जे एस स्कूल के विद्यार्थियों ने शेरगढ़ पिकनिक का उठाया आनंद
झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: गांव भदानी स्थित जे एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने शेरगढ़ पिकनिक फार्म और रिजॉर्ट का भ्रमण किया । प्रवेश के दौरान वहां के लोक कलाकारों ने अपने हरियाणवी, राजस्थानी और पंजाबी डांस और करतबों के माध्यम से सभी विद्यार्थियों और टीचर्स का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने कठपुतली डांस, मैजिक शो, ट्रमपॉलिन, शूटिंग तथा झूलों का आनंद उठाया। विद्यार्थियों ने वहां पर पौष्टिक और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट, लंच तथा हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद लिया। विद्यार्थियों ने रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइन, एयर साइकिल, बुल राइडिंग, कैमल राइडिंग जैसे अनेक एडवेंचर करके अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों ने हरियाणवी, राजस्थानी और पंजाबी गानों पर आकर्षक डांस कर सभी को आनंदित कर दिया ।हॉरर मूवी, मिरर इमेज,12डी मूवी देखकर सभी विद्यार्थी आश्चर्यचकित हो गए। हरियाणवी म्यूजियम ने सभी बच्चों को हमारी प्राचीन धरोहर का अहसास करवाया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने सभी प्रकार के इंडोर और आउटडोर गेम्स के द्वारा शारीरिक कसरत की। संस्था निदेशक जोगेंदर देशवाल और प्राचार्या कृष्णा देवी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण के द्वारा बच्चों का बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने सभी टीचर्स और विद्यार्थियों को इसके लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीसी आज बहादुरगढ़ में सुनेंगी नागरिकों की समस्याएं
सुबह 11 बजे लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में होगी जनसुनवाई, सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

बहादुरगढ़, 03 नवम्बर, अभीतक: बहादुरगढ़ क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार, 04 नवम्बर को लघु सचिवालय बहादुरगढ स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई होगी। डीसी वर्षा खांगवाल बुधवार सुबह 11 बजे नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। जनसुनवाई के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि नागरिकों की शिकायतों पर उचित कार्रवाई की जा सके। नागरिकों से अपील है की कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखते हुए समाधान करवाएं।

झज्जर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘मिशन सफलता’ कार्यक्रम को लेकर स्कूल मुखियाओं को संबोधित करते डीईओ रतिंद्र सिंह।

विद्यार्थी की शैक्षणिक क्षमता पहचान उसे बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करें शिक्षक: डीईओ
झज्जर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए ‘मिशन सफलता’ का शुभारंभ’
जिलाभर के 177 विद्यालय मुखियाओं ने लिया उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का संकल्प’

झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार एडीसी जगनिवास के मार्गदर्शन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से झज्जर जिले में विशेष अभियान मिशन ‘सफलता (स्टूडेंट फोकस्ड ऐकडेमिक लर्निंग टारगेटेड एक्शन) का शुभारंभ किया गया। इस संबंध में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में जिलाभर के सभी राजकीय विद्यालयों के मुखियाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक डीईओ रतिंद्र सिंह और डीईईओ राजबाला मलिक के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बीच डॉ. सुदर्शन पुनिया द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी साझा की। उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्धारित मिशन सफलता की रूपरेखा, दिशा-निर्देशों एवं विभिन्न पहलों की विस्तार पूर्वक उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक क्षमता को पहचानकर उसे बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना भी है। इस अवसर पर डीईओ रतिंद्र सिंह ने विद्यालय मुखियाओं को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों से पिछले पांच वर्षों के बोर्ड प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करवाया जाए। अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन, सैंपल पेपर का नियमित अभ्यास, ओपन बुक टेस्ट, प्रश्न पत्रों के समयबद्ध समाधान तथा उत्तर लेखन क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही पीयर लर्निंग को प्रोत्साहित करने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विषयवार कमजोरियों की पहचान कर उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मिशन सफलता को जिले के प्रत्येक विद्यालय में पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए विद्यालय मुखिया, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सभी को एक साझा लक्ष्य के साथ कार्य करना होगा। प्रत्येक विद्यालय अपनी कार्ययोजना तैयार करे और उसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करे। वहीं डीईईओ राजबाला मलिक ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करना सभी विद्यालयों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय मुखियाओं से निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप निरंतर प्रयास करने, शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की तैयारी की नियमित मॉनिटरिंग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को अपनी वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करके परिणाम सुधारने के लिए ठोस रणनीति अपनानी होगी।
विद्यालयों को तीन जोन में विभाजित करने की रणनीति’
मिशन के अंतर्गत विद्यालयों को पिछले बोर्ड परीक्षा परिणामों और अर्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर तीन जोन में विभाजित करने की रणनीति अपनाई गई है। रेड जोन में 50 प्रतिशत से कम परिणाम वाले, येलो जोन में 51 से 80 प्रतिशत तक परिणाम वाले तथा ग्रीन जोन में 80 प्रतिशत से अधिक परिणाम वाले विद्यालयों को रखा गया है। प्रत्येक जोन के विद्यालयों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप विशेष कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति’
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह (बहादुरगढ़), सुनीता मल्हान (झज्जर), जयपाल दहिया (साल्हावास) तथा सुरेश पाल सुहाग (मातनहेल) शामिल रहे।

फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे जमा कराएं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र: संजय फोगाट’
जिला कोषाधिकारी संजय फोगाट ने पेंशनभोगियों से किया आह्वान’

झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: जिला खजाना अधिकारी संजय फोगाट ने कहा कि पेंशनभोगी स्मार्टफोन के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा का उपयोग कर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवा सकते हैं। सरकार की ओर से पेंशन भोगियों की सुविधा के लिए इस संबंध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया को सरल, सुविधाजनक और परेशानी रहित बनाना है। जिला खजाना अधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला के सभी सहायक कोषाधिकारियों और पेंशन संबंधी कार्य करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा के बारे में जागरूक करें और डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र तैयार करने व जमा करवाने में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा से पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे उन्हें इस कार्य के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पेंशनभोगियों से अभियान में भागीदारी की अपील
डीटीओ संजय फोगाट ने जिला के ऐसे सभी पेंशनभोगियों से अपील की कि वे इस अभियान का लाभ उठाते हुए अपने स्मार्टफोन के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा अपनाएं और डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अधिक से अधिक पेंशन भोगियों तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके।

झज्जर स्थित बाल भवन में मंगलवार को जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करती सीटीएम ऋतु।
झज्जर में बाल महोत्सव 2026 में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करती सीटीएम ऋतु ।
झज्जर में बाल भवन परिसर में महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देते प्रतिभागी बच्चे।

जीत के साथ उत्साह और मेहनत से भाग लेना बड़ी उपलब्धि: सीटीएम
झज्जर स्थित बाल भवन में सीटीएम ऋतु ने दीप प्रज्वलित कर चार दिवसीय बाल महोत्सव 2026 का किया शुभारंभ

झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित बाल भवन में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार से चार दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। सीटीएम ऋतु ने दीप प्रज्वलित करते हुए महोत्सव का आगाज किया। आगामी 6 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में जिला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक ने की। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने सभी अतिथिगण का स्वागत किया।
बच्चों की प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच है बाल महोत्सव
मुख्य अतिथि सीटीएम ऋतु ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत है उसे उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी कला, रचनात्मकता और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में केवल जीतना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि पूरे उत्साह और मेहनत के साथ भाग लेना भी अपने आप में एक उपलब्धि है।
बचपन की यादें साझा कर बच्चों को दिया मेहनत का संदेश
सीटीएम ऋतु ने बाल भवन के वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें अपनापन महसूस हो रहा है और बचपन की यादें ताजा हो गई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने बचपन के अनुभव साझा किए और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत तथा समय के सदुपयोग का मंत्र दिया। उन्होंने बच्चों से अपनी रुचि के अनुसार गतिविधियों में भाग लेने और प्रत्येक अवसर से कुछ नया सीखने का आह्वान किया।


जिला स्तर के विजेता मंडल और राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा
जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि 6 नवंबर तक आयोजित होने वाले बाल महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं,जिसमें लगभग 700 बच्चे भाग ले रहे हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता मंडल स्तर पर आयोजित प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। वहीं फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, दीया-कैंडल, कार्ड मेकिंग, भाषण, कलश सजावट, फन गेम, हैंडराइटिंग, रंगोली जैसी निर्धारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव को लेकर स्कूलों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता, कलात्मक कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को 14 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता संजय शर्मा और कृष्ण वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया।

लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक पांच को,15 परिवादों की होगी सुनवाई
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में होगी बैठक

झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से गठित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक गुरुवार 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे। सीटीएम ऋतु ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां जनहित से जुड़े मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 15 परिवाद रखे जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने और परिवादों से संबंधित पूर्ण जानकारी के साथ भाग लेने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं स्थायी समाधान किया जा सके।

झज्जर लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा कमेटी बैठक में दिशा-निर्देश देते एडीसी जगनिवास।

सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: एडीसी
दुर्घटनाएं रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार करें अधिकारी: एडीसी
एडीसी जगनिवास की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी रूप से कार्य जारी हैं।ऐसे में अधिकारी सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। यह निर्देश एडीसी जगनिवास ने लघु सचिवालय सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इससे पहले डीटीओ रवीश हुडा ने सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। एडीसी ने निर्देश दिए कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान करें, वहां सुधारात्मक उपाय करें और लोगों को जागरूक करने के लिए नियमित दौरे करें। एडीसी जगनिवास ने कहा कि जिला में जिन स्थानों पर दुर्घटनाएं बार-बार हो रही हैं, उन्हें हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया जाए और वहां ब्लाइंड मोड़, शार्प कर्व, अवैध कट, झाड़ियां व पेड़ की टहनियों जैसी रुकावटों को तुरंत हटाया जाए। रोड मार्किंग, कैट्स आई, रिफ्लेक्टर, साइनबोर्ड और चेतावनी संकेतक शीघ्र लगाए जाएं। उन्होंने कहा कोहरे के मौसम से पहले सभी मुख्य सड़कों पर लाइटिंग और सेफ्टी डिवाइस की व्यवस्था पूरी हो जानी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती
एडीसी जगनिवास ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि ओवरस्पीड, मोबाइल फोन का प्रयोग, ड्रंकन ड्राइविंग, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग न करने जैसे नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से चालान किए जाएं। उन्होंने कहा कि जुर्माने के साथ-साथ चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना भी जरूरी है। एडीसी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा प्रशासन के लिए शीर्ष प्राथमिकता है। फील्ड विजिट, स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान, दुर्घटना संभावित स्थानों पर त्वरित सुधार और सख्त प्रवर्तन के जरिए हादसों को न्यूनतम स्तर तक लाने की ठोस योजना बनाते हुए कार्य करें। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आज से 20 नवंबर तक धूल उड़ाने वाली तोड़फोड़ व खुले में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध: डीसी’
डीसी ने ग्रेप-2 के तहत सभी विभागों को सख्ती से नियम लागू करने के दिए निर्देश’
एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने के लिए सीएक्यूएम ने जारी किए अतिरिक्त एहतियाती निर्देश’
औद्योगिक इकाइयों, सड़कों की धूल, वाहनों के धुएं और खुले में कचरा जलाने पर भी रहेगी कड़ी निगरानी’

झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बुधवार, 5 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक अतिरिक्त एहतियाती उपाय लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत इस अवधि में धूल उत्पन्न करने वाली तोड़फोड़ गतिविधियों और खुले में निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा। निर्धारित छूट वाली गतिविधियों को छोड़कर अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर सख्ती से रोक सुनिश्चित की जाएगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को इन निर्देशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। डीसी ने सीएक्यूएम चेयरपर्सन की वीडियो कॉन्फ्रेंस उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के दूसरे चरण (ग्रेप-2) के तहत भी वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपाय लागू हैं। सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इन उपायों को पूरी गंभीरता से लागू करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर रहेगी विशेष निगरानी’
डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि 5 से 20 नवंबर तक प्रतिबंधित निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें और आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पर्याप्त कर्मचारियों एवं मशीनरी की तैनाती करते हुए इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
औद्योगिक इकाइयों और प्रदूषण के अन्य स्रोतों पर सख्ती’
डीसी ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी को औद्योगिक इकाइयों एवं अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक उत्सर्जन, वाहनों से होने वाले प्रदूषण, सड़कों की धूल तथा खुले में कूड़ा-कचरा और बायोमास जलाने जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों एवं व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
सड़कों की धूल रोकने के लिए एंटी स्मॉग गन और पानी के छिड़काव पर जोर’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए संबंधित विभाग एंटी स्मॉग गन और पानी के छिड़काव की व्यवस्था प्रभावी ढंग से करें। निर्माण स्थलों पर धूल को हवा में फैलने से रोकने के लिए जरूरी उपाय किए जाएं। खुले में कूड़ा-कचरा और फसल अवशेष जलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए जाएं और जरूरत पड़ने पर कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाए।
प्रदूषण नियंत्रण में जिलावासी भी निभाएं सक्रिय भूमिका
डीसी ने जिलावासियों से वायु प्रदूषण नियंत्रण अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नागरिक अपने वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र अपडेट रखें, लाल बत्ती पर इंजन बंद करें और वाहनों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करें। खुले में कूड़ा न डालें और न ही जलाएं। अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण के लिए प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, आरओ पॉल्युशन डॉ. सुनील श्योराण सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
झज्जर लघु सचिवालय सभागार में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी वर्षा खांगवाल।

राष्ट्रीय सर्वेक्षण के लिए झज्जर शहर सहित कई गांव चयनित: डीसी’
नवंबर माह में एनएसओ की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में करेंगी सर्वेक्षण, रोजगार से लेकर आय, यात्रा और उपभोक्ता मूल्य तक जुटाए जाएंगे आंकड़े’
सर्वेक्षण टीमों को सही एवं पूर्ण जानकारी देकर सहयोग करें नागरिक, प्राप्त आंकड़ों से तैयार होंगी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाएं’

झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा नवंबर माह में झज्जर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सर्वेक्षण संचालित किए जाएंगे। इन सर्वेक्षणों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं से जुड़े आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे, जिनका उपयोग केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण, नीति निर्धारण तथा विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि झज्जर जिला में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अंतर्गत नवंबर माह में झज्जर शहर और गांव खेड़ी आसरा का चयन किया गया है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से रोजगार, बेरोजगारी एवं श्रम भागीदारी से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे, जिससे श्रम क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी। वहीं, वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण के लिए बहादुरगढ़ को चयनित किया गया है। डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण के तहत गांव बुपनिया में परिवारों से आय एवं आर्थिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। इसी प्रकार राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण तथा घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण के लिए गांव धोड को चयनित किया गया है। इन सर्वेक्षणों के माध्यम से नागरिकों की यात्रा संबंधी आदतों, पर्यटन पर होने वाले खर्च तथा परिवहन सुविधाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की जाएगी, जो भविष्य में बेहतर नीतियों के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के लिए जिला में गांव अकेहड़ी मदनपुर, झज्जर, जसौर खेड़ी, बहादुरगढ़ और महराणा गांवों को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं के मूल्य संबंधी आंकड़े एकत्र किए जाएंगे, जिनका उपयोग महंगाई दर एवं मूल्य सूचकांक के निर्धारण में किया जाएगा। वहीं, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश व कृषि परिवारों का स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण के लिए गांव नीलाहेड़ी को चिन्हित किया गया है, जबकि गैर निगमित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए गांव सांखोल का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रशिक्षित अधिकारी टैबलेट आधारित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से जानकारी एकत्रित करेंगे। सर्वेक्षण में नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी। डीसी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में सर्वेक्षण के लिए आने वाली एनएसओ की टीमों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण से प्राप्त विश्वसनीय आंकड़े सरकार को जमीनी स्तर की वास्तविक स्थिति समझने तथा जनहित में प्रभावी योजनाएं तैयार करने में मदद करेंगे। इससे विकास प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

महिला पुरस्कारों के लिए अब 20 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन: डीसी’
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को मिलेगा सम्मान, 21 हजार से 5 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि’

झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च 2027 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए महिला पुरस्कारों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र एवं इच्छुक महिलाएं अब आगामी 20 नवंबर तक विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। यह जानकारी डीसी वर्षा खांगवाल ने दी। डीसी ने बताया कि महिलाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने, उनके योगदान को सम्मान देने तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के तहत महिलाओं को नकद राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि पुरस्कारों के अंतर्गत सुषमा स्वराज अवार्ड के लिए 5 लाख रुपये, इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के लिए 1 लाख रुपये तथा बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड के लिए 1 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त सरकारी कर्मचारी अवार्ड, सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड तथा महिला उद्यमी अवार्ड के लिए 21-21 हजार रुपये और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। सभी पुरस्कारों के साथ प्रशस्ति-पत्र भी दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन और पात्रता संबंधी जरूरी निर्देश
महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ नेहा दहिया ने बताया कि पात्र महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा के ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाली महिला के पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ निर्धारित प्रारूप में विधिवत हस्ताक्षरित शपथ-पत्र प्रस्तुत करना भी आवश्यक है। इसमें यह घोषणा करनी होगी कि संबंधित संस्था के विरुद्ध किसी भी मंच, विभाग अथवा न्यायालय में कोई प्रतिकूल मामला लंबित नहीं है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट करना होगा कि भविष्य में यदि दी गई जानकारी गलत पाई जाती है अथवा किसी प्रकार का कदाचार सिद्ध होता है, तो पुरस्कार राशि एवं उससे संबंधित मौद्रिक लाभ सरकार को वापस करना होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने पात्र महिलाओं से अपील की कि वे 20 नवंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और महिला पुरस्कारों के इस अवसर का लाभ उठाएं। आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए लघु सचिवालय में भूतल स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर रजिस्ट्रेशन जारी, महिलाएं जल्द कराएं पंजीकरण: डीसी’
डीसी वर्षा खांगवाल ने पात्र महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाने का किया आह्वान’

झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के तहत नए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला की पात्र महिलाओं से आह्वान किया है कि वे योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं पंजीकरण करवाकर सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर योजना’
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2100 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
डीसी ने पात्र महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे योजना की पात्रता एवं पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर समय रहते अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण पहल है और पात्र महिलाओं को इसका लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए।
महिलाओं को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी दें अधिकारी
डीसी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण के लिए आने वाली महिलाओं को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पंजीकरण प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना की पात्र कोई भी महिला जानकारी के अभाव में पंजीकरण से वंचित न रहे। डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने आसपास की पात्र महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दें तथा उन्हें पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना: बेरोजगारी भत्ते के लिए 30 तक करें ऑनलाइन आवेदन’
2,000 रुपये तक मिलेगा मासिक भत्ता

झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल देने के लिए सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत वर्ष 2026-27 के आवेदन 30 नवंबर 2026 तक कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी धर्मेंद्र मलिक ने जिला के सभी पात्र युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बारहवीं उत्तीर्ण, दो वर्ष का प्रमाण पत्र अथवा डिप्लोमा धारक युवाओं को 1,200 रुपये प्रतिमाह तथा स्नातक या उससे उच्च शिक्षा प्राप्त अथवा तीन वर्ष का डिप्लोमा धारक युवाओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। पात्रता की शर्तों के बारे में उन्होंने बताया कि आवेदक का हरियाणा का मूल निवासी होना और 1 नवंबर 2026 तक राज्य के किसी भी रोजगार कार्यालय में कम से कम लगातार तीन वर्ष से पंजीकृत होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह किसी संस्थान में विद्यार्थी या प्रशिक्षु नहीं होना चाहिए, न ही स्वयं नियोजित हो और न ही सक्षम युवा योजना का लाभार्थी हो। इसके अलावा आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार के पास 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की रिहायशी या वाणिज्यिक संपत्ति अथवा 2 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि भी नहीं होनी चाहिए। इच्छुक युवा विभागीय वेबसाइट ीतमगण्हवअण्पद पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आधार से जुड़ी बैंक पासबुक, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापित संपत्ति संबंधी शपथ पत्र तथा स्व-घोषणा पत्र संलग्न करना आवश्यक है। विवाहित महिला आवेदकों को ससुराल पक्ष का राशन कार्ड भी प्रस्तुत करना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विभागीय नियमों और शर्तों को पूरा करने वाले युवा अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते वेबसाइट पर पंजीकरण एवं आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि वे योजना के लाभ से वंचित न रहें।

रेवाड़ी में 19-20 नवंबर को सजेगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का मंच
2100 से 4100 तक की राशि के विजेता प्रतिभागियों को दिए जाएंगे नकद इनाम

रेवाड़ी, 03 नवम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के निर्णय अनुसार, आगामी 19 और 20 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। युवाओं की कला, सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार यह महोत्सव इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू), मीरपुर के कल्पना चावला सभागार के इनडोर परिसर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की मुख्य थीम भारत सरकार के निर्देशानुसार श्नशा मुक्त युवा, विकसित भारतश् रखी गई है। एडीसी ने बताया कि इस महोत्सव को पूरी तरह इनडोर स्वरूप में गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष है उन सभी से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण करवाकर इस महाकुंभ का हिस्सा बनें।
महोत्सव की मुख्य विधाएं और उनके नियम
इस दो दिवसीय महोत्सव में मुख्य रूप से 5 सांस्कृतिक विधाएं और 1 म्यूजिकल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सभी विधाओं के लिए सामान्य नियम।
आयु सीमा: प्रतिभागी की आयु दिनांक 17.08.2026 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।
पात्रता: पिछले वर्ष के विजेता प्रतिभागी इस वर्ष पात्र नहीं होंगे। एक छात्र केवल एक ही विधा में भाग ले सकता है।
पंजीकरण: सभी प्रतिभागियों का श्डल ठींतंज च्वतजंसश् (माई भारत पोर्टल) पर ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है।
सामग्री की शुद्धता: किसी भी प्रस्तुति में आपत्तिजनक भाषा, अश्लीलता या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री की अनुमति नहीं होगी। सभी स्क्रिप्ट की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी।
प्रतियोगिताओं का विवरण: ग्रुप लोक नृत्य
थीम: नशा मुक्त युवा, विकसित भारतश् पर आधारित (भारतीय शैली)।
सदस्य संख्यारू अधिकतम 10 सदस्य (7 कलाकार ़ 3 सहयोगीध्स्टाफ)। आयु सीमा 18-40 वर्ष (सहयोगी स्टाफ हेतु)।
समय: 5 से 8 मिनट।
ग्रुप लोक गीत
थीम: नशा मुक्त युवा, विकसित भारत।
नियम: भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं के पारंपरिक लोक गीतों पर आधारित। फिल्मों के गानों या गानों के रीमिक्स (डमकसमल) की अनुमति नहीं है।
समय: 5 से 8 मिनट।
नुक्कड़ नाटक
थीम: नशा मुक्त युवा, विकसित भारत।
भाषा व समय: हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा। अधिकतम समय 7 मिनट।
सदस्य संख्यारू टीम में अधिकतम 10 प्रतिभागी हो सकते हैं।
पेंटिंग (इंडिविजुअल)
थीम व माध्यम: नशा मुक्त युवा, विकसित भारत: थीम पर पेंसिल, एक्रेलिक, वॉटर कलर या क्रेयॉन।
साइज व समय: ए 3 साइज शीट पर अधिकतम 6 घंटे का समय मिलेगा। शीट पर किसी संस्था या ब्रांड का नाम नहीं होना चाहिए।
कविता लेखन (इंडिविजुअल)
नियम: कविता पूरी तरह मौलिक होनी चाहिए। नकल, साहित्यिक चोरी या कॉपीराइट उल्लंघन पाए जाने पर अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। भाषा हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय होगी। समय सीमा 90 मिनट है।
पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता
नियम: केवल पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्र जैसे ढोल, नगाड़ा, बांसुरी, सारंगी, इकतारा, खड़ताल, तबला आदि बजाने की अनुमति होगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग प्रतिबंधित है।
विजेताओं को मिलेगी ये पुरस्कार राशि
प्रधानाचार्य-कम-जिला युवा समन्वय अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं, टीमों को 2100 से 4100 तक प्रति प्रतिभागी नकद पुरस्कार और योग्यता प्रमाण पत्र से नवाजा जाएगा। जिला स्तर के विजेता आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों का विवरण
प्रथम स्थान: ₹4,100 नकद प्रति प्रतिभागीध्टीम
द्वितीय स्थान: ₹3,100 नकद।
तृतीय स्थान: ₹2,100 नकद।
संस्थानों को निर्देश: आज ही करवाएं रजिस्ट्रेशन
प्रशासन ने जिले के सभी राजकीय व निजी आईटीआई, राजकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने खंड स्तर पर युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए ब्लॉक यूथ कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार तेज कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए प्रतिभागी अपने नजदीक किसी भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में जाकर सहायता ले सकते हैं।

शहर में सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने पर नगर परिषद रेवाड़ी के जेई सस्पेंड
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा, सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

रेवाड़ी, 03 नवम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग द्वारा सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने पर नगर परिषद रेवाड़ी के जेई कुशल यादव सस्पेंड किया गया है। डीसी ने बताया कि यह कार्रवाई हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा जिला के प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा द्वारा रेवाड़ी शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर की गई है। उन्होंने रेवाड़ी लघु सचिवालय में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने पर नगर परिषद रेवाड़ी के जूनियर इंजीनियर (जेई) कुशल यादव को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। प्रशासनिक सचिव के निर्देशों की अनुपालना में हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग द्वारा निलंबन आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जिला नगर आयुक्त रेवाड़ी को संबंधित नियमों के तहत जेई के विरुद्ध आरोप पत्र का मसौदा तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से सफाई व्यवस्था की निगरानी करें और कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

कृषि विभाग की टीम फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को कर रही जागरूक
रेवाड़ी, 03 नवम्बर, अभीतक: कृषि विभाग की टीम किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के जिला के गांवों में जाकर जागरूक कर रही हैं। इसी उद्देश्य से दिनेश शर्मा सहायक कृषि अभियन्ता रेवाड़ी, सुनिल कुमार कृषि विकास अधिकारी (कृषि यन्त्र) और जोगेन्द्रपाल, कनिष्ठ अभियन्ता ने गांव खेडा आलमपुर, कतोपुरी बुजुर्ग, व पाल्हावास का दौरा किया। उन्होंने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस दौरान सहायक कृषि अभियन्ता, दिनेश शर्मा ने किसानों को बताया कि पराली को जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, मिट्टी की जैविक गुणवत्ता प्रभावित होती है। मिट्टी में मौजूद मित्र कीट नष्ट हो जाते है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि कोई भी किसान खेतो में पराली न जलाएं व इसके लिए दूसरे किसानों को भी जागरूक करे। खेतों में आग लगाने से खेतों मे छोटे-छोटे कणों से पी. एम. 2.5 का स्तर अत्यधिक बढ जाता है। इससे सिर दर्द व सांस लेने में तकलीफ होती है। उन्होंने बताया कि पराली का प्रबंधन करने के लिए आज किसानों के पास विकल्प मौजूद है। किसान सुपर सीडर, रिर्वसीबल एम बी प्लॉव, जीरो टिल सीड ड्रिल, रोटावेटर व हैरो आदि की सहायता से धान की फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाएं। हरियाणा सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन करने के लिए सी आर एम स्कीम लागू की हुई है। इस योजना में पराली नहीं जलाने व इसका प्रबंधन करने वाले किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड प्रोत्साहन राशी दी जाती है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करने व प्रोत्साहन राशी की प्रक्रिया के लिए 132 गाँवो में 43 नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इस दौरान सीधी बिजाई तकनीक से धान की बिजाई करने वाले किसानों की पैदावार का भी आकलन किया गया। इस तकनीक से बिजाई करने वाले किसानों ने बताया कि इस विधी के प्रयोग से उनकी फसल की पैदावार में बढोतरी हुई है व सरकार द्वारा 4500 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशी के रूप में भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

राज्य से मिठाई, मावा, दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 1,288 सैंपल एकत्र किए जा चुके हैं, जिनमें से 170 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे: स्वास्थ्य मंत्री
जांच में 140 सैंपल सब-स्टैंडर्ड तथा 30 सैंपल मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाए गए हैं: आरती सिंह राव
कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग ने विभिन्न जिलों में छापेमारी कर अब तक लगभग 50,000 किलोग्राम मिलावटी मिठाइयों और नकली पनीर को मौके पर ही नष्ट करवाया है

चंडीगढ़, 03 नवम्बर, अभीतक: त्यौहारों के इस पावन अवसर पर प्रदेश की जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ चैतरफा शिकंजा कस दिया है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। स्वास्थ्य मंत्री के दिशा -निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आगामी दीपावली के मद्देनजर 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया है, जो दीपावली तक निरंतर जारी रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक पूरे राज्य से मिठाई, मावा, दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 1,288 सैंपल एकत्र किए जा चुके हैं। इनमें से 861 सैंपल की प्रयोगशाला जांच पूरी हो चुकी है, जिनमें से 170 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच में 140 सैंपल सब-स्टैंडर्ड तथा 30 सैंपल मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाए गए हैं। कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग ने विभिन्न जिलों में छापेमारी कर अब तक लगभग 50,000 किलोग्राम मिलावटी मिठाइयों और नकली पनीर को मौके पर ही नष्ट करवाया है। उपभोक्ताओं की सुरक्षा और जागरूकता को सर्वोपरि बताते हुए आरती सिंह राव ने कहा कि जिन भी दुकानदारों और विक्रेताओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनके नाम और पते एफडीए हरियाणा के आधिकारिक पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से अपलोड किए जा रहे हैं ताकि आम जनता सतर्क रह सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसके अलावा, खाद्य पदार्थों का परिवहन करने वाली गाड़ियों की सीमाओं व मार्गों पर चेकिंग की जा रही है और मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित रंगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राज्य में सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने एनालॉग-पनीर के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की सख्त निगरानी के आदेश दिए हैं। साथ ही, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी हलवाई की दुकानों, रेस्टोरेंट और मिठाई के डिब्बोंध्पैकिंग बॉक्सों पर यह स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य कर दिया गया है कि संबंधित मिठाई श्देशी घीश् से बनी है या श्खाद्य तेलश् से। जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए करनाल और चंडीगढ़ स्थित फूड एनालिसिस लेबोरेटरीज को प्राथमिकता के आधार पर 48 घंटे के भीतर सैंपल रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मौके पर तत्काल जांच की सुविधा प्रदान करने के लिए 5 मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबको राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। यदि किसी उपभोक्ता को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर संदेह है, तो वे अपनी शिकायतें केंद्र सरकार के थ्वैब्वै पोर्टल (ूूूण्विेबवेण्हवअण्पद) पर या सीधे ई-मेल (रबविवकण्किं.ीतल/हवअण्पद) के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

एनएसओ (एफओडी) की ओर से किया जा रहा सर्वेक्षण कार्य
नागरिक सर्वेक्षण की सूचनाएं देने में करें सहयोग: सीनियर सांख्यिकी अधिकारी जयभगवान
विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण के लिए किया जा रहा है सर्वेक्षण कार्य

रेवाड़ी, 03 नवम्बर, अभीतक: भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) द्वारा वर्ष 1950 से परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से विभिन्न सामाजिक-आर्थिक विषयों पर सूचनाएं एकत्र करने का कार्य किया जा रहा है। सीनियर सांख्यिकी अधिकारी जयभगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सर्वेक्षणों से प्राप्त आंकड़े देश एवं राज्य स्तर पर विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण, उनके प्रभाव के आकलन तथा सामाजिक-आर्थिक स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं। इन सर्वेक्षणों में एकत्र की गई सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से नवंबर 2026 माह के दौरान रेवाड़ी जिले के विभिन्न गांवों में भी एनएसओ (एफओडी) द्वारा सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस), वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण (एएसयूएसई), राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस), उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस), स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण (एसएएस), प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण (एमपीएस) तथा सेवा क्षेत्र में सम्मिलित प्रतिष्ठानों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसआईएसएसई) पर विशेष सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के दौरान प्रशिक्षित एनएसओ अधिकारी चयनित परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से सुरक्षित डिजिटल उपकरणों एवं अधिकृत वेब पोर्टल के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जाएगी। सीनियर सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि रेवाड़ी जिले में गैर निगमित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए गांव अकेड़ा (292) प्ट 1. ठस् 13, धारूहेड़ा प्ट 2. ठस् 7, जोनियावास (296), आवधिक श्रम श्सर्वेक्षण में रेवाड़ी प्ट 1ठस् 19, गंगायाचा अहीर (222), राष्ट्रीय पारिवारिक आय सर्वेक्षण में गांव गढ़ी कोसली, खेडी कोसली, सुलखा बावल, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण में गांव पाल्हावास, रेवाड़ी खरखडा, धारूहेड़ा, प्रवासन संबंधी विवरण में गांव निमोठ, गणपत नगर, रेवाड़ी, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश व कृषि परिवारों का स्तिथि मूल्यांकन सर्वेक्षण में गांव झाबुआ (68) बावल शामिल है। उन्होंने बताया कि इन सर्वेक्षणों में एकत्र की गई सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। किसी भी रिपोर्ट अथवा प्रकाशित आंकड़ों में सर्वेक्षण में शामिल परिवारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान उजागर नहीं की जाती है। उन्होंने ने सभी चयनित परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया है कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करने में आवश्यक सहयोग दें। जनता का सहयोग देश के लिए विश्वसनीय सांख्यिकीय आधार तैयार करने तथा बेहतर नीति निर्माण एवं राष्ट्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

झज्जर जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए ‘मिशन सफलता’ का शुभारंभ
177 विद्यालय मुखियाओं ने लिया उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का संकल्प

झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास के मार्गदर्शन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से झज्जर जिले में विशेष अभियान मिशन ‘सफलता’ (स्टूडेंट फोकस्ड ऐकडेमिक लर्निंग टारगेटेड एक्शन ) का शुभारंभ किया गया। इस संबंध में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के 177 विद्यालय मुखियाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ डॉ. सुदर्शन पुनिया द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से किया गया। उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्धारित मिशन सफलता की रूपरेखा, दिशा-निर्देशों एवं विभिन्न पहलों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक क्षमता को पहचानकर उसे बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना भी है।
विद्यालयों को तीन जोन में विभाजित करने की रणनीति
मिशन के अंतर्गत विद्यालयों को पिछले बोर्ड परीक्षा परिणामों और अर्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर तीन जोन में विभाजित करने की रणनीति अपनाई गई है। रेड जोन में 50 प्रतिशत से कम परिणाम वाले, येलो जोन में 51 से 80 प्रतिशत तक परिणाम वाले तथा ग्रीन जोन में 80 प्रतिशत से अधिक परिणाम वाले विद्यालयों को रखा गया है। प्रत्येक जोन के विद्यालयों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप विशेष कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय मुखियाओं को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों से पिछले पाँच वर्षों के बोर्ड प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करवाया जाए। अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन, सैंपल पेपर का नियमित अभ्यास, ओपन बुक टेस्ट, प्रश्नपत्रों के समयबद्ध समाधान तथा उत्तर लेखन क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही पीयर लर्निंग को प्रोत्साहित करने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विषयवार कमजोरियों की पहचान कर उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मिशन सफलता को जिले के प्रत्येक विद्यालय में पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए विद्यालय मुखिया, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सभी को एक साझा लक्ष्य के साथ कार्य करना होगा। प्रत्येक विद्यालय अपनी कार्ययोजना तैयार करे और उसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करना सभी विद्यालयों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय मुखियाओं से निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप निरंतर प्रयास करने, शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की तैयारी की नियमित मॉनिटरिंग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को अपनी वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करके परिणाम सुधारने के लिए ठोस रणनीति अपनानी होगी।
खंड शिक्षा अधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति
बैठक में के खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें शेर सिंह (बहादुरगढ़), सुनीता मल्हान (झज्जर), जयपाल दहिया (साल्हावास) तथा सुरेश पाल सुहाग (मातनहेल) शामिल रहे। बैठक के अंत में सभी 177 विद्यालय मुखियाओं ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर एवं उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए मिशन सफलता को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अपने-अपने विद्यालयों में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार निरंतर प्रयास करने का सामूहिक संकल्प लिया।

झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक’
झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं विभिन्न सुरक्षा विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति एवं रोड सेफ्टी निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा शहर स्थित एच .आर. ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। साइबर अपराधों से बचाव, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी के साथ ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।यातायात नियमों के संबंध में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग तथा सड़क पर सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सुरक्षा और नशा मुक्त जीवन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

डीसीपी मुख्यालय फैसल खान ने किया साइबर क्राइम थाना झज्जर का औचक निरीक्षण, अनुसंधानकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश’
साइबर अपराधियों के खिलाफ तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर करें कार्रवाई, पीड़ितों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार को दें प्राथमिकता
पिछले माह साइबर क्राइम थाना की टीम ने 21 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 33 लाख 36 हजार रुपये से अधिक की ठगी की रकम बरामद करने में मिली कामयाबी
साइबर ठगी होने पर गोल्डन ऑवर यानी पहले एक घंटे में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें शिकायत, समय रहते ठगी की रकम को फ्रीज करवाने और वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है

झज्जर, 03 नवम्बर, अभीतक: साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को डीसीपी मुख्यालय फैसल खान ने साइबर क्राइम थाना झज्जर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इसके साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई एवं पुलिस कर्मचारियों के लिए संचालित मैस का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की।इस दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड के एक मामले में थाना पहुंचे पीड़ित से बातचीत कर उसकी समस्या एवं शिकायत के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मचारियों को पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके उपरांत डीसीपी मुख्यालय ने थाने में तैनात सभी अनुसंधानकर्ताओं की बैठक लेकर साइबर अपराधों की जांच एवं लंबित मामलों के निपटान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ करें। साइबर ठगी का शिकार होने वाले व्यक्ति के लिए अपनी मेहनत की कमाई गंवाना बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसी स्थिति में पीड़ित व्यक्ति पुलिस से ही सहयोग और न्याय की उम्मीद रखता है। इसलिए प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसके साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी संसाधनों, डिजिटल साक्ष्यों एवं आधुनिक जांच तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही साइबर अपराधों के नए तरीकों, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में आमजन को लगातार जागरूक किया जाए।
साइबर ठगी होने पर गोल्डन ऑवर में करें शिकायत, हेल्पलाइन नंबर 1930 है बेहद महत्वपूर्ण
डीसीपी मुख्यालय फैसल खान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि साइबर ठगी होने पर बिल्कुल भी घबराएं नहीं और बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। साइबर अपराध की घटना के तुरंत बाद का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिसे गोल्डन ऑवर (ळवसकमद भ्वनत) कहा जाता है। विशेष रूप से ठगी होने के पहले एक घंटे के भीतर शिकायत करने से ठगी की रकम को संबंधित बैंक खातों में समय रहते होल्ड या फ्रीज करवाने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पीड़ित की रकम वापस मिलने की उम्मीद भी अधिक रहती है। इसलिए शिकायत करने में देरी न करें। 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in  पर भी शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि समय पर दी गई सूचना साइबर ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
21 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी, 33.36 लाख रुपये से अधिक बरामद
डीसीपी मुख्यालय ने साइबर क्राइम थाना की टीम का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि पिछले माह पुलिस टीम ने हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और मिजोरम सहित विभिन्न राज्यों में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इनमें 5 आरोपी हरियाणा तथा 16 आरोपी अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने विभिन्न राज्यों में लगातार मेहनत एवं तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई तथा ठगी की गई 33 लाख 36 हजार रुपये से अधिक की राशि बरामद करने में कामयाबी हासिल की। डीसीपी मुख्यालय ने पुलिस टीम को इसी प्रकार पेशेवर दक्षता, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा साइबर अपराध पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर साइबर क्राइम थाना प्रबंधक निरीक्षक दर्शन सिंह सहित थाने में तैनात सभी अनुसंधानकर्ता एवं अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

स्कूल में विद्यार्थियों व बस चालकों को सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
बहादुरगढ़, 03 नवम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्वारा Scolar Global Senior Secondary School, नूना माजरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं स्कूल बस चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के संबंध में जागरूक किया गया।इस दौरान मानस हेल्पलाइन नंबर 1933, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा आपातकालीन सहायता नंबर 112 की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों और बस चालकों को किसी भी प्रकार की नशे संबंधी समस्या, साइबर ठगी अथवा आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।झज्जर पुलिस द्वारा आमजन, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हुए पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बीच की गई है। सोमवार को करीब 150 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर जुटे थे। उन्होंने वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार का ट्रांसफर रद्द कर उन्हें पुरानी पोस्टिंग पर वापस भेजने की मांग की थी। वशिष्ठ ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

दीपावली पर एक दीया शहीदों के नाम मुहिम से अब जुड़ने लगी शिक्षण संस्थाएं, टीआईटी स्कूल के छात्रों ने मुहिम से जुड़ने की ली शपथ
भिवानी, 03 नवम्बर, अभीतक: जर्नलिस्ट क्लब भिवानी की दीपावली पर एक दीया शहीदों के नाम मुहिम से अब शिक्षण संस्थाएं जुड़ने लगी है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को शहर का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान टीआईटी स्कूल में छात्रों को क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुखबीर सिंह द्वारा दीपावली पर एक दीया शहीदों के नाम जलाने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर कौशिक भी उपस्थित रहे। इस मौके पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुखबीर सिंह ने बताया कि जर्नस्टि क्लब भिवानी की यह मुहिम पिछले आठ सालों से क्लब के प्रधान ईश्वर धामु के नेतृत्व में चलाई जा रही है। यह मुहिम अपने देश में ही नहीं विदेशों में बसे भारतीयों में भी लोकप्रिय हो रही है। सुखबीर सिंह ने छात्रों को बताया कि देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपनी जान निछावर करने वाले शहीदों का जो कौम सम्मान नहीं करती वो कौम खत्म हो जाती है। हमें राष्ट्र प्रेम और सम्मान के लिए अपने शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली पर एक दीया शहीदों के नाम जला कर हम अपने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होने बताया कि इस बार से क्लब ने युवा पीढ़ी को भी इस मुहिम से जोड़ने का निर्णय लिया है। इस मुहिम में भिवानी के अलावा तोशाम और लोहारू के शिक्षण संस्थाओं को भी शामिल किया है। सुखबीर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली की पूर्व संध्या 7 नवम्बर को क्लब के सदस्य नेहरू पार्क के शहीद स्थल पर जाकर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा 5 नवंबर को आंशिक रूप से रद्द रहेगी। रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रद्द किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09006, भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो 5 नवंबर को भिवानी से प्रस्थान करेगी। वह रेल बोरीवली तक ही संचालित होगी। अर्थात बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

हरियाणा यूथ कांग्रेस में अनुशासनहीनता को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने सख्त रुख अपनाया है। 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित “वोट-चोरी रैली” में शामिल न होने वाले 10 प्रमुख पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर की गई है। 2 नवंबर को जारी निलंबन पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अगले आदेश तक ये सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त रहेंगे।

डीसी की फटकार से सिटी स्टेशन रोड़ पर रातों-रात बने स्पीड ब्रेकर और दुरूस्त किए अधूरे कट
समाधान शिविर में समस्या सामने आने पर डीसी साहिल गुप्ता ने तुरंत मौके पर भेजा था हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मचारी को

भिवानी, 03 नवम्बर, अभीतक: समाधान शिविर के दौरान डीसी साहिल गुप्ता की सख्ती काम आई। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शहीद भगत सिंह चैक से सिटी रेलवे स्टेशन को जाने वाले मुख्य सडक मार्ग पर रातों-रात स्पीड ब्रेकर बनवाए और अवैध कटों पर अधूरे कार्य को पूरा करवाया। इससे जहां एक तरफ यहां से हर रोज गुजरने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली है, वहीं क्षेत्रवासियों ने डीसी का आभार जताया है। उल्लेखनीय है अभी कुछ समय पहले ही शहीद भगत सिंह चैक से सिटी रेलवे स्टेशन को जाने वाले मुख्य सडक मार्ग पर डिवाईडर को बनाने व सडक मार्ग के नवीनीकरण का कार्य हुआ है, लेेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा सेक्टर 13 से सिटी स्टेशन पर मिलाने वाली सडक पर और नेता जी सुभाषचंद्र बोस ग्रीन बेल्ट से सेक्टर 23 में उतरने वाली सडक के पास कटों को अधूरा छोड़ दिया गया। इतना ही नही इस मुख्य सडक पर कहीं भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए, जबकि कई जगहों पर कट होने के चलते यहां पर अक्सर हादसे होते हैं।

हरियाणा में STF टीम की बड़ी रेड, 25 हजार जिंदा कारतूस समेत आरोपीयों और एक महिला को किया गिरफ्तार
हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के रोहद टोल पर STF रोहतक ने बड़ी रेड की है। इस रेड के दौरान STF टीम को टाटा हैरियर गाड़ी से करीब 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
इतनी भारी मात्रा में 32 बोर और 315 बोर के कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। इस रेड के दौरान गाड़ी में सवार कई आरोपी समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल के पास STF ने की कार्रवाई।
DSP शमशेर दहिया और इंस्पेक्टर योगेंद्र दहिया की अगुवाई में हुई रेड।
सूत्रों का दावा, सिरसा के एक गन हाउस से कारतूस खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे आरोपी।
यूपी चुनाव से पहले कारतूसों की सप्लाई के कथित नेटवर्क की जांच में जुटी STF
पिछले काफी समय से STF की रडार पर थे आरोपी।
इतनी बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।
STF के वरिष्ठ अधिकारी आज कर सकते हैं पूरे मामले का खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस की संभावना।
25 हजार कारतूसों की बरामदगी से हथियारों की अवैध सप्लाई के नेटवर्क पर उठे सवाल।

सोनीपत: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ा
Aqi
पहुंचा 341 पर दिल्ली एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण
ग्रैप-2 लागू, होटल-रेस्तरां में कोयले और लकड़ी से खाना पकाने पर रोक
वायु गुणवत्ता बिगड़ने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने लिया फैसला
होटल, ढाबों और रेस्तरां में तंदूर व भट्ठियों में कोयले-लकड़ी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दूसरे चरण की पाबंदियां लागू
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करने के निर्देश
एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर कड़ीन निगरानी रखने की तैयारी
खुले में कचरा जलाने और धूल उड़ने से रोकने के लिए बढ़ाई जाएगी सख्ती
नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर हो सकती है कार्रवाई

भव्य श्री सुंदरकांड पाठ का पावन निमंत्रण
बालाजी सरकार के समस्त प्रिय भक्तजनों को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता हो रही है कि आज मंगलवार को सिद्ध पीठ श्री बालाजी के पावन दरबार (हनुमान वाटिका), सेक्टर-7, पंचकूला में श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर अग्रवाल सभा, पंचकूला के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण भी श्री बालाजी महाराज के दरबार में शीश नवाने एवं उनका आशीर्वाद व आभार प्रकट करने हेतु विशेष रूप से पधार रहे हैं। अतः आप सभी बालाजी महाराज के प्रिय भक्तजनों से सादर निवेदन है कि अपने समस्त परिवार सहित इस पावन धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर श्री बालाजी महाराज का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें एवं पुण्य के भागी बनें।
विशेष निवेदन
कृपया सुंदरकांड पाठ की समाप्ति के पश्चात प्रभु का प्रसाद अवश्य ग्रहण करें।
निवेदक
श्री मुरारी लाल गोयल
सेक्टर-7, पंचकूला
श्री योगराज बंसल
सचिव
श्री दुर्गा मंदिर सभा, सेक्टर-7, पंचकूला

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित
बैठक में कुल 7 एजेंडे रखे गए और उन सबको मंजूरी दी गई
संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा
मंत्रिमंडल ने हरियाणा ट्रैवल एजेंट पंजीकरण एवं विनियमन नियम, 2026 को मंजूरी प्रदान की
इन नियमों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को धोखाधड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंटों, अवैध विदेश भर्ती, मानव तस्करी और श्डंकी रूटश् जैसी अवैध गतिविधियों से बचाना
अब प्रदेश में ट्रैवल एजेंट का व्यवसाय करने वाले सभी नए एवं पहले से कार्यरत एजेंटों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा
प्रत्येक नए कार्यालय अथवा शाखा के लिए अलग पंजीकरण कराना होगा
प्रत्येक सेवा श्रेणी के लिए भी अलग पंजीकरण आवश्यक होगा
पासपोर्ट सेवाएं, टूर एवं ट्रैवल एजेंसी सेवाएं, स्टडी वीजा कंसल्टेंसी और टिकटिंग सेवाएं शामिल
पुलिस सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा 30 दिनों के भीतर पंजीकरण प्रमाणपत्र किया जाएगा जारी
यह प्रमाणपत्र तीन वर्ष तक वैध रहेगा
पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों की जिला-वार सूची और उनके पंजीकरण प्रमाणपत्र अंत्योदय सरल पोर्टल तथा गृह विभाग एवं पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे
मंत्रिमंडल ने हरियाणा एजुकेशनल कॉलेज कैडर (ग्रुप-सी) सेवा नियम, 1986 में संशोधन को मंजूरी दी
अब जूनियर लेक्चर असिस्टेंट के पद पर सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के लिए अभ्यर्थी का भौतिक, रसायन, गणित या जीव विज्ञान विषयों के साथ 10़2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा
सीधी भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त कॉलेज में लैबोरेटरी अटेंडेंट के रूप में पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा
पदोन्नति के लिए 10़2 या समकक्ष योग्यता तथा नियमित नियुक्ति के बाद लैबोरेटरी अटेंडेंट के रूप में पांच वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया
सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई
मंत्रिमंडल ने 16 नवंबर, 2021 को अधिसूचित ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स नीति में संशोधनों को मंजूरी प्रदान की
टीडीआर प्रमाणपत्र के मूल्यांकन की गणना के फार्मूले में बदलाव किया गया है
अब भूमि का मूल्यांकन आवेदन जमा करने की तिथि पर लागू औसत कलेक्टर दर के आधार पर होगा जिस स्थान पर टीडीआर का उपयोग किया जाना है, उस भूमि का मूल्यांकन भी आवेदन जमा करने की तिथि पर लागू औसत कलेक्टर दर के आधार पर होगा
संशोधित फार्मूला उन सभी लंबित आवेदनों पर भी लागू होगा, जिनमें टीडीआर उपयोग प्रमाणपत्र जारी करने की अनुमति नहीं दी गई है और उपयोग के लिए सैद्धांतिक मंजूरी भी प्रदान नहीं की गई
टीडीआर प्रमाणपत्रों के उपयोग का दायरा बढ़ाया गया अब इन प्रमाणपत्रों का उपयोग उसी डेवलपमेंट प्लान के साथ-साथ प्रदेश के किसी भी कम संभावित विकास योजना में भी किया जा सकेगा पहले इनका उपयोग केवल उसी डेवलपमेंट प्लान तक सीमित था, जिसके लिए प्रमाणपत्र जारी किया जाता था
मंत्रिमंडल ने नई लैंड पूलिंग पॉलिसी-2026 को मंजूरी प्रदान की
इसका उद्देश्य विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना
नई नीति के तहत स्वीकृत लेआउट प्लान के अनुसार परियोजना के कुल बिक्री योग्य क्षेत्र का 50 प्रतिशत हिस्सा भू-मालिकों को तथा शेष 50 प्रतिशत हिस्सा विकास एजेंसी को दिया जाएगा
भू-मालिकों के 50 प्रतिशत हिस्से में से पात्रता के अनुसार कुछ हिस्सा वाणिज्यिक साइट के रूप में दिया जाएगा
भू-मालिकों को दिए जाने वाले विकसित प्लॉट का न्यूनतम आकार निर्धारित किया गया
आवासीय प्लॉट 100 वर्ग मीटर, संस्थागत प्लॉट 500 वर्ग मीटर और औद्योगिक प्लॉट 250 वर्ग मीटर होगा
लैंड एंटाइटलमेंट सर्टिफिकेट धारक अपने प्रमाणपत्रों को आपस में जोड़कर बड़े आकार के विकसित प्लॉट के लिए संयुक्त रूप से आवेदन कर सकेंगे
भू-मालिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रति एकड़ प्रति वर्ष 1 लाख रुपये की अंतरिम वित्तीय सहायता दी जाएगी
यह राशि भूमि के योगदान के अनुपात में चार वर्ष तक, सेल डीड के पंजीकरण की तिथि से देय होगी
हमारी सरकार लगातार गौशालाओं के विकास गवर्नमेंट संरक्षण की दिशा में उठा रही है महत्वपूर्ण कदम- मुख्यमंत्री
इसी दिशा में गौशालाओं को चारे के लिए व शैड के निर्माण के लिए दी जाती है अनुदान राशि
गत दिवस हमने प्रदेश की 629 गौशालाओं को 86 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि प्रदान की

पर्यावरण प्रदुषण रोकने को लेकर एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप का दूसरा चरण लागू: डीसी साहिल गुप्ता
डीसी ने संबंधित विभागों को दिए ग्रेप के दूसरे चरण के तहत आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश

भिवानी, 03 नवम्बर, अभीतक: डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होने के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दो नवंबर को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के दूसरे चरण को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। प्रदूषण बढने और आगामी दिनों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब रहने के पूर्वानुमान को देखते हुए सीएक्यूएम द्वारा यह निर्णय लिया गया है। वहीं दूसरी ओर डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में वायु प्रदुषण के नियंत्रण को लेकर आवश्यक कदम उठाएं और ग्रेप के दूसरे चरण की नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें। पर्यावरण प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा 30 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 05 से 20 नवंबर 2026 तक धूल उत्पन्न करने वाली सभी प्रकार की तोडफोड़ एवं खुले में होने वाली निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध हाईवे, सडक, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, बिजली की ट्रांसमिशन लाइन, पाइपलाइन एवं दूरसंचार संबंधी निर्माण कार्यों पर भी लागू होगा। हालांकि, रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, अस्पताल, जलापूर्ति एवं स्वच्छता, राष्ट्रीय सुरक्षाध्रक्षा तथा राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं को आदेश में निर्धारित छूट प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि ग्रैप के पहले चरण के तहत दिए निर्देशानुसार निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, निर्माण सामग्री और मलबे को ढककर रखना, मलबे के परिवहन में ढके वाहनों का उपयोग, एंटी-स्मॉग गन व पानी के छिडकाव जैसे उपाय लागू रहेंगे। 500 वर्ग मीटर या इससे अधिक क्षेत्रफल वाले निर्माण एवं तोडफोड़ स्थलों को संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण और निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। ठोस कचरे, निर्माण मलबे और औद्योगिक व खतरनाक कचरे का नियमित उठान सुनिश्चित किया जाएगा तथा खुले में कचरा डालने और जलाने पर रोक रहेगी। लैंडफिल स्थलों पर आग की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।क्षेत्रीय अधिकारी ने आम जनता, निर्माण एजेंसियों, ठेकेदारों एवं संबंधित विभागों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान प्रतिबंधित निर्माण एवं तोडफोड़ गतिविधियां न करें तथा सीएक्यूएम के आदेशों का सख्ती से पालन करें तथा वायु प्रदूषण नियंत्रण में प्रशासन का सहयोग करें।

चार व पांच नवंबर को फ्लैग मार्च निकालकर किसानों को फसल प्रबंधन बारे किया जाएगा जागरूक: एसडीएम
फसल अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न गांवों में निकलेगा फ्लैग मार्च

भिवानी, 03 नवम्बर, अभीतक: फसल अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न गांवों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विशेष फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। चार और पांच नवंबर को फ्लैग मार्च निकाल कर किसानों को जागरूक किया जाएगा। एसडीएम महेश कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाएं पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। जिला प्रशासन किसानों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासरत है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हमारी टीमें गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद कर रही हैं ताकि वे पराली न जलाएं। सभी किसान जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और पर्यावरण संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि चार नवंबर को गांव बामला, खरक, कलिंगा, सैय, चांग, बडेसरा, धनाना, जताई, सुखपुरा, मुंढाल, घुसकानी, मिताथल, गुजरानी और कालूवास में फ्लैग मार्च निकालकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसी प्रकार से पांच नवंबर को गांव जाटू लोहारी, बवानी खेड़ा, पुर, सिवाड़ा, कुंगड़, सिवाना, बड़सी, मिलकपुर, पपोसा, जमालपुर, सिपर, बोहल, रोहनात, रतेरा, बलियाली और सुई गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित
बैठक में कुल 7 एजेंडे रखे गए और उन सबको मंजूरी दी गई
संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा
मंत्रिमंडल ने हरियाणा ट्रैवल एजेंट पंजीकरण एवं विनियमन नियम, 2026 को मंजूरी प्रदान की
हरियाणा में निगरानी एवं समन्वय के सचिव, विशेष सचिव, अतिरिक्त सचिव के लिए लिंक अधिकारी नामित
इन नियमों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को धोखाधड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंटों, अवैध विदेश भर्ती, मानव तस्करी और श्डंकी रूटश् जैसी अवैध गतिविधियों से बचाना
अब प्रदेश में ट्रैवल एजेंट का व्यवसाय करने वाले सभी नए एवं पहले से कार्यरत एजेंटों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा
प्रत्येक नए कार्यालय अथवा शाखा के लिए अलग पंजीकरण कराना होगाप्रत्येक सेवा श्रेणी के लिए भी अलग पंजीकरण आवश्यक होगा
पासपोर्ट सेवाएं, टूर एवं ट्रैवल एजेंसी सेवाएं, स्टडी वीजा कंसल्टेंसी और टिकटिंग सेवाएं शामिल
पुलिस सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा 30 दिनों के भीतर पंजीकरण प्रमाणपत्र किया जाएगा जारी यह प्रमाणपत्र तीन वर्ष तक वैध रहेगा
पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों की जिला-वार सूची और उनके पंजीकरण प्रमाणपत्र अंत्योदय सरल पोर्टल तथा गृह विभाग एवं पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे मंत्रिमंडल ने हरियाणा एजुकेशनल कॉलेज कैडर (ग्रुप-सी) सेवा नियम, 1986 में संशोधन को मंजूरी दी
अब जूनियर लेक्चर असिस्टेंट के पद पर सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के लिए अभ्यर्थी का भौतिक, रसायन, गणित या जीव विज्ञान विषयों के साथ 10़2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा
सीधी भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त कॉलेज में लैबोरेटरी अटेंडेंट के रूप में पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा
पदोन्नति के लिए 10़2 या समकक्ष योग्यता तथा नियमित नियुक्ति के बाद लैबोरेटरी अटेंडेंट के रूप में पांच वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया
सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई
मंत्रिमंडल ने 16 नवंबर, 2021 को अधिसूचित ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स नीति में संशोधनों को मंजूरी प्रदान की
टीडीआर प्रमाणपत्र के मूल्यांकन की गणना के फार्मूले में बदलाव किया गया है
अब भूमि का मूल्यांकन आवेदन जमा करने की तिथि पर लागू औसत कलेक्टर दर के आधार पर होगा
जिस स्थान पर टीडीआर का उपयोग किया जाना है, उस भूमि का मूल्यांकन भी आवेदन जमा करने की तिथि पर लागू औसत कलेक्टर दर के आधार पर होगा
संशोधित फार्मूला उन सभी लंबित आवेदनों पर भी लागू होगा, जिनमें टीडीआर उपयोग प्रमाणपत्र जारी करने की अनुमति नहीं दी गई है और उपयोग के लिए सैद्धांतिक मंजूरी भी प्रदान नहीं की गई
टीडीआर प्रमाणपत्रों के उपयोग का दायरा बढ़ाया गया
अब इन प्रमाणपत्रों का उपयोग उसी डेवलपमेंट प्लान के साथ-साथ प्रदेश के किसी भी कम संभावित विकास योजना में भी किया जा सकेगा पहले इनका उपयोग केवल उसी डेवलपमेंट प्लान तक सीमित था, जिसके लिए प्रमाणपत्र जारी किया जाता था
मंत्रिमंडल ने नई लैंड पूलिंग पॉलिसी-2026 को मंजूरी प्रदान की
इसका उद्देश्य विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना
नई नीति के तहत स्वीकृत लेआउट प्लान के अनुसार परियोजना के कुल बिक्री योग्य क्षेत्र का 50 प्रतिशत हिस्सा भू-मालिकों को तथा शेष 50 प्रतिशत हिस्सा विकास एजेंसी को दिया जाएगा
भू-मालिकों के 50 प्रतिशत हिस्से में से पात्रता के अनुसार कुछ हिस्सा वाणिज्यिक साइट के रूप में दिया जाएगा
भू-मालिकों को दिए जाने वाले विकसित प्लॉट का न्यूनतम आकार निर्धारित किया गया
आवासीय प्लॉट 100 वर्ग मीटर, संस्थागत प्लॉट 500 वर्ग मीटर और औद्योगिक प्लॉट 250 वर्ग मीटर होगा
लैंड एंटाइटलमेंट सर्टिफिकेट धारक अपने प्रमाणपत्रों को आपस में जोड़कर बड़े आकार के विकसित प्लॉट के लिए संयुक्त रूप से आवेदन कर सकेंगे
भू-मालिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रति एकड़ प्रति वर्ष 1 लाख रुपये की अंतरिम वित्तीय सहायता दी जाएगी
यह राशि भूमि के योगदान के अनुपात में चार वर्ष तक, सेल डीड के पंजीकरण की तिथि से देय होगीय
हमारी सरकार लगातार गौशालाओं के विकास गवर्नमेंट संरक्षण की दिशा में उठा रही है महत्वपूर्ण कदम- मुख्यमंत्री
इसी दिशा में गौशालाओं को चारे के लिए व शैड के निर्माण के लिए दी जाती है अनुदान राशि
गत दिवस हमने प्रदेश की 629 गौशालाओं को 86 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि प्रदान की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *