




संस्कारम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा उत्सव
खातीवास: संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा गोवर्धन पर्वत की सुंदर एवं आकर्षक झांकियाँ तैयार की गईं। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुत ही मनमोहक गोवर्धन बनाए। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से बच्चों को परिचित कराया गया। विद्यालय का वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर संस्कारम ग्रुप के चेयरमैन डॉ.महिपाल जी ने सभी बच्चों एवं विद्यालय परिवार को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार विद्यालय में गोवर्धन पूजा का उत्सव बच्चों के लिए आनंद, रचनात्मकता और सांस्कृतिक सीख का सुंदर अवसर बना।

झज्जर पुलिस ने 8.07 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार’
झज्जर, 10 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल झज्जर की टीम ने 8.07 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि निवासी डिफेंस कॉलोनी, झज्जर के रूप में हुई है।मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक रिषिपाल ने बताया कि 9 नवंबर को उप निरीक्षक रामअवतार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी प्रजापति धर्मशाला, रहणिया कॉलोनी के पास हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी जेब से 8.07 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया, ताकि नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।




19-20 नवंबर को सजेगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का मंच : डीसी’
विजेताओं को मिलेंगे 2,100-4,100 तक के पुरस्कार’
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर होगा महोत्सव, 15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग, पंजीकरण अनिवार्य
डीसी वर्षा खांगवाल ने ली सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक’
झज्जर, 10 नवम्बर, अभीतक:युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक विरासत एवं कला कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला झज्जर में आगामी 19 व 20 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार इस बार महोत्सव का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के सभागार में किया जाएगा। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस वर्ष महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत रखी गई है। डीसी ने बताया कि महोत्सव को पूर्णतः इनडोर स्वरूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिला के सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
6 विधाओं में प्रतिभा परीक्षा ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन’
दो दिवसीय महोत्सव के दौरान पांच समूह सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं के साथ पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, कविता लेखन तथा पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन शामिल हैं। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 17 अगस्त 2026 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। पिछले वर्ष के विजेता इस वर्ष संबंधित प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे तथा एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में हिस्सा ले सकेगा। सभी प्रतिभागियों के लिए डल ठींतंज च्वतजंस पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। महोत्सव में भाग लेने के लिए निर्धारित आयु वर्ग के युवा समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं।
नकल या साहित्यिक चोरी पाए जाने पर अयोग्य घोषित’
बैठक में जिला युवा समन्वयक अधिकारी संदीप कुमार अहलावत ने विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागियों को निर्धारित थीम पर ए-3 आकार की शीट पर पेंसिल, एक्रेलिक, वाटर कलर अथवा क्रेयॉन माध्यम से चित्र तैयार करना होगा। इसके लिए अधिकतम 6 घंटे का समय निर्धारित है। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को हिंदी, अंग्रेजी अथवा क्षेत्रीय भाषा में 90 मिनट के भीतर मौलिक कविता लिखनी होगी। नकल अथवा साहित्यिक चोरी पाए जाने पर प्रतिभागी को अयोग्य घोषित किया जाएगा। पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता में ढोल, नगाड़ा, बांसुरी, सारंगी, इकतारा, खड़ताल, तबला सहित अन्य पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया जा सकेगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत समूह लोक नृत्य एवं समूह लोक गीत की प्रस्तुतियां भारतीय सांस्कृतिक एवं क्षेत्रीय लोक परंपराओं पर आधारित होंगी। इनकी अवधि 5 से 8 मिनट निर्धारित की गई है। लोक गीत में फिल्मी गानों एवं नाटक की प्रस्तुति हिंदी, अंग्रेजी अथवा रीमिक्स की अनुमति नहीं होगी। नुक्कड़ किसी क्षेत्रीय भाषा में अधिकतम 7 मिनट की होगी, जिसमें एक टीम में अधिकतम 10 सदस्य भाग ले सकेंगे।
शिक्षण संस्थानों को अधिकाधिक भागीदारी के निर्देश’
जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्राचार्यों को अपने-अपने संस्थानों से अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं तक महोत्सव की जानकारी पहुंचाने एवं उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए ब्लॉक यूथ कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर्स के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। महोत्सव में भाग लेने के लिए युवा एवं शिक्षण संस्थान अधिक जानकारी तथा पंजीकरण संबंधी सहायता के लिए अपने नजदीकी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने तथा नशा मुक्त एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया है। जिला स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों, टीम को निर्धारित पुरस्कार राशि एवं योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार राशि में प्रथम पुरस्कार 4,100 रुपए प्रति प्रतिभागी, द्वितीय पुरस्कार 3,100 रुपए प्रति प्रतिभागी, तृतीय पुरस्कार 2,100 रुपए प्रति प्रतिभागी प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिला झज्जर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय बैठक में डीसी ने उपस्थित सभी अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को कार्यक्रम सफल बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, नगराधीश ऋतु, जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा संदीप कुमार अहलावत, राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर हुड्डा, चैधरी रणबीर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज से डॉ. पूर्णिमा, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान से डॉ. भावना, उप जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार, उप निदेशक, माय भारत अर्शदीप सहित सभी खंड युवा समन्वयक अधिकारी उपस्थित रहे।


जेजेपी 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में भरेगी हुंकार, झज्जर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल: उपेंद्र कादियाँन
प्रभारियों के झज्जर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, जिला अध्यक्ष अजय गुलिया ने किया बड़ा ऐलान और कार्यकर्ताओं में फूकी जान
कहा- हजारों की संख्या में महेंद्रगढ़ रैली में शामिल होंगे कार्यकर्ता
ताऊ देवीलाल की जनकल्याणकारी नीतियों और चैधरी ओमप्रकाश चैटाला के आदर्शों को लेकर जनता के बीच जाएगी जेजेपी रू डॉ. विकास पाराशर
झज्जर, 10 नवम्बर, अभीतक: जननायक जनता पार्टी की आगामी 6 दिसंबर को जिला महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाली विशाल रैली की तैयारियों को लेकर आज झज्जर जिले में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई तथा जिले के प्रत्येक गांव और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में रैली के लिए प्रभारी के तौर पर पहुंचे पूर्व विधायक श्री रमेश खटक एवं पूर्व जिला परिषद चेयरमैन श्री राज सिंह दहिया का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय गुलिया ने कहा कि जननायक जनता पार्टी 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में एक विशाल जनसभा के माध्यम से अपनी ताकत और जनसमर्थन का परिचय देगी। झज्जर जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जेजेपी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। जिला प्रभारी उपेंद्र कड़ियान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 6 दिसंबर को झज्जर जिले से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता महेंद्रगढ़ रैली में पहुंचेंगे। इसके लिए गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं और आमजन को रैली का निमंत्रण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ इस रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटेगा। पूर्व विधायक रमेश खटक ने कहा कि जननायक जनता पार्टी की विचारधारा आम आदमी, किसान, मजदूर, युवा और कमेरे वर्ग के अधिकारों की लड़ाई से जुड़ी हुई है। पार्टी का उद्देश्य सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राज सिंह दहिया ने कहा कि प्रदेश की जनता आज अनेक समस्याओं से जूझ रही है। किसानों को उनकी फसलों का उचित भाव नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और कर्मचारियों को अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे समय में जेजेपी जनता की आवाज बनकर संघर्ष करेगी। जेजेपी के जिला अध्यक्ष अजय गुलिया ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज किसान, युवा, कर्मचारी और व्यापारी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। रोजगार, किसानों की आय, महंगाई और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। जनता अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहती है। पार्टी के जिला प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर ने कहा कि जननायक जनता पार्टी स्वर्गीय जननायक चैधरी देवीलाल जी की जनकल्याणकारी नीतियों और स्वर्गीय चैधरी ओमप्रकाश चैटाला जी के संघर्ष, अनुशासन और संगठनात्मक आदर्शों पर चलते हुए जनता के बीच जाएगी। ताऊ देवीलाल ने हमेशा किसान, मजदूर, बुजुर्ग, गरीब और ग्रामीण समाज के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ी। चैधरी ओमप्रकाश चैटाला जी ने भी जीवनभर जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया। डॉ. पाराशर ने कहा कि आज प्रदेश में किसानों को एमएसपी और फसल के उचित दाम के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है और कर्मचारियों को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। चुनाव के दौरान किए गए वादों और सरकार के वास्तविक कामकाज के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। जेजेपी इन तमाम जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर की महेंद्रगढ़ रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश में जनहित की राजनीति को नई मजबूती देने का संकल्प होगी। झज्जर जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत से रैली की सफलता के लिए जुटेगा और हजारों की संख्या में पहुंचकर पार्टी की ताकत का परिचय देगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर 6 दिसंबर की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।आज के इस मौके पर मिंटू ठेकेदार, मास्टर राजीव दलाल, संदीप ऐहलवात,बलवान हसनपुर ,राजू दलाल, नसीब भारतीय, श्री राम दहिया, नसीब सोनू, मनोज पांचाल, सविन पंघाल, आशीष कादियाँन, धरम कबलाना, अनूप थानेदार,भरपूर, केहर सिंह,सुभाष शर्मा,चीनू गुजर,राजेश मेहराना, प्रशांत खटक, विजयपाल,मास्टर देशवाल, कप्तान गड्ढा,सुरेंद्र राजोरा,मिंटू मरोत व सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ग्रैप-3 के नियमों की सख्ती से होगी पालना
एनसीआर में लागू है ग्रैप-3 की पाबंदियां, निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियों पर प्रतिबंध सहित कई कड़े कदम प्रभावी
जिला के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ एवं शुद्ध हवा उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी’
बहादुरगढ़, 10 नवम्बर, अभीतक: एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण (ग्रैप-3) को लागू किया गया है। इसके तहत प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से विभिन्न पाबंदियां प्रभावी की गई हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ग्रैप-3 के तहत जारी दिशा-निर्देशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियों पर प्रतिबंध’
डीसी ने बताया कि ग्रैप-3 के तहत निर्माण एवं ध्वस्तीकरण से जुड़ी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में इन प्रतिबंधों की निगरानी करने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रदूषण नियंत्रण में आमजन की भागीदारी भी जरूरी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सीएक्यूएम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और ऐसे किसी भी कार्य से बचें, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिला के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ एवं शुद्ध हवा मिल सके। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सभी नागरिक ग्रैप-3 के तहत लागू पाबंदियों का पालन करें और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में सहयोग दें।





परमधाम-छतरी साहिब मंदिर में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने नवाया शीश, लिया आशीर्वाद
संत-महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सत्य, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की देती हैं प्रेरणा: डॉ. अरविंद शर्मा
बहादुरगढ़, झज्जर, 10 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंगलवार को झज्जर जिले के पावन छुड़ानी धाम स्थित परमधाम-छतरी साहिब मंदिर में शीश नवाकर सतगुरु कबीर साहिब एवं संत शिरोमणि गरीबदास महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि छुड़ानी धाम हमारी समृद्ध संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। संत कबीर साहिब और संत गरीबदास महाराज की अमृतवाणी मानवता, समानता, भाईचारे और जनसेवा का संदेश देती है। संत-महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संतों के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। हमारी महान संत परंपरा और संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी का दायित्व है।
डीसी आज बहादुरगढ़ में सुनेंगी नागरिकों की समस्याएं’
सुबह 11 बजे लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में होगी जनसुनवाई, सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद’
बहादुरगढ़, 10 नवम्बर, अभीतक: बहादुरगढ़ क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार, 11 नवंबर को लघु सचिवालय बहादुरगढ स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई होगी। डीसी वर्षा खांगवाल बुधवार सुबह 11 बजे नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। जनसुनवाई के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि नागरिकों की शिकायतों पर उचित कार्रवाई की जा सके। नागरिकों से अपील है की कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखते हुए समाधान करवाएं।
वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।




एसआईआर 2026: ड्राफ्ट मतदाता सूची से छूटे लोगों को नाम जुड़वाने का मिलेगा एक और अवसर – डीसी’
एएसडीडी श्रेणी में चिन्हित मतदाता एन्यूमरेशन फॉर्म व निर्धारित घोषणा पत्र जमा करवाकर अंतिम मतदाता सूची में शामिल करवा सकेंगे नाम’
बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे संपर्क, मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर दोबारा प्रदर्शित होंगी छूटे मतदाताओं की सूची’
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बैठक में दिए दिशा निर्देश’
झज्जर, 10 नवम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के तहत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित रह गए मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है। भारत निर्वाचन आयोग ने ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने लघु सचिवालय सभागार में सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली और बताया कि जिन मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म जारी किए गए थे, लेकिन अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट (एएसडीडी) के रूप में चिह्नित होने के कारण उनके फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हुए और नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके, वे अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा अपना फॉर्म जमा करवा सकेंगे। इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए.श्रीनिवास ने एसआईआर के मद्देनजर आवश्यक जानकारी दी।
मतदाताओं की सूची दोबारा होगी प्रदर्शित, बीएलओ करेंगे संपर्क’
डीसी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार ऐसे सभी मतदाताओं की बूथवार सूची संबंधित मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड, पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के कार्यालयों में दोबारा प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही ये सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी पीडीएफ प्रारूप में अपलोड हैं। इनमें मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं होने के संभावित कारण भी दर्शाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित बीएलओ राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के सहयोग से ऐसे मतदाताओं तक पहुंचेंगे। इसके लिए घर-घर जाकर संपर्क करने, पड़ोसियों एवं परिवार के सदस्यों से जानकारी लेने तथा उपलब्ध मोबाइल नंबरों के माध्यम से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएलओ मतदाताओं को फॉर्म भरने और जमा करवाने की प्रक्रिया के बारे में भी मार्गदर्शन देंगे।
पुराने ईपीआईसी नंबर से डाउनलोड कर सकेंगे एन्यूमरेशन फॉर्म :डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि ऐसे सभी एएसडीडी मतदाताओं के आंशिक रूप से भरे हुए एन्यूमरेशन फॉर्म ईसीआईनेट के ईआरओ डैशबोर्ड पर दोबारा तैयार किए जाएंगे। बीएलओ के माध्यम से फॉर्म भौतिक रूप से अथवा व्हाट्सएप, ई-मेल और एसएमएस जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। मतदाता अपने पुराने ईपीआईसी नंबर के माध्यम से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अथवा ईसीआईनेट ऐप पर जाकर भी अपना फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और उसे भर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं ने अपना निवास स्थान नहीं बदला है, वे भरा हुआ एवं हस्ताक्षरित एन्यूमरेशन फॉर्म इस घोषणा पत्र के साथ जमा करवाएंगे कि वे पहले फॉर्म क्यों जमा नहीं करवा सके। यह फॉर्म संबंधित ईआरओ, एईआरओ अथवा बीएलओ को स्वयं या परिवार के किसी वयस्क सदस्य के माध्यम से दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ईसीआईनेट पर ई-साइन के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
राज्य के भीतर स्थान बदलने वालों को फॉर्म-8 भरने की जरूरत नहीं’
डीसी ने बताया कि जिन मतदाताओं ने राज्य के भीतर ही अपना निवास स्थान बदल लिया है, उन्हें फॉर्म-8 भरने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे मतदाता नए पते और विधानसभा क्षेत्र का विवरण देते हुए एन्यूमरेशन फॉर्म के साथ निर्धारित घोषणा पत्र तथा नए पते का प्रमाण संबंधित विधानसभा क्षेत्र के ईआरओध्एईआरओ को जमा करवा सकते हैं। वे नए निवास स्थान के मतदान केंद्र के बीएलओ से भी सहायता ले सकते हैं। बीएलओ से संपर्क करने के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और ईसीआईनेट ऐप पर श्बुक ए कॉल विद बीएलओश् की सुविधा भी उपलब्ध है। बेघर व्यक्तियों के पास पते का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बीएलओ की फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट को निवास प्रमाण के रूप में पर्याप्त माना जाएगा।
पहले ही फॉर्म-6 जमा करवाने वालों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं’
डीसी ने बताया कि जिन मतदाताओं ने एसआईआर के दौरान नए सिरे से नाम दर्ज करवाने के लिए पहले ही फॉर्म-6 जमा करवा दिया है, उन्हें दोबारा एन्यूमरेशन फॉर्म और घोषणा पत्र जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके आवेदन आयोग के 3 नवंबर 2026 के स्पष्टीकरण के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत निपटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी फॉर्मों की संबंधित ईआरओ द्वारा मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 21(1) के तहत जांच एवं आवश्यक सत्यापन किया जाएगा। पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के फॉर्म अलग रखे जाएंगे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। ऐसे मामलों में मतदाता को एसआईआर से पहले आवंटित वही ईपीआईसी नंबर दोबारा दिया जाएगा।
अंतिम मतदाता सूची में पात्र मतदाता का नाम शामिल करवाना प्रशासन की प्राथमिकता’
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोग के इन निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से बेघर व्यक्तियों और ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले मतदाताओं तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करने वाला कोई भी मतदाता अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के अवसर से वंचित न रहे। इसके साथ ही मतदाता सूची में दोहरे पंजीकरण की संभावना को रोकने के लिए भी पूरी सतर्कता बरती जाएगी।




संत शिरोमणि पंडित जानकी प्रसाद शर्मा की स्मृति में संत गरीबदास महाराज की वाणी के तीन दिवसीय अखंड पाठ का शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पूरे परिवार के साथ की शिरकत, बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संत और श्रद्धालु
धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा सहित परिवार के सदस्यों ने संत-महापुरुषों का लिया आशीर्वाद
12 नवंबर को अखंड पाठ के समापन पर होगा विशाल भंडारा, श्रद्धालु ग्रहण करेंगे प्रसाद
दादाजी के आदर्श और संस्कार हमारे परिवार की अमूल्य धरोहर, जनसेवा के लिए करते हैं प्रेरित : डॉ. अरविंद शर्मा
झज्जर, 10 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के दादाजी परम पूज्य संत शिरोमणि पंडित जानकी प्रसाद शर्मा की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के तहत मंगलवार को संत गरीबदास महाराज की पावन वाणी के तीन दिवसीय अखंड पाठ का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा सहित पूरे परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया और संत-महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने शिरकत की। संत गरीबदास महाराज की अमृतमयी वाणी के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन 12 नवंबर को होगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि उनके पूजनीय दादाजी संत शिरोमणि पंडित जानकी प्रसाद शर्मा का संपूर्ण जीवन आध्यात्मिक चिंतन, समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा समाज को सत्य, सादगी, सदाचार और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनकी पुण्य स्मृति में परिवार द्वारा हर वर्ष संत गरीबदास महाराज की पावन वाणी के अखंड पाठ का आयोजन किया जाता है। यह धार्मिक परंपरा न केवल परिवार को अपने पूर्वजों के आदर्शों से जोड़ती है, बल्कि नई पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और संस्कारों से परिचित करवाने का अवसर प्रदान करती है। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत गरीबदास महाराज की वाणी मानव जीवन को सही दिशा देने वाली अनमोल आध्यात्मिक धरोहर है। उनकी शिक्षाओं में मानवता, समानता, आपसी प्रेम, भाईचारे और समाज कल्याण का संदेश समाहित है। संत-महापुरुषों ने हमेशा जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा दी है। आज के समय में संतों की शिक्षाएं और भी प्रासंगिक हैं, क्योंकि समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत बनाने के लिए आध्यात्मिक मूल्यों का अनुसरण बेहद जरूरी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके दादाजी द्वारा दिए गए संस्कार और आदर्श पूरे परिवार के लिए अमूल्य धरोहर हैं। परिवार का प्रत्येक सदस्य उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में योगदान देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सच्ची प्रभु सेवा है। जरूरतमंदों की सहायता करना, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाना और दूसरों के सुख-दुख में सहभागी बनना ही संत-महापुरुषों की शिक्षाओं का वास्तविक अनुसरण है। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत गरीबदास महाराज की वाणी केवल आध्यात्मिक ज्ञान का स्रोत ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है। संतों की शिक्षाएं मनुष्य को अहंकार, भेदभाव और कुरीतियों से दूर रहकर सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि परिवार द्वारा वर्षों से निभाई जा रही इस धार्मिक परंपरा को आगे भी इसी श्रद्धा और समर्पण के साथ जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संतों ने संत गरीबदास महाराज की वाणी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को सत्य, भक्ति, सदाचार और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों ने साधु-संतों का आदर-सत्कार किया तथा उनका आशीर्वाद लिया। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और हमारी समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी से समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और मानव सेवा की भावना को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
12 नवंबर को अखंड पाठ का समापन, विशाल भंडारे का होगा आयोजन
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि संत शिरोमणि पंडित जानकी प्रसाद शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय अखंड पाठ का समापन 12 नवंबर, बृहस्पतिवार को होगा। इस अवसर पर संत-महापुरुषों के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रम तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संत गरीबदास महाराज की पावन वाणी का श्रवण करने, संत-महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त करने और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे परिवार के लिए श्रद्धा, संस्कार और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है।



’राशन डिपो के लाइसेंस के लिए अब 25 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण’
नए राशन डिपो खुलने से पात्र परिवारों को मिलेगी सुविधा, युवाओं और महिलाओं के लिए बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर: डीसी
’डीएफएससी आदित्य कौशिक ने पात्र आवेदकों से दिशा-निर्देशों व पात्रता शर्तों का अध्ययन कर आवेदन करने की अपील
झज्जर, 10 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पात्र परिवारों को राशन की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत प्रदेश में 2,651 रिक्त उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपो) के लाइसेंस जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक अब 25 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य उन पात्र परिवारों की समस्याओं का समाधान करना है, जिन्हें राशन प्राप्त करने के लिए दूर स्थित राशन डिपुओं तक जाना पड़ता है। नए राशन डिपो आवंटित होने से जरूरतमंद परिवारों को सुविधा मिलेगी। साथ ही, पात्र युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सेवाएं जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनेंगी। डीएफएससी आदित्य कौशिक ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेंतंसींतलंदंण्हवअण्पद के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले इच्छुक आवेदकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता शर्तों का भली-भांति अध्ययन करना चाहिए, ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि रिक्त राशन डिपुओं का जिलावार एवं ग्रामवार विवरण, आवेदन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता शर्तें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ींतलंदंविवकण्हवअण्पद पर उपलब्ध हैं। आवेदक इन वेबसाइट के माध्यम से अपने क्षेत्र में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डीएफएससी ने सभी इच्छुक एवं पात्र आवेदकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं, से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें और प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

नशा रोकथाम की दिशा में जिला प्रशासन के सक्रिय कदम: डीसी
एनडीपीएस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जा रहा है जोर
डीसी वर्षा खांगवाल ने ली संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक
चिन्हित अपराधों की भी की समीक्षा, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आपसी समन्वय से कार्य करने पर दिया बल
झज्जर, 10 नवम्बर, अभीतक: झज्जर जिला में नशे की रोकथाम और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नशा विरोधी गतिविधियों की समीक्षा की। मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में नार्को समन्वय कमेटी की समीक्षात्मक बैठक में डीसी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और नशे की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रखना तथा उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए केवल कानूनी कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।
जन जागरूकता से ही मजबूत होगी नशा मुक्त समाज की मुहिम
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। शिक्षण संस्थानों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा रोकथाम से जुड़े कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इनके माध्यम से लोगों को जागरूक कर नशे के खिलाफ सामाजिक माहौल तैयार किया जाए।
एनडीपीएस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर
बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। संबंधित विभागों के अधिकारी नशे से जुड़े मामलों में तत्परता से कार्रवाई करें और मामलों की जांच एवं कानूनी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ नशे की मांग को कम करने के लिए भी ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। इस दिशा में पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
चिन्हित अपराधों की भी की समीक्षा
डीसी वर्षा खांगवाल ने बैठक के दौरान चिन्हित अपराधों से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से मामलों की प्रगति, कार्रवाई और लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि चिन्हित अपराधों को गंभीरता से लिया जाए। प्रत्येक मामले में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अनावश्यक देरी से बचा जाए। उन्होंने कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करना होगा। मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति पर नजर रखी जाए, ताकि अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस परिणाम सामने आ सकें।
सामूहिक प्रयासों से बनेगा सुरक्षित और नशा मुक्त समाज
डीसी ने कहा कि नशे और अपराध के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जागरूकता फैलाए तो नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा रोकथाम, जन जागरूकता और चिन्हित अपराधों की समीक्षा से संबंधित कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित भविष्य प्रदान करना, कानून व्यवस्था को मजबूत करना और जिले में स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त सामाजिक वातावरण तैयार करना है।
यह रहे मौजूद
इस अवसर ओर एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, जिला न्यायवादी अनुज दहिया सहित शिक्षा, पंचायत, स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
भिवानी: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन करना कांग्रेस नेता प्रदीप गुलिया को पड़ा भारी।
कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया को भाजपा आईटी सेल की ओर से भेजा गया नोटिस।
हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते हुए गुलिया ने कूड़े के ढेर पर लगाए थे भाजपा के झंडे।
भाजपा के झंडे कूड़े पर लगाने को लेकर उठे विवाद के बाद भेजा गया नोटिस।
नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस की लीगल सेल में भारी नाराजगी।
कांग्रेस की लीगल सेल ने नोटिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल।
दर्जनों वकील एकजुट होकर पहुंचे एसपी कार्यालय।
वकीलों ने एसपी से मुलाकात कर नोटिस को बताया अनुचित।
सफाई कर्मचारियों के समर्थन में शुरू हुआ प्रदर्शन अब भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी टकराव का मुद्दा बना।
गांव भदाना में भाई दूज पर्व पर भाई-बहन के प्यार को प्रदर्शित करता हुआ विशाल रेखाचित्र बनाया
झज्जर, 10 नवम्बर, अभीतक: मंगलवार को भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने गांव भदाना की चैपाल में भाई दूज के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्यार को प्रदर्शित करता हुआ एक विशाल रेखाचित्र बनाया। इस रंगोली का विषय भाई दूज का पर्व खुशियों से मनाना रहा। भाई – बहन के प्यार का पावन पर्व भाई दूज पूरे भारत वर्ष में खुशियों के साथ मनाया जाता है। सभी बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर अपने भाई की लंबी आयु के लिए भगवान से दुआ मांगती है। इस चैपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, अमीर सिंह, मास्टर वेदप्रकाश, वेदपाल शर्मा, रमेश कौशिक, सतीश कौशिक, केशव शर्मा,अर्जुन शर्मा,अलीशा शर्मा आदि मौजूद रहे।
झज्जर : झासवा के खेत में जमीन में दबा मिला 12 दिन से लापता प्रवासी मजदूर का शव
झज्जर में प्रवासी मजदूर की हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने।
उत्तर प्रदेश निवासी राजकुमार 28 अक्टूबर से था लापता।
लापता मजदूर का शव झासवा गांव के खेत में जमीन में दबा मिला।
हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को जमीन में दबाए जाने की आशंका।
खेत में शव मिलने की सूचना से इलाके में मचा हड़कंप।
मृतक के साले के बयान पर हत्या का मामला दर्ज।
गुमशुदगी की शिकायत के बाद सामने आया पूरे मामले का खुलासा।
आखिर किसने और क्यों की राजकुमार की हत्या, पुलिस खंगाल रही हर पहलू।
झज्जर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
सोनीपत: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची सोनीपत
सोनीपत के कुंडली में स्थित अग्रसेन धाम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत
अग्रसेन धाम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की गोवर्धन पूजा
7100 किलो गोबर से बनाया गया है गोवर्धन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गोवर्धन की परिक्रमा की




बहादुरगढ़ पुलिस ने गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में 24 घंटे के अंदर पति-पत्नी को किया गिरफ्तार’
आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, एक रिवॉल्वर, एक डोगा गन, 15 जिंदा कारतूस व दो खाली खोल बरामद’
डीसीपी बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन एवं देखरेख में मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई’
महिला आरोपी को एक दिन तथा पुरुष आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया’
बहादुरगढ़, 10 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा गंभीर आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में डीसीपी बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन एवं देखरेख में मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना आसौदा के अंतर्गत चैकी मांडोठी की पुलिस टीम ने गांव मांडोठी में दो व्यक्तियों पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के अंदर पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश निवासी गांव मांडोठी तथा उसकी पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, एक रिवॉल्वर, एक डोगा गन, 15 जिंदा कारतूस व दो खाली कारतूस के खोल बरामद किए हैं। इस वारदात में घायल जोगिंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना आसौदा प्रबंधक उप निरीक्षक जयभगवान ने बताया कि 9 नवंबर 2026 की रात गांव मांडोठी में आपसी रंजिश के चलते हथियारों से लैस आरोपियों ने हरदीप और उसके दोस्त जोगिंद्र पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस दौरान दोनों को गोलियां लगीं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। घायल हरदीप के पिता बल्लू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।थाना प्रबंधक उप निरीक्षक जयभगवान ने बताया कि डीसीपी बहादुरगढ़ शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में चैकी मांडोठी की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद पति-पत्नी को वारदात के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, एक रिवॉल्वर, एक डोगा गन, 15 जिंदा कारतूस व दो खाली कारतूस के खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया, जहां से महिला आरोपी को एक दिन तथा पुरुष आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों तथा हथियारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
बहादुरगढ़ के गांव मांडौठी गोलीकांड में घायल युवक जोगेंद्र की हुई मौत।
उपचार के दौरान तोड़ा दम।
पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार।
महिला समेत 7 लोगों पर दर्ज हुई है एफआईआर।
पुरानी रंजिश और कहासुनी के कारण हुई वारदात।
मांडौठी गौशाला के प्रधान रहे बल्लू के बेटे की हालत नाजुक।
संजीवनी हॉस्पिटल में चल रहा उपचार।
एसीपी प्रदीप खत्री ने कहा- जल्द गिरफ्त में होंगे सभी आरोपी।
9 नवंबर की रात को दो युवकों पर चलाई थी गोलियां।
गौशाला के प्रधान रहे बल्लू के बेटे हरदीप और जोगेंद्र को लगी थी गोलियां।
गंभीर हालत में हॉस्पिटल में करवाया था भर्ती।

झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव खातीवास खेड़ी में चलाया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
डायल 112, साइबर अपराध, यातायात नियमों की दी जानकारी, शांतिप्रिय जीवन जीने और सामाजिक भाईचारा बनाए रखने का किया आह्वान
झज्जर, 10 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण और आमजन को अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीसीपी मुख्यालय झज्जर फैसल खान के दिशा-निर्देशन में नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा थाना दुजाना के अंतर्गत गांव खातीवास खेड़ी में जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान टीम ने गांववासियों से घर-घर एवं व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा युवाओं को खेलों, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।इसके अतिरिक्त आमजन को आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 की उपयोगिता, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय तथा यातायात नियमों की पालना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने के प्रति भी जागरूक किया।इस अवसर पर ग्रामीणों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने तथा अपराध मुक्त एवं शांतिप्रिय समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।




रेवाड़ी में जमीन के फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, सरपंच पति गिरफ्तार, करोड़ों की जमीन बेचने का आरोप
फर्जी मालिक बनकर दो गांवों में बेची 4 एकड़ से अधिक जमीन, जांच में करीब 15 लोगों की भूमिका आई सामनेय तीन आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
रेवाड़ी, 10 नवम्बर, अभीतक: जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये की संपत्ति बेचने के कथित मामले में रेवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव खेड़ी डालूसिंह की सरपंच के पति नेपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में नांगल उगरा और नेहचाना गांव की चार एकड़ से अधिक जमीन फर्जी तरीके से बेचने का आरोप है। डीएसपी सज्जन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी पर जमीन के फर्जी मालिकाना दस्तावेज तैयार करवाने और उनके आधार पर जमीन बेचने का आरोप है। पुलिस जांच में अब तक करीब 15 लोगों की संलिप्तता सामने आने की बात कही गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
असली जमीन मालिक के सामने आने पर खुला फर्जीवाड़ा
जानकारी के अनुसार, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब गुरुग्राम निवासी एक महिला अपनी जमीन से संबंधित किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के सिलसिले में बावल पहुंची। इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी जमीन को कुछ लोगों ने फर्जी मालिक बनकर पहले ही बेच दिया है। महिला को जानकारी मिलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत के आधार पर रेवाड़ी पुलिस ने जांच शुरू की और कथित फर्जी दस्तावेजों तथा जमीन के लेन-देन की पड़ताल की।
गांवों में लंबे समय से रह रहे असली मालिकों की जमीन निशाने पर
पुलिस जांच के अनुसार, गिरोह के लोग ऐसी जमीनों की पहचान करते थे जिनके वास्तविक मालिक लंबे समय से गांव से बाहर रह रहे थे। इसके बाद कथित तौर पर फर्जी कागजात तैयार करवाकर जमीन की खरीद-फरोख्त की जाती थी। जांच में नांगल उगरा और नेहचाना गांव की जमीनों का मामला सामने आया है। पुलिस अब जमीन की रजिस्ट्री, दस्तावेजों, लेन-देन और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस
डीएसपी सज्जन सिंह के अनुसार, नेपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज कर दी गई है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले लोगों, जमीन खरीदने-बेचने में शामिल व्यक्तियों और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि जमीन के इस कथित फर्जीवाड़े में कितने लोग शामिल हैं और असली जमीन मालिकों को उनका हक कब मिलेगा? पुलिस की जांच जारी है। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।


राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन’
नई दिल्ली, 10 नवम्बर, अभीतक: दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्तर कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में हरियाणा की टीम ने दूसरा स्थान तथा अंडर-17 बालक वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में हरियाणा की खिलाड़ियों ने कुल 9 पदक जीते, जिनमें 3 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक अपने नाम किए, जिनमें 1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। इन पहलवानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 24 से 28 अक्टूबर 2026 तक मॉडल संस्कृति स्कूल, बहादुरगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया था। इस शिविर में खिलाड़ियों को कड़ा अभ्यास करवाया गया, जिसका परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता के रूप में सामने आया। खिलाड़ियों के साथ अधिकारी के रूप में एईओ राजेश चंदर, डीपीई विजयपाल, हरेंद्र जून, कृष्ण धनखड़, विजय छिल्लर, देवेंद्र, दिनेश तथा प्रीति गए थे। सभी अधिकारियों ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के रहने, खान-पान, अभ्यास और मनोबल का विशेष ध्यान रखा। आज सभी अधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उनसे मुलाकात कर जीती हुई ट्रॉफियां भेंट कीं। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी लगन से अभ्यास करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभाग की ओर से खेलों को हरसंभव प्रोत्साहन देने का आश्वासन भी दिया।




महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना रही मातृशक्ति उद्यमिता योजना- डीसी
मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत 5 लाख रुपए तक ऋण की सुविधा
रेवाड़ी, 10 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की गई है जिसके तहत बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना के माध्यम से महिलाएं स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। मातृशक्ति उद्यमिता योजना भी इसी दिशा में एक सशक्त पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत हरियाणा महिला विकास निगम के द्वारा वर्ष 2025-26 में 21 केसों को 2,03,514 रुपये की अनुदान राशि का लाभ दिया जा चुका है। इस योजना के तहत जिला रेवाड़ी के लिए वर्ष 2026-27 में 48 केसों का लक्ष्य रखा गया है। डीसी ने बताया कि योजना के तहत पांच लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाली व हरियाणा की स्थायी निवासी महिला इस योजना के लिए पात्र होंगी। ऋण के लिए आवेदक के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। योजना के तहत समय पर किश्त का भुगतान करने पर तीन वर्षो तक सात प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से दी जाएगी। हरियाणा महिला विकास निगम की योजना के तहत डेयरिंग, उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोडकर अन्य सभी गतिविधियाँ शामिल है। इन गतिविधियों में यातायात वाहन के तहत ऑटो रिक्शा, छोटा सामान ढ़ोने के वाहन, थ्री व्हीलर, ई रिक्शा, टैक्सी, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटोस्टेट की दुकान, पापड़ बनाना, आचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टाल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरु कर सकती है। डीसी ने जिला की महिलाओं से आह्वान किया कि वे आगे बढकर इस योजना का लाभ उठाएं और अपने हुनर व कौशल को व्यवसाय के रूप में स्थापित करें। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक महिलाएं हरियाणा महिला विकास निगम जिला कार्यालय लोटस गार्डन के सामने, नासियाजी रोड़, शांति नगर, रेवाड़ी में संपर्क कर सकती हैं।
ये दस्तावेज आवश्यक
योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा कराने होंगे। इन दस्तावेजों में आवेदक पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार फोटो आदि शामिल है और सभी दस्तावेजों की दो-दो कॉपी होनी चाहिए।
एक जनवरी 2027 से लागू होगी संपत्ति कर की नई प्रणाली
रेवाड़ी, 10 नवम्बर, अभीतक: नगर पालिका बावल के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में संपत्ति कर निर्धारण एवं भुगतान की नई प्रणाली एक जनवरी 2027 से लागू होगी। इसके तहत संपत्ति मालिकों को नई व्यवस्था के अनुसार संपत्ति कर का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि संपत्ति मालिकों एवं अधिभोगियों को 31 दिसंबर 2026 तक पुरानी अधिसूचना के अनुसार संपत्ति कर जमा करवाने का विकल्प दिया गया है। यह अवधि पूरी होने के बाद सभी संपत्तियों का कर नई अधिसूचना के प्रावधानों के अनुसार ही जमा करवाना होगा। सचिव अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि जिन संपत्ति मालिकों ने पहले ही संपत्ति कर का भुगतान कर दिया है, उन पर वित्त वर्ष 2026-27 तक नई अधिसूचना का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 तक की बकाया संपत्ति कर राशि एवं उस पर देय ब्याज यथावत रहेगा। वित्त वर्ष 2026-27 से संपत्ति कर का निर्धारण नई अधिसूचना के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से बकाया संपत्ति कर धारकों को हरियाणा नगर पालिका अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के तहत नोटिस वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे लोगों को नई अधिसूचना के बारे में जागरूक करें तथा अधिक से अधिक संपत्ति कर जमा करवाने में सहयोग करें। उन्होंने लाल डोरा क्षेत्र में स्थित संपत्तियों के मालिकों से भी संपत्ति प्रमाण पत्र बनवाने तथा स्वयं संपत्ति सत्यापन करवाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया, ताकि नागरिकों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके और नगर पालिका की वित्तीय स्थिति मजबूत हो सके।

जनगणना-2027: जिला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना – डीसी अभिषेक मीणा
10 से 24 जनवरी तक नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा
डिजिटल माध्यम से होगी जनगणनाय प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों एवं व्यक्तियों की जानकारी करेंगे एकत्रित, शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर रहेगा विशेष जोर
रेवाड़ी, 10 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना (च्वचनसंजपवद म्दनउमतंजपवद) का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके उपरांत 1 मार्च से 5 मार्च, 2027 तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण दौर (त्मअपेपवदंस त्वनदक) आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जनसंख्या गणना के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्कूल शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जनसंख्या गणना से पूर्व हरियाणा के नागरिकों को 10 जनवरी से 24 जनवरी, 2027 तक स्व-गणना (ैमस-िम्दनउमतंजपवद) की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान नागरिक ीजजचेरूध्ध्ेम.बमदेने.हवअ.पद ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। डीसी ने बताया कि जनगणना-2027 में जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है। प्रगणक स्मार्टफोन पर उपलब्ध निर्धारित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़े दर्ज करेंगे। वहीं, जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली के माध्यम से कार्य की प्रगति, प्रशासनिक समन्वय और क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी को मजबूत बनाया जाएगा। डिजिटल व्यवस्था से आंकड़ों के संकलन में त्रुटियों को कम करने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने में मदद मिलेगी।
प्रत्येक व्यक्ति से पूछे जाएंगे निर्धारित 40 प्रश्न
डीसी ने बताया कि जनसंख्या गणना के दौरान निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। हरियाणा में जारी प्रशिक्षण संबंधी जानकारी के अनुसार, प्रश्नावली में कुल 40 प्रश्न शामिल होंगे। इनके माध्यम से जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक गतिविधियों, भाषा, प्रवास तथा अन्य निर्धारित विषयों से संबंधित विवरण संकलित किए जाएंगे। इन आंकड़ों का उपयोग देश एवं प्रदेश में विकास योजनाओं के निर्माण, सार्वजनिक सुविधाओं की आवश्यकता का आकलन तथा विभिन्न क्षेत्रों की जनसंख्या संबंधी जरूरतों को समझने में किया जाएगा। इसलिए प्रत्येक परिवार एवं नागरिक की भागीदारी जनगणना को सफल बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
डीसी ने कहा कि जनगणना के द्वितीय चरण में स्कूल शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि जनगणना कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, निष्ठा एवं तत्परता से करें। जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि जनसंख्या गणना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। डीसी ने बताया कि जनगणना-2027 डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़ों का संग्रहण तथा ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के अनुसार गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना के दौरान सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें तथा जनगणना कर्मचारियों के घर-घर पहुंचने पर उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाकर पूरा सहयोग दें। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक पहले ही अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जबकि इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित एवं सत्यापित करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे जनगणना के दौरान प्रगणकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए अपना आधार नंबर, पासपोर्ट नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर तथा मतदाता पहचान पत्र नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विवरण प्रगणकों को उपलब्ध करवाए जा सकें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनगणना के अधिकृत कर्मचारियों को उनके सरकारी कार्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाने, उनके कार्य में हस्तक्षेप करने अथवा जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की रुकावट पैदा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिनियम की धारा 11(1)(क) के अंतर्गत ऐसे कृत्य के लिए तीन वर्ष तक के कारावास तथा एक हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा जनगणना कर्मचारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाते हुए इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों एवं संबंधित विभागों के सामूहिक सहयोग से ही हरियाणा में जनगणना-2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है, ताकि कोई भी व्यक्ति अथवा परिवार जनगणना से वंचित न रहे।



सभी एएसडीडी के रूप में चिन्हित मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का दिया है एक और अवसर: एसडीएम दलबीर सिंह
जिले के 16,972 मतदाता मिले अनुपस्थित, 40,117 शिफ्टिड, 1,915 अन्य श्रेणी में शामिल
5,438 मतदाताओं का नाम पहले से मतदाता सूची दर्ज के रूप में किया गया चिन्हित
रेवाड़ी, 10 नवम्बर, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे सभी एएसडीडी के रूप में चिन्हित मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए सभी बीएलओ को घर-घर जाकर संपर्क करने और फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम दलबीर सिंह मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त ए श्रीनिवास ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आवश्यक दिशा दृनिर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार चुनाव अजय यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम दलबीर सिंह ने कहा कि संबंधित बीएलओ एएसडीडी सूची में शामिल सभी मतदाताओं से संपर्क करने के लिए घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करें। छूटे हुए मतदाताओं का पता लगाने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ समन्वय स्थापित करें। इस संबंधित मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने के लिए उनके पड़ोसियों, परिवार के सदस्यों तथा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से संपर्क करने के लिए उपलब्ध मोबाइल नंबरों एवं अन्य संपर्क विवरणों का उपयोग करें। गणना प्रपत्र मतदाताओं को व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध करवाएं या जहां संभव हो, व्हाटसअप, ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से भेजें। मतदाताओं को गणना प्रपत्र एवं आवश्यक घोषणा-पत्र भरने और जमा करवाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाएं। उन्होंने बताया कि जिले में 7,39,338 मतदाताओं के लिए 792 बीएलओ नियुक्त किए गए। अब तक 6,42,127 एन्यूमरेशन फॉर्म को डिजिटाइज किया जा चुका है। एएसडीडी के तहत सत्यापन के लिए 1,17,211 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले भर में कुल 97,211 मतदाताओं द्वारा एन्यूमरेशन फार्म नहीं जमा करवाए, इनमें से 32,769 मृत, 16972 अनुपस्थित, 40,117 स्थाई शिफ्टिड, 1,915 अन्य श्रेणी और 5,438 मतदाताओं का नाम पहले से मतदाता सूची दर्ज के रूप में चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ने कहा कि बावल विधानसभा में कुल मतदाता 2,30,037 में से 2,04,578 फॉर्म डिजिटाइज हुए हैं। कोसली विधानसभा में कुल मतदाता 2,48,951 में से 2,28,428 फॉर्म डिजिटाइज हुए हैं। रेवाड़ी विधानसभा में कुल मतदाता 2,60,350 में से 2,09,121 फॉर्म डिजिटाइज हुए है। उन्होंने से अपील की है कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है तो वह अपने बीएलओ या संबंधित ईआरओ कार्यालय से संपर्क कर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करवाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।


विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जागरूकता रैली
रेवाड़ी, 10 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार व संगीता राय सचदेव जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के आदेश अनुसार एवं डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की देखरेख में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी, मीरपुर तथा संस्कार्म यूनिवर्सिटी से आए हुए विधिक छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करना रहा। विधिक सेवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता यशपाल शर्मा ने इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर तथा संस्कार्म यूनिवर्सिटी से आए हुए विधिक छात्रों को विधिक सेवा दिवस की उपलक्ष में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा दिवस का उद्देश्य समाज के कमजोर, गरीब, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और न्याय प्रदान करना है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 39। आर्थिक या अन्य असमर्थता के कारण किसी भी नागरिक को न्याय से वंचित न रहने का अधिकार देता है। गौरतलब है कि विधिक सेवा दिवस 9 नवंबर से शुरू होकर एक सप्ताह तक मनाया जाएगा जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों तथा कर्तव्यों के बारे में जानकारी देना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है।





श्री श्याम प्रेम मंडल द्वारा अन्नकूट प्रसाद वितरण का आयोजन, उमड़े अनेक श्रद्धालु
समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा भाव को सुदृढ़ बनाता है अन्नकूट महोत्सव: भानु प्रकाश शर्मा
भिवानी, 10 नवम्बर, अभीतक: धार्मिक नगरी भिवानी में मंगलवार को भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला, जहां स्थानीय किशोरी लाल सेवा सदन रोड़ स्थित श्री श्याम भवन में श्री श्याम प्रेम मंडल द्वारा अन्नकूट महोत्सव एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया। इस अनुष्ठान में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम और भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के बीच छप्पन भोग व अन्नकूट का महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण और खाटू श्याम के स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती के साथ हुआ। इस दौरान पूरा परिसर श्याम भजनों और संकीर्तन से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से प्रसाद ग्रहण कर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्री श्याम प्रेम मंडल के प्रधान भानुप्रकाश शर्मा ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव सनातन संस्कृति में प्रकृति, सामूहिकता और प्रभु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण करना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा भाव को सुदृढ़ बनाना है। श्याम प्रेम मंडल निरंतर ऐसे सेवा कार्यों के जरिए समाज को जोडने का प्रयास करता रहता है, और आज भक्तों का यह अपार स्नेह हमारे उत्साह को और बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि आज का वातावरण पूरी तरह से श्याममय और अलौकिक था। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी के बावजूद व्यवस्था अत्यंत अनुशासित और सराहनीय रही। अन्नकूट का यह दिव्य प्रसाद ग्रहण कर मन को असीम आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई है। ऐसे आयोजनों से हमारी युवा पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं और संस्कारों से जुडने की प्रेरणा मिलती है। दिनभर चले इस भंडारे में मंडल के कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर राम अवतार पुजारी, मंगत राम अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विनोद डालमिया, सुरेश जोशी, पवन महता, यश गुप्ता, कुलदीप शर्मा, प्रीतम शर्मा, सिद्धांत, लक्ष्य, अनमोल, शुभम माखरिया, निर्मला सोनी, जतिन, देव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अन्नकूट महोत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व: अशोक बुवानीवाला
बुवानीवाला परिवार जनकल्याण ट्रस्ट की वर्षों पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन, 100 क्विंटल कढ़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का 56 भोग प्रसाद वितरित
भिवानी, 10 नवम्बर, अभीतक: भारतीय संस्कृति में पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं होते, बल्कि वे समाज को आपसी प्रेम, सेवा, समर्पण और सामूहिकता के सूत्र में पिरोने का भी माध्यम बनते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बुवानीवाला परिवार जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पर्व के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीटीएम चैक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भगवान गोवर्धन को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर लगभग 100 क्विंटल कढ़ी सहित विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों का प्रसाद तैयार किया गया, जिसे ग्रहण करने के लिए शहर के सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां सुबह से ही प्रारंभ हो गई थीं। सेवाभाव से जुड़े ट्रस्ट के सदस्यों एवं सहयोगियों ने मिलकर प्रसाद तैयार करवाया। कढ़ी, सब्जी, मालपुआ, पापड़, पूरी, बाजरा, ग्वार की फली, बड़े सहित अनेक पारंपरिक पकवानों से अन्नकूट का भोग सजाया गया। दोपहर 12 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान गोवर्धन को 56 भोग अर्पित किया गया और इसके उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण शुरू हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य एवं हरियाणा कांग्रेस उद्योग सैल के चेयरमैन अशोक बुवानीवाला ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव केवल भगवान को छप्पन भोग अर्पित करने का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, अन्न के महत्व को समझने और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें सिखाती है कि प्रकृति ही जीवन का आधार है और पर्वत, वन, वृक्ष, जल एवं धरती मानव जीवन के वास्तविक संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन लीला के माध्यम से समाज को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया था कि ईश्वर के नाम पर मानवता का शोषण नहीं होना चाहिए। अन्नकूट महोत्सव भी इसी भावना को आत्मसात करने का अवसर है, जहां सभी लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की मिसाल प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि बुवानीवाला परिवार जनकल्याण ट्रस्ट वर्षों से इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान राधेश्याम बुवानीवाला, सचिव पदम बुवानीवाला, प्रबंधक सांवरमल बुवानीवाला, पुरूषोत्तम दास बम्बई, दुर्गा प्रसाद दिल्ली, उमेश गुप्ता कोलकाता, विनोद बुवानीवाला, घनश्याम बुवानीवाला, सुशील बुवानीवाला, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।



भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से कहा: पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराधों के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना चाहिए
नई दिल्ली, 10 नवम्बर, अभीतक: भारतीय पुलिस सेवा 78 आरआर (2025 बैच) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज, 10 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि जनता के लिए, पुलिस अधिकारी और सिपाही शासन का प्रतीक होते हैं। जहां पुलिस व्यवस्था अच्छी होती है वहां के लोग कहते हैं कि शासन-प्रशासन अच्छा है। जब पुलिस अधिकारी किसी व्यक्ति की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ अत्यन्त ध्यानपूर्वक सुनते हैं तो उस व्यक्ति को बहुत सहारा महसूस होता है। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों से कहा कि उन्हें सामाजिक या आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों के मन से भय को दूर करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिनकी पहुंच बड़े अधिकारियों तक नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि व्यवस्था में कुछ कर्मचारी प्रौद्योगिकी के उपयोग में वरिष्ठ अधिकारियों की तुलना में अधिक सक्षम हो सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को सलाह दी कि वे अपनी टीम के सबसे कनिष्ठ सदस्यों से भी सीखने में संकोच नहीं करें। उन्होंने उनसे अपनी कार्यशैली में जन-भागीदारी और टीम वर्क को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अपनी टीम के सदस्यों के कल्याण को प्राथमिकता देकर, वे उनकी क्षमताओं और उत्साह को बढ़ा सकेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को पुलिस व्यवस्था से जुड़े कानूनों और नियमों के माध्यम से व्यापक अधिकार प्राप्त होंगे। किंतु वे जनता का वास्तविक सम्मान अपने कार्यनिष्पादन और जीवन-मूल्यों के आधार पर ही अर्जित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के मन में नागरिकों की सेवा करने की भावना होनी चाहिए, न कि उन पर अपनी श्रेष्ठता जताने का भाव। राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से भ्रामक सूचना फैलाना एक गंभीर समस्या के रूप में उभर रहा है। आसानी से प्रभावित होने वाले लोगों, विशेषकर युवा वर्ग को सुनियोजित दुष्प्रचार के माध्यम से गुमराह किया जा सकता है। ऐसे अनुचित कृत्य स्थानीय, क्षेत्रीय अथवा राष्ट्रीय स्तर पर सुनियोजित रूप से किए जा सकते हैं। स्मार्ट पुलिसिंग के माध्यम से ऐसी स्थितियों को बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण और बड़ा होने से रोका जा सकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि साइबर अपराध व्यापक और अधिक गंभीर होते जा रहे हैं। पुलिस को साइबर अपराधों की गंभीरता के प्रति समाज में व्यापक स्तर पर जागरूकता पैदा करनी होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराधों के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना चाहिए। डीपफेक लोगों के लिए नए प्रकार के खतरे उत्पन्न कर रही है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि पुलिस अधिकारियों को अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करने वाले अपराधियों से सदैव एक कदम आगे रहना होगा।


केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ईएसएससी की सामान्य निकाय बैठक की अध्यक्षता की, भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए नागरिक-केंद्रित विज्ञान संचार पर बल दिया
डॉ. सिंह ने डीप ओशन मिशन, मौसम पूर्वानुमान, महासागर सेवाओं और ध्रुवीय अनुसंधान के क्षेत्र में पृथ्वी विज्ञान संस्थानों की प्रमुख उपलब्धियों की समीक्षा की
मत्स्य-6000 और भारत-फ्रांस सहयोग से भारत का गहरे समुद्र में अन्वेषण कार्य आगे बढ़ रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह
महासागर सूचना सेवाओं, ध्रुवीय अभियानों और हिमनद अनुसंधान से भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं एवं जनोपयोगिता का विस्तार हो रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह
वैज्ञानिक उपलब्धियों में तेजी लाने के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह ने ध्रुवीय एवं ठोस पृथ्वी विज्ञान के लिए मिशन मोड दृष्टिकोण अपनाने का प्रस्ताव रखा
नई दिल्ली, 10 नवम्बर, अभीतक: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज पृथ्वी प्रणाली विज्ञान परिषद (ईएसएससी) की दूसरी सामान्य निकाय बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने नागरिक-केंद्रित विज्ञान संचार पर बल देते हुए कहा कि भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों को आम जनता के लिए सरल, सहज और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। डॉ. जितेंद्र सिंह ने नागरिक-केंद्रित विज्ञान संचार को और अधिक बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि वैज्ञानिक सफलताओं, प्रौद्योगिकीय नवाचारों और अनुसंधान के परिणामों को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि आम नागरिक उनकी प्रासंगिकता और राष्ट्रीय महत्व को समझ सकें। बैठक में ईएसएससी के पांच घटक संस्थानों की वित्त वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्टों और लेखापरीक्षित खातों की समीक्षा की गई। इन संस्थानों में राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईओटी), भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस), राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान अध्ययन केंद्र (एनसीईएसएस), भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) शामिल हैं। बैठक में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. टी. श्रीनिवास कुमार, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. जी.आर.एस. राव, मंत्रालय के अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार चेतन प्रकाश जैन तथा मंत्रालय और इसके संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि अनुसंधान और तकनीकी उपलब्धियों को समाज के लिए अधिक सुलभ बनाने हेतु वैज्ञानिक ज्ञान के साथ पेशेवर संचार विशेषज्ञता का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने संस्थानों की संचार टीमों के बीच बेहतर तालमेल, मीडिया पेशेवरों के साथ नियमित संवाद तथा वैज्ञानिक उपलब्धियों, तकनीकी अनुप्रयोगों और जनोपयोगी सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए रचनात्मक माध्यमों के उपयोग को प्रोत्साहित किया। डीप ओशन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह को भारत के मानवयुक्त गहरे समुद्र में अन्वेषण कार्यक्रम के तहत हुई प्रमुख प्रगति की जानकारी दी गई। इसमें देश की 6,000 मीटर की गहराई तक जाने में सक्षम मानवयुक्त पनडुब्बी मत्स्य-6000 का विकास भी शामिल है। भारत और फ्रांस के संयुक्त अभियान के दौरान पनडुब्बी श्नॉटिलश् से भारतीय समुद्रयात्रियों ने सफलतापूर्वक 4,025 मीटर और 5,002 मीटर की गहराई तक गोता लगाया। यह उपलब्धि भारत की गहरे समुद्र में अन्वेषण क्षमताओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनआईओटी ने स्वदेशी महासागर प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में हुई प्रगति की भी जानकारी दी। इनमें लक्षद्वीप के लिए समुद्री जल विलवणीकरण समाधान, अपतटीय मछली पिंजरा प्रौद्योगिकी, समुद्र विज्ञान संबंधी उपकरण, गहरे समुद्र में खनिज अन्वेषण और महासागरीय तापीय ऊर्जा रूपांतरण शामिल हैं। ये पहल महासागर अन्वेषण, समुद्री अनुसंधान और समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को मजबूत कर रही हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने मिशन मौसम और पृथ्वी कार्यक्रम के तहत वैज्ञानिक प्रगति की भी समीक्षा की। इसमें भारत पूर्वानुमान प्रणाली, उन्नत संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान और वायुमंडलीय अवलोकन नेटवर्क के क्षेत्र में हुए विकास शामिल हैं। आईआईटीएम का अनुसंधान बेहतर मॉडलिंग प्रणालियों, विस्तारित अवलोकन अवसंरचना तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग के उभरते अनुप्रयोगों के माध्यम से मौसम एवं जलवायु पूर्वानुमान को मजबूत बना रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य पूर्वानुमान क्षमताओं में सुधार करना और मौसम एवं जलवायु संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की वैज्ञानिक तैयारी को सुदृढ़ करना है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने मछुआरा समुदायों, तटीय आबादी और समुद्री क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के लिए आईएनसीओआईएस की विस्तारित महासागर सूचना एवं परामर्श सेवाओं की समीक्षा की। इन सेवाओं में बहुभाषी समुद्री परामर्श, मछली पकड़ने से संबंधित जानकारी, समुद्री लहरों के कारण तटीय क्षेत्रों में जलभराव के पूर्वानुमान तथा महासागर अवलोकन संबंधी उत्पाद शामिल हैं। इनसे जनसेवा वितरण और तटीय क्षेत्रों की तैयारियों में महासागर विज्ञान के उपयोग को मजबूती मिल रही है। एनसीईएसएस ने पृथ्वी विज्ञान के क्षेत्र में अपने वैज्ञानिक योगदानों की जानकारी प्रस्तुत की। इनमें भूस्खलन, विवर्तनिक प्रक्रियाओं, महासागरीय संरचनाओं, वायुमंडलीय एयरोसोल और पश्चिमी घाट में वर्षा से संबंधित अनुसंधान के साथ-साथ वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं एवं अनुसंधान सुविधाओं का विकास शामिल है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान के क्षेत्र में एनसीपीओआर की उपलब्धियों की समीक्षा की। इनमें 95 सदस्यों वाले 45वें भारतीय अंटार्कटिक अभियान, 16वें भारतीय आर्कटिक अभियान, हिमालय में हिमनदों की निगरानी तथा दक्षिणी महासागर में किए जा रहे वैज्ञानिक अध्ययन शामिल हैं। ध्रुवीय पर्यावरण, हिमनदों की गतिशीलता, महासागर-वायुमंडल के बीच अंतःक्रिया और कार्बन चक्र से संबंधित अनुसंधान जलवायु परिवर्तन तथा वैश्विक पर्यावरणीय प्रक्रियाओं की गहरी समझ विकसित करने में निरंतर योगदान दे रहे हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय ध्रुवीय अनुसंधान में भारत की भागीदारी भी मजबूत हो रही है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने समापन संबोधन में सदस्यों के सुझावों और योगदानों का स्वागत किया तथा मंत्रालय की ओर से उन पर आगे आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने सदस्यों को प्रोत्साहित किया कि वे औपचारिक बैठकों के अलावा भी अपने विचार और सुझाव उनके साथ-साथ सचिव एवं संबंधित अधिकारियों के साथ साझा करते रहें। उन्होंने इन संस्थानों को एक विस्तृत वैज्ञानिक परिवार बताते हुए कहा कि सभी संस्थान भारत की पृथ्वी विज्ञान संबंधी क्षमताओं को आगे बढ़ाने के साझा लक्ष्य की दिशा में सामूहिक रूप से कार्य कर रहे हैं।



यमुना मनोरंजक क्रूज सेवा के शुभारंभ के साथ दिल्ली में रिवर टूरिज्म यानी नदी पर्यटन की शुरुआत
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिति में इस परियोजना का उद्घाटन किया
सोनिया विहार-जगतपुर मार्ग पर 30 सीटों वाला इलेक्ट्रिक जहाज उतारा गया, इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में सतत पर्यटन को बढ़ावा देना है
एक शानदार लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से यमुना की पौराणिक कथाओं और विरासत को जीवंत किया जाएगा
यमुना क्रूज दिल्ली में नदी पर्यटन की एक नई लहर का संकेत हैरू श्री सर्बानंद सोनोवाल
दिल्ली के रिवरफ्रंट को एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: श्रीमती रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 10 नवम्बर, अभीतक: दिल्ली ने अपनी नदी-आधारित पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सोनिया विहार में आज केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में यमुना नदी पर पहली मनोरंजक यमुना रिवर क्रूज सेवा का उद्घाटन किया। सोनिया विहार-जगतपुर खंड पर विकसित की गई इस पहल का उद्देश्य यमुना की पर्यटन और मनोरंजन क्षमताओं का उपयोग करना है। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को राष्ट्रीय राजधानी का अनुभव करने का एक नया माध्यम प्रदान करना है। यह शुरुआत केंद्र सरकार के उस प्रयास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसके अंतर्गत भारत की नदियों को पर्यटन, यात्री आवागमन और आर्थिक गतिविधियों के जीवंत केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस उद्घाटन समारोह में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुरय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्राय दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंहय पर्यटन मंत्री कपिल मिश्राय वन एवं पर्यावरण तथा उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए। इनके अलावा, केंद्र और दिल्ली सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे, जिनमें पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव विजय कुमार, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव राजीव वर्मा और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के अध्यक्ष सुशील कुमार लोहानी शामिल थे। श्री सर्बानंद सोनोवाल ने उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विशाल अंतर्देशीय जलमार्ग क्षमताओं का उपयोग करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है। श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, ष्प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, भारत की नदियां और अंतर्देशीय जलमार्ग आर्थिक विकास, पर्यटन और टिकाऊ संपर्क के महत्वपूर्ण आधार बन रहे हैं। यमुना पर दिल्ली की पहली मनोरंजक क्रूज सेवा की शुरुआत, लोगों को हमारी नदियों से फिर से जोड़ने और उनकी अपार संभावनाओं को उजागर करने की दिशा में एक और कदम है। यह शुरुआत शहर में नदी-पर्यटन की एक नई लहर का संकेत देती है। हम जलमार्गों को पर्यटन, व्यापार और आजीविका के साधनों में बदल रहे हैं, साथ ही स्वच्छ और अधिक कुशल परिवहन की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को भी आगे बढ़ा रहे हैं। यह विकसित भारत के निर्माण की हमारी परिकल्पना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस परियोजना में 30 सीटों वाला एक इलेक्ट्रिक क्रूज जहाज शामिल है, जो पर्यटकों को नदी के लगभग 6 किलोमीटर के दायरे में एक सुंदर सफर का अनुभव कराता है। इलेक्ट्रिक जहाजों का उपयोग, स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन के लिए आंतरिक जलमार्गों की संभावनाओं को दर्शाता है। श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल दिल्ली के पर्यटन क्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ेगी और यमुना के साथ लोगों के जुड़ाव को और मजबूत करेगी। श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा, ष्यमुना दिल्ली के इतिहास, संस्कृति और पहचान का एक अभिन्न अंग है। यह मनोरंजक क्रूज सेवा यहां के निवासियों और पर्यटकों को नदी का अनुभव करने का एक नया माध्यम प्रदान करेगी, साथ ही पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों के लिए नए अवसर भी पैदा करेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में, हम दिल्ली के रिवरफ्रंट को एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें बेहतर सुविधाएं, टिकाऊ बुनियादी ढांचा और ऐसे अनुभव शामिल होंगे जो शहर की विरासत का प्रदर्शन करते हैं। एक व्यापक पर्यावरण अनुकूल पर्यटन स्थल के रूप में परिकल्पित, यमुना परियोजना में कई तरह के मनोरंजन के साधन और आगंतुकों के लिए सुविधाएं शामिल हैं। इसका एक मुख्य आकर्षण एक संगीतमय फव्वारा है, जिसमें लाइट एंड साउंड शो के जरिए यमुना के इतिहास और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाया गया है। इसमें सूर्य देव और यमराज के साथ यमुना के संबंध और भगवान श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं, विशेष रूप से प्रसिद्ध श्कालिया दमनश् को दिखाया गया है। इस जगह पर एक फूड कोर्ट, शॉपिंग एरिया, बच्चों के लिए प्ले जोन और एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधाएं भी हैं, जिनमें स्केटिंग और रॉक क्लाइम्बिंग शामिल हैं। आगंतुकों को सुविधा देने के लिए यहाँ आधुनिक फ्लोटिंग जेटी, अलग टिकट काउंटर, ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा, रेस्ट रूम, प्रतीक्षा स्थल और रोशनी से जगमगाते रास्ते बनाए गए हैं। राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के अंतर्गत यमुना को श्राष्ट्रीय जलमार्ग-110 घोषित किया गया है। क्रूज सेवा की शुरुआत, राष्ट्रीय राजधानी में मनोरंजन और नदी-आधारित पर्यटन के लिए इस जलमार्ग को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल भारत के अंतर्देशीय जलमार्गों के व्यापक राष्ट्रीय कायाकल्प का हिस्सा है। राष्ट्रीय जलमार्गों पर माल ढुलाई वर्ष 2013-14 के 18 मिलियन मीट्रिक टन से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 218 मिलियन मीट्रिक टन हो गई है, जो देश के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में जलमार्गों की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। जलमार्गों पर माल ढुलाई की लागत लगभग 1.06 रुपये प्रति टन प्रतिकिलोमीटर आती है, जबकि रेल मार्ग से यह 1.41 रुपये और सड़क मार्ग से 2.28 रुपये प्रति टन प्रति किलोमीटर पड़ती है। इस तरह, अंतर्देशीय जलमार्ग माल ढुलाई के लिए एक किफायती विकल्प प्रदान करते हैं। इस विस्तार का एक और उभरता हुआ पहलू श्रिवर क्रूज टूरिज्मश् यानी नदी आधारित क्रूज पर्यटन है। रात भर की यात्रा कराने वाले रिवर क्रूज जहाजों की संख्या वर्ष 2013-14 में 5 थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 26 हो गई है। श्एमवी गंगा विलासश् की ऐतिहासिक यात्रा इसका एक प्रमुख उदाहरण है। इसे श्लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्सश् में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज के रूप में मान्यता दी गई है। भारत और बांग्लादेश में 3,200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने वाली इस यात्रा ने 50 पर्यटन स्थलों को जोड़ा है और यह दो देशों, पांच राज्यों और 27 नदी प्रणालियों से होकर गुजरती है। यमुना रिवर क्रूज सेवा को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। यह कार्य श्पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालयश् के अंतर्गत, दिल्ली विकास प्राधिकरण, श्दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगमश्, दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहयोग से किया गया है।


सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने एससीध्एसटी सूक्ष्म और लघु उद्यमों से खरीद बढ़ाने के लिए सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा का आयोजन किया
नई दिल्ली, 10 नवम्बर, अभीतक: सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति के तहत, एससीध्एसटी एमएसई से 4ः अनिवार्य खरीद के लक्ष्य को लेकर केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) की स्थिति की समीक्षा करने के लिए, 5 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एमएसएमई मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मर्सी ईपाओ ने की। बैठक में जीईएम के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अजीत चव्हाण, एनएसआईसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. एस.एस. आचार्य और मंत्रालय, सार्वजनिक उद्यम विभाग तथा एनएसआईसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने एससीध्एसटी एमएसई को समर्थन देने के लिए अपने-अपने स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। बीएचईएल, बीईएल, एनटीपीसी,एएआई, बीईएमएल और कोल इंडिया लिमिटेड सहित कुल 30 सीपीएसई ने इस राउंड टेबल चर्चा में हिस्सा लिया। इस चर्चा का मुख्य फोकस सीपीएसई के सामने आ रही चुनौतियों, बेहतरीन तौर-तरीकों को साझा करने और एनएसएसएचओ, जीईएम तथा सीपीएसई के बीच आपसी तालमेल को और बेहतर बनाने पर था। अपने संबोधन में, सुश्री मर्सी ईपाओ ने राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (एनएसएसएच) योजना के तहत एससीध्एसटी एमएसई को बढ़ावा देने और उन्हें हर कदम पर सहयोग देने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में बताया। इसके परिणामस्वरूप, सार्वजनिक खरीद में एससीध्एसटी एमएसई की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है। इस योजना की शुरुआत के बाद से, वित्त वर्ष 2025-26 तक एससीध्एसटी एमएसई से होने वाली सार्वजनिक खरीद में 36 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। उन्होंने एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस एंड स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्रामश् (ईएएंडएसवीडीपी) के बारे में भी जानकारी दी। यह एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य एससीध्एसटी एमएसई के बीच जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सीपीएसई के साथ नेटवर्क बनाने में मदद करना है। उन्होंने सीपीएसई से आग्रह किया कि वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एक आंतरिक कार्य योजना तैयार करें। साथ ही, उन्होंने सीपीएसई से यह भी कहा कि वे वेंडर रजिस्ट्रेशनध्एनलिस्टमेंट प्रक्रिया, उत्पादोंध्सेवाओं की मैचमेकिंग, एससीध्एसटी एमएसई के साथ क्षेत्रीयध्स्थानीय स्तर पर जुड़ाव बनाने और हर कदम पर जरूरी सहयोग देने में मदद करें। जीईएम के अतिरिक्त सीईओ श्री अजीत चव्हाण ने छोटे उद्यमों को सशक्त बनाने और सार्वजनिक खरीद ढांचे के तहत महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल करने में एमएसएमई मंत्रालय के अहम योगदान को सराहा। उन्होंने बताया कि एससीध्एसटी एमएसई को टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने में मदद करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जिसमें समर्पित मार्केटप्लेस फिल्टर के जरिए एससीध्एसटी एमएसई विक्रेताओं की पहचान करना भी शामिल है। उन्होंने खरीद के अवसरों तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से सेवाओं और उद्योग वर्टिकल से विक्रेताओं को जोड़ने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सीपीएसई को सलाह दी कि वे जीईएम द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी की सेवाओं का उपयोग करें, जो उन्हें हर कदम पर जरूरी सहायता प्रदान करेंगे। इस गोलमेज चर्चा ने सीपीएसई को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली अन्य सीपीएसई के साथ बातचीत करने और अपनी कमियों या चुनौतियों को दूर करने का अवसर दिया। चर्चा में इस बात पर भी ध्यान दिया गया कि कैसे सीपीएसई और एनएसएसएच के बीच सहयोग को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, क्षमता-निर्माण की पहल और डिजिटल सहायता जैसे तरीकों का उपयोग किया जा सकता है, ताकि एससीध्एसटी और महिलाओं के स्वामित्व वाले एमएसई से खरीद को मजबूत किया जा सके।

डीआरआई ने कोलकाता एयरपोर्ट पर भारत से बाहर विदेशी मुद्रा की तस्करी के प्रयास को नाकाम कियाय 3.5 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा जब्त की गई और सात गिरफ्तार किए गए
नई दिल्ली, 10 नवम्बर, अभीतक: विदेशी मुद्रा की सीमा पार से तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) एयरपोर्ट पर विदेश जाने वाले कई यात्रियों को रोका, जो देश से बाहर विदेशी मुद्रा ले जाने का प्रयास कर रहे थे। विशिष्ट खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई के अधिकारियों ने 06.11.2026 के शुरुआती घंटों में बैंकॉक की यात्रा के दौरान 7 यात्रियों को रोका। यात्रियों के हैंड बैगेज और चेक-इन बैगेज सहित उनकी पूरी तरह से व्यक्तिगत तलाशी के बाद सामूहिक रूप से 3.12 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर, जीबीपी में मिश्रित विदेशी मुद्रा की बरामदगी और जब्ती हुई। सिंडिकेट वाहकों ने एक परिष्कृत कार्यप्रणाली का इस्तेमाल किया और मुद्रा को नोटबुक के अंदर, ट्रॉली बैग में और जूतों में दो-परत वाले छिपे हुए डिब्बों में छिपाया गया। इसमें से कुछ चेक-इन बैगेज में पैक किए गए कपड़ों की जेब में छिपा दिया गया था, और अन्य मामलों में चेक-इन और हैंड बैगेज दोनों के अंदर छिपा दिया गया था। पूछताछ करने पर, यात्री मुद्रा के स्वामित्व या वैध कब्जे को स्थापित करने के लिए कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सिंडिकेट के कुल 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उन पर फेमा विनियमों के तहत सीमा शुल्क अधिनियम का उल्लंघन करके विदेशी मुद्रा की तस्करी करने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा, कुछ अन्य यात्रियों को भी रोका गया और उनके सामान की तलाशी में 0.39 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद हुई। यात्रियों को आगे की कार्यवाही के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया। डीआरआई संगठित नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है जो विदेशी मुद्रा के अवैध तरीके से बाहर भेजकर देश की आर्थिक और राजकोषीय स्थिरता को कमजोर करता है। डीआरआई खुफिया जानकारी के आधार पर प्रवर्तन के माध्यम से भारत की आर्थिक सीमाओं की निरंतर रक्षा करता है।

असम में डीआरआई ने वन्यजीव तस्करी के अवैध प्रयास को विफल कियाय सशस्त्र संदिग्धों की खतरनाक लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 3.7 किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत बरामद किए गए
नई दिल्ली, 10 नवम्बर, अभीतक: राजस्व आसूचना महानिदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने 5 नवंबर 2026 को हाथी के दांतों की तस्करी के संबंध में मिली ठोस जानकारी के आधार पर गुवाहाटी से लगभग 27 किलोमीटर दूर सोनापुर टोल गेट के पास वन्यजीव तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। डीआरआई) के अधिकारियों ने शाम को करीब 5रू40 बजे दो दोपहिया वाहनों पर सवार पांच संदिग्धों को देखा। उनमें से एक के पास एक थैला था जिसमें हाथी के दांत होने का संदेह था। रोके जाने पर संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया। उन्होंने पीछा कर रहे अधिकारियों को डराने के लिए खुकरी और दाव लहराया और फिर थैला वहीं छोड़कर पास के गांव की ओर भाग निकले। छोड़े गए थैले की तलाशी लेने पर उसमें से हाथी के दो दांत मिले जिनकी लंबाई क्रमशः 29 इंच और 30 इंच थी और उनका कुल वजन लगभग 3.7 किलोग्राम था। इन्हें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के अंतर्गत जब्त कर लिया गया और आगे की जांच तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए असम राज्य वन विभाग को सौंप दिया गया। हाथी के दांत, वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची 1 और ष्वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर समझौते (सीआईटीईएस) के परिशिष्ट 1 के अंतर्गत संरक्षित हैं। भारतीय विधि व्यवस्था के अनुसार, ऐसी संरक्षित प्रजातियों से प्राप्त वस्तुओं का व्यापार या उनसे जुड़ा कोई भी व्यावसायिक सौदा प्रतिबंधित है। डीआरआई खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करने और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के माध्यम से वन्यजीवों की तस्करी और संरक्षित प्रजातियों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राजस्व खुफिया निदेशालय ने भोपाल में 6.642 किलोग्राम एम्फेटामाइन जब्त किया, ड्रग तस्कर गिरफ्तार
नई दिल्ली, 10 नवम्बर, अभीतक: विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने 5 नवंबर, 2026 को दिल्ली से भोपाल जा रही बस में यात्रा कर रहे एक मादक पदार्थ तस्कर को रोका। यात्री के सामान की जांच के दौरान अधिकारियों ने उसके बैग में छिपाकर रखे गए चमकीले चांदी जैसे रंग के तीन प्लास्टिक पैकेट बरामद किए। इन पैकेटों में सफेद रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ था, जिसका कुल वजन 6.642 किलोग्राम पाया गया। बरामद पदार्थ की एनडीपीएस फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जांच की गई, जिसमें एम्फेटामाइन की पुष्टि हुई। एम्फेटामिन एक मनःप्रभावी पदार्थ है, जो स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ, 1985 के अंतर्गत नियंत्रित है। एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त किए गए एम्फेटामिन को कब्जे में ले लिया गया तथा आरोपी यात्री को अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार व्यक्ति बेंगलुरु पुलिस द्वारा दर्ज किए गए एक अन्य एनडीपीएस मामले में पहले से ही जमानत पर बाहर था। यह तथ्य मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में उसकी कथित बार-बार संलिप्तता की ओर संकेत करता है। डीआरआई खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई और निरंतर प्रवर्तन के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को नष्ट करने तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजस्व खुफिया निदेशालय ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी बंदरगाह पर 4 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की लगभग 13 हजार ई-सिगरेट जब्त कीं
नई दिल्ली, 10 नवम्बर, अभीतक: प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी और वन्यजीवों तथा पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील वस्तुओं के गैर-कानूनी अंतरराष्ट्रीय व्यापार की तस्करी का पता लगाने और उसे रोकने वाली संस्था राजस्व खुफिया निदेशालय-डीआरआई के अधिकारियों ने एक विशेष सूचना के आधार पर नवी मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी के बंदरगाह पर आयात की एक खेप पकड़ी, जिसमें ई-सिगरेट होने का संदेह था। इस खेप में माल को गलत तरीके से मॉप रॉड- पोछा लगाने का डंडा घोषित किया गया था। कंटेनर की गहन जांच में उसमें घोषित मॉप रॉड की खेप में कंटेनर के निचले हिस्से में छिपाकर रखी गई 6 हजार यूटो थानोस ई-सिगरेट और 7 हजार यूटो लेंस ब्रांड की ई-सिगरेट बरामद हुईं। कुल 13 हजार ई-सिगरेट और उन्हें छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए कवर कार्गो (आड़ के रूप में घोषित माल) को सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया। इनकी कुल कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और सभी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन संबंधी प्रणालियां प्रतिबंधित हैं। जन स्वास्थ्य और लोगों को इनके हानिकारक प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से वर्ष 2019 में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध (उत्पादन, विनिर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन) अधिनियम लागू किया गया था। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 में राजस्व खुफिया निदेशालय ने महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के विभिन्न बंदरगाहों, हवाई अड्डों तथा अंतर्देशीय कंटेनर डिपो में कार्रवाई करते हुए लगभग 3 लाख 55 हजार ई-सिगरेट जब्त की हैं, जिनकी कीमत 135 करोड़ रुपये से अधिक है। ये जब्तियां सीमा पार तस्करी पर काबू पाने तथा देश के आर्थिक और जन स्वास्थ्य हितों की रक्षा करने के प्रति डीआरआई की निरंतर प्रतिबद्धता दर्शाती है।
