https://www.facebook.com/share/v/1BogeP9ARn/

भाजपा ने भारतीय संस्कृति और दिव्य परंपराओं को समर्पित भाव से आगे बढ़ाया: धनखड़
झज्जर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा में भागीदार हुए भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़
भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा में सम्मिलित होकर प्रभु के श्रीचरणों में श्रद्धा, भक्ति एवं लोक मंगल की कामना की

झज्जर, 19 जुलाई, अभीतक: भारतीय संस्कृति की यह दिव्य परंपरा हमें सेवा, समर्पण, सामाजिक समरसता तथा धर्म के प्रति अटूट आस्था का संदेश देती है। भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा में भागीदारी करते हुए ये उदगार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा से समस्त जनमानस सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे, यही मंगल कामना है। झज्जर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन किए तथा प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर रथ यात्रा में सहभागिता निभाई और कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, सेवा, सद्भाव और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को रथ यात्रा की शुभकामनाएँ देते हुए भगवान श्री जगन्नाथ से सभी के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना की। रथ यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, कप्तान बिरधाना, नगर परिष्द चैयरमेन जिलेसिंह सैनी, सरोज राठी तथा जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला, वरिष्ठ पत्रकार अमित पोपली, व्यापार मंडल प्रधान केशव सिंघल सहित काफी संख्या श्रद्धालु रथ यात्रा में भागीदार बने। सभी नेताओं ने श्रद्धालुओं के साथ रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियों और जय श्री जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया। पावन कार्यक्रम का समापन भगवान श्री जगन्नाथ की आरती एवं सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय जीवन की प्रार्थना के साथ हुआ।

कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति: धनखड़
झज्जर, 19 जुलाई, अभीतक: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को पार्टी कार्यालय में झज्जर जिले की संगठनात्मक बैठक में उपस्थित रहकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। इसी भाव के साथ संगठन विस्तार एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बैठक में सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की और संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी । बैठक में जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि,प्रभारी हरविन्द्र कोहली, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना , दिनेश कौशिक, जयकिशन छिल्लर, रवि बराही ,दयाकिशन सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://www.facebook.com/share/v/1BogeP9ARn/

जय जगन्नाथ, जय बलदेव, जय सुभद्रा के जय घोषों से गूंजा ऐतिहासिक, धर्म और आस्था की नगरी झज्जर
भगवान जगन्नाथ जी के दर्शनों को उमड़ा भक्तों का सैलाब

झज्जर, 19 जुलाई, अभीतक: हरे कृष्ण.. हरे राम..हरि बोल..जय जगन्नाथ के गगनभेदी जयघोष के बीच रविवार को ऐतिहासिक, धर्म और आस्था की नगरी झज्जर की सड़कों पर ऐसा आधात्मिक दृश्य दिखा जिसने हर किसी को भक्ति के रंग में रंग दिया। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ नगर भ्रमण निकले तो श्रद्धालुओं का हजूम उमड़ पड़ा। भक्तजन भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींच कर अपने आपको कृतार्थ कर रहे थें। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति में सरोबार होकर झूमते गाते हुए चल रहे थे। श्री कृष्ण भवन से आरंभ हुई श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पूरे मार्ग में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का विराट उत्सव बन गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गितांशु चावला ने की। यात्रा आरंभ से पूर्व शंखनाद किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दोनों हाथ उठाकर प्रभु का जयघोष किया। कोई हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा था, कोई नृत्य कर हरिनाम संकीर्तन में लीन था। हरे कृष्ण.. हरे राम के संकीर्तन ने शहर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सर्वाधिक उत्साह भगवान के रथ की रस्सी खिंचने को लेकर दिखा। श्रद्धालुओं के भाव के आगे रस्सी छोटी पड़ गई, लेकिन भक्तों का उत्साह कतई कम नही हो रहा था। हर कोई कुछ पल के लिए ही सही रथ की रस्सी को स्पर्श कर रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करने को आतुर दिखा। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खिंचने से जन्म-मृत्यु के बंधनों से मुक्ति मिलती हैं, यही आस्था श्रद्धालुओं को रथ यात्रा की ओर खींच लाई। रथ यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश धनखड़, गौशाला प्रधान प्रमोद बंसल, जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, संजय कबलाना, बहादुरगढ़ चेयरपर्सन सरोज राठी, चेयरमैन जीप कप्तान बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, महिपाल यादव, हरविंद्र कोहली, रविंद्र कुमार, समाजसेवी भाजपा जिला मीडिय प्रभारी गितांशु चावला आदि ने शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस्कॉन समिति के सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का फूल मालाओं से सम्मानित किया। राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने नारियल, कपूर से मंत्रोच्चारण के साथ भगवान की स्तुति कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। रथ यात्रा श्रीकृष्ण यादव भवन से आरंभ होकर सिलानी गेट, बीकानेर चैक, पुरानी तहसील, सिविल अस्पताल, छिक्कारा चैक, अम्बेडकर चैक, छारा चुंगी से होते हुए श्री गौशाला में भण्डारे के साथ सम्पन्न हुई। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने झाड़ू के साथ रथ के आगे सफाई कर की। अपने सम्बोधन में ओम प्रकाश धनखड़ ने इस्कान समिति को बधाई देते हुए कहा कि चैथे रथयात्रा का आयोजन कर रही है जिससे झज्जर नगरवासियों में भक्ति भाव उजागर हुआ है। शास्त्रों में वर्णित है कि जो जीव जगन्नाथ जी के रथ के दर्शन करता और भगवान की आरती करता है उसके जीवन में सभी कष्टों का अंत होता है। शाम 4 बजे जैसे ही भगवान जगन्नाथ, बलदेव व सुभद्रा जी के श्री विग्रह को रथ पर विराजमान किया गया तो सभी ओर से जयकारों की गूंज सुनाई दी। महिला व पुरुष श्रद्धालु रथ के रस्से को खींचकर रथयात्रा मार्ग पर चलने लगे। यात्रा मार्ग में कही आरती, कही पुष्प वर्षा, तो कही भण्डारे लगाकर भक्तों ने रथयात्रा का स्वागत किया।

काव्योत्सव में छाये रहे हास्य कवि
बहादुरगढ़, 19 जुलाई, अभीतक: कलमवीर विचार मंच के तत्वावधान में रविवार को काव्योत्सव का आयोजन किया गया। हास्य कवि सुरेश कौशिक द्वारा मॉडल टाउन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय कवियों के अलावा दिल्ली व उत्तर प्रदेश के हास्य कवियों ने भी भाग लिया। अतिथियों द्वारा किए गए दीप प्रज्ज्वलन व कवयित्री अर्चना झा की सरस्वती वंदना से शुरू इस कार्यक्रम का संचालन गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया। दिल्ली के प्रसिद्ध हास्य कवियों इब्राहिम अल्वी व राजीव तनेजा तथा नौजवान शायर मोहित कौशिक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस काव्योत्सव में शामिल कवियों ने अपने काव्य पाठ के दौरान जीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आधारित कविताओं के माध्यम से साहित्य की सतरंगी छटा बिखेरी। इस अवसर पर हरियाणवी कवि-कलाकार विरेंद्र कौशिक व अनिल भारतीय ने जहां रचनाओं के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं वहीं शिव ओम शिव, जगबीर कौशिक, मुकेश व्यास व राजकुमार गाइड ने वर्तमान व्यवस्था पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी कीं। अर्चना झा ने समाज में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर मार्मिक रचना सुनाकर सभी के अंतर्मन को झकझोर दिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक विनोद गिरधर सनम ,वेद भारती,मोहित कौशिक व मनोज कुमार शास्त्री की सस्वर प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया। हास्य कवियों राजीव तनेजा,इब्राहिम अल्वी उर्फ गोविन्द ज्ञानी तथा संयोजक सुरेश कौशिक की हास्यपूर्ण रचनाओं ने श्रोताओं को खूब हंसाया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े संजू तनेजा, समीना अल्वी,नित्यानंद झा,सुमन कौशिक,मनोज भारद्वाज, शिवांगी, तनिष्क आदि भी उपस्थित रहे। अंत में सभी कवियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्रों का सत्यापन तुरन्त करें बीएलओ: डीसी’
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल का प्रत्येक मतदाता से आह्वान- आज ही गणना प्रपत्र भरें’
अधिकारियों को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश’

झज्जर, 19 जुलाई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत जिला में मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा हैं। सभी शेष बचे वोटर से गणना फार्म प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। वोटर से भी अपील की जा रही है कि वो 24 जुलाई का इंतजार न करते हुए तुरंत आज ही फार्म भरकर बीएलओ को दें।
मतदाताओं के जमा गणना प्रपत्र का तुरंत सत्यापन करें बीएलओ
डीसी ने कहा कि गणना (एन्यूमरेशन) चरण के दौरान बीएलओ द्वारा एएसडीडी मामलों के सत्यापन तथा पर्यवेक्षकों द्वारा उनके प्रमाणीकरण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। जिन मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा करा दिए हैं, लेकिन उनका सत्यापन अभी लंबित है, उन सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीसी ने कहा कि जिला के सभी मतदाताओं के गणना कार्य का सत्यापन संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।
प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि 31 जुलाई को होने वाले प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। निर्धारित स्थानों पर एएसडीडी सूची चस्पा की जाए तथा दावा एवं आपत्ति के लिए आवश्यक सभी वैधानिक प्रपत्र, जैसे फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8, पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहें। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन पूरी शुद्धता एवं सटीकता के साथ किया जा सके।
मतदाताओं की सुविधा के लिए नियमनुसार हो रैशनलाइजेशन प्रक्रिया
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जहां आवश्यक हो वहां मतदान केंद्र क्षेत्रों का रैशनलाइजेशन किया जाए, ताकि मतदाताओं को अधिक सुविधा मिल सके। इसके साथ ही ऐसे मामलों की भी पहचान की जाए, जहां एक ही परिवार के सदस्य एक ही पते पर रहने के बावजूद मतदाता सूची के अलग-अलग भागों अथवा अलग-अलग मतदान केंद्रों में दर्ज हैं। ऐसे मामलों में नियमानुसार आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं।
मतदाता सूची अपडेट बनाने में डिजिटाइजेशन की अहम भूमिका
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए गणना प्रपत्रो के डिजिटाइजेशन का कार्य तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

जन समस्याओं के समाधान के लिए झज्जर,बेरी, बादली और बहादुरगढ़ में आज लगेंगे समाधान शिविर
झज्जर लघु सचिवालय में जिला स्तरीय और उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़ और बादली लघु सचिवालयों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर’

झज्जर, 19 जुलाई, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 20 जुलाई, सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान डीसी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगी।
तीनों सब डिवीजन में भी लगेंगे समाधान शिविर
उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार और बेरी लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अवश्य लगाए एक पौधा: ओएसडी वीरेंद्र सिंह’

’सेक्टर 6 स्थित एचएसवीपी पार्क में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेन्द्र सिंह बढ़खालसा ने पौधारोपण अभियान का किया शुभारंभ’
झज्जर, 19 जुलाई, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेन्द्र सिंह बढ़खालसा ने रविवार को झज्जर के सेक्टर-6 स्थित एचएसवीपी पार्क में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर एचएसवीपी के एसडीओ कृष्ण मलिक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री वीरेन्द्र सिंह बढ़खालसा का स्वागत किया। अभियान के तहत पार्क परिसर में करीब 900 पौधे लगाए जा रहे हैं।
पौधा लगाने के साथ साथ उनका संरक्षण भी जरूरी
ओएसडी वीरेन्द्र सिंह बढ़खालसा ने कहा कि पौधारोपण अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण, सिंगल-यूज प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग, प्राकृतिक खेती तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हराभरा, स्वस्थ और आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, जिसमें जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में ट्री मैन ऑफ इंडिया के नाम से विख्यात पर्यावरण प्रेमी देवेंद्र सूरा ने भी प्रत्येक परिवार से कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान सेक्टर-6 के निवासियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी ओएसडी को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व वाइस चेयरमैन जिला परिषद एवं पार्षद प्रतिनिधि योगेश चाहर सिलानी, आरडब्ल्यूए सेक्टर-6 के प्रधान रणबीर सिंह गुलिया, सेक्टर अध्यक्ष नीरज दलाल, सचिव विनोद धनखड़, डॉ. नरेश शर्मा, प्रो. रवि किरण मदान, सतबीर दलाल, प्रो. पुष्पेंद्र कादयान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
झज्जर सेक्टर-6 स्थित एचएसवीपी पार्क में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेन्द्र सिंह बढ़खालसा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विद्यालय प्रबंधन समितियों से किया सीधा संवाद
गांव हसनपुर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता और सामुदायिक भागीदारी पर दिया जोर’

झज्जर, 19 जुलाई, अभीतक: निकटवर्ती गांव हसनपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर की विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों से संवाद करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी बनाने का आह्वान किया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में हसनपुर स्कूल प्रबंधन समिति भी जुड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल एक्रीडेशन हरियाणा कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय प्रबंधन समितियां स्कूलों के समग्र विकास और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने ष्बेहतर शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य, समावेशी एवं गुणात्मक शिक्षा, हर बच्चे की प्रगति हमारा संकल्पष् के मूल मंत्र के साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी, विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा और विद्यालयों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।
राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा विद्यालयों का पारदर्शी मूल्यांकन
कार्यक्रम के उपरांत सीएमजीजीए खुशी कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया स्कूल एक्रीडेशन हरियाणा कार्यक्रम राष्ट्रीय मानकों के आधार पर विद्यालयों का पारदर्शी मूल्यांकन करेगा। इससे विद्यालयों की गुणवत्ता, शिक्षण व्यवस्था, नेतृत्व, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा सामुदायिक सहभागिता का समग्र आकलन संभव होगा।
विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं पर फोकस रखें एसएमसी
डीईओ रतिंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल एक्रीडेशन हरियाणा कार्यक्रम विद्यालयों में आत्म-मूल्यांकन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा देकर उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण तैयार करेगा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना तथा शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं और सामुदायिक सहभागिता को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।
’संवाद कार्यक्रम में यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद’
इस अवसर पर डीपीसी अनिल शर्मा, डीआईईटी प्राचार्य अनिल श्योराण, बीईओ सुनीता, विद्यालय प्राचार्य सुनील दत्त, प्रवक्ता संजय शर्मा,एसएमसी प्रधान प्रवीण जांगड़ा, सरपंच बलवान सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गांव हसनपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एसएमसी मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सीएमजीजीए खुशी कौशल, डीईओ रतिंद्र सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति।

हेल्थ इंश्योरेंस धारकों को अब भिवानी में ही मिल सकेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
भारत ईएनटी हॉस्पिटल में नवीनतम तकनीक से पेंशन धारक होंगे रोग मुक्त
नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल हेल्थ केयर ने दी भारत ईएनटी हॉस्पिटल को मान्यता

भिवानी, 19 जुलाई, अभीतक: भारत ईएनटी अस्पताल को अब नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल हेल्थ केयर से मान्यता मिल गई हैं और अब ये भिवानी का पहला ईएनटी हॉस्पिटल बन गया है, जहां हेल्थ इश्योरेंश धारको को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाओं के साथ नवीनतम तकनीक से रोग मुक्त हो सकेंगे। भारत नाक, कान, गला सिर व गर्दन शल्य चिकित्सा, अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. रुपेन्द्र रंगा ने बताया कि नवीनतम तकनीक व उपकरणों के अभाव में बीमारियों का उपचार कर करवाने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस धारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब भारत अस्पताल को (एनएबीएचएच) संस्था द्वारा मान्यता दी गई हैं। अब भारत अस्पताल में ईएनटी क्षेत्र में सभी प्रकार के हेल्थ इंश्योरेंसन कार्ड धारकों का नवीनतम तकनीक से उपचार किया जाएगा। भिवानी में ईएनटी का अस्पताल एनएबीएचएच द्वारा पंजीकृत नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियां हो रही थी और उपचार भी काफी मंहगा होने से आम आदमी (मरीजों) को दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। आयुष्मान और एनएबीएचएच संस्था द्वारा भारत अस्पताल से मान्यता मिलना भिवानी शहर के लिए काफी हर्ष एवं गर्व की बात है। अनुभवी एवं नवीनतम तकनीक ईएनटी मरीजों के उपचार में काफी अहम होते हैं। इस उपलब्धि पर डॉ. सरोज रंगा, डॉ. एडवीन, डॉ. नरेन्द्र जांगड़ा, सुरेन्द्र संभ्रवाल, डॉ. राज दिसौदिया, डॉ. भारत, डॉ. हिमांशी, डॉ. तारिका, सुरेन्द्र वर्मा आदि चिकित्सकों व गणमान्य नागरिकों ने खुशी जाहिर की।

नीरज पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. गंभीर रूप से घायल नीरज की अस्पताल में मौत हो गई झज्जर, 19 जुलाई, अभीतक: बेरी विधानसभा के गांव छारा में देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। गांव के ही दो युवकों ने सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज को पार्टी और जरूरी बातचीत करने का बहाना बनाकर बहराना रोड पर बुलाया। जहां कहासुनी के बाद एक आरोपी ने साथी से पिस्तौल लेकर नीरज पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल नीरज की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसका भतीजा मनजीत कंधे में गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, नीरज अपने भतीजे मनजीत के साथ तय स्थान पर पहुंचा था। शुरुआती बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने अपने साथी से पिस्तौल लेकर नीरज पर लगातार चार से पांच राउंड फायर कर दिए। गोली लगते ही नीरज लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गांव के ही दो युवकों ने सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज को पार्टी और जरूरी बातचीत करने का बहाना बनाकर बहराना रोड पर बुलाया। जहां कहासुनी के बाद एक आरोपी ने साथी से पिस्तौल लेकर नीरज पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल नीरज की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसका भतीजा मनजीत कंधे में गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, नीरज अपने भतीजे मनजीत के साथ तय स्थान पर पहुंचा था। शुरुआती बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने अपने साथी से पिस्तौल लेकर नीरज पर लगातार चार से पांच राउंड फायर कर दिए। गोली लगते ही नीरज लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल भतीजा रोहतक पीजीआई में भर्ती घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत रोहतक स्थित पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। मनजीत का इलाज जारी है और उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है। मृतक नीरज छारा टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी का ठेकेदार बताया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में आपसी विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच

झज्जर के डीघल में नशा मुक्ति हरियाणा अभियान, पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह ने युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश
झज्जर, 19 जुलाई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डीजीपी अजय सिंघल के दिशा-निर्देशों के अनुसार हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे श्नशा मुक्ति हरियाणाश् अभियान के तहत रविवार को झज्जर जिले के गांव डीघल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया स कार्यक्रम में निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती तथा स्वामी शंकरानंद जी महाराज भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों संतों ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति,परिवार और समाज तीनों को बर्बाद कर देता है,इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर शिक्षा,संस्कार और अच्छे आचरण को अपनाना चाहिए।अपने संबोधन में पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके कंधों पर देश का भविष्य टिका हुआ है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे और अपराध जैसी बुराइयों से दूर रहें तथा शिक्षा और खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा अपराध के रास्ते पर चलता है तो इससे केवल उसकी ही नहीं,बल्कि पूरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है और उसका भविष्य जेल की सलाखों के पीछे बीत सकता है। उन्होंने कहा कि यदि युवा पढ़ाई,खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान देंगे तो वे भविष्य में अच्छे अधिकारी,खिलाड़ी और जिम्मेदार नागरिक बनकर गांव,प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने युवाओं से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए युवाओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार अपनाना चाहिए और नियमित व्यायाम व खेल गतिविधियों से जुड़ना चाहिए,ताकि वे अपने जीवन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकें।पुलिस कमिश्नर ने अभिभावकों और ग्रामीणों से भी अपील की कि युवाओं को सही दिशा देना केवल परिवार की ही नहीं,बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि समाज और परिवार मिलकर बच्चों पर सकारात्मक संस्कार देंगे तो युवा नशे और अपराध जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यदि किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति अवैध रूप से नशा बेचता है या ऐसी गतिविधियों में शामिल है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों को नशामुक्त बनाने में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत, शव की पहचान में जुटी पुलिस
झज्जर-रोहतक रोड पर शेरिया गांव के पास हुआ हादसा, राहगीर ने मानवता दिखाते हुए घायल को पहुंचाया पीजीआईय पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

झज्जर, 19 जुलाई, अभीतक: झज्जर-रोहतक रोड पर गांव शेरिया के नजदीक शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन इसी दौरान रोहतक के गांव सिलानी निवासी राहुल ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अपनी कार में बैठाकर तुरंत उपचार के लिए रोहतक पीजीआई पहुंचाया।पीजीआई में चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस ने राहुल निवासी गांव सिलानी के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद फरार वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रोहतक पीजीआई के शवगृह में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड की जांच कर रही है तथा मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो या कोई परिजन लापता हो, तो तुरंत संबंधित थाना पुलिस से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी जा सके।

अभिषेक मीणा, डीसी।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान
गणना पत्र जमा कराने के लिए केवल 5 दिन शेष, 24 जुलाई है अंतिम तिथि
31 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप रू जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा

रेवाड़ी, 19 जुलाई, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत जिला में मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं सत्यापन के लिए केवल 5 दिन शेष रह गए हैं। गणना पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में जिला के सभी पात्र मतदाता अपने गणना पत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कराएं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा गणना पत्र एकत्रित करेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्था का कार्य भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके उपरांत 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का इसमें सही विवरण दर्ज होना आवश्यक है।
अभिषेक मीणा, डीसी।

अभिषेक मीणा, डीसी।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई है अंतिम तिथि
खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां अर्जित करने वाले बच्चे कर सकते हैं आवेदन

रेवाड़ी, 19 जुलाई, अभीतक: महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां अर्जित की हो। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की एक प्रतिष्ठित पहल है। इस पुरस्कार का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले बच्चों को पहचान प्रदान करना तथा अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है। उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठनों से आह्वान किया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली एवं योग्य बच्चों की पहचान कर उनके नामांकन समय पर सुनिश्चित करें, ताकि रेवाड़ी जिले के अधिक से अधिक बच्चों को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामित किया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय नागरिक बच्चे, जो भारत में निवास कर रहे हैं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु पात्र हैं। इच्छुक बच्चे स्वयं अथवा किसी अन्य व्यक्तिध्संस्था द्वारा नामित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक एवं अनुशंसाकर्ता ीजजचेरूध्ध्ंूंतकेण्हवअण्पदध् पर जाकर ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के लिए संसद मार्च में शामिल होगी जननायक जनता पार्टी
दुष्यंत चैटाला की अगुवाई में प्रदेशभर के कार्यकर्ता, महिला और बुजुर्ग होंगे प्रदर्शन में शामिल
जजपा युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चैटाला ने दी जानकारी
दिग्विजय ने कहा- अगर बैरिकेड लगाकर रोका तो पैदल जाएंगे लेकिन संसद मार्च में जरूर जाएंगे
बीजेपी को हराने के लिए दिग्विजय ने सुझाया फार्मूला
देशभर के सभी दलों ध् संगठनों को होना होगा एकजुट
तीसरा मोर्चा नही केवल दूसरे विकल्प से बीजेपी को हरा सकते हैं।
बीजेपी के हराने के लिए इनेलो के साथ भी जजपा आने को तैयार !
परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी बोले दिग्विजय
कहा- हम परिसीमन और महिला आरक्षण के नही उसके फार्मूले के विरोधी हैं।
परिसीमन के प्रस्तावित प्रारूप से छोटे प्रदेशों को होगा नुकसानए बड़े राज्यों को फायदा
साउथ के लोग अगर काॅम्प्रोमाईज नही हुए तो परिसीमन बिल नही होगा पास

भाजपा में जाने की अफवाहों पर बोले कुलदीप शर्मा
कहा: यह अफवाह उन्हें कमजोर करने के लिए

चंडीगढ, 19 जुलाई, अभीतक: कांग्रेस के सीनियर नेता पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के बार-बार भाजपा में शामिल होने के पोस्टर वारयल होने पर कुलदीप शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कुलदीप शर्मा ने कहा दो पोस्टर वायरल हुए, एक तो मुझे बीजेपी में शामिल होने का हुआ,एक चार और बड़े नेताओं को बीजेपी में भेज रहे थे, कुलदीप शर्मा ने कहा ये अफवाह हमे कमजोर करने के लिए करते हैं, कुलदीप शर्मा ने कहा एक हमारे नेता है सांसद एक उनका अपना सोशल मीडिया और आईटी सेल वो ये काम करते हैं,उन्हें बिना नाम लिए कहा एमपी है एक जो ये सब काम करते हैं,कुलदीप शर्मा ने कहा वो ऐसे नेता है जो बीजेपी से भी हाथ मिलाकर रखते हैं, कुलदीप शर्मा ने कहा नाम लेना अच्छी बात नहीं,कुलदीप शर्मा ने कहा दिल्ली में एमपी है उनका आईटी सेल है जनता सब जानती है।

बहादुरगढ़: उधार दिए गए राशन के पैसे मांगने पर बाप- बेटे पर चाकू से हमला।
पिता की मौत, बेटा गम्भीर रूप से घायल।
बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर का मामला।
मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के बक्सर निवासी 40 वर्षीय अभिषेक सिंह के रूप में हुई।
13 वर्षीय घायल बेटे अभिराज का बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज
छोटूराम नगर में किरयाने की दुकान चलाता था अभिषेक सिंह।
पड़ोसी को उधार दिया था 9 हजार रुपये का राशन।
बार बार मांगने पर भी आरोपी नहीं दे रहा था पैसे।
अभिषेक सिंह बेटे अभिराज के साथ पड़ोसी के घर मांगने गया था अपने पैसे।
आरोपी पड़ोसी ने अचानक किया चाकू से हमला।
पुलिस को दी गयी मामले को सूचना, जांच में जुटी पुलिस।
हमलावर मौके से फरार।

जयपुर में होने वाली सब जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम का हुआ चयन।
बहादुरगढ़ की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में आयोजित की गई ट्रायल चयन प्रतियोगिता।
हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।
प्रदेश भर से ट्रायल देने के लिए पहुंचे सैकड़ो तैराक।
नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का लिया गया टाइम ट्रायल।
जयपुर में 6 से 9 अगस्त तक आयोजित की जाएगी सब जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप।
अनिल खत्री बोल पिछली बार के मुकाबले अबकी बार नेशनल गेम्स में ज्यादा मेडल जीतेंगे हरियाणा के खिलाड़ी।
जीत का परचम फहराकर हरियाणा के तैराक करेंगे प्रदेश का नाम रोशन।

रोहतक के अर्बन स्टेट थाना क्षेत्र स्थित सनसिटी सेक्टर-35 के एक निजी अस्पताल से करीब 44 लाख रुपये के मेडिकल इंस्ट्रूमेंट चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अस्पताल के ही ओटी टेक्नीशियन गौतम को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अस्पताल के सीईओ अनिल यादव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच में सीसीटीवी फुटेज में आरोपी रात के समय अस्पताल से बाहर जाता दिखाई दिया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि वह चोरी किया गया सामान दिल्ली में बेच चुका है। पुलिस अब चोरी गए महंगे मेडिकल उपकरणों की बरामदगी और खरीददारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

सरकारी गोदाम से करीब 2.72 करोड़ रुपए के 9951 गेहूं के बैग गायब!
करनाल, 19 जुलाई (सोशल मीडिया) करनाल जिले के कुंजपुरा स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सरकारी गोदाम में गेहूं गबन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ताजा जांच में 9951 गेहूं के बैग गायब पाए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 2.72 करोड़ रुपए आंकी गई है।विभागीय जांच में तत्कालीन कस्टोडियन अशोक शर्मा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कुंजपुरा थाने में एक और एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इससे पहले भी हजारों बैग कम मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।कुंजपुरा गोदाम में गेहूं स्टॉक की जांच कई चरणों में हुई और हर बार गड़बड़ी का आंकड़ा बढ़ता गया। सबसे पहली जांच खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर के निर्देश पर कराई गई थी, जिसमें 4904 गेहूं के बैग कम पाए गए। इस पर अशोक शर्मा के खिलाफ कुंजपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें विभाग से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद जून माह में विजिलेंस जांच हुई, जिसमें 9585 बैग कम मिले, मामला यहीं नहीं रुका। 3 जुलाई को शिकायतकर्ता विकास शर्मा की मौजूदगी में गोदाम के स्टॉक की भौतिक जांच की गई, जिसमें करीब 1500 बैग खराब हालत में पाए गए।इसके ठीक 12 दिन बाद, यानी 15 जुलाई को निदेशक स्तर की जांच में बचे हुए स्टॉक में से 327 बैग और कम मिले। अब खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक की अंतिम जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पहली जांच के 4904 बैग को अलग रखते हुए दूसरी अवधि में 9951 बैग और गायब हुए हैं।इस तरह अब तक 4904 बैग पहले, 9951 बैग बाद में गायब और 1500 बैग खराब होने की पुष्टि हो चुकी है। कुल मिलाकर 16,355 बैग का नुकसान सामने आया है।विभागीय आकलन के अनुसार एक गेहूं के बैग की औसत कीमत करीब 2750 रुपए मानी गई है। इस आधार पर 16,355 बैगों के नुकसान की कुल राशि लगभग 4.49 करोड़ रुपए बैठती है। यह आंकड़ा कुंजपुरा गोदाम में सामने आए अब तक के सबसे बड़े सरकारी अनाज घोटालों में शामिल हो गया है।जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि निलंबन और पद से हटाए जाने के बावजूद तत्कालीन कस्टोडियन अशोक शर्मा ने गोदाम का पूरा रिकॉर्ड विभाग को नहीं सौंपा। विभाग की ओर से उन्हें कई बार पत्र भेजकर रिकॉर्ड जमा कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि गोदाम के कस्टोडियन होने के कारण स्टॉक और रिकॉर्ड की पूरी जिम्मेदारी अशोक शर्मा की थी। रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराने और स्टॉक में भारी कमी मिलने के आधार पर उन्हें दोषी मानते हुए उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करवाई गई है।मामले की जांच के लिए गठित नई टीम ने गोदाम के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और इसकी पूरी वीडियोग्राफी कर जांच कमेटी को सौंपी। नियंत्रक ने वीडियो और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद टीम की कार्यप्रणाली को सही पाया और उसे किसी भी प्रकार की लापरवाही से मुक्त कर क्लीन चिट दे दी।जांच में यह भी सामने आया है कि गोदाम में रखे गेहूं के चट्टों के बीच से कट्टे गायब किए गए थे, ताकि बाहर से देखने पर स्टॉक पूरा दिखाई दे और गड़बड़ी पकड़ में न आए।सूत्रों के अनुसार विभाग अब अशोक शर्मा के खिलाफ विभागीय चार्जशीट जारी कर सरकारी गेहूं की कीमत की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू करेगा। दूसरी ओर पुलिस दर्ज एफआईआर के आधार पर मामले की आपराधिक जांच को आगे बढ़ाएगी और यह पता लगाएगी कि इस गबन में अन्य अधिकारी, कर्मचारी या बाहरी लोग भी शामिल थे या नहीं।

रेवाड़ी: दिनांक 16-7-26 को सेक्टर 6 धारूहेड़ा थाना पुलिस को हीरो कंपनी के पास सर्विस रोड पर एक व्यक्ति का लावारिशा शव मिला था, उसकी उम्र करीब 30 वर्ष होगी, सेक्टर 6 धारूहेड़ा थाना पुलिस ने इस लावारिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर पहचान की अपील करते हुए, रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया था, आज दिनांक 19-7-26 तक 72 घंटों से भी ज्यादा समय होने पर सेक्टर 6 धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मानव अधिकार परिषद के समाज सेवक के सहयोग से इस लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार। नेक व पूर्ण के कार्य में एसआई दिनेश, एएसआई अनिल कुमार, रोहन, और मानव अधिकार परिषद के समाज सेवक विनोद सक्सेना मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *