धारा
रेवाड़ी, 01 जुलाई, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आगामी 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने वाली एचटेट परीक्षा के मद्देनजर जिलाधीश अभिषेक मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) परीक्षा-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लगाई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जारी किए गए अपने आदेशों में कहा है कि जिला में 4 व 5 जुलाई को एचटेट परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा के 200 मीटर दायरे में किसी प्रकार का हथियार ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी के अलावा किसी बाहरी तत्व को सेंटर के समीप खड़ा होने की अनुमति नहीं होगी तथा 4 व 5 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी साथ ही मोबाइल फोन, लैपटॉप, वाई-फाई और दूसरे पर्सनल हॉटस्पॉट का संचालन नहीं होगा। यह आदेश परीक्षा केंद्र की परीधी में ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल व अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। जिलाधीश ने कहा कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 व अन्य अधिनियम ध्नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।






नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के अतिरिक्त ब्लॉक व 12 अमृत सरोवरों के नवीनीकरण का हुआ उद्घाटन
हरियाणा प्रदेश में शुरू हुई अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं: विधायक
अमृत सरोवरों से लोगों को मिलेगा स्वच्छ वातावरण : डा. कृष्ण कुमार
रेवाड़ी, 01 जुलाई, अभीतक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नारायणगढ़ से 114 करोड़ रुपए की स्वास्थ्य विभाग की सात परियोजनाओं तथा प्रदेश में 223 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए 325 अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी मुख्यमंत्री के साथ समारोह में मौजूद रहीं। रेवाड़ी के लघु सचिवालय सभागार में इस कार्यक्रम का वीसी के जरिए सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल व एडीसी राहुल मोदी सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने रेवाड़ी जिला की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के अतिरिक्त ब्लॉक में 68 लाख रुपए से करवाया गया नवीनीकरण, गांव जाटूवास का अमृत सरोवर, गांव भटेड़ा का अमृत सरोवर, नया गांव, गुमीना, राजपुरा इस्तमुरार, बाबा सूरदास तालाब कंवाली, नवदीप वाटर वर्क्स कंवाली, गांव शाहपुर, कुमरोधा, जाडरा का बाबा सुखदास तालाब, देहलावास व गांव कोसली का अमृत सरोवर शामिल है। इन सरोवरों के नवीनीकरण पर 5 करोड़ 33 लाख 70 हजार रुपए खर्च हुए हैं। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने आज डॉक्टर्स डे की सभी चिकित्सकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हरियाणा में 34 करोड़ रुपए की 70 अत्याधुनिक एंबुलेंस वाहनों की सेवा आरंभ की है। इन एंबुलेंस के आने से आपातकाल में गंभीर रूप से घायल अथवा बीमार मरीजों को चिकित्सा सेवा और जल्दी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में मंत्री आरती सिंह राव ने अनेक अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं को शुरू करवाया है। जिससे मरीजों का उपचार प्रभावी ढंग से हो सकेगा। इसी प्रकार गांवों में अमृत सरोवर का निर्माण होने से लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और तालाबों के आसपास कूड़ा-करकट डालने, अवैध कब्जे करने जैसी समस्याओं से निजात मिल सकेगी। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री कुलदीप चैहान, जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, रेवाड़ी पंचायत समिति के चेयरमैन रविंद्र यादव, नाहड़ ब्लॉक समिति के चेयरमैन दुष्यंत सिंह, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ अंकित चैहान, सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया, पीएमओ डा. सुरेंद्र यादव, बीडीपीओ अनिल कुमार, बीडीपीओ युधिष्ठिर, परियोजना अधिकारी अर्जुन, कोसली के सरपंच रामकिशन जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के कार्य में मतदाताओं की सहायता के लिए 1950 टोल फ्री नंबर की सुविधा
रेवाड़ी, 01 जुलाई, अभीतक: उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के कार्य में मतदाताओं की सहायता हेतु जिला रेवाड़ी टोल फ्री नंबर 1950 की सुविधा की हुई है। जिस पर कोई भी मतदाता गणना प्रपत्र भरने से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस ट्रोल फ्री नंबर पर अब तक 207 काल प्राप्त हो चुकी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार जिला के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता हेल्प लाइन नंबर पर भी संपर्क कर गणना प्रपत्र भरने में सहायता ले सकते है। 72-बावल (अजा) निर्वाचन क्षेत्र के लिए हेल्पलाइन नंबर 01284-260016, 73-कोसली के लिए 01259-275106 तथा 74-रेवाड़ी के लिए 01274-222270 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके अलावास जिला निर्वाचन कार्यालय रेवाड़ी सहित तीनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में भी मतदाताओं की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जितेन्द्र कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे टोल फ्री 1950, हेल्पलाइन नंबर व जिला में स्थापित किए गए हेल्प डेस्क पर संपर्क कर अपने व अपने परिवार के सदस्यों के गणना प्रपत्र भरने संबधी जानकारी प्राप्त कर बीएलओ के पास अपने प्रपत्र जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता गणना प्रपत्र भरकर जमा करवाने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करे और अपने गणना प्रपत्र में वर्ष 2002 के विवरण व अन्य जानकारी भरकर व अपना नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लगाकर अपने बीएलओ के पास जमा अवश्य करवाए। जिन मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र नहीं भरे जाएंगे उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएगें। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी में अब तक 50.15 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड किए जा चुके है।
मुखिया का कुशल नेतृत्व विद्यालय उत्थान हेतु मील का पत्थर: मनोज वशिष्ठ
शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी के प्राचार्य विनोद यादव को उनके कुशल नेतृत्व, उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता एवं शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के दृष्टिगत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी के प्राचार्य पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विनोद यादव ने आज दिनांक 01 जुलाई 2026 को मसानी विद्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, एसएमसी अध्यक्ष, गणमान्य नागरिकों एवं विद्यार्थियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। ज्ञातव्य है कि प्राचार्य विनोद यादव के मार्गदर्शन में रा.व.मा. विद्यालय, रेवाड़ी ने बोर्ड परीक्षा परिणाम, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में जिला स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। उनका अनुशासन, नवाचारों पर जोर एवं विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वविदित है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात प्राचार्य विनोद यादव ने कहा, ऋष्शिक्षा विभाग द्वारा मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए मैं आभारी हूं। मसानी विद्यालय के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और सुदृढ़ बनाना तथा सरकार की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन मेरी प्राथमिकता रहेगी। सभी शिक्षक साथियों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करूंगा। शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने प्राचार्य विनोद यादव के कुशल नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मुखिया का कुशल नेतृत्व विद्यालय उत्थान हेतु मील का पत्थर होता है। विनोद यादव एक दूरदर्शी और कर्मठ प्रशासक हैं। रेवाड़ी विद्यालय में उनके नेतृत्व में जो अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता और सकारात्मक वातावरण बना है, वह अनुकरणीय है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता और नवाचारों को लागू करने की क्षमता उन्हें एक आदर्श प्राचार्य बनाती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि मसानी विद्यालय भी उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। वशिष्ठ ने आगे बताया कि इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही वरिष्ठ व्याख्याता डॉ नम्रता सचदेवा, बोहराजी जितेन्द्र दखोरा एवं मिनिस्ट्रीयल स्टाफ अशोक बेरवाल सहित समस्त स्टाफ सदस्यों, मित्रगणों एवं मसानी गांव के गणमान्य लोगों का बधाई देने के लिए तांता लग गया। सभी ने प्राचार्य विनोद यादव के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की। इस नियुक्ति पर मसानी क्षेत्र के अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों एवं शिक्षा प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। रेवाड़ी एवं मसानी दोनों विद्यालयों के स्टाफ ने श्री विनोद यादव को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।




https://www.facebook.com/share/v/1DQbZRndJr
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में खोला विकास का पिटारा
337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शुभारंभ
7 स्वास्थ्य परियोजनाएं प्रदेश को की समर्पित
325 अमृत सरोवर के साथकृसाथ 70 एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट् एंबुलेंस की दी सौगात
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को सरकार ने धरातल पर उतारा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 01 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 325 अमृत सरोवर के साथकृसाथ 70 एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट् एंबुलेंस जनता को समर्पित की है। मुख्यमंत्री बुधवार को अंबाला के नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। 114 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही 223 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 325 अमृत सरोवर भी प्रदेश की जनता को समर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, विधायक श्रीमती शैली चैधरी, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, एनएचएम के एमडी आरएस ढिल्लो तथा पंचायत विभाग के डायरेक्टर श्री अनीश यादव भी मौजूद थे। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मंत्रीगण और विधायक तथा अन्य गणमान्य भी जुड़े थे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का अवसर केवल नारायणगढ़ के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जब उन्होंने आज 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया है। यह केवल परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं है, बल्कि स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा और विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले उन्होंने डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश एवं प्रदेश के सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्करों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के महान चिकित्सक, प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, उत्कृष्ट प्रशासक एवं दूरदर्शी राष्ट्र निर्माता डॉ. बिधान चंद्र राय को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राय का यह विचार कि “स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं” आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए गए हैं। आज की परियोजनाओं सहित इस क्षेत्र में 858 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कराए गए प्रमुख विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यमुनानगर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-73 का निर्माण 1,112 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। बड़ागढ़ में राजकीय महिला महाविद्यालय, फतेहगढ़-रायवाली सड़क एवं पुल, नारायणगढ़ फोरलेन सड़क, रायवाली सड़क, आधुनिक खेल स्टेडियम सहित अनेक विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं। शहजादपुर एवं अंबली में सीएचसी भवन तथा भूरेवाला, धनाना एवं चाणसौली में पीएचसी भवनों का निर्माण एवं विस्तार किया गया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से बने 50-बेड के नए अस्पताल ब्लॉक का उद्घाटन किया गया है, जिससे नागरिक अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तरों की हो गई है। साथ ही लगभग 50 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया गया, जो स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि चाणसौली में 13 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय, करनाल का क्षेत्रीय उद्यान अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है। वर्तमान वित्त वर्ष के बजट में नारायणगढ़ के लिए नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की घोषणा की गई है। इसके अलावा प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें आईएमटी अंबाला एवं नारायणगढ़ भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को सरकार ने धरातल पर उतारा है। प्रधानमंत्री के 4,400 से अधिक दिनों के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा चुनाव के संकल्प-पत्र के 217 वादों में से 66 पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 151 वादों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत 2,100 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जा रही है, जिसके अंतर्गत लगभग 10 लाख महिलाओं को 1,415 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही गरीब परिवारों को राहत देने के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके तहत 14.42 लाख लाभार्थियों को 282 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में प्रदेश की सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों को 1.80 लाख करोड़ रुपये सीधे खातों में दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में किसानों को फसल खराबे एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16,530 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह राशि 1,138 करोड़ रुपये थी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर गई थी, जिसे सरकार ने 2014 के बाद जारी किया। नकली खाद, बीज एवं कीटनाशक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत 46 फसलों को शामिल किया गया है तथा अब तक 157 किसानों को 1.40 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। प्रदेश में भूमि एवं संपत्तियों का पंजीकरण पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल कर दिया गया है। साथ ही पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई है तथा पिछड़ा वर्ग-बी को आरक्षण दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत 1.56 लाख मकान दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 18,470 परिवारों को तथा ग्रामीण योजना के तहत 12,031 प्लॉट दिए गए हैं। किडनी रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू होने के बाद अब सभी 22 जिलों में कैंसर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में 1.83 लाख युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुलिस की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, साथ ही 4 हजार का पहले भी परिणाम जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा में अलग-अलग विभागों में भी भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने 350 अटल लाइब्रेरियों का उद्घाटन भी किया था। आज अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में भूजल का स्तर नीचे चला गया है, ऐसे में इन सरोवरों के बनाने का उद्देश्य यही है कि पानी को इकट्ठा करके इस समस्या का हल हो सके। उन्होंने उपस्थित किसानों से आह्वान किया कि प्राकृतिक खेती को अपनाएं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी और उनके लिए उठाए गए कदमों का जिक्र भी किया।
मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का जताया आभार
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल बेहतर सुविधाओं में बढ़ोतरी करना है, बल्कि रोगों की समय पर पहचान करते हुए रोगों की रोकथाम करना भी है। आज से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ब्लॉक स्तर पर भी इस दिशा में कार्य शुरु हो गया है। साथ ही राज्य की आपातकालीन सेवाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सशक्त किया जा रहा है।
प्रदेश में तैनात होगी तमाम एंबुलेंस, 112 से कनेक्ट भी होंगी
वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत नारायगढ़ के अस्पताल में मरीजों के लिए बेड की संख्या में इजाफा किया गया है। उन्होंने बताया कि आज 7 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया है। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए काउंसलर की रोटेशन वाइज सुविधा अब शैक्षणिक संस्थाओं में मिला करेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सीएसआर फंड से करीबन 20 करोड़ रुपये की मशीनरी इत्यादि की सुविधा भी प्रदेश की जनता को समर्पित की गई है। उन्होंने बताया कि जो एंबुलेंस जनता को समर्पित की गई है, वो प्रदेश के अलगकृअलग जिलों में तैनात होंगी, तथा डायल 112 से एमरजैंसी के लिए कनेक्ट होगी।
आईएमटी सहित अन्य परियोजनाओं के लिए जताया आभार
नारायणगढ़ की विधायक श्रीमती शैली चैधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ को जो स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी है, इसके लिए वो उनका आभार प्रकट करती है। उन्होंने खासतौर पर नारायणगढ़ को मुख्यमंत्री के प्रयास से मिली आईएमटी परियोजना के लिए भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की जनता की सेवा के लिए दिन रात लगे रहते है, इससे प्रदेश की जनता को सभी सुविधाएं उनके घर द्वार पर मिल रही है। वहीं, कार्यक्रम को बीजेपी नेता बंतो कटारिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक श्री पवन सैनी, संतोष सारवान, जिलाध्यक्ष श्री मनदीप राणा, श्री राजेश बतौर, वाइस चेयरमैन श्री राकेश बिन्दल, मार्केट कमेटी चेयरमैन श्री नरेंद्र राणा, नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती आइना गुप्ता भी मौजूद थे।
ब्रेकिंग न्यूज रू
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा कैडर के आईपीएस दीपक गहलावत गिरफ्तार
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी पर रिश्वत मांगने और साजिश रचने का आरोप
नकली दवाओं के मामले में राहत दिलाने के नाम पर मांगी गई थी अवैध रिश्वत
दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आईपीएस तक पहुंची जांच
छापेमारी में डिजिटल डिवाइस, हार्ड डिस्क और अहम दस्तावेज जब्त
बीसीएएस में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं आईपीएस दीपक गहलावत
सीबीआई ने कहा: पूरे नेटवर्क और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी



एसआईआर -2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी अफवाहों पर न दें ध्यान: श्री ए. श्रीनिवास
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास की प्रदेश के नागरिकों से अपील
चंडीगढ़, 01 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने सोशल मीडिया पर ष्बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जानेष् संबंधी खबर को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना व किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से रोकना है। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चल रहे गणना चरण के दौरान प्रत्येक वर्तमान मतदाता को बूथ लेवल अधिकारी (ठस्व्) द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग किए प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होगा, उनका नाम केवल निर्धारित परिस्थितियों में ही जैसे डुप्लीकेट अथवा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकरण, मृत मतदाता, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता, अनुपस्थित अथवा पता न चलने वाले मतदाता तथा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों में ठस्व् स्थानीय जांच व निर्धारित प्रक्रिया और रिकॉर्ड के आधार पर ही कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होंगे, उनके संबंध में ठस्व् स्थानीय जांच के आधार पर संभावित कारण जैसे अनुपस्थिति, स्थानांनतरण, मृत, डुप्लीकेट सूची तैयार करेगा। इस सूची पर बूथ लेवल अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की जाएगी तथा सूची को संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड एवं विभागीय वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा।
सभी पात्र मतदाताओं को मिलेगा अवसर
14 जुलाई तक वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची 2026 में शामिल किया जाएगा। गणना चरण के दौरान किसी भी प्रकार का दस्तावेज जमा नहीं कराया जाएगा। मतदाता स्वयं, परिवार का कोई वयस्क सदस्य व ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भर सकता है।
दावा व आपत्ति का अवसर
श्री ए. श्रीनिवास ने कहा कि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलेगा। कोई भी पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक संशोधन कराने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा गलत प्रचार पर विश्वास न करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र अवश्य जमा करें, ताकि उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में सुरक्षित रूप से शामिल किया जा सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में 1 जुलाई 2026 को दोपहर 2ः00 बजे तक 95.09 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं तथा 32.66 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण भी पूरा किया जा चुका है। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी जांच एवं सत्यापन के उपरांत ही ैप्त्-2026 की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में निभाई सहभागिता
चंडीगढ़, 01 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अपने नारायणगढ़ दौरे के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए रेस्ट हाउस नारायणगढ़ में अपना गणना प्रपत्र स्वयं भरकर बीएलओ को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 129 नंबर बूथ से संबंधित अपना गणना प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरने के उपरांत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) राकेश कुमार को सौंपा। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा अपात्र नामों को हटाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करवाएं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनेगी, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे बीएलओ एवं निर्वाचन कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।



अमृत सरोवर प्लस योजना से हरियाणा को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का खुल रहा है मार्ग: श्याम सिंह राणा
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने 6 करोड़ 18 लाख 33 हजार रुपए से तैयार विभिन्न गांवों के 15 तालाबों का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन प्रणाली से किया सरपंचों और अधिकारियों को संबोधित
चंडीगढ़, 01 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अमृत सरोवर प्लस योजना से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर हरियाणा बनाने का मार्ग खुल रहा है। इस देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में गांवों की अहम भूमिका है और गांव का विकास तालाबों, खेल, खलियानों और पर्यावरण के साथ संभव है। सरकार इन तालाबों को बनाने का कार्य कर सकती है और जीवंत रखने के लिए नागरिकों के सहयोग की जरूरत है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को कुरुक्षेत्र में नये लघु सचिवालय के सभागार में विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व अन्य सभी ने 6 करोड़ 18 लाख 33 हजार रुपए से तैयार विभिन्न गांवों के 15 तालाबों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन प्रणाली से सरपंचों व अधिकारियों को संबोधित किया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश में भाग्यशाली व धनवान लोग अपने ख्याति को प्रदर्शित करने के लिए कुआं या तालाब खुदवाते थे। उन जगहों पर मानव, पशु, पक्षी पानी पीते थे और घर के अन्य काम भी तालाबों के पानी से किए जाते थे। उन्होंने कहा कि तालाबों का अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत किए जाने वाले सुधार केवल विकास कार्य नहीं है, बल्कि जल व पर्यावरण का संरक्षण है। जल व पर्यावरण हमारी बहुमूल्य धरोहर हैं, जो प्रदेश के बढ़ते कदमों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गांवों का लगातार विकास करवा रहे हैं। उन्हें पता है कि विकसित भारत का मार्ग गांवों से होकर गुजरता है और हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को एक-एक बूंद बचाकर उन्हें पानी देना होगा। तभी विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक हजार से ज्यादा तालाबों को अमृत सरोवर बनाने की अनुमति दी थी। जिन पर लगातार काम चल रह है, इनमें से 156 करोड़ 90 लाख रुपए से 329 तालाबों को अमृत प्लस योजना में समर्पित किया था। अब 222 करोड़ 97 लाख रुपये से 325 तालाबों को उद्घाटन किया है। इससे पता चलता है कि प्रदेश सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान को बढ़ाया है। मानदेय में बढ़ोतरी की गई है और पूर्व प्रतिनिधियों की पेंशन को भी बढ़ाया है। महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने करते हुए महिला सशक्तिकरण को मजबूती के साथ पूरा किया है। भूमिहीन परिवारों के लिए गांवों में 100 गज और शहर में 50 गज के प्लाट वितरित किए जा रहे हैं। इसी तरह ग्रामीण सफाईकर्मियों का वेतन 16 हजार से बढ़ाकर 18100 रुपए किया है। इसके अलावा चैकीदारों का मानदेय 11 हजार रुपए, वर्दी भत्ता 4 हजार रुपए वार्षिक, साइकिल, बैटरी व लाठी भत्ता दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अमृत सरोवर को जीवंत रखने और जन आंदोलन बनाने में जनता अपना सहयोग करें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार लगातार करवा रही है विकास कार्य: सुभाष सुधा
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य करवा रही है। इन विकास कार्यों का प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। सरकार ने प्रदेश को विकसित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। उनमें अमृत सरोवर प्लस भी एक शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिल रही है। सरकार आगे भी ऐसे ही कार्यों से प्रदेश का विकास करती रहेगी।
प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त: आरती सिंह राव
आओ मिलकर डेंगू रोकें: स्वास्थ्य मंत्री
जुलाई को श्डेंगू रोधी महीनेश् के रूप में मनाने का आह्वान
चंडीगढ़, 01 जुलाई, अभीतक: हरियाणा में मानसून की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग डेंगू के खिलाफ पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश की जनता को सचेत रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने ष्आओ मिलकर डेंगू रोकेंष् का नारा देते हुए राज्य के नागरिकों से अपील की है कि वे जुलाई महीने को श्डेंगू रोधी महीने के रूप में मनाएं और अपने आस-पास पानी जमा न होने दें। उन्होंने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो मुख्य रूप से दिन के समय काटता है और हमेशा रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है। स्वास्थ्य मंत्री ने जनता से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और पानी ठहरेगा जहां – मच्छर पनपेगा वहां की बात को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। आरती सिंह राव ने प्रदेशवासियों को सलाह दी है कि वे प्रत्येक रविवार को अपने घरों में और शुक्रवार को अपने कार्यालयों में श्सुखा दिवसश् जरूर मनाएं। इस दिन सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज के पीछे बनी ट्रे, गमले तथा गमलों के नीचे रखी ट्रे को खाली करके कम से कम 24 घंटे तक सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे और लार्वा पूरी तरह नष्ट हो जाएं। इसके साथ ही उन्होंने छतों पर रखी पानी की टंकियों को हमेशा ढक्कन लगाकर बंद रखने तथा मानसून की बरसात शुरू होने से पहले छत पर पड़े बेकार प्लास्टिक के सामान, पुराने टायर और नारियल के खोल आदि को साफ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घरों के आस-पास के गड्ढों को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छर रोधी क्रीम या कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें। स्वास्थ्य मंत्री ने हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त, राज्य के प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पतालों में कुल 27 सरकारी डेंगू जांच प्रयोगशालाएं क्रियाशील हैं, जहां डेंगू की जांच पूरी तरह निरूशुल्क की जा रही है। निजी क्षेत्र पर नियंत्रण की बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि सभी प्राइवेट लैब को एलाइजा आधारित एनएस-1 एवं आई.जी.एम. डेंगू टेस्ट अधिकतम 600 रुपये में ही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए नागरिक अपने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी या जिला मलेरिया अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को डेंगू के लक्षणों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि अकस्मात तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना और आंखों के पीछे दर्द होना (जो आंखें घुमाने से बढ़ता है), इसके मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने जनता को सख्त हिदायत दी है कि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में जाकर खून की मुफ्त जांच करवाएं। उन्होंने विशेष तौर पर आगाह किया कि मरीज हमेशा चिकित्सक की सलाह से ही दवाई खाएं और भूलकर भी स्वयं कोई दवा न लें। स्वास्थ्य मंत्री ने अंत में संदेश दिया कि यदि हमें इस बीमारी को अपने राज्य से दूर रखना है, तो हम सबको मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 10 सेवाएं अब राइट टू सर्विस के दायरे में
किसानों को एक दिन में मिलेगा जे-फॉर्म
चंडीगढ़, 01 जुलाई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने नागरिकों एवं किसानों को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) की 10 सेवाओं को हरियाणा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत अधिसूचित कर दिया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी), डुप्लीकेट आवंटन एवं पुनः आवंटन, कन्वेयन्स डीड जारी करना, बिक्री की स्थिति में संपत्ति का पुनः हस्तांतरण तथा कृषि कार्यों के दौरान चोट लगने या मृत्यु हो जाने पर (विसरा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद) अनुग्रह सहायता (एक्स-ग्रेशिया) प्रदान करने से सम्बन्धित सेवाएं उपलब्ध 30 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी प्रकार बेबाकी प्रमाण-पत्र (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) तथा बंधक (मॉर्गेज) के लिए एनओसी जारी करने की सेवाएं 15 दिनों के भीतर प्रदान की जाएंगी। निर्विवाद मृत्यु (अनकंटेस्टेड डेथ) के मामलों में संपत्ति का पुनः हस्तांतरण तथा कृषि कार्यों के दौरान चोट लगने या मृत्यु हो जाने पर अनुग्रह सहायता (एक्स-ग्रेशिया) प्रदान करने से सम्बन्धित सेवाएं उपलब्ध 60 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएंगी। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जे-फॉर्म जारी करने के लिए एक दिन तथा मंडियों में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए दो दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है। अधिसूचना के अनुसार अधिकांश सेवाओं के लिए संबंधित सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी को पदनामित अधिकारी बनाया गया है, जबकि जे-फॉर्म जारी करने के लिए मंडी सुपरवाइजर अथवा सहायक सचिव तथा सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के लिए मंडी समिति सचिव को नामित अधिकारी निर्धारित किया गया है। सभी सेवाओं के लिए जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा क्षेत्रीय विपणन प्रवर्तन अधिकारी को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी बनाया गया है।
ग्रुप-डी कर्मचारियों को कॉमन कैडर में बने रहने या बाहर आने का एकमुश्त विकल्प
6 से 20 जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरना होगा विकल्प
विकल्प नहीं देने पर कर्मचारी को कॉमन कैडर में बने रहने कर सहमति माना जाएगा
चंडीगढ़, 01 जुलाई, अभीतक: हरियाणा में विज्ञापन संख्या 04ध्2018 के तहत नियुक्त पात्र ग्रुप-डी कर्मचारी 6 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कॉमन कैडर में बने रहने अथवा उससे बाहर निकलने का अपना विकल्प दर्ज कर सकेंगे। विकल्प दर्ज करने की प्रक्रिया ओटीपी आधारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। कर्मचारी केवल मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से ही पोर्टल पर लॉग-इन कर सकेंगे। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में सभी विभागाध्यक्षों और प्रशासकीय सचिवों को एक पत्र जारी किया गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई पात्र कर्मचारी निर्धारित अवधि के भीतर अपना विकल्प दर्ज नहीं करता है, तो उसे कॉमन कैडर में बने रहने की सहमति माना जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हजारों ग्रुप-डी कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विज्ञापन संख्या 04ध्2018 के तहत नियुक्त कर्मचारियों को एकमुश्त अवसर प्रदान किया है। इसके तहत वे यह विकल्प चुन सकेंगे कि वे कॉमन कैडर में बने रहना चाहते हैं अथवा उससे बाहर निकलकर अपने-अपने विभागों के सेवा नियमों के अधीन आना चाहते हैं। यह निर्णय हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी अधिनियम, 2018 को लागू किए जाने के बाद लिया गया है। यह अधिनियम 28 मार्च, 2018 अथवा उसके बाद नियुक्त सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों पर लागू होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी कॉमन कैडर में बने रहने का विकल्प चुनेंगे, वे हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी अधिनियम, 2018 के प्रावधानों के अधीन रहेंगे, जबकि कॉमन कैडर से बाहर आने का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों पर उनके संबंधित विभागों के सेवा नियम लागू होंगे।
रेवाड़ी
माडल टाउन थाना पुलिस को वॉटर टैंक कालका रोड पर एक व्यक्ति का लावारिस शव मिला था, उसकी उम्र करीब 40 वर्ष होगी,माडल टाउन थाना पुलिस ने इस लावारिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर पहचान की अपील करते हुए, रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया था, आज दिनांक 1-7-26 तक 72 घंटों से भी ज्यादा समय होने पर माडल टाउन थाना पुलिस ने मानव अधिकार मिशन के समाज सेवक के सहयोग से इस लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार। नेक व पूर्ण के कार्य में एसआई महिपाल सिंह एएसआई बिजेंदर सिंह, रोहन और मानव अधिकार मिशन के समाज सेवक विनोद सक्सेना मौजूद थे।
राइट टू जॉब अधिनियम बनाने की उठी जोरदार मांग’
विद्यार्थियों के लिए रूटवाइज विशेष टैक्सियां व बसें निःशुल्क चलाई जाएं: अशोक प्रधान’
मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत विद्यार्थियों की समस्याएं जानने पहुंचे लोक सेवा मंच के पदाधिकारी’
रेवाड़ी, 01 जुलाई, अभीतक: मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने बेरोजगार युवाओं से उनकी ज्वलंत समस्याओं को लेकर बैठक की। युवाओं ने अपनी दिक्कतों से अवगत कराते हुए मंच से जनहित में आवाज बुलंद करने का जोरदार अनुरोध किया। स्थानीय सर्कुलर रोड स्थित ब्रह्मगढ के समीप बैठक में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच तथा कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल की उपस्थिति में युवावर्ग ने कहा कि इन दिनों वे रोजगार पाने की जी तोड़ कोशिशों में लगे हैं। मगर रोजगार पाने के लिए प्रयासरत देश-प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बहुत थोड़ी वैकेंसीज निकलती हैं जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान होती हैं। बेरोजगार युवाओं की मांग है कि हर नागरिक के गौरवमय जीवन जीने के फंडामेंटल राइट के अनुसार श्राइट टू जॉबश् को जल्द कानूनी दर्जा दिया जाए । उन्होंने बताया कि सरकारी व प्राइवेट जॉब्स पाने के लिए उन्हें मेरिट आधारित कठिन परिक्षाओं से गुजरना पड़ता है,जिनकी बहुत तैयारी करनी पड़ती है। तैयारी के लिए उन्हें प्रतिदिन लाइब्रेरी, ट्यूशन,कोचिंग आदि में पढ़ने के लिए आना-जाना पड़ता है ,मगर उन्हें सरकारी- प्राइवेट बसों के पास की रियायती सुविधा नहीं मिलने के कारण उनके सामान्य परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड रहा है। उन्होंने सरकार से रियायती ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए रुटवाइज निःशुल्क विशेष टैक्सियां व बसें चलाने से समस्या का स्थाई समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि रोजगार पाने के लिए लिखित परीक्षा-इंटरव्यूज देने जाते-आते समय बेरोजगार युवाओं को बस, ट्रेन एवं एरोप्लेन के किरायों में पूर्ण छूट तथा निजी वाहन के प्रयोग पर टोल टैक्स से मुक्त करना चाहिए। युवा शिक्षित बेरोजगारों को आश्वस्त करते हुए अशोक प्रधान ने कहा कि उनकी समस्याओं को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री,श्रम एवं रोजगार मंत्री, परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष देश-प्रदेश की सरकारों द्वारा लाखों करोड़ रुपए का बजट बनाया जाता है। जिसकी असल मायनों में कीमत तभी बढ़ेगी जब वह धन सही ढंग से लोगों, खासकर युवा शिक्षित बेरोजगारों को काम, विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा, महिलाओं को संपूर्ण सुरक्षा और सीनियर सिटीजंस के बेहत्तरीन स्वास्थ्य एवं देखरेख आदि लोक कल्याणकारी कार्यों में बखूबी काम आए।
बाढ़ नियंत्रण के कार्य पूरे करने की डेडलाइन निकल जाने पर भी नहीं पूरे हुए इंतजाम: अभय सिंह चैटाला
सिर्फ कागजों में प्रोजेक्ट के कार्य पूरे दिखाए जाते हैं, बाकी घोटाला करके मंत्री-अधिकारियों की जेबें भरी जाती हैं, यही बीजेपी सरकार का है फ्लड मैनेजमेंट मॉडल
चंडीगढ़, 01 जुलाई, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि बाढ़ आपदा को रोकने के लिए किए जाने वाले इंतजामों के लिए सरकार द्वारा रखी गई डेड लाइन निकल चुकी है लेकिन धरातल पर कहीं कोई पुख्ता इंतजाम अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। पहले यह डेडलाइन 15 जून थी उसके बाद बढ़ा कर 30 जून कर दी गई थी। हरियाणा में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। अगर पहाड़ों और प्रदेश में भारी बारिश हो गई तो हर साल की तरह बाढ़ फिर से तबाही मचाएगी जिस से फसल के साथ साथ जानमाल और पशुओं का भारी नुकसान होगा। उसके बाद मुख्यमंत्री, मंत्री और मुख्य विपक्षी दल के नेता फोटो शूट करवाने पीड़ित लोगों के बीच पहुुंच जाएंगे। हरियाणा में बीजेपी सरकार बाढ़ नियंत्रण के नाम पर जनता के पैसे की खुल्लमखुल्ला लूट का सबसे बड़ा उदाहरण बन गई है। हर साल लाखों-करोड़ों रुपये फ्लड कंट्रोल के नाम पर मंजूर किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। सिर्फ कागजों में प्रोजेक्ट के कार्य पूरे दिखाए जाते हैं। बाकी घोटाला करके मंत्री-अधिकारियों की जेबें भरी जाती हैं और यही बीजेपी सरकार का फ्लड मैनेजमेंट मॉडल है। पिछले साल जब बाढ़ आई तो लोगों के घर उजड़ गए, फसलें तबाह हो गई, पशु मर गए और कई इलाकों में भूख-प्यास से जान जाने की नौबत आ गई। लेकिन मुख्यमंत्री, उनके मंत्री और बीजेपी के नेता बाढ़ पीडि़तों की मदद करने की बजाय ट्रैक्टरों पर चढकर बेशर्मी से फोटो सेशन करते नजर आए। शर्मनाक राजनीति का यह प्रदर्शन बताता है कि बीजेपी के लिए जनता की मुसीबत भी वोट और पब्लिसिटी का मौका है। अब फिर बारिश आने में बस कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन ड्रेनेज साफ नहीं, तटबंध कमजोर हैं, पानी निकासी के रास्ते बंद पड़े हैं और जरूरी काम अधूरे हैं।
सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं, स्टाफ नहीं तो फिर किसके भरोसे है शिक्षा व्यवस्था: अशोक बुवानीवाला
पीएबी रिपोर्ट से उजागर हुई हरियाणा के स्कूलों की बदहाली, सरकार कटघरे में: अशोक बुवानीवाला
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 28 फीसदी पद खाली, सेंकड़ों स्कूलों में एक-एक टीचर: अशोक बुवानीवाला
हरियाणा के स्कूलों की पीएबी रिपोर्ट ने खोली पोल, सरकार के दावे फेल: अशोक बुवानीवाला
राज्य के सरकारी स्कूलों में 28 फीसदी पद खाली और 968 स्कूल एक-एक टीचर के भरोसे
ऐसे कैसे सरकारी स्कूलों के बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास
भिवानी, 01 जुलाई, अभीतक: प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की रिपोर्ट से हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा और व्यवस्था की पोल खुली है। सरकार जिस तरह के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर दावे करती रही है, इस रिपोर्ट ने सरकार के दावों को झूठे साबित कर दिया है। इस रिपोर्ट में स्कूलों की हकीकत सामने आने से सरकार की नीति और नीयत पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक बुवानीवाला ने कहा कि सरकार झूठ के सहारे चल रही है। शिक्षा के मामले में सरकारी तंत्र फेल हो चुकी है। अशोक बुवानीवाला ने पीएबी की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि जब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 28 प्रतिशत पद खाली और 968 स्कूल एक-एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं तो फिर गुणवत्ता की शिक्षा के दावे झूठे हैं। एक तरह से सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों की बदहाली पर प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की ताजा रिपोर्ट ने सरकार के दावों की हवा निकाल दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में 11वीं और 12वीं यानी कक्षा में शिक्षकों के 26.2 प्रतिशत यानी 5,573 पद खाली हैं। एलिमेंट्री स्तर पर 8,449 पद खाली हैं। सबसे बुरे हालात तो प्राइमरी स्कूलों के हैं। प्रदेश में 11 प्रतिशत यानी 968 सरकारी प्राइमरी स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। एक शिक्षक सभी कक्षाओं को कैसे पढ़ा रहा है, कैसे बच्चे निपुण बनेंगें, यह बड़ा सवाल है। अशोक बुवानीवाला ने आगे कहा कि पीएबी की रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा के 215 गांवों में आज तक हायर सेकेंडरी स्कूल ही नहीं खुले हैं। प्रदेश की 63 बस्तियों के बच्चों को प्राइमरी स्कूल तक नसीब नहीं हुआ। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत 6 से 14 साल तक के बच्चों को 8वीं तक मुफ्त शिक्षा का अधिकार है, लेकिन हकीकत में बच्चे स्कूल से ही वंचित हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को तैयार करने वाले संस्थानों की हालत भी खराब है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) में 62 प्रतिशत और एससीईआर में 33 प्रतिशत पद खाली हैं। जब शिक्षक तैयार करने वाले ही नहीं होंगे तो स्कूलों में योग्य शिक्षक कहां से आएंगे। उन्होंने है कि यह गरीब, किसान और आम आदमी के बच्चों को शिक्षा से दूर रखने की साजिश है। कांगे्रस नेता अशोक बुवानीवाला ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों, प्राचार्य और मुख्य अध्यापकों के 30,000 से अधिक पद खाली हैं। सिर्फ शिक्षकों के ही 15,451 पद खाली हैं। इनमें टीजीटी के 7,707, पीजीटी के 3,998 और पीआरटी के 3,746 पद शामिल हैं। 90 प्रतिशत स्कूलों में हेड मास्टर नहीं हैं। प्रशासनिक और वित्तीय जिम्मेदारी सामान्य शिक्षकों पर है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
1066 स्कूल एक शिक्षक के भरोसे, 43 हजार बच्चे प्रभावित
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि नीति आयोग और प्री-प्राइमरी से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक शिक्षा की गुणवत्ता की निगरानी और मूल्यांकन के लिए एक महत्वपूर्ण प्रणाली- स्कूल शिक्षा पर एकीकृत जिला सूचना (यूडीआईएसई) प्लस की रिपोर्ट में भी हरियाणा केस्कूलों की कमियां उजागर हुई हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि हरियाणा में 1,066 सरकारी स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। इन स्कूलों में 43,400 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। एक शिक्षक पांच कक्षाओं को एक साथ कैसे पढ़ाए। बच्चों की बुनियाद कैसे मजबूत होगी। हाईकोर्ट की टिप्पणियों के अनुसार कई स्कूलों में साफ शौचालय और पीने के स्वच्छ पानी तक की व्यवस्था नहीं है। 60 प्रतिशत से ज्यादा सरकारी स्कूलों में चारदीवारी, खेल के मैदान और बिजली-पंखों का इंतजाम नहीं है। साइंस लैब और कंप्यूटर लैब में पुराने-कबाड़ उपकरण पड़े हैं। राष्ट्रीय औसत 14.7 प्रतिशत की तुलना में हरियाणा सरकार शिक्षा पर कुल खर्च का सिर्फ 13.8 प्रतिशत आवंटित करती है। उसमें भी बड़ा हिस्सा समय पर खर्च नहीं हो पाता और सरेंडर हो जाता है। यह बात सरकार ने खुद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मानी है। आरोप है कि नियमित भर्ती की बजाय हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए कॉन्ट्रैक्ट पर शिक्षक भेजकर छात्र-शिक्षक अनुपात को ठीक दिखाने का छलावा किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार खाली पदों पर तुरंत भर्ती करे। हर बस्ती में स्कूल खुले और बुनियादी सुविधाएं दी जाएं।
