


https://www.facebook.com/share/v/1JrmSAmoQu
https://www.facebook.com/share/v/18KnvnPedt
https://www.facebook.com/share/v/1BV8NrjTUP




हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत इंडो अमेरिकन स्कूल में हास्य कविता प्रतियोगिता का आयोजन
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत इंडो अमेरिकन स्कूल में कक्षा चैथी एवं पाँचवीं के विद्यार्थियों के लिए हास्य कविता प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और मंचीय प्रतिभा को निखारना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न हास्य एवं मनोरंजक कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से हास्य, मनोरंजन और सामाजिक संदेश का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। उनकी प्रभावशाली आवाज, भाव-भंगिमाओं, संवाद अदायगी तथा आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया। कई विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों में दैनिक जीवन से जुड़े रोचक प्रसंगों और हास्यपूर्ण घटनाओं को शामिल कर वातावरण को खुशनुमा बना दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा की समृद्धता और अपनी कल्पनाशक्ति का परिचय देते हुए मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर में बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को बिना झिझक मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने और हिंदी में प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त होने का अवसर प्रदान किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता और प्रस्तुतीकरण कौशल को बढ़ावा देने का एक सराहनीय प्रयास रहा। प्रतियोगिता के परिणाम भी विद्यार्थियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाने वाले रहे। कक्षा पाँचवीं में मानवी ने प्रथम, काव्या ने द्वितीय तथा योगिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा चैथी में रुकसार ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय तथा जियांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के निदेशक श्री विजेंद्र कादियान ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे उनमें भाषा के प्रति प्रेम और अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का आत्मविश्वास विकसित हो। अंत में विद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की गई। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का एक शानदार अवसर प्रदान किया।

संस्कारम विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण जागरूकता कार्यक्रम शुरू
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवसके उपलक्ष्य पर संस्कारम विश्वविद्यालय झज्जर के स्कूल ऑफ लिबरल एजुकेशन के मनोविज्ञान विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण के प्रति विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार कोचार दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण जागरूकता कार्यक्रमका शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 8 से 11 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न जागरूकता एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मनोविज्ञान विभाग द्वारा सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालतनावमुक्ति योग सत्र के माध्यम से हुई। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को सरल योगासन, श्वास अभ्यास और विश्राम तकनीकों का अभ्यास कराया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने तथा शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम कोसामुदायिक जागरूकता अभियानसे जोड़ने हेतु मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने पाटौदी शहर में जागरूकता मार्च निकालकर आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकके माध्यम से तनाव, भावनात्मक समस्याओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को गंभीरता से लेने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित सहयोग प्राप्त करने का आह्वान किया।नाटक मे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान, मानसिक स्वास्थ्य को लेकर व्याप्त सामाजिक झिझक एवं कलंक को दूर करने, जरूरत पड़ने पर परिवार एवं विशेषज्ञों से सहायता लेने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने हेतु आम जनमानस से आग्रह किया। विश्वविद्यालय केचांसलरडॉ. महिपाल यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा किमानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आज समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को तनाव और भावनात्मक चुनौतियों को समझने, समय पर सहायता लेने तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करने के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के समन्वयकवस्कूल ऑफ लिबरल एजुकेशन की विभागाध्यक्षा डॉ. सविता शर्मा ने बताया की चार दिवसीय इस कार्यक्रम के आगामी दिनों में भी मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।11 सितंबर को कार्यक्रम का समापन होगा।


एल. ए. स्कूल में बच्चों के लिए काउंसलिंग सभा का आयोजन किया गया
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में कक्षा ग्याहरवीं के बच्चों के लिए काउंसलिंग सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य वक्ता विकास शुक्ला नेक्स्टवेयर ऑफ इनोवेशन इन एडवांसड टेक्नोलोजी के बारे में बताया। उन्होनें बच्चों को आगामी कॅरियर को सलेक्ट करने के लिए आज से ही तैयारी के लिए समझाया। की तैयारी के लिए तनाव रहित शिक्षा ग्रहण करने पर बल दिया। स्कूल प्रबंधक के. एम डागर ने बच्चों को नैतिक मूल्यों बढानें पर व मल्टीमीडिया का कम से कम इस्तेमाल करने के बारे में बताया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने मुख्य वक्ता के वक्तव्य की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले समय में बच्चों को एडवांस टेक्नोलोजी शिक्षा अत्यधिक जरूरत है। स्कूल संचालन जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने सभी बच्चों को जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए टेक्नोलोजी से जुड़ना जरूरी हो जाएगा। एचऑडी रविंद्र लोहचब, पूजा कादयान व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया।





जिला स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में जेएस स्कूल भदानी की छात्रा अन्नु ने टॉप कर बढ़ाया गौरव
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: अमर उजाला द्वारा आयोजित जिला स्तरीय नशा मुक्ति ड्राइंग प्रतियोगिता में जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल भदानी की 11वीं कक्षा की छात्रा अन्नु सुपुत्री कृष्ण ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। मंगलवार को संवाद भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रतिद्र सिंह और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती राजबाला मलिक ने अन्नु को प्रशस्ति पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले विद्यालय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में भी अन्नु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आठवीं कक्षा की छात्रा दीक्षा द्वितीय तथा साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जी ने प्राचार्या कृष्णा देवी को उनके 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया। निदेशक जोगेंद्र देशवाल ने प्राचार्या कृष्णा देवी, छात्रा अन्नु ,दीक्षा और साक्षी को उनकी विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और बताया कि उनका विद्यालय समय समय पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी इसी तरह कार्य करता रहेगा।



संस्कारम विश्वविद्यालय में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर ज्ञान, जागरूकता और रचनात्मकता का संगम
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर संस्कारम विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिएपोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं विशेष अतिथि व्याख्यानका आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फिजियोथेरेपी, शारीरिक गतिविधि तथा हृदय एवं मस्तिष्क से संबंधित रोगों की रोकथाम, प्रबंधन और पुनर्वास के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम मेंडॉ. मुनीश, एम.डी. (पैथोलॉजी)ने बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 2026 की थीमहृदय संबंधी रोगों एवं स्ट्रोक की रोकथाम, प्रबंधन और पुनर्वास में फिजियोथेरेपी एवं शारीरिक गतिविधि की भूमिकापर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को हृदय रोग एवं स्ट्रोक के प्रमुख कारणों, जोखिम कारकों, आवश्यक सावधानियों तथा बचाव के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल यादव ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को विश्व फिजियोथेरेपी दिवसकी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा किस्वस्थ समाज के निर्माण में फिजियोथेरेपी और नियमित शारीरिक गतिविधि की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज को स्वस्थ एवं सक्रिय बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्कारम विश्वविद्यालय केकुलपति प्रो. (डॉ.) अजित सिंह एवं प्रति-कुलपति महेश चंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।कुलपति प्रो. (डॉ.) अजित सिंहने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की फिजियोथेरेपी केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और गंभीर बीमारियों की रोकथाम में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को विषयगत ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मकता और व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजितपोस्टर मेकिंग प्रतियोगितामें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से फिजियोथेरेपी, शारीरिक सक्रियता, हृदय स्वास्थ्य एवं स्ट्रोक की रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश अपनी चित्रकला के द्वारा प्रस्तुत किए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मेंबी.पी.टी. प्रथम वर्ष के छात्र रोहनने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में जीत हासिल की।प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी विषयगत समझ को रचनात्मक तरीके से अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान फिजियोथेरेपी विभाग के विद्यार्थियों नेडर्मेटोमएवं मायोटॉम की अवधारणा को रचनात्मक एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर फिजियोथेरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षकएवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
गुप्त जी की स्मृति प्रतियोगिताएं शुरू
8 से 15 सितंबर तक मनेगा गुप्त स्मृति सप्ताह, 14 सितंबर को मनाया जाएगा हिंदी दिवस
18 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद् की ओर से प्रसिद्ध पत्रकार एवं साहित्यकार बाबू बालमुकुंद गुप्त जी की स्मृति में 8 से 15 सितंबर तक गुप्त स्मृति सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताह के अंतर्गत झज्जर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज जहाजगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निबन्ध लेखन, चित्रकला और व्याकरण की प्रतियोगिता करवाई गई। परिषद् के संयोजक डॉ. प्रवीण खुराना ने बताया कि विद्यार्थियों को गुप्त जी के जीवन, साहित्य, पत्रकारिता एवं हिंदी भाषा के प्रति उनके योगदान से परिचित कराने के उद्देश्य से निबंध लेखन, गुप्त जी के चित्र बनाने, कविता तथा हिंदी व्याकरण संबंधी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा, साहित्य एवं पत्रकारिता के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ बाबू बालमुकुंद गुप्त जी के विचारों और योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराया जाएगा। डॉ. खुराना ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुप्त स्मृति सप्ताह के कार्यक्रमों की श्रृंखला के पश्चात 18 सितंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें साहित्य, पत्रकारिता एवं शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिये प्राध्यापक संजय शर्मा, दलवन्ती सहरावत, मनोज कुमार खेड़ी खुम्मार सहित अन्य प्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. प्रवीण खुराना ने कहा कि परिषद् का उद्देश्य बाबू बालमुकुंद गुप्त जी की स्मृति को जीवंत रखने के साथ-साथ उनके निर्भीक पत्रकारिता के आदर्श, साहित्यिक योगदान और हिंदी के प्रति समर्पण को विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से इन आयोजनों में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया।





एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए ओरीएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह के दिशा-निर्देशन तथा प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के लिए ओरीएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों को एनएसएस की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं नियमित गतिविधियों के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना था। महाविद्यालय प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों के साथ अपने महत्वपूर्ण विचार एवं अनुभव साझा करते हुए एनएसएस गतिविधियों में अनुशासन, सहभागिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मिस सुनीता ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के वार्षिक कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के लोगो एवं प्रतीक के महत्व, उसके संदेश तथा एनएसएस गीत के अर्थ और भावना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्वयंसेवकों को एनएसएस की नियमित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ० नरेंद्र सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस यूनिट 2 कार्यक्रम अधिकारी रवि शंकर त्रिपाठी ने भी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सतपाल सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को यह संदेश दिया गया कि एनएसएस केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, सेवा-भावना, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास का माध्यम है। स्वयंसेवकों ने एनएसएस की नियमित गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का उत्साह प्रदर्शित किया।



मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह के दिशा-निर्देशन तथा प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। महाविद्यालय प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मानसिक स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं भावनात्मक संतुलन विकसित करने में सहायक होते हैं। विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा अपनी भावनाओं को परिवार, मित्रों अथवा विश्वसनीय व्यक्तियों के साथ साझा करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ० रश्मि ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। पढ़ाई, परीक्षा, करियर, पारिवारिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों में उत्पन्न होने वाले तनाव को समय रहते पहचानना और उसका उचित समाधान करना आवश्यक है। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर किसी प्रकार की झिझक या संकोच नहीं होना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर समय पर विशेषज्ञ की सहायता लेना एक सकारात्मक कदम है। विद्यार्थियों को एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील रहने और जरूरतमंद व्यक्ति का सहयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अंजना, नीतू देवी, डॉ० अजय कुमार, सतपाल सिंह, डॉ० रीना एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


सड़क हादसे के घायलों का प्राथमिकता से हो इलाज: डीसी

आसौदा टोल प्लाजा के समीप हुए हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने नागरिक अस्पताल पहुंचीं डीसी वर्षा खांगवाल, घायलों को मिले हर संभव सहायता
डीसी ने चिकित्सकों को दिए त्वरित एवं प्रभावी उपचार के निर्देश, रेडक्रॉस से जरूरी सहायता उपलब्ध कराने को कहा
बहादुरगढ़, 08 सितम्बर, अभीतक: केएमपी आसौदा टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की अल सुबह हुए सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डीसी वर्षा खांगवाल अधिकारियों के साथ नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचीं और हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। डीसी ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घायलों की स्थिति को देखते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए तथा उपचार प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि घायलों की हर संभव मदद के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने रेडक्रॉस के अधिकारियों को घायलों एवं उनके परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और महिला घायलों व उपस्थित बच्चों की सहायता व सहयोग के लिए महिला स्वयंसेवकों को भेजे जाने के लिए कहा।
पिकअप वाहन में सवार थे श्रद्धालु
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की अल सुबह एक पिकअप वाहन में श्रद्धालु सवार होकर गोगामेड़ी से उत्तर प्रदेश के सम्बल क्षेत्र की ओर जा रहे थे। आसौदा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे वाहन को सड़क किनारे रोका गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप गाड़ी में मौजूद श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ लाया गया। उपचार के दौरान 3 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 8 से 10 श्रद्धालुओं को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। डीसी वर्षा खांगवाल ने घायलों के उपचार और आवश्यक सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अभिनव सिवाच, डिप्टी सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, डॉ.देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुंगेशपुर ड्रेन के तटबंधों की मजबूती के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें अधिकारी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा-बाढ़ नियंत्रण संबंधी कार्यों को लेकर शासन-प्रशासन सतर्क
डीसी ने अधिकारियों के साथ किया मुंगेशपुर ड्रेन का निरीक्षण
मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति रोकने के लिए संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मानसून सीजन के मद्देनजर बाढ़ नियंत्रण प्रबंधन को लेकर मंगलवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ मुंगेशपुर ड्रेन का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए
बहादुरगढ़, 08 सितम्बर, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन पिछले अनुभवों को देखते हुए मुंगेशपुर ड्रेन के जलस्तर को लेकर पूरी तरह सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन के चलते ड्रेन के तटबंधों को मजबूत किया गया है ताकि भविष्य में ड्रेन के ओवरफ्लो जैसी स्थिति न बन पाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन में बह रहे पानी के जलस्तर को नियमित मोनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। डीसी ने निरीक्षण के दौरान ड्रेन की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह क्षमता, सफाई कार्य तथा संभावित संवेदनशील स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन में किसी प्रकार का अवरोध न रहे और जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु रखा जाए, ताकि भारी वर्षा की स्थिति में आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एसटीपी में किसी प्रकार की अवरोध की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अमन मोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




एक हाथ में कानूनी जानकारी, दूसरे में हरियाली की जिम्मेदारी: सीजेएम
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेशनुसार एच आर ग्रीन फील्ड स्कूल झज्जर में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरुकता शिविर में पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर व सरोज देवी ने बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण पॉस्को अधिनियम 2012 विषय पर आयोजित जागरूकता शिविर को संबोधित किया। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा प्रावधानों के प्रति जागरूक किया। कर्मजीत छिल्लर ने कहा कि पॉस्को अधिनियम बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने वाला एक प्रभावी एवं संवेदनशील कानून है उन्होंने विद्यार्थियों को अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों अपराधों की जांच प्रक्रिया दोषियों के लिए निर्धारित दंड तथा पीड़ित बच्चों को उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक व्यक्ति कानून की दृष्टि में बच्चा है और ऐसे मामलों में नाबालिग की सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। और किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में चुप रहने की बजाय तुरंत अपने अभिभावकों शिक्षकों तथा संबंधित अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए। सीजेएम विशाल ने सभी पैरा लीगल वालंटियर को आदेश जारी किये है कि इस मानसून सत्र में हितधारकों के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये और जिले मे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे।



मतदाता सूची में प्रत्येक वोटर को शामिल करना निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य: डीसी
मतदाता सूची में नाम जाँचें, त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्र भरें
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने पात्र मतदाताओं से किया आह्वान
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और यदि नाम सम्मिलित नहीं है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है तो निर्धारित समय सीमा में आवश्यक प्रपत्र भरकर जमा करवाएं।
निर्धारित नियमों के तहत संचालित की जा रही एसआईआर प्रक्रिया
डीसी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ निर्धारित नियमों के तहत संचालित की जा रही है। केवल पुराने मतदाता रिकॉर्ड अथवा संबंधित दस्तावेज उपलब्ध न होने के आधार पर किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जा सकता। पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के मतदाता सूची से हटाने की कार्रवाई नहीं होगी।
मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए फार्म 6 भरना जरूरी
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है या नाम-पते आदि में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वह प्रपत्र-6 अथवा प्रपत्र-8 भरकर 30 सितंबर 2026 तक संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अथवा बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवा सकता है। इससे पात्र मतदाताओं का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने तथा आवश्यक संशोधन करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। डीसी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने अथवा स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-6 व प्रपत्र-8 के साथ घोषणा-पत्र भी जमा करना होगा। इसमें पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची में स्वयं अथवा माता-पिता, दादा-दादी के विवरण की जानकारी उपलब्ध होने पर उसका उल्लेख करना होगा।
फार्म के साथ जन्म वर्ष के अनुसार निर्धारित दस्तावेज होंगे संलग्न
डीसी ने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति के पास पिछली मतदाता सूची का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, तो जन्म वर्ष के अनुसार निर्धारित दस्तावेज प्रपत्र के साथ संलग्न किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे व्यक्ति दस्तावेजों की सांकेतिक सूची में शामिल किसी भी दस्तावेज के माध्यम से अपनी पात्रता का प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे व्यक्ति को अपना तथा माता-पिता में से किसी एक का दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। वहीं 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे व्यक्ति को स्वयं, अपने पिता तथा अपनी माता के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यदि माता-पिता भारतीय नागरिक नहीं हैं तो जन्म के समय उनका वैध वीजा एवं पासपोर्ट की प्रति प्रस्तुत करनी होगी।
इन दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी
डीसी ने बताया कि दस्तावेजों की सांकेतिक सूची में सरकारी अथवा स्थानीय प्राधिकरण द्वारा जारी पहचान पत्र, पेंशन भुगतान आदेश, जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी मैट्रिक अथवा शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, वन अधिकार प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर तथा सरकार द्वारा जारी भूमि अथवा मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं।
किसी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें वोटर
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। मतदाता सूची अथवा दस्तावेजों से संबंधित किसी समस्या या शंका की स्थिति में अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी या सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।




विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में भाग लें युवा
युवा शक्ति को दिया जा रहा है सकारात्मक संदेश
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत 30 सितंबर तक विकसित भारत चेलेंज ट्रैक आनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है,जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। झज्जर जिला में माई भारत के तहत डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हुए युवा शक्ति को सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया जा रहा है। मेरा युवा भारत, झज्जर की उप निदेशक अर्शदीप ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को विकसित भारत के निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना तथा उनमें नेतृत्व, ज्ञान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम चरण के रूप में ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह क्विज 30 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर उपलब्ध है। क्विज में कुल 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक बार क्विज में भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा इसमें भागीदारी निःशुल्क है। उन्होंने विकसित भारत चेलेंज ट्रैक प्रतियोगिता में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
क्विज में इस प्रकार सुनिश्चित करें भागीदारी
उपनिदेशक अर्शदीप ने बताया कि पात्र युवा माय भारत पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबरध्ई-मेलध्यूजरनेम अथवा माय भारत आईडी से लॉग-इन कर सकते हैं। नए प्रतिभागी पहले रजिस्टर नाऊ के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद क्विज एंड चैलेंज सेक्शन में जाकर वीबीएलडी-2027 क्विज का चयन कर स्टार्ट क्विज पर क्लिक करके क्विज में भाग लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि क्विज के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत /2047 से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। मेरा युवा भारत की उपनिदेशक ने झज्जर जिले के सभी पात्र युवाओं, युवा संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं युवा स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे इस राष्ट्रीय स्तर की पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने जिला झज्जर के युवाओं से ऑनलाइन प्रतियोगिता में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

इंतकाल प्रक्रिया सरल बनाने में ऑटो म्यूटेशन प्रणाली कारगर: डीसी
ऑटो म्यूटेशन से राजस्व सेवाओं में आएगी पारदर्शिता और समयबद्धता
रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक राजस्व सेवाएं नागरिकों को घर बैठे अथवा नजदीकी अटल सेवा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएं। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा राजस्व सेवाओं को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था लागू की जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था का उद्देश्य इंतकाल की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इसके तहत जमाबंदी, इंतकाल, डिजिटल हस्ताक्षरित रजिस्ट्री तथा अन्य राजस्व अभिलेखों को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमाबंदी में व्यक्ति के हिस्से से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने, छोटी त्रुटियों में सुधार की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा तकसीम जैसी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। डीसी ने बताया कि ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था के तहत पंजीकरण के बाद इंतकाल पहले चार दिन संबंधित पटवारी के लॉगिन में रहेगा। पटवारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए चार दिन का समय दिया जाएगा। यदि इस अवधि में कार्रवाई नहीं होती है तो पांचवें दिन इंतकाल स्वतः कानूनगो के लॉगिन में भेज दिया जाएगा। कानूनगो को आवश्यक कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मिलेगा। उन्होंने बताया कि सातवें दिन इंतकाल स्वतः संबंधित सीआरओ के लॉगिन में पहुंच जाएगा, जहां आवश्यक कार्रवाई के लिए चार दिन का समय निर्धारित किया गया है। यदि 11वें दिन तक निर्धारित समय में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो इंतकाल स्वतः जमाबंदी में दर्ज हो जाएगा। इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि इंतकाल किसी एक स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और प्रत्येक स्तर पर समयबद्ध कार्रवाई तथा जवाबदेही बनी रहे। डीसी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य राजस्व सेवाओं में मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करते हुए पारदर्शिता बढ़ाना, जवाबदेही तय करना और नागरिकों को निर्धारित समय में सेवाएं उपलब्ध कराना है। तकनीक का उद्देश्य व्यवस्था को कठिन बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाना है।
आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे नागरिक
नागरिकों के लिए विशेष ऑनलाइन शिकायत निवारण व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। इसके माध्यम से नागरिक निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी न होने पर अपनी इंतकाल से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकेंगे और आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। संबंधित विभाग अथवा अधिकारी द्वारा शिकायत पर 10 दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि नियमों के अनुसार इंतकाल किया जा सकता है तो नागरिक को उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, यदि किसी कारणवश इंतकाल नहीं किया जा सकता, तो संबंधित सीआरओ द्वारा स्पष्ट कारणों सहित आदेश पारित किया जाएगा।
समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश
डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के प्रारंभिक चरण में यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को वास्तविक तकनीकी समस्या, संचालन संबंधी कठिनाई या कोई सकारात्मक सुझाव सामने आता है तो उसे उचित माध्यम से विभाग के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके।




पुलिस ने राजकीय बहुतकनीकी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ में चलाया जागरूकता कार्यक्रम’’
बहादुरगढ़, 08 सितम्बर, अभीतक: कमिश्नरेट झज्जर पुलिस की सड़क सुरक्षा शाखा ने राजकीय बहुतकनीकी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ में विद्यादान महादान संस्था के सहयोग से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, नशे से होने वाले दुष्प्रभावों, आपातकालीन सेवा डायल 112 तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा शाखा से निरिक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा तथा डायल 112 सेवा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार व समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके साथ ही उन्होंने आपातकालीन स्थिति में डायल 112 सेवा का उपयोग करने की जानकारी भी साझा की।वहीं विद्यादान महादान संस्था से श्री अजय ग्रेवाल ने साइबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग तथा साइबर सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि युवा पीढ़ी को नशे व साइबर अपराध जैसी समस्याओं से बचाया जा सके और वे सुरक्षित एवं जागरूक नागरिक बन सकें।
चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चुराया गया मोबाइल बरामद’
बहादुरगढ़, 08 सितम्बर, अभीतक: थाना लाइनपार बहादुरगढ़ पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन और एक जोड़ी जूते बरामद किए हैं।थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 26 अगस्त 2026 की रात को आशु निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया था कि उनके घर में अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते घुस आए थे। आरोपियों ने घर से करीब नगदी, एक रेडमी मोबाइल फोन चुरा लिया है। शिकायत के आधार पर थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।उन्होंने बताया कि मामले की जांच एएसआई अशोक द्वारा अमल मे लाई गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी हर्ष निवासी खिड़वाली, जिला रोहतक, हाल निवासी सांपला को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन और एक जोड़ी जूते बरामद किए गए। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।थाना प्रबंधक ने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना दें।

जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज में सेंट पॉल्स स्कूल बहादुरगढ़ की टीम प्रथम
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: विद्यार्थियों में एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से जिला झज्जर में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में किया गया। प्रतियोगिता का विद्यालय स्तरीय ऑनलाइन चरण 3 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें जिला झज्जर के 119 राजकीय एवं निजी विद्यालयों ने भाग लिया। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 10 विद्यालयों की टीमों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। आज जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल्स स्कूल, बहादुरगढ़ की अन्वी एवं मनशिखा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मातनहेल के ऋतिक एवं दीक्षा की टीम द्वितीय तथा एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ की दिया एवं यतिका की टीम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एचआईवी-एड्स जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषय पर विद्यार्थियों को सही और वैज्ञानिक जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। विद्यार्थी स्वयं जागरूक बनकर अपने परिवार और समाज में एचआईवी-एड्स से संबंधित भ्रांतियों एवं भेदभाव को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण वशिष्ठ ने कहा कि इस क्विज का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों के ज्ञान का परीक्षण करना नहीं, बल्कि उन्हें एचआईवी-एड्स के कारणों, बचाव, जांच, उपचार एवं इससे संबंधित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारी के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि क्विज के पहले चरण में विद्यालय स्तर पर जिले के 119 विद्यालयों की भागीदारी स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति विद्यालयों और विद्यार्थियों की सकारात्मक रुचि को दर्शाती है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षकों एवं सहयोगी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जिला लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण वशिष्ठ, एचआईवी-एड्स मेडिकल ऑफिसर डॉ. अतुल फोगाट, संदीप कुमार, पीजीटी गणित तथा मंजू पंघाल, पीजीटी जीव विज्ञान ने निभाई। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह एवं विद्यालय की आयोजन टीम का विशेष सहयोग रहा। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियों, विद्यालयों, शिक्षकों, निर्णायक मंडल तथा आयोजन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना का लाभ लेने के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन
रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: डाॅ. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, डीएनटीध्एसएनटी टपरीवास, पिछड़ा वर्ग (ए एवं बी) तथा अन्य समुदायों के उन मेधावी विद्यार्थियों को दिया जाएगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि पात्र विद्यार्थी योजना के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन नजदीकी सीएससी अथवा सरल केंद्र के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए सरल हरियाणा पोर्टल का भी उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही एवं स्पष्ट रूप से अपलोड करें। अधूरे आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पोर्टल पर केवल मूल एवं स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ही अपलोड की जाए।
निर्धारित पात्रता एवं प्रतिशतता पूरी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना का लाभ निर्धारित पात्रता एवं प्रतिशतता पूरी करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा। अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में न्यूनतम 60 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत, बारहवीं कक्षा पर ग्रामीण क्षेत्र में 70 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में 75 प्रतिशत और ग्रेजुएशन स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में 65 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए के विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक में ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-बी एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक में ग्रामीण क्षेत्र में 75 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में 80 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदन के लिए विद्यार्थी का बैंक खाता परिवार पहचान पत्र से लिंक होना आवश्यक है।


09 सितंबर से 09 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह-2026
हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम के साथ जिले में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां
एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित
रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में 09 सितंबर से 09 अक्टूबर 2026 तक पोषण माह-2026 मनाया जाएगा। इस वर्ष पोषण माह की थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” है। पोषण माह का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों तथा छह वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाना तथा आमजन को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है। पोषण माह के प्रभावी आयोजन एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को लघु सचिवालय में एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में संबंधित लाइन विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण माह के दौरान जिले में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की कार्ययोजना, विभागीय सहभागिता तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि पोषण माह के दौरान आहार विविधता एवं प्रोटीन युक्त पोषण, आंगनवाड़ी केंद्रों पर ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक भागीदारी, प्रारंभिक बाल्यावस्था की देखभाल, शिक्षा एवं विकास तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं सामुदायिक सहभागिता का प्रभावी केंद्र बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिले एवं ब्लॉक स्तर पर पोषण माह का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। एडीसी ने निर्देश दिए कि पोषण माह के दौरान आयोजित प्रत्येक गतिविधि का तिथिवार विवरण एवं फोटोग्राफ सहित रिकॉर्ड तैयार किया जाए तथा जन आंदोलन डैशबोर्ड पर नियमित रूप से डेटा एवं फोटो अपलोड किए जाएं। दैनिक डेटा प्रविष्टि एवं डैशबोर्ड अपडेट करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी संबंधित विभागों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा आमजन से पोषण माह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया है। विभाग का उद्देश्य “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए “सुपोषित परिवार, स्वस्थ समाज” के लक्ष्य के साथ पोषण को एक प्रभावी जन आंदोलन का रूप देना है। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, ईओ नगर परिषद रेवाड़ी अरुण नांदल, डीईईओ प्रदीप कुमार, डीवाईओ सुमित यादव, डिप्टी सीएमओ डा. गजेंद्र, डिप्टी डीईओ राजेंद्र सिंह, एएमओ डा. राहुल, डीपीएम आफताब अहमद और डब्ल्यूसीडीपीओ कमलेश आदि मौजूद रहे।



पीएम श्री जेएनवी नैचाना में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर
रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01.05.2012 से 31.07.2014 दोनो तिथि को मिलाकर आवेदन कर सकते है। जिसका लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 है। कक्षा 11वीं में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01.06.2010 से 31.07.2012 दोनो तिथि को मिलाकर आवेदन कर सकते है। जिसका लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सुषमा यादव, पीजीटी कम्प्यूटर विज्ञान के मोबाइल नंबर 9416132633 पर संपर्क कर सकते हैं।







सुभाष चंद्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व उद्यमिता दिवस पर स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश
ढाडरथ, 08 सितम्बर, अभीतक: स्वदेशी जागरण मंच के माध्यम से सुभाष चंद्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढाडरथ (सरडा) में विश्व उद्यमिता दिवस उत्साह एवं प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, स्वावलंबन, नवाचार, परिश्रम तथा स्वदेशी भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती विजय लक्ष्मी ने की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री देवव्रत ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चा उद्यमी केवल अपने लिए रोजगार का अवसर पैदा नहीं करता, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के नए रास्ते खोलता है। वह स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग करता है, नई सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करता है तथा समाज की समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति में उद्यमिता की भावना विकसित होने से देश की आर्थिक शक्ति मजबूत होगी और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। मुख्य वक्ता श्री मंजीत ईगराह ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि हमारी युवा शक्ति स्वावलंबन, परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना को अपने जीवन का आधार बनाए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नौकरी की तलाश करने वाले नहीं, बल्कि भविष्य में रोजगार के अवसर पैदा करने वाले युवा बनने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि उद्यमिता केवल धन कमाने की कला नहीं है, बल्कि यह मूल्य निर्माण, व्यक्तित्व निर्माण और समाज निर्माण की साधना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं कौशल को पहचानकर उसे सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया।हमारा प्रयास ऐसे भारत के निर्माण में योगदान देना है, जहाँ कौशल मस्तिष्क में, संस्कार हृदय में, नवाचार सोच में और राष्ट्रसेवा की भावना मन में हो। यही युवा भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता बनेंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम के दौरान कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व से अवगत कराया गया तथा उन्हें स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्थानीय संसाधनों को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में यह संदेश सशक्त रूप से स्थापित किया कि “स्वदेशी केवल वस्तु खरीदने की भावना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सोच है और उद्यमिता केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प है। इस अवसर पर जिला पूर्णकालिक अनिल कुमार अध्यापक नरेंद्र जी, शिबू मैडम, सोनिया बाल्दा सुनील जी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज में सेंट पॉल्स स्कूल बहादुरगढ़ की टीम प्रथम
बहादुरगढ, 08 सितम्बर, अभीतक: विद्यार्थियों में एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से जिला झज्जर में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में किया गया। प्रतियोगिता का विद्यालय स्तरीय ऑनलाइन चरण 3 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें जिला झज्जर के 119 राजकीय एवं निजी विद्यालयों ने भाग लिया। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 10 विद्यालयों की टीमों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। आज जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल्स स्कूल, बहादुरगढ़ की अन्वी एवं मनशिखा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मातनहेल के ऋतिक एवं दीक्षा की टीम द्वितीय तथा एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ की दिया एवं यतिका की टीम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एचआईवी-एड्स जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषय पर विद्यार्थियों को सही और वैज्ञानिक जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। विद्यार्थी स्वयं जागरूक बनकर अपने परिवार और समाज में एचआईवी-एड्स से संबंधित भ्रांतियों एवं भेदभाव को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण वशिष्ठ ने कहा कि इस क्विज का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों के ज्ञान का परीक्षण करना नहीं, बल्कि उन्हें एचआईवी-एड्स के कारणों, बचाव, जांच, उपचार एवं इससे संबंधित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारी के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि क्विज के पहले चरण में विद्यालय स्तर पर जिले के 119 विद्यालयों की भागीदारी स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति विद्यालयों और विद्यार्थियों की सकारात्मक रुचि को दर्शाती है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षकों एवं सहयोगी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जिला लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण वशिष्ठ, एचआईवी-एड्स मेडिकल ऑफिसर डॉ. अतुल फोगाट, संदीप कुमार, पीजीटी गणित तथा मंजू पंघाल, पीजीटी जीव विज्ञान ने निभाई। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह एवं विद्यालय की आयोजन टीम का विशेष सहयोग रहा। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियों, विद्यालयों, शिक्षकों, निर्णायक मंडल तथा आयोजन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आर्य विद्या मंदिर में विश्व उद्यमिता दिवस व स्वावलंबी भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजितय विद्यार्थियों को दी गई स्वरोजगार एवं स्टार्टअप की प्रेरणा
जींद, 08 सितम्बर, अभीतक: आर्य विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घिमाना में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत विश्व उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाने, उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा भविष्य में स्वयं के नए स्टार्टअप स्थापित करने के लिए प्रेरित करना था।
मुख्य वक्ताओं का मार्गदर्शन
कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के प्रमुख वक्ता मनजीत (इगराह) मुख्य उद्बोधनकर्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते दौर में केवल सरकारी नौकरियों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं का व्यवसाय शुरू करना और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना समय की मांग है। उन्होंने बच्चों को नए विचारों (ैजंतजनचे) और उद्यमिता की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रमुख अनिल ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।
अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान
विद्यालय के चेयरमैन सुनील खोखर ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को स्वरोजगार व स्वावलंबन का मार्ग दिखाने के लिए वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से ही बच्चों में उद्यमिता की सोच विकसित करना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
उत्साहपूर्वक भागीदारी
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने और भविष्य में नौकरी चाहने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनने का संकल्प लिया।
उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन लता खोखर, धर्मपाल जी, रवि, कुलदीप, नीरज, वीना मैम, दयानंद सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
जिला स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में जेएस स्कूल भदानी की छात्रा अन्नु ने टॉप कर बढ़ाया गौरव
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक: अमर उजाला द्वारा आयोजित जिला स्तरीय नशा मुक्ति ड्राइंग प्रतियोगिता में जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल भदानी की 11वीं कक्षा की छात्रा अन्नु सुपुत्री कृष्ण ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। मंगलवार को संवाद भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रतिद्र सिंह और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती राजबाला मलिक ने अन्नु को प्रशस्ति पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले विद्यालय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में भी अन्नु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आठवीं कक्षा की छात्रा दीक्षा द्वितीय तथा साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जी ने प्राचार्या कृष्णा देवी को उनके 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया। निदेशक जोगेंद्र देशवाल ने प्राचार्या कृष्णा देवी, छात्रा अन्नु ,दीक्षा और साक्षी को उनकी विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और बताया कि उनका विद्यालय समय समय पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी इसी तरह कार्य करता रहेगा।


भारतीय संस्कृति का प्रतीक है दशहरा पर्व: डॉ राजेश भाटिया
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में बांस काटकर हुई दशहरा पर्व की तैयारियों की शुरुआत
फरीदाबाद, 08 सितम्बर, अभीतक: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्किट नंबर एक एवं पंजाबी सभा द्वारा आज दशहरा पर्व मनाने की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया एवं पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार वोहरा ने बांस काटकर मूहूर्त किया और दशहरा पर्व की तैयारियों का आरंभ किया। इस दौरान मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्यगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है और हर बार की तरह इस बार भी इस पर्व को मंदिर कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर पिछले 75 वर्षो से दशहरा का आयोजन करता आ रहा है और हर बार दशहरा पर्व को नया स्वरुप देने के लिए कमेटी के सभी सदस्यगण अपना योगदान देते है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से आए हमारे बुजुर्गो ने इस पर्व को मनाने की शुरुआत की थी, जो सिलसिला अब तक जारी है। डॉ भाटिया ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 अक्टूबर को लंका दहन (रविवार), 20 अक्टूबर को दशहरा (मंगलवार) व 21 अक्टूबर (बुधवार) को राम-भरत मिलाप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बडखल के विधायक धनेश अदलक्खा, पूर्व विधायक चंदर भाटिया सहित शहर के अनेकों गणमान्य लोग शामिल होंगे। डॉ राजेश भाटिया ने बताया कि जल्द ही शहर की सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें दशहरा पर्व को मनाने की रुपरेखा तय की जाएगी और इस बार दशहरा पर्व को और भव्य बनाने के लिए सभी संस्थाओं से विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर मोहन लाल अरोड़ा,वेद भाटिया मामा, हरीश भाटिया, राधे श्याम भाटिया, विपिन भाटिया, बंसी लाल कुकरेजा, कैलाश गूगलनी, श्याम बांगा, कालू चैधरी, इंदर चावला, राजू भाटिया, चुन्नी लाल चावला, सन्नी चावला,सन्नी भाटिया, सचिन शर्मा, राजिंदर भाटिया, लोचन भाटिया, रवि कपूर, सौरव भाटिया, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर, भारत कपूर,सुभाष नोनिहाल, रविंद्र गुलाटी,कमल कपूर, कपिल उपस्थित थे
गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-5 में दर्दनाक हादसा
तेज रफ्तार कार ने 2 साल की मासूम को कुचला
घर के बाहर खेल रही बच्ची की दर्दनाक मौत
मृतक बच्ची की पहचान अधिराज तिवारी के रूप में हुई
हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार
मासूम को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया
डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया
सिर और छाती में गंभीर चोट लगने से गई जान
मासूम को कुचलते हुए कार का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सीसीटीवी में तेज रफ्तार कार की चपेट में आती दिखी मासूम
हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
रिहायशी इलाके में तेज रफ्तार को लेकर उठे गंभीर सवाल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ैीम पे ं बींदहम उंामत कार्यक्रम के समापन समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन’
हरियाणा की धरती पर देश के 22 से अधिक राज्यों से आई महिला विधायकों का स्वागत करते हुए हो रही है प्रसन्नता- मुख्यमंत्री
आप उस शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रही है जो समाज को देती है दिशा
इन दो दिनों में आपने केवल नई पहलों को नहीं जाना बल्कि विधायी कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के नए तरीके भी सीखे
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय- मुख्यमंत्री
इसका लाभ केवल इस कार्यशाला तक सीमित नहीं रहेगा
यह हमारे लोकतंत्र को और अधिक संवेदनशील, समावेशी और परिणामकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
ैीम पे ं बींदहम उंामत केवल एक शीर्षक नहीं एक विचार एक संकल्प- मुख्यमंत्री
हरियाणा ने वर्ष 2020 में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50ः प्रतिनिधित्व दिया
विधानसभा केवल कानून बनाने का स्थान नहीं, यह जनता की आवाज को नीति में बदलने का मंच- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशकों से लंबित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को वर्ष 2023 में पारित कराने का ऐतिहासिक कार्य किया
राष्ट्रीय महिला आयोग का विशेष रूप से आभारी कि इस कार्यशाला के लिए हरियाणा को चुना
आप यहां से केवल प्रशिक्षण और अनुभव लेकर नहीं बल्कि नई दृष्टि, नए संकल्पों और नई ऊर्जा के साथ लौटेंगी
आज हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा रही है- मुख्यमंत्री
हरियाणा में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए गए
हरियाणा के स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है
प्रदेश में 500 महिला सांस्कृतिक केंद्र किए गए स्थापित- मुख्यमंत्री
आज तकनीक ने जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद की पूरी तस्वीर बदल दी
तकनीक को केवल संवाद का नहीं बल्कि जन सेवा, पारदर्शिता और जवाब देही का माध्यम बनाएं
इन दो दिनों में साझा हुए विचार इस सभागार तक सीमित ना रहे बल्कि सामान्य नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं
जब इस अनुभव का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा तभी ैीम पे ं बींदहम उंामत का यह संदेश वास्तव में सरकार होगा- मुख्यमंत्री
पचकूला: अपराध नियंत्रण को लेकर क्ळच् अजय सिंघल की मैराथन बैठक
करीब 3 घंटे चली पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक
प्रदेशभर के एडीजीपी, आईजी, पुलिस कमिश्नर और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े
थाना-वार अपराध की माइक्रो लेवल मॉनिटरिंग के निर्देश
अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीज्ीपी
खराब प्रदर्शन करने वाले ैभ्व् और सुपरवाइजरी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
अपराध बढ़ने पर संबंधित ैभ्व् के साथ सुपरवाइजरी अधिकारी की भी तय होगी जवाबदेही
अपराध नियंत्रण में विफल ैभ्व् को निलंबित करने के निर्देश
सीसीटीएनएस डेटा के वैज्ञानिक विश्लेषण से तैयार होगी अपराध नियंत्रण की रणनीति
पिछले साल की तुलना में बीएनएस के तहत प्रदेश में कुल अपराध 9.11 प्रतिशत कम
छोटे अपराधों की निगरानी कर गंभीर और संगठित अपराध रोकने पर जोर
हर थाने के अपराध पैटर्न और स्थानीय कारणों का होगा गहन विश्लेषण
साइबर अपराध के लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश
साइबर फ्रॉड में ठगी गई रकम को फ्रीज और रिकवर कराने पर विशेष फोकस
धमकी भरी कॉल और फायरिंग की घटनाओं पर प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश
सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई
बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित और सम्मानित करने के निर्देश
अगली समीक्षा बैठक में थाना-वार अपराध की विस्तृत रिपोर्ट होगी पेश
डीजीपी का स्पष्ट संदेश – अब पुलिसिंग में काम नहीं, नतीजा दिखाना होगा।
